Home Blog Page 242

सरगुजा जिले में 15 मई तक लॉकडाउन की घोषणा,,,जाने अबकी बार मिली हैं कौन सी छूट..

अम्बिकापुर :- सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा द्वारा जारी आदेश में सरगुजा जिले में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाकर 15 मई कर दिया गया है। देखे आदेश

नियमों को ताक पर रखकर चलता व्यापारी मेडिकल स्टोर,,,एसडीएम की आधी अधूरी कार्यवाही भी लगा रहा प्रश्न चिन्ह…

अम्बिकापुर :- एक ओर जहां कोरोना वायरस अपना विकराल रूप धारण कर चुका है जिसने हर तरफ कोहराम मचा रखा है,वहीं दूसरी ओर कुछ लोग लापरवाही करके सबकी जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं। ऐसी ही एक लापरवाही चठिरमा के व्यापारी मेडिकल स्टोर मे देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि व्यापारी मेडिकल द्वारा अपने मेडिकल के साथ अवैध रूप से अस्पताल का संचालन भी किया जा रहा था जिसे तीन दिन पूर्व एसडीएम द्वारा सील कर दिया गया लेकिन फिर भी मेडिकल स्टोर द्वारा अपने कार्यशैली मे कोई सुधार नहीं लाया गया है। मेडिकल स्टोर के लापरवाही का आलम ये है कि मेडिकल स्टोर का संचालन एक झोलाछाप डॉक्टर अजीत व्यापारी द्वारा किया जा रहा है जबकि उनके पास मेडिकल स्टोर चलाने का कोई वैध सर्टिफिकेट भी नहीं है। यहां तक कि उनके मेडिकल स्टोर के बाहर हर वक्त 30 से 40 लोग इकट्ठे रहते हैं जिनके द्वारा कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

ना तो भीड़ द्वारा मास्क लगाया जा रहा है ना तो दो गज दूरी बनाई जा रही है। व्यापारी मेडिकल स्टोर द्वारा मेडिकल वेस्ट को भी बाहर फेंका जा रहा है जिससे कई प्रकार के संक्रमण फैलने का खतरा है।

एसडीएम की कार्यवाही पर भी उठते प्रश्न चिन्ह :-

तीन दिन पूर्व एसडीएम द्वारा मेडिकल स्टोर में छापामार कार्यवाही की गई थी लेकिन उनकी कार्यवाही भी उन्हे सवाल के घेरे में लाती है। एसडीएम द्वारा मेडिकल स्टोर के साथ चलाए जा रहे अस्पताल को तो सील कर दिया गया लेकिन मेडिकल स्टोर को सील नहीं किया गया जबकि मेडिकल स्टोर पूर्णतः फर्जी तरीके से चलाया जा रहा है। मेडिकल स्टोर जिस व्यक्ति के नाम पर रसिस्टर्ड है उसको पारिवारिक विवाद के चलते मेडिकल स्टोर मे आने तक कि अनुमति नहीं है, यहां तक कि मेडिकल स्टोर जिस फार्मासिस्ट के नाम से चलाया जा रहा है वह भी मेडिकल स्टोर मे नहीं आता है। वह दूसरे मेडिकल स्टोर मे काम करता है। मेडिकल स्टोर को अजीत व्यापारी द्वारा गैर कानूनी रूप से संचालित किया जा रहा है। एसडीएम की कार्यवाही में मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर संजीत व्यापारी को मामले की ना तो सूचना दी गई ना ही उन्हें बुलाया गया था। कार्यवाही के वक्त मेडिकल स्टोर के फार्मासिस्ट भी उपस्थित नहीं था जबकि नियम के हिसाब से जिस फार्मासिस्ट के सर्टिफिकेट से मेडिकल स्टोर चलाया जाता है उसे है मेडिकल स्टोर का संचालन करना होता है। इस पर भी एसडीएम शाहब द्वारा ध्यान नहीं दिया गया।

एसडीएम को नहीं लाइसेंस की जानकारी :-

जब इस मामले में हमारे संवाददाता की बात एसडीएम से हुई तो एसडीएम द्वारा बताया गया कि मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा प्रस्तुत लाइसेंस उनके समझ में नहीं आया और उन्होंने ड्रग ऑफिसर को डॉक्युमेंट्स चेक करके आगे की कार्यवाही करने के आदेश दे दिए थे।

प्रोपराइटर ने भी माना मेडिकल स्टोर में हो रही है धांधली

मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर संजीत व्यापारी से हुई बातचीत में उन्होंने अपने मेडिकल स्टोर में हो रहे धांधली को स्वीकार किया और उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते उन्हें उनके भैया और भाभी द्वारा मेडिकल स्टोर में घुसने की इजाजत तक नहीं दी जा रही है, उनके नाम का केवल इस्तेमाल किया जा रहा हैं । यहां तक की मेडिकल स्टोर में जिस फार्मासिस्ट का सर्टिफिकेट इस्तेमाल किया जा रहा है उसके साथ भी बदसलूकी संजीत व्यापारी के भैया अजीत व्यापारी और भाभी दुर्गा व्यापारी द्वारा किया जाता है जिसके चलते फार्मासिस्ट भी मेडिकल स्टोर में नहीं बैठता है।

लोगो कि जान से हो रहा खिलवाड़
व्यापारी मेडिकल के तथाकथित संचालक अजीत व्यापारी द्वारा लोगो की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। दूर दूर से मरीज उनके पास जिनका इलाज वह स्वयं करते है।

ऐसे ऐसे झोलाछाप डॉक्टर कहते हैं खुद को जनसेवक…कर रहे हैं हम जनता का उद्धार…ऐसे ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज से हो सकता है जनता का बंटा धार….

जानवरों में भी फैलने लगा कोरोना..? हैदराबाद के चिड़ियाघर में 8 शेर हुए कोरोना पॉजिटिव…

हैदराबाद :- देश में शायद पहली बार, हैदराबाद के नेहरू जूलोजिकल पार्क में 8 एशियाई शेर कोरोना संक्रमित पाये गए हैं। सूत्रों ने बताया कि 29 अप्रैल को सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलेक्युलर बॉयोलाजी ने नेहरू जूलोजिकल पार्क के अधिकारियों को मौखिक बताया कि आरटी -पीसीआर टेस्ट में 8 शेर पॉजिटिव मिले हैं।

शेरों में दिख रहे कोरोना के लक्षण

जूलोजिकल पार्क का रखरखाब करने वाले और डायरेक्टर डॉक्टर सिद्धानंद कुकरेती ने इसकी पुष्टि की और न ही इस बात से इनकार किया कि ये शेर पॉजिटिव पाये गए हैं. डॉक्टर कुकरेती ने कहा, यह बात सच है कि शेरों में कोरोना के लक्षण दिखे हैं लेकिन हमें अभी इन शेरों की CCMB से आरटी-पीसीआर (RT-PCR) रिपोर्ट मिलनी बाकी है। रिपोर्ट मिलने के बात ही हम इस बारे में जानकारी दे पाएंगे।
पिछले साल न्यूयार्क के जू में भी संक्रमित पाये गए थे टाइगर
हैदराबाद शहर में वाइल्डलाइफ रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर के डायरेक्टर डॉक्टर शिरीष उपाध्ये बताते हैं कि पिछले साल न्यूयार्क के एक जू में 8 टाइगर और शेर कोरोना पाॉजिटिव पाये गए थे. इसके अलावा इससे पहले जानवरों को कोरोना संकमण को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई थी. हालांकि, हांगकांग में कुत्तों और बिल्लियों में कोरोना वायरस पाया गया था।

इस जू में हैं कुल 12 शेर

सूत्रों के मुताबिक, 24 अप्रैल को पशुचिकित्सों ने इन जानवारों की देखभाल के दौरान पाया कि इनमें कोरोना के लक्षण जैसे-भूख न लगना, नाक से पानी आना और कफ की शिकायत पाई थी. इस जू में 12 शेर हैं जिनकी उम्र करीब 10 साल है. जू की सफारी एरिया का क्षेत्रफल करीब 40 एकड़ है. चार शेर और बाकी शेरनियां कोविड पॉजिटिव मिले हैं।

आम लोगों के लिए दो दिन बंद रहेगा जू

इस घटना के बाद से नेहरू जूलोजिकल पार्क को आम लोगों के लिए दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है. यह पार्क काफी घनी आबादी के बीच है. क्योंकि कोरोना वायरस एयर बोर्न है ऐसे में माना जा रहा है कि आसपास रह रहे लोगों के संपर्क में आने से इन शेरों को संक्रमण हुआ है. यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इन शेरों की देखभाल करने वालों से भी इन्हें संक्रमण हुआ हो. हाल ही में जू में काम करने वाले 25 कर्मचारियों को कोरोना का संक्रमण हो चुका है।

राज्य सरकार ने बढ़ाया 15 मई तक लॉकडाउन…. जानें कौन सी मिलेंगी रियायतें…

रायपुर :- राज्य सरकार ने लॉकडाउन की अवधि पंद्रह मई तक बढ़ा दी है। इस अवधि में बस्तर संभाग के लिए विशेष हिदायत है कि वहाँ नया वेरिएंट मिला है जिसका फैलना बेहद ख़तरनाक है, इसलिए वहाँ लॉकडाउन सख़्ती से लागू किया जाए और सीमा पूरी तरह सील कर दी जाए।
दो श्रेणियों में छूट दी गई है जिसे A और B कहा गया है। रायपुर और दुर्ग दो ऐसे शहर हैं जहां दोनों श्रेणियों की छूट उपलब्ध होगी। हालाँकि पूरे प्रदेश में रविवार को सख़्ती से लॉकडाउन होगा।
रायपुर दुर्ग छोड़कर शेष प्रदेश में कृषि क्षेत्र की दुकानें रिपेयरिंग,किराना दुकान,डेली निड्स की होम डिलेवरी, कोरियर सर्विस,इलेक्ट्रिशियन प्लंबर और इनसे जुड़ी दुकानें खुलेंगी, पेट्रोल पंप, पोल्ट्री, आटा चक्की खुलेंगे, रजिस्ट्री ऑफिस पचास प्रतिशत लोगो के साथ काम करेंगे पीडब्ल्यूडी एरिगेशन शाम पाँच बजे तक काम करेंगे।
रायपुर दुर्ग के लिए ये छूटें अतिरिक्त रुप से मिलेंगी जिनमें स्टेशनरी बाईक रिपेयर होटल से होम डिलेवरी, प्रायवेट निर्माण सेक्टर चालू की जा सकेंगी साथ ही लॉंड्री सर्विस भी खुलेंगे।
मार्केट धार्मिक स्थल, स्कुल, कॉलेज, दारु दुकान, पर्यटन क्षेत्र, सड़क किनारे दुकानें, मंडी, पार्क जिम और किसी प्रकार की सामुदायिक भीड पूरे प्रदेश प्रतिबंधित होंगी।

लापरवाह मेडिकल कॉलेज अस्पताल : कोरोना से पिता की हो चुकी थी मौत, इधर बेटा तीनों टाइम अस्पताल में पहुंचाता रहा नाश्ता-खाना…

अंबिकापुर:- मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन अपनी लापरवाह कार्यप्रणाली के लिए हमेशा सुर्खियों में रहता है। ऐसी ही एक लापरवाही सामने आ रही है जिसमे कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत के बाद भी उसके परिजन को सूचना नहीं दी गई बल्कि शव मरच्यूरी में रखवा दिया।
इधर मरीज के परिजन उसके लिए तीनों टाइम नाश्ता व खाना अस्पताल के आईसीयू में पहुंचाते रहे, पर किसी ने उन्हें यह बताना जरूरी नहीं समझा कि उनके मरीज की मौत हो गई है। दूसरे दिन जब बेटा पीपीई किट पहनकर पिता से मिलने पहुंचा तब लापरवाही उजागर हुई। उसे बताया गया कि एक दिन पहले ही उसके पिता की मौत हो चुकी है।
यह सुन बेटे के पांव तले से जमीन खिसक गई। इसके बाद वह रोता हुआ लापरवाह सिस्टम को कोसता हुआ निकला। इधर मामले की जानकारी जब अस्पताल अधीक्षक को दी गई तो उन्होंने जांच कर कार्रवाई की बात कही।
अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड वार्ड में हर दिन 4-7 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो रही है। डॉक्टर व स्टाफ संक्रमितों को बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं लेकिन लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या के कारण अस्पताल प्रबंधन लापरवाही भी बरत रही है।
सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सतपता निवासी पारस राजवाड़े की तबियत बिगडऩे के बाद परिजन उसे 20 अप्रैल को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आए थे। जांच में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसे कोविड वार्ड में शिफ्ट कराया गया। उसकी स्थिति खराब होने पर आईसीयू में रखकर इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान मरीज की 2 मई की दोपहर करीब डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई। इसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने मरीज के परिजनों को इसकी सूचना नहीं दी। जबकि मरीज के पुत्र ने पिता को अस्पताल में भर्ती कराने के दौरान अपना मोबाइल नंबर भी दिया था।

पिता का मोबाइल आता रहा स्वीच ऑफ

मृतक के पुत्र का आरोप है कि रविवार की शाम जब वह खाना पहुंचाने अस्पताल पहुंचा था तो इस दौरान भी पिता के मौत की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने उसे नहीं दी। यही नहीं, मरीज तक खाना पहुंचाने की बात कह कर ड्यूटी में तैनात कर्मचारी ने पुत्र को अस्पताल से लौटा दिया।
इस दौरान परिजन ने कई बार मरीज से मोबाइल के जरिए संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। जब पुत्र 3 मई की सुबह नाश्ता लेकर अस्पताल पहुंचा और आईसीयू में भर्ती पिता के मोबाइल नंबर पर फिर फोन लगाया लेकिन इस बार भी फोन स्विच ऑफ था। बेटे को जब किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ तो वे खुद पीपीई किट पहनकर पिता से मिलने आईसीयू में पहुंच गया। यहां पिता बेड पर नहीं था। इसके बाद पुत्र सहित अन्य परिजन ने जानकारी एकत्रित करनी शुरु की तो पता चला कि एक दिन पहले ही मरीज की मौत हो चुकी है, वहीं शव हो मरच्यूरी में रख दिया गया है।

शव लेने घंटों करना पड़ा इंतजार

कागजी कार्रवाई की वजह से सोमवार को भी परिजनों को शव लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर लखन सिंह का कहना है कि इस घटना की जांच कराई जाएगी। जांच पूरी होने के बाद कार्यवाही भी होगी।

लेकिन सवाल यह उठता है कि जिला प्रशासन की लाख निगरानी के बावजूद इस तरह की चूक मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन से कैसे हो रही है।

आईपीएल पर कोविड का कहर : बालाजी की पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद सीएसके-रॉयल्स मैच स्थगित…

नई दिल्ली :- चेन्नई सुपर किंग्स और (CSK) और राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार को होने वाला इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मैच अब बाद की तिथियों में आयोजित किया जाएगा क्योंकि गेंदबाजी कोच एल बालाजी के कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाए जाने के कारण सीएसके को कड़े क्वॉरनटीन से गुजरना पड़ रहा है।
बोर्ड की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार यदि कोई भी व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आता है तो उसे छह दिन तक क्वॉरनटीन पर रहना होगा और इस दौरान उसकी आरटी पीसीआर की तीन रिपोर्ट नेगेटिव आनी चाहिए।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘सीएसके और रॉयल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में कल होने वाला मैच एसओपी नियमों के तहत बाद की तिथियों में आयोजित किया जाएगा। बालाजी सभी खिलाड़ियों के सपर्क में आये थे और इसलिए उन सभी को कड़े पृथकवास में रहना पड़ रहा है। उनका प्रत्येक दिन परीक्षण किया जाना चाहिए।’
जब सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि सीएसके ने बालाजी के आरटी पीसीआर परिणाम के बारे में बीसीसीआई को सूचित कर दिया है।
उन्होंने कहा, ‘हमने सूचित कर दिया है कि बालाजी का परीक्षण पॉजिटिव आया है और एसओपी के अनुसार हमारे खिलाड़ी क्वॉरनटीन पर चले गए हैं। ’
आईपीएल में यह दूसरा मैच है जिसका कार्यक्रम फिर से तय किया जाएगा। इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के दो खिलाड़ियों वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियर के पॉजिटिव पाये जाने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ सोमवार को होने वाला उसका मैच स्थगित कर दिया गया था। दिल्ली आज शाम को मुंबई इंडियन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच की मेजबानी करेगा।

आज आपके राशिफल में आपके लिए क्या हैं ख़ास जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-4 मई 2021, सोमवार
🍁💐🌹🌹🌺🎉🌷🌸🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021

अयन- उत्तरायण
मास-चैत्र
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु- ग्रीष्म
वार-मंगलवार
🎉🎯🌺🌺🌹🏵️💐🍁🍁
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अष्टमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-श्रवण
योग (सूर्योदयकालीन)-शुक्ल
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मेष
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-ईशान
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कुंभ
व्रत/मुहूर्त-पंचक प्रारंभ/शुक्र गोचर
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में संतरा अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌹🌸🍁🍁💐🌷🌷🎯🎉
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯

मेष:-

आज काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। घर वालों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। आप का पार्टनर पूर्ण रुप से सहयोग करेगा। कारोबारियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। लाभ होगा ।
🎯🎉🌷💐🍁🌹🏵️🌺🌺

वृष:-

आपके व्यवहार से सभी खुश रहेंगे। आज किस्मत आपके साथ है। आपको बहुत से नए अवसर मिल रहे हैं। आपके जीवन में उन्नति होगी। भौतिक संसाधन में बढ़ोतरी हो सकती है। छात्रों को परीक्षा के आशाजनक परिणाम मिलेंगे। अचानक लाभ होगा ।🌺🏵️🌹🍁💐🌷🎉🎯🌸

मिथुन:-

कारोबारियों को धन लाभ होगा। विरोधियों से सावधान रहें। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बना सकते हैं। परिवार में लोगों के बीच सामंजस्य रहेगा। आपके व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे। कैरियर से जुड़ी नई दिशा मिल सकती है।
🌸🎯🎉🌷💐🍁🏵️🏵️🌺

कर्क:-

कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। फील्ड में काम करने वाले लोगों को उन्नति के अवसर मिलेंगे। आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोग किसी काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। आप सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करेंगे। आर्थिक लाभ होगा।
🌺🏵️🍁💐🎉🎯🎯🌸🌹

सिंह:-

आज किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। किसी बात को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ ठीक हो जाएगा। आपके और जीवनसाथी के रिश्तों के बीच मिठास आएगी। सेहत अच्छी बनी रहेगी। आज का दिन सामान्य रहेगा। कई प्रकार की पारिवारिक जिम्मेदारी मिलेगी ।
🌹🌸🎯🎉💐🍁🌺🌷🌷

कन्या:-

आपकी सलाह से कई लोगों को काफी लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई जानकारी मिल सकती है। घर-परिवार में शांति रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का दिन आपके लिए विशेष फलदायक रहेगा। रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
🌷🌺🍁💐🎯🎯🌸🌹🏵️

तुला:-

आज नया काम शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। परिवार का सहयोग मिलेगा। भाग्योदय होगा। दफ्तर का माहौल अनुकूल रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन है।
🏵️🌹🌸🎯🍁🌺🌺🌷🎉

वृश्चिक:-

आज का दिन सामान्य रहेगा। परिजनों से जरूरी काम पर विचार विमर्श होगा। आपकी राय दूसरों के लिए शानदार साबित होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध सुधरेंगे होंगे। नया काम मिलने की संभावना है।
🎉🌷🌺🍁🌸🌸🌹🏵️💐

धनु:-

नई योजनाओं की जानकारी होगी। आपको अपने मित्रों से सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक काम को पूरा करने की जिम्मेदारी मिलेगी। कुछ खुशखबरी मिल सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज का दिन आनंददायक रहेगा ।
💐🏵️🌹🌸🌺🌷🌷🎉🎯

मकर:-

आज आपकी पुरानी समस्या दूर होने की उम्मीद है। सेहत से जुड़ी समस्याओं का हल मिलेगा। व्यवसाय के विस्तार के बारे में गंभीरता से विचार करें। कानूनी मामले आगे बढ़ सकते हैं। नए व्यक्ति के साथ काम करने का मौका मिलेगा।
🎯🎉🌷🌺🌸🌹🏵️💐🍁

कुंभ:-

सेहत में सुधार आएगा। आज निवेश के लिए अच्छा समय नहीं है। आज आर्थिक लाभ हो सकता है। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नई योजना बना सकते हैं। विरोधियों से आज सावधान रहें।
🍁💐🏵️🌹🌸🌺🌷🎉🎉

मीन:-

काम को लेकर बेहद तनाव हो सकता है। आध्यात्मिक बदलाव के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी काम को लेकर यात्रा हो सकती है। बिना किसी के सलाह के बड़ा निर्णय न लें। अनजान लोगों से सतर्क रहें।
🎯🌷🌺💐🍁🏵️🌸🌸🌹

बड़ी खबर :- जशपुर जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के अंत्योदय कार्डधारियों का टीकाकरण प्रारम्भ……

बनमाली यादव जशपुर:- जिले में राज्य सरकार के आदेश अनुसार 18 से 44 आयु वर्ग के अंत्योदय कार्ड धारी परिवार के सदस्यों को कोरोना वायरस से सुरक्षा के मद्देनजर टीकाकरण आज से प्रारंभ हो गया है। जिले के सभी विकास खण्डो के चयनित एक एक टीका केंद्रों में टीकाकरण की शुरुआत की गई। जिसके अंतर्गत दुलदुला विकास खण्ड के चरईडांड़ में संसदीय सचिव व विधायक कुनकुरी श्री यू. डी. मिंज एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री के. एस. मंडावी की उपस्थिति में अंत्योदय कार्ड हितग्राहियो को टीका लगाया गया। आपको बता दें कि संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने अभियान का शुभारंभ अवसर पर कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण एक महत्वपूर्ण हथियार है। इससे कोरोना को हराने में जरूर सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में टीकाकरण अभियान के सफल संचालन के लिए शासन तथा प्रशासन के समन्वित प्रयास से हर आवश्यक व्यवस्था पूरी कर ली गई है।

इसी प्रकार जिले के अन्य विकासखण्ड मनोरा के अंधरझर, बगीचा के सुलेशा, कांसाबेल के नकबार, फरसाबहार के धौरासांड, कुनकुरी के हेठकापा एवं पत्थलगांव के सुरेशपुर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में हितग्राहियों को टीका लगाया गया।इस अवसर पर सम्बन्धित विकास खण्ड के एसडीएम, जनपद सीईओ, तहसीलदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

शराब पीकर घर लौटा बेटा तो पिता ने कर दी हत्या,,, घसीटते हुए खलिहान में फेंकी बेटे की लाश और घर आकर आराम से सो गया बाप…

राजपुर :- शराब के नशे में एक युवक घर पहुंचा तो पिता से उसका विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर पिता ने डंडे से उसके सिर व गर्दन पर कई बार जोरदार प्रहार किया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को गुमराह करने पिता ने बेटे की लाश का घसीटते हुए खलिहान में फेंक दिया और आराम से आकर सो गया।
सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। पुलिस ने शक के आधार पर जब उसके पिता से पूछताछ की तो उसने की बात स्वीकार ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा निवासी आशीष टोप्पो पिता मसीह टोप्पो 30 वर्ष शराब पीने का आदी था। शनिवार की रात वह शराब पीकर घर पहुंचा तो किसी बात को लेकर पिता से उसका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने घर में रखा डंडा निकाल लिया।
इसके बाद बेटे पर डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार शुरु कर दिया। सिर व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आने से आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। पिता ने देखा कि उसकी मौत हो चुकी है तो पुलिस को गुमराह करने उसने साजिश रची। वह बेटे के शव को घसीटते हुए ले गया और खलिहान में फेंक दिया। इसके बाद वह आराम से सो गया।

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार
गांव के लोगों ने रविवार की सुबह खलिहान में जब आशीष की लाश देखी तो राजपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरु की। मृतक के सिर व गर्दन पर चोट के निशान थे। जांच में हत्या की बात सामने आने पर उन्होंने संदिग्धों से पूछताछ शुरु की।
इसी बीच शक के आधार पर मृतक के पिता मसीह टोप्पो को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बेटे की हत्या की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी अखिलेश सिंह, एएसआई उमाशंकर त्रिपाठी व प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह सक्रिय रहे।

आज का दिन लेकर आया है आपके लिए क्या खास..जाने अपने राशिफल में…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-3 मई 2021, सोमवार
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-चैत्र
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-ग्रीष्म
वार-सोमवार
🌸🏵️🍁🎉💐🌺🌺🌷🎯
तिथि (सूर्योदयकालीन)-सप्तमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-उत्तराषाढ़ा
योग (सूर्योदयकालीन)-शुभ
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मेष
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-वायव्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मकर
व्रत/मुहूर्त-शीतलापूजा/सर्वार्थसिद्धि योग
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-शिव मंदिर में गन्ने रस का भोग लगाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌹🌸💐🎉🌺🍁🌷🏵️🎯
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯🎯

मेष:-

व्यवसायी आज यात्रा कर सकते है। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। विरोधी पक्ष से सावधान रहना जरूरी होगा। किसी से विवाद हो सकता है। बातचीत करते समय सावधान रहें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा ।
🏵️🎯🌷🍁🌺🎉💐🌸🌹

वृष:-

आज आपकी सामाजिक स्थिति सुधरेगी। आप कर्ज न दें। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। युवाओं की कैरियर से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी। आज व्यवसाय ठीक चलेगा। धन लाभ होने की संभावना है। युवाओं को सफलता मिलेगी।
🌹🌸💐🎉🍁🌷🎯🏵️🏵️

मिथुन:-

आज पैतृक संपत्ति के मामलों में कामयाबी मिलेगी। इसके साथ ही आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास सफल होंगे। सामाजिक तौर पर समय आपका पहले से अच्छा है। रुकी हुई रकम वापस मिलेगी। छात्रों को सफलता मिलेगी। अविवाहितों का रिश्ता तय हो सकता है।
🏵️🎯🌷🍁🎉💐🌸🌹🌺

कर्क:-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कारोबार ठीक चलेगा। पास की जगह यात्रा कर सकते हैं। समय आपके साथ हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सेहत ठीक रहेगी। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। पुराने रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।
🌺🌹🌸💐🎉🍁🌷🎯🏵️

सिंह:-

आज आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आप आज बेहद आत्मविश्वास के साथ अपने सभी काम पूरे करेंगे। लोग आपकी सराहना करेंगे। कई दिनों से आ रही कुछ दिक्कतें कम होंगी। धन लाभ होगा। अपने कीमती सामान की सुरक्षा करें।
🏵️🎯🌷🍁🎉💐🌸🌹🌺

कन्या:-

आज आपको अच्छा खासा लाभ होगा। खुशी मिलेगी। किसी की मदद से आपके काम पूरे होंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज किसी से विवाद होने की आशंका है। कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरी परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं।
🌺🌹🌸💐🎉🍁🌷🎯🏵️

तुला:-

आज आपको ज्यादा परिश्रम करना होगा। अज्ञात भय से आप ग्रसित रहेंगे। संतान को सफलता हासिल होगी। नई जानकारी मिलेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। जोखिम लेने की जरूरत नहीं। महिला वर्ग को विशेष लाभ होगा। सेहत ठीक रहेगी।
🏵️🎯🌷🍁🎉💐🌹🌹🌺

वृश्चिक:-

आज सामाजिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष ज्यादा मजबूत नहीं है। बेवजह खर्च हो सकते हैं। किसी काम को लेकर आपको बेहद परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घर-परिवार का माहौल ठीक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नया काम शुरू कर सकते हैं।
🌺🌹💐🎉🍁🌷🎯🏵️🌸

धनु:-

संपत्ति संबंधी विवाद के सुलझने की उम्मीद है। परिवार के लोग आपसे बेहद खुश रहेंगे। यात्रा के दौरान किसी से मतभेद हो सकता है। धन लाभ होगा। निवेश के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कारोबार ठीक चलेगा। कार्यस्थल पर आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
🌸🏵️🎯🌷🍁🎉💐🌹🌺

मकर:-

आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आप आज किसी अनजान पर भरोसा न करें। मित्रों का सहयोग किसी काम को लेकर मिल सकता है। किसी बात को लेकर तनाव में आ सकते हैं। अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। छात्रों को कामयाबी मिल सकती है। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा।
🌺🌹💐🎉🍁🎯🏵️🏵️🌸

कुंभ:-

आज आपके लिए सफलता का दिन है। आप अपने हर कार्य में सफल रहेंगे।विद्यार्थियों को खुशखबरी मिल सकती है। सालों से रूकी उधार की रकम वापस मिलेगी।जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। जोखिम लेने से बचना होगा।
🌸🏵️🎯🍁🎉💐🌹🌺🌷

मीन:-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। जोखिम न लें। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। आपकी दिक्कते दूर होंगी। आपका काम शानदार रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।
🌷🌺🌹💐🎉🍁🏵️🏵️🌸

कमलेश नेत्रालय पर सीलबंदी की कार्यवाही…चल रहा था अनाधिकृत वैक्सीनेशन का कार्य…

अम्बिकापुर :- अनाधिकृत रूप से कोविड वैक्सीनेशन करने पर जिला प्रशासन द्वारा अम्बिकापुर के कमलेश नेत्रालय पर रविवार को सीलबंदी की कार्यवाही की गई ।
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार एसडीएम श्री प्रदीप साहू के नेतृव में राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा रविवार को दोपहर में केदारपुर स्थित कमलेश नेत्रालय में दबिश दी । टीम ने पहुंचने पर पाया कि वहां 18 से 44 वर्ष के करीब 10 लोग टीकाकारण के लिए उपस्थित थे। टीम के निरीक्षण में 1 खाली कोविड वैक्सीन का वॉयलए एक आधा वायल तथा पंजी में 2 मई की तिथि में टीकाकारण के लिए हितग्रहियों के नामएपता उम्र आदि की इंद्राज की गई थी। एसडीएम श्री प्रदीप साहू ने बताया कि कमलेश नेत्रालय को केवल 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो के टीकाकारण की अनुमति दी गई है किंतु अस्पताल प्रबंधन द्वारा 18 से 44 वर्ष के लोगो का भी टीकाकरण किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि एक महिला प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार प्रशासन के टीम के पहुंचने से पहले 18 से 44 वर्ष के 10 लोगो का टीकाकरण किया जा चुका था। जिला प्रशासन की टीम द्वारा मौजूद साक्ष्य और गवाह के आधार पर पंचनामा तैयार किया गया और कमलेश नेत्रालय पर अनाधिकृत रूप से टीकाकरण करने पर आगामी आदेश पर्यंत सीलबंदी की कार्यवाही की गई।
कार्यवाही में तहसीलदार श्री ऋतुराज सिंह बिसेन, नायब तहसीलदार श्री किशोर वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-2 मई 2021, रविवार
🌺💐🍁🎯🌹🌸🏵️🌷🎉
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-चैत्र
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-ग्रीष्म
वार-रविवार
🏵️🌷🍁🌺🎉🌹💐🌸🌹
तिथि (सूर्योदयकालीन)-षष्ठी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाषाढ़ा
योग (सूर्योदयकालीन)-साध्य
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मेष
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मकर
व्रत/मुहूर्त-भद्रा/सर्वार्थसिद्धि योग
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में गुड़ दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🎉🌷🏵️🌸🌹🎯🍁💐🌺
आज का राशिफल
🌺🌺🌺🌺🌺

मेष:-

आज सामाजिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। यात्रा पर जाएंगे। आपका कारोबार अच्छा चलेगा। अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।
🎉🌷🏵️🌸🌹🎯🍁💐🌺

वृष:-

आज ज्यादा जिम्मेदारी की वजह से चिंताग्रस्त हो सकते हैं। आपका किसी से विवाद होने की आशंका है घऱ परिवार में कलह की स्थिति निर्मित हो सकती है। आपको शत्रुओं से आज सतर्क रहना होगा। अधिक खर्च होगा। किसी रिश्तेदार के यहां से जरूरी सूचना मिल सकती है। आपका व्यवसाय सामान्य रहेगा ।
🌺💐🍁🎯🌹🌸🏵️🌷🪁

मिथुन:-

आपका काम आगे बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। अपरिचित से सतर्क रहें। यात्रा पर जा सकते हैं। परिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। युवाओं को लाभ होगा। धन संबंधी दिक्कतें दूर होंगी।
🪁🌷🏵️🌸🌹🎯🍁💐🌺

कर्क:-

रिश्तेदारों से काफी दिनों बाद मुलाकात होगी। आपका काम आगे बढ़ेगा। दिन अच्छा बीतेगा। मित्रों के सहयोग से आपकी दिक्कतें दूर होंगी। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको व्यवसाय में लाभ होगा।
💐💐🍁🎯🌹🌸🏵️🌷🪁

सिंह:-

आज किसी के साथ मतभेद हो सकता है। अपने काम को लेकर ढिलाई न बरतें। आपकाे धन लाभ होने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों से विवाद की आशंका है। विरोधियों से सतर्क रहें। छात्रों को कामयाबी मिलेगी।
🌷🏵️🌸🎯🍁💐💐🌺🎉

कन्या:-

स्वास्थ्य की स्थिति कमजोर रहेगी। निवेश से लाभ होगा। आपका काम अच्छा चलेगा। मित्रों का साथ मिलेगा। आपका किसी से पुराना मतभेद सुलझेगा।अचानक लाभ होगा। चिंता दूर होगी।
🎉🌺💐🍁🎯🌸🏵️🌷🪁

तुला:-

आय के नए अवसर मिलेंगे। आपका काम आगे बढ़ेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। किसी भी विवाद से दूर रहें। आज यात्रा को टालें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। चोट लग सकती है। शत्रु पक्ष से नुकसान संभव है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। पैतृक मामले सुलझ सकते हैं।
🌷🏵️🌸🎯🍁💐🌺🎉🌹

वृश्चिक:-

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप अपनी ज्यादातर जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। सत्संग का लाभ मिलेगा। अविवाहितों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। वाणी पर संयम रखें। किसी की उलझन दूर कर सकेंगे।
🌹🎉🌺🍁🎯🎯🌸🏵️🌷

धनु:-

आपका काम आगे बढ़ेगा। कर्ज की रकम वापस मिलने में दिक्कत होगी। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। आपको आज किसी काम में नुकसान संभव है।शत्रुओं की हरकतों पर नजर रखें।
🌷🏵️🌸🎯🍁🌺🎉🌹💐

मकर:-

आपकाे लाभ होगा। आपके काम समय पर पूरे होंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सहयोगियों की मदद से जिम्मेदारी पूरी होगी। सामाजिक कार्य आगे बढ़ेंगे। मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे ।
💐🌹🎉🌺🍁🎯🌸🏵️🌷

कुंभ:-

आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। व्यवसाय को लेकर चल रही दिक्कत दूर होगी। प्रभु की आराधना में मन लगेग। अध्यात्म, सत्संग की ओर रूझान बढ़ेगा। आप आज काफी उत्साहित रहेंगे। जीवन में नयापन महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। धन लाभ होने की संभावना है। पास की जगह यात्रा पर जा सकते हैं।
🌷🌸🌸🍁🌺🎉🌹🌹💐

मीन:-

आज खर्च ज्यादा होगा। अपने काम को आगे बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। संतान पक्ष की दिक्कत दूर होगी। आपका दिन अच्छा रहेगा। निवेश से लाभ होगा। वाहन आदि खरीद सकते हैं। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा ।
💐🌹🎉🌺🍁🌷🌷🏵️➖

निर्धारित दर से अधिक राशि लेने वाले एकता हॉस्पिटल में 10 दिन के लिए मरीजो का पंजीयन निरस्त..

अम्बिकापुर :- कोरोना मरीज के ईलाज में शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने वाले एक निजी अस्पताल एकता हॉस्पिटल में 10 दिन के लिए मरीजो का पंजीयन सीएमएचओ द्वारा निरस्त कर दिया गया है।
सीएमएचओ डॉ पीएस सिसोदिया ने बताया कि अम्बिकापुर के केदारपुर स्थित एकता हॉस्पिटल को कोविड-19 मरीजो के ईलाज की अनुमति शासन के नियमो के तहत दी गई है। अस्पताल प्राबन्धन द्वारा कोरोना मरीज के इलाज के लिए शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक राशि लिए जाने की शिकायत मय दस्तावेज प्राप्त हुई थी। शिकायत के बारे में तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया था किंतु अस्पताल प्राबन्धन द्वारा कोई जवाब नही दिया गया जो शासन के नियमो का उल्लंघन है। इसलिए उक्त संस्था में कोविड-19 मरीजो का पंजीयन 10 दिन के लिए निरस्त कर दिया गया है।

चठिरमा स्थित व्यापारी मेडिकल स्टोर संचालक के द्वारा चलाए जा रहे अनाधिकृत अस्पताल को प्रशासन ने किया शील…

अम्बिकापुर :- मेडिकल स्टोर संचालन के साथ ही अनाधिकृत रूप से अस्पताल खोल मरीजो का ईलाज करने वाले मेडिकल स्टोर पर जिला प्रशासन की टीम द्वारा छापामार कार्यवाही कर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया।
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार एसडीएम श्री प्रदीप कुमार साहू के नेतृत्व में प्रशासन की टीम द्वारा चठिरमा स्थित व्यापारी मेडिकल स्टोर में दबिश देकर छापामार कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान स्टोर संचालक अजीत व्यापारी के द्वारा मेडिकल स्टोर में अनाधिकृत रूप से मरीजों का उपचार करते पाया गया। मेडिकल स्टोर्स से संलग्न मकान में 9 बेड की व्यवस्था तथा ग्लूकोज बॉटल चढ़ाए जाने के पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त हुए।
अजीत व्यापारी के द्वारा बीएएमएस की डिग्री प्रस्तुत की गई जिसका नवीनीकरण नही किया गया है। मेडिकल स्टोर्स के आस . पास बहुत सारे मेडिकल वेस्ट लापरवाही पूर्वक खुले में फेंका हुआ था। व्यापारी मेडिकल स्टोर संचालक के द्वारा अनाधिकृत रूप से मरीजो का ईलाज करना और मेडिकल वेस्ट के प्रबंधन में घोर लापरवाही बरतने पर उक्त भवन को एसडीएम के द्वारा सील कर दिया गया है।
कार्यवाही के दौरान तहसीलदार श्री ऋतुराज बिसेन, नायब तहसीलदार श्री किशोर वर्मा तथा नवापारा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आयुष जायसवाल मौजूद थे।

बतौली थाना से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी में नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने घर में घुसाई गाड़ी,,,बाल बाल बचे घर वाले

बतौली थाना से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर नेशनल हाईवे पर 43 में नशे में धुत होकर ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी नेशनल हाईवे के पास वाले घर में घुसा दी,गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी नही हुई।मिली जानकारी के अनुसार ट्रक उत्तरप्रदेश से रायगढ़ जा रही थी जिस दौरान ड्राइवर नशे में होने के कारण ट्रक को नियंत्रित नही कर सका और पास के घर के बाहरी दीवाल को छतिग्रस्त की।

इस दौरान बड़ी अनहोनी हो सकती थी लेकिन गनीमत रही कि किसी की जान नही गई।

लॉकडाउन के दौरान ट्रक ड्राइवर नशे में धुत था तथा उसने मास्क भी नही लगा रक्खा था,इस घटना के बाद जब डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लिया गया तब तक ट्राइवर नशे में था और उसे यह तक होश नही था की उसके द्वारा क्या घटना हुई है।

जाने कैसा होगा आज आपका दिन,जाने अपने राशिफल में

आज का राशिफल एवं पंचांग:-01 मई
2021, शनिवार
🎉🌸🌷🎯🍁💐💐🏵️🌺
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021

अयन- उत्तरायण
मास-चैत्र
पक्ष-कृष्ण
ऋतु- ग्रीष्म
संवत्सर नाम-आनन्द
वार-शनिवार
🍁🎯🌹🌸🏵️🏵️🌷🎉🎉
तिथि (सूर्योदयकालीन)-पंचमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मूल
योग (सूर्योदयकालीन)-सिद्ध
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मेष
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-दक्षिण
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-धनु
व्रत/मुहूर्त-मूल समाप्त/उग्रकर्म मुहूर्त
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-शनि मंदिर में इमरती दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎉🌷🌺🏵️💐🌸🌹🎯🍁
आज का राशिफल
🌸🌷🎯🍁🌹

मेष:-

आज किसी की दुष्टता के कारण आपको नुकसान हो सकता है। शत्रुओं से सतर्क रहें। धन लाभ होने की संभावना है। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। संपत्ति के मामले की प्रगति धीमी रहेगी। विवाद को टालने का प्रयास करें । वाहन चलाते समय सावधान रहें।
🌺🏵️💐🍁🌷🌷🌸🎉🌹

वृष:-

बिना वजह की परेशानी का सामना कर सकते हैं। आपकी परेशानी बढ़ेगी। तनावग्रस्त रहेंगे। अपने क्रोध को नियंत्रित रखें। नुकसान होने की आशंका है। लेकिन आपका काम आगे बढ़ेगा।परिवार से जुड़ी ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी।
🌹🎉🌸🌷🍁💐🏵️🌺🎯

मिथुन:-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। आपके परिवार में किसी को कामयाबी मिलने पर प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत में सुधार होगा।
🎯🌺🏵️💐🍁🌸🎉🎉🌹

कर्क:-

आज किसी कार्य काे न टालें। बाहर जाते समय सतर्क रहें । आमदनी के अवसर मिलेंगे। उधार की रकम वापस मिल सकती है। दिनचर्या में परिवर्तन कर सकते हैं। सेहत सुधरेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।
🌹🎉🌸🍁💐🏵️🌺🌷🌷

सिंह:-

आज का दिन सामान्य रहेगा । परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं। आपको तनाव होगा। सामाजिक कार्यों के लिए आर्थिक सहायता कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार से अप्रिय सूचना मिल सकती है। नुकसान होने की आशंका है।
🌷🌺🏵️💐🍁🌸🌹🎯🎯

कन्या:-

आज जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। दफ्तर के काम समय पर पूरे होंगे। अधिकारी सराहना करेंगे। किसी कार्य को लेकर यात्रा पर जाएंगे। किसी दोस्त से शुभ सूचना मिलेगी। संतान पक्ष की दिक्कतें दूर होंगी।स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे। कामकाज में प्रगति होगी।
🎯🌹🌸🍁💐🏵️🌺🌷🎉

तुला:-

रूके हुए काम पूरे होंगे। ज्यादा जोखिम न लें। विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। आज आप किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। आपको कर्ज की रकम वापस मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।आज का दिन ठीक रहेगा।
🎉🌷🌺🏵️💐🍁🌸🌹🎯

वृश्चिक:-

युवाओं को कामयाबी मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफल रहेंगे। काम अच्छा चलेगा। निवेश को लेकर सावधानी बरतें। किसी अपरिचित से ज्यादा मेलजोल न करें। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी।परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है।
🎯🌹🌸🍁💐🏵️🌺🌷🎉

धनु:-

आज विवाद होने की आशंका है। आपको आज काफी सावधान रहना होगा। किसी से बातचीत करते समय अपशब्दों शब्दों का इस्तेमाल न करें। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। किसी पुराने रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। जिससे आप को फायदा होगा ।
🎉🌷🌺🏵️💐🍁🌸🌹🎯

मकर:-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिजनों के साथ मधुरता रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आज का दिन कामयाबी वाला साबित हो सकता है।ऑफिस का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। समय पर कार्य पूरे होंगे।
🎯🌹🌸🍁💐🏵️🌺🌷🎉

कुंभ:-

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय से जुड़े कार्यो को लेकर आज यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी की बात से ठेस लग सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। आज आर्थिक नुकसान हो सकता है। उधार देने से बचें।
🎉🌷🌺🏵️💐🍁🌸🌹🎯

मीन:-

आज जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।धर्म-कर्म में मन लगेगा। परिवार की जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। आर्थिक लाभ होगा ।दिन अच्छा बीतेगा। अचानक किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है।
🎯🌹🌸💐💐🏵️🌺🌷🎉

जिले में 2 मई से शुरू होगा तीसरे चरण का टीकाकरण,, सबसे पहले अंत्योदय राशनकार्डधारियों को लगेगा टीका,,,, मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री और अधिकारियों से टीकाकरण की रणनीति पर की चर्चा….

अम्बिकापुर :- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कैबिनेट मंत्री और अधिकारियो की बैठक आयोजित की गई । बैठक में तीसरे चरण के टीकाकरण अभियान की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। बताया गया कि 18 से 44 वर्ष के लोगो के टीकाकाण के लिए 1 मई को 12 बजे कोवैक्सीन का डेढ़ लाख डोज रायपुर आएगा। प्रत्येक जिले को 800-800 तथा प्रत्येक नगर निगम को 2300 डोज मिलेंगे। नजदीकी जिले 1 मई को ही यह वैक्सीन प्राप्त कर लेंगे लेकिन दूरस्थ जिले एक दिन बाद ही प्राप्त कर सकेंगे। इसलिए सरगुजा जिले में यह वैक्सीन 2 मई को ही पहुंच पाएगा जिससे तीसरे चरण का टीकाकरण 2 मई से प्रारंभ होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे जीवयन यापन करने वालो की संख्या 40 प्रतिशत से अधिक है। इनके पास मोबाइल की भी सुविधा नही है। अभी वैक्सीन की कम मात्रा मिल रही है। इसलिए तीसरे चरण के टीकाकारण की शुरुआत सबसे पहले अंत्योदय राशनकार्डधारियों से करें तथा प्रत्येक जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से हो शुरुआत। टीकाकरण केंद्रों में कानून और व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन पुख्ता इंतजाम करे। उन्होंने सभी कैबिनेट मंत्रियों से अभियान के सफल क्रियान्वयन की अपील की ।

टीकाकरण के लिए पृथक टीम होगी

बैठक में बताया गया कि 18 से 44 वर्ष के टीकाकरण को सुविधाजनक बनाने के लिए अलग कक्ष या टीम रहेगी । इससे 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो के टीकाकरण भी यथावत जारी रहेगा। यदि टीकाकरण केंद्र में अन्य कक्ष उपलब्ध नहीं है तो दूसरे केंद्र बनाए जाएंगे। टीकाकरण के लिए अंत्योदय कार्डधारी को अपना राशन कार्ड केंद्र में लेकर जाना होगा। केंद्र में एक रजिस्टर संधारित होगा जिसमें पूरी जानकारी दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही राशन कार्ड में टीकाकरण दिनांक, वैक्सीन का नाम अगली डोज की संभावित तिथि भी दर्ज की जाएगी।

ऑनलाइन पंजीयन हेतु अलग एप्प होगा तैयार-
बैठक में बताया गया कि ऑनलाइन पंजीयन के लिए राज्य स्तर पर पृथक एप्प तैयार किया जाएगा। इसमे भी पहले प्राथमिकता, बीपीएल और एपीएल के प्राथमिकता क्रम रहेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग जल्द प्रस्ताव तैयार करेगा।
बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री, मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी ऑनलाइन जुड़े हुए थे। जिले से कमिश्नर सुश्री जी किंडो, पुलिस महानिरीक्षक श्री आर पी साय, कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, एसपी श्री टी आर कोशिमा, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग के अधिकारी जुड़े हुए थे।

भगवानपुर खुर्द में हुए गोलीकांड के आरोपियों को पकड़ने मे गांधीनगर पुलिस को मिली सफलता…नातिन की आत्महत्या के पीछे हाथ होने के शक मे दिया घटना को अंजाम…

अम्बिकापुर :- अम्बिकापुर के भगवानपुर खुर्द में हुए गोलीकांड का गांधीनगर पुलिस द्वारा पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों 1. गंगाधर विश्वकर्मा आ. बेनी प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 60 वर्ष 2. ओमप्रकाश विश्वकर्मा आ. गंगाधर विश्वकर्मा उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं एक आरोपी उमाकांत विश्वकर्मा अब भी फरार है।
आपको बता दें कि 27 अप्रैल की रात 8.30 मे पुलिस को सूचना मिली थी कि भगवानपुर खुर्द में दो राउंड फायर हुआ है। जिसके बाद गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल देवकुमार को अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले कि पतासाजी मे पुलिस को सूचना मिली कि संदेही आरोपी गंगाधर विश्वकर्मा एवम ओमप्रकाश विश्वकर्मा ओमप्रकाश विश्वकर्मा अपने निवास अजीरमा कालीघाट के पास आए हैं जिसकी सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

गोलीकांड से पहले आरोपियों ने कि रैकी

आरोपियों से किए गए पूछताछ मे उन्होने बताया कि उन्होंने गोली चलाने से पहले बाइक से दो बार रैकी भी की थी। जब उर्मिला और उसका पति देव कुमार बाहर बैठे दिखे तब आरोपी गंगाधर एवं उमाकांत दोनों उनके पास गए और आरोपी गंगाधर विश्वकर्मा द्वारा उर्मिला एवं देव कुमार के ऊपर हत्या के नियत से दो फायर किया था।

नातिन कि आत्महत्या की वजह होने की शंका मे दिया घटना को अंजाम

आरोपी गंगाधर विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी आरती कुशवाहा पारा भगवानपुर खुर्द में ही रहती थी जहां उसकी नातिन राधा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आरोपियों को शक था कि राधा ने उर्मिला और उसके पति देव कुमार के चलते ही आत्महत्या की थी। जिसके शक मे आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार एक्का,उप.निरी. आर पी साहू,सउनि नवल किशोर दुबे,अनिल सोनवानी, प्र.आर. शत्रुघन सिंह,आ. किशोर तिवारी, उमाशंकर साहू, राकेश यादव, अमृत सिंह, सूरज राय, निलेंद्र लकड़ा, राघवेन्द्र सिंह, सैनिक अनिल साहू सक्रिय रहे।

मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना की कोरोना से मौत..

नई दिल्ली :- मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना की कोरोना से मौत हो गई है। लंबे समय तक जी न्यूज में एंकर रहे रोहित सरदाना इन दिनों आज तक न्यूज चैनल में एंकर के तौर पर काम कर रहे थे। सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया, ‘अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है…। ॐ शान्ति।’

लंबे समय से टीवी मीडिया का चेहरा रहे रोहित सरदाना इन दिनों ‘आज तक’ न्यूज चैनल प्रसारित होने वाले शो ‘दंगल’ की एंकरिंग करते थे। 2018 में ही रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था।

घर छोड़कर फरार हुए 3000 कोरोना मरीज,,, मोबाइल फोन भी किया बंद…

बेंगलुरु :- कोरोना के मरीजों से दूसरे लोगों में संक्रमण न फैले, इसे रोकने के लिए सरकारें लगातार कदम उठा रही हैं लेकिन कई बार यही लोग दूसरों का जीवन संकट में डालने से भी नहीं हिचकते। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक ऐसी ही घटना हुई है। यहां सरकार की ओर से बनाए गए क्वरंटाइन सेंटरों से कोरोना के करीब 3000 मरीज लापता हो गए हैं। इससे राज्य सरकार की परेशानी बढ़ गई है। सरकार ने लापता मरीजों का पता लगाने की जिम्मेदारी पुलिस को सौंपी है। इनमें से ज्यादातर मरीजों ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया है।

कोरोना मरीजों ने मोबाइल फोन बंद किया

राज्य के राजस्व मंत्री आर अशोक ने बताया कि करीब 2000-3000 कोरोनी मरीज अपने घर छोड़कर चले गए हैं। इन्होंने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया है। उन्होंने कहा, ‘इससे कोरोना का सक्रमण फैल सकता है। बाद में इन्हें आईसीयू बेड्स की जरूरत पड़ सकती है। पुलिस इनका पता लगाने की कोशिश कर रही है। हम लोगों की दवाएं दे रहे हैं। बीमार होने के बाद ये अस्पताल पहुंचते हैं और आईसीयू बेड्स की मांग करते हैं लेकिन ये लोग सरकार की गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहे हैं।’

मोबाइल फोन ऑन करने की अपील

राजस्व मंत्री ने कोरोना मरीजों से अपना मोबाइल फोन ऑन रखने का अनुरोध किया है। अशोक ने कहा कि फोन ऑन रखने पर अधिकारी उनकी देख-रेख और ख्याल रख सकेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं घर छोड़कर गए कोरोना मरीजों से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं कि इससे कोविड-19 का संक्रमण और फैलेगा। आपकी तरफ से अंतिम समय से आईसीयू बेड्स की मांग करना गलत है।’ उन्होंने कहा कि बहुत सारे मरीज अपना मोबाइल फोन बंद कर अपने ठिकानों को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। हमें नहीं पता है कि वे घर छोड़कर कहां चले गए हैं।

राज्य में कोरोना संक्रमण की कुल संख्या बढ़कर 3,28,884 हो गई

दरअसल, कर्नाटक सरकार ने मरीजों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का अपना अभियान तेज कर दिया है। राज्य में बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 39,047 नए केस मिले जबकि 229 लोगों की मौत हुई। राज्य में कोरोना संक्रमण की कुल संख्या बढ़कर 3,28,884 हो गई है। इस महामारी से राज्य में अब तक 15,036 लोगों की मौत हुई है।

error: Content is protected !!