Home Blog Page 225

डेयरी उद्यमिता ने दिखाई कल्पना को आजीविका की नई राह, दूध उत्पादन से प्रतिमाह 40 हजार की हो रही कमाई

अम्बिकपुर  आजीविका गतिविधियो में हाथ आजमाने के बाद कल्पना ने डेयरी उद्यमिता को आजीविका के साधन बनाने की ठानी तो उसे नई राह मिल गई। अब कल्पना के डायरी में 35 दुधारू गाय है जिनसे प्रतिदिन 220 लीटर दूध का उत्पादन होता है । दूध बिक्री से कल्पना को प्रतिमाह 40 से 45 हजार की शुद्ध आमदनी प्राप्त हो रही है। डेयरी संचालन से कल्पना का परिवार खुशहाल है।

अम्बिकपुर जनपद के ग्राम चठीरमा निवासी श्रीमती कल्पना घोष पति श्री रामू घोष ने बताया कि करीब 2 वर्ष पूर्व पशुपालन विभाग के द्वारा डेयरी उद्यमिता योजना अंतर्गत 12 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुई था। इस राशि से 12 जर्सी गाय खरीदी और घर मे ही डेयरी शुरू किया। डेयरी से उत्पादित दूध को अम्बिकापुर के होटलों में बिक्री किया जाता है। उन्होंने बताया कि अब उनके डेयरी में 35 जर्सी गाय है। ऋण राशि केवल 80 हजार चुकाना ही शेष है। श्रीमती कल्पना ने बताया कि डेयरी के संचालन से परिवार की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है और एक स्थायी आजीविका का साधन मिल गया है। उन्होंने बताया कि उनकी योजना डेयरी को वृहद रूप देना है।

उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ एन पी सिंह ने बताया कि डेयरी उद्यमिता के अंतर्गत हितग्राही को 12 लाख रुपये स्वीकृत की जाती है जिसमे 5 लाख रुपये की सब्सिडी दी जाती है। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सा विभाग द्वारा कई योजनाएं संचालित है जिनका लाभ लेकर हितग्राही अपने आर्थिक स्थिति सुधार सकते हैं।

अयोध्या : स्नान करते समय सरयू नदी में डूबे एक ही परिवार के 12 लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

लखनऊ :- यूपी के अयोध्या से एक बेहद ही दुखदाई घटना सामने आई है. जहां दर्शन करने पहुंचे एक परिवार के 12 लोग सरयू नदी में स्नान के दौरान डूब गए.
पुलिस के मुताबिक आगरा का एक परिवार अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन करने पहुंचा था. परिवार के लोग गुप्तार घाट पर सरयू नदी में स्नान करने पहुंचे थे. वहां पर नदी की तेज धारा में पहले कुछ लोग डूबे. इसके बाद उन्हें बचाने जद्दोजहद में परिवार के बाकी लोग भी पानी में उतरे और फिर वे भी डूबते चले गए.
आसपास के लोगों ने जब परिवार की चीख-पुकार सुनी तो पुलिस को घटना की सूचना दी गई. इसके बाद पुलिस टीम अपने गोताखारों के साथ मौके पर पहुंची और रेसक्यू ऑपरेशन शुरू किया. फिलहाल किसी का शव बरामद नहीं हुआ है. गोताखोरों की टीम डूबे लोगों को रेसक्यू करने की कोशिश कर रही है.
अयोध्या जिला प्रशासन के मुताबिक परिवार में कुल 15 लोग थे. उनमें से 3 लोगों को बचा लिया गया है. दरअसल वे तीनों लोग भी पानी में बहने लगे थे. तभी स्थानीय लोगों ने हाथ पकड़कर उन्हें बाहर खींच लिया.

पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,,, कमरे में मिला सुसाइड नोट..

आगरा :- आगरा पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सुशील कुमार ने गुरुवार की रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह इसकी जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि ‘मैं मानसिक परेशानी के कारण आत्महत्या कर रहा हूं। इसमें किसी का दोष नहीं है।’
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के मुताबिक, वर्ष 2016 बैच के सिपाही सुशील कुमार (24) मूल रूप से अलीगढ़ के इगलास के रहने वाले थे। वह रूई की मंडी स्थित त्यागी गली में विनोद त्यागी के मकान में किराए पर रहते थे। पहली मंजिल पर उनका कमरा था। शुक्रवार सुबह मकान मालिक की पत्नी सफाई करने गई थी। तभी सिपाही को फांसी के फंदे पर लटका देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
शाहगंज पुलिस को सूचना मिली कि सिपाही एक युवती से प्रेम करता था। उसने भी आत्महत्या कर ली थी। तब से वो तनाव में चल रहे थे। सिपाही का चचेरा भाई सिकंदरा थाने में तैनात है। वह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह की तनाव की जानकारी होने से इंकार कर दिया। परिजन भी आगरा आ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

एसीबी के पूर्व चीफ जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज…जल्द ही गिरफ्तारी होने की संभावना…

रायपुर :- एसीबी की लिखित शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने एसीबी के पूर्व चीफ जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज कर लिया है। निलंबित आईपीएस जीपी सिंह को जल्द ही गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। एंटी करप्शन ब्यूरो के छापे के दौरान एडीजी के सरकारी बंगले से कुछ चिट्ठियां और पेन ड्राइव मिले थे जिनकी जांच के बाद अब कोतवाली पुलिस ने जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया है। आरोप है कि जीपी सिंह द्वारा सरकार के खिलाफ साजिश रचने की कोशिश कि जा रही थी। जीपी सिंह के सरकारी बंगले और सहयोगियों के ठिकानों में छापेमारी के दौरान जो दस्तावेज मिले हैं, उसमें ऐसी बातें सामने आई हैं, जो सरकार के खिलाफ साजिश रचने की ओर इशारा करती हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ में भारतीय सेवा यानी आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के किसी अधिकारी के खिलाफ राजद्रोह का यह पहला है।

आज का राशिफल एवं पंचांग..

आज का राशिफल एवं पंचांग:-9 जुलाई 2021, शुक्रवार
🌺💐🌹🌸🍁🌷🎯🎉🏵️
आचार्य डा अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-आषाढ़
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-शुक्रवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अमावस
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-आर्द्रा
योग (सूर्योदयकालीन)-ध्रुव
करण (सूर्योदयकालीन)-चतुष्पद
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मिथुन
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-ईशान
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मिथुन
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धियोग/पितृकार्य अमावस्या
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-पीपल के नीचे मिष्ठान व जल रखकर दीप जलाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🏵️🎉🎯🌷🍁🌸🌹💐🌺
आज का राशिफल
🌺🌺🌺🌺🌺

मेष:-

मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। बड़ा काम करने का मन बनेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य अनुकूल रहेगा। रुके कार्य पूरे होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होगा।
💐🌺💐💐🌹🌹🌸🌷🎯

वृष:-

विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। दौड़धूप अधिक होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग कम मिलेगा। कार्य की अधिकता रहेगी।
🎯🌸🌹💐💐🌺🍁🇧🇴🏵️

मिथुन:-

रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। सभी ओर से सफलता तथा प्रसन्नता प्राप्त होगा।
🏵️🍁🌺🌹🌹🌸🎯🌷🎉

कर्क:-

स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी के कामकाज बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। रोजगार मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।
🎉🌷🎯🌸🌹🌺🍁🏵️💐

सिंह:-

उत्साह की अधिकता तथा व्यस्तता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कारोबार ठीक चलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है, लाभ लें। सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।
💐🏵️🍁🌺🌹🌸🎯🌷🎉

कन्या:-

बुरी खबर मिल सकती है। काम करने की इच्छा नहीं होगी। विवाद से क्लेश संभव है। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। घर में तनाव रह सकता है। दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे।
🎉🌷🎯🌸🌺🍁🏵️🏵️💐

तुला:-

कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में चैन रहेगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।व्यवसाय ठीक चलेगा।
💐🏵️🍁🌺🎯🎯🌷🎉🌹

वृश्चिक:-

योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्यभार तथा अधिकार दोनों बढ़ सकते हैं। बाहर जाने की योजना बनेगी। शत्रुओं का पराभव होगा।
🌹🎉🌷🎯🌺🍁🏵️💐🌸

धनु:-

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। सुख-शांति बनी रहेगी।
🌸💐🏵️🍁🌺🎯🌷🎉🌹

मकर:-

विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें।परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
🌹🎉🌷🌺🍁🍁🏵️💐🌸

कुंभ:-

चोट व रोग से बाधा संभव है। झंझटों में न पड़ें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय अनुकूल है, लाभ लें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
🍁🌸💐🌺🌺🌷🎉🌹🎯

मीन:-

उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कारोबार में लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा।
🎯🌹🎉🌷🌺💐🌸🍁🏵️

27 लीटर अवैध शराब के साथ दो आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

दीपेंद्र शर्मा
कोरिया :-
दिनाँक 07.07.2021 को पुलिस अधीक्षक महोदय कोरिया संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में चरचा पुलिस स्टाफ विभिन्न क्षेत्रों में आबकारी एक्ट की कार्यवाही हेतु रवाना हुये जहां उन्हें मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम सरडी पण्डोपारा का सुशील पण्डो अवैध हांथ भटठी से निर्मित महुआ शराब बिक्री करने हेतु अपने घर में रखा है मुखबिर सूचना पर गवाहों के साथ ग्राम सरडी पण्डोपारा सुशील पण्डो के घर जाकर रेड कार्यवाही किया गया। जिसके घर में एक 15 लीटर के प्लास्टिक के जरीकेन में अवैध हांथ भटठी से निर्मित करीबन 14 लीटर महुआ शराब कीमती करीबन 1400.00 रूपये का मिला एवं जरिये मुखबिर सूचना मिला की ग्राम फूलपुर का रोशन किण्डो अवैध हांथ भटठी से निर्मित महुआ शराब विक्री करने हेतु अपने घर में रखा है कि मुखबीर सूचना पर ग्राम फूलपुर जाबरपारा रोशन किण्डो के घर जाकर रेड कार्यवाही किये। जो रोशन किण्डो के घर में एक पांच लीटर वाले ज‍रीकेन में 05 लीटर तथा एल्युमिनियम के डेक्‍ची में 08 लीटर करीब अवैध हांथ भटठी से बना महुआ शराब कुल 13 लीटर कीमती करीबन 1300.00 रूपये का मिला। आरोपीयों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपीयों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया था जो न्यायालय द्वारा आरोपियों का जेल वारंट जारी करने पर जिला जेल बैकुन्ठपुर में दाखिल किया गया ।
आबकारी अधिनियम की कार्यवाही में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजने में थाना प्रभारी चरचा उपनिरीक्षक अनिल कुमार साहू, सउनि सत्येन्द्र सिंह, प्र.आर. बिपिन कुमार मिंज, आर. शंभूनाथ यादव, आर. वसीम रजा, आर. अमित त्रिपाठी, आर . अखिलेश जायसवाल, म.आर. ज्वाला साहू, म.आर. इन्द्रकुंवर सै. सतीश सिंह एवं एनामुल हक का विशेष योगदान रहा है।

हिमाचल प्रदेश के 6 बार के CM रह चुके वीरभद्र सिंह का निधन, 87 की उम्र में शिमला के IGMC में ली आखिरी सांस..

शिमला :- हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) का गुरुवार तड़के निधन हो गया. वीरभद्र सिंह ने 87 साल की उम्र में शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में सुबह 3.40 बजे अंतिम सांस ली. आईजीएमसी के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. जनक राज ने उनके निधन की पुष्टि की.
वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) को 30 अप्रैल को शिमला के आईजीएमसी में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था. वीरभद्र सिंह को सोमवार को सांस लेने में दिक्कत के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया था और डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही थी.
वीरभद्र सिंह 13 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे, जिसके बाद उन्हें मोहाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि कोरोना से ठीक होने के बाद 23 अप्रैल को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी और वे शिमला आ गए थे. इसके कुछ दिन बाद ही उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिसके बाद आईजीएमसी में भर्ती कराया गया, जहां 11 जून को फिर कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुआ. हालांकि वह दूसरी बार भी कोविड-19 से ठीक हो चुके थे.
वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) की राजनीतिक करियर काफी लंबा रहा है और वह 6 बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे. वीरभद्र सिंह साल 1983 से 1990, 1993 से 1998, 1998 से 2003, 2003 से 2007 और 2012 से 2017 तक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे. इसके अलावा यूपीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी रह चुके थे. साल 1962 में पहली बार लोक सभा के लिए चुने गए वीरभद्र सिंह 5 बार संसद के सदस्य रहे थे. वह 9 बार विधान सभा के लिए भी चुने गए थे.

आज चमकेगी किस्मत या हाथ लगेगी निराशा,,, जानें सब अपने आज के राशिफल में….

आज का राशिफल एवं पंचांग:-8 जुलाई 2021, गुरुवार
💐🌸🍁🌹🌷🌺🌺🎯🎉
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-आषाढ़
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-गुरुवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्दशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मृगशिरा
योग (सूर्योदयकालीन)-वृद्धि
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मिथुन
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मिथुन
व्रत/मुहूर्त-मास शिवरात्रि
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-किसी विप्र को सवाकिलो आम दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎉🎯🌺🌷🌹🍁🌸💐🏵️
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️

मेष:-

कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से खिन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। भागदौड़ रहेगी। जोखिम न लें।
🏵️💐🌸🍁🌹🌷🌺🎯🎉

वृष:-

आंखों को रोग व चोट से बचाएं। यात्रा पर जा सकते हैं।किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मित्र व संबंधियों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। जोखिम न लें। अचानक लाभ हो सकता है।
🎉🎯🌺🌷🌹🍁🌸💐🏵️

मिथुन:-

आज कोई ऐसा कार्य न करें जिससे अपमान हो। चिंता तथा तनाव रहेंगे। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। प्रॉपर्टी के काम बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में सुख-शांति रहेंगे। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें।
🏵️💐🌸🍁🌷🌷🌺🎯🎉

कर्क:-

कानूनी बाधा संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धनहानि किसी भी तरह हो सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ में वृद्धि होगी।
🎉🎯🌺🌷🍁🌸💐🏵️🌹

सिंह:-

विवाद हो सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। युवक व युवती विशेष सावधानी बरतें। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। आय में निश्चितता रहेगी।
🌹🏵️💐🌸🍁🌷🌺🎯🎉

कन्या:-

स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति हो सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी।
🎉🎯🌺🌷🍁🌸💐🏵️🌹

तुला:

संतान पक्ष से स्वास्थ्‍य तथा अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यशैली में परिवर्तन करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देंगे।
🌹💐🏵️🌸🍁🌷🌺🎯🎉

वृश्चिक:-

शत्रु शांत रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
🎉🎯🌺🌷🍁🌸💐💐🌹

धनु:-

जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य पर खर्च होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। चिंता तथा तनाव में वृद्धि होगी। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। समय नेष्ट है। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
🌹🌸🌸🍁🌷🌺🎯🎉🏵️

मकर:-

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। फालतू खर्च होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे।प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
🏵️🎉🎯🌺🌷🍁🌸🌹💐

कुंभ:-

दुष्टजनों से सावधान रहें, हानि पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कहीं से बुरी खबर मिल सकती है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आज के काम कल पर नहीं टालें। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा।
💐🌹🌸🍁🌷🎯🎯🎉🏵️

मीन:

कम प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें।
🏵️🎉🎯🌷🍁🌸🌹💐🌺

खेत के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलटी टैंकर,,,डीजल चोरी करने लोगो का लगा जमावड़ा….

बिलासपुर :- इन दिनों पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में यदि किसी को डीजल फ्री में मिल जाए तो उसके लिए इससे ज्यादा खुशी की बात क्या होगी। ऐसा ही एक मामला बिलासपुर में देखने को मिला जहां बुधवार शाम को एक डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद डीजल पास के लगे खेत में बहने लगी। जिसे देख आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और जिसे जो मिला उसे लेकर डीजल भरने लगे।
वहीं खबर मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया, उनके मना करने के बावजूद किसी ने एक ना सुनी और अपनी ही धुन में वे डीजल भरते रहे। ग्रामीणों को जैसी ही इसकी खबर मिली सब एक के बाद एक करके डीजल लूटने टूट पडे। जिसे जो बर्तन मिला, डब्बा मिला वो वही लेकर मौके पर पहुंच गया और डीजल भरने लगा। ग्रामीणों को जैसी ही इसकी खबर मिली सब एक के बाद एक करके डीजल लूटने टूट पडे। जिसे जो बर्तन मिला, डब्बा मिला वो वही लेकर मौके पर पहुंच गया और डीजल भरने लगा।
दरअसल टैंकर बुधवार शाम को रतनपुर थाना क्षेत्र के खूंटाघाट डेम के पास पलट गई थी और टैंकर में भरा डीजल पास के लगे एक खेत में बह गया। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में निधन..

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया है। उन्हें पिछले महीने से ही सांस संबंधित समस्याएं बनी हुई थी। जिसके चलते उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यही पर 98 वर्षीय दिलीप कुमार ने आखिरी सांस ली। दिलीप कुमार की निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक पसर गया है। सेलेब्स सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें, दिलीप कुमार को सांस में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उनके फेफड़ों के बाहर तरल पदार्थ एकत्र हो गया, जिसे चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक निकाल दिया था और पांच दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान में हुआ था और उनका पहला नाम यूसुफ खान था। बाद में उन्हें पर्दे पर दिलीप कुमार के नाम से शोहरत मिली। एक्टर ने अपना नाम एक प्रोड्यूसर के कहने पर बदला था, जिसके बाद उन्हें स्क्रीन पर दिलीप कुमार के नाम से लोग जानने लगे।

आकाशीय बिजली गिरने से बांध में नहा रहे 4 बच्चो की दर्दनाक मौत…

जशपुर :- बांध में नहा रहे मासूमों पर आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाई-बहन समेत चार मासूमों की जान चली गई। दुर्घटना बेलसूंगा बांध में हुई जहां पास मे ही कोरवाडेरा नाम की आश्रित बस्ती है चारों बच्चे इसी बस्ती के थे। इन बच्चों के परिजन काम करने बाहर गए थे तभी बच्चे बांध में नहाने चले गए थे। चारों बच्चे बांध के ऊपरी हिस्से में नहा रहे थे तभी आकाशीय बिजली बांध पर गिरी जिससे पानी में मौजूद चारों बच्चों की मौत हो गई। हादसे में दो बच्चों के शव कल निकाले गए थे और बाकी दो शवों को आज सुबह गोताखोरों ने बांध से निकला।

नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को पोड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार…

दीपेन्द्र शर्मा
कोरिया :-
दिनांक 03.07. 21 को प्रार्थी द्वारा थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक लड़की उम्र करीब 15 वर्ष की दिनांक 02.07 .21 को घर से किसी को बिना बताए कहीं चली गई है काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई पता नहीं चला है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर अपहृता व संदेही की पता तलाश सरगर्मी से की जा रही थी की पतासाजी के दौरान जानकारी मिली की अपहृत व संदेही जिला डिंडोरी थाना शाहपुर मध्यप्रदेश मे है। जिसकी सूचना पर पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी पी .पी सिंह के दिशा निर्देश में एक टीम बनाकर जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश भेजा गया टीम के द्वारा अपहृत बालिका एव उसे बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले आरोपी एवं उसके सहयोगी को थाना शाहपुर जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश पुलिस की मदद से पकड़ कर थाना पोड़ी लाया गया।
जहां पीड़िता ने बताया कि आरोपी धरम सिह करीब साल भर से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करते आ रहा है, उसके स्वयं की शादी हो जाने पर अपने सहयोगी विष्णु सिंह के साथ मिलकर इससे भी शादी करने का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाकर जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश ले गया था।
आरोपी धरम सिंह पिता रामनाथ जाति गोड उम्र 19 वर्ष एवं उसके सहयोगी विष्णु सिंह पिता राम रतन सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी लाई थाना पोड़ी को धारा 363. 366.376 (2)(ढ). 34 भा. द. वि. एवं 4.6 पास्को एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर माननीय अपर सत्र न्यायाधीश पास्को एक्ट मनेंद्रगढ़ के न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है।
इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पोडी उपनिरीक्षक सुनील सिंह, सहायक उपनिरीक्षक ओम प्रकाश दुबे आरक्षक मुमताज,मदन राजवाड़े, महिला आरक्षक राजेंद्र कुमारी उषा सिंह सैनिक संजय भगत आदि की सराहनीय भूमिका रही।

ADG जीपी सिंह को किया गया निलंबित,,,10 करोड़ की संपत्ति मिलने के बाद सरकार ने कि कार्यवाही…

रायपुर :- छत्तीसगढ़ के सीनियर IPS और ADG रैंक के अफसर जीपी सिंह को निलंबित कर दिया गया है। सोमवार की देर रात एक आदेश जारी कर राज्य सरकार की तरफ से ये कार्रवाई की गई है। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी हुए आदेश में लिखा गया है कि जीपी सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार की गतिविधियों में संलिप्तता दिखाई दे रही है। यह भी लिखा गया है कि ऐसा काम की एक सरकार अफसर से उम्मीद नहीं की जा सकती इस लिए ये कार्रवाई की जा रही है। जीपी सिंह इस वक्त पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी के चीफ थे।

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-6 जुलाई 2021,मंगलवार
🎯🌹🎉🏵️🌸🌷💐🌺🍁
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-ज्येष्ठ
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु- वर्षा
वार-मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-कृत्तिका
योग (सूर्योदयकालीन)-शूल
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मिथुन
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-नैऋत्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृषभ
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/त्रिपुष्कर योग
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-हनुमान मंदिर में पंचमुखा दीप प्रज्जवलित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌺💐🌷🎯🌹🎉🎉🏵️🌸
आज का राशिफल
🌸🏵️🎉🌹🎯

मेष:-

आज पारिवारिक आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पूरा दिन आपके अनुकूल है। कुछ नई योजनाओं पर विचार कर सकते है लेकिन काम शुरू न करें। निवेश संबधी काम होंगे। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद होगी।
🌺💐🏵️🌸🌷🎉🎯🌹🍁

वृष:-

आज फील्ड में काम करने वालों को खुशखबरी मिलेगी। धन लाभ हो सकता है।। अपनी बातों को खुल कर व्यक्त करने का समय है। युवाओं की दिक्कत दूर होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज यात्रा न करें।
🍁🌹🎯🌷🌸🏵️💐💐🌺

मिथुन:-

आज आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आपकी सकारात्मक सोच आपको नई दिशा देगी। सार्वजनिक कामों में हिस्सा लेंगे। अधिकांश कामों के पूरा हो जाने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में दिन काफी अनुकूल रहेगा। सामाजिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा।
🌺💐🏵️🌸🌷🎯🌹🍁🎉

कर्क:-

आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। अनावश्यक कार्यों में आप समय नष्ट कर सकते हैं । लेनदेन के मामलों में सतर्क रहें। दफ्तर में किसी से बहस हो सकती है। हर काम को सफल बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। आत्मविश्वास में कमी न होने दें।
🎉🍁🌹🎯🌷🌸💐💐🌺

सिंह:-

आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धन लाभ के आसार हैं। निवेश करने पर विचार कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य या मित्र के साथ मतभेद हो सकता है। आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वह पूरा होगा। नए काम की शुरुआत या नई योजनाओं को लागू करने के लिए ठीक समय नहीं है।
🌺💐🌸🌷🎯🌹🍁🎉🏵️

कन्या:-

आज आप खुश रहेंगे। बड़ी समस्या का हल निकलेगा। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से आप उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को खुशखबरी मिलेगी। कुछ लोगों को फील्ड से जुड़े काम में लाभ होगा।
🏵️🎉🍁🌹🎯🌷🌸💐🌺

तुला:-

आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। वित्तीय योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। आप काफी बचत कर पाएंगे। शासकीय कार्य पूरे होंगे। कारोबार की अड़चनें दूर होने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। धन लाभ होगा।
🌺💐🌸🌷🎯🌹🍁🎉🏵️

वृश्चिक:-

आज का दिन उलझन में बीतेगा। आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं।दफ्तर में सहयोगी से विवाद से बचें।किसी काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जोखिम न लें। किसी मित्र से मतभेद हो सकते हैं।
🏵️🎉🍁🌹🎯🌷💐🌺🌺

धनु:-

आज सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ी समस्या होगी। व्यवसाय के क्षेत्र में आपका प्रभाव रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कारोबार या पारिवारिक कार्य के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।कारोबारी लेनदेन ठीक रहेगा। नई सूचना मिलेगी।
🌺💐🌷🎯🌹🍁🎉🏵️🌸

मकर:-

आज का दिन बेहतर रहेगा। दंपत्तियों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में मुनाफा होने के योग बन रहे है।लंबित मामलों में कुछ तेजी आने की संभावना है। लोन की रकम अदा कर सकते हैं। कार्यस्थल पर चुनौती रहेगी।
🌸🏵️🎉🍁🌹🎯🌷💐🌺

कुंभ:-

आज का दिन सामान्य रहेगा। आज वाहन सतर्कता से चलाएं। आर्थिक स्थितियां बदलेगी। दंपत्तियों के बीच विवाद हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। सेहत कमजोर रहेगी। व्यवसाय सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। धन लाभ हो सकता है।
🌺💐🌷🎯🌹🍁🎉🏵️🌸

मीन:-

आज आप सकारात्मक रहेंगे। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। रिश्तेदारों की ओर शुभ समाचार आपको मिल सकता है। आज पूरे दिन ऑफिस का काम करने में व्यस्त रहेंगे। निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें। परिवार के साथ अपना समय बिताएंगे। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।
🌸🏵️🎉🍁🌹🎯🌷💐🌺

बार-बार जुकाम से हैं परेशान तो जरूर खाएं ये 10 इम्यूनिटी बूस्टर चीजें…

कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। लेकिन वैक्सीनेशन के बाद भी कोविड के सभी नियमों का पालन करना जरूरी है। साथ ही इम्युनिटी बूस्टर पर जोर भी देना भी जरूरी है। कुछ लोगों को सामान्य मौसम में भी सर्दी – खांसी हो जाती है। भले ही वह कोविड की वजह से नहीं हो रहा हो लेकिन इन दिनों जरा भी जोखिम नहीं लिया जा सकता है। इसलिए जानते हैं अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए इन 10 चीजों का सेवन जरूर करें –

1.टमाटर – इसमें लाइकोपीन मौजूद होता है। जो शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद करते हैं। जिससे शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को न्यूट्रल कर देता है और हमारे शरीर को नुकसान नहीं होता है। इसलिए टमाटर का सेवन सलाद के रूप में जरूर करें।

2.गाजर – गाजर में मौजूद पोषक तत्व विटामिन ए, कैरोटिनाइड और एंटी आॅक्सीडेंट होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद बुरे बैक्टिरिया से लड़नें में मदद करते हैं। साथ ही आंखों की देखभाल के लिए भी गाजर का सेवन करना अच्छा होता है, मोतियाबिंद की शिकायत कम हो जाती है। लंग कैंसर का खतरा भी टल जाता है।

3.अलसी – अलसी में ओमेगा -3 और फैटी एसिड मुख्य रूप से पाया जाता है। हर दिन भोजन के बाद आधा चम्मच रोस्टेड अलसी का सेवन करना चाहिए। शाकाहारी लोगों को जरूर इसका सेवन करना चाहिए।

4.मशरूम – मशरूम का सेवन बड़ी ध्यान से किया जाता है। लेकिन इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। कैंसर से बचाव में राहत रहती है।

5.विटामिन सी – कोरोना काल में विटामिन सी का सेवन सबसे अधिक किया गया है। क्योंकि इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। विटामिन सी के तौर पर नींबू, आंवला, संतरा, अंगूर आदि। साथ ही अन्य खट्टे फलों में भी विटामिन सी पाया जाता है।

6.ओट्स – डॉक्टर और न्यूट्रिशन नाश्ते में ओट्स खाने की ही सलाह देते हैं। इसमें मौजूद फाइबर एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं।

7.अंजीर – अंजीर को गला कर भी खाया जाता है और सादा भी। इसके सेवन से खून अधिक और तेजी से बढ़ता है। अंजीर में भरपूर मात्रा में पोटेशियम, मैंगनीज, और एंटीऑक्सीडेंट तत्व रहते हैं। यह ब्लड शुगर के स्तर को भी नियंत्रित करती है।

8.दही – दही का सेवन सभी को करना चाहिए। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है क्योंकि इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है, अपच, कब्ज, गैस की समस्या होने पर सिर्फ दही खाना चाहिए।

9.ग्रीन टी – ग्रीन टी सेहत के लिए बहुत लाभदायक है। लेकिन इसका सेवन बहुत ध्यानपूर्वक और डॉक्टर या किसी अच्छे योग जानकारी की सलाह से ही करना चाहिए।

10.लहसुन – अगर आपका कोलेस्ट्रोल बढ़ रहा है तो आपको लहसुन का सेवन शुरू कर देना चाहिए। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही अन्य बीमारियों से भी बचाने में सहायता करता है। लहसुन में एलिसिन, सल्फर, विटामिन ए और ई भरपूर मात्रा में होता है।

गर्भवती महिलाओं को भी लगेगा कोरोना का टीका। गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित और कारगर है टीका

दिल्ली
स्वास्थ्य मंत्रालय ने COVID-19 के खिलाफ गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण को मंजूरी दी है। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी दिशानिर्देश के मुताबिक, COVID-19 वैक्सीन गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित बताई गई थी।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि गर्भावस्था से COVID-19 संक्रमण का खतरा नहीं बढ़ता है। ‘ज्यादातर गर्भवती महिलाएं एसिम्टोमैटिक होंगी या उन्हें हल्की बीमारी होगी, लेकिन उनका स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ सकता है और इससे भ्रूण भी प्रभावित हो सकता है। COVID-19 से बचने के लिए सभी सावधानी बरतें और कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में शामिल हो कर अपने आप को टीका लगवाए।

टीका लगवाने पर आ सकती हैं कुछ लक्षण

स्वास्थ्य मंत्रालय ने COVID-19 टीके के दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया। मंत्रालय ने बताया कि कोरोना के टीके सुरक्षित है और टीकाकरण गर्भवती महिलाओं को COVID-19 की बीमारी से बचाता है। किसी भी दवा की तरह, एक टीके के भी दुष्प्रभाव हो सकते हैं जो आमतौर पर हल्के होते हैं। इसमें हल्का बुखार हो सकता है, इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द हो सकता है या 1-3 दिनों तक अस्वस्थ महसूस हो सकता है। कुछ ही गर्भवती महिलाओं को COVID-19 टीकाकरण के बाद 20 दिनों के भीतर इन में से कुछ लक्षण हो सकते है, जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है।

संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- गौ माता पूजनीय लेकिन लिंचिंग करने वाले हिंदुत्‍व के खिलाफ..

गाजियाबाद :- हिंदू-मुस्लिम एक हैं, और इसका आधार है हमारी मातृभूमि। पूजन विधि के आधार पर हमें अलग नहीं किया जा सकता। सभी भारतीयों का डीएनए एक है। अब समय आ चुका है कि भाषा, प्रांत और अन्य विषमताओं को छोड़कर हम एक हों और भारत को विश्वगुरू बनाएं। भारत विश्वगुरू बनेगा तभी दुनिया सुरक्षित रहेगी। ये बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरंसघचालक मोहन भागवत ने गाजियाबाद वसुंधरा स्थित मेवाड़ कालेज में अपने उद्बोधन के दौरान कहीं। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि राजनीति ने जो अलगाव पैदा किया है उसे हटाना होगा। हम कहते हैं कि गौ माता पूजनीय है, भारत हिन्दू राष्ट्र है लेकिन लिंचिंग करने वाले अपराधी हैं। हम उनका समर्थन नहीं करते। मोहन भागवत ने कहा कि अगर कोई हिंदू कहता है कि यहां कोई मुसलमान नहीं रहना चाहिए, तो वह व्यक्ति हिंदू नहीं है। गाय एक पवित्र जानवर है लेकिन जो लोग दूसरों को मार रहे हैं वे हिंदुत्व के खिलाफ जा रहे हैं। कानून को बिना किसी पक्षपात के उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

डा. ख्वाजा इफ्तिखार अहमद की किताब का विमोचन

मोहन भागवत डा. ख्वाजा इफ्तिखार अहमद की पुस्तक ”वैचारिक समन्वय-एक पहल” का विमोचन करने आए थे। डा. ख्वाजा इफ्तिखार अहमद पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के सलाहकार थे। विमोचन कार्यक्रम में सरसंघचालक ने कहा कि लोग यह न समझें कि इस पुस्तक का विमोचन वोट बैंक पॉलिटिक्स के लिए किया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिर्फ राष्ट्रवाद के लिए काम करता है। राजनीति स्वयंसेवकों का काम नहीं है। संघ जोड़ने का काम करता है, जबकि राजनीति ताेड़ने का हथियार बन जाती है। राजनीति की वजह से ही हिंदू-मुस्लिम एक नहीं हो सके हैं। संघ चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगाता है लेकिन जो भी करता है राष्ट्र हित में करता है। उन्होंने कहा कि पुस्तक को बिना देखे ही मैंने इसके विमोचन के लिए हां कर दिया था, क्योंकि इसमें प्रमाणिकता का आह्वान किया गया है।

अल्पसंख्यकों के मन में डर बैठाया गया है

हिंदू-मुस्लिम एकता शब्द ही भ्रामक है। हिंदू-मुस्लिम अलग हैं ही नहीं, हमेशा से एक हैं। जब लोग दोनों को अलग मानते हैं तभी संकट खड़ा होता है। हमारी श्रद्धा आकार और निराकार दोनाें में समान है। हम मातृभूमि से प्रेम करते हैं क्योंकि ये यहां रहने वाले हर एक व्यक्ति को पालती आई है और पाल रही है। जनसंख्या के लिहाज से भविष्य में खतरा है, उसे ठीक करना पड़ेगा। कुछ लोग अल्पसंख्यक कहते हैं, हम कहते हैं, हम सब एक हैं। हम हिंदू कहते हैं आप भारतीय कहते हो। शब्दों की लड़ाई में नहीं पड़ना है। भारत को विश्वगुरू बनाना है। अल्पसंख्यकों के मन में यह बिठाया गया है कि हिंदू उनको खा जाएंगे। लेकिन जब किसी अल्पसंख्यक पर बहुसंख्यक अत्याचार करता है तो इसके खिलाफ आवाज भी बहुसंख्यक ही उठाता है। आग लगाने वाला भाषण देने से प्रसिद्ध तो हो सकते हैं, लेकिन इससे काम नहीं चलेगा।
उधर, डा. ख्वाजा इफ्तिखार अहमद ने कहा कि यह कार्यक्रम अपने आप में ऐतिहासिक है। अब समय आ गया है कि मुस्लिम समाज आंखों से पट्टी हटाए और सबको गले लगाए। कट्टरता को छोड़कर आपसी भाई-चारे की राह अपनाए। उन्होंने इस पहल के लिए कार्यक्रम में मौजूद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, सह सरकार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल, सह संपर्क प्रमुख रामलाल और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार को धन्यवाद दिया।

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-5 जुलाई 2021, सोम वार
🌸🎯💐🍁🌹🌺🎉🏵️🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-आषाढ़
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-सोमवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-एकादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-भरणी
योग (सूर्योदयकालीन)-धृति
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मिथुन
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-आग्नेय
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृषभ
व्रत/मुहूर्त-योगिनी एकादशी व्रत (सर्वे.)
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-किसी विप्र को चांदी भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🏵️🌷🎉🌺🌹🍁💐🌸🎯
आज का राशिफल
🌸🌸🌸🌸🌸

मेष:

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। किसी व्यक्तिण से बहस हो सकती है। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें। आशंका-कुशंका से बाधा होगी।
🏵️🎉🌺🌹🍁💐🎯🌸🌷

वृष:-

नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विवेक से कार्य करें।
🌷🌸🎯💐🍁🌹🌺🎉🏵️

मिथुन:-

यात्रा लाभदायक रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सहूलियत होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा।
🏵️🎉🌺🌹🍁🎯🎯🌸🌷

कर्क:-

चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है।किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दौड़धूप रहेगी।कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
🌷🌸🎯🍁🌺🌺🏵️🏵️💐

सिंह:-

चोट व रोग से कष्ट हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। परिवार तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
💐🏵️🌺🍁🎯🌸🌷🌹🎉

कन्या:-

सामाजिक कार्य करने में मन लगेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा।
🎉🌹🌷🌸🍁🌺🏵️🏵️💐

तुला:-

यात्रा लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष से बुरी खबर मिल सकती है। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी।नए उपक्रम प्रारंभ करने संबंधी योजना बनेगी।
💐🏵️🍁🍁🌸🌷🌹🎉🎯

वृश्चिक:-

दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। अपेक्षित काम में विलंब होगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम से काम रखें। लाभ के अवसर मिलेंगे। विवेक का प्रयोग करें। आय में वृद्धि होगी।
🎯🎉🌹🌷🌸🍁🏵️💐🌺

धनु:-

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी।
🌺💐🏵️🍁🌸🌷🌹🎉🎯

मकर:-

उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा।
🎯🎉🌷🌷🌸🍁🏵️💐🌺

कुंभ:-

सामाजिक कार्य करने में मन लगेगा। मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शत्रु तथा ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है।
🌺💐🏵️🍁🌸🌷🎉🎯🌹

मीन:-

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, सावधानी रखें। बुरी खबर मिल सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय-व्यापार मनोनुकूल चलेगा। आय बनी रहेगी
🌹🎯🎉🌷🌸🏵️💐🌺🌺

सरगुजा कलेक्टर ने खनिज विभाग के 4 कर्मचारियों को किया निलंबित…रिश्वतखोरी के वीडियो वायरल होने पर हुई कार्यवाही…

अम्बिकापुर :- सरगुजा कलेक्टर ने खनिज विभाग के 4 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। खनिज विभाग के चारो कर्मचारी वाहन चालकों से चालान से ज्यादा पैसे वसूल कर रहे थे जिसका खुलासा एक वीडियो के वायरल होने के बाद हुआ। जिसके बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए सरगुजा कलेक्टर द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए चारो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

पूरे प्रदेश के लिए मानक बनेगा आनी का वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू

कोरिया / दीपेंद्र शर्मा

गृह मंत्री ने बरगद और सांसद ज्योत्सना महंत ने पीपल पौधे का किया रोपण

ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र का किया शुभारंभ

गृह मंत्री और कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के समीप ग्राम पंचायत आनी में पौध रोपण कर वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र का शुभारंभ किया।

गृह मंत्री ने बरगद का पौधा और सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने पीपल का पौधा लगाया।

इसी तरह सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुलाब कमरो, संसदीय सचिव श्रीमती अंबिका सिंहदेव, मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र में अलग अलग पौधों का रोपण कर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

ग्राम पंचायत आनी के कुल 26 एकड़ क्षेत्र में गौठान चारागाह के अतिरिक्त 21 एकड़ क्षेत्रफल को प्रदर्शन-वन प्रक्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत सभी जिला मुख्यालयों के आस-पास वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र तैयार करने के निर्देश दिए गए है।

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज प्रदेश के पहले वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के समन्वय से बनाये जा रहे वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र आनी की अलग ही पहचान बनेगी।फलदार पौधों के बीच औषधीय पौधों की खेती और नर्सरी की तैयारी अपने आप में एक अभिनव पहल है।आने वाले समय में कोरिया का यह वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र प्रदेश के दूसरे जिलों के लिए मानक बनेगा।मंत्री साहू ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया, उद्यानिकी और वन विभाग के संयुक्त प्रयास से तैयार होने वाले इस वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र में फलोद्यान के साथ वनोपज और इमारती एवं जलाऊ लकड़ी के रूप में आय के नये स्त्रोत बनेंगे।

गृह मंत्री साहू वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र से लगे गौठान पहुंचकर गौ पूजा की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत बनाये गये ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ भी किया।

उन्होंने गौठान में स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित वर्मी कम्पोस्ट खाद और कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया के तत्वाधान में बनाये गये कृषक उत्पाद संगठन के स्टाल में जिले के किसानों द्वारा बनाये जा रहे मानक उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने जैविक खेती से होने वाले फायदें के बारे में जानकारी दी और मौके पर उपस्थित पांच किसानों को वर्मी कम्पोस्ट का पैकेट प्रदान किया।

उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के स्टाल में स्व सहायता समूहों द्वारा बनाये जा रहे हस्तशिल्प तथा अन्य घरेलू उपयोग के उत्पादों का भी अवलोकन किया। उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की और उनके द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों और उससे होने वाली लाभ की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप राज्य के प्रत्येक गौठान भविष्य में लघु एवं कुटीर उद्योग के केंद्र के रूप में विकसित होगा।

इस अवसर पर कलेक्टर कोरिया श्याम धावड़े, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, वनमंडलाधिकारी ईमो तेसो आओ और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को आर्थिक अनुदान सहायता देने 96.40 करोड़ रूपए आबंटित

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलो में प्राकृतिक आपदा पीड़ितो को आर्थिक अनुदान सहायता उपलब्ध कराने के लिए चालू वित्तीय वर्ष में 96 करोड़ 40 लाख रूपए की राशि जिला कलेक्टरों को आबंटित की गई है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा रायपुर, महासमुंद, धमतरी, कबीरधाम, दंतेवाड़ा, बिलासपुर, कोरबा, बीजापुर, गरियाबंद, बालोद, बेमेतरा और कोण्डागांव जिले के लिए प्राकृतिक आपदा पीड़ितो को अनुदान सहायता हेतु 3.25 करोड़-3.25 करोड़ रूपए की राशि का आबंटन किया गया है।

इसी तरह से राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, जशपुर और रायगढ़ के लिए 3.75 करोड़ रूपए-3.75 करोड़ रूपए की राशि आबंटित की गई है।

इसी तरह से दुर्ग के लिए 3 करोड़ 20 लाख रूपए, बस्तर के लिए 3 करोड़ 85 लाख रूपए, कांकेर के लिए 3 करोड़ 80 लाख रूपए, सरगुजा के लिए 4 करोड़ 50 लाख रूपए, कोरिया 3 करोड़ 30 लाख रूपए, नारायणपुर 3 करोड़ पांच लाख रूपए, बलौदाबाजार 3 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि आबंटित की गई है।

इसी तरह से मुंगेली के लिए 3 करोड़ 15 लाख, सुकमा 3 करोड़ 15 लाख रूपए, बलरामपुर 3 करोड़ 85 लाख रूपए, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के लिए 3 करोड़ 20 लाख और सूरजपुर 3 करोड़ 85 लाख रूपए, मुंगेली 3 करोड़ 15 लाख और कोण्डागांव के लिए 3 करोड़ 25 लाख रूपए आबंटित किये गए है।

error: Content is protected !!