Home Blog Page 27

सोनहत में विधायक रेणुका सिंह एवं कटगोड़ी में सनातन गौरव मंच ने निकाली कांवर यात्रा…

हिंद स्वराष्ट्र कोरिया राजन पाण्डेय : सावन के आखिरी सोमवार पर जलाभिषेक का विशेष महत्व, मिलता है मोक्ष की प्राप्ति, भी होती है सावन के आखिरी सोमवार पर सोनहत के हसदेव नदी के उद्गम स्थल पर स्थित मेण्ड्रा मंदिर में अच्छी खासी भीड़ रही, विधायक रेणुका सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ कांवर में जल उठा कर कांवर यात्रा निकाली जिसे सोनहत के महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. भक्त बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर किये इसी दौरान भंडारा और प्रसाद का वितरण किया गया साथ ही भक्ति मय भजन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि यह कंवर यात्रा सोनहत क्षेत्र के लोक कल्याण के लिए निकली है विधायक ने क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि और क्षेत्र के विकास कामना भोलेनाथ से किया । कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि राम प्रताप मरावी, संदीप साहू, सहित कई भाजपाई पूर्व से ही तैयारी में लगे रहे वही कार्यक्रम में भी इनका योगदान रहा वही विधायक प्रतिनिधि राम प्रताप ने कहा कि हमारी कोशिस रहेगी कि हर साल यह कांवर यात्रा निकाली जाए।

सनातन गौरव मंच ने निकाली कावंर यात्रा कटगोड़ी क्षेत्र में गूंजा बोल बम

सावन के आखरी सोमवार पर कटगोड़ी क्षेत्र में भी चारो तरफ हर हर महादेव की गूंज देखी गई , कटगोड़ी के मंदिर में सनातन गौरव मंच के सदस्यों सहित भारी मात्रा में ग्रामीण कांवर यात्रा में शामिल हुए और भोलेनाथ का अभिषेक कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की । कटगोड़ी के कार्यक्रम में सनातन गौरव मंच के संयोजक मानोज साहू की अहम भूमिका देखी गई वही क्षेत्र के लोगो ने मिल कर जल चढ़ाया भोग भंडारे का वितरण भी किया गया। इसी दौरान पुजा करा रहे महाराज ने बताया कि सावन का आखिरी सोमवार बेहद खास होता है. क्योंकि पहला सोमवार धर्म के लिए, दूसरा सोमवार धन के लिए, तीसरा सोमवार कर्म और मोह के लिए और आखिरी सोमवार मोक्ष के लिए होता है. आज के आखिरी सोमवार की पूजा करने से भक्तों के जीवन के सभी दुख कष्ट नष्ट हो जाते हैं. आज भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों पर अपार कृपा बरसाते हैं, जिससे भक्तों के जीवन के सभी रुके हुए काम भी पूरे होते हैं. आम लोगों के लिए यह आखिरी सोमवार है,

कटगोड़ी चौक रहा घण्टे भर जाम

कांवर यात्रा के दौरान भीड़ इतनी ज्यादा उमड़ गई कि कटगोड़ी चौक लगभग घण्टे भर जाम रहा सड़क के दोनों साइड वाहनों की लंबी कतारें लग गई , कटगोड़ी चौक के पास ही शिव तांडव की प्रस्तुति दी गई जिसमें पूरे कटगोड़ी ग्राम के लोग झूम उठे, और पूरे कार्यक्रम को खूब सराहा, क्षेत्र में पहली बार किसी कार्यक्रम में इतनी भीड़ उमड़ी थी कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में लगातार चर्चा होती रही, कार्यक्रम में सनातन गौरव मंच के मनोज साहू, रुद्र साहू राजू साहू, दीपक जयसवाल, भीम राजवाड़े मण्डल अध्यक्ष राजा राम राजवाड़े रमेश तिवारी सुरेश राजवाड़े जय प्रकाश राजवाड़े, समय लाल कमलवंशी, दिलीप राजवाड़े,राजेश साहू मानस परिवार समिति से नीलेश साहू, प्रदीप साहू सहित मानस परिवार के लोग शामिल रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष भी हुए शामिल
कटगोड़ी कांवर यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला पंचायत सदस्य शिव कुमारी जनपद अध्यक्ष आशा सोनपाकर जनपद सदस्य कमलकांत, अलेश्वरी गौतम ,सोनिया राजवाड़े, सहित कई जनपद सदस्य शामिल रहे

पुलिस बल रहा तैनात
सोनहत एवं कटगोड़ी में कांवर यात्रा के आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात देखा गया

9 अगस्त को समापन होगा सावन मास
4 अगस्त को सावन का अंतिम और चौथा सोमवार रहा. इसी के साथ सावन का पावन महीना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. 9 अगस्त को रक्षाबंधन के साथ ही श्रावण मास का समापन होगा और भाद्रपद मास का आरंभ हो जाएगा.
चौथा व अंतिम सावन सोमवार 4 अगस्त 2025 पूजा का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 20 मिनट से 5 बजकर 20 मिनट तक रहा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, ब्रह्म योग और इंद्र योग का संयोग रहा जो इसे अत्यंत शुभ बनाता है. इन सभी योगों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।

पंडितों ने बताए था जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग अनुसार शिवलिंग पर जल चढ़ाने का शुभ समय ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 04:20 से 05:02 रहा वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 12:54 तक रहा। राहुकाल में भी शिव जी की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन अमृत काल शाम 05:47 मिनट से लेकर शाम 07:34 मिनट तक रहा

कटगोड़ी सोनहत में भव्य शिव तांडव की प्रस्तुति
कटगोड़ी क्षेत्र का आयोजन काफी भव्य रहा यहां पर शिव तांडव सहित कई मनमोहक प्रस्तुतियां भी सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से दी गई, कार्यक्रम में कटगोड़ी सहित आसपास के क्षेत्र के लोग उमड़ पड़े वही सोनहत में भी शिव तांडव की प्रस्तुति दी गई।

सिद्धेश्वर महादेव में प्रतिवर्ष निकलेगी कांवर यात्रा-मानोज

सनातन गौरव मंच के संयोजक मानोज साहू ने कहा कि अब प्रतिवर्ष सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में कांवर यात्रा निकाली जाएगी लोक कल्याण के उद्देश्य से भगवान से सभी के सुखमय जीवन की कामना की जाएगी, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में सुनील मनिकपुरी की शानदार भक्ति गीतों की प्रस्तुति भी दी गई।

दोनों जगह धार्मिक कार्यक्रम लेकिन कार्यकर्ताओ असमंजसता रही चर्चा का विषय

सोनहत एवं कटगोड़ी दोनों जगह धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए लेकिन कई ग्रामो में कार्यकर्ताओं के बीच असमंजसता चर्चा का विषय बनी रही कि किस कार्यक्रम में जाएं, हालांकि सनातन गौरव मंच के कार्यक्रम में अच्छी खासी भीड़ उमड़ी लेकिन दोनों स्थानों पर कार्यकर्ता थोड़े असहज देखे गए।


नील कंठ महादेव में मध्यप्रदेश से पहुचे लोग
सोनहत एवं राज्य के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम दसेर स्थित नील कंठ महादेव में मध्यप्रदेश प्रदेश से भी लोग पहुचे और पहाड़ चढ़ के भोले बाबा का दर्शन कर जल चढ़ाया, उल्लेखनीय है कि नील कंठ धाम क्षेत्र के सबसे ऊँचाई पर स्थित है यहां पहुचना आसान नही है बावजूद इसके शिव भक्तों ने नीलकंठ महादेव का अभिषेक किया

जटा शंकर धाम में भी रही भीड़
विधानसभा भरतपुर सोनहत के जटाशंकर धाम में भी भक्तों की भीड़ देखी गई लोगो ने भारी संख्या में पहुच कर भोले बाबा का अभिषेक किया।

आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम में लखनपुर ब्लॉक को मिला रजत पदक…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्पूर्णता सम्मान समारोह में सरगुजा जिले के आकांक्षी ब्लॉक लखनपुर को रजत पदक (सिल्वर मेडल) से पुरस्कृत किया गया।
इस सम्मान समारोह में सरगुजा जिला कलेक्टर विलास भोसकर के प्रतिनिधि के रूप में लखनपुर जनपद की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. स्वेच्छा सिंह ने प्राप्त किया।
लखनपुर विकासखंड की टीम द्वारा विभिन्न विभागों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिले की आकांक्षी विकासखंड टीम के जमीनी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले कर्मियों में शामिल स्वास्थ्य विभाग से  ANM धनेश्वरी मानिकपुरी, स्वास्थ्य विभाग से BPM  साधना लकड़ा, महिला एवं बाल विकास विभाग से ICDS सुपरवाइजर रत्ना सरकार, कृषि विभाग से REO प्रेमा बेक, NRLM विभाग से एरिया कोऑर्डिनेटर रूही परवीन कार्यक्रम में ABF शुभिता शुक्ला भी उपस्थित रहीं।
गौरतलब है कि वर्ष 2024 में जुलाई से सितम्बर तक आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान संचालित किया गया था, जिसमें छह विभागीय सूचकों को शत-प्रतिशत प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया था। लखनपुर विकासखंड ने इनमें से पाँच सूचकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि दर्ज करते हुए राज्य स्तर पर रजत पुरस्कार प्राप्त किया। यह पुरस्कार लखनपुर विकासखंड की टीम भावना, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट कार्य का परिणाम है, जिससे न केवल लखनपुर, बल्कि समूचे सरगुजा जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है।
कलेक्टर भोसकर ने आकांक्षी विकासखंड लखनपुर को मिले रजत पदक के लिए सभी टीम को बधाई देते हुए, शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का जमीनी स्तर पर नियमित बेहतर क्रियान्वयन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

120 नग नारकोटिक्स युक्त इंजेक्शन की तस्करी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे सभी थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा प्रतिबंधित नशीले पदार्थो की खरीद बिक्री मे शामिल आरोपियों पर सख़्ती से कार्यवाही किया जा रहा है, साथ ही अवैध नशीले पदार्थो की तस्करी मे शामिल संदेहियो पर पैनी नजर रखी जा रही थी, इसी क्रम मे दिनांक आज 3/08/25 कों थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा दौरान पेट्रोलिंग एफसीआई गोदाम के सामने बनारस रोड पास पहुंचने पर बजाज सीटी हंड्रेड सवार तीन युवक पुलिस को देखकर और अधिक तेजी से गाड़ी को चलाने लगे जिन्हे पेट्रोलिंग वाहन से पीछा कर रोका गया। जो मोटरसायकल चला रहा युवक गाड़ी के हैण्डल में एक झोला लटका रखा था तथा उसके पीछे बैठे दोनों लड़के अपने हाथ में झोला में कोई समान रखे थे। जिनसे नाम पता पुछने पर अपना नाम वाहन चला रहे युवक द्वारा अपना नाम (1) अनिल कुमार बंजारे आत्मज चिंतामणी उम्र 30 वर्ष, बीच में बैठे युवक के द्वारा अपना नाम (2) मुजाहिद हुसैन आत्मज साकिर हुसैन उम्र 30 वर्ष, एवं पीछे बैठे युवक के द्वारा अपना नाम (3) गंगाराम नायक आ० हीरालाल नायक उम्र 25 तीनों निवासी ग्राम सिरसी थाना बसदेई जिला सूरजपुर का होना बताये। जिनसे भागने का कारण कब्जे में रखे झोला में भरे समान के विषय में पुछने पर कोई समाधान कारक जवाब नहीं देकर संदिग्धता प्रदर्शित किये। पुलिस टीम द्वारा गवाहों की उपस्थिति मे संदेही अनिल कुमार बंजारे के कब्जे मे रखे झोला की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से Rexogesic buprenorphine injection ip 02 ml का कुल 20 नग कुल मात्रा 40 एमएल, Avil pheniramine maleate injection ip 10 ml का कुल 20 नग मात्रा 200 एमएल एवं संदेही मुजाहिद हुसैन के कब्जे मे रखे झोला की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से Rexogesic buprenorphine injection ip 02 ml का कुल 20 नग कुल मात्रा 40 एमएल, Avil pheniramine maleate injection ip 10 ml का कुल 20 नग मात्रा 200 एमएल एवं संदेही गंगाराम नायक के कब्जे मे रखे झोला की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से Rexogesic buprenorphine injection ip 02 ml का कुल 20 नग कुल मात्रा 40 एमएल, Avil pheniramine maleate injection ip 10 ml का कुल 20 नग मात्रा 200 एमएल, कुल 120 नग इंजेक्शन कुल कीमती लगभग 01 लाख 20 हजार रुपये रखा पाये जाने से आरोपियों से उक्त नशीले पदार्थो के सम्बन्ध मे वैध दस्तावेज की मांग की गई, जो आरोपियों द्वारा कोई दस्तावेज नही होना बताया गया, आरोपियों के द्वारा वाणिज्यक मात्रा में नार्कोटिक्स युक्त इंजेक्शन रख कर परिवहन करना पाया जाने पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 445/25 धारा 22(सी) एन. डी. पी. एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है, आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त बजाज मोटरसायकल जप्त किया गया है। आरोपियों से उक्त नारकोटिक्स युक्त इंजेक्शन लाने के सम्बन्ध मे अग्रिम पूछताछ की जा रही है, मामले मे जांच विवेचना जारी है।

इस सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, आरक्षक विकास सिंह, अरविंद उपाध्याय, घनश्याम देवांगन गीता प्रसाद संजय राजवाड़े, धीरज सिंह सक्रिय रहे।

ट्रांसफर के डेढ़ महीने बाद भी SSP के आदेश को ठेंगा दिखा थाने में पैर जमाएं बैठी है SI रश्मि सिंह राज…गांधीनगर थाने से इतने लगाव की आखिर क्या हैं वजह…???

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : पिछले चार-पांच सालों से गांधीनगर थाने में पदस्थ उप निरीक्षक रश्मि सिंह राज का ट्रांसफर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल द्वारा 16 जून 2025 को कर दिया गया है, लेकिन बावजूद इसके एसपी के आदेश को ठेंगा दिखाकर वह अब तक गांधीनगर थाने में ही पदस्थ हैं। नवीन पदस्थापना वाले अम्बिकापुर कोतवाली थाने में ज्वाइनिंग नहीं दी हैं। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि तत्काल प्रभाव से हुए इस तबादले के बावजूद पिछले लगभग चार-पांच वर्षों से वह एक ही थाने में पदस्थ है और ट्रांसफर के बावजूद भी यहां से जाने का नाम नहीं ले रही है। आखिर उनको इस थाने से इतना लगाव क्यों है..? और ऐसा क्या कारण है कि उच्च अधिकारी भी इस मामले में कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं और उन्हें कोतवाली थाने नहीं भेज रहे हैं..?? आपको बता दे की गांधीनगर थाने में कई ऐसे अधिकारी/ कर्मचारी हैं जिनके तबादले हो चुके हैं, लेकिन वे अब भी अंगद की पांव की तरह इसी थाने में पैर जमाएं बैठे हैं और यहां से रवानगी नहीं ले रहे हैं।

देखें रश्मि सिंह राज का ट्रांसफर आदेश :

बिना कलेक्टर परमिशन के हो रही शासन से प्राप्त जमीन की खरीद– बिक्री…बिना रजिस्ट्री हो गया नामांतरण!!! लटोरी तहसीलदार कारनामा part 3

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : लटोरी तहसीलदार सुरेंद्र पैंकरा द्वारा किस प्रकार से अपने पद का दुरुपयोग करते हुए नियम विरुद्ध तरीके से कई जमीन के दलालों और तहसीलदार के कुछ खास और चहेते लोगों की रजिस्ट्री और नामांतरण का कार्य किया गया हैं। इसका खुलासा हमारे द्वारा एक-एक कर लगातार किया जा रहा है। इससे पहले हमारे द्वारा लटोरी तहसीलदार की मेहरबानी से पटवारी टीकन कुमार राजवाड़े की पत्नी सरिता राजवाड़े और त्रयंबक प्रसाद गुप्ता आत्मज उदयचंद गुप्ता की रजिस्ट्री के मामले को उजागर किया गया था। इन दोनों रजिस्ट्री में आश्चर्य की बात यह रही कि इनकी रजिस्ट्री बिना कलेक्टर के परमिशन के और बिना पटवारी प्रतिवेदन के ही कर दी गई थी।

एक ओर जहां तहसीलदार अपने एक चहेते पटवारी की मदद करते हुए नजर आए है वही एक ऐसा मामला भी सामने आया  हैं जहां तहसीलदार द्वारा एक पटवारी की जमीन का ही नामांतरण बिना पटवारी के जानकारी के ही किसी और के नाम पर कर दिया गया है। दरअसल कथित विक्रेता नरुल हसन जो की एक पटवारी है उनका आरोप है कि तहसीलदार सुरेंद्र पैंकरा द्वारा न केवल शासन से प्राप्त जमीन का बिना कलेक्टर के परमिशन के ही नामांतरण कर दिया गया, बल्कि इसकी जानकारी उसे तक को नहीं लगने दी। आपको बता दे कि इस मामले में भूमि स्वामी/विक्रेता नूरुल हसन द्वारा तहसीलदार पर कई संज्ञीन आरोप लगाए गए हैं और उनका आरोप है कि तहसीलदार द्वारा बिना उनको जानकारी दिए क्रेता से साथ गांठ कर नामांतरण का कार्य कर दिया गया है। नूरुल हसन का कहना है कि उनके द्वारा क्रेता सविता कुंडू पति शंभू कुंडू को पावर ऑफ अटॉर्नी दी गई थी उनके द्वारा जमीन की रजिस्ट्री नहीं की गई है, लेकिन तहसीलदार द्वारा नामांतरण का कार्य भी कर दिया गया है। यह कार्य कैसे हुआ इसके बारे में पटवारी नूरुल हसन को कोई जानकारी नहीं है और उनका कहना है कि वे इस मामले में तहसीलदार के विरुद्ध आवेदन देंगे और इस मामले की जांच करवाएंगे की किस तरह से यह नामांतरण का कार्य हुआ हैं।

हमारे पास लटोरी तहसीलदार सुरेंद्र पैंकरा के ऐसे कई कारनामों के पूरे साक्ष्य मौजूद है जहां उनके द्वारा बिना कलेक्टर परमिशन के ही कई जमीनों की रजिस्ट्री और नामांतरण कर दिए गए हैं। साथ ही तहसीलदार साहब कैसे हाई कोर्ट से ऊपर उठकर अपने आप को सुप्रीम कोर्ट मानते हुए किस तरह से हाई कोर्ट की अवमानना करते हैं इसका भी खुलासा हमारे अगले अंक में किया जाएगा।

 

3 अगस्त को प्रयोगशाला परिचारक की लिखित भर्ती परीक्षा का होगा आयोजन, जिले के 4 परीक्षा केंद्रों में 1500 अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल…

हिंद स्वराष्ट्र कोरिया राजन पाण्डेय : जिले में आगामी 3 अगस्त, रविवार को आयोजित होने वाली छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की प्रयोगशाला परिचारक की लिखित भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा की आज समीक्षा की गई हैं।
कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने परीक्षा से जुड़े सभी पर्यवेक्षकों और उड़नदस्ता दल के अधिकारियों को व्यापमं के दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जिले में 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 1592 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा, निगरानी और व्यवस्था सुनिश्चित करें
नोडल अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर उमेश पटेल ने जानकारी दी है कि चार शिक्षण संस्थानों शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय आदर्श रामानुज उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय आदर्श कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

आज आएगी पीएम किसान की 20वीं किस्त, जिले के 32 हजार 646 किसानों को मिलेगा 6.79 करोड़ रुपये का लाभ….

हिंद स्वराष्ट्र कोरिया राजन पाण्डेय : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी की जा रही है।
कृषि विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार जिले के 32 हजार 646 पात्र किसानों के खातों में कुल 6.79 करोड़ रुपये की राशि सीधे जमा की जाएगी। बता दें 19वीं क़िस्त मार्च 2025 में 34 हजार 269 किसानों के खाते में 7.45 करोड़ रुपए जमा किया गया था।

क्या है पीएम किसान योजना?
पीएम किसान योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार देशभर के किसानों को वर्ष में 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देती है। यह राशि तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपए की दर से सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। यह राशि विशेष रूप से बीज, खाद, सिंचाई और बुवाई जैसे खर्चों में किसानों के लिए सहायक सिद्ध होती है।

कैसे चेक करें अपनी किस्त का स्टेटस?
किसान अपनी किस्त की स्थिति पीएम किसान वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर खुद जांच सकते हैं। किस्त के लिए सरकार ने ई-केवायसी और आधार से बैंक खाता लिंकिंग को अनिवार्य कर दिया है। अगर किसानों को किस्त न मिले तो अपने नजदीकी कृषि कार्यालय या सीएससी केंद्र पर संपर्क करें। सुनिश्चित करें कि लैंड रिकॉर्ड्स, आधार और बैंक डिटेल्स सही और अद्यतन हों।

पीएम किसान योजना खास क्यों?
बिना किसी बिचौलिए के सीधे खातों में भुगतान। ब्याज-मुक्त आर्थिक मदद। बुवाई और कृषि कार्यों में त्वरित सहायता। पूरी पारदर्शिता और ऑनलाइन ट्रैकिंग की सुविधा। यह योजना किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि कार्यों में समय पर आर्थिक मदद पहुंचाने की दिशा में उपयोगी साबित हो रहा है।

लटोरी तहसीलदार कारनामा पार्ट 2 :  अपने चहेतों को कैसे पहुंचाया फायदा,,, देखें प्रमाण…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : लटोरी तहसीलदार द्वारा किस प्रकार से अपने पद का दुरुपयोग करते हुए नियम विरुद्ध तरीके से कई जमीन के दलालों और तहसीलदार के कुछ खास और चहेते लोगों की रजिस्ट्री और नामांतरण का कार्य किया गया हैं। इसका खुलासा हमारे द्वारा एक-एक कर लगातार किया जा रहा है। कल हमारे द्वारा लटोरी तहसीलदार की मेहरबानी से पटवारी टीकन कुमार राजवाड़े की पत्नी सरिता राजवाड़े की जमीन रजिस्ट्री का मामला उजागर किया गया था। आज हम एक दूसरे मामले का खुलासा करने जा रहे हैं जा रहे हैं जहां तहसीलदार द्वारा बिना पटवारी प्रतिवेदन और कलेक्टर के परमिशन के ही नियम विरुद्ध जाकर रजिस्ट्री का कार्य किया गया है। दरअसल तहसीलदार सुरेंद्र पैंकरा द्वारा गीता सिंह पति राघवेंद्र सिंह की लटोरी ग्राम की खसरा नंबर 114 की जमीन त्रयंबक प्रसाद गुप्ता आत्मज उदयचंद गुप्ता के नाम रजिस्ट्री कर दी गई। आश्चर्य की बात यह रही की इस रजिस्ट्री के पेपर में न तो पटवारी द्वारा हस्ताक्षर किए गए और न ही इस रजिस्ट्री के पेपर में जमीन खरीदी करने वाले त्र्यंबक प्रसाद गुप्ता के पहचान पत्र मौजूद थे। आपको जबकि त्रयंबक प्रसाद गुप्ता के स्थान पर उनके पिता उदय चंद गुप्ता का आधार कार्ड लगाया गया है और इस कागज की जांच किए बगैर ही तहसीलदार लटोरी सुरेंद्र पैंकरा द्वारा रजिस्ट्री कर दिया गया है। सूत्र बताते हैं कि त्र्यंबक प्रसाद गुप्ता के कुछ रिश्तेदार लटोरी क्षेत्र में ही जमीन दलाली के मामले में काफी सक्रिय है और उनकी पहुंच तहसीलदार सुरेंद्र पैंकरा तक है। यह वही लोग हैं जो की सुरेंद्र पैंकरा की जी हजूरी करते हैं और उनके लिए सुरेंद्र पैंकरा के विरुद्ध जाने वालों के ऊपर दबाव डालते हैं और सुरेंद्र पैंकरा के साथ मध्यस्थता और समझौता कराने का प्रयास करते है। रजिस्ट्री के पेपर पर गवाहों के तौर पर भी जमीन दलालों द्वारा ही हस्ताक्षर किए गए हैं जो तहसीलदार सुरेंद्र के काफी करीबी है और स्वयं को भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों का काफी करीबी बताते हैं।

हमारे पास लटोरी तहसीलदार सुरेंद्र पैंकरा के ऐसे कई कारनामों के पूरे साक्ष्य मौजूद है जहां उनके द्वारा बिना कलेक्टर परमिशन के ही कई जमीनों की रजिस्ट्री और नामांतरण कर दिए गए हैं। लटोरी तहसीलदार द्वारा टीकन राजवाड़े के अलावा एक अन्य पटवारी के जमीन का नामांतरण किया गया हैं जिस जमीन की बिक्री में कलेक्टर का परमिशन तक नहीं लिया गया है। कलेक्टर से ऊपर उठकर तहसीलदार कैसे अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रजिस्ट्री और नामांतरण का कार्य कर रहे थे इसका खुलासा हमारे अगले अंक में किया जाएगा।

वन विभाग में बड़ी संख्या में तबादले 67 रेंजर और 41 फॉरेस्ट एसडीओ के तबादले,, देख आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : वन विभाग में बड़ी संख्या में तबादले किए गए हैं। वन विभाग द्वारा 67 रेंजरों और 41 फॉरेस्ट एसडीओ के तबादले किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही वन विभाग द्वारा डिप्टी रेंजरो और वन विभाग के अधिकारी/कर्मचारी और वन रक्षकों के तबादले किए गए थे। आज विभाग द्वारा आदेश जारी कर रेंजरों और एसडीओ के तबादले किए हैं।

देखें आदेश :

खबर का असर : लटोरी तहसीलदार के विरुद्ध जांच के लिए जांच टीम गठित… तहसीलदार द्वारा नियम विरुद्ध कैसे की गई पटवारी की पत्नी के नाम रजिस्ट्री, देखें प्रमाण…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : हिंद स्वराष्ट्र की खबर का असर एक बार फिर देखने को मिल रहा हैं। हिंद स्वराष्ट्र की खबर को संज्ञान में लेकर कार्यवाही का सिलसिला लगातार जारी हैं। कल हमारे द्वारा लटोरी तहसीलदार सुरेंद्र पैंकरा के विरुद्ध फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कर अपने चहेतो को फायदा पहुंचाने की खबर प्रकाशित की गई थी। जिसके बाद कलेक्टर सूरजपुर एस. जयवर्धन द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए इस मामले में जांच टीम गठित कर दी हैं। जांच टीम द्वारा इस मामले की जांच की जा रही हैं और जल्द ही दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

तहसीलदार द्वारा नियम विरुद्ध कैसे की गई रजिस्ट्री, किसे पहुंचाया फायदा

लटोरी तहसीलदार सुरेंद्र पैंकरा द्वारा अपने चहेते ग्राम बोझा के पटवारी टीकन राजवाड़े को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों को तांक पर रखकर बिना पटवारी प्रतिवेदन के ही टीकन राजवाड़े की पत्नी सरिता राजवाड़े के नाम पर जमीन रजिस्ट्री कर दी गई। आपको बता दे की लटोरी तहसील के स्थित खसरा नंबर 421/2 जो कि कृष्ण कुमार तिवारी आत्मज बद्री विशाल तिवारी के नाम पर थी उसकी खरीदी सरिता राजवाड़े आत्मज अरविंद राम के नाम पर की गई और इस जमीन की रजिस्ट्री बिना पटवारी प्रतिवेदन के ही तहसीलदार सुरेंद्र पैंकरा द्वारा कर दिया गया। जब बिना पटवारी प्रतिवेदन के रजिस्ट्री का मामला हमारी संज्ञान में आया तब हमारे द्वारा रजिस्ट्री के कागज की जांच की गई और इस सवाल का जवाब हमें मिल गया दरअसल रजिस्ट्री के कागज की जांच में हमें महिला के आधार कार्ड लगे हुए मिले जिस पर सरिता राजवाड़े के पति के नाम पर पटवारी टीकन राजवाड़े का नाम दर्ज मिला। इसके बाद मामला दूध का दूध और पानी का पानी हो गया और सारा माजरा सामने आ गया आखिरकार क्यों तहसीलदार द्वारा इतनी दरिया दिली दिखाकर इतनी तत्परता के साथ हस्ताक्षर किए गए।  

देखें रजिस्ट्री के पेपर जिसपर पटवारी के नहीं किए हस्ताक्षर

हमारे पास लटोरी तहसीलदार के कारनामों की और फर्जी तरीके से रजिस्ट्री के कई ऐसे मामले हैं जिनकी जांच कर सभी मामलों का खुलासा जल्द किया जाएगा।

अंतर्राज्यीय फॉरेस्ट समन्वय बैठक संपन्न,वन्यजीव संरक्षण और मानव-हाथी द्वंद्व पर बनी संयुक्त कार्ययोजना…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : जिले के विकासखण्ड वाड्रफनगर फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में महत्वपूर्ण अंतर्राज्यीय फॉरेस्ट समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य सीमावर्ती जंगलों में बढ़ती वन्यजीव गतिविधियों, वन अपराधों और मानव-हाथी द्वंद्व जैसी समस्याओं के समाधान हेतु आपसी समन्वय स्थापित करना था। जिसमें छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और झारखंड के वन विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। समन्वय बैठक में बलरामपुर वनमंडलाधिकारी आलोक बाजपेयी ने अध्यक्षता की। जिसमें झारखण्ड राज्य के गढ़वा जिले के वनमंडलाधिकारी अंशुमन राजहंस, वनमंडलाधिकारी एविन अब्राहम, मध्यप्रदेश के सिंगरौली से आरएफओ हर्षिती मिश्रा, उत्तरप्रदेशके सोनभद्र से आरएफओ उषा देवी, उपवनमंडल अधिकारी अनिल सिंह पैकरा, संतोष पांडेय, निखिल सक्सेना सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और वनकर्मी उपस्थित रहे।
संवेदनशील विषयों पर की गई विस्तृत चर्चा
बैठक में हाथियों के बढ़ते विचरण, उनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में की जा रही क्षति, मानव-हाथी संघर्ष और इसके दुष्परिणामों पर अपने-अपने क्षेत्रों के अनुभव साझा किए। साथ ही सीमावर्ती इलाकों में बढ़ती अवैध लकड़ी तस्करी और अन्य वन अपराधों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में राज्य सीमाओं के आर-पार होने वाली वन्य जीव गतिविधियों और अपराधों पर नियंत्रण के लिए एक मजबूत और संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया गया।
साझा रणनीति और सूचना तंत्र पर दिया गया जोर
बैठक में आपसी सहमति से निर्णय लिया गया कि चारों राज्यों के वन विभागों के बीच आपसी सूचना का आदान-प्रदान तेज किया जाएगा। एकीकृत सूचना नेटवर्क की स्थापना, रैपिड रिस्पांस टीमों की तैनाती और सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त पेट्रोलिंग जैसे उपायों को अपनाया जाएगा। साथ ही हाथी-मानव द्वंद्व को कम करने के लिए स्थानीय समुदायों को जागरूक किया जाएगा और उन्हें संरक्षित रखने हेतु तकनीकी सहयोग और मुआवजे की प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा। बैठक के अंत में सभी अधिकारियों ने इस कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की समन्वय बैठक समय-समय पर आयोजित की जानी चाहिए ताकि वन प्रबंधन को क्षेत्रीय स्तर पर अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाया जा सके। उन्होंने वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ-साथ ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए साझा प्रयासों पर बल दिया। वाड्रफनगर में संपन्न बैठक चार राज्यों के वन विभागों के बीच सहयोग को मजबूती प्रदान करेगी साथ ही जंगलों में वन्यजीवों की सुरक्षा, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सकेगा। भविष्य में ऐसे प्रयासों से जंगल और मानव बस्तियों के बीच संतुलन बनाकर एक समावेशी और स्थायी पर्यावरणीय दृष्टिकोण को बढ़ावा मिलेगा।

पीएम आवास ग्रामीण के कार्य में लापरवाही करने पर 4 आवास मित्रों की सेवा समाप्त…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत हितग्राहियों से समन्वय कर आवास निर्माण में कार्य प्रगति लाने, तकनीकी मार्गदर्शन एवं सामग्री उपलब्धता में सहायता के लिए विकासखण्ड भैयाथान के ग्राम पंचायत जुर में खुशबू साहू, ग्राम पंचायत बंजा में मंजू पैकरा, ग्राम पंचायत अनरोखा व पोड़ी में अवधेश राजवाड़े, ग्राम पंचायत सावारावां व गोविंदगढ़ में राहुल चौबे का चयन आवास मित्र के पद पर किया गया था, किन्तु इन चारों आवास मित्रों के द्वारा साप्ताहिक जनपद पंचायत के समीक्षा बैठक में लगातार अनुपस्थित रहने के साथ-साथ ग्राम पंचायत जुर, सावारावां, गोविंदगढ़, अनरोखा, पोड़ी, बंजा के किसी भी आवासों में प्रगति नही देना कार्य करने में कोई रूचि नहीं लेना, आवास पूर्णता की प्रगति कम करना साथ ही नोटिस का जवाब समय पर नहीं देने के कारण जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमती कमलेश नंदनी साहू के मार्गदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भैयाथान विनय कुमार गुप्ता के द्वारा आदेश जारी कर आवास मित्र पद से पृथक किया गया है।

बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: राज्य प्रशासनिक सेवा के 75 अधिकारियों के एक साथ तबादले, देखें आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के 75 अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार सूरजपुर जिले की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कमलेश नंदिनी साहू का तबादला कर दिया गया है, उनके स्थान पर विजेंद्र सिंह पाटले को सीईओ जिला पंचायत बनाया गया है।

देखें आदेश :

लटोरी तहसीलदार का कारनामा बिना पटवारी प्रतिवेदन कर दी अपने चहेतों की जमीन रजिस्ट्री…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी की शिकायत हमेशा से आती रही है। कुछ समय पहले तक राजस्व के अधिकारी अपनी साख को बचाकर कोई भी काम करते थे, लेकिन आज के यह अधिकारी इतने बेखौफ हो गए हैं कि इन्हें कार्यवाही का कोई डर ही नहीं रह गया है। पद के दुरुपयोग और अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने का ऐसा ही एक मामला सूरजपुर जिले के लटोरी तहसील से आया है, जहां तहसीलदार सुरेंद्र पैंकरा अपने कुछ खास जमीन दलालों और अपने ही विभाग के एक पटवारी को फायदा पहुंचाने के मकसद से अपने पद की गरिमा भूलकर जमीन दलालों की बात में आकर बिना पटवारी प्रतिवेदन के ही जमीन की रजिस्ट्री कर दी।जिस जमीन की रजिस्ट्री लटोरी तहसीलदार द्वारा की गई है वह जमीन शासकीय मद से प्राप्त जमीन थी। यह जमीन विक्रेता के नाम पर कैसे हुई?? नियम संगत हुई या नियम वृद्धि हुई??? यह तो जांच का विषय है।

जब सैया भयो कोतवाल तो डर काहेका

कहते हैं ना जब सैया भयों कोतवाल तो डर काहेका उसी तर्ज पर एक पटवारी द्वारा अपनी पत्नी के नाम पर जमीन की खरीदी नियमों को तांक पर रख कर की गई हैं। आश्चर्य की बात यह हैं कि जो स्वयं पटवारी हैं जिसे जमीन खरीदी बिक्री संबंधित सभी मामलों की सही जानकारी है तो फिर उसने जमीन खरीदते वक्त इतनी बड़ी लापरवाही कैसे कर दी?? या फिर यह कहें कि उन्होंने जानबूझकर अपने उच्च अधिकारियों से मिली भगत कर जमीन के लालच में आकर यह कांड किया है तो इसमें कोई दो राय नहीं होगी। आपको बता दे कि कई योजनाओं का लाभ लेने के लिए कुछ भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा अपनी पत्नी के नाम का इस्तेमाल किया जा रहा हैं। पत्नी के नाम पर जमीन खरीदी कर ये भ्रष्ट अधिकारी यह सोचते हैं कि कोई उन्हें पकड़ नहीं पाएगा लेकिन रोचक तथ्य इसमें यह है कि भ्रष्ट अधिकारी द्वारा जिस आधार कार्ड को पहचान पत्र के आधार पर जमा किया जाता है उसमें पति के नाम पर उन्हीं का नाम दर्ज होता है।

सुबह शाम तहसीलदार साहब की जी हजूरी करने वाले के करीबी के नाम पर भी कर दी रजिस्ट्री

आपको बता दे कि तहसीलदार साहब द्वारा केवल अपने चहेते पटवारी को ही फायदा नहीं पहुंचाया गया है, बल्कि सुबह शाम उनकी जी हजूरी करने वाले एक उनके चुनिंदा चहेते जमीन दलाल की करीबी के नाम पर भी जमीन की रजिस्ट्री की गई है। आपको बता दे कि इस मामले में सूत्र बताते हैं कि तहसीलदार साहब का खुद ही कहना है कि खरीददारों द्वारा उनसे कहा गया था कि वह बाद में पटवारी से साइन कभी भी करवा लेंगे तो उन्होंने उन पर विश्वास करते हुए रजिस्ट्री के कागज पर हस्ताक्षर कर दिए थे। आपको बता दें कि इस मामले में तहसीलदार साहब को अपने चेहरे पर इतना यकीन था कि उन्होंने कागज को जांचना भी जरूरी नहीं समझा क्योंकि जिस इंसान के नाम पर इस जमीन की रजिस्ट्री की गई है, उस इंसान का पहचान पत्र रजिस्ट्री के कागज पर है ही नहीं बल्कि उस कागज पर क्रेता के पिता का आधार कार्ड लगा हुआ है।

इस मामले में हमारे द्वारा सभी साक्ष्य इकट्ठे किए गए हैं, जिनके साथ हम इस मामले की शिकायत सूरजपुर कलेक्टर से करेंगे और उसके साथ ही इस मामले का पूरा खुलासा खबरों के माध्यम से भी किया जाएगा।

हिंद स्वराष्ट्र की पहल पर शासन के खाते में लौट रहे 1 लाख 40 हजार रुपए,,जाने क्या है मामला…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : हिंद स्वराष्ट्र की खबर का एक बार फिर से बड़ा असर हुआ है, जहां हिंद स्वराष्ट्र की पहल पर शासन के खाते में 1 लाख 40 हजार रुपए लौट रहे हैं। दरअसल मामला सूरजपुर जिले के भैयाथान ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिरसी का है, जहां के रोजगार सहायक द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत अपने और अपनी पत्नी के नाम पर दो आवास को स्वीकृत कराया गया था और शासन को चूना लगाते हुए 140000 रुपयों का गबन कर लिया गया था। हिंद स्वराष्ट्र द्वारा इस मामले की खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित की गई थी जिसके बाद इस मामले को प्रशासन द्वारा गंभीरता से लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में सरपंच समेत कुछ लोगों को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया गया है, वही इस योजना का दोहरा लाभ लेने वाले नईम अंसारी से रिकवरी शुरू कर दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक लगभग 30 हजार रुपए शासन के खाते में जा चुके हैं वहीं शेष 110000 रुपए अगले एक हफ्ते में शासन के खाते में जमा हो जाने की संभावना जताई जा रही हैं।

नईम अंसारी द्वारा रोजगार सहायक रहते हुए अपने आप को दोहरा फायदा पहुंचाने का कार्य किया गया था। आपको बता दें कि नईम अंसारी के खिलाफ सिरसी ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत हुए धांधली मामले में भी जांच की जा रही है जिसमें उन्हें कारण बताओं नोटिस भी जारी किया गया हैं और जल्द ही उन पर बड़ी विभागीय कार्यवाही की आशंका जताई जा रही है। 

रिकवरी की कार्यवाही तो हो रही हैं लेकिन देखना यह होगा कि नईम अंसारी के विरुद्ध अपराध दर्ज करने का आदेश कब आता हैं और उनके विरुद्ध अपराध कब पंजीबद किया जाता है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर में बड़ी लापरवाही, दर्द से तड़पती रही प्रसूता ना डॉक्टर मिला ना नर्स दाई ने कराई डिलीवरी….

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले के रामानुजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार की रात एक प्रसूता दर्द से तड़पती रही लेकिन स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की अनुपस्थिति और उपस्थित नर्स की अमानवीय व्यवहार के कारण महिला की डिलीवरी दाई से करवानी पड़ी। गनीमत यह रही की दाई से डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। दरअसल शनिवार की रात ग्राम पंचायत बरहोल निवासी ममता यादव डिलीवरी करवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर आई हुई थी लेकिन रात के वक्त डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे ड्यूटी पर एक नर्स मौजूद थी लेकिन नर्स द्वारा भी मेरे बस की बात नहीं है कह कर अपने हाथ खींच लिए गए। इस मामले की जानकारी परिजनों द्वारा एसडीएम रामानुजनगर अजय मोड़ीयम को दी गई तब एसडीएम द्वारा बीएमओ डॉक्टर प्रियंका शर्मा पर तत्काल डॉक्टर की व्यवस्था करने को कहा गया लेकिन जब तक बीएमओ डॉक्टर की व्यवस्था कर पाती तब तक महिला की डिलीवरी हो चुकी थी क्योंकि दर्द से तड़पती हुई महिला के परिजन महिला की हालत को देखते हुए उसे गांव के ही एक दाई के पास ले गए जहां उसकी सुरक्षित डिलीवरी करवाई गई थी।

इस मामले के तूल पकड़ने के बाद बीएमओ डॉक्टर प्रियंका शर्मा द्वारा संबंधित डॉक्टर और नर्स को कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया गया है और कार्यवाही की बात कही जा रही हैं।

पत्नी के मायके जाने से परेशान पति ने कांटी अपने गले की नस, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अंबिकापुर शहर के महामाया पहाड़ से लगे बधियाचुआं में एक युवक ने अपने गले की नस काट ली, इसके बाद परिजनों द्वारा उसे आनन फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी के मायके चले जाने से परेशान था और आज उसने अपने गले की नस काट कर आत्महत्या करने की कोशिश की।

मिली जानकारी के अनुसार बधियाचुआं निवासी पप्पू लाल पिता स्व. रूपलाल आज अपने कमरे में था और इसी दौरान उसने अपने गले की नस काट ली नस काटने के बाद उसकी चीख पुकार सुनकर परी जान उसके रूम की ओर गए जहां खून से लटपट पप्पू को देखकर परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों के अनुसार पप्पू अपनी पत्नी और अपने परिजनों के साथ बधियाचुआं में निवास करता था लेकिन कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी अपने मायके चली गई और पत्नी के मायके जाने के बाद से वह परेशान था और आज अचानक उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

सोनहत के महादेव के दर्शन को जुटे श्रद्धालु, पहली बार निकाली गई कांवर यात्रा…प्राचीन शिव मंदिर में भी हुआ जलाभिषेक…

हिंद स्वराष्ट्र कोरिया राजन पाण्डेय : जिले के विकासखंड सोनहत मुख्यालय मे महादेव की स्थापना के बाद तीसरे श्रावण सोमवार को जलाभिषेक का विशेष आयोजन किया गया।  विगत कई वर्षों से निर्मित दुर्गा पंडाल में सनातन गौरव मंच एवं सभी सोनहत वासियों एवं जनप्रतिनिधियों के सामुहिक प्रयास से इस वर्ष शिव स्थापना की गई. 
श्रावण मास में सोमवार का दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बेहद खास होता है। इस दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं और भगवान शिव को जल चढ़ाते हैं। श्रावण सोमवार को सोनहत की पावन धरा पर स्थापित भोले शंकर की पूजा अर्चना के लिए तीसरे सोमवार को पूरे क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में इकठ्ठा होने लगे.

जनपद अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य सहित गणमान्य लोगों ने दिखाया उत्साह

कांवर यात्रा में जनपद पंचायत अध्यक्ष आशा देवी जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी जनपद सदस्य गण सरपंच गण एवं क्षेत्र के श्रद्धालु काफी संख्या में अपनी भागीदारी निभाई.

सनातन गौरव मंच ने शुरू की कांवर यात्रा की परम्परा
सोनहत मुख्यालय में पहली बार कांवर यात्रा की भव्य परम्परा शुरू की गई. लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला. लोगों ने पूरी श्रद्धा और उमंग के साथ अपने भोले बाबा के दर्शन को पहुचें.
प्राचीन शिव मंदिर में भी

जलाभिषेक और भंडारे का आयोजन
सनातन गौरव मंच के संयोजन में कांवर यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं ने प्राचीन शिव मंदिर में भी जलाभिषेक किया.  मंच द्वारा भव्य भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया.


सोनहत के महादेव में जलाभिषेक के लिए हर वर्ष निकलेगी विशाल कांवर यात्रा

सनातन गौरव मंच के संयोजक मनोज साहू ने बताया कि प्रत्येक श्रावण सोमवार पर भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होगी। प्रत्येक शिवालय में भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे और और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे.
सोनहत के सभी शिवालयों में जलाभिषेक
सोनहत के महामाया मंदिर स्थित शिव मंदिर एवं बसंत झरिया में भी पूजा अर्चना की गई मेण्ड्रा मंदिर में भी काफी दूर से लोगो के द्वारा आ कर जल चढ़ाया गया, वही शिव गुफा एवं शिवघाट में लोगो ने जलाभिषेक किया। सावन के इस सोमवार में लोगो का हुजूम शिवालयों में देखने को मिला जटाशंकर एवं नील कंठ धाम में भी लोग चढ़ाई चढ़ जल चढ़ाने पहुचे।

फोर्टिफाइड चावल के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, अरूण ट्रेडर्स के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का आदेश..

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : खरसिया चौक स्थित अरूण ट्रेडर्स में फोर्टिफाइड चावल के अवैध भंडारण के मामले में कलेक्टर न्यायालय, सरगुजा द्वारा कड़ी कार्यवाही की गई है। न्यायालय ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दुकान संचालक अरूण कुमार अग्रवाल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 14 जुलाई 2025 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अम्बिकापुर के निर्देशानुसार खाद्य विभाग की टीम ने अरूण ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के समय प्रतिष्ठान के सामने खड़े ट्रक क्रमांक CG15 AC 0189 में 220 बोरा चावल (लगभग 110 क्विंटल) लोड पाया गया। जांच में यह चावल फोर्टिफाइड पाया गया, जो सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत वितरित किया जाता है।
खाद्य अधिकारी अम्बिकापुर द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में स्पष्ट किया गया है कि इस चावल का खुले बाजार में क्रय-विक्रय करना छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली आदेश 2016 की कंडिका 5(29) का उल्लंघन है, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत दंडनीय है।
प्रकरण में अरुण कुमार अग्रवाल ने न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर बताया कि वह ग्रामीणों से चावल खरीदकर अपनी राइस मिल ले जाने की तैयारी कर रहा था। उसे यह जानकारी नहीं थी कि उसमें फोर्टिफाइड चावल की मिलावट है। परंतु न्यायालय ने उनके कथन को असंगत एवं असंतोषजनक माना।
विवेचना उपरांत कलेक्टर न्यायालय ने अरुण ट्रेडर्स द्वारा संग्रहीत चावल को पीडीएस के अंतर्गत संभावित रूप से उपयोग योग्य पाते हुए, एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया है। साथ ही, ट्रक व जब्त चावल को फिलहाल अरुण अग्रवाल की सुपुर्दगी में रखने का निर्देश भी दिया गया है।
खाद्य अधिकारी को यह भी निर्देशित किया गया है कि एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जानकारी 7 दिवस के भीतर न्यायालय को प्रस्तुत करें।
प्रशासन द्वारा यह कार्यवाही खाद्यान्न की कालाबाज़ारी एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में उठाया गया सख्त कदम है।

विद्युत कनेक्शन के नाम पर जेई ने ग्रामीण से ली रिश्वत, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ निलंबित,देखें वायरल वीडियो…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : बलरामपुर जिले के ग्राम भेंडरी में विद्युत कनेक्शन दिलाने के नाम पर जेई द्वारा रिश्वत लेने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। पीड़ित की शिकायत और संबंधित घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विद्युत विभाग के सहायक अभियंता (जेई) शांतनु बर्धन को निलंबित कर दिया गया है। आपको बता दे की यह मामला तब उजागर हुआ जब पीड़ित ग्रामीण द्वारा मामले की शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में की गई और इसी दौरान कथित रिश्वत कांड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पीड़ित का आरोप हैं कि शांतनु बर्धन द्वारा विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के बदले पैसों की मांग की गई थी और पैसे लेने का वीडियो उसके द्वारा कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया गया था। इसके बाद कलेक्टर जनदर्शन में उसने मामले की शिकायत की थी और रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

देखें वायरल वीडियो :


वीडियो के वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए शांतनु बर्धन को उनके पद से निलंबित कर दिया हैं। उन्हें फिलहाल कार्यमुक्त करते हुए कार्यालय कार्यपालन अभियंता, बीजापुर मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है।

error: Content is protected !!