बनमाली यादव
जशपुर/नारायणपुर :-Covid-19 कोरोना के प्रकोप व सुराक्षा के मद्देनजर प्रदेश सरकार द्वारा टीकाकरण के तीसरे चरण में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के वैक्सीनेशन हेतु जारी नए निर्देश के तहत जिले में अंत्योदय, बीपीएल और एपीएल श्रेणी के पात्र हितग्राहियों का एक तिहाई के अनुपात में टीकाकरण किया जा रहा है। इसी संदर्भ में आज जशपुर के कुनकुरी विकासखण्ड के नारायणपुर पंचायत के ग्राम मलारटोली में आज एपीएल, बीपीएल एवं अंत्योदय कार्डधारियो को प्राथमिकता से टीका लगाया गया। नारायणपुर के जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने टीका लगवाकर वैक्सीन के प्रति फैले भ्रामक अफवाहों का खंडन किया। वहीं आपको बता दें कि
नारायणपुर पंचायत के जनप्रतिनिधियों में बीपीएल कार्डधारी सरपंच श्रीमती मुक्तिलता प्रधान, उपसरपंच श्री संजय कुमार बंग, पंच श्री निखिल बंग सहित अंत्योदय कार्डधारी श्रीमती सुनीता केरकेट्टा एवं अन्य पात्र हितग्राहियो को कोविड-19 के संक्रमण से सुरक्षा हेतु टीका का प्रथम खुराक लगावाया। सभी हितग्राहियों ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण एक प्रभावी उपाय है। इससे कोरोना को हराने में जरूर सफलता मिलेगी। उन्होंने बताया कि वैक्सीन पुरी तरह सुरक्षित है। इसका किसी प्रकार कोई दुष्प्रभाव नही है। टीका लगने के बाद वे खुद को और सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। साथ ही उनके शरीर में किसी प्रकार की शारीरिक तकलीफ महसूस हुई। इसलिए वे सभी निर्धारित अवधि के बाद टीका की दूसरी खुराक भी अवश्य लगवाएंगे।
उन्होंने बताया कि दोनों खुराक लगने के बाद यह टीका कोविड-19 के संक्रमण से हमे सुरक्षित रखेगा। इसलिए सभी जनप्रतिनिधियों ने लोगो से अफवाहों से बचने एवं वैक्सीन अवश्य लगवाने की अपील की है साथ ही अपने आस पास के लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। सभी लोगों का टीका लग जाने से हम सभी कोविड-19 महामारी से मुक्त हो सकेंगे। इसलिए सभी पात्र लोगों को अपनी बारी आने पर टीका अवश्य लगवाना चाहिए। सरपंच श्रीमती मुक्तिलता ने कहा कि प्रदेश सरकार की पहल पर आज उनके ग्राम में तृतीय चरण टीका करण का सफल आयोजन हुआ है एवं उनके गांव में 18 से 44 आयु वर्ग के एपीएल, बीपीएल, अंत्योदय कार्डधारियो को टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगो को सभी झूठी भ्रांतियो को भुला कर टीका पर विश्वास करना चाहिए।
प्रशासनिक अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम सतत कोरोना संक्रमण से हमे बचाने में जुटी हुई है। हम सभी को टीका पर भरोसा करना होगा, क्योकि टीका लगवाकर ही हम पूरी तरह सुरक्षित हो सकते है। हम सभी को कोरोना महामारी से जीतने के लिए प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। सरपंच श्रीमती मुक्तिलता ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के सभी डॉक्टर सहित स्वास्थ्य कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया एवं सभी ग्रामवासियों को टीका लगवाने के लिए अपील की। जो एक सार्थक प्रयास है।
जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने खुद जागरूकता का परिचय देते हुए टीका लगवाकर वैक्सीन के प्रति फैले भ्रामक अफवाहों का किया खंडन….
बलरामपुर जिले में 8 और 9 मई के बाद शादी समारोह में लगी रोक..
बलरामपुर: बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए छछत्तीसगढ के लगभग सभी जिलों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर बाकी सभी दुकानों को बंद कर दिए गए हैै। वहीं शादी समारोह व अन्य कार्यक्रमों में 10 लोगों को शामिल होने की अनुमति भी दी गई है। इसी बीच खबर आ रही है कि बलरामपुर जिलें में जिला कलेक्टर ने शादी समारोह पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
बलरामपुर कलेक्टर ने जिले में सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार द्वारा जितनी भी शादी की अनुमति दी गई है।
उनमें से 8 और 9 मई की शादियों को छोड़कर सभी वैवाहिक कार्यक्रमों को निरस्त किया गया है। वहीं आदेश का उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
सरगवा के आधुनिक क्लीनिक पर प्रशासन ने छापामार कर अस्पताल को किया सील लगाया 50 हजार का जुर्माना…
अम्बिकापुर :- क्लिनिक के साथ एक कमरे में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से अस्पताल संचालित कर मरीजो को खाट में लिटा कर बॉटल चढ़ाया जा रहा था।

जिस पर जिला प्रशासन की टीम ने छापामार कार्यवाही करते हुए क्लिनिक को सील कर अस्पताल संचालक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार एसडीएम श्री प्रदीप साहू के नेतृत्व में राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शनिवार को अम्बिकापुर जनपद के सरगवां स्थित आधुनिक क्लिनिक में दबिश देकर निरीक्षण किया गया। एसडीएम ने बताया कि क्लिनिक संचालक द्वारा यूनानी चिकित्सा पद्धति के प्रमाण पत्र के आधार पर क्लिनिक के साथ अस्पताल का संचालन कर रहा था।क्लिनिक एवं अस्पताल में बिना सोशल डिस्टेंसिंग के करीब 100 लोग मौजूद थे। क्लिनिक के एक कमरे में खाट के बेड में मरीजो को भर्ती कर दीवार के सहारे बॉटल भी चढ़ाया जा रहा था। अवैध रूप से अस्पताल चलाने तथा कोरोना गाईडलाइंस का अनुपालनन नही करने पर टीम द्वारा क्लिनिक को सील कर संचालक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
सामाजिक कार्यक्रमो में डीजे, लाउडस्पीकर पूर्णतः प्रतिबंधित,,आयोजन में शामिल होने वाले 10 लोगो की अब देनी होगी सूची,, और कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव होना जरूरी…
अम्बिकापुर :- कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए जिले में शादी, षष्ठी सहित अन्य सामाजिक कार्यक्रमो में डीजे बजानाए लाऊड स्पीकरए टेंट, पंडाल तथा शामियाना लगाना पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में उक्त प्रतिबंधित उपकरण और सामग्री का उपयोग किया जाता है तो निगरानी दल द्वारा जब्ती की कार्यवाही की जाएगी तथा उपयोग करने वालो पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। इसके साथ ही अब आयोजन में शामिल होने वाले अधिकतम 10 लोगो की सूची देनी होगी और उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव होना जरूरी है।
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस समय शादी ब्याह कार्यक्रम जोरो से चल रहा है जिसमे डीजे, लाऊडस्पीकर, टेंट शामियाना का उपयोग करने से भीड़ की स्थिति निर्मित हो रही है। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ते जा रहा है। कोरोना संक्रमण को रोकने प्रतिबंधित आदेश का पालन जरूरी है। इसलिये किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में उक्त उपकरणों और सामग्रियों के उपयोग को प्रतिबंधित किया गया है। नियम तोड़ने पर कार्यवाही होगी। उन्होंने बताया कि अब एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी, बीएमओ सामाजिक आयोजनों में शामिल होने वाले 10 लोगों की सूची लेंगे और उनका कोरोना टेस्ट कराएंगे । केवल कोरोना निगेटिव रिपोर्ट वाले ही कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह सूची थाना प्रभारी और तहसीलदार के पास भी होगी। उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने जारी की लिस्ट, जानें क्या-क्या है शामिल..
नई दिल्ली :- कोविड -19 से उबरने वाले लोगों को प्रतिरक्षा और ऊर्जा बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, केंद्र ने अपने mygovindia ट्विटर हैंडल के जरिए कोविड के बीच प्राकृतिक रूप से प्रतिरक्षा बनाने के लिए खाद्य पदार्थों की एक सूची जारी की है।
स्वाद और गंध का खो जाना कोविड संक्रमण के सामान्य लक्षणों में से एक है। चूंकि इससे भूख में कमी होती है और मरीजों को इस कारण भोजन निगलने में मुश्किल होती है, इससे मांसपेशियों की हानि हो सकती है। दिशानिर्देश में कहा गया है, “थोड़ी-थोड़ी देर पर नरम भोजन करना और भोजन में अमचूर को शामिल करना महत्वपूर्ण है।”
यहां देखें पूरी लिस्ट-
-पर्याप्त विटामिन और खनिज प्राप्त करने के लिए रंगीन फलों और सब्जियों का सेवन
-चिंता से छुटकारा पाने के लिए कम से कम 70 फीसदी कोको के साथ डार्क चॉकलेट की थोड़ी मात्रा।
-प्रतिरक्षा बढ़ाने के लिए दिन में एक बार हल्दी वाला दूध।
– छोटे-छोटे अंतराल पर नरम खाद्य पदार्थ खाने और खाने में अमचूर।
– साबुत अनाज जैसे रागी, जई और अमरबेल की सलाह दी जाती है।
प्रोटीन के अच्छे स्रोत जैसे चिकन, मछली, ईजी, पनीर, सोया और बीज।
– अखरोट, बादाम, जैतून का तेल और सरसों के तेल जैसे स्वस्थ वसा।
महामारी की दूसरी लहर के बढ़ने के साथ देश में सबसे अधिक दैनिक मामले और एक दिन में रिकॉर्ड मौतें देखी जा रही हैं, बुखार, शरीर में दर्द की शुरुआत से लोगों में दहशत फैल रही है। कोविड -19 से लड़ने के कई अवैज्ञानिक घरेलू उपाय भी सोशल मीडिया पर चल रहे हैं। केंद्र ने दोहराया है कि कोविड के 80 से 85 प्रतिशत संक्रमण को घर पर ही, बिना किसी गंभीर चिकित्सकीय हस्तक्षेप के, उचित पोषण के साथ ठीक किया जाएगा। केंद्र ने सहिष्णुता के अनुसार नियमित शारीरिक गतिविधि और साँस लेने के व्यायाम की भी सलाह दी है।
आज का राशिफल एवं पंचांग…
आज का राशिफल एवं पंचांग:-8 मई 2021, शनिवार
🏵️🍁🌹🎉🌺🌷🌸💐💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-चैत्र
पक्ष-कृष्ण
ऋतु- ग्रीष्म
संवत्सर नाम-आनन्द
वार-शनिवार
💐🌸🌷🌺🎉🌹🏵️🏵️🎯
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-उत्तराभाद्रपद
योग (सूर्योदयकालीन)-विषकुंभ
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मेष
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-नैऋत्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मीन
व्रत/मुहूर्त-मूल प्रारंभ/वाहन क्रय मुहूर्त/गृहप्रवेश मुहूर्त
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-शनि मंदिर में काला वस्त्र अर्पण करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎯🏵️🌹🌺🌷🌸💐🍁🍁
आज का राशिफल
💐💐💐💐💐
मेष:-
कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे। सुख-शांति बनी रहेगी ।
💐🍁🌸🌷🌺🌹🏵️🎯🎉
वृष:-
स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है।
🎉🎯🏵️🌹🌺🌷🌸🍁💐
मिथुन:-
मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अचानक लाभ होगा । व्यवसाय ठीक चलेगा ।
💐🍁🌸🌷🌺🌹🏵️🎯🎉
कर्क:-
घर मेंअशांति रहेगी। कार्य में रुकावट होगी। आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलेगा। व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
🎉🎯🏵️🌹🌺🌷🍁🍁💐
सिंह:-
प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।
💐🍁🌷🌺🌹🏵️🎯🎉🌸
कन्या:-
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। स्थिति मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
🌸🎉🎯🏵️🌹🌺🌷🍁💐
तुला:-
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा।
💐🍁🌷🌺🌹🏵️🎯🎉🌸
वृश्चिक:-
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं।अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।
🌸🎉🏵️🏵️🌹🌺🌷🍁💐
धनु:-
यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनार्जन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।
💐🍁🌷🌺🌹🏵️🎉🌸🎯
मकर:-
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा।
🎯🌸🎉🏵️🌹🌺🌷💐💐
कुंभ:-
पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
💐🌷🌺🌹🏵️🎉🌸🎯🍁
मीन:-
विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा।
🍁🎯🌸🎉🏵️🌹🌺🌷💐
कलेक्टर ने जारी किया आंशिक संशोधित आदेश…..7 एवं 8 मई को आयोजित होने वाले विवाह कार्यक्रम में सात व्यक्ति हो सकेंगे शामिल,,08 मई पश्चात होने वाले विवाह को किया निरस्त…
सूरजपुर :- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रणबीर शर्मा ने कोविड-19 पाॅजिटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि होने के कारण उत्पन्न परिस्थितियों तथा मानव जीवन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यालयीन आदेश की कंडिका 24(17) में आंशिक संशोधन का आदेश जारी किया है। जिसके अंतर्गत विवाह कार्यक्रम वर अथवा वधु के निवास गृह में ही आयोजित करने की शर्त के साथ आयोजन में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकतम संख्या 07 (दुल्हा, दुल्हे के माता-पिता, दुल्हन, दुल्हन के माता-पिता एवं पुरोहित) निर्धारित की गई है।

जिले में अनुविभागीय अधिकारी (रा.), तहसीलदार द्वारा 07 मई 2021 एवं 08 मई 2021 को आयोजित होने वाले विवाह कार्यक्रम हेतु अनुमति को छोड़कर 08 मई 2021 के पश्चात् आयोजित होने वाले विवाह कार्यक्रम के अनुमति को निरस्त किया गया है। आदेश की शेष शर्ते यथावत रहेंगी।
आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति, प्रतिस्ठानों पर भारतीय दंड संहिता 1880 की धारा 188, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51-60 तथा सुसंगत विधि अनुसार कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
सुरजपुर जिले में कल से आयोजित होने वाले शादियां आगामी आदेश तक निरस्त…
सूरजपुर :- कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने कोरोना संक्रमण के निरंतर बढ़ोत्तरी को ध्यान में रखते हुए जिले में कल से आयोजित होने वाले शादी आगामी आदेश तक निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने जिले में सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार द्वारा जितनी भी शादी की अनुमति दी गई है, उनमें से आज आयोजित होने वाली शादी को छोड़कर कल से आयोजित होने वाली समस्त शादी की अनुमति तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है। उन्होंने इस आशय का लिखित में आदेश भी जारी करने कहा है एवं संबंधित से पावती अनिवार्य रूप से प्राप्त करने कहा है। कलेक्टर ने आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही भी करने निर्देशित किया है।
मोबाइल वापस करने की मामूली बात पर इतना बढ़ा विवाद की चाकू व हसिया से हमला कर दोस्त को उतार दिया मौत के घाट…
रायपुर :- राजधानी रायपुर में देर रात मोबाइल वापस करने की बात को लेकर दोस्तों में हुए आपसी विवाद ने खूनी रंग ले लिया जिसके बाद एक दोस्त की मौत हो गयी और दूसरा गंभीर अवस्था मे अस्पताल में भर्ती है।
मामला उरला थाना क्षेत्र के बिरगांव का है जहां झम्मन यादव, हिरेन्द्र देवागंन, सुभाष, करण व कार्तिक आपस मे मोहल्ले के रंगमंच मे बैठकर बातचीत कर रहे थे, इसी दौरान मोहोल्ले के ही रविकांत तिवारी ने आकर हिरेन्द्र से मोबाईल को नबंर सेव करने मांगा जिस पर हिरेन्द्र ने अपना मोबाईल रविकांत को दिया जिसके बाद रविकांत तिवारी मोबाईल को लेकर अपने घर चला गया। थोड़ी देर के बाद जब हिरेन्द्र अपने साथियों के साथ मोबाइल वापस मांगने रविकांत के घर पहुँचा तो उसने मोबाइल लेने की बात साफ इंकार कर दी और विवाद बढ़ने लगा और रविकांत का भाई दीपक तिवारी भी घर से निकल आया और दोनो ने मिलकर घर के चाकू तथा हसिया से झम्मन यादव पर हमला कर दिया जिससे मौके पर ही झम्मन की मौत हो गयी।
मामले की जानकारी देते हुए उरला थाना प्रभारी अमित तिवारी ने बताया कि विवाद को देखकर बीच-बचाव करने आये हिरेन्द्र देवागंन की भी हत्या करने की नियत से रविकांत व दीपक तिवारी ने चाकू से उसके पीठ पर वार किया है जिसके बाद हिरेंद्र को गंभीर अवस्था में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सरगुजा संभाग को मिले 2 लिक्विड ऑक्सीजन के टैंकर,,, दूर होगी ऑक्सीजन की किल्लत…
अंबिकापुर :- सरगुजा में ऑक्सीजन सिलेंडर की किल्लत को दूर करने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव लगातार प्रयास कर रहे हैं। शासन, प्रशासन स्तर के साथ-साथ व्यक्तिगत तौर पर भी लगातर प्रयास कर रहे हैं, जिससे सरगुजा संभाग के लोगों को कोरोना के इस दौर में राहत मिल सके।
ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता को देखते हुए मरीजों को राहत देने मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर में डी टाइप जम्बो सिलेंडर 50 नग रायपुर से स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव एवं रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन आदित्येश्वर शरण सिंह देव द्वारा उपलब्ध कराया गया है।
और इसके साथ ही 100 और जम्बो सिलेंडर शीघ्र ही रायगढ़ से अम्बिकापुर में उपलब्ध कराया जाएगा। इन जम्बों सिलेंडर के उपलब्ध होने से ऑक्सीजन की किल्लत काफी हद तक अब दूर होगी। इससे मरीजों को सुविधा मिल सकेगी।
इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री द्वारा सरगुजा संभाग में आक्सीजन गैस (Oxygen Cylender) की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य शासन के सहयोग से 2 नग क्रायोजेनिक टैंकर प्रदान किया गया है, जिससे संभाग के जिलों के अस्पतालों में मांग के अनुरूप ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा सके।
चिकित्सकों ने ये कहा
मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सक डॉ. लखन सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के प्रयास से सरगुजा संभाग में २ नग लिक्विड ऑक्सीजन के टैंकर आने से जम्बो सिलेंडर की खपत कम होगी। साथ ही मरीजों को निरंतर ऑक्सीजन मिलेगा। संभाग में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी।
लाइफ लाइन अस्पताल के संचालक विवेक दुबे ने कहा कि मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर क्रॉयोजेनिक लिक्विड ऑक्सीजन का सूरजपुर स्थित प्लांट पहुंचना हमारे लिए काफी राहत की बात है। इस सौगात के लिए हम स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव व रेडक्रॉस चेयरमैन आदित्येश्वर शरण सिंहदेव का आभार व्यक्त करते हैं।
जीवन ज्योति अस्पताल के संचालक डॉ. जेके सिंह ने कहा कि वर्तमान में ऑक्सीजन की खपत काफी बढऩे से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, अब स्वास्थ्य मंत्री ने इस बड़ी समस्या का निराकरण कर दिया है।
इस सुविधा के लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं। केडी अस्पताल के संचालक डॉ. सुशील मिश्रा ने भी लिक्विड ऑक्सीजन के टैंकर मिलने पर खुशी जताई है।
आज के दिन किसकी चमकेगी किस्मत और किसको मिलेगी मात.. जानें अपने राशिफल में….
आज का राशिफल एवं पंचांग:- 7 मई 2021,शुक्रवार
🎯🌷🌹🏵️🎉🌺🍁🍁🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-वैशाख
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-ग्रीष्म
वार-शुक्रवार
💐🌸🌷🌺🎯🎉🌹🍁🏵️
तिथि (सूर्योदयकालीन)-एकादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाभाद्रपद
योग (सूर्योदयकालीन)-वैधृति
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मेष
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-आग्नेय
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मीन
व्रत/मुहूर्त-वरूथिनी एकादशी व्रत (सर्वे.)/श्रीवल्लभाचार्य जयंती
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-लक्ष्मी मंदिर में श्रंगार सामग्री अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🍁🌺💐🎯🎉🏵️🌹🌹🌷
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯
मेष:-
स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा।
🌸🍁🌺🏵️🌹🌷🌷🎯💐
वृष:-
व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।
💐🎯🌷🌹🌺🌺🍁🌸🎉
मिथुन:-
दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा।
🎉🌸🍁🌺🌹🎯🎯💐🏵️
कर्क:-
आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साह वर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा।
🏵️💐🎯🌹🌺🍁🌸🎉🌷
सिंह:-
घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
🌷🎉🍁🍁🌺🌹🎯💐🏵️
कन्या:-
यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे।
🏵️💐🎯🌹🌺🍁🌷🌸🌸
तुला:-
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें।
🌸🌷🍁🌺🌹🎯💐🏵️🎉
वृश्चिक:-
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
🎉🏵️💐🎯🌺🍁🌷🌸🌸
धनु:-
नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे।
🌸🌷🍁🌺🎯🏵️🎉🎉🌹
मकर:-
किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। चोट व दुर्घटना से बचें। धन प्राप्ति होगी।
🌹🎉🏵️🎯🌺🌷🌷🌸💐
कुंभ:-
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे।जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे। धनार्जन संभव है।
💐🌸🌷🌺🎯🏵️🎉🌹🍁
मीन:-
किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आय में वृद्धि तथा आरोग्य रहेगा। चिंता में कमी होगी।
🍁🌹🎉🎯🌺🌷🌸💐💐
बुजुर्ग दंपति ने इरफान पठान पर लगाया बहू से अवैध संबंध का आरोप, खुदकुशी की दी धमकी, जानें क्या है पूरा मामला….
नई दिल्ली :- भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान पर अहमदाबाद के पुलिस विभाग से रिटायर एक बुजुर्ग ने उनकी बहू के साथ अवैध संबंध होने का बड़ा आरोप लगाया है। शिकायकर्ता परिवार ने मामले को लेकर एक वीडियो भी शेयर किया है, जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बुजुर्ग दंपति का आरोप है कि इरफान उनके बेटे को धमाका रहे हैं और अपनी पहुंच का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस ने बुजुर्ग सैयद इब्राहिम और उनकी पत्नी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में आकर आत्महत्या की धमकी देने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
मिली जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद के वेजलुपर पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक इब्राहिमभाई की बहू ने 11 मार्च 2021 को उनके पूरे परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके अभी पुलिस जांच कर रही है। इब्राहिमभाई ने बताया कि उनको झूठे मामले में फंसाया जा रहा है और उनकी बहू का चक्कर इरफान से काफी समय पहले से चल रहा है। इब्राहिमभाई के बेटे सैयद के अनुसार, इरफान और उनकी वाइफ का अवैध संबंध शादी से पहले से ही था। उन्होंने बताया कि उनकी बीवी इरफान की चचेरी बहन लगती है और दोनों को एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं। सैयद ने कहा कि इरफान उनकी पत्नी को चोरी-छिपे घूमाने भी लेकर जाते हैं और दोनों वीडियो कॉल पर अक्सर बात भी करते हैं।
पुलिस के अनुसार बहू द्वारा दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराने के चलते इब्राहिमभाई और उनके परिवार मामले को कमजोर करने के लिए लड़की के कैरेक्टर पर सवाल उठा रहे हैं। इरफान ने लड़की की शादी खुद से इस परिवार में करवाई थी। हालांकि, इस मामले में इरफान पठान की अबतक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बुजुर्ग दंपति ने पुलिस स्टेशन में जाकर वीडियो बनाते हुए आत्महत्या की धमकी दी थी, जिसके चलते उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
कोरोना वैक्सीन को लेकर सरपंच पर गिरी कार्यवाही की गाज कर दिया गया निलंबित….
बनमाली यादव
कोरोना वैक्सीन को लेकर सरपंच फैला रहा था अफवाह। कहता था वैक्सीन लगाने वाले मर जाएंगे और कर रहा था दुर्व्यवहार ,सरपंच पर गिरी कार्यवाही की गाज, कर दिया गया निलंबित, निलंबन की कार्यवाही नहीं है अफवाह…
जशपुर/कुनकुरी :- एसडीएम कुनकुरी रवि राही के द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए, कोरोना वैक्सीन को लेकर अफवाह उड़ाने वाले सरपंच को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक गोड़अंबा सरपंच जयशंकर राम ने नेशनल इनोवेशन फोरम वाली टीम के साथ दुर्व्यवहार किया था,उसे आज सस्पेंड कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक फरसाबहार, कुनकुरी ब्लाक क्षेत्र में टीम के द्वारा कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा था, वहीं गरीब जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित की जानी थी और इसके लिए जन चौपाल लगाया गया था।
आपको बता दें कि दुलदुला विकासखंड के ग्राम गोड़अंबा में जब टीम पहुंची और जागरूकता के लिए संदेश देना प्रारंभ की,उसी समय यहां के सरपंच ने आकर के गलत जानकारी देते हुए को Corona वैक्सीनेशन को लेकर अफ़वाह फैलाने लगा, और टीम को भागने के लिए मजबूर करते हुए धमकी देने लगा। सरपंच के द्वारा प्रचारित किया जा रहा था कि वैक्सीन लगाने वालों की मौत हो जा रही है। इस दोहरीआपदा में इस प्रकार के कृत्य एक सरपंच के द्वारा घोर निंदनीय है। वह कानूनी कार्यवाही के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण थे। जिस पर एसडीएम रवि राही ने तत्काल कार्यवाही करते हुए सरपंच को निलंबित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि जिले में कई क्षेत्रों से ऐसी अफवाह सामने आ रही है जबकि वैक्सीनेशन से लोगों की जिंदगी बदल रही है, और उनके इम्यूनिटी सिस्टम बेहतर हुए हैं जिससे कोरोना की लड़ाई के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है अत:ऐसे में कुछ लोगों के द्वारा महामारी से लड़ने इस अभियान को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिस पर प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा, और उन लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
मर्डर केस में आया ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार का नाम,,पुलिस ने मारी पहलवान के घर रेड…
दिल्ली :- दिल्ली के छात्रसाल स्टेडियम में बीते मंगलवार पहलवानों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई जिसमें एक 23 साल के पहलवान की मौत हो गई है. घटना में ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान सुशील कुमार का भी नाम सामने आ रहा है जिसके बाद अब दिल्ली पुलिस की टीम ने उनके घर रेड मारी है.
बताया जा रहा है इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार समेत दो अन्य पहलवानों के घर रेड की कार्रवाई की है. पुलिस के मुताबिक टीम सुशील कुमार के घर पहुंची थी लेकिन वो वहां नहीं मिले. जिसके बाद अब कई टीमें गठित कर उनकी तलाश में जुट गई है. वहीं, पुलिस ने बताया इस वक्त हम ये जानने की कोशिश में जुटे हैं कि मामले में सुशील कुमार का क्या हाथ है.
इलाज के दौरान हुई 23 साल के पहलवान की मौत
दरअसल, दिल्ली पुलिस को बीते बुधवार दोपहर करीब 12 बजे छत्रसाल स्टेडियम में पहलवानों के बीच झगड़े की खबर मिली थी. झगड़े में घायल होने वाले पहलवान को बीजेआरएम अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद हालत बिगड़ते देख उसे ट्रॉमा सेंटल ले जाया गया जहां बुधवार सुबह को उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मृतक की पहचान सागर कुमार नाम से की है.
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने बताया कि सागर को बहुत पीटा गया इस वजह से उसकी मौत हो गई. साथ ही उसके दो दोस्तों को भी स्टेडियम के बाहर पीटा गया. वहीं, अब पूरे मामले में ओलिंपिक मेडलिस्ट पहलवान सुशील कुमार की भूमिका की जांच चल रही है. पुलिस ने बताया कि अभी इस पूरे मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. साथ ही मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
छत्तीसगढ़ में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन पर लग गयी रोक, राज्य सरकार का बड़ा फैसला..
रायपुर :- छत्तीसगढ़ सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के कोरोना वैक्सीनेशन पर रोक लगा दी है. यह फैसला हाईकोर्ट के फैसले के बाद लिया गया अब सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का निर्माण किया है जो इस संबध में फैसला लेगी की वैक्सीनेशन की पूरी प्रक्रिया क्या होगी ? कैसे लोगों तक वैक्सीन पहुंचायी जायेगी और नियम क्या होंगे, प्राथमिकता कैसे तय होगी.
बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है. एक मई से वैक्सीनेशन के लिए 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों पर भी फोकस किया जा रहा है लेकिन छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने इस पर रोक लगा दी है. हाईकोर्ट ने अंत्योदय कार्डधारियों को टीका लगाने के मामले में स्वत संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि वैक्सीनेशन के नियमों में बदलाव जरूरी है.
कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद सरकार ने वैक्सीनेशन पर रोक लगा दी और कहा, अगर वैक्सीनेशन हुआ तो कोर्ट के आदेश की अवहेलना होगी इसलिए वैक्सीनेशन पर रोक लगा दी गयी. इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में 18 वर्षों से ज्यादा आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाने के लिए 75 लाख टीका का ऑर्डर दिया गया है.
राज्य में इतनी मात्रा में अबतक वैक्सीन नहीं आयी है. एक मई को डेढ़ लाख वैक्सीन राज्य में उपलब्ध करायी गयी. टीका लगाने के लिए अंत्योदय बीपीएल और सामान्य कैटेगरी का फार्मूला तय किया गया था. सरकार वैक्सीनेशन को और तेज करना चाहती थी.
अब कोर्ट के फैसले के बाद सरकार इस पर रणनीति बना रही है.अधिकारियों ने बताया कि इस प्लान को तैयार होने में कुछ समय लग सकता है. एक पूरी रणनीति के बाद ही वैक्सीनेशन शुरू होगा कोर्ट के आदेश का भी पूरा ध्यान रखा जायेगा.
बलरामपुर रामानुजगंज मे बिना कोरोना जांच किए सर्दी-बुखार का इलाज कर रहे 3 क्लीनिक को एसडीएम और डिप्टी कलेक्टर ने किया सील…
बलरामपुर :- राजस्व व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कलक्टर श्याम धावड़े के निर्देश पर जिले में नियम विरूद्ध संचालित क्लीनिकों पर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में एसडीएम अजय किशोर लकड़ा के नेतृत्व में विकासखंड बलरामपुर के ग्राम गणेश मोड़ में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक की जांच कर कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान क्लीनिक के संचालनकर्ता पशुपति के घर में अवैध रूप से रखी गई दवाइयों को जब्त किया गया। पशुपति के क्लीनिक से टैबलेट, इंजेक्शन, ग्लूकोमीटर व बीपी नापने की मशीन तथा प्रमाण पत्र के जब्ती की कार्यवाही की गई।
इसी क्रम में डिप्टी कलेक्टर व प्रभारी तहसीलदार रामानुजगंज विवेक चन्द्रा ने भी कोविड-19 की जांच कराए बिना सर्दी, खांसी व बुखार के मरीजों का इलाज तथा अवैध रूप से दवाइयां दिये जाने पर 2 क्लीनिकों को सील किया है। उक्त कार्यवाही के दौरान मस्जिद गली रोड स्थित केजीएन क्लीनिक व नियाजूद्दीन क्लीनिक को सील कर दिया गया है।
डिप्टी कलक्टर चन्द्रा ने क्लीनिकों को तत्काल सील करते हुए संबंधितों को चिकित्सकीय कार्य बंद करने के कड़े निर्देश दिए।
डिप्टी कलक्टर बोले- गलत कर रहे थे उपचार
उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के इस दौर में चिकित्सकीय लापरवाही से लोगों का जीवन खतरे में पड़ सकता है। किसी भी प्रकार के सर्दी, बुखार व खांसी होने पर तत्काल कोरोना की जांच कराई जानी चाहिए।
जबकि इनके द्वारा विभिन्न प्रकार की दवाइयों के साथ मरीज का गलत उपचार किया जा रहा था। उक्त कृत्य को नियम विरूद्ध पाये जाने पर कार्यवाही करते हुए कार्य न करने के निर्देश दिये हैं।
अप्रशीक्षित लोगों से न कराएं इलाज
साथ ही डिप्टी कलक्टर चन्द्रा ने लोगों से अपील की है कि सर्दी, बुखार होने पर इस प्रकार नीम-हकीम व अप्रशिक्षित व्यक्तियों से अपना इलाज न कराएं बल्कि तत्काल कोरोना की जांच कर उचित उपचार प्राप्त करें। इस प्रकार उपचार प्राप्त कर आप अपना और अपनों का जीवन खतरे में डालते हैं और संक्रमण का फैलाव बढ़ता जाता है।
आज का दिन लेकर आया है आपके लिए क्या खास… जानें अपने राशिफल में…
आज का राशिफल एवं पंचांग:-6 मई 2021 गुरुवार
🎯🌸🎉🍁🌹🌷🏵️💐🌺
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-वैशाख
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-ग्रीष्म
वार-गुरुवार
🏵️🏵️🎉🌸🎯💐🌺🍁🍁
तिथि (सूर्योदयकालीन)-दशमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-शतभिषा
योग (सूर्योदयकालीन)-ऐंन्द्र
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मेष
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-उत्तर
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मीन
व्रत/मुहूर्त-भद्रा/देवदर्शन मुहूर्त
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-किसी विप्र को पपीता भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌺💐🏵️🌷🌹🎯🍁🎉🌸
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯
मेष:-
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। भाइयों का साथ मिलेगा।
🌺💐🏵️🌷🌹🍁🎉🌸🎯
वृष:-
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है।
🎯🌸🎉🍁🌹🌷🏵️💐🌺
मिथुन:-
व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है।किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं।
🌺💐🏵️🌹🍁🎉🌸🎯🎯
कर्क:-
कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा।
🎯🌸🎉🍁🌹💐🌺🌷🌷
सिंह:-
तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
🌷🌺💐🌹🍁🎉🌸🎯🏵️
कन्या:-
शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं।आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।
🏵️🎯🌸🎉🍁💐💐🌺🌷
तुला:-
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लेकिन व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।
🌷🌺💐🍁🌸🎯🎯🌹🌹
वृश्चिक:-
कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें। यात्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी।
🌹🎯🌸🍁🌺🌷🎉🏵️🏵️
धनु:-
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे।
🏵️🎉🌷🌺🌸🎯🎯💐💐
मकर:-
परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। कार्य की गति धीमी रहेगी।निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है।
💐🎯🌸🌷🎉🏵️🍁🌹
कुंभ:-
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है।निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
🌹🍁🏵️🎉🌷🌸🎯💐🌺
मीन:-
आज धनहानि हो सकती है। लेकिन थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
🌺💐🎯🌸🎉🏵️🏵️🌹🌹
अम्बिकापुर में कपड़ा दुकान खोल विक्रय करने पर लगा 10 हजार रुपये जुर्माना..
अम्बिकापुर :- कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार एसडीएम श्री प्रदीप कुमार साहू एवं टीम के द्वारा पुराना बस स्टैंड में आस पस के क्षेत्रों में नियमो के उल्लंघन करने वालो पर कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान पुराना बस स्टैंड में स्थित कपड़ा दुकान कुमार मैन्स कलेक्शन में लॉकडाउन के दौरान सामने का शटर गिराकर अंदर में ग्राहकों को कपड़ा विक्रय कर रहा था। दुकान संचालक खुद कोरोना पोसिटिव होने के बावजूद अपने 6 कर्मचारियों के साथ दुकान के अंदर से सामान विक्रय करते पाया गया। एसडीएम ने इसे लॉकडाउन का उल्लंघन मानते हुए दुकान संचालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया तथा भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नही करने की चेतावनी दी।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्री ऋतुराज बिसेन, नायब तहसीलदार श्री किशोर वर्मा तथा नायब तहसीलदार श्री मनीष सूर्यवंशी उपस्थित थे।
खाद्य मंत्री के पहल पर सरगुजा संभाग में लगेंगे 4 ऑक्सीजन प्लांट..
अम्बिकापुर :- छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत के पहल पर सरगुजा संभाग के जिलो में 4 ऑक्सीजन प्लांट शीघ्र स्थापित होंगे। इससे कोरोना महामारी के दौर में मरीजो को आसानी से ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति हो सकेगी। खाद्य मंत्री ने सरगुजा जिले के बतौली, बलरामपुर जिले के राजपुरए जशपुर जिले के बगीचा तथा सुरजपुर जिले के कालीघाट में ऑक्सीजन प्लांट की स्वीकृति हेतु मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है।
इन चारों स्थानों में ऑक्सीजन प्लांट लगने से सरगुजा संभाग ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर हो जाएगा। यहाँ तक की प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी सरप्लस ऑक्सीजन जरूरत के अनुसार दिया जा सकेगा।
जिले के आठों स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र अंमत्रित….
बनमाली यादव
जशपुर:- शिक्षा स्तर को सुदृढ़ एवम् ध्यान में रखते हुए जिले के सभी आठों शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयो मे प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है । विदित हो कि जिले के सभी विकास खंडों में एक- एक अंग्रेजी माध्यम के कक्षा पहली से बारहवीं तक का विद्यालय प्रारंभ हो रहा है । ये विद्यालय इस प्रकार हैंरू स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा, नवीन आदर्श विद्यालय जशपुर, पतराटोली (विकासखंड दुलदुला), बालक उ0 माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी , बालक उत्तर माध्य0 विद्यालय कांसाबेल, बालक उ0 माध्य0 विद्यालय पत्थलगांव, बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगीचा एवं हाई स्कूल फरसाबहार। प्रत्येक विद्यालय में प्रत्येक कक्षा में 40 सीट निर्धारित है। जशपुर में स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम नवीन आदर्श विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया पहले से ही प्रारंभ हो चुकी है जिसमें इस वर्ष केवल कक्षा पहली में 40 सीट है एवं कक्षा 4 थी, 5 वीं एवं 6 वीं की एक -एक सीट में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आंमत्रित किये गये है।
वहीं आपको बता दें कि इस बारे में जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी एन. कुजूर ने बताया कि छ.ग. शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत जशपुर जिला मे कलेक्टर महादेव कावरे के मार्गदर्शन में संचालित सभी आठों शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में कक्षा 1 ली से बारहवीं तक प्रत्येक कक्षा में निर्धारित 40 सीट में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र ऑनलाइन तथा ऑफलाइन मोड मे आमंत्रित किये गये है । प्रवेश हेतु ऑफलाइन आवेदन पत्र दिनांक 7 मई 2021 से सभी संबंधित विद्यालयों मे एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यालयीन समय में निशुल्क प्राप्त कर सकते है। भरे हुए आवेदन पत्र दिनांक 31 मई 2021 को कार्यालयीन समय तक विद्यालय में आवश्यक कागजात के साथ जमा करना होगा। कक्षा 1 ली हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों में से लाॅटरी के माध्यम से बच्चों का चयन किया जायेगा। आवेदन पत्र के साथ निवास, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं फोटो लगाना होगा। नियमानुसार विद्यालय से 1 किलो मीटर की परिधि में निवासरत बच्चें ही कक्षा पहली से पांचवी तक में चयन हेतु पात्र होगें। इसी प्रकार से कक्षा छठवीं से आठवीं मे उन बच्चों का चयन में प्राथमिकता होगी जो विद्यालय से 3 किलोमीटर की परिधि में निवासरत है । कक्षा ९वीं और १०वीं के लिए 5 किलोमीटर की परिधि में निवासरत बच्चों को और कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं में 7 किलोमीटर के दायरे में निवासरत बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी । कक्षा पहली के अलावा अन्य कक्षाओं में प्रवेश हेतु आवेदक को पिछली कक्षा की छमाही परीक्षा की अंक सूची, निवास, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं फोटो लगाना होगा। इन कक्षाओं में विद्यार्थी का चयन पिछली कक्षा में प्राप्त अंको के प्रावीण्य सूची के आधार पर किया जायेगा।कक्षा 1 ली मे प्रवेश हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच उपरांत पात्र विद्यार्थियों में से अभिभावकों की उपस्थिति में लाटरी के माध्यम से चयन किया जायेगा।
प्रत्येक कक्षा में 50ः सीट बालिकाओं के लिए आरक्षित रहेगा। बालिकाओं के सीट रिक्त होने की स्थिति में बालकों को प्रवेश दिया जा सकेगा। आर्थिक रूप से कमजोर एवं बीपीएल परिवार के पालकों के बच्चों को प्रवेश में 25ः का आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। प्रवेश हेतु ऑनलाइन लिंक भी विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से अभिभावकों को उपलब्ध कराया जाएगा जिसे भरकर अपना आवेदन पत्र जमा करा सकते हैं।