लखनपुर :- पर्यावरण संरक्षण और वूमेन एंपावरमेंट के तरफ कदम बढ़ाती रूपशक्ति द मिनी मॉल की संचालिका रिचा अग्रवाल जिन्होंने पिछले साल बारिश के मौसम में लगभग 500 से अधिक फलदार पौधे का वितरण किया था। उन्होंने इस साल भी 1000 पौधे निशुल्क वितरण करने का निर्णय लिया है। लखनपुर ब्लॉक के साथ ही साथ इससे पर्यावरण को स्वच्छ और शुद्ध रखने मे काफी लाभ होगा। रिचा अग्रवाल द्वारा आम,लीची, कटहल, आंवला, पपीता, मूंगा, सीताफल, अमरूद, जामुन, जैसे फलदार पौधो का वितरण किया जा रहा हैं जिससे आने वाले दिनों में लखनपुर ब्लॉक का इसका खूब लाभ मिलेगा।
खाद्य मंत्री ने बतौली में किया मोहल्ला साक्षरता कक्षा का शुभारंभ, जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा जरूरी- श्री भगत
अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत ने गुरुवार को बतौली जनपद में पढ़ना-लिखना अभियान के तहत मोहल्ला साक्षरता कक्षा का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जनपद के चयनित 4 ग्राम पंचायत के एक-एक साक्षरता केन्द्र के स्वयं सेवक को लपेट श्यामपट, चाकमिट्टी, वर्णमाला एवं गिनती चार्ट तथा 40 शिक्षार्थियों को स्लेट, पेंसिल, कापी, पेन प्रदान किया गया।
मंत्री श्री भगत ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा का बहुत बड़ा योगदान है। शिक्षित व्यक्ति जल्द और बेहतर निर्णय लेने में सक्षम होता है। उन्होंने कहा कि समाज को अंधेरे से उजाले की ओर ले जाने में शिक्षा ही सशक्त माध्यम है। इसलिए बालक और बालिका दोनो शिक्षित हो और जीवन मे आगे बढ़े। शिक्षा ग्रहण करने की कोई उम्र बंधन नहीं होता जो अब तक असाक्षर है वे पढ़ना- लिखना अभियान से जुड़कर साक्षर बने।
बताया गया कि पढ़ना-लिखना अभियान के प्रथम चरण में बतौली विकासखण्ड के कुनकुरीकला, खड़धोवा, सिलमा तथा चिरंगा को चयनित किया गया है। यहां स्वयं सेवक शिक्षक चयनित कर मोहल्ला वार असाक्षरो का सर्वे एवं बैचिंग का कार्य किया गया है। एक स्वयंसेवी शिक्षक 10 असाक्षरों को अक्षर एवं अंक ज्ञान के साथ-साथ कार्यात्मक साक्षरता देने प्रति दिवस एक घंटा और कुल 120 घंटे की पढाई कराएगा।
ज्ञातव्य है कि कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जिले में पढ़ना-लिखना अभियान के तहत 10 हजार असाक्षरों को साक्षर करने हेतु मोहल्ला साक्षरता कक्षा का संचालन जिले के सभी जनपदों के चयनित ग्राम पंचायतो में 1 जुलाई से प्रारंभ किया जा रहा है।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुगिया बाई, उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, जनपद सीईओ विजय नारायण श्रीवास्तव, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी शरतचन्द्र मेस, साक्षर भारत के विकासखण्ड परियोजना अधिकारी उमेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।
सरगुजा संभाग के 6 स्वास्थ्य केन्द्र कायाकल्प से पुरस्कृत,,,स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदान किया शील्ड तथा प्रमाण पत्र..
अम्बिकापुर :- केंद्र सरकार के द्वारा सरगुजा संभाग के 6 स्वास्थ्य केन्द्रों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा विशेषकर हॉस्पिटल की साफ-सफाई के लिए कायाकल्प पुरस्कार 2018-19 प्रदान किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के संभागीय समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित जिले के सी.एम.एच.ओ तथा डी.पी.एम को संयुक्त रूप से कायाकल्प पुरस्कार के रूप में शील्ड तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । इसमे सरगुजा जिले के यू.पी.एच.सी. नवापारा तथा पी.एच.सी. लुण्ड्रा, सूरजपुर जिले के पी.एच.सी. बसदेई, कोरिया जिले के पी.एच.सी. खड़गवां, जशपुर जिले के पी.एच.सी भेलवां तथा बलरामपुर जिले के मुरकौल पी.एच.सी शामिल है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सरगुजा की अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, यूनिसेफ के प्रतिनिधि डॉ योगेश जैन, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. पी.एस. सिसोदिया, डीन डॉ. आर मूर्ति तथा संभाग के जिलों के सी.एम.एच.ओ, डी.पी.एम. सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
विश्वविद्यालय परिसर की हरियाली बढ़ाकर वातावरण को खुशनुमा बनाने मंत्री अमरजीत भगत के आतिथ्य में संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय परिसर में रोपे गए पौधे…
अम्बिकापुर :- छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत के मुख्य आतिथ्य में गुरुवार को भकुरा स्थित संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय परिसर में वन विभाग एवं विश्वविद्यालय प्रबन्धन के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, कमिश्नर सुश्री जी किंडो, मुख्य वन संरक्षक श्री अनुराग श्रीवास्तव, कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, जिला पंचायत सीईओ श्री विनयकुमार लंगेह, वनमंडलाधिकारी श्री पंकज कमल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियो के द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में करीब 66 छायादार व शोभादार पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री भगत ने कहा कि संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय का यह परिसर प्राकृतिक रूप से खूबसूरत है। यहाँ पौधरोपण से हरियाली बढ़ाकर वातावरण को और खुशनुमा बनाएं ताकि विद्यार्थियों की मानसिक दशा प्रफुल्लित रहे। यह विश्विद्यालय देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में शुमार हो। उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षों से यहाँ लगातार वृक्षारोपण किया जा रहा है जिससे परिसर के चारो दिशाओं में हरियाली नजर आ रही है। पेड़ लगाना जितना महत्वपूर्ण है उससे भी अधिक पेड़ को बचाना है। इसलिए लगाए गए अधिक से अधिक पौधों को बचाये रखना जरूरी है। श्री भगत ने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी भवनों को शीघ्रता से सम्बंधित एजेंसी पूरा कराये ताकि शैक्षणिक गतिविधियों भी जल्द शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का पहुंच मार्ग अभी भी सुधरा नहीं है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग शीघ्र प्रस्ताव तैयार करे।
लुण्ड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम ने कहा कि वृक्षारोपण वर्तमान समय मे अत्यंत जरुरी है। इससे हम उजड़े हुए वनों को फिर से हरा-भरा कर सकते है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने के लिए अब अनुदान भी दे रही है। इससे हरियाली बढ़ने के साथ ही लोगो को जीविकोपार्जन का साधन भी उपलब्ध होगा।
कांग्रेस सेवादल सरगुजा ने महामहीम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,,,, बढ़ती महंगाई और अव्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन…
जिला ब्यूरो चीफ
सरगुजा
आकाश रावत
अम्बिकापुर :- बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस के सेवा दल के पदाधिकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय को कलेक्टर सरगुजा के माध्यम से ज्ञापन सौंप विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा है कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है तब से अव्यवस्था और आर्थिक तंगी देश में बढ़ गई है। कोरोना काल में भी लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा और कई लोगों ने अपनी जान गवा दी है। 
ऑफलाइन परीक्षा की मांग को लेकर RGSSU ने किया प्रदर्शन साथ ही छात्र हित मे निर्णय के लिए दुर्गा मंदिर में कि पूजा अर्चना…
अम्बिकापुर :- राहुल गांधी छात्र संघ (सरगुजा) के जिला अध्यक्ष परमेश्वर भगत की अध्यक्षता में आज किये गए कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष करन घोष, नगर अध्यक्ष गौरव महंत तथा जिला उपाध्यक्ष रितेश कुमार यादव द्वारा नर्सिंग के छात्रों के ऑफलाइन परीक्षा न कराने तथा हाईकोर्ट द्वारा दी गई अगली तारीख में छात्रों के हित में सही फैसला लेने को लेकर संखनाद कर प्रदर्शन किया गया।https://youtu.be/G3P6HeWkOwY
प्रदर्शन के दौरान “पढ़ाई ऑनलाइन तो परीक्षा ऑफलाइन क्यों” के नारे भी लगाए गए तथा हाई कोर्ट में चल रहे केस में छात्रों की जीतके लिए अम्बिकापुर के दुर्गा माता मंदिर में पूजा अर्चना भी की गई। इसमें RGSSU के सभी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता शामिल हुए जिनमे सक्षम सिंह सिसोदिया, दीपक, जीत सिंह, देवाशीष ,करन बैरागी, यश,
हर्ष, आदित्य दुबे, सागर रजवाड़े, विकाश कश्यप, अरमान, आशुतोष आदि शामिल हुए।
अधिक कीमत पर खाद बेचने पर केशरी कृषि सेवा केन्द्र को किया गया सील…
अम्बिकापुर :- कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार जिले में खाद-बीज विक्रेताओं पर पर राजस्व विभाग के टीम द्वारा निगरानी रखी जा रही है और नियमों का पालन नही करने वालो पर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को एक शिकायत कर्ता के द्वारा बताया गया कि असोला स्थित केसरी कृषि सेवा केंद्र के द्वारा डी.ए.पी. खाद में प्रति बोरी 150 रुपये ज्यादा लिया जा रहा है। इस पर नायब तहसीलदार के के वर्मा के टीम द्वारा ग्राम असोला स्थित केसरी कृषि सेवा केन्द्र संचालक से पूछ-ताछ कर पंजी का निरीक्षण किया गया। जिसमें डी.ए.पी खाद 150 रुपये अधिक लेने की पुष्टि होने पर आगामी आदेश तक सील बंद कर दिया गया।
पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर की कार को हाईवा ने मारी टक्कर,,, इलाज के लिए रायपुर रवाना….
रायपुर :- पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर गुरूवार को भखारा में उस वक्त बाल बाल बच गए जब उनकी गाड़ी को हाइवा ने पीछे से ठोकर मार दी। उन्हें अंदरूनी चोटें आई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के वक्त हाईवा चालक नशे में था। घटना करीब डेढ़ बजे के आसपास की है। पूर्व मंत्री अपनी फार्चुनर वाहन से अपने विधानसभा क्षेत्र कुरूद के भखारा के कार्यालय जा रहे थे। कार्यालय के ठीक सामने गाड़ी रूकी वे गाड़ी से उतर ही रहे थे कि पीछे से एक हाइवा ने ठोकर मार दी। जिसके बाद पूर्व मंत्री गाड़ी के डेसबोर्ड में टकरा गए, जिससे उन्हें अंदरूनी चोटें आई हैं।इस घटना में पूर्व मंत्री की गाड़ी का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पूर्व मंत्री चिकित्सकीय जांच के लिए रायपुर आ रहे हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत हाइवा को रोक लिया, और चालक को धर दबोचा। बताया गया कि हाइवा चालक नशे में धुत था। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
ADGP जीपी सिंह के 10 से ज्यादा ठिकानों पर ACB ने मारा छापा..
रायपुर :- छत्तीसगढ़ में ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने ही पूर्व मुखिया ADGP जीपी सिंह के ठिकानों पर छापे मारे हैं। ADGP जीपी सिंह पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है। इसके साथ ही उनसे जुड़े कई अफसर भी निशाने पर हैं। फिलहाल कार्रवाई सुबह 6 बजे से जारी है। ACB मामले का खुलासा संभवत शाम तक कर सकती है। इसके बाद उनके खिलाफ ब्यूरो में मामला भी दर्ज हो सकता है।
जानकारी के मुताबिक, ACB की 10 अलग-अलग टीमें ADGP जीपी सिंह 10 से अधिक ठिकानों पर कार्रवाई कर रही हैं। प्रदेश में संभवत: यह पहली बार है जब किसी IPS अफसर के खिलाफ ACB की ओर से कार्रवाई की जा रही है। ADGP जीपी सिंह साल 2019 में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के मुखिया थे। उन्हें सरकार ने एक साल पहले वहां से हटाकर पुलिस अकेडमी भेज दिया था। इससे पहले IPS जीपी सिंह रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के IGP भी रह चुके हैं।
ACB की एक टीम ने जीपी सिंह के कंप्यूटर ऑपरेटर मनी भूषण के एसबीआई के पास स्थित मकान में छापा मारा है। वहां से कंप्यूटर ऑपरेटर का पूरा सिस्टम जब्त कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि खुफिया सिस्टम से फोन सुनने के शक के चलते ऐसा किया गया है। वहीं राजनांदगांव में भी सिंह के CA के घर पर कार्रवाई चल रही है। वीआईपी रोड स्थित शगुन फार्म हाउस और प्रीतपाल सिंह के घर पार भी रेड की गई है।
कैसा रहेगा आपका आज का दिन,,,जाने आज के राशिफल मे…
आज का राशिफल एवं पंचांग:-1 जुलाई 2021, गुरूवार
🏵️🎯🌷🌹💐🎉🍁🌺🌺
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-आषाढ़
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-गुरुवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-सप्तमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-उत्तराभाद्रपद
योग (सूर्योदयकालीन)-सौभाग्य
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मिथुन
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-वायव्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मीन
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/नामकरण/जातकर्म/अन्नप्राशन
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-मंदिर में आमरस चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎉💐🏵️🌸🌸🌺🌷🌹🍁
आज का राशिफल
🌺🌺🌺🌺🌸
मेष:-
बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग व साथ मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। समय सुखमय व्यतीत होगा।
🌸🌺🍁🌷🏵️💐💐🎉🎯
वृष:-
चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
🎉💐🎯🏵️🌷🌺🌸🌹🌹
मिथुन:-
कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। लाभ होगा।
🌹🌸🌺🌷🏵️🎯💐🍁🎉
कर्क:-
समय अनुकूल है। कोई आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। मित्रों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। हानि हो सकती है।
🎉🍁💐🎯🏵️🌷🌸🌸🌹
सिंह:-
दूर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
🌹🌸🌷🏵️🎯💐🍁🎉🌺
कन्या:-
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
🌺🎉🍁🎯🏵️🏵️🌷🌸🌹
तुला:-
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यय होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी।
🌹🌸🏵️🏵️🎯🍁🎉🌺💐
वृश्चिक:-
विवाद को बढ़ावा न दें। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। हानि संभव है।
💐🌺🍁🎯🏵️🌸🌹🌷🌷
धनु:-
खान-पान पर ध्यान दें। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी।
🌷🌹🌸🏵️🍁🍁🌺💐🎉
मकर:-
बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आय होगी। व्यापार ठीक चलेगा।
🎉💐🌺🏵️🌸🌹🌷🎯🎯
कुंभ:-
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय की अनुकूलता रहेगी।जल्दबाजी से कोई भी कार्य न करें। विवाद में न पड़ें।
🎯🌷🌹🌸🌺💐🎉🍁🍁
मीन:-
वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवेक से कार्य करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें।
🍁🎉💐🌸🌹🌷🎯🏵️🏵️
खाद्य मंत्री बाईक से पहुंचे मैनपाट के हाथी प्रभावितो के बीच,समस्याएं सुन पूरी सहायता पहुंचाने का दिया भरोसा..
अम्बिकापुर :- छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत बुधवार को मैनपाट विकासखण्ड के हाथी प्रभावित क्षेत्र कंडराजा, बरडांड और बरपाली में हाथियों के द्वारा तोड़े गए मकानों का जायजा लिया। सड़क खराब होने के कारण अपनी कार से उतरकर कुछ दूर पैदल चले फिर बाइक से ही हाथी प्रभावित परिवारों के बीच पहुंच कर उनकी समस्याएं सुनी और पूरी मदद देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बरडांड में आंगनबाड़ी केंद्र में बनाये गए राहत केंद्र के छत से सीट उड़ जाने के कारण लोगो को हो रही समस्या से राहत देने तत्काल सीट लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को प्रभावित परिवार की संख्या के अनुसार मुफ्त राशन सामग्री उपलब्ध कराने तथा मुआवजा प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कंडराजा में 42 हाथी प्रभावितों को कंबल, चादर, टार्च और राशन सामग्री का वितरण किया।
मंत्री श्री भगत ने कहा कि लोगों का दर्द जानना हो तो हाथी प्रभावित परिवार के टूटे हुए घरों को देखना होगा। हाथी लोगो का घर तोड़कर अनाज को खा जाते हंै और फसल को नुकसान पहुंचाते हैं जिससे पूरा परिवार आवासहीन हो जाता है। बरसात के समय हाथी के द्वारा घर तोड़ने से लोगो की मुसीबत और बढ जाती है। उन्होंने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आप लोगांे के दुख दर्द को जानने के लिए यहाँ भेजा है। हाथी प्रभावितों की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि हाथी नुकसान तो पहुंचा रहा है लेकिन जनहानि नही होने देना है। हर हाल में लोगों के जान की सुरक्षा करनी है। उन्होंने वन विभाग तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि हाथी के उत्पात से यदि किसी बस्ती के सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करने की आवश्यकता हो तो वह भी करें। लोगो के मदद में कोई कमी न हो। लोगों को हाथी के झुंड की दिशा में जाने से रोकें। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि हाथी आक्रामक होते है उसे छेड़ने की गलती बिल्कुल न करें। छेड़ने से हाथी और भी आक्रामक हो जाते हैं जिससे जानमाल का ज्यादा नुकसान हो सकता है।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गणेश सोनी, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अटल बिहारी यादव, मुख्य वन संरक्षक शअनुराग श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ श्विनय कुमार लंगेह, वन मंडलाधिकारी श्री पंकज कमल, एसडीएम दीपिका नेताम सहित अन्य स्थानीय जन प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद थे।
अम्बिकापुर के घुटरा पारा तालाब में डूबने से युवक की मौत..
जिला ब्यूरो चीफ
आकाश रावत
अम्बिकापुर :- अंबिकापुर के घुटरा पारा के तालाब में नहाने गए 3 युवकों में से एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।
दरसअल पूरा मामला इस प्रकार है मृतक कृष केशरी पिता हरेंद्र केशरी निवासी महामाया द्वार अम्बिकापुर अपने 2 साथियों के साथ तालाब में नहाने गया था। इसी बीच कृष केसरी अचानक गहरे पानी मे डूबने लगा उसने अपने दोस्तों को बचाने के लिए आवाज लगाई जिसपर उनके दोस्त ने उसे बचाने का प्रयास किया मगर गहरे पानी में चले जाने की वजह से उसे बचा नही पाए।
जिसके बाद युवकों ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद परिजन डरते भागते घटना स्थल पर पहुंचे। जिसके बाद घटना कि सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद कोतवाली टीआई दल बल के साथ मौके पे पहुंची। काफी देर बाद बड़ी मशक्कत के से गोताखोरों ने लाश को निकालने में कामयाबी हासिल की।
सरगुजा एसपी समेत 40 अधिकारियों का तबादला…
रायपुर :- छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग ने कई जिलों के एसपी के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए हैं. कई जिलों के एसपी का तबादला किया गया है.जारी सूची में 40 अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
देखे सूची –




कार से उतरते वक्त रोड पर गिरी बच्ची,,,तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आकर हुई मौत…
अम्बिकापुर :- सड़क किनारे खड़े वाहन से उतरते समय साढ़े 3 वर्षीय मासूम सड़क पर गिर गई। इसी बीच पीछे से आ रहे स्कॉर्पियो वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बालिका को इलाज के लिए माता-पिता द्वारा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अंबिकापुर शहर के मायापुर निवासी दिनेश यादव सोमवार को अपनी साढ़े 3 वर्षीय बेटी सहित परिवार के अन्य लोगों के साथ चारपहिया वाहन से ग्राम करजी जा रहे था। रास्ते में हैंडपंप देखकर उन्होंने वाहन रोक दिया और उतरकर पानी पीने लगे। इस दौरान उन्होंने बेटी को वाहन में ही छोड़ दिया था। माता-पिता को नीचे देख बालिका खुद वाहन से उतरने की कोशिश कर रही थी। इसी बीच वह अचानक सड़क पर जा गिरी। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर वहां से फरार हो गया। इधर हादसे में बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
मासूम बेटी को घायल अवस्था में गोद में लेकर परिजन रोने-बिलखने लगे। वे तत्काल उसे अपने वाहन से लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical College Hospital) पहुंचे। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों में मातम पसर गया है।
26 डीएसपी का हुआ प्रमोशन, देखिये लिस्ट….
रायपुर :- राज्य सरकार ने प्रदेश के 26 डीएसपी का प्रमोशन किया है। 26 डीएसपी, एडिशनल एसपी के पद पर पदोन्नत हुए हैं। इसके लिए गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। इस सूची में देवचरण पटेल, मीता पवार, आदित्य पाण्डेय और राहुल देव शर्मा का नाम भी शामिल है।


मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का हार्ट अटैक से निधन…
मुंबई :- बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन हो गया है. आज सुबह हार्ट अटैक के कारण राज कौशल का निधन हुआ है.मंदिरा बेदी की खास खास दोस्त ने राज कौशल के निधन की खबर को कंफर्म किया है. राज कौशल को आज सुबह 4.30 बजे घर में दिल का दौरा पड़ा और इससे पहले कि परिवार कोई मेडिकल सहायता ले पाता, उससे पहले ही राज कौशल का निधन हो गया था.
क्या कहती हैं आपकी भाग्य रेखाएं,,, जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन…
आज का राशिफल एवं पंचांग:-30 जून 2021, बुधवार
🍁🌹🌷🌺🌸🎯🏵️💐🎉
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-आषाढ़
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-षष्ठी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाभाद्रपद
योग (सूर्योदयकालीन)-आनन्द
करण (सूर्योदयकालीन)-वरियान
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मिथुन
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मीन
व्रत/मुहूर्त-भद्रा
यात्रा शकुन-हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में कांस्य पात्र दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎉💐🏵️🎯🌸🌺🌷🌹🍁
आज का राशिफल
मेष:-
थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
🌺🎉🙏💅🌹🌸🌷🍁💐
वृष:-
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजरहेंगे। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
💐🍁🌷🌸💅🎉🌺🎯🏵️
मिथुन:-
परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है।कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है।
🎯🌺🎉🎉🌸🌷🍁💐🌹
कर्क:-
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे।
🌹💐🌷🌷🎉🎉🌺🎯🏵️
सिंह:-
कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें। यात्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी।
🏵️🎯🌺🎉🌷😀🌹🍁🌸
कन्या:-
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा।
🌸🍁🌹🌷🎉🎯🎯🏵️💐
तुला:-
यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।
💐🏵️🎯🎉🌷🌹🍁🌸🌺
वृश्चिक:-
तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
🌺🌸🍁🌹🎉🎯🎯🏵️💐
धनु:-
कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। धनार्जन होगा।
💐🏵️🎯🌹🍁🌸🌺🌷🌹
मकर:-
व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं।
🌹🌷🌺🌸🎯🎯🏵️💐🎉
कुंभ:-
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है।
🎉💐🏵️🎯🌸🌺🌷🌹🍁
मीन:-
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी।
🍁🌹🌷🌺🌸🎯🏵️💐🎉
कोविड वैक्सीन बना लाईलाज बीमारी के लिए रामबाण ईलाज,, मिरगी के मरीज को मिला दौरे से निजात..
अम्बिकापुर :- कोरोना टीका लगावाने से अब एक मिरगी के मरीज को झटका आने और दौरे के गंभीर दौर से निजात मिल गई है। पहला टीका लगवाने के बाद से मिरगी के दौरे और झटका आना चमत्कारिक रूप से एक-एक रुक गया। असाध्य बीमारी के ठीक होने से महिला काफी उत्साहित है और टीका को अपने लिए रामबाण दवाई मान रही है।
घटना उदयपुर विकासखंड के ग्राम रामनगर बड़खापारा का है। यहॉ के निवासी मिरगी बीमारी से पीड़ित करीब 55 वर्षीय श्रीमती राधा बाई यादव ने रामनगर केंद्र में पिछले 22 मार्च को कोविशील्ड वैक्सीन का पहला डोज लगवाया। डोज लगवाने के बाद से उसे मिरगी के झटके और दौरे आने बंद हो गए। बीमारी के ठीक होने से उत्साहित राधा बाई ने दूसरा डोज 28 अप्रैल को लगवा लिया। अब पिछले तीन महीने से राधा बाई को एक बार भी न तो कोई झटका आया और न ही कोई दौरा आया। आश्चर्यजनक रूप से झटका और दौरा दोनों गायब हो गए। ज्ञातव्य है कि उदयपुर विकासखंड के ग्राम पलका के एक लकवा पीड़ित भी टीकाकरण से ठीक हो चुका है।
श्रीमती राधा बाई ने बताया कि जब वह 13 वर्ष की थी तब से वह मिरगी से ग्रसित थी। इस बीमारी में उन्हें बीच-बीच मे झटके और दौरे आते थे जिससे वह काफी परेशान थी। पिछले 42 वर्ष से ईलाज कराने के बाद भी मिरगी से झटके और दौरे से निजात नहीं मिली। कोविड वैक्सीन लगवाने से अब मिरगी के झटके आने बिल्कुल बंद हो गए है जिससे उसकी बीमारी के ठीक होने की उम्मीद जगी है। आरएचओ श्री सुखसाय पैकरा ने बताया कि टीकाकरण केन्द्र रामनगर में वैक्सीन लगवाने के बाद राधा बाई को मिरगी के दौरे का ठीक होना अचंभित करने वाली घटना है।
वैक्सिनेशन के सकारात्मक प्रभाव से कोरोना वायरस से बचाव के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ती चली जा रही है। ऐसी कई बीमारी भी चमत्कारी रूप से ठीक हो रहे हंै जिसके ठीक होने की संभावना पहले कभी नहीं थी। अब लोगों का विश्वास कोरोना के वैक्सीन पर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है वहीं स्वास्थ्य अमला में इस बात को लेकर खुशी है कि वैक्सीन के सुखद परिणामों को देखते हुए वैक्सीनेशन अभियान सफल होता नजर आ रहा है ।
पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम के खिलाफ यूथ इंटक कांग्रेस द्वारा बैल गाड़ी चलाकर किया गया विरोध प्रदर्शन..
अम्बिकापुर :- आज यूथ इंटक कांग्रेस द्वारा केंद्र में सभी मामले में फेल हो चुकी मोदी सरकार के बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम के खिलाफ में बैल गाड़ी चलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया विदित हो कि जब कांग्रेस कि सरकार केंद्र में थी तब कच्चे तेल कि कीमत 101.11 रुपये रहने के बावजूद कांग्रेस सरकार 63.99 रुपये पेट्रोल मिलता था आज बीजेपी के शासन काल मे कच्चे तेल के दाम 74 रुपये होने के बावजूद केंद्र कि भाजपा सरकार 98.11 रुपये बेचकर गरीब जनता को अपंग बना दिया है केंद्र की मोदी सरकार से सभी वर्ग त्रस्त हैं औऱ आज इसी के विरोध में यूथ इंटक द्वारा बैल गाड़ी चलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी चेयरमैन आदित्येश्वर शरण सिंह देव जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता महापौर अजय तिर्की प्रेदश उपाध्यक्ष जे पी श्रीवास्तव प्रदेश महासचिव दितेन्द्र मिश्रा, प्रेदश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हेमन्त सिन्हा, सीतापुर ब्लॉक उपाध्यक्ष शैलेस सिंह एल्डरमेन सौरव फिलिप आलोक सिंह निखिल विश्वकर्मा राजन सिंग दिलीप धर ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रिंस विश्वकर्मा यूथ इंटक जिलाध्यक्ष आशीष शील व आयुश पासवान,परवीन भगत,विशाल सिंह,रजत सिंह ,समीर प्रकाश, मनमोहन उपाध्याय,नवीन चौहान,आशुतोष मिश्रा,राहुल पटेल,दिपक गुप्ता,सतीश घोष,करण घोष,संजय बाला,शुभोजित,गोपेश हजारी ,नरेन्द्र राय,मृत्युंनजय पटेल,पियुष वश्वास,स्वतंत्र एक्का,
राहुल विश्वास,करण मिंज,विशाल सोनवानी,गणेश गुप्ता,संतोष गुप्ता,आशीष विश्वकर्मा,राहुल विश्वकर्मा,रोहीत धर,उपस्थित रहे !
एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर,,, 5 लोगों की मौत,,, तीन घायल…
फिरोजाबाद :- आज सुबह तड़के 5 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमे पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान की निजी डबल डेकर बस आगरा से लखनऊ जा रही थी। बताया जा रहा है कि आगरा से बिहार जा रही निजी बस में तकनीकी खामी के चलते दिक्कत आ गई थी। चालक ने बस को साइड में खड़ा कर दिया था. चालक बस को चेक कर ही रहा था कि इतने में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर में ट्रक चालक और परिचालक व बस के चालक के अलावा दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज इटावा में भर्ती किया गया है वहीं सभी मृतकों के शवों को फिरोजाबाद के सरकारी मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम गृह में लाया गया है।