हिंद स्वराष्ट्र नई दिल्ली : पाकिस्तान ने भारत के बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार को वापस लौटा दिया है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने अटारी वाघा सीमा के रास्ते बीएसएफ कॉन्स्टेबल को वापस भेजा है। वे पिछले बीस दिनों से पाकिस्तान के कब्जे में थे। कॉन्स्टेबल पूर्णम कुमार सुबह 10:30 बजे वतन वापस लौटे हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। पूर्णम कुमार, 23 अप्रैल को गलती से इंटरनेशनल बॉर्डर क्रॉस करके पाकिस्तान पहुंच गए थे, जिसके बाद पाकिस्तान रेंजर्स ने उन्हें हिरासत में ले लिया था, वे पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में तैनात थे।
अधीक्षक भू–अभिलेख और तहसीलदारों के प्रमोशन, बनाए गए डिप्टी कलेक्टर,, देखें आदेश….
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राज्य शासन द्वारा 18 भू–अभिलेख अधीक्षकों/तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नत कर नवीन पदस्थापना दिया गया है।
देखें आदेश :–

SP सूरजपुर से रेप, ब्लैकमेलिंग और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में डालने की शिकायत, 17 दिन बाद भी पुलिस कर रही सेटलमेंट की कवायत…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर जिले में एक वकील इतना ज्यादा पावरफुल हो गया है कि उसके सामने सूरजपुर पुलिस नतमस्तक हो गई हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक महिला के साथ रेप किया गया उसकी अश्लील वीडियो ग्राफी की गई उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए जिसकी शिकायत महिला द्वारा सूरजपुर एसपी से 26 /04/2025 को की गई लेकिन 17 दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी वकील के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध नहीं हो पाया हैं, बल्कि पुलिस विभाग द्वारा महिला को मामले में समझौते के लिए मजबूर किया जा रहा हैं।
दरअसल जयनगर थाना अंतर्गत रहने वाली महिला द्वारा सूरजपुर कोर्ट के अधिवक्ता जाहिद सिद्दीकी के विरुद्ध कई संज्ञीन आरोप लगाते हुए आवेदन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर को दिया था जिस पर महिला द्वारा लिखा गया था जाहिद सिद्धीकी निवासी मानपुर सूरजपुर से मेरा परिचय 2018 में जमीन संबंधित विवाद, कोलफेर हुआ था जिस समय एक दूसरे से मोबाईल नंबर प्राप्त किये थे। जिसके बाद हम दोनों में बात-चीत व मिलाना जुलना होता था उसी दौरान मैं काम से अनावेदक के साथ बाहर गयी थी तभी मुझे कुछ खिलाकर उसने मेरे साथ मेरे इच्छा के विरूद्ध संबंध बनाये तथा मेरे कुछ फोटो व विडियों भी बनाये जिसकी जानकारी मुझे नहीं थी फिर वह मुझे अपने साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा अगर मैं उसकी बात नहीं मानी तो वह मेरी फोटो व विडियों वायरल करने की धमकी देने लगा तथा रोज मुझे अपनी फोटो तथा अपने पति के साथ संबंध बनाने का विडियों उसे देने के लिए धमकी देता है। ऐसा नहीं करने पर वह मेरे परिवार और गांव में मेरे फोटो विडियों बाटने की धमकी देता था। उसकी सारी बाते मानती थी नहीं मानने पर मुझे फोन पर कभी आमने सामने कभी मैसेज में गाली गलौज तथा जान से मारने के लिए धमकी देता था मैंने हाथ जोड़कर उससे बिनती भी की लेकिन वह मेरा जबरदस्ती शोषण करता रहा मैं जहा काम करती थी वहां जाकर भी उसने मुझसे गाली-गलौज तथा मार पीट कि मेरे सर जिनके साथ में काम करती हूँ उनको भी मेरा अश्लील फोटो और विडियों दिखाया उससे परेशान होकर मैंने काम भी छोड़ दिया वह मुझे मैसेज में मेरे दमाद को मेरा फोटो दिखाने की धमकी भी दी ताकि मैं उससे शारीरिक संबंध बनाये रहूँ मैंने आनवेदक के खिलाफ जयनगर थाने में आवेदन भी दिया था जिसमें थाना प्रभारी द्वारा उसे समझाईस दी गई थी मैं दिनांक 06/04/2025 को बनारस (यूपी) में काम कर रही थी दिनांक 24/04/2025 को सुबह करीब 6:30 बजे अपना मोबाईल में वॉटस ऐप स्टेटस देखी जिसमें जाहिद सिद्धिकी अपने मोबाईल नंबर 98******** में मेरा अश्लील फोटो लगाया था उस समय मेरे साथ मेरी सहेली वृहस्पति मिंज थी उसने भी देखा इसके बाद मैंने मेरे पति मेरा देवर तथा मेरी सहेली मिना राजवाडे को फोन करके अनावेदक के स्टेटस के बारे में बताया उन लोगों से अपने फोन में देखने के लिए, मगर अनावेदक द्वारा तबतक मेरी फोटो डिलिट करके अपना और अपनी पत्नी का फोटो लगा चुका था। अनावेदक ने मुझे सुबह करीब 9:20 मिनट में वॉटसप पर विडियों कोल भी किया था लेकिन मैं उसका फोन नहीं उठाती थी मेरे द्वारा स्टेटस का स्क्रीन सोर्ट (रिकाडिंग) करके रखी हूँ। बार बार मानना करने बावजूद भी उसने मुझसे बदला एवं बदनाम करने के मकसद से मेरा अश्लील फोटो वायरल करने के नाम पर अपने वॉटसप स्टेटस में लगाकर मेरा लज्जा भंग किया है। मैं बनारस से दिनांक 25/04/2025 के सुबह मेरे घर गणेशपुर पहुँची मैंने जयनगर थाने में थाना प्रभारी महोदय से कार्यवाही की बात कि तो उन्होंने कहा कि अगर कोई और उसके वॉटसप स्टेटस में मेरी फोटो देखता और मुझे बताता तो कानूनी कार्यवाही होती उन्होंने उसका नंबर मेरे मोबाईल से ब्लैक लिस्ट में डाल दिया थाना प्रभारी जी ने मुझसे कहां कि मैं अनावेदक को थाना बुलाकर समझाईस दे दूंगा कि वहां दुबरा ऐसा न करे।
अतः श्रीमान् जी से निवेदन है, कि जाहिद सिद्धीकी के उपर कानूनी कार्यवाही करें ताकि वह किसी और महिला के साथ ऐसा घिनौना काम न करे मेरी एक मात्र उम्मीद आपसे है कि आप अपराधी के खिलाफ उचित कार्यवाही करके गांव और समाज में मुझे सर उठाकर जीने की रास्ता देंगे ताकि में इस शारिरीक और मानसिक प्रताड़ना से मुक्त करने की कृपा करें। अपसे मेरा एक निवेदन है कि अगर आपने उचित कार्यवाही नहीं कि तो एक सप्ताह की अंदर में आत्महत्या कर लुगी जिसका जिम्मेदार आप लोग होंगे।
वकील इतने ज्यादा पावरफुल है कि जयनगर थाने में नहीं लिया गया आवेदन
महिला द्वारा इससे पहले भी वर्ष 2018 और 2024 में आरोपी वकील जाहिद सिद्दीकी के विरुद्ध आवेदन दिया जा चुका है लेकिन पहुंच और पावर के कारण वह हर बार बचकर निकल जाता है। अप्रैल माह में भी महिला द्वारा जयनगर थाना प्रभारी के समीप आवेदन प्रस्तुत किया गया था लेकिन जयनगर थाना प्रभारी द्वारा वकील की पहुंच रायपुर तक होने की बात कहते हुए आवेदन लेने से सांप तौर पर इंकार कर दिया गया था और आरोपी वकील जाहिद सिद्दीकी को समझाइश देने की बात कही थी। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जयनगर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह जब किसी की पहुंच और पावर से इतना ज्यादा प्रभावित रहते हैं कि उसके विरुद्ध आवेदन तक लेने की हिम्मत नहीं कर पाते हैं तो ऐसे में उनको किसी थाने का प्रभार दिया जाना कहा तक सही है।
पिछले आवेदन के बाद वकील ने थाना प्रभारी को दिए गए अपने स्पष्टीकरण में उसके मोबाइल में महिला की कोई भी फोटो वीडियो नहीं होने की बात कही थी।

आखिर महिला के साथ इतना संज्ञीन अपराध करने के बावजूद एक व्यक्ति को इतने अधिक मौके दिए जाना समझ से परे हैं। अगर यह कोई सामान्य व्यक्ति होता तो इस पर अब तक एफआईआर दर्ज हो गई होती और कार्यवाही भी होती, लेकिन रसूखदार और ऊपरी पहुंच के व्यक्ति होने के कारण वकील साहब पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है और पुलिस के दबाव में आकर यदि महिला द्वारा समझौता कर लिया जाता है तो आगे भी ऐसे अपराधी मानसिकता के व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।
रेत तस्करों द्वारा आरक्षक की हत्या मामले में IG दीपक झा ने सनावल TI को किया निलंबित…
हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : देर रात रेत तस्करों द्वारा आरक्षक पर ट्रैक्टर चढ़ाकर उसकी हत्या मामले में सरगुजा संभाग आईजी दीपक कुमार झा ने कार्यवाही करते हुए सनावल थाना प्रभारी दिव्यकांत पाण्डेय को निलंबित कर दिया हैं।
दरअसल, रविवार की रात बलरामपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि सनावल थाना ग्राम लिबरा में कन्हर नदी के किनारे अवैध रेत खनन किया जा रहा है जिसकी सूचना पर सनावल थाना प्रभारी दिव्यकांत पाण्डेय अपनी टीम के साथ जैसे ही लिबरा पहुंचे तो रेत माफिया रेत से भरी ट्रैक्टर की रफ़्तार को बढ़ाकर भागने लगे। पुलिस और वन विभाग की टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो रेत माफियाओं ने आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचल दिया। इस घटना में आरक्षक शिव भजन सिंह की मौत हो गई थी।
ट्रेलर और माजदा वाहन के बीच भीषण टक्कर, हादसे में 17 लोगों की मौत दर्जनों घायल, एक साथ उठेगी 13 आर्थियां, पूरे गांव में पसरा मातम…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राजधानी रायपुर से लगे बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर रविवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम चटौद के ग्रामीण स्वराज माजदा वाहन से छठी कार्यक्रम में शामिल होकर खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बाना बनारसी से वापस लौट रहे थे। तभी सारागांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने माजदा वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि माजदा वाहन में सवार लोगों में से कई की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में एक साल से कम उम्र के बच्चे की भी मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। आनन फानन में राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय माजदा वाहन में 50 से अधिक लोग सवार थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। दोनों वाहनों के बीच टक्कर के बाद कई लोग वाहन में फंसे रह गए जिन्हें ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देर रात ही सभी घायलों को खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और रायपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दुर्घटना में घायल कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस भीषण हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई हैं वहीं गंभीर रूप से घायल दर्जनों लोगों को रायपुर मेडिकल कालेज बेहतर उपचार के लिए रिफर कर दिया गया है।
इस हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया हैं
एक साथ 17 लोगों की मौत से चटौद गांव में मातम पसरा हुआ है। एक पारिवारिक आयोजन से लौटते वक्त इतने बड़े हादसे ने पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया है। आज एक साथ 13 लोगों की आर्थियां है गांव से उठेगी इतने सारे लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा जिससे पूरे गांव में मातम पसरा हुआ हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस हादसे में गहरा शोक जताया हैं और मृतकों के परिजन को 5 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
रेत तस्करों ने अवैध उत्खनन रोकने गए पुलिस टीम पर हमला, आरक्षक पर ट्रैक्टर चढ़ाकर रेत तस्करों ने उतारा मौत के घाट…
हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर –रामानुजनगर : छत्तीसगढ़ झारखंड बॉर्डर पर सनावल से करीब पंद्रह किलोमीटर दूर स्थित दूरकी नदी पर रेत तस्करी कर रहे लोगों ने पुलिस आरक्षक पर ट्रैक्टर चढ़ा दी। आरक्षक को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब डेढ़ बजे सनावल थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ दूरकी नदी पर हो रही तस्करी को रोकने पहुंचे थे, पुलिस टीम को देखकर रेत तस्कर मौके से भागने लगे इसी दौरान आरक्षक शिव भजन सिंह ने ट्रैक्टर को सामने से आकर रोकने की कोशिश की इस दौरान वह नीचे गिर गए और रेत माफिया द्वारा हड़बड़ी में ट्रेक्टर आरक्षक के ऊपर चढ़ाकर फरार हो गया।
दहेज में मिला पद तो बेखौफ होकर लुटाया सरकारी खजाना?? लाखों के गबन मामले में FIR हुई दर्ज, जल्द ही जेल जाएंगे पूर्व सीएमएचओ रनसाय सिंह…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : भ्रष्ट पूर्व सीएमएचओ रनसाय सिंह और उनके 4 सहयोगियों के विरुद्ध सूरजपुर पुलिस द्वारा लाखों रुपए गबन मामले में अपराध दर्ज किया गया हैं। पुलिस द्वारा रनसाय सिंह मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी सूरजपुर, जेम्स कुमार बेक लिपिक सहायक वर्ग-02 , विजय सिन्हा सेवानिवृत् लेखपाल , सकिरन दास फार्मासिस्ट ग्रेड 02, आशीष कुमार बोस यूनिक इंडिया दन्तेवाडा के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 120-B-IPC, 419-IPC, 420-IPC, 467-IPC, 468-IPC, 471-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
दरअसल आवेदक जयंत चौधरी प्रोपराईटर युनिक इंडिया कम्पनी रायपुर द्वारा डा. रनसाय सिंह पूर्व मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी सूरजपुर, जेम्स बेक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय सुरजपुर जिला सूरजपुर, आशीष कुमार बोस पिता ए.के. बोस निवासी आर.ई.एस कालोनी थाना बचेली जिला दन्तेवाड़ा के विरूद्ध कान्ट्रेक्ट के अनुसार काम पूरा होने के बाद भुगतान राशि 83,21,000 रू का धोखाधड़ी कर गबन की शिकायत पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक सूरजपुर से की गई थी उसके बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच की गई और जांच में शिकायत सही पाए जाने पर गबन के पांचों आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है।
आरोपियों द्वारा मिलीभगत कर लाखों का किया गया गबन
आरोपियों द्वारा जिला चिकित्सालय सूरजपुर में केन्द्रीय कृत ऑक्सीजन प्लॉट की स्थापना का काम करने वाले वास्तविक निविदा फर्म जयंत चौधरी यूनिक इंडिया कम्पनी ,ग्राउंड प्लोर शाप नम्बर जी 13 प्रज्ञा काम्पलेक्स पण्डरी रायपुर जीएसटी नम्बर 22AGNPC9076B1ZM के जगह पर इसी नाम से मिलते जुलते आशीष कुमार बोस के फर्म यूनिक इंडिया कम्पनी, दन्तेवाडा छ.ग. जीएसटी नम्बर 22ALNPB1746L2Z5 के एक्सिस बैंक के खाता क्रमांक 92102********** में दिनांक 05.01.2022 राशि 50,00,000 रूपये एव दिनांक 31.01.2022 राशि रूपये 31,85,881 रू कुल रूपया 81.85,881 रू का भुगतान किया था।
अपने कार्यकाल में हमेशा विवादों में घिरे रहे
तत्कालीन सीएमएचओ रनसाय सिंह अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा विवादों में घिरे रहे उनके द्वारा किए गए कई घोटालों की खबरें सामने आती रही लेकिन विधायक के दामाद होने के कारण उनके ऊपर कभी कोई कार्यवाही नहीं हो पाई, लेकिन जैसे ही कांग्रेस की सरकार गई उनके कारनामों की परते खुलने लगी है और उन पर कार्रवाइयों का दौर शुरू हो गया है। आपको बता दे की डॉक्टर रनसाय सिंह के cmho बनने से लेकर विवाद शुरू हुआ और उनके कार्यकलापों पर हमेशा प्रश्न चिन्ह उठते रहे। इनके द्वारा किए गए 20 वाहन चालकों की भर्ती मामले ने भी उनकी खूब फजीहत की थी।
भारत-पाकिस्तान में सीजफायर, विदेश सचिव विक्रम मिसरी बोले- 12 मई को फिर बात करेंगे DGMO
नई दिल्ली : ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना की ओर से की जा रही कार्रवाई से घबराए पाकिस्तान ने भारत संग शांति-सुलह कराने के लिए दुनियाभर के देशों से गुहार लगाई थी. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिए भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने का दावा किया.
भारत सरकार के शीर्ष सूत्रों की ओर से ट्रंप के इस बयान की पुष्टि की गई है. हालांकि, भारत सरकार ने साफ किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच गोलाबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला दोनों देशों के बीच सीधे तौर पर हुआ है.
विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिसरी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार (10 मई,2025) की दोपहर पाकिस्तान डीजीएमओ ने फोन कॉल कर पहल की, जिसके बाद चर्चा हुई और सहमति बनी. उन्होंने कहा कि किसी अन्य मुद्दे पर किसी अन्य स्थान पर बातचीत करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया. उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 17:00 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे. आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं. सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 12:00 बजे फिर से बात करेंगे.”
ट्रंप ने किया था समझौते में मध्यस्थता का दावा
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिका की मध्यस्थता के चलते दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौता हुआ है. उन्होंने कहा, ”संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं. दोनों देशों को बधाई. इस मामले पर आपके ध्यान के लिए धन्यवाद.”
पाकिस्तान ने भी की सीजफायर की पुष्टि
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार की ओर से एक्स पर पोस्ट करके बताया गया है कि पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है. हालांकि उन्होंने भारत पर किए गए नाकाम हमलों की कोशिशों पर माफी नहीं मांगी. उन्होंने आगे दावा करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है.
अपनी जमीन पर किसी भी आतंकी हमले को युद्ध मानेगा भारत, सरकार ने किया बड़ा फैसला…
नई दिल्ली : भारत सरकार ने फैसला किया है कि भारत की जमीन पर किसी भी तरह की आतंकी कार्रवाई को भारत युद्ध मानेगा. भारत उसी के अनुसार जवाब भी देगा. शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर बड़ी बैठक की. मीटिंग में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और भारतीय सेना के तीनों शीर्ष अधिकारी मौजूद थे. यह बैठक पाकिस्तान के चार एयरबेस पर भारत पलटवार के बाद हुई.
भारत ने किया पलटवार
भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि भारतीय लड़ाकू विमानों से हवाई हथियारों का उपयोग करके रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहीम यार खान, सुक्कुर और चुनियन में पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों के साथ-साथ पसरूर और सियालकोट विमानन ठिकानों के रडार स्थलों पर सटीक पलटवार किया है. मीडिया से बात करने के दौरान विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान की ओर से की जा रही कार्रवाई उसकाने वाली है. विदेश सचिव ने कहा ‘पाकिस्तान की कार्रवाई उकसावे वाली और तनाव बढ़ाने वाली थी. लेकिन, भारत ने जवाबी कार्रवाई में संयम दिखाई. भारत ने संतुलित तरीके से बचाव और प्रतिक्रिया की.’
पाकिस्तान ने किया 26 स्थानों पर हमला
इससे पहले शुक्रवार रात पाकिस्तानी सेना की ओर से भारत के 26 इलाकों पर हमला किया गया था. पाकिस्तान ने उधमपुर , पठानकोट , आदमपुर, भुज और बठिंडा के एयरबेस को नुकसान पहुंचाया. हमले में कई कर्मचारियों को चोटें लगी है. पंजाब के एयरबेस स्टेशन को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान ने देर रात हाई-स्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल किया. उसने श्रीनगर, अवंतीपोरा और उधमपुर के एयरबेस में अस्पतालों और स्कूलों को गैर-पेशेवर तरीके से निशाना बनाने की कोशिश की. भारत की एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया.
शराबी कार चालक ने शराब के नशे में मासूमों पर चढ़ाई कार, 2 बच्चों की मौत, 2 महिलाएं घायल…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर जिले से एक दर्दनाक घटना निकल कर सामने आ रही है जहां कार चालक ने नशे में धुत्त हों मासूमों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी जिससे दो नौनिहालों की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। दरअसल बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के करमपुर गांव के बरपारा का रहने वाला आरोपी चालक रामजीत ने शराब के नशे में धुत्त होंकर अर्टिगा कार को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए घर के बाहर खेल रहे दो मासूम बच्चियों के ऊपर चढ़ा दी जिससे ढाई वर्ष व तीन वर्ष के 2 मासूमों की जान चली गई वही दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घायल महिलाओं का इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा अपराधी शराबी कार चालक को गिरफ्तार कर मामले की अग्रिम कार्यवाही कर रही है।
“मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूर्ण, मिलेगा छत्तीसगढ़ को अतिरिक्त तीन लाख आवास – विजय शर्मा
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृह एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा तथा वित्तमंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी का आज मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा में आगमन हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया।
“मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को अब तक 8 लाख 26 हजार आवासों की स्वीकृति केंद्र से प्राप्त हुई है। आगामी 13 मई को अंबिकापुर में आयोजित ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में हमें तीन लाख से अधिक अतिरिक्त आवासों की स्वीकृति मिलने की पूर्ण संभावना है। यह प्रदेशवासियों के लिए बड़ी सौगात होगी।”
बैठक का संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने किया। बैठक में महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पांडे, सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष गोमती साय, विधायक उद्देश्वरी पैकरा, विधायक रायमुनि भगत , विधायक राजेश अग्रवाल विधायक प्रबोध मिंज, विधायक रामकुमार टोप्पो , विधायक भूलन सिंह मरावी, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, महापौर मंजूषा भगत, अनिल सिंह मेजर, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, देवेंद्र तिवारी, ललन प्रताप सिंह, भरत सिंह, मुरली सोनी, अभिमन्यु गुप्ता, देवनाथ सिंह पैकरा सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बकरा चोरी करने घुसे चोरों ने की मालिक की निःशंस हत्या, 5 बकरे लेकर फरार…
हिंद स्वराष्ट्र सीतापुर : सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में कल रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई जहां अज्ञात हमलावरों द्वारा बकरी चोरी करने की नीयत से बकरी मलिक पर हमला कर दिया गया और घर में रखे जलावन की लकड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। महज कुछ बकरियों के लिए बकरी मलिक की हत्या से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है और वे घटना के बाद काफी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम गेरसा निवासी रैदु नागवंशी (45) मंगलवार रात अपने घर में खाना खाने के बाद सो रहा था। आधी रात चारपहिया वाहन में सवार अज्ञात चोर उनके घर में घुसे और बकरे चुराने लगे। इसी दौरान अचानक रैदु की नींद खुली और चोरों से आमना-सामना हो गया इस दौरान हंगामा सुनकर रैदु के बुजुर्ग माता-पिता भी बेटे का बचाव करने मौके पर पहुंचे, लेकिन हाथापाई के बीच चोरों ने घर मे जलावन के लिए रखे हुए लकड़ी से रैदु के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर चोट लगने से रैदु की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद चोर घर से पांच नग बकरा चोरी कर फरार हो गए। संभावना जताई जा रही है कि, इस घटना में दो की जगह चार से पांच लोग शामिल थे। जिसमें से दो चोर घर के अंदर घुसे थे बाकी बाहर खड़े थे।
हत्या की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए हॉस्पिटल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव घरवालों को सौंप दिया गया। इस मामले में पुलिस ने धारा 103, 332, 309, 115(2), 351(2)(3)(5) के तहत अपराध दर्ज किया और हत्यारों की तलाश में जुट गई है।
बताया जा रहा हैं कि घटना से दो दिन पहले भी कुछ अज्ञात लोग आधी रात को रैदु के घर पहुंचे थे और उस पर अपनी पत्नी को छोड़ने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया था। उस रात रैदु हाथ में टांगी लेकर बाहर निकला तो वे लोग वहां से भाग गए थे। रैदु की पत्नी काफी समय से अपने मायके ग्राम गेरसा ढोढ़ीडीपा में रह रही थी और घटना वाले दिन मृतक के दोनों बेटे भी अपनी मां के पास गेरसा चले गए थे। ऐसे में इस हत्या को पुरानी रंजिश, घरेलू विवाद से जोड़कर देखा जा रहा हैं।
गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, रोते-रोते पूरी दुनिया से मांगी लोन की भीख, जब फजीहत हुई तो कहा- हैक हो गया था अकाउंट..
भारत की ओर से पाकिस्तान के हर एक्शन का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। इस बीच पाकिस्तान की हालत खराब हो गई है। हाल ही में पाकिस्तान सरकार ने दुनिया भर के सामने भीख मांगी है। पाकिस्तान सरकार के इकोनॉमिक अफेयर्स डिवीजन की मानें तो पाकिस्तान को भारतीय हमले में भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अब पाकिस्तान की सरकार ने दुनिया भर में अपने अंतरराष्ट्रीय साझेदारों से और अधिक लोन की मांग की है। हालांकि बाद में पाकिस्तान ने अकाउंट हैक किए जाने की बात कही है।
दुनिया भर से मांगी लोन की भीख
दरअसल, पाकिस्तान सरकार के इकोनॉमिक अफेयर्स डिवीजन का एक पोस्ट सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है, “पाकिस्तान सरकार ने दुश्मन द्वारा भारी नुकसान के बाद अंतरराष्ट्रीय साझेदारों से और अधिक ऋण की अपील की है। बढ़ते युद्ध और शेयरों में गिरावट के बीच, हम अंतरराष्ट्रीय साझेदारों से तनाव कम करने में मदद करने का आग्रह करते हैं। राष्ट्र से आग्रह है कि वह दृढ़ रहे।” इस पोस्ट में पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को भी टैग किया है। हालांकि दुनिया भर में पोस्ट वायरल होने और फजीहत होने के बाद अब पाकिस्तान सरकार ने इसपर सफाई पेश की है। पाकिस्तान ने अब कहा है कि एक्स अकाउंट हैक कर लिया गया था।
जम्मू से जैसलमेर तक PAK का हर हमला नाकाम, इंडियन फोर्सेज ने पाकिस्तान के सभी बड़े शहरों पर किए जवाबी हमले…
भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बौखलाकर पाकिस्तान की सेना ने गुरुवार रात भारत के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में कई सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिश की, लेकिन भारत ने S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए इन हमलों को नाकाम कर दिया।
इस पूरे घटनाक्रम पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज साउथ ब्लॉक में सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ स्थिति की समीक्षा करेंगे। पाकिस्तान की तरफ से हमले तब किए गए, जब भारत ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाली कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं और टेरर ठिकानों को तबाह कर दिया। आतंक पर इस चोट को पाकिस्तान की सरकार और उसकी सेना बर्दाश्त नहीं कर सकी, और भारत पर जवाबी हमला करना बेहतर समझा।
CDS और तीनों सेना प्रमुख के साथ राजनाथ सिंह की मीटिंग
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में आज बड़ी बैठक हो रही है. इस बैठक में सीडीएस अनिल चौहान और तीनों सेना प्रमुख शामिल हैं. इस मीटिंग में भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा स्थिति पर चर्चा होगी और आगे की रणनीति पर भी मंथन होगा.
सायरन की आवाज से गूंजा चंडीगढ़
पाकिस्तान से संभावित हमले के बीच चंडीगढ़ में हाई अलर्ट है. चंडीगढ़ में सायरन गूंज रहे हैं. एयरफोर्स स्टेशन को एयर वॉर्निंग दी गई है. चंडीगढ़ के डीसी ने सभी को घरों के भीतर रहने और बालकनी की दूर रहने के आदेश दिए है. मोहाली में भी अलर्ट है.
हमारा युद्ध आतंकवाद के खिलाफ है: अमेरिका में भारत के राजदूत
अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने कहा कि हमने पाकिस्तान और पीओके में नौ जगह पर आतंक की फैक्ट्रियों को ध्वस्त किया है. हमारा युद्ध आतंकियों के साथ है. दुनिया को चिंतित होना चाहिए कि पाकिस्तान आतंकवाद और आतंकी गतिविधियों का समर्थन करता है. पाकिस्तान को यह बताना चाहिए कि अब वह आतंक को पालना-पोसना बंद कर दे।
माननीय उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का सरगुजा दौरा आज, वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी होंगे साथ…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ सरकार के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा 09 मई 2025 को वित्तमंत्री ओ पी चौधरी एवं अध्यक्ष पाठ्यपुस्तक निगम और संगठन संभाग प्रभारी राजा पांडेय के साथ अम्बिकापुर में एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न प्रशासनिक, राजनीतिक तथा विकासात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।प्रातः 9:30 बजे रायपुर स्थित निवास सी-3, सिविल लाइन से स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुँच कर उप मुख्यमंत्री प्रातः 10:00 बजे रायपुर से दरिमा विमानतल, अंबिकापुर के लिए राज्य विमान द्वारा रवाना होंगे तथा प्रातः 10:45 बजे दरिमा विमानतल, अंबिकापुर पहुँचेंगे। प्रातः 11:15 बजे पी.जी. कॉलेज ग्राउंड, अंबिकापुर में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे तथा दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक जिला भाजपा कार्यालय, अंबिकापुर में भाजपा संगठन की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 02:00 बजे से 02:30 बजे तक भोजनावकाश के पश्चात दोपहर 02:30 बजे से 04:30 बजे तक जिला पंचायत कार्यालय परिसर में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की आगामी सभा की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक बैठक लेंगे और सायं 05:00 बजे दरिमा विमानतल, अंबिकापुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। यह दौरा संगठनात्मक मजबूती और विकास योजनाओं की जमीनी समीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
नेशनल लोक अदालत का 10 मई को होगा आयोजन…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : नेशनल लोक अदालत 10 मई 2025 को आयोजित किया जा रहा है। जिला एवं सत्र न्यायालय अम्बिकापुर के अंतर्गत आने वाले समस्त न्यायालयों में हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसके सम्बन्ध में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के.एल. चरयाणी ने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य पक्षकारों के मध्य के विवादों का आपसी सहमति एवं समझौते से निपटारा किया जाना है। जिससे कि पक्षकारों के मध्य आपसी मन-मुटाव का अंत हो तथा उनके मध्य मधुर संबंध स्थापित हो सके।नेशनल लोक अदालत के माध्यम से राजीनामा योग्य दाण्डिक प्रकरण, व्यवहार प्रकरण, चेक बाउंस से संबंधित प्रकरण तथा पारिवारिक विवाद से संबंधित प्रकरणों के साथ-साथ दुर्घटना संबंधी दावा, मजदूरों से संबंधित प्रकरण, भूमि अधिग्रहण प्रकरण, राजस्व प्रकरण, विद्युत एवं पानी बिल चोरी प्रकरण, वन अधिनियम संबंधी प्रकरण, जैसे प्री-लिटीगेशन के प्रकरणों का भी निराकरण आपसी सहमति के माध्यम से किये जाने हेतु नेशनल लोक अदालत एक उपयुक्त मंच है। हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत की व्यापकता समझाते हुए उन्होंने बताया कि पक्षकार अपने मामलों का निराकरण आपसी सहमति से करने हेतु संबंधित न्यायालय के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के अतिरिक्त वर्चुअल रूप से भी विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी उपस्थित हो सकते हैं और इस प्रकार न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए बिना भी अपने मामलों का निपटारा आपसी सहमति के आधार पर करा सकते हैं।लोक अदालत की महत्ता बताते हुए कहा कि नेशनल लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण होने पर किसी पक्ष की हार नहीं होती है। उन्होंने आमजनों से अपील किया कि नेशनल लोक अदालत 10 मई 2025 को जिला एवं सत्र न्यायालय अम्बिकापुर सरगुजा छ.ग. के अंतर्गत आने वाले समस्त न्यायालयों में जिसमें बाह्य न्यायालय, व्यवहार न्यायालय सीतापुर भी सम्मिलित है, में व्यक्तिगत रूप से या वर्चुअल रूप से उपस्थित होकर अपने मामलों का आपसी सहमति के आधार पर नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निपटारा करें।
प्राचार्य प्रमोशन की समस्त प्रक्रियाओं पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक,, जॉइनिंग ले चुके प्राचार्यों को भी किया अमान्य…
हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : प्राचार्य प्रमोशन की समस्त प्रक्रियाओं पर 9 जून तक हाईकोर्ट ने रोक लगा दी हैं। हाइकोर्ट द्वारा काउंसलिंग और ज्वाइनिंग की प्रक्रिया पर भी रोक लगा दिया हैं। प्राचार्य प्रमोशन और काउंसलिंग मामले की अगली सुनवाई 9 जून को होगी। हाईकोर्ट ने बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान राज्य शासन और स्कूल शिक्षा विभाग को जमकर फटकार लगाई और कहा कि आदेश के बाद भी शिक्षकों को प्राचार्य पद पर ज्वाइन कराया गया। यह हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना है। कोर्ट ने राज्य शासन से शिक्षकों के ज्वाइनिंग की पूरी जानकारी मांगी हैं कोर्ट द्वारा शासन से पूछा गया है कि कितने शिक्षकों ने जॉइनिंग की है उन्हें जॉइनिंग किसने दी और प्राचार्य प्रमोशन पर पूरी रिपोर्ट मांगी है। अगले आदेश तक सभी ज्वाइनिंग को हाईकोर्ट ने अमान्य किया है।
कांग्रेस पार्टी के 5 साल के कार्यकाल पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए इंटक प्रदेश अध्यक्ष दीपक दुबे ने दिया पद से इस्तीफा…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेशाध्यक्ष दीपक ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद, कार्यकर्ताओं की उपेक्षा,भ्रष्ट लोगों को पनाह देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित राष्ट्रीय कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को भी इस आशय का पत्र लिखा है।



दीपक दुबे ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित राष्ट्रीय कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को भी लिखे पत्र में कहा है कि वे कांग्रेस कमेटी के मजदूर कांग्रेस इंटक छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष के पद पर विगत 11 वर्षों से कार्य कर रहे थे। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने में प्रदेश भर के उपेक्षित शोषित श्रमिकों ने अहम भूमिका निभाया, किंतु कांग्रेस की सरकार बनने के बाद जिन श्रमिकों मजदूरों जो प्रदेश के उद्योगों, खदानों, स्वास्थ्य शिक्षा क्षेत्र में कार्य करते हैं उनकी उपेक्षा किया गया।
उन्होंने कहा कि एफसीआई, नागरिक आपूर्ति निगम, नगर पालिका के श्रमिकों, बिजली विभाग में कार्यरत संगठित क्षेत्र, असंगठित क्षेत्रों में एस सी की एल, एनटीपीसी नगरनार के खदानों, स्टील पवार प्लांटों में कार्यरत के लिए शासन सत्ता में आने के बाद भी कांग्रेस सरकार ने कार्य नहीं किया। चार चौकड़ी की सरकार ने 5 साल तक सिर्फ कुर्सी बचाओ की लड़ाई लड़ी। मुख्यमत्री बने रहने के लिए पूरा प्रदेश में लुट की राजनीति की।
उन्होंने कहा कि दवा, दारू, शिक्षा, बिजली, पानी, नगरीय निकायों, ग्रामीण विकास विभाग सहित जिस नरवा, गरवा ,घुरवा और बाड़ी को छग में मॉडल के रूप में प्रस्तुत किए, उसके नाम पर लुट भ्रष्टाचार की खुला छूट बंदरबाट किए। गाय गोबर के नाम कांग्रेस कार्यकाल में नरवा, घूरवा तक को बड़े बड़े बिल्डर को बेच दिए। कोरोना महामारी को लूट का अवसर बनाकर दवा खरीदी में हजारों करोड़ की घोटाला किया गया।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय में विभिन्न योजनाओं पर हजारों करोड़ का घोटाला हुआ। चंद लोगों ने मिलकर पूरा मंत्रायल में एकाधिकार कर मुख्यमंत्री की कुर्सी ढाई / ढाई साल की लड़ाई की ओर ध्यान केंद्रित कर प्रदेश के लोगों को गुमराह करते रहे। आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जो लुट हुआ, दुर्गति हुई। इसके लिए पूर्व कांग्रेस की सरकार जिम्मेदार है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस विपक्ष में रहते हुए झीरम घाटी नर संहार में शहीद हुए नेताओं की जो पुख्ता सबूत अपने जेब में लेकर घूमती थी। उनको भुलाकर घटना स्थल में भी शहीद स्मारक बनाने में घोटाला करने से बाज नहीं आए। झीरम घाटी में घायल कांग्रेसियों की सुध नहीं लेकर उनको कांग्रेस छोड़ने मजबूर किया गया।
उन्होंने कहा कि यहां तक 72 विधायक से 35 में जो पहुंचे उसके लिए भी टी एस सिंहदेव भूपेश बघेल और चार चौकड़ी सीडी महंत, ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे,शिव डहरिया, मोहमद्द अकबर, प्रदेश के वन टेन अपराधी जिसके ऊपर 11 से अधिक अपराधिक प्रकरण है जयसिंह अग्रवाल को राजस्व विभाग देकर छग की सरकारी संपत्ति जमीनों को लूटने का लायसेंस दे दिया गया। उस समय के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को कठपुतली बना दिया, जिसको जिलाध्यक्ष बदलने के लिए चरणदास महंत ने देख लेने की धमकी देकर बार बार दिल्ली दौरा करते रहे। इन सभी का प्रदेश को लूटने में महत्वपूर्ण भूमिका है, ये सब जिम्मेदार है। विधायकों को काम नहीं करने दिया गया। उनके स्वेच्छा अनुदान विधायक मद पर चार चौकड़ी ने मनमानी की। उनको कोटवार से भी बदतर बनाकर मुख्यमंत्री की लड़ाई में सिर्फ दिल्ली घुमाते रहे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी मंत्रालय निगम मंडलों में एक लाख करोड़ से ज्यादा की घोटाला कर सिर्फ कुर्सी की लड़ाई साढ़े चार साल तक लड़ते रहे। अंत में टी एस सिंहदेव ने उप मुख्यमंत्री के पद लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रदेश के लोगों में पद लोलुपता की संदेश दिए और बता दिया वह भ्रष्ट और भ्रष्टाचार के साथ है। उसके मंत्रालय में हजारों करोड़ की भ्रष्टाचार अनपढ़ नही होते हुए भी किया, जो मजदूर श्रमिक किसान साल के 365 दिन बोरे बासी खाकर मजदूरी करते हैं उन्हें मजाक बनाकर मजदूर दिवस के दिन भी बोरे बासी खिलाए और इन चार चौखड़ियो ने प्रदेश में लुट मचाकर मलाई खानें का काम किए।
उन्होंने कहा कि इंटक जैसे मजदूर संघ को कई गुटों में बाट कर जो मजदूरों के शोषक है जिसके ऊपर 420 के मामला है जो छग कांग्रेस कमेटी को अपने जूतों में रखता है प्रदेश के हजारों युवाओं को नौकरी लगाने के नाम पर श्रमिकों के पीएफ ई एस आई की गबन करने वाले संजय सिंह संजीवा रेड्डी को दमांद बनाकर रखे हो वह उद्योगपतियों के दलाली करते है। श्रमिक संगठन में बिना चुनाव के फर्जी संगठन के स्वयंभू नेता बनकर मजदूरों की रोजी में कमीशन खोरी कर कांग्रेस के कुछ नेताओं को पालने के काम करते हैं। उनके पक्ष लेकर प्रदेश के लाखों मजदूरों को उनके अधिकार से वंचित किया गया है ।
उन्होंने कहा कि बिना पीएफ, मेडिकल फंड के आधा पेमेंट में 12/12 घंटा काम करने को विवश किया है। उद्योगपतियों से मंत्रियों के साठगांठ की वजह से उनके कोई सुनवाई नहीं हुआ। फर्जी संगठन चला श्रमिकों को नौकरी से निकालने पर उनके खिलाफ लड़ाई लड़ने वालों पर फर्जी एफआईआर कांग्रेस के बिलासपुर संभाग के सबसे बड़े तथाकथित नेता के दबाओं में होता रहा, जो प्रदेश के दारू सट्टा कोयला भूमाफिया गैर कानूनी कार्यों के सरगना है जिसके अगल बगल में यही लोग रहते है जिस तथाकथित इंटक के कांग्रेस कमेटी से दो गुना सदस्य हैं, फिर भी हार हुई।
यहां तक कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल द्वारा 6 करोड़ों की घोटाला कांग्रेस कोष में ही भूपेश बघेल के सलाहकार की कंपनी पर कर दिया। सोलर पैनल के नाम पर कई करोड़ ग्रामीण विकास विभाग द्वारा फर्जी भुगतान किया गया। इस तरह लुट मचाकर पूरा प्रदेश के साथ कार्यकताओं के दिए चंदा को भी लूटा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने रमन सिंह के कार्यकाल में हुए लाखों करोड़ों की घोटाला बीजेपी नेता के भ्रष्टाचार पर कार्यवाही करने उनको जेल भेजने की वादा कर उनसे दोस्ती रिश्ता निभाते रहे और आज खुद जेल जाने के कगार में है।
उन्होंने कहा कि एक अनपढ़ को आबकारी उद्योग मंत्री बनाकर विभाग में लुट की राजनीति की। इसके लिए उस समय के राज्यपाल,छग विधानसभा अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी के प्रभारी पी एल पुनिया, राहुल गांधी , प्रियंका वाड्रा,के सी वेनुगोपाल, और प्रदेश कांग्रेस कमेटी जिम्मेदार हैं। क्या कोई अनपढ़ को इस तरह जिम्मेदार पद दे सकते है जो अपने शपथ पत्र भी नहीं पढ़ना जानता।
विधानसभा अध्यक्ष अपना एकाधिकारी चलाते हुए। पांच साल में विधायकों के प्रशन काल, जांच कमेटी को कचरा में डाल दिया। दिल्ली से अपने लिए सचिव बुलाकर छग के अधिकारियों को वंचित कर फर्जी नियुक्तियों पर कार्यवाही नहीं किए। आज बिलासपुर संभाग के जिलों में लुट चल रहा है आज सालों से भूविस्थापित दर दर भटक रहे रहे है।
उन्होंने कहा कि सुकमा में हुए पत्रकार साथी मुकेश चंद्राकर की हत्या जिस सड़क समाचार पर हुआ 52 करोड़ की सड़क 150 करोड़ हो गया। उसके 90 प्रतिशत भुगतान भी हो गए। क्या कवासी लखमा या बस्तर के कांग्रेस नेताओ को बस्तर में हो रहे इस तरह के भ्रष्टाचार नहीं दिखता। बस्तर और सरगुजा में 5 साल सिर्फ लूटने की काम किए है। पत्रकार सुरक्षा कानून के नाम पर सिर्फ राजनीति किए आज प्रदेश के कई जिलों में चिट फंड।
ठगी के जाल फैला है वह इन्हीं के रहमो करम में हुआ फर्जी जाती प्रमाण पत्र से नौकरी करने वालों पर रहम करते रहे। दागी भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देते रहे संगठित गिरोह बनाकर सिर्फ चार चौकड़ी की सरकार चलाए। इन सब से व्यथित होकर मै अपने संघटन के प्रदेश जिला ब्लाक पदाधिकारियों के साथ अपना इस्तीफा देता हूं। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दिल्ली से चलता है और प्रदेश को लूट कर दिल्ली को खुश कर सरकार चलता है!
इससे अच्छा होगा कि मैं स्वतंत्रता के साथ अपने कार्यकर्ताओं को लेकर छत्तीसगढ़ के आमजनों जल जंगल जमीन की रक्षा करने शोषित दबे कुचले आदिवासी,दलित ओबीसी सामान्य और अल्प संख्यक बाहर से आकर छत्तीसगढ़ में रह रहे लोगों की हित में कार्य कर सकू।
रामानुजनगर बालिका की नग्न लाश मामले की गुत्थी सुलझी, हत्या मामले में आरोपी चौकीदार गिरफ्तार…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : रामानुजनगर जंगल में बालिका की मिली नग्न लाश मामले की गुत्थी सुलझाने में सूरजपुर पुलिस को सफलता हासिल हुई है। पुलिस द्वारा मामले में आरोपी चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दे की ग्रामीणों द्वारा बालिका का सामूहिक बलात्कार कर हत्या किए जाने का अंदेशा लगाया जा रहा था जबकि चौकीदार द्वारा हत्या कर मामले से भटकाने की नीयत से बालिका के कपड़े उतार कर फेंके गए थे।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 26.04.2025 को थाना रामानुजनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत स्थित बांसबाड़ी में एक बालिका का शव संदिग्ध अवस्था में पड़े होने की सूचना पर थाना रामानुजनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 103 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया। मृतिका के परिजनों सहित अन्य लोगों से पूछताछ में सभी द्वारा बासबाड़ी के चौकीदार शिवाराम के ऊपर संदेह जाहिर किया गया संदेह के आधार पर आरोपी से पूछताछ किया गया जिसमें वह हर बार गुमराह करते रहा। चौकीदार के ऊपर पर्याप्त संदेह होने पर एफएसएल टीम की मदद से पूछताछ कर उसके कपड़े और टांगी की जांच कराई गई जिसमें टांगी व टी-शर्ट में रक्त होना पाए जाने पर संदेह के आधार पर टांगी व टी-शर्ट जप्त कर मृतिका के डीएनए से मिलान के लिए एफएसएल रायपुर भेजा गया था जिसके रिपोर्ट में संदेही के टांगी का रक्त एवं मृतिका का रक्त समूह दोनों एक ही डीएनए का होना पाया गया।
मामले में चौकीदार को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसने बताया कि दिनांक 25/04/2025 के प्रातः बासबाड़ी का चौकीदारी करने वहां गया था जहां एक बालिका को सायकल से जाते देखा तो उसे गलत नियत से रोककर पकड़ा तब वह विरोध करते हुए कहने लगी की गांव में सभी को बताउंगी इस डर से अपने पास रखे टांगी से प्रहार कर हत्या कर दिया और शव को गड्डे में छिपाकर बालिका के सायकल व टिफिन को फेंकने अन्यत्र स्थान चला गया। इसके बाद संदेह हुआ कि उस गड्डे में लाश मिलने से मैं फंस जाउंगा इसके बाद वापस आकर गड्डे से लाश को निकालकर कुछ दूरी पर फेंक दिया और ध्यान भटकाने की नियत से उसे निर्वस्त्र कर दिया। इसके उपरान्त मृतिका के सायकल को लेकर साल्ही बांध में ले जाकर फेंक दिया और वहीं अपने कपड़े साफ कर नहाकर घर आ गया। आरोपी के विरूद्ध साक्ष्य छुपाने पर धारा 238 बीएनएस जोड़ी जाकर आरोपी शिवराम उम्र 60 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामानुजनगर राजेन्द्र साहू, साइबर सेल प्रभारी राकेश यादव, एएसआई मनोज पोर्ते, प्रधान आरक्षक निमेश शर्मा, आरक्षक दीपक यादव, रौशन सिंह, युवराज यादव, विनोद सारथी, रूपदेव सिंह, सैनिक देवचंद पाण्डेय, रजनीश पटेल व सम्मत सिंह सक्रिय रहे।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा ने जारी किए 10वीं और 12वीं के रिजल्ट,, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छात्रों को दी बधाई…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर आज हाई स्कूल (10वीं) परिणाम 2025 और हायर सेकेण्डरी (12वीं) परिणाम 2025 जारी कर दिए है। रिजल्ट की घोषणा दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रिजल्ट जारी कर छात्रों को सफलता पर शुभकामनाएं दी।
छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in के अलावा cg.results.nic.in और results.cg.nic.in पर भी चेक कर सकते हैं।