Home Blog Page 235

आखिरकार पकड़ा गया अम्बिकापुर में घूम रहा विशालकाय छिपकली के प्रजाति का गोह…

अंबिकापुर :- शहर के मोमिनपुरा में पिछले कई दिनों से घूम रहे गोह (छिपकली की प्रजाति का विशाल सरिसृप) (Goh) को आखिरकार सोमवार को काफी मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया। पुलिस व वन कर्मियों की मौजूदगी में स्नेक मैन के नाम से मशहूर शहर के युवा सत्यम द्विवेदी ने उसका रेस्क्यू किया। इससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
गौरतलब है कि गोह जीव को देखने के बाद शहर के वार्ड क्रमांक 39 मोमिनपुरा व आसपास के मोहल्ले में लोगों के बीच दहशत थी। पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा उस क्षेत्र में बच्चों के घर से बाहर निकलने देने को मना किया गया था। शनिवार की सुबह भी गोह को देखा गया था। दुर्लभ जीव को देखकर उसे लोग काफी खतरनाक मान रहे थे।
पार्षद की सूचना पर वन अमला उसे पकडऩे की कोशिश में लगा था। वन विभाग ने उसे पकडऩे के लिए शहर में स्नेकमैन के नाम से विख्यात केदारपुर निवासी सत्यम द्विवेदी से संपर्क किया था। इस पर सत्यम भी उस जीव को पकडऩे की कोशिश में लगा था।
इसी बीच सोमवार की दोपहर गोह को समलाया मंदिर के पास नाली में देखा गया। इस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सत्यम को भी बुलाया गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ लगी हुई थी। भीड़ को काबू करने पुलिसकर्मियों की भी वहां ड्यूटी लगाई गई थी। इस बीच फिर दुर्लभ जीव नाली में जा छिपा।
मशक्कत के बाद पकड़ा गया

सत्यम के कहने पर वन विभाग व निगम की टीम द्वारा जेसीबी की मदद से उसके छिपने के करीब 3 मीटर का हिस्सा छोड़कर शेष नाली को बंद कर दिया गया। फिर काफी मशक्कत के बाद सत्यम ने आखिरकार उसे पकड़ लिया। बाद में उसे बोरे में रखकर उसने वन विभाग को सौंप दिया। सत्यम की हिम्मत व कार्य की वहां मौजूद लोगों ने सराहना की।

आज का दिन लेकर आया है आपके लिए क्या खास जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-1जून 2021, मंगलवार
🌺💐🌷🎯🍁🏵️🌸🪁🎯
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

विक्रम संवत् 2078, शक संवत 1943, ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष, सप्तमी,मंगलवार
सूर्योदय : सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर
सूर्यास्त : शाम 7 बजकर 15 मिनट पर
तिथि सप्तमी – रात 12.46 एएम (2 जून) तक, तत्पश्चात अष्टमी
नक्षत्र धनिष्ठा – शाम 4.08 पीएम तक तत्पश्चात शतभिषा
पक्ष- कृष्ण
सूर्य राशि वृषभ राशि पर
चंद्र राशि कुंभ राशि पर
अभिजित मुहूर्त
पूर्वान्ह 11:51 एएम से 12:47 पीएम तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02.38 पीएम से 03.33 पीएम तक

गोधूलि मुहूर्त शाम 07.01 पीएम से 07.25 पीएम तक
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.02 एएम से 04.43 एएम तक (2 जून)
अमृत काल
सुबह 05:41 एएम से 07:17 एएम तक
द्विपुष्कर योग/ रवि योग सुबह 05:24 एएम से 04:08 पीएम तक (2 जून)
सर्वार्थसिद्धि योग
सुबह 05:24 एएम से 04:02 पीएम तक
राहुकाल दोपहर 03:47 पीएम से 05:31 पीएम तक
पंचक पूरा दिन
भद्रा
सुबह 05:24 एएम से 12:49 पीएम तक
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-हनुमान मंदिर में बेसन का हलवा चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌸🏵️🍁🌹🌺💐💐🎯🌷
आज का राशिफल
💐💐💐🌺🌺

मेष:-

आज आपकाे सफलता मिलेगी। युवाओं को काफी मेहनत करना होगा। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। अपने कैरियर को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। संतान पक्ष से शुभ सूचना मिलेगी। तबादला हो सकता है। कर्ज की रकम वापस मिलने में फिलहाल संदेह है। निवेश कर सकते हैं।
🍁🪁🎉💐🏵️🎯🌺🌺🌸

वृष:-

आज यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार को लेकर कुछ दिक्कत महसूस कर सकते हैं। विद्यार्थियों की समस्या जल्द दूर हो जाएगी। किसी भी योजना को आगे के लिए न टालें। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। पूर्व में किए गए प्रयास का परिणाम आज सफलता के रूप में मिल सकता है। किसी योजना में निवेश कर सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
🌸🌺🎯🏵️💐🎉🪁🌹🌹

मिथुन:-

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दफ्तर में किसी से मतभेद हो सकता है। आर्थिक नुकसान हो सकता है। कारोबारियों को अपने काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। धन लाभ होने की संभावना है। कामकाज में प्रगति होगी। वाहन सावधानी से चलाएं।
🌹🎉💐🏵️🎯🌸🌸🍁🌷

कर्क:-

आज आपको बड़ा लाभ हो सकता है। युवाओं के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आपकी योजनाएं पूरी होंगी। जरूरी फैसले सोच समझकर लें। आज आप नया काम शुरू कर सकते हैं।सगे संबंधियों की ओर से खुशखबरी मिल सकती है।यात्रा को टालने का प्रयास करें।
🍁🌸🎯🎯🏵️💐🌹🪁🪁

सिंह:-

आज आमदनी में वृद्धि होगी। कारोबार में धन लाभ हो सकता है। छात्र सफलता हासिल करने की राह पर बढ़ रहे हैं। आपको विरोधियों से व्यवहार से सतर्क रहना होगा। कोई आपको क्षति पहुंचा सकता है। युवाओं को सफलता मिलेगी। खुशखबरी मिलेगी। अपने काम को अधूरा न छोड़ें।आज निवेश को टालें। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है।
🪁🌹💐🎯🌸🍁🍁🌷🎉

कन्या:-

आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। आज के दिन आपके ज्यादातर कार्य पूरे होंगे। नौकरी में परिवर्तन का फैसला ले सकते हैं। पूरा दिन ठीक रहेगा। व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा। व्यवसायियों को खुशखबरी मिलेगी। नई योजना कों शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
🎉🌷🍁🌸🎯💐🪁🪁🏵️

तुला:-

आज किसी काम में आप निवेश भी कर सकते हैं।कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। संतान पक्ष से शुभ सूचना मिलेगी। व्यवसाय में आपको आज अच्छा खासा लाभ हो सकता है। आज का दिन आपका अच्छा गुजरेगा। युवाओं के सामने नए अवसर आएंगे। समय पर जिम्मेदारी पूरी कर पायेंगे।
🏵️🪁💐🌸🍁🌷🌷🎉🌹

वृश्चिक:-

आज आपको सतर्क रहना होगा। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें। कानूनी मामलों को लेकर नई जानकारी मिल सकती है।नए प्रोजेक्ट शुरू करने का प्लान बनाएंगे।
🌹🌷🍁🌸💐💐🪁🏵️🎯

धनु:-

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी से विवाद हो सकता है। दफ्तर में आपकी सराहना होगी।व्यवसाय को लेकर कुछ नया प्लान बना सकते हैं। अविवाहित के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। आप निवेश के प्रस्ताव पर विचार कर सकते हैं।प्रभु की आराधना में मन लगेगा। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
🏵️🏵️🪁💐🍁🍁🌹🎉🌺

मकर:-

आज व्यवसाय में लाभ होने की उम्मीद है।ऑफिस में आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पदोन्नति होने की उम्मीद है। संतान पक्ष को कामयाबी मिलेगी।अचानक यात्रा पर जा सकते हैं।
🌺🌹🍁🍁🪁🏵️🎯🌸🌸

कुंभ:-

आज का दिन सुखद रहेगा।कारोबार में रकम लगाने के लिए उपयुक्त समय नहीं है। युवाओं को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।परिवार में कुछ दिक्कतों के चलते आप चिंतित हो सकते हैं।आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। धर्म-कर्म में मन लगेगा। समय पर जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे।
🌸🎯🏵️🍁🌹🌺🎉🎉💐

मीन:-

आज आप किसी जरूरी कार्य के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं।व्यवसाय में उन्नति के आसार हैं। आपको नए अवसर मिलेंगे।युवाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। निवेश के प्रस्ताव को फिलहाल टाल दें। विवाद की स्थिति से दूर रहें। आपकी योजना फलीभूत होगी।
💐🎉🌺🌹🍁🏵️🌸🌸🪁

जिले में 10 जून तक बड़ा लाॅकडाउन,,,शनिवार एवं रविवार होगा पूर्णतः लॉकडाउन…

सूरजपुर :- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री गौरव कुमार सिंह द्वारा कोविड-19 पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि होने के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के अनुक्रम में आदेश जारी कर सूरजपुर जिला अन्तर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र को 10 जून 2021 के रात्रि 12.00 बजे तक कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उपरोक्त आदेश 31 मई 2021 रात्रि 12.00 बजे से लागू होगा। उक्त अवधि में सूरजपुर जिले की सभी सीमाएँ पूर्णतः सील रहेंगी।
आदेश में उल्लेख हैं कि जिले में वर्तमान में कोविड 19 मरीजों की संख्या कोविड-19 धनात्मकता का प्रतिशत एवं कोविड-19 से होने वाली मृत्यु की संख्या चिन्ताजनक बना हुआ है। इस समय मानव जीवन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिले को घोषित कन्टेन्मेंट जोन से मुक्त करने पर आम जनता के जीवन को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। मानव जीवन की सुरक्षा एवं कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए जिले की सीमा पर नियंत्रण, सीमा जाँच को और सख्ती से लागू करने की आवश्यकता को देखते हुए सम्पूर्ण सूरजपुर जिले में कन्टेनमेंट जोन की अवधि को बढ़ाया जाना आवश्यक है।
आदेश के अंतर्गत अति आवश्यक होने पर ही आम जनता को अपने घर से बाहर निकलने की अनुमति होगी। समस्त नागरिक अपने घर में ही रहें ताकि जिले में इस गम्भीर महामारी की समस्या का निदान किया जा सके। सभी अस्पताल, मेडिकल दुकानें, क्लीनिक एवं पशु चिकित्सालय को उनके निर्धारित समय में खुलने की अनुमति होगी (मेडिकल दुकान संचालक मरीजों के लिए दवाओं की होम डिलीवरी को प्राथमिकता देंगे) पेट्रोल पंप केवल शासकीय वाहन, शासकीय कार्य में लगे कर्मचारियों (परिचय पत्र देखकर) एवं अति आवश्यक सेवाओं के लिए ही बिना समय की पाबंदी के खोलने की अनुमति होगी। दूध और डेयरी उत्पादों की दुकानें खोलने की अनुमति नहीं होगी। केवल दुकान के बाहर सुबह 6.00 बजे से 09.00 बजे तक एवं सायं 05.00 बजे से 08.00 बजे तक दूध विक्रय की अनुमति होगी। खाद, बीज, कीटनाशक कृषि यंत्र, उपकरणों की दुकानों कृषि यंत्रों के मरम्मत की दुकान एवं गोदाम प्रातः 08.00 बजे से सायं 02.00 बजे तक खोलने की अनुमति होगी। उर्वरक के परिवहन पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। मोहल्लों में संचालित केवल स्वतंत्र किराना दुकानें प्रातः 08.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक खोलने की अनुमति होगी। प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन (कूलर, पंखा, ए. सी. के मरम्मत) की दूकानें प्रातः 08.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक खोलने की अनुमति होगी। गैस ऐजेन्सियों को नियमित रूप से होम डिलिवरी की अनुमति होगी। आटा चक्की प्रातः 08.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक खोलने की अनुमति होगी। फल, सब्जी को ठेले पर रखकर फेरी लगाकर विक्रय करने की अनुमति प्रातः 08.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक होगी। भूमि पंजीयन (रजिस्ट्री) कार्यालय 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ और टोकन प्रणाली के साथ नियमित रूप से कार्यालयीन समय में संचालित होगी। गोदामों से माल भरने एवं खाली करने के लिए समय रात्रि 11.00 बजे से प्रातः 05.00 बजे तक अनुमति होगी।
को-मॉर्बिड, गर्भवती अधिकारियो, कर्मचारियों को एक्टिव डियूटी से छूट देते हुए बैंकों को हब बैंकिंग सिद्धांत अनुसार न्यूनतम 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ प्रातः 08.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक संचालन की अनुमति प्रदान की जाती है। उक्त समयावधि में मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग नियमित सेनेटाईजेशन एवं भीड-भाड़ नहीं होने देने की शर्त का कड़ाई से पालन कराने के अधीन टोकन व्यवस्था के साथ एक-एक करके आम जनता को प्रवेश देंगे तथा ग्राहकों के लिए बैंक के बाहर छाया (सेड) एवं पानी की व्यवस्था करेंगे। डाक, कुरियर, ई-कामर्स सेवाओं के संचालन की अनुमति होगी। सभी प्रकार के श्रम मूलक कार्य जो विभिन्न साईट पर संचालित हैं, जैसे लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, वन विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं मनरेगा आदि के कार्य संचालित रहेंगी।
शासकीय उचित मूल्य दुकानों को खाद्य अधिकारी, सूरजपुर द्वारा निर्धारित समयावधि में खुलने की अनुमति होगी। मास्क फिजिकल डिस्टेंसिंग नियमित सेनेटाईजेशन एवं भीड़-भाड़ नहीं होने देने की शर्त का कड़ाई से पालन कराने के अधीन टोकन व्यवस्था के साथ अलग-अलग निर्धारित तिथियों में उचित मूल्य दुकानों को खोलने हेतु खाद्य अधिकारी द्वारा पृथक से आदेश प्रसारित किये जायेंगे।
जिले में संचालित सहकारी समितियों को प्रातः 08 बजे से सांय 05 बजे तक समिति का कार्य संचालित करने की अनुमति होगी। औद्योगिक संस्थानों एवं निर्माण इकाईयों को अपने कैम्पस के भीतर आनसाईट मजदूरों को रखकर व अन्य आवश्यक व्यवस्था करते हुये उद्योगों के संचालन व निर्माण कार्यों की अनुमति होगी। एसईसीएल के खदानों के संचालन हेतु कर्मचारियों, श्रमिकों को खदानों तक पहुंचाने में प्रयुक्त बसों में सभी कर्मचारी, श्रमिक फिजिकल, सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क के निर्देश का पालन सुनिश्चित करेंगे। उक्त बसों को प्रति पाली में सेनेटाईजेशन किया जाना अनिवार्य होगा।
उपरोक्त अवधि में सूरजपुर जिला अन्तर्गत सभी केन्द्रीय, शासकीय, सार्वजनिक, अर्द्ध-सार्वजनिक एवं निजी कार्यालय तथापि टेलीकॉम रेलवे संचालन व रख-रखाव से जुड़े कार्यालय, वर्कशॉप, रेक प्वाइंट पर लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य, खाद्य सामग्री के थोक परिवहन, धान मिलिंग हेतु परिवहन एवं शासन से अनुमति प्राप्त समस्त परीक्षाओं को छोड़कर अन्य समस्त शैक्षणिक गतिविधियों बंद रहेंगी, किन्तु अस्पताल एवं ए.टी.एम. पूर्ववत् संचालित रहेंगे।
धान उठाव, कस्टम मीलिंग से सम्बन्धित समस्त कार्य की अनुमति होगी, साथ ही इस कार्य में लगे कर्मचारियों के आवागमन के लिए भी अनुमति होगी। शनिवार एवं रविवार को पूर्णतः लॉकडाउन होगा (केवल अस्पताल, लैब, दवा की दुकानें, पालतु पशुओं के चारा की दुकानें, पेट्रोल पम्प को शनिवार एवं रविवार को भी खोलने की अनुमति होगी)
उपरोक्त लाॅकडाउन अवधि में निम्नांकित दुकाने, सेवायें पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे जिसमें सभी प्रकार के साप्ताहिक, दैनिक बाजार, होटल एवं रेस्तरां (केवल होम डिलीवरी की अनुमति होगी), मैरिज हॉल, शो-रूम, सामुदायिक भवन एवं अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठान , सभी धार्मिक स्थल, सभी कोचिंग क्लासेस, स्कूल एवं कॉलेज (केवल छात्रों के लिए), पान ठेला (पान, सिगरेट और तम्बाकू की दुकानें), शराब की दुकानें (केवल होम डिलीवरी की अनुमति होगी), सभी प्रकार के टूरिस्ट, पिकनिक स्थल, ठेले के द्वारा सड़क किनारे संचालित सभी प्रकार के खाद्यान्न सामग्री की दुकानें, भोजनालय, चाट-फुल्की, दोसा, इडली आदि की दुकानें, नाई, ब्यूटीपार्लर की दुकान, पार्क, मंडी (कंडिका क्र. के अनुसार केवल माल भरने, खाली करने की अनुमति होगी), जिम (व्यायाम शाला), सभी प्रकार की सभा, जुलूस, सामाजिक, धार्मिक एवं राजनैतिक आयोजन इत्यादि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
विवाह कार्यक्रम वर अथवा वधु के निवास गृह में ही आयोजित करने की शर्त के साथ आयोजन में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकतम संख्या 10 निर्धारित की जाती है। उपरोक्त कार्यक्रमों के लिए सम्बन्धित अनुविभागीय अधिकारी (रा.), तहसीलदार से अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा एवं कोविड, स्वास्थ्य सम्बन्धी प्रोटोकाल का पूर्णतः पालन करना होगा। इसी प्रकार अंत्येष्टि दशगात्र इत्यादि मृत्यु संबंधी कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकतम संख्या 10 निर्धारित की जाती है। जिले में संचालित सभी शासकीय कार्यालय, अर्द्धशासकीय कार्यालय में आम जनता का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, किन्तु व्यवसायिक, आपातकालीन सेवाएँ एवं धान का उठाव एवं कस्टम मीलिंग से सम्बन्धित कार्यों के लिए अनुमति होगी।
कोविड संक्रमण के रोकथाम हेतु जिले में समस्त कार्य जैसे कांटेक्ट ट्रेसिंग, एक्टिव सर्विलांस, होम आईसोलेशन, दवाई वितरण आदि पूर्वानुसार चलते रहेंगे। इन कार्य में संलग्न सभी शासकीय कर्मचारियों की उपस्थिति पूर्वानुसार अनिवार्य होगी। कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज होने वाले मरीजों के परिवहन में संलग्न वाहन पूर्वानुसार संचालित रहेंगे।
लाॅकडाउन अवधि में रेल, बस यात्रा हेतु रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड पर आने-जाने वाले यात्रियों को कोई पास की आवश्यकता नहीं होगी। यात्रियों को निवास, स्टेशन तक आने जाने हेतु उनके पास उपलब्ध यात्रा टिकट ही उनका ई पास मान्य किया जावेगा अपरिहार्य परिस्थितियों में सूरजपुर जिले से अन्यत्र आने-जाने वाले यात्रियों को ई पास के माध्यम से पूर्व अनुमति लिया जाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगी, अन्य परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों हेतु उनका एडमिट कार्ड तथा रेलवे, टेलीकॉम संचालन एवं रख रखाव कार्य या हॉस्पिटल या कोविड-19 ड्यूटी में संलग्न कर्मचारियों, चिकित्सकों की दशा में नियोक्ता द्वारा जारी आई.डी कार्ड ई-पास के रूप में मान्य किया जायेगा।
मीडिया कर्मी यथासंभव वर्क फ्राम होम द्वारा कार्य संपादित करेंगे। अत्यावश्यक स्थिति में कार्य हेतु बाहर निकलने पर अपना आई-कार्ड साथ रखेंगे तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग एवं मास्क संबंधी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेंगे। कोविड-19 टीकाकरण हेतु पंजीयन कोविड-19 जांच हेतु, मेडिकल दस्तावेज या आधार कार्ड, विधिमान्य परिचय पत्र दिखाने पर कोविड-19 टीकाकरण केन्द्र अस्पताल, पैथालॉजी लैब अथवा आने-जाने की अनुमति होगी किन्तु अनावश्यक भ्रमण सख्त प्रतिबंधित रहेगा। आपात स्थिति में यात्रा के दौरान 04 पहिया वाहनों में ड्राईवर सहित अधिकतम 03. ऑटो में ड्राईवर सहित अधिकतम 03 एवं दो पहिया वाहन अधिकतम 02 व्यक्तियों को यात्रा की अनुमति होगी। रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, हॉस्पिटल आवागमन हेतु ऑटो, टैक्सी परिचालन की अनुमति रहेगी, किन्तु अन्य प्रयोजन हेतु परिचालन पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। इस निर्देश का उल्लंघन किये जाने पर 15 दिवस हेतु वाहन जप्त करते हुये चालानी व अन्य कानूनी कार्यवाही की जावेगी।
उपरोक्त आदेश शासकीय कार्यालयों पर लागू नहीं होगा। इसके अतिरिक्त कानून व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सेवा से संबंधित अधिकारी, कर्मचारी विद्युत पेयजल आपूर्ति एवं नगरपालिका, नगर पंचायत की सेवायें जिसमें सफाई, सीवरेज एवं कचरे का डिस्पोजल इत्यादि भी शामिल है तथा अग्निशमन सेवाओं के संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को कार्यालय संचालन एवं आवागमन की अनुमति होगी, किन्तु इन शासकीय कार्यालयों में उपरोक्त अवधि में आम जनता का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
राज्य शासन, केन्द्रीय शासन के विशेष आदेश द्वारा अनुमति प्राप्त किसी सेवा के संचालन की अनुमति होगी। सभी अनुमति प्राप्त दुकान, संस्थानों को मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग, नियमित सेनेटाईजेशन एवं भीड़-भाड़ नहीं होने देने आदि का कड़ाई से पालन करने की शर्त पर संचालन की अनुमति होगी।उपरोक्त बिन्दुओं को छोड़कर जिले में अन्य समस्त गतिविधियाँ पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।
आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति, प्रतिष्ठानों पर भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188 आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51-60 तथा सुसंगत विधि अनुसार कड़ी कार्यवाही की जावेगी।

ब्राउन शुगर बेचने ग्राहक की तलाश में घूम रहे दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार..

अम्बिकापुर :- गांधीनगर पुलिस द्वारा आज की गई एक कार्यवाही मे नशे के दो सौदागरों को हिरासत में लिया गया साथ ही उनके पास से 7 ग्राम ब्राउन शुगर और एक अपाचे बाइक भी जब्त किया गया।
पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना पर यह कार्यवाही की गई जिसमें अम्बिकापुर के डिग्मा ग्राम में दो युवक सपन घरामी और उसका एक साथी विक्की सरदार ब्राउन सुगर लेकर घूम घूम कर ग्राहक की तलाश कर रहे थे। आरोपियों के पास से 7 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई जिसकी कीमत 70000/- रुपए है।


हिरासत में लिए गए आरोपियों मे सपन घरामी आ. सनातन घरामी के पास से 4 ग्राम और विक्की सरदार आ. सुभाष सरदार के पास से 3 ग्राम ब्राउन सुगर जब्त किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय अम्बिकापुर पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी अनूप कुमार एक्का के नेतृत्व में कि गई ।

नरेंद्र मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा सरगुजा द्वारा सेवा संगठन कार्यक्रम किया गया आयोजन…

अंबिकापुर :- भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले के समस्त 164 शक्ति केंद्रों मे व बूथों में सेवा संगठन कार्यक्रम का यह कार्यक्रम किया गया। उपलब्धियों से भरपूर पीएम नरेंद्र मोदी के 7 साल के कार्यकाल पर शक्ति केंद्रों के माध्यम से जगह जगह सूखा राशन, पका भोजन, मास्क, सेनीटाइजर का वितरण एवं कई जगहों पर सैनिटाइजर का छिड़काव मंदिरों की सफाई किया गया।
शक्ति केंद्रों के अलावा अन्य जगहों पर तथा वार्ड में भी भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सामग्री का वितरण किया, इसी तारतम्य में अंबिकापुर के गंगापुर वार्ड में पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी के मुख्य आतिथ्य में तथा अंबिकापुर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला एवं जिला सह संवाद प्रमुख रूपेश दुबे की उपस्थिति में प्रदेश सह संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ अभिषेक शर्मा एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मास्क सेनीटाइजर सहित अन्य भोजन सामग्री का वितरण किया गया।
सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत मेजर अनिल सिंह , प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह एवं भाजपा के अन्य नेताओं के आतिथ्य में मास्क, सैनिटाइजर सहित खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
लखनपुर एवं उदयपुर के प्रभारी जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता एवं जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी के आतिथ्य में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सुखा राशन, पका भोजन, साबुन, बिस्किट, नमकीन, मास्क एवं सैनिटाइजर बाटा गया तथा सैनिटाइजर का छिड़काव भी किया गया। और सभी मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने भी सेवा का कार्य किया।
सामग्री वितरण करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व से परिपूर्ण सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास को समर्पित सरकार के गौरवशाली 7 वर्ष पूरे कर लिए हैं, हमारी सरकार सभी भारतीयों को मजबूत बनाने, प्रमुख क्षेत्रों में सुधार, गरीबों और लोगों के कल्याण और सुशासन के तहत विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है , और हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री के दूरदर्शी और कुशल नेतृत्व से यह संभव हो पाया है।

अम्बिकापुर में दिखा अजीबो-गरीब जानवर, लोगो ने बनाए वीडियो फिर हुआ गायब,,मचा हड़कंप….

अंबिकापुर :- शहर के वार्ड क्रमांक- 39 मोमिनपुरा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नाली से लंबी गर्दन निकाले एक अजीबो-गरीब जानवर पर लोगों की नजर गई। यह खबर वार्ड में तत्काल फैल गई और उसे देखने लोग पहुंचने लगे। कई लोगों ने उसे मोबाइल के कैमरे में कैद किया तो कई ने वीडियो बनाया।
जिसके बाद सूचना पर नगर निगम व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने नाली में उसकी खोजबीन की तो वह छिप गया था। जानवर की पहचान कोमोडो ड्रैगन के रूप में की गई है। इधर पार्षद पति ने बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने देने की अपील अभिभावकों से दी है।
इस संबंध में वार्ड के पार्षद पति मो. हसन खान ने बताया कि शनिवार की सुबह लोगों ने नाली पर एक जानवर को देखा है। इसकी सूचना पार्षद ने नगर निगम व वन विभाग को दी थी। जब दोनों टीम मौके पर पहुंची और नाली में उसे ढूंढने लगी तो वह कहीं छिप गया।

कोमोडो ड्रैगन के रूप में हुई पहचान

नगर निगम व वन विभाग की टीम ने काफी देर तक जानवर को नाली में खोजा लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। जानवरों की पहचान रखने वाले लोगों ने बताया कि उक्त जानवर का नाम कोमोडो ड्रैगन है। वहीं कुछ लोग उसे गिरगिट की प्रजाति का गोह बता रहे हैं।

मॉर्निंग वॉक पर निकले कारोबारी ने की खुदखुशी,,,टहलने के दौरान अचानक तेलीबांधा तालाब में लगाई छलांग…

रायपुर :- राजधानी रायपुर में आज सुबह एक कारोबारी ने खुदकुशी कर ली। मामला तेलीबांधा इलाके का है। यहां स्थित तालाब के किनारे यह कारोबारी सुबह मॉर्निंग वॉक पर आया हुआ था। आसपास कुछ लोग भी टहल रहे थे तभी अचानक कारोबारी ने तालाब में छलांग लगा दी। लोग कुछ समझ पाते तब तक कारोबारी डूब चुका था। एक दो युवकों ने कारोबारी को बचाने का प्रयास भी किया मगर वह कामयाब नहीं हो सके। करीब 20 से 25 मिनट बाद कारोबारी की लाश पानी की सतह पर दिखने लगी।
मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने फौरन पुलिस को इसकी जानकारी दी। तेलीबांधा थाने से पुलिस पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। भीड़ को हटाकर शव को बाहर निकाला गया। अब तक हुई जांच में पता चला है कि खुदकुशी करने वाले व्यक्ति का नाम सुरेश नथानी था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और उनके परिजनों से जानकारी जुटाकर घटना के पीछे की असल वजहों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल किसी तरह का सुसाइड नोट या जानकारी नहीं मिली है। तेलीबांधा तालाब के आसपास पुलिस ने अपनी मौजूदगी बढ़ा दी है।
मई साल 2020 में एक किराना दुकान चलाने वाले बिरजू नाम के युवक ले भी इसी तरह तालाब में कूदकर जान दे दी थी। इससे कुछ महीने पहले भी एक लड़की लाश इसी तालाब से बरामद की गई थी। लड़की का नाम शिबा था वो इंजीनियरिंग की स्टूडेंट थी। वो रात के अंधेरे में तालाब के पास आई और कूदकर जान दे दी। सुबह इसकी लाश बरामद की गई थी।

आगरा में एक कबूतर ने ले ली दो लोगों की जान, पेड़ पर फंदे से लटके मिले दोनों के शव…

आगरा :- शांति का प्रतीक माना जाने वाला कबूतर भी क्या किसी की मौत का सबब बन सकता है। आपके कहेंगे नहीं, लेकिन आगरा में एक कबूतर के विवाद ने दो लोगों की जान ले ली। पहले एक 16 साल के किशोर ने अपनी जान दे दी। उसका शव जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका शव मिला। किशोर की खुदकुशी के दाे दिन बाद रविवार की सुबह 22 साल के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घर के पास बाड़े में पेड़ पर फंदे से युवक का शव लटका मिला। दोनों के स्वजन एक दूसरे को उनकी मौत का जिम्मेमदार बता रहे हैं। मामले में पुलिस की कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
इंस्पेक्टर सिकंदरा कमलेश सिंह ने बताया इलाके के गढ़ी बाईपुर के जंगल में शुक्रवार की देर शाम पेड़ पर फंदे से किशाेर का शव लटका मिला था। मरने वाले का नाम दुर्वेश उर्फ देवेंद्र था। उसकी उम्र 16 साल थी। वह 16 मई से लापता था। पुलिस की छाबनीन में पता चला था कि दुर्वेश उर्फ देवेंद्र ने गांव के ही रहने वाले पिलुआ के कबूतरों को इस्माइल को बेच दिया था। इसकी जानकारी होने पर पिलुआ ने अपने कबूतर इस्माइल से ले लिए। पिलुआ ने दुर्वेश इस घटना की शिकायत उसके पिता उसके पिता से करने की कहा था। दुर्वेश के स्वजन ने बताया कि वह 16 मई की शाम को घर से निकलने के बाद नहीं लौटा था। गांव की एक व्यक्ति 28 मई को जंगल में गया तो उसने पेड़ पर रस्सी के फंदे से दुर्वेश शव लटका देखा।
दुर्वेश के स्वजन उसकी मौत का जिम्मेदार पिलुआ को ठहरा रहे थे। हालांकि शनिवार को हुए पोस्टमार्टम के बाद दुर्वेश द्वारा खुदकुशी करने की पुष्टि हो गई। मामले की विवेचना की जा रही थी। इस बीच रविवार की सुबह पिलुआ का उसके घर के पास एक बाड़े में पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ शव मिला। जानकारी होने पर पुलिस वहां पहुंच गई। पिलुआ के स्वजन ने पुलिस को बताया कि वह रात में किसी समय घर से निकल गया। अब पिलुआ के स्वजन उसकी मौत का जिम्मेदार दूसरे गुट के लोगों को ठहरा रहे हैं। उसकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इंस्पेक्टर कमलेश सिंह ने बताया पिलुआ की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो सकेगा। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

आज का दिन इन राशियों के लिए हैं बेहद ख़ास,,,रखे ये सावधानियां…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-31 मई 2021,सोमवार
🌸🌺🌹🎯🏵️💐🎉🎉🍁
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

विक्रम संवत् 2078, शक संवत 1943, ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष, षष्ठी दिन सोमवार,
सूर्योदय : सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर
सूर्यास्त : शाम 7 बजकर 14 मिनट पर
तिथि षष्ठी – रात 1.05 एएम (1 जून) तक, तत्पश्चात सप्तमी
नक्षत्र श्रवण – शाम 4.02 पीएम तक तत्पश्चात धनिष्ठा
योग ब्रह्म – सुबह 6.04 एएम, इंद्र-सुबह 4.14 एएम (1 जून) तक
सूर्य राशि वृषभ राशि पर
चंद्र राशि रात 3.59 एएम तक (1 जून) मकर राशि पर तत्पश्चात कुंभ राशि पर
अभिजित मुहूर्त
पूर्वान्ह 11:51 एएम से 12:47 पीएम तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02.37 पीएम से 03.33 पीएम तक
निशिथ काल रात 11.59 पीएम से 12.39 एएम तक (1 जून)
गोधूलि मुहूर्त शाम 07.00 पीएम से 07.24 पीएम तक
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.02 एएम से 04.43 एएम तक (1 जून)
अमृत काल
सुबह 05:55 एएम से 07:28 एएम तक
रवि योग शाम 04:02 पीएम से 05:24 एएम तक (1 जून)
सर्वार्थसिद्धि योग
सुबह 05:24 एएम से 04:02 पीएम तक
राहुकाल सुबह 07:08 एएम से 08:51 एएम तक
पंचक सुबह 03:59 एएम से 05:24 एएम तक (1 जून)
भद्रा
सुबह 01:05 एएम से 05:24 एएम तक (1 जून)
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में मखाने की खीर अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎉💐🏵️🎯🌷🌹🌸🌸🌺
आज का राशिफल
🌺🌸🌺🌸🌸

मेष:-

आज आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।जोखिम से जुड़े कार्य करने से बचें। कामकाज अच्छा चलेगा। शत्रु पक्ष आज आज शांत रहेगा। नए काम से आपको फायदा होने की संभावना है। कारोबारी बड़े सौदे पूरे कर सकते हैं। रिश्तेदारों से आपको खुशखबरी मिल सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। युवाओं को कामयाबी मिलेगी।
🌷🎯🌸🌹💐🎉🌺🌺🏵️

वृष:-

परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सभी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। सामाजिक जन आपकी सराहना करेंगे। नए काम के लिए आपको काफी मेहनत करना होगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपकी जीवन दिशा बदल सकती है। विरोधियों से सतर्क रहें। धन लाभ होने की संभावना है। आपका दिन अच्छा रहेगा।
🏵️🎉💐💐🌸🎯🌷🍁🍁

मिथुन:-

आज यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहना होगा। आपकी समस्या दूर होगी। युवाओं का काफी मेहनत करनी होगी। भविष्य में सफलता जरूर मिलेगी।काम ज्यादा रहेगा। कानूनी मामलों में प्रगति होगी।कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
🍁🌷🎯🌸💐🎉🏵️🪁🌹

कर्क:-

आय के नए साधन मिलेंगे। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। आज आपको कुुछ नुकसान हो सकता है। साझेदारों की हरकतों पर नजर रखें। अविवाहितों को शादी तय हो सकती है। नए काम से आपको लाभ होगा। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। महत्वपूर्ण फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। नए प्रोजेक्ट को शुरू करेंगे।
🌹🪁🏵️🎉💐🎯🌷🌷🍁

सिंह:-

यात्रा करते समय वाहन सावधानी से चलाएं। अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करें।परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।आपका काम अच्छा चलेगा। आप किसी प्रोजेक्ट को शुरू करने की योजना बना सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा।कर्ज की रकम आसानी से वापस मिलेगी।संतान पक्ष को कामयाबी मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।
🍁🌷🎯💐🎉🪁🌹🌸🌸

कन्या:-

कर्ज से मुक्ति फिलहाल नहीं मिलेगी। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। विवाद की स्थिति से दूर रहें।आज अप्रिय सूचना मिल सकती है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। आज कुछ नुकसान होने की आशंका है। पैतृक मामले आपसी सामंजस्य से सुलझ सकते हैं। आपकी कुछ बड़ी दिक्कत का हल निकलेगा।
🌸🌹🪁🎉💐🌷🍁🏵️🏵️

तुला:-

वाहन चलाते समय सावधान रहें। शत्रुओं की हरकतों पर नजर रखें। आपके कौशल से कई लोगों के काम बनेंगे। आपकी सराहना होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आध्यात्मिकता की ओर रूझान होगा। आपकी वजह से किसी के कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से मधुरता रहेगी।
🏵️🍁🌷💐🪁🌹🌹🎯🎯

वृश्चिक:-

आज आपको खुशखबरी मिलेगी। धन लाभ होने की संभावना है। कारोबार में नए मौके मिलेंगे। आपके व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे। दिक्कतें दूर होंगी। परिवार का साथ मिलेगा।बचत योजनाओं में निवेश करने के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा को टालें। युवाओं को कामयाबी मिलेगी। यात्रा करते समय सावधान रहें। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे।
🎯🌹🪁💐🍁🏵️🎉🌸🌸

धनु:-

आपका कामकाज ठीक चलेगा। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के सहयोग से आपकी कुछ परेशानी दूर होगी। धन लाभ होगा। रूके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। किसी सहयोगी के साथ कुछ विवाद की आशंका है। किसी रिश्तेदार के यहां से दुखद खबर मिल सकती है।
🌸🎉🏵️🍁🪁🌹🎯🎯🌷

मकर:-

दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। कारोबारी दिक्कतें दूर होंगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। वाणी पर काबू रखना जरूरी होगा।आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। किसी की बात से ठेस लग सकती है।आपकी योजना फलीभूत होगी। धन लाभ होने की संभावना है।
🌷🎯🪁🍁🏵️🎉🌸🌸💐

कुंभ:-

आज आपको शुभ सूचना मिलेगी। घरेलू विवाद सुलझ सकते हैं। पैतृक संपत्ति के मामले आगे बढ़ेंगे।दिन अच्छा बीतेगा।वाहन खरीद सकते हैं। आपको बड़ा लाभ होने की संभावना है।
💐🌸🏵️🍁🪁🎯🌷🌷🌹

मीन:-

आज काम का दबाव ज्यादा रहेगा।युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा।आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा। कर्ज की रकम वापस मिलने में फिलहाल संदेह है। विवाद से दूर रहें। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है।व्यवसाय की समस्या दूर होगी। साझेदारों के साथ सामंजस्य बना रहेगा। खुशखबरी मिलेगी। युवाओं को नौकरी मिल सकती है।
🌹🌷🎯🪁🏵️🏵️💐🎉🎉

धरसेड़ी हालात का जायजा लेने जा रहे स्वास्थ्य मंत्री के हेलीकॉप्टर का शीशा टूटा..

सूरजपुर :- सूरजपुर जिले के ओडग़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम धरसेड़ी, आमापारा जा रहे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का हेलीकॉप्टर का शीशा भैयाथान के ग्राम समौली में लैंडिंग से पहले अचानक टूट गया।
जिसके बाद जैसे ही हेलीकॉप्टर लैंड हुआ, शीशा टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद बाइ रोड स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव धरसेड़ी के लिए रवाना हुए और बाई रोड ही अंबिकापुर लौटे।
आप को बता दें कि मनरेगा के तहत धरसेड़ी में बन रहे कुएं की मिट्टी धसक जाने से उसमें दबकर 3 श्रमिकों की मौत हो गई थी। जिसका जायजा लेने प्रदेश के पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव हेलीकॉप्टर से करीब 3.30 बजे अंबिकापुर से धरसेड़ी के लिए रवाना हुए थे। हेलीकॉप्टर को भैयाथान के ग्राम समौली में लैंडिंग करना था। इससे पूर्व ही अचानक पायलट साइड का शीशा क्रैक होने लगा। जिसकी जानकारी पायलट ने स्वास्थ्य मंत्री को दी। इसके थोड़ी ही देर बाद हेलीकॉप्टर लैंड कर गया। इसी बीच शीशा पूरी तरह टूटकर जमीन पर गिर गया।
इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री सड़क मार्ग से ग्राम धरसेड़ी के लिए रवाना हुए। हेलीकॉप्टर में स्वास्थ्य मंत्री के अलावा श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद, निज सचिव विनोद सिंह, पायलट व एक अन्य सवार थे।

जिले के 582 में से 218 गांव हुए कोरोना मुक्त,, सतत निगरानी और जागरूकता अभियान से शेष गांव भी मुक्त होने की ओर अग्रसर..

अम्बिकापुर :- जिले के कुल 582 गांवों में से 218 गांव कोरोना से मुक्त हो चुके है तथा शेष 364 गांवों को कोरोना मुक्त करने जिला प्रशासन और स्वस्थ्य विभाग अग्रसर हैं। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जिले से लेकर गांव तक कोरोना टेस्टिंग, होंम आईसोलेशन तथा जागरूकता अभियान पर निगरानी कर जरूरी निर्देश और प्रोत्साहन दिया जा रहा है। ग्रामीण कोरोना निगरानी दल के सदस्य गांव के एक एक पॉजिटिव केस तथा होंम आईसोलेशन के मरीजो पर सतत निगरानी रख मितानिनों के माध्यम से दवाई उपलब्ध करा रहे है। ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकारण, टेस्टिंग तथा नियमो का अनुपालन करने जागरूक किया जा रहा है। यही कारण है कि जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिविटी दर कम हो रही है और गांव कोरोना मुक्त हो रहे है।
जिला स्तर पर निगरानी के लिए केक्टोरेट सभाकक्ष में कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां एलईडी टीवी विकासखण्डों में स्थित कंट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरों से नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। यहां 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो विकसखण्ड कंट्रोल रूम के कर्मचारियों की निगरानी करते हैं। विकसखण्ड स्तरीय कंट्रोल रूम से अधिकारिययो द्वारा गांवों से जुड़े सेक्टर अधिकारियो से प्रत्येक होंम आसोलेशन के मरीज की स्थिति, दवा वितरण, टेस्टिंग सहित अन्य जानकारी प्रतिदिन ली जा रही है। प्रत्येक जनपद में गांव की संख्या के अनुसार 5 से 10 गांव को एक सेक्टर में बांटकर प्रत्येक सेक्टर में एक सेक्टर अधिकारी बनाये गए है। 7 जनपद अंतर्गत 582 गांवों के लिए 52 सेक्टर अधिकारी नियुक्त है। गांव की निगरानी के लिए कोटवार, शिक्षक सहित अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ग्रामीण क्षेत्रो में प्रतिदिन 4 हजार से अधिक सैंपलिंग की जा रही है।
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के द्वार प्रतिदिन जिला, ब्लॉक एवं सेक्टर अधिकारियो की ऑनलाइन बैठक लेकर गांव में पॉजिटिव केस की समीक्षा कर होम आइसोलेशन के मरीजो पर सख्त निगरानी, मितानिनों के माध्यम से अधिक से अधिक दवा वितरण करने एवं लोगो को जागरूक करने जरूरी निर्देश दिया जा रहा है। उन्होंने पॉजिटिव केस की संख्या के आधार पर गांव के मोहल्ले को तत्काल माइक्रो कंटेन्मेंट जोन घोषित कर लोगो को घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं।
’वैवाहिक कार्यक्रमो में शामिल होने के कारण बढ़ी गांवों में केस’- कोरोना निगरानी दल ग्रामीण के जिला नोडल अधिकारी ने बताया कि जिन गांवों में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या अधिक है वहां लोगो द्वारा शादी में शामिल होने अन्य गांव गए थे या खुद के घर मे शादी का कार्यक्रम था। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक मैनपाट के ग्राम कोटछाल में 54, लुण्ड्रा के ग्राम चंगारी में 37, सीतापुर के ग्राम प्रतापगढ़ में 34 तथा उदयपुर के ग्राम केसमा में 32 केस है। इन सभी ग्रामो के पॉजिटिव मरीज होंम आईसोलेशन में है जो अगले 3 से 4 दिन में पूरा हो जाएगा जिससे पॉजिटिव केस एवं गांव की संख्या में कमी आएगी।

कुएं से निकला जमीन मालिक और 1 श्रमिक का शव, 1 श्रमिक का शव निकालने चल रहा रेस्क्यू…

सूरजपुर :- सूरजपुर जिले के ओडग़ी ब्लॉक के ग्राम धरसेड़ी में मनरेगा के तहत खोदे जा रहे कुएं के शनिवार की शाम अचानक धसक जाने से जमीन मालिक समेत 3 श्रमिक मलबे में दब (Well Collapsed) गए थे। पूरी रात चले रेस्क्यू के बाद रविवार की सुबह जमीन मालिक और 1 श्रमिक का शव निकाला गया, जबकि 1 अन्य श्रमिक का शव बाहर निकालने 5 जेसीबी मशीन से खुलाई चल रही है।
बताया जा रहा है कि कुआं करीब 30 फिट गहरा खोदा जा चुका था। वहीं घटना की सूचना मिलने पर केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह आधी रात घटनास्थल पर पहुंची थीं। उन्होंने मलबे में दबे श्रमिकों के परिजनों का ढांढस बंधाया। वहीं देर शाम से ही कलक्टर, एसपी, सीईओ समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी घटनास्थल पर मौजूद थे।
सूरजपुर जिले के ओडग़ी क्षेत्र के ग्राम धरसेड़ी आमापारा निवासी नान पिता धीरसाय पंडो की जमीन पर मनरेगा के तहत कुएं का निर्माण कार्य चल रहा था। शनिवार को नानसाय सहित 7 श्रमिक कुएं के निर्माण कार्य में लगे थे। शाम लगभग 5 बजे अचानक कुआं धसक गया।
इससे नान पिता धीरसाय, पहाड़पारा निवासी सजन पिता राम व बहराडांड़ निवासी दगेंद्र प्रसाद पिता सियाधन कुएं में गिरकर मलबे के नीचे दब गए। जबकि 2 श्रमिकों को मामूली चोटें आई थीं।
वहीं एक श्रमिक सुरक्षित बाहर निकल गया था। कुएं धसकने व उसमें श्रमिकों के दबने की सूचना क्षेत्र में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही कलक्टर, सीईओ, एसपी सहित अन्य प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू शुरु करने के आदेश दिए।

जमीन मालिक का सुबह निकला शव

5 जेसीबी मशीन लगाकर दबे ग्रामीणों को निकालने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया गया। रातभर चले ऑपरेशन में सफलता नहीं मिल पाई। आज सुबह फिर शुरु किए गए रेस्क्यू में जमीन मालिक नान साय और एक श्रमिक का शव निकाला गया। अन्य 1 श्रमिक का शव निकालने रेस्क्यू जारी है।

देर रात पहुंचीं थी केंद्रीय राज्य मंत्री

हादसे की सूचना पर रात करीब 12 बजे केंद्रीय राज्य मंत्री व सरगुजा सांसद रेणुका सिंह (MP Renuka Singh) घटनास्थल पर पहुंची। यहां उन्होंने श्रमिकों के परिजनों को ढांढस बंधाया और निर्माण कार्य में लापरवाही पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। इधर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी अधिकारियों से घटना का जायजा लेते रहे।

हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें,,,”जब जागो तभी सवेरा” सोचो हम किधर जा रहे हैं….

आचार्य डॉ अजय दीक्षित

पत्रकारिता दिवस भी “हर दिवस”की तरह मना कर पत्रकार भी अपने कर्तव्यों समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों की इतिश्री समझ लेंगे। वैसे आज का दिन पत्रकारों के लिए आत्ममंथन एवं आत्म चिंतन का होना चाहिए।
पत्रकारों को वर्तमान में दुरुह हो रही पत्रकारिता एवं उसकी दुर्पयोगिता का लेखा जोखा तैयार करना चाहिए ताकि इसका आकलन हो सके की वह समाज के प्रति अपनी लेखनी की कितना सही धार उसके उत्थान के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। पूर्व में पत्रकारिता एक मिशन थी और इसके लिए अवश्यक थी बेहतर शिक्षा, कुछ कर गुजरने की प्रवृत्ति,समाज में घटने वाली हर छोटी बड़ी खबरों पर पैनी नजर और उसे अपने शब्दों में साहित्यिक ढंग से उतारकर समाज में सही ढंग से समाचार पत्र के माध्यम से परोसने की सही क्षमता।
लेकिन वर्तमान में पत्रकारिता की परिभाषा एवं पत्रकारों की सोच बदल गई है। अब पत्रकारिता मिशन नहीं रह गई है। बल्कि पूर्ण व्यवसायिक हो गई है। समाचार पत्र के प्रबंध तंत्र पूरी तरह से व्यापारी बन गए हैं और वे अपने इस व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए पत्रकारिता को चाटुकारिता में बदल दिया है। पत्रकारिता के आड़ में कई तरह के व्यवसाय से भी जुड़ गए हैं। इसमें दो राय नहीं है की वर्तमान का युग अर्थ का है और पत्रकार भी समाज से जुड़ा रहता है उसका भी परिवार होता है और उसका पालन पोषण अर्थ के बिना बिना संभव नहीं है लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि पत्रकार चाटुकार बन जाए और मिशन को ही भूल जाए।
वर्तमान में अखबार हो या बड़े टीवी चैनल किसी ना किसी बड़े घराने से जुड़े हैं और यह घराने किसी ना किसी राजनीतिक दल को विलांग करते हैं और पत्रकारों को दिशा निर्देश उनकी लेखनी पर रोक लगाने के लिए गाइडलाइन तक Pack कर देते हैं और ऐसी स्थिति में पत्रकारों को दिशा निर्देश के अनुरूप कार्य करने के लिए बाध्य होना पड़ता है पूर्व में पत्रकारों के लिए भारत बेहतर शिक्षा, लिखने की क्षमता का होना जरूरी था प्रिंट मीडिया में ऐसे पत्रकार नहीं मिलते थे जिनकी शिक्षा ना के बराबर हो और जिनकी लेखनी में धार ना हो यही कारण था कि लेखनी से सत्ता तक बदल जाती थी समाज में नवचेतना का संचार होता था और लोगों को जुल्म ज्यादती से मुक्ति मिल जाती थी क्योंकि पत्रकारिता एक मिशन थी और पत्रकार इस मिशन को पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ता था इस एवज में जो पारिश्रमिक उसे मिलता था इसी से ही अपने पारिवारिक दायित्यों का निर्वहन करता था।
जब से चैनलों का प्रवेश हुआ पत्रकारिता एवं पत्रकारों की परिभाषा ही बदल गई अब पत्रकारों की शैक्षिक योग्यता का धीरे-धीरे ह्रास होने लगा वर्तमान में पत्रकारों के लिए शैक्षिक योग्यता कोई मायने नहीं रखती शैक्षिक योग्यता अनुभव एवं जुनून की जगह महंगे मोबाइल मोटरसाइकिल ने ले लिया है मिलने वाली पारिश्रमिक की जगह ऐसे पत्रकारों से प्रबंध तंत्र ने विज्ञापन के नाम पर धन ऐंठना शुरू कर दिया और इसकी शुरुआत आई कार्ड देने के नाम से ही शुरू हो जाती है यही एक कारण है कि वर्तमान में पत्रकारों की ऐसी नस्ल तैयार हो गई जिस को पत्रकारिता का मिशन ही नहीं मालूम शिक्षा का अभाव होने के कारण प्रेस कॉन्फ्रेंस में उलूल जलूल प्रश्न पूछे जाने लगे और दबाव बनाकर कुछ हासिल करने की प्रवृत्ति में इजाफा होने लगा और यह प्रवृत्ति वर्तमान में राजनीतिक दलों व्यवसायिक घरानों एवं अधिकारियों को उनके कर्तव्यों से मुंह मोड़ने के लिए विवश करने लगी जिसका दुष्प्रभाव समाज पर पढ़ना लाजिमी है।
वर्तमान में हाथरस का मामला कानपुर में कोरोनावायरस के दौरान गैस सिलेंडर ऑक्सीजन का ब्लैक करना तथा मेरठ में शराब बेचने के मामले समेत कई ऐसी घटनाएं सामने आई है जो पत्रकार एवं पत्रकारिता के इतिहास पर कालिख पोतने के लिए काफी है।समाचार पहले दिखाने की होड़ में हम उसका सही आकलन करना ही भूल गए हैं और जो दिखाया गया उसे ही दिखा देते हैं लेकिन जब तक कोई मामला काफी उछलता है तब तक हम अर्थी बन जाते हैं ।
वर्तमान में सरकार की नीति भी ऐसे पत्रकार एवं पत्रकारों को बढ़ावा देने का काम करती है आज पत्रकारिता दिवस पर कम से कम पत्रकार सोचे की वह किधर जा रहे हैं उसका मंथन करें हमारे बीच आए ऐसे पत्रकारों की नस्ल को बाहर करें जिससे पत्रकारिता कलंकित हो रही हो। शायद ऐसा हुआ तो पत्रकारिता दिवस मनाने का उद्देश्य कुछ तो सफल होगा। पुराने लकीरों को घिसने से कोई फायदा नहीं होगा। इसी लिए कहा गया है जब जागो तभी सवेरा I पत्रकारिता दिवस पर विशेष,सोचे हम किधर जा रहे हैं…

भाई ने कर दिया रिश्ते को तार-तार, सगी बहन की ही लूट ली अस्मत…

कोरबा :- जहां पर भी बात संस्कार, परंपरा व रिश्तों के महत्त्व की आती है, हमारे देश भारत का नाम सबसे पहले आता है. लेकिन कोरबा से सामने आई इस खबर ने रिश्तों की पवित्रता को ही तार-तार कर दिया. यहां एक भाई ने अपनी ही सगी छोटी बहन की अस्मत लूट ली.
कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र से सामने आया. जहां दरिंदगी दिखाने वाले आरोपी भाई के खिलाफ परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया. पाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया. न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी जेल में पुलिस की रिमांड पर रखा गया है।

मानसिक स्थिति का उठाया फायदा

पाली थाना क्षेत्र के वनांचल पहाड़ी क्षेत्र में बगदरा गांव है, जहां से भाई की दरिंदगी की जानकारी मिली. बताया गया है कि पीड़िता विक्षिप्त है, भाई ने इसी बात का फायदा उठाकर अपनी बालिक बहन को हवस का शिकार बनाया. वारदात के बाद भाई ने बहन को धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने इस बारे में किसी को भी बताया तो वह उसे जान से मार देगा.

पीड़िता ने मां को बताई घटना

जिस समय घटना हुई उस वक्त मां दूसरे कमरे में थी, वारदात के बाद पीड़ित ने सारी घटना मां को कह सुनाई. सूचना मिलते ही मां ने अन्य परिजनों को घटना बताई. फिर मां व परिजन पीड़िता को साथ लेकर पाली थाना पहुंचे. जहां पुलिस ने बलात्कार की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर, विशेष जांच टीम गठित की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पहाड़ी इलाके में छिपा हुआ था, गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया. जहां से उसे हिरासत में रखकर पूछताछ जारी है.

भाई बहन के रिश्ते को शर्मसार करती घटना,,,विवाहित बहन के साथ भाई के अवैध संबंध का खुला राज तो ससुराल वालों ने करवाई भाई बहन की शादी….

भागलपुर :- बिहार (Bihar) के भागलपुर (Bhagalpur) में भाई-बहन की आपस में शादी करवाए जाने का मामला सामने आया है. जिले के नाथनगर थाना के मधुसूदनपुर के मनियारपुर गांव की ये घटना है. बताया जा रहा है कि शादीशुदा बहन के प्रेम में पड़े भाई की शादी, उसकी बहन से लड़की के ससुरालवालों ने करवा दी. यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. कजरैली थाना के गोड्डी बहादुरपुर गांव की एक लड़की शादी महज 9 दिन पहले 17 मई 2021 को मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के बेलखोरिया पंचायत के मनियारपुर में हुई थी.
शादी के बाद लोकनिया (दुल्हन के साथ जाने वाला) बनकर उसका भाई बहन से मिलने पहुंचा. बताया जा रहा है कि बहन की ससुराल में स्वागत-सत्कार के बाद भाई और बहन दोनों एक कमरे में बंद हो गए. परिजनों को जब शक हुआ तो उन्होंने अंदर झांका. दोनों अश्लील हरकत कर रहे थे. दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देखकर घरवाले हक्का-बक्का रह गए. इस घटना की वीडियो भी किसी ने बना ली. इसके बाद बवाल मच गया.

..तो करवाई शादी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कमरे में दोनों-भाई बहन को आपत्तिजनक अवस्था में देखकर ससुराल वालों ने वीडियो बनाने के बाद दरवाजे को खुलवाया और उनसे इस बारे में कई सवाल किए. दोनों जब नर्वस होने लगे और कहने लगे कि उन्हें गांव पहुंचा दें. लड़की के ससुराल वालों ने उसकी मांग में भाई द्वारा सिंदूर भरने की शर्त रख दी. इस दौरान काफी संख्या में गांव वाले इकट्ठा हो गए थे. सभी एक ही सवाल कर रहे थे कि जब दोनों को एक ही साथ रहना था तो शादी किसलिए करवाई. इसके बाद जब कोई चारा नहीं चल पाया तो भाई ने अपनी बहन की मांग में सिंदूर भर दिया.

फ्री शिक्षा, हेल्थ बीमा, मासिक भत्ता और 10 लाख रुपए…कोरोना से अनाथ हुए बच्चों की PM केयर्स से मदद करेंगे पीएम मोदी….

नई दिल्ली :- कोरोना महामारी की वजह से अनाथ हुए बच्चों की मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे आए हैं और पीएम केयर फंड से कई योजनाओं का ऐलान किया है। कोरोना से अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों की शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक में मोदी सरकार मदद करेगी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया है कि कोरोना महामारी में माता-पिता गंवाने वाले बच्चों की ‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन’ योजना के तहत मदद की जाएगी। सरकार की ओर से अनाथ बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी और उनका हेल्थ बीमा भी किया जाएगा।
पीएमओ ने कहा कि कोरोना की वजह से अनाथ हुए बच्चों को 18 वर्ष होने पर मासिक भत्ता दिया जाएगा और 23 वर्ष होने पर पीएम केयर्स फंड से 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। उनकी मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। पीएमओ ने कहा कि कोरोना की वजह से अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को 18 साल की अवधि तक पांच लाख का मुफ्त हेल्थ बीमा भी मिलेगा। साथ ही ऐसे बच्चों की उच्छ शिक्षा के लिए एजुकेशन लोन दिलाने में मदद की जाएगी और इसका ब्याज पीएम केयर्स फंड से वहन किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बच्चे भारत के भविष्य हैं और हम उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए सबकुछ करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि समाज के रूप में यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने बच्चों की देखभाल करें और एक उज्ज्वल भविष्य की आशा करें।

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को दिया था निर्देश

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने भारत के लिए कठिन परिस्थिति उत्पन्न कर दी। रोज लाखों मामले सामने तो आए ही, अब तक तीन लाख से अधिक लोगों की जान भी जा चुकी है। कोरोना से प्रभावितों में वे बच्चे भी शामिल हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया। कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी राज्यों को निर्देश जारी किया। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना में अनाथ हुए बच्चों की जरूरतों की देखभाल राज्य सरकारें करें। कोर्ट ने राज्यों को निर्देश दिया कि वह ऐसे बच्चों की शिनाख्त करें, जिन्होंने देशव्यापी लॉकडाउन लगने के बाद या तो अपने माता-पिता या फिर कमाने वाले परिजन को खो दिया है।

आज का दिन लेकर आया है आपके लिए क्या खास,,, जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-30 मई 2021, रविवार
🏵️🌺🎉💐🌹🌸🍁🎯🌷
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-ज्येष्ठ
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-ग्रीष्म
वार-रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-पंचमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-उत्तराषाढ़ा
योग (सूर्योदयकालीन)-शुक्ल
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृष
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास-दक्षिण
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मकर
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धियोग
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय-किसी मंदिर में मसूर की दाल दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🎯🍁🌸🌸🌹💐🎉🏵️🌺
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️

मेष:-

सुख के साधन जुटेंगे। कानूनी बाधा दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की चर्चा संभव है। संतान की रोजी-रोटी की चिंता समाप्त होने के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा।
🌸🎯🍁🌹💐🌷🎉🌺🏵️

वृष:-

शत्रु सक्रिय रहेंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुरानी संपत्ति के रख-रखाव पर धन खर्च हो सकता है। सामाजिक, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिंता रहेगी।
🏵️🌺🎉🌷💐🌹🍁🎯🌸

मिथुन:-

कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक रहेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव लाभकारी रहेंगे। सही समय पर लिए गए फैसले लाभ दिला सकते हैं। आवास संबंधी समस्या हल होने के योग हैं।
🌸🎯🌹🌹💐🌷🎉🌺🏵️

कर्क:-

शत्रु सक्रिय रहेंगे। घर-बाहर तनाव रहेगा। संपत्ति के कार्य लाभप्रद रहेंगे। भावनात्मक संबंधों में जल्दबाजी में निर्णय न लें। अधिकारी आपकी कार्यशैली से नाराज हो सकते हैं। परिश्रम के अनुरूप सफलता नहीं मिलेगी। संतान की इच्छा पूरी होगी।
🏵️🌺🎉🌷💐🌹🎯🌸🍁

सिंह:-

यात्रा मनोरंजक रहेगी।धनार्जन होगा। पूँजी निवेश संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। आत्मविश्वास बना रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें।
🍁🌸🎯🌹💐🌷🎉🌺🏵️

कन्या:-

दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। धैर्य रखें। काम का बोझ कम करने के लिए जिम्मेदारियों को बाँटना आवश्यक है। आर्थिक कामों में परेशानी आने की संभावना है।
🌺🌺🎉🌷💐🌹🎯🌸🍁

तुला:-

प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यस्तता रहेगी। प्रसन्नता बढ़ेगी। कारोबार में वांछित तेजी आने की संभावना रहेगी। विवेक से निर्णय करने पर लाभ एवं सफलता प्राप्त हो सकेगी। नए कार्य का आरंभ लाभदायी रहेगा।
🍁🌸🎯🌹💐🌷🎉🌺🏵️

वृश्चिक:-

लेन-देन में सावधानी रखें। मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। धनार्जन होगा। रोजगार के बेहतर अवसर मिलने से आय बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।
🏵️🌺🎉🌷💐🌹🎯🌸🍁

धनु:-

कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। मेहनत व लगन से कार्यक्षेत्र में बेहतर सफलता हासिल कर सकेंगे। विवाह संबंधी प्रस्ताव आएँगे।
🍁🌸🎯🌹💐🎉🌺🏵️🏵️

मकर:-

कोई मुसीबत आ सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। फालतू खर्च होगा। जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक योजना के विस्तार में मित्रों से मदद मिलेगी। पुरानी झंझटों से राहत रह पाएगी। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखना होगा। व्यस्तता रहेगी।
🌺🎉🎉💐🌹🎯🌸🍁🌷

कुंभ:-

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। धनार्जन होगा। घर की चिंता रहेगी। विरोधी भी आपसे प्रभावित होंगे। कला के क्षेत्र में इच्छित सफलता मिलने के योग हैं। सरकारी राज्यपक्ष के कामों में पर्याप्त सावधानी रखें। मित्रों से मदद मिलेगी।
🌷🍁🌸🌹🌹💐🎉🌺🏵️

मीन:-

शत्रु परास्त होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। नए अनुबंध हो सकते हैं। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साझेदारी में शुरू किया गया कार्य लाभ के अवसरों को बढ़ा सकता है। स्थायी संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। दांपत्य जीवन में विश्वास बढ़ेगा। कामकाज की गति बनी रहेगी।
🏵️🎉🎉💐🌹🌸🍁🌷🎯

पानी चोरी के आरोपी को हुई जेल ..

अम्बिकापुर :- पंचायत के द्वारा मना करने के बावजूद सार्वजनिक तालाब से दो पंप लगाकर पानी की चोरी करते पकड़े जाने पर आरोपी को जेल भेजा गया ।
दरिमा तहसीलदार श्री भूषण मण्डावी ने बताया कि ग्राम बरगवां में ग्राम पंचायत के मना करने के बावजूद गांव के ही सूटल नाम का व्यक्ति सार्वजनिक तालाब से दो पंपसेट लगाकर पानी की चोरी करता था । पंचायत के द्वारा इसकी लिखित सूचना थाना प्रभारी और तहसीलदार को दी गई थी । सूचना मिलने पर तहसीलदार दरिमा व थाना प्रभारी दरिमा मौके पर पहुंचा तो सूटल को तालाब से रंगे हाथों पानी चोरी करते पकड़ा गया। उनके द्वारा दोनों पंप सेट को जप्त कर ग्राम पंचायत बरगवां के सुपुर्द किया गया व आरोपी को जेल भेजा गया ।
दरिमा तहसीलदर के द्वारा दुकानों में सोशल डिस्टेंस के पालन नहीं करने पर दरिमा के दो दुकानों पर 1000 की चलानी कार्यवाही किया गया व दुकानों को कोविड.19 पालन करते हुए दुकान खुले जाने की समझाइश दिया गया। इसके साथ ही माइक्रो कंटेनमेंट जोन नवानगर, कर्रा और टपरकेला का निरीक्षण किया गया ।आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कर्रा का भी निरीक्षण किया गया व कृषकों को दिवस वार खाद वितरण के निर्देश दिए गए।

लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 5 अपराधियो को पुलिस ने किया गिरफ़्तार…

लखनपुर :- मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार ग्राम लुचकी निवासी शहजाद नाम का एक व्यक्ति जिसकी लखनपुर थाना क्षेत्र में हुए लूट एवं चोरी की घटनाओं में शामिल होने की सूचना मिली थी,जिसकी जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी शिसीर कांत सिंह के द्वारा गठित टीम ने संदेही की घेराबंदी कर उससे पूछताछ की जिस दौरान शाजाद पिता नासिर ने अपने तीन और साथियों के साथ लखनपुर थाना क्षेत्र में चोरी एवं लूट की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।
शजाद ने बताया की अपने साथियों के साथ दिनांक 09,05,2021 को रियलमी 6 तथा होंडा लिओ मोटरसाइकिल जिसका वाहन क्रमांक सीजी 15 डी ई 4015 की लूट को स्वीकार किया,साथ ही शहजाद ने बताया कि उसने अपने तीन साथियों के साथ 25,05,2021 को होंडा एक्टिवा जिसका वाहन क्रमांक सीजी 04 के यू 1359 के साथ 500 रुपए नगद लूटना भी स्वीकार किया।


चोरी की गई मोबाइल ,बाइक और स्कूटी को पुलिस द्वारा बरामद किया गया है साथ ही चोरी एवं लूट की घटना में प्रयुक्त स्कूटी एवं बाइक को जप्त कर लिया है।
साथ की एक अन्य चोरी की घटना में होंडा ड्रीम युगा जिसका वाहन क्रमांक सीजी 15 डीसी 6466 बाइक को बाजरपारा लखनपुर निवासी नकुल उर्फ मिथलेश के पास से बरामद किया गया।
उक्त सभी अपराधियों को न्यायिक रिमांड मे भेज दिया गया है।
इस पूर्ण घटना कर्म में लखनपुर थाना प्रभारी शिसीर कांत सिंह और उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

अम्बिकापुर नगर निगम के तीन वार्ड कंटेन्मेंट जोन घोषित आवागमन एवं व्यावसायिक गतिविधियां प्रतिबंधित….

अम्बिकापुर :- कोविड पॉजिटिव मरीजो की संख्या के आधार पर नगर निगम अम्बिकापुर के तीन वार्ड को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है।चिन्हांकित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकाने एवं व्यावसायिक प्रातिष्ठान बंद रहेंगे। प्रभारी अधिकारी द्वारा कंटेन्मेंट जोन में घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति की जाएगी। कंटेन्मेंट जोन के अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन तथा इमरजेंसी को छोड़कर लोगो का घर से बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। कंटेन्मेंट जोन की पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी
एसडीएम एवं इंसिडेंट कमांडर अम्बिकापुर श्री प्रदीप साहू द्वारा जारी आदेशानुसार वार्ड क्रमांक 1 डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में कंटेन्मेंट जोन की चैहद्दी पूर्व में बलधीर बाखला के घर से सीता देवी के घर तक, पश्चिम में निशिकांत भगत के घर से निर्मल कुजूर के घर तक, उत्तर में निर्मल कुजूर के घर से बलधीर बखला के घर तक तथा दक्षिण में सीता देवी के घर से निशिकांत भगत के घर तक है। कंटेन्मेंट जोन के लिए प्रभारी अधिकारी नगर निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक श्री चंदन यादव तथा पर्यवेक्षण अधिकारी उप अभियंता श्री दुष्यंत बजाज को बनाया गया है। वार्ड क्रमांक 5 गोधनपुर वार्ड में कंटेन्मेंट जोन की चैहद्दी पूर्व में गजेंद्र यादव के घर से दीपक यादव के घर तक, पश्चिम में त्रिलोचन यादव के मकान से राजेन्द्र यादव के मकान तकए उत्तर में राजेन्द्र यादव के मकान से गजेंद्र यादव के मकान तक तथा दक्षिण में दीपक यादव के मकान से त्रिलोचन यादव के मकान तक है। कंटेन्मेंट जोन के लिए प्रभारी अधिकारी नगर निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार तथा पर्यवेक्षण अधिकारी उप अभियंता श्रीमती प्रियंका पटेल को बनाया गया है। वार्ड क्रमांक 47 गंगापुर वार्ड में कंटेन्मेंट जोन की चैहद्दी पूर्व दिशा रिंग रोड में गंगापुर मोड़ से शिव मंदिर तक, पश्चिम में शिव मंदिर से तुलसी गुप्ता के मकान तक, उत्तर में दिलीप सिंह के मकान से गंगापुर मोड़ तक तथा दक्षिण में तुलसी गुप्ता के मकान से दिलीप सिंह के मकान तक है। कंटेन्मेंट जोन के लिए प्रभारी अधिकारी नगर निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक श्री जोगेंद्र सिंह तथा पर्यवेक्षण अधिकारी उप अभियंता श्रीमती प्रियंका पटेल को बनाया गया है।

error: Content is protected !!