Home Blog Page 316

शंकरगढ़ में धान बीज एवं कीटनाशकों का हुआ वितरण।।

सिकंदर यादव
शंकरगढ़

शंकरगढ़ ब्लाक बनांचल ग्राम जोकापाठ में धान बीज एवम् धान बीज उपचार हेतु कीटनाशकों का मुफ्त वितरण कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया। जिससे यहां के कृषकों को काफी राहत मिली तथा उनको सहारा भी मिला। अधिकारियों द्वारा धान बीज को लगाने की विधि तथा इसमें होने वाली बीमारियों की रोकथाम के बारे में भी इनको जानकारी दी गई।
अभी का मौसम भी बहुत अच्छा है पिछले एक दो दिन से यहां बारिश भी अच्छी हुई जिससे यहाँ किसानों को धान के बीज बोवाई के लिए अनुकूल वातावरण मिल गया है। इस बार मानसून अच्छी रहने की जानकारी मौसम विभाग द्वारा पहले ही दी जा चुकी हैं जिससे बारिश अच्छी रहने के कारण धान की फसल बहुत अच्छी होंगी। जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा होगा।

आकाशीय बिजली गिरने से 80 लोगों की मौत आपदा प्रबंधन ने दी जानकारी…..

घनश्याम प्रजापति

बिहार में आज आकाशीय बिजली गिरने और आंधी-तूफान से भारी तबाही हुई है। बिजली गिरने से बिहार में 83 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग झुलस गए. उत्तर प्रदेश में भी बिजली गिरने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। बिहार के 23 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से मानवीय क्षति हुई है। सबसे ज्यादा मौत गोपालगंज में हुई जहां पर 13 लोग मारे गए. जबकि मधुबनी और नबादा में 8-8 लोग मारे गए।

बिहार में एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में ठनका गिरने से पहली बार मौत हुई है। जानकारी के अनुसार, गोपालगंज. सीवान, मधुबनी, मोतिहारी, दरभंगा में वज्रपात से 83 लोगों की मौत हो गई है, इनमें गोपालगंज में 13, सीवान में पांच, मधुबनी व मोतिहारी में दो-दो और दरभंगा में एक व्यक्ति की मौत हुई है। कई जिलों में दूर-दराज शहरों में हादसे हुए हैं। प्रशासनिक स्‍तर पर जानकारी ली जा रही है। कहा जा रहा है कि ज्यादातर लोग खेत में धान रोपने के काम में लगे हुए थे और बारिश के बाद वज्रपात से इनकी मौत हो गई है।

छत्तीसगढ़ शासन ने दी बस संचालकों को हरी झंडी….

रायपुर
घनश्याम प्रजापति

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के जिले के भीतर और अंतर जिला एक जिला से दूसरे जिला आवागमन के लिए यात्री बस को तत्काल प्रभाव से राज्य में चलाने की अनुमति दी है परिचालन के लिए सरकार ने दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं इस संबंध में छत्तीसगढ़ परिवहन आयुक्त डॉ कमलप्रीत सिंह ने आदेश जारी किया है आदेश के मुताबिक केवल निर्धारित स्टॉप पर ही वाहन का ठहराव होगा बस में चढ़ते और उतरते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा यात्री यात्रा के दौरान यात्रियों और चालकों को धूम्रपान गुटका खैनी पान खाना और प्रतिबंधित रहेगा विस्तृत जानकारी के लिए आदेश ।

कोरोना कि वजह से छूटी नौकरी, अब दूसरों को भी दे रहे हैं रोजगार

देवशरण चौहान
विदिशा जिला निवासी टेली सपोर्ट इंजीनियर हिमांशु जैन की नौकरी कोरोना वायरस संकट के चलते चली गई, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। साबित कर दिखाया कि हौसला हो तो आपदा में भी अवसर ढूंढे जा सकते हैं। वैश्विक स्तर पर जब कोरोना वायरस फैलना शुरू हुआ तो तीन साल से बहरीन की एक कंपनी में टेली सपोर्ट इंजीनियर के पद पर सेवा दे रहे हिमांशु को जमी जमाई नौकरी छोड़कर विदिशा लौटना पड़ा। विपरीत हालात में भी निराश होने की जगह उन्होंने ऐसा कुछ करने की ठानी, जिससे खुद आत्मनिर्भर बनें और दूसरों को भी रोजगार दे सकें।
हिमांशु योजना बनाकर आगे बढ़े और खुद की टेली सॉफ्टवेयर कंपनी खड़ी कर दी। लॉकडाउन में ही कंपनी में आठ लोगों को रोजगार भी दिया। इसके अलावा शहर के करीब 50 युवाओं को ऑनलाइन टेली का प्रशिक्षण भी दिया है। इनमें से अब 12 युवा भी टेली एकाउंटिंग के जरिए अपनी आजीविका चला रहे हैं। हिमांशु बताते हैं कि खुद की कंपनी खड़ी करने के बाद लॉकडाउन में सबसे बड़ी चुनौती इसे चलाने की थी, ग्राहक चाहिए थे। इसके लिए उन्होंने महीनेभर तक जिलेभर के कारोबारियों से वेबिनार के जरिये चर्चा की। चर्चा में कारोबारियों ने बताया कि उनके सामने समस्या है कि उनकी दुकानों का हिसाब किताब दुकानों में संचालित कंप्यूटर सिस्टम से ही चलता है। लॉकडाउन में इन्हें संचालित करने में कठिनाई आ रही थी।

हाथियों का ये कानून आपकी जान बचा भी सकता है और ले भी सकता है….

जशपुर
देवशरण चौहान

जशपुर-हाथी प्रभावित जशपुर जिले के ग्रामीण हाथियों के कानून का पालन करते हैं। वह मानते हैं कि हाथी साथी भी है और जज्बाती भी। हाथी सामाजिक प्राणी है। समूह में रहता है। अपने बुजुर्ग को मुखिया मानता है। हथिनियों और बच्चों की रक्षा करता है। अगर गुस्से में हिंसक हो जाता है तो पश्चाताप भी करता है। किसी मनुष्य की हत्या करने वाले हाथी को दल से बहिष्कार का दंड भी भुगतना पड़ता है। इसलिए हाथियों के काम में दखल नहीं देने में ही अपनी भलाई मानते हैं।
तुमला निवासी गणेश सिंह के अनुसार हर समूह का सबसे उम्रदराज हाथी दल का नेतृत्व करता है। दल के सदस्य अनुशासन में रहते हैं। हाथी बिना कारण मनुष्य पर हमला नहीं करते हैं। आत्मरक्षा के लिए जरूर आक्रामक हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि अगर कोई हाथी किसी मनुष्य को कुचल कर मार देता है तो उसे दल से अलग कर दिया जाता है।

CBSE की 10वीं 12वीं की परीक्षाएं रद्द….

दिल्ली

सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं क्लास के बचे हुए एग्जाम को कराने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. महाराष्ट्र, दिल्ली और ओडिशा ने परीक्षा कराने में असमर्थता जताने का हलफनामा दिया है. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहाा कि 10वीं और 12वीं की 1 से 15 जुलाई को होने वाली परीक्षा को कैंसिल कर दिया गया है.

सुनवाई के बाद माना जा रहा है कि नीट और जेईई के एग्जाम के बारे में भी फैसला किया जा सकता है. बता दें कि नीट एग्जाम मेडिकल एंट्रेंस तो, जेईई इंजिनयरिंग के लिए होता है. नीट का एग्जाम 26 जुलाई को निर्धारित है, वहीं जेईई का एग्जाम 18 जुलाई को होना है.

 

आईसीएसई पर भी फैसला- सीबीएसई बोर्ड एग्जाम के साथ साथ ही आज आईसीएसई बोर्ड एग्जाम पर फैसला हो सकता है. पिछले दिनों सुनवाई के दौरान आईसीएसई ने कहा थी कि सीबीएसई बोर्ड एग्जाम को लेकर जो भी निर्णय करेगी, हम भी वही फैसला स्वीकार करेंगे।

देश के 15000 हजार सेंटरों पर होना है एग्जाम– बता दें कि 1 जुलाई से देशभर में 15000 सेंटरों पर एग्जाम होना है. इससे पहले, केंद्र सरकार ने बताया कि सीबीएसई 15000 सेंटरों पर बोर्ड एग्जाम आयोजित करवाएगी. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर कहा कि पहले 3000 सेंटर पर एग्जाम होते थे, अब इसे बढ़ाकर 15000 कर दिया गया है. सरकार ने यह फैसला सोशल डिस्टेंसिंग के मद्देनजर किया है।

 29 विषयों की होनी है परीक्षा– इससे पहले केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने छात्रों के साथ बातचीत के बाद 29 अप्रैल को बताया था कि बोर्ड एग्जाम के 81 बचे विषयों में से सिर्फ 29 विषयों की परीक्षा ली जायेगी. अन्य विषयों में इंटर्नल के आधार पर पास कर दिया जायेगा. माना जा रहा है कि बोर्ड अब इन विषयों में भी इंटरनल के आधार पर मार्किंग कर परिणाम जारी करें.

31 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर राज्य सरकार ने लिया फैसला

पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है. सूबे में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है. राज्य में स्कूल और कॉलेज 31 जुलाई तक पहले से ही बंद किए जा चुके हैं. बुधवार को सर्वदलीय बैठक के बाद ममता बनर्जी सरकार ने राज्य में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला लिया….

पश्चिम बंगाल में फिलहाल जारी लॉकडाउन 30 जून को समाप्त होने वाला था लेकिन राज्य सचिवालय के सामने स्थित सभागार में सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के बाद बनर्जी ने कहा कि नेताओं के बीच विचारों की भिन्नता थी, लेकिन अंतत: तय किया गया कि लॉकडाउन को कुछ ढील के साथ जुलाई के अंत तक बढ़ा दिया जाए।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 4930 एक्टिव केस हैं। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अभी तक 580 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अभी तक कुल 14728 कोरोना मरीज मिले हैं।

बुजुर्ग बैगा के कत्ल की गुत्थी सुलझी, हत्यारा निकला अपना ही…

कन्हैया लाल साहू
सूरजपुर

सूरजपुर जिले के बिहारपुर में कुछ दिनों पूर्व एक बुजुर्ग का रक्त रंजित शव मिला था , जिससे हत्या की आशंका व्यक्त किया जा रहा था रात में सोते हुए वृद्ध की किसी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या के मामलेेे को सुलझाते हुए मृतक वृद्ध बैगा के हत्यारेे को गिरफ्तार कर लियाा है। पुलिस की विवेचना के दौरान सच्चाई सामने आ ही गया। वृद्ध व्यक्ति का हत्यारा और कोई नहीं उसका अपना नाती ही निकला , जिसका आज खुलासा हो गया है । मृतक तथा उसका नाति दोनों एक साथ अपने घर में रहते थे । मृतक अपने नाती को सबसे अधिक चाहता था लेकिन उसका नाती शिवप्रताप पंडो ने अपने छोटे नान को बख्शा, दोनों एक ही कमरे में सोए थे रात में शिवप्रताप ने बलूआ से अपने वृद्ध दादा के गर्दन पर वार करके मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद शिवप्रताप ने हत्या को छुपाना चाहा लेकिन कहते हैं पाप और हत्या कभी छुपता नहीं है वही हुआ, मृतक तथा हत्या करने वाला दोनों एक साथ एक ही कमरा में सोये हुआ थे पुलिस की विवेचना के दौरान पूछताछ में अंततः हत्या करना कबूल ही लिया है। पुलिस में हत्या के आरोप में शिव प्रताप पंडो को गिरफ्तार कर लिया इस अंधे कत्ल के मामले को सुलझाने में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ओडगी मंजू लता बाज के मार्गदर्शन पर चांदनी थाना प्रभारी शिव कुमार खुटे के साथ मोहरसोप चौकी प्रभारी शिव प्रसाद सिंह एवं स्टाफ राम लखन मुंशी मानसिंह राजकुमार आरक्षक कमलेश गुर्जर संतराम पैकरा रामप्रसाद सांडी हरि पैकरा उदय सिंह गणेश सम्मिलित थे ।

हिन्दू विरोधी दंगों के दौरान गर्भवती हुई सफुरा जरगर को मिली जमानत

दिल्ली

दिल्‍ली हाईकोर्ट ने जामिया मिलिया इस्‍लामिया विश्‍वविद्यालय की छात्रा और जामिया समन्वय समिति की सदस्य सफूरा जरगर को मंगलवार (जून 23, 2020) को ‘मानवता के आधार पर’ जमानत दे दी। साथ ही दिल्ली हाई कोर्ट ने सफूरा से किसी ऐसी गतिविधि में शामिल नहीं होने को कहा है, जिससे जाँच पर असर हो। उन्हें दिल्ली नहीं छोड़कर जाने को भी कहा।

बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए हिंदू विरोधी दंगों की आरोपित और जामिया मिलिया इस्लामिया की छात्रा सफूरा जरगर के वकील ने चौथी बार उनकी जमानत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इससे पहले तीन बार सफूरा की बेल याचिका खारिज की जा चुकी थी।

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने 22 जून 2020 को हाई कोर्ट में सफूरा जरगर और उसके दिल्ली दंगों में संलिप्तता संबंधित रिपोर्ट पेश किया। पुलिस ने कोर्ट को बताया था कि पूर्वोत्तर दिल्ली में हुए दंगों से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार की गई छात्र सफूरा जरगर ने अशांति पैदा की और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाला था।

अपनी स्टेटस रिपोर्ट में, दिल्ली पुलिस ने कहा था कि अभियुक्त सफूरा जरगर न केवल घृणा पैदा करने के लिए षड्यंत्रकारी डिजाइन का हिस्सा थी, बल्कि उसका षड्यंत्र किसी भी तरह के उपयोग से लोगों की मृत्यु और घायल होने का कारण बनता।

गौरतलब है कि जामिया की छात्रा सफूरा जरगर के खिलाफ दिल्ली विरोधी दंगों के मद्देनजर यूएपीए के तहत मामला चल रहा है। उसे 10 अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप है कि उसने जाफराबाद-सीलमपुर में 50 दिनों के हंगामा की साजिश रची थी और वहाँ महिलाओं-बच्चों को बिठाने के लिए पूरा जोर लगाया था।

इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने सफूरा के मामले पर सुनवाई के दौरान कोर्ट को यह भी बताया था कि सफूरा जरगर ने भीड़ को उकसाने के लिए कथित तौर पर एक भड़काऊ भाषण दिया था, जिसके बाद फरवरी में दंगे हुए थे। इतना ही नहीं, सफूरा जरगर की एक वीडियो भी सामने आई थी। जिसमें उन्हें कहते सुना गया था, ‘दिल्ली तेरे खून से इंकलाब आएगा।’

सफूरा जरगर की गिरफ्तारी के बाद से ही उसके गर्भवती होने को लेकर मीडिया गिरोह लगातार विक्टिम कार्ड खेल रहा था। कभी उसके हालातों को गौर करवाते हुए भावनात्मक पोस्ट लिखे जा रहे थे। कभी गर्भवती हथिनी के समान रखते हुए भारत में मातृत्व के प्रति सम्मान पर सवाल उठाए जा रहे थे।

बिना मास्क के नहीं मिलेगा पेट्रोल, कर्मचारियों पर होगा दोगुना जुर्माना

देवशरण चौहान
जिम्मेदार अफसर अगर अब सरकारी दफ्तरों में मास्क के बिना काम करते दिखाई दिए तो उनके खिलाफ दो गुना जुर्माना लिया जाएगा। कलेक्ट्रेट और अन्य सरकारी विभागों में इसकी निगरानी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।
वहीं पुलिस के अफसर और जवान भी मास्क के बिना बाजार में ड्यूटी करते नजर आएंगे तो उनके खिलाफ जिला प्रशासन की टीम चालानी कार्रवाई करेगी। एडीएम ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए है। जिले के पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों को मास्क के बिना पेट्रोल और डीजल नहीं दिया जाएगा। पेट्रोल पंप के कर्मचारी अगर मास्क के बिना ही वाहन चालकों को पेट्रोल देते है, तो पेट्रोल संचालक के खिलाफ जुर्माना कि या जाएगा।
जिला प्रशासन ने जिम्मेदार अफसर और कर्मचारियों के ऊपर सख्ती दिखाते हुए मास्क पहनकर दफ्तरों में काम करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट में सभी विभागों के अफसर और कर्मचारी दफ्तर में मास्क पहनकर काम करते दिखाई दिए।

चैंबर ऑफ काॅमर्स ने मॉल खोंलने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र…

प्रशांत कुमार पाण्डेय
रायपुर

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स और कैट ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर मॉल खोलने के आदेश देने की अपील की है। पत्र में कहा गया है कि मॉल नहीं खुलने से 10 हजार लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। मॉल मार्च से बंद हैं, ऐसे में अब तमाम परिवारों के सामने परेशानी आ गई है। उन्होंने कहा-शहर के सभी मॉल्स में सुपर बाजार शुरू से ही चल रहे हैं। ऐसे में बाकी दुकानो को खोलने में परेशानी नहीं आएगी।

हर आदमी संक्रमित न हाे यह सुनिश्चित करें

सीएम बघेल ने कहा कि बारिश के साथ ही खेती का काम शुरू हो चुका है। इसके अलावा, ज्यादातर बाजार भी अब पहले की तरह संचालित हो रहे हैं। ऐसे में हर व्यक्ति को सावधानी के साथ बाहर निकलना होगा। सभी जिलों में आवश्यक व्यवस्था सरकार सुनिश्चित कर रही है। लेकिन, संक्रमण रोकने आम जनता का सहयोग भी उतनी ही जरूरी है।

माइंस में बड़ी लापरवाही डेटोनेटर ब्लास्ट में गई एक मजदूर की जान

प्रशांत कुमार पाण्डेय
कोरिया
कुरासिया माइंस में प्रबंधन की लापरवाही से रात 2 बजे बड़ा हादसा हो गया. इसमें मजदूर की जान चली गई. घटना के बाद मौके पर एसईसीएल के अधिकारी और पुलिस प्रशासन के साथ विधायक डॉ. विनय जायसवाल पहुंचे हैं.

जानकारी के अनुसार, कुरासिया माइंस में यूडीयम मशीन के ऑपरेटर की डेटोनेटर मिस होने से ब्लास्ट हुआ, जिसकी चपेट में आने से 58 वर्षीय धनेश्वर आत्मज पुनीत राम मौके पर ही मौत हो गई.
सवाल यह उठ रहा है कि हर डेटोनेटर का हिसाब प्रबंधन के पास होता है. उसके बावजूद ब्लास्ट होने वाला डेटोनेटर वहां कैसे पाया गया. इस ब्लास्ट से प्रबंधन पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है. मजदूर की मौत का जिम्मेदार कौन है, यह सोचने का विषय है.

फिलहाल, एसईसीएल के अधिकारी, विधायक डॉ. विनय जायसवाल और पुलिस प्रशासन घटना स्थल में पहुंच गए हैं. मामले की जांच की जा रही है। परन्तु अभी तक प्रशासन द्वारा इस मामले पर किसी भी तरह की कोई भी विभागीय कार्यवाही नहीं की गई है अब सवाल यह उठता है कि SECL विभाग द्वारा इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो गए जिससे एक निर्दोष मजदूर की मौत हो गई है।

छत्तीसगढ़ में 34 जवान कोरोना पॉजिटिव

प्रशांत कुमार पाण्डेय
कांकेर

छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर तैनात अर्द्धसैनिक बलों के जवान अब कोरोना संक्रमण से भी घिरते जा रहे हैं। कांकेर में बुधवार को बीएसएफ के 15 जवान संक्रमित मिले हैं। इनमें से 10 जवान बांदे और 5 अंतागढ़ कैंप में पदस्थ हैं। इसके बाद प्रदेश में संक्रमित जवानों की संख्या 34 हो गई है।
ये सभी जवान गुजरात और उत्तर प्रदेश से छुट्टियां मनाकर लौटे थे। वहीं, सुकमा में भी प्राइमरी कांटेक्ट और कंटेनमेंट जोन से लिए गए 71 सैंपल की रिपोर्ट आज आएगी।
इसके पहले मंगलवार को कांकेर में तीन नए मरीज मिले थे। इसमें एक बीएसएफ का जवान भी शामिल है, जो आगरा से नागपुर होकर दुर्ग से बांदे कैंप पहुंचा था। कुछ जवानों के बाहर से आने के बाद से प्रशासन ने बीएसएफ जवानों का भी स्वाब सैंपल लेना शुरू किया था। पूर्व में लिए गए जवानों के सैंपल की रिपोर्ट आने लगी है।
इसी में बुधवार सुबह आई रिपोर्ट में 15 जवान संक्रमित मिले हैं। फिलहाल, सभी जवानों को अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।
भिलाई, सुकमा और नारायणपुर में भी जवान संक्रमित मिल चुके हैं

अभी तक प्रदेश में अर्द्धसैनिक बल के जवान भिलाई, सुकमा और नारायणपुर में मिल चुके हैं। भिलाई में भी 9 बीएसएफ जवान पॉजिटिव मिले हैं,यह सभी छुट्‌टी मनाकर लौटे थे और इनको बस्तर जाना था, लेकिन इन्हें भिलाई में ही ट्रेन से उतार लिया गया है।
सैंपल लेने के बाद इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वहीं, सुकमा में 3 बीएसएफ जवान पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि नारायणपुर में आईटीबीपी के 4 जवान संक्रमित मिले हैं।

राजधानी में मचा हड़कंप, तीन सैलून संचालक कोरोना पॉजिटिव

रायपुर

राजधानी रायपुर में कोरोना के 3 नए मरीज सामने आए तीनों मरीज सैलून संचालक हैं।

रायपुर में सैलून संचालकों की कोरोना पॉजिटिव आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, इनमें से दो कोरोना पॉजिटिव सैलून संचालक एक ही गांव नायकबांधा के हैं तथा एक व्यक्ति अभनपुर का है।

कुछ दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता के मध्य नजर सभी सैलून संचालकों का सैंपल लेकर उनकी जांच कराई थी जिसमें तीन सैलून संचालक कोरोना पॉजिटिव आए हैं।
गौरतलब है कि सैलून संचालकों के संक्रमित होने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है क्योंकि बहुत सारे लोग सैलून में आते हैं जो जो इन सैलून संचालकों के संपर्क में रहे होंगे।

पतंजलि को बड़ा झटका, सरकार ने लगाया कोरोना की दवाई के विज्ञापन पर रोक….

समरेश प्रजापति
दिल्ली

आयुष मंत्रालय ने रामदेव की कंपनी को कोरोना का इलाज करने के लिए बनी दवा के विज्ञापन करने से मना किया है। कहा गया बिना मानक की जांच कराए हर तरह के विज्ञापन पर अगले आदेश तक रोक रहेगी। 

पतंजलि ने कोरोना वायरस की दवा ‘कोरोनिल’ बाजार में उतारी 
आपको बता दें कि योग गुरु स्वामी रामदेव ने कोरोनावायरस की दवा ‘कोरोनिल’ को मंगलवार को बाजार में उतार और दावा किया कि आयुर्वेद पद्धति से जड़ी बूटियों के गहन अध्ययन और शोध के बाद बनी यह दवा शत प्रतिशत मरीजों को फायदा पहुंचा रही है। यहां पतंजलि योगपीठ में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि पूरे विश्व में पहला ऐसा आयुर्वेदिक संस्थान है जिसने जड़ी बूटियों के गहन अध्ययन और शोध के बाद कोरोना महामारी की दवाई प्रमाणिकता के साथ बाजार में उतारी है । उन्होंने कहा कि यह दवाई शत प्रतिशत मरीजों को फायदा पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि 100 मरीजों पर नियंत्रित क्लिनिकल ट्रायल किया गया जिसमें तीन दिन के अंदर 69 प्रतिशत और चार दिन के अंदर शत प्रतिशत मरीज ठीक हो गये और उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव से नेगेटिव हो गयी। बाबा रामदेव ने कहा, यह इतिहास की बहुत बड़ी घटना है।

उन्होंने इस संबंध में कटाक्ष भी किया और कहा कि हो सकता है कि कई लोग इस दवाई पर संदेह करें और ‘कहें कि यह कैसे हो सकता है।’ रामदेव ने कहा कि हम ‘कोरोनिल’ को पतंजलि योगपीठ से पूरे विश्व के लिए लॉन्च कर रहे हैं और पूरे आयुर्वेद जगत के लिए यह बहुत ही गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि आगामी सोमवार तक वह एक ऐप जारी करेंगे जिससे लोगों को घर बैठे-बैठे कोरोना की तीनों दवाइयां मिल जाया करेंगी । स्वामी रामदेव ने कहा कि हम आने वाले समय में कोरोना के कारण गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती हुए मरीजों पर भी अपनी दवाई का परीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी इस दवा का परीक्षण कोरोना संक्रमण के पहले और दूसरे चरण के मरीजों पर हुआ है जिन्हें शत-प्रतिशत फायदा हुआ है । रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि इस दवा के अनुसंधान में पतंजलि और जयपुर के राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से परीक्षण और क्लीनिक ट्रायल किया। साथ ही बताया कि अनुसंधान का कार्य अभी जारी रहेगा। 

पतंजलि ने तैयार किया कोरोना की दवा,पूरी तरह से है कारगर

समरेश प्रजापति
दिल्ली

बाबा रामदेव ने कोरोना पर दवा बनाने का दावा किया है. मंगलवार को बाबा रामदेव ने हरिद्वार में कोरोना की दवा की लॉन्चिंग की, इस मौके पर बाबा रामदेव ने कहा कि दवा का हमने दो ट्रायल किया था. पहला- क्लिनिकल कंट्रोल स्टडी, दूसरा- क्लिनिकल कंट्रोल ट्रायल।

बाबा रामदेव ने कहा कि दिल्ली से लेकर कई शहरों में हमने क्लिनिकल कंट्रोल स्टडी किया है जिसके तहत हमने 280 रोगियों को सम्मिलित किया था स्टडी के रिजल्ट में 100 फीसदी मरीजों की रिकवरी हुई और एक भी मौत नहीं हुई. कोरोना के सभी चरण को हम रोक पाएं. दूसरे चरण में क्लिनिकल कंट्रोल ट्रायल किया गया.

बाबा रामदेव ने दावा किया कि 100 लोगों पर क्लिनिकल कंट्रोल ट्रायल की स्टडी की गई. 3 दिन के अंदर 69 फीसदी रोगी रिकवर हो गए, यानी पॉजिटिव से निगेटिव हो गए. यह इतिहास की सबसे बड़ी घटना है. सात दिन के अंदर 100 फीसदी रोगी रिकवर हो गए. हमारी दवाई का सौ फीसदी रिकवरी रेट है और शून्य फीसदी डेथ रेट है.

बाबा रामदेव ने कहा कि क्लिनिकल कंट्रोल ट्रायल को लेकर बहुत से अप्रूवल लेने होते हैं. इसके लिए एथिकल अप्रूवल लिया, फिर सीटीआईआर का अप्रूवल और रजिस्ट्रेशन कराया गया. भले ही लोग अभी हमसे इस दावे पर प्रश्न करें, हमारे पास हर सवाल का जवाब है. हमने सभी वैज्ञानिक नियमों का पालन किया है.

छत्तीसगढ़ में 48 घंटे से जारी बारिश ने राज्य को किया पानी-पानी , सड़कें तालाब बनीं, घरों में घुसा पानी; मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी

देवशरण चौहान
रायपुर

छत्तीसगढ़ में पिछले 48 घंटे से जारी बारिश ने राज्य को पानी-पानी कर दिया है। सड़कें तालाब बन गई हैं। घरों में पानी घुस गया है तथा जीवन अस्त व्यस्त हो रही हैं। परेशानी अभी खत्म नहीं हुई है क्युकी मौसम विभाग ने मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

रायपुर. पिछले 48 घंटे से जारी बारिश ने छत्तीसगढ़ के कई इलाकों को पानी-पानी कर दिया है। रायपुर, बिलासपुर, भिलाई, धमतरी, कवर्धा, दंतेवाड़ा में निचले इलाके डूब गए हैं। भिलाई में पानी लोगों के घरों में घुस गया है। कोरोना के बीच अब लोगों को संक्रमण का डर सता रहा है। कई जगहों पर पेड़ टूटकर भी गिरे हैं। सड़कें तालाब में बदल गई हैं। जगह-जगह हुए प्रदेश में नदी-नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यही स्थिति बुधवार को भी बनी रहेगी।

कहां-कितनी बारिश
जिला बारिश (मिमी)
रायपुर 129.8
दुर्ग 61
बिलासपुर 26
राजनांदगांव 40.4
गरियाबंद 120
धमतरी 120
बालोद 120
दंतेवाड़ा 60
रायपुर : रिकार्ड बारिश, मेयर दौरे पर निकले
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश रायपुर में 129.8 मिमी रिकार्ड की गई है। यहां रविवार शाम से बारिश का दौर लगातार जारी है। इसके चलते सोमवार से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। तेज बारिश और जलभराव के चलते लोग अपने घरों में ही फंस गए। सारी रात बारिश होने से कई इलाकों में पानी भर गया। सुबह मेयर एजाज ढेबर इलाकों का दौरा करने निकले। इस दौरान कुछ जगहों पर घुटने तक पानी देखने को मिला।

भिलाई : कॉलोनी के बाहर, घरों में घुसा पानी, कई जगह पेड़ टूटे
ऐसे ही कुछ हालात भिलाई में हैं। तेज बारिश के चलते कई कॉलोनियों के बाहर पानी भर गया है। कई स्थानों पर लोगों के घराें में पानी घुस गया है। घुटने तक भरे पानी में लोगों के घरों के सामान तैर रहे हैं। सीवरेज और जल निकाली नहीं होने की नगर निगम की पोल बारिश ने खोलकर रख दी है। कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिरे हैं। रिसाली क्षेत्र की पॉश कॉलोनी मैत्री नगर, इस्पात नगर, वीआईपी नगर, शक्ति विहार, प्रदर्शनी नगर, आशीष नगर जलमग्न हो चुके हैं।

धमतरी : ओडिशा को जोड़ने वाले मार्ग पर 3 फीट पानी
धमतरी में बारिश से सुबह थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन लगातार बरसा पानी लोगों के घरों में घुस गया है। श्यामतराई क्षेत्र में घरों में रखा सामान पानी में तैर रहा है। कलेक्टर और एसपी ऑफिस तक जलमग्न हो गए हैं। वहीं, ओडिशा को जोड़ने वाले सिहावा-बोराई मार्ग पर तीन फीट तक पानी भर गया है। पानी की रफ्तार इतनी ज्यादा तेज है कि लोग पार करने से डर रहे हैं। दोनों ओर से वाहन खड़े हुए हैं।

राजपुर में बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित वाहन पेड़ से जाकर टकराई…

त्रिशूल प्रजापति
राजपुर

राजपुर से अम्बिकापुर की ओर जा रहे अल्टो 800 वाहन क्रमांक CG-29-2209 शाम 5 बजे के लगभग NH343 में भाकुरा के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई,यह घटना और भी भयानक हो सकती थी, वाहन सवार शराब पीकर गाड़ी चला रहा था तथा वाहन पेड़ में टकराने से बगल में स्थित घर में घुसने से बच गई जिससे बड़ा हादसा होने से टला।

घटना होने के बाद वाहन पे सवार दोनों लोग घटना स्थल से फरार हो गए

फिर बदला कोरोना का पैमाना नय जोन की सूची तैयार,देखिए आप किस जोन में है…

रायपुर
घनश्याम प्रजापति

छत्तीसगढ़ में रोज नए नए मामले सामने आने के कारण छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या में दिन प्रतिदिन मिलती हो रही है जिससे कि रोज नए जगहों पर नए मरीजों की पुष्टि हो रही है तथा कुछ ऐसे ही इलाके भी जहां मरीजों की संख्या स्थिर या कम हुई है।
प्रत्येक सोमवार को यह स्थिति अद्यतन की जाती है।
पूरी सूची इस प्रकार है जिस पर रेड जोन ग्रीन जोन दर्शाए गए हैं


जशपुरिहा महुआ सैनेटाइजर मधुकम उतरा बाजार में

जशपुर नगर
देवशरण चौहान

जशपुर नगर- अब कोरोना संक्रमण के खतरे के साथ अब बेरोजगारी के खिलाफ एक मजबूत हथियार बनने जा रहा है। ड्रग विभाग द्वारा लाइसेंस जारी किए जाने के बाद शुक्रवार को महुआ से सेैनिटाइजर निर्माण की विधिवत शुरूआत की गई। इस हर्बल सैनिटाइजर निर्माण की जिम्मेदारी सिनगीदैई महिला स्व सहायता समूह को दिया गया है। इस पूरे उपक्रम से फिलहाल सौ महिलाओं को रोजगार मिलने का दावा वन विभाग द्वारा किया जा रहा है। सैनिटाइजर उत्पादन की प्रक्रिया में शेष रह जाने वाले अवशिष्टों से जैविक उर्वरक और पशु आहार निर्माण के लिए शोध कार्य शुरू कर दिया गया है। आने वाले दिनों में इसके शुरू हो जाने से महिलाओं के लिए रोजगार और आर्थिक स्वालंबन का नया अध्याय शुरू हो जाएगा।
शहर के नजदीक स्थित रियासतकालिन पर्यटन स्थल पनची में वन विभाग के वनऔषधि उत्पाद केन्द्र में आयोजित एक सादे समारोह में विधायक विनय भगत, कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, एसपी एसएल बघेल और डीएफओ एसके जाधव की उपस्थिति में इसकी शुरूआत की गई। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने बताया कि जशपुर में उत्पादित महुआ सैनेटाइजर को मधुकम नाम से बाजार में उतारा जा रहा है। इसके 60 मिली पैक की कीमत 30 रूपए रखी गई है। जबकि आमतौर पर इस तरह के उत्पादों की कीमत बाजार में 50 रूपए तक होती है। पूरी तरह से हर्बल सैनिटाइजर कोरोना से चल रही जंग में तो तेजी आएगी ही,साथ ही महिलाओं की आत्मनिर्भरता में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

error: Content is protected !!