जाने क्या है आज आपके ग्रहों का हाल,जानिए अपने राशिफल मे

0

आज का राशिफल एवं पंचांग:-15 फरवरी 2021, सोमवार
🌸🌹💐🎯🍁🍁🌷🌺🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-माघ
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-सोमवार
🏵️🌺🌷🍁🎯💐💐🎯🍁
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्थी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-उत्तराभाद्रपद
योग (सूर्योदयकालीन)-साध्य
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कुंभ
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-नैऋत्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-मीन
व्रत/मुहूर्त-वरद विनायक चतुर्थी व्रत/मूल प्रारंभ/भद्रा
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-गणेश मंदिर में लड्डू चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🍁🌸🌷🏵️🎯🎉🎉🌹💐
आज का राशिफल
💐🌹🎉🎯🎯

मेष:-

युवाओं को नौकरी के मामले में कामयाबी मिलेगी। शत्रु पक्ष आज आपको परेशान करने का प्रयास करेगा। अदालती मामले आगे बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसायियों की स्थिति सामान्य रहेगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा।
🎯🌺🍁🌸🏵️🌹🌹💐🌷

वृष:-

व्यवसाय में आपको बड़ा लाभ हो सकता है। आपके निर्धारित हुए कार्य पूरे होंगे। बाहर की यात्रा करते समय सावधान रहें। आपके लिए जीवन की कठिन परिस्थितियाें में सुधार आएगा।आज सभी लोग आपके अनुकूल होंगे। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।
🌷💐🌹🏵️🌸🍁🌺🎯🎉

मिथुन:-

आज का दिन बेहतर रहेगा। आप अपने काम पर पूरा मन लगाएंगे। ऑफिस में सतर्क रहकर काम करें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कारोबार में कुछ मंदी आ सकती है। नए संबंध बनेंगे। परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
🎉🎯🌺🍁🌸🏵️🌹💐🌷

कर्क:-

नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। व्यवसायियों को नए कार्य में सफलता मिल सकती है। अपनी दिनचर्या में सुधार करने का प्रयास शुरू कर दें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में आई दूरियां मिटेंगी। नया काम मिलेंगा। कारोबार में लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम वाला होगा।
🌷💐🌹🏵️🌸🍁🌺🎯🎉

सिंह:-

आज शुभ सूचना मिलेगी। नई योजना शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी। घरेलू जीवन सामान्य रहेगा। अपने लंबित मामलों में प्रगति आएगी।
🎉🎯🌺🍁🌸🌹🌹💐🌷

कन्या:-

सामाजिक जीवन में आपका प्रयास सराहनीय रहेगा। आज जोखिम लेने से बचें। व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। मित्रों के साथ अच्छा सामंजस्य बना रहेगा। पूर्व में किए गए कार्य के अच्छे नतीजे मिलेंगे।
🌷💐🌸🌸🍁🎯🎉🎉🏵️

तुला:-

आज के दिन आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। व्यवसायियों को संयम और धैर्य से काम लेना होगा। सामाजिक जीवन में आपकी सराहना होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
🏵️🎉🎯🍁🌸🌷🌹🌹🌺

वृश्चिक:-

आज नया काम शुरू कर सकते हैं। आपके सभी काम के लिए अनुकूल दिन है। आज किसी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। परिवार में बेहतरीन माहौल रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख और शांति रहेगी। आर्थिक स्थिति सुधरने से आप खुश रहेंगे। कुछ दिनों से चल रहा तनाव दूर होगा।
🌺🌹🌷🌸🍁🎯🎉🏵️💐

धनु:-

आज आपके सभी काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों की सराहना होगी। धन लाभ की स्थिति है। व्यवसाय अच्छा चलेगा। विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला दिन रहेगा। आज आप अपनी पूरी जिम्मेदारी निभा पाएंगे।
💐🏵️🎉🎯🍁🌸🌷🌺🌺

मकर:-

आज का दिन बेहतर रहेगा। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे। रकम के लेन-देन में सावधानी रखें। आपका तनाव दूर होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपकी आर्थिक हालत सुधरेगी। युवाओं को नौकरी मिलने के संकेत हैं। नया काम शुरू करने के विचार को फिलहाल त्याग दें।
🌺🌷🌸🍁🎯🎉💐💐🌹

कुंभ:-

आपके लिए आज का दिन शानदार रहेगा। व्यवसाय को लेकर नई योजना बन सकती है। आर्थिक हालत सुधरेगी।संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। पुरानी बीमारी उभर सकती है । वाहन चलाते समय सावधान रहें। शासकीय कार्य पूरे होंगे।
🌹💐🎉🎯🍁🌷🌷🌺🏵️

मीन:-

आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। युवाओं को शानदार सफलता मिल सकती है। ज्यादातर कार्य पूरे होंगे।कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। व्यवसाय में कुछ मंदी रहेगी।
🏵️🌺🌷🍁🎯🎉💐🌹🌸

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here