Home Blog Page 243

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए हैं सभी प्रकार से लाभ देने वाला दिन,,, जाने बाकी राशियों का हाल…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-30 अप्रैल 2021, शुक्रवार
🌸🌷🌺🎯🏵️🍁💐🌹🌹
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-वैशाख
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-ग्रीष्म
वार-शुक्रवार
🌹🍁🍁🎯🎯🌷🌸🌸🎉
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्थी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-ज्येष्ठा
योग (सूर्योदयकालीन)-परिघ
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मेष
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-नैऋत्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-धनु
व्रत/मुहूर्त-गणेश चतुर्थी व्रत(चंद्रोदय रात्रि 10:02 मि.) /बुध गोचर
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-गणेश मंदिर में दूर्वा व मोदक अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌸🏵️🌷🎉🎯🌹🌺💐💐

आज का राशिफल
💐🌹🌹🎯🎉

मेष:-

आज अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखें।अधिक परिश्रम करने के बावजूद फल की प्राप्ति कम होगी। आपको संतान के विषय में चिंता हो सकती है। अधिक व्यस्तता के कारण परिवार को कम समय दे पाएंगे, लेकिन कार्यो में सफलता मिलेगी। पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
🎉🎯🌹💐🌷🏵️🏵️🌸🍁

वृष:-

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपको अपने हर काम में सफलता मिलेगी व यश कीर्ति प्राप्त होगी।अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में आपको साथियों का सहयोग मिलेगा।
🍁🌸🏵️🌷💐🌹🎯🎉🌺

मिथुन:-

आज आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। आपकी तर्कशक्ति थोड़ी क्षीण रहेगी, इसलिए वाद-विवाद से बचें। वाहन सुख मिलेगा। प्रणय संबंध अच्छे रहेंगे। शेयर बाजार में किये गए निवेश में लाभ प्राप्त होगा।
🌺🎉🎯🌹💐🌷🏵️🌸🍁

कर्क:-

आज चल अथवा अचल संपत्ति संबंधी कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। शेयर-सट्टे के काम में सावधानी बरते। सरकार के नियंत्रण वाली कंपनियों में लंबी अवधि का निवेश करना लाभदायी रहेगा। विवादों से दूर रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
🍁🌸🏵️🌷💐🌹🎯🎉🌺

सिंह:-

आपका आज का दिन शुभफलदायी है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा व भाई-बंधुओं का व्यवसाय में पूर्ण सहयोग मिलेगा । यात्रा शुभ रहेगी ।पुराने मित्रों और स्वजनों से भेंट होने के योग हैं। कार्य में सफलता मिलेगी । कला के क्षेत्र में आपकी विशेष रुचि बनेगी।
🌺🎉🌹🌹💐🌷🏵️🌸🍁

कन्या:–

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपके कार्य सिद्ध होंगे। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा औऱ आर्थिक लाभ हो सकता है। यात्रा की योजना बन सकती है। बौद्धिक चर्चा में शामिल होंगे, लेकिन वाद-विवाद से दूर रहें।
🍁🌸🏵️🌷💐🌹🌺🎯🎯

तुला:-

आज अपने कौशल को बाहर लाने का सुनहरा अवसर न खोये। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति आज अधिक निखरेगी। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता अच्छी रहेगी। मनोरंजन के कार्यों में दोस्तों तथा परिवारजनों के साथ भाग लेंगे। आर्थिक लाभ और वाहन सुख प्राप्त होगा।
🎯🌺🌹💐🌷🏵️🌸🍁🎉

वृश्चिक:-

आज धन व्यय होगा। मानसिक चिंता एवं शारीरिक कष्ट के कारण आप परेशान रहेंगे। बातचीत में किसी के साथ गलतफहमी न हो इसका विशेष ध्यान रखिएगा। संबंधियों के साथ कोई कुप्रसंग की संभावना है। मानहानि या धनहानि की संभावना है। अदालती कार्यों में संभलकर रहिएगा। असंयमित व्यवहार परेशानी में डाल सकता है।
🎉🍁🌸🏵️🌷💐🌹🌺🎯

धनु:-

आज आपकी आय में वृद्धि और लाभ होने के संकेत हैं । सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मन प्रसन्न होगा। व्यापार से लाभ होगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा । वाणी पर संयम रखें।
🎯🌹🌹💐🏵️🏵️🍁🍁🎉

मकर:-

आज संपत्ति के दस्तावेज बनवाने हेतु दिन उचित है। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और उच्च अधिकारी वर्ग आप को प्रोत्साहित करेंगे। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। परिवार में वातावरण शातिपूर्ण व आनंदपूर्ण रहेगा। सामाजिक तथा आर्थिक लाभ होगा।
🎉🍁🏵️🌹🌹🎯🌺🌷🌸

कुम्भ:-

आज का दिन लाभप्रद है। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे और मान- सम्मान में वृद्धि होगी। मध्याह्न के बाद घर का वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, इसलिए आवेशपूर्ण मन पर संयम रखें।
🌸🌷🌺🎯🌹🏵️🍁🎉💐

मीन:-

आज का दिन सब प्रकार से आपके लिए लाभदायी है। आप कोई परोपकार का कार्य करेंगे। व्यापार में उचित आयोजन के द्वारा व्यापार-वृद्धि होगी। व्यापार से सम्बंधित प्रवास का योग बन रहा है।आय में वृद्धि होगी।।
🎉🎉🍁🏵️🎯🌺🌷🌷🌸

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आज 4 कोरोना मरीजों की मौत,, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आयुर्वेदिक अस्पताल में शीघ्र शुरू होगा 100 बिस्तर का कोविड वार्ड….

अंबिकापुर :- मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड वार्ड में कोरोना से मौत का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। यहां हर दिन मौत के मामले सामने आ रहे हैं। गुरुवार को शहर के शिवधारी कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय पुुरुष की गुरुवार की सुबह 7 बजे मौत हो गई। वहीं रामानुजगंज निवासी 63 वर्षीय पुरुष की सुबह 4.30 बजे मौत हो गई।
इधर सीतापुर निवासी 55 वर्षीय महिला की बुधवार की रात 9.30 बजे मौत हो गई। वहीं शहर के भगवानपुर निवासी 55 वर्षीय महिला की भी गुरुवार की सुबह 10.30 बजे मौत हो गई।
सभी को कोरोना संक्रमित पाए जाने पर इलाज के लिए कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था। मेडिकल कॉलेज के कोविड सेंटर में अब तक 192 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कलेक्टर ने किया आयुर्वेदिक अस्पताल का निरीक्षण

कलेक्टर संजीव कुमार झा ने गुरुवार को गंगापुर स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल (Ayurvedic Hospital) का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में ऑक्सीजन युक्त 100 बेड का कोविड वार्ड शीघ्र प्रारंभ करने जरूरी व्यवस्था मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुरुष एवं महिला मरीजों के लिए अलग-अलग वार्ड तथा डॉक्टर और अन्य स्टाफ के लिए अलग कक्ष की व्यवस्था करें। कलेक्टर ने आयुर्वेदिक अस्पताल के प्रथम तल के कक्षों का भी निरीक्षण कर कोविड वार्ड के लिए जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया।
इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ विनय कुमार लंगेह, निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय, एसडीएम प्रदीप साहू, सीएमएचओ डॉ. पीएस सिसोदिया, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

भारत के लिए Russia ने भेजी मदद, मेडिकल सप्लाई से भरे 2 विमान भारत पहुंचे…

नई दिल्ली:- संकट काल में भारत का पुराना भरोसेमंद दोस्त रूस (Russia) एक बार फिर आगे आया है. रूस ने भारत को कोरोना महामारी (Corona Epidemic) से उबारने के लिए मेडिकल उपकरणों से भरे दो विमान भेजे हैं. जो गुरुवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर उतर गए हैं.
जानकारी के मुताबिक रूस (Russia) से भेजी गई स्पेशल फ्लाइटों में 20 ऑक्सीजन कंसेनट्रेटर, 75 वेंटिलेटर्स, 150 बेडसाइड मॉनिटर्स और दवाइयां शामिल हैं. कुल मिलाकर करीब 22 मीट्रिक टन राहत सामग्री भारत भेजी गई है. जिसे अब कोरोना से जूझ रहे देश के विभिन्न राज्यों में रवाना किया जाएगा.

पुतिन और मोदी के बीच हुई थी बातचीत
रूस ने यह मदद बुधवार को राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन (Vladimir Putin) और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच हुई फोन कॉल के बाद भेजी. दोनों नेताओं की यह बातचीत यूं तो भारत (India) में कोरोना महामारी (Corona Epidemic) के प्रकोप पर आधारित थी लेकिन इसमें दोनों देशों से जुड़े कई द्विपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा की गई.

इस बातचीत के बाद PMO ने बयान जारी करके कहा, ‘पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को कॉल करने के लिए शुक्रिया कहा. साथ ही भारत को मदद करने के लिए उनका आभार भी जताया.’ वहीं रूस ने बयान में कहा, ‘राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने कोरोना वायरस से निपटने में मोदी सरकार को अपना समर्थन व्यक्त किया. साथ ही उन्हें बताया कि भारत की मदद के लिए वे इमरजेंसी हेल्प भेज रहे हैं.’

अगले महीने भारत पहुंचेगी रूसी वैक्सीन

बातचीत में रूसी कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक वी (Sputnik V) पर भी चर्चा हुई. इस वैक्सीन का पहला बैच अगले महीने तक भारत (India) पहुंचने वाला है. कोविशील्ड और कोवैक्सीन के बाद भारत के पास यह तीसरी वैक्सीन हो जाएगी, जिससे भारत के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा. समझौते के तहत भारत में Sputnik V का निर्माण किया जाएगा. जिसे बाद भारत, रूस (Russia) के साथ ही दुनिया के बाकी देशों को भी बेचा जाएगा. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने उनकी वैक्सीन को मंजूरी देने पर भारत की सराहना भी की.

भूकंप के तीन झटके से हिला असम सहित पूर्वोत्तर भारत, 6.4 की थी तीव्रता..

0

असम :- असम के गुवाहाटी समेत पूर्वोत्तर इलाके में कल सुबह भूकंप का बड़ा झटका महसूस किया गया। जानकारी के मुताबिक 7 बजकर 55 मिनट पर आए इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.4 बताई जा रही है और भूकंप का केंद्र बिंदु असम का सोनितपुर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि लगातार तीन झटके महसूस किए, जिसमें से पहला झटका कई मिनट तक महसूस किया गया। भूकंप की खबर मिलते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
भूकंप से अबतक जान-माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। वहीं, अधिकारियों के मुताबिक, असम में एक के बाद एक तीन भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिनमें से 6.4 तीव्रता का भूकंप सबसे तेज था। भूकंप के ये तेज झटके असम के साथ मेघालय और दक्षिणी बंगाल में भी महसूस किए गए हैं।

लॉकडाउन के बीच वकील के सूने मकान में चोरों का धावा, 83 हजार नकद समेत 2 लाख के जेवर पार..

अंबिकापुर :- कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन द्वारा जहां जिलेभर में लॉकडाउन लगाया है, वहीं इस मुश्किल घड़ी में भी चोरों के हौसले बुलंद हैं। उनके द्वारा सूने मकानों को निशाना बनाया जा रहा है। चोरों द्वारा शहर के एक अधिवक्ता के सूने मकान में 25 अप्रैल की रात धावा बोलकर 83 हजार रुपए नकद समेत 2 लाख के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। अधिवक्ता व उसका पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने गांव गया था। अधिवक्ता ने चोरी की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है
शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाषनगर निवासी देवेंद्र कुमार सेन पेशे से अधिवक्ता है। 25 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे वह अपने पूरे परिवार के साथ शादी में शामिल होने अपने गांव रघुनाथनगर थाना क्षेत्र ग्राम सरना गया था।
26 अप्रैल को पड़ोस में ही रहने वाले रविन्द्र नारायण राय ने अधिवक्ता के मोबाइल पर सूचना दी कि आपके घर का दरवाजा खुला है। खबर मिलते ही अधिवक्ता अपने परिवार के साथ घर लौटा तो देखा कि दरवाजा टूटा हुआ है तथा कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा है।
उसने देखा तो आलमारी में रखे 83 हजार रुपए नकद, मंगल सूत्र, सोने का 2 कान का झूमका, 2 अंगूठी, 2 चेन, चांदी की 4 जोड़ी पायल सहित अन्य सामान चोरों ने पार कर दिया था। कुल चोरी 2 लाख रुपए की बताई जा रही है। अधिवक्ता ने अपने घर हुई चोरी की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तथा अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

आज का दिन लेकर आया है क्या खास,,,जाने अपना आज का राशिफल…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-29 अप्रैल 2021, गुरुवार
🌸🍁🏵️💐🌷🌺🎉🎯🌹
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-वैशाख
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-ग्रीष्म
वार-गुरुवार
🌹🎯🎉🌷🌷🏵️🍁🌸
तिथि (सूर्योदयकालीन)-तृतीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-अनुराधा
योग (सूर्योदयकालीन)-वरियान
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मेष
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-आग्नेय
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृश्चिक
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/भद्रा
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-किसी विप्र को पीलावस्त्र भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🌹🎯🎉🌸🌺🌷💐🍁🏵️
आज का राशिफल
🍁🍁🍁🍁🍁

मेष:-

आज विवाद से दूर रहें। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी।
🍁🏵️💐🌷🌺🌸🎉🎯🌹

वृषभ:-

यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में सोच-समझकर हाथ डालें। जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है।
🌹🎯🎉🌸🌺🌷💐🏵️🍁

मिथुन:-

व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश होगा। काम में मन नहीं लगेगा। किसी व्यक्ति विशेष से अनबन हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
🍁🏵️💐🌷🌺🌸🎉🎯🌹

कर्क:-

आज चोरी का भय रहेगा । शारीरिक कष्ट संभव है। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धनार्जन होगा।
🌹🎯🎉🌸🌺🌷💐🏵️🍁

सिंह:-

आज शत्रु शांत रहेंगे। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में प्रतिष्ठित अतिथियों का आगमन हो सकता है। व्यय होगा। अदालती मसले हल होंगे । आय बनी रहेगी। दुष्‍टजनों से दूर रहें।
🍁🏵️💐🌷🌺🌸🎉🎯🌹

कन्या:-

भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। निवेशादि शुभ रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा।
🌹🎯🎉🌸🌺🌷💐🏵️🍁

तुला:-

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे।
🍁🏵️💐🌷🌺🌸🎉🎯🌹

वृश्चिक:-

आज शुभ समाचार मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
🌹🎯🎉🌸🌺🌷💐🏵️🍁

धनु:-

आज नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं, प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। रोजगार में वृद्धि होगी।
🍁🏵️💐🌷🌺🎉🎉🎯🌹

मकर:-

यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
🌹🎯🎉🌺🌷💐🏵️🍁🌸

कुंभ:-

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक शिथिलता रहेगी। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अपेक्षानुरूप कार्य न होने से दुखी रहेंगे ।
🌸🍁🏵️💐🌷🌺🎉🎯🌹

मीन:-

आज कोई पुरानी समस्या दूर होगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में शांति रहेगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा।
🌹🎯🎉🌺🌷💐🏵️🍁🌸

दिल्ली की सरकार अब LG के हाथ,,, हर बड़े फैसले पर केजरीवाल सरकार को लेनी होगी इजाजत….

नई दिल्ली :- दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच बड़ा और अहम बदलाव हुआ है। केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली कानून (विशेष प्रावधान) दूसरा (संशोधन) कानून, 2021 को मंजूरी दे दी गई है। इसके बाद दिल्ली में ‘सरकार’ का आशय राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के उपराज्यपाल से है। कुल मिलाकर अब दिल्ली में सारे बड़े और अहम फैसले उपराज्यपाल की अनुमति के बाद ही लागू किए जा सकेंगे। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार को अब हर बड़े फैसले पर उपराज्यपाल से मुहर लगवानी होगी। कुलमिलाकर दिल्ली में सरकार मतलब उपराज्यपाल हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली कानून (विशेष प्रावधान) दूसरा (संशोधन) कानून, 2021 के उद्देश्यों के अनुसार, अब दिल्ली विधानसभा में पारित विधान के परिप्रेक्ष्य में ‘सरकार’ का आशय राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के उपराज्यपाल से हो गया है। इसमें दिल्ली की स्थिति संघराज्य क्षेत्र की है, जिससे विधायी उपबंधों के निर्वाचन में अस्पष्टताओं पर ध्यान दिया जा सके।। इस संबंध में धारा 21 में एक उपधारा जोड़ी गई है।
NCT एक्ट से जुड़ा यह संशोधित बिल दोनों सदनों से पास होने के बाद कानून बन चुका है। इसके तहत दिल्ली के उपराज्यपाल को कुछ अतिरिक्त शक्तियां मिली हैं। इसके बाद बुधवार से ही दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार को उपराज्यपाल से कुछ मामलों में मंजूरी लेनी जरूरी हो जाएगी। संशोधित कानून के मुताबिक, दिल्ली सरकार को विधायिका से जुड़े फैसलों पर LG से 15 दिन पहले और प्रशासनिक मामलों पर करीब 7 दिन पहले मंजूरी लेनी होगी, इसे लेकर ही दिल्ली सरकार आपत्ति जता रही थी।
केंद्र सरकार की ओर से पहले ही कहा जा रहा है कि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन अधिनियम, 1991 में संशोधन के लिए मोदी सरकार द्वारा लाए हुए दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) अधिनियम, 2021 को इसी संदर्भ में देखा जाना चाहिए।
दिल्ली के उपराज्यपाल को सशक्त बनाने वाला दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन संशोधन विधेयक-2021 पिछले महीने लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हो गया था। यह अलग बात है कि विपक्षी दलों ने इसका जमकर विरोध किया था।

जानिये- क्या है राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र संशोधन विधेयक, 2021

केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश के बाद दिल्ली में सरकार का मतलब ‘एलजी’ हो गया है। इसके बाद विधानसभा से पारित किसी भी विधेयक को मंजूरी देने की ताकत उपराज्यपाल के पास आ गई है। इसमें यह भी प्रवाधान किया गया है कि दिल्ली सरकार को शहर से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से पहले उपराज्यपाल से सलाह लेनी होगी। इसके अलावा दिल्ली सरकार अपनी ओर से कोई कानून खुद नहीं बना सकेगी। इसमें यह भी कहा गया है कि विधेयक विधान मंडल और कार्यपालिका के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों का बढ़ाएगा। साथ ही निर्वाचित सरकार और राज्यपालों के उत्तरदायित्वों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के शासन की संवैधानिक योजना के अनुरूप परिभाषित करेगा।

आज का दिन लेकर आया है आपके लिए क्या खास,, जानिए अपने राशिफल में

आज का राशिफल एवं पंचांग:-28 अप्रैल 2021, बुधवार

🌹🎯🎉🌸🌺🌷💐🏵️🍁

आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021

 

अयन- उत्तरायण

मास-वैशाख

पक्ष-कृष्ण

संवत्सर नाम-आनन्द

ऋतु-ग्रीष्म

वार-बुधवार

🍁💐🌷🌷🌺🌸🎉🎯🌹

तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वितीया

नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-विशाखा

योग (सूर्योदयकालीन)-व्यतिपात

करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल

लग्न (सूर्योदयकालीन)-मेष

शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक

राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक

दिशा शूल-ईशान

योगिनी वास-उत्तर

गुरु तारा-उदित

शुक्र तारा-उदित

चंद्र स्थिति-वृश्चिक

व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/अमृत योग

यात्रा शकुन-हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।

आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।

आज का उपाय-किसी बटुक को हर फल दान करें।

वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🌹🎯🌸🍁🌷🏵️🌺🌺💐

आज का राशिफल

🏵️💐🌺🌷🍁

 

मेष:-

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भागदौड़ भी अधिक रहेगी और धन भी व्यय होगा। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। जिससे आपके कार्य कौशल में वृद्धि होगी। आज कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो जाएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

🍁🌷🌺💐🏵️🌸🎯🌹🎉

 

वृष:-

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आपको कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिलेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज धन लाभ हो सकता है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मान-सम्मान भी बढ़ेगा। व्यवसाय में समय-समय पर लिए गए निर्णय आपके लिए कारगर साबित होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी ।

🎉🌹🎯🌸🏵️🌺🌺🌷🍁

 

मिथुन:-

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रमोशन भी हो सकता है। भाइयों की मदद से आपके अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। राजनीति से संबंधित जातकों को आज लाभ होगा और आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। सायंकाल के समय आज वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें, नहीं तो कोई चोट लग सकती हैं।

🍁🌷🌺🏵️🌸🎯🌹🎉💐

 

कर्क:-

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। पारिवारिक संपर्कों से लाभ होगा। अटके हुए धन की प्राप्ति होने से भी धन कोष में वृद्धि होगी।आज उपहार मिलने के भी योग बन रहे हैं। आमदनी में पिछले दिनों के मुकाबले इजाफा होगा। व्यवसाय की योजनाओं को आज गति मिलेगी और मान सम्मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से भी धन लाभ होता दिख रहा है।

🍁🌷🌺🏵️🌸🎯🎉🌹🌹

 

सिंह:-

आज आपको दिन के आरंभ में किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए स्वयं निर्णय ले सकेंगे। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और मित्रों के सहयोग से आज आपको आपका रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास दिखने लगेंगे और आप को आशातीत सफलता प्राप्त होगी। आज लाभ होगा।

🌹🎉🌸🌸🏵️🌺🌷🍁💐

 

कन्या:-

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्य व्यवसाय में भाग्य का साथ मिलने से आपको संतोषजनक लाभ होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज छोटी मोटी बहस बाजी से बचना होगा अन्यथा भविष्य के आपके संबंध खराब हो सकते हैं। व्यापार में प्रतिद्वंद्वियों के लिए आज आप सिरदर्द बने रहेंगे। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज समाप्त होगी।

💐🍁🌷🌺🏵️🌸🎉🌹🎯

 

तुला:-

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग बन रहे हैं। व्यापार में भागदौड़ अधिक रहेगी । परिजनों अथवा किसी नजदीकी से उपहार मिलेगा । यदि आपका अपने भाइयों से कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। साझेदारी में यदि कोई व्यापार करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा।

🎯🌹🎉🌸🏵️🌺🌷🍁💐

 

वृश्चिक:-

आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि का रहेगा। समाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी । कार्यक्षेत्र पर किसी पुरानी बात को लेकर साथियों के साथ भेदभाव बढ़ेगा, लेकिन विवेक जागृत रहने के कारण स्थिति गंभीर नहीं हो सकेगी। आज आपके कुछ पुराने व्यवसायिक संबंध खराब हो सकते हैं। संतान की शिक्षा से संबंधित आज कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

💐🍁🌷🌺🏵️🌸🎉🌹🎯

 

धनु:-

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में आज वृद्धि होगी। कारोबारियों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यदि कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, तो उसके लिए चक्कर काटने पड़ सकते हैं। कारोबार में आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और आप के मान सम्मान की कीर्ति बढ़ेगी। आज आपके शत्रु आपके विरुद्ध कुछ षड्यंत्र रच सकते हैं।

🎯🎉🌸🏵️🌺🌷🍁💐

 

मकर:-

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। वाहनों के प्रयोग से आज आपको सावधानी बरतनी होगी। सावधान रहें। सामाजिक क्षेत्र पर आप अत्यंत बुद्धिमान समझे जाएंगे। कई उपयोगी वस्तुओं पर धन खर्चा होगा।

नौकरी में पदोन्नति के योग हैं ।

💐🍁🌷🌺🌸🌸🎉🎯🌹

 

कुंभ:-

आज का दिन आपके लिए कुछ उन्नति भरा रह सकता है। आज आपको अपने मित्रों से कुछ निराशा हाथ लग सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े कर्मचारियों पर आज जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। व्यवसायिक क्षेत्र मे मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। किसी संपत्ति की खरीद-फरोख्त करेंगे ।यदि आप व्यवसाय परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो दिन अनुकूल रहेगा। ससुराल पक्ष के रिश्तों से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी।

🌹🎯🎉🌸🌺🌷🍁💐🏵️

 

मीन:-

आज का दिन आपके लिए मनचाही सफलता प्राप्त करने के लिए होगा। आज आपकी पास व दूर की यात्रा भी साकार हो सकती है। बिजनेस की बढ़ती प्रोग्रेस को देखकर आप काफी खुश होंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आज गुरुजनों की मदद मिलेगी ।

🏵️💐🌷🌺🌸🎉🎯🎯🌹

लॉकडाउन अवधि मे ऑनलाईंन शॉप द्वारा होम डिलिवरी पर लगी रोक,, गोडाउन में लोडिंग-अनलोडिंग की अवधि दो घंटे बढ़ी कलेक्टर द्वारा संशोधित आदेश जारी

अम्बिकापुर  जिले में 5 मई तक बढ़ाए गए लॉकडाउन अवधि में स्थानीय ऑनलाइन शॉप एवं ई-कॉमर्स कंपनी द्वारा होंम डिलिवरी की अनुमति पर रोक लगा दी गई है। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के द्वारा इस संबंध में मंगलवार को संशोधित आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि स्थानीय ऑनलाईन शॉप तथा ई. कामर्स सेवाओ जैसे अमेजॉन, फ्लिपकार्ट इत्यादि को उपरोक्त समयावधि में होम डिलीवरी या अन्य किसी अन्य माध्यम से विक्रय एवं आपूर्ति की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही आवश्यक वस्तुओं एवं माल की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु गोडाउन में लोडिंग .अनलोडिंग करने की अनुमति रात्रि 11 बजे से प्रातः 6 बजे तक दी गई है। पूर्व के आदेश में यह अनुमति प्रातः 4 बजे तक थी।

असाध्य रोग नाशक श्री सप्तमुखी हनुमान साधना और उपाय

आचार्य डा.अजय दीक्षित 🌹🌹🌷🌷🌷🌷🌷

आज आपको श्री सप्तमुखी हनुमान जी का एक प्रयोग बताने है रहे है जो असाध्य रोगों में भी बेहद लाभकारी है।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

श्री हनुमान जी का तीव्र रोगनाशक मंत्र का जप करनें,जल,दवा अभिमंत्रित कर पीने से बड़े से बड़ा असाध्य रोग भी दूर होता है।
प्रयोग यदि दीक्षित व्यक्ति करें तो ज्यादा उत्तम होगा।
ये प्रयोग 36 दिन का है, इसके लिए किसी भी शुक्ल पक्ष के मंगलवार से ये प्रयोग शुरू करें।
सूर्योदय का समय सर्वश्रेष्ठ है, अन्यथा सांय काल 7 बजे के बाद करें।
🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯

सर्वप्रथम हाथ में जल, अक्षत, रोली और पुष्प लेकर सप्तमुखी हनुमान जी का ध्यान करते हुए संकल्प करें की मैं (नाम) पुत्रश्री(पिता का नाम) गोत्र आज मंगलवार …..तिथि को
अपने(या रोगी का नाम) के रोग के समूल नाश के लिए श्री सप्तमुखी हनुमान जी के रोगनाशक मंत्र का 36 दिन तक प्रतिदिन 21 माला जप करूँगा। श्री हनुमान जी मुझसे प्रसन्न हो शीघ्र मेरी मनोकामना पूर्ण करें।
🌸🌸🌸🌸🌹🌹🌹🌹🌹🌹

फिर एक भोजपत्र पर चमेली की कलम से अष्टगन्ध की स्याही से निम्नांकित हनुमान यंत्र बना लें और इसका नियमित पंचोपचार पूजन करें।

🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯

मित्रों ये हनुमान जी का विशिष्ट यंत्र है जो उनका अनुग्रह दिलवाता है, इसके पूजन से उनकी कृपा शीघ्र मिलती है।
एक तांबे के पात्र में जल भरकर सामने रख लें ।
इसके बाद श्री सप्तमुखी हनुमान जी के कवच के 5 पाठ करें और फिर सप्तमुखी हनुमान जी के रोग हरण मन्त्र का जप कर जल अभिमंत्रित कर रोगी को पिलाएं।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

सप्तमुखी हनुमत्कवचम्
विनियोग:-
ॐ अस्य श्रीसप्तमुखीवीर हनुमत्कवचस्तोत्रमन्त्रस्य नारदऋषिः अनुष्टुप्छन्दः श्रीसप्तमुखीकपिः परमात्मादेवता ह्रां बीजम् ह्रीं शक्तिः ह्रूं कीलकम् मम सर्वाभीष्टसिद्ध्यर्थे जपे विनियोगः।
ॐ ह्रां अङ्गुष्ठाभ्यां नमः |ॐ ह्रीं तर्जनीभ्यां नमः |ॐ ह्रूं मध्यमाभ्यां नमः |ॐ ह्रैं अनामिकाभ्यां नमः |ॐ ह्रौं कनिष्ठिकाभ्यां नमः |ॐ ह्रः करतलकरपृष्ठाभ्यां नमः |ॐ ह्रां हृदयाय नमः |ॐ ह्रीं शिरसे स्वाहा |ॐ ह्रूं शिखायै वषट् |ॐ ह्रैं कवचाय हुं |ॐ ह्रौं नेत्रत्रयाय वौषट् |ॐ ह्रः अस्त्राय फट् |
दिग्बन्ध:- ॐ ह्रां ह्रीं ह्रूं ह्रैं ह्रौं ह्रः इतिदिग्बन्ध
ब्रह्मोवाच :
सप्तशीर्ष्णः प्रवक्ष्यामि कवचं सर्वसिद्धिदम् जप्त्वा हनुमतो नित्यं सर्वपापैः प्रमुच्यते
सप्तस्वर्गपतिः पायाच्छिखां मे मारुतात्मजः सप्तमूर्धा शिरोऽव्यान्मे सप्तार्चिर्भालदेशकम्
त्रिःसप्तनेत्रो नेत्रेऽव्यात्सप्तस्वरगतिः श्रुती नासां सप्तपदार्थोऽव्यान्मुखं सप्तमुखोऽवतु
सप्तजिह्वस्तु रसनां रदान्सप्तहयोऽवतु सप्तच्छन्दो हरिः पातु कण्ठं पातु गिरिस्थितः
करौ चतुर्दशकरो भूधरोऽव्यान्ममाङ्गुलीः सप्तर्षिध्यातो हृदयमुदरं कुक्षिसागरः
सप्तद्वीपपतिश्चित्तं सप्तव्याहृतिरूपवान् कटिं मे सप्तसंस्थार्थदायकः सक्थिनी मम
सप्तग्रहस्वरूपी मे जानुनी जङ्घयोस्तथा सप्तधान्यप्रियः पादौ सप्तपातालधारकः
पशून्धनं च धान्यं च लक्ष्मीं लक्ष्मीप्रदोऽवतु दारान् पुत्रांश्च कन्याश्च कुटुम्बं विश्वपालकः
अनुक्तस्थानमपि मे पायाद्वायुसुतः सदा चौरेभ्यो व्यालदंष्ट्रिभ्यः श्रृङ्गिभ्यो भूतराक्षसात्
दैत्येभ्योऽप्यथ यक्षेभ्यो ब्रह्मराक्षसजंगायात् दंष्ट्राकरालवदनो हनुमान् मां सदाऽवतु
परशस्त्रमन्त्रतन्त्र यन्त्राग्निजलविद्युतः रुद्रांशः शत्रुसङ्ग्रामात्सर्वावस्थासुसर्वभृत
् ॐ नमो भगवते सप्तवदनाय आद्यकपिमुखाय वीरहनुमतेसर्वशत्रुसंहारणाय ठं ठं ठं ठं ठं ठं ठं ॐ नमः स्वाहा
ॐ नमो भगवते सप्तवदनाय द्वीतीयनारसिंहास्याय अत्युग्रतेजोवपुषेभीषणाय भयनाशनाय हं हं हं हं हं हं हं ॐ नमः स्वाहा
ॐ नमो भगवते सप्तवदनाय तृतीयगरुडवक्त्राय वज्रदंष्ट्रायमहाबलाय सर्वरोगविनाशनाय मं मं मं मं मं मं मं ॐ नमः स्वाहा
ॐ नमो भगवते सप्तवदनाय चतुर्थक्रोडतुण्डाय सौमित्रिरक्षकायपुत्राद्यभिवृद्धिकराय लं लं लं लं लं लं लं ॐ नमः स्वाहा
ॐ नमो भगवते सप्तवदनाय पञ्चमाश्ववदनाय रुद्रमूर्तये सर्व-वशीकरणाय सर्वनिगमस्वरूपाय रुं रुं रुं रुं रुं रुं रुं ॐ नमः स्वाहा
ॐ नमो भगवते सप्तवदनाय षष्ठगोमुखाय सूर्यस्वरूपायसर्वरोगहराय मुक्तिदात्रे ॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ॐ नमः स्वाहा
ॐ नमो भगवते सप्तवदनाय सप्तममानुषमुखाय रुद्रावताराय
अञ्जनीसुताय सकलदिग्यशोविस्तारकाय वज्रदेहाय सुग्रीवसाह्यकराय
उदधिलङ्घनाय सीताशुद्धिकराय लङ्कादहनाय अनेकराक्षसान्तकाय
रामानन्ददायकाय अनेकपर्वतोत्पाटकाय सेतुबन्धकाय कपिसैन्यनायकाय
रावणान्तकाय ब्रह्मचर्याश्रमिणे कौपीनब्रह्मसूत्रधारकाय रामहृदयाय
सर्वदुष्टग्रहनिवारणाय शाकिनीडाकिनीवेतालब्रह्मराक्षसभैरवग्रह-यक्षग्रहपिशाचग्रहब्रह्मग्रहक्षत्रियग्रहवैश्यग्रह-शूद्रग्रहान्त्यजग्रहम्लेच्छग्रहसर्पग्रहोच्चाटकाय ममसर्व कार्यसाधकाय
सर्वशत्रुसंहारकाय सिंहव्याघ्रादिदुष्टसत्वाकर्षकायै काहिकादिविविधज्वरच्छेदकाय
परयन्त्रमन्त्रतन्त्रनाशकाय सर्वव्याधिनिकृन्तकाय सर्पादिसर्वस्थावरजङ्गमविषस्तम्भनकराय
सर्वराजभयचोरभयाऽग्निभयप्रशमनाया आधिव्याधिप्रशमनायाध्यात्मिकाधि-दैविकाधिभौतिकतापत्रयनिवारणाय
सर्वविद्यासर्वसम्पत्सर्वपुरुषार्थ-दायकायाऽसाध्यकार्यसाधकाय
सर्ववरप्रदायसर्वाऽभीष्टकराय
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रूं ह्रैं ह्रौं ह्रः ॐ नमः स्वाहा य इदं कवचं नित्यं सप्तास्यस्य हनुमतः
त्रिसन्ध्यं जपतो नित्यं सर्वशत्रुविनाशनम् पुत्रपौत्रप्रदं सर्वं सम्पद्राज्यप्रदंपरम्
सर्वरोगहरं चाऽऽयुःकीर्त्तिदं पुण्यवर्धनम् राजानं स वशं नीत्वा त्रैलोक्यविजयी भवेत
् इदं हि परमं गोप्यं देयं भक्तियुताय च न देयं भक्तिहीनाय दत्वा स निरयं व्रजेत्
।।ॐ श्रीअथर्वणरहस्येसप्तमुखीहनुमत्कवचं सम्पूर्णम्।।
श्री हनुमान जी कासप्तमुखी ध्यान कर मंत्र जप करें।
मंत्र:-ॐ नमो भगवते सप्त वदनाय षष्ट गोमुखाय,सूर्य स्वरुपाय सर्व रोग हराय मुक्तिदात्रे ॐ नम: स्वाहा, को नहीं जानत है जग में कपि संकट मोचन नाम तिहारो।
जल अभिमंत्रित करने के दो तरीके हैं
एक तो मंत्र जप करते समय अपने सीधे हाथ की एक अंगुली इस जल सेस्पर्श कराये रखे या जितना आप को मंत्र जप करना हैं उतना कर ले और फिर पूरे श्रद्धा विस्वाससे इस जल में एक फूंक मार दे ..यह मन में भावना रखते हुए की इस मंत्र की परम शक्ति अब जल में निहित हैं । चाहे तो दोनों भी कर सकते हैं।
इसके बाद हनुमान जी की आरती करें और भोग लगाएं। फिर पुनः उनसे प्रार्थना करते हुए उक्त जल को रोगी को पिला दें।
हनुमान जी की कृपा से स्वास्थ्य लाभ अवश्य होगा।
सम्पूर्ण साधना काल में मानसिक और शारीरिक पवित्रता बनाएं रखें।
🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯

कांग्रेस नेत्री करुणा शुक्ला का कोरोना से निधन…सीएम भूपेश बघेल ने जताया शोक…

रायपुर :- छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच एक दुखद खबर आयी है. पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री करुणा शुक्ला का कोरोना से निधन हो गया है. करुणा शुक्ला 70 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. करुणा शुक्ला पूर्व सांसद और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री थी जिनका इलाज रामकृष्णा हॉस्पिटल में चल रहा था. कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था,और आज उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
उनके निधन के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने करुणा शुक्ला के निधन पर शोक जताया है.

आज के दिन किसकी चमकेगी किस्मत और किसको मिलेगी मात,,, जाने सब अपने राशिफल में….

आज का राशिफल एवं पंचांग:-27 अप्रैल 2021, मंगलवार
🌷🌹🌸🎯🍁💐🌺🎉🖋️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-चैत्र
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु- ग्रीष्म
वार-मंगलवार
🌺💐🍁🎯🌸🌹🌹🌷🌷
तिथि (सूर्योदयकालीन)-पूर्णिमा/प्रतिपदा-(क्षय)
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-स्वाति
योग (सूर्योदयकालीन)-सिद्ध
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मेष
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-वायव्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-तुला
व्रत/मुहूर्त-श्री हनुमान जयंती/पूर्णिमा स्नान/संत पीपादास जयंती/
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-कन्याओं को भोजन करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🍁🌸🎯💐🎉🏵️🏵️🌹🎯

आज का राशिफल
🌹🌹🌹🌹🌹

मेष:-

कार्यों में सफलता मिलेगी. आपका मान और यश बढ़ेगा। किसी काम को लेकर आपको सराहना या प्रोत्साहित करने हेतु इनाम दिया जा सकता है। व्यापार सफलता दायक रहेगा। आपको धन की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन तनावपूर्ण हो सकता है ।
🌹🎯🏵️🎉💐🌸🍁🌷🌺

वृष :-

आज आपको कुछ अनचाहे काम या ऐसे ही फैसले लेने पड़ सकते हैं जिससे रिश्तेदारों के साथ आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। नौकरी या बिजनेस में कोई अनजाना डर आपको परेशान कर सकता है।आप कुछ खास रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश कर सकते हैं । आपके सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण आप हर परिस्थिति को अनुकूल करने में सफल होंगे।
🌺🌷🍁🌸💐🌸🍁🌷🌺

मिथुन:-

कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही रूकावटें आज दूर हो जायेगी।कर्मचारियों को फ़ोन पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कार्यों को पूरा करने में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।
🌺🌷🍁🌸💐🎯🏵️🎉🎉

कर्क:-

आपका पूरा ध्यान अपने करियर में आगे बढ़ने पर होगा‌। दिन सामान्य रहेगा‌, सुखद घटनाएं होंगी‌।आप जिसे अपनी समस्या समझ रहे हैं, वही थोड़े समय बाद आपकी सहाक्षता करेंगे ।
🎉🏵️🎯🌸🌸🍁🌷🌺🌹

सिंह :-

आज आप किसी बीमारी से परेशान हो सकते हैं । संतान पर ध्यान दें । दिनमान अच्छा रहेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन भी और दिनों के मुकाबले आज कुछ सुधार लेकर आगे बढ़ेगा।काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।भाग्य प्रबल होगा।
🌹🌺🌷🍁🌸🎯🏵️🎉💐

कन्या:-

आज आपके प्रेम-संबंधों में मजबूती और मिठास आएगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के आसार बन सकते हैं।घरेलू मोर्चे पर रुकी हुई परियोजनाएं गति और निकटता को पूरा करेंगी। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है। यदि कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है।
💐🎉🏵️🌸🍁🌷🌺🌺🌹

तुला :-

आज अपने व्यापार को नयी गति देने के लिए कोई प्लान बनायेंगे। जिससे आगे चलकर आपके व्यापार की गति बढ़ेगी। जो लोग मार्केटिंग का काम करते है, उनकी बड़ी डील फाइनल होगी । जीवनसाथी के विचारों से आज आप प्रभावित होंगे।लवमेट्स आज थोडा परेशान हो सकते है। बड़ी बहन का सहयोग प्राप्त होगा ।
🌹🌺🌷🍁🌸🏵️🎉💐🎯

वृश्चिक:-

प्रेमी के साथ संबंधों और नजदीकी रिश्तों के मामलों में प्रगति होगी‌। आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं‌। दिमाग में उथल-पुथल हो सकती है लेकिन आपको फायदा भी होगा‌। जितना हो सके प्रैक्टिकल रहें‌। नौकरी में खुद के प्रदर्शन पर ध्यान दें तो बेहतर रहेगा‌।
🎯💐🎉🏵️🍁🌷🌺🌺🌹

धनु :-

सेहत मजबूत रहेगी। विचारों की गंगा से आपका दिल भरा रहेगा, जिससे लोगों की मदद करने को आगे आएंगे। धार्मिक आचरण करेंगे । दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं आएंगी। काम के सिलसिले में आए नतीजे आपके लिए फायदेमंद रहेंगे।
🌹🌺🌷🍁🏵️🎯🌸🌸🏵️

मकर :-

किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन शुभ है। शैक्षणिक स्तर पर राहत वाला समय रहेगा। अपने साथी के दृष्टिकोण से परेशान होंगे, और उनसे समर्थन की उम्मीद करेंगे। दिन कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें । दूसरों पर अतिविश्वास न करें । प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी ।
🏵️🌸🎯🍁🌷🌺🎉💐🌺

कुंभ :-

आज आपका दिन समान्य रहेगा। आज आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा. नौकरी कर रहे कर्मचारी अपने सहकर्मी की सहायता से अपना कार्य समय से पूरा करने में सफल होंगे । दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। बौद्धिक क्षमता का विकास होगा ।
🌺💐🎉🌷🍁🎯🌸🏵️🌹

मीन:-

आज आपके अधिकार बढ़ सकते हैं‌।परेशानियां कम हो सकती हैं‌। आपके मन में जो भी बातें घूम रही हैं, उन पर किसी और के साथ सोच-विचार करेंगे, तो फायदा होगा‌। ज्यादातर मामलों में सफल हो जाएंगे‌। आज किसी नई योजना के लिए दिन सही है‌।कुछ नया करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा‌ । प्रेम के मामलों मे सफलता मिल सकती है‌।
🌹🌸🌸🎯🍁🎉💐💐🌺

छत्तीसगढ़ में 14 जिलों में मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट लगाएगी केंद्र सरकार,,, पीएम केयर फंड से मिलेगी राशि…

रायपुर :- देश भर में मेडिकल ऑक्सीजन की भारी किल्लत के बीच यह राहत देने वाली खबर है। केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में PSA (प्रेशर स्विंग एडसॉर्प्शन) मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट लगाने जा रही है। यह प्लांट पीएम केयर फंड की रकम से लगाये जाने हैं।
केंद्र सरकार की ओर से बताया गया कि छत्तीसगढ़ में ये ऑक्सीजन प्लांट बस्‍तर, बीजापुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, जशपुर, कांकेर, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर और राजनांदगांव जिलों में लगाया जाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के तहत पीएम केयर्स फंड ने देश भर के सरकारी अस्पतालों में PSA मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट के लिये धन आवंटन को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।
प्रधानमंत्री ने इन संयंत्रों को जल्द से जल्द शुरू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि इन संयंत्रों से जिला स्तर पर ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने में काफी मदद मिलेगी। यह संयंत्र जिला मुख्यालयों पर चिन्हित सरकारी अस्पतालों में स्थापित किए जाने हैं। संयंत्र के लिये जरूरी उपकरणों की खरीद प्रक्रिया स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के माध्यम से पूरी की जानी है।

देश में 551 प्लांट लगाए जाएंगे

पीएम केयर फंड ने इस बार देश भर में 551 मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट लगाने काे अनुमति दी है। इस साल की शुरुआत में देश भर में 162 PSA मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट के लिए 201.58 करोड़ रुपये जारी किये गये थे।

कर्नाटक में कल से 14 दिनों के लिए लगा संपूर्ण लॉकडाउन, बीएस येदियुरप्पा ने किया ऐलान..

बेंगलुरु :- कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक में सोमवार से 14 दिनों के पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है. कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा द्वारा राज्य में लॉकडाउन की घोषणा की गई. कर्नाटक के सीएम.ने कहा कि राज्य में सोमवार रात 9 बजे से अगले 14 दिनों के लिए कर्फ्यू लगेगा. उन्होंने कहा कि इस दौरान आवश्यक सेवाओं के लिए सुबह 6 बजे से 10 बजे तक अनुमति है. सुबह 10 बजे के बाद दुकानें बंद हो जाएंगी. सीएम ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन बंद रहेगा.
बताया गया कि कर्नाटक सरकार ने शराब की होम डिलीवरी की अनुमति भी दे दी है. इसके साथ ही राज्य के बाहर या राज्य के भीतर यात्रा की अनुमति नहीं होगी. केवल आपातकालीन मामलों में छूट दी जाएगी, राज्य के बाहर या भीतर यात्रा की अनुमति दी जाएगी. निर्देश दिये गये है कि उपायुक्त कोविज -19 के प्रसार से बचने के लिए कड़े कदम उठाएं.
येदियुरप्पा के अनुसार- चिकित्सा और आवश्यक सेवाओं, मैन्यूफैक्चरिंग, कन्सट्रक्शन, कृषि-बागवानी क्षेत्रों की अनुमति होगी. मुख्य सचिव पी रवि कुमार आज शाम तक लॉकडाउन के बारे में दिशानिर्देश जारी करेंगे.

लापरवाही की हद : जशपुर में शादी समारोह में पहुंचे 60 लोग,,, प्रशासन ने दर्ज की FIR… तीन और परिवारों पर भी लगाया जुर्माना….

जशपुर :- छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण लगातार भयावह होता जा रहा है। पिछले तीन दिनों से लगातार 200 से ज्यादा मौत हो रही हैं। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। अब जशपुर जिले में अलग-अलग इलाकों में कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन कर शादी आयोजित करने का मामला सामने आया है। लापरवाही की हद इतनी थी कि टिकैतगंज गांव शादी समारोह में 60 लोग शामिल हो गए, जिसके चलते पुलिस ने परिवार पर FIR दर्ज कर किया है। वहीं तीन अन्य दूसरे परिवारों पर भी जुर्माना लगाया गया है। जबकि इस तरह के कार्यक्रम में केवल 10 लोगों को शामिल होने की अनुमति है। जिले में बढ़ते कोरोना केस के चलते ही तीसरी बार लॉकडाउन बढ़ाकर 5 मई तक कर दिया गया है।
प्रशासन की टीम को सूचना मिली थी कि शनिवार को टिकैतगंज गांव में संदीप कुमार भगत के यहां शादी कार्यक्रम है। इसके बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पाया कि यहां गाइडलाइन का उल्लंघन कर 60 लोग शादी में शामिल हो गए हैं। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने महामारी अधिनियम के तहत परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद यहां 14 लोगों का कोविड टेस्ट भी किया गया। जिसमें सभी 14 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई।
टिकैतगंज गांव के अलावा प्रशासन ने रविवार को फरसाबहार इलाके के डुमरिया गांव में रामकिशोर पैंकरा के यहां भी कार्रवाई की है और 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। पता चला है कि यहां भी शादी का कार्यक्रम चल रहा था। लेकिन कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा था।

कोरोना बढ़ने के बावजूद लोग नियमों की लगातार अनदेखी कर रहे

शनिवार को प्रशासन ने पुरनानगर मे अलग-अलग जगहों पर दबिश दी थी। जहां कोरोना नियमों को ताक में रखकर शादियां आयोजित की गईं थी, जिसके चलते 2 परिवारों पर चार हजार का जुर्माना लगाया गया था। कोरोना केस बढ़ने के बावजूद लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। 24 अप्रैल को ही बालोद में भी दिघवाड़ा गांव में कंटेनमेंट जोन होने के बावजूद शादी समारोह चल रहा था। शादी समारोह में 20 से अधिक बाराती शामिल हो गए थे। जिसके बाद 5 हजार का जुर्माना लगाया गया था।

जशपुर में कोरोना का हाल

जिले में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। 24 अप्रैल को भी यहां 524 कोरोना मरीज मिले थे। जबकि एक मरीज की मौत हो गई थी। इस प्रकार जिले में अब तक 11183 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। वहीं 8113 मरीज कोरोना को हरा चुके हैं। अब जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 2993 है। वहीं जिले में अब तक 77 मरीजों की कोरोना के कारण मौत हो गई है।

24 घंटे में रिकॉर्ड 3.53 लाख के ज्यादा नए मरीज,,, एक्टिव केस 28 लाख के हुआ पार…

नई दिल्ली :- देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। प्रतिदिन कोरोना के नए मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। लगातार बढ़ते मरीजों के चलते स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3.53 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं और 2812 से ज्यादा लोगों की संक्रमण से जान चली गई। यह दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में मिले नए कोरोना मरीज और कोविड से होने वाली मौतों की सबसे अधिक संख्या है।
देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के चलते सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत जारी है। वहीं श्मशान घाटों पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए कई घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। कई जगह श्मशान घाट पर जगह नहीं होने के चलते पार्कों में शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

24 घंटे में 2812 लोगों को निगल गया कोरोना

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में 3,52,991 नए कोरोना मरीज मिल हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,73,13,163 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों में 2812 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। इसके साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 1,95,123 पहुंच गई। महामारी के दस्तक देने से लेकर अब तक एक दिन में मिले नए कोरोना मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है।

देश में 28 लाख के पार पहुंचे सक्रिय मरीज

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में 2,19,272 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 1,43,04,382 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बेहद कम है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 28,13,658 पहुंच गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या
अमेरिका के बाद सबसे अधिक भारत में है।

अब तक 14.19 करोड़ लोगों का हुआ टीकाकरण

देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक 14,19,11,223 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। बता दें कि 1 मई से कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होने वाला है, इसमें 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोविड का टीका लगाया जाएगा।

27.93 करोड़ लोगों की हुई कोविड जांच

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार को देखते हुए कोरोना की जांच में तेजी लाई गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में रविवार शाम तक कुल 27,93,21,177 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 14,02,367 नमूनों की जांच कल यानी रविवार को की गई।

क्या कहती हैं आज आपकी ग्रह दशाएं,जानिए अपने राशिफल में

आज का राशिफल एवं पंचांग:-25 अप्रैल 2021 रविवार

🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🌸🌸

आचार्य डॉ अजय दीक्षित

 

 

 

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021

अयन- उत्तरायण

मास-चैत्र

पक्ष-शुक्ल

संवत्सर नाम-आनन्द

ऋतु-ग्रीष्म

वार-रविवार

🎯🌷🎯🎯🎯🎯🎯🌷🌷

तिथि (सूर्योदयकालीन)-त्रयोदशी

नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-हस्त

योग (सूर्योदयकालीन)-व्याघात

करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल

लग्न (सूर्योदयकालीन)-मेष

शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32

राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक

दिशा शूल- पश्चिम

योगिनी वास-दक्षिण

गुरु तारा-उदित

शुक्र तारा-उदित

चंद्र स्थिति-कन्या

व्रत/मुहूर्त-अनंग त्रयोदशी/सर्वार्थसिद्धि योग/अमृत योग

यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।

आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।

आज का उपाय-किसी विप्र को ताम्रपात्र दान करें।

वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🌸🎯🌷🌹🌺🏵️🏵️🎉🍁

आज का राशिफल

🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️

 

मेष :-

 

आज कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा फैसला करना पड़ेगा। सब आपकी समझ और शिष्टता से काफी प्रभावित होंगे। हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा, चारो तरफ से खूब प्रशंसा मिलने वाली है। परिवार में कई दिनों से चल रही समस्यायें आज सुलझ जायेंगी। मेडिकल स्टोर के व्यापार से जुड़े लोगों को आज उन्हें अचानक कहीं से आर्थिक लाभ मिलेगा।

🏵️🍁🎉🌹🌷🎯🌸💐💐

 

वृष :-

 

आज ऑफिस के किसी जरूरी काम को करने में सीनियर आपकी मदद करेंगे। इस राशि के जो लोग संगीत से जुड़े हैं उनके लिये आज का दिन अच्छा है। जो छात्र विदेश में पढ़ाई करने के उत्सुक हैं, इसके लिए उन्हें थोड़ी अधिक मेहनत करने की जरूरत है। परिवार में आज आपको कुछ नयी जिम्मेदारी मिल सकती है।

💐🌸🎯🌷🎉🎉🍁🏵️🌺

 

मिथुन :-

 

आज कारोबार में उतार-चढाव की स्थिति बनी रहेगी। फैसला करने के पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरूर कर लें या फिर किसी अनुभवी से सलाह लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक है अगर आज संचालन कार्य में बदलाव करेंगे तो फायदा जरुर होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपकी परेशानियों को कम कर देगा।

🏵️🏵️🍁🎉🎯🌸💐🌹🌹

 

कर्क :-

 

आज किस्मत का साथ मिलेगा। छोटे-मोटे धनलाभ मिलते रहेंगे। इस राशि के जो लोग टीचर हैं उनका दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार वाले घर के कार्यो में मदद करेंगे। आपके साथ सब अच्छा होगा।

🌹💐🌸🎯🎉🍁🌺🌺🌷

 

सिंह :-

 

आज आपको कुछ नए अनुभव की प्राप्ति होगी। जीवन के हर क्षेत्र में जो भी करने की सोच रहे हैं वह जल्द ही पूरा हो जायेगा। कामकाज में आज नये तरीकों को अपनाने की कोशिश करेंगे तो आपको फायदा जरुर मिलेगा।आज किसी को उधार देने से बचें, अन्यथा अपका पैसा अटक सकता है।

🌷🌺🍁🎯🌸💐🌹🏵️🏵️

 

कन्या:-

 

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिस्थितियां आज कुछ इस तरह से पुरानी चीजों को आपके सामने लाकर खड़ा कर देंगी, जिससे आपकी टेंशन बढ़ सकती है।आज किसी पुराने मित्र से आपको आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। घर में आज वातावरण अनुकूल रहेगा। आप के मित्र किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में मदद की मांग कर सकते हैं।

🏵️🌹💐🌸🎯🌺🌷🎉🎉

 

तुला:-

 

आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कोई जरुरी सरकारी काम आज किसी बड़े अधिकारी की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी डीलर है, उन्हे अच्छी डिल मिल सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

🎉🌷🌺🎯💐🌹🏵️🏵️🍁

 

वृश्चिक:-

 

आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। आज आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनायें आयेंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। इस राशि के जो छात्र मेडिकल से जुडें हैं आज उन्हें सफलता मिलेगी ।आज काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरे हो जायेंगे, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।

🍁🏵️🌹💐🎯🌺🎉🌸🌸

 

धनु :-

 

आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। अगर आप साझेदारी में काम कर रहे हैं तो पार्ट्नर के दिमाग में कोई ऐसी तकनीक आएगी जिससे उम्मीद से अधिक फायदा होगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।आज परिवार वालो का सहयोग बना रहेगा। वकीलो को आज किसी पूराने केस में बड़ी सफलता हासिल होगी।

🌸🎉🎯🎯💐🏵️🍁🍁🌷

 

मकर :-

 

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। निगेटिव विचार को आज दिमाग में न आने दें। धनलाभ होने की सम्भावनायें बन रही हैं । आज की गई मेहनत का आपको साकारात्मक परिणाम जरुर मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है, पदोन्नति की काफ़ी संभावना है।

🌷🍁🏵️💐🎯🌸🌺🌺🌹

 

कुंभ :-

 

आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे जिससे आप वो सब कुछ हासिल कर सकते हैं जो आप चाहते हैं। आपको इन सब चीजों से खुद को दूर रखना होगा कि दूसरे आप के बारे में क्या सोचते है, आप अपने आत्म विश्वास का आनंद लें। संचार से जुड़ी किसी नयी तकनीक से फायदा जरूर मिलेगा। मीडिया से जुडें लोगो के लिए आज का दिन अच्छा है।

🌹🌺🌸🎯🏵️🏵️🍁🌷🎉

 

मीन :-

 

आपका आज कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। जिसके पूरा होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। रुका हुआ पैसा आज वापस मिल जायेगा। कुछ नए मौके, साथ ही नये विचार सामने आयेंगे जिसको खुले मन से स्वीकार करें। इस राशि के जो लोग वैज्ञानिक हैं उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलेगी।

🎉🌷🍁🏵️🎯🌸🌺🌹💐

सरगुजा समेत इन 5 जिलों में कि गई 5 मई तक लॉकडाउन की घोषणा,,,मिलेंगी ये रियायतें…

अम्बिकापुर :- सरगुजा जिले मे बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए तीसरे फेज के लॉकडाउन की घोषणा की गई है। तीसरे फेज का लॉकडाउन 26 अप्रैल से 5 मई रात 12.00 बजे तक के लिए होगा। इस अवधि में पूरे जिले को कंटेंटमेंट जोन घोषित किया गया है। हालांकि तीसरे फेज में कुछ रियायतें भी प्रदान की गई हैं।
इससे पहले ही सूरजपुर,बलरामपुर,धमतरी,कांकेर तथा रायपुर में 5 मई तक सम्पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की जा चुकी है।
आपको बता दें कि पीएम मोदी द्वारा मुख्यमंत्रियों के साथ की गई चर्चा के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को 5 मई तक lockdown लगाने का सुझाव दिया गया था। जिसके बाद सीएम की तरफ से सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र जारी किया गया था। जिसमे लॉकडाउन से संबंधित दिशा निर्देश दिए गए थे।

आज किस के चमकेंगे सितारे और किसको मिलेगी मात जाने अपने राशिफल में

आज का राशिफल एवं पंचांग:-24 अप्रैल 2021, शनिवार
🌹🎉🎯🌺🏵️🍁🌸💐🌷
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021

अयन- उत्तरायण
मास-चैत्र
पक्ष-शुक्ल
ऋतु- ग्रीष्म
संवत्सर नाम-आनन्द
वार-शनिवार
🌷💐🌸🍁🏵️🎯🎯🎉🌹
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाफाल्गुनी
योग (सूर्योदयकालीन)-ध्रुव
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मेष
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-नैऋत्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कन्या
व्रत/मुहूर्त-शनि प्रदोष/त्रिपुष्कर योग
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-शनि मंदिर में तिल का तेल दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌹🎉🎯🏵️🍁🌸💐🌷🌺
आज का राशिफल
💐💐💐💐💐

मेष:-

मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय बढ़ेगा। किसी मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी।
💐🌺🌷🌸🍁🏵️🎯🎉🌹

वृष:-

दूर से सुखद सूचना मिल सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। लाभ बढ़ेगा।
🌹🎉🎯🏵️🍁🌸🌷🌺💐

मिथुन:-

यात्रा मनोरंजक रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। नए मित्र बनेंगे। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बन सकती है। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शुभ समय है।
💐🌺🌷🌸🍁🏵️🎯🎉🌹

कर्क:-

पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। लाभ में वृद्धि होगी । आय बनी रहेगी।
🌹🎉🎯🏵️🍁🌷🌺🌺💐

सिंह:-

परिवार तथा मित्रों के साथ कोई मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने का योग है। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। समय अनुकूल है।
💐🌺🌷🍁🏵️🎯🎉🌹🌸

कन्या:-

कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। कारोबार में वृद्धि पर विचार हो सकता है। नौकरी में अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्‍य उत्तम रहेगा।
🌸🌹🎉🎯🏵️🍁🌷🌺💐

तुला:-

पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन सहायता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति में बाधाएं दूर होंगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा व्यय हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें ।
💐🌺🌷🍁🏵️🎯🎉🌹🌸

वृश्चिक:-

चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति से व्यर्थ विवाद हो सकता है। मानसिक क्लेश होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में कमी हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। लोगों से अधिक अपेक्षा न करें।
🌸🌹🎉🎯🏵️🍁🌷🌺💐

धनु:-

जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे तथा समस्या बढ़ सकती है। विरोध होगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग कार्य में आसानी देगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
💐🌺🌷🍁🏵️🎉🎉🌹🌸

मकर:-

भूमि, भवन, दुकान, शोरूम व फैक्टरी इत्यादि की खरीद-फरोख्त हो सकती है। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
🌸🌹🎉🏵️🌷🌺💐💐🎯

कुंभ:-

कोई मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। शरीर कष्ट से बचें। अचानक लाभ होगा ।
🎯💐🌺🌷🏵️🎉🌹🌸🍁

मीन:-

दूसरे से अधिक अपेक्षा करेंगे। जल्दबाजी से काम में बाधा उत्पन्न होगी। दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी सूचना मिल सकती है। बनते कामों में देरी होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
🍁🌸🌹🎉🏵️🌷🌺💐🎯

कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद कितने दिनों तक नहीं रहता कोरोना का खतरा या रहेगी लाइफटाइम वारंटी

नई दिल्ली
आज जहां एक और हमारे देश में करुणा संक्रमण के खिलाफ वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया पूरे जोरों शोरों से चलाई जा रही है इस वैक्सीनेशन प्रक्रिया में बड़े बुजुर्ग सभी अपना योगदान दे रहे हैं लेकिन सोचने वाली बात तो यह है कि इस वैक्सीन की कार्य अवधि कितने दिनों या सालों तक रहेगी। आखिरकार कब तक इस वैक्सीन का असर मनुष्य शरीर पर बना रहेगा
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कोरोना महामारी से बचने के लिए वैक्सीन सबसे बेहतर विकल्प है. ये आपके इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाता है, जिससे बीमार होने का खतरा कम हो जाता है. हालांकि इसका असर हमेशा के लिए नहीं बल्कि कुछ निश्चित अवधि तक होता है। अमेरिकी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने 4000 स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स पर वैक्सीनेशन के बाद स्टडी की है. इसमें पाया गया है कि फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन 6 महीने तक लोगों को वायरस से बचा सकती है. जबकि अन्य कुछ वैक्सीन का असर 6 महीने से सालभर तक माना जा रहा है।

इसके अलावा मॉडर्ना वैक्सीन को लेकर भी यह कहा जा रहा है कि दोनों डोज लेने के 6 महीने बाद तक के लिए कोरोना का डर नहीं रहता. मॉडर्ना वैक्सीन से तैयार होने वालीं एंटी-बॉडीज 6 महीने तक शरीर में रहती हैं. हालांकि किसी शख्स का बीमार होना एंटी-बॉडीज के अलावा उसके इम्यून सिस्टम पर भी निर्भर करता है. अगर इम्यूनिटी जितनी स्ट्रांग होगी कोरोना का रिस्क उतना ही कम होगा।
यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड स्कूल ऑफ मेडिसिन के वैक्सीन एक्सपर्ट ने कहा कि फिलहाल जो वैक्सीन उपलब्ध हैं, उनका असर कम से कम एक साल रह सकता है. लेकिन आगे चलकर कोरोना के नए वैरिएंट्स चिंता की वजह बन सकते हैं. क्योंकि अगर वायरस के म्यूटेंट बदलते हैं तो फिर वैक्सीन को भी अपडेट किए जाने की जरूरत पड़ेगी।

जब हमारा इम्यून सिस्टम जरूरत से ज्यादा स्ट्रांग हो जाता है तो रोगों से लड़ने के बजाय हमारे शरीर को ही नुकसान पहुंचाने लगता है. इसे साइटोकाइन स्टॉर्म कहते हैं. इसमें इम्यून सेल फेफड़ों के पास जमा हो जाते हैं और उसपर हमला करने लगते हैं. इससे खून की नसें फटना और खून के थक्के बनने लगते हैं. इस स्थिति को जांच और इलाज के बाद नियंत्रित किया जा सकता है. लेकिन कोविड-19 के मरीजों के केस में कुछ भी कहना मुश्किल है।

error: Content is protected !!