Home Blog Page 237

क्या कहती हैं आपकी भाग्य रेखाएं,, जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-26 मई 2021, बुधवार
🌺💐🌸🌸🌷🌷🍁🎯🎯
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-वैशाख
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-ग्रीष्म
वार-बुधवार
🎯🍁🌷🌸💐🌹🎉🎉🏵️
तिथि (सूर्योदयकालीन)-पूर्णिमा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-अनुराधा
योग (सूर्योदयकालीन)-शिव
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृष
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-वायव्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृश्चिक
व्रत/मुहूर्त-स्नान/दान पूर्णिमा/सर्वार्थसिद्धि योग/मिथुने बुध/मूल प्रारंभ
यात्रा शकुन-हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकले।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-किसी मंदिर में हरे फल दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🏵️🎉🌹💐🌸🌷🍁🎯🌺
आज का राशिफल
🌺🎯🍁🌷🌸

मेष:-

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। सम्मान व कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ मिलने के योग हैं।
🌸🌷🍁🎯🌺💐🎉🎉🏵️

वृष:-

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारी का पूर्ण ध्यान रखें। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति होगी। कानूनी विवादों का निपटारा होगा।
🏵️💐🌺🎯🍁🌷🌷🌸🌹

मिथुन:-

बुरी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दौड़धूप अधिक होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। धन लाभ होने की भी संभावना है।
🌹🌸🌷🎯🌺🌺💐🏵️🎉

कर्क:-

मेहनत का फल मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश, यात्रा व नौकरी लाभ देंगे। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। इच्छित काम पूर्ण हो सकेंगे। स्वास्थ्य की समस्या सुलझेगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी।
🎉🏵️💐🌺🎯🌷🌸🌹🍁

सिंह:-

अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। स्वाभिमान रहेगा।बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। वैवाहिक अड़चनें समाप्त होंगी। विरोधी परास्त होंगे।
🍁🌹🌸🌷🎯🌺💐🏵️🎉

कन्या:-

यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा। भागीदारी के प्रस्ताव आएँगे। रिश्तेदारों से भेंट हो सकेगी। दूसरों की आलोचना, निंदा से दूर रहें।
🎉🏵️💐🌺🌷🌸🌹🌹🍁

तुला:-

क्रोध पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यावसायिक समस्याओं का हल आपके माध्यम से हो सकेगा।
🍁🌹🌸🌷🌺🏵️🏵️🎉🎯

वृश्चिक:-

लेन-देन में सावधानी रखें। पुरानी लेनदारी वसूल होगी। यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। व्यवहार कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। व्यापारिक निर्णय लेने में देरी नहीं करना चाहिए। लाभ होगा।
🎯🎉🏵️🌺🌸🌹🍁🍁💐

धनु:-

योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। प्रयास व सहयोग से अनुकूलता आएगी। पिता से व्यापार के विषय में मतभेद हो सकते हैं।
💐🍁🌹🌸🌺🏵️🎉🎯🌷

मकर:-

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सुखद यात्रा के योग हैं। रचनात्मक काम होंगे। आलस्य को त्यागकर कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त हो सकती है।
🌷🎉🎉🌺🌸🌹🍁🍁💐

कुंभ:-

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। सोच-समझकर व्यय करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यापार अच्छा चलेगा।
💐🍁🌹🌸🌺🎉🌷🎯🏵️

मीन:-

कानूनी बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएँगे। काम के प्रति लापरवाही न करें। प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग व समर्थन मिलेगा। लाभ होगा।
🏵️🎯🌷🎉🌺🌸🍁🍁💐

झीरम घाटी नक्सल हिंसा में हुए शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि..

सूरजपुर :- राज्य शासन द्वारा 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी गण, सुरक्षाबलों के जवान एवं विगत वर्षों में नक्सल हिंसा में शहीद हुए अन्य सभी भाइयों-बहनों की स्मृति में 25 मई को प्रतिवर्ष झीरम श्रद्धांजलि दिवस के रूप में बनाए जाने का निर्णय लिया गया है।
उसी के परिपालन में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव, अपर कलेक्टर श्री एस एन मोटवानी सहित सभी जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नक्सल हिंसा में हुए शहीदों के लिए दो मिनट का मौन धारण रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

छत्तीसगढ़ का यह जिला हुआ अनलॉक : शॉपिंग मॉल, क्लब, जीम, शराब दुकान खुलेंगे, कलेक्टर ने जारी किया आदेश…

रायुपर :- छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की दर में गिरावट देखने को मिल रही है. इसको लेकर अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बेमेतरा जिले के बाद राजनांदगांव भी अनलॉक हो गया है। इसके बाद रायपुर को भी अनलॉक कर दिया गया है।
पुराने आदेश को रद्द करते हुए जिला कलेक्टर द्वारा नया आदेश जारी किया गया है। जिसमें कई रियायतों के साथ दुकानों, बाजारों और शराब दुकान खोलने की अनुमति दे दी है। आदेश में शॉपिंग मॉल, क्लब, जीम, शराब दुकानें खुलेंगी। यह आदेश कल से लागू होगा। सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक दुकानें खुलेंगी. हालांकि शाम 6 बजे के बाद नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।
सभी प्रकार की स्थायी और अस्थायी दुकानें, शॉपिंग मॉल, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, सभी ठेला-गुमटी, सुपर मार्केट, सुपर बाजार, फल, सब्जी मंडी, बाजार, अनाज मंडी, शो-रुम, क्लब, शराब दुकानें, सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पा, पार्क और जिम शाम 6 बजे तक खोल सकेंगे.केवल रविवार को सभी दुकानों बंद रहेगी.
क्लब-रेस्टोरेंट्स, होटलों और रेस्टोरेंट्स से डिलीवरी का समय पूर्ववत रात 9 बजे तक और आम जनता, ग्राहक के निवास तक होम डिलीवरी का अधिकतम समय रात 10 बजे तक ही रहेगा. किसी होटल में इन-हाउस अतिथियों के लिए होटल किचन/ स्वयं के रेस्टोरेंट्स के उपयोग की अनुमति रहेगी.
मास्क और फिजिकल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन अनिवार्य होगा. किसी दुकान को फिजिकल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुए भीड़-भाड़ एकत्रित कर या राज्य शासन/इस कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार अर्थदण्ड अधिरोपित करने और 30 दिवस के लिए दुकान सील करने की कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने 96 हजार कीमत के नशीली कफ सिरप के साथ 1 युवक को किया गिरफ्तार..

सूरजपुर :- नशीली दवाओं के जरिये युवा पीढ़ी को बर्बाद करने की कोशिश करने वाले एक आरोपी को सूरजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशा का काला कारोबार करने वाले लोगों के विरूद्व पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।सोमवार 24 मई 2021 को थाना प्रभारी सूरजपुर को मुखबीर से सूचना मिली कि मस्जिद मोहल्ला सूरजपुर का सुहैल खान सरनापारा बाईपास रोड़ के पास खड़ा होकर नशीली कफ सिरप बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा को अवगत कराए जाने पर उन्होंने थाना प्रभारी को सतर्कता बरतते हुए घेराबंदी लगाकर पकड़ने के निर्देश दिए।
थाना सूरजपुर की पुलिस टीम सरनापारा बाईपास रोड़ पर जैसे ही पहुंची वैसे ही सुहैल पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके कब्जे से फेन्सीरेक्स कफ सिरप 100 नग एवं विनसिरेक्स कफ सिरप 80 नग कुल 180 नग नशीली कफ सिरप जप्त किया गया है।
जिसकी बाजारू कीमत 96 हजार रूपये है। प्रकरण में अपराध क्रमांक 245/21 धारा 21सी एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुए आरोपी सुहैल खान पिता मोहम्मद अशराफल खान उम्र 20 वर्ष निवासी मस्जिद मोहल्ला सूरजपुर को विधिवत् गिरफ्तार किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर धर्मानंद शुक्ला, एसआई रश्मि सिंह, एएसआई गजपति मिर्रे, प्रधान आरक्षक अदीप प्रताप सिंह, तालिब खान, आरक्षक रामकुमार नायक व लक्ष्मी नारायण मिर्रे सक्रिय रहे।

थाने में गाड़ियों को आग लगाने वाले आरोपियों को छोड़ा:​​​​​​​हेड कांस्टेबल ने रोते हुए कहा- SDOP मैडम उनसे ज्यादा पैसा मैं दूंगा, उन्हें मत छोड़िए, एक-एक रुपए जोड़कर खरीदी थी गाड़ी…

अंबिकापुर :- कुन्नि थाने में खड़ी पुलिसकर्मियों की बाइक और कार में आग का मामला लगातार विवादों में घिरते जा रहा हैं। मामले को लेकर पुलिस महकमे में ही विवाद हो गया है। हेडकांस्टेबल ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, उन्हें SDOP चंचल तिवारी ने छोड़ दिया। इसके बाद हेड कांस्टेबल मनीष तिवारी का दर्द छलक उठा। उन्होंने रोते हुए कहा कि मैडम उनसे ज्यादा पैसे मैं दूंगा, उन्हें मत छोड़िए। इसके बाद SP टीआर कोशिमा ने हेड कांस्टेबल को लाइन अटैच कर दिया है। वहीं, मामले की जांच एडिशनल SP को सौंप दी है।

घटना के अगले ही दिन 5 आरोपियों को किया गया था गिरफ्तार

लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी चौकी में 4 दिन पहले वहां खड़े पुलिसकर्मियों के वाहनों में किसी ने आग लगा दी थी। इस मामले में हेड कांस्टेबल मनीष तिवारी ने नामजद शिकायत की थी। वहीं, अगले दिन 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। उन्हें पकड़ कर चौकी लाया गया, लेकिन पूछताछ के बाद SDOP चंचल तिवारी ने सभी को छोड़ दिया था। उन्होंने बताया था कि आरोपियों के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं, जिसके कारण उन्हें गांव के गणमान्य लोगों के सामने जाने दिया गया है।

घटना के अगले ही दिन 5 आरोपियों को किया गया था गिरफ्तार

लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी चौकी में 4 दिन पहले वहां खड़े पुलिसकर्मियों के वाहनों में किसी ने आग लगा दी थी। इस मामले में हेड कांस्टेबल मनीष तिवारी ने नामजद शिकायत की थी। वहीं, अगले दिन 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। उन्हें पकड़ कर चौकी लाया गया, लेकिन पूछताछ के बाद SDOP चंचल तिवारी ने सभी को छोड़ दिया था। उन्होंने बताया था कि आरोपियों के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं, जिसके कारण उन्हें गांव के गणमान्य लोगों के सामने जाने दिया गया है।
पुलिसकर्मियों की कार और बाइक खड़ी थी। इसी दौरान 21 मई की देर रात करीब 12 से 1 के बीच किसी ने केरोसिन से भीगा बोरा उसके ऊपर डालकर आग लगा दी थी।
पुलिसकर्मियों की कार और बाइक खड़ी थी। इसी दौरान 21 मई की देर रात करीब 12 से 1 के बीच किसी ने केरोसिन से भीगा बोरा उसके ऊपर डालकर आग लगा दी।
हेड कांस्टेबल का वीडियो वायरल, कहा- डॉग स्क्वॉयड आरोपियों के घर तक गया
इस पूरे मामले के बाद अब हेड कांस्टेबल मनीष तिवारी का करीब 7.30 मिनट का वीडियो वायरल है। इसमें मनीष बता रहे हैं कि घटनास्थल से एक चप्पल मिली थी। जांच के लिए डॉग स्क्वॉयड आया और आरोपी के घर तक गया। उन्होंने कहा कि कुत्ते और उसके ट्रेनर को तो मैंने नहीं सिखाया था। डॉग स्क्वॉयड वहां तक गया था। कहा कि अवैध निर्माण के दौरान कार्रवाई करने पर आरोपियों ने उनसे बदला लिया है। उनकी गाड़ी को जानकर जलाया गया।

कैमरे के सामने दर्द छलका तो बद्दुआ भी निकली, कहा- पाप लगेगा

पूरा वीडियो आरोपियों को छोड़ देने के बाद अगले दिन का ही लग रहा है। इसे बनाने वाला उनसे सवाल भी पूछ रहा है। इस पर हेड कांस्टेबल मनीष तिवारी कह रह रहे हैं कि मैडम ने उचित कार्रवाई नहीं की है।

किसी दुष्कर्म के आरोपी को मैडम कैसे पकड़ लेती हैं। वहां तो कोई गवाह भी नहीं होता। फिर इनको क्यों छोड़ दिया। साथ ही कह रहे हैं कि सरकारी नौकरी वाला हूं, उनसे ज्यादा पैसे दे दूंगा। गाड़ी के लिए एक-एक रुपए इकठ्ठा किया था। आपको मेरी बद्दुआ लगेगी, पाप लगेगा।

21 मई की देर रात दो पुलिसकर्मियों की गाड़ियों में लगाई गई थी आग

लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी पुलिस चौकी में पदस्थ पुलिसकर्मियों की कार और बाइक खड़ी थी। इसी दौरान 21 मई की देर रात करीब 12 से 1 के बीच किसी ने केरोसिन से भीगा बोरा उसके ऊपर डालकर आग लगा दी। गाड़ियों के टायर फटने की आवाज आई तो पुलिसकर्मी बाहर आए। वहां कोई नहीं था। आग लगी देख उन्होंने बुझाने का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली। जब तक उस पर काबू किया जाता दोनों वाहन जलकर राख हो चुके थे।

घटना के दिन 5 संदेहियों में से 2 अपनी पत्नी के साथ शादी में थे

जांच के लिए 3 सदस्य टीम बनाई गई है। इसमें TI SI और ASI शामिल हैं। डॉग स्क्वायड की जांच के दौरान कोई वीडियोग्राफी नहीं कराई गई। घटना के दिन 5 संदेहियों में से दो अपनी पत्नियों के साथ विवाह कार्यक्रम में थे।
– सुनील शर्मा, एडिशन SP, अंबिकापुर

SP बोले- आरोपियों के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं, किसी को ऐसे ही दोषी नहीं मान सकते

आरोपियों के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। कानून भी कहता है कि चार दोषी भले छूट जाएं, एक निर्दोष को सजा नहीं होनी चाहिए। हेड कांस्टेबल ने जो आरोप लगाए हैं वह गंभीर हैं। मामले की जांच एडिशनल SP सुनील शर्मा को सौंप दी गई है। वहीं पुलिस कांस्टेबल को जांच होने तक लाइन अटैच कर दिया है।
– टीआर कोशिमा, SP, अंबिकापुर

तेज रफ्तार कार और स्कूटी की भिड़ंत,,,स्कूटी सवार एक युवक की मौत दूसरा घायल…

अंबिकापुर :- शहर के रिंग रोड स्थित प्रतापपुर चौक पर रविवार की देर रात तेज रफ्तार कार व स्कूटी में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद स्कूटी जहां बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं उसमें सवार दोनेां युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर टक्कर के बाद कार भी पलट गई और उसमें सवार युवक कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। डायल 112 की मदद से गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।
यहां एक युवक को रायपुर के लिए रेफर कर दिया गया। रायपुर जाने की तैयारी करते समय ही उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक का इलाज जारी है। हादसे की तस्वीर घटनास्थल के पास एक घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस कार सवारों की खोजबीन में जुटी है।
शहर के मायापुर चांदनी चौक स्थित शास्त्रीनगर निवासी विनोद शुक्ला स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ हैं। उनका बेटा विक्की शुक्ला अपने दोस्त गुदरी चौक निवासी जय सिंह के साथ स्कूटी पर सवार होकर रात 12 बजे ग्राम सरगवां की ओर से तेज रफ्तार में घर आ रहा था।
प्रतापपुर चौक के पास रिंग रोड चौराहे को पार कर ही रहा था कि मैरिन ड्राइव की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार से उनकी जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों युवक सड़क पर घिसटते हुए महाराणा प्रताप की मूर्ति के पास जा पहुंचे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं कार भी मूर्ति के पास जाकर पलट गई। थोड़ी ही देर में कार सवार लोग वहां से फरार हो गए। आवाज सुनकर आस-पास के लोग बाहर निकले और इसकी सूचना डायल 112 को दी।
सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल विक्की शुक्ला व जय सिंह को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हादसे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कार जब्त कर लिया।

रायपुर ले जाते तोड़ा दम

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल विक्की शुक्ला के क्रिटिकल कंडिशन को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रायपुर के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजन उसे रायपुर ले जाने निकले ही थे कि उसकी मौत हो गई। मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक उनका इकलौता पुत्र था। इधर हादसे में जय का पैर टूट गया है, उसका इलाज जारी है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

स्कूटी व कार में टक्कर की घटना घटनास्थल पर एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि कार व स्कूटी दोनों की रफ्तार काफी तेज थी। पुलिस कार सवारों की खोजबीन में जुटी है।

आज इन राशियों को रखनी होगी सावधानियां,,,नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-25 मई 2021, मंगलवार
🌹🌸🏵️🍁🎉🌺🌺💐🌷
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-वैशाख
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु- ग्रीष्म
वार-मंगलवार
🍁🌷🎉🎉🌸🌸🌹💐🌺
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्दशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-स्वाति
योग (सूर्योदयकालीन)-वरियान
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृष
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृश्चिक
व्रत/मुहूर्त-श्रीनृसिंह जयंती/पूर्णिमा व्रत/भद्रा
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-हनुमान मन्दिर में बेसन का हलवा चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌷💐🌺🎉🍁🏵️🌹🎯🎯
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️

मेष:-

शत्रु सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर होगा। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी। लाभ होगा। कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं। कर्मचारियों पर व्यर्थ संदेह न करें।
🏵️🎯🌹🍁🎉🌺🌷🌸🌸

वृष:-

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक उन्नति होगी। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। स्वविवेक से कार्य करना लाभप्रद रहेगा।
🌸🌷🌺🎉🍁🌹🎯🏵️💐

मिथुन:-

पुराना रोग उभर सकता है। शोक समाचार मिल सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अधूरे कामों में गति आएगी। व्यावसायिक गोपनीयता भंग न करें। गीत-संगीत में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
🏵️🏵️🎯🌹🍁🎉🌺🌷🌸

कर्क:-

यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे।लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। वाणी पर संयम आवश्यक है। जीवनसाथी से मदद मिलेगी। सामाजिक यश-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
🌸🌷🌺🍁🌹🎯🎯🏵️💐

सिंह:-

पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। मान बढ़ेगा। नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति की संभावना है। किसी की आलोचना न करें।आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी।
💐🏵️🎯🌹🌺🌷🌸🎉🎉

कन्या:-

रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। व्यावसायिक समस्या का हल निकलेगा। नई योजना में लाभ की संभावना है। घर में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। जीवनसाथी से संबंध घनिष्ठ होंगे।
🌸🌷🌺🌹🎯🎯🏵️💐🍁

तुला:-

स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। राजकीय कार्य में परिवर्तन के योग बनेंगे।आपके कामों की लोग प्रशंसा करेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा। नई कार्ययोजना के योग प्रबल हैं।
🍁🏵️🏵️🎯🌹🌺🌸🌸🎉

वृश्चिक:-

बकाया वसूली के प्रयास सफल रखें। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कानूनी मामले सुधरेंगे। धन का प्रबंध करने में कठिनाई आ सकती है। आहार की अनियमितता से बचें। व्यापार, नौकरी में उन्नति होगी।
🎉🌸🌺🌹🏵️🍁💐🌷🌷

धनु:-

राजमान प्राप्त होगा। नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। दांपत्य जीवन में भावनात्मक समस्याएँ रह सकती हैं। व्यापार में नए अनुबंध आज नहीं करें।
🌷💐🍁🏵️🌹🌺🌸🎉🎯

मकर:-

कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। कुछ मानसिक अंतर्द्वंद्व पैदा होंगे। पारिवारिक उलझनों के कारण मानसिक कष्ट रहेगा। धैर्य एवं संयम रखकर काम करना होगा। यात्रा आज न करें।
🎯🎉🌺🌺🏵️🍁🍁🌷🌷

कुंभ:-

पुराना रोग उभर सकता है। चोट व दुर्घटना से बचें। वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। दूरदर्शिता एवं बुद्धि चातुर्य से कठिनाइयां दूर होंगी। राज्य तथा व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं।
🌷🏵️🌺🎉🎯🌸🌹💐💐

मीन:-

बेचैनी रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।योजना अनुसार कार्य करने से लाभ की संभावना है। आर्थिक सुदृढ़ता रहेगी।
💐🌹🌸🎯🎉🏵️🌷🌷🍁

नव पदस्थ कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण..

सूरजपुर :- छत्त्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियोें की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। जिसके तहत जिले के नए कलेक्टर के रूप में श्री गौरव कुमार सिंह ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है। नव पदस्थ कलेक्टर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायपुर थे। गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर जिले का नया कलेक्टर पदस्थ किया गया हैं। पदभार ग्रहण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव उपस्थित थे। वहीं रणवीर शर्मा को कलेक्टर सूरजपुर से स्थानांतरित करते हुए मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

एसडीएम ने भी युवक को जड़ा थप्पड़ और जबरन कराई उठक-बैठक, वीडियो हुआ वायरल,,,कब होगी इनपर कार्यवाही…

सूरजपुर :- सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने दादी के कोविड इलाज का बिल पटाने जा रहे युवक का मोबाइल तोड़कर थप्पड़ जड़ दिया था। इस मामले में उनकी काफी आलोचना हुई और सीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें हटा दिया।
कलेक्टर के थप्पड़ मारने के तत्काल बाद भैयाथान एसडीएम प्रकाश सिंह राजपूत ने भी पुलिसकर्मी से डंडा मरवाने के बाद एक नवयुवा को थप्पड़ मार दिया, यही नहीं, उससे जबरन उठक-बैठक भी कराई।
युवक उन्हें बताता रहा कि वह मेडिकल के काम से निकला है लेकिन एसडीएम ने उसकी एक न सुनी। कलक्टर की तो यहां से छुट्टी कर दी गई लेकिन एसडीएम के इस कृत्य के लिए उन पर कब कार्रवाई की जाएगी?
सूरजपुर के प्रशासनिक अधिकारियों ने 22 मई को जिले की छवि खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बेगुनाह युवक को थप्पड़ जड़कर सूरजपुर पर दाग लगाने वाले कलेक्टर का सीएम ने स्थानांतरण तो तत्काल कर दिया लेकिन अब सोशल मीडिया पर इस बात की भी आलोचना हो रही है कि कलेक्टर को मंत्रालय में संयुक्त सचिव बना दिया गया।
उनकी सर्विस बुक पर कोई आंच नहीं आई। कलेक्टर के थप्पड़ मारने के तत्काल बाल सूरजपुर जिले के भैयाथान एसडीएम ने भी वहां से गुजर रहे रहे एक युवक को रुकवाकर पहले तो पुलिसकर्मियों से डंडे से पिटवाया।
इसके बाद खुद उसे थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद उससे जबरन उठक-बैठक कराई। इसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग एसडीएम के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

अधिकारियों को मारने का हक नहीं

किसी भी अधिकारी को शासकीय पद पर रहते हुए कानूनन आम जनता को मारने का हक नहीं है, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न बैठा हो।
इस प्रकार से पद का दुरुपयोग करने वाले अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक या पुलिस अधिकारियों पर सरकार की अनुशंसा पर ही एफआईआर हो सकती है लेकिन ऐसे मामलों में उन्हें छूट नहीं दी जा सकती है।

आज के दिन किसकी चमकेगी किस्मत और किसको मिलेगी मात.. जानें आज के राशिफल में…

आज का राशिफल एवं पंचांग-24 मई 2021,सोमवार
🌹🌺🍁🎉🎯🎉🏵️💐🌷
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-वैशाख
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-ग्रीष्म
वार-सोमवार
🎉🍁🎯🎯🏵️🏵️🌸🌸🌹
तिथि (सूर्योदयकालीन)-त्रयोदशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-चित्रा
योग (सूर्योदयकालीन)-व्यतिपात
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृष
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-दक्षिण
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-तुला
व्रत/मुहूर्त-सोमप्रदोष/अन्नप्राशन/मुंडन
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में मखाने की खीर अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
💐💐💐💐🏵️🏵️🏵️🏵️🎯
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️

मेष:-

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। पराक्रम बढ़ेगा। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। कामकाज में आशानुरूप स्थिति बनेगी। संतान के व्यवहार पर नजर रखें।
🏵️🎯💐🌷🍁🌺🌹🌹🌸

वृष:-

बुरी खबर मिल सकती है।स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा।
🌸🌹🌺🍁🌷🎯🏵️🎉🌺

मिथुन:-

मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। वाहन सुख मिलेगा। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।
🌺🎉🏵️🎯🌷🍁🌸🌸💐

कर्क:-

उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बढ़ेगा। पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा।आर्थिक तंगी रहेगी। पिछले कार्यों को टालें। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है।
💐🌸🍁🌷🎯🎉🌺🌺🌹

सिंह:-

राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। जोखिम बिलकुल न लें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार व नौकरी में हितकारकों की पूर्ण कृपा रहेगी।
🌹🌺🎉🎯🌷🍁🌸💐🏵️

कन्या:-

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कुसंगति से बचें। दूसरों पर भरोसा न करें। धैर्य रखें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। रुका पैसा मिलेगा। शत्रु आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास करेंगे। अतः सावधान रहें। व्यापार में सफलता मिलेगी।
🏵️💐🍁🍁🌷🎯🎉🌺🌹

तुला:-

रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। साहित्यिक रुचि बढ़ेगी। आर्थिक योग शुभ हैं। यात्रा से व्यापारिक लाभ हो सकता है।
🌹🌺🎉🎯🌷🍁💐🏵️🌸

वृश्चिक:-

योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा।अच्छे मित्र से भेंट होगी। पराक्रम की वृद्धि होगी। समाज-परिवार में आदर मिलेगा।
🌸🏵️💐🍁🌷🎯🌺🌺🌹

धनु:-

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। कार्यसिद्धि होगी। आय-व्यय में संतुलन रहेगा।व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे।नई योजना से लाभ होगा।
🌹🌺🎯🌷💐💐🏵️🌸🎉

मकर:-

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार के विस्तार हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे। संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे।
🎉🌸🏵️💐🎯🌺🌹🌹🍁

कुंभ:-

राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रुभय रहेगा। लाभ होगा। पिछले कार्यों को टालना चाहिए क्योंकि उसमें असफलता का योग है। अनावश्यक विवाद होगा। व्यावसायिक योजनाएँ क्रियान्वित नहीं हो पाएँगी।
🍁🌹🌺🎯💐🏵️🌸🎉🌷

मीन:-

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। खर्चों में वृद्धि से चिंता होगी। संतान के रोजगार की समस्या का समाधान संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।
🌷🎉🏵️💐🎯🌺🌺🍁🍁

सूरजपुर कलेक्टर के बाद टीआई कोतवाली पर भी गिरी गाज,,,किया गया लाइन हाजिर…

सूरजपुर :- सूरजपुर कलेक्टर के बाद अब कोतवाली टीआई पर गाज गिरी है। सूरजपुर पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा द्वारा कठोर कदम उठाते हुए कोतवाली टी आई बसंत खलखो को लाइन अटैच कर दिया गया है। कोतवाली थाने की कमान अब धर्मानंद शुक्ला को सौंपी गई है।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर कलेक्टर द्वारा युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार टीआई बसंत खलखो के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही थी। टी आई का भी वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वे लॉक डाउन का पालन कराने के नाम पर लोगों को मारते पीटते नजर आ रहे थे।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक टीआई को सस्पेंड करने की दबाव बन रहा था जिसके बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर द्वारा टी आई को लाइन हाजिर कर दिया गया।

क्या कलेक्टर के बाद अब कोतवाली के टीआई पर भी होगी कार्रवाई,,,निर्दोष आम नागरिकों पर डंडा चलाने वाले टी आई पर कार्रवाई की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर उनके करतूत का वीडियो हुआ वायरल…

सूरजपुर :- शनिवार को दोपहर में लॉक डाउन का पालन कराने निर्दोषों पर खुलेआम डंडा चलाने वाले सूरजपुर कोतवाली के टी आई बसंत खलखो पर भी कार्रवाई की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है।कोतवाली टीआई ने कल लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर डंडे से मारा है जिसका वीडियो वायरल हो गया है और लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।
कलेक्टर पर कार्रवाई के बाद लोग कोतवाली टीआई को तत्काल हटाए जाने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया मगर उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया तो हमने आईजी आर पी साय से इस संबंध में जानकारी ली उन्होंने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुये इस संबंध में जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है। अब देखना यह होगा कि कोतवाली टीआई पर पुलिस प्रशासन क्या एक्शन लेती है,हालांकि टि्वटर के माध्यम से इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी दे दी गई है। इधर टि्वटर फेसबुक व व्हाट्सएप में कोतवाली टीआई के करतूत का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मारपीट करने वाले टी आई बसंत खलखो के खिलाफ पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन कार्यवाही नही होने तक चलेगा आंदोलन

पीड़ित का कहना है की पुलिस का अधिकार नहीं है की वह किसी आम नागरिक से बिना कारण के मारपीट कर सके जबकि मैं जरूरी काम से बाहर जा रहा था मैंने टी आई बसंत खलखो को पूरी बात बताई थी पर फिर भी बिना कारण मुझे मरने लगे और मुझे डंडों से काफी पीटा गया,मैं उक्त मामले में कड़ी कार्यवाही चाहता हूं।

नवयुवक को थप्पड़ मारना पड़ा भारी,,,सीएम भूपेश बघेल ने दिए कलेक्टर को हटाने के निर्देश…

सूरजपुर :- सुरजपुर जिले के कलेक्टर द्वारा नवयुवक को थप्पड़ मारने और उसके मोबाइल को तोड़ने के वीडियो के वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए कलेक्टर को हटाने के निर्देश दे दिए हैं।


आपको बता दे कि कल सूरजपुर कलेक्टर द्वारा नवयुवक के साथ अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बत्तमिजी की गई थी।
देखे वीडियो –

पिता और 2 भाईयो ने मिलकर कि बड़े भाई की हत्या,,, मां ने भिजवाया जेल…

शंकरगढ़ :- जमीन बंटवारा के बाद हुए विवाद में अपने भाई ही भाई के खून के प्यासे हो गए। विवाद बढऩे पर 2 छोटे भाइयों ने पिता के साथ मिलकर बड़े भाई की टांगी से ताबड़तोड़ प्रहार कर नृशंस हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव खेत में गाड़ दिया। इसकी रिपोर्ट मां ने थाने में दर्ज कराई।
रिपोर्ट पर पुलिस ने तहसीलदार की उपस्थिति में शव को कब्र से बाहर निकलवाया और साक्ष्य के आधार पर 2 भाइयों व पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोकापाट निवासी गेनवा कोरवा 50 वर्ष अपनी पत्नी कांचो बाई व 3 बेटों तुलेश्वर 25 वर्ष, सोहन 22 वर्ष तथा छोटन 20 वर्ष के साथ रहता है। 19 मई को परिवार की उपस्थिति में जमीन का बंटवारा हुआ। बड़े बेटे तुलेश्वर को बंटवारे में अधिक जमीन (9 खेत) मिली थी।
उसने कहा कि मुझे ज्यादा जमीन मिली है, इस कारण मां उसके साथ रहेगी। इस बात पर सबसे छोटा भाई गुस्सा हो गया और कहा कि जमीन का बंटवारा ठीक नहीं हुआ है। हम दोनों भाइयों को जमीन कम (3-3 खेत) क्यों मिला।
इसी बात पर विवाद बढ़ गया और छोटन कोरवा ने टांगी से बड़े भाई तुलेश्वर के गले, सीने व शरीर के अन्य हिस्से पर टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। यह देख पिता गेनवा कोरवा व मझला भाई सोहन भी साथ हो लिए और उन्होंने भी टांगी व लात-मुक्के से उसे मारा। इससे मौके पर ही तुलेश्वर की मौत हो गई।

खेत में दफना दिया शव

बड़े भाई को मौत के घाट उतारने के बाद दोनों भाइयों ने पिता के साथ मिलकर उसके शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। मामले की रिपोर्ट मृतक की मां ने शंकरगढ़ थाने में दर्ज कराई।
उसने बताया कि उसके बड़े बेटे की पति व दो बेटों ने हत्या कर दी है तथा शव को दफना दिया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित बघेल मौके पर पहुंचे और उन्होंने तहसीलदार की उपस्थिति में शव को कब्र से बाहर निकलवाया।

पिता व 2 बेटों को भेजा गया जेल

पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने टांगी से गर्दन, गले, सीने सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में प्रहार की पुष्टि की।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता गेनवा, मझले भाई सोहन व सबसे छोटे भाई छोटन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने खून से सनी टांगी भी बरामद की है। पुलिस ने तीनों को धारा 302 के तहत शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

एक ही परिवार के 3 बच्चों समेत 5 लोगों की गला रेत कर हत्या…

अयोध्या :- उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सगे भांजे ने शनिवार देर रात अपने मामा-मामी सहित उनके तीनों बच्चों की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शुरुआती जांच में घटना के पीछे संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमों ने कई जगह दबिश दी है और उसके परिजनों से भी कड़ी पूछताछ कर रही है।
अयोध्या के निसारु गांव में रमेश कुमार और उनका भांजा एक ही मकान में रहते थे। नवासे की जमीन को लेकर मामा-भांजे के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। शनिवार की देर रात भांजे ने अपने मामा राकेश कुमार एवं मामी ज्योति सहित उनके तीनों बच्चों (एक बेटी और दो बेटे) की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और समूचे घटनाक्रम की जानकारी स्थानीय पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारियों को दी।
सूचना मिलने के लगभग एक घंटे बाद प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन में जुट गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे ने बताया कि पांच लोगों की हत्या का आरोपी भांजा और मामा एक ही मकान में रहते थे। प्रथम दृष्टया संपत्ति का विवाद सामने आया है, गांव वाले यही बता रहे हैं। आरोपी के परिजनों को उठाकर कड़ी पूछताछ की जा रही है तथा पुलिस की पांच टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं।
मौके के लिए रवाना होने से पहले जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। हर दृष्टिकोण से जांच के बाद कार्रवाई होगी जांच में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

क्या कहती हैं आपकी भाग्य रेखाएं…जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

आज का राशिफल एवं पंचांग-23 मई 2021, रविवार
💐🌷🎉🌸🌸🌺🌹🎯🎯
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-वैशाख
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-ग्रीष्म
वार-रविवार
🌷💐🏵️🌸🎯🎉🍁🌺🌹
तिथि (सूर्योदयकालीन)-एकादशी/द्वादशी (क्षय)
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-हस्त
योग (सूर्योदयकालीन)-सिद्ध
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृष
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास-आग्नेय
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-तुला
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धियोग/मोहिनी एकादशी व्रत (वैष्णव/निम्बार्क)/अमृतयोग
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय-किसी विप्र को गुड़ दान दें।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎯🌹🌺🌸🎉💐🏵️🍁🍁
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️💐

मेष:-

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। धर्नाजन होगा, जोखिम न लें। प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। जोखिम के कार्यों में सावधानी रखें।
💐🏵️🍁🎉🌸🌺🌹🎯🌷

वृष:-

विवाद से क्लेश होगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। वस्तुएं संभालकर रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। कहासुनी, बहस हो सकती है। विवाद समाप्त होने से शांति एवं संतोष मिलेगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा।
🌷🎯🌺🌺🌸🎉🍁🏵️💐

मिथुन:-

प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। मनोरंजक यात्रा होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान मिलने की संभावना है। भूमि संबंधी लेन-देन में रुचि बढ़ेगी।
💐🏵️🍁🎉🌺🌺🌷🌹🌹

कर्क:-

शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। व्यापारिक उन्नति होगी। अनायास किसी समस्या का समाधान हो सकता है। अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करना जरूरी है।
🌹🌷🎉🎉🏵️💐🌸🎯🎯

सिंह:-

वरिष्‍ठ जन सहयोग करेंगे। भेंट व उपहार की प्रा‍प्ति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनलाभ के अवसर आएँगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। अहम का भाव मन में न पनपने दें। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा।
🎯🌸💐🏵️🎉🌷🌺🌺🍁

कन्या:-

घर में अशांति रह सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। तनाव रहेगा। जल्दबाजी न करें। नौकरी, व्यवसाय में इच्छित वातावरण तैयार होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की संभावना है।
🍁🌺🎉🎉🏵️💐🌸🎯🌹

तुला:-

बकाया वसूली होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। धनार्जन होगा। आलस्य को त्यागकर प्रत्येक काम समय पर करें। व्यापार अच्छा चलेगा। परोपकारी स्वभाव होने के कारण दूसरों की मदद करके सुख अर्जित करेंगे।
🌹🎯💐💐🎉🌺🍁🌷🌷

वृश्चिक:-

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।आजीविका में प्रगति होगी। समय का दुरुपयोग न करें। अधिकारी कामकाज में सहयोग करेंगे। शत्रु भय रहेगा। अचानक लाभ होगा।
🌷🌺🎉💐🎯🌹🌸🏵️🏵️

धनु:-

देव दर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। बाहरी सहयता मिलेगी। रुके कार्य बनेंगे।सोच-समझकर व्यय करें। पारिवारिक समस्याओं का हल सूझ-बूझ से करेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा।
🏵️🌸🌹🎯💐🎉🌺🌷🍁

मकर:-

कष्ट, भय, तनाव का माहौल बनेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। शत्रु पक्ष से सतर्क रहें। आपके कार्यों की परिवार एवं समाज में प्रशंसा होगी। संतान की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में नए अनुबंधों से लाभ होगा।
🍁🌷🌺🎉💐🎯🌹🌸🏵️

कुंभ:-

वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य कर पाएँगे। अनसोचे काम होंगे। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। व्यापार अच्छा चलेगा।
🏵️🌸🌹🎯🎉🌺🌺🍁🍁

मीन:-

घर-परिवार की चिंता रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बाहरी सहायता प्राप्त होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अनायास समस्या सुलझेगी। व्यापार-व्यवसाय में आशानुकूल स्थिति बनेगी।
🍁🎉🎉🎯🌸🏵️💐🌷🌷

सूरजपुर कलेक्टर की गैरजिम्मेदाराना हरकत,,,सरेआम युवक को मारा थप्पड़,,मोबाइल तोड़ा,,, पुलिस से भी पड़वाई छड़ी…

सूरजपुर :- शनिवार को सुरजपुर जिले के कलेक्टर अलग ही तेवर मे नजर आए। वे शहर में पुलिस के साथ लॉकडाउन की गश्त पर निकले ही थे कि रास्ते में उनका सामना एक लड़के से हो गया। उन्होंने उस लड़के से पूछताछ की। लड़के का जवाब सुनकर कलेक्टर अपनी गाड़ी में बैठ ही रहे थे मगर उन्हें कुछ खटका वो लौटे युवक का मोबाइल मांगा और उसे जमीन पर पटक दिया और लड़के को एक थप्पड़ भी जड़ दिया। मामला यहीं खत्म नहीं हुआ इसके बाद कलेक्टर पुलिसकर्मियों से कहा कि ये रिकॉर्डिंग कर रहा है। जिसके बाद साथ चल रहे सुरक्षाकर्मी और पुलिसवालों की तरफ देखकर कुछ इशारा किया जिसके बाद पुलिस के जवान ने कलेक्टर के सामने खड़े लड़के की पीटाई कर दी। जैसे ही पुलिस वाले ने लड़के पर डंडा बरसाया लड़का चिल्लाकर बोला- भगवान की कसम ये पर्ची देख लीजिए, मैं टेस्ट करवाकर आ रहा हूं। जिसके बाद कलेक्टर इसपर FIR करवाओ कहकर वहा से रवाना हो गए।


वीडियो सामने आते ही शुरू हो गया बवाल

अब IAS अफसर रणबीर शर्मा का ये वीडियो सामने आते ही बवाल शुरू हो गया। लोगों ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि अफसर अपने पद के घमंड में जरूरतमंदों की तकलीफ भूल जाते हैं। तो किसी ने कलेक्टर के इस रवैये को बेहद गैर जिम्मेदाराना बताया।

कलेक्टर का जवाब

मामले में कलेक्टर रणबीर शर्मा से हुई बात में उनका दावा था कि शनिवार और रविवार को हम जिले में टोटल लॉकडाउन का पालन करवा रहे हैं। मगर कुछ लोग लापरवाही कर रहे हैं। वो लड़का कभी खुद को नाबालिग कह रहा था, कभी दवा लेने, तो कभी टेस्ट करवाने की बात कह रहा था। वीडियो में डंडा मारने वाले हिस्से को ही जानबूझकर वायरल किया जा रहा है। वो एडिटेड क्लिप है।

ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार पंजाब से गिरफ्तार..

दिल्ली :- ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार हत्या के आरोप में गिरफ्तार हो गये हैं. उन्हें दिल्ली पुलिस ने पंजाब से शनिवार को गिरफ्तार किया. दिल्ली पुलिस ने सुशील के साथ उनके साथी अजय को भी गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों को दिल्ली लाने की तैयारी कर रही है।

दिल्ली पुलिस ने की थी इनाम की घोषणा

दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार और उनके साथी अजय पर इनाम की घोषणा की थी. पुलिस ने सुशील कुमार पर एक लाख और अजय पर 50 हजार इनाम रखा था.

क्या है मामला

दरअसल सुशील कुमार और कुछ अन्य पहलवानों द्वारा 4 मई की रात को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम परिसर में कथित रूप से की गयी मारपीट में सागर राणा की मौत हो गयी थी और सागर के दोस्त सोनू तथा अमित कुमार घायल हो गये थे. इस घटना के बाद सुशील कुमार फरार चल रहे थे.

अदालत ने अग्रिम जमानत देने से कर दिया था इनकार

इससे पहले पहलवान सुशील कुमार ने अग्रिम जमानत के लिए अदालत का रूख किया था, लेकिन अदालत ने उन्हें अग्रित जमानत देने से इनकार कर दिया था. कोर्ट ने कहा था कि सुशील कुमार हत्या मामले में मुख्य आरोपी हैं और उनके खिलाफ गंभीर आरोप भी है. मालूम हो सुशील कुमार के खिलाफ हत्या, अपहरण और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज किया गया है.
गौरतलब है कि सुशील कुमार ने 2012 लंदन ओलंपिक में भारत के लिए कुश्ती में रजत पदक हासिल किया था. जबकि 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था. उससे पहले उन्होंने 2006 के दोहा एशियाई खेलों में रजत पदक जीतकर अपना लोहा मनवाया था. सुशील कुमार रेलवे के कर्मचारी भी हैं.

यूनिवर्सिटी परीक्षा के लिए समय सारिणी घोषित….

बिलासपुर :- अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं 1 जून से होगी। पहले ये परीक्षाएं 25 मई से होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख में बदलाव कर दिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की नयी समय सारिणी जारी कर दी है अब यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं 1 जून से होगी। परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड भी वेबसाइड पर अपलोड कर दिया गया है, जिसे परीक्षार्थी डाउनलोड कर सकते हैं। स्नातक, स्नाकोत्तर व डिप्लोमा के अंतिम वर्ष के लिए परीक्षा की समय सारिणी जारी की गयी है।
परीक्षाएं आनलाइन होगी, जिसके लिए छात्रों को गाईडलाइन जारी कर दी गयी है। छात्रों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका अपने हाथों से लिखकर जमा करनी होगी। परीक्षाएं में पुनर्मूल्यांकन व पुनर्गणना की पात्रता नहीं होगी। परीक्षा के दौरान अगर कोई परीक्षार्थी कोरोना संक्रमित हो जाता है तो उस दौरान मेडिकल सर्टिफिकेट व RTPCR टेस्ट रिपोर्ट जमा करनी होगी।

अम्बिकापुर और उदयपुर में इन दुकानों को खोलने मिली अनुमति….

अम्बिकापुर :- लॉकडाउन अवधि में अब सीमेंट, सरिया तथा स्टेशनरी दुकानो को प्रातः 6 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक खोल कर केवल होंम डिलिवरी के माध्यम से सामग्री विक्रय करने की अनुमति मिल गई है। इस संबंध में अम्बिकापुर एवं उदयपुर के एसडीएम द्वारा शनिवार को आदेश जारी कर दिए है।
आदेश में कहा गया है कि डिलिवरी पर्सन का कोविड टेस्ट कराकर प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा। कोविड संबंधी सभी निर्देशो का पालन करना होगा। नियमों के उल्लंघन पर 30 दिन के लिए दुकान सील कर दी जाएगी और एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है। आदेश 23 मई से लागू होगी।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा द्वारा सम्पूर्ण जिले को 31 मई तक कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। इस दौरान कई निर्माण सामग्रियों और शैक्षणिक सामग्रियों की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम द्वारा उक्त दुकान खोलने की अनुमति दी गई है।

error: Content is protected !!