Home Blog Page 226

महामाया पहाड़ पर अतिक्रमण की जांच शुरू..

अम्बिकापुर :- कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के द्वारा महामाया पहाड़ पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने गठित टीम के द्वारा रविवार को महामाया पहाड़ पर अतिक्रमण का निरीक्षण किया गया।
अपर कलेक्टर श्रीमती तनूजा सलाम ने बताया कि टीम के द्वारा आज महामाया पहाड़ में अतिक्रमण की स्थिति का निरीक्षण कर जायजा लिया गया है। कल सोमवार से पूरे अतिक्रमण का सर्वे हेतु अभियान चलाया जाएगा। सर्वे के आधार पर अतिक्रमण की प्रतिवेदन प्रस्तुत की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री झा के द्वारा महामाया पहाड़ पर अवैध अतिक्रमण के मामले की जांच हेतु अपर कलेक्टर, डीएफओ एसडीएम अम्बिकापुर नगर निगम आयुक्त एवं अधीक्षक भू-अभिलेख को शामिल करते हुए जांच टीम गठित की गई है।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम अम्बिकापुर श्री प्रदीप साहू, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

शादी में भीड़ जुटाने पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही मेरिज हाॅल सील, संचालक सहित वर-वधु पक्ष पर लगाया साढ़े नौ लाख का जुर्माना…

अम्बिकापुर :- वैवाहिक कार्यक्रम में 1 हजार से अधिक की भीड़ जुटाकर कोरोना नियमों के उल्लघंन पर कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के द्वारा अब तक की बड़ी कार्यवाही करते हुए मेरिज हाॅल को सील करने के साथ मेरिज हाॅल संचालक सहित वर-वधु पक्ष पर कुल 9 लाख 50 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया।
अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं इंसीडेंट कमाण्डर श्री प्रदीप साहू ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसर 4 जुलाई को रिंग रोड़ में ट्रांसपोर्ट नगर अम्बिकापुर स्थित चैरसिया मेरिज गार्डन में 2 जुलाई 2021 शुक्रवार को संपन्न हुए वैवाहिक कार्यक्रम की जाचं की गई। जाचं में पता चला कि करीब 1 हजार लोगों को एकत्रित कर कोराना गाईडलाईन का उल्लंघन करते हुए वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। उन्होंने ने बताया कि जिले में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकत संख्या 50 निर्धारित की गई है। जबकि इस वैवाहिक कार्यक्रम में कोरोना गाईडलाईन के उक्त नियम के उल्लघंन के कारण चैरसिया मेरिज गार्डन के संचालक श्री विरेन्द्र चैरसिया के विरूद्ध 4 लाख 75 हजार तथा विवाह कराने वाले वर के पिता श्री सरोज साहू पर 2 लाख 37 हजार एवं वधु के पिता श्री प्रकाश साहू पर 2 लाख 37 हजार रूपए अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है तथा अर्थदण्ड का भुगतान नगर निगम कार्यालय को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम एवं निगरानी को लेकर शुरू से ही सक्त कदम उठाया है। इसी कड़ी में आज नियम को ताक में रख वैवाहिक कार्यक्रम में अनुमति से अधिक संख्या में लोगों की भीड़ जुटाने पर मेरजि हाॅल संचालक सहित वर-वधु पक्ष पर ठोस कार्यवाही की गई है।

अवैध वसूली पर सत्या माइक्रो केपिटल लिमिटेड का दफ्तर सील..

अम्बिकापुर :- कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार जिले में चिटफंड कंपनियों के अवैध वसूली पर जिला प्रशासन द्वारा नकेल कसी जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को स्व सहायता समूह की महिलाओं के शिकायत के आधार पर एसडीएम अम्बिकापुर के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम द्वारा केदारपुर स्थित सत्या माइक्रो केपिटल लिमिटेड नामक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कार्यालय पर दबिश देकर कागजात एवं अन्य गतिविधियों की जांच की गई। जांच में अवैध वसूली और कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन पाए जाने पर कार्यालय को सीलबंदी की कार्यवाही आगामी आदेश पर्यन्त किया गया।
एसडीएम श्री प्रदीप साहू ने बताया कि अम्बिकापुर जनपद के छुहीपारा स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा आवेदन दिया गया था कि सत्या माइक्रो केपिटल लिमिटेड के द्वारा बैंक से फाइनेंस कराये गए राशि की अवैध वसूली कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एसडीएम कोर्ट से उक्त कंपनी को वसूली नही करने के लिए स्थगन आदेश जारी किया गया है। जांच के दौरान कंपनी के कर्मचारियों ने कबूला कि उनके द्वारा समूह की महिलाओं से राशि वसूली जा रही है। इसके साथ ही कार्यालय में कोविड प्रोटोकॉल जैसे मास्क पहननाए सोशल डिस्टेंसिंग तथा सैनिटाइजर रखने का पालन नही किया जा रहा था। अवैध वसूली तथा नियमो के उल्लंघन के कारण कंपनी के कार्यालय को आगामी आदेश तक सील कर दिया गया है।
इस दौरान नायब तहसीलदार श्री किशोर वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई,,,हादसे में दो युवकों को मौत…

जशपुर :- एक भीषण सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत हो गई है। बताया गया है कि दोनों शनिवार रात को एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे तभी यह हुादसा हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक में सवार होकर जा रहे थे कि अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में जा टकराई जिसमें मौके पर ही दौनों की मौत हो गई है।
मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के NH43 के कछार राइस मिल के पास का है। दरअसल चट्टनपारा गांव निवासी रविशंकर नाग(21) अपने दोस्त रोहित नाग के साथ लुड़ेग एक शादी समारोह में सम्मिलित होने जा रहा था। दोनों बाइक स्वर लुड़ेग राइश मिल के पास पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से जा टकराई ठोकर इतनी तेज थी कि दोनों युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी को लेकर फरार हो गया है।
इधर, उसी वक्त रास्ते से गुजर रहे लोगो ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और मृतकों के शवों 108 की सहायता से सिविल अस्पताल लाया गया।

नशे का कारोबार करते अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…

लखनपुर :- सरगुजा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। लखनपुर पुलिस द्वारा आरोपी राज नारायण जायसवाल आ. गया प्रसाद जायसवाल उम्र 53 वर्ष जाति कलवार साकिन को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अवैध रूप से विक्रय करने हेतु 2.950 किलो ग्राम गांजा कीमती 29500 रुपए एवम् मध्यप्रदेश में बिकने वाली अंग्रेजी शराब 6 लीटर 260 मिलीलीटर कीमत 5835 रुपए के साथ गिरफ्तार किया हैं।


गिरफ्तार आरोपी के ऊपर 20 बी एन. डी. पी. एस. एक्ट एवं 34(2) आबकारी एक्ट के तहत पृथक पृथक अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही मे थाना लखनपुर के प्रभारी उप निरीक्षक शिशिरकांत सिंह, उप निरीक्षक सुरेश चंद्र मिंज एवम् लखनपुर थाना के समस्त स्टाफ की सक्रिय भागीदारी रही।

पुष्कर सिंह धामी को CM बनाकर BJP ने चुनाव के पहले खेला आखिरी दांव,,, कभी मंत्री भी नहीं बने प्रत्यासी को बनाया सीएम…

उत्तराखंड :- उत्तराखंड में भाजपा नेतृत्व ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाकर अपना आखिरी चुनावी दांव खेल दिया है। तीरथ सिंह रावत को उपचुनाव न हो पाने के जिस कारण से हटाया गया है, दरअसल पार्टी ने उसके लिए कोई प्रयास ही नहीं किए। उसे आशंका थी कि कहीं तीरथ सिंह चुनाव न हार जाएं। चुनावी साल में तीरथ सिंह रावत के विवादित बयान, उनका ढीला ढाला रवैया और सरकार पर मजबूत पकड़ न होना भी नेतृत्व परिवर्तन की एक बड़ी वजह रही। माना जा रहा है कि भाजपा के इस दांव से विपक्षी दलों का गणित गड़बड़ा सकता है।
भाजपा नेतृत्व में इस साल की शुरुआत में उत्तराखंड को लेकर जो रणनीति बनाई थी, उसमें पार्टी के भीतर असंतोष और विरोध के चलते त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाना जरूरी समझा गया, लेकिन उनके विकल्प के तौर पर लाए गए तीरथ सिंह रावत उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पा रहे थे, यही वजह है कि चार महीने के भीतर तीरथ सिंह रावत को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। चूंकि रावत को सरकार चलाने का ज्यादा मौका ही नहीं मिला। इस दौरान वे कुंभ और कोरोना से जूझते रहे। ऐसे में उनके कामकाज को लेकर तो कोई सवाल ही खड़े नहीं हुए, बल्कि उनके अपने बयान और ढीला ढाला रवैया ज्यादा जिम्मेदार रहा।उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन को जरूरी समझा गया और उसके लिए पार्टी नेतृत्व में नए नेता की तलाश शुरू कर दी। इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी नई टीम आ गई थी और उसकी सलाह के बाद पुष्कर सिंह धामी का नाम उभरा। हालांकि, धामी को सरकार का अनुभव नहीं है, क्योंकि वह अभी तक मंत्री ही नहीं बने। दूसरी बार के विधायक बने धामी को सड़क पर उतरकर आक्रामक तेवरों के लिए जाना जाता है। पार्टी को आने वाले छह महीनों में चुनाव के दौरान उनके ऐसे ही तेवर की जरूरत है।

नए एसपी अमित तुकाराम कांबले ने किया पदभार ग्रहण,,,नशे के कारोबारियों और उन्हें संरक्षण देने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्यवाही करने का दिया आश्वासन…

अम्बिकापुर :- सरगुजा के नए एसपी अमित तुकाराम कांबले ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने को-ऑर्डिनेशन सेंटर में पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण पर विशेष फोकस किया जाएगा और थानों में योग्य व्यक्ति को पदस्थापना दी जाएगी। जिला एक आदमी के भरोसे नहीं चलता बल्कि पूरी टीम मिलकर काम करती है, इसलिए सभी को साथ लेकर चलना है।
उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कई महत्त्वपूर्ण मस्लो पर अपने रुख को बताया। उन्होंने शहर में बीते कुछ दिनों से बढ़ी चोरी और गुंडागर्दी कि घटनाओं पर भी विराम लग सके उसके लिए पुलिसिंग व्यवस्था को और दुरुस्त करने की भी बात रखी।

नशे के कारोबारियों और उन्हें संरक्षण देने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कड़ी कार्यवाही

नशे के कारोबारियों और उनको संरक्षण देने वालो को बख्शा नहीं जाएगा उनके खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। वहीं आदतन अपराधियों पर भी नजर रखी जाएगी। अपराधियों को हर संभव सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि खुफिया तंत्र को मजबूत करने की आवश्यकता है। इसे और विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

जनता को विश्वास में लेना होगा

एसपी ने कहा कि जनता को विश्वास होना चाहिए कि पुलिस हमारे लिए काम कर रही है। बिना जनता के सहयोग के पुलिसिंग फेल है। थाने में पहुंचे फरियादी को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इस बात को भी पूरा ध्यान रखना चाहिए।

साप्ताहिक अवकाश पर विचार

साप्ताहिक अवकाश की आवश्यकता है, लेकिन कुछ प्रोफेशन ऐसे है जहां यह सम्भव नहीं हो पाता। हमारे यहां ड्यूटी रोस्टर के हिसाब से पुलिसकर्मियों से काम कराया जाता है। साप्ताहिक अवकाश पर भी विचार किया जाएगा। पुलिसकर्मियों की हर समस्या को गंभीरता से सुना जाएगा, ताकि उन्हें काम के प्रति विश्वास जगे।

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-4 जुलाई 2021,रविवार
🌸💐🍁🌹🌺🎉🎉🌷🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-आषाढ़
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-दशमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-अश्विनी
योग (सूर्योदयकालीन)-सुकर्मा
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मिथुन
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास- उत्तर
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मेष
व्रत/मुहूर्त-मूल समाप्त/सर्वार्थसिद्धि योग
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय-विष्णु मंदिर में गुड़ चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🏵️🌷🎉🎯🌺🌹🍁🌸💐
आज का राशिफल
🌸🌸🌸🌸🌸

मेष:-

आज कार्यस्थल में तनाव बना रहेगा। आपके लिए विपरीत परिस्थिति निर्मित हो सकती है। चोट लगने की आशंका है। आज आप किसी पर संदेह कर सकते है। धन लाभ होने की संभावना है। लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों का किसी सहयोगी से विवाद हो सकता है। यात्रा करते वक्त सावधान रहें।
🎉🍁🌸🌺🌺💐🌷🏵️🏵️

वृष:-

आज आपका दिन शानदार रहेगा।आप अपनी संगति को सही रखें। सामाजिक रूप से आपका सम्मान होगा। खर्च की कमी हो सकती है। आवश्यक न हो तो यात्रा को टालें। शासकीय कार्य पूरे होंगे। कर्ज की रकम वापस मिलेगी।
🏵️🌷🌺🌺🌸🍁🎉🎯🌹

मिथुन:-

आज आपका किसी के साथ विवाद हो सकता है। कार्य क्षेत्र में बाधा आ सकती है। युवाओं को सफलता मिलेगी।नया काम प्रारंभ कर सकते हैं। आज आपको धन लाभ होने की संभावना है।निवेश कर सकते हैं। पैतृक मामले में प्रगति होगी।
🌹🎯🍁🌸🌸🌷🏵️💐💐

कर्क:-

आज आपको किस्मत का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में लाभ होगा। सेहत ठीक रहेगी। निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा । युवाओं को नौकरी मिल सकती है। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं। किसी से विवाद होने की आशंका है। जरूरी यात्रा पर जाएंगे। पुराने मामलों का समाधान होगा।
💐🏵️🌷🌸🍁🎯🌹🎉🌺

सिंह:-

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। बाहर जाते समय सावधान रहें। कोई अप्रिय घटना हो सकती है। आपको विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है।युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। अनजान लोग आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।
🌺🎉🌹🍁🌸🌷🏵️💐💐

कन्या:-

आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। कामकाजी लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार के क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे। कुछ नुकसान उठाना पड सकता है। पूजा पाठ करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। वाहन सावधानी से चलाएं। यात्रा पर जा सकते हैं। शादी के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है।
💐🏵️🌷🌸🍁🌹🎉🌺🎯

तुला:-

आज का दिन आपके लिए शानदार साबित होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। धन लाभ होने की संभावना है। नए काम में मन लगेगा।प्रभु की आराधना से शांति मिलेगी। आपको पदोन्नति मिल सकती है।अनजान लोगों से सतर्क रहें।जोखिम से जुड़े कार्यों को टालें।
🎯🌺🌹🍁🌸🌸🏵️🏵️💐

वृश्चिक:-

आज अचानक लाभ होगा। प्रसन्न रहेंगे। किसी भी विवाद का हिस्सा न बनें। युवाओं काे कैरियर के लिए काफी मेहनत करनी होगी। शासकीय कार्य लंबित रहेंगे। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। क्षमता के अनुसार सफलता प्राप्त होगी।
💐🏵️🌸🍁🌹🌺🎯🎉🌷ऊ

धनु:-

आज आध्यात्मिकता की ओर झुकाव होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। योजनाएं बनेंगी। मित्रों से मुलाकात होगी। किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने दूसरे शहर जा सकते हैं। अपरिचित लोगों से लेनदेन न करें। धन लाभ होगा सकता है।
🌷🎉🎯🌺🌹🍁🌸💐💐

मकर:-

आज शारीरिक दिक्कत से जूझ सकते हैं। इलाज में खर्च ज्यादा होगा। जीवनसाथी की किसी बात से तनाव में रहेंगे। जरूरी फैसले जल्दबाजी में न करें। किसी कार्य में काफी खर्च हो सकता है। कोई आपकी सरल स्वभाव का लाभ उठा सकता है। पैतृक मामले आगे बढ़ेंगे।
💐🌸🍁🌹🌺🎯🎉🌷🏵️

कुंभ:-

आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में कमी का सामना करना पडेगा। युवाओं को कामयाबी मिलेगी। कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है।शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। नया काम शुरू करने में अधीरता न दिखाएं।उधार की रकम वापस मिल सकती है। अचानक दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। दफ्तर मे किसी से विवाद की आशंका है।
🏵️🌷🎉🎯🌺🌹🍁🌸💐

मीन:-

आज का दिन आपके मिलाजुला रहेगा। आपको सेहत संबंधी दिक्कतें हो सकती है।लोन की रकम जमा कर पाएंगे। जमीन आदि में निवेश के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपकी योजना फलीभूत होगी। बातचीत के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल न करें। प्रभु की आराधना में मन लगेगा।
💐🌸🍁🌹🌺🎯🎉🌷🏵️

पीएम रिपोर्ट के बदले 50 हजार की मांग के मामले ने पकड़ा तूल,,, अस्पताल के बाहर लेटकर हुआ विरोध प्रदर्शन…

अम्बिकापुर :- मृतक के परिजन से पीएम करने व पीएम रिपोर्ट देने के नाम पर 50 हजार रुपए मांगने वाले डॉक्टर के खिलाफ मामला तूल पकड़ता जा रहा है। समाज सेवी संस्था संकल्प यूथ क्लब व राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी के नेतृत्व में मृतक के परिजन सहित 2 दर्जन लोगों ने अस्पताल परिसर में आज धरना प्रदर्शन किया।
किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो इस लिए पूर्व से ही मणिपुर चौकी प्रभारी ओम यादव पूरी टीम के साथ अस्पताल परिसर में डटे रहे। धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने डॉक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और डॉक्टर के इस कृत्य को शर्मनाक बताया।
इस दौरान मृतक के परिजन ने संस्था के साथ जाकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अधीक्षक डॉ. लखन सिंह को ज्ञापन सौंपा और डॉक्टर के खिलाफ सख्त कारवाई करने की मांग की। वहीं डॉ. लखन सिंह ने कहा कि जांच के बाद डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री व कलेक्टर द्वारा जांच के लिए निर्देशित किया गया है।
गौरतलब है कि सूरजपुर जिले के महेशपुर निवासी सोनारी राजवाड़े के भतीजे की एक माह पूर्व सर्पदंश से इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई थी। शव का पीएम करने के बदले डॉक्टर राजू गोले ने 2 हजार रुपए परिजन से लिए थे। इसके बाद डॉक्टर द्वारा पीएम रिपोर्ट देने के लिए पिछले एक माह से परेशान करते हुए और 50 हजार रुपए की मांग की जा रही थी।
डॉक्टर द्वारा अपने स्वीपर के माध्यम से परिजन से 20 हजार रुपए लेते सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। लोग डॉक्टर के खिलाफ सख्त कारवाई की मांग कर रहे हैं।
इसी बीच शनिवार को समाज सेवी संस्था संकल्प यूथ क्लब व राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी के नेतृत्व में मृतक के परिजन ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में धरना प्रदर्शन किया और डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने कहा कि पीएम के लिए भी डॉक्टर द्वारा रुपए की मांग की जा रही है।
प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने के दौरान संकल्प यूथ क्लब समाज सेवी संस्था के अंकुर, अजीज टोप्पो, राम सिन्हा, अभिमन्यू साहू, आस्था गुरूकुल समाज सेवी संस्था संजय ठाकुर, राष्ट्रीय महान गंणतंत्र पार्टी के सुरेश राम बुनकर, सुजान बिन्द, दिग्विजय सिंह तोमर, अभय नारायण पांडेय, प्रशांत श्रीवास्तव, सरिता ठाकुर, रेशमा खान, फिरोज खान व अन्य लोग उपस्थित थे।

महिला के रुपए वापस दिलाने की मांग
संस्था के सदस्यों ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि मृतक के परिजन से डॉक्टर द्वारा 20 हजार रुपए लिए गए हैं, उसे वापस कराया जाए। वहीं डॉक्टर राजू गोले पर वैधानिक कार्रवाई की जाए तथा निलंबित कर लाइसेंस रद्द किया जाए।

तेज़ रफ़्तार कार ने माल वाहक गाड़ी को मारी टक्कर, ड्राइवर की मौके पर मौत…

रायपुर :- राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत माता चौक के पास आज आज सुबह तेज़ रफ़्तार कार ने माल वाहक वाहन देवभोग दुग्ध के भरी डीआई वाहन को ज़ोरदार टक्कर मारी जिसके बाद माल वाहक वाहन पलट गई और नीचे दबने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की घटना आज सुबह तकरीबन 5 से 6 बजे के बीच की है जब दुग्ध वाहन चालक तेलीबांधा की ओर जा रहा था इसी दौरान शंकर नगर की ओर से आ रही तेज़ रफ़्तार कार भी ने ज़ोरदार टक्कर मारी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मालवाहक वाहन पलट गया और ड्राइवर नीचे दब गया।
जैसे तैसे राहगीरों में मिलकर माल वाहक वाहन को उठाया, तब तक नीचे दबे ड्राइवर वासु ने दम तोड़ दिया था। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुँच शव का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है व तेज़ रफ़्तार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर रही है।

जानें आज के दिन किसकी चमकेगी किस्मत,,,किसको मिलेगा भाग्य का साथ…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-3 जुलाई 2021, शनिवार
🏵️🌷💐🌹🌺🌸🎯🍁🎉
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-आषाढ़
पक्ष-कृष्ण
ऋतु-वर्षा
संवत्सर नाम-आनन्द
वार-शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-नवमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रेवती
योग (सूर्योदयकालीन)-अतिगंड
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मिथुन
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-पूर्व
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मेष
व्रत/मुहूर्त-व्यापार मुहूर्त/पंचक समाप्त
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-शनि मंदिर में लगे पीपल के नीचे तिल के तेल का दीप प्रज्जवलित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌷🍁💐🎉🏵️🌺🌸🌸🌹
आज का राशिफल
🌺🌺🌺🌺🌺

मेष:-

भूमि-भवन व मकान-दुकान इत्यादि की खरीद-फरोख्त मनोनुकूल लाभ देगी। बेरोजगारी दूर होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। चारों तरफ से सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी।
🌺🌹🌸🏵️🎉🍁🌷🌷🎯

वृष:-

कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।लेन-देन में सावधानी रखें। धनहानि भी आशंका है।
🎯🌷🍁🎉🌸🌹🌺💐💐

मिथुन:

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि की आशंका बनती है, सावधानी आवश्यक है।आय बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।
💐🌺🌹🌸🎉🌷🎯🎯🏵️

कर्क:-

अध्यात्म में रुझान रहेगा। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। पार्टनरों तथा भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। विवाद को बढ़ावा न दें।
🏵️🎯🌷🎉🌸🌹💐💐🍁

सिंह:-

कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। योजना फलीभूत होगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। रुके कार्यों में गति आएगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।
🍁💐🌹🌸🎉🌷🎯🏵️🌺

कन्या:-

यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नया काम मिलेगा। नए अनुबंध होंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता रहेगी, लाभ लें। आय में वृद्धि होगी।
🌺🏵️🎯🌷🎉🌹💐💐🍁

तुला:-

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।कर्ज लेना पड़ सकता है। आय में कमी होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
🍁💐🎉🌷🌷🎯🏵️🌺🌸

वृश्चिक:-

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देगा। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
🌸🌺🏵️🌷🌷🎉💐🍁🌹

धनु:-

आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
🌹🍁🎉🎉🏵️🌺🌸🌸🎯

मकर:-

सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। किसी दूसरे व्यक्ति के काम में हस्तक्षेप न करें। विवाद होगा।
🎯🌸🌺🏵️🎉🌹💐💐🌷

कुंभ:-

आय में निश्चितता रहेगी। समय शीघ्र सुधरेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बेवजह कहासुनी हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनहानि की आशंका है। व्यापार-व्यवसाय में धीमापन रह सकता है।
🌷💐🌹🎉🌺🌺🌸🎯🍁

मीन:-

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। यात्रा मनोरंजक हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में नए प्रयोग किए जा सकते हैं। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। कार्यभार व अधिकार में वृद्धि हो सकती है।
🍁🎯🌸🌺🌹🌹💐🌷🏵️

शहर में गुंडों के हौसले बुलंद,,मामूली विवाद पर दूल्हे की रेकी कर तानी बंदूक, कट्टे के नोक पर दूल्हे से की मारपीट…

अम्बिकापुर :- जिले के लमगांव निवासी प्रियेश तिवारी का विवाह 1 जुलाई को सूरजपुर जिले के ग्राम नमदगिरी मे होना था जिससे प्रियेश तिवारी बारातियों के साथ बारात लेकर अपने निवास स्थान से बुकिंग की गाड़ी स्कोडा क्रमांक सीजी 15 ए एल 6617 में अपनी दो बहनों केे साथ नमदगीरी के लिए निकलता हैं। जैसे ही वे दरिमा चौक में पहुंचते हैं उक्त गाड़ी के ड्राइवर मुजिद ने गाड़ी रोक कर अपने बेटे निशान उर्फ जिशु को बारात ले जाने के लिए गाड़ी दे दी और वो वहां से चला गया। कुछ समय बाद जिशान उर्फ जिशू को किसी व्यक्ति का फोन आता है जिससे वह काफी अभद्रता पूर्वक व्यवहार करते हुए गाली गलौज से बात करता है जिस पर दूल्हे प्रियेश तिवारी द्वारा जीशान को समझाइश दी जाती है कि पीछे महिलाएं बैठी है कृपया करके उनके सामने अभद्र शब्दों का प्रयोग ना करो इस पर जिशान उर्फ जिशु काफी भड़क जाता है और गाड़ी रोक कर कहता है कि मैं तुम सभी को यहीं पर उतार दूंगा तुम लोग फिर किसी और गाड़ी से आना और इतनी सी बाते जिशान उर्फ जिशु दूल्हे का कालर पकड़ने का भी प्रयास करता है। जिस पर दूल्हे द्वारा जिशान उर्फ जिशु से विनती करके गाड़ी जनवासे से तक पहुंचाने की बात कहीं जाती है और जीशान दूल्हे को जनवाशे तक छोड़ता है। दूल्हे पक्ष द्वारा कार ड्राइवर के अभद्र व्यवहार को देखते हुए गाड़ी को बदलने की बात की जाती है तब जिशान उर्फ जिशु काफी नाराज हो जाता है और पुनः विवाद की स्थिति उत्पन्न करता है जिस पर बारातियों को क्रोधित होते देखकर जिशान उर्फ जिशु वहां से फरार हो जाता है।

बारात से वापस आते समय रेकी कर किया दूल्हे पर हमला

2 जुलाई को विवाह संपन्न होने के बाद दूल्हा प्रियेश तिवारी अपने घर लमगांव के लिए बुकिंग की दूसरी गाड़ी में रवाना होता है और जब वह खरसिया नाका चौक तक पहुंचता है वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे जिशान उर्फ जिशु ने दूल्हे कि गाड़ी को जबरन रुकवा कर उस पर हमला कर दिया। अपराधियों द्वारा दूल्हे पर कट्टे से फायर करने का प्रयास किया गया गोली नहीं चलने की स्थिति में बंदूक की बट (बंदूक का पिछला हिस्सा) से दूल्हे के सिर पर काफी जोरदार प्रहार किया गया जिससे दूल्हे के सिर में काफी गहरी चोटें आई हैं। पीछे से बारातियों की गाड़ी को आते देख जिशान उर्फ जिशु अपने साथियों के साथ इनोवा जिसका वाहन क्रमांक सीजी 15 बी 6296 से फरार हो गया।

अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कैसे??

अंबिकापुर शहर जहां टीआई, एसडीओपी, एडिशनल एसपी, एसपी, आईजी आदि सभी बड़े अधिकारी रहते हैं ऐसी स्थिति में अंबिकापुर जैसे शहर में लोग दिनदहाड़े कट्टा तान कर गुंडागर्दी कर रहे हैं। जो कि लचर कानून व्यवस्था को दर्शाता है। इस घटना ने आम जनता को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि सभी अधिकारियों के निवास स्थल होने के बावजूद अगर बीच शहर में कट्टे निकाले जा रहे हो तो इसे पुलिस की लापरवाही कमजोरी या फिर कामचोरी कही जाएगी!
खैर अपराधी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं अब देखने की बात है कि पुलिस अपराधी तक कब तक पहुंच पाती हैं।

छात्र एकता मंच ने कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन बचे हुए छात्रों का प्रायोगिक परीक्षा करवाने की मांग…

आकाश रावत
जिला ब्यूरो चीफ

अंबिकापुर :- छात्र एकता मंच सरगुजा के जिलाध्यक्ष यश शर्मा के नेतत्व में कार्यकर्ताओं ने संत गहिरा गुरु विश्विद्यालय के कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा और मांग की है की शेष बचे हुए छात्र – छात्राएं परीयोगिक परिक्षाएं जल्द से जल्द करवाया जाए विश्विद्यालय पहुंचे मंच के कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित होने के कारण परीक्षा में पूरक आ गए है सम्पूर्ण कक्षा का आंकड़ा स्पष्ट नहीं है पर यदि बीए प्रथम ,दितीय एवं तृतीय वर्ष तीनो के छात्रों को मिलाकर कुल 71 छात्र – छात्राएं बच गए थे जिसको लेकर इस पिछले माह 04 अप्रैल को भूगोल विषय का परीक्षा लिया गया है परंतु महाविद्यालय द्वारा सभी परीक्षार्थियों को इसकी सूचना ही नही दी गई थी जिनके जानकारी के आभाव से छात्र परीक्षा देने से वंचित रह गए।


जिसको लेकर छात्र एकता मंच के पुनः प्रायोगिक परीक्षा करवाने की मांग की है ज्ञापन सौंपते समय जिला उपाध्यक्ष विशाल केशरी,अमित सिंह महासचिव शिवम जायसवाल,फरहान आलम सचिव राहुल गुप्ता,प्रियांशु गुप्ता,आकाश नायक, गर्ल विंग की जिलाध्यक्ष ज्योति गुप्ता एवं संजर नवाज, साहिल खान,जूली गुप्ता, नूर फातिमा,इशु शर्मा,रोहन सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जल संवर्धन के लिए नरवा स्ट्रक्चर की संख्या को बढ़ाएं-कलेक्टर नरवा डीपीआर संबंधी बैठक संपन्न

अम्बिकापुर कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने शुक्रवार को  जिला पंचायत सभाकक्ष में ग्रामीण यात्रिंकी सेवा के अनुविभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर नरवा डीपीआर तैयार करने के संबंध में समीक्षा की। बैठक में प्रोजेक्टर के माध्यम से नरवा डीपीआर का प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। इसमे पहले क्लस्टर के लिए 2021-22 जल संवर्धन के लिए नरवा चिन्हांकन तथा प्लानिंग के बारे में विस्तार के चर्चा किया गया। उन्होंने जिले में जल संवर्धन की वृद्धि के लिए नरवा में स्ट्रक्चर की संख्या बढ़ाने के निर्देश सभी विकासखण्डों के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अनुविभागीय अधिकारियों को दिए।

 

कलेक्टर ने कहा कि श्री झा ने कहा कि आरईएस के अनुविभागीय अधिकारी अपने-अपने साईट का पुनः निरीक्षण करें और नरवा स्ट्रक्चर की संख्या बढ़ाने के लिए प्रस्ताव तैयार करें। नरवा कार्य का लगातार निरीक्षण तथा पर्यवेक्षण सभी एसडीओ करें। इसी तरह से नरवा के पुराने कार्य का निरीक्षण कर उसके सकारात्मक प्रभाव की समीक्षा कर नए संरचना निर्माण से जल संवर्धन की संभावना तलाशे। उन्होंने कहा कि नए स्ट्रक्चर में जल संवर्धन के तहत भूजल स्तर में वृद्धि, सिंचित क्षेत्र में वृद्धि, मिट्टी कटाव की रोकथाम तथा आम जनता की सहूलियत का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने सभी विकासखण्डों के द्वारा तैयार डीपीआर को देखकर स्ट्रक्चर की संख्या को बढ़ाने के लिए निर्देशित किया।

बैठक में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता व्ही.के. मिंज सहित नरवा के सभी नोडल अधिकारी और एसडीओ उपस्थित थे।

स्वामी आत्मानंद शा. उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवापारा सूरजपुर में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

सुरजपुर स्वमी आत्मानंद शा. उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवापारा सूरजपुर में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु निम्न कक्षाओं पहली में 3, दूसरी में 16, तीसरी में 12, चैथी में 14, पांचवीं में 12, छटवीं में 14, सातवीं में 17,आठवीं में 22, नवमीं में ,12, ग्यारहवीं (जीव विज्ञान) 13, गणित में 19, वाणिज्य में 40 रिक्त सीटे हैं, आवेदन प्राप्त करने की तिथि 03- 07-2021 से 10-07- 2021 तक प्रातः 11 बजे से 04 बजे तक ,पात्रता सूची प्रकाशन 12- 07- 2021 दावा आपत्ति की तिथि 13- 07- 2021 दोपहर 2 बजे तक , लाटरी द्वारा चयन प्रक्रिया 14-07-2021, चयन सूची 15- 07- 2021 ,प्रवेश की तिथि 15- 07-2021 से 20- 07-2021,प्रतीक्षा सूची से प्रवेश 21- 07-2021, प्रवेश हेतु आयु सीमा 31.05 2021 की स्थिति में 5 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष 6 माह के बीच होनी चाहिए। कक्षा 11 वी में चयन कक्षा 10वीं के प्राप्तांक अंक के मैरिट के आधार पर होगा। आवश्यक दस्तावेज, जन्म प्रमाण पत्र (कक्षा 1 ली हेतु)आय प्रमाण पत्र,जाति प्रमाण पत्र,निवास प्रमाण पत्र,आधार कार्ड,राशन कार्ड (ठच्स् वर्ग हेतु),बैंक पासबुक,ब्लड ग्रुप,पिछली कक्षा की अंकसूची,फोटो (03 प्रति)1 ली कक्षा को छोड़कर अन्य कक्षा में प्रवेश हेतु चयन हो जाने पर ज्.ब्. अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। आवेदन पत्र शा.क. हाई स्कूल नवापारा सूरजपुर से कार्यालयिन समय मे प्राप्त किया जायेगा।अधिक जानकारी के लिए स्वमी आत्मानंद शा. उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवापारा सूरजपुर स्कूल से सम्पर्क कर सकते है।

चिरमिरी और खड़गवां पुलिस की बड़ी कार्यवाही भारी मात्रा में गांजे के साथ 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार….

दीपेन्द्र शर्मा

कोरिया :- कोरिया जिला में नशीले पदार्थ विक्री करने एवं नशा सेवन करने वालो के विरूद्व श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी श्री पी.पी.सिंह के निर्देश पर लगातार कार्यवाही की जा रही थी। दिनांक 01.07. 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बंजी थाना झगराखाड़ का महेन्द्र सिंह वाहन क्रमांक टाटा सफारी सफेद रंग वाहन सीजी 10 व्ही.5002 में अधिक मात्रा में अपने साथियों के साथ उडिसा राज्य से मादक पदार्थ गांजा लेकर बिक्री करने हेतु खड़गवा, चिरमिरी मार्ग से मनेन्द्रगढ़ जाने वाला है। सूचना को श्रीमान एवं पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराकर उनके निर्देशन में थाना प्रभारी चिरमिरी अश्वनी सिंह ने सउनि जे.डी कुशवाह, आर.भानूप्रताप सिंह, यशवंत सिंह, अभिषेक द्विवेदी, संजय सिंह, अशोक मलिक, अमित जैन, एवं साइवर सेल आर. प्रिन्स राय के साथ टीम गठित कर शासकीय, प्राईवेट वाहन एवं मोटर सायकल से रात्रि में ही चिरमिरी खड़गवां मार्ग में नाकाबंदी की गई सुबह भोर में वाहन क्रमांक टाटा सफारी सफेद रंक वाहन सीजी 10 व्ही.-5002 में खड़गवा तरफ से भूकभुकी घाटी में आती दिखी , जिसे घेरकर रोकी गई उस वाहन में बैठे 03 व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे शंका होने पर भागने से पहले ही गाड़ी में दबोच लिये, गए वाहन को भैयालाल पिता कुवर साय निवासी टिकरापारा सोनहत का चला रहा था। साथ में अन्य 02 व्यक्ति अशोक सिंह पिता पूरन सिंह जाति गोंड़ उम्र 23 वर्ष सा0 बरकेला थाना मनेन्द्रगढ़ तथा महेन्द्र सिंह पिता पुरुषोत्तम सिंह जाति गोंड़ उम्र 27 वर्ष ग्राम बंजी थाना झगराखांड़ का होना बताया गया वाहन की तलाशी लेने पर वाहन के पीछे सीट के नीचे 13 पॉकेट मे 67.400 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला जिसकी कीमत करीब 07 लाख की होगी पूछताछ करने पर मुख्य आरोपी महेन्द्र सिंह ने बताया कि बुलेरो क्रमांक सीजी 10 एन.ए.-7691 में भी उसके साथी गांजा लेकर कोरबी, पसान मार्ग से पीछे आ रहे है।
जिसकी सूचना तत्काल थाना प्रभारी खड़गवा बिजय सिंह को देने पर उन्होने अपनी टीम के साथ पोड़ीडिह में घेराबंदी कर बुलेरो क्रमांक सीजी 10 एन.ए.-7691 को चेक करने पर शीट के नीचे छिपाकर रखा 14 पॉकेट गांजा मादक पदार्थ 7.800 किलो ग्राम मिला जिसकी कीमत करीब 07 लाख रूपये की होगी, उक्त वाहन में गांजा परिवहन करते आरोपी राजेन्द्र पिता उदय सिंह उम्र 32 वर्ष ग्राम बरदर थाना खड़गवा, राजकुमार पिता खिरचंद उम्र 27 वर्ष ग्राम कटकोना थाना खड़गवा एवं गुलशन साहू पिता श्रवण साहू उम्र 18 वर्ष ग्राम कटकोना थाना खड़गवा को गिरफ्तार किया गया
आरोपियों के विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 बी एनडीपीएस (2-सी) तथा उपयोग किये गए वाहन को जप्त किये गये।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी. विजय सिंह के नेतृत्व में सउनि रामबाबू दोहरे आर0 जितेन्द्र मिश्रा,
धरमबेल, सुरेश तिग्गा सैनिक विनय श्याम की मुख्य भूमिका रही कुल मादक पदार्थ गांजा एक क्विटल 37 किलो कीमती 14 लाख अवैध परिवहन मे उपयुक्त वाहन टाटा सफारी, बुलेरो की जुमला कीमत 15 लाख रूपये जप्त किया गया है।
एक तरफ पुलिस अधीक्षक कोरिया के द्वारा थाना प्रभारी चिरमिरी अश्वनी सिंह थाना प्रभारी खडग़वां विजय सिंह को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की गई है ।

छत्तीसगढ़ के 15 हजार लोगों को पैसे डबल होने का लालच देकर करोड़ों वसूलने वाले PACL के डायरेक्टर को पुलिस ने किया गिरफ़्तार…..

रायपुर :- PACL का नाम साल 2015-2016 में छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और शहरी इलाकों में खूब सुनने को मिलता था। लोगों की आय बढ़ाने, उनकी जमा रकम का दोगुना मुनाफा देने का वादा लेकर इस कंपनी के एजेंट घूम-घूमकर लोगाें को स्कीम समझाते थे। स्कीम का खेल स्कैम तक जा पहुंचा। प्रदेश के लोगों से मिले करोड़ों रुपए लेकर इस कंपनी ने अपना बोरिया बिस्तर समेट लिया। अब इस कंपनी के डायेक्टर को छत्तीसगढ़ की पुलिस पंजाब से लेकर आई है।
ठगी करने वाले डायेक्टर का नाम सुखदेव सिंह है। इसे CBI ने पकड़ा था। पिछले कुछ दिनों से इसे पंजाब की रूपनगर जेल में रखा गया था। रायपुर के मौदहापारा थाने में भी सुखदेव के खिलाफ साल 2016 में ठगी की FIR दर्ज की गई थी। 5 साल बाद अब पुलिस इसे यहां लेकर आई है। गुरुवार को इसे कोर्ट में पेशकर रायपुर की सेंट्रल जेल में रखा गया है। अब यहां सुखदेव पर मुकदमा चलेगा।

अब तक सामने आए 15 हजार लोगों के नाम, रकम कितनी पता लगा रही पुलिस

रायपुर के मौदहापारा थाने की टीम इस केस में जांच जारी रखे हुए है। पुलिस ने बताया कि अब तक 15 हजार लोगों की हमने लिस्टिंग की है। सभी को मिलाकर कराेड़ों रुपए गबन करने का इल्जमा सुखदेव पर है। रकम कितनी है, इसकी जांच की जा रही है। प्यारे लाल निर्मलकर जो कि अमलेश्वर जिला दुर्ग के रहने वाले हैं सबसे पहले इन्होंने ही इस ठग के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी।

रायपुर के कचहरी चौक स्थित कृष्णा काम्पलेक्स में PACL का दफ्तर बनाया गया था। ये चिट फंड कंपनी सुखदेव सिंह ही चलाता था। मौदहापारा पुलिस की टीम ने कृष्णा कॉम्पलेक्स स्थित चिट फंड कंपनी से कम्प्यूटर और दूसरे सामान जब्त कर लिए थे। रायपुर पुलिस को सुखदेव की तलाश थी कि तभी पता चला कि CBI ने भी ऐसी ही शिकायत पर एक्शन लेते हुए पंजाब से सुखदेव को पकड़ा है। मौदहापारा पुलिस की टीम ने पंजाब के रूपनगर जाकर प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी सुखदेव सिंह को रायपुर लाया।

अब इसकी प्रॉपटी बेचकर दी जाएगी लोगों को रकम

पुलिस को अपनी जांच में पता चला है कि आरोपी सुखदेव सिंह ही अपनी चिट फड कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर था जो फायनेंस से जुड़े फैसले लेता था। इसके साथ कुछ और लोग भी कंपनी के डायरेक्टर थे जो पुलिस के जांच रडार पर हैं। उन लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है। पुलिस टीम को कंपनी के नाम पर रायपुर, बस्तर, महासमुंद, रायगढ़ सहित राजनांदगांव में 600 एकड़ जमीन खरीदने की बात भी पता चली है। अब इस प्रॉपर्टी को कुर्की करने की प्रक्रिया की जा रही है। आरोपी सुखदेव सिंह के खिलाफ रायपुर सहित महासमुंद, बस्तर, कोरिया और बेमेतरा में भी ठगी के मामले दर्ज हैं।

पुलवामा में मुठभेड़ जारी,,, एक आतंकी ढेर,,, एक जवान शहीद…

श्रीनगर :- दक्षिण कश्मीर के हांजन, पुलवामा में वीरवार को आधी रात को उस समय गोलियों की आवाज गूंज उठी, जब सुरक्षाबलों को अपने ठिकाने की तरफ आते देख आतंकियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के बाद यहां मुठभेड़ शुरू हो गई है। इस बीच, कुलगाम के खुडवनी इलाके में भी सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है।जारी मुठभेड़ में अभी तक सुरक्षाबलों को एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली है। दोनों ओर से अभी भी फायरिंग जारी है।
पुलवामा में स्वचालित हथियारों से लैस तीन से चार आतंकी रात 11.30 बजे हांजन, राजपोरा में देखे गए। इसका पता चलते ही पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर गांव की घेराबंदी शुरू कर दी। रात करीब सवा बारह बजे आतंकियों ने जवानों की घेराबंदी तोड़ भागने के लिए उन पर फायरिंग कर दी। जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया और उसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। तीन के करीब आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। आतंकियों के खिलाफ जारी मुठभेड़ में सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल के जवान काशी शहीद को गए हैं। इससे पहले उन्हें गंभीर अवस्था में सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

ACB चीफ रहने के दौरान ADG जीपी सिंह ने ब्लैकमेल कर करोड़ों कमाए…महीनो ख़ुफिया जांच के बाद कल पड़ी थी उनके 15 ठिकानों पर रेड…

रायपुर :- सीनियर IPS और ADG रैंक के अफसर जीपी सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। ACB ने कल दिनभर रायपुर, राजनांदगांव, ओड़िशा के कुल 15 ठिकानों पर छापेमारी की जिसके बाद शाम जांच अधिकारियों ने बताया कि सिंह के सरकारी बंगले के अलावा अलग- अलग जगहों पर करोड़ों की अवैध संपत्ति, बड़े लेन-देन, शेल कंपनियों में निवेश करके मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत मिले हैं। इसके साथ ही भिलाई राजनांदगांव और ओड़िशा में भी कई जगहों पर बेनामी संपत्तियों की पुष्टि हुई है। इन तथ्यों के आधार पर अब अफसर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
ADG जीपी सिंह इस वक्त छत्तीसगढ़ पुलिस में पुलिस एकेडमी का जिम्मा संभाल रहे हैं। ACB के अफसरों ने बताया कि जीपी सिंह के खिलाफ अवैध वसूली, ब्लैकमेलिंग के जरिए करोड़ों की प्रॉपर्टी बनाई गई है, इसकी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद ACB ने जांच शुरू की। कई महीनों तक खूफिया जांच के बाद टीम ने गुरुवार को छापा मारा और अब अफसर पर केस दर्ज हो चुका है। खबर है कि जब जीपी सिंह ACB प्रमुख थे, तब भ्रष्ट अफसरों को कार्रवाई का डर दिखाकर उन्हें ब्लैकमेल किया करते थे और उनसे पैसे वसूल करते थे।

आज का दिन इन राशियों के लिए होने वाला है बहुत ही खास… रखें ये सावधानियां..

आज का राशिफल एवं पंचांग:-2 जुलाई 2021,शुक्रवार
🎯🌺🏵️🎉💐🍁🍁🌷🌷
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-आषाढ़
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-शुक्रवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अष्टमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रेवती
योग (सूर्योदयकालीन)-शोभन
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मिथुन
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-ईशान
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मीन
व्रत/मुहूर्त-मूल प्रारंभ/सर्वार्थसिद्धियोग/अमृतयोग
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में बताशे चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌷🌹🍁🌸💐🎉🎯🌺🏵️
आज का राशिफल
🌺🌺🌺🌺🎯

मेष:-

आज आपका दिन बेहद शानदार साबित होगा। व्यवहार की सराहना होगी।अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कारोबारी काम से जुड़ी यात्रा कर सकते हैं। निवेश करने के लिए समय अच्छा है।खुशखबरी मिलेगी। प्रसन्न रहेंगे।
🌺🍁🎉🌹🌷🎯🏵️🏵️🌸

वृष:-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कर्ज की रकम आसानी से वापस मिलेगी। पूजापाठ से आपको मानसिक शांति मिलेगी। रिश्तेदारों सेखुशखबरी मिलेगी। किसी बात को लेकर दंपत्तियों के बीच मतभेद की स्थिति बन सकती है। लोग आपकी बातों का सम्मान करेंगे। यात्रा को टालने का प्रयास करें। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं। अचानक लाभ होगा।
🌸🏵️🎯🌷🌹🎉🍁🌺💐

मिथुन:-

आज का दिन सामान्य रहेगा। धन संबंधी स्थिति में परिवर्तन होगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ सामंजस्य बना रहेगा। रूके हुए काम आज पूरे होंगे। पूर्व में की गई मेहनत का आपको फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। युवाओं को नौकरी मिल सकती है।
💐🍁🎉🌹🌷🎯🏵️🌸🌸

कर्क:-

आज कारोबार में प्रगति होगी। आज आपकी मुलाकात प्रबुद्ध व्यक्ति से होगी। आपको नई दिशा मिलेगी। आपके व्यवहार में सकारात्मक का बदलाव आएगा। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में सहयोगियों से मदद मिलेगी। परिवार की किसी समस्या का समाधान कर पाएंगे। नए काम में सफलता मिल सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।
🌸🎯🌷🌷🌹🎉🍁💐🌺

सिंह:-

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। किसी विरोधी की वजह से नुकसान हो सकता है।आज किसी को उधार न दें। निवेश कर सकते हैं। शासकीय कार्य पूरे कर पाएंगे। अचानक लाभ होगा। संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी मिलने के संकेत हैं।परिवार के किसी सदस्य को कामयाबी मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।
💐🍁🍁🎉🌹🌷🎯🏵️🏵️

कन्या:-

आज आपका किसी से विवाद हो सकता है। धन लाभ हो सकता है। कारोबार को आगे बढ़ाने को लेकर नए विचार आएंगे। कानूनी मामले सुलझ सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात के बाद आपके जीवन को नई दिशा मिलेगी।जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें। निवेश कर सकते हैं।
🏵️🎯🌹🌹🎉🍁💐🌸🌸

तुला:-

आज आप काफी खुश रहेंगे। आपको भाग्य का साथ मिलेगा।आजका दिन खास रहेगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।सामाजिक जीवन में आपकी सराहना होगी। परिवार के लोगों से सामंजस्य बना रहेगा।नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। काम को लेकर यात्रा कर सकते हैं।
🌸💐🎉🎉🎯🎯🌷🌺🌺

वृश्चिक:-

आज अनजान लोगों से सावधान रहना होगा। आज आपको कुछ नुकसान हो सकता है। जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास करें। खर्च पर नियंत्रण रखें। आज के दिन किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। युवाओं को सफलता मिल सकती है। कैरियर आगे बढ़ेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।
🌺🌷🎯🎉💐🌸🍁🌹🏵️

धनु:-

आज का दिन शानदार रहेगा। धऩ लाभ के आसार हैं। व्यवसाय में उन्नति और तरक्की के योग हैं। लेनदेन से जुड़े कार्य पूरे कर सकते हैं। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। दफ्तर में आपको सहयोगियों की मदद मिलेगी।नए अवसर मिलेंगे।निवेश के अवसर मिल सकते हैं।
🏵️🌹🍁🌸💐🎉🎯🌺🌺

मकर:-

आज आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रूकी हुई रकम मिल सकती है। किसी से बहस होने की आशंका है। शारीरिक पीड़ा से परेशान रहेंगे। नए काम की शुरूआत न करें। पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नए विचार आएंगे। नशा, लाटरी, जुआ जैसे व्यसनों से दूर रहें। छात्रों को कामयाबी मिल सकती है। बेवजह के कार्यों में समय नष्ट न करें।
🌺🎯🎉💐🌸🍁🌹🏵️🌷

कुंभ:-

आज छात्रों की समस्या का हल निकल सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों का दिन काफी बेहतर होगा। कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी से मदद मिलेगी। कोई प्रस्ताव भी मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद का हल निकल सकता है।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कारोबार में प्रगति होगी।
🌷🏵️🌹🍁🌸💐🎉🎯🌺

मीन:-

युवाओं को नौकरी मिल सकती है। खुशखबरी मिलेगी। कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज नई योजनाएं बनेंगी। उन्नति के लिए नया प्लान बनायेंगे। ऑफिस में आपकी सराहना होगी। प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा है। अनजान लोगों से सतर्क रहना होगा। यात्रा को टालें।
🌺🎯🎉💐🌸🍁🌹🌷🌷

error: Content is protected !!