Home Blog Page 257

जानें कैसा होगा आज आपका दिन,जानिए अपने राशिफल में

आज का राशिफल एवं पंचांग :- 13 फरवरी 2021, शनिवार
🌺🌹🌸🏵️💐💐🍁🎯🎯
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-माघ
पक्ष-शुक्ल
ऋतु- शिशिर
संवत्सर नाम-प्रमादी
वार-शनिवार
🍁🎉💐🌷🏵️🏵️🌸🌹🌺
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वितीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-शतभिषा
योग (सूर्योदयकालीन)-शिव
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कुंभ
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-उत्तर
गुरु तारा-अस्त
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कुंभ
व्रत/मुहूर्त-त्रिपुष्कर योग/गुरु तारा उदय पूर्व दिशा में
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-जरूरतमंदों में उड़द के बड़े वितरित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🌷🌹💐🌸🎉🍁🌺🎯🎯
आज का राशिफल
🍁🍁🍁🍁🍁

मेष:-

आज के दिन सावधान रहना होगा। शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। आमदनी बढ़ेगी। पारिवार के किसी सदस्य से मतभेद की आशंका है। नौकरी में स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी।
🏵️🌺🍁🎉🌸💐🌹🌹🌷

वृष:-

पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा खासा लाभ होगा। कारोबार में उन्नति होगी। आमदनी के नए मौके मिलेंगे।। आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने कार्य में कामयाबी मिलेगी। मकान खरीदने को लेकर प्लान बना सकते हैं। पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी मिल सकती है।
🍁🎯🎉🎉🌸🌹🌷🌷🏵️

मिथुन:-

व्यवसाय में लाभ मिलेगा। महिला वर्ग की मदद से आपके काम पूरे होंगे। किसी से विवाद न करें। आज का दिन सामान्य रहेगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें। चोट लगने की आशंका है।
🏵️🌷🌹🌸🎉🎯🍁🌺💐

कर्क:-

दूसरों के कार्य में दखलंदाजी न करें। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। आपको धन लाभ होगा। आज व्यस्तता रहेगी। ज्यादा जोखिम से जुड़े कार्य न करें। आज का दिन ठीक रहेगा। कामकाज अच्छा चलेगा। नौकरीपेशा को खुशखबरी मिल सकती है।
💐🌺🍁🎯🌸🌸🌷🌷🏵️

सिंह:-

स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कत दूर होगी। नया कारोबार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। कारोबारी यात्रा फायदेमंद रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दफ्तर के काम पूरे कर पाएंगे। आज प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।
🏵️🌷🌸🎯🌺🌺💐🎉🌹

कन्या:-

उधार की रकम वापस मिलेगी। अचानक किसी से विवाद हो सकता है। विरोधियों से आज दूर रहें। पारिवारिक जिम्मेदारी को पूरा कर पाएंगे। आज आपको कामयाबी मिलेगी। आफिस में आपके के सहयोग किसी की समस्या हल होगी। किस्मत का साथ रहेगा। आमदनी बढ़ेगी। शासकीय कार्य पूरे होंगे।
🌹🎉💐🌺🌸🌸🌷🍁🍁

तुला:-

आज तनाव दूर होगा। नए काम को लेकर धैर्य रखना होगा। अचल संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। उधार देने से बचें। आज आपको धन लाभ होगा। भौतिक साधनों में वृद्धि होगी। मित्रों से सुखद सूचना मिलेगी। व्यवसाय में लाभ होगा ।
🍁🌷🌸🌺🎉🌹🎯🎯🏵️

वृश्चिक:-

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। आमदनी में कमी रहेगी। सेहत को लेकर दिक्कतों का सामना सकता है। दुखद सूचना मिल सकती है। किसी से मतभेद की आशंका है। युवाओं को नौकरी मिल सकती है।
🏵️🎯🌹🎉🌺🌷🍁💐💐

धनु:-

ऑफिस में सावधान रहे। शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। युवाओं की समस्या दूर होगी। आज धन लाभ के अवसर हैं । समाज से जुड़े कामों की जिम्मेदारी मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यवसाय में अचानक लाभ होगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिल सकती है। आपकी सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।
💐🍁🌷🌺🌹🎯🏵️🌸🌸

मकर:-

आज मित्रों से मतभेद दूर हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों की मदद मिलेगी। व्यवसाय में उन्नति होगी। किसी जरूरी फैसले लेने को लेकर जल्दबाजी न करें। आज आपको पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। बैंक संबंधी कार्य पूरा कर पाएंगे। शुभ सूचना मिलेगी।
🌸🏵️🎯🌺🌷🍁💐🎉🎉

कुंभ:-

जमीन में निवेेश कर सकते हैं। ऑफिस में आपकाे खुशखबरी मिलेगी। आज आपकी धन संबंधी दिक्कतें दूर हो सकती है। जरूरी सूचना मिलेगी। आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कैरियर से जुड़े कार्य सफल होंगे। व्यवसाय अच्छा चलेगा। किसी से मतभेद दूर होंगे।
🎉💐🌷🌷🌺🎯🏵️🌸🌹

मीन:-

जमीन-जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। आपको जीवनसाथी के साथ जरूरी कार्य के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। छात्रों को कामयाबी मिल सकती है। नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। साझेदारी में काम शुरू कर सकते हैं। सुख-समृद्धि बनी रहेगी। व्यवसाय में उन्नति होगी।
🌹🌸🏵️🎯🌷💐🎉🍁🍁

BJP कार्यकर्ता की चाकुओं से गोदकर हत्या, परिवार का आरोप- राम मंदिर के लिए चंदा जुटाने के लिए हुआ मर्डर…

नई दिल्ली- राजधानी दिल्ली में हुए BJP कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या के मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. रिंकू शर्मा को न्याय दिलाने के ट्वीटर पर #JusticeForRinkuSharma हैशटैग के साथ ट्रेंड हो रहा है. वहीं इस घटना पर सियासी घमासान भी जारी है. भाजपा नेताओं से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी ट्वीट कर रिंकू शर्मा को न्याय दिलाने की मांग की है. वहीं रिकूं शर्मा के परिवार वालों ने ये आरोप लगाया है कि उनकी हत्या राम मंदिर निर्माण में चंदा जुटाने के कारण हुई है.रिंकू के भाई के मुताबिक, रिंकू बुधवार की शाम इलाके में ही एक जन्मदिन की पार्टी में गया था. जब वो पार्टी से लौट रहा था, उसी दौरान घर के पास के एक पार्क के पास उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक और उसके कुछ साथियों ने उसे पकड़ लिया था, वहीं पर उनके बीच में झगड़ा हुआ और झगड़ा बढ़ गया और रिंकू भाग के घर आया.
भाई के मुताबिक, आरोपी पीछा करते हुए घर तक आ गए, जमकर मारपीट की और रिंकू पर चाकू से हमला कर दिया. बाद में रिंकू की अस्तपताल मौत हो गई. चाकू रिंकू की पीठ में ही था. आरोप है कि हमले के दौरान हमलवारों ने रिंकू के घर का LPG सिलेंडर भी खोल दिया. 25 साल का रिंकू एक निजी अस्तपताल में लैब टेक्नीशियन का काम करता था. रिंकू के भाई का कहना है कि रिंकू इसलिए निशाने पर आ गया क्योंकि वो एक राम भक्त था, राम मंदिर निर्माण से जुड़ा था और बीजेपी, बजरंग दल के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता था. परिवार वाले की मानें तो हत्यारों ने घर पर धावा बोल दिया. रिंकू के साथ-साथ बुजुर्ग माता-पिता पर भी हमले किए. इस वारदात पर अब दिल्ली की राजनीति उबल रही है.बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या पर जबरदस्त सियासी घमासान है. बीजेपी और विश्व हिदू परिषद का आरोप है कि राम मंदिर निर्माण से जुड़े होने की वजह से हत्या हुई है. बीजेपी के साथ ही परिवार वाले भी यही आरोप लगा रहे हैं, हालांकि, दिल्ली पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करके मामले की जांच कर रही है.
वहीं दिल्ली पुलिस के इस घटना पर भाजपा नेताओं समेत परिवारवालों के आरोपों को सिरे से खारीज किया है. दिल्ली पुलिस के डीसीपी एस.धामा ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 25 वर्षीय रिंकू की 10 फरवरी को मंगोलपुरी में जन्मदिन की पार्टी में चाकू मार दिया गया था. बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आगे बताया कि रिंकू शर्मा का झगड़ा रेस्तरां को बंद करने पर शुरू हुआ था जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गयी. इस घटना में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने यह भी बताया कि रिंकू शर्मा और सभी आरोपी एक दूसरे को पहले से जानते थें.
अब रिंकू शर्मा की हत्या को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है. दिल्ली पुलिस की जांच में सामने आया है कि रिंकू शर्मा जिनके दुखों में अपना खून देकर शामिल हुए उन्हीं लोगों ने उनकी पीठ में चाकू घोप मौत के घाट उतार दिया. इस घटना से आसपास के लोगों में भारी रोष है. हत्या में शामिल इस्लाम की पत्नी डेढ़ वर्ष पहले गर्भवती थी. उसकी हालत बहुत खराब थी. रोहिणी स्थित अस्पताल में उसके उपचार के लिए खून की आवश्यकता थी. ऐसे में रिंकू ने दो बार अपना खून आरोपित की पत्नी को दिया. यहीं नहीं रिंकू ने आरोपित इस्लाम के भाई शकुरू को कोरोना होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराने में मदद की थी, लेकिन शायद रिंकू को यह नहीं पता था कि जिसको वह अपना खून दे रहा है, वही उसके खून के प्यासे हो जाएंगे. पड़ोसी रमेश ने बताया कि रिंकू का किसी के साथ दुश्मनी नहीं थी. वह एक नेक दिल इंसान थे.

नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में चल रहे ‘बर्बरता के केंद्र’ मे छापा… 37 को कराया गया मुक्त….

हरियाणा :- हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में की गई शिकायत पर बुधवार को गांव बिंझौल में चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर छापा मारा गया। इस नशा मुक्ति केंद्र को बिना पंजीकरण संचालित किया जा रहा था। पांच घंटे की कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग ने यहां से 37 युवाओं को मुक्त कराया। स्वास्थ्य विभागीय के अधिकारियों ने बताया कि युवकों को वजन लेकर खड़ा रखा जाता था, नंगा कर यौन प्रताड़ना दी जाती थी और कमरे में बंद कर दिया जाता था और बेरहमी से पीटा जाता था।
गांव बिंझौल में रजवाहे के पास नई किरण नशा मुक्ति केंद्र हैं। करनाल निवासी एक युवक ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग चंडीगढ़ में की थी जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय से आदेश आने के बाद सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा, एसडीएम पानीपत एस रवींद्र पालिट और जिला समाज कल्याण विभाग अधिकारी सत्यवान ढिलौड टीम के साथ बुधवार की सुबह 11 बजे नई किरण नशा मुक्ति केंद्र पहुंचे और छापा मारा।
इसके साथ पुलिस बुलाई गई। यह कार्रवाई शाम चार बजे तक चली। टीम ने मौके से केंद्र में कार्यरत दो कर्मियों किशनपुरा निवासी अंकित और जौरासी निवासी नरेंद्र को पुलिस के हवाले किया। वहीं केंद्र का संचालक विकास नगर निवासी संजय और जिस मकान में केंद्र चल रहा था, उसका मालिक दिलबाग छापा पड़ने की सूचना मिलते ही भाग गए।
डॉ. संतलाल वर्मा, सिविल सर्जन पानीपत ने बताया कि हमें छापामारी कर वहां से रिकॉर्ड और कुछ दवाइयों को कब्जे में लिया है। इनकी जांच की जा रही है। युवकों का कहना है कि उनसे यहां पर अमानवीय व्यवहार किया जाता था। ये केंद्र पूरी तरह से अवैध तरीके से बनाया गया था। फिलहाल सभी युवकों को सिविल अस्पताल में रखा गया है। पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दे दी गई है।

आज के दिन क्या करे..? क्या ना करे..?? जिससे बने आपका दिन सफल..जाने अपने राशिफल में…

आज का राशिफल एवं पंचांग:- 12 फरवरी 2021, शुक्रवार
🌸🎯💐🌹🌷🍁🍁🌺🏵️

आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास- माघ
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-शुक्रवार
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
तिथि (सूर्योदयकालीन)-प्रतिपदा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-धनिष्ठा
योग (सूर्योदयकालीन)-परिघ
करण (सूर्योदयकालीन)-किंस्तुघ्न
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मकर
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-पूर्व
गुरु तारा-अस्त
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कुंभ
व्रत/मुहूर्त-गुप्त नवरात्रि प्रारंभ/ रवियोग
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-देवी मंदिर में घट स्थापना कर दीपदान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🏵️🎉🌷💐🎯🍁🍁🌸🌺
आज का राशिफल
🌺🌸🍁🎯💐

मेष:-

सामाजिक रूप से मान- सम्मान बढ़ेगा।। युवाओं को कैरियर से जुड़ी जानकारी मिलेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। पारिवारिक कार्यों से बाहर जा सकते हैं। छात्रों का तनाव दूर होगा। अचानक लाभ होगा ।
🌹🏵️🎉🌷💐🎯🍁🌸🌺

वृष:-

किसी कार्य को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। विवाद की आशंका है। तनाव बढ़ सकता है। ज्यादातर कार्य पूरे होंगे। आज किसी काम को न टालें। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज ज्यादा काम रहेगा। युवाओं को सफलता मिलेगी। उधार की रकम वापस मिल सकती है। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा।
🌺🌸🍁🎯💐🌷🎉🏵️🌹

मिथुन:-कर्क:-

आज आपकी समस्या दूर होंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कारोबार के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात होगी। रूकी हुई रकम वापस मिल सकती है। निवेश के प्रस्ताव को टाल दें। आलस्य ज्यादा रहेगा। अपरिचितों से सतर्क रहें।
🌺🌸🍁🎯💐🌷🎉🏵️🌹

सिंह:-

आज रूके काम पूरे होंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। किसी मित्र से मतभेद हो सकता है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलेगी ।धन संबंधी स्थिति मजबूत होगी। खुशखबरी मिलेगी।
🌹🏵️🎉🌷💐🎯🍁🌸🌺

कन्या:-

घर-परिवार की दिक्कतें दूर कर पाएंगे। दफ्तर में आपके व्यवहार से सभी प्रभावित रहेंगे। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। पुरानी बीमारी उभर सकती है। शासकीय कार्य पूरे होंगे। अचानक किसी से विवाद होने की आशंका है। धन लाभ होने की संभावना है। कार्यों में कामयाबी मिलेगी।
🌺🌸🍁🎯💐🌷🎉🏵️🌹

तुला:-

कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। आज जरूरी काम से आपको दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। सरकारी कार्यों के पूरा होने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। जमीन या बचत योजनाओं में निवेश कर सकते हैं।
🌹🏵️🎉🌷🎯🍁🍁🌸🌺

वृश्चिक:-

आपकी सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। आपका कामकाज आगे बढ़ेगा। आपको कामयाबी मिलेगी। धन लाभ होगा। किसी से मतभेद दूर होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शुभ सूचना मिल सकती है। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। अचानक नया खर्च सामने आ सकता है।
🌺🌸🍁🎯🌷🎉🏵️🌹💐

धनु:-

वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। विद्यार्थियों की समस्या का हल निकलेगा। आपका काम आगे बढ़ेगा। आपको कामयाबी मिलेगी। आर्थिक लाभ होंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। किसी से विवाद दूर होंगे। शुभ सूचना मिल सकती है। सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
💐🌹🏵️🎉🌷🎯🍁🌸🌺

मकर:-

आज धन लाभ होने की संभावना है। आज सेहत संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। व्यवसायियों का किसी से विवाद होने की आशंका है। सरकारी काम लंबित रहेंगे। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद गहरा सकता है।
🌺🌸🍁🎯🌷🎉🏵️🌹💐

कुंभ:-

आज कारोबार में कुछ नुकसान होने की आशंका है। ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा। अफसर आपकी सराहना करेंगे। निवेश से जुड़े प्रस्ताव को अच्छी तरह विचार करने के बाद भी मंजूरी दें। उधार की रकम वसूल कर पाएंगे। मित्रों का का सहयोग रहेगा।
💐🌹🏵️🎉🌷🍁🍁🌺🌺

मीन:-

आज परिवार के किसी सदस्य से विवाद दूर होंगे। व्यवसाय अच्छा चलेगा। किसी काम से यात्रा कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। रुकी हुई रकम वसूल कर पाएंगे। आज आपको शुभ सूचना मिलेगी। व्यवसाय अच्छा चलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। युवाओं को लाभ होगा।
🌺🍁🌷🎉🌹💐🎯🎯🌸

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-10 फरवरी 2021, बुधवार
🌷💐🌸🍁🎉🎯🌹🌹🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-माघ
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-बुधवार
🏵️🌹🎯🌺🎉🍁🌸💐🌷
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्दशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-उत्तराषाढ़ा
योग (सूर्योदयकालीन)-व्यतिपात
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मकर
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-अस्त
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मकर
व्रत/मुहूर्त-भद्रा/मास शिवरात्रि
यात्रा शकुन-हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-किसी बटुक या विप्र को हरे फल दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🌷🍁🌹💐🌸🏵️🎯🎉🌺
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯

मेष:-

आज कार्यस्थल पर आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। विवादित स्थिति से दूर रहने का प्रयास करें। कामकाज अच्छा चलेगा। आर्थिक समस्या दूर होगी । आपका नया काम आगे बढ़ेगा।
🎯🌺🎉🏵️🌸💐🌹🍁🌷

वृष:-

आज आपकी बड़ी दिक्कत दूर होगी। कारोबार की स्थिति बेहतर होगी। रिश्तेदारों की ओर से खुशखबरी मिलेगी। आफिस का वातावरण शांत रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह से पूरी कर पाएंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है।
🌷🍁💐💐🌸🏵️🎉🌺🎯

मिथुन:-

आज कामयाबी मिलेगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। कामकाज में उन्नति होगी। संतान पक्ष की ओर से जरूरी सूचना मिलेगी। व्यवसायियों को लाभ होगा। शासकीय कार्य पूरे होने की संभावना है। युवाओं को नौकरी मिल सकती है।
🎯🌺🎉🏵️🌸💐🍁🌷🌹

कर्क:-

आज का दिन सामान्य रहेगा। कर्ज की रकम वापस मिलने में संदेह है। पदोन्नति की सूचना के लिए इंतजार करना पड़ेगा।आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नए प्रोजेक्ट को शुरू करने का प्लान बना सकते हैं।
🌹🌷🍁💐🏵️🎉🌺🌺🎯

सिंह:-

जमीन-जायदाद से जुड़े मामले सुलझेंगे। आज आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के सदस्यों से आत्मीयता बढ़ेगी। आपके शालीन व्यवहार से सभी खुश रहेंगे। आपका कामकाज अच्छा चलेगा।अचानक लाभ होगा। कार्यस्थल पर सहोयिगों की मदद मिलेगी।
🎯🌺🎉🏵️💐🍁🌷🌹🌸

कन्या:-

आज आपको आर्थिक दिक्कतों से सामना करना पड़ सकता है। कामकाज की स्थिति सामान्य रहेगी। निवेश के विचार को टालने का प्रयास करें। पैतृक संपत्ति से जुड़ी समस्या के चलते परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद उभर सकते हैं। तनाव ज्यादा रहेगा। कर्ज लेने से बचें।
🌸🌹🌷🍁💐🎉🌺🌺🎯

तुला:-

आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधियों से सतर्क करना होगा। समय पर आपके कार्य पूरे होंगे। धन संपत्ति की स्थिति ठीक रहेगी। व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी। आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। वाहन आदि चलाते समय सावधान रहें।
🎯🌺🎉💐🍁🌷🌹🌸🏵️

वृश्चिक:-

आज आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक रूप से सक्षम रहेंगे। शत्रुओं पर नजर रखें। व्यवसाय को आगे बढ़ाने का प्लान बना सकते हैं। कामकाज अच्छा चलेगा। कर्ज की रकम फिलहाल वापस नहीं मिलेगी।
🏵️🌸🌹🌷🍁💐🎉🌺🎯

धनु:-

आज वाहन चलाते समय सतर्क रहें। कानूनी मामलों को लेकर अच्छी सूचना मिल सकती है। आज आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आज उधार से मुक्ति मिल सकती है। व्यवसाय में आपको आज अच्छा खासा लाभ हो सकता है।
🎯🌺🎉💐🍁🌷🌹🌸🏵️

मकर:-

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय को लेकर कुछ नया प्लान बना सकते हैं। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। किसी काम को आगे के लिए न टालें पूर्व में किए गए प्रयास का परिणाम सफलता के रूप में मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
🌸🌸🌹🌷🍁🎉🎉🌺🎯

कुंभ:-

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। कैरियर को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपके जीवन को नई दिशा मिलेगी। क्रोध से खुद का बचाव करें। संतान पक्ष से शुभ सूचना मिलेगी।
🎯🌺🎉🍁🌷🌸🌸💐💐

मीन:-

आज का दिन तनाव से भरा रहेगा। दफ्तर में किसी से मतभेद हो सकता है। कारोबार में कुछ नुकसान हो सकता है। अपने काम के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें। युवाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा । सत्संग का लाभ मिलेगा।
💐🌸🍁🍁🎉🌺🎯🌹🏵️

दीप सिद्धू को 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया…

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के मौके पर लाल क़िले पर हुई हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू को 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है. दीप को क्राइम ब्रांच ने मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट प्रज्ञा गुप्ता की कोर्ट में पेश किया. पुलिस ने 10 दिनों की रिमांड मांगते हुए कहा कि हमें दीप सिद्धू की रिमांड चाहिए क्‍योंकि उससे उससे पूछताछ करनी है. लेकिन कोर्ट ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि आप पहले 7 दिन पूछताछ करें इसके बाद रिमांड बढ़ाने पर विचार किया जाएगा. बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दीप सिद्धू को सोमवार रात करीब 10.30 बजे हरियाणा के करनाल से पकड़ा. जिसके बाद मंगलवार को दीप सिद्धू को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया.
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू पर 1 लाख रुपये का इनाम रखा था. पुलिस के सूत्रों ने खुलासा करते हुए बताया कि दीप सिद्धू कैलिफोर्निया में रहने वाली एक महिला मित्र और अभिनेता के संपर्क में था. वह वीडियो बनाता था और अपनी दोस्त को भेजता था, जिसके बाद वह उन वीडियो को फेसबुक पर अपलोड कर देती थी.

दीप सिद्धू पर लाल क़िले पर उपद्रव करने का हैं आरोप

उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी को उपद्रवियों की भीड़ ने लाल किले पर पहुंचकर उत्पात मचाया था और धार्मिक झंडा फहरा दिया था. प्राचीर पर निशान साहिब फहराए जाने की घटना की पूरे देश में आलोचना हुई थी. किसान संगठनों ने खुद को इस घटना से अलग करते हुए दीप सिद्धू को जिम्मेदार ठहराया था. पुलिस कई दिनों से दीप की तलाश कर रही थी.
किसानों को दी थी चेतावनी

गौरतलब है कि दीप सिद्धू ने कुछ दिन पहले ही फेसबुक लाइव के जरिए किसान नेताओं को खुली चेतावनी दी थी. खुद को गद्दार कहे जाने से नाराज सिद्धू ने किसान नेताओं को धमकी दी थी कि अगर उसने अपना मुंह खोला और किसान आंदोलन की अंदर की बातें खोलनी शुरू की तो इन नेताओं को भागने का रास्‍ता भी नहीं मिलेगा.

आज किसके चमकेंगे तारे और किसको झेलनी पड़ेगी हार देखें सब सिर्फ अपने राशिफल मे…

आज का राशिफल एवं पंचांग:- 9 फरवरी 2021, मंगलवार
🌺🎉🎯🏵️🌸💐🌹🍁🌷
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास- माघ
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- शिशिर
वार-मंगलवार
🌷🍁🌹💐🌸🏵️🎯🎉🌺
तिथि (सूर्योदयकालीन)-त्रयोदशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाषाढ़ा
योग (सूर्योदयकालीन)-वज्र
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मकर
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-दक्षिण
गुरु तारा-अस्त
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मकर
व्रत/मुहूर्त-सीमान्तोनयन संस्कार/ वाहन क्रय
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-हनुमान मंदिर में लाल ध्वजा चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🏵️🌹🎉🎯🍁🌸🌺💐💐
आज का राशिफल
🌺🌺🌺🌺🌺

मेष:-

आज अपनी सभी जिम्मेदारी आसानी से पूरी करेंगे । धन लाभ की स्थिति बन सकती है। आपकी रूकी हुई रकम वापस मिलने की संभावना है। आपको खुशखबरी मिलेगी। व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी। विरोधियों से सावधान रहना होगा। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा।
🌺💐🌸🍁🎯🌹🎉🏵️🌷

वृष:-

आज शासकीय कार्य पूरे होने की संभावना है। बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी सहयोगी से विवाद होने की आशंका है। अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। कामकाज अच्छा चलेगा।
🌷🏵️🎉🌹🍁🌸💐💐🌺

मिथुन:-

आज का दिन अच्छा साबित होगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी। वित्तीय मामले आगे बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। नया काम शुरू कर सकते हैं। आय के नए साधन की जानकारी होगी। कामकाज अच्छा चलेगा। धन लाभ होगा । की स्थिति बन सकती है। युवाओं को सफलता मिलेगी।
🌺💐🌸🍁🌹🎉🏵️🌷🎯

कर्क:-

आज किसी मुसीबत का सामना करना पड़ेगा । किसी से विवाद होने की आशंका है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। अनजान व्यक्ति आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। किसी जमीन-जायदाद से जुड़े मामले में उलझ सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना है ।
🎯🌷🏵️🌹🍁🌸💐💐🌺

सिंह:-

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नया काम शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। आमदनी की स्थिति सामान्य रहेगी। दर्द से जुड़ी समस्या उभर सकती है। कानूनी मामले लंबित रहेंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।
🌺💐🌸🍁🏵️🌷🎯🎯🎉

कन्या:-

कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। धन लाभ होगा ।सार्वजनिक कार्यों में अपनी भूमिका निभाएंगे। कामकाज अच्छा चलेगा। व्यापार में उन्नति होगी। अचानक कुछ हानि संभव है। आपको कार्यस्थल पर खुशखबरी मिल सकती है।
🎉🎯🌷🏵️🍁🌸💐🌺🌹

तुला:-

आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक और पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।आपको धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी कार्य में ज्यादा खर्च होगा। नौकरीपेशा लोगों का तबादला हो सकता है।
🌹🌺💐🌸🏵️🏵️🌷🎯🎉

वृश्चिक:-

परिवार में किसी सदस्य से मतभेद व विवाद की स्थिति बन सकती है। आज का दिन कुछ तनाव भरा रहेगा। किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सहयोगियों से मदद मिलेगी। कैरियर आगे बढ़ेगा।
🎉🎯🌷🏵️🌸💐🌺🌹🍁

धनु:-

आज किस्मत का साथ मिलेगा। खुशखबरी मिलेगी। पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा खासा लाभ होगा। संतान को कामयाबी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा होने के योग बन रहे हैं। संपत्ति संबंधी कार्य में कामयाबी मिलेगी ।
🍁🌹🌺💐🌸🏵️🎯🎯🎉

मकर:-

आज काफी समय से रुकी हुई रकम वापस मिलेगी। सामाजिक स्थिति ठीक रहेगी। आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज निवेश करने के लिये अच्छा दिन है । आज आपके सभी कार्य पूरे हो सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना है। कामकाज में उन्नति होगी।
🎉🎯🏵️🌸💐🌹🌹🍁🌷

कुंभ:-

आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। किसी से मतभेद हो सकता है। पारिवारिक समस्या का हल निकालने में आप कामयाब रहेंगे। आय के साधन में बढ़ोतरी होगी। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। आपका काम आगे बढ़ेगा।
🌷🍁🌹💐🌸🏵️🎯🎉🌺

मीन:-

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है। आर्थिक समस्याओं को सुलझने मे वक्त लगेगा। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी।
🌺🎉🎯🏵️🌸💐🌹🍁🌷

MSP था, MSP हैं और MSP रहेगा राज्यसभा में बोले पीएम मोदी,,, किसानो से आंदोलन वापस लेने और एक बार कृषि सुधारों को मौका देने की की अपील…

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानों से अपना आंदोलन समाप्त कर कृषि सुधारों को एक मौका देने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि यह समय खेती को ‘खुशहाल’ बनाने का है और देश को इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए.

राज्य सभा में पीएम ने विपक्ष को दिखाया आईना

राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री (Narendra Modi) ने कृषि सुधारों पर ‘यू-टर्न’ लेने के लिए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया. पीएम ने कहा कि पिछले कुछ समय से इस देश में ‘आंदोलनजीवियों’ की एक नई जमात पैदा हुई है, जो आंदोलन के बिना जी नहीं सकती. उन्होंने कहा कि एक नया ‘FDI’ भी मैदान में आया है और यह है ‘फॉरेन डिस्ट्रक्टिव आइडियोलॉजी’.

‘देश में हरित क्रांति का भी विरोध हुआ था’
प्रधानमंत्री ने कहा कि कहा कि जब देश में सुधार होते हैं तो उसका विरोध होता है. उन्होंने कहा कि जब देश में हरित क्रांति आई थी, उस समय भी कृषि क्षेत्र में किए गए सुधारों का विरोध हुआ था. उन्होंने कहा, ‘हम आंदोलन (Farmers Protest) से जुड़े लोगों से लगातार प्रार्थना करते हैं कि आंदोलन करना आपका हक है, लेकिन बुजुर्ग भी वहां बैठे हैं. उनको ले जाइए, आंदोलन खत्म करिए. आगे मिल बैठ कर चर्चा करेंगे, सारे रास्ते खुले हैं. यह सब हमने कहा है और आज भी मैं इस सदन के माध्यम से निमंत्रण देता हूं.’

‘एक बार कृषि सुधारों को मौका दें’

उन्होंने कहा कि यह खेती को खुशहाल बनाने के लिए फैसले लेने का समय है और इस समय को हमें नहीं गंवाना चाहिए. हमें आगे बढ़ना चाहिए, देश को पीछे नहीं ले जाना चाहिए.’ मोदी ने आंदोलनरत किसानों के साथ ही विपक्षी दलों से भी आग्रह किया कि इन कृषि सुधारों (New Farm Law) को मौका देना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘हमें एक बार देखना चाहिए कि कृषि सुधारों से बदलाव होता है कि नहीं. कोई कमी हो तो हम उसे ठीक करेंगे, कोई ढिलाई हो तो उसे कसेंगे. पक्ष, विपक्ष, आंदोलनरत साथियों को इन सुधारों को मौका देना चाहिए और एक बार देखना चाहिए कि इस परिवर्तन से हमें लाभ होता है कि नहीं. ऐसा तो नहीं है कि सब दरवाजे बंद कर दिए गए हैं.’

‘MSP है, MSP था, MSP रहेगा’

प्रधानमंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि मंडियां और अधिक आधुनिक बनेंगी तथा इसके लिए इस बार के बजट में व्यवस्था भी की गई है. उन्होंने जोर देकर कहा, ‘न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) है, MSP था और MSP रहेगा.’प्रधानमंत्री ने कहा कि हर कानून में कुछ समय बाद सुधार होते रहे हैं और अच्छे सुझावों को स्वीकार करना तो लोकतंत्र की परंपरा रही है. पीएम ने कहा, ‘अच्छे सुझावों के साथ, अच्छे सुधारों की तैयारी के साथ आगे बढ़ना चाहिए. मैं आप सब को निमंत्रण देता हूं कि देश को आगे ले जाने के लिए साथ आएं. कृषि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने के लिए, आंदोलनकारियों को समझाते हुए, देश को आगे ले जाना होगा.’’

‘बातों को समझने-समझाने का प्रयास’
पीएम मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर लगातार किसानों से बातचीत कर रहे हैं और अभी तक वार्ता में कोई तनाव पैदा नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि एक दूसरे की बात को समझने, समझाने का प्रयास चल रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि इतना बड़ा देश है और जब भी कोई नई चीज आती है तो थोड़ा बहुत असमंजस होता है, हालांकि असमंजस की भी स्थिति थोड़ी देर ही होती है.

‘हमें नए उपायों के साथ आगे बढ़ना होगा’

उन्होंने कहा, ‘मैं मानता हूं कि अब समय ज्यादा इंतजार नहीं करेगा, नये उपायों के साथ हमें आगे बढ़ना होगा.’विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सदन में किसान आंदोलन को लेकर भरपूर चर्चा हुई और ज्यादा से ज्यादा समय जो बातें बताई गईं, वह आंदोलन के संबंध में थी. उन्होंने कहा कि अच्छा होता कि कानूनों की मूल भावना पर विस्तार से चर्चा होती. मोदी ने कहा कि सरकारें किसी की भी रही हों, सभी कृषि सुधारों के पक्ष में रहीं लेकिन यह अलग बात है कि वे इन्हें लागू नहीं कर सकीं.

‘हर जगह दिख जाते हैं आंदोलनजीवी’

उन्होंने कहा, ‘‘वकीलों का आंदोलन हो या छात्रों का आंदोलन या फिर मजदूरों का. ये हर जगह नजर आएंगे. कभी परदे के पीछे, कभी परदे के आगे. यह पूरी टोली है, जो आंदोलन के बिना जी नहीं सकती. हमें ऐसे लोगों को पहचानना होगा. वह हर जगह पहुंच कर वैचारिक मजबूती देते हैं और गुमराह करते हैं. ये अपना आंदोलन खड़ा नहीं कर सकते और कोई करता है तो वहां जाकर बैठ जाते हैं. यह सारे आंदोलनजीवी परजीवी होते हैं.’

क्या आप भी है पति-पत्नी के बीच के अनबन से परेशान..?? तो आज ही अपनाए इन उपायों को….

दाम्पत्य जीवन में पति पत्नी के बीच थोड़ी बुहत नोक झोक होती रहे तो दोनों का प्रेम अधिक गहरा होता है। वैसे तो पति-पत्नी में वाद विवाद या छोटी-मोटी सी लड़ाई सामान्य घटना है। लेकिन कभी-कभी दोनों के बीच मतभेद कुछ ज्यादा ही बड़ जाता है, जिस कारण पति-पत्नी के पवित्र रिस्ते में दरार और यहां तक की मामला तलाक तक पहुंच जाता है। पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार और तकरार बराबर के अनुपात में अच्छी होती है। जब इस अनुपात का संतुलन बिगड़ जाता है तो पूरे परिवार की खुशियों पर असर पड़ता है। इस रिश्ते में कलह को टालने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ाने के उपाय अगर आप अपनाना चाहते हैं तो निम्न प्रयास किए जा सकते हैं:

1.हर सुबह नयी सुबह:

कहते हैं न रात गई बात गई,आप बस यही बात हमेशा याद रखें। रात को गिले-शिकवे दूर करके अगली सुबह नयी सुबह होनी चाहिए। कभी एक दिन की बात को दो-तीन दिन तक नहीं खींचना चाहिए।

2.कमी सबमें होती है :

इंसान गलती का पुतला होता है। इसलिए अपने जीवनसाथी में सिर्फ कमी ही नहीं देखनी चाहिए। प्यार तो वो होता है जो कमी को खूबी में बदल दे। इसलिए पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ाने के उपाय को सफल बनाने के लिए जरूरी है की आप कमियों को न देखें।

3.केवल अच्छा देखें :

पति-पत्नी के बीच अनबन को दूर करने का उपाय चाहते है तो आप जीवन साथी की हमेशा तारीफ करें। मन से करी गयी सच्ची तारीफ के दो बोल किसी को भी अपना बना लेते हैं।

4.अपने निर्णय स्वयं लें:

परिवार सुख-दुख का साथी होता है। लेकिन आप कभी परिवार के सदस्यों की गलत बातों का साथ न दें। कुछ परिवार पति-पत्नी के बीच कलह निवारण की जगह बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसी हालत में आप स्वयं सही-गलत का निर्णय लें।

Driving Licence के लिए नहीं देना होगा टेस्ट ! नए नियमों पर विचार कर रही सरकार..

नई दिल्ली:- ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की राह अब आसान होने वाली है. केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय नियमों में बदलाव कर ड्राइविंग टेस्ट की प्रक्रिया को खत्म करने पर विचार कर रहा है. इसके लिए जनता से सुझाव भी मांगे गए हैं. अगर रिजल्ट पॉजिटिव रहता है तो लाइसेंस बनवाना बेहद आसान हो जाएगा.
वर्तमान नियम के अनुसार, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आपको RTO ऑफिस में जाकर ड्राइविंग टेस्ट देना होता है. यदि आप इस टेस्ट में फेल हो जाते हैं तो आपको किसी भी सूरत में ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिलता और आपका आवेदन फॉर्म निरस्त कर दिया जाता है. वहीं टेस्ट में पास होने पर पहले लर्निंग लाइसेंस मिलता है. फिर इसके 6 महीने के भीतर परमानेंट लाइसेंस बनवाना होता है.
अधिकारियों के अनुसार, सरकार ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटरों को टेस्ट में पास या फेल करने की मान्यता देने पर विचार कर रही है. यानी जो लोग इन ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में ड्राइविंग सीखेंगे उनका लाइसेंस बिना किसी टेस्ट के बना दिया जाएगा।
फिलहाल परिवहन मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर आम लोगों के सुझाव मांगे हैं. यदि आप भी अपना सुझाव देना चाहते हैं. तो आप केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की वेबसाइट https://morth.nic.in/hi पर जाकर अपना सुझाव दे सकते हैं।

आज इस राशि के लोगो को थोड़ी सी जल्दबाजी से हों सकता है बढ़ा नुकसान,,,, करे ये उपाय मिलेंगे ढेरो लाभ…

आज का राशिफल एवं पंचांग:- 8 फरवरी 2021, सोमवार
,💐🌷🌺🌸🍁🎯🎉🌹🏵️
आचार्य डाॅ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-माघ
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-सोमवार
🏵️🌹🎉🎯🍁🌸🌺🌷💐
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मूल
योग (सूर्योदयकालीन)-हर्षण
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मकर
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-नैऋत्य
गुरु तारा-अस्त
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-धनु
व्रत/मुहूर्त-मूल समाप्त
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में मखाने चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

💐🌹🌷🌺🌸🏵️🍁🎉🎯
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯

मेष:-

आज अधिकांश काम पूरा नहीं होने से तनाव हो सकता है। आज दुखद सूचना मिल सकती है। कर्ज की रकम फिलहाल वापस नहीं मिलेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। फील्ड में काम करने वालों को कुछ परेशानी से जूझना पड़ सकता है।
🎉🎉🎯🍁🏵️🌸🌺🌷💐

वृष:-

आज संतान पक्ष से शुभ सूचना मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।आज धार्मिक कार्य में शामिल होंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। किसी रिश्तेदार से विवाद दूर होने की संभावना है। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा। परिवारिक कार्य ज्यादा रहेंगे। कानूनी मामले सुलझेंगे।
💐🌷🌺🌸🏵️🍁🎯🎉🌹

मिथुन:-

युवाओं को कामयाबी मिलेगी। किसी काम को न टालें। आज आपको धनलाभ होगा। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। किसी से विवाद होने की आशंका है। गुस्से से बचें। कुछ दुखद खबर मिल सकती है।
🌹🎉🎯🍁🌸🌺🌷🌷💐

कर्क:-

आज व्यवसाय ठीक चलेगा। नई योजना बना सकते हैं। भौतिक संसाधनों में बढ़ोतरी होगी। आज बेहद सकारात्मक रहेंगे। चिंता व तनाव न लें। आज का दिन बेहतर रहेगा। धन लाभ होगा।रूके हुए कार्य पूरे होंगे।
💐🌷🌺🌸🍁🎯🎉🌹🏵️

सिंह:-

आज यात्रा को टालें। व्यवसायी आज कुछ परेशानी में आ सकते हैं। तनाव दूर करने ईश्वर की आराधना करें। उधार की रकम वापस मिलेगी। युवा वर्ग को नए अवसर मिलेंगे। आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा ।आज निवेश करना चाहते हैं तो न करें ।
🏵️🌹🎉🎯🍁🌸🌺🌷💐

कन्या:-

आज सभी कार्य उत्साह के साथ पूरा करेंगे। जोखिम से जुड़े कार्य न करें। यात्रा के दौरान वाहन सावधानी से चलाएं।अच्छी खबर मिलेगी। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। ऑफिस का माहौल बेहद खुशनुमा रहेगा। अफसरों से मुलाकात होगी।
💐🌷🌺🌸🍁🎯🎉🌹🏵️

तुला:-

व्यवसाय को आगे बढ़ाने को लेकर नई योजना बना सकते हैं। रुकी हुई रकम वापस मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। संतानपक्ष की दिक्कत दूर होगी। किसी कार्य के पूरा नहीं होने से परेशान हो सकते हैं। आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे।
🏵️🌹🎉🎯🍁🌸🌺🌷💐

वृश्चिक:-

आज व्यवसाय में अच्छा खासा लाभ होगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। धन प्राप्ति सुगम रहेगी। नई योजना बनेगी । उधार की रकम वापस मिल सकती है। सगे संबंधियों से मुलाकात होने की संभावना है। दिनचर्या में बदलाव होगा। दफ्तर में काम का दबाव ज्यादा रहेगा।
💐🌷🌺🌸🍁🎯🎉🌹🏵️

धनु:-

युवाओं को नौकरी में अवसर मिलेगा। किसी विवाद से दूर रहें। मित्रों का सहयोग रहेगा। व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। उधार की रकम वापस मिलेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज के दिन कुछ ज्यादा काम रहेगा। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
🏵️🌹🎉🎯🍁🌸🌺🌷💐

मकर:-

कारोबार में लाभ होगा। आज यात्रा पर जा सकते हैं। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। शत्रु शांत रहेंगे। बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नया अवसर मिलेगा।
💐🌷🌺🌸🍁🎯🎉🌹🏵️

कुंभ:-

आज विद्यार्थियों को कामयाबी मिलेगी। आज उधार देने से बचें। जमीन या बचत योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। जरूरी जानकारी मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा । वाहन चलाते समय सतर्क रहें। सेहत ठीक रहेगी। यात्रा से लाभ होगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिल सकती है।
🏵️🌹🎉🎯🍁🌸🌺🌷💐

मीन:-

आय के नए स्रोत मिलेंगे। सभी काम को जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। किसी कार्य को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। अचल संपत्ति खऱीदने का विचार कर सकते हैं। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा।
💐🌷🌺🌸🍁🎯🎉🌹🏵️

उत्तराखंड: चमोली जिले में ग्लेशियर फटा, धौली नदी में बाढ़ से हरिद्वार तक बढ़ा खतरा, अलर्ट जारी….

उत्तराखंड :- उत्तराखंड के चमोली जिले के रैनी में ग्लेशियर फटने की सूचना है। बताया जा रहा है कि ग्लेशियर फटने से धौली नदी में बाढ़ आ गई है। इससे चमोली से हरिद्वार तक खतरा बढ़ गया है। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। वहीं, चमोली जिले के नदी किनारे की बस्तियों को पुलिस लाउडस्पीकर से अलर्ट कर रही है। कर्णप्रयाग में अलकनंदा नदी किनारे बसे लोग मकान खाली करने में जुटे।
अपर जिलाधिकारी टिहरी शिव चरण द्विवेदी ने बताया कि धौली नदी में बाढ़ आने की सूचना मिलने के बाद जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही हरिद्वार जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। सभी थानों और नदी किनारे बसी आबादी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। ऋषिकेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। नदी से बोट संचालन और राफ्टिंग संचालकों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, श्रीनगर जल विद्युत परियोजना को झील का पानी कम करने के निर्देश जारी किए गए हैं। ताकि अलकनंदा का जल स्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ने में दिक्कत न हो।
चमोली के पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि काफी नुकसान की सूचना आ रही है। लेकिन अभी स्थिति स्पष्ट नहीं। टीम मौके पर जा रही है, उसके बाद ही नुकसान की स्थिति स्पष्ट होगी।

तपोवन बैराज पूरी तरह से ध्वस्त

बताया जा रहा है कि ग्लेशियर फटने के बाद बांध क्षतिग्रस्त हुआ। जिससे नदियों में बाढ़ आ गई है। तपोवन बैराज पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। श्रीनगर में प्रशासन ने नदी किनारे बस्तियों में रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थानों में जाने की अपील की है। वहीं, नदी में काम कर रहे मजदूरों को भी हटाया जा रहा है।
उधर, बाढ़ के बाद अब धौली नदी का जल स्तर पूरी तक रूका हुआ है। स्टेट कंट्रोल रूम के अनुसार, गढ़वाल की नदियों में पानी ज्यादा बढ़ा हुआ है। करंट लगने से कई लोग लापता बताए जा रहे है।

नाईट क्लब से पार्टी कर लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराने के बाद डिवाइडर पर गिड़ी….एक की मौत, 3 घायल….

रायपुर :- राजधानी में देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जा रहा है कि सभी युवक रायपुर के वीआईपी रोड स्थित एक नाईट क्लब से पार्टी मनाकर लौट रहे थे, इसी दौरान कार पेड़ से टकराकर डिवाइडर मे जा गिड़ी। टक्कर के वक्त कार बहुत ही तेज रफ्तार में थी। कार में हादसे के वक्त सुदर्शन सिंह यादव, रक्षत बृजहारी, करण अहलूवालिया, शांतनु वंशपाल सवार थे। कार सुदर्शन ही चला रहा था। इस घटना में सुर्दशन की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं रक्षत, करण व शांतनु गंभीर रूप से घायल हो गये।
घटना के बाद मौके पर पहुंची तेलीबांधा पुलिस ने घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया। कार इतने तेज रफ्तार में थी कि टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गये। कार में शराब की बोतल और ग्लास भी मिले हैं। हादसे के वक्त भी सभी युवक शराब के नशे में थे।

जानिए क्या कहती है आपकी ग्रह दशाएं

आज का राशिफल एवं पंचांग:- 7 फरवरी 2021, रविवार
💐🌹🎉🎯🏵️🍀🌺🍁🍁
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-माघ
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-रविवार
🍁🌺🍀🏵️🎉🎉🌹💐🌸
तिथि (सूर्योदयकालीन)-एकादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-ज्येष्ठा
योग (सूर्योदयकालीन)-व्याघात
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मकर
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास-आग्नेय
गुरु तारा-अस्त
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-धनु
व्रत/मुहूर्त-षट्तिला एकादशी व्रत
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में गुड़ दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🌹🌺🌸🍁🎉🎯🏵️🏵️💐
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯

मेष:-

बिना कारण के यात्रा पर ना निकलें। शत्रुओं से आज आप सावधान रहें। किसी प्रकार की अप्रिय घटना का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक नुकसान की आशंका है। जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी।
🎯💐🏵️🎉🍁🌸🌺🌹🍀

वृष:-

आज के दिन आपको किसी रिश्तेदार से दुखद खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।परिवार के किसी सदस्य के सेहत में दिक्कत देखने को मिल सकती हैं। कर्ज की रकम वापस लेते समय अनबन की नौबत आ सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें ।
🍀🌹🌺🌸🍁🏵️💐🎯🎯

मिथुन:-

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज निवेश करने में सतर्कता बरतें। अधूरी जानकारी की वजह से आप किसी के बारे में गलत धारणा बना सकते हैं। छात्रों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी ।आय के साधन उपलब्ध होंगे। जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। किसी से मतभेद उभर सकते हैं।
🎯💐🏵️🍁🌸🌺🌹🍀🎉

कर्क:-

आज सहयोगियों का साथ मिलेगा। कामकाज में आसानी होगी। आपके परिवार के सदस्यों से मतभेद दूर होंगे। खुशखबरी मिलेगी। कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। संतान पक्ष से जरूरी सूचना मिल सकती है।
🎉🍀🌹🌺🌸🍁🏵️🎯🎯

सिंह:-

आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको अपनी स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। आज अपने कौशल से सभी कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे । आपको आर्थिक दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है । आपका किसी से विवाद हो सकता है। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
🎯🏵️🍁🌸🌺🌹🍀🎉💐

कन्या:-

आज आप काफी उलझन में रहेंगे। नए खर्च से आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। किसी मित्र से लंबे समय के बाद मुलाकात हो सकती है। आज आप यात्रा पर न जाएं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
💐🎉🍀🌹🌸🌸🍁🏵️🎯

तुला:-

आज आप काफी खुश रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा । धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। धन लाभ होगा। सम्मान बढ़ेगा। आपकी आर्थिक दिक्कत दूर हो सकती है। निवेश के मौके सामने आएंगे। नया काम अच्छा चलेगा।
🎯🏵️🍁🌸🌹🍀💐🌺🌺

वृश्चिक:-

आपको भाग्य से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । इस समय शत्रुओं के कारण नुकसान हो सकता है। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। आपको नए काम की शुरूआत करने की योजना टाल देनी चाहिए।आपका काम अच्छा चलेगा।
🌺💐🍀🌹🌸🏵️🎯🎉🎉

धनु:-

आज किसी अज्ञात भय से प्रभावित रहेंगे। आज के दिन तनाव से अपना बचाव करें। सेहत के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। नई योजना ना बनायें ।अनावश्यक कार्यों में समय नष्ट कर सकते हैं।
🎉🎯🏵️🌸🌹🍀💐🌺🍁

मकर:-

आज मित्रों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में लाभ की संभावना है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। वाहन या जमीन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। कार्य में आसानी होगी। धन लाभ होगा।
🍁🌺💐🍀🌹🌸🏵️🎯🎉

कुंभ:-

आज कार्यों में सफलता आसानी से प्राप्त होगी। आज स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। धन संपत्ति की स्थिति सुधरेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी से विवाद दूर होंगे। नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। शासकीय कार्य पूरे होंगे। कानूनी मामले में तेजी आएगी।
🎉🎯🏵️🌸🍀🍀🌺🍁🍁

मीन:-

आज के दिन आपके सभी कार्य पूरे होने की संभावना है। यात्रा से लाभ होगा।आपको सेहत के प्रति सावधान रहने की जरूरत है । नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिल सकती है।
🍁🌺🍀🌸🏵️🎯🎉🌹💐

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने किया निर्माणाधीन एनएच का निरीक्षण अधिकारियों को दिये तत्काल मरम्मत के निर्देश…

अम्बिकापुर :- प्रदेश के खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान ग्राम करजी से मोहनपुर, कालीपुर घाट होते हुए बतौली एनएच तक की सड़क का निरीक्षण किया। सड़कों की हालत देखकर वहां मौजूद एनएच, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों से जवाब तलब किया। उन्होंने अधिकारियों को सड़कों के शीघ्र मरम्मत हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सड़कों की हालत जल्द से जल्द सुधारी जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि गांव के अंदर की सड़कों पर खास ध्यान देते हुए मरम्मत व सुधार कार्य समय-समय पर कराते रहें। इसके साथ ही खाद्य मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में बतौली से लगे जोकीनाला में बन रहे पुल का निरीक्षण किया तथा बतौली जनपद कार्यालय मोड़ पर बन रहे पाइप पुल को जल्द बना कर सड़क बनाने को कहा। इसके पश्चात एनएच 43 से लगी हुई ग्राम सेदम से ग्राम गोविंदपुर तक की सड़क का निर्माण करने हेतु मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को निर्देशित किया। तत्पश्चात मंत्री भगत ने बतौली के शांतिपारा में निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण किया और अधिकारियों से निर्माण कार्य पूरा करने की अवधि मांगी। इसके बाद मंत्री भगत ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 43 का भी निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को कम से कम राष्ट्रीय राजमार्ग 43 को आवागमन योग्य बनाए रखने की बात कही। इस हेतु निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

8 महिला कांस्टेबल की तबीयत बिगड़ी…कल ही लगवाया था कोरोना वैक्सीन…

अयोध्या :- अयोध्या में राम जन्मभूमि के दर्शन मार्ग के चेकिंग प्वाइंट पर तैनात आठ महिला कांस्टेबल की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। बेचैनी और मूर्छा आने के लक्षण के बाद इन्हें अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन सभी महिला आरक्षियों को शुक्रवार को कोविड-19 की वैक्सीन लगाई गई थी। ये सभी महिला कांस्टेबल राम जन्मभूमि दर्शन मार्ग के चेकिंग प्वाइंट पर ड्यूटी में तैनात थी।
कल ही डीआईजी समेत जिले भर के पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को कोविड-19 की वैक्सीन लगाई गई थी। अन्य सभी अधिकारी और पुलिसकर्मी पूरी तरह से स्वस्थ हैं । सिर्फ इन्हीं आठ महिला पुलिस कर्मियों के तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली है।

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का पैटर्न बदला….अब इन अंकों के आधार पर रिजल्ट होगा तैयार…..असाइनमेंट जमा करने में भी परीक्षार्थियों को मिली बड़ी छूट…

रायपुर :- कोरोना काल में होने वाली 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया है। 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा में असाइनमेंट की बाध्यता में परीक्षार्थियों को छूट दी गयी है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षार्थियों को बड़ी राहत देते हुए निर्देश जारी किया है कि प्रत्येक विषय के 4 असाइनमेंट की बाध्यता को शिथिल करते हुए 3 असाइनमेंट ही अनिवार्य किया गया है। अब परीक्षार्थियों को प्रत्येक विषय के कम से कम 3 असाइनमेंट ही जमा करने की जरूरत होगी। जो परीक्षार्थी असाइनमेंट को जमा नहीं करेंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल होने नहीं दिया जायेगा। माशिम ने ये भी कहा ही कि सभी विषय के परीक्षार्थी के सबसे ज्यादा अंक वाले 3 असाइनमेंट के प्राप्तांकों के आधार पर 30 प्रतिशत अधिभार को आंतरिक मूल्यांकन हेतु मान्य किया जायेगा। मुख्य परीक्षा में सैद्धातिक अंकों के 70 प्रतिशत अंक लिखित परीक्षा तथा सैद्धांतिक अंकों के 30 प्रतिशत अंक असाइनमेंट परीक्षा के आधार पर स्कोर तैयार किये जायेंगे।
माशिम ने साफ कर दिया है कि लिखित परीक्षा व असाइनमेंट परीक्षा के अंकों को जोड़कर सैद्धांतिक विषय में उत्तीर्ण की पात्रता होगी।

आज की सकारात्मकता इन राशियों को दिला सकती हैं बढ़ी कामयाबी,,, देखे अपने राशिफल मे…

आज का राशिफल एवं पंचांग:- 6 फरवरी 2021, शनिवार
🧨🌹🍀🥀🍁🎯🌸🌺🎉
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
k
🌺🌺🌸🌺🌷🥀🥀🌹
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-माघ
पक्ष-कृष्ण
ऋतु- शिशिर
संवत्सर नाम-प्रमादी
वार-शनिवार
🎉🌺🌸🎯🥀🍀🌹🧨🧨
तिथि (सूर्योदयकालीन)-नवमी/दशमी (क्षय)
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-अनुराधा
योग (सूर्योदयकालीन)-ध्रुव
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मकर
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-पूर्व
गुरु तारा-अस्त
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृश्चिक
व्रत/मुहूर्त-भद्रा/मूल प्रारंभ/सर्वार्थसिद्धि योग
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-मंदिर में इमरती चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🎉🌺🌸🎯🍁🥀🍀🧨🌹
आज का राशिफल
🧨🧨🧨🧨🧨
मेष:-

अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। किसी पारिवारिक समस्या के चलते चिंता तथा तनाव रहेंगा। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। आफिस का माहौल ठीक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी।
🌸🧨🥀🎯🎉🍀🍁🌺🌹

वृष:-

आज काफी साल से रूकी हुई रकम मिलने की संभावना है। यात्रा पर जाने की योजना बनेगी। कार्य आसानी से पूरे होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा।
🌹🌺🍁🍀🎯🎯🧨🌸🌸

मिथुन:-

कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। आपके भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। नई योजना फलीभूत होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव होगा। व्यवसाय का विस्तार संभव है। संतान पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। जरूरी फैसले लेने में जल्दबाजी न करें।
🌸🧨🎯🍀🍁🌹🎉🎉🥀

कर्क:-

आज आप बेहद सकारात्मक रहेंगे। शांतचित्त और विवेक से कार्य करें। कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक स्थल के दर्शन का लाभ प्राप्त हो सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के मार्गदर्शन व सहयोग से कार्यसिद्धि होगी।
🥀🎉🌹🍁🎯🧨🧨🌸🌺

सिंह:-

आज आपको बेहद सतर्क रहना होगा। आने-जाने में कार्य करते समय वाहन चलाने में सावधानी बरतें। भारी सामान, मशीनरी आदि के इस्तेमाल के दौरान लापरवाही न करें। आज किसी काम में धनहानि की आशंका है। नौकरीपेशा की उन्नति हो सकती है।
🌺🌸🧨🎯🍁🌹🎉🥀🍀

कन्या:-

पारिवारिक व सामाजिक जीवन मे मान सम्मान मिलेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन मिलेगा। व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। अंजान लोगों से दूरी रखें।
🍀🥀🎉🌹🍁🎯🌸🌸🌺

तुला:-

आज आपको बड़ा लाभ हो सकता है। अच्छा खासा फायदा होने की संभावना है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति बेहतर होगी। छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। पारिवारि‍क चिंता दूर होगी।
🌺🌸🎯🍁🌹🎉🥀🍀🧨

वृश्चिक:-

परिवार के साथ कहीं यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आध्यात्मिक, ज्ञानार्जन तथा पठन-पाठन के कार्य सफल रहेंगे। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। बाहरी सहयोग से कार्य बनेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। विवाद न करें। अचानक लाभ होगा ।
🧨🍀🥀🎉🌹🍁🎯🌸🌺

धनु:-

आज परिश्रम ज्यादा करना होगा। विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के साथ विवाद हो सकता है। कोई बुरी सूचना मिलने से दुखी हो सकते हैं। विरोधी हानि पहुंचा सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा।
🌺🌸🎯🍁🌹🎉🥀🍀🧨

मकर:-

आज कारोबार में लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूसरे शहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मानसिक शांति रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। किसी कार्य के प्रति आशंका-कुशंका रह सकती है ।
🧨🍀🥀🎉🍁🎯🌸🌸🌺

कुंभ:-

आज आपको खुशखबरी मिलेगी। घर में सगे संबंधियों का आगमन हो सकता है। घर-परिवार में प्रसन्नता तथा उत्साह में बढ़ोतरी होगी। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बनेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। किसी कार्य में जानकारों की मदद मिलेगी।
🌺🌸🎯🍁🥀🥀🍀🧨🌹

मीन:-

आज आप काफी खुश रहेंगे। किसी वरिष्ठ, अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से बड़ी समस्या का हल निकल सकता है। कोई उलझन दूर होकर सुख-शांति बनी रहेगी। भेंट व उपहार मिलेंगे। धन लाभ होगा । नौकरी में प्रमोशन होने के योग हैं ।
🌹🧨🍀🥀🍁🎯🌸🌺🎉

जानें क्या है खास आज आपके राशिफल मे…साथ ही देखे आज का पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग:- 5 फरवरी 2021, शुक्रवार
🌸🧨🥀🌹🎯🎉🍀🍁🌺
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास- माघ
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-शुक्रवार
🌺🍁🍀🎉🎯🥀🧨🌸🌸
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अष्टमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-विशाखा
योग (सूर्योदयकालीन)-वृद्धि
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मकर
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-ईशान
गुरु तारा-अस्त
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृश्चिक (मध्यान्ह 1:1 पीएम.)
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/वाहन क्रय मुहूर्त
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-लक्ष्मी मंदिर में मिश्री व इत्र चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🧨🥀🌹🎯🌸🎉🍀🍁🌺
आज का राशिफल
🌺🍁🍀🌸🌸

मेष:-

आज का दिन फ़ायदेमन्द साबित होने की संभावना है। तनाव कम होगा। कामकाज अच्छा चलेगा। नई योजनाएं शुरु कर सकते हैं। सहयोगियों की मदद मिलेगी। अनजान लोगों से सतर्क रहें। व्यर्थ के विवाद में न पड़ें।
🍁🎉🌹🍀🍀🌺🎯🌸🧨

वृष:-

आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। आपको कैरियर से जुड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। पूर्व की बचत योजनाओं से आपको अच्छा खासा लाभ हो सकता है।
🧨🌸🎯🌺🍀🌹🍁🍁🥀

मिथुन:-

आज आपको नौकरी में एक नया अवसर मिल सकता है। युवाओँ की कैरियर दिक्कत दूर होगी। जमीन खरीदने संबंधी प्लान बना सकते हैं। कारोबारी विरोधियों को लेकर सचेत रहें। नुकसान पहुंचा सकते हैं। आज किसी से मतभेद हो सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलेगी।
🥀🍁🌹🍀🌺🎯🌸🧨🎉

कर्क:-

व्यापार में फायदा होने की संभावना है। आज आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। बच्चों की समस्या दूर होगी। ज्यादा तनाव न लें। सगे संबंधियों की ओर से नई सूचना मिल सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लाभ होगा।
🎉🧨🌸🎯🌺🍀🌹🍁🥀

सिंह:-

आज नौकरीपेशा लोगों को खुशखबरी मिलेगी। आप अपनी जिम्मेदारी को पूरा करेंगे । आज किसी को उधार न दें। व्यवसाय अच्छा चलेगा । आर्थिक लाभ होगा ।
🥀🍁🌹🍀🌺🎯🌸🎉🎉

कन्या:-

आज आप नए सौदे कर सकते हैं। आज का दिन अच्छा रहेगा। आप सकारात्मक रहेंगे। तनाव दूर होगा। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। जिन परियोजनाओं पर आप लम्बे समय से कार्य कर रहे थे वह पूर्ण होने की संभावना है ।आज अच्छी खबर मिलेगी । युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा, नौकरी मिल सकती है।
🎉🌸🎯🌺🍀🌹🍁🥀🧨

तुला:-

आज का दिन अच्छा रहेगा। विरोधियों पर आप हावी हो सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी सराहना होगी। आपको धन लाभ होगा। उन्नति के अवसर सामने आएंगे। सेहत ठीक रहेगी। आपको खुशखबरी मिल सकती है।
🧨🥀🍁🌹🍀🌺🎯🌸🎉

वृश्चिक:-

अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद होने की आशंका है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। । स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी को उधार न दें। आज यात्रा पर न जाएं।
🎉🌸🎯🌺🌹🌹🥀🥀🧨

धनु:-

आज अचानक नया खर्च सामने आने से आपकी आपकी वित्तीय स्थिति काफी प्रभावित हो सकती है। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए लोन ले सकते हैं। आपको नई सूचना मिलेगी। कर्ज की रकम वापस फिलहाल नहीं मिलेगी।
🧨🥀🌹🌺🎯🌸🎉🍀🍁

मकर:-

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अनजान लोगों से मेलजोल न बढ़ाएं। शत्रु पक्ष आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। धन लाभ होगा। कार्य आसानी से पूरे होंगे।
🍁🍀🎉🌸🎯🌹🌹🥀🧨

कुंभ:-

आज आपमें अब सभी बाधाओं और चुनौतियों से पार पाने का उत्साह रहेगा। सकारात्मक महसूस करेंगे। बड़ी जिम्मेदारी पूरी करेंगे। कार्यस्थल पर आपको नए मौके मिलने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। आपका काम आगे बढ़ेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
🧨🥀🌹🎯🌸🎉🍀🍁🌺

मीन:-

लंबित मामलों का हल निकलेगा । पैतृक संपत्ति से जुड़े मसले दूर होंगे। रिश्तेदारों के साथ आत्मीयता बढ़ेगी। आपके व्यवहार की सभी सराहना करेंगे। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी । मान सम्मान बढ़ेगा। समय पर कार्य पूरे होंगे।
🌺🍁🍀🎉🌸🎯🌹🥀🧨

रिपब्लिक भारत के प्राइम टाइम एंकर की हुई मौत..….कई बड़े चैनल में कर चुके थे काम…

नई दिल्ली :- अर्नब गोस्वामी के रिपब्लिक भारत टीवी चैनल में प्राइम टाइम एंकर रहे विकास शर्मा का गुरुवार की शाम निधन हो गया। 35 वर्षीय टीवी जर्नलिस्ट विकास अपनी आक्रमक शैली की एंकरिंग के लिए जाने जाते थे। पिछले दिनों ‘कोरोनावायरस’ (कोविड-19) को मात देकर अस्पताल से घर लौटे ‘रिपब्लिक भारत’ न्यूज चैनल के एंकर विकास शर्मा ने नोएडा के सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में आखिरी सांसे ली।
परिजन उनके पार्थिव शरीर को कानपुर ले कर जा रहे हैं, जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। विकास शर्मा अपने पीछे पत्नी व एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं।
35 वर्षीय विकास शर्मा कुछ दिनों पहले कोविड-19 की चपेट में आ गए थे, हालांकि उन्होंने इस महामारी का डटकर मुकाबला किया और सही होकर घर भी आ गए थे। लेकिन कुछ दिन पूर्व उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें नोएडा के सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार की देर शाम उनका निधन हो गया।
विकास शर्मा की मौत की खबर से उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई हैं। सभी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।

error: Content is protected !!