Home Blog Page 255

जिदंगी में सफल होने के लिए जरूरी है आशावादी सोच

एक गांव में व्यापारी रहता था। व्यापारी के पास बहुत से जानवर थे। उसने अपने घर में बहुत सी गायें, भैंस पाल रखी थीं। उन्हीं का दूध बेचकर वह अपना व्यापार चलाता था। कुछ दिनों बाद व्यापारी ने कुत्ते और खरगोश को भी अपने घर में पालने की सोची। उसके बच्चे भी कुत्ते और खरगोश को देखकर बहुत प्रसन्न हुए। एक दिन वह अपने बच्चों के साथ कुत्ते और खरगोश को ले्कर खेलने गया। उसने खेलने के लिए अपने खेत में बहुत सारे छेद कर दिए। उन्हीं में से किसी एक छेद में ‘हड्डी और गाजर’ छिपा दी।

इसके बाद उसने कुत्ते और खरगोश को बुलाकर कहा कि ‘हड्डी और गाजर’ को पहले खोजकर लाएगा उसे मैं इनाम दूंगा। इन दोनों जानवरों में से खरगोश बहुत आशावादी था और कुत्ता बहुत निराशावादी। खरगोश को आशा थी कि वो जल्दी से हड्डी और गाजर निकालकर ला देगा, वहीं कुत्ता बिल्कुल विपरीत निराशा से भरा हुआ था। उसे लगाकर इतने बड़े खेत में कैसे गाजर और हड्डी खोजकर लाई जा सकती है।

यही सोचकर कुत्ता खेत में बने एक बड़े से गड्ढे के पास बैठ गया। उसने गाजर और हड्डी खोजने के लिए कोई प्रयास नहीं किया, वहीं खरगोश पूरे जोश के साथ खेत में गाजर ढूंढने में लग गया। उसने एक-एक कर सारे छेद देखे लिए लेकिन उसे ‘हड्डी और गाजर’ कही नहीं मिले। आखिर में कुत्ते के पास वाला गड्ढा देखना रह गया। बस फिर क्या था, उसकी कोशिश रंग लाई और वहीं ये दोनों चीजें उसे मिल गई। अब तो उसकी खूशी को ठिकाना ही नहीं था।

कुत्ते की निराशावादी सोच खरगोश बड़े आराम से जीत गया। खरगोश ने मेहनत की और अपनी उम्मीद नहीं छोड़ी और अंत में वह सफल हुआ। लेकिन कुत्ते ने पहले ही हार मान ली थी। उसने सोचा कि इतने बड़े मैदान में ‘हड्डी और गाजर’ मिल ही नहीं सकते और इसिलिए उसने कोशिश तक नहीं की। इसलिए जिंदगी में कभी निराश नहीं होना चाहिए। निराश होकर प्रयास करने से डरना बहुत ही गलत है। समस्याओं के हल प्रयासों से ही निकालें जाते हैं। आप भी अपनी जिंदगी में आगे भी आशावादी सोच और कोशिशों से ही बढ़ सकते हैं।

आगामी सत्र से राजपुर एवं शंकरगढ़ में खुलेगा अंग्रेजी माध्यम स्कूल

राजपुर बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए जिले के चार विकासखंडों में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किया गया है। शेष विकासखंडों में आगामी शिक्षा सत्र से स्कूल प्रारंभ किया जाएगा। कलेक्टर श्याम धावड़े ने विकासखण्ड राजपुर तथा शंकरगढ़ में आगामी शिक्षण सत्र से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारम्भ करने के लिए चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों की टीम के साथ निरीक्षण के दौरान वस्तुस्थिति की जानकारी ली तथा अनुपयोगी और जर्जर हो चुके भवनों को डिसमेंटल करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से कहा कि अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए आवश्यकतानुसार अधोसंरचनाओं का निर्माण की कार्ययोजना तैयार की जाए।

कलेक्टर धावड़े ने विकासखण्ड मुख्यालय शंकरगढ़ के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर पहुंचकर प्राचार्य से भवन में उपलब्ध कक्षाओं की संख्यात्मक जानकारी ली। उन्होंने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए निर्धारित कक्षाओं, प्रयोगशाला भवनों तथा खेल मैदान के लिए चिन्हित भूमि का अवलोकन किया। इसके पश्चात्‌ उन्होंने विकासखण्ड राजपुर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर के परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अंग्रेजी माध्यम स्कूल के भवन निर्माण हेतु स्थल निर्धारण किया। उन्होंने प्राचार्य से बात कर स्कूल के लिए आबंटित भूमि की जानकारी ली तथा तहसीलदार को खेल मैदान के लिए भूमि आरक्षित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, यह सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने आगामी शिक्षा सत्र से इन स्कूलों को प्रारम्भ किया जाना है, अतः समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए अधिकारी भवन निमाण का कार्य पूर्ण करने को कहा। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी बी. एक्का, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शंकरगढ़ प्रमोद सिंह, तहसीलदार सुरेश राय सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

उदयपुर वन विभाग के लापरवाही की सिमा पार कट गये 2000 से अधिक पौधे,वन विभाग अभी भी गहरी निद्रा में लीन।

मामला उदयपुर के रेंज में आने वाले ग्राम केशगावां की है जिसके वन पाल गिरीश बहादुर सिंह हैं जहां शासन के द्वारा लगाए गए लगभग 20 से 30 एकड़ की एरिया में प्लांटेशन लगाकर हजारों की संख्या में तरह-तरह के पौधे तैयार किये गए थे जो एनएच 142 के ठीक सटे हुए एरिया में प्लांट लगाया गया है जिसमें कई हजार पौधे तैयार हुए और बेहद ही खूबसूरत प्लांट के तौर पर विकसित भी हुआ जिसका हर पौधा लगभग 2 से 3 फीट की मोटाई पर तैयार हो चुका था लेकिन आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि आज उस प्लांट से हजारों की संख्या में पौधे काट दिए गए बात यहीं खत्म नहीं होती प्रतिदिन उस प्लांट से सैकड़ों की संख्या में पौधे काटे जा रहे हैं जिसकी उदयपुर की वन विभाग टीम ने आज तक सुध नहीं ली सारा हरा भरा प्लांट काटकर पूरी तरीके से ग्राउंड में तब्दील कर दिया गया है एक तरफ जहां शासन जंगल को बचाने के लिए तरह तरह का प्रयास कर लाखों करोड़ों खर्च हर साल करती आ रही है फिर भी जंगल तेजी से उजड़ता चला जा रहा है वहीं अगर बात करें शासन के करोड़ों के खर्च के बाद लगाया जाने वाला प्लांट भी अब विभाग की लापरवाही से सुरक्षित नहीं आपको बता दूं कि उस बीट के बीट गार्ड गिरीश बहादुर सिंह है जो आज तक एक भी दिन उस प्लांट को देखने नहीं गए जहां रोजाना सैकड़ों की संख्या में पौधे काटे जा रहे हैं ग्रामीणों से बात करने पर यह पाया गया कि वहां के आधे से अधिक ग्रामीण रोजाना पौधों को काटकर घर में कंड्डी खूंटा और घेरा बाड़ी बनाने के लिए काट कर ले जा रहे हैं कुछ ग्रामीणों ने इसकी शिकायत भी विभाग एवं बीट गार्ड को दी लेकिन एक भी दिन वनपाल वहां नहीं पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि चौकीदार को भेज दिया जाता है तो अब उदयपुर वन विभाग जंगल की रखवाली चौकीदारों से करा रही है आखिर इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन ? किसकी सह से वनपाल अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाता कौन है इनके पीछे? किसका हाथ है इनके ऊपर? कि इनको तनिक भी अपनी जिम्मेदारी और डर का एहसास नहीं की प्लांट और जंगल उजाड़ दिए जा रहे हैं, और कर्मचारी बेखबर है क्या इनको अपने उच्च अधिकारियों का भय नहीं या यूं कहें की उच्च अधिकारियों ने इनको खुली छूट दे रखी है जिससे वनपाल अपनी मनमानी करते आ रहे हैं अगर वही बात करें उदयपुर रेंज की तो वहां की रेंज ऑफिसर (रेंजर) श्रीमती सपना मुखर्जी हैं जो बा मुश्किल महीनों में एकाक बार एरिया में नजर आती है वह भी अपनी चार पहिया वाहन लेकर मेन रोड में घूमते हुए अपना भ्रमण पूरा करती है जबकि जंगल के अंदर की स्थिति देखने के लायक नहीं जंगलों में सैकड़ों की संख्या में रोजाना इमारती लकड़ी तैयार किए जा रहे हैं और तस्तकर लगातार जंगल सफाया करते जा रहे हैं, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है की उदयपुर रेंज का जंगल भगवान भरोसे टिका हुआ है,।

उदयपुर रेंज की रेंजर सपना मुखर्जी हैं जिनको यहां तक मालूम नहीं कि क्या उनके वनपाल पूरी जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं या नहीं आधे दिन ड्यूटी में तो आधे दिन घर पर ही बिताते हैं उनको यह मालूम ही नहीं की उनके रेंज में किस प्रकार से प्लांट एवं जंगलों का सफाया लगातार किया जा रहा है शासन के द्वारा जंगलों में करोड़ों खर्च कर तार, पोल,घेरावा कर जंगलों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन आज एक भी घेरावा नजर नहीं आता जंगलों में लगाए गए प्लांट के माध्यम से लाखों पौधे लगाए गए लेकिन आज एक भी पौधा प्लांट के माध्यम से तैयार नहीं हो पाया पौधे लगाने के बाद कभी भी दुबारा विभाग उन पौधों की देखभाल की सुध नहीं लेती पोल तोड़ दिए गए, तार चोरी कर लिए गए, आखिर इतनी लापरवाही क्यों? वन विभाग को इतना भी फुर्सत नहीं की यह जाकर देखें आखिर कहां गइ सारी व्यवस्थाएं जो शासन ने इनके भरोसे जंगल को बचाने का प्रयास लगातार करती आ रही है जिसकी जिम्मेदारी इनको दी गई थी, चार पहिया वाहन चड़के रोड में घूमने से जंगल की स्थिति का पता नहीं लगाया जा सकता उसके लिए जंगल के अंदर जाकर यह भी देखना चाहिए कि किस प्रकार वनों की अंधाधुंध कटाई रोजाना हो रहा है।

आज का राशिफल एवं पंचांग

आज का राशिफल एवं पंचांग:- 26 फरवरी 2021, शुक्रवार
🔥💐🌸🍁🎯🎉🎉🌷🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास- माघ
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-वसंत
वार-शुक्रवार
🌷🎉🎯🍁🌺🌸🌸💐🔥
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्दशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-अश्लेषा
योग (सूर्योदयकालीन)-अतिगंड
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- कुंभ
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-सिंह
व्रत/मुहूर्त-भाद्रा/पूर्णिमा व्रत
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में मखाने अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌺🔥🌷🏵️🍁🎯💐🌸🎉
आज का राशिफल
🌸🌸🌸🌸💐

मेष:-

आज बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी से मतभेद हो सकता है। आज कुछ नुकसान हो सकता है। युवाओं को मार्गदर्शन मिलेगा। जमीन-जायदाद के मामले आगे बढ़ेंगे। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
💐🌸🎉🎯🍁🏵️🌷🔥🌺

वृष:-

किसी नये कार्य की शुरुआत हो सकती है। कारोबार को लेकर कुछ नया फैसला ले सकेंगे। रुकी हुई रकम वापस मिलने के योग बन रहे हैं। आय के नए स्रोतों की जानकारी मिलेगी। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। लाभ होने की संभावना है। निवेश कर सकते हैं।
🌺🔥🌷🏵️🍁🎯🎉🌸💐

मिथुन:-

दिन अच्छा रहेगा। लाभ होने की संभावना है। आपको कामयाबी मिलेगी। अपनी योजनाओं को पूरा करने का प्रयास करें। छात्रों को सुखद सूचना मिल सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
💐🌸🎉🎯🍁🏵️🌷🌺🌺

कर्क:-

आज आपका बजट प्रभावित रहेगा। रिश्तेदारों के साथ संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है, इसके चलते दिनभर परेशान रहेंगे। कामकाज प्रभावित होगा। परिजन आपके निर्णय के साथ होंगे।
🌺🌷🏵️🍁🎯🎉💐🔥

सिंह:-

आज व्यवसाय संबंधी निर्णय ले सकते हैं। आज का दिन बेहतर रहेगा। धन लाभ होने की संभावना है। शासकीय कार्य पूरे होंगे। संपत्ति मामलों में कुछ फैसला आ सकता है। आज आप यात्रा न करें। किसी सगे संबंधी से विवाद हो सकता है। संतान पक्ष की समस्या दूर कर पाएंगे।
🔥💐🎉🎯🍁🏵️🌺🌸🌸

कन्या:-

आज किसी रिश्तेदार या मित्र से काफी दिनों के बाद भेंट हो सकती है। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। किसी मामले को लेकर मित्रों से तनाव हो सकता है। भाई बंधुओं के सहयोग से नई योजनाएं बन सकती हैं।
🌸🌺🏵️🍁🎯🎉🔥🔥🌷

तुला:-

आपके सरल व्यवहार की सभी सराहना करेंगे। अपने स्वास्थ्य को सुधारने का प्रयास करें। आज आपको कुछ नई जानकारी मिल सकती है। गोपनीय चर्चा करते समय सावधान रहें। बचत की प्रवृत्ति को बढ़ाएं। भविष्य के लिए रकम सुरक्षित रखें।
🌷🔥🎉🎯🍁🏵️🌺🌸💐

वृश्चिक:-

परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपके काम का असर दूसरे लोगों पर भी पड़ेगा। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपका किसी से विवाद हो सकता है। कामकाज में उन्नति होगी।
💐🌸🌺🏵️🍁🎯🎉🔥🌷

धनु:-

घर-परिवार की स्थिति अनुकूल रहेगी।अचानक किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्य परिणाम सकारात्मक रहेंगे। खर्च अधिक होने से तनाव बढ़ेगा। धन संबंधी स्थिति पूर्व की तरह ही रहेगी।
🌷🔥🎉🎯🍁🏵️🌺🌸💐

मकर:-

आज भाग्य का पूरा साथ रहेगा। आपका व्यवसाय बेहतर होगा। विरोधी नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। सामाजिक रूप से आगामी दिनों में अच्छी सूचना मिलेगी। सेहत को लेकर अच्छा महसूस कर सकते हैं। परिवार का पूरा साथ रहेगा।
💐🌸🌺🏵️🍁🎯🎉🔥🌷

कुंभ:-

आज सहयोगियों से मदद मिलेगी। नई योजना पर काम होगा। मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगा। आपकी किसी बात से कोई नाराज हो सकता है। किसी काम में फिलहाल निवेश न करें। आज आपका दिन शानदार रहेगा। अचानक लाभ होगा ।
🌷🔥🎉🎯🍁🏵️🌺🌸💐

मीन:-

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्य के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। निवेश के लिए प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार में कुछ दिक्कत हो सकती है। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे।आज कर्ज की रकम चुका सकते हैं।
💐🌸🌺🏵️🍁🎯🎉🌷🌷

जनपद पंचायत सीईओ की दादागिरी 74 पंचायतों के अकाउंट डाले होल्ट में,,, सरपंचों पर डालें प्राइवेट बैंक में अकाउंट खोलने का दबाव,, सरपंचों ने लगाया कमीशन मांगने का भी आरोप..

अंबिकापुर :- जनपद पंचायत लखनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा 74 पंचायतों के अकाउंट को होल्ड में डालने का मामला सामने आया है जिसके कारण सरपंच पैसे नहीं निकल पा रहे है और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास पूरी तरह से बाधित हो रहा है। सीईओ द्वारा पंचायतों का अकाउंट अंबिकापुर के प्राइवेट बैंक में खोलने हेतु मौखिक आदेश भी दिया गया है। जिसके बाद जनपद पंचायत लखनपुर के सरपंचों का प्रतिनिधिमंडल मामले की शिकायत को लेकर कलेक्टर के पास पहुंचा। घंटों इंतजार के बाद भी कलेक्टर से मुलाकात ना हो पाने पर उन्होंने अपना ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंप दिया।


दरअसल मामला 14 वा 15 वां वित्त की राशि से जुड़ा हुआ है, सरपंचों का कहना है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय सिंह द्वारा 74 पंचायतों के सरपंचों पर अपनी पंचायतों का अकाउंट अंबिकापुर के एक्सिस बैंक में खोलने का दबाव डाला जा रहा है साथ ही पंचायतों के अकाउंट लखनपुर के जिन राष्ट्रीय कृत बैंकों में है उन्हें होल्ड पर डाल दिया गया है ताकि कोई भी सरपंच पैसे ना निकाल सके।
सरपंचों द्वारा यह भी आरोप लगाया जा रहा है की अजय सिंह द्वारा कुछ पंचायत सचिव के माध्यम से लगातार कमीशन की मांग की जा रही है।
लखनपुर जनपद पंचायत के सरपंचों ने कलेक्टर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय सिंह को तत्काल हटाने की मांग की है।

आज का राशिफल एवं पंचांग

आज का राशिफल एवं पंचांग:- 25 फरवरी 2021,गुरुवार
🎯🎉🌸💐🌺🌷🌷🏵️🍁
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-माघ
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-वसंत
वार-गुरुवार
🍁🏵️🌷🌹🌺💐🌸🎉🎯
तिथि (सूर्योदयकालीन)-त्रयोदशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पुष्य
योग (सूर्योदयकालीन)-शोभन
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कुंभ
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-दक्षिण
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-कर्क
व्रत/मुहूर्त-गुरुपुष्य योग/सर्वार्थसिद्धि योग/अमृत योग
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-किसी विप्र को स्वर्ण दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🍁🏵️🎉🎯🌷💐🌺🌸🌹
आज का राशिफल
,🎯🎯🎯🎯🎯

मेष:-

आज आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है । आपकी सेहत ठीक रहेगी। मित्रों से मधुर संबंध बना रहेगा ।आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे हुए हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी। लाभ होने के प्रबल योग हैं ।
🎯🌹🌸🌺💐🌷🎉🏵️🍁

वृष:-

आज पारिवारिक जिम्मेदारी की अधिकता रहेगी। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। किसी कार्य के सिलसिले में दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज का दिन बेहतर रहेगा।
🍁🏵️🎉🌷💐🌺🌸🌹🎯

मिथुन:-

आज आपको शुभ सूचना मिलेगी। अविवाहितों के लिए रिश्ते की खबर मिल सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। किसी मित्र से मतभेद दूर होंगे। कारोबार में उन्नति होगी। सुख-समृद्धि बढ़ेगी ।
🎯🌹🌸🌺💐🌷🎉🏵️🍁

कर्क:-

आज परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। कर्ज की रकम वापस लेने में बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी कार्य के पूरा नहीं हो पाने से आपका तनाव बढ़ सकता है। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरी मिल सकती है। आपका काराेबार सामान्य चलेगा।
🍁🏵️🎉🌷💐🌺🌹🎯

सिंह:-

आज यात्रा पर जा सकते है। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू करेंगे। मित्रों की मदद से आपकी समस्या दूर होगी। लोन से जुड़े कार्य आगे बढ़ेंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। अपने कार्यों को आप पूरा कर पाएंगे। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।
🎯🌹🌺💐🎉🍁🍁🌸🎉

कन्या:-

आज आपको शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। दंपत्तियों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। युवाओं को काफी मेहनत करनी होगी। किसी से मतभेद हो सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। निवेश कर सकते हैं।
🎉🌸🍁💐🌺🌹🎯🌷🏵️

तुला:-

आज आपको धन लाभ होने की संभावना है। आपका काम आगे बढ़ेगा। आप काफी खुश रहेंगे। कारोबार से जुड़े कार्यों के लिए बाहर जा सकते हैं। नौकरीपेशा को ट्रांसफर की सूचना मिल सकती है।
🏵️🌷🎯🌹🌺💐🌸🎉🎉

वृश्चिक:-

आज कारोबार में बड़ा लाभ हो सकता है। किसी मित्र से विवाद की स्थिति बन सकती है। पुराने रूके हुए कार्य पूरे होंगे। वाहन चलाते समय सावधान रहें। अचानक नया खर्च सामने आने से आपका बजट प्रभावित हो सकता है।
🎉🌸💐🌺🌹🎯🌷🏵️🍁

धनु:-

आज का दिन शानदार रहेगा । आज के दिन आपके कार्य सफल होंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। अनजान लोगों से सतर्क रहें। चोट लगने की आशंका है। रिश्तेदारों के यहां से खुशखबरी मिलेगी। धन लाभ होगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको नए अवसर मिलेंगे।
🍁🏵️🌷🎯🌹🌺💐🌸🎉

मकर:-

आपको परिवार का साथ मिलेगा। आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा आप ज्यादातर कार्यों को पूरा कर पाएंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नई योजनाओं को शुरू करने के विचार को फिलहाल टाल दें।
🎉🌸💐🌺🌹🌷🏵️🍁

कुंभ:-

स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। कारोबार में आपको दिक्कतें हो सकती है। तनाव से दूर रहने का प्रयास करें। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरीपेशा को बाहर जाना पड़ सकता है। लेनदेन करते समय सतर्क रहें। आपके व्यवहार से सभी प्रभावित रहेंगे।
🍁🏵️🌷🌹🌺💐🌸🎉🎯

मीन:-

जीवनसाथी की तबियत खराब हो सकती है। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। विद्यार्थियों को कामयाबी मिल सकती है। संतान पक्ष की समस्या को दूर कर पाएंगे। मित्रों का साथ मिलेगा।
🎯🎉🌸💐🌺🌹🌷🏵️🍁

नक्सलियों के साथ हुए फायरिंग और आईईडी ब्लास्ट मे सेना के 1-1 जवान शहीद..

बस्तर :- नक्सल क्षेत्र नारायणपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि आज दो अलग अलग जगहों पर हुए घटनाओं में सेना के दो जवान शहीद हो गए और एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल जवान को उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। जवानों के शहीद होने की पुष्टि एएसपी नीरज चंद्राकर ने की है। मिली जानकारी के अनुसार जिला बल, डीआरजी और आईटीबीपी के जवानों की टीम सर्चिंग के लिए सुबह अबूझमाड़ के काकुर इलाके में निकली हुई थी। इसी दौरान जंगल में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक जवान शहीद हो गया। वहीं, सोनपुर मार्ग पर हुए आईईडी ब्लास्ट में एक अन्य जवान शहीद हो गए।

एक ही गांव के 155 लोग हुए कोरोना संक्रमित….स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

महाराष्‍ट्र में एक बार फिर से कोरोना ने कहर मचाना शुरू कर दिया है। यहां के बुल्डाना के एक ही गांव में कोरोना वायरस से 155 लोग संक्रमित पाए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यह सभी लोग एक धार्मिक समारोहों में शामिल हुए थे, जहां पर इनको कोरोना हुआ। सूत्रों ने बताया कि जिस जडगांव में 155 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उसकी जनसंख्या लगभग दो हज़ार है। गांव में कोरोना के नियमों का पालन नहीं करने के कारण यह लोग संक्रमित हुए हैं। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों सहित गांव के बाहर की कुछ मंडलियों ने भी भाग लिया। अब गांव को प्रतिबंधित घोषित कर दिया गया है और गांव में स्वास्थ्य दस्तों, राजस्व और पुलिस कर्मियों की भीड़ शुरू हो गई है। गांव में सभी का परीक्षण किया जा रहा है। गांव की आबादी लगभग दो हजार है। इसलिए यह कुछ दिनों में स्पष्ट हो जाएगा कि कितने और लोगों को कोरोना हुआ है।
बुलढाणा जिले में कोरोना की वर्तमान स्थिति जिले में कल 416 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए थे। इसलिए जिला प्रशासन द्वारा और अधिक कड़े प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। तेजी से बढ़ते कोरोना को नियंत्रित करने के लिएजिला कलेक्टर ने जिले में शेष 6 नगरपालिका परिषदों और 2 नगर पंचायत क्षेत्रों को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करते हुए नए आदेश जारी किए हैं। यहां पांच नगरपालिका परिषद क्षेत्रों में कंटोंमेंट जोन भी घोषित किया है। लोनार, सिंदखेड राजा, मेहकर, शेगांव, जलगांव जामोद, नंदुरा नगर परिषदों, मोतला और संग्रामपुर नगर पंचायत क्षेत्रों में भी कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। इसलिए, जिले के सभी शहरी क्षेत्रों को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। इसके अलावा, प्रशासन ने बाबा यात्रा को भी रद्द कर दिया है

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-24 फरवरी 2021, बुधवार
🌹🌸🌺💐🌷🎯🎉🏵️🍁
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-माघ
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-वसंत
वार-बुधवार
🎉🎯🌷💐🌺🌺🌸🌸🌹
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पुनर्वसु
योग (सूर्योदयकालीन)-सौभाग्य
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कुंभ
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-नैऋत्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-कर्क
व्रत/मुहूर्त-प्रदोष व्रत
यात्रा शकुन-हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-शिव मंदिर में दुग्धाभिषेक करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🔥🌹🌸🎉🎯🏵️🏵️🌺🍁
आज का राशिफल
🍁🍁🍁🍁🍁

मेष:-

कारोबारियों को आज बड़ा लाभ होगा। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। रिश्तेदारों से पूर्व के विवाद दूर होंगे। आप आज बेहद प्रसन्न रहेंगे। मित्रों से खुशखबरी मिल सकती है।
🍁🌺🏵️🎯🎉🌸🌹💐🌷

वृष:-

आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपको किसी कार्य में लाभ होगा। नया कारोबार आगे बढ़ेगा। सफलता मिलेगी। शुभ सूचना मिलेगी। आज आपका कार्य मनोनुकूल होगा।
🌷💐🌹🌸🎉🏵️🏵️🌺🍁

मिथुन:-

आज आप कुछ परेशानी महसूस कर सकते हैं। कुछ विवाद होने की आशंका है। अचानक लाभ होगा। दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहे। आज आलस्य बना रहेगा। आप कुछ बड़ी जिम्मेदारी पूरी नहीं कर पाएंगे।
🍁🌺🏵️🎉🌸🌹💐🌷🎯

कर्क:-

आज आर्थिक स्थिती ठीकरहेगी। आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। सामाजिक कार्यों के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा।
🎯🌷💐🌹🌸🏵️🏵️🌺🍁

सिंह:-

आज नौकरी में परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। यात्रा करने के दौरान सतर्क रहें। काराेबार की स्थिति बेहतर होगी। किसी कार्य में निवेश कर सकते हैं। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। रुकी हुई रकम मिल सकती है ।
🎉🎯🌷💐🌸🏵️🌺🍁🍁

कन्या:-

आज आपके व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें। आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। कार्य ज्यादा रहेगा। सहयोगियों की मदद मिलेगी। आप अपनी सभी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। रिश्तेदारों की ओर से खुशखबरी मिलेगी। धन लाभ होगा ।
🍁🌺🏵️💐💐🌷🎯🎉🌹

तुला:-

आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। मकान या वाहन आदि खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों को आज कामयाबी मिल सकती है। शुभ सूचना मिलेगी।आपके सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। आपका रूका हुआ काम पूरा होगा। आपसे लोग प्रभावित रहेंगे।
🌹🎉🎯🌷💐🏵️🌺🍁🌸

वृश्चिक:-

आज अकारण किसी विवाद में पड़ सकते हैं। आज तनाव ज्यादा हो सकता है। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। परिवार में कुछ कलह हो सकती है । जिसका असर आपके कार्य पर पड़ेगा। विरोधियों से सावधान रहें। किसी कार्य में आपको घाटा हो सकता है।
🌸🍁🌺🏵️💐🌷🎯🎉🌹

धनु:-

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शत्रुओं से सतर्क रहें। आज का दिन शानदार रहेगा। कारोबियों को आज अच्छा खासा लाभ होने की संभावना है। किसी मित्र से मतभेद दूर होंगे। तनाव दूर होगा।
🌹🎉🎯🌷💐🏵️🌺🍁🌸

मकर:-

वाहन चलाते समय सतर्क रहें। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी । किसी से उधार लेना पड़ सकता है। जमीन-जायदाद को लेकर पारिवारिक कलह हो सकता है।तबियत बिगड़ने की आशंका है। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
🌸🍁🌺🏵️💐🌷🎯🎉🌹

कुंभ:-

आज मानसिक रूप से बेहद शांत रहेंगे। परिवार के लोगों के साथ मधुरता रहेगी। कुछ पुराने मामले के सुलझने से प्रसन्न रहेंगे। मित्रों से मतभेद दूर हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आप अपनी जिम्मेदारी समय पर पूरी कर पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है।
🌹🎉🎯🌷💐🏵️🌺🍁🌸

मीन:-

विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्य का दबाव ज्यादा रहेगा। पारिवारिक आयोजन होंगे।परिवार में किसी मामले को लेकर विवाद सकता है।
🌸🍁🌺🏵️💐🌷🎯🎉

गांजे की कश में धुआं बनकर उड़ रही बसदेई पुलिस चौकी क्षेत्र के युवाओं की जिंदगी

धड़ल्ले से चलते गांजे की कारोबार कर प्रशासन खामोश

सूरजपुर – जिले के सूरजपुर थाने अन्तर्गत बसदेई चौकी क्षेत्र में अवैध गांजे का व्यापार खुलेआम धड़ल्ले से किया जा रहा है, बाजार समेत गांव की गलियों में बिक रही यह नशीली वस्तुएं युवाओं की जिंदगी तबाह कर रही है । सुत्रो की बात मानें तो इस चौकी में जब से बसदेई चौकी सुनीता भारद्वाज आए हैं तब से क्षेत्र में स्थिति यह हो गई है कि गांव में जगह-जगह खुलेआम गांजे की बिक्री हो रही है।गली मोहल्ले में गांजा आसानी से मुहैया हो रहा है। लेकिन प्रशासन जानबूझकर बेखबर और बौना बना हुआ है।क्षेत्र में चल रहे इस अवैध कारोबार की हकीकत जानने के लिए जब हमारा ज़िला ब्यूरो चीफ ने क्षेत्र में भ्रमण कर तहकीकात की तो पता चला की बाजार सहित आसपास के क्षेत्रो में जगह-जगह अवैध गांजा एवं शराब बेचा जा रहा है, और यह सब कारोबार पुलिस की मिलीभगत से फल फूल रहा है।

इन पर नहीं होती कार्यवाही

आपकों बता दें कि जब भी पुलिस कप्तान के द्वारा निर्देशित किया जाता है कि अपने अपने क्षेत्रों में अवैध कारोबार पर अभियान चलाकर उन पर शिकंजा कसे लेकिन इधर इस चौकी प्रभारी को कोई असर नहीं पड़ता है और नहीं इन अवैध कारोबारियों पर चाबुक चलाता है इसलिए इस क्षेत्र में काफी दिनों से गांजे का अवैध कारोबार खुलेआम हो रहा है। गांव गांव तक फैला यह व्यापार तेजी से लोगों के बीच नशा बांट रहा है।
लेकिन इन कारोबारियों के ऊपर किसी भी प्रकार का अंकुश नहीं लगा पा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप क्षेत्र में आए दिन अपराध और युवा पीढ़ी इस घातक नशे की लत में डूबते जा रहें हैं।

जहां मौक़ा मिला चढ़ा लेते हैं?

अक्सर देखा जाता है कि नशे के आदि व्यक्ति कही भी चिलम सुलगाने लगते हैं।चाहे वह सार्वजनिक स्थान हो या फिर खुला मैदान , इतना ही नहीं इस तरह का नशा करने लोग सड़क के किनारे भी बैठ कर चिलम चढ़ाने लगते हैं। जानकारी के अनुसार गांजे का कारोबार रसुखदार और इस नशे को अधिकतर युवा छोटे तबके के लोग कर रहे हैं।

इन जगहों पर हो रही खुलेआम बिक्री?
गांव में अवैध रूप से बिक रहे गांजा जगह-जगह मुहैया कराया जा रहा है।क्षेत्र में आसानी से खुलेआम गांजा और अवैध शराब बेची जा रही है। लेकिन इसकी जानकारी सिर्फ आबकारी और पुलिस प्रशासन को नहीं है। पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं करने से बेखौफ करोबारी नशे के नाम पर मौत के समान को खुले तौर से बेच रहे हैं।

कुछ पुलिसकर्मी के संरक्षण चल रहा करोबार?

गांव एवं क्षेत्र गांजे की बिक्री के लिए बदनाम है। और बेधड़क गांजा शराब बिकता है।यह करोबार सड़क किनारे बने मकानों से बेधड़क होता है मगर पुलिस को कभी गांजे का कारोबार करने वाले नजर नहीं आते। कुछ तो पुलिसकर्मी के संरक्षण में गांव का यह इलाका युवाओं को गांजे की लत लगाकर खोखला कर रहा है।

✍️यह है पुड़िया के रेट

इन क्षेत्रो में गांजे का करोबार पुड़िया में होता है पुड़िया के दाम भी ग्राहक के हिसाब से तय होता है।डेरे में 20 रूपए से लेकर 50 रूपए तक की पुड़िया उपलब्ध है। 20रूपए थोड़ा थोड़ा पतला और 50रूपए गांजा मोटा होता है। गांजा पीने वालों की भाषा में उसे बाबा की जड़ी-बूटी,प्रशाद, पुड़िया आदि के नाम से बुलाया जाता है।

✍️युवा पीढ़ी हो रही बर्बाद

क्षेत्र में नशाखोरी का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। शराब के नशे से तो हर कोई परिचित हैं लेकिन इन‌ दिनों क्षेत्र के युवा वर्ग गांजे के नशा का खुमार चढ़ा हुआ है।इस नशे की गिरफ्त में दस साल से लेकर अधिक उम्र के लोग शामिल हैं।जिनको इस नशे की लत ने इस कदर जकड़ रखा है कि क्षेत्र के आसपास के कई ऐसे ठिकाने बन चुका है जहां गांजा शराब के नशे का मजा लेने युवा पीढ़ी से लेकर बच्चे , बूढ़े पहुंचते हैं।ज्ञात कि गांजा प्रेमियों को गांव में गांजा बडी आसानी से उपलब्ध हो जाया करता है और यह सिलसिला अभी नहीं बल्कि सालों तक रोकथाम नहीं किया जा सका है लेकिन गांजा के नशे की लत में अब युवा वर्ग ज्यादा डूबते जा रहे हैं।जो योजना इस नशे के आदि बन चुके हैं और सबसे चौंकने वाली बात यह है कि इनमें से कई अच्छे परिवारों से नाता रखने वाले युवा लोग हैं जिनको इस नशे की लत बूरी तरह लग चुकी है ।क्षेत्र के कई ऐसे ठिकाने है जहां पर सुबह ही होते ही युवा ग्रुपों में इकट्ठा होकर गांजा का धुआं उड़ाते हुए दिखाई देते हैं।

अब इस चौकी में पदस्थ जमें बेखौफ विभीषणों की बजह से कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है जिसका खामियाजा युवा पीढ़ी उठा रही है। और अब पुलिस कप्तान का इस ओर शिकंजा कसने का इंतजार लोग कर रहे हैं

प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह प्रदेशवासियों की सुख एवं समृद्धि के लिए गायत्री महायज्ञ में हुए शामिल

अम्बिकापुर :- प्रदेश सचिव श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह सूरजपुर जिला के ग्राम मानपुर में हो रहे गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए जहां उन्होंने यज्ञ में आहुतियां दी साथ ही साथ क्षेत्रवासियों की शुभ एवं समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की। यह कोई पहला मामला नहीं है जब प्रदेश सचिव श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह ग्रामीणों के बीच उनकी समस्याएं सुनने और उनके धार्मिक कर्मकांडो में शामिल हुए हो, बल्कि वे सदैव ही ग्रामीणों के साथ उनके हर सुख और दुख मे साथ होते है।

दरिमा में शुरू हुआ प्रदेश का पहला बकरी मंडी..

अम्बिकापुर :- सरगुजा जिले के दरिमा तहसील के साप्ताहिक बाजार में आज शासकीय स्तर पर प्रदेश का पहला बकरी मंडी की शुरूआत हुई। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने बकरी मंडी का अवलोकन किया तथा मंडी में उपस्थित ग्रामीणों से बकरी मंडी में बकरी बचने के फायदे के बारे में समझाईश दी। उन्होंने कहा कि यह एक अदभूत पहल है समिति के सदस्य काफी उर्जावान एवं आशान्वित हैं। यह प्रयोग बकरी पालकों को काफी प्रोत्साहित करेंगा। इसके साथ ही नरवा, गरवा, घुरूवा और बाडी योजना के क्रियान्वयन की दिशा मील का पत्थर साबित होगा। समिति के सदस्यो ने बताया कि बकरी मंडी में आज एक विक्रेता के द्वारा 6 हजार रूपए का बकरा बेचा गया।
उल्लेखनीय है कि बकरी पालन व्यवसाय को फायदेमंद बनाने तथा बकरी खरीदी बिक्री में बिचैलियों की भूमिका समाप्त करने के उद्देश्य से अब जिले के सभी जनपदों के बड़े साप्ताहिक बाजारों में बकरी मंडी शुरू किया जा रहा है। मंडी का संचालन हेतु समिति का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही एक प्रतिनिधि भी होगा जो बकरी क्रय एवं बिक्री का काम देखेगा और रसीद भी कटेगा। रसीद में बकरी का वजन, रंग, उम्र, सींग, दांतो की संख्या इत्यादि शामिल होगा। मंडी में प्रति बकरी खरीदी बिक्री हेतु निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। मंडी स्थल तक बकरी या बकरा को ले जाने की जिम्मेदारी किसान या विक्रेता की होगी तथा बिक्री उपरांत बकरी या बकरा को ले जाने की जिम्मेदारी खरीददार की होगी। मंडी स्थल में चारा की व्यवस्था विक्रेता को करनी होगी जबकि पानी की व्यवस्था समिति करेगी। मंडी में बकरियों के खरीदी बिक्री के उपरांत ही मंडी शुल्क लिया जाएगा। खरीदी बिक्री नही होने पर मंडी शुल्क नही लिया जाएगा। मंडी में बिक्री स्थल में पशुओ का स्वास्थ्य जांच शिविर पशु चिकित्सा विभाग द्वारा लगाया जाएगा।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ननकी सिंह, जनपद सदस्य श्री प्रसून सिंह, सरपंच श्रीमती मीरा सिंह, उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. एनपी सिंह, डीपीएम श्री राहुल मिश्रा, श्री नीरज नामदेव, डॉ. प्रशान्त शर्मा सहित अन्य अधिकारी, स्व सहायता समूह की महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

काउंसलर पद हेतु दावा आपत्ति 1 मार्च तक…

अम्बिकापुर :- जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक ने बताया है कि काउंसलर पद नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति 1 मार्च 2021 तक नमना रोड स्थित जिला कौशल विकास प्राधिकरण में स्पीड पोस्ट या व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त दावा आपत्ति मान्य नहीं होगा। उन्होने बताया है कि काउंसलर पद हेतु 20 दिसम्बर 2020 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। अंतिम तिथि तक प्राप्त कुल 140 आवेदन पत्रों के चयन कर छानबीन उपरांत पात्र एवं अपात्र आवेदकों की सूची तैयारी की गई थी। इस सूची को सरगुजा के वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू.सरगुजा.जीओव्ही.इन एवं कार्यालय के सूचना पटल पर प्रदर्शित किया गया।

कोर्ट परिसर चली गोलियां,,, सुरक्षा के किए गए चौक चौंबंध..अधिवक्ताओं ने कि घटना की कढ़ी निंदा…

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर नगर:-
सोमवार को जिला एवम सत्र न्यायालय कानपुर नगर में न्यायालय परिसर में कुछ अराजकतत्व द्वारा आपस में गोली बारी की घटना को अंजाम दिया था जिसके पश्चात आज प्रशासन हरकत में आया। आज मंगलवार की सुबह से ही कचेहरी की सुरक्षा पुलिस के हवाले रही। सभी प्रवेश द्वारों पर वादकारियों और अधिवक्ताओं की तलाशी लेने के बाद उन्हें कचेहरी प्रांगण में प्रवेश की अनुमति दी गयी। इसके बाद सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी मात्र खानापूर्ती करते देखे गये। लॉयर्स के पूर्व महामंत्री एडवोकेट आर एन सिंह व वीरबहादुर सिंह, अधिवक्ता सचिन दीक्षित, सोमनाथ बाजपेयी, सत्रुहन लाल दीक्षित, रीना शुक्ला,प्रेमा शर्मा ,मनमोहनलाल दीक्षित आदि ने गोली चलने की घटना की निंदा की उन्होंने कहा की इस तरह की घटनाओं से अधिवक्ताओं की छवि धूमिल होती है ।

गुजरात में 6 महानगरपालिका चुनाव में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर …

गुजरात :- गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता के सेमीफाइनल का नतीजा आज आ रहा है। यहां 6 नगर निगम, अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा, सूरत, भावनगर और जामनगर के लिए मतगणना 9 बजे से शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में भाजपा आगे चल रही है। यहां बीते रविवार को वोटिंग हुई थी। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है, लेकिन मैदान में आम आदमी पार्टी और ओवैसी की पार्टी AIMIM भी है। अब तक सभी 6 नगरनिगमों पर भाजपा का कब्जा है। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अहमदाबाद में मतदान किया था। इन चुनावों में पिछली बार से कम मतदान हुआ है और इसने भाजपा की चिंता बढ़ा दी है।
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद में भाजपा 76, कांग्रेस 24, सूरत में भाजपा 50 कांग्रेस 10 अन्य 19, राजकोट में भाजपा 48 कांग्रेस 0, वडोदरा में भाजपा 36, कांग्रेस 09, जामनगर में भाजपा 23, कांग्रेस 5 अन्य 03, भावनगर में भाजपा 30, कांग्रेस 8 की स्थिति है। इस तरह गुजरात की सभी छह महानगरपालिका में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। कांग्रेस आसपास भी नजर नहीं आ रही है। आम आदमी पार्टी ने सूरत में शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रही है। वह भाजपा के बाद प्रमुख विपक्षी दल के रूप में उभर रही है। आम आदमी पार्टी को यहां से जबरदस्त समर्थन मिला है, वही जामनगर में बहुजन समाज पार्टी में 3 सीट जीतकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

केमिकल फैक्‍ट्री में जबर्दस्‍त धमाके के बाद लगी आग, 24 लोग घायल…

अहमदाबाद :- गुजरात के भरूच जिले में मंगलवार सुबह एक केमिकल फैक्‍ट्री में भयानक आग लग गई। आग के साथ प्‍लांट में धमाके हुए जिनकी चपेट में आकर 24 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि झगड़‍िया में केमिकल कंपनी यूपीएल-5 के प्‍लांट में मंगलवार तड़के 2 बजे यह हादसा हुआ। आग पर काबू करने की कोशिश की जा रही है।

चश्‍मदीदों का गहना था कि धमाका इतना जबर्दस्‍त था कि उसकी आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके की वजह से धरती भी कांप उठी थी। लोग घरों से बाहर निकल आए। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़‍ियां मौके पर पहुंची हैं।

इस हादसे में केमिकल प्‍लांट के करीब 24 कर्मचारी घायल हुए हैं। इन सभी को भरूच और वडोदरा के अस्‍पतालों में भर्ती कराया गया है। धमाके और आग की वजह से धुएं और धूल का गुबार छाया था। फिलहाल आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।

जाने कैसा होगा आज आपका दिन जानिए अपने राशिफल में

आज का राशिफल एवं पंचांग:- 23 फरवरी 2021, मंगलवार
🌺🏵️🌷🎯🎉🎉🌸🌸🌹
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास- माघ
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- वसंत
वार-मंगलवार
🌸🍁🎉💐🎯🌷🏵️🌺🌺
तिथि (सूर्योदयकालीन)-एकादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-आर्द्रा
योग (सूर्योदयकालीन)-आयुष्मान
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कुंभ
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-आग्नेय
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-कर्क
व्रत/मुहूर्त-जया एकादशी व्रत
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में श्रीफल सहित दीपदान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🌷🎉💐🍁🌹🌸🏵️🌺🎯
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️

मेष:-

आज आप को चुनौतियाें का सामना करना पड़ेगा। किसी भी विवादित स्थिति से दूर रहें। कारोबारी स्‍थिति मजबूत करने की दिशा में किसी से सहायता मिलेगी। अनावश्यक जल्दबाजी से काम प्रभावित हो सकते हैं। परिवार की चिंता रहेगी। किसी मित्र से मतभेद हो सकते हैं।
🏵️🎯🌺🌸🍁💐💐🎉🌷

वृष:-

आज पैतृक संपत्ति में ज्यादा अधिकार मिल सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। युवाओं के प्रयास सफल रहेंगे। पारिवारिक यात्रा सुखद रहेगी। कारोबार में अचानक बड़ा लाभ हो सकता है। आज धन संबंधी चिंता दूर होगी।
🌷🎉💐🍁🌸🌺🎯🏵️🌹

मिथुन:-

आज रिश्तेदारों से मतभेद हो सकता है । स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज आपके सामने अप्रत्याशित खर्च आएंगे।कानूनी मामले लंबित रहेंगे। किसी मित्र के रवैए के चलते परेशानी उठानी पड़ सकतीहै।
🌹🏵️🎯🌺🍁🍁🎉🌷🌷

कर्क:-

यात्रा करने के दौरान सतर्क रहें, चोट लग सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। रुकी हुई रकम मिल सकती है। मित्रों से लाभ होगा। आज का दिन भाग्य आपका साथ देगा। आमदनी के नए स्रोत प्राप्त होने के योग हैं।
🌷🎉🍁🌺🎯🌹🌸🌸💐

सिंह:-

आज छात्रों की समस्या दूर होगी। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। कारोबार में सफलता हासिल होगी।कारोबार ठीक चलेगा। आय में बढ़ोतरी होगी।
💐🌸🌹🎯🍁🌷🏵️

कन्या:-

किसी नये काम की शुरूआत करते समय अपने विवेक का प्रयोग करें। कारोबार के लाभ में वृद्धि होगी। चोट लग सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें।कारोबार ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा।
🏵️🌷🍁🎯🌹🌸💐🎉

तुला:-

आज किसी की बातों से, पीड़ा, तनाव व चिंता का माहौल बन सकता है। मित्रों का साथ आपको नई दिशा देगा। आज यात्रा न करें। किसी कार्य में हानि होगी। आज स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत से जूझ सकते हैं।
🎉💐🌸🌹🎯🌷🏵️🏵️🌺

वृश्चिक:-

आज ऋण से मुक्ति मिलेगी। आज शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे। पुरानी बीमारी उभर सकती है।आज का दिन सामान्य रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े कार्य आगे बढ़ेंगे।
🌺🏵️🌷🎯🌹🌸💐🎉🍁

धनु:-

आज निवेश का जोखिम न उठाएं। दुखद समाचार मिल सकता है। किसी कार्य को लेकर यात्रा कर सकतेहैं। आज आपकी धन संबंधी दिक्कत दूर होगी। युवाओं को नौकरी मिलेगी। आय में बढ़ोत्तरी होगी। प्रसन्नता रहेगी।
🍁🎉💐🌹🌹🎯🌷🏵️🌺

मकर:-

जल्दबाजी में फैसले न लें। किसी से विवाद हो सकता है। अप्रिय समाचार मिल सकता है । आज का दिन ठीक रहेगा। कार्य की गति धीमी रहेगी।
🌺🏵️🌷🎯🌹💐🎉🍁🌸

कुंभ:-

आज नौकरी में तरक्की मिल सकती है। कारोबार में उन्नति होगी। विद्यार्थियों की समस्या का समाधान होगा। भाइयों से मदद मिलेगी। आज आपके लगभग सभी काम पूरे होंगे। धन लाभ के अवसर आएंगे। किसी मित्र से मतभेद दूर होंगे।
🌸🍁🎉💐🌹🎯🌷🏵️🌺

मीन:-

समाज में मान-सम्मान मिलेगा। शरीरीरिक पीड़ा से परेशान हो सकते हैं। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। आज आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। नए काम का विस्तार होगा। नए सौदे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
🌺🏵️🌷🎯🌹💐🎉🍁🌸

जाने क्या है खास आज आपके राशिफल में…

आज का राशिफल एवं पंचांग:- 22 फरवरी 2021, सोमवार
🎯🌺🏵️🌸🌹🍁💐🎉🌷
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-माघ
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-वसंत
वार-सोमवार
🌷🎉💐🍁🌹🌸🏵️🌺🎯
तिथि (सूर्योदयकालीन)-दशमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मृगशिरा
योग (सूर्योदयकालीन)-प्रीति
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कुंभ
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-उत्तर
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-मिथुन
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/अमृत योग/भद्रा
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में मखाने चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

💐🎯🌷🎉🌺🍁🌸🌹🏵️
आज का राशिफल
🌸🌸🌸🌸🌸

मेष:-

छात्रों के लिए अच्छा दिन है। परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा। आज का दिन काराेबारियों को तनाव दे सकता है। घरेलू परेशानी को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। रूके हुए कामों में गति आएगी। सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे।आज निवेश के मौके मिलेंगे।
🌸🏵️🌹🍁🌺🎉🎯🎯💐

वृष:-

आपके सभी काम पूरे होंगे। आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। आज धन लाभ होगा। व्यवसाय में लाभ के योग बने रहेंगे। कारोबार में मजबूती आएगी।
💐🎯🎉🌺🌹🏵️🌸🌸🌷

मिथुन:-

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। आपको नया अवसर मिलेगा। बाहर जाने के दौरान सावधान रहें। कारोबार ठीक रहेगा।
🌷🌸🏵️🌹🌺🎉🎯💐🍁

कर्क:-

व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। आज धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आज किसी काम को लेकर जरूरी फैसले ले सकते हैं। नौकरीपेशा को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने में आलस्य न करें।
🍁💐🎯🎉🌺🏵️🏵️🌷🌷

सिंह:-

आज किसी से विवाद हो सकता है। युवाओं को नई जानकारी मिलेगी। आज का दिन आपका ठीक रहेगा। आज काफी व्यस्त रहेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। सेहत को लेकर सावधानी जरूरी है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।
🌷🏵️🎉🎉💐🍁🌹🌸🌸

कन्या:-

कामकाजी लोगों को यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज यात्रा करते समय सावधान रहें। धन को लेकर आज उतार-चढ़ाव बना रहेगा। संतान पक्ष की दिक्कतों सुलझाने का प्रयास करें। जोखिम न लें। आज का दिन ज्यादा व्यस्तता में बीतेगा। परिवार से जुड़े काम ज्यादा होंगे।
🌸🌹🍁💐🎉🏵️🌷🌺🎯

तुला:-

आपके लगभग सभी कार्य पूरे होंगे। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। सामाजिक रूप से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज किसी के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। युवाओं को सफलता मिलेगी। नौकरी मिल सकती है।
🎯🌺🌷🏵️🎉🏵️🌷🌺🎯

वृश्चिक:-

विरोधी पक्ष पर आज आप हावी रहेंगे। किसी से लेनदेन करते समय सतर्क रहें। आज किसी योजना में निवेश कर सकते हैं। जमीन या मकान खरीदने का फैसला ले सकते हैं। किसी काम को लेकर यात्रा कर सकते हैं। कर्ज की रकम वाप स मिलेगी।
🎯🌺🌷🏵️🌸🌹🍁💐🎉

धनु:-

आपकी मदद को कुछ लोगों की दिक्कत दूर होगी। आपकी सराहना होगी। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग बन रहे है। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। आज अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
🎉💐🍁🌹🌸🏵️🌺🌺🎯

मकर:-

आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी दिक्कत का समाधान होगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा। शत्रु पक्ष हावी रहेगा। आपके लिए नया अवसर सामने होगा। धन संबंधी स्थिति अच्छी रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।
🎯🌺🏵️🌸🌹🍁💐🎉🌷

कुंभ:-

आपके लिए दिन शुभ रहेगा। आज आपकी मुलाकात नए लोगों से होगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आज आपका किसी से मतभेद हो सकता है। आय में बढ़ोतरी होगी।
🌷🎉💐🍁🌹🌸🏵️🌺🎯

मीन:-

आज आपको रिश्तेदारों की ओर से खुशखबरी मिलेगी। कैरियर से जुड़ी जानकारी हासिल होगी। आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। अनावश्यक खर्च न करें। यात्रा करने के दौरान सतर्क रहें।
🎯🌺🏵️🌸🌹🍁💐🎉🌷

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन का किया लोकार्पण..

रायपुर :- स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस से बिलासपुर स्थित सिम्स में सीटी स्कैन और एमआरआई सेवा का लोकार्पण किया। उन्होंने ऑनलाइन लोकार्पण के बाद दोनों मशीनों एवं सीटी स्कैन व एमआरआई कक्ष का अवलोकन भी किया। शासकीय मेडिकल कॉलेज, बिलासपुर से संबद्ध अस्पताल सिम्स में एसईसीएल द्वारा प्रदान की गई 24 करोड़ रूपए की राशि से ये सुविधाएं विकसित की गई हैं। श्री सिंहदेव के साथ ऑनलाइन लोकार्पण कार्यक्रम में नवीन विश्रामगृह से स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्लै, विशेष सचिव डॉ. सी.आऱ. प्रसन्ना और संचालक, चिकित्सा शिक्षा डॉ. आर.के. सिंह भी शामिल हुए।
स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन की स्थापना में सहयोग के लिए एसईसीएल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन नई मशीनों से बिलासपुर के और वहां इलाज के लिए आने वाले लोगों को अत्याधुनिक जांच की सुविधा मिलेगी। वीडियो कॉन्फ्रेंस से आयोजित कार्यक्रम में सिम्स में बिलासपुर के विधायक श्री शैलेश पांडे, एसईसीएल के महाप्रबंधक श्री ए.पी. पांडा, महापौर श्री रामशरण यादव और बिलासपुर नगर निगम के सभापति श्री शेख नज़रुद्दीन एवं अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

मंत्री अमरजीत भगत के बेटे पर लगा गंभीर आरोप…भाजपा ने मामले की जांच के लिए 6 सदस्यीय कमेटी का किया गठन…

रायपुर प्रदेश के दिग्गज आदिवासी कैबिनेट मंत्री अमरजीत के बेटे पर गंभीर आरोप लगाया गया है। आरोप है कि मंत्री भगत के बेटे ने अति पिछड़ी कोरवा जनजाति, जिन्हें राष्ट्रपति का दत्तक पुत्र और देश की संरक्षित जनजाति माना गया है की जमीनों को गलत तरीके से खरीद लिया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक मामला 25 एकड़ जमीन का है। इस मामले में मंत्री भगत को सफाई भी देनी पड़ रही है, लेकिन मामला तूल पकड़ चुका है। भाजपा ने इस मामले की जांच के लिए 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
जो बातें अब तक सामने आई है, उसके मुताबिक मंत्री अमरजीत भगत के बेटे न्यायधीश भी हैं। उन पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने पद का दुरुपयोग करते हुए कोरवा जनजाति के लोगों की 25 एकड़ जमीन धोखे से अपने नाम करा ली है। चूंकि मामला कोरवा जनजाति से संबंधित है, इस वजह से यह मामला ज्यादा ही गंभीर हो गया है।
इस गंभीर मसले की जानकारी मिलने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और आदिवासी नेता विष्णुदेव साय ने भाजपा के 6 सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी मामले की गंभीरता से जांच करेगी और वास्तविकता से भाजपाध्यक्ष को अवगत कराएगी, जिसे केंद्र सरकार को उपलब्ध कराया जाएगा और राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा।

error: Content is protected !!