Home Blog Page 256

क्या कहती है आपकी भाग्य रेखाएं,,जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

आज का राशिफल एवं पंचांग :-21 फरवरी 2021,रविवार
🌺💐🌹🌷🎯🎉🌸🍁🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-माघ
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-प्रमादी
ऋतु-वसंत
वार-रविवार
🍁🌸🎉🎯🌷🌷🌹💐🌺
तिथि (सूर्योदयकालीन)-नवमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रोहिणी
योग (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कुंभ
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास-पूर्व
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-मिथुन
व्रत/मुहूर्त-शुक्र गोचर/तीर्थ स्नान मुहूर्त
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में गुड़ दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🍁🏵️🌺🎉💐💐🌸🌷🌷
आज का राशिफल
💐💐💐💐💐

मेष:-

आज का दिन सामान्य रहेगा। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। किसी से मतभेद हो सकते हैं। किसी समस्या का हल निकालने में आप आज कामयाब रहेंगे। आमदनी अच्छी रहेगी। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी।
💐🌷🌸🎉🌺🏵️🍁🌹🎯

वृष:-

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। युवाओं को कामयाबी मिलेगी। शत्रु शांत रहेंगे। आपकी मदद से किसी मित्र की समस्या का हल निकलेगा। धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी। अनजान लोगों से सावधान रहना होगा।
🎯🌹🍁🏵️🌺🎉🌸🌷💐

मिथुन:-

आज किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। कारोबार की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आर्थिक समस्याओं को सुलझाने में फिलहाल समय लगेगा। मित्रों की सहायता से आपके काम पूरे जाएंगे। जीवनसाथी के बीच तनाव हो सकता है।
💐🌷🎉🎉🏵️🍁🌹🎯🎯

कर्क:-

आज के दिन व्यवसाय से जुड़े नए विचार आएंगे। किसी योजना में रकम इन्वेस्ट कर सकते हैं। मकान संबंधी लंबित काम पूरे जाएंगे। विरोधी परास्त होंगे। आपकी उन्नति होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपका कामकाज अच्छा चलेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी।
🎯🌹🍁🏵️🎉🌷💐🌸🌺

सिंह:-

आज व्यवसाय ठीक चलेगा। विरोधियों के चलते दिक्कत हो सकती है। आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सहमति बन सकती है। तनाव दूर होगा। किसी समस्या का हल मिलेगा।
🌺🌸💐🌷🎉🏵️🍁🌹🎯

कन्या:-

कर्ज वापसी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक काम पूरे होंगे। काफी सालों से रूका हुआ धन मिल सकता है। मित्र के सहयोग से किसी परेशानी का हल निकलेगा।
🎯🌹🍁🏵️🎉💐💐🌸🌺

तुला:-

कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। मित्रों से मदद मिलेगी। आज का दिन शानदार रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशी रहेगी। परिवार के लोगों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी की सलाह मानें। आपको धन लाभ मिलेगा।
🌺🌸💐🎉🏵️🍁🌹🎯🌷

वृश्चिक:-

पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। शत्रुओं से सावधान रहे। धार्मिक कार्य होंगे। युवाओं के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कैरियर के लिए काफी मेहनत करनी होगी। जरूरी मुद्दे पर फैसला नहीं ले पाएंगे। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद उभर सकते हैं।
🎯🎯🌹🍁🏵️🎉💐🌸🌺

धनु:-

भाग्य का साथ मिलेगा। जरूरी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। ऑफिस में सहयोगियों से मदद मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी बात को लेकर रिश्तेदारों के साथ तनाव रहेगा। व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं।
🌺🌸💐🎉🏵️🌹🎯🎯🌷

मकर:-

रिश्तेदार आज शुभ सूचना दे सकते हैं। परिवार के सदस्यों का सहयोग बना रहेगा। आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी वजह से किसी मित्र की दिक्कत दूर होगी।आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
🌷🎯🏵️🎉💐💐🌸🌺🍁

कुंभ:-

आज किस्मत का साथ मिलेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। आर्थिक लाभ होगा। संतानपक्ष को कामयाबी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी। पास की जगह यात्रा पर जा सकते हैं।आज का दिन बेहद ही शुभ है।
🍁🌺🌸💐🎉🏵️🎯🌷🌹

मीन:-

आज शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। किसी रिश्तेदार के साथ मुलाकात के दौरान मतभेद उभर सकते हैं। जोखिम से जुड़े कार्य करते समय बेहद सावधान रहें । किसी विषय पर मित्रों से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। पुरानी रूकी हुई रकम वापस मिलने की उम्मीद है।
🌹🌷🎯🏵️🎉🌸🌸🍁🍁

पुलिस को देख नदी पार कर भागे जुआरी, 68 बाइक और चार कार जब्त….

बिलासपुर :- शुक्रवार की शाम शिवनाथ नदी के किनारे कुकुर्दीखुर्द गांव में जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान 80 से अधिक जुआरी नदी पार कर बलौदाबाजार जिले में भाग निकले। कार्रवाई में 68 बाइक और चार कार जब्त की गई है। वहीं हिरासत में लिए गए 15 जुआरियों से 49 हजार स्र्पये बरामद हुए है। पुलिस देर रात तक जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी थी।
शुक्रवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि जिले की सीमा पर स्थित ग्राम कुकुर्दीखुर्द में नदी किनारे 100 से अधिक जुआरी जुटे हुए हैं। इस पर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम ने शाम छह बजे नदी किनारे दबिश दी। इस दौरान जुआरियों में भगदड़ मच गई। जुआरी इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर कुछ जुआरियों को पकड़ लिया। वहीं, ज्यादातर जुआरी नदी में कूद गए। नदी को पार करते हुए जुआरी बलौदाबाजार जिले की सीमा में चले गए।

तीन थानों की टीम की संयुक्त कार्रवाई

एसपी के निर्देश पर एएसपी ग्रामीण संजय धु्रव ने सिरगिट्टी थाना प्रभारी फैजुल शाह, हिर्री थाना प्रभारी शांत कुमार साहू और पचपेड़ी थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। देर रात तक जुआरियों के खिलाफ पचपेड़ी थाने में कार्रवाई की जाती रही।

रायपुर में चलेगी लाइट मेट्रो ट्रेन, केंद्र से मिली हरी झंडी…

रायपुर :- राजधानी में उच्च तकनीकी वाली सार्वजनिक परिवहन सेवा लाइट मेट्रो ट्रेन चलने की संभावना फिर बन रही है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री डा. शिव कुमार डहरिया ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आवासीय एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने लाइट मेट्रो ट्रेन परियोजना के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराने के लिए कहा है। केंद्रीय मंत्री ने नए सिटी बसों की मांग और अंबिकापुर में स्वच्छता एक्सीलेंस सेंटर खोलने समेत कई प्रस्तावों पर भी सहमति दी है। नई दिल्ली के निर्माण भवन में हुई इस मुलाकात के दौरान मंत्री डा. डहरिया ने शहरी छत्तीसगढ़ में हो रहे अभिनव प्रयासों और योजनाओं की जानकारी केंद्रीय मंत्री को विस्तार से दी।
पुरी ने छत्तीसगढ़ की तारीफ करते हुए केंद्र से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। मंत्री डा. डहरिया ने प्रदेश में यातायात को सुगम और आसान बनाने नए सिटी बसों सहित अन्य जरूरतों पर चर्चा की तो उन्होंने केंद्रीय सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान अंबिकापुर में स्वच्छता एक्सीलेंस सेंटर खोलने की भी सहमति दी गई है।
केंद्रीय बजट में घोषित एसबीएम 2.0 योजना के अंतर्गत गोबर से उपयोगी उत्पाद बनाने और बायो मेथानाइजेशन प्लांट और अन्य आटोमेशन सपोर्ट के लिए लेगसी वेस्ट के वैज्ञानिक रीति से निष्पादन, ग्रे वाटर के उपचार के लिए निकायों में रिफार्म्स के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विशेष आर्थिक, तकनीकी सहायता और प्रधानमंत्री आवास योजना में छत्तीसगढ़ की परिस्थितियों के अनुसार केंद्रीय फंड के युक्तियुक्तकरण के साथ सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण में जिला कलेक्टर की राष्ट्रीय रैंकिंग और अवार्ड शुरू करने की बात भी कही है। इसके अलावा पुरी और डहरिया के बीच छत्तीसगढ़ के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई है। मुलाकात के दौरान सूडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौमिल रंजन चौबे उपस्थित थे।

आज के दिन इन राशियों के जातकों को मिल सकती है किसी बड़ी समस्या से निजात…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-20 फरवरी 2021, शनिवार
🎯🌸💐🎉🌹🌹🌺🏵️🍁
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-माघ
पक्ष-शुक्ल
ऋतु- वसंत
संवत्सर नाम-प्रमादी
वार-शनिवार
🍁🏵️🌺🌹🎉💐🌸🎯🌷

तिथि (सूर्योदयकालीन)-अष्टमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रोहिणी
योग (सूर्योदयकालीन)-वैधृति
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कुंभ
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-ईशान
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-वृषभ
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थ सिद्धि योग/अमृत योग/भीष्माष्टमी
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-शनि मंदिरमें इमरती चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🌺🌹🌷🎉🎯🌸🍁🍁💐
आज का राशिफल
🌸🌸🌸🌸🎯

मेष:-

आज कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
🎯🌸💐🍁🎉🌷🌹🌺🏵️

वृष:-

योजना सफल होगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी।
🏵️🌺🌹🌷🎉🍁💐🌸🎯

मिथुन:-

आज थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक मान-सम्मान प्राप्त होगा। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। लंबी व्यावसायिक यात्रा की योजना बन सकती है। जमानत के कार्य टालें।
🎯🌸💐🍁🎉🌷🌹🌺🏵️

कर्क:-

शैक्षणिक व शोध इत्यादि रचनात्मक कार्य के परिणाम सुखद मिलेंगे। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी।
🏵️🌺🌹🌷🎉🍁💐🌸🎯

सिंह:-

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। जमानत के कार्य टालें। फालतू बातों पर ध्यान न दें। व्यापार ठीक चलेगा।
🎯🌸💐🍁🎉🌷🌹🌺🏵️

कन्या:-

संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
🏵️🌺🌹🌷🎉💐💐🌸🎯

तुला:-

कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी के इच्छुक लोगों को जीवनसाथी मिलने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेशादि सोच-समझकर करें। बाहर लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। जीवन सुखमय गुजरेगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेंगे।
🎯🌸💐🎉🌷🌹🌺🏵️🍁

वृश्चिक:-

दूर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। विवाद से बचें। क्रोध न करें। कोई बड़ा काम तथा लंबी यात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पुराने विवादों का समापन होगा। उत्साह व प्रसन्नता की वृद्धि होगी। व्यापार निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।🍁🏵️🌺🌹🌷🎉💐🌸

धनु:-

स्वास्थ्य पर खर्च होगा। लापरवाही न करें। कार्य करते समय चोट लग सकती है। गृहिणियां विशेष ध्यान रखें। जल्दबाजी से बचें। अकारण विवाद हो सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। धनहानि की आशंका है। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा।
🎯🌸💐🎉🌷🌹🌺🏵️🍁

मकर:-

डूबी हुई रकम प्राप्ति की संभावना बनती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि संभव है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रुके काम पूरे होंगे।
🍁🏵️🌺🌹🌷🎉💐🌸🎯

कुंभ:-

नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। बेरोजगारी दूर होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। व्यापार निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
🎯🌸💐🎉🌷🌹🌺🏵️🍁

मीन:-

आज व्ययवृद्धि होगी। आर्थिक परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से आत्मसम्मान कम हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनहानि के योग हैं।
🍁🏵️🌺🌹🌷🎉💐🌸🎯

शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, सर्दी, खांसी व बुखार होने पर नहीं मिलेगा स्कूल में प्रवेश…

रायपुर:- स्कूलों में कोरोना संक्रमण की जानकारी सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने एक बार फिर सभी कलेक्टरों व जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। डीपीआई जितेंद्र शुक्ला ने सभी कलेक्टरों व डीईओ को भेजे पत्र में स्पष्ट किया है कि कोरोना नियमों का सख्ती से पालन किया जाये।

डीपीआई ने अपने आदेश में कहा है कि जिन छात्रों व सिक्षकों को सर्दी, खांसी व बुखार आदि हो उन्हें स्कूल में प्रवेश ना दिया जाये।साथ ही संक्रमित मिले छात्र व शिक्षकों के इलाकों को कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाये।

धरती पर जन्मा एलियन बेबी…बच्चे को देखने अस्पताल में लगी लोगो कि भीड़….

बिहार :- बिहार के गोपालगंज के हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में गुरुवार को एक बच्चे ने जन्म लिया। जिसकी बड़ी-बड़ी सुर्ख आंखें तथा शरीर पर एक अलग तरह का सफेद आवरण देखकर स्वास्थ्य कर्मी सहम गए। एलियन जैसे दिखने वाले इस बच्चे को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। जन्‍म के करीब ढ़ाई घंटे बाद उसकी मौत भी हो गई। डॉक्‍टरों के अनुसार ऐसे बच्‍चे का जन्‍म 10 लाख में एक का होता है। विदित हो कि बिहार में यह ऐसे बच्‍चे के जन्‍म का पहला मामला नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के साहिबा चक्र गांव निवासी चुनचुन यादव की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर स्वजनों ने बुधवार की शाम हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार की सुबह महिला ने एक विचित्र बच्चे को जन्म दिया। बच्चे की दोनों आंखें बड़ी-बड़ी व सुर्ख थीं। ऊपर के जबड़े में वयस्कों की तरह दांत थे। शरीर पर सफेद रंग का अलग तरह का आवरण था। बच्चे को देखकर प्रसव कक्ष में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी सहम गए। उसे देखने के लिए अस्‍पताल में भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि, जन्म के ढ़ाई घंटे बाद उसकी मौत हो गई। बच्चे को जन्म देने वाली महिला को इसके दो साल पहले एक सामान्‍य बच्चा हुआ था, लेकिन एक सप्ताह बाद उसकी मौत हो गई थी। विचित्र बच्चे को जन्म देने वाली महिला स्वस्थ हैं। अस्पताल में चिकित्सक उसके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।

एकीकृत बार एसोसियेशन चुनाव 2021 के लिए आज नामांकन प्रक्रिया हुई सम्पन्न … प्रत्याशियों के समर्थकों ने निकाले जलूश आचार संहिता की खूब उडी़ं धज्जियां…

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर देहात:-
चुनाव एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन लाखन लाल अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष चुनाव में कुल 32 उम्मीद्वारों ने पर्चे भरे जिसमें मंत्री पद के लिए 6 उम्मीद्वारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये । समाचार लिखने तक अध्यक्ष पद हेतु एडवोकेट लक्ष्मीशंकर मिश्रा एडवोकेट सम्पत्ति लाल यादव व एडवोकेट राधेश्याम कटियार उपाध्यक्ष पद हेतु एडवोकेट नीरज सिंह गौर कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु महेंद्र भदौरिया व विजय मिश्रा महामंत्री पद हेतु संजय सिसोदिया, हर्ष यादव व अरविंद कुशोहा मंत्री पद हेतु कुमारी ज्योती सिंह, कौशल कुमार, खुर्शीद अहमद, मनवीर पाल वीरेंद्र सिंह वह सन्दीप पांडे संयुक्त मंत्री प्रशाशन पद हेतु अभिजीत सिंह, प्रभात मिश्रा, सुमित नारायन पुस्तकालय मंत्री पद हेतु उपेंद्र सिंह राजपूत संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद हेतु माधव कटियार कोषाध्यक्ष पद हेतु सौरभ भदौरिया व प्रदीप त्रिवेदी आडिटर पद हेतु अमर सिंह महिला कार्य कारिणी सदस्य पद हेतु विजय लक्ष्मी सैनी व वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य हेतु राजकुमार पाल, अशोक रामशंकर, आनंद मोहन कटियार व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य हेतु रविंद्र सिंह भदौरिया, राज किशोर, पवन बाजपेयी,अनिल कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किये । चेयरमैन ने बताया कि नामांकन के दौरान चुनाव आचार संहिता पालन कराया गया । नामांकन पत्रों की जांच कल दिनांक 19-2-21 को कराई जायेगीजो प्रत्याशी अपना नाम वापस लेना चाहते हैं वह कल 12 से 2 बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं । चुनाव दिनांक 26-2-2021 को संपन्न कराया जायेगा । लेकिन नामांकन प्रक्रिया के दौरान कानपुर देहात न्यालय में आचार संहिता की खूब धज्जियां उड़ाई गयीं प्रत्याशियों के समर्थकों ने न्यायालय परिसर में ही घूम घूम कर जमकर नारेबाजी की जिससे न्यायाधीशों को तकलीफ़ हुई किन्तु अधिकतर न्यायाधीश मुस्कराकर पुनः न्यायिक कार्यवाही में लिप्त दिखाई पड़ें ।

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग :-19 फरवरी 2021 शुक्रवार
💐🍁🌸🎯🏵️🎉🌷🌹🌺
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास- माघ
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-शुक्रवार
🌺🌹🌷🎉🏵️🎯🌸🍁💐
तिथि (सूर्योदयकालीन)-सप्तमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-कृत्तिका
योग (सूर्योदयकालीन)-ऐन्द्र
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- कुंभ
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-वायव्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-वृष
व्रत/मुहूर्त-श्री नर्मदा जयंती/अचला सप्तमी/भीष्म तर्पण
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-नर्मदा जी में दीपदान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🍁🌸🎯🌺🏵️🌹💐🎉🌷
आज का राशिफल
💐💐💐💐🌹

मेष:-

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में अमन-चैन रहेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। विवेक का प्रयोग करें। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रसन्नता रहेगी।
🌹💐🌷🎉🏵️🌺🎯🌸🍁

वृष:-

भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। कोई बड़ा सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।
🍁🌸🎯🌺🏵️🎉🌷💐🌹

मिथुन:-

मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। वाद-विवाद से अपना पक्ष मजबूत कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें।
🌹💐🌷🎉🏵️🌺🎯🌸🍁

कर्क:-

आज बेवजह किसी से विवाद हो सकता है। बुरी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। मन में संवेदनशीलता अधिक रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। भागदौड़ रहेगी।
🍁🌸🎯🌺🏵️🎉🌷💐🌹

सिंह:-

आज कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। समस्याएं कम होंगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय व नौकरी से अनुकूलता बनी रहेगी।
🌹💐🌷🎉🏵️🌺🎯🌸🍁

कन्या:-

आज उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
🍁🌸🎯🌺🏵️🎉🌷💐🌹

तुला:-

आज कोर्ट व कचहरी के कामों की रुकावट दूर होगी। स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में लाभ वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश में लाभ होगा।
🌹💐🌷🎉🏵️🎯🎯🌸🍁

वृश्चिक:-

आशंका-कुशंका के चलते कार्य प्रभावित होंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। आर्थिक परेशानी आ सकती है। आय में निश्चितता रहेगी। चोट व दुर्घटना से हानि की आशंका बनती है।
🍁🌸🎯🏵️🎉🌷💐🌹🌺

धनु:-

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।कारोबार से लाभ होगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। घर के सभी सदस्य प्रसन्न व संतुष्ट रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। संगीत आदि में दिलचस्पी बढ़ेगी।
🌺🌹💐🌷🎉🏵️🎯🌸🍁

मकर:-

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार अच्‍छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता तथा उत्साह में वृद्धि होगी।
🍁🌸🎯🏵️🎉🌷🌹🌺🌺

कुंभ:-

नई योजना बनेगी। कार्यस्‍थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। सुख के साधनों की प्राप्ति की कोशिशें कामयाब रहेंगी। नए काम हाथ में आएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें।
🌺🌹🌷🎉🏵️🎯🌸🍁💐

मीन:-

फालतू खर्च होगा। लाभ के अवसर टलेंगे। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। चोट व रोग से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी व्यक्ति से व्यर्थ में विवाद हो सकता है। सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा।
💐🍁🌸🎯🏵️🎉🌷🌹🌺

ग्राम पंचायत नवगई एवं पालदौनी के पंचायत सचिव निलंबित..

सूरजपुर :- जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान श्री चन्द्र प्रताप तिवारी, पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत नवगई, जनपद पंचायत ओड़गी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत कुल 229 आवासों में से केवल 178 आवासों को ही पूर्ण किया गया हैं। इनमें से 08 आवास का तृतीय किष्त प्राप्त हुए, 07 माह के बाद भी अपूर्ण होने पाया गया।
इसी तरह आलम साय सिंह, पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत पालदौनी, जनपद पंचायत ओड़गी द्वारा अतिरिक्त प्रभार के ग्राम पंचायत खर्रा में स्वच्छ भारत मिषन ग्रामीण योजनांतर्गत सामुदायिक शौचालय निर्माण का कार्य निर्धारित समय में नही किया जाना पाया गया हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत कुल 40 आवास में से केवल 26 आवास पूर्ण किया गया हैं तथा इसमें से 01 आवास का तृतीय किष्त प्राप्त हुए 07 माह के बाद भी अपूर्ण होना तथा उच्च अधिकारियों के आदेषों व निर्देषों की अवहेलना करने पर कारण बताओं नोटिस भी जारी किया गया था। जिसपर संतोषप्रद जवाब न देने व पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरती गई हैं, जो छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा आचरण नियम, 1998 के नियम 03 तथा छ.ग. ग्राम पंचायत सचिव की शक्तियां तथा कृत्य नियम, 1999 के नियम 3,4 एवं 6 के विपरीत होने के फलस्वरूप श्री चन्द्र प्रताप तिवारी व श्री आलम साय सिंह को निलंबित कर दिया गया हैं। निलंबन अवधि में मुख्यालय जनपद पंचायत ओड़गी निर्धारित किया गया हैं। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

आधी-अधूरी तैयारी के साथ स्कूल खोलने का खामियाजा ,,तीन दिन में ही 11 हुए कोरोना संक्रमित….

राजनांदगांव :- छत्तीसगढ़ में कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। इसके बावजूद राज्य सरकार ने 15 फरवरी से प्रदेश भर के स्कूलों को खोल दिया है। कोरोना के खिलाफ आधी-अधूरी तैयारी के साथ स्कूल खोलने का खामियाजा तीन दिन में ही देखने को मिल रहा है।
बच्चों के संक्रमित पाए जाने की पुष्टि राजनांदगांव सीएमएचओ मिथलेश चौधरी ने की है। उन्होंने बताया कि स्कूल खुलने के बाद आज बच्चों और स्टॉफ का कोरोना सैंपल लिया गया है। जिसमें से 2 बच्चे और 9 स्कूल स्टाफ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद अब कल स्कूल के सभी बच्चों और स्टाफ का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि सभी स्कूलों को सख्त निर्देश दिया गया है कि किसी बच्चे या स्टॉफ में अगर कोरोना के लक्षण हो, तो उसको स्कूल नहीं जाना है। प्रशासन के द्वारा स्कूलों में मास्क सेनेटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन का निर्देश जारी किया है। अब कल स्कूल में सभी स्टाफ और बच्चों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। इसके बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।

राजनांदगांव जिले के युगांतर पब्लिक स्कूल में 3 दिन में कोरोना विस्फोट हो गया है। स्कूल के 2 बच्चे और 9 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। यानी तीसरे ही दिन बच्चों समेत 11 स्टॉफ संक्रमित मिले हैं।

100 फीट गहरे खाई में गिरी कार, कार में फंसे शख्स ने पुलिस को लगाया फोन,तब जाकर मिली मदद….

जशपुर :- जशपुर जिले के बगीचा में 100 फ़ीट गहरी खाई में स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिसमे दो लोग सवार थे | इस हादसे में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। और एक को बस हल्की चोटें आई है। घटना के बाद बगीचा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को गहरी खाई में गिरी कार से रेस्क्यू किया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक रायकेरा निवासी संदीप गोप जिसके पिता शिवचरण गोप शिक्षक हैं। सुबह किसी काम से रौनी की तरफ अपनी स्विफ्ट कार से निकले थे, जहां रौनी घाट से स्विफ्ट कार 100 फ़ीट खाई में जा गिरी । इस हादसे में एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे बगीचा अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद गहन चिकित्सा हेतु अम्बिकापुर रिफर किया गया है। चूंकि कार सवार घायल थे और मदद के लिए चिल्ला रहे थे,लेकिन उनकी आवाज इस बीहड़ में घुटकर रह गई | किसी राहगीर ने उनकी आवाज़ सुनी लेकिन खाई गहरी होने के कारण वो भी मदद नहीं कर पाया | ऐसे में घायल मदद के लिये चिल्ला रहे थे। जब उन्हें खाई से निकलने का कोई रास्ता समझ नहीं आया तब घायल युवक ने बग़ीचा थाने के नम्बर पर फोन कर घटना का विवरण पुलिस को बताया। जिसके बाद थाना प्रभारी भास्कर शर्मा अपनी टीम के साथ रेस्क्यू के लिए जवानों के साथ गहरी खाई में रस्सियों के सहारे उतर कर घायलों को रेस्क्यू कर निकाल लिया | जिसमे एक कि हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे बगीचा अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद गहन चिकित्सा हेतु अम्बिकापुर रिफर किया गया है। वहीं दूसरे युवक को मामूली चोटें आई है |

आज का दिन लेकर आया है आपके लिए क्या खास जाने आज के राशिफल में….

आज का राशिफल एवं पंचांग :-18 फरवरी, 2021-गुरुवार
🌷💐🌹🎯🌺🌸🍁🏵️🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-माघ
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-गुरुवार
🎉🏵️🍁🌸🎯🌹🌹🌷
तिथि (सूर्योदयकालीन)-षष्ठी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-भरणी
योग (सूर्योदयकालीन)-ब्रह्म
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कुंभ
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-मेष
व्रत/मुहूर्त-वसंत ऋतु प्रारंभ/सरस्वती पूजन मुहूर्त
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-सरस्वती जी का पूजन करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🌷🌹🎯🌸🍁🏵️🎉🌺💐
आज का राशिफल
🍁🍁🍁🍁🍁

मेष:-

आज बेवजह तनाव रह सकता है। सिर में चोट लग सकती है। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम करने तथा यात्रा पर जाने का मन बनेगा। आय बनी रहेगी।
🍁💐🎉🎉🌸🌸🌹🌹🌷

वृष:-

आज लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रमाद न करें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी।
🌷🌹🌸🎉💐🍁🏵️🎯

मिथुन:-

कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। असमंजस की स्थिति बनेगी। मन की बात किसी को न बतलाएं। प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है। जल्दबाजी से चोट लग सकती है।
🎯🏵️💐🎉🌸🌹🌹🌷🌺

कर्क:-

यात्रा लंबी तथा मनोरंजक रह सकती है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह से ओत-प्रोत रहेंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।
🌺🌷🌹🌸🎉🏵️🎯🍁🍁

सिंह:-

आज यश बढ़ेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए काम मिल सकते हैं। आर्थिक वृद्धि के लिए योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
🍁🎯🏵️🎉🌸🌹🌷💐💐

कन्या:-

आज मित्रों का साथ मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। किसी विवाद में विजय मिल सकती है। सामाजिक काम करने का मन बनेगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कारोबारी कामकाज चलते रहेंगे।
💐🌷🌹🎉🏵️🎯🍁🍁🌺

तुला:-

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अनहोनी की आशंका निर्मूल नहीं हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से क्लेश होगा। आय होगी।
🌺🍁🎯🏵️🎉🌹🌷💐🌸

वृश्चिक:-

शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। संतान संबंधी बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार-व्यवसाय सुखद रहेगा। जल्दबाजी न करें।
🌸💐🌷🌹🎉🏵️🎯🍁🌺

धनु:-

प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराने रोग को नजरअंदाज न करें। व्यय होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। शत्रु पीठ पीछे षड्यंत्र रच सकते हैं।
🌺🍁🏵️🎉🌹🌷💐

मकर:-

विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। किसी धार्मिक स्थल के दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों से भेंट होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।
💐🌷🌹🏵️🍁🌺🎯🎯🌸

कुंभ:-

स्थायी संपत्ति की खरीदी-बिक्री की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों तथा मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। बातचीत में संयम रखें। शत्रुता में कमी रहेगी।
🌸🎯🌺🏵️🌹🌷💐🎉🎉

मीन:-

परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शत्रुभय रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा।
🎉💐🌹🌹🏵️🌺🎯🌸🍁

बस ड्राइवर की गलती से 49 यात्रियों की दर्दनाक मौत..बस ड्राइवर गिरफ्तार

मध्यप्रदेश सीधी से सतना आ रही जिस बस के बाणसागर नहर में डूबने से 49 यात्रियों की मौत हो गई, उस बस का ड्राइवर आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया. सीधी पुलिस ने आज उस आरोपी बस ड्राइवर को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है. रामपुर नैकिन थाना पुलिस और पीवराव चौकी पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है. आपको बता दें कि मंगलवार की सुबह 50 से ज्यादा यात्रियों को सीधी से सतना लेकर जा रही बस बाणसागर नहर के पास हादसे का शिकार हो गई थी. दुर्घटना के बाद बस में सवार 7 यात्री तैर कर बाहर आ गए थे, लेकिन 49 से ज्यादा यात्रियों के शव बरामद हुए थे.

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षाओं के उत्तरपुस्तिका में किया बदलाव

रायपुर। बोर्ड परीक्षा में इस बार कई बदलाव किए गए हैं उनमें से एक अहम बदलाव उत्तर पुस्तिकाओं में है। जी हां इस बार छात्रों को मिलने वाले उत्तर पुस्तिकाओं के पैटर्न में बदलाव किया गया है। इस बार उत्तर पुस्तिका में छात्रों के नाम और रोल नंबर पहले से प्रिंट नहीं रहेंगे बल्कि उसके लिए कॉलम बना कर दिया जाएगा, रोल नंबर के आधार पर स्कूल के द्वारा छात्रों को उसे बांटा जाना है । उत्तरपुस्तिका में पेज की संख्या भी कम की गई है।

उत्तरपुस्तिका में पन्नों की संख्या भी कम कर दी गई है, पहले उत्तर पुस्तिका 32 पेज की होती थी अब 16 या 20 पन्नों की ही मुख्य उत्तर पुस्तिका होगी। साथ ही छात्रों को 8 पन्नों की उत्तर पुस्तिका दी जाएगी । पहले 32 पेज की दी जाती थी उत्तर पुस्तिका, उसमें पहले से ही छात्रों के नाम, रोल नंबर और विषय लिखा होता था । इस बार क्योंकि छात्रों के आवेदन अंतिम समय तक आते रहे, ऐसे में छात्रों का डेटाबेस तैयार नहीं हो पाया है इसलिए यह बदलाव किए गए हैं।

आज का दिन इन राशियों के लिए काफी विशेष,,,अपनाकर इन उपायों को मिल सकती है विजय….

आज का राशिफल एवं पंचांग:- 17 फरवरी , बुधवार
🎉🏵️🍁🌸🌺🎯🌹💐🌷
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-माघ
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-षष्ठी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-अश्विनी
योग (सूर्योदयकालीन)-शुभ
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कुंभ
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-मेष
व्रत/मुहूर्त-मूल समाप्त/जातकर्म/नामकरण/ वाहन क्रय
यात्रा शकुन-हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में कांस्य पात्र में मूंग दाल भरकर दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🌷💐🌹🌹🎉🎯🎯🍁🏵️
आज का राशिफल
,🎯🎯🎯🎯🎯

मेष:-

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति की भरपूर संभावना दिख रही है। मामा पक्ष से आज धन प्राप्ति के योग बनते दिख रहे हैं। शाम के वक्त आप मांगलिक कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं।
🎯🏵️🍁🎉💐💐🌷🌸🌺

वृष :-

आज यदि आप नौकरी में स्थान परिवर्तन की सोच रहे हैं, तो ऐसा करने में आज आपका भाग्य आपके साथ रहेगा। पारिवारिक जीवन में सरसता बनी रहेगी, लेकिन अपने अनावश्यक खर्चों पर आज आपको नियंत्रण रखना होगा। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ किसी रंगारंग कार्यक्रम में शामिल होने में व्यतीत करेंगे।
🌺🌸🌷💐🍁🍁🏵️🌹🌹

मिथुन :-

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आप अपनी संतान के द्वारा किए गए कार्यों से खुश होंगे। आपके रहन-सहन के स्तर में भी आज सुधार होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिख रही है। नौकरी और व्यवसाय में भी आपके भागीदार व साथियों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन आलस्य को त्याग कर आज सक्रिय रूप से आगे बढ़ना होगा, तभी दिन में किए गए कार्य आपके लिए शुभ रहेंगे और यदि आप नौकरी करते हैं, तो उसमें आपको उच्च पद की प्राप्ति होती दिख रही है।
🌹🏵️🍁💐🌸🌺🎉🎉🎯

कर्क :-

आज के दिन आपका यात्रा के लिए ठीक होगा। आपको आज व्यापार के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है, जिसमे आपको लाभ होगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। शाम का वक्त आप का लाभकारी होगा ।
🎯🎉🌺🌸💐🍁🏵️🌹🌷

सिंह :-

घर में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है । मित्रों के सहयोग से आज व्यवसाय के नए स्रोत बनेंगे। आपकी आमदनी बढ़ने और बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आज आप का मनोबल अच्छा रहेगा ।
🌷🌹🏵️🍁💐🌸🌺🎉🎯

कन्या :-

आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन आपके सभी कार्य बनते नजर आएंगे। आय में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी । आज आय में वृद्धि होगी, लेकिन आपको क्रोध करने से बचना होगा। संतान पक्ष की ओर से आज खुशखबरी मिलेगी। उच्च शिक्षा से संबंधित परिणाम आपको प्राप्त होगा। आज उत्तम संपत्ति से भी कुछ आय प्राप्त हो सकती है।
🎯🎉🌺🌸💐🍁🏵️🌷🌷

तुला :-

आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिनाई लेकर आ सकता है और आपकी इच्छा के विरोध में कुछ कार्य हो सकते हैं, जिससे आपका मन अशांत रहेगा, लेकिन परिवार में सब कुछ सही रहने से आप का मनोबल बढ़ता दिखेगा, जिसमें भाग्य भी आपका भरपूर साथ देगा । यदि आप नौकरी करते हैं, तो उसमें आपको अधिकारियों से भरपूर सहयोग मिलने की पूरी उम्मीद है।
🌷🏵️🍁💐🌸🌺🎯🎯🌹

वृश्चिक :-

आपको अपनों का भरपूर साथ मिलेगा और आपका कोई बड़ा कार्य भी संपन्न होने की पूरी उम्मीद है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। आज रुका हुआ धन किसी महापुरुष के सहयोग से प्राप्त होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आज आपको संतान पक्ष से सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। आपकी पद प्रतिष्ठा भी आज बढ़ती दिखेगी।
🌹🎯🌺🌸💐🍁🏵️🌷🎉

धनु :-

आज का दिन आपका काफी व्यस्तता के साथ बीतेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन उसके परिणाम आपके लिए उत्तम फलदायक रहेंगे।। किसी संपत्ति को लेकर आज वाद विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है । आज शाम से लेकर देर रात तक निकट की यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
🎉🌷🏵️🍁💐🌸🌺🎯🌹

मकर:-

आज आपके भाग्य का उदय होगा और धन कर्म और कीर्ति की वृद्धि होगी। इसके साथ-साथ आपके शत्रुओं का आज नाश होगा। अंत में सर्वत्र विजय सफलता की प्राप्ति होगी और आपको हर कार्य में मनोरथ सिद्धि प्राप्त होगी। यदि आप कोई कार्य काफी समय से करने का प्लान बना रहे हैं, तो आज उसकी शुरुआत के लिए बेहद उत्तम दिन है, जिसमें परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा।
🌹🎯🌺🌸💐🍁🏵️🌷🎉

कुंभ:-

आज आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा, नहीं तो आपके सारे काम बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी से आज कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकता है, इसलिए थोड़ा संभल कर रहे। आप धार्मिक आयोजन में भी भागीदारी ले सकते हैं। दिन आज आपके लिए थोड़ा भागदौड़ वाला हो सकता है।
🎉🌷🏵️🍁💐🌸🌺🎯🌹

मीन :-

आज आप संपत्ति के सुधार व रखरखाव में भी खर्च करेंगे, जिसमें भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा। संपत्ति मे भी आय के नए स्रोत विकसित होंगे। राजनीति में बढ़ते संपर्कों का लाभ पाएंगे। आज का दिन आपके निवेश के लिए बहुत लाभदायक होगा, जिससे आपको फायदा भी होगा, इसलिए आज निवेश अवश्य करें।
🌹🎯🌺🌸🍁🏵️🏵️🎉🎉

मध्य प्रदेश के सीधी में हुए बस हादसे में अब तक 42 यात्रियों के शव बरामद… कई लापता… ड्रायवर को किया गया गिरफ्तार… मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा

भोपाल:- मध्यप्रदेश के सीधी में यात्रियों से भरी बस के नहर में गिरने के मामले में अब तक 42 यात्रियों का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं हादसे के बाद 7 लोगों की जान बचा ली गई है। हादसे के बाद सीएम शिवराज सिंह ने गृह प्रवेश समेत अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक यात्रियों से खचाखच भरी बस सीधी से सतना जा रही थी। इसी दौरान बस पुलिया से सीधे नहर में जा गिरी। दुर्घटना के बाद बस ड्रायवर तैर कर बाहर निकल आया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और गोताखोंरों की टीम ने बचाव कार्य शुरु कर दिया था।
दुर्घटनाग्रस्त बस बत्तीस प्लस दो सीटर थी। बस को अपने तय समय पर सुबह पांच बजे रवाना होना था लेकिन ये सुबह तीन बजे रवाना हो गयी थी। इसके आने का रास्ता भी दूसरा है। लेकिन आगे ट्रैफिक जाम होने के कारण ड्राइवर ने अचानक रास्ता बदल दिया और 7 किमी नये रूट पर बस ले गया। उसी दौरान रास्ते में ये हादसा हो गया। बस के नहर में गिरते ही ड्राइवर बालेंद विश्वकर्मा ने तैरकर अपनी जान बचा ली। वो रीवा जिले के हरदुया सेमरिया गांव का रहने वाला है। क्रिकेट मैच और रेलवे की परीक्षा की वजह से बस में ज़्यादातर स्टूडेंट्स सवार थे।
हादसे का शिकार हुई बस क्रमांक MP 19P 1882 का परमिट रद्द कर दिया गया है। ये बस जबलानाथ परिहार ट्रेवल्स की थी। बस के मालिक कमलेश्वर सिंह हैं। प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत ने बताया कि बस का परमिट रद्द कर ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच में जो भी दोषी होगा छोड़ा नहीं जाएगा। डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को घटनास्थल पर भेजा गया है।

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग :- 16 फरवरी, मंगलवार
🌺🏵️🎯🌷🍁🍁🌹🌸🎉
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास- माघ
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- शिशिर
वार-मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-पंचमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रेवती
योग (सूर्योदयकालीन)-शुभ
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कुंभ
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-दक्षिण
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-मेष
व्रत/मुहूर्त-वसंत पंचमी/पंचक समाप्त
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-हनुमान मंदिर में पंचमुखा दीपक प्रज्जवलित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🏵️🌺🍁🎯💐🌷🌹🌸🎉
आज का राशिफल
🌷🌷🌷🌷🌷

मेष:-

आज विद्यार्थियों को कामयाबी मिलने की संभावना है। अधिकांश कार्य के पूरा हो जाने से आप प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में दिन काफी अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। कार्यस्थल पर शुभ सूचना मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
🌷🎉🌸🌹💐🎯🍁🌺🏵️

वृष:-

आज आप दिनभर व्यस्त रहेंगे। अनावश्यक कार्य में आप समय नष्ट कर सकते हैं । धन संबंधी लेनदेन के मामलों में सतर्क रहें। अचानक लाभ होगा । आज किसी से अनबन हो सकती है । आत्मविश्वास में कमी न होने दें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
🏵️🌺🍁🎯💐🌸🌸🌷🌷

मिथुन :-

आज आपकी बड़ी जिम्मेदारी पूरी होगी। नए काम की शुरुआत या नई योजनाओं को लागू कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें। लंबित मामले आगे बढ़ेंगे। धन लाभ के आसार हैं। किसी योजना में निवेश कर सकते हैं।
🌷🌸💐🎯🍁🌺🏵️🌹🎉

कर्क:-

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कुछ लोगों को कारोबार में लाभ होगा। आवश्यक न हो तो यात्रा करने से बचें । स्वास्थ्य ठीक रहेगा।। आज का दिन शानदार रहेगा। आपको किसी काम को लेकर सराहना मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कर्ज की रकम चुका सकते हैं।
🎉🌹🏵️🍁🍁🎯💐🌸🌷

सिंह:-

आज किसी वित्तीय योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। आप बचत कर पाएंगे। किसी से मतभेद भी हो सकता हैं। रूकी हुई रकम वापस मिलने से आपकी समस्या दूर होगी। कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है।
🌷🌸💐🍁🏵️🌹🎉🎉🌺

कन्या:-

आज आप विवाद से बचें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आज का दिन सकारात्मक रहेगा। किसी काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। पारिवारिक स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं।
🌺🎉🌹🏵️🍁💐🌸🌷🎯

तुला:-

आज पारिवारिक जीवन में कुछ दिक्कत होगी। व्यवसाय के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक कार्य के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। खुशखबरी मिलेगी।
🎯🌷🌸💐🍁🌹🎉🎉🌺

वृश्चिक :-

व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। सेहत सामान्य रहेगा। बेवजह के विवाद में न पड़ें । लंबित मामलों में कुछ तेजी आने की संभावना है। युवाओं के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरी में बदलाव पर विचार कर सकते हैं।
🌺🎉🌹🍁💐🌷🎯🏵️🏵️

धनु:-

आर्थिक स्थितियां बदलेगी। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। सेहत की स्थिति कमजोर रह सकती है। व्यवसाय सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। आपके लिए कुछ बड़ी चुनौतियां सामने आ सकती है। आज गाड़ी सतर्कता से चलाएं।
🏵️🎯🌷💐🍁🌹🎉🌺🌸

मकर:-

आज शुभ समाचार आपको मिल सकता है। आज निवेश करने से पहले विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। ससुराल पक्ष से जरूरी सूचना मिल सकती है। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है।
,🌸🌺🌹🍁💐🌷🎯🏵️

कुंभ:-

आज कुछ नई परियोजनाओं पर विचार कर सकते है, लेकिन काम शुरू न करें। बचत में निवेश संबधी काम होंगे। दंपत्ति खुश रहेंगे। आज आपकी धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। कार्यस्थल पर शुभ सूचना मिलेगी। कामकाज अच्छा चलेगा।
🏵️🎯🌷💐🍁🌹🌸🌸🎉

मीन:-

आज किसी बड़ी समस्या के दूर होने से आप राहत महसूस करेंगे। बातचीत कर समय सावधान रहें। युवाओं की दिक्कत दूर होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।
🎉🌸🌹🍁💐🌷🎯🏵️🌺

जाने क्या है आज आपके ग्रहों का हाल,जानिए अपने राशिफल मे

आज का राशिफल एवं पंचांग:-15 फरवरी 2021, सोमवार
🌸🌹💐🎯🍁🍁🌷🌺🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-माघ
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-सोमवार
🏵️🌺🌷🍁🎯💐💐🎯🍁
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्थी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-उत्तराभाद्रपद
योग (सूर्योदयकालीन)-साध्य
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कुंभ
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-नैऋत्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-मीन
व्रत/मुहूर्त-वरद विनायक चतुर्थी व्रत/मूल प्रारंभ/भद्रा
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-गणेश मंदिर में लड्डू चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🍁🌸🌷🏵️🎯🎉🎉🌹💐
आज का राशिफल
💐🌹🎉🎯🎯

मेष:-

युवाओं को नौकरी के मामले में कामयाबी मिलेगी। शत्रु पक्ष आज आपको परेशान करने का प्रयास करेगा। अदालती मामले आगे बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसायियों की स्थिति सामान्य रहेगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा।
🎯🌺🍁🌸🏵️🌹🌹💐🌷

वृष:-

व्यवसाय में आपको बड़ा लाभ हो सकता है। आपके निर्धारित हुए कार्य पूरे होंगे। बाहर की यात्रा करते समय सावधान रहें। आपके लिए जीवन की कठिन परिस्थितियाें में सुधार आएगा।आज सभी लोग आपके अनुकूल होंगे। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।
🌷💐🌹🏵️🌸🍁🌺🎯🎉

मिथुन:-

आज का दिन बेहतर रहेगा। आप अपने काम पर पूरा मन लगाएंगे। ऑफिस में सतर्क रहकर काम करें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कारोबार में कुछ मंदी आ सकती है। नए संबंध बनेंगे। परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
🎉🎯🌺🍁🌸🏵️🌹💐🌷

कर्क:-

नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। व्यवसायियों को नए कार्य में सफलता मिल सकती है। अपनी दिनचर्या में सुधार करने का प्रयास शुरू कर दें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में आई दूरियां मिटेंगी। नया काम मिलेंगा। कारोबार में लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम वाला होगा।
🌷💐🌹🏵️🌸🍁🌺🎯🎉

सिंह:-

आज शुभ सूचना मिलेगी। नई योजना शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी। घरेलू जीवन सामान्य रहेगा। अपने लंबित मामलों में प्रगति आएगी।
🎉🎯🌺🍁🌸🌹🌹💐🌷

कन्या:-

सामाजिक जीवन में आपका प्रयास सराहनीय रहेगा। आज जोखिम लेने से बचें। व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। मित्रों के साथ अच्छा सामंजस्य बना रहेगा। पूर्व में किए गए कार्य के अच्छे नतीजे मिलेंगे।
🌷💐🌸🌸🍁🎯🎉🎉🏵️

तुला:-

आज के दिन आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। व्यवसायियों को संयम और धैर्य से काम लेना होगा। सामाजिक जीवन में आपकी सराहना होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
🏵️🎉🎯🍁🌸🌷🌹🌹🌺

वृश्चिक:-

आज नया काम शुरू कर सकते हैं। आपके सभी काम के लिए अनुकूल दिन है। आज किसी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। परिवार में बेहतरीन माहौल रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख और शांति रहेगी। आर्थिक स्थिति सुधरने से आप खुश रहेंगे। कुछ दिनों से चल रहा तनाव दूर होगा।
🌺🌹🌷🌸🍁🎯🎉🏵️💐

धनु:-

आज आपके सभी काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों की सराहना होगी। धन लाभ की स्थिति है। व्यवसाय अच्छा चलेगा। विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला दिन रहेगा। आज आप अपनी पूरी जिम्मेदारी निभा पाएंगे।
💐🏵️🎉🎯🍁🌸🌷🌺🌺

मकर:-

आज का दिन बेहतर रहेगा। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे। रकम के लेन-देन में सावधानी रखें। आपका तनाव दूर होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपकी आर्थिक हालत सुधरेगी। युवाओं को नौकरी मिलने के संकेत हैं। नया काम शुरू करने के विचार को फिलहाल त्याग दें।
🌺🌷🌸🍁🎯🎉💐💐🌹

कुंभ:-

आपके लिए आज का दिन शानदार रहेगा। व्यवसाय को लेकर नई योजना बन सकती है। आर्थिक हालत सुधरेगी।संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। पुरानी बीमारी उभर सकती है । वाहन चलाते समय सावधान रहें। शासकीय कार्य पूरे होंगे।
🌹💐🎉🎯🍁🌷🌷🌺🏵️

मीन:-

आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। युवाओं को शानदार सफलता मिल सकती है। ज्यादातर कार्य पूरे होंगे।कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। व्यवसाय में कुछ मंदी रहेगी।
🏵️🌺🌷🍁🎯🎉💐🌹🌸

पुलवामा हमले को पूरे हुए 2 साल वेलेंटाईन डे मानने की खुशी में ना भूलें आज ही के दिन वीरगति को प्राप्त हुए थे हमारे 40 जवान

पुलवामा आज यूं तो पूरे विश्व में 14 फरवरी का दिन वैलेंटाइन डे के तौर पर मनाया जाता है, लेकिन भारत के इतिहास में यह दिन जम्मू कश्मीर की एक दुखद घटना और काला दिन के रूप में मनाया जा रहा है।. आतंकियों ने दो साल पहले देश के सुरक्षाकर्मियों पर कायराना हमला किया था. इस हमले में 40 सीआरपीएफ जवान वीरगति को प्राप्त हो गए थे और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे. दरअसल राज्य के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी थी. इस टक्कर के बाद एक जोरदार धमाका हुआ और सीआरपीएफ के 40 वीरगति को प्राप्त हो गए।
इस हमले को अंजाम देने वाले आदिल, कारी यासिर, सज्जाद भट्ट, उमर फारूक, मुदसिर अहमद खान आदि सभी मारे जा चुके हैं. इसमें राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भी अहम भूमिका निभाई. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अगस्त 2020 को पुलवामा हमले को लेकर साढ़े तेरह हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी. इसमें 19 आरोपियों के नाम शामिल किए गए थे, जिनमें से 6 की मौत हो चुकी है. ये 6 आतंकी अलग-अलग ऑपरेशन में मारे गए।

क्या कहती हैं आज आपकी ग्रह दशाएं जानिए अपने राशिफल में

आज का राशिफल एवं पंचांग:- 14 फरवरी 2021, रविवार
🎉🌹🎯🌺🌸🏵️🍁🌷💐
आचार्य डॉअजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-माघ
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-रविवार
🌷🍁🏵️🌸🌺🎯🌹🎉🎉
तिथि (सूर्योदयकालीन)-तृतीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाभाद्रपद
योग (सूर्योदयकालीन)-सिद्ध
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कुंभ
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास-आग्नेय
गुरु तारा-अस्त
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मीन
व्रत/मुहूर्त-शुक्रास्त पूर्ण दिशा में/सर्वार्थसिद्धि योग/रवियोग
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में तांबे का पात्र दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🎉🌷🌺🌹🏵️🏵️🍁🍁🎯
आज का राशिफल
🍁🍁🍁🍁🍁

मेष:-

जमीन जायदाद से जुड़े मसले उभर सकते हैं। युवाओं को नौकरी के मामले में सफलता मिलेगी। शत्रु पक्ष आज आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेगा। कारोबारियों की स्थिति ठीक रहेगी।
🎯🍁💐🏵️🌸🌹🌺🌷🎉

वृष:-

किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद हो सकता है। आपको कुटिल लोगों से दूर रहना चाहिए। आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। छात्रों को शानदार सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। ज्यादातर काम पूरे होंगे।
🍁🎯🏵️🌹🌺🌷🎉🌸💐

मिथुन:-

कारोबार पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी। आपके लिए आज का दिन ठीक रहेगा। यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। आर्थिक हालत सुधरेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे । और जीवन साथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा।आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
💐🌸🎉🌷🌺🌹🏵️🎯🍁

कर्क:-

परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे। आपके मित्र सार्वजनिक कामों में आपकी सहायता करेंगे। रकम के लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपकी आर्थिक हालत ठीक रहेगी। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। युवाओं को नौकरी की खबर मिल सकती है।
🍁🎯🏵️🌹🌺🎉🌸🌸💐

सिंह:-

प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों को आज सराहना मिलेगी। धन लाभ होने की संभावना है। छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आज आप अपनी पूरी जिम्मेदारी निभा पाएंगे। आज यात्रा को टालें। आज आपके सभी कार्य पूरे होंगे। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।
💐🌸🎉🌺🌹🏵️🎯🍁🌷

कन्या:-

आज आर्थिक स्थिति सुधरने से आप खुश रहेंगे। कुछ दिनों से चल रहा तनाव कम होगा। नया काम शुरू कर सकते हैं। आज आपके लिए सभी कार्यों के लिए अनुकूल दिन है। परिवार के सदस्य आपसे सलाह ले सकते हैं। आज यात्रा पर जा सकते हैं। खुश रहेंगे।
🌷🍁🎯🏵️🌺🎉🌸🌸💐

तुला:-

आज के दिन आपकी चिंता दूर होगी। कारोबारियों को संयम और धैर्य से काम लेना होगा। सामाजिक जीवन में आपकी सराहना होगी। धन संपत्ति की स्थिति अच्छी रहेगी ।
💐🌸🎉🌺🎯🎯🍁🌷🌹

वृश्चिक:-

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। सामाजिक जीवन में आपकी सराहना होगी। कारोबार में नए निवेश के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। पूर्व में किए गए कार्य के अच्छे नतीजे मिलेंगे। नया काम मिल सकता है। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है।
🌹🌷🍁🎯🌺🎉🌸💐🏵️

धनु:-

आज खुशखबरी मिलेगी। नई योजना शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आज सोच विचार कर खर्च करें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। किसी से विवाद दूर होगा।
🏵️💐🌸🎉🌺🎯🌷🌷🌹

मकर:-

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा परिणाम वाला होगा। कारोबारियों को नए कार्य में कामयाबी मिल सकती है। पारिवारिक रिश्तों के मतभेद दूर होंगे। आय के नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
🌹🌷🎯🌺🌸💐💐🏵️🍁

कुंभ:-

आज आप बेहद व्यस्त रहेंगे। आप अपने काम पर पूरा मन लगाएंगे। मित्र और परिजनों की आपको किसी काम में मदद मिलेगी। बाहर जाते समय सावधान रहें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। वाहन चलाते समय सतर्क रहें, चोट लगने की आशंका है। विवादों से दूर रहें।
🍁🏵️💐🌸🌺🎯🌹🌹🎉

मीन:-

आज व्यवसाय से बड़ा लाभ होगा। आपके जरूरी कार्य पूरे हो जाएंगे।आज जोखिम न लें। आज सभी लोग आपके अनुकूल होंगे। जमीन खरीद सकते हैं। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।
🎉🌹🎯🌺🌸💐🏵️🍁🌷

error: Content is protected !!