आज का राशिफल एवं पंचांग…

0

आज का राशिफल एवं पंचांग :- 16 फरवरी, मंगलवार
🌺🏵️🎯🌷🍁🍁🌹🌸🎉
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास- माघ
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- शिशिर
वार-मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-पंचमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रेवती
योग (सूर्योदयकालीन)-शुभ
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कुंभ
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-दक्षिण
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-मेष
व्रत/मुहूर्त-वसंत पंचमी/पंचक समाप्त
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-हनुमान मंदिर में पंचमुखा दीपक प्रज्जवलित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🏵️🌺🍁🎯💐🌷🌹🌸🎉
आज का राशिफल
🌷🌷🌷🌷🌷

मेष:-

आज विद्यार्थियों को कामयाबी मिलने की संभावना है। अधिकांश कार्य के पूरा हो जाने से आप प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में दिन काफी अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। कार्यस्थल पर शुभ सूचना मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
🌷🎉🌸🌹💐🎯🍁🌺🏵️

वृष:-

आज आप दिनभर व्यस्त रहेंगे। अनावश्यक कार्य में आप समय नष्ट कर सकते हैं । धन संबंधी लेनदेन के मामलों में सतर्क रहें। अचानक लाभ होगा । आज किसी से अनबन हो सकती है । आत्मविश्वास में कमी न होने दें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
🏵️🌺🍁🎯💐🌸🌸🌷🌷

मिथुन :-

आज आपकी बड़ी जिम्मेदारी पूरी होगी। नए काम की शुरुआत या नई योजनाओं को लागू कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें। लंबित मामले आगे बढ़ेंगे। धन लाभ के आसार हैं। किसी योजना में निवेश कर सकते हैं।
🌷🌸💐🎯🍁🌺🏵️🌹🎉

कर्क:-

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कुछ लोगों को कारोबार में लाभ होगा। आवश्यक न हो तो यात्रा करने से बचें । स्वास्थ्य ठीक रहेगा।। आज का दिन शानदार रहेगा। आपको किसी काम को लेकर सराहना मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कर्ज की रकम चुका सकते हैं।
🎉🌹🏵️🍁🍁🎯💐🌸🌷

सिंह:-

आज किसी वित्तीय योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। आप बचत कर पाएंगे। किसी से मतभेद भी हो सकता हैं। रूकी हुई रकम वापस मिलने से आपकी समस्या दूर होगी। कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है।
🌷🌸💐🍁🏵️🌹🎉🎉🌺

कन्या:-

आज आप विवाद से बचें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आज का दिन सकारात्मक रहेगा। किसी काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। पारिवारिक स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं।
🌺🎉🌹🏵️🍁💐🌸🌷🎯

तुला:-

आज पारिवारिक जीवन में कुछ दिक्कत होगी। व्यवसाय के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक कार्य के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। खुशखबरी मिलेगी।
🎯🌷🌸💐🍁🌹🎉🎉🌺

वृश्चिक :-

व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। सेहत सामान्य रहेगा। बेवजह के विवाद में न पड़ें । लंबित मामलों में कुछ तेजी आने की संभावना है। युवाओं के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरी में बदलाव पर विचार कर सकते हैं।
🌺🎉🌹🍁💐🌷🎯🏵️🏵️

धनु:-

आर्थिक स्थितियां बदलेगी। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। सेहत की स्थिति कमजोर रह सकती है। व्यवसाय सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। आपके लिए कुछ बड़ी चुनौतियां सामने आ सकती है। आज गाड़ी सतर्कता से चलाएं।
🏵️🎯🌷💐🍁🌹🎉🌺🌸

मकर:-

आज शुभ समाचार आपको मिल सकता है। आज निवेश करने से पहले विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। ससुराल पक्ष से जरूरी सूचना मिल सकती है। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है।
,🌸🌺🌹🍁💐🌷🎯🏵️

कुंभ:-

आज कुछ नई परियोजनाओं पर विचार कर सकते है, लेकिन काम शुरू न करें। बचत में निवेश संबधी काम होंगे। दंपत्ति खुश रहेंगे। आज आपकी धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। कार्यस्थल पर शुभ सूचना मिलेगी। कामकाज अच्छा चलेगा।
🏵️🎯🌷💐🍁🌹🌸🌸🎉

मीन:-

आज किसी बड़ी समस्या के दूर होने से आप राहत महसूस करेंगे। बातचीत कर समय सावधान रहें। युवाओं की दिक्कत दूर होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।
🎉🌸🌹🍁💐🌷🎯🏵️🌺

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here