अंबिकापुर :- शहर के अंबेडकर चौक पर शुक्रवार की देर शाम ट्रक ने पीछे से स्कूटी सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी ट्रक के सामने वाले हिस्से में फंस गई, इसके बाद ट्रक चालक स्कूटी व व्यक्ति को घसीटता हुआ कुछ दूर ले गया। इससे स्कूटी सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ लग गई। सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को पीएम हेतु अस्पताल भेजा। वहीं ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया है।
शहर के गांधीनगर निवासी 56 वर्षीय जवाहर गुप्ता शुक्रवार की शाम अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 12 एच-9778 से किसी काम से शहर की ओर जा रहे थे। वे शाम करीब 7 बजे अंबेडकर चौक के पास एसबीआई एटीएम के सामने पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
ट्रक के सामने वाले हिस्से में स्कूटी सहित वे फंस गए और ड्राइवर कुछ दूर तक उन्हें घसीटता हुआ ले गया। सिर व कमर के नीचे बूरी तरह से चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद आस-पास के लोगों व व राहगीरों की भीड़ लग गई। चौक पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस व ट्रैफिक जवान भी पहुंच गए और ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।
मृतक के शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया है।
अम्बिकापुर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को पीछे से मारी टक्कर,,दर्दनाक मौत…
गैर-मुस्लिमों को मिलेगी भारत की नागरिकता, गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए शरणार्थियों से मांगे आवेदन…
नई दिल्ली :- केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से ताल्लुक रखने वाले उन गैर-मुस्लिमों शरणार्थियों से भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन आमंत्रित किए, जो गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा तथा पंजाब के 13 जिलों में रह रहे हैं। गृह मंत्रालय ने नागरिकता कानून-1955 और उसके तहत 2009 में बनाए गए नियमों के अंतरगत इस निर्देश के तत्काल क्रियान्वयन के लिए अधिसूचना जारी की।
मालूम हो कि केंद्र सरकार ने 2019 में अमल में आए नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के तहत अभी नियम-कायदे तय नहीं किए हैं। इस कानून का देश के कई हिस्सों में जबरदस्त विरोध हुआ था। केंद्र सरकार ने 28 मई को यह आवेदन मंगवाने शुरू किए हैं।
गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है, ‘नागरिकता कानून-1955 की धारा-16 में दिए गए अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों को धारा-5 के तहत भारतीय नागरिक के तौर पर पंजीकृत करने या धारा-6 के अंतर्गत भारतीय नागरिकता का प्रमाणपत्र देने का फैसला किया है। मोरबी, राजकोट, पाटन, वडोडरा (गुजरात), दुर्ग और बलोदाबाजार (छत्तीसगढ़), जालौर, उदयपुर, पाली, बाड़मेर, सिरोही (राजस्थान), फरीदाबाद (हरियाणा) तथा जालंधर (पंजाब) में रह रहे पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश के गैर-मुस्लिम इसके तहत भारतीय नागरिकता के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के पात्र हैं।’
2019 में CAA कानून बनाया गया था, तो देश के विभिन्न हिस्सों में इसके खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे। यहां तक कि इन विरोधों के मद्देनजर 2020 की शुरुआत में राजधानी दिल्ली में दंगे भी हुए थे। इसके बाद ही यह कानून अभी तक ठंडे बस्ते में है। सीएए के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में उत्पीड़न के शिकार उन हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान किया गया है, जो 31 दिसंबर 2014 तक भारत आ गए थे।
गृह मंत्रालय ने कहा कि शरणार्थियों के आवेदन का सत्यापन राज्य के सचिव या जिले के डीएम द्वारा किया जा सकेगा। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल होंगे। इसके अलावा डीएम या राज्य के गृह सचिव केंद्र के नियमों के अनुसार एक ऑनलाइन और लिखित रजिस्टर बनाएंगे, जिसमें भारत के नागरिक के रूप में शरणार्थियों के पंजीकरण की जानकारी होगी। इसकी एक प्रति सात दिनों के अंदर केंद्र सरकार को भेजनी होगी।
क्या कहती हैं आपकी भाग्य रेखाएं,,, जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन…
आज का राशिफल एवं पंचांग:-29 मई 2021, शनिवार
🏵️🌺🎉🌷💐🌹🍁🎯🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-ज्येष्ठ
पक्ष-कृष्ण
ऋतु-ग्रीष्म
संवत्सर नाम-आनन्द
वार-शनिवार
🌺🌺🌺🌺🌺🏵️🌺🏵️🏵️
तिथि (सूर्योदयकालीन)-तृतीया/चतुर्थी (क्षय)
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाषाढ़ा
योग (सूर्योदयकालीन)-शुभ
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृष
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-आग्नेय
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मकर
व्रत/मुहूर्त-श्रीगणेश चतुर्थी व्रत (चंद्रोदय रात्रि 10:48 पर)
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-गणेश मंदिर में लड्डू चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌸🎯🍁🌹💐🌺🌷🎉🏵️
आज का राशिफल
🌺🌺🌺🌺🌺
मेष:-
कर्ज की रकम वापस मिलेगी। ज्यादा खर्च के कारण आपका बजट प्रभावित हो सकता है।अचानक किसी से विवाद भी होने की आशंका है।आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। सेहत का ध्यान रखें। आज का दिन अच्छा बीतेगा।
💐🍁🏵️🏵️🎯🌺🎉🌹🌷
वृष:-
समय पर सभी कार्य पूरे कर पाएंगे। दिनभर सकारात्मक रहेंगे। आपकी सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उधार से मुक्ति मिलेगी।विरोधी पक्ष शांत रहेगा। आपका काम आगे बढ़ेगा। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। दंपत्तियों को बाहर जाना पड़ सकता है। लेनदेन करते समय सतर्क रहें।
🌷🌹🎉🌺🎯🏵️💐💐🌸
मिथुन:-
आपका कारोबार सामान्य रहेगा। किसी व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। किसी से मारपीट की नौबत आ सकती है। नौकरीपेशा का तबादला हो सकता है। जोखिम वाले कार्य न करें। वाहन सावधानी से चलाएं। चोट लगने की आशंका है। आपको धन लाभ होने की संभावना है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।
🌸💐🎯🌺🎉🎉🌷🌷🎉
कर्क:-
शासकीय मामले आगे बढ़ेंगे। कारोबार संबंधी दिक्कतें दूर होने की संभावना हैं। कर्ज चुकाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। वित्तीय निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। आज आपके कार्य मनोनुकूल होंगे। परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी। नौकरी परिवर्तन कर सकते हैं। आमदनी के नए मौके मिलेंगे। आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। युवाओं को कामयाबी मिलेगी। संतान पक्ष की समस्या दूर कर पाएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। आपको खुशखबरी मिलेगी।
🎉🌷🌺🎯💐🌸🏵️🌹🍁
सिंह:-
आज आपको बेहद सावधान रहना होगा। कारोबार में कुछ घाटा हो सकता है। काम ज्यादा रहेगा। दफ्तर की जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे।संतान पक्ष से शुभ सूचना मिलेगी। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। नए कारोबारी संबंध बनेंगे। आप आज धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे।मित्रों का सहयोग रहेगा। सेहत को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। अचानक कहीं जाना पड़ता है।
🍁🌹🏵️🌸💐🌺🌷🌷🎉
कन्या:-
युवाओं को सफलता मिलेगी। विरोधियों की हरकतों पर नजर रखें। आपको आध्यात्मिक लाभ होगा। उधार की रकम चुका सकते हैं। किसी से मतभेद सुलझेंगे।आपको बड़ा लाभ हो सकता है।आपके व्यवहार में परिवर्तन दिखाई देगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्य आगे बढ़ेगा। कारोबार में उन्नति होगी। आपकी कार्ययोजना फलीभूत होगी।
🎉🌷🌺💐🌸🏵️🌹🍁🎯
तुला:-
आज किसी काम से आपको लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी की मदद मिलेगी। जोखिम न लें। किसी बात पर मित्रों से मतभेद हो सकता है। पारिवारिक स्थिति कुछ उलझनों से भरी रहेगी। समय पर कार्य पूरे होने में संदेह है। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे।जमीन जायदाद में हिस्सा मिल सकता है।
🎯🍁🌹🏵️🌸💐🌺🌷🎉
वृश्चिक:-
आज आपको शुभ सूचना मिल सकती है।अपनी जिम्मेदारी समय पर पूरा कर सकते हैं। कारोबार से जुड़े कार्यों के चलते यात्रा पर जाएंगे। विद्यार्थियों काे कड़ी मेहनत करनी होगी। विरोधी शांत रहेंगे। आपको धन लाभ हो सकता है। सेहत की स्थिति ठीक रहेगी। निवेश कर सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना है। किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर चुनौती रहेगी।
🎉🌷🌺💐🌸🏵️🌹🍁🎯
धनु:-
आज बिना वजह किसी परेशानी में फंस सकते हैं।आज काफी व्यस्तता होने के चलते थकान महसूस करेंगे। छात्रों को लाभ होगा। युवाओं को कैरियर संंबंधी जानकारी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। किसी से अनबन होने की आशंका है। जोखिम वाले कार्य करते समय बेहद सतर्क रहें। आपकी धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। सावर्जनिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। शासकीय कार्य पूरा कर पाएंगे।
🎯🍁🌹🏵️💐🌺🌷🎉🎉
मकर:-
आज किसी से मतभेद होने के चलते तनाव में आ सकते हैं। नया काम सुचारू रुप से चलेगा। व्यवसाय की दिक्कतें दूर होंगी। धन लाभ होने की संभावना है। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलेगी।संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।परिवार की जरुरतें पूरी करेंगे। ज्यादातर कार्य आपके पूरे होने की संभावना है। नौकरीपेशा का आज किसी से विवाद हो सकता है।
🎉🌷🌺💐🌹🍁🎯🌸🌸
कुंभ:-
आपको सत्संग का लाभ मिलेगा।आज आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। आपकी दिक्कतें दूर होंगी। कारोबार में प्रगति होगी। किसी मित्र की मदद से नया काम शुरू कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सुख समृद्धि बढ़ेगी। किसी रिश्तेदार से भेंट होगी। नई जानकारी मिलेगी। खुशखबरी मिल सकती है।
🌸🎯🍁🌹💐🌺🌷🎉🏵️
मीन:-
सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। किसी बड़ी जिम्मेदारी के पूरा होने के कारण आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आप का मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।युवाओं को नौकरी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी ।
🏵️🎉🌷🌺💐🌹🍁🎯🌸
कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ सरगुजा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी राजा ने जताया कलेक्टर महोदय को आभार …
अम्बिकापुर :- लगातार करीब 46 दिनों के सख्त लाकडाउन के बाद सरगुजा कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ सरगुजा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने जताया कलेक्टर महोदय का आभार
जिला अब 29 मई से अनलॉक होगा। कोरोना संक्रमण की दर में गिरावट को देखते हुए यह आदेश आदरणीय कलेक्टर द्वारा जारी कर दिया गया है। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने 31 मई तक किए गए लॉकडाउन के आदेश में संशोधन करते हुए यह आदेश जारी किया है।
उन्होंने कल से सभी दुकानों, शॉपिंग मॉल सहित अन्य आवश्यक संस्थान खोलने के आदेश दिए हैं। अब सुबह 8 से शाम 5 बजे तक इन दुकानों को खोलने की अनुमति होगी। वहीं शाम 6 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।
कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ, सरगुजा माननीय कलेक्टर महोदय के इस आदेश का स्वागत करता है एवं सरगुजा के समस्त व्यापारियों से निवेदन करता है कि कोरोना महामारी को बिल्कुल भी अन्देखा ना करते हुए समस्त नियमों का पालन करें जैसे सभी व्यापारी एवं उनके कर्मचारी मास्क एवं सैनेटाइजर का लगातार प्रयोग करें। साथ ही दो गज दूरी हमेशा बनाए रखें। समस्त ग्राहकों से भी यही निवेदन करें की मास्क लगाकर रखें और आपस मे दो गज की दूरी बनाए रखें।
केन्द्र सरकार द्वारा समस्त राज्य सरकारों को निर्देशित किया गया है कि इस लाकडाउन को 30 जून तक बढाया जाए । परंतु इसके विपरीत प्रदेश सरकार द्वारा जागरूकता का परिचय देते हुए धीरे धीरे कोरोना सक्रमण दर मे कमी को देखते हुए समस्त छत्तीसगढ़ को अनलॉक किया जा रहा है उसके लिए राज्य सरकार का आभार है।
सरगुजा कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री अमित तिवारी राजा जी ने माननीय सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा जी का आभार व्यक्त किया है । साथ ही माननीय कलेक्टर महोदय से ये निवेदन भी किया है कि स्थानीय गुदरी बाजार मे जिन सब्जी व्यवसाइयों द्वारा नगर निगम, अम्बिकापुर से किराए पर ली गई दुकानें हैं, जिसका किराया वे हर महीने नगर निगम को देते हैं और जो विगत कई वर्षों से वहां अपनी सब्जी दुकानों का संचालन कर रहे हैं सिर्फ उनको गुदरी बाजार मे ही अपनी सब्जी दुकान संचालित करने की अनुमति प्रदान की जाए।
ये व्यवसाई कम से कम बीस से ज्यादा प्रकार की सब्जीयाँ बेचते हैं और इतना बड़ा सैट अप ले कर स्थानीय कलाकेंद्र मैदान रोज जाना आना संभव नहीं है।
इनके अलावा जो भी सब्जी व्यवसाई आस पास के गांवों से रोज सब्जीयाँ लेकर गुदरी बाजार आते हैं एवं शैड और रोड पर बैठ कर सब्जी बेचते हैं उन सभी को कला केंद्र मैदान भेजा जाए। इस बात के लिए समस्त गुदरी बाजार के सब्जी व्यवसायी भी आश्वस्त करते हैं की वे किसी भी व्यवसायी को रोड पर या शैड मे नहीं बैठने देंगे और उनसे निवेदन कर के कलाकेंद्र मैदान जाने के लिए कहेंगे। साथ ही कोविड 19 से बचाव हेतु समस्त नियमों का पालन करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव के निर्देश पर 20 बेड का कोविड पीडियाट्रिक वार्ड बनकर हुआ तैयार..
अम्बिकापुर :- स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव के निर्देशानुसार कोरोना से ग्रसित बच्चो के ईलाज हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 20 बेड का पीडियाट्रिक वार्ड तैयार कर लिया गया है। सभी बेड में सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई हेतु पाईप लाईंन का कार्य भी पूर्ण हो चुका है।
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ लखन सिंह ने बताया कि वार्ड में आकर्षक वाल पेपर लगाए गए है ताकि बच्चो को घर जैसा वातावरण मिले और उनका मानसिक स्वाथ्य अच्छा रहे। बेहतर वातावरण में बच्चो के ईलाज के लिए अस्पताल प्राबन्धन लगातार प्रयास कर रहा है। अस्पताल प्राबन्धन के द्वारा बच्चों के डाईट चार्ट हाई प्रोटीन युक्त बनाने के निर्देश डायटीशियन को दिया गया है।
पद का ऐसा दुरुपयोग : सिंचाई विभाग की जमीन पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने बनवा ली अपने घर तक के लिए अवैध सीसी सड़क…
प्रतापपुर :- सूरजपुर जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी मरावी के निजी निवास तक 200 मीटर अवैध सीसी रोड निर्माण अभी लॉकडाउन में कर दिया गया। जबकि यह भूमि सिंचाई विभाग प्रतापपुर की है। अपने निजी स्वार्थ के लिए अध्यक्ष ने इस रोड का निर्माण कराया है। अब इस मामले में न तो सिंचाई विभाग के अधिकारी कुछ बोल पा रहे हैं न नगर पंचायत अध्यक्ष।
गौरतलब है कि जिला पंचायत अध्यक्ष का निजी निवास प्रतापपुर के वार्ड क्रमांक 7 में है। सिंचाई विभाग के कार्यालय के बगल में उनका निवास है। अध्यक्ष द्वारा बिना किसी की अनुमति के 200 मीटर सीसी रोड का निर्माण सिंचाई विभाग के जमीन पर करा लिया गया है।
इसकी न तो कोई जानकारी सिंचाई विभाग को है, न ही नगर पंचायत को। अगर यह वैध निर्माण होता तो इसकी जानकारी विभाग और नगर पंचायत को होती। पहले से ही सिंचाई विभाग कार्यालय एक जर्जर भवन में संचालित है। 1 एकड़ 70 डिसमिल जमीन सिंचाई विभाग के लिए आवंटित है जिसमें 1 एकड़ 40 डिसमिल भूमि पर पहले से ही एसडीएम निवास और जज निवास है।
अभी 2 जजों के निवास के लिए दो मकान निर्माणाधीन हैं। आधी से अधिक जमीन पहले से ही उक्त निवासों के लिए आवंटित हो चुकी है। अब सिंचाई विभाग के अपने भवन के लिए सिर्फ 30 डिसमिल जमीन ही बचेगी, जिसमें ये अवैध सीसी रोड बना दिया गया है।
सिंचाई विभाग को आने वाले आले समय मे नए भवन का निर्माण करना होगा तो दूसरी जमीन तलाशनी होगी। सूत्रों से पता चला है कि जिपं अध्यक्ष द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए प्रतापपुर जनपद के किसी ग्राम पंचायत को एजेंसी बनाकर सीसी रोड का निर्माण करा लिया गया है, जिसका भुगतान ग्राम पंचायत से होगा।
कलेक्टर-एसडीएम से की है शिकायत
मुझे इसकी जानकारी नहीं है कि सीसी रोड किसने बनाया है। लेकिन सड़क निर्माण के बारे में मैंने लिखित शिकायत कलेक्टर व एसडीएम के पास की है।
सीबी धु्रव, एसडीओ, सिंचाई विभाग
मुझे भी नहीं है जानकारी
मुझे भी सीसी सड़क निर्माण निर्माण के बारे में जानकारी नहीं है। देखकर ही कुछ बता पाऊंगा।
कंचन सोनी, अध्यक्ष, नगर पंचायत, प्रतापपुर
सरगुजा जिले में लॉकडाउन में दी गई ढील 29 मई से सभी दुकाने प्रातः 8 बजे से संध्या 5 बजे तक खुलेंगें…पढ़े पूरा आदेश…
अम्बिकापुर :- जिले में व्यावसायिक गतिविधियो पर अधिरोपित प्रतिबंधों एवं समूर्ण जिले को कंटेनमेन्ट जोन घोषित करने के फलस्वरूप कोविड-19 पाॅजिटिव प्रकरणों की संख्या में आई गिरावट को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री संजीव कुमार झा के द्वारा कंटेनमेन्ट जोन में ढील देते हुए 46 दिन बाद जिले में व्यवसायिक गतिविधियां पुनः शुरू करने की अनुमति दे दी गई है। सभी प्रकार के स्थाई एवं अस्थाई दुकाने 29 मई 2021 से प्रातः 8 बजे से संध्या 5 बजे तक खुले रहेंगे। प्रत्येक मंगलवार को पूर्ण लाॅकडाउन रखा जाएगा। इस दौरान केवल अस्पताल, क्लिनिक, मेडिकल दुकान, पेट्रोल पंप, शासकीय उचित मूल्य दुकाने खुले रहेंगे तथा एलपीजी, पैट शाॅप, न्यूज पेपर, दूध, फल, सब्जी तथा अनुमति प्राप्त अन्य सेवाओं की होम डिलीवरी के संचालन की ही अनुमति होगी।
ये व्यवसायिक गतिविधियां हांेगी संचालित- सभी प्रकार के स्थाई एवं अस्थाई दुकाने, शाॅपिंग माॅल, व्यवसायिक प्रतिष्ठान सभी ठेला, गुमटी, सुपर मार्केट, सुपर बाजार, फल एवं सब्जी मण्डी, बाजार, अनाज मण्डी, शो-रूम, मदिरा दुकानें, सैलून, ब्यूटी-पार्लर, स्पा सेन्टर, होटल एवं रेस्टोरण्ट से आॅनलाईन, टेलीफोनिक आर्डर पर होम डिलीवरी तथा टेक-अवे की अनुमति होगी। वैवाहिक कार्यक्रम निवास गृह एवं होटल, मैरिज हाॅल में कोविड-19 प्रोटोकाॅल का कड़ाई से पालन करने की शर्त पर आयोजित करने की अनुमति होगी।
इन गतिविधियों पर रहेगी पूर्णतः प्रतिबंध- स्विमिंग पुल, जिम, सिनेमा हाॅल, थियेटर पूर्णतः बंद रहेंगे। स्कूल एवं काॅलेज विद्यार्थियों हेतु बंद रहेंगे। छात्रावास में केवल परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को आवास की अनुमति होगी। शासन से अनुमति प्राप्त समस्त परीक्षाओं को छोड़कर कोचिंग क्लासेस एवं अन्य समस्त शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी।सभी प्रकार की सभा, जुलूस, धरना प्रदर्शन, सामाजिक, राजनैतिक एवं धार्मिक आयोजन इत्यादी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। रिसोर्ट तथा सभी धार्मिक स्थल, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल इत्यादी व अन्य सार्वजनिक स्थल समूह आयोजन आम जनता हेतु पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। जिले में संचालित होने वाले साप्ताहिक हाॅट-बाजार लगाने एवं खोले जाने की अनुमति नहीं होगी।
सभी संचालित दुकानों में निःशुल्क वितरण एवं विक्रय हेतु मास्क रखना तथा दुकान में कार्यरत कर्मचारियों एवं ग्राहकों के उपयोग हेतु सेनेटाईजर रखना अनिवार्य होगा। होम डिलीवरी व्यवस्था में संलग्न सभी व्यक्तियों को नियमित अंतराल में कोविड-19 जाचं कराना आवश्यक होगा। साथ ही होम डिलीवरी के दौरान मास्क धारण करना एवं फिजीकल डिस्टेसिंग का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। विवाह अयोजन में शामिल होने वाले अधिकतम व्यक्तियों की संख्या 50 तथा अंत्योष्टि, दशगात्र इत्यादी मृत्यु संबंधी कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की कुल अधिकतम संख्या 20 होगी। प्रतिदिन संध्या 6 बजे से प्रातः 6 बजे तक रात्रि कालीन लाॅकडाउन लागू रहेगा। किन्तु इस दौरान थोक माल, वेयर हाउस, कार्गो, फल, सब्जी की लोडिंग, अनलोडिंग की अनुमति रात्रि 10 बजे से प्रात 5 बजे तक रहेगी।
उल्लेखनीय है कि जिले में 13 अप्रैल 2021 से सपूर्ण लाॅकडाउन घोषित किया गया था।



7 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या का खुलासा : सहेली के भाई ने बलात्कार करने के बाद शोर मचाने पर गला दबाकर कर दी थी हत्या….
बलौदाबाजार :- सात साल की बच्ची के साथ बलात्कार और फिर हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक मृतिका बच्ची के सहेली का भाई है। पुलिस दोनों आरोपियों को ज्युडिशियल रिमांड पर लेकर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही हैं।
घटना बलौदाबाजार कोतवाली थाना क्षेत्र के पौंसरी गांव की है। 25 मई को गांव के ही एक किसान की बेटी खेलते हुये अचानक गायब हो गयी थी,जिसके बाद बच्ची के गुमशुदगी की शिकायत बच्ची के परिजनों ने पुलिस में की थी। जांच के दौरान 26 मई की सुबह गांव के ही एक कुएं में बच्ची का शव मिला था।
बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला था कि बच्ची का रेप के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुये गांव के ही दो युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू की जिसके बाद दोनों युवकों ने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने जब कढ़ाई से पूछताछ की तो दोनों आरोपी ने हत्या और रेप की बात कबूल कर ली। आरोपियों में एक आरोपी 17 वर्षीय मृतक बच्ची के सहेली का भाई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि घटना वाले दिन मृतिका बच्ची उसके घर खेलने के लिए आयी थी। इस दौरान आरोपी की बहन घर पर नहीं थी। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने बच्ची को जबरन बाथरूम में ले जाकर उसके साथ रेप किया उसके बाद जब बच्ची शोर मचाने लगी तो आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बच्ची की मौत होने के बाद आरोपी ने उसके शव को अपने दोस्त जगमोहन वर्मा के साथ मिलकर कुएं में फेंक दिया था।
नक्सलियों पर कोरोना का साया, नक्सली कमांडर कोरसा गंगा की मौत, तेलंगाना में चल रहा था उपचार, 3 अन्य साथी भी गिरफ्तार…
सुकमा/बीजापुर :- नक्सली कमांडर कोरसा गंगा उर्फ आयतु की संक्रमण से गुरुवार को मौत हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराकर लौट रहे 3 अन्य नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें से भी एक पॉजिटिव मिला है। पकड़े गए नक्सलियों के पास से विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। नक्सली कमांडर की मौत की पुष्टि कोत्तगुडम जिले के SP सुनील दत्त ने की है। वह बीजापुर के गोरना का रहने वाला था।
पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली संगठन से जुड़े कुछ लोग शहर में घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर सवलम पोजा, सोढ़ी सितैया और कुंजाम जोगेया को गिरफ्तार कर लिया। उनकी गाड़ी की तलाशी के दौरान उनके पास से जिलेटिन छड़, बैटरी, कॉर्डेक्स, डेटोनेटर समेत विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। पूछताछ में तीनों ने आयतु के बीमार होने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी।
पुलिस के अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तब वह दम तोड़ चुका था। बताया जा रहा है कि वह कई दिन से बीमार था। दो दिन पहले तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो उसके साथियों ने उसे तेलंगाना के कोत्तगुडम जिले में खम्मम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। नक्सली कोरसा गंगा उर्फ आयतु टैंक टीम का कमांडर था। यह भी बताया जा रहा है कि अन्य नक्सली नेता भी संक्रमण की चपेट में हैं।
नक्सली संगठन के पत्र से भी पता चला था कई नेताओं की हुई मौत
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 17 मई को हुई मुठभेड़ के बाद नक्सलियों का पत्र पुलिस के हाथ लगा था। इसमें बीमारी से 7 नक्सलियों की मौत और 9 के डर कर संगठन छोड़ जाने की बात लिखी हुई थी। यह पत्र गोंडी बोली में लिखा हुआ था। पुलिस का कहना है कि नक्सली विकास ने अपनी साथी सुजाता को यह पत्र लिखा है। दोनों नक्सली 25-25 लाख रुपए के इनामी है। पत्र में दक्षिण बस्तर के रूपी, दरभा डिवीजन CNM कमांडर हुंगा, देवे, गंगा, सुदरु, मुन्नी और रीना की मौत का जिक्र भी था।
आज का राशिफल एवं पंचांग…
आज का राशिफल एवं पंचांग:-28 मई 2021, शुक्रवार
🌺💐🍁🌸🎯🏵️🌸🍁💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-ज्येष्ठ
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-ग्रीष्म
वार-शुक्रवार
🌺🌺🌺🌺🎉🎉🎉🎉🎉
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वितीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मूल
योग (सूर्योदयकालीन)-साध्य
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृष
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-उत्तर
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-धनु
व्रत/मुहूर्त-मूल समाप्त/मिथुने शुक्र/भद्रा
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में लस्सी चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌺🎯🌷🌹🎉🌸🍁💐🏵️
आज का राशिफल
🏵️💐💐💐💐
मेष:-
आज का दिन कठिनाइयों में बीतेगा। विरोधी पक्ष आज हावी हो सकता हैं। आपको कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। किसी कामयाबी से खुशी मिलेगी। यात्रा को टालने का प्रयास करेंगे।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। संतान पक्ष की समस्या हल कर पाएंगे। दंपत्तियों के बीच प्रेम रहेगा। रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। मित्रों की मदद से कार्य आगे बढ़ेंगे।
💐🏵️🍁🌸🎉🌹🎯🎯🌺
वृष:-
आपकी धन संबंधी स्थिति सुधरेगी। प्रसन्न रहेंगे। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। रिश्तेदारों की ओर से खुशखबरी मिलेगी। कामकाज अच्छा चलेगा। व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। किसी से मतभेद दूर होंगे।शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे।आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे। नए काम से फायदा होगा। युवाओं को कामयाबी मिलेगी।
🌺🎯🌹🎉🌸🍁🏵️💐🎉
मिथुन:-
धन संबंधी स्थिति अच्छी रहेगी। पुरानी बीमारी उभर सकती है। शत्रुओं की हरकतों पर नजर रखें। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। नया काम शुरू कर सकते है।आपको शुभ सूचना मिलेगी। किसी कार्य में जोखिम ले पाएंगे। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। परिवार के लोगों के साथ मधुरता रहेगी। कार्यस्थल पर खुशी मिलेगी।
🎉💐🏵️🍁🌸🌹🎯🌺🌷
कर्क:-
आज आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कारोबार में उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। आमदनी के नए अवसर मिलेंगे। घर में किसी मुद्दे को लेकर मतभेद हो सकता है। आपकी सामाजिक स्थिति मजबूत होगी।किसी आयोजन में हिस्सा लेने दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। आज नए लोगों से मुलाकात होगी।
🌷🌺🎯🌹🌸🍁🏵️💐🎉
सिंह:-s
अपनों का साथ मिलेगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। योजना बनाकर कार्य करें। छात्रों को काफी परिश्रम करना होगा। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। आज जोखिम से जुड़े कार्य न करें। आलस्य से हानि होगी। रूके हुए काम पूरे होंगे।
🎉💐🏵️🍁🌸🌹🎯➖🏵️
कन्या:-
आज अनजान लोगों से सावधान रहना होगा, नुकसान पहुंचा सकते हैं। ज्यादा काम होने के कारण सेहत पर असर पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। आपको शुभ सूचना मिलेगी। पैतृक संपत्ति के विवाद सुलझ सकते हैं। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वाहन लापरवाहीपूर्वक न चलाएं।
🏵️🏵️🎯🌹🌸🍁💐🎉🌺
तुला:-
आज का दिन शानदार रहेगा। उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। आमदनी के नए मौके सामने आएंगे। कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरीपेशा कार्यस्थल में परिवर्तन करने की सोच सकते हैं। आपकी पारिवारिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। आज खुशखबरी मिलेगी। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। रूकी हुई रकम वापस मिलने की संभावना है।
🌺🎉💐🍁🌸🌹🎯🏵️🌷
वृश्चिक:-
कार्यस्थल पर आपको खुशखबरी मिलेगी। दिन मिलाजुला रहेगा। आज किसी कार्य को पूरा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। युवा वर्ग को लाभ होगा। कैरियर संबंधी उनकी समस्या का हल निकलेगा।धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। किसी कार्य से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शासकीय कार्य पूरे कर पाएंगे।
🌷🏵️🎯🌹🌸🍁💐🎉🌺
धनु:-
आज कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। कारोबार अच्छा चलेगा। परिवार के सदस्यों के मधुरता रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। नौकरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतियोगी परीक्षा में युवाओं को सफलता मिलेगी। आप नई योजना बनाकर कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।आको आज खुशखबरी मिलेगी।
🌺🎉💐🍁🌸🌹🎯🏵️🌷
मकर:-
आपकी सामाजिक स्थिति बेहतर होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जोखिम से जुड़े काार्यों को टालें। स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। कार्यस्थल पर किसी से बहस हो सकती है। आपका दिन कुछ उलझनों से भरा रहेगा। आज जरूरी फैसले को टाल दें। किसी कार्य में नुकसान होने की आशंका है। आपको शत्रु पक्ष से सतर्क रहना होगा। व्यवसाय में इजाफा होगा।
🌷🏵️🎯🌹🌸🍁💐🎉🌺
कुंभ:-
आज का दिन बेहतर रहेगा। शुभ सूचना मिलेगी।बड़ी कामयाबी मिलेगी। कारोबारी विवाद दूर होंगे। कानूनी मामले सुलझ सकते हैं।दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य रहेगी। विरोधियों से सावधान रहना होगा। भौतिक संसाधन जुटाएंगे।
🌺🎉💐🍁🌸🌹🎯🏵️🌷
मीन:-
आपकाे बाहर जाना पड़ेगा। आपको परिवार के लोगों से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज किसी को कर्ज न दें। किसी से मतभेद उभर सकते हैं। आपका काम आज प्रभावित रहेगा। अचानक किसी रिश्तेदार के यहां से अप्रिय खबर मिल सकती है। कार्यस्थल पर कुछ परेशानी का सामना कर सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे।
🌷🏵️🎯🌹🌸🍁💐🎉🌺
स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जयनगर में प्रवेश प्रारंभ
सूरजपुर :- स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी स्कूल के तहत संचालित स्वामी आत्मानन्द शासकीय उतकृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जयनगर के प्राचार्य द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार शिक्षा सत्र 2021-22 में प्रवेश हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं जिसमे विद्यार्थी, अभिभावक 15 मई से 10 जून 2021 तक आॅनलाईन आवेदन कर सकते है। जिसके लिये छात्र नीचे दिये गये लिंक का उपयोग कर सकते है-
https://cgschool.in/saems/studentAdmission/studentAdmission.aspx नए सत्र में प्रवेश के लिए रिक्त सीट पर चयन के लिए कमजोर समूह के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। पालक को आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। पिछली कक्षा में प्राप्त अंकों का ध्यान रखा जाएगा अर्थात उच्च अंक प्राप्त बच्चो एवं अंग्रेजी माध्यम में पढ़ कर आने वाले बच्चों को ही प्राथमिता दी जाएगी। रिक्त सीट पर अधिक पात्र आवेदक होने पर विद्यार्थियों के चयन के लिए लॉटरी विधि अपनाई जाएगी।

कक्षावार रिक्त सीटों पर सीटों का आंबटन किया गया है जिसमें कक्षा 1 ली से 9 वी तक प्रत्येक कक्षा में 40 सीट एवं कक्षा 11 वीं में गणित विषय पर 20 सीट, जीव विज्ञान 20 सीट एवं वाणिज्य में 40 सीट निर्धारित किया गया है। प्रवेश के लिए शा. कन्या उ.मा.वि. जयनगर (टी) को प्रवेश स्थल के रुप में चुना गया है।
सरगुजा जिले मे इन दुकानो को खोलने मिली अनुमति..
अम्बिकापुर :- कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के द्वारा यास चक्रवात के प्रभाव से जिले में बदलते हुए मौसम को दृष्टिगत रखते हुए प्लास्टिक, त्रिपाल एवं बारदाना दुकानो को 28 मई से प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोलने की अनुमति दे दी गई है। जारी संशोधित आदेश में कहा गया है कि उक्त दुकानो को कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करना होगा जिसमें मास्क लगाना, नियमित सेनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग आदि शामिल है।
मासूम के साथ दरिंदगी : 7 साल की बच्ची के साथ रेप, गला दबाकर हत्या फिर हाथ पैर बांधकर कुएं में फेका शव…
बलौदाबाजार :- बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में गुरुवार सुबह इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बलौदाबाजार कोतवाली थाना क्षेत्र के पौंसरी गांव में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप के बाद गला दबाकर बच्ची की हत्या कर दी और लाश को कुएं में फेक दिया हैं।
जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर बच्ची घर से खेलने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. परिजनों ने बच्ची के नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद बच्ची का हाथ पैर बंधा शव कुएं में तैरते मिला। वहीं गुरुवार सुबह बच्ची के शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बच्ची के साथ रेप के बाद गला दबाकर हत्या की गई फिर हाथ-पैर को रस्सी में बांधकर कुएं में फेक दिया गया।
पुलिस गांव के ही संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर रही है वहीं राजधानी रायपुर से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है।
एक हजार रुपए का जुर्माना वसूलकर वन विभाग ने जंगल की अवैध कटाई कर रहे युवक को छोड़ा,,, ग्रामीणों ने जताया विरोध,,,की कार्यवाही की मांग…
जश्पुरनगर :- सन्ना वनपरिक्षेत्र के ग्राम पंचायत कुरकुरिया में वन विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। गांव के आसपास वनो की अवैध कटाई की जा रही है और मामला उजागर होने के बाद भी विभाग द्वारा आराेपी युवक को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने उक्त मामले में जांच व कार्यवाही का मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार वनपरिक्षेत्र मंडल चौकी पंड्रापाठ अंतर्गत ग्राम कुरकुरिया निवासी गोपाल यादव पर ग्रामीणों ने वनों की अवैध कटाई सहित साल की पेड़ों की तस्करी का गंभीर आरोप लगाया है। मामला उजागर होने के बाद आनन-फानन में वन अमला मौके पर पहुंचा और मामला दबाने के लिए पूछताछ कर काटे गए लकड़ी दाेबारा आरोपी को ही सौंप दिया। विभाग की इस कार्यप्रणाली पर ग्रामीणों ने
सवालिया निशान लगाया है।
ग्रामीणों ने बताया कि जानकारी पर वन अमला मौके पर पहुंचा और उक्त व्यक्ति से पूछताछ की, जिसमें वन विभाग को आरोप में घिरे व्यक्ति ने बताया कि यह लकड़ी वह जलाऊ कार्य के लिए काट कर ले जा रहा था। इसके बाद वन अमला बिना किसी कार्यवाही के वहां से चले गया। कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने विभागीय प्रक्रिया पर असंतोष जताते हुए दोषी के विरुद्ध कार्यवाही का मांग की है। इस मामले में फारेस्ट गार्ड नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि विभाग को जितनी कार्रवाई करनी थी वो की गई है। आरोपी के ऊपर 1 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना के बाद जलाऊ लकड़ी आरोपी गोपाल यादव को सौंप दिया गया है।
लाल किला उपद्रव पर बड़ा खुलासा : किले पर कब्जा कर किसान आंदोलन का नया ठिकाना बनाने की थी साजिश..3232 पन्नों की चार्जशीट में कई महत्वपूर्ण खुलासे…
नई दिल्ली :- कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी को लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में नया खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक प्रदर्शनकारियों का मकसद सिर्फ लाल किले पर निशान साहिब और किसान संगठन का झंडा लगाना ही नहीं था, बल्कि वे लाल किले को कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन का नया ठिकाना बनाना चाहते थे।
लाल किले पर हुई हिंसा की साजिश की पूरी डिटेल चार्जशीट में बताई गई है। इसमें कहा गया है कि पुलिस ने हरियाणा और पंजाब में दिसंबर 2020 और दिसंबर 2019 में खरीदे गए ट्रैक्टरों के आंकड़ों को खंगाला था। इस जांच में सामने आया कि दिसंबर 2019 के मुकाबले पिछले साल दिसंबर में पंजाब में ट्रैक्टरों की खरीद 95% बढ़ गई थी। इसी दौरान किसान आंदोलन पीक पर था।
आरोपियों ने जानबूझ कर गणतंत्र दिवस का दिन चुना
3,232 पन्नों की चार्जशीट में दिल्ली पुलिस ने बताया है कि प्रदर्शनकारियों ने पहले से बनाई गई साजिश को कैसे अंजाम दिया था। पुलिस का कहना है कि लाल किले में घुसी भीड़ का मकसद यह था कि किले को अपने मोर्चे और धरने का नया ठिकाना बनाकर वहीं से आंदोलन को आगे बढ़ाया जाए। लाल किले पर निशान साहिब और किसानों का झंडा फहराने के लिए आरोपियों ने जानबूझकर गणतंत्र दिवस का दिन चुना ताकि राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सरकार को शर्मिंदगी झेलनी पड़े।
हिंसा की साजिश का प्लान पता लगाने के लिए पुलिस ने ट्रैक्टर एंड मैकेनाइजेशन एसोसिएशन से पंजाब-हरियाणा में हर महीने ट्रैक्टरों की बिक्री के आंकड़े मांगे थे। एसोसिएशन से मिले डेटा में पता चला कि नवंबर 2019 के मुकाबले नवंबर 2020 में पंजाब में ट्रैक्टरों की खरीद 43.53% बढ़ गई थी। इसी तरह जनवरी 2020 के मुकाबले जनवरी 2021 में ट्रैक्टरों की बिक्री में 85.13% का इजाफा हुआ था।
झंडा लगाने वालों को पैसों का लालच देने का भी जिक्र
वहीं हरियाणा में नवंबर 2020 में ट्रैक्टरों की खरीद 31.81% और दिसंबर में 50.32% बढ़ गई थी। जनवरी 2021 में इसमें 48% इजाफा हुआ था। पुलिस का कहना है कि हिंसा की साजिश को अंजाम देने के लिए पैसे का भी इस्तेमाल हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक आरोपी इकबाल सिंह से पुलिस की पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। इकबाल सिंह ने बताया कि सिख फॉर जस्टिस ग्रुप ने उसे लाल किले पर निशान साहिब का झंडा लगाने में कामयाब होने पर कैश देने का वादा किया था।
पुलिस का कहना है कि इकबाल सिंह 19 जनवरी को किसी मीटिंग के लिए पंजाब के तरनतारण गया था। लाल किले पर निशान साहिब का झंडा फहराने वाले ज्यादातर आरोपी भी तरनतारण के ही हैं। पुलिस ने इकबाल सिंह की बेटी की बातचीत के एक कथित ऑडियो का भी जिक्र किया है। इस ऑडियो में इकबाल की बेटी अपने रिश्तेदार से बातचीत में कह रही है कि उन्हें 50 लाख रुपए मिलने वाले हैं।
जानें आज के दिन किसकी चमकेगी किस्मत और किसको मिलेगी मात….
आज का राशिफल एवं पंचांग:-27 मई 2021, गुरुवार
🏵️💐🍁🌸🎉🌹🌷🎯🌺
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-ज्येष्ठ
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-ग्रीष्म
वार-गुरुवार
🎯🌷🌹🎉🌸🍁💐🏵️🏵️
तिथि (सूर्योदयकालीन)-प्रतिपदा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-ज्येष्ठा
योग (सूर्योदयकालीन)-सिद्ध
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृष
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-पूर्व
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-धनु
व्रत/मुहूर्त-श्रीनारद जयंती
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-किसी विप्र को आम भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🏵️💐🍁🌸🌺🎉🎯🌹🌷
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯
मेष:-
आज का दिन कुछ दिक्कतों में दिन बीतेगा। भय व तनाव का वातावरण बन सकता है। युवाओं के बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य को करने की योजना बनेगी। लाभ होगा। भूमि व भवन संबंधी कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरीपेशा लोगों का तबादला हो सकता है।
💐🍁🌸🌺🎉🌷🎯🏵️🌹
बृष:-
आज का दिन आपके लिए काफी सुखद रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। आमदनी में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। कारोबार ठीक चलेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कुछ नुकसान हो सकता है। धन की स्थिति ठीक रहेगी। वाहन चलाते समय लापरवाही न करें।
🌹🏵️🎯🌷🎉🌺🌸🍁💐
मिथुन:-
आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। किसी बड़ी योजना के शुरू करने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग नहीं मिलेगा। मतभेद हो सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पैतृक मामलों में तेजी आएगी। अचानक किसी से विवाद हो सकता है।
💐🍁🌸🌺🎉🌷🎯🌹🌹
कर्क:-
रोजगार तथा आय में वृद्धि होगी। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। विरोधियों से सावधान रहें। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। थोड़ी मेहनत से बड़ा लाभ हो सकता है।आप अपनी ज्यादातर जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। सगे संबंधियों से सुखद सूचना मिलेगी। धन लाभ होने की संभावना है।
🌹🎯🌷🎉🌺🌸🍁💐🏵️
सिंह:-
आज का दिन काफी उलझन में बीतेगा। तनाव की स्थिति निर्मित हो सकती है। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। परिजनों का सहयोग नहीं मिलेगा। दुखद खबर मिल सकती है। व्यस्तता रहेगी। निवेश के कार्य टालें। बेवजह के आरोप लग सकते हैं।
💐💐🍁🌸🌺🎉🌷🎯🌹
कन्या:-
व्यावसायिक यात्रा बेहतर रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के सेहत की चिंता रहेगी। प्रतिष्ठित जनों का मार्गदर्शन तथा सहयोग मिलेगा। आमदनी में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।
🌹🎯🌷🎉🌺🌸🍁💐🏵️
तुला:-
आज शत्रु सक्रिय रहेंगे। आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। अचानक बड़ा खर्च सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है।व्यवसाय ठीक चलेगा। आमदनी में वृद्धि होगी। जोखिम न लें। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
🏵️💐🍁🌸🌺🎉🌷🎯🌷
वृश्चिक:-
आज आपको किसी लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा। कारोबारी यात्रा सफल रहेगी। जीवनसाथी की सलाह मानें। किसी से विवाद हो सकता है। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश कर सकते हैं। अचानक बाहर जाना पड़ सकता है। शासकीय मामले निपटेंगे।
🌷🌹🎯🎉🌺🌸🍁💐🏵️
धनु:-
आज आपको धन संबंधी परेशानी से जूझना पड़ सकता है। पुरानी बीमारी उभर सकती है। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है।जोखिम के कार्य टालें। आय में कमी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा, प्रयास करते रहें। मित्रों से कर्ज ले सकते हैं। कारोबार में प्रगति होगी।
🏵️💐🍁🌸🌺🎉🎯🌹🌷
मकर:-
आज पूर्व के रुके कार्यों में गति आएगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाह का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। विरोधी शांत रहेंगे। आज आपको निवेश संबंधी प्रस्ताव मिलेंगे। कामकाजी लोगों को यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
🌷🌹🎯🎉🌺🌸🍁💐🏵️
कुंभ:-
आज आपको सावधान रहना होगा। चिंता व तनाव रहेंगे। विरोधीजन हानि पहुंचा सकते हैं। आर्थिक नीति में परिवर्तन से तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आज किसी को उधार न दें। कैरियर संबंधी दिक्कत दूर होगी। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। कई दिनों से अटके कार्य अब पूरे होंगे। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
🏵️💐🍁🌸🌺🎉🎯🌹🌷
मीन:-
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार के लोगों के साथ सामंजस्य रहेगा।राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार ठीक चलेगा। सेहत की स्थिति कमजोर रहेगी। पारिवारिक मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। किसी जिम्मेदारी के पूरा जाने से खुश रहेंग।नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है।
🌷🌹🎯🎉🌺🌸🍁💐🏵️
हायर सेकेण्डरी परीक्षा के लिए 1 से 5 जून तक होगा प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका का वितरण,,,उत्तर लिखकर केंद्र में 5 दिन के अंदर करना होगा जमा…
अम्बिकापुर :- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा वर्ष 2021 हेतु हायर सेकेण्डरी की मुख्य परीक्षा का आयोजन कोविड.19 नियमों का पालन करते हुए किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी श्री आईपी गुप्ता ने बताया है कि परीक्षार्थियों को उनके द्वारा चुने गये विषयो का प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका का वितरण 1 जून से 5 जून 2021 तक निर्धारित केंद्रों से की जाएगी। परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के पश्चात उत्तर लिखकर 5 दिन की समय .सीमा में निर्धारित केंद्र में जमा करेंगे। यदि कोई परीक्षार्थी 1 जून को प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका प्राप्त करता है तो उसे उत्तर लिखकर 6 जून को जमा करना होगा। निर्धारित समय पर उत्तर पुस्तिका जमा नहीं करने पर छात्र को अनुपस्थित माना जाएगा। उत्तर पुस्तिका और प्रश्न पत्र प्रप्त करने तथा जमा करने के लिए अवकाश के दिनों में भी केंद्र खुले रहेंगे। परीक्षार्थियो को उत्तर पुस्तिकाएं स्वयं लिखनी होगी। उत्तर पुस्तिका के प्रथम पृष्ठ पर समस्त जानकारी अंकित कर हस्ताक्षर करनी होगी। उत्त्तर पुस्तिका जमा करते समय उपस्थिति पत्रक में हस्ताक्षर करनी होगी। छात्र जितनी संख्या में उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त करेंगे उतनी उन्हें जमा भी करना होगा। परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिकाएं निर्धारित केंद्र में जाकर स्वयं जमा करेंगे। प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त करने और जमा करने के दौरान मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।
पचास प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ कल से खुलेंगें सभी कार्यालय, कलेक्टर द्वारा आदेश जारी…
अम्बिकापुर :- पचास प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ कल से खुलेंगें सभी कार्यालय, कलेक्टर द्वारा आदेश जारी…

ग्राम हरिपुर में झोलाछाप टेम साय करता है लोगों की जिंदगी से खिलवाड़,,, बिना किसी मेडिकल सर्टिफिकेट के करता है लोगो का इलाज…
प्रशांत कुमार पाण्डेय
लटोरी :- हमारे देश में जहां दिन प्रति दिन शिक्षा दर बढ़ती जा रही है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ झोलाछाप डॉक्टर जिनको किसी भी प्रकार का मेडिकल ज्ञान नहीं है लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर अपना झोला भर रहे हैं।
मामला सूरजपुर जिले के ग्राम हरिपुर का है जहां एक झोलाछाप व्यक्ति जिसका नाम टेम साय है जो कि बिना किसी जानकारी के और बिना किसी मेडिकल सर्टिफिकेट के लोगों को मौत बांटने के फिराक में अपनी पोटली लेकर घूमता फिरता है। आपको बता दें यह व्यक्ति किसी भी प्रकार के मेडिकल सर्टिफिकेट से वंचित है बल्कि इसने किसी भी प्रकार की मेडिकल की पढ़ाई भी नहीं की है।
ऐसे झोलाछाप हमारे समाज में एक अभिशाप की तरह है जो भोले-भाले ग्रामीणों को डॉक्टरी का झांसा देकर उनका इलाज करते हैं और उनके जिंदगी के साथ साथ खिलवाड़ भी करते हैं।
टेम साय लोगों को सुई, दवा, मलहम– पट्टी आदि किया करता है। ऐसे झोलाछाप जब किसी की हालात को और खराब कर देते हैं तब वह अपना झोला उठाकर नौ दो ग्यारह हो जाते हैं और मरीज या तो मर जाता है या तो किस्मत से बच जाता है।
अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज से भोले-भाले ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कौन बचाएगा, टेम साय जैसे झोलाछाप लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं जिसका उत्तरदाई कौन होगा….?
अब अगर किसी व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो जाती है तो उसका जिम्मेदार झोलाछाप डॉक्टर होगा या फिर कोई और लेकिन मौत तो किसी की होगी वह भी एक झोलाछाप डॉक्टर की वजह से आखिर कब तक ऐसे झोलाछाप लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते रहेंगे।
ग्राम हरिपुर में झोलाछाप टेम साय करता है लोगों की जिंदगी से खिलवाड़। बिना किसी मेडिकल सर्टिफिकेट के लोगों के जान को जोखिम में डाल कर भरता है अपना जेब
बरियों पुलिस की बड़ी सफलता,,, एक नक्सली को किया गिरफ्तार,,,स्कॉर्पियो समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद…
अम्बिकापुर :- बलरामपुर जिले की बरियों चौकी पुलिस ने एक ढाबे में कई दिन से छिपे माओवादी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ सामरीपाट इलाके में वाहनों में आगजनी सहित अन्य संगीन वारदातों में शामिल होने का आरोप है। पुलिस उसकी लंबे समय से खोजबीन में जुटी थी।
पुलिस ने ढाबा संचालक को भी इस मामले में गिरफ्तार किया है। ढाबे की तलाशी में पुलिस को हथियार व भारी मात्रा में शराब भी मिली है। पुलिस फिलहाल दोनों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही पुलिस मामले का पूरा खुलासा करेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरियों चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बघिमा में रविंद्र शर्मा द्वारा संचालित ढाबे में पिछले कई दिनों से एक माओवादी छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मंगलवार की रात ढाबे में छापा मारा। यहां से पुलिस ने स्थायी माओवादी अनिल यादव को गिरफ्तार किया।
बताया जा रहा है कि अनिल यादव पिता रंजन यादव माओवादी संगठन के लिए काम करता है। उसका पिता रंजन भी नक्सलियों के लिए काम करता था, फिलहाल वह जेल में बंद है। गिरफ्तार माओवादी अनिल के खिलाफ सामरीपाट क्षेत्र में आगजनी समेत कई अन्य संगीन वारदातों में शामिल रहने का आरोप है। उसके खिलाफ वर्ष 2019 में स्थायी वारंट भी जारी किया था, तब से वह फरार चल रहा था।
हथियार व भारी मात्रा में शराब जब्त
पुलिस ने बुधवार की सुबह ढाबा संचालक रविंद्र शर्मा को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने जब ढाबे की तलाशी ली तो वहां से हथियार व भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुए। पुलिस ने हथियार व शराब को जब्त कर लिया है। वहीं पुलिस ने वहां से स्कार्पियो वाहन क्रमांक जेएच 01 बीयू- 7426 को भी जब्त किया है।
पुलिस दोनों आरोपियों से कर रही पूछताछ
बलरामपुर पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार नक्सली व उसके सहयोगी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों से पूछताछ में अहम जानकारी मिलने की संभावना है। पूछताछ के बाद ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी।