Home Blog Page 37

अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 7 वाहन जब्त…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) के मार्गदर्शन में आज खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम राजापुर में 5 और हर्राटिकरा में 2 वाहनों को अवैध रेत परिवहन/उत्खनन करते हुए पकड़ा। इस प्रकार कुल 7 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। कार्यवाही के दौरान जब्त किए गए सभी वाहन पुलिस थाना जयनगर की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखे गए हैं।
गौरतलब है कि कलेक्टर जयवर्धन के नेतृत्व में जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिला स्तर पर गठित टास्क फोर्स द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन द्वारा खनिज राजस्व की हानि रोकने हेतु सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, और इस दिशा में नियमित कार्रवाई की जा रही है।

कठौतिया में सुशासन तिहार शिविर सम्पन्न: 1939 आवेदनों का त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचा…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : कठौतिया गांव में सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ सैकड़ों ग्रामीणों तक पहुंचाया गया। शिविर का शुभारंभ आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ।
शिविर में कुल 2479 आवेदनों में से 1939 का त्वरित निराकरण किया गया, जबकि 540 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। इस दौरान ग्रामीणों को महतारी वंदन, नोनी सुरक्षा, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत आदि योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं का गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। वहीं, शिक्षा व आधारभूत ढांचे के विकास हेतु क्षेत्र में 51 लाख रुपये से अधिक की योजनाओं की स्वीकृति दी गई।
प्रभारी मंत्री नेताम ने बताया कि किसानों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक अब लैब से निकलकर खेतों तक आएंगे। एक मोबाइल रथ गांवों में जाकर खेतों की मिट्टी की जांच करेगा। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जनकपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने का आश्वासन दिया।
विशेष घोषणाएं व लाभ:
18 लाख से अधिक प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास स्वीकृत
तारा बहरा के हितग्राहियों को 5 लाख तक की स्वेच्छानुदान राशि वितरित
जल संरक्षण की सामूहिक शपथ
13 से अधिक गांवों के लोगों ने भाग लिया
इस मौके पर भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह, बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष चम्पा देवी पावले सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विराट सॉल्वेंट कंपनी में 40 –50 ग्रामीणों का धावा: मारपीट, तोड़फोड़ कर 27 लाख की लूट…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत नेवरा विराट सॉल्वेंट कंपनी और राइस मिल में कल देर शाम लगभग 40 से 50 ग्रामीणों ने धावा बोल दिया और कंपनी और राइस मिल में जमकर तोड़फोड़ की। ग्रामीणों के हमले में कंपनी के संचालक के पुत्र और दो कर्मचारियों को चोटें आई है। जिन्हें पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा कंपनी में रखे गए 27 लाख रुपए की लूट भी कर ली गई है।

मिली जानकारी के अनुसार लेबर पेमेंट की बात को लेकर विवाद हुआ और यह विवाद इतना बढ़ गया कि देखते-देखते 40–50 की संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए और वे हाथापाई और मारपीट पर उतर आए इसी बीच ग्रामीणों द्वारा जमकर तोड़फोड़ की गई और ऑफिस में रखें सामानों को तोड़ते फोड़ते हुए 27 लाख रूपों की लूट कर ली गई और मौके से फरार हो गए।

पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध संचालक की शिकायत पर अपराध पंजीकृत किया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

गर्भपात की दवा से युवती की मौत, आरोपी गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : गर्भपात की दवा के सेवन से युवती की हुई मौत मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवक द्वारा मृतिका को गर्भपात के लिए जबरदस्ती गर्भपात की दवा खिलाई गई थी, जिससे युवती की हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी इस मामले में अब पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर द्वारा थाना कोतवाली आकर मर्ग इंटीमेशन चाक कराया गया था कि मृतिका निवासी महामायापारा थाना अम्बिकापुर के द्वारा दिनांक 11/05/25 को गर्भपात की दवा सेवन कर लेने से परिजनों द्वारा जिला अस्पताल अम्बिकापुर में ईलाज के लिये लेकर आये थे, जहां भर्ती कर ईलाज करा रहे थे। कि ईलाज दौरान दिनांक 11/05/25 को उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस द्वारा मृतिका का मर्ग पंचनामा कार्यवाही कर मृतिका के परिजनों का बयान लिया गया। मृतिका की मां ने अपने बयान में बताया कि  भुनेश्वर विश्वकर्मा उर्फ गोलू विश्वकर्मा से मृतिका का प्रेम संबंध था जिससे मृतिका गर्भवती हो गई थी। जिसे भुनेश्वर विश्वकर्मा उर्फ़ गोलू विश्वकर्मा द्वारा गर्भपात का दवा जबरदस्ती सेवन करने के लिए कहने पर गर्भपात कि गोली सेवन कर ली थी जिससे पेट में दर्द होने से ईलाज हेतु जिला अस्पताल अम्बिकापुर में भर्ती कराये थे और ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी है।  

जिसके बाद पुलिस द्वारा भुनेश्वर विश्वकर्मा उर्फ गोलू विश्वकर्मा के विरूद्ध  थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 331/25 धारा 90 (2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर मामले के आरोपी भुनेश्वर विश्वकर्मा कों पकड़कर पूछताछ किया गया जिससे आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, मिशन अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक मनोज सिंह,आरक्षक अमर सिंह, आशीष कुमार सक्रिय रहे।

3 महीने में पैसा डबल करने का झांसा देकर 14 लाख की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : शेयर मार्केट में पैसा लगाकर 3 महीने में पैसे डबल होने का झांसा देकर 14 लख रुपए की ठगी मामले में जयनगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार जयनगर निवासी रकीबुल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि अहमद रजा अंसारी, महबूब हुसैन उर्फ अहमद व 2 अन्य लोगों के द्वारा शेयर मार्केट में 3 माह में पैसा डबल करने का झांसा व प्रलोभन देने पर झांसा में आकर दिनांक 25.09.2024 को नगद 7 लाख रूपये एवं उसके बाद अहमद रजा के बैंक खाता में कई किस्तो में यूपीआई ट्रांजेक्शन के माध्यम से 7 लाख रूपये कुल 14 लाख रूपये दिया एवं तीन माह बाद अहमद रजा से पैसा मांगने पर पैसा देने में टालमटोल करने लगा और बाद में अहमद रजा द्वारा अपने युको बैंक खाता का 28 लाख रूपये का चेक दिया जिसे बैंक मे लगाने पर खाता में पैसा नहीं होने से चेक निरस्त हो गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना जयनगर में अपराध क्रमांक 131/2025 धारा 318(4),3(5) बीएनएस, छत्तीसगढ़ के निक्षेपको के हितो का सरंक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने धोखाधड़ी को अंजाम देने वाले आरोपियों की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। थाना जयनगर पुलिस ने विवेचना के दौरान दबिश देकर आरोपी 1. अहमद रजा अंसारी पिता निजामुददीन उम्र 35 वर्ष ग्राम जूर चौकी बसदेई 2 महबूब हुसैन उर्फ अहमद पिता इनायतुल्लाह ग्राम करौंदामुडा थाना झिलमिली को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया जिनके निशानदेही पर बैंक खाता, एटीएम कार्ड, शेयर मार्केटिंग व ट्रेडिंग में प्रयुक्त 4 मानिटर, 1 सीपीयू जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में फरार 2 अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जयनगर नरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक नंदकिशोर राजवाड़े, रविशंकर पाण्डेय, आरक्षक विकास मिश्रा व सुरेश साहू सक्रिय रहे।

मासूमों के पीएम के लिए रिश्वत मामले में बीएमओ सस्पेंड और रिश्वतखोर डॉक्टर को किया गया बर्खास्त…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रघुनाथपुर में दो मासूम बच्चों की मौत के बाद पोस्टमार्टम को लेकर लापरवाही और रुपये की मांग के गंभीर आरोप मामले में कलेक्टर विलास भोसकर ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। इस मामले की जांच में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही उजागर हुई, जिसके चलते दो स्वास्थ्य अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
विगत दिनों ग्राम सिलसिला ढोढ़ा झरिया में एक हृदय विदारक घटना में मछली पालन के लिए बनाए गए गहरे और असुरक्षित गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतक सूरज गिरी और जुगनू गिरी, दोनों पांच वर्षीय सगे चचेरे भाई थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक ने पोस्टमार्टम के लिए प्रति शव 10-10 हजार रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया। सोमवार को जब ग्रामीणों ने दबाव बनाया और शिकायत की, तब जाकर पोस्टमार्टम किया गया।
मामले की जांच के पश्चात प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरपुर के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राघवेंद्र चौबे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर नियंत्रण नहीं रख सके और अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह रहे। उनका यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के विपरीत पाया गया। अतः उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, अम्बिकापुर निर्धारित किया गया है और वे सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।
साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर में पदस्थ डॉ. अमन जायसवाल, अनुबंधित चिकित्सा अधिकारी, को भी लापरवाही का दोषी पाया गया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उन्होंने भी अपने दायित्वों का निर्वहन समुचित रूप से नहीं किया और उनका आचरण भी सेवा नियमों के विरुद्ध था। फलस्वरूप उन्हें उनके दायित्वों से कार्यमुक्त कर दिया गया है और निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
मामले में कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने स्वयं रघुनाथपुर पीएचसी सेंटर का निरीक्षण किया, साथ ही पीड़ित परिजनों के घर जाकर मुलाकात की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिजनों से चर्चा कर वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। और तत्काल आपदा-प्रबंधन आरबीसी 6/4 के तहत 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। कलेक्टर ने संवेदनशील मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करने की बात कही।

सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए बड़ी राहत, हादसे के बाद 7 दिन तक होगा कैशलेस इलाज…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राज्य शासन द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए बड़ी राहत का फैसला लिया है इसके संबंध में समस्त कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार अब सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों का नगदी रहित उपचार किया जाएगा, इसकी पात्रता दुर्घटना की तारीख से अधिकतम 7 दिन या फिर डेढ़ लाख रुपए तक होगी। यह स्कीम सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त राज्य के सभी 134 अस्पतालों में लागू होगी साथ ही देशभर के 61 अस्पतालों में भी प्रवास के द्वारा इस स्कीम का फायदा उठाया जा सकता है।

डबरी में डूबकर 2 बच्चों की मौत, पीएम के लिए डॉक्टर ने मांगे 20 हजार, शव वाहन की व्यवस्था न होने पर बाइक में शव लेकर घर लौटे परिजन…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर/रघुनाथपुर : रघुनाथपुर पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम सिलसिला में रविवार दोपहर दो बच्चों की ट्यूबवेल के पास बने डबरी में डूब कर मौत हो गई। बच्चे घर के पास बने ट्यूबवेल के पास खेल रहे थे इसी दौरान वे डबरी में गिर गए, इसके बाद परिजन बच्चों को लेकर रघुनाथपुर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर रघुनाथपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मार्ग कायम किया गया जिसके बाद परिजन बच्चों के शव लेकर घर वापस लौट गए। दूसरे दिन सरपंच और पटवारी के समझाइश पर परिजन दुबारा शव लेकर रघुनाथपुर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे जहां परिजनों का आरोप है कि रघुनाथपुर में पदस्थ डॉक्टर अमन जायसवाल द्वारा बच्चों के पोस्टमार्टम के लिए 10 –10 हजार रुपए की मांग की गई। परिजनों के अनुसार डॉक्टर ने कहा कि यदि तुम लोग बच्चों का पीएम कल करवाते तो पैसा नहीं लगता लेकिन आज एक–एक बच्चे के पीएम का 10–10 हजार लगेगा। जब इसकी जानकारी  मीडिया तक पहुंची तो आनन फानन में बच्चों का पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। पीएम के बाद रघुनाथपुर अस्पताल द्वारा परिजनों को शव वाहन भी उपलब्ध नहीं कराया गया इसके बाद परिजन बच्चों के शव को बाइक पर ही अपने घर ले गए।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक बच्चें चचेरे भाई थे और ट्यूबवेल के पास साथ ही खेल रहे थे इसी दौरान यह घटना घटी और मासूम बच्चों सूरज गिरी पिता विनोद गिरी (5 साल) और जुगनू गिरी पिता शिवा गिरी वर्ष (5 साल) की मौत हो गई।

कवासी लखमा के करीबी और कारोबारी अशोक अग्रवाल के निवास पर ACB-EOW का छापा…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अम्बिकापुर में शासकीय सप्लायर और कारोबारी अशोक अग्रवाल के निवास पर आज सुबह ACB-EOW की टीम ने छापेमारी की है। अम्बिकापुर के रामनिवास कालोनी में स्थित व्यवसायी के निवास पर टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। उल्लेखनीय हैं कि कारोबारी अशोक अग्रवाल कई विभागों में सप्लाई का काम करते हैं। बीजेपी और कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे नेताओं के ये बताए जाते हैं। वे अम्बिकापुर के रामनिवास कालोनी में रहते हैं। पिछले वर्ष मार्च 2024 में भी इनके ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी। जिसके बाद आज ACB-EOW की टीम ने इनके निवास पर छापेमारी की है। बताया जा रहा हैं कि शराब घोटाला मामले में छापेमार कार्रवाई की गई है। अशोक अग्रवाल पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के भी काफी करीबी है, ऐसे में आज की छापेमारी में ACB–EOW को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लग सकते हैं।

शर्मनाक घटना : पुलिस ने पीएम करवाने नहीं उपलब्ध कराया वाहन, परिजन बोरे में भरकर अस्पताल लेकर पहुंचे शव…

हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : जिले से एक शर्मनाक घटना निकलकर सामने आई है जहां बाघ के हमले में मृत व्यक्ति के शव को पीएम कराने अस्पताल लेकर जाने के लिए पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया। जिसके बाद मृतक के शोक संतृप्त परिजन मृतक के शव को बोरे में भरकर बाइक से 20 किलोमीटर दूर अस्पताल पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार सकेरी निवासी ग्रामीण उमाशंकर साहू (50 वर्ष) 15 मई की शाम जंगल गया हुआ था, देर रात तक घर नहीं लौटा। अगले दिन परिजनों ने खोजबीन की तो जोगीपुर के लीम घाट झरना के पास उसका धड़ मिला। बाघ के हमले की आशंका पर वन विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, और खोजबीन के बाद उमाशंकर के शव को बरामद किया गया और जांच के बाद पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव मिलने के बाद जब परिजन पोस्टमार्टम कराने जूनापारा चौकी पहुंचे, तो चौकी प्रभारी ने वाहन उपलब्ध नहीं होने की बात कहते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया। पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लाने में कोई सहायता नहीं की गई जिससे व्यथित परिजनो को सड़ी-गली हालत में शव को बोरी में भरकर दोपहिया वाहन से 20 किलोमीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर लेकर पहुंचे जहां मृतक का पीएम किया गया।

आवास निर्माण कार्य में लापरवाही 65 पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत आवास पूर्णता में संतोषप्रद प्रगति नहीं होने के कारण जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर के द्वारा विकासखण्ड राजपुर के 11 पंचायत सचिवों  को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया था एवं सात कार्यालयीन दिवस के भीतर अपेक्षित प्रगति लाने  के निर्देश दिए गए थे। परन्तु दिये गये निर्धारित समयावधि पश्चात भी आज पर्यन्त ना तो कोई संतोषप्रद प्रगति लाई गई है और ना ही स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया गया है। उपरोक्त कृत्य कार्य के प्रति घोर लापरवाही स्वेच्छाचारिता एवं उदासीनता को प्रदर्शित करता है। जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 नियम (3) के विपरीत कदाचरण की श्रेणी में आता है। सीईओ तोमर ने सचिवों को उक्त संबंध में आवास निर्माण कार्य में संतोषजनक प्रगति लाते हुये 23 मई 2025 तक उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने  के निर्देश दिए है, स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने अथवा संतोषजनक नहीं पाये जाने की स्थिति में संबंधितों  के विरुद्ध एकपक्षीय कार्यवाही की जावेगी।
इसी प्रकार जिला पंचायत सीईओ तोमर के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास निर्माण कार्य की प्रगति संतोषप्रद नही होने के कारण विकासखण्ड बलरामपुर के 10 ग्राम पंचायत सचिवों, विकासखण्ड कुसमी के 09, विकासखण्ड राजपुर के 08, विकासखण्ड शंकरगढ़ के 05, वाड्रफनगर के 10 तथा रामचंद्रपुर के 12 ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिला सीईओ तोमर के द्वारा ग्राम पंचायत सचिवों को उक्त संबंध में आवास निर्माण कार्य में संतोषजनक प्रगति लाते हुए 23 मई प्रातः 11.00 बजे उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया है।प्रस्तुत नहीं करने अथवा संतोषजनक जवाब नहीं पाये जाने की स्थिति में संबंधितों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।

34 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के तबादले, ASI समेत चार को किया लाइन अटैच,, देखें आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : बिलासपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह द्वारा 34 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं, वही एक अन्य आदेश में एक एएसआई, एक प्रधान आरक्षक और दो आरक्षकों को लाइन अटैच किया है।

देखें आदेश:

हाथों में तिरंगा लिए हम चल पड़े शान से, शहर-शहर, वीर सैनिकों के सम्मान में के तर्ज पर मनेंद्रगढ़ में तिरंगा यात्रा संपन्न…

एमसीबी किशन देव शाह : एमसीबी जिला के मनेन्द्रगढ़ जिला मुख्यालय मे नल टंकी से मनेन्द्रगढ़ मुख्य बाजार हो कर युवाओं, मातृशक्ति एवं नागरिकों के साथ भारतीय सेना के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया वंही समूचा राष्ट्र “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता का गौरवगान कर रहा है और भारतीय सेना के शौर्य को नमन कर रहा है। हमारी सेना के साहस, शौर्य और समर्पण ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि राष्ट्र की सुरक्षा अटल है।


हर दिशा में गर्व और उल्लास के साथ लहराता तिरंगा हमारे सम्मान, स्वाभिमान और अखंडता का प्रतीक हांथो मे तिरंगा ले जयकार का हुआ घोष उक्त तिरंगा यात्रा मे भाजपा जिलाध्यक्षा चम्पा देवी पावले ,नपा अध्यक्ष प्रतिमा यादव के साथ आम जन व नपा के जनप्रतिनिधि एवं जेष्ठ श्रेष्ठ सभी जन समूह उपस्थित हुए तथा तिरंगा यात्रा का समापन जय स्तम्ब मे पहलग्राम मे मारे गये भारत के नागरिकों व देश मे शहीद हुए जवानो को केंडिल जला श्रद्धांजलि दी गई।

भारतीय सेना के सम्मान मे निकला सरगुजा पुलिस का तिरंगा यात्रा, पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों मे दिखा उत्साह…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टोलरेंस नीति और ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित कार्यक्रम तिरंगा यात्रा का आयोजन आज दिनांक 17/05/25 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे रक्षित केंद्र से पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा मोटरसायकल रैली निकालकर तिरंगा यात्रा की शुरुवात की गई, सरगुजा पुलिस के तिरंगा यात्रा रैली से पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों मे खासा उत्साह देखने को मिला, सरगुजा पुलिस के जवान अपने हाथो मे तिरंगा लिए देश के सुरवीर सैनिको को उनके अदम्य साहस एवं पराक्रम के लिए सम्मान प्रकट किया गया। सरगुजा पुलिस द्वारा तिरंगा यात्रा की शुरुवात रक्षित केंद्र अंबिकापुर से शुरू की गई, जहा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन से रवाना होकर जयस्तम्भ चौक, पुराना बस स्टैंड,  ब्रम्ह रोड, संगम चौक, घड़ी चौक, गाँधी चौक, आकाशवाणी चौक, मिशन चौक, प्रतापपपुर चौक लरंगसांय चौक होते हुए पुनः रक्षित केंद्र पहुंची, सरगुजा पुलिस की देशभक्ति एवं जनसेवा से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा से नागरिको मे देशभक्ति का संचार हुआ एवं भारतीय सैनिको के जज्बे को सलाम किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक अश्वनी सिंह एवं सरगुजा पुलिस के 75 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

कपड़ा व्यापारी और सरकारी सप्लायर फर्म “धजाराम विनोद कुमार” के यहां ACB की छापेमारी…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : आज सुबह एसीबी की टीम द्वारा धजाराम विनोद कुमार फर्म के यहां छापेमारी की कार्रवाई की गई है। भारी संख्या में पुलिस और एसीबी के अधिकारियों की टीम व्यवसाय के घर और दफ्तर पहुंची। व्यवसायी अशोक अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल के घर शनिवार सुबह एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने छापा मारा। यह छापेमारी बहुचर्चित आबकारी घोटाले से जुड़ी हुई है। दिन भर एसीबी की टीम जांच पड़ताल में लगी रही। यहां मिले नकदी और दस्तावेजों को जांच के दायरे में रखा गया है। कारोबारी भाइयों के साथ इनके पिता का धजाराम अशोक कुमार के नाम का व्यवसायिक प्रतिष्ठान है। इसी फर्म के नाम से इनके द्वारा शासकीय विभागों में सप्लाई भी की जाती रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)की टीम ने भी जुलाई 2023 में इनके यहां छापेमारी की थी। सूत्रों के अनुसार छापामारी की कार्यवाही बहुचर्चित आबकारी घोटाले से जुड़ी हुई हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा अंबिकापुर शहर की सड़कों के निर्माण के लिए 23 करोड़ देने की घोषणा के पांच महीने बाद भी नगर निगम को राशि नहीं मिली है – शफी अहमद

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : मुख्यमंत्री द्वारा शहर की सड़को के निर्माण के लिए 23 करोड़ देने की घोषणा के पांच महीने बाद भी नगर निगम को राशि नहीं मिली है। कांग्रेस ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और जनता के साथ छल बताते हुए जल्द राशि जारी न करने पर भविष्य में मुख्यमंत्री के अम्बिकापुर दौरे पर विरोध प्रदर्शन की बात कही है।

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नगर निगम चुनाव के पहले दिसम्बर 2024 में अम्बिकापुर की जन सभा मे नगर निगम क्षेत्र की सड़कों के पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए 23 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की थी। शहर की अधिकांश सड़कें आज तक जर्जर है।इनमें बने बड़े बड़े गड्ढे रोज दुर्घटना का कारण बन रहे हैं।इस वर्ष मानसून भी समय से पहले आने का अनुमान है। बरसात से पहले सड़को का सुधार न हुआ तो सड़कों स्थिति और भी खराब हो जाएगी। बरसात में में डामर वाली सड़क का निर्माण संभव नहीं है ऐसे में समय भी कम ही शेष है।नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि इन्ही सड़को का जन अपेक्षा अनुरूप पुनर्निर्माण न हो पाने के चलते जनता कांग्रेस से नाराज थी। राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा रोड निर्माण के लिए 23 करोड़ रुपये की घोषणा से लोगो को रोड की स्थिति सुधरने की उम्मीद जगी थी। इसी उम्मीद पर शहर की जनता ने भाजपा के पक्ष में बड़ा जनादेश दिया था। आज नगरवासी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से घोषणा अनुरूप राशि का आबंटन प्राथमिकता से अतिशीघ्र करने की मांग की है जिससे बरसात से पहले सड़को का निर्माण कराया जा सके। उन्होंने कहा कि बरसात पूर्व राशि जारी न करने की स्थिति में भविष्य में अम्बिकापुर में मुख्यमंत्री के आगमन पर कांग्रेस आमजनों के साथ विरोध प्रदर्शन करेगी।

नेता प्रतिपक्ष का बयान दुर्भाग्यपूर्ण, राज्य सरकार से स्वीकृत 23 करोड़ की राशि की प्रथम किश्त 3.83 करोड़ रुपये सरकार ने किए जारी- मंजूषा भगत

हिंद स्वराष्ट्र अंबिकापुर : पिछले दिनों नेता प्रतिपक्ष नगर निगम अंबिकापुर शफी अहमद द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में सड़कों के निर्माण व मरम्मत कार्य के लिए स्वीकृत किए गए 23 करोड़ रुपए पर जारी बयान को लेकर महापौर मंजूषा भगत ने आज प्रेस को अपना बयान जारी कर पलटवार किया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के घोषणा कर भूल जाने के नेता प्रतिपक्ष के आरोप को एक सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि प्रदेश के यशस्वी संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर शहर के विकास के लिए 23 करोड़ की राशि को स्वीकृति प्रदान कर उसकी प्रथम किश्त की राशि 3.83 करोड़ रुपये जारी भी कर दिया है। नगर निगम क्षेत्र में डामरीकरण के कार्य हेतु निविदा की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है जिसमें अविलंब निर्माण कार्य प्रारंभ होना है। उन्होंने आगे अपने बयान में बताया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद अधोसंरचना और शहर के सर्वांगीण विकास के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट योजना के तहत 123 करोड़ के कार्य की निविदा भी पूरी हो चुकी है। यही नहीं नगर निगम अंबिकापुर के गठन के दो माह के अंदर ही मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत कला व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए महानगरों की तर्ज पर 1000 सीटर ऑडिटोरियम के निर्माण की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि वर्षों से लंबित लोगों की अस्था के केंद्र रही माँ महामाया मंदिर के मार्ग के विकास के लिए माँ महामाया कॉरिडोर योजना के तहत 15 करोड़ की राशि की तकनीकी स्वीकृति शासन से प्राप्त हो गई है। नगर के मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए मांगलिक भवन हेतु 3 करोड़ की राशि की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। प्रशासनिक भवन के अधूरे निर्माण को पूरा करने के लिए भी मुख्यमंत्री जी ने 2.39 करोड़ की राशि भी प्रदान की है। विद्यार्थियों के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों के लिए बनने वाले नालंदा परिसर(लायब्रेरी) के निर्माण की प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि मेरे महापौर के रूप में शपथ लेने के दो महीने के भीतर ही अब तक राज्य सरकार द्वारा लगभग 197 करोड़ के निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कॉंग्रेस की नगर निगम सरकार के पिछले कार्यकाल में उनकी प्रदेश में सरकार थी तब भी नगर निगम क्षेत्र के खस्ताहाल सड़कों के निर्माण के लिए इनकी निगम सरकार कोई बजट नहीं ला पाई, जिसको अपने बयान में नेता प्रतिपक्ष ने खुद ही स्वीकर भी किया है। इसलिए अब उनको समझ आ जाना चाहिए कि ये ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार है जो कहती है वो करती है। हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा की नगर निगम सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जनअपेक्षाओं व जनभावनाओं के अनुरूप शहर के विकास की परिकल्पना को लेकर नगर का सुव्यवस्थित नियोजन किया जाएगा।

घाट से 50 फीट नीचे गिरी बाराती बस,  3 की मौत, 8 की हालत गंभीर…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : जिले के चांदो थाना अंतर्गत कंठी घाट में आज दोपहर एक बाराती बस 50 फीट नीचे जा गिरी। इस हादसे में बस में सवार लगभग 40 लोग घायल हो गए और 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में 8 की हालत गंभीर बनी हुई जहां जिन्हें बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा हैं कि सभी सवार बारात लेकर शंकरगढ़ से झारखंड जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद बस के परखच्चे उड़ गए और मौके में चीख पुकार मच गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि वाहन में लगभग 60 लोग सवार थे जिनमें से एक महिला तथा एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई तथा लगभग 40 लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए बलरामपुर जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान एक अन्य ने भी दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को अम्बिकापुर रेफर किया गया है।

रेत तस्करों द्वारा आरक्षक की हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : दो दिन पूर्व रेत तस्करों द्वारा आरक्षक शिव भजन सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरिफुल हक, जमील अंसारी, शकील अंसारी और अकबर अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी झारखंड के गढ़वा इलाके के निवासी हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से दो ट्रैक्टर भी जब्त किया गया है।
उल्लेखनीय हैं कि सनावल थाना क्षेत्र के लिब्रा गाँव में अवैध रेत उत्खनन रोकने गई पुलिस टीम पर माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें आरक्षक शिव भजन सिंह के ऊपर आरोपियों द्वारा ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया था जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में सनावल थाना प्रभारी दिव्यकांत पाण्डेय को सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा द्वारा निलंबित कर दिया गया था। सरगुजा आईजी द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाने की बात कही गई थी जिसके बाद अब आरोपियों की धड़ पकड़ चालू कर दी गई हैं और इसी कड़ी में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की मेहरबानी 17 दिनों की मोहलत, सेटलमेंट के बाद फिर दोहराई वही हरकत सोशल मीडिया में कर दी पीड़िता की पहचान उजागर…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर पुलिस की मेहरबानी से एक रेप ब्लैकमेलिंग की पीड़िता को मजबूरन समझौता कर लेना पड़ा है। सामाजिक पारिवारिक और पुलिस की दबाव में आकर उसने आरोपी वकील जाहिद सिद्दीकी से अंततः समझौता कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी वकील को समझौते के लिए 17 दिन का समय दे दिया गया 17 दिन में वकील द्वारा किसी भी तरह से महिला को अपने झांसे में लेकर समझौता कर लिया गया। लेकिन सूरजपुर के रसूखदार वकील जाहिद सिद्दीकी द्वारा फिर पीड़ित महिला के ऊपर अत्याचार करते हुए व्हाट्सएप ग्रुप पर उसकी पहचान उजागर करते हुए समझौता पत्र को वायरल कर दिया है जिसमें महिला के नाम नंबर सहित महिला का पूरा पता उजागर कर दिया है। पेशे से वकील जाहिद सिद्दीकी की यह हरकत खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे को चरितार्थ करते हुए की गई है दरअसल हिंद स्वराष्ट्र द्वारा कल एक खबर का प्रकाशन किया गया था जिसमें जाहिद सिद्दीकी की करतूतो की उजागर किया गया था, जिस पर जाहिद सिद्दीकी द्वारा प्रतिक्रिया देते हुए पहले तो पत्रकार को धमकी दी गई फिर सेटलमेंट का पेपर सोशल मीडिया के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया गया।

यह भी पढ़ें

पत्रकार को देख लेने की दी धमकी

पेशे से वकील जाहिद सिद्दीकी अब गुंडागर्दी में उतर आए हैं और उन्होंने खबर को डिलीट करने और पत्रकार को देख लेने की धमकी फोन कर दे डाली हैं। आपको बता दे की जाहिद सिद्दीकी के द्वारा पीड़ित महिला से भी हम पर न्यूज़ डिलीट करने का दबाव बनवाया जा रहा है और न्यूज़ डिलीट ना करने की स्थिति में आत्महत्या कर लेने की धमकी दी जा रही है।

ऐसे में मन में यह विचार उठता हैं कि पुलिस और मीडिया के समय की कोई कीमत नहीं हैं या फिर इन दोनों के नामों का इस्तेमाल कुछ लोगों के लिए बस अपना उल्लू साधने मात्र के लिए रह गया है। ऐसे लोगों की मदद करना अपने समय की बर्बादी और बेवजह की दुश्मनी मात्र बनकर रह जाती हैं।

महिला द्वारा कुछ दिन पूर्व बताया गया था कि जाहिद सिद्दीकी द्वारा महिला के विरुद्ध कुछ सबूत रखे गए हैं जिसके आधार पर उसे पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है और समझौता करने के लिए वह स्वयं अपनी माता के साथ पीड़िता के घर गया हुआ था जिससे महिला काफी डरी हुई थी। अंदेशा है कि शायद महिला जाहिद सिद्दीकी के धमकियों से डर गई है और न्याय के लिए आवाज नहीं उठा पा रही हैं।

error: Content is protected !!