Home Blog Page 294

क्या है आज आपके जीवन में विशेष,जानिए अपने राशिफल में

राशिफल (31 अगस्त, 2020)
🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि:-

आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। सट्टेबाज़ी से फ़ायदा हो सकता है। पारिवारिक मोर्चे पर चीज़ें अच्छी रहेंगी और अपनी योजनाओं के लिए आप पूरे सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। आपका आत्मविश्वास आपकी पेशेवर ज़िंदगी में ख़ास असर छोड़ेगा। यह दूसरों को आपका नज़रिया समझाने और उनकी मदद हासिल करने में कारगर रहेगा। यह दिन अपने जीवनसाथी के साथ सुकून भरा रहेगा । व्यापार में आज अच्छा खांसा फायदा होगा ।जो शादी शुदा नही हैं उनकी आज शादी तय होने की संभावना है । नौकरी में प्रमोशन मिलने की आशा है।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

वृष राशि:-

सेहत पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। संबंधी आपके उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा उठाने की कोशिश करेंगे। चौकन्ने रहें, नहीं तो बाद में आप ठगा हुआ महसूस करेंगे। उदारता एक हद तक ही ठीक है, लेकिन अगर यह अपना दायरा पार कर लेगें तो परेशानी बन जायेगी । अन्य दिनों की अपेक्षा आज आपके सहकर्मी आपको अधिक समझने की कोशिश करेंगे। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

मिथुन राशि :-

सेहत बढ़िया रहेगी। माता या पिता की सेहत पर आपको आज बहुत धन खर्च करना पड़ सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी लेकिन साथ ही रिश्तों में मजबूती आएगी। आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

कर्क राशि:-

आज अतीत के ग़लत फ़ैसले मानसिक अशान्ति और क्लेश की वजह बनेंगे। आप ख़ुद को अकेला पाएंगे और सही-ग़लत का निर्णय करने में असमर्थ महसूस करेंगे। दूसरों की सलाह लें। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। व्यापार में लाभ होगा । जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में तनाव दूर करने के लिए अच्छा दिन है। हालात ठीक करने की ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर लें और सकारात्मक तौर पर पहल करें ।अगर किसी ख़ास वजह से कोई परेशानी खड़ी भी हो जाए, तो आप उसे आसानी से हल कर लेंगे। आज के दिन कई चिंताएं हैं होंगी। जीवनसाथी के ख़राब व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता है।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

सिंह राशि:-

शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मज़बूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियाँ सभी को ख़ुश रखेंगी। आज धनागम होने की प्रबल संभावना है । सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इज़ाफ़ा करेगा। आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है ।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

कन्या राशि:-

स्वयं को शांत बनाए रखें क्योंकि आज आपको ऐसी कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनके चलते आप काफ़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। ख़ास तौर पर अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें। सिर्फ़ अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा- इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएँ। व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की ज़रूरत है। इस राशि के बच्चों को आज चोट लगने की संभावना है। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कार्य गड़बड़ हो सकता है; लेकिन धैर्य बनाए रखें।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

तुला राशि :-

अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है जिससे आपको मुनाफा होगा। आपको कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है, जो न केवल आपको बल्कि आपके परिवार को भी रोमांचित कर देगी। आपको अपने रोमांच को नियंत्रित रखने की ज़रूरत है। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताक़त और समझ दोनों ही होंगे। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है । आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

वृश्चिक राशि:-

आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। आपका आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और ख़ास कामों के लिए है। भविष्य में आपको परेशानियों से निजात मिलेगी ।जीवनसाथी से निकटता आज आपको ख़ुशी देगी।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

धनु राशि:-

इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले लें, आप उन्हें ख़त्म कर दें। जिससे आपको मानसिक संतोष मिलेगा। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। आज व्यापार में काफी मुनाफा होगा । आपको दूसरों की ज़रूरतों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। ज़रूरत के वक़्त तेज़ी और होशियारी से काम करने की आपकी क्षमता आपको लोगों की प्रशंसा की पात्र बना देगी। आज के दिन अधिकांश समय ख़रीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा ।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

मकर राशि:-

ख़ुद को परिष्कृत करने की कोशिश कई तरीक़ों से अपना असर दिखाएगी- आप ख़ुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। कुछ लोग जितना कर सकते हैं, उससे कई ज़्यादा करने का वादा कर देते हैं। ऐसे लोगों को भूल जाएँ । बहुत ख़ूबसूरत और प्यारे इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। आज जितना हो सके लोगों से दूर रहें। लोगों को वक्त देने से बेहतर है अपने आपको वक्त दें।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

कुम्भ राशि:-

घर और दफ़्तर में कुछ दबाव आपको ग़ुस्सैल बना सकता है। अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। आज के दिन औरों की राय सुनना और उनपर अमल करना महत्वपूर्ण होगा। अगर आप अपने काम पर ध्यान दें तो क़ामयाबी और प्रतिष्ठा आपकी होगी। आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत उम्दा रहने वाला है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन में और निखार आएगा।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

मीन राशि :-

भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। आज आराम के लिए बहुत कम समय है- क्योंकि पहले के टाले हुए काम आपको व्यस्त रखेंगे। आपका व्यक्तित्व और लोगों से थोड़ा अलग है । आज आपको अपने लिए वक्त तो मिलेगा लेकिन ऑफिस की कोई समस्या आपको सताती रहेगी। आपका वैवाहिक जीवन आपके परिवार के चलते नकारात्मकर रूप से प्रभावित हो सकता है, लेकिन आप दोनों होशियारी से चीज़ें संभाल सकते हैं।

राज्य सरकार का बड़ा निर्णय : परीक्षार्थियों के लिए होगी निशुल्क परिवहन की व्यवस्था, तत्काल तैयारी करने के निर्देश….

बनमाली यादव

रायपुर। कोरोना काल में विद्यार्थियों को अपने परीक्षा में बिना किसी परेशानी ना हो तथा उनकी सुविधा के लिए मुर्ख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टरों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही प्रवेश परीक्षाओं आईआईटी, जेईई और नीट के परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों तक लाने और उनकी वापसी के लिए निशुल्क परिवहन की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जिला कलेक्टरों को जारी निर्देशों में कहा है कि,परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर आवश्यकतानुसार बस, मिनीबस, जीप आदि वाहनों की व्यवस्था तय की जाए। इसके लिए जिला नोडल अधिकारी नियुक्त करने और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) और जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) से इस संबंध में समंवय करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को कहा है कि, लॉक डाउन के कारण बस सेवा संचालित नहीं हो रही है। अत: बस ऑपरेटरों से तत्काल बसों की व्यवस्था कराई जाए। आईआईटी,जेईई परीक्षा 1 सितंबर से आयोजित की जा रही है, इसलिए परीक्षार्थियों के लिए बसें 31 अगस्त से चलानी होगी। राज्य में लगभग 13 हजार 500 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। प्रदेश में इस परीक्षा के लिए 5 केन्द्र बनाए गए हैं।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि कई परीक्षार्थी स्वयं की व्यवस्था से परीक्षा देने जा रहे होंगे, लेकिन शेष परीक्षार्थियों के लिए प्रशासन की ओर से व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा में शामिल हो रही छात्राओं के साथ उनके एक अभिभावक को भी यात्रा की अनुमति होगी, यात्रा निशुल्क होगी और इसके लिए कोई राशि नहीं ली जाएगी। इसका व्यय राज्य शासन की ओर से वहन किया जाएगा। परिवहन वाहन में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। परीक्षार्थियों को वाहन में यात्रा के लिए अपने एंन्ट्रेंस एक्जाम का प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) दिखाना ही पर्याप्त होगा। प्रवेश पत्र दिखाने पर परीक्षार्थियों को वाहन में यात्रा की अनुमति दी जाए। मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों को परिवहन व्यवस्था के लिए नियुक्त किए जाने वाले स्थानीय अधिकारियों के मोबाइल नंबर का प्रचार-प्रसार मीडिया में तत्काल करने के निर्देश दिए हैं। इससे परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्रों तक जाने और वापस आने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सके। जारी निर्देशों में यह भी कहा गया है कि, परीक्षार्थियों की संख्या कम होने पर जीप और मिनी वैन जैसे वाहनों की भी व्यवस्था की जा सकती है। जो कि राज्य सरकार की की ओर से अच्छा पहल है |

मुख्यमंत्री को विधायक विनय भगत ने भेंट की महुआ फूल से निर्मित ‘जशपुर मधुकम‘ सेनेटाईजर

शुभम शुक्ला
रायपुर
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में विधायक जशपुर श्री विनय भगत ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान विधायक श्री भगत ने उन्हें स्थानीय महिला स्व-सहायता समूह द्वारा महुआ फूल से निर्मित ‘जशपुर मधुकम‘ सेनेटाईजर भेंट किया। मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक रूप से निर्मित महुआ फूल के सेनेटाईजर को रसायनमुक्त होने के कारण बहुत उपयोगी बताया और इसके प्रसंस्करण में शामिल सिंगी महिला स्व-सहायता समूह के प्रयासों की सराहना की। सिंगी महिला स्व-सहायता समूह जशपुर नगर के समीप पनचक्की वन धन केन्द्र में कार्यरत् है।
मुख्यमंत्री ने महिला स्व-सहायता समूह के कार्य की सराहना की
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दौरान महुआ फूल से सेनेटाईजर बना रहे महिला समूहों को इसके अन्य प्रसंस्करण कार्यों में भी प्रोत्साहित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि लघु वनोपजों के संग्रहण के साथ प्रसंस्करण कार्य से समूहों को और अधिक मुनाफा होगा। मुख्यमंत्री को श्री विधायक श्री भगत ने सिंगी महिला स्व-सहायता समूह द्वारा महुआ फूल से सेनेटाईजर बनाने के अलावा महुआ लड्डू आदि के प्रसंस्करण कार्य में जुड़ने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने यह जानकर खुशी व्यक्त की और वनोपजों के प्रसंस्करण कार्यों में सिंगी स्व-सहायता समूह की महिलाओं की रूचि और लगन की प्रशंसा की।

जशपुरनगर क्वारेंटाईन सेंटर में 194 को रखा गया है, पुरूष 173 एवं 21 महिलाएं शामिल है

जशपुर कलेक्टर श्री महादेव कावरे के निर्देशन में जशपुर जिले में विभिन्न विकासखंडों में लगभग 19 क्वारेंटाईन सेंटर बनाया गया है और केन्द्र जहां मजदूर ठहराए गए हैं वहां 10 क्वारेंटाईन सेंटर में लगभग 194 श्रमिकों, मजदूरों यात्रियों को रखा गया है। जिसमें पुरूषों की संख्या 173 एवं महिलाओं की संख्या 21 शामिल है। इनमें जशपुर विकासखंड के 2 क्वारेंटाईन सेंटर में 0 लोगों को रखा गया हैं।

इन क्वारेंटाईन सेंटर्स में है इतने लोग

इसी प्रकार मनोरा के 2 क्वारेंटाईन सेंटर में 17 लोगों को, दुलदुला विकासखंड के 2 क्वारेंटाईन सेंटर में 07 लोगों को, कुनकुरी विकासखंड के 2 क्वांरेंटाईन सेंटर में 0 लोगों को, फरसाबहार विकासखंड के 3 क्वारेंटाईन सेंटर में 58 लोगों को कासंाबेल विकासखंड के 04 क्वारेंटाईन सेंटर में 30 लोगों को, पत्थलगांव विकासखंड के 2 क्वारेंटाईन सेंटर में 46 लोगों को एवं बगीचा विकासखंड के 02 क्वारेंटाईन सेंटर में 36 है। क्वारेंटाईन अवधि में उन्हें रखा जा रहा है। इस दौरान मेडिकल टीम के द्वारा उनकी सतत् निगरानी की जा रही है।

जशपुर जिले के 8 ग्राम पंचायातों में हाईवे सामुदायिक शौचालय के लिए 80 लाख की दी गई है प्रशासकीय स्वीकृति

जशपुर कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी के दिशा निर्देश में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत स्वच्छता स्थाईतत्व हेतु चिन्हांकित स्थलों पर ग्राम पंचायत के माध्यम से सामुदायिक शौचालय निर्माण कराया जाना है। चूकि जिला पूर्ण रूप से ओडिएफ होने का गौरवप्राप्त हो चुका है अतः इसके स्थायितत्व को बनाए रखने के लिए हाईवे के समीप आवश्यकतानुसार 8 विकासखंडों के चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में हाईवे सामुदायिक शौचालय निर्माण आवश्यक है।

स्वच्छभारत मिशन ग्रामीण के तहत किया जाएगा निर्माण
जिले के स्वच्छभारत मिशन ग्रामीण ईबीआर ग्रांट एवं जिला खनिज न्यास अभिसरण कर दर्शित पंचायतों के प्राक्कलन के अनुसार हाईवे सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाना है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत् हाईवे सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। क्रियान्वयन एजेंसी कार्य की प्रगति मुल्यांकन एवं गुणवत्ता का सतत् निरीक्षण के आधार पर राशि जारी करेंगे। 8 विकासखंड के चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में 10 लाख की मान से कुल 80 लाख हाईवे पर सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। कुनकुरी विकासखंड के ग्राम पंचायत बंदरचुंआ,कासांबेल, दुलदुला के चरईडांड, जशपुर के बालाझापर, जशपुर के लोदाम, पत्थलगांव के डुमरबहार, केराकछार और पाकरगांव में हाईवे सामुदायिक शौचालय बनाया जाना है।

बाढ़ आपदा में बैंक सखियां घर-घर जाकर कर रही हैं पेंशन भुगतान

रायपुर
शुभम दुबे

पिछले कुछ दिनों से लागातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर है। जिसके कारण से छत्तीसगढ़ के कुछ इलाके बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इससे आम ग्रामीणों को अपनी मूलभूत चीजों के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है, वहीं मुश्किल के इस दौर में बैंक सखियों ने अपने कर्तव्यों का दृढ़तापूर्वक पालन करते हुए दूरस्थ इलाकों में पेंशन सहित अन्य भुगतान घर जाकर कर रही हैं। इससे मुसीबतों का सामना कर रहे लोगों को काफी राहत मिली है।

बीजापुर के दूरस्थ क्षेत्रों में भी घर घर जाकर किया जा रहा है भुगतान
बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखण्ड मुख्यालय से 35-40 किमी दूरस्थ गांव उसकालेड़, मिनकापल्ली पामगल एवं कोत्तापल्ली जैसे गांवों में भोपालपट्नम जनपद पंचायत के सीईओ श्री मनोज बंजारे ने बैंक सखियों के साथ जाकर 176 पेंशनधारियों को 4 लाख 55 हजार रूपए राशि का भुगतान किया। बैक सखियों के पास कुछ नगद राशि की कमी होने पर सीईओ ने 10 हजार रूपए एवं सरपंच श्री टिंगे नागेश ने 50 हजार रूपये की व्यवस्था कर हितग्राहियों को भुगतान कराया। पेंशन वितरण के दौरान बैंक सखी सोनलता अंबाला ने कुल 47 पेंशनधारकों को एक लाख 62 हजार 600 रूपए, बैंक सखी मीनाक्षी दुब्बा ने 46 पेंशनधारकों को एक लाख एक हजार रूपए, बैंक सखी भट्टी ममता द्वारा 43 पेंशनधारकों को 99 हजार 500 रूपए और वहीं बैंक सखी खुशी तामड़ी द्वारा 40 हितग्राहियों को 92 हजार रूपए का भुगतान कराया गया।

नाबालिक लड़की ने कि अपनी मां और भाई की गोली मार कर हत्या,इलाके में डबल मर्डर से सनसनी

शुभम दुबे

लखनऊ रेल मंत्रालय में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आरडी बाजपेई की नाबालिग बेटी ने अपनी मां और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना राजधानी के इलाके में शनिवार दोपहर की है। आरडी बाजपेई का परिवार यहां विवेकानंद मार्ग स्थित सरकारी आवास में रहता था। पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय के अनुसार वह मानसिक रूप से बीमार थी, जिसके कारण उसने अपने मां व भाई की हत्या कर दी।

डबल मर्डर की घटना से इलाके में फैली सनसनी
शनिवार को डबल मर्डर की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बाजपेई दिल्ली में इन्फॉर्मेशन एंड पब्लिकेशन में तैनात हैं। वहीं आरडी बाजपेई की पत्नी मालिनी, बेटा सर्वदत्त और बेटी विक्रमादित्य मार्ग स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। सरकारी आवास में शनिवार को पत्नी, बेटी व बेटा मौजूद थे। शनिवार को दिन में करीब साढ़े तीन बजे डायल 112 पर पुलिस को डबल मर्डर की सूचना मिली। इसके बाद डीजीपी एचसी अवस्थी और पुलिस आयुक्त घटना स्थल पर पहुँचे। डीजीपी ने मौके का मुआयना किया और पुलिस आयुक्त से पूरी घटना की जानकारी ली। उधर, रेलवे के कई बड़े अधिकारी भी वहां पहुँच गए।

फोन पे दी जानकारी
घटना की जानकारी आरडी बाजपेई की बेटी ने सबसे पहले अपने मामा को फोन कर दी थी। हालांकि उसने उनसे यही कहा था कि मम्मी और भैया उठ नहीं रहे हैं। इसके बाद वह रोने लगी थी। गोमतीनगर में रहने वाली आरडी बाजपेई की सास व अन्य परिवार के सदस्य विवेकानंद मार्ग स्थित आवास पर पहुँचे तो भीतर का नजारा देखकर सन्न रह गए। मालिनी और सर्वदत्त कमरे में मृत पड़े थे।

अपने आपको भी किया घायल

लखनऊ पुलिस ने 4 घंटे में घटना का खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि पूरे घटनाक्रम में तीन गोलियां चली हैं. पहली गोली शीशे पर मारी गई. इसके अलावा दूसरी और तीसरी गोली मां और भाई को मारी गई. पुलिस का कहना है कि लड़की की मनोदशा ठीक नहीं है. लड़की ने वॉशरूम के शीशे पर लिखा और उस पर पहली गोली मारी। वहीं लड़की के दोनों हाथों पर कटने के काफी निशान थे. मौके से पुलिस ने वह रेजर भी बरामद किया है।
जिससे लड़की ने अपने हाथ काटकर घाव किए थे

जानिए आज का अपना भविष्य,क्या गर्दिश में हैं आपके सितारे जानिए आज के राशिफल में!!

राशिफल (30 अगस्त, 2020)
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि:-

आज आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें।
लाभ होने की पूर्ण संभावना है । आपको परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक़्क़त होगी, लेकिन इस वजह से अपनी मानसिक शान्ति भंग न होने दें। बिना किसी पूर्व सूचना के आज आपका कोई रिश्तेदार आपके घर पधार सकता है जिसकी वजह से धन हानि हो सकती है । आज लोगों के बीच आप खुद को अकेला महसूस करेंगे। नौकरी का आफर मिलने की संभावना है ।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृष राशि:-

बहुत-कुछ आपके कंधों पर टिका हुआ है और फ़ैसले लेने के लिए स्पष्ट सोच ज़रूरी है। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे ज़्यादा मददगार साबित होगा। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। आज किसी बुजुर्ग के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है ऐसे में अपने गुस्से को काबू में रखें।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मिथुन राशि:-

धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। यदि आप किसी से उधार वापस मांग रहे थे और अब तक वो आपकी बात को टाल रहा था तो आज बिना बोले ही वो आपको पैसा लौटा सकता है। ऐसे काम करें जिनसे आपको ख़ुशी मिले, लेकिन दूसरों के मामलों में दख़लअंदाज़ी से बचें। आज कोई अच्छी ख़बर से मिला कोई संदेश आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आपका चुम्बकीय और ज़िन्दादिल व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केन्द्र बना देगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कर्क राशि :-

आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। आज कोई लेनदार आपके दरवाजे पर आ सकता है और आपसे पैसे उधार मांग सकता है। उन्हें पैसे लौटाकर आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि उधार लेने से बचें। बेटी की बीमारी आपका मूड ख़राब कर सकती है। उत्साह बढ़ाने के लिए उसे स्नेह से दुलारें। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में कहीं जा सकते हैं । ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे। आज घर पर शादी की बात चल सकती है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

सिंह राशि :-

गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। किसी ऐसे के साथ परस्पर संवाद की कमी जिसका आपको बहुत ख़याल है, आपको तनाव दे सकती है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। आज कोई उलझन आपको दिन भर तंग कर सकती है। इस उलझन को दूर करने के लिए आपको अपने घर वालों से बात करनी चाहिए।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कन्या राशि:-

आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। आपका ज़्यादातर समय दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा । इस राशि के छात्र-छात्राएं आज अपने कीमती समय का दुरुपयोग कर सकते हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

तुला राशि:-

अपने नकारात्मक रवैये के चलते आप प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। यह इस बात को समझने का सही वक़्त है कि चिंता की आदत ने आपके सोचने की क्षमता को ख़त्म कर दिया है। आज आप घर से बाहर तो बहुत सकारात्मकता के साथ निकलेंगे लेकिन किसी कीमती वस्तु के चोरी होने की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे।

🍁🍁🍁🍁🌞🍁🍁🍁

वृश्चिक राशि :-

जिन लोगों ने किसी रिश्तेदार से पैसा उधार लिया था उनको आज वो उधार किसी भी हालत में वापस करना पड़ सकता है। विदेश में रह रहे किसी रिश्तेदार से मिला तोहफ़ा आपके लिए ख़ुशी लेकर आएगा। किसी नये काम के आगाज के लिए आपको पहले उसके बारे में अनुभवी लोगों से बात करनी चाहिए। अगर आज आपके पास समय है तो उस क्षेत्र के अनुभवी लोगों से मिल लें जो काम आप शुरु करने वाले हैं। बहुत सारे मेहमानों की आवभगत आपका मूड ख़राब कर सकती है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

धनु राशि :-

आज मनपसंद काम करने का दिन है। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। परिवार की स्थिति आज वैसी नहीं रहेगी जैसा आप सोचते हैं। आज घर में किसी बात को लेकर कलह होने की संभावना है ऐसी स्थिति में खुद पर काबू रखें। आपका जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफ़ा दे सकता है। आपकी चिंताएं आज आपको जीवन का आनंद लेने से आपको रोक सकती हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मकर राशि:-

आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। माता या पिता की सेहत पर आपको आज बहुत धन खर्च करना पड़ सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी लेकिन साथ ही रिश्तों में मजबूती आएगी। परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा। आज जीवनसाथी से तकरार संभव है ।अपने घर से बाहर निकलते समय अपने जरुरी सामान को एक बार जरुर देख लें।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कुम्भ राशि :-

आज चोट से बचने के लिए सावधानी से बैठें। दुर्घटना घटने की संभावना है ।आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। दिन की शुरुआत मुस्कान भरी होगी । रात को ऑफिस से घर आते वक्त आज आपको सावधानी से वाहन चलाना चाहिए, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है और कई दिनों के लिए आप बीमार पड़ सकते हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁


मीन राशि :-

आज नफ़रत को दूर करने के लिए संवेदना का स्वभाव अपनाएँ । परिवार के किसी सदस्य के बीमार पड़ने की वजह से आपको आर्थिक परेशानी आ सकती है, हालांकि इस वक्त आपको धन से ज्यादा उनकी सेहत की चिंता करनी चाहिए। जब आप समूह में हों तो ध्यान रखें कि आप क्या कह रहे हैं, बिना ज़्यादा समझे-बूझे अचानक कहे गए शब्दों के चलते आप कड़ी आलोचना के शिकार हो सकते हैं। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। अगर आज कुछ अधिक करने को नहीं है तो अपने घर के सामानों को दुरुस्त करके आप अपने को व्यस्त रख सकते हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

अनलॉक 4.0 गाइडलाइंस की घोषणा,कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे 100 लोग,स्कूल कॉलेज 30 सितंबर तक बंद….

बनमाली यादव

नई दिल्ली। सरकार ने शनिवार को अनलॉक 4.0 गाइडलाइंस की घोषणा जारी कर दी गई है। केंद्र सरकार ने शनिवार को अनलॉक 4 के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। यह दिशानिर्देश 30 सितंबर तक लागू रहेंगे। गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के मुताबिक, 7 सितंबर से मेट्रो सेवाएं चरणबद्ध तरीके से खुल सकेंगी। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय/रेल मंत्रालय द्वारा केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ परामर्श के बाद मेट्रो रेल को सात सितंबर से क्रमबद्ध तरीके से संचालित करने की अनुमति दी जाएगी।
वहीं, सामाजिक, अकादमिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक कार्यों और अन्य सभाओं में 21 सितंबर से 100 व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।
हालांकि, इस तरह के सीमित समारोहों में अनिवार्य रूप से फेस मास्क पहनना, सामाजिक दूरी, थर्मल स्कैनिंग और हाथ धोने के लिए सैनिटाइजर का प्रावधान होना चाहिए।21 सितंबर से ओपन एयर थिएटरों को खोलने की भी अनुमति होगी। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद, यह निर्णय लिया गया है कि स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक और कोचिंग संस्थान छात्रों के लिए 30 सितंबर तक नियमित कक्षा गतिविधि के लिए बंद रखने का फैसला लिया है |

सरपंच की लापरवाही के कारण ग्राम पंचायत भैयाथान में कीचड़ भरे रोड में चलने को मजबुर ग्रामवासी

ग्राम पंचायत भैयाथान में सड़कों की हालत बेहद खराब है जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में कीचड़ हो जाने के कारण लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रत्येक दिन काफी संख्या में वाहन इस रोड से गुजरते है जिससे रोड की हालत और भी खराब हो चुकी है ऐसे में लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भैयाथान का यह रोड काफी समय से खराब है लेकिन सरपंच की लापरवाही के कारण आज तक इस पर मरम्मत कार्य नहीं किया जा सका है।
ग्राम पंचायतों में विकास की जिम्मेदारी सरपंच सचिव की होती है लेकिन हालात को देखकर ऐसा नहीं लगता है कि गांव में सरपंच सचिव अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा रहे हैं।

कांग्रेस सरकार से मुझे कोई उम्मीद भी नहीं है:- युद्धवीर सिंह जूदेव


जशपुर

चंद्रपुर के पूर्व विधायक एवं दिग्गज नेता युद्धवीर सिंह जूदेव ने आज अपने लेटरहैड से अपने पिताजी महाराज स्व:दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा के स्थापना हेतु दूसरी किस्त ना दिए जाने से नरजगी जाहिर करते हुए खुद 11 लाख रुपए देने की घोषणा की है।
उन्होंने अपने से लिखा है कि मेरे पिताजी हिंदू कुल तिलक,हिंदू कुलभूषण,हिंदू हृदय सम्राट मिशन के महानायक पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व: दिलीप सिंह जूदेव किसी पार्टी विशेष के नेता होने के साथ साथ जन जन के नेता भी थे जशपुर एवं छत्तीसगढ के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है।
उन्होंने आगे लिखा कि भाजपा के शासनकाल में मूर्ति स्थापना हेतु शासन द्वारा 43 लाख रुपए स्वीकृत किया गया था जिस की प्रथम किस्त 23 शासन द्वारा भेजा गया था परंतु बची हुई राशि को आज तक नहीं भेजा गया।
उन्होंने खुद 11 लाख रुपए देने की घोषणा की जिससे की मूर्ति के अनावरण तथा सौंदर्यकरण अविलंब हो सके।

रेत माफियाओं के सामने लाचार प्रशासन …..धड़ल्ले से चल रहा रेत का अवैध उत्खनन…..नदी बचाव के लिए सामने आयी नारी शक्ति….

प्रशान्त पाण्डेय
बैकुंठपुर
में रेत माफियाओं का काम धड़ल्ले से चल रहा है जिसपर प्रशासन भी मौन है,मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत भरतपुर के ग्राम घटे में उदरी नदी से रेत का अवैध खनन चरम सीमा पर है। स्थानीय लोगों के द्वारा रेत माफियाओं के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासनिक अमला रेत माफियाओं के खिलाफ किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं कर रहा है और ना ही अवैध रेत खनन को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। गांव में महिलाओं द्वारा संगठित होकर रेत माफियाओं के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है लेकिन फिर भी अवैध रेत उत्खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है।


गांव की रेत जाती है यूपी एमपी
लोगों का कहना है कि रेत माफियाओं का कहना है कि आपके गांव की रोड बनाने के लिए रेत निकाला जा रहा है, लेकिन असलियत तो यह है कि दिन में रेत निकाल कर एक जगह पर डंप किया जाता है और रात में जेसीबी आदि की मदत से बड़े ट्रकों में भरकर रेत मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश भेज दिया जाता है। इस प्रकार अवैध उत्खनन बड़े जोरों पर है जिस पर ना तो पुलिस कुछ कर पा रही है और ना ही प्रशासनिक अमला इस पर ध्यान दे रहा है।

हो सकती है मिली भगत


यह कैसे संभव हो सकता है कि इतने बड़े स्तर पर रेत का अवैध उत्खनन हो रहा है जिसे लॉकडाउन के दौरान भी दूसरे राज्यों में पहुंचाया जा रहा है और पुलिस कुछ कर नहीं पा रही है,पुलिस का इस प्रकार का रवैया सवालों के घेरे पर है कहीं पुलिस भी रेत माफियाओं से मिली हुई तो नहीं है क्या इससे पुलिस विभाग को भी कोई लाभ तो नहीं हो रहा है जिसके चलते पुलिस भी चुप्पी साधे हुए है।

ईसाइयों से अपनी संस्कृति और परम्परा को बचाने विरोध में उतरे उरांव समाज के लोग!!

प्रशान्त कुमार
अम्बिकापुर राष्ट्रीय उरांव संस्कृति सुरक्षा समिति मंच ईसाई धर्म के लोगों के द्वारा आयोजित किए जा रहे मिस्टर एंड मिस आदिवासी (कुरुख) का विरोध करना शुरू कर दिया है उरांव समाज का कहना है कि ईसाई धर्म के लोगों द्वारा हमारी संस्कृति और हमारी मान मर्यादा का मजाक बनाया जा रहा है तथा इसके साथ खिलवाड़ किया जा रहा है हमारे सभ्यता में इस प्रकार की कृतियों के लिए कोई स्थान नहीं है।
उराव समाज द्वारा आयोजन करने वाले ईसाई मिशनरियों पर अपराधिक मामले दर्ज कर उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है तथा इस आयोजन को तुरंत रोकने की भी मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार खाद्य मंत्री इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले हैं।

राष्ट्रीय उराव संस्कृति सुरक्षा मंच ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


मंच ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध जताया तथा इस आयोजन को ना आयोजित करने की भी मांग की मंच का कहना है कि हमारे समाज हमारी संस्कृति का ईसाई मिशनरियों द्वारा मजाक उड़ाया जा रहा है इसके साथ खिलवाड़ किया जा रहा है हमारे रीति-रिवाजों का पालन नहीं करते हुए तथा जो हमारे रीति रिवाज में नहीं है ऐसे ऐसे तथ्यों के साथ इस आयोजन को आयोजित किया जा रहा है।
इस संबंध में हमारी बात राष्ट्रीय उराव संस्कृति सुरक्षा मंच के प्रांत संयोजक श्री करणसाय जी से हुई जिस पर उनका कहना है कि ईसाई मिशनरियों द्वारा हमारे संस्कृति के साथ एक भद्दा मजाक किया जा रहा है, तथा कर्मा त्यौहार में भी ईसाईयों द्वारा हमारे रीति रिवाज पूजा-पाठ का मजाक उड़ाया जाता है जिस कर्म डार को हम भगवान के स्वरूप मानते हैं तथा जिसके लिए माताएं बहने उपवास रखती हैं तथा पूजन हो जाने के बाद उसका विधिवत विसर्जन किया जाता है उसको ईसाइयों द्वारा रात भर बिना उपवास रहे डांस करके सुबेरे फेंक दिया जाता है जिससे हमारी संस्कृति का अपमान हो रहा है।
धार्मिक भावनाओं को पहुंचाया जा रहा है ठेस
1 ईसाई धर्म के द्वारा बिशप हाउस में कार्यक्रम आयोजित कर हमारी परंपराओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ।

2 ईसाइयों द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में आदिवासी वंश के मूल सिद्धांतों, रीति-रिवाजों का संस्कृति को विकृत एवं नष्ट करने के लिए उद्देश्य इस प्रकार का आयोजन किया जा रहा है, इस प्रकार की कृतियां धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली है जोकि भारतीय संविधान की अनुच्छेद 13 उपनयन 3 (क) का साफ तौर पर उल्लंघन है

3 ईसाईयों द्वारा चलाया जा रहा यह आयोजन हमारी रूढ़ी परंपरा, संस्कृति को नष्ट करने वाला है जो भारतीय दंड विधान संहिता कानून 153 (ख) के तहत दंडनीय हैं।

ग्राम सकालो में निकला कोरोना पोजिटिव,अपने संपर्क में आए लोगो को कोरोना टेस्ट कराने की अपील की

अम्बिकापुर
अंबिकापुर से सटे ग्राम सकालो में एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने चाचा के संपर्क में आया था जो कुछ दिनों पहले ही कोलकाता से आए थे जिनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव अाई थी। जिसके बाद संदेहवश उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट कल शाम को पोजिटिव अाई हैं। बता दे की कल सुबह ही उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, शाम को आई उनकी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से अपनी अपनी कोरोना जांच कराने की अपील की है।

क्या कहती हैं आपकी ग्रह दशाएं,जानिए कैसे होगा आपकी उन्नति का मार्ग प्रशस्त,जाने आज का राशिफल

राशिफल (29 अगस्त, 2020)
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि:-

धार्मिक भावनाओं के चलते आप किसी तीर्थस्थल की यात्रा करेंगे। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। धनागम की पूर्ण आशा है । आज आप अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। वक्त पर चलने के साथ-साथ अपनों को वक्त देना भी आवश्यक है। काम को करने से पहले ही उसके बारे में अच्छा बुरा न सोचें, बल्कि खुद को एकाग्र करने की कोशिश करें इससे सारे काम अच्छी तरह हो पाएंगे।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

वृष राशि :-

स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन है।आज आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी । जिन लोगों की अब तक तनख्वाह नहीं आयी है आज वो पैसों के लिए बहुत परेशान रह सकते हैं और अपने किसी दोस्त से उधार मांग सकते हैं। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे। आपका जीवनसाथी हाल में हुई खटपट को भुलाकर अपने अच्छे स्वभाव का परिचय देगा ।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

मिथुन राशि :-

अपने आप पर एक सीमा के बाद दबाव न डालें और पर्याप्त आराम लें। आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएँ, उनपर विचार करें। लेकिन धन तभी लगाएँ जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। व्यापारियों को व्यापार में आज मुनाफा होगा । आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए ख़ुशनुमा एहसास रहेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके ज़रिए अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। आज जीवनसाथी की ओर से आप को काफ़ी मदद मिलेगी। इसलिए अपने दिन की योजना बेहतर तरीक़े से बनाएँ।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

कर्क राशि :-

आज आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। अगर आप दफ़्तर में अतिरिक्त समय लगाएंगे, तो आपकी घरेलू ज़िंदगी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आपके बच्चे शिक्षा के क्षेत्र मेें अच्छा कर सकते हैं यदि आप उनका सहयोग करें तो।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

सिंह राशि :-

आपमें से जो दफ़्तर में ओवरटाइम कर रहे थे और ऊर्जा की कमी से जूझ रहे थे, आज उन्हें फिर वैसी ही समस्याओं से सामना करना पड़ सकता है। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

कन्या राशि :-

अपनी भावनाओं पर, ख़ास तौर पर ग़ुस्से पर, क़ाबू रखें। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी । आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई बाहरी व्यक्ति दूरी पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप दोनों चीज़ें संभाल लेंगे।

🌞🌞🌞🌞🌞💮🌞💮

तुला राशि:-

धार्मिक भावनाओं के चलते आप किसी तीर्थस्थल की यात्रा करेंगे।अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। पूर्ण रूप से धनागम होगा । सकारात्मक बातों पर विचार करने में कोई बुराई नहीं है । आज जन्मदिन भूलने जैसी किसी छोटी-सी बात को लेकर जीवनसाथी से तक़रार मुमकिन है।

💮🌞🌞🌞🌷🌞🌷🌞

वृश्चिक राशि :-

आज पेचीदा हालात में फँसने पर घबराएँ नहीं। परिस्थितियाँ आपको हालात से बाहर निकलने में आप की मदद करेंगी । आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। कोई नया रिश्ता न सिर्फ़ लंबे वक़्त तक क़ायम रहेगा, बल्कि फ़ायदेमंद भी साबित होगा। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। आज के दिन कुछ भी करने के लिए अपने साथी पर दबाव न डाले, अन्यथा आपके दिलों में दूरियां आ सकती हैं।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

धनु राशि:-

बेकार का तनाव और चिंताएँ ज़िंदगी का रस निचोड़कर आपको पूरी तरह चूस सकती हैं। भलाई इसी में है कि इन आदतों को छोड़ दें, नहीं तो इनसे केवल आपकी परेशानियों में बढ़ोतरी ही होगी। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर के वातावरण को सुखद बनाएगी। रिश्तेदारों का दख़ल शादीशुदा ज़िन्दगी में परेशानी पैदा कर सकता है। आज के दिन आप बेहतरीन चीज़ में निवेश कर सकते हैं।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

मकर राशि:-

आज गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। दुर्घटना होने की पूर्ण संभावना है ।आज धन हानि होने की संभावना है । रिश्तेदारों के साथ बिताया गया वक़्त आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। सुबह जीवनसाथी से आपको कुछ ऐसा मिल सकता है, जिससे आपका सारा दिन ख़ुशगवार गुज़रेगा।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

कुम्भ राशि :-

कुछ रचनात्मक करने के लिए अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें। माता या पिता की सेहत पर आपको आज बहुत धन खर्च करना पड़ सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी लेकिन साथ ही रिश्तों में मजबूती आएगी। रिश्तेदारों के यहाँ छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। यह दिन प्रसन्नता और ज़िन्दादिली के साथ किसी ख़ास संदेश को भी देगा । आज किसी तरह की दूर्घटना होने की भी संभावना है इसलिए संभलकर रहें।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

मीन राशि :-

आज आप मानसिक और शारीरिक तौर पर थकान महसूस कर सकते हैं । आज के दिन भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें और यदि देना जरुरी हो तो देने वाले से लिखित में लें कि वो पैसा वापस कब करेगा। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करे। आज बच्चों के साथ समय बिताकर आप कुछ सुकून भरे पल जी सकते हैं।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

सूरजपुर : केन्द्रीय चिकित्सालय एसईसीएल बिश्रामपुर बनेगा कोविड-19 चिकित्सालय , आईसोलेशन वार्ड 01 व 02 को किया गया अधिग्रहित

सूरजपुर कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के द्वारा कोरोना वायरस कोविड-19 के लिए अति आवष्यक कार्य हेतु आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए केन्द्रीय चिकित्सालय, एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के सर्जिकल वार्ड (पुरूष) आईसोलेषन वार्ड क्रमांक 01 एवं 02 को आगामी आदेष पर्यन्त तक अधिग्रहित किया गया हैं।
ज्ञात हो कि जिलें में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि होने से वर्तमान में संचालित कोरोना वार्ड में मरीजों के लिए निर्धारित संख्या की पूर्ति हो जाने से भविष्य में यदि और मरीज सामने आते हैं तो उनके चिकित्सा के लिए नवीन चिकित्सालय एवं वार्ड की आवष्यकता होगी। जिसके लिए जिला प्रषासन निरंतर जिले में ऐसे भवन एवं चिकित्सालय जिन्हें कोविड-19 के लिए चिकित्सा कार्यो में उपयोग में लाया जा सकता हैं, उन्हें अधिग्रहित कर आवष्यकता अनुरूप तैयार कर रहा हैं। जिससे आगामी किसी भी स्थिति के लिए पूर्व ही बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें

सूरजपुर : अंग्रेजी माध्यम के स्कूल प्रतापपुर के रिक्त पदों हेतु दावा आपत्ति 04 सितम्बर तक

सूरजपुर जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रतापपुर में कम्प्यूटर शिक्षक, ग्रंथपाल प्रयोगशाला सहायक, भृत्य एवं चौकीदार के पदों पर प्रतिनियुक्ति अथवा संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। उपरोक्त पदों हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण कर विषयवार पात्र अथवा अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। जिसका अवलोकन जिले की वेबसाईट www.surajpur.gov.in पर किया जा सकता है। बताया गया है कि जारी सूची पर अभ्यर्थियों के द्वारा 04 सितम्बर 2020 तक कार्यालयीन समय में दावा आपत्ती कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर में प्रस्तुत किया जा सकता है।

रामानुजनगर के ग्राम परषुरामपुर,सोनीपारा को कन्टेनमेंट जोन से किया गया मुक्त

सूरजपुर संयुक्त कलेक्टर श्री षिव बनर्जी सूरजपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा तहसील रामानुजनगर के अंतर्गत ग्राम-परशुरामपुर(सोनीपारा) में एक व्यक्ति 12 अगस्त 2020 को कोविड-19 का धनात्मक पाये जाने के कारण ग्राम-परषुरामपुर(सोनीपारा) को कन्टेनमेंट जोन बनाया गया था।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के प्रतिवेदन अनुसार ग्राम-परशुरामपुर(सोनीपारा) कंटेटमेंट जोन मे कोविड़-19 का और कोई केस नही आया है। कन्टेनमेंट जोन घोषित करने के बाद 14 दिवस की अवधि पूर्ण हो चुका है। अधिकारी के प्रतिवेदन पर विचार करते हुए कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देषन में संयुक्त कलेक्टर श्री शिव बनर्जी के द्वारा आदेष जारी करते हुए ग्राम-परषुरामपुर(सोनीपारा) को कन्टेन्मेंट जोंन से मुक्त कर दिया गया है।

स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ाता ग्राम पंचायत भैयाथान

भैयाथान में बदहाली का आलम जोरों पर है जहां एक ओर देश में छत्तीसगढ स्वच्छता में अवल स्थान पर है पूरे देश में स्वच्छता के मामलों में छत्तीसगढ़ का लोहा माना जा रहा है। पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान पूरे जोरों से चलाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायत भैयाथान में अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है।
ग्राम पंचायत भैयाथान में बस स्टैण्ड का कचड़ा उपजाऊ जमीन में फेका जा रहा है,जिसके उचित प्रबंधन की व्यवस्था भी ग्राम पंचायत द्वारा नहीं किया गया है,जिसके कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस प्रकार कचरा फेंकने से बीमारियों के बढ़ने का खतरा बढ़ गया है तथा पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है। आसपास के पशुओं द्वारा इस कचरे को खाने से उनके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है जिस पर ग्राम पंचायत द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अगर इस ओर उचित कदम नहीं उठाए गए तो यह बड़ी परेशानी साबित हो सकती है।
आवश्यकता है कि ग्राम पंचायत द्वारा इस ओर ध्यान दिया जाए तथा कचरा प्रबंधन के लिए कठोर कदम उठाया जाए।

लगातार बारिश का कहर जारी, जशपुर में मकान गिरने से एक की मौत, रायगढ़ में तीन घायल…

बनमाली यादव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसूनी तंत्र के मजबूत होने से बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। जिससे जन जीवन पर बुरा असर हो रहा है, आलम ऐसा है कि बुधवार रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में रिकार्ड बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश के ग्रामीण अंचल के नाले-नालियों में उफान पर हैं। जशपुर जिले के तुमला गांव में कच्ची मकान गिरने से एक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। रायगढ़ जिले के तपकरा गांव में भी कच्चा मकान गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए। राजनांदगांव में लगातार बारिश से मोंगरा बराज, घुमरिया और सूखानाला जलाशय के गेट खोल दिए गए। वहीं मौसम विभाग ने इन जिलों में रेड अलर्ट घोषित किए है। प्रदेश के उत्तर पश्चिम में स्थित जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की संभव है। इन जिलों में कोरिया, सूरजपुर, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, बेमेतरा जिले शामिल हैं। जिससे कई जिलों क्षेत्रों को अलर्ट की स्थिति में रहने की चेतावनी दी गई है |

error: Content is protected !!