Home Blog Page 295

दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी जारी,बिना नोटिस के 50% तक बढ़ाई स्कूल फीस

दिल्ली

कोरोना संक्रमण के कारण पूरी दुनिया मंदी झेल रही है और तो और छोटे बड़े कई कारोबार बंद होने की कगार पर आ गए हैं। ऐसे समय में राजधानी दिल्ली में शिक्षा महंगी हो गई है। यहां के प्राइवेट स्कूलों ने फीस में 50% तक बढ़ोतरी को ऐलान कर दिया है. इस बात ने पेरेंट्स की चिंता को कई गुना बढ़ा दिया है।

हर महीने 4 हजार रुपये की हुई बढ़ोतरी
दिल्ली की रहने वाली शिल्पा अरोड़ा ने बताया कि उनके दोनों बच्चे एक बड़े प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं. लेकिन इस बार जब उन्होंने फीस भरने के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोला तो उन्हें पता चला कि फीस करीब 4 हजार रुपये तक बढ़ चुकी है. जहां पहले उन्हें अपने एक बच्चे की फीस के लिए हर महीने 9100 रुपये भरने होते थे, वहीं इस बार उनसे 13,414 रुपये फीस मांगी जा रही है. शिल्पा परेशान हैं कि कैसे वह बढ़ी हुई फीस स्कूल में जमा कराएं, क्योंकि महामारी की वजह से पैसों की तंगी पहले ही सताने लगी है।

दिल्ली में 50 फीसदी तक महंगी हुई शिक्षा
फीस बढ़ाने वाले दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में कई ऐसे भी हैं जिन्होंने बिना नोटिस दिए ही स्कूल फीस बढ़ा दी है. फीस में 5 या 10 फीसदी का नहीं है, बल्कि कई प्राइवेट स्कूलों ने 50 फीसदी तक पैसे बढ़ाए हैं. इसकी सूचना के बाद से ही अभिभावक फीस बढ़ोतरी का विरोध कर रहे हैं. ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या सरकार इस मामले में दखल देते हुए कुछ कदम उठाएगी या दिल्ली के प्राइवेट स्कूल ऐसे ही अपनी मनमर्जी करते रहेंगे ये देखने वाली बात है।

कैसा होगा आपका दिन,जानिए आज आपके राशिफल में

राशिफल (28 अगस्त 2020)
💮💮💮💮💮💮💮💮
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि:-
बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था उसका फायदा आज आपको मिलेगा । सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों। आपको ख़ुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफ़ी कोशिशें कर सकता है।
नौकरी में प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है ।

💮💮💮💮💮💮💮💮

वृष राशि:-
आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। घर को सजाने-संवारने के अलावा बच्चों की ज़रूरतों पर भी ध्यान दें। आज आपका दिमाग़ काम-काज की उलझनों में फँसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। वाहन चलाने में सावधानी बरतें । आज व्यापार में फायदा होने की संभावना है ।

💮💮💮💮💮💮💮💮

मिथुन राशि :-
आज सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। चंद्र की स्थिति की वजह से आज आपका धन बेवजह की चीजों पर खर्च हो सकता है। अगर आपको धन संचय करके रखना है तो अपने जीवनसाथी या माता पिता से इस बारे में बात करें। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। सावधान रहें, क्योंकि प्यार में पड़ना आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयाँ खड़ी कर सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफ़ी अच्छा रहने वाला है।

💮💮💮💮💮💮🌷🌷

कर्क राशि :-
आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा होगी। नवयुवकों को स्कूल प्रोजेक्ट की बाबत कुछ राय लेने की ज़रूरत हो सकती है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा । आज आप को मुनाफा जरुर होगा । आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाख़ुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं।

💮💮💮💮💮💮💮💮

सिंह राशि :-
आज शरीर के किसी अंगे में भीषण दर्द होने की संभावना है। किसी भी ऐसे काम से बचें, जिसमें ज़्यादा शारीरिक मेहनत की ज़रूरत हो। पर्याप्त आराम भी करें। दिन बहुत लाभदायक नहीं है- इसलिए अपनी जेब पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। धन हानि होने की संभावना है । अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल पेशेवर मामलों को सहजता से सुलझाने में करें। नए विचारों और आइडिया को जाँचने का बेहतरीन वक़्त है ।

💮💮🌷🌷🌷🌷🌷💮

कन्या राशि :-
आज आपको अपनी असली क्षमताओं को पहचानने की ज़रूरत है, क्योंकि आपमें क्षमता की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आज न सिर्फ़ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की ज़रूरत भी है। छोटी-मोटी भूल को अनदेखा करें। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है । आज आपका वैवाहिक जीवन हँसी-ख़ुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है।

💮💮💮🌷💮💮💮💮

तुला राशि :-
आज धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। काम का तनाव आपके दिमाग़ पर छा सकता है जिसकी वजह से परिवार में कलह उत्पन्न हो सकता है । काम की अधिकता के बावजूद भी आज कार्यक्षेत्र में आपमें ऊर्जा देखी जा सकती है। आज आप दिये गये काम को तय वक्त से पहले ही पूरा कर सकते हैं। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जिससे अतीत में आपके मतभेद थे।

💮💮💮💮💮💮💮💮

वृश्चिक राशि :-
आज दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। आर्थिक जीवन की स्थिति आज अच्छी नहीं कही जा सकती आज आपको बचत करने में मुूश्किलें आ सकती हैं। अपने ख़यालों को हर किसी को बताने से बचें। आज अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है ।

💮💮💮💮💮💮💮🌷

धनु राशि :-
आज झल्लाना और खीजना आपकी सेहत ख़राब कर सकता है। पुरानी बातों में न उलझें और जितना हो सके आराम करने की कोशिश करें। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। आज कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। मुमकिन है कि वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर आपका जीवनसाथी आपसे रुष्ट हो जाये ।

💮💮💮💮💮💮💮💮

मकर राशि :-
आज सेहत अच्छी रहेगी। आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के ज़रिए फ़ायदा होगा। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। आपकी ओर से की गयी लापरावाही महंगी साबित हो सकती है। काम और घर पर दबाव आपको थोड़ा ग़ुस्सैल बना सकता है। आज आपका जीवनसाथी आपसे नाराज़ हो सकता है ।

💮💮💮💮💮💮💮💮

कुम्भ राशि:-
यदि आप किसी से उधार वापस मांग रहे थे और अब तक वो आपकी बात को टाल रहा था तो आज बिना बोले ही वो आपको पैसा लौटा सकता है। आपको कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है, जो न केवल आपको बल्कि आपके परिवार को भी रोमांचित कर देगी। आपको अपने रोमांच को नियंत्रित रखने की ज़रूरत है। ऐसे लोगों से हाथ मिलाएँ जो रचनात्मक हैं और जिनके ख़यालात आपसे मिलते हैं ।आपके और आपके जीवनसाथी के दरमियान कोई अजनबी नोंकझोंक की वजह बन सकता है।

💮💮💮💮💮💮💮💮

मीन राशि :-
आज आप ख़ुद को सुकून में और ज़िंदगी का लुत्फ़ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। आज अच्छा दिन है, क्योंकि आपको अपने लक्ष्यों को पाने के लिए बेहतरीन मौक़े मिलेंगे। आईटी से जुड़े लोगों को विदेश से बुलावा आ सकता है। यह ऐसा दिन है जब आप खुद को समय देने की कोशिश करते रहेंगे लेकिन आपको अपने लिए समय नहीं है।

कोरोनिल’ पर छिड़ी जंग में ‘पतंजलि’ की हुई जीत, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला

कोरोना कि दवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अपना अहम फैसला सुनाया है जिसमें कोरोना कि दवा बनाने वाले स्वामी रामदेव की कंपनी को बड़ी राहत मिली है।

बता दें कि योग गुरू स्‍वामी रामदेव को कोरोनिल दवा के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने चेन्नई की एक कंपनी की याचिका को रद्द करते पतंजलि के अपने उत्पाद का ट्रेडमार्क कोरोनिल रखने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. बता दें कि कंपनी ने दावा किया था कि वर्ष 1993 से ‘कोरोनिल’ नाम उसके पास है।
कोरोनिल ट्रेडमार्क कि मिली अनुमति

एक याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाते हुए मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग की थी जिसमें कोर्ट ने पतंजलि को कोरोनिल ट्रेडमार्क शब्द का इस्तेमाल करने की इजाजत दी थी. चेन्नई की कंपनी अरुद्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड की इस अर्जी पर सुनवाई से इनकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव की कंपनी पतंजलि को बड़ी राहत दी है।
गौरतलब है कि मद्रास हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने पहले पतंजलि पर 10 लाख का जुर्माना लगाते हुए इस ट्रेडमार्क के इस्तेमाल पर रोक लगा दी. लेकिन इसके बाद दो जजों की बेंच ने सिंगल बेंच के आदेश पर रद्द करते हुए पतंजलि को राहत देते हुए ट्रेडमार्क इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी. जिसके बाद ही अरुद्रा इंजीनियरिंग ने सुप्रीम कोर्ट में हाई कोर्ट के इस फैसले को चुनौती दी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई से इनकार कर दिया. मतलब साफ है कि अब मामला मद्रास हाई कोर्ट में ही चलेगा.

सुभाषनगर में दूधवाला निकला कोरोना संक्रमित

अम्बिकापुर नगर के सुभाषनगर में सरस्वती महाविद्यालय के पास एक कोरोना संक्रमित पाया गया है।
युवक के संक्रमित पाए जाने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाया गया संक्रमित दूधवाला हैं जो घर घर जाकर दूध बांटने का काम करता था। जिसके चलते उसके संपर्क में बहुत सारे लोग आए हैं। स्वास्थ्य अमला अब उसकी निशानदेही पर उसके संपर्क में आए लोगो का सैंपल लिया जा रहा है। सुभाषनगर के सरस्वती कॉलेज मार्ग को कंटेंटमेंट जोन घोषित कर आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है।

ध्वनि विस्तारक यंत्र मानक स्तर पर चलाने की जिला दण्डाधिकारी ने दी अनुमति !!

धमतरी

डीजे साऊंड एंड लाईट यूनियन धमतरी द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन पर विचार करते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जय प्रकाश मौर्य ने ध्वनि विस्तारक यंत्र मानक स्तर पर चलाने की अनुमति दी है।

भारत सरकार द्वारा जारी मानकों के आधार पर प्रयोग कि अनुमति
कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि भारत सरकार द्वारा जारी एस.ओ.पी. के अनुसार बड़ी सभाएं निषिद्ध की गई हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमण फैलने के संभावित खतरे के मद्देनजर जहां तक संभव हो, रिकॉर्ड किए गए संगीत अथवा गाने बजाए जा सकते हैं, गाना बजाने वालों अथवा गायन समूहों को अनुमति नहीं दी जाएगी।
दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ध्वनि विस्तारक यंत्र मानक स्तर पर चलाने की अनुमति है। किसी भी परिस्थिति में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित ध्वनि मानक का उल्लंघन नहीं हो, इसका ध्यान रखा जाए। सभी को मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। आयोजन समिति द्वारा पर्यावरण के अनुकूल सामग्री का उपयोग किया जाएगा। पिकअप, टाटाएस (छोटा हाथी) से बड़े वाहन का उपयोग प्रतिबंधित होगा। इन सभी शर्तों के अतिरिक्त भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आदेश के तहत जारी एसओपी एवं छत्तीसगढ़ शासन के आदेश का पालन अनिवार्य रूप से किया जाना होगा।

साक्षात्कार चयन और पदोन्नति समिति में महिला सदस्य अनिवार्य, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

शुभम शुक्ला
रायपुर
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य शासन के समस्त विभागों के अधीन गठित साक्षात्कार, चयन, पदोन्नति एवं छानबीन समिति में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग का पृथक-पृथक प्रतिनिधित्व अनिवार्य किया गया है। इन समितियों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व के लिए एक महिला सदस्य को रखा जाना अनिवार्य कर दिया गया है। गत दिवस मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्रीमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया था, जिसके परिपालन में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजस्व मंडल बिलासपुर सहित शासन के समस्त विभाग, सभी विभागाध्यक्ष, सभी संभागायुक्त, सभी कलेक्टरों और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को भेजा गया हैं।

जशपुरनगर : जशपुर पुरातत्व संग्राहलय को दिया गया है मूर्त रूप : 13 जनजातियों पुरातात्विक महत्व की चीजों को संग्राहलय में संरक्षित करके रखा गया है

जशपुर नगर

जिला प्रशासन के द्वारा जिले में अपने आप में अनूठा और आकषर्क पुरातत्व संग्राहलय जिला खनिज न्यास निधि संस्थान से 25 लाख 85 हजार की लाखत से बनाया गया है। पूर्व कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की सार्थक प्रयास और कलेक्टर श्री महादेव कावरे के दिशा निर्देश पर संग्राहलय को नया मूर्त रूप दिया गया है। संग्राहलय का लाभ जशपुर जिले के आस-पास के विद्यार्थियों को मिलेगा। साथ ही क्षेत्रीय विशेषताओं की पहचान होगी। पुरातात्विक इतिहासिक चीजों को बचाने एवं संरक्षित रखने हेतु अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। संग्राहलय में 13 जनजाति बिरहोर, पहाड़ी कोरवा, असूर जनजाति, उरांव, नगेशिया, कवंर, गोंड, खैरवार, मुण्डा, खड़िया, भूईहर, अघरिया आदि जनजातियों की पुरानी चीजों को संग्रहित करके रखा गया है। संग्राहलय में तीन कमरा, एक गैलरी को मूर्त रूप दिया गया है।

संग्रहालय में रखे गए हैं पाषाण युग के उपकरण
संग्राहलय में लघु पाषाण उपकरण, नवपाषाण उपकरण, एतेहासिक उपकरणों को रखा गया है। साथ ही भारतीय सिक्के 1835 से 1940 के सिक्कों को संग्रहित करके रखा गया है। संग्राहलय में मृद भांड, कोरवा जनजाति के डेकी, आभूषण, तीर-धनुष, चेरी, तवा, डोटी, हरका, प्रागैतिहासिक काल के पुरातत्व अवशेष के शैलचित्र को भी रखा गया है।
जशपुर की स्थानीय कलाकृतियों को भी दिया गया है स्थान
साथ ही जशपुर मेें पाए गए शैल चित्र के फोटोग्राफ्स को भी रखा गया है। अनुसूचित जनजाति के सिंगार के सामान चंदवा, माला, ठोसामाला, करंजफूल, हसली, बहुटा, पैरी, बेराहाथ आदि को भी संरक्षित किया गया है। संग्राहलय में चिम्टा, झटिया, चुना रखने के लिए गझुआ, खड़रू, धान रखने के लिए, नमक रखने के लिए बटला, और खटंनशी नगेड़ा, प्राचीन उपकरणों ब्लेड, स्क्रेपर, पाईट, सेल्ट, रिंगस्टोन रखा गया है।
संग्राहलय को सुंदर आकर्षक रूप देने में पुरातत्वविद् अंशुमाला तिर्की, बालेश्वर कुमार बेसरा, अक्षय घुमे एवं एसडीओ बी.आर.साहु, कार्यपालन अभियंता श्री टी.एक्का, सब इंजिनियर राजेश श्रीवास्तव श्री पुरूषोत्तम बनर्जी(मिंकू) ने संग्राहलय को अनुठा और आकर्षक बनाने में विशेष सहयोग प्रदान किया गया है। संग्राहलय की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जशपुर की एतिहासिक काल की चीजों को संग्रहित करने का कार्य किया गया है। जशपुर संग्राहलय इन क्षेत्रों में खरा उतर रहा है।

विराट कोहली के घर जल्द आने वाली है खुशियां

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं, जल्द ही इनके घर में किलकारी गुंजने ने वाली है।

विराट कोहली ने खुद किया ऐलान
इसका ऐलान खुद विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए किया है. विराट ने ट्विटर पर लिखा, ‘हम लोग तीन होने वाले हैं, जनवरी 2021 में आने वाला है.’ साथ ही कोहली और अनुष्का की तस्वीर लगी हुई, जिसमें अनुष्का का बेबी बंप नजर आ रहा है.
गौरतलब है कि इस कपल की शादी साल 2017 में इटली के शहर फ्लोरेंस में एक बेहद निजी समारोह में हुई थी. अब 3 साल बाद इनके घर खुशियां आने वाली हैं. अनुष्का की प्रेग्नेंसी की खबर मिलते हैं, उनके फैंस और करीबी लोग ‘विरुषका’ को मुबारक बाद दे रहे हैं. हाल में भारतीय टीम के एक और खिलाड़ी हार्दिक पांड्या पिता बने थे, और अब कप्तान कोहली की बारी है. टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन ने विराट-अनुष्का को बधाई दी है.

अम्बिकापुर में बंदी की मृत्यु पर दण्डाधिकारी जांच

अम्बिकापुर
अनुविभागीय दण्डाधिकारी अम्बिकापुर एवं जांच अधिकारी श्री अजय त्रिपाठी जी ने बताया है कि मृतक बंदी रामसूरत आत्मज मनराखन उम्र 42 वर्ष, जाति पण्डो, जिला रामानुजगंज-बलरामपुर के ग्राम नवगई, महुआरीपारा, थाना रघुनाथनगर निवासी के दण्डाधिकारी जांच हेतु व्यक्तियों के समूह, संघ, संस्था या संगठन को प्रकरण के तथ्य एवं परिस्थितियों के सम्बध में जानकारी हो तो इसकी सूचना जांच अधिकारी के समक्ष न्यायलय में किसी कार्य दिवस में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में निरूद्ध दंडित बंदी श्री रामसूरत आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था। केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर के जेल चिकित्सक के परामर्श पर 9 अगस्त 2020 को सुबह 10ः25 बजे उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर भेजा गया था जहां जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में उपस्थित चिकित्सक द्वारा परिक्षण उपरांत 9 अगस्त को ही सुबह 10.42 बजे उक्त बंदी को मृत घोषित किया गया। मृत बंदी रामसूरत की दण्डाधिकारी जांच के सम्बंध में आवश्यक जानकारी देने हेतु 15 दिवस के अंदर अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय अम्बिकापुर में प्रस्तुत कर सकते है। जांच के सम्बंध में जानकारी हेतु जेल प्रवेश के समय बंदी के स्वास्थ्य की क्या स्थिति थी, बंदी कब बीमार हुआ था तथा उसे ईलाज हेतु जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर कब भेजा गया, क्या बंदी अचानक बीमार हुआ और उसकी मृत्य हो गई या पूर्व से उसका ईलाज किया जा रहा था, बंदी का ईलाज कब-कब और किसके द्वारा किया गया तथा उसे कौन-कौन सी औषधियां दी गई, बंदी किस बीमारी से ग्रस्त था, क्या बंदी को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई, क्या बंदी को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में कोई लापरवाही बरती गई, यदि ऐसा हो तो विलंम या लापरवाही के लिए दोषी अधिकारी एवं कर्मचारी कौन-कौन हैं। क्या बंदी को शारीरिक या मानसिक यातना दी गई यदि ऐसा है तो इसके लिए दोषी अधिकारी या कर्मचारी कौन-कौन हैं। इन सभी बिन्दुओ पर जानकारी 15 दिवस के भीतर कार्यालय समय में होकर अपना बयान दर्ज करा सकते है या संबंधित जानकारी लिखित रूप में शपथ आयुक्त या अन्य सक्षम प्राधिकारी के समक्ष निष्पादित शपथ पत्र के साथ पंजीकृत डाक द्वारा प्रस्तुत कर सकते हैं।

कलेक्टर ने सर्पदंश से मृत्यु हुई रितु मरावी के घर पहुंचकर परिजनों को 4 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा

दिनों के भीतर ही प्रशासन ने परिजनों को पहुंचाया मदद
जशपुर

कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज दुलदुला विकासखंड के कांटासारू पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर सर्पदंश से मृत्यु हुई 7 वर्षीय बालिका रितु मरावी पिता श्री अरूण कुमार मरावी के परिजन को आरबीसी 6-4 के तहत् 4 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा। बीते शनिवार 23 अगस्त 2020 को 7 वर्षीय रितु मरावी और उसकी बड़ी बहन 10 वर्षीय हीमानी मरावी को रात को सोते समय जहरीले सर्पदंश ने कांट लिया था। अरूण मरावी की छोटी पुत्री रितु मरावी की सर्पदंश से मृत्यु हो गई।
बड़ी पुत्री हिमानी मरावी का कुनकुरी हालीक्रास में चल रहा है ईलाज

बड़ी पुत्री का कुनकुरी हाॅलक्रास में शासन के तरफ से इलाज कराया जा रहा है। रितु मरावी के परिजनों ने कलेक्टर और जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा है कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन ने तत्परता से 4 दिनों के अंदर ही 4 लाख की सहायता राशि का चेक उन्हें सौंपा है। प्रशासन ने उन्हें संकट की घड़ी में उन्हें बहुत मदद की है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी, कुनकुरी एसडीएम श्री रवि राही, तहसीलदार विकास जिंदल उपस्थित थे।

गुणवतापूर्ण फर्नीचर पाये जाने पर ही होगा भुगतान-जिला शिक्षा अधिकारी, बलरामपुर

कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर-रामानुजगंज ने प्रकाशित खबरों के संबंध में जानकारी दी है कि प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा के पत्र द्वारा सीआरसी अनुदान की राशि के उपयोग के संबंध में फर्नीचर मद में संकुल स्त्रोत केन्द्र को 80 हजार की राशि स्वीकृत की गई है।

गुणवत्ता जांच के बाद किए जाएंगे भुगतान
सामग्री क्रय की कार्यवाही सीएसआईडीसी दर पर ई-मानक पोर्टल के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा की जायेगी तथा भुगतान सीआरसी द्वारा किया जायेगा। निर्देशों के परिपालन में ई-मानक पोर्टल के माध्यम से 3 फर्म को सामग्री क्रय करने हेतु आदेशित किया गया है। संबंधित फर्म द्वारा संकुल स्तर पर सामग्री उपलब्ध कराई गई है। समस्त सीएसी/सीआरसी को पहले ही निर्देशित किया गया था कि फर्म द्वारा सही फर्नीचर प्राप्त होने पर ही भुगतान की कार्यवाही करें। टूट-फूट फर्नीचर की जांच सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा करवाई गयी है तथा प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर 19 अगस्त 2020 को ही संबंधित फर्म को टूट-फूट सामग्री परिवर्तन कर सही सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।

जनप्रतिनिधियों के इशारे में काम कर रहे सीईओ के विरुद्ध सचिव संघ हुए आक्रोशित ,बिना जांच किये एकतरफा कार्यवाही से नाराज सचिव संघ अनिश्चित कालीन हड़ताल पर काम भी रहेंगे बन्द

बनमाली यादव

जशपुर सचिव संघ ने जनपद पंचायत जशपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की कार्यपरणाली से रूष्ट होकर जशपुर पंचायत के पंचायत सचिवों ने सीईओ को ग्यापन सौंपकर प्रशासनिक कार्यवाही पर उंगली उठाते हुवे सीईओ जनपद पंचायत के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है,सचिव संघ के द्वारा विज्ञप्ति में बताया गया है कि संघ के बैनर तले सभी सचिव 27 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।
उक्त स्थिति की जानकारी देते हुवे सचिव संघ के जिलाध्यक्ष श्यामबिहारी चौहान ने बताया कि जशपुर ब्लाक अध्यक्ष सचिव संघ ने निर्णय लिया है कि वे 27 अगस्त से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे,इस हड़ताल पर जाने के पिछे का आशय यह है कि गत कुछ दिनों से जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सीईओ के द्वारा जनप्रतिनिधियों के निराधार व बेबुनियाद आरोपों पर बिना जांच किये एकतरफा कार्यवाही किया गया है,इस कार्यवाही से समस्त सचिवों में रोह व्याप्त है जिसका कठोर शब्दों में संघ ने निंदा करते हुवे मोर्चा खोलने का निर्णय लिया है,इस दौरान सचिवों के समस्त काम ठप्प रहेंगे।सचिवों के काम बंद कलम बंद हड़ताल के दौरान कोविड 19 कोरोना वायरस के नियमों में माश्क लगना,सोशल डिस्टेंश का पालन व अन्य दिशा निर्देशों का पालन भी किया जायेगा|
आपको बता दें कि पूरा विवाद पंचायत सचिव का दूसरे पंचायत में ट्रांसफर पोस्टिंग किये जाने को लेकर शुरू हुआ है।कहा जा रहा कि किसी सरपँच की शिकायत पर जशपुर जनपद सीईओ ने बगैर जाँच किये ही दूसरे पंचायत में उसका ट्रांसफर कर दिया ।इसके बाद विवाद बढ़ता चला गया और अब हड़ताल की नौबत आ गयी। जो आगे की रणनीति क्या होगा यह उनके इस हड़ताल पर निर्भर करेगा |

बिना मास्क पहने लोगों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल और राशन : कलेक्टर ने फिजिकल डिस्टेन्स और मास्क पहनने के नियम का पालन कराने के दिये निर्देश

शुभम शुक्ला
रायपुर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ एस भारतीदासन ने कोरोना के संक्रमण को देखते हुए जिले में सोशल फिजिकल डिस्टेन्स और मास्क पहनने की अनिवार्यता का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
खाद्य अधिकारियों को दिए गए आदेश
उन्होंने खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया है कि पेट्रोल एवं डीजल लेने आने वाले लोग तथा राशन दुकानों में सामग्री लेने आने वाले अनेक लोग बिना मास्क पहने सामग्री क्रय कर रहे हैं। वहीं इनके द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन भी नही किया जा रहा है। उन्होंने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान मिली लापरवाही के आधार पर खाद्य विभाग के अधिकारियों को ऐसे सभी पेट्रोल पम्पों और राशन दुकानों में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कराने और मास्क पहनने के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

नो मास्क नो सर्विस
कलेक्टर ने बिना मास्क आने वाले या सोशल डिस्टेंसिंग का उलंघन करने वालों को पेट्रोल, डीजल या राशन नहीं देने के निर्देश दिए है। उन्होंने ग्राहकों को राशन लेने आने वालों को मास्क पहन कर जाने की अपील भी की है,ताकि कोरोना जैसी बीमारी का संक्रमण न फैले। कलेक्टर ने खाद्य नियंत्रक को समय समय पर दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लापरवाही सामने आने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की चेतावनी दी है।

किसान न्याय योजना की दूसरी किस्त ,त्यौहार के समय बनी किसानों का सहारा

शुभम शुक्ला
खेती-किसानी को प्रोत्साहित करने और फसल का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से शुरू किए गए राजीव गांधी किसान न्याय योजना की दूसरी किस्त मिलने से किसान उत्साहित है। त्यौहारों के समय यह राशि मिलने से ग्रामीणों को अपनी जरूरत पूरी करनेे में आसानी हो रही है। बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड के ग्राम खरकेना के किसान श्री रतिराम को इस योजना के तहत द्वितीय किस्त के रूप में 5 हजार 200 रूपये प्राप्त हुए है। इससे खुश होकर श्री रतिराम ने बताया कि इस राशि का उपयोग उन्होंने त्यौहार के समय अपनी जरूरतों पर खर्च किया

किस्त की रकम मिलने से किसानों के चेहरों पे आयी खुशी
किसान श्री रतिराम के पास दो एकड़ खेत है। खरीफ वर्ष 2019-20 में रतिराम ने 29 क्विंटल 40 किलो धान समिति में समर्थन मूल्य पर बेचा था। उसे 1800 प्रति क्विंटल के हिसाब से 38 हजार रूपये से कुछ ज्यादा की राशि मिली थी। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उसे 2500 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से अंतर की राशि का भुगतान किस्तों में किया जा रहा है। अभी तक उन्हें दो किश्त की राशि 10 हजार 400 रूपये मिली है। लॉकडाउन के दौरान पहली किश्त के रूप में 5 हजार 200 रूपये की राशि मिलने से उसके परिवार के लिये एक बड़ा सहारा बनी। द्वितीय किश्त की राशि के रूप में उसे 5 हजार 200 रूपये मिले हैं। यह राशि उसने त्यौहार के लिये खर्च किए। राशि मिलने पर श्री रतिराम ने शासन को धन्यवाद दिया है।

जशपुर में जल परीक्षण प्रयोगशाला के निर्माण की मंजूरी

प्रशान्त कुमार
जशपुर

राज्य शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश के वनांचल एवं सीमावर्ती जिलों में पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जशपुर जिले में पेयजल परीक्षण प्रयोगशाला के भवन निर्माण की मंजूरी दी गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्रालय (महानदी भवन) द्वारा इसके लिए 40 लाख 81 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार की पहल पर राज्य स्तरीय योजना परीक्षण एवं स्वीकृति समिति की बैठक में जशपुर जिले में जल प्रशिक्षण प्रयोगशाला भवन के निर्माण की अनुशंसा की गई थी, जिसके फलस्वरूप लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्रालय द्वारा उक्त आशय की स्वीकृति का आदेश जारी किया गया है। मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता को जल परीक्षण प्रयोगशाला भवन के निर्माण को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा ने किया मोहल्ला कक्षाओं का औचक निरीक्षण

शुभम शुक्ला
रायपुर

स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने पढ़ई तुहर दुआर कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों को अध्ययन-अध्यापन की घर बैठे सुविधा उपलब्ध कराने हेतु बेमेतरा जिले में संचालित मुहल्ला कक्षाओं का औचक निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा ने बच्चों को उनकी रूचि के अनुरूप उनके कौशल विकास पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए स्थानीय कारीगरों जैसे बढ़ई, मूर्तिकार या अन्य कलाकारों का सहयोग लिया जाना चाहिए। प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा ने विकासखण्ड बेरला के ग्राम टेमरी एवं तिवरैया तथा विकासखण्ड साजा के ग्राम सैगोना पहुंचकर वहां मोहल्ला कक्षाओं का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, पालकों से बच्चों के पढ़ाई लिखाई के बारे में चर्चा की। मुख्य सचिव ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने बच्चों की शिक्षा एवं उनके ज्ञानवर्धन के लिए कई नए विकल्प के जरिए प्रयास कर रही है।

डॉ शुक्ला ने मॉनिटरिंग के दिए निर्देश
प्रमुख सचिव डॉ. शुक्ला ने जिला एवं विकासखण्ड के अधिकारियों को पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम के तहत अध्ययन-अध्यापन की समस्त गतिविधियों की सतत् मॉनीटरिंग के भी निर्देश दिये। अपने निरीक्षण भ्रमण के दौरान प्रमुख सचिव ने शासकीय शिवलाल राठी उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेमेतरा में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल, अपर कलेक्टर श्री संजय कुमार दीवान विशेष रूप से उपस्थित थे।

प्रमुख सचिव ने दी विभन्न जानकारियां
प्रमुख सचिव ने बैठक में विद्यार्थियों के शाला प्रवेश, आनलाईन कक्षा, निःशुल्क पाठयपुस्तक वितरण आदि की जानकारी ली। उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी को शाला भवनों की मरम्मत, अतिरिक्त कक्ष निर्माण, फर्नीचर क्रय, पुस्तकालय निर्माण, प्रयोगशाला कक्ष की स्थापना आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। बैठक के उपरांत प्रमुख सचिव ने जिले में संचालित निजी विद्यालय एलंस पब्लिक स्कूल बेमेतरा का मुआयना किया। उन्होने शासन द्वारा शुरू किए गए अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय की व्यवस्था, रंग-रोगन एवं साफ-सफाई तथा अध्ययन-अध्यापन को उत्कृष्ट रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी, श्री कमोद ठाकुर, जिला मिशन समन्वयक एवं विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती सुदेशा चटर्जी उपस्थित थे।

संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने ‘मोचो जचकी-मोचो अस्पताल‘ अभियान : पहुंचविहीन गांवों की गर्भवती माताओं के सुरक्षित प्रसव में मददगार बना यह अभियान

शुभम शुकला
राज्य शासन की मंशा अनुसार प्रदेश में गर्भवती महिलाओं की पूर्ण देखभाल एवं संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोण्डागांव जिले में जिला प्रशासन द्वारा ‘मोचो जचकी मोचो अस्पताल‘ नाम से एक अभिनव अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गर्भवती माताओं को गर्भकाल के प्रथम महिने से ही निगरानी में रखा जाता है एवं सतत् रूप से समय-समय पर उन्हें लगने वाले टीकों, खान-पान, सुरक्षा एवं स्वस्थ आदतों के विकास के लिए मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं जिला प्रशासन के कॉल सेंटर से नियमित जानकारी प्रदान की जाती है। गर्भवती माता को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया जाता है। सुदूर अंचलों में बसे ग्रामों एवं पहुंचविहीन ग्रामों की गर्भवती महिलाओं किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके लिए समय प्रसव हेतु अस्पताल तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक गांवों में शासकीय वाहन के अतिरिक्त निजी वाहनों को भी चिन्हाकित किया गया है, जिसके जरिए गर्भवती महिलाओं को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके।
‘मोचो जचकी मोचो अस्पताल‘ अभियान के सुखद परिणाम अब सामने आने लगे हैं। इसके तहत् बीते दिनों को पहुंचविहीन ग्राम पंचायत कड़ेनार के आश्रित ग्राम डोडेम की निवासी प्रमिला सोरी को प्रसव के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उन्होंने सुंदर कन्या को जन्म दिया। गौरतलब है कि डोडेम, जिला मुख्यालय से 60 किमी की दूरी पर बसा अतिसंवेदनशील एवं पहुंचविहीन गांव हैं। गांव में वर्षा ऋतु के दौरान आवागमन नदी नालों के उफान और कच्चे मार्ग होने के कारण अवरूद्ध हो जाता हैं। उक्त स्थिति के मद्देनजर जब प्रमिला सोरी के प्रसव में 15 दिन शेष रह गये थे तब उन्हें चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की सलाह पर अपने मातृगृह भेजा गया ताकि सही समय पर उसे चिकित्सकीय सुविधा मिल सके। प्रसव पीड़ा प्रारंभ होने पर उन्हें स्थानीय पंच सम्पत कोर्राम एवं मितानिन द्वारा आयुष कर्मी प्रकाश बागड़े की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मर्दापाल ले जाया गया, जहां पर स्वास्थ्य जांच के उपरान्त प्रसव में कठिनाईयों को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। मर्दापाल से जिला अस्पताल तक प्रसूता को ले जाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा मोचो जचकी मोचो अस्पताल अभियान के तहत् तुरंत वाहन का प्रबंध किया गया। जिला अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ द्वारा जांच उपरान्त प्रसव कठिनाईयों को देखते हुए ऑपरेशन के जरिए सुरक्षित प्रसव कराया गया। प्रसव के दौरान प्रमिला के शरीर में खून की कमी को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन द्वारा दो बॉटल खून की भी व्यवस्था की गई। प्रसव पश्चात प्रसूता के पति को एक हजार रूपये की आर्थिक सहायता एवं मातृत्व वंदना योजना के अन्तर्गत महिला को 5 हजार रूपये की सम्मान राशि दी गई। ‘मोचो जचकी मोचो अस्पताल‘ अभियान के तहत सुरक्षित संस्थागत प्रसव एवं जच्चा-बच्चा के जीवन रक्षा के लिए मिली मदद के लिए प्रसूता एवं उसके परिजनों ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार जताया।

राशिफल: आज इन राशियों के लोगो को रहना है सावधान, इन राशियों के लिए होगा अच्छा दिन,जाने अपना राशिफल

राशिफल (27 अगस्त 2020)
🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि:–

आज आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। आज के दिन आपको शराब जैसे मादक तरल का सेवन नहीं करना चाहिए । आपके जीवनसाथी की सेहत आपको चिंता में डाल सकती है। किसी से अचानक हुई मुलाक़ात आपका दिन बना देगी। आपके कठिन परिश्रम को पुरस्कार मिलेगा, क्योंकि आपकी पदोन्नति हो सकती है। आर्थिक लाभ के बारे में न सोचें, क्योंकि आगे चलकर आपको इससे बहुत फ़ायदा होगा। कार्यक्षेत्र के किसी काम में खराबी की वजह से आज आप परेशान रह सकते हैं । वैवाहिक जीवन के उजले पहलू का अनुभव करने के लिए अच्छा दिन है।

🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥

वृष राशि:–

आज अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की ज़रूरत है। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताक़त और समझ दोनों ही होंगे। आज आप फुर्सत के क्षणों में कोई नया काम करने का सोचेंगे । आज जीवनसाथी का साथ – आप के लिए अच्चा रहेगा ।

🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥

मिथुन राशि :–

कामकाम में आपकी तेज़ी लम्बे समय से चली आ रही समस्या का समाधान कर देगी। आज के दिन अपने धन का संचय करने का विचार बनाएं। आज धनागम की पूर्ण संभावना है । आज कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है । आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत ख़ूबसूरत है।

🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥

कर्क राशि :–

घर पर तनाव का माहौल आपको नाराज़ कर सकता है। इसे दबाना आपकी शारीरिक समस्याओं में इज़ाफ़ा कर सकता है। शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाकर इससे निजात पाएँ। ख़राब हालात से दूर रहना ही बेहतर है। नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। उस रिश्तेदार को देखने जाएँ, जिसकी तबियत काफ़ी समय से ख़राब है। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय फ़ायदेमंद रहेगा। आपको आज मानसिक शांति का अहसास होगा ।

🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥

सिंह राशि :–

आज दिन भर भले ही आप धन को लेकर जूझते रहें लेकिन शाम के वक्त आपको धन लाभ हो सकता है। आपको बच्चों या ख़ुद से कम अनुभवी लोगों के साथ धैर्य से काम लेने की ज़रूरत है। आज कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आपके काम को देखते हुए आज आपकी तरक्की भी संभव है। कारोबारी आज अनुभवी लोगों से करोबार को आगे बढ़ाने की सलाह ले सकते हैं। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। ख़ुद तनावग्रस्त होने की झल्लाहट आप बेवजह अपने जीवनसाथी पर निकाल सकते हैं।

🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥

कन्या राशि :–

इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले लें, आप उन्हें ख़त्म कर दें। जिससे आपको मानसिक संतोष मिलेगा। व्यापारियों को आज व्यापार में घाटा हो सकता है और अपने व्यापार को बेहतर बनाने के लिए आपको पैसा खर्च करना पड़ सकता है। लोगों और उनके इरादों के बारे में जल्दबाज़ी में फ़ैसला न लें। हो सकता है कि वे दबाव में हों और उन्हें आपकी सहानुभूति व विश्वास की ज़रूरत हो। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। आप क़ामयाबी ज़रूर हासिल करेंगे । आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं । आज का दिन आपके लिए बहुत उम्दा रहने वाला है ।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

तुला राशि :–

भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है इसलिए आज जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। आपके जीवन-साथी की सेहत तनाव और चिंता का कारण बन सकती है। बैंकिग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। पदोन्नति की काफ़ी संभावना है। आप अपनी ख़ुशी दुगनी करने के लिए सहकर्मियों से बांट सकते हैं। वह काम जो आज आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे, न सिर्फ़ औरों के लिए मददगार साबित होगा बल्कि आपके दिल में ख़ुद की छवि भी सकारात्मक होगी।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶

वृश्चिक राशि :–

ज़िंदगी की ओर एक उदार रवैया अपनाएँ। अपने हालात की शिकायत करने और उसे लेकर दुःखी होने से कुछ हासिल नहीं होने वाला। दिन की शुुरुआत भले ही अच्छी हो लेकिन शाम के वक्त किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है जिससे आप परेशान होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें । आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुज़ार सकेंगे।

🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥

धनु राशि:–

आज आपके पास पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में ख़ुशी महसूस करेंगे। यह वह दिन है जब आपको अपनी अहम योजनाओं पर रोशनी डालने के लिए ख़ास और बड़े लोगों से मिलना चाहिए। आपने बीते दिनों कार्यक्षेत्र में कई काम अधूरे छोड़े हैं जिसका भुगतान आज आपको करना पड़ सकता । अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाख़ुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं।

🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑

मकर राशि :–

आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई ख़ुशनुमा पल लेकर आएगा। यूं तो आज आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा लेकिन इसके साथ ही आपको यह ध्यान भी रखना होगा कि आप अपने पैसे को व्यर्थ में खर्च न करें। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार को ख़ुशी देगी। आपका जीवनसाथी सहयोगी और मददगार रहेगा। आपका जीवनसाथी आपको ख़ुश करने के लिए आज काफ़ी कोशिशें करता नज़र आएगा।

🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥

कुम्भ राशि :–

शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफ़ी संभावनाएँ हैं । करीबी रिश्तेदारों के घर जाना आज आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। अपने जीवन-साथी के साथ अपनी गोपनीय जानकारी बांटने से पहले सोच लें। अगर मुमकिन हो तो इससे बचें, क्योंकि इन बातों के बाहर फैलने का ख़तरा है। नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे। आज जीवन के कई अहम मुद्दों पर आप घरवालों के साथ बैठकर बात कर सकते हैं। आपकी बातें घरवालों को परेशान कर सकती हैं लेकिन इन बातों का हल अवश्य निकलेगा। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायते दूर हो जायेगी ।

🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑

मीन राशि :–

आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी ख़राबियों से बचाएगा। जो लोग टैक्स चोरी करते हैं आज वो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। इसलिए आपको यही सलाह दी जाती है कि टैक्स की चोरी न करें। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताज़ा करने का दिन है। आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और ख़ास कामों के लिए है। कार्यक्षेत्र के किसी काम में खराबी की वजह से आज आप परेशान रह सकते हैं । आज आपको ऐसा अनुभव होगा कि आपके जीवनसाथी के द्वारा आपको नीचा दिखाया जा रहा है। जहां तक सम्भव हो इसे नजरअंदाज करें ।

🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑

रोडवेज बसों की टक्कर में चालक समेत 6 कि मौत

शुभम दुबे
लखनऊ
मे आज सुबह दो रोडवेज बसों की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में बस चालक समेत 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा लखनऊ के काकोरी में हरदोई रोड पर आज सुबह करीब 6:30 बजे हुआ
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लखनऊ से हरदोई की ओर जा रही रोडवेज बस ने ट्रक को ओवर टेक करने की कोशिश की। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी रोडवेज बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में रोडवेज बस के चालक समेत तीन सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई तथा 3 को अस्पताल ले जाते वक़्त उनकी मौत हो गई

सुशांत के केस में सामने आया रिया चक्रवर्ती का ड्रग कनेक्शन

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में बहुत बड़ा ट्विस्ट सामने आ गया है. इस मामले में अब ऐसा सबूत सामने आ गया है, जो जांच की कड़ी में बेहद अहम साबित हो सकता है. रिया चक्रवर्ती की व्हाट्सऐप चैट्स से ड्रग की साजिश होने का शक गहरा रहा है. के पास रिया चक्रवर्ती की वो ड्रग्स वाली व्हाट्सऐप चैट है, जिसमें वो ड्रग्स के बारे में बात कर रही हैं.

बताया जा रहा है कि ये रिट्रीव चैट्स हैं, जिन्हें रिया ने डिलीट कर दिया था. पहली चैट रिया और गौरव आर्या के बीच है. गौरव को ड्रग्स डीलर बताया जा रहा है. इस चैट में लिखा है, ‘अगर हम हार्ड ड्रग्स की बात करें, तो मैंने ज्यादा ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं किया है.’ इस मैसेज को रिया ने 8 मार्च 2017 को गौरव को भेजा. दूसरी चैट भी रिया और गौरव के बीच की है. इसमें रिया ने गौरव से पूछा है, ‘तुम्हारे पास MD है?’ यहां MD का मतलब माना जा रहा है, जो एक तरह का ड्रग्स है, जो कि काफी स्ट्रॉन्ग होता है.

सुशांत मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच में रिया के व्हाट्सऐप चैट में ड्रग्स को लेकर बातचीत का खुलासा हुआ है. सीबीआई की टीम ईडी के साथ मिलकर रिया के फोन का डेटा विश्लेषण कर सकती है. ईडी ने पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के फोन और लैपटॉप जब्त किए थे. इससे पहले सुब्रमण्यम स्वामी ने दावा किया था कि सुशांत ने मौत से पहले दुबई के किसी ड्रग डीलर से मुलाकत की थी. मंगलवार को सुशांत सिंह के घर में रहने वाले उनके दोस्त सिद्धार्थ पीठानी ने सीबीआई ने डीआरडीओ गेस्ट हाउस में करीब 14 घंटे की लंबी पूछताछ की. सूत्रों के मुताबिक CBI की 5 दिनों की अब तक हुई जांच में सिद्धार्थ पिठानी सबसे बड़ा संदिग्ध है. सीबीआई सिद्धार्थ पिठानी से कई बार पूछताछ कर चुकी है.

error: Content is protected !!