Home Blog Page 314

कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज अम्बिकापुर विकासखंड के आदर्श गोठान केशवपुर का निरीक्षण किया

अम्बिकापुर

कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज अम्बिकापुर विकासखंड के आदर्श गोठान केशवपुर का निरीक्षण किया ।उन्होंने गोठान में लगाये गए फलदार पौधे, विभिन्न किस्म की सब्जियां, वर्मी कम्पोष्ट निर्माण, चारागाह में लगाए

गए नेपियर घास और एमपीचेरी का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान इंटर क्रॉप सब्जी उत्पादन के साथ पाइन एप्पल एवं नीबू के पौधे लगाने तथा खाली जगह में गेंदे के पौधे और रामतिल लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बटेर पालन, मधुमक्खी पालन तथा मछली पालन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा ,सहायक कलेक्टर श्री विश्वदीप सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कानपुर नगर निगम की खुली पोल:- कानपुर में पानी है–या पानी में है कानपुर

आचार्य प. अजय दीक्षित
कानपुर

कानपुर नगर। सावन के पहले सोमवार को हुई बारिश से ही कानपुर के सारे रास्ते पानी से लबालब भर गये हैं।
आखिर ! क्या किया नगर निगम के कर्मचारियों ने बारिश से पहले की ज्यादातर घरों में पानी भर गया है। कानपुर में पानी की बडी विकट समस्या है इस बात पर सरकार मूक बनी बैठी है ध्यान नही दे रही है। आज हुए बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
बारिश का यह आलम रहा कि आरटीओ आफिस, दैनिक जागरण आफिस,शास्त्री चौक आदि सभी जलमग्न हो गये है।
जब शहर के अन्दर ये हाल हैं,तो शहर के बाहर क्या हाल होगा ।

Breaking: छत्तीसगढ़ में 64 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान, रायपुर में मिले 14 मरीज 

बनमाली यादव
रायपुर

रायपुर। Covid-19 कोरोना का कहर निरंतर ही बढ़ता जा रहा है छत्तीसगढ़ में रविवार के मुकाबले सोमवार को कोरोना का ग्राफ बढ़ा है। आपको बता दें कि प्रदेशभर से करीब 64 मरीजों की पहचान हो चुकी है। हालांकि इन आंकड़ों में इजाफा भी हो सकता है। इनमें से 14 मरीज रायपुर जिले के बताए गए हैं। इसी के साथ ही राजधानी में कोरोना का ग्राफ बढ़ते-बढ़ते 441 तक पहुंच चुका है। रोजाना नए केस सामने आ रहे हैं।सोमवार को मिले 14 नए केस के बाद अब एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 212 हो चुकी है। अब तक 227 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है और दो लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। रायपुर में मिले कोरोना मरीजों में अब स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस आरक्षक सहित रियल स्टेट ब्रोकर और छात्र शामिल है। जिसमें दिन प्रतिदिन इस महामारी ने देश भर में विकराल रूप धारण करने लगा है, जो चितांजनक स्थिति है |

महाकाल के भक्तों के लिए खुशखबरी कैलाश गुफा की यात्रा को सरकार ने दी मंजूरी…..

श्रीनगर
बाबा के भक्तों के लिए एक अच्छी खबर है. अमरनाथ यात्रा 21 जुलाई से शुरू हो सकती है. जम्मू कश्मीर के एलजी जीसी मुर्मू बाबा बर्फानी की पूजा की. इसी बीच, बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई है. इसके अलावा, इस बार बाबा बर्फानी खुद आपको दर्शन देने आ रहे हैं. वहीं आज से पवित्र गुफा में दिव्य आरती शुरू हो गई, जिसका पहली बार दूरदर्शन पर प्रसारण किया गया

बाबा के दर्शन करने के लिए बनाए गए नियम

दिन में गुफा तक 500 श्रद्धालुओं को ही जाने की इजाजत
मिलेगी. बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं कोरोना की जांच करानी होगी. जब तक रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आ जाती, क्वारंटाइन सेंटर में रहना होगा. 55 साल के कम आयु के भक्तों को ही अनुमति देने पर विचार चल रहा है. हेलीकॉप्टर की बुकिंग को लेकर फैसला नहीं लिया गया है. ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था हो सकती है.

8 पुलिस वालों की हत्या में शामिल, विकास दुबे का करीबी पुलिस के हत्थे चढ़ा

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिकरू गांव में 8 पुलिसवालों की हत्या के 3 दिन बाद भी मशहूर गैंगस्टर विकास दुबे फरार है।
गैंगस्टर विकास दुबे के सहयोगी दयाशंकर अग्निहोत्री गिरफ्तार किया गया है दयाशंकर अग्निहोत्री को पुलिस ने घेराबंदी कर जब आत्मसमर्पण करने को कहा तब उसने देसी कट्टे से पुलिस पर गोलीबारी की और मौके से भागने की कोशिश की इस बीच गोलीबारी में दयाशंकर अग्निहोत्री के पैर में गोली लगी पर पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में दयाशंकर अग्निहोत्री ने बताया कि जिस बंदूक से विकास दुबे गोली चला रहा था वह बंदूक मेरे नाम का है और हमें पुलिस के आने की पहले ही सूचना मिल चुकी थी इस कारण विकास ने हथियारबंद 25 से 30 लोगों को अपने घर में बुला लिया था तथा हमले की पूरी तैयारी कर ली गई थी।
बता दें कि विकाश दुबे एक मशहूर गैंगस्टर है तथा वह भू माफिया के नाम से भी जाना जाता है विकास दुबे जबरन किसी भी व्यक्ति के जमीन पर कब्जा करने के लिए मशहूर है बता देगी कुछ दिनों पहले ही एक जमीन कब्जे के मामले में जब थानेदार विकास दुबे के यहां गए थे तब विकास दुबे ने उनसे बदसलूकी करते हुए मारपीट भी की थी इस बात की जानकारी थानेदार साहब ने किसी को नहीं दी थी।

चीन ने दी अमेरिका को युद्ध की धमकी.. हो सकता है महायुद्ध पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली

चीन और अमेरिका के बीच साउथ चाइना सी में तनाव अपने चरम पर है। चीन के महाभ्‍यास के खिलाफ अब सुपर पावर अमेरिका की नौसेना ने इस विवादित इलाके में जोरदार युद्धाभ्‍यास शुरू किया है। अमेरिकी नौसेना ने परमाणु ऊर्जा से चलने वाले अपने दो एयरक्राफ्ट कैरियर को दक्षिण चीन सागर में तैनात किया है। अमेरिका की जवाबी कार्रवाई से बौखलाए चीन ने अब अपनी मिसाइलों का डर दिखाया है।
भारत के खिलाफ जहर उगल रहे चीन के सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स ने अमेरिका को भी ‘धमकी’ दी है। ग्‍लोबल टाइम्‍स ने कहा कि चीन की सेना की किलर मिसाइलें डोंगफेंग-21 और डोंगफेंग-25 अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर को तबाह कर सकती हैं। ग्‍लोबल टाइम्‍स ने कहा कि दक्षिण चीन सागर में तैनात अमेरिका के विमानवाहक पोत चीनी सेना की जद में हैं। चीनी सेना इन्‍हें बर्बाद कर सकती है।
इससे पहले यूएस नेवी के लेफ्टिनेंट कमांडर शॉन ब्रोफी ने बताया कि अमेरिकी नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस निमित्ज, यूएसएस रोनाल्ड रीगन और चार युद्धपोत दिन-रात साउथ चाइना सी में युद्धाभ्‍यास कर रहे हैं। अमेरिकी नौसेना दिन और रात दोनों ही समय में युद्धाभ्‍यास करके चीन को किसी भी दुस्‍साहस के खिलाफ सख्‍त संदेश दे रही है। इसी इलाके में इन दिनों की चीन की नौसेना भी युद्धाभ्‍यास कर रही है।

ये एयरक्राफ्ट कैरियर दुनियाभर में अमेरिकी नौसैनिक ताकत के प्रतीक माने जाते हैं। अमेरिका ने कहा है कि उसके इस युद्धाभ्‍यास का मकसद इस इलाके के हर देश को उड़ान भरने, समुद्री इलाके से गुजरने और अंतरराष्‍ट्रीय कानूनों के मुताबिक संचालन करने में सहायता देना है। अमेरिका ने साउथ चाइना सी में यह युद्धाभ्‍यास ऐसे समय पर शुरू किया है जब इसी इलाके में चीन की नौसेना भी युद्धाभ्‍यास कर रही है। चीन की नेवी परासेल द्वीप समूह के पास पिछले कई दिनों से युद्धाभ्‍यास करके ताइवान और अन्‍य पड़ोसी देशों को धमकाने में जुटी हुई है

चीन की सेना का अभ्‍यास बहुत ही भड़काने वाला
‘
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने शुक्रवार को ट्वीट करके चीन के इस युद्धाभ्‍यास की आलोचना की थी। उन्‍होंने कहा, ‘अमेरिका अपने दक्षिण पूर्व एशियाई मित्र देशों से सहमत है कि दक्षिण चीन सागर में चीन की सेना का अभ्‍यास बहुत ही भड़काने वाला है। हम चीन के गैरकानूनी दावों का विरोध करते हैं।’ अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने भी चीन के युद्धाभ्‍यास की आलोचना की थी। उधर, अमेरिका के युद्धाभ्‍यास से चीन भड़क गया है। दरअसल, इस ताजा तनाव की शुरुआत चीन के युद्धाभ्‍यास से हुई है। चीन ने दक्षिण चीन सागर में ताइवान के नियंत्रण वाले दोंगशा द्वीप समूह पर कब्‍जा करने का युद्धाभ्‍यास शुरू किया है जिससे तनाव काफी बढ़ गया है।

आखिर ! गुरु से दीक्षा किस मास में लेनी चाहिए..?

आचार्य डा.अजय दीक्षित “अजय”

चैत्र मास में दीक्षा लेने से :- पूर्ण जीवन दुखों से भर जाता है।

बैशाख मास में दीक्षा लेने से :- दीक्षा सर्व सिद्धि प्रदान करती है।

ज्येष्ठ मास में दीक्षा लेने से :–कभी भी मृत्यु हो सकती है।

अषाढ मास में दीक्षा लेने से:–संतान की प्राप्ति होती है।

श्रावण मास में दीक्षा लेने से:– जीवन भर हानि होती है।

भादों मास में दीक्षा लेने से:— जीवन दुखों से भर जाता है।

अश्विन मास में दीक्षा लेने से:— सर्व सिद्धियां मिलने की संभावना रहती है।

कार्तिक मास में दीक्षा लेने से:– ज्ञान की वृद्धि होती है।

अगहन मास में दीक्षा लेने से:— सदा शुभ होता है।

पौष मास में दीक्षा लेने से:– ज्ञान का नाश होता है।

माघ मास में दीक्षा लेने से:– ज्ञान में वृद्धि होती है।

फागुन मास में दीक्षा लेने से:– सब सुख प्राप्त होते हैं।

इसमें किंचित मात्र शंशय नही है।

इस वर्ष नहीं होगा कैलाश गुफा में मेला,जलाभिषेक पर लगी शर्तें…

जशपुर

जशपुर जिले के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों ,में से एक और आध्यात्मिक केंद्र कैलाश गुफा को लेकर खबर है कि यहां भी covid-19 वैश्विक महामारी के कहर का असर पड़ा है। जो यहाँ प्रतिवर्ष यहां श्रावण मास में लगने वाला मेला इस बार यहां नहीं लगेगा, पर यहां प्रतिवर्ष आने वाले कांवरियों के लिए निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि जशपुर कलेक्टर की ओर जारी उक्त आदेश अनुसार शिवलिंग के दर्शन, और जलाभिषेक के लिए मंदिर स्थल खुला रहेगा, मगर ध्यान देने वाली बात है कि यहां सोशल डिस्टेंस से संबंधित नियमो का पालन आवश्यक होगा। इस संबंध में जशपुर कलेक्टर द्वारा आदेश बग़ीचा एसडीएम के प्रतिवेदन से कलेक्टर द्वारा सहमत होते हुए जारी किया गया है।

हम आपको बता दें कि जिले के बग़ीचा ब्लॉक में स्थित कैलाशगुफ़ा प्रदेश के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल के साथ आध्यात्मिकता व दार्शनिक केंद्र के रूप में विख्यात है, जहां प्रदेश ही नही अपितु दूसरे प्रदेशों से भी श्रद्धालु कांवरिया श्रावण मास में शिव आराधना के साथ जलाभिषेक के लिए आते हैं, साथ ही यह भी बताना आवश्यक होगा कि कैलाश गुफा प्रदेश के विख्यात समाज सुधारक *रामेश्वर गहिरा गुरु* की तपोस्थली भी है, और उस तपोस्थली में उनके द्वारा स्थापित शिवलिंग विराजमान है। जो अपने आप में कीर्तिमान स्थापित है |

बालाघाट जिले में तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले…..

देवशरण चौहान

बालाघाट के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 जुलाई को देर रात में आईसीएमआर जबलपुर से प्राप्त रिपोर्ट में 3 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
इसमें एक युवती लांजी तहसील के ग्राम बिंझलगांव की है और दो मरीज बालाघाट तहसील के ग्राम अमेड़ा- भरवेली के हैं।
ग्राम बिंझलगांव की युवती की ट्रेवल हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है, जबकि अमेड़ा के दोनों मरीज हैदराबाद से आए हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए गए यह तीनों मरीज गोंगलई के क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए थे, कोरोना पॉजिटिव आने के बाद इन मरीजों को उपचार के लिए डेडीकेटेड कोबिड हेल्थ सेंटर गायखुरी बालाघाट में शिफ्ट कर दिया गया है। इस प्रकार गायखुरी के डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में कोरोना पॉजिटिव 19 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। बालाघाट जिले में अब तक कुल 39 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं इनमें से 20 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं और 19 मरीजों का उपचार जारी है।

नाबालिक के विवाह मामले में तहसीलदार ने कैसे पल्ला झाड़ा देखे वीडियो में।

प्रशान्त पाण्डेय ‌
राजपुर

भारतीय कानून के अनुसार लड़की की शादी की उम्र 18 वर्ष तथा लड़के की 21 वर्ष है परंतु यदि इससे पूर्व विवाह किया जाता है या कराया जाता है तो वह कानूनन अपराध माना जाता है,यह गैर कानूनी माना जाता है लेकिन जब कानून के रक्षक ही कानून तोड़ने लगे तो लोगों का भरोसा कानून पर से तो उठ ही जाएगा ऐसे कानून पर कौन भरोसा करेगा जब तहसीलदार ने खुद अपनी अनुमति से नाबालिक को विवाह करने की अनुमति दी है।


तहसीलदार राजपुर सुरेश राय ने अपने तहसील के एक नाबालिक 19 वर्षीय बालक को अपने द्वारा हस्ताक्षरित कागज से विवाह की अनुमति दी जबकि नाबालिक लड़का तथा उसके परिजनों का कहना है कि उन्होंने तहसीलदार को इस बात की सूचना पहले ही दी थी।
सोचने वाली बात यह है कि जब लड़के पक्ष द्वारा विवाह अनुमति हेतु आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज प्रस्तुत किए गए थे तब तहसीलदार साहब की नजरों से नाबालिक की उम्र कैसे बच गई।
सोचने वाली बात तो यह है कि क्या तहसीलदार साहब कानून को नहीं मानते या उनका फैसला किसी भी कानून से बड़ा है और वो अपने आप में ही एक कानून हैं ऐसा इसलिए कहां जा रहा है क्योंकि उन्होंने जिस तरह से सब कुछ देखते हुए नाबालिक को विवाह करने की अनुमति दी उससे यह साफ जाहिर होता है कि वह भारतीय कानून को नहीं मानते वह अपने आप में ही एक कानून है।
हमारे संवाददाता ने जब उनसे इस संबंध में उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कहा मैं इसकी जांच करूंगा फिर इस पर कार्रवाई करूंगा जब हमारे संवाददाता ने उनसे पूछा क्योंकि विवाह की अनुमति आपके द्वारा दी गई थी तो आप अपने आप पर क्या कार्यवाही करेंगे और क्या आप अपने ऊपर कार्यवाही करने के लिए सक्षम है, तहसीलदार साहब की खुद पर कार्रवाई करने की बातों से भी इस बात का पता चलता है कि वह अपने आप में ही एक चलता फिरता कानून है।
भारतीय कानून के अनुसार नाबालिक का विवाह नहीं हो सकता तो तहसीलदार द्वारा नाबालिक का विवाह कराए जाने पर तहसीलदार पर कार्यवाही क्यों नहीं हो रही है।

रविवार से सड़कों में दौड़ेंगी बसें…

रायपुर

बस संचालकों ने अब प्रदेश में एक जिले से दूसरे जिलों में बस चलाने का फैसला ले लिया है। तीन अलग-अलग मांगों पर अड़े बस संचालकों ने लॉकडाउन में छूट के बावजूद बसों को नहीं चलाने का फैसला लिया था। आज परिवहन सचिव कमलप्रीत सिंह के साथ हुई बैठक के बाद संचालकों ने फैसला लिया है कि रविवार से प्रदेश में बस चलनी शुरू हो जायेगी।
करीब एक घंटे की बैठक के बाद बस संचालकों ने सरकार के आश्वासन पर यकीन करते हुए रविवार से बस चलाने का ऐलान किया। हालांकि अभी सिर्फ 10 फीसदी ही बसें सड़कों पर चलेगी। दरअसल बसों में यात्रियों की कमी को देखते हुए संचालकों ने ये निर्णय लिया है। आपको बता दें कि पिछले करीब एक सप्ताह से बस के संचालन को लेकर संचालकों की सरकार के साथ गतिरोध जारी थी, लेकिन आज की बैठक में बनी सहमति के बाद लोगों को राहत मिलेगी।
इससे पहले राज्य सरकार ने अंतरजिला बस परिवहन की छूट दे दी थी। इससे पहले कोरोना संकट की वजह से प्रदेश में 3 महीने से बसों का संचालन बंद था। हालांकि अभी भी अंतर्राज्यीय बस सेवा शुरू नहीं होगी। सिर्फ एक जिला से दूसरे जिले में ही बस संचालन का अनुमति दी गयी है।

तहसीलदार की अनुमति से हुआ नाबालिक का विवाह, होगी कार्यवाही या दबा दिया जाएगा मामला

प्रशांत कुमार पाण्डेय
राजपुर

राजपुर: जहां एक ओर बाल विवाह रोकने के लिए अनेकों कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर तहसीलदार की अनुमति से एक बाल विवाह का मामला सामने आ रहा है। आपको बता दें कि घटना राजपुर तहसील के मदनेश्वरपुर ग्राम की हैं । मदनेश्वरपुर ग्राम के निवासी का विवाह 19 जून 2020 को संपन्न हुआ जिसके लिए अनुमति राजपुर तहसीलदार सुरेश राय से लिया गया था। विवाह के वक्त लड़के की उम्र 19 वर्ष थी,जबकि कानूनन लड़के की विवाह की न्यूनतम आयु 21 वर्ष हैं। लड़का नाबालिक हैं इसकी जानकारी तहसीलदार को पहले ही दी जा चुकी थीं तथा विवाह अनुमति हेतु संलग्न दस्तावेज में लड़के का आधार कार्ड व फोटो दिया गया था । इसके बावजूद तहसीलदार ने सब कुछ जानते हुए कि लड़का नाबालिक हैं विवाह की अनुमति प्रदान कर दी।
हमारे संवाददाता को दिए अपने बयान में लड़के के पिता व स्वयं लड़के ने बताया कि विवाह अनुमति के वक़्त उन्होंने तहसीलदार को इस बात से अवगत कराया था कि लड़का नाबालिक हैं। इससे साफ साफ पता चलता है कि तहसीलदार ने कैसे नियमो का खिलवाड़ करते हुए नाबालिक के विवाह में अपना योगदान दिया हैं।
चार दिन पूर्व जब उक्त घटना के बारे में जब तहसीलदार सुरेश राय से पूछा गया तो उन्होंने इस बात की जानकारी उन्हें ना होने की बात कही साथ ही जांच करके कार्यवाही करने की बात कही। इसपर जब हमारे संवाददाता ने उनसे पूछा कि चुकी विवाह आपकी अनुमति से हुआ है तो आप अपने उपर क्या कार्यवाही करेंगे ,तो तहसीलदार ने जांच के बाद ही कुछ कह पाने की बात कही।

4 दिन बीत जाने के बाद भी उनके द्वारा कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई हैं।
चुकी मामला नाबालिक से संबंधित है इसलिए उनका नाम पता वगैरा नहीं छापा गया है जबकि इस मामले से जुड़े सभी साक्ष्य हमारे पास उपलब्ध है जिसे जरूरत पड़ने पर प्रस्तुत किया जा सकता हैं।

दोहरे हत्याकांड के विरोध में सड़क में उतरे ग्रामीण, पुलिस पर लगाए यह आरोप

देवशरण चौहान
जशपुर

जशपुर। बुधवार की देर रात आस्ता में व्यवसाई दम्पति के हत्या के विरोध में आस्तावासी सड़क में उतर आए है। जशपुर कुसमी मार्ग को जाम करके, प्रशासन विरोधी नारेबाजी कर रहे लोग, पुलिस पर हत्या की सूचना दिए जाने के बाद विलम्ब से मौके पर पहुंचने का आरोप लगा रहे हैं। साथ ही आस्ता में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को भी दुरुस्त करने मांग हो रही है। भड़के हुए लोगो को समझाने की कोशिश अब तक सफल नही हो पाई है। ग्रामीण, एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए है।

विदित हो कि आस्ता निवासी किराना व्यवसाई शैलेन्द्र सिंह और उनकी पत्नी सुमित्रा की बीती रात घर घुस कर अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी। दिवंगत शैलेन्द्र सिंह,आस्ता क्षेत्र के किराना के थोक व्यापारी थे। अब तक इस स्पष्ट नही हो सका है कि हत्या की यह वारदात लूट के इरादे से हुई है या किसी रंजिश की वजह है। नाकाबंदी के तमाम पुलिसिया दावे के अनुसार अब तक हत्यारों का कोई सुराग नही मिल पाया है।

शादी से लौट रहे कारोबारी की कार दुर्घटनाग्रस्त…..मौके पर ही दोनों बच्चों की मौत…पति-पत्नी की भी हालत गंभीर… ड्राइवर की भी स्थिति नाजुक ….

जगदलपुरआज हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूमों की मौत हो गयी। वहीं हादसे में पति-पत्नी और ड्राइवर गंभीर रुप से जख्मी हो गए। दुर्घटना में अपने दोनों बच्चों को खोने के बाद अब परिवार का रोते-रोते बुरा हाल है। घटना नारायणपुर के रावघाट इलाके की है। अनाज व्यापारी विशाल बुरड़ अपनी कार से नारायणपुर एक शादी समारोह में गये थे। कार में विशाल के अलावा उनकी पत्नी और दो बच्चे थे वहीं ड्राइवर कार चला रहा था। शादी समारोह के बाद आज सुबह जब बुरड़ परिवार नारायणपुर से जगदलपुर लौट रहा था तभी घाट के पास कार का बैलेंस बिगड़ गया और वो पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद कार घाट के नीचे जा गिरी।
घटना में विशाल के दोनों छोटे-छोटे बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं खुद विशाल बुरड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गए,उनकी पत्नी को भी गंभीर चोट आयी। ड्राइवर की भी स्थिति नाजुक है। सभी को नारायणपुर के अस्पताल में प्रारम्भिक उपचार के लिए ले जाया गया था। स्थिति गंभीर होने की वजह से सभी को रायपुर अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा को मिला सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस

नई दिल्ली:कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका वाड्रा को सरकारी बंगला खाली करने के लिए नोटिस भेजा गया है। सरकारी बंगला खाली करने के लिए ये नोटिस हाउसिंग और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा दिया गया है। प्रियंका का यह बंगला लोधी इस्टेट में स्थित है।जिसे खाली करने के लिए प्रियंका को 1 अगस्त तक की मोहलत दी गई है जिसके बाद उनसे जुर्माना वसूला जाएगा।

पूर्वी लद्दाख में तनातनी के बीच भारत ने चीन को दिया एक और बड़ा झटका

नई दिल्ली: 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगाने के बाद भारत सरकार ने चीन के खिलाफ एक और बड़ा फैसला लिया है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने एक बयान में कहा कि भारत चीनी कंपनियों को राजमार्ग परियोजनाओं (Highway Projects) में भाग लेने की अनुमति नहीं देगा. ऐसे में कोई भी चीन की कंपनी हाइवे प्रोजेक्ट के लिए आवेदन नहीं कर सकती है.
गडकरी ने कहा कि अगर वह किसी भारतीय या फिर अन्य कंपनी के साथ ज्वाइंट वेंचर बनाकर भी बोली लगाती है तो भी उन्हें अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि चीनी निवेशकों को भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) समेत अन्य क्षेत्रों में निवेश से रोका जा सके.

कश्मीर में सुरक्षा बलों पे हमला: 1 जवान शहीद तीन घायल ,1 नागरिक की भी मौत

जम्मू कश्मीर: कश्मीर के बारामुला जिले की सोपोर कस्बे में सीआरपीएफ की पार्टी पर आतंकी हमला हुआ है जिसमें एक जवान शहीद हो गया वहीं 3 जवान जख्मी हुए हैं जिनमें से दो की हालत गंभीर है। अचानक हुई गोलीबारी में गोली कि चपेट में आकर वहा के एक आम नागरिक की भी मौत हो गई। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों कि खोज जारी है।
गौरतलब है कि पिछले 6 दिनों में ये हमलावरों द्वारा किया गया दूसरा हमला हैं। पिछले हफ्ते अनंतनाग में हुए हमले में भी एक जवान शहीद हो गए थे तथा एक पांच साल की बच्ची को भी गोली लगने से उसकी भी मौत हो गई थी।

ब्रेकिंग न्यूज:- सीएम भूपेस बघेल का बड़ा ऐलान बस संचालकों को नहीं देना होगा जून माह का भी टैक्स

रायपुर
प्रशान्त पाण्डेय

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के यात्री बस संचालकों को कोरोना संकट से उत्पन्न हुई विषम परिस्थितियों में बड़ी राहत दी है। उन्होंने यात्री बस संचालकों को जून माह के मासिक कर में भी छूट प्रदान कर दी है। इसके पहले राज्य सरकार द्वारा अप्रैल और मई माह के मासिक कर में छूट प्रदान की गई थी। इस तरह छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बस ऑपरेटरों को अप्रैल, मई और जून तीन माह के मासिक कर के भुगतान की छूट मिली है। राज्य शासन के इस निर्णय से प्रदेश के यात्री बस संचालकों को लगभग पांच करोड़ का लाभ मिलेगा

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के दौरान लॉकडाउन से उत्पन्न परिस्थिति में प्रदेश के बस ऑपरेटरों की विभिन्न परिस्थतियों का सामना करना पड़ा। जिनसे राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने परिवहन विभाग को निर्देश दिए थे। लॉकडाउन की अवधि में यात्री बसों का उनके निर्धारित मार्ग में संचालन बंद रहा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा बीते 4 जून को प्रदेश के अंतर्राज्यीय व अखिल भारतीय पर्यटक परमिट तथा समस्त मंजिली यात्री वाहनों को माह अप्रैल और मई की अवधि के लिए मासिक कर के भुगतान से पूरी छूट दी गई थी। प्रदेश के विभिन्न मार्गों में नियमित रूप से चलने वाली यात्री बसों का संचालन जून माह की अवधि में भी पूर्णतः बंद रहा है। जिससे प्रभावित बस संचालकों द्वारा टैक्स में छूट की मांग पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जून माह में भी देय मासिक कर में छूट प्रदान कर दी है। जिससे आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे बस संचालक लाभान्वित होंगे। राज्य शासन के इस निर्णय से प्रदेश के यात्री बस संचालकों को देय राशि लगभग पांच करोड़ रूपए का लाभ होगा। इसी प्रकार मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वाहन निष्प्रयोग में रखने के पूर्व अग्रिम देय मासिक कर जमा करने के प्रावधानों से भी दो माह की अवधि के लिए छूट दिए जाने संबंधी कार्यवाही के निर्देश परिवहन विभाग को दिए हैं।

तेज रफ्तार कार दो बाईकों को टक्कर मार अनियंत्रित होकर पलटी

अम्बिकापुर-
प्रशान्त पाण्डेय

अम्बिकापुर मनेंद्रगढ़ मार्ग में तेज रफ्तार टाटा नेक्सोन कार ने पहले दो बाईकों को ठोकर मारी फिर एक कार को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना शाम के वक्त इंडेन ऑयल पेट्रोल पम्प के सामने हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार चालक नशे की हालत में था। घटना में बाइक सवार युवकों को काफी चोट अाई है जिन्हे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुर्घटना के बाद कार चालक को आसपास के लोगों ने पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की तथा इस मामले की सूचना पुलिस को दी।

सांसद के घर पर दल से बिछड़े हाथी ने मचाया जमकर उत्पात…

जशपुरनगर
देवशरण चौहान

दल से भटक कर अकेला भटक रहा एक दंतैल हाथी रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की सांसद गोमती साय के घर में घुस आया। इस दंतैल ने सांसद निवास में लगे हुए एक सौर उर्जा पैनल को क्षतिग्रस्त करते हुए,पेड़ पौधों को भी नुकसान पहुंचाया।
घर में मौजूद सांसद के परिजन व आसपास के रहवासियों ने इस दंतैल को मशक्कत के बाद जंगल की ओर खदेड़ा। जानकारी के मुताबिक लंबे अर्से से दल से बिछड़ कर फरसाबहार क्षेत्र में तबाही मचा रहा एक दंतैल फरसाबहार ब्लाॅक के मुंडाडीह गांव में स्थित सांसद गोमती साय के पैतृक घर में घुस आया।
इस दंतैल ने सांसद के घर के आंगन में रखे हुए सौर उर्जा प्लेट को तोड़ दिया। इसके साथ ही दंतैल ने आसपास लगे हुए पेड़ पौधों को भी नुकसान पहुंचाया। हाथी के चिंघाड़ने और तोड़फोड़ करने की आवाज सुनकर सांसद साय के परिजनों की नींद खुली।
इस बीच,बस्ती में हाथी घुस आने की आहट मिलते ही पूरे बस्ती के लोग मौके पर जुट गए। उन्होनें हल्ला मचा कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। सांसद निवास ने निकल कर,जंगल की ओर भागने के दौरान दंतैल ने इसी बस्ती की निवासी सुशीला बाई पति महेन्द्र के मिट्टी के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सांसद गोमती साय अपने गृह ग्राम के इस घर में मौजूद नहीं थी। परिजनों ने बताया कि वे इन दिनों रायपुर प्रवास पर हैं।

error: Content is protected !!