Home Blog Page 322

भारत में बढ़ रहे कोरोना के मामले, इटली को पीछे छोड़ भारत पहुंचा छठे स्थान पर

नई दिल्ली
अनलॉक इंडिया 1 के ऐलान के बीच देश में तेजी से फैलते कोरोना वायरस के संक्रमण ने चिंता बढ़ा दी है। हालत यह है कि देश में एक हफ्ते में कोविड-19 के मामलों में 61 हजार की वृद्धि हो गई। नए केस की तेज रफ्तार से देश में शुक्रवार को इटली से भी 150 ज्यादा कोविड-19 मरीज हो गए। अब भारत 2 लाख, 34 हजार, 163 कोरोना मरीजों के साथ इटली से आगे हो गया और दुनिया में छठे स्थान पर पहुंच गया है।
केंद्र सरकार ने 25 मार्च को देशव्यापी लॉकडाउन लागू करने के बाद इसे चार चरणों में 31 मई तक जारी रखा। हालांकि, 3 मई को चौथे चरण की शुरुआत से ही पाबंदियों में ढील दे दी गई और अब 8 जून से कंटेनमेंट एरियाज को छोड़कर पूरे देश में ज्यादातर पाबंदियां हटाने का फैसला किया गया। अनलॉक इंडिया 1 का ऐलान तब किया गया जब 3 मई से दी गई पाबंदियों में ढील के दुष्प्रभाव साफ-साफ दिखने लगे।

3 मई के बाद से न केवल शहरों में बल्कि गांवों में भी कोविड-19 मरीजों की संख्या में तेज वृद्धि दर्ज की जाने लगी क्योंकि प्रवासी मजदूरों को श्रमिक स्पेशल ट्रेनों और बसों के जरिए उनके घर पहुंचाने का अभियान छिड़ गया। फिर तो देश में नए कोरोना पॉजिटिव केस के रेकॉर्ड बनने लगे। परिणाम यह हुआ कि आज भारत दुनिया का छठा सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश बन गया है।

शुक्रवार को भी करीब साढ़े सात हजार केस
देश में शुक्रवार को 7,450 नए कोरोना केस सामने आए हैं। इसके साथ ही, देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 2,34,163 हो गई है। हालांकि, अब तक 1,09,461 कोविड-19 मरीज ठीक हो चुके हैं। यानी, देश में तत्काल 1,10,960 कोरोना मरीज ही हैं। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में मरीजों के स्वस्थ होने की दर करीब 48% हो गई है।

कुल कोरोना केसों के मामले में अभी अमेरिका पहले पायदान पर है। वहां कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,32,810 तक पहुंच चुकी है। 6,21,877 मरीजों के साथ ब्राजील दूसरे, 4,49,834 मरीजों के साथ रूस तीसरे, 2,88,058 मरीजों के साथ स्पेन चौथे जबकि 2,83,311 मरीजों के साथ यूके पांचवें नंबर पर है। चिंता की बात यह है कि भारत में नए कोरोना केस की रफ्तार पर लगाम नहीं लग पा रहा है। ऐसे में आशंका है कि कोरोना प्रभावित देशों की लिस्ट में भारत कुछ दिनों के अंतराल पर ऊपर चढ़ता चला जाएगा। अभी यूके से इसका फासला 50 हजार से भी कम मरीजों की है।

कोरोना के कहर जारी 18 नए मरीज आए सामने,सूरजपुर जिला भी शामिल

रायपुर….प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. इस संख्या में 18 और नए संक्रमित जुड़ गए हैं. इसमें बलौदाबाजार से 14, कोरबा से 3 और सूरजपुर से एक संक्रमित शामिल हैं. इसी तरह 12 कोरोना पॉजिटिव को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है.

बलौदाबाजार जिले में आज मिले सभी 14 मरीज बलौदाबाजार विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम धाराशिव के हैं. सभी मरीज क्क्वारेंटाइन सेंटर के ही है। इनमें 4 बच्चे सहित अन्य 10 लोगों की उम्र 20 वर्ष से अधिक है. सभी को रायपुर ले जाने स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गयी है। इन सभी का कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग किया जा रहा रहा है.

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में हो रही है छात्रों के भविष्य से खिलवाड़…

रायपुर.. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविधालय मे शिक्षा के नाम पर खिलवाड़ और अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। कृषि के क्षेत्र मे अपना भविष्य बनाने वाले छात्र छात्राओ के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिलो मे कई शासकिय एवं निजी कृषि महाविधालय संचालित है । जिसमे लगभग दस हजार से अधिक छात्रों द्वारा अध्ययन किया जा रहा है। इंदीरा गाँधी कृषि विश्वविधालय रायपुर द्वारा उनके भविष्य के साथ नियम बना कर खेल खेला जा रहा है।

इंदीरा गाँधी कृषि विश्वविधालय रायपुर के नियम अनुसार आठ सेमेस्टर का चार साल का कोर्स होता है।तथा प्रत्येक सेमेस्टर मे 8 थ्योरी और 2 प्रेक्टीकल होता है I परन्तु एक सेमेस्टर का परीक्षा आयोजन के तुरंन्त पश्चात बिना पहले सेमेस्टर का परीणाम आये दूसरे सेमेस्टर का फिस जमा कराना और परिणाम आने पर लगभग 100 मे दो या चार छात्र छात्राओ के परीणाम उर्त्तीण और बाकी का दो से आठ विषय पर बेक लग जाता है । और पुन: रिचेकिंग के नाम पर दो विषय का फीस 800 रूपये आँनलाईन जमा कराया जाता है। आज उन छात्र छात्राओ का परीणाम पहले परीणाम से अंक बढ़ने के बजाय, लगभग बहुत से छात्रों का 8-10 अंक कम आया है । जो कृषि के अध्ययनरत छात्र छात्राओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ भी है ।साथ ही कृषि विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों द्वारा शिक्षा व्यवस्था पर आरोप लगाते हुए कहा जा रहा है कि जब आज का उनका परीणाम सही है, तो क्या पहला जारी किया गया परीणाम वहा के प्रोफेसरो के द्वारा गलत जारी किया गया था। और आज उन छात्र छात्राओ द्वारा दो सेमेस्टर का परीक्षा एक साथ आयोजित किया जा रहा है।

बरहाल शिक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगना लाजिमी है । ऐसे में रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय मे अध्ययनरत छात्रों को आर्थिक और मानसिक रूप से आहत होने के साथ-साथ छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहे है ।तथा इस मामले पर शिक्षा विभाग के साथ-साथ सरकार को छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ऐसे मनमाने और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले विश्वविद्यालय पर क्या तत्काल कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

बिग ब्रेकिंग: जशपुर में एक साल की बच्ची कोरोना पोजिटिव

ब्रेकिंग न्यूज जशपुर:- जशपुर जिले के लिये बुरी खबर है। क्वारेंटाईन सेंटर मे अपनी मां के साथ रह रही बच्ची का कोरोना टेस्ट पाजिटिव आया है। शुक्रवार को देर रात आये रिपोर्ट मे जशपुर जिले मे 4 कोरोना पाजिटिव मरीज कि पहचान हुई है। इस तरह अब तक जशपुर जिले मे 75 कोरोना पाजिटिव मरीज कि पहचान हो चुकी है। सभी मरीज बगीचा जनपद के कलिया क्वारेंटाईन सेंटर व बच्छरांव क्वारेंटाईन सेंटर के हैं। कलिया सेंटर से एक व बच्छरांव सेंटर से तीन कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैं। प्रदेश मे एक्टिव केस की संख्या बढकर 634 हो गई है।
जशपुर जिले में विभिन्न विकासखंडों में लगभग 699 क्वारेंटाईन सेंटर बनाया गया है। क्वारेंटाईन सेंटर में लगभग 4049 श्रमिकों, मजदूरों यात्रियों को रखा गया है। जिसमें पुरूषों की संख्या 3394 एवं 655 महिलाएं शामिल है। इनमें जशपुर विकासखंड के 58 क्वारेंटाईन सेंटर में 441 लोगों को रखा गया हैं। इसी प्रकार मनोरा के 57 क्वारेंटाईन सेंटर में 278 लोगों को, दुलदुला विकासखंड के 90 क्वारेंटाईन सेंटर में 449 लोगों को, कुनकुरी विकासखंड के 153 क्वांरेंटाईन सेंटर में 482 लोगों को, फरसाबहार विकासखंड के 55 क्वारेंटाईन सेंटर में 1095 लोगों को कांसाबेल विकासखंड के 55 क्वारेंटाईन सेंटर में 440 लोगों को, पत्थलगांव विकासखंड के 128 क्वारेंटाईन सेंटर में 443 लोगों को एवं बगीचा विकासखंड के 103 क्वारेंटाईन सेंटर में 421 लोगों को रखा गया है।

10 जून को जारी होगा 10 वीं,12वीं, बोर्ड की परीक्षा परिणाम

रायपुर माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रो. वी के गोयल ने बताया की कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 10 जून को जारी होंगे। कोरोना के कारण बाकी बची हुयी परीक्षा अब नहीं होंगे। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रो. वी के गोयल के अनुसार जिन स्कूलों में प्री बोर्ड परीक्षा हुयी थी उसी आधार पर बचे हुए विषयों में नंबर दिया जायेगा। जिन स्कूलों में प्री बोर्ड नहीं हुयी थी वहाँ छैमाही परीक्षा / आतंरिक मूल्यांकन के आधार पर अंक देने की बात कही।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षा का मूल्याङ्कन का कार्य लगभग 100 प्रतिशत तक पूर्ण हो गया है। अब माध्यमिक शिक्षा मंडल परीक्षा परिणाम 10 जून को जारी करने की तैयारी कर रही है। जिन विषयों के परीक्षा नहीं लिए है उन विषयों के अंक भी आंतरिक मूल्याङ्कन के आधार पर अधिकांश शालाओं से मंडल को प्राप्त हो चूका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार माध्यमिक शिक्षा मंडल परीक्षा परिणाम जारी करने में कोई जल्दबाजी नहीं करेगी। परीक्षा परिणाम को 10 जून को जारी करने का निर्णय लिया गया है।पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी पहले कक्षा 12 वीं के परीक्षा परिणाम पहले जारी किया जायेगा। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के बचे हुए पेपर को रद्द कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10 वीं,12 वीं के बचे हुए पेपर को 04 मई से पुनः लेने की तैयारी कर ली थी लेकिन प्रदेश सहित पुरे देश विदेश में अभी कोरोना वायरस तेजी से फ़ैल रहा है। जिसके खतरे को भांपते हुवे राज्य सरकार एवं छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा सीधे रद्द कर दिया गया है।
*रद्द हुए पेपर के बदले ऐसे मिलेगा अंक* –

जैसे ही कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के बचे हुए परीक्षा रद्द हुआ है, तब से बहुत से लोगो के मन में यह सवाल आया कि,रद्द हुए पेपर के कालम में क्या लिखयेगा….? तो आप लोगो को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उक्त विषय के प्राप्तांक आपके विद्यालय द्वारा लिए गए आतंरिक मूल्याङ्कन के आधार पर दिए जायेंगे। अतः जिन छात्रों का आतंरिक मूल्याङ्कन में प्रदर्शन अच्छा होगा उनको अच्छा अंक मिलेगा। जिनका प्रदर्शन कमजोर होगा उनको उनके प्रदर्शन के आधार पर अंक दिया जायेगा।

*कक्षा 1से 9 एवं कक्षा 11वीं के बच्चो को मिलेगी कक्षोन्नति-* कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते पुरे प्रदेश के शासकीय,अर्धशासकीय एवं प्राइवेट स्कूलों में दिनांक 13 मार्च 2020 से तालाबंदी है। शाला बंद होने के कारण उक्त सभी कक्षाओं के वार्षिक परीक्षा नहीं लिया जा सका है। शासन के निर्देशानुसार सभी बच्चों को जनरल प्रमोशन दिया जा चूका है। अब बच्चे सीधे अगले कक्षा में बिना परीक्षा दिए पहुँच चुके है। बच्चों के वार्षिक परीक्षा प्राप्तांक के कालम में कक्षोन्नति दर्ज किया जा चूका है।

*कक्षा 1से 9 एवं कक्षा 11वीं के बच्चो की अंकसूची-* शासन के निर्देशानुसार बच्चों को क्रमोन्नति अंक सूचि बनाकर दिया जा चूका है। वार्षिक परीक्षा के पहले जितने भी परीक्षा लिए गए थे जैसे फॉर्मेटिव -1 ,फॉर्मेटिव 2,समेटिव 1,PPA,त्रैमासिक,अर्धवार्षिक आदि। सभी प्राप्तांको को अंकसूची में दिया गया है सिर्फ वार्षिक परीक्षा के कालम में क्रमोन्नति दर्ज किया गया है।

*आगामी शिक्षा सत्र अगस्त में खुलने की पूरी सम्भावना-* छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग का आगामी शिक्षा सत्र 2020-21 सोलह जून से खुल जाये ऐसी कोई फिलहाल सम्भावना नहीं दिख रही है। क्योंकि कोरोना वायरस थर्ड स्टेज में पहुँच चूका है। अब इस संक्रमण बिमारी से आम नागरिक भी अछूता नहीं रह गया है। अतः बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए एक से डेढ़ माह शिक्षा सत्र को बढ़ाया जा सकता है।

रिकॉर्ड तोड़ रहा कोरोना, 24 घंटे में आए सबसे ज्यादा नए केस

देश में कोरोना वायरस (coronavirus) का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा नए केस सामने आए हैं और सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। पिछले 24 घंटे में 9851 नए मामले सामने आए। मौत के आंकड़े की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 273 लोगों की मौत हुई है। यह अभी तक का नया रिकॉर्ड है। देश में अब तक कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 2,26,770 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक,अब तक 1,09,462 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में इस महामारी से अब तक 6348 लोगों की जान गई है। रिकवरी रेट में थोड़ा सुधार हुआ है। यह कल के 47.99 के मुकाबले बढ़कर 48.27% हो गया है।

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 77793 हो गई है। राज्य में 41402 लोगों का इलाज चल रहा है और अभी तक 33681 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में 2710 लोगों की मौत हुई है। तमिलनाडु में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य में अब तक कुल 27256 केस सामने आ चुके हैं। 12134 लोगों का इलाज जारी है जबकि 14902 लोगों संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

दाऊद को मिल रही उसके पापों की सजा।

दिल्ली अपनी भारत विरोधी गतिविधियों के लिए कुख्यात अपराधी दाऊद इब्राहिम कोरोना की चपेट में आ गया है। अब पाकिस्तानी सेना उसके इलाज में जुट गई है।

दुनिया के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड अपराधी दाऊद इब्राहिम की जान पर बन आई है। दाऊद इब्राहिम और उसकी पत्नी महजबीन कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। दोनों को कराची के एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तानी सेना अपने इस चमचे को बचाने की हरसंभव कोशिश करने में लगी है। उसके परिवार के कई सदस्यों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।

दरअसल, पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने तांडव मचा रखा है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की भी कोरोना से बुरी हालत है। पाकिस्तान के कराची में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन इमरान सरकार इस बात से बार-बार इंकार कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक दाऊद और उसकी पत्नी को इलाज के लिए सैन्य अस्पताल एंबुलेंस से पहुंचाया गया है। जानकारी के मुताबिक उसकी हालत काफी गंभीर है।

error: Content is protected !!