Home Blog Page 293

पत्थलगांव में फिर कोरोना विस्फोट 6 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि….

बनमाली यादव

पत्थलगांव। कोरोना रूपी महामारी ने इन दिनों ऐसा तबाही मचा रखा है कि दिनों दिन बढ़ते ही जा रहे हैं ऐसा ही पत्थलगांव में korrona परिवार के महिला पुरुष समेत कुल 6 लोग फिर मिले पॉजिटिव पत्थलगांव क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है कल जिस परिवार का एक युवक पॉजिटिव निकला था आज उसी परिवार से युवक के पिता ,पत्नी,मा समेत अन्य रीश्तेदार महिला पुरुष कुल 5 लोग पॉजिटिव निकले हैं वही कल रायगढ़ रोड के एक व्यवसाई जो पॉजिटिव निकला था उसकी पत्नी भी पॉजिटिव आई है आज कुल मिलाकर छह लोग पॉजिटिव आए हैं ।।
आपको बता दें कि अब तक तीन की मृत्यु हो चुकी हैं।
पत्थलगांव क्षेत्र में कोरोनावायरस से मृत्यु की संख्या भी बढ़ती जा रही है पूर्व में जहां बिलाई टांगर निवासी एक मौलवी की मृत्यु उपरांत पॉजिटिव निकलने के बाद 3 दिन पूर्व पत्थलगांव के एक प्रतिष्ठित व्यवसाई की मृत्यु उपरांत पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी वहीं एक प्रतिष्ठित व्यवसाई की वृद्ध माता जो काफी दिनों से बीमार थी उसकी आज म्रत्यु हो गयी मृत्यु तदोउपरांत कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।

जशपुर : कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लिया जायजा

बनमाली यादव

जशपुर :जशपुर कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज जशपुर विकासखंड के ग्राम झोलंगा में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभांवित हितग्राही सन्तियुश टोप्पो के घर पहुंचकर योजना की जानकारी तथा जायज़ा लिया।
उन्होंने जनपद सीईओ जशपुर प्रेम सिंह मरकाम को सन्तियुश टोप्पो को बकरी पालन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उनके घर में बकरी शेड बनाने के लिए निर्देश दिए गए है ताकि आर्थिक रूप से लाभ मिल सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी, जनपद पचायत जशपुर के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम सिंह मरकाम, जशपुर तहसीलदार श्री लक्ष्मण राठिया भी उपस्थित थे।

मवेशियों की तस्करी करते पकड़ाए चार तस्कर

भटगांव थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कसकेला में आज रात 2:00 बजे के आसपास चार लोगों के द्वारा एक पिकअप जिसका वाहन क्रमांक CG15 DC 4247 में 4 नग भैंसा और एक नग भैंस की तस्करी करते पकड़ा गया।
सुमंत पाण्डेय SI भटगांव थाना से मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 2 बजे शाहिद अंसारी ( वाहन मालिक) मोसहिब अंसारी,अजमत,अमरनाथ राम द्वारा इस घटना को अंजाम दिया जा रहा था लेकिन गांव वालों की समझदारी और पुलिस की चौकसी के कारण इन चारों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

इस दौरान पकड़े गए चारों आरोपियों को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पुलिस द्वारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है तथा वाहन को जब्त कर लिया गया है। इन अपराधियों में दो शाहिद अंसारी और अमरनाथ राम विजय नगर के रहने वाले हैं तथा मोहसिन अंसारी और अजमत ग्राम सलका निवासी बताए जा रहे हैं।

सभापति महिला बाल विकास सरला सिंह ( जिला पंचायत) व प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह पहुंचे ग्रामीणों के बीच वर्षों पुरानी मांग चंद समय मे किए पूरा

अम्बिकापुर
जिला पंचायत क्षेत्र में ग्रामीणजनों की बहुप्रतीक्षित मांग पर अरगोटी तपता मार्ग का कार्य प्रारम्भ किया गया तथा ग्राम ढोराकेसरा में निर्माणधीन देवी दुर्गा मंदिर का कार्य प्रगति निरिक्षण किया गया …..
वर्षो से अधूरा पड़ा काम जिला पंचायत सदस्य चंद दिनों में पूरा कर रहे हैं
इनके कार्यशैली से क्षेत्रवासी अत्यंत खुस महसूस कर रहे हैं
हर समस्या में क्षेत्रवासी के साथ प्रदेश सचिव व जिला पंचायत सदस्य हमेशा मौजूद रहते हैं
अपने बीच जनप्रतिनिधियों को पाकर ग्रामीणों में खुसी का माहौल है

करना चाहते हैं व्यापार की शुरुआत तो इस राशि के लोगों के लिए हैं सुनहरा अवसर……जाने अपना राशिफल

राशिफल ( 4 सितम्बर 2020)
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष:–

भाग्य की अनुकूलता का लाभ लें। योजना फलीभूत होगी। नए व्यापारिक अनुबंध हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। भरपूर प्रयास करें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृष:–

डूबी हुई रकम प्राप्त होने के योग हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं, प्रयास करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मिथुन:–

फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। धैर्य रखें।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कर्क;–

यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। प्रमाद न करें।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

सिंह:–

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कन्या:–

मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। शत्रुओं का पराभव होगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। नए काम मिलेंगे। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

तुला:–

काम में मन नहीं लगेगा। निवेश व यात्रा इत्यादि में हानि की आशंका है। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। भागदौड़ रहेगी। कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृश्चिक:–

पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्जन के मौके मिलेंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेगा। संगीत इत्यादि कार्यों में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। किसी आशंका के चलते निर्णय लेने में दिक्कत हो सकती है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

धनु:–

स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नए संपर्क बनेंगे। शत्रु पस्त होंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम न उठाएं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मकर:–

चोट व दुर्घटना से हानि से हानि की आशंका है। कार्य करते समय लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति विशेष से विवाद हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आय में निश्चितता रहेगी। निवेश व यात्रा आदि में जल्दबाजी न करें। आलस्य रहेगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कुंभ:–

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट, उपहार व यात्रा आदि पर व्यय होगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है। विवाद से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मीन:-

अध्यात्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ की स्थिति बनेगी। कुसंगति से बचें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

अम्बिकापुर 5 सितम्बर को पहुंचेगी यूरिया की एक और रैक

अम्बिकापुर जिले में बढ़ती यूरिया के खपत को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार जिला विपणन अधिकारी द्वारा जिले में यूरिया की आपूर्ति हेतु तत्काल व्यवस्था कराई जा रही है। इसी कड़ी में 05 सितम्बर को यूरिया की एक और रैक बिश्रामपुर रैक प्वांईट पहुंचेगी। जिला विपणन अधिकारी श्री आरपी पांडेय ने बताया कि आईपीएल यूरिया रैक कांडला पोर्ट से 2 सितम्बर को रैक प्वांईट विश्रामपुर के लिए रवाना हो चुकी है जिसके 05 सितम्बर तक पहुंचने की संभावना है।

विद्यार्थियों से सिर्फ ट्यूशन फीस लें स्कूल प्रबंधन- डीईओ

शुभम शुक्ला
धमतरी
कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से उत्पन्न आपात स्थिति को दृष्टिगत करते हुए कलेक्टर द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 में प्रदत्त शक्ति के तहत गत एक जून 2020 को स्कूल फीस में वृद्धि नहीं करने तथा शुल्क के बकाया के आधार पर किसी विद्यार्थी को स्कूल से वंचित नहीं किए जाने अथवा तत्संबंध में दबाव नहीं बनाए जाने के संबंध में आदेश जारी किया गया था। साथ ही उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा भी स्कूलों में केवल ट्यूशन फीस लेने एवं इसमें वृद्धि या संशोधन नहीं करने के संबंध में निर्देश जारी किया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उक्त आदेशों के बाद भी निजी विद्यालयों के द्वारा पालकों पर फीस के संबंध में दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने सभी अशासकीय शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों, प्राचार्यों को अंतिम बार निर्देशित किया है कि उनके द्वारा मनमानी फीस वसूली किए जाने के संबंध में यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए मान्यता समाप्त करने के लिए प्रस्ताव किया जाएगा, जिसके लिए स्कूल प्रबंधन स्वयं जिम्मेदार होंगे।

ई-लोक अदालत अब 19 सितम्बर को, इन सब प्रकरणों का होगा निराकरण

शुभम शुक्ला
रायपुर

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेशानुसार 12 सितम्बर को राज्य स्तरीय लोक अदालत की तिथि को परिवर्तित करते हुए अब राज्य स्तरीय ई-लोक अदालत 19 सितम्बर 2020 को आयोजित किया जाएगा। इस ई-लोक अदालत में राजीनामा योग्य मामलों, मोटर दुर्घटना दावा एवं पारिवारिक विवादों से संबंधित अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा। लोक अदालत के सफल आयोजन के परिप्रेक्ष्य में समस्त संबंधित पक्षकारों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने संबंधित राजीनामा योग्य प्रकरणों एवं उसमें पैरवी के लिए नियुक्त अधिवक्ता से मोबाईल अथवा अन्य माध्यम से सम्पर्क कर ज्यादा से ज्यादा प्रकरणों को नियत करने तथा ज्यादा से ज्यादा लोगो को लाभान्वित किये जाने की दिशा में आवश्यक सहयोग प्रदान करें।

सितम्बर माह के लिए मिट्टी तेल का आबंटन जारी,नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेंगे इतने लीटर कोरोसीन

शुभम शुक्ला
रायपुर
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा प्रदेश के उचित मूल्य की दुकानों एवं हॉकरों द्वारा सितम्बर माह में उपभोक्ताओं को वितरण के लिए केरोसिन का आबंटन जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रचलित राशनकार्डांे एवं हॉकरों के लिए माह सितम्बर के लिए कुल 4656 किलो लीटर केरोसिन का आबंटन जारी किया गया है। सितम्बर 2020 में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रचलित सभी प्राथमिकता, अंत्योदय एवं अन्नपूर्णा राशनकार्डाें को केरोसिन की पात्रता होगी।

नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के आधार पर मिलेगा कैरोसीन
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों के राशनकार्डधारियों को अधिकतम 2 लीटर मिट्टी तेल, ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत अनुसूचित क्षेत्रों में अधिकतम 3 लीटर तथा गैर अनुसूचित क्षेत्रों के राशनकार्डधारियों को अधिकतम 2 लीटर केरोसिन की पात्रता होगी। केरोसिन वितरण करने वाले हॉकर जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित उचित मूल्य के दुकान के समक्ष खड़े होकर राशनकार्डधारियों को केरोसिन वितरण करेंगे। हॉकरों के लिए प्रति हॉकर 85 लीटर के मान से पृथक आबंटन जारी किया गया है।
जिलेवार आवंटित कैरोसीन की मात्रा
खाद्य विभाग द्वारा माह सितम्बर के लिए जारी की गई कुल केरोसिन में से बस्तर जिले के लिए 192 किलो लीटर मिट्टी तेल का आबंटन जारी किया गया है। इसी प्रकार बीजापुर के लिए 60, दंतेवाड़ा 72, कांकेर 156, कोण्डागांव 144, नारायणपुर 24, सुकमा 60, कोरबा 144, बेमेतरा 108, दुर्ग 156, कवर्धा 132, राजनांदगांव 360, धमतरी 96, गरियाबंद 180, बलरामपुर 192 किलो लीटर, बिलासपुर 240, जांजगीर-चांपा 240, मुंगेली 108, रायगढ़ 396, बालोद 96, बलौदाबाजार 216, महासमंुद 180, रायपुर 216, जशपुर 228, कोरिया 144, सरगुजा 240 और सूरजपुर जिले के लिए 216 किलो लीटर एवं गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के लिए 60 किलो लीटर केरोसिन का आबंटन जारी किया गया है।

शासकीय स्कूलों में निःशुल्क दाखिला, संभागीय और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश

शुभम शुक्ला
रायपुर
प्रदेश के सभी शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रवेश देने के निर्देश संचालक लोक शिक्षण द्वारा जारी किया गया है। संचालक स्कूल शिक्षा ने सभी संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग और जिला शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने संभाग और जिले के अंतर्गत शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों का निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

शिक्षण संस्थाएं के बंद रहने तक कोई भी शुल्क नहीं लिया जाए।
संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग और जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा गया है कि कुछ जिलों से यह शिकायत प्राप्त हो रही है कि विद्यार्थियों को शासकीय शाला में प्रवेश के दौरान स्थानीय निधियों जैसे-ए.एफ., पी.बी.एफ., स्काउट, रेडक्रॉस, शाला विकास आदि शुल्क लिया जा रहा है। वर्तमान में समस्त शिक्षण संस्थाएं बंद हैं अतः किसी भी छात्र से शिक्षण संस्थान बंद रहने तक कोई भी शुल्क नहीं लिया जाए।

प्रथम और द्वितीय वर्ष की परिणाम जल्द से जल्द घोषित किए जाए-छत्तीसगढ़ छात्र संगठन जोगी सरगुजा

अम्बिकापुर – छत्तीसगढ़ छात्र संगठन जोगी सरगुजा के जिलाध्यक्ष रचित मिश्रा के नेतृत्व में संत गहिर गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा के प्रभारी कुलसचिव श्री आर.के चौहान को ज्ञापन देकर का बताया कि महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया अत्यंत धीमे गति से चल रहा है। प्रथम/द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम नहीं आने के कारण 2020-21का यह सेशन पिछड़ रहा है। जिसके कारण छात्रों में बहुत तनाव बना हुआ है और छात्रों को सबसे ज्यादा बड़ी इन्ही समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और रचित ने मांग करते हुए कहा कि छात्र हित मे मांग किया उसमे पहेली मांग ये है कि स्नातक स्तर के सभी कक्षाओं का सिलेबस 20से30 प्रतिशत कम किया जाये क्योंकि छात्र पूरी साल भर की पढ़ाई 5 महीने नहीं कर सकते और दूसरी मांग ये है कि विश्वविद्यालय के द्वारा प्रथम वर्ष के छात्रों से असाइनमेंट ले लिया गया है,द्वितीय वर्ष के छात्रों का परिणाम प्रथम वर्ष के परिणाम के अनुसार रिजल्ट घोषित किया जाएगा पर परिणाम अभी तक घोषित नहीं किये गए है, जिसके कारण छात्रों की पढ़ाई विलंब हो रहीं है उसके लिए प्रथम/द्वितीय वर्ष के परीक्षा के परिणाम जल्द से जल्द घोषित किया जाए और तीसरी और आखिर मांग की सरगुजा संभाग के समस्त महाविद्यालयों को सुचारू रूप से संचालन के लिए 2020-21का अकेडमिक कलेंडर घोषित किया जाये और बताया कि रजिस्ट्रेशन पोर्टल को ओपन करने का आदेश कर दिया गया है पर अभी तक पोर्टल चालू नहीं हुआ है छात्र संगठन ने कहा की पोर्टल को शाम तक चालू किया जाए और कहा कि 10 दिन की अंदर हमारी तीनों मागो को पूरा किया जाए ज्ञापन समय उपस्थित रहे जिलाउपाध्यक्ष रणवीर सिंह,जिला महासचिव मयंक सोनी,जिला सचिव रोहित जैन आदि उपस्थित रहे।

जानिए क्या है आज आपके लिए खास,आज आपके राशिफल में

राशिफल (3 सितम्बर, 2020)
🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि:-

थोड़ा विश्राम करें और काम के बीच-बीच में जितना हो सके, उतना आराम करते रहें। अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। कोई आपको नुक़सान पहुँचाने की कोशिश कर सकता है। कई मज़बूत ताक़तें आपके ख़िलाफ़ काम कर रही हैं। आपको ऐसे क़दम उठाने से बचना चाहिए, जिसके चलते उनका और आपका आमना-सामना हो। आपकी अन्दरूरनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी।

🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑

वृष राशि :-

अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाक़ई पसंद करते हैं। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। लोगों के साथ ठीक तरह से पेश आएँ, ख़ास तौर पर उनके साथ जो आपसे प्यार करते हैं। आज धनागम जरुर होगा ।आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौक़ा मिलेगा। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। आज आप अपने जीवनसाथी से काफ़ी आत्मीय बातचीत कर सकते हैं।

🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑

मिथुन राशि :-

आपकी सबसे बड़ी पूंजी आपकी हँसने-हँसाने की शैली है । आज किसी करीबी से आपका झगड़ा हो सकता है और बात कोर्ट कचहरी तक जा सकती है। जिसकी वजह से आपका अच्छा खास धन खर्च हो सकता है। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। यह वह दिन है जब आपको अपनी अहम योजनाओं पर रोशनी डालने के लिए ख़ास और बड़े लोगों से मिलना चाहिए। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है।

🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑

कर्क राशि:-

आज धन हानि होने की पूर्ण संभावना है । सम्हल कर रहें । आपके जीवन-साथी की सेहत तनाव और चिंता का कारण बन सकती है। दफ़्तर में अपनी ग़लती स्वीकार करना आपके पक्ष में जाएगा। लेकिन आपको इसे सुधारने के लिए विश्लेषण की ज़रूरत है। आपकी वजह से जिसे नुक़सान हुआ हो, उससे माफ़ी मांगने की ज़रूरत है। आज पारिवारिक विवादों के कारण आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है।

🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑

सिंह राशि :-

आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। अगर आपको लगता है कि आपके पास पर्याप्त धन नहीं है तो आज घर के किसी बड़े से धन संचित करने की सलाह लें। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताज़ा करने का दिन है। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें । दुर्घटना घट सकती है । आपका वैवाहिक जीवन आपके परिवार के चलते नकारात्मकर रूप से प्रभावित हो सकता है, लेकिन आप दोनों होशियारी से चीज़ें संभाल सकते हैं।

🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑

कन्या राशि :-

आपका क्रोध दोस्तों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है. आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। आज ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलेगी ।

🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑

तुला राशि:-

आज के दिन ऐसी चीज़ों पर काम करने की ज़रूरत है, जो आपकी सेहत में सुधार ला सकती हैं। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं. ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को ज़रूरत से ज़्यादा गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा।
व्यवसाय में आज काफ़ी फ़ायदा होगा । कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वन्द्वियों को अपने ग़लत कामों का फल मिलेगा। आज बेवजह की बहसों में आपको नहीं पड़ना चाहिए। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज़्यादा ख़्याल रखेगा।

🛑🛑🛑🛑🛑🛑🌷🛑

वृश्चिक राशि:-

आज आपको धन लाभ जरुर होगा । प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। आपका जीवनसाथी आपकी ज़रूरतों को अनदेखा कर सकता है, जिसके चलते आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। आज छोटी मोटी चोट लगने की संभावना है । नौकरी में प्रमोशन मिलने के चांस हैं ।

🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑

धनु राशि:-

आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। कुछ लोगों के लिए- परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। आपके और आपके जीवन साथी के बीच विश्वास की कमी रह सकती है। जिससे आज वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है।

🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑

मकर राशि:-

सेहत से जुड़े कार्यक्रमों को फिर से शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। पैसों की कमी आज घर में कलह की वजह बन सकती है, ऐसी स्थिति में अपने घर के लोगों से सोच-समझकर बात करें और उनसे सलाह लें। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इज़ाफ़ा करेग। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं किया होगा ।

🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑

कुम्भ राशि:-

आज मनपसंद काम करने का दिन है। अपने जीवनसाथी केे साथ धन से जुड़े किसी मामले को लेकर आज आपका झगड़ा हो सकता है। हालांकि अपने शांत स्वभाव से आप सबकुछ ठीक कर देंगे। कोई ऐसा जिसके साथ आप रहते हैं, आपके लापरवाह और अनिश्चित बर्ताव की वजह से चिढ़ सकता है। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताक़त और समझ दोनों ही होंगे। अगर आप अपने घर से बाहर रहकर अध्ययन या नौकरी करते हैं तो आज के दिन आप को कहीं से अल्प लाभ होने की संभावना है । घर की किसी खबर को सुनकर आप भावुक भी हो सकते हैं।

🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑

मीन राशि:-

आपको अपनी सेहत के प्रति ज़्यादा सावधानी बरतने की ज़रूरत है, ख़ास तौर पर रक्तचाप के मरीज़ों को। आज आपके ऑफिस का कोई सहकर्मी आपकी कीमती वस्तु चुरा सकता है इसलिए आज आपको अपना सामान ध्यान से रखने की जरुरत है। अपने क़रीबी लोगों के सामने ऐसी बातें उठाने से बचें, जो उन्हें उदास कर सकती हैं । जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौक़े मिलेंगे। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। वैवाहिक जीवन के मोर्चे पर यह दिन वाक़ई बहुत बढ़िया है।

🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑

PUBG समेत 118 चीनी मोबाइल एप्स बैन….बॉर्डर पर तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला…देखिये और किन -किन ऐप्स पर लगाया गया है प्रतिबंध….

नईदिल्ली 2 सितम्बर 2020। भारत-चीन के बीच सीमा पर लंबे समय से चल रहे तनाव के बीच केंद्र सरकार ने बुधवार को एक और अहम फैसला लिया है। सरकार ने PUBG समेत 118 मोबाइल ऐप्स को बैन कर दिया है। इससे पहले भी सरकार कई चीनी कंपनियों की ऐप को बन कर चुकी है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने धारा 69ए के तहत इन मोबाइल ऐप्स पर बैन लगाने का फैसला किया है। मंत्रालय ने कई शिकायतें मिलने के बाद बैन लगाने का यह फैसला लिया है. जारी बयान में कहा गया है कि ये ऐप राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा थे।

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पे सुप्रीम कोर्ट का आदेश, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग प्रबंधन के मामले पर क्या कहा

शुभम दुबे
उज्जैन
के महाकालेश्वर मन्दिर के प्रबंधन के मामले सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश जारी किए हैं. अपना फैसला सुनाने के बाद मंगलवार को जस्टिस अरुण मिश्रा साथी जजों से बोले, “शिवजी की कृपा से ये आखिरी फैसला भी हो गया.” कोर्ट ने महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं.

शिवलिंग की सुरक्षा के लिए दिए निर्देश
इसके अलावा, शिवलिंग पर शुगर पाउडर लगाने की इजातत नहीं होगी बल्कि देसी खांडसारी के इस्तेमाल को बढावा दिया जाएगा. नमी से बचाने के लिए गर्भ गृह में ड्रायर व पंखे लगाए जाएंगे. बेल पत्र व फूल पत्ती शिवलिंग के ऊपरी भाग पर ही चढ़ाए जाएंगे ताकि शिवलिंग के पत्थर को प्राकृतिक सांस लेने में कोई दिक्कत ना हो. शाम पांच बजे के बाद अभिषेक पूरा होने के बाद शिवलिंग की पूरी सफाई होगी और इसके बाद सिर्फ सूखी पूजा होगी. अभी तक सीवर के लिए चल रही पारंपरिक तकनीक ही चलती रहेगी क्योंकि सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के बनने में लंबा समय लगेगा।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पूजा के नए नियम
सुप्रीम कोर्ट ने इस पर ASI, जियोलाजिकल और याचिकाकर्ता से आपत्ति या सुझाव भी मांगे थे. लेकिन इसके बाद जब अगली सुनवाई नवम्बर 2018 के आखिरी हफ्ते में हुई तो सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर प्रबंधन समिति को तुरंत वो नोटिस बोर्ड हटाने को कहा जिसमें लिखा गया था कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पूजा के नए नियम बनाए गए हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा धार्मिक अनुष्ठान कैसे किए जाए यह आदेश देना हमारा काम नहीं
कोर्ट ने कहा कि ये आदेश कभी नहीं दिया कि धार्मिक अनुष्ठान कैसे किए जाएं और ना ही ये कहा कि भस्म आरती कैसे हो. सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि कोर्ट को मंदिर और पूजा के रीति रिवाजों से कोई लेना देना नहीं है. कोर्ट ने ये मामला सिर्फ शिवलिंग की सुरक्षा के लिए सुना और एक्सपर्ट कमेटी बनाई. कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर मंदिर प्रबंधन समितिस्ताव पेश किए थे. सुप्रीम कोर्ट ने चेतावनी दी कि अगर इस मामले में मीडिया गलत रिपोर्टिंग करता है या पक्षकार मीडिया में गलत बयानी करता है तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इन उपायों को अपनाकर आप बना सकते हैं अपना आज का दिन विशेष …रखनी होगी ये सावधानियां….

राशिफल (2 सितम्बर, 2020)
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि:–

कुछ रचनात्मक करने के लिए अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें। धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है इसलिए आज जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। आज धनागम जरुर होगा । बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। दफ़्तर में कोई आपकी योजनाओं में अड़ंगा लगा सकता है । अपने चारों तरफ़ हो रही गतिविधियों के प्रति सजग रहिए। जब आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें- क्योंकि इसके लिए आपकी काफ़ी तारीफ़ होगी। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

वृष राशि :–

जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। आज आप व्यापार में अपनी उत्पादकता दोगुनी कर सकते हैं। ज़रूरतमंदों की मदद करने की आपकी ख़ासियत आपको सम्मान दिलाएगी। जीवनसाथी की वजह से आपको महसूस होगा कि उनके लिए दुनिया में आप ही सबसे महत्वपूर्ण हैं।
नौकरी में प्रमोशन मिलने के आसार हैं ।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

मिथुन राशि :–

आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से ठीक रहेगा । आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको धन लाभ तो हो सकता है लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। कुछ लोगों के लिए पार्ट-टाइम नौकरी अच्छा विकल्प है। असजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में ख़ुद को फँसा हुआ अनुभव कर सकते हैं। आपको ज़रूरत है तो जीवनसाथी के साथ आत्मीय बातचीत की।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

कर्क राशि:–

आपको कामकाम के मोर्चे पर धक्का लग सकता है, क्योंकि आपकी सेहत आपके साथ नहीं है और इसके चलते आपको कोई ज़रूरी काम अधर में ही छोड़ना पड़ सकता है। ऐसे हालात में धैर्य और होशियारी से काम लें। अपने गुस्से पर काबू रखें और ऑफिस में सबके साथ ढ़ग से व्यवहार करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपकी जॉब जा सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। किसी के साथ अपनी गोपनीय जानकारी न बांटें । क्योंकि इन बातों के बाहर फैलने का ख़तरा है। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें । आपको अपने भागीदार को आपकी योजना से जुड़े रहने के लिए मनाने में दिक़्क़त होगी।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

सिंह राशि:–

अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे। नयी साझीदारी आज के दिन फलदायी रहेगी। किसी नये काम के आगाज के लिए आपको पहले उसके बारे में अनुभवी लोगों से बात करनी चाहिए। अगर आज आपके पास समय है तो उस क्षेत्र के अनुभवी लोगों से मिल लें जो काम आप शुरु करने वाले हैं। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

कन्या राशि:–

आप अपने सकारात्मक रवैये और आत्मविश्वास की वजह से आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। आपका कोई पड़ोसी आज आपसे धन उधार मांगने आ सकता है, आपको सलाह दी जाती है कि उधार देने से पहले उनकी विश्वसनीयता अवश्य जांच लें नहीं तो धन हानि हो सकती है। घरेलू मामलों और काफ़ी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और ख़ास कामों के लिए है। ऐसा करके आपमें सकारात्मक बदलाव भी आएंगे। वैवाहिक जीवन में कठिन दौर से गुज़रने के बाद आपको अब कुछ राहत का एहसास होगा।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

तुला राशि:–

स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन है। आज निवेश फलदायी होगा- इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएँ। ग़लत बातों को ग़लत वक़्त पर कहने से बचें। जिन्हें आप चाहते हैं, उनका दिल दुखाने से बचें। साझीदारी की परियोजनाएँ सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियाँ देंगी। कोई आपका बेजा फ़ायदा उठा सकता है और उसे ऐसा करने देने के लिए आप ख़ुद से ही नाराज़ हो सकते हैं। दिन में जीवनसाथी के साथ बहस के बाद एक बेहतरीन शाम गुज़रेगी।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

वृश्चिक राशि :–

आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानीभरा हो सकता है। अगर आप विदेशों में नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा है। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुँचे।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

धनु राशि:–

शकी स्वभाव के चलते आपको हार का मुँह देखना पड़ सकता है। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था उसका फायदा आज आपको मिल सकता है। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नज़रअन्दाज़ करें। आज ऐसे काम हाथ में लें, जो रचनात्मक प्रकृती के हैं ।जीवनसाथी की मासूमियत आपके दिन को ख़ास बना सकती है।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

मकर राशि :–

आज शान्त और तनाव-रहित रहें। लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। किसी बुज़ुर्ग की सेहत चिंता का सबब बनेगी। आप दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बाद एक-दूसरे के प्यार को सराहने का यह सही दिन है।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

कुम्भ राशि :–

आजआपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। आपके दोस्त आपको ऐसे वक़्त पर दग़ा दे सकते हैं, जब आपको उनकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत हो। विवाह-प्रस्ताव के लिए सही समय है । किसी साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें – क्योंकि मुमकिन है कि भागीदार आपका बेजा फ़ायदा उठाने की कोशिश करें। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं ।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

मीन राशि :–

अपने विचारों को सकारात्मक रखें, क्योंकि आपको ‘डर’ नाम के दानव का सामना करना पड़ सकता है। नहीं तो आप निष्क्रिय होकर इसका शिकार हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। बच्चों से मिली ख़ुशख़बरी दिन बना सकती है। आज निर्णय लेते समय अपने अहम को बीच में न आने दें, अपने कनिष्ठ सहकर्मियों की बात पर ग़ौर फ़रमाएँ।सच्चाई से अपने मन की बात कहने में घबराएँ नहीं।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

स्कूल शिक्षा विभाग के 14 हजार 580 पदों पर सीधी भर्ती ……व्यापम से प्राप्त परीक्षाफल सूची की वैधता में की गई एक वर्ष की वृद्धि…

बनमाली यादव

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग में 14 हजार 580 पदों पर भर्ती के लिए व्यापम से प्राप्त परीक्षाफल सूची की वैद्यता में एक वर्ष की वृद्धि कर दी है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में आज मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश में उल्लेख किया गया है लोक शिक्षण संचालनालय ने 9 मार्च 2019 को 14 हजार 580 पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। इस विज्ञापन की कण्डिका में यह उल्लेख था कि व्यापम से प्राप्त परीक्षाफल सूची, परीक्षाफल जारी होने के दिनांक से एक वर्ष तक वैद्य होगी। कोरोना महामारी से उत्पन्न स्थिति के कारण वर्तमान में भर्ती की कार्रवाई पूर्ण नहीं हो सकी है, इसलिए विशेष परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा व्यापम से प्राप्त परीक्षाफल की सूची में एक वर्ष की वृद्धि की है।

ईसाई समुदाय द्वारा आयोजित मिस्टर एवं मिस आदिवासी ( कुड़ुख ) कार्यक्रम के विरोध में जनजाति गौरव समाज सरगुजा …. बिशप हाउस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने दिया आवेदन…

सरगुजा – जनजाति गौरव समाज, सरगुजा द्वारा बिशप हाउस चर्च नवापारा के प्रमुख बिशप पतरस मिंज, फादर थेओदोर लकड़ा, फादर अनुरंजन तिग्गा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने गांधीनगर देहात थाने में आवेदन दिया गया।

जनजाति गौरव समाज के जिलाध्यक्ष बिहारीलाल तिर्की ने बताया कि बिशप हाउस चर्च नवापारा अंबिकापुर द्वारा मिस्टर एवं मिस आदिवासी कुड़ुख प्रतियोगिता व्हाट्सएप के माध्यम से प्रश्न – उत्तर का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजन किया गया है, जिसमें जो प्रश्न पत्र बिशप हाउस चर्च द्वारा जारी किया गया था उसमें हमारे धर्म संस्कृति रीति रिवाज एवं महादेव पार्वती पर आधारित प्रश्न थे जोकि आदिवासी कुड़ुख समाज की संस्कृति परंपरा एवं रूढ़ीवादी प्रथा के विपरीत है यह हमारी भावनाओं को आहत करने वाला कार्यक्रम है, आदिवासी समाज में ऐसे किसी भी प्रकार के आयोजन का कोई जिक्र नहीं है। चूँकि ईसाई धर्म को मानने वाले लोग अल्पसंख्यक समुदाय में आते हैं, जिनका आदिवासी परंपरा से कोई संबंध नहीं, इसके बावजूद उनके द्वारा इस तरह का कार्यक्रम एक योजना पूर्ण तरीके से आदिवासी संस्कृति को नष्ट एवं छिन्न-भिन्न करने का प्रयास है।
इसके पीछे उनका मुख्य उद्देश्य धर्मांतरण कराना है एवं ऐसा आयोजन भारतीय दंड विधान के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है उनके द्वारा धुमकुड़िया कुड़ुख शब्द का प्रयोग किया गया है, जो कि धार्मिक जनजाति समाज का धार्मिक मान्यता के साथ-साथ संस्कार एवं संस्कृति का केंद्र बिंदु है। ईसाई समुदाय द्वारा ऐसे शब्द का प्रयोग करना एवं कार्यक्रम आयोजित करने से समाज में विभेद फैलने की आशंका है। इसलिए जनजाति गौरव समाज सरगुजा द्वारा बिशप हाउस प्रमुख एवं आयोजकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है। इसके साथ ही समाज के लोगों ने बताया कि यदि उन पर कड़ी कार्यवाही नहीं होती है तो वे संवैधानिक एवं उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

कार्यक्रम में कमलेश टोप्पो, अंकित कुमार तिर्की, पुष्कर नाथ बीआर निराला, जीतू लकडा, रामदेव भगत, देवलाल सिंह पैकरा, सोनिया मुंडा, दिलराज मुंडा, सुमेश्वर सिंह, युकेश मुंडा, शिवराम पंडो , बेचन राम पंडो, सहदेव मझवार, जमुना मझवार, धर्मपाल भगत, धन राम नागेश, किरण भगत, महनती, रविराज भगत, पावन पूर्णाहुति भगत, सरस्वती एक्का, श्रवण कुमार भगत, दिव्या एक्का, प्रिया एक्का, सूरज, बाल मुनि प्रधान , शुभा मणि भगत, मानवेल बड़ा, नेहा भगत, संजय मिंज, रोशन भगत, जीत भगत, क्रांति खलखो राजेश एक्का उपस्थित रहे।

कैसा होगा आज आपका दिन जानिए आज के राशिफल में!!

राशिफल (1 सितम्बर, 2020)
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि:-

आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। अगर आप खुले दिल से अपनी बात रखें, तो आपके सारे कार्य आज सिद्ध हो जायेंगे । आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताक़त और समझ दोनों ही होंगे। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। यह आपके पूरे वैवाहिक जीवन के सबसे ज़्यादा स्नेहपूर्ण दिनों में से एक हो सकता है।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

वृष राशि:-

आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। आपका कोई पुराना मित्र आज कारोबार में मुनाफा कमाने के लिए आपको सलाह दे सकता है, अगर इस सलाह पर आप अमल करते हैं तो आपको धन लाभ जरुर होगा। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों । अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे।
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा ।
वाहन चलाते समय सावधानी बरतें ।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

मिथुन राशि:-

निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि न सिर्फ़ यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा, बल्कि शरीर के आंतरिक संतुलन को भी बिगाड़ देगा। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। आज धनागम की पूर्ण संभावना है । सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। अगर आप प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनाए रखें, तो अपने करिअर में तरक़्क़ी की ओर बड़ा क़दम लेंगे। आज नौकरी का आफर मिलने वाला है। व्यापार में लाभ होने वाला है।
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा ।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

कर्क राशि:-

सेहत बढ़िया रहेगी। ख़र्चों में इज़ाफ़ा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। आज आप अपने किसी वादे को पूरा नहीं कर पाएंगे । सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ़्तर में काम तेज़ रफ़्तार पकड़ लेगा। अपने ज़बरदस्त आत्मविश्वास का फ़ायदा उठाएँ, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क व दोस्त बनाएँ। आज आपका दिन ख़ुशनुमा रहेगा।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

सिंह राशि :-

अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें । ज़िंदगी की समस्याएँ दूर करने में सहायक सिद्ध होता है। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं आज उनका पैसा डूब सकता है। वक्त रहते सचेत हो जाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दे। सावधान रहें आज आपकी बदनामी हो सकती है। यदि आप किसी से जुड़ना भी चाहते हैं तो दूरी बनाकर ही उनसे बात करें। आज आपको अपने कामों को समय पर निपटाने की कोशिश करनी चाहिए। दिन में जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है ।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

कन्या राशि:-

दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। आज के दिन आप धन से जुड़ी समस्या के कारण परेशान रह सकते हैं। इसके लिए आपको अपने किसी विश्वास पात्र से सलाह लेनी चाहिए। अपने दिन की योजना सावधानी से तय करें। ऐसे लोगों से बात करें, जो आपकी मदद कर सकते हैं। किसीकी दख़लअंदाज़ी के चलते आपके और आपके प्रिय के रिश्ते में दूरियाँ आ सकती हैं। आप लम्बे समय से दफ़्तर में किसी से बात करना चाह रहे थे। आज ऐसा होना मुमकिन है। आज के दिन में आप बहुत व्यस्त रहेंगे ।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

तुला राशि:-

दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। जिन लोगों ने कहीं निवेश किया था आज के दिन आपको आर्थिक हानि होने की संभावना है। रिश्तेदारों के यहाँ जाना उससे काफ़ी बेहतर रहेगा । किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। भविष्य में आपको थोडी परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है । सतर्क रहें । आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत ख़ास करने वाला है।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

वृश्चिक राशि:-

आज अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। हालात को क़ाबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। विवाद को ज़्यादा तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीक़े से हल करने की कोशिश करें। ज़रा संभल कर, क्योंकि आज दुर्घटना घटने की संभावना है । आज सहकर्मी/सहयोगी मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, लेकिन वे ज़्यादा सहायता नहीं कर पाएंगे। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

धनु राशि:-

दूसरों की आलोचना में समय ख़राब न करें, क्योंकि इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। आज आप को मुनाफा जरुर होगा । आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। घर में किसी काम के आ जाने से आप व्यस्त हो सकते हैं।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

मकर राशि :-

आज निवेश करना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा । किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। जिसे आप चाहते हैं, उसके साथ आपका तल्ख़ रवैया आपके रिश्ते में दूरी बढ़ा सकता है। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। आज आपको महसूस होगा कि जो हुआ, अच्छे के लिए ही हुआ।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

कुम्भ राशि :-

आज आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। भाई बहनों की मदद से आज आपको आर्थिक लाभ मिल पाएगा। अपने भाई बहनों की सलाह लें। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताज़ा करने का दिन है। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

मीन राशि :-

अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें । सही सोच इंसान को आलोकित करता है। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। आज धनागम ज़रुर होगा । परिवार में दबदबा बनाए रखने की अपनी आदतों को छोड़ने का वक़्त है। ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव में उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें। आपका बदला हुआ बर्ताव उनके लिए ख़ुशी का सबब साबित होगा। हाल में विकसित किए गए व्यावसायिक संबंध आगे चलकर बहुत फ़ायदा देंगे। आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत उम्दा रहने वाला है। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत ख़ास करने वाला है।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी जी का हुआ देहांत… बेटे अभिजीत ने ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली- देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन हो गया है. 84 साल की उम्र में उन्होंने आज अंतिम सांस ली. वह पिछले कई दिनों से डीप कोमा में थे. भारत रत्न से सम्मानित 84 वर्षीय प्रणब मुखर्जी को मस्तिष्क में खून का थक्का जमने के कारण 10 अगस्त आर्मी अस्पताल में भर्ती किया गया था. उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है.ऑपरेशन से पहले हुई जांच में उन्हें कोरोना संक्रमित पाया गया. इसके बाद ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन के बाद से ही उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर नजर रख रही थी.

चीतल के अवैध शिकार में दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर
शुभम शुक्ला
मंत्री श्री मोहम्मद के अकबर के निर्देशानुसार राज्य में वन विभाग द्वारा वन्य प्राणियों के अवैध शिकार की रोकथाम सहित वनों की सुरक्षा के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस तारतम्य में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री अरूण पाण्डेय ने बताया कि आज मुखबीर की सूचना के आधार पर अचानकमार टायगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में स्थित सुरही ग्राम में तलाशी ली गई। इसमें मौके पर चीतल का मांस सहित शिकार के लिए प्रयुक्त सामग्रियों को जप्त कर ग्राम सुरही के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

अचानकमार टायगर रिजर्व लोरमी के अन्तर्गत ग्राम सुरही में मिले शिकारी
अचानकमार टायगर रिजर्व लोरमी के उप संचालक श्रीमती विजया रात्रे और अचानकमार अमरकंटक बायोस्फीयर रिजर्व के क्षेत्र संचालक श्री नायर विष्णुराज नरेन्द्रन के संयुक्त निर्देशन में दो पृथक-पृथक टीम गठित की गई और सूचना के आधार पर टायगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र सुरही के अंतर्गत ग्राम सुरही में सर्च वारंट जारी कर तलाशी ली गई। ग्राम सुरही में तलाशी के दौरान चीतल के अवैध शिकार में संलिप्त पंचू बैगा और छोटू बैगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा अवैध शिकार में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उक्त कार्रवाई में अचानकमार टायगर रिजर्व लोरमी के सहायक संचालक श्री चूड़ामणी सिंह वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री दिनेश कुमार ठाकुर, श्री विकास कुमार चन्द्राकर, श्री निखिल कुमार पैकरा तथा श्री बुधवार सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!