आज का दिन इन राशियों के लिए काफी विशेष,,,अपनाकर इन उपायों को मिल सकती है विजय….

0

आज का राशिफल एवं पंचांग:- 17 फरवरी , बुधवार
🎉🏵️🍁🌸🌺🎯🌹💐🌷
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-माघ
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-षष्ठी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-अश्विनी
योग (सूर्योदयकालीन)-शुभ
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कुंभ
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-मेष
व्रत/मुहूर्त-मूल समाप्त/जातकर्म/नामकरण/ वाहन क्रय
यात्रा शकुन-हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में कांस्य पात्र में मूंग दाल भरकर दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🌷💐🌹🌹🎉🎯🎯🍁🏵️
आज का राशिफल
,🎯🎯🎯🎯🎯

मेष:-

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति की भरपूर संभावना दिख रही है। मामा पक्ष से आज धन प्राप्ति के योग बनते दिख रहे हैं। शाम के वक्त आप मांगलिक कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं।
🎯🏵️🍁🎉💐💐🌷🌸🌺

वृष :-

आज यदि आप नौकरी में स्थान परिवर्तन की सोच रहे हैं, तो ऐसा करने में आज आपका भाग्य आपके साथ रहेगा। पारिवारिक जीवन में सरसता बनी रहेगी, लेकिन अपने अनावश्यक खर्चों पर आज आपको नियंत्रण रखना होगा। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ किसी रंगारंग कार्यक्रम में शामिल होने में व्यतीत करेंगे।
🌺🌸🌷💐🍁🍁🏵️🌹🌹

मिथुन :-

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आप अपनी संतान के द्वारा किए गए कार्यों से खुश होंगे। आपके रहन-सहन के स्तर में भी आज सुधार होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिख रही है। नौकरी और व्यवसाय में भी आपके भागीदार व साथियों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन आलस्य को त्याग कर आज सक्रिय रूप से आगे बढ़ना होगा, तभी दिन में किए गए कार्य आपके लिए शुभ रहेंगे और यदि आप नौकरी करते हैं, तो उसमें आपको उच्च पद की प्राप्ति होती दिख रही है।
🌹🏵️🍁💐🌸🌺🎉🎉🎯

कर्क :-

आज के दिन आपका यात्रा के लिए ठीक होगा। आपको आज व्यापार के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है, जिसमे आपको लाभ होगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। शाम का वक्त आप का लाभकारी होगा ।
🎯🎉🌺🌸💐🍁🏵️🌹🌷

सिंह :-

घर में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है । मित्रों के सहयोग से आज व्यवसाय के नए स्रोत बनेंगे। आपकी आमदनी बढ़ने और बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आज आप का मनोबल अच्छा रहेगा ।
🌷🌹🏵️🍁💐🌸🌺🎉🎯

कन्या :-

आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन आपके सभी कार्य बनते नजर आएंगे। आय में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी । आज आय में वृद्धि होगी, लेकिन आपको क्रोध करने से बचना होगा। संतान पक्ष की ओर से आज खुशखबरी मिलेगी। उच्च शिक्षा से संबंधित परिणाम आपको प्राप्त होगा। आज उत्तम संपत्ति से भी कुछ आय प्राप्त हो सकती है।
🎯🎉🌺🌸💐🍁🏵️🌷🌷

तुला :-

आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिनाई लेकर आ सकता है और आपकी इच्छा के विरोध में कुछ कार्य हो सकते हैं, जिससे आपका मन अशांत रहेगा, लेकिन परिवार में सब कुछ सही रहने से आप का मनोबल बढ़ता दिखेगा, जिसमें भाग्य भी आपका भरपूर साथ देगा । यदि आप नौकरी करते हैं, तो उसमें आपको अधिकारियों से भरपूर सहयोग मिलने की पूरी उम्मीद है।
🌷🏵️🍁💐🌸🌺🎯🎯🌹

वृश्चिक :-

आपको अपनों का भरपूर साथ मिलेगा और आपका कोई बड़ा कार्य भी संपन्न होने की पूरी उम्मीद है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। आज रुका हुआ धन किसी महापुरुष के सहयोग से प्राप्त होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आज आपको संतान पक्ष से सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। आपकी पद प्रतिष्ठा भी आज बढ़ती दिखेगी।
🌹🎯🌺🌸💐🍁🏵️🌷🎉

धनु :-

आज का दिन आपका काफी व्यस्तता के साथ बीतेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन उसके परिणाम आपके लिए उत्तम फलदायक रहेंगे।। किसी संपत्ति को लेकर आज वाद विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है । आज शाम से लेकर देर रात तक निकट की यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
🎉🌷🏵️🍁💐🌸🌺🎯🌹

मकर:-

आज आपके भाग्य का उदय होगा और धन कर्म और कीर्ति की वृद्धि होगी। इसके साथ-साथ आपके शत्रुओं का आज नाश होगा। अंत में सर्वत्र विजय सफलता की प्राप्ति होगी और आपको हर कार्य में मनोरथ सिद्धि प्राप्त होगी। यदि आप कोई कार्य काफी समय से करने का प्लान बना रहे हैं, तो आज उसकी शुरुआत के लिए बेहद उत्तम दिन है, जिसमें परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा।
🌹🎯🌺🌸💐🍁🏵️🌷🎉

कुंभ:-

आज आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा, नहीं तो आपके सारे काम बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी से आज कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकता है, इसलिए थोड़ा संभल कर रहे। आप धार्मिक आयोजन में भी भागीदारी ले सकते हैं। दिन आज आपके लिए थोड़ा भागदौड़ वाला हो सकता है।
🎉🌷🏵️🍁💐🌸🌺🎯🌹

मीन :-

आज आप संपत्ति के सुधार व रखरखाव में भी खर्च करेंगे, जिसमें भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा। संपत्ति मे भी आय के नए स्रोत विकसित होंगे। राजनीति में बढ़ते संपर्कों का लाभ पाएंगे। आज का दिन आपके निवेश के लिए बहुत लाभदायक होगा, जिससे आपको फायदा भी होगा, इसलिए आज निवेश अवश्य करें।
🌹🎯🌺🌸🍁🏵️🏵️🎉🎉

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here