Home Blog Page 315

नवंबर तक मिलेगा 80 करोड़ लोगो को हर महीने 5 किलो गेहूं और 1 किलो चना

आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की जनता को संबोधित करते हुए कहां की हम अनलॉक 2 में पहुंच रहे हैं। लॉक डॉउन 1 कि सर्वोच्च प्राथमिकता यह थी कि हर गरीब के घर चूल्हा जले और सबके पास भोजन की व्यवस्था हो।जिसके लिए सभी ने सम्मिलित प्रयास किया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 2 लाख का पैकेज दिया गया। इस दौरान 9 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18 हजार करोड़ रुपए जमा किए गए।
प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहां की 80 करोड़ से ज्यादा लोगो को 3 महीने का राशन मुक्त दिया गया है तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को आगे बढ़ाने को लेकर निर्णय लिया गया है जिसके तहत नवंबर माह तक 80 करोड़ जनता को 5 किलो गेहूं तथा 1 किलो चना मुफ्त दिया जाएगा।
साथ ही साथ प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने संबोधन में लॉक डॉन को लेकर बढ़ती जा लापरवाही को लेकर भी चिंता व्यक्त की।

अनलॉक-2 के लिए नई गाइडलाइंस जारी।।

नई दिल्‍ली: गृह मंत्रालय ने एक जुलाई से शुरू हो रहे ‘अनलॉक-2’ के लिए दिशानिर्देश जारी किए. गृह मंत्रालय ने कोरोना वायरस प्रतिबंधों पर कहा कि सभी स्कूल और कॉलेज 31 जुलाई तक बंद रहेंगे. पहले की तरह सीमित घरेलू उड़ानें और स्‍पेशल ट्रेनें चलती रहेंगी. रात के कर्फ्यू का समय बदल दिया गया है. अब यह रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक होगा. ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा की अनुमति होगी और उन्हें बढ़ावा दिया जाएगा. अनलॉक-1 की अवधि 30 जून को समाप्‍त हो रही थी. इसलिए अनलॉक-2 का ऐलान किया गया है. नई गाइडलाइंस 1 जुलाई से प्रभावी होंगी.इसके तहत कंटेनमेंट जोन के बाहर के इलाकों में सहूलियत मिलेगी लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन को सख्‍त बनाने का प्रावधान किया गया है. कोरोना वायरस के कंटेनमेंट जोन से बाहर के इलाकों में कई गतिविधियों में छूट होगी. इससे पहले अनलॉक-1 में जारी गाइडलाइंस में कंटेनमेंट जोन से बाहर धार्मिक स्थल, होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल्स को 8 जून से खोलने का आदेश दिया गया था. यह आगे भी जारी रहेगा.इनमें कहा गया कि मेट्रो रेल, सिनेमाघर, जिम, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल और ऐसे अन्य स्थल भी बंद रहेंगे. इसी तरह सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शिक्षण, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम और अन्य बड़े कार्यक्रमों को अभी मंजूरी नहीं मिलेगी.
दिशा-निर्देशों में कहा गया कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों (वंदे भारत मिशन के तहत), जो अभी सीमित रूप में जारी हैं, का चरणबद्ध तरीके से विस्तार किया जाएगा. गृह मंत्रालय ने कहा कि नए दिशा-निर्देश राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से मिले फीडबैक तथा संबंधित केंद्रीय मंत्रियों और विभागों के साथ गहन विचार-विमर्श पर आधारित हैं.
‘‘कंटेनमेंट जोन में 31 जुलाई तक लॉकडाउन का कड़ा क्रियानवयन जारी रहेगा. कोविड-19 के प्रसार को रोकने के मद्देनजर राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों पर विचार करने के बाद इन क्षेत्रों का चिह्नीकरण सावधानी से करने की आवश्यकता है.’’ दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि कंटेनमेंट जोन के भीतर कड़ा परिधि नियंत्रण कायम रहेगा और वहां केवल आवश्यक गतिविधियों को अनुमति होगी।

लोन के लिए है परेशान तो सरकार लेकर आयी है आपके लिए बेहतरीन योजना, मिलेगा सस्ते ब्याज दर पर लोन……….

देवशरण चौहान

कोरोना महामारी ने देश की अर्थव्यवस्था को बेपटरी कर दिया है। लॉकडाउन की वजह से आम आदमी को जमकर मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। सबसे ज्यादा मार आर्थिक तौर पर कमजोर तबके को पड़ी है। रेहड़ी-पटरी वाले भी कोरोना काल से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। ऐसे में उन्हें राहत देने के लिए केंद्र सरकार 1 जुलाई से पीएम स्वनिधि योजना की शुरुआत करने जा रही है। इस योजना को एक साथ देशभर में लागू करने और इसमें राज्यों की मदद के लिए 34 सीनियर ऑफिसरों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। रेहड़ी-पटरी वालों को रोजगार फिर शुरू करने में मदद के लिए ‘प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि’ योजना मदद करेगी।

1 जुलाई से मिलेगा योजना का लाभ
पीएम स्वनिधि योजना का लाभ रेहड़ी-पटरी वालों को 1 जुलाई से मिल सकेगा। इस योजना के तहत उन्हें सस्ती दरों पर लोन मुहैया कराया जाएगा जिससे वे अपना रोजगार स्थापित कर सकें। इस योजना से लगभग 50 लाख लोगों को लाभ मिलने की सरकार उम्मीद कर रही है।

शांति नहीं अब युद्ध चाहिए….

कानपुर
आचार्य डॉ. अजय दिक्षित

*🌷🌺🌹युद्ध चाहिए*🌹🌺🌷
—–1—–
*सीमा पर दुश्मन हुंकारे*।

*भारत वीरों को ललकारे*
।
*ऐसी विषम परिस्थिति में हों;*
*–परशुराम आदर्श हमारे।*

*रुद्र को होना क्रुद्ध चाहिए।*

*शान्ति नहीं अब युद्ध चाहिए।।*

—–2—–
*खोलो बन्धन तोड़ो ताले।*

*–हर कोई अरमान निकाले।*

*जपो मंत्र अब रणचंड़ी के,*

*त्यागो मंत्र अहिंसा वाले।*

*मगर आत्मा शुद्ध चाहिए।*

*शान्ति नहीं अब युद्ध चाहिए।।*

—–3—–
*संसद में अब खत्म बहस हो।*
*दुश्मन का घर तहस नहस हो।*
*अस्त्र शस्त्र कब काम आयेंगे;*

*बीस का बदला बीस सहस्त्र हो।*

*अरि का पथ अवरुद्ध चाहिए।*
*शान्ति नहीं अब युद्ध चाहिए।।*

—–4—–
*घर का प्रथम प्रलाप बन्द हो।*
*राजनीति संताप बन्द हो*।

*”अजय” कहे अब सबसे पहले;*

*समझौता संलाप बन्द हो।*

*अब कुछ नियम विरुद्ध चाहिए।*

*शान्ति नहीं अब युद्ध चाहिए।।*
*🙏🙏*
*आचार्य डा.अजय दीक्षित*

आज कुल 101 नये मामले सामने आए,34 नये मरीजों की पुष्टि

प्रशान्त पाण्डेय

छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच प्रदेश में 34 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि दुर्ग से 21, बलौदाबाजार से 08,रायपुर से 05 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही आज कुल 101 मामले सामने आए हैं।मिली जानकारी के अनुसार आज प्रदेश के दुर्ग से 30 जशपुर से 25, बलौदाबाजार से 08, गरियाबंद से 6, रायपुर से 10, राजनांदगांव से 5, बेमेतरा, दंतेवाड़ा और सुकमा से 2-2, कबीरधाम, कोरबा, नारायणपुर, जांजगीर और बालोद से 1-1 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 2795 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की सख्या 632 हो गई है। वहीं, अब तक प्रदेश में 2150 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। बता दें कि प्रदेश में अब तक तक 13 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

रीवा के सिरमौर से विधायक दिव्यराज सिंह कोरोना पॉजिटिव

देवशरण चौहान
रीवा

रीवा। रीवा जिले के सिरमौर से भाजपा विधायक दिव्यराज सिंह कोरोना वायरस पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया था। जिसके बाद उनका सैंपल लिया गया और आज रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद रीवा किले के मुख्य द्वारा को बंद कर दिया गया है। तहसीलदार यहां पहुंचे थे और उसके बाद वापस लौट आए। रीवा नगर निगम का अमला यहां मौजूद है। किले के अंदर स्वास्थ्य विभाग की टीम परिवार के बाकी सदस्यों का हाल जान रही है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विधायक दिव्यराज सिंह कैसे इसके चपेट में आ गए। अब सावन सोमवार पर महामृत्युंजय भगवान के दर्शन पर भी रोक लग सकती है।
गौरतलब है कि चीन सीमा पर शहीद हुए सेना के जवान दीपक सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह भी ग्राम फरेंदा पहुंचे थे। इनके पहले राज्यसभा चुनाव के दौरान भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जिसके बाद उनके संपर्क में आए विधायक अपनी कोरोना जांच करवाने अस्पताल पहुंच गए। उनके संपर्क में आए सभी विधायकों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

गैस गोदाम के सामने दो बाईकों की टक्कर में एक युवक की मौत दो अन्य घायल

आचार्य प.अजय दीक्षित
कानपुर नगर
घाटमपुर,कानपुर नगर :–सांढ़ में गैस गोदाम के सामने दो बाईकों की टक्कर में एक युवक की मौत दो अन्य घायल ।

बताया जा रहा है कुचली पुर निवासी शैलेश पाल अपने साथी भूपेंद्र के साथ बाइक से सांढ़ से कुचलीपुर जा रहा था ।

एच.पी.गैस गोदाम के पास सामने से आ रहे दौलत पुर निवासी सूरज उर्फ लइकू से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। ग्रामीण तीनों घायलों को अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में शैलेश की मृत्यु हो गई वहीं सूरज की हालत नाज़ुक बताई जा रही है ।

मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स

सूरज के पास से देशी शराब के तीन क्वाटर और एक चिलम मिली है।

बताया जा रहा है कि सूरज नशे में धुत था और बाइक पर नियंत्रण खो बैठा जिससे हादसा हुआ ।

स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंह देव जी की बड़ी बहन का हुआ निधन, ट्वीट करके दी जानकारी

रायपुर

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव की बड़ी बहन मोहिनी सिंह राणा का निधन हो गया है । स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
बता दें कि मोहिनी सिंह राणा का विवाह नेपाल के राणा परिवार में हुआ था।वह भोपाल में रहती थीं।

वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। वहीं आज दुनिया को छोड़कर चली गई। बड़ी बहन के निधन पर स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर दुख जताया है।
उन्होंने लिखा कि आपकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी।

चीन की दोगली नीति, एलएसी पर भेज रहा है मार्शलआर्ट ट्रेनर

नई दिल्ली

चीन अपने इस कदम के जरिए भले ही माइंड गेम खेलने की कोशिश कर रहा हो, लेकिन भारतीय सेना में ‘घातक’ कमांडो पहले से तैनात हैं.

चीन ने 20 मार्शल आर्ट ट्रेनर तिब्बत भेजे

भारतीय सेना में पहले से घातक कमांडो मौजूद

 चीन विवाद के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. चीनी मीडिया के मुताबिक, लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल यानी LAC पर चीन, अपनी सेना को ट्रेनिंग देने के लिए 20 मार्शल आर्ट ट्रेनर (China Martial Arts) तिब्बत भेज रहा है. 15 जून से पहले भी चीन ने मार्शल आर्ट लड़ाकों को तिब्बत भेजा था.
हालांकि हमारे भारतीय सेना के घातक कमांडो वहां पहले से ही मौजूद हैं. सेना की हर यूनिट में घातक कमांडो होते हैं, जो हथियारों के साथ लड़ाई के अलावा बिना हथियारों की लड़ाई में भी माहिर होते हैं. 
चीन अपने इस कदम के जरिए भले ही माइंड गेम खेलने की कोशिश कर रहा हो, लेकिन भारतीय सेना में ‘घातक’ कमांडो पहले से तैनात हैं. भारतीय सेना के घातक कमांडो बिना हथियारों की लड़ाई में माहिर हैं और दुश्मन को आमने सामने की लड़ाई में चित कर सकते हैं.

15 जून को हुई खूनी झड़प से पहले भी चीन ने तिब्बत के स्थानीय मार्शल आर्ट क्लब से भर्ती लड़ाकों को सेना की डिवीजन में तैनात किया था. भारत और चीन के बीच 1996 में हुए समझौते के मुताबिक एलएसी से दो किलोमीटर के दायरे में न फायरिंग की जाएगी और न ही किसी भी तरह के खतरनाक रासायनिक हथियार, बंदूक, विस्फोट की इजाजत होगी. इसलिए यहां हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. 15 जून को हुई खूनी झड़प के दौरान भी दोनों तरफ से किसी ने भी हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया.

विशेष पिछड़ी जनजाति पंडो समाज के मुखियाओ ने किया 10वीं 12वीं पास पंडो बच्चों का सम्मान

कन्हैया लाल साहू

ग्राम पंचायत राष्ट्रपति भवन पंडोनगर में इस वर्ष पहला ऐसा अवसर रहा जहां राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति पंडो समुदाय के छात्र-छात्राएं 10वीं एवं 12वीं अधिक संख्या में उत्तीर्ण हुए हैं। यह सभी बच्चे आर्थिक रुप से गरीब होने के बाद भी अपने हिम्मत एवं हौसलों से उड़ान भरने हेतु तैयार हैं। इन्हें जजबो को देखते हुए इस बार पंडो समाज के मुखियाओ ने उनको विशिष्ट सम्मान देने का प्रयास किया जिस क्रम में छात्र-छात्राएं एवं उनके माता-पिता को कॉपी पेन एवं गमछा दे कर सम्मान किया। पास होने वालों में पूजा पंडो, शीतल पंडो, सूरज पंडो, ममता,मनीषा पंडो, आकांक्षा पंडो, तृप्ति पंडो, सोंकेल, सीमा, प्रेमलता पंडो, किरण पंडो,आरती पंडो, निशा, उर्मिला, मानसी, सरिता ,रूपांजलि, अलका जैसे होनहार छात्र छात्राएं हैं,।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयनगर थाना प्रभारी श्रीमती सुनीता भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि युगमेश सिंह टेकाम बीडीसी, अगरसय सरपंच, बनारसी पंडो जिला अध्यक्ष पंडो समाज, बृजेश पंडो सामाजिक कार्यकर्ता, सुखनंदन पंडो उपसरपंच, दिनेश पंडो, बुधनाथ पंडो, समूह की महिलाएं एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

नेपाल ने किया भारतीय जमीनों पर कब्जा दिखाई अपनी दादागिरी, भारतीयों का आना जाना भी किया बंद…..

मानचित्र पर एक छोटे से देश नेपाल ने फिर भारतीय सीमा में घुसकर अपनी दादागिरी साबित की है नेपाल ने हमारी जमीनों को अपने अधिकार क्षेत्र में लेते हुए उन पर अपना कब्जा कर लिया है बता दें कि नेपाल इन क्षेत्रों को अपना मानता आ रहा है और चीन की सह पाकर छोटा सा देश नेपाल आज हमारे देश पर व हमारी जमीनों पर कब्जा कर रहा है

सीमा पर नेपाल भी चीन जैसी हरकतें करने लगा है। बिहार के वाल्मीकिनगर में सुस्ता क्षेत्र पर नेपाल ने पूरी तरह कब्जा कर लिया है। भारतीयों के यहां जाने पर भी रोक लगा दी है। इलाके में 7,100 एकड़ जमीन पर नेपाल के साथ पुराना विवाद है। अब उसने सुस्ता के साथ लगे नरसही जंगल पर भी दावा ठोक दिया है। नेपाल आर्म्ड फोर्स ने यहां कैंप बना लिया है। त्रिवेणी घाट के पास नदी किनारे जंगल में भी नेपाल ने अपना झंडा लगा दिया।
भारत-चीन के बीच तनाव बढ़ने के दाैरान नेपाल ने पहली बार बिहार सीमा पर सेना लगाई है। कोरोना क्वारेंटाइन सेंटर के नाम पर बने कैंप सेना के ठिकाने हैं। सुपौल के कुनौली बॉर्डर के सामने नेपाल के राज बिराज भंसार ऑफिस के पास सेना की आवाजाही कई बार देखी गई। मधुबनी के मधवापुर से सटे मटिहानी की तरफ भी नेपाली सेना की गतिविधियां देखी जा रही हैं। हालांकि, रक्सौल से सटे महदेवा गांव के पास तैनात नेपाली जवान ने कहा कि यह कुछ दिन की बात है। जल्द ही पहले जैसी स्थिति हाेगी।
वहीं, स्थानीय लोग कहते हैं कि भारत की ओर से एसएसबी के नरम रुख का नेपाल फायदा उठा रहा है। बता दें कि नरसही जंगल गंडक नदी के उस पार सुस्ता के समानांतर है। जंगल की 14,500 एकड़ जमीन शुरू से भारत के अधिकार में ही रही है। अब यहां नेपाल ने गन्ने की खेती कर ली है।
100-100 मीटर पर चेक पोस्ट से निगरानी कर रहे
बिहार में नेपाल कभी अलग देश नहीं माना गया। सीमा से बेरोक-टोक आवाजाही रही है। पर अब सीमा पर हर 100 मीटर पर नेपाल आर्म्ड फोर्स के जवान हैं। ये सीमा पार करने वालों को रोक रहे हैं। गंडक बैराज भी सील है। वाल्मीकिनगर आश्रम और सुस्ता भी नहीं जा सकते।भारत से लगती 1751 किमी सीमा पर नेपाल सशस्त्र बलाें की 220 पोस्ट बनाने की तैयारी में है। बिहार से लगती 729 में से 631 किमी सीमा पर भी 94 पोस्ट बनाई जाएंगी।
नेपाल ने 12 जगह नो मेंस लैंड पर अतिक्रमण किया
एसएसबी के पटना फ्रंटियर के आईजी संजय कुमार ने कहा कि गंडक नदी के कटाव के कारण सुस्ता सहित कुछ स्थानों पर भूमि को लेकर विवाद है। एक दर्जन से अधिक जगहाें पर नो मेंस लैंड पर अतिक्रमण है। विवाद सुलझाने के प्रयास जारी हैं। भारत की ओर से भी सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।1,751 किमी लंबी भारत-नेपाल सीमा पर 8,000 पिलर हैं। इनमें से 1,240 गुम हैं। 2,500 पिलर नए सिरे से लगेंगे। पिलर गुम होने से पैट्रोलिंग में परेशानी आ रही है।
नेपाल की करतूत: पानी राेक लिया, ताकि एसएसबी के जवान परेशान हों

•नेपाल ने गंडक नदी के इस पार सुस्ता गांव में पुल निर्माण शुरू किया। भारत ने आपत्ति जताई तो निर्माण बीच में ही रोकना पड़ा।

•नरकटियागंज के भिखनाठोड़ी में एक जलस्रोत राेक दिया, ताकि एसएसबी के जवान परेशान हों। इनका कैंप जलस्रोत से 50 मीटर दूर है। यहां बोरिंग से पानी आता है। हालांकि, पानी बंद होने से आम लोगों काे परेशानी हो रही है।

•जून के शुरू में वाल्मीकिनगर में त्रिवेणी घाट के पास बांध मरम्मत का नेपाल ने विरोध किया। भारत के कड़े रुख और एसएसबी के दखल से मामला शांत है। लेकिन स्लुइस गेट का निर्माण ठप है।

•पूर्वी चंपारण में बलुआ के पास बांध मरम्मत का काम नेपाल ने रोक दिया। नो मेंस लैंड पार कर ऊंचाई बढ़ाने का आरोप लगाया। जबकि, यहां वर्षाें से बांध है।

•सीतामढ़ी के बैरगनिया के पास भी बांध निर्माण पर तनातनी है।*

•सीतामढ़ी से भिट्‌ठामोड़ जा रही सड़क पर नवाहीं गांव के पास एप्रोच रोड पर नेपाल ने विरोध जताया। अब निर्माण ठप है।

•जयनगर के इनरवा बॉर्डर के पास अकौन्हा में 2019 में कमला नहर का तटबंध टूट गया था। इसकी मरम्मत राेकने के लिए नेपाल ने सशस्त्र बल तैनात कर दिए। इसके बाद भारत को अपनी सीमा में नो मैन्स लैंड से हटकर तटबंध बनाना पड़ा।

•नेपाल नो मैंस लैंड से सटकर निर्माण करा रहा है। मधवापुर में स्टेडियम बन रहा है। पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी और मधुबनी के एक दर्जन से अधिक स्थानों पर नो मेंस लैंड में अस्थायी निर्माण कर लिया।

•विवाद के इन सभी मुद्दों को लेकर भारतीय कन्सुलेट जनरल ने नेपाल काे पत्र लिखा है

नेपाल और भारत के बीच बाढ़ भी एक अहम मुद्दा है। हर साल टूटे तटबंधों की मरम्मत होती है। लेकिन इस बार नेपाल के आपत्ति जताने से बिहार में बाढ़ का खतरा पैदा हाे गया है।
सीमा के पास चीन की एजेंसी बना रही है फाेरलेन सड़क
भारतीय सीमा तक आने के लिए नेपाल हर 10-20 किमी पर चौड़ी सड़कें बना रहा है। जब भारत सीमा के समानांतर सड़क बनाने लगा तो नेपाल ने काम औरतेज कर दिया। भारत में सोनबरसा तक टू लेन सड़क है। नेपाल ने इसके समानांतर फोरलेन सड़क बना ली। जनकपुर जाने के लिए भिट्‌ठामोड़ तक नेपाल ने फोरलेन सड़क का निर्माण करीब पूरा कर लिया है। स्थानीय लोगों की मानें तो नेपाल सीमा क्षेत्र से गुजरने वाली सभी सड़कों को नारायणी से भुटवल तक जाने वाली हाईवे से जोड़ दिया है, जिसका निर्माण चीनी एजेंसी कर रही है।

शादी में 50 से अधिक को बुलाना पड़ा महंगा, 15 हुए कोरोना संक्रमित, कलेक्टर ने लगाया 6,26,600 का जुर्माना

भीलवाड़ा: कोरोना संकट के चलते सरकार ने शादी समारोह में 50 और अंत्येष्ठी के कार्यक्रम में 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी है। लेकिन लगातार नियमों को ताक में रखकर लोग तय सीमा से अधिक लोग इन समारोह में शामिल हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के भिलवाड़ा जिले से आया है, जहां बेटे की शादी में 50 से अधिक लोगों को आमंत्रित करने वाले युवक को जिला कलेक्टर ने 6 लाख 26 हजार 6 सौ रुपए का जुर्माना लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा जिले में रहने वाले एक शख्स ने अपने बेटे की शादी में 50 से अधिक लोगों को आमंत्रित किया था। शादी का आयोजन 13 जून को किया गया था। वहीं शादी में शामिल होने 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें से एक युवक की मौत हो गई है। मामले की जानकारी होने पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए दूल्हे के पिता को 6 लाख 26 हजार 6 सौ रुपए जुर्माना लगाया गया है।

एनएसयूआई ने फुका अजय चंद्राकर का पुतला

त्रिशूल नाथ

अंबिकापुर में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा व आदित्य भगत के आवाहन पर एनएसयूआई के प्रदेश सचिव नीतीश ताम्रकार, अनुराग सिंह व कार्यकर्ताओ द्वारा अजय चंद्राकर का पुतला दहन किया गया, विधायक अजय चंद्राकर द्वारा छत्तीसगढ़ के राजकीय चिन्ह को गोबर से तुलना एक छोटी व तुच्ची सोच पूरे भाजपा के छोटी सोच को दर्शाती है। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव नीतीश ताम्रकार ने बताया कि अजय चंद्राकर जी ने छत्तीसगढ़ के प्रतीक चिन्ह को गोबर से तुलना किया है जिससे छत्तीसगढ़ की जनता को आहत पहुंचा है यह अजय चंद्राकर व भाजपा की गोबर दिमाग को दर्शाता है व छत्तीसगढ़ के राजकीय चिन्ह का अपमान प्रतीत होता है,
पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओ द्वारा जम कर नारेबाजी की
इस कार्यक्रम के दौरान मनीष दुबे, अनुराग सिंह, राहुल, अमित तिवारी, राहुल चौबे,प्रिंश, ललित सोनी, निकेत, संजय, साकेत, शौरभ, मनीष, मयंक,विकाश, अजय, प्रफुल, चन्दन, अंकित, विवेक अन्य सभी एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आखिर ! कैसे हुआ अग्नि का जन्म ? कितने प्रकार की हैं अग्नियां ? अदभुत रहस्य

कानपुर उत्तरप्रदेश
आचार्य डा.अजय दीक्षित

गुरु वृहस्पति द्वारा बिभिन्न प्रकार की अग्न्नियों की उत्पत्ति | मार्कण्‍डेय जी कहते हैं- राजन! बृहस्‍पति जी की जो यशस्विनी पत्‍नी चान्द्रमसी (तारा) नाम से विख्‍यात थी, उसने पुत्ररूप में छ: पवित्र अग्नियों को तथा एक पुत्री को भी जन्‍म दिया।

(दर्श-पौर्णमास आदि में) प्रधान आहुतियों को देते समय जिस अग्नि के लिये सर्वप्रथम घी की आहुति दी जाती है, वह महान व्रतधारी अग्नि ही बृहस्‍पति का ‘शंयु’ नाम से विख्‍यात (प्रथम) पुत्र है।

चातुर्मास्‍य-सम्‍बन्‍धी यज्ञों में तथा अश्वमेध यज्ञ में जिसका पूजन होता है, जो सर्वप्रथम उत्‍पन्न होने वाला और सर्वसमर्थ है तथा जो अनेक वर्ण की ज्‍वालाओं से प्रज्‍वलित होता है, वह अद्वितीय शक्तिशाली अग्नि ही शंयु है।

शंयु की पत्‍नी का नाम था सत्‍या। वह धर्म की पुत्री थी। उसके रूप और गुणों की कहीं तुलना नहीं थी। वह सदा सत्‍य के पालन में तत्‍पर रहती थी। उसके गर्भ से शंयु के एक अग्रिस्‍वरूप पुत्र तथा उत्तम व्रत का पालन करने वाली तीन कन्‍याएं हुईं।

यज्ञ में प्रथम आज्‍यभाग के द्वारा जिस अग्नि की पूजा की जाती है, वही शंयु का ज्‍येष्‍ठ पुत्र ‘भरद्वाज’ नामक अग्नि बताया जाता है। समस्‍त पौर्णमास यागों में स्रुवा से हविष्‍य के साथ घी उठाकर जिसके लिये ‘प्रथम आघार’ अर्पित किया जाता है, वह ‘भरत’ (ऊर्ज) नामक अग्नि शंयु का द्वितीय पुत्र है (इसका जन्‍म शंयु की दूसरी स्‍त्री के गर्भ से हुआ था।)

शंयु के तीन कन्‍याएं और हुईं, जिनका बड़ा भाई भरत ही पालन करता था। भरत (ऊर्ज) के ‘भरत’ नाम वाला ही एक पुत्र तथा ‘भरती’ नाम की कन्‍या हुई। सबका भरण-पोषण करने वाले प्रजापति भरत नामक अग्नि से ‘पावक’ की उत्‍पति हुई।

भरतश्रेष्‍ठ! वह अत्‍यन्‍त महनीय (पूज्‍य) होने के कारण ‘महान’ कहा गया है। शंयु के पहले पुत्र भरद्वाज की पत्‍नी का नाम ‘वीरा’ था, जिसने वीर नामक पुत्र को शरीर प्रदान किया।

ब्राह्मणों ने सोम की ही भाँति वीर की भी आज्‍यभाग से पूजा बतायी है। इनके लिये आहुति देते समय मन्‍त्र का उपांशु उच्‍चारण किया जाता है। सोम देवता के साथ इन्‍हीं को द्वितीय आज्‍यभाग प्राप्‍त होता है। इन्‍हें ‘रथप्रभु,’ ‘रथध्वान’ और ‘कुम्भरेता’ भी कहते हैं।

वीर ने ‘सरयू’ नाम वाली पत्‍नी के गर्भ से ‘सिद्धि’ नामक पुत्र को जन्‍म दिया। सिद्धि ने अपनी प्रभा से सूर्य को भी आच्‍छादित कर लिया। सूर्य के आच्‍छादित हो जाने पर उसने अग्नि देवता सम्‍बन्‍धी यज्ञ का अनुष्‍ठान किया। आह्वान-मन्‍त्र (अग्‍निमग्न आवह इत्‍यादि) में इस सिद्धि नामक अग्नि की ही स्‍तुति की जाती है।

बृहस्‍पति के (दूसरे) पुत्र का नाम ‘निश्च्यवन’ है। ये यश, वर्चस् (तेज) और कान्ति से कभी च्‍युत नहीं होते हैं। निश्च्यवन अग्‍नि केवल पृथ्‍वी की स्‍तुति करते हैं। वे निष्‍पाप, निर्मल, विशुद्ध तथा तेज:पुज्‍ज से प्रकाशित हैं। उनका पुत्र ‘सत्‍य‘ नामक अग्नि है; सत्‍य भी निष्‍पाप तथा कालधर्म के प्रवर्तक हैं।

वे वेदना से पीड़ित होकर आर्तनाद करने वाले प्राणियों को उस कष्‍ट से निष्‍कृति (छुटकारा) दिलाते हैं, इसीलिये उन अग्नि का एक नाम निष्‍कृति भी है। वे ही प्राणियों द्वारा सेवित गृह और उद्यान आदि में शोभा की सृष्टि करते हैं।

सत्‍य के पुत्र का नाम ‘स्‍वन’ है, जिनसे पीड़ित होकर लोग वेदना से स्‍वयं कराह उठते हैं। इसलिये उनका यह नाम पड़ा है। वे रोगकारक अग्नि हैं। (बृहस्‍पति के तीसरे पुत्र का नाम ‘विश्वजित’ है) वे सम्‍पूर्ण विश्व की बुद्धि को अपने वश में करके स्थित हैं, इसीलिये अध्‍यात्‍मशास्‍त्र के विद्वानों ने उन्‍हें ‘विश्वजित्’ अग्‍नि कहा है।

भरतनन्‍दन! जो समस्‍त प्राणियों के उदर में स्थित हो उनके खाये हुए पदार्थों को पचाते हैं, वे सम्‍पूर्ण लोकों में ‘विश्वभुक’ नाम से प्रसिद्ध अग्नि बृहस्‍पति के (चौथे) पुत्र के रूप में प्रकट हुए हैं। ये विश्‍वभुक अग्नि ब्रह्मचारी, जितात्‍मा तथा सदा प्रचुर व्रतों का पालन करने वाले हैं। ब्राह्मण लोग पाकयज्ञों में इन्‍हीं की पूजा करते हैं।

पवित्र गोमती नदी इनकी प्रिय पत्‍नी हुई। धर्माचरण करने वाले द्विज लोग विश्वभुक अग्‍नि में ही सम्‍पूर्ण कर्मों का अनुष्‍ठान करते हैं। जो अत्‍यन्‍त भयंकर वडवानलरूप से समुद्र का जल सोखते रहते हैं, वे ही शरीर के भीतर ऊर्ध्‍वगति-‘उदान’ नाम से प्रसिद्ध हैं। ऊपर की ओर गतिशील होने से ही उनका नाम ‘ऊर्ध्वभाक’ है।

वे प्राणवायु के आश्रित एवं त्रिकालदर्शी हैं। (उन्‍हें बृहस्‍पति का पांचवां पुत्र माना गया है। प्रत्‍येक गृह्यकर्म में जिस अग्नि के लिये सदा घी की ऐसी धारा दी जाती है, जिसका प्रवाह उत्तराभिमुख हो और इस प्रकार दी हुई वह घृत की आहुति अभीष्‍ट मनोरथ की सिद्धि करती है। इसीलिये उस उत्‍कृष्‍ट अग्नि का नाम ‘स्विष्‍टकृत’ है (उसे बृहस्‍पति का छठा पुत्र समझना चाहिये।)

जिस समय अग्निस्‍वरूप बृहस्‍पति का क्रोध प्रशान्‍त प्राणियों पर प्रकट हुआ, उस समय उनके शरीर से जो पसीना निकला, वही उनकी पुत्री के रूप में परिणत हो गया। वह पुत्री अधिक क्रोध वाली थी। वह ‘स्‍वाहा’ नाम से प्रसिद्ध हुई।

वह दारुण एवं क्रूर कन्‍या सम्‍पूर्ण भूतों में निवास करती है। स्‍वर्ग में भी कहीं तुलना न होने के कारण जिसके समान रूपवान् दूसरा कोई नहीं है, उस स्‍वाहा पुत्र को देवताओं ने ‘काम’ नामक अग्नि कहा है।

जो हृदय में क्रोध धारण किये धनुष और माला से विभूषित हो रथ पर बैठकर हर्ष और उत्‍साह के साथ युद्ध में शत्रुओं का नाश करते हैं, उसका नाम है ‘अमोघ’ अग्‍नि। महाभाग! ब्राह्मण लोग त्रिविध उक्‍थ मन्‍त्रों द्वारा जिसकी स्‍तुति करते हैं, जिसने महावाणी (परा) का आविष्‍कार किया है तथा ज्ञानी पुरुष जिसे आश्वासन देने वाला समझते हैं; उस अग्नि का नाम ‘उक्‍थ’ है।
🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑

NSUI के जिला महासचिव की गोली मार कर हत्या….

भोपाल के मण्डला में बीती रात एनएसयूआई जिला महासचिव सोनू परोचिया की गोली मारकर ह्त्या कर दी है। एनएसयूआई जिला महासचिव को पहले गाड़ी से टक्‍कर मारी गई फिर आरोपियों ने दनादन गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी।जानकारी के मुताबिक महाराजपुर थाने के पोंडी गांव में देर रात 1 बजे के आसपास की यह घटना है। पुलिस हत्‍या की तफ्तीश में जुट गई है। शुरुआती तौर पर सोनू परोचिया की हत्या में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता हैप्पी यादव का नाम सामने आ रहा है। घटना में उसके साथ तीन लोग और थे।

इस घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने डीजीपी को एक पत्र लिखा है, इस पत्र में उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित करने के लिए एक सोची समझी रणनीति के तहत साज़िश रची जा रही है। कमलनाथ ने डीजीपी से कार्रवाई करने की बात कही है।

पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने बडे चौराहे पर रिक्शा चला और मोटरसाइकिल खींच कर किया विरोध

आचार्य डॉ.अजय दीक्षित
कानपुर नगर उ.प्र.

पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने बडे चौराहे पर रिक्शा चला और मोटरसाइकिल खींच कर किया विरोध प्रदर्शन। कांग्रेस कमेटी के बैनर तले सभी कांग्रेसी बडे चौराहे पर इकट्ठा हुये ।

स्कूटर मोटरसाइकिल को धक्का देते हुए कार्यकर्ता कचेहरी तक पहुंचे । वहीं कांग्रेस नगर अध्यक्ष हर्ष प्रकाश अग्रिहोत्री रिक्शा चलाते हुए निकल पड़े इस दौरान जिस किसी ने जुलूस को देखा कुछ समय के लिए ठहर सा गया ‌।

आक्रोशित कांग्रेसी नेताओं ने कहा केन्द्र की मोदी सरकार जन्ता को मंहगाई की भट्ठी में झोंक रही है ।

अभी तक इतिहास में ऐसा कभी नही हुआ कि डीजल के दाम पेट्रोल से उपर हो गये हों ।

कांग्रेसी नेताओं ने मांग की है पेट्रोल के दाम कम किये जाये़
अन्यथा कांग्रेसी सड़कों पर उतर कर आन्दोलन और तेज करेंगे ।

तेज रफ्तार कार किराना दुकान में घुसी , तीन की मौत

देवशरण चौहान
बालाघाट

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के रामपायली थाना के सेलोटपार में शुक्रवार की रात डोंगरमाली मार्ग किनारे किराना दुकान में कार घुसने से दुकानदार सहित तीन लोगों की मौत हो गई। कार चालक शराब के नशे में था और उसके साथ कार में तीन अन्य लोग सवार थे। हादसे के बाद चालक और कार सवार लोग मौके से फरार हो गए।घटना इतनी भयानक थी कि दुकानदार सहित तीन लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में कुलदीप पिता द्वारका प्रसाद कलियारे (23 वर्ष) दुकानदार और मानिकराम पिता रंगलाल दांदरे (35 वर्ष), अशोक पिता बाजीराव दांदरे (36 वर्ष) शामिल हैं।

राज्य में मुफ्त बांटे जाएंगे पौधे, संबंधित अधिकारियों से करें संपर्क,देखिए पूरी लिस्ट

रायपुर
 अगर इस बारिश में आप पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाना चाहते हैं तो आपको किसी नर्सरी में जाने की जरूरत नहीं है। सोमवार से आप वन मंडल के टोल फ्री नंबर पर कॉल करें, 48 घंटों में पौधे आपके घर निशुल्क पहुंचाए जाएंगे। अभिनव हरियाली प्रसार योजना के तहत वन विभाग ने यह अनूठी पहल शुरू की है। एक कॉलर को अधिकतम पांच पौधे दिए जाएंगे।

पौध रोपण प्रोत्साहन योजना में दिए जाएंगे 5 फलदार पौधे

वनविभाग के टोलफ्री नंबर पर फोन करके अपने लिए पौधे बुक करा सकते हैं। वन विभाग की नर्सरी में लाखों पौधे हैं। अपने घर या आसपास पौधे लगाने के लिए वन मंडल लोगों को प्रेरित करेगा। विभाग के पास फिलहाल पांच फलदार पौधों की नर्सरी है। अफसरों का मानना है कि शहरवासी पौधरोपण में रुचि दिखाएं और रोपण के बाद पौधों की देखभाल कर उन्हें बड़ा किया जाए तो पर्यावरण बेहतर होगा और हर साल ऐसी योजना के तहत शहर में अलग-अलग किस्म के पौधे लोगों को घर बैठे उपलब्ध कराए जाएंगे। 

वन मंडल द्वारा जारी एक टोल फ्री और दो कर्मचारियों के नंबरों पर फोन कर आप अपना नाम-पता दर्ज करा सकते हैं। आपके मोहल्ले या आसपास से और लोगों द्वारा डिमांड किए जाने पर 48 घंटों के भीतर आपको पौधे पहुंचाए जाएंगे। पौधे पहुंचाने में कर्मचारियों के साथ ही वाहन या दूसरे साधनों की जरूरत पड़ेगी इसलिए किसी एक इलाके के 10-12 डिमांड होने पर एक साथ पौधे पहुंचाए जाएंगे। 

पांच किस्म के पौधे जो आपको मिलेंगे 
वनविभाग ने पांच प्रजाति के पौधे उपलब्ध हैं। जिनकी होम डिलीवरी फोन करने वालों को दी जाएगी। इनमें आंवला, नीम, अमरूद, सीताफल, मुनगा शामिल हैं। एक व्यक्ति को अधिकतम पांच पौधे मुफ्त दिए जाएंगे। 
मुफ्त पौधे पाने के लिए इन नंबरों पर करें फोन 
टोल
फ्री नंबर-18002332631

भारत को चीन से खतरे को देखते हुए अपने सैनिकों की तैनाती के लिए समीक्षा कर रहा है अमेरिका..

भारत को चीन से खतरे को भागते हुए अमेरिका ने अपने सैनिकों एवं आधुनिक हथियारों की तैनाती के लिए समीक्षा बैठक बुलाई है इस बैठक में भारत तथा अन्य देशों में चीन के खतरे को भांपते हुए अपने सैनिकों की तैनाती करेगा अमेरिका

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत। मलेशिया, इंडोनेशिया, और फिलीपीन जैसे एशियाई देशों को चीन से बढ़ते खतरे के मद्देनजर अमेरिका दुनिया भर में अपने सैनिकों की तैनाती की समीक्षा कर उन्हें इस तरह से तैनात कर रहा है कि वे जरूरत पड़ने पर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (चीन की सेना) का मुकाबला कर सकें.
पोम्पिओ ने जर्मन मार्शल फंड के वर्चुअल ब्रसेल्स फोरम 2020 में एक सवाल के जवाब में यह कहा. पोम्पिओ ने कहा, ‘हम सुनिश्चित करेंगे कि हमारी तैनाती ऐसी हो कि पीएलए का मुकाबला किया जा सके. हमें लगता है कि यह हमारे समय की यह चुनौती है और हम सुनिश्चित करेंगे कि हमारे पास उससे निपटने के लिए सभी संसाधन उचित जगह पर उपलब्ध हों।’

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर सैनिकों की तैनाती की समीक्षा की जा रही है और इसी योजना के तहत अमेरिका, जर्मनी में अपने सैनिकों की संख्या करीब 52 हजार से घटा कर 25 हजार कर रहा है.

पोम्पिओ ने कहा कि सैनिकों की तैनाती जमीनी स्थिति की वास्तविकता के आधार पर की जाएगी. उन्होंने कहा, ‘कुछ जगहों पर अमेरिकी संसाधन कम रहेंगे। कुछ अन्य जगह भी होंगे. मैंने अभी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से खतरे की बात कही है, इसलिए अब भारत को खतरा, वियतनाम को खतरा, मलेशिया, इंडोनेशिया को खतरा, दक्षिण चीन सागर की चुनौतियां है

गौपालन को लाभप्रद बनाने,गोबर का प्रंबंधन और पर्यावरण सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ में शुरू होगा गोधन न्याय योजना….

रायपुर

छत्तीसगढ़ में गौधन योजना की शुरुआत होने जा रही है इस योजना का मुख्य उद्देश्य पशुपालन तथा पर्यावरण सुरक्षा को सुनिश्चित करना है,
इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ देश का ऐसा पहला राज्य होगा जो गौधन तथा पशुपालकों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा उचित मूल्य पर गोबर खरीदी जाएगी।
सहकारी समितियों द्वारा वर्मी कंपोस्ट की बिक्री की जाएगी तथा साथ ही शहर में घूम रहे आवारा पशुओं के लिए उचित व्यवस्था भी किया जाएगा।
इस योजना के अंतर्गत गांव में रोजगार तथा अतिरिक्त आय के अवसर बनेंगे।
हरेली के पर्व से इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा

error: Content is protected !!