धरती पर जन्मा एलियन बेबी…बच्चे को देखने अस्पताल में लगी लोगो कि भीड़….

0

बिहार :- बिहार के गोपालगंज के हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में गुरुवार को एक बच्चे ने जन्म लिया। जिसकी बड़ी-बड़ी सुर्ख आंखें तथा शरीर पर एक अलग तरह का सफेद आवरण देखकर स्वास्थ्य कर्मी सहम गए। एलियन जैसे दिखने वाले इस बच्चे को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। जन्‍म के करीब ढ़ाई घंटे बाद उसकी मौत भी हो गई। डॉक्‍टरों के अनुसार ऐसे बच्‍चे का जन्‍म 10 लाख में एक का होता है। विदित हो कि बिहार में यह ऐसे बच्‍चे के जन्‍म का पहला मामला नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के साहिबा चक्र गांव निवासी चुनचुन यादव की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर स्वजनों ने बुधवार की शाम हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार की सुबह महिला ने एक विचित्र बच्चे को जन्म दिया। बच्चे की दोनों आंखें बड़ी-बड़ी व सुर्ख थीं। ऊपर के जबड़े में वयस्कों की तरह दांत थे। शरीर पर सफेद रंग का अलग तरह का आवरण था। बच्चे को देखकर प्रसव कक्ष में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी सहम गए। उसे देखने के लिए अस्‍पताल में भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि, जन्म के ढ़ाई घंटे बाद उसकी मौत हो गई। बच्चे को जन्म देने वाली महिला को इसके दो साल पहले एक सामान्‍य बच्चा हुआ था, लेकिन एक सप्ताह बाद उसकी मौत हो गई थी। विचित्र बच्चे को जन्म देने वाली महिला स्वस्थ हैं। अस्पताल में चिकित्सक उसके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here