Home Blog Page 10

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के 29 कर्मचारी बर्खास्त…

हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के 29 कर्मचारियों को भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़े के कारण नौकरी से बाहर कर दिया गया है। बर्खास्त किए गए 29 कर्मचारियों में 1 शाखा प्रबंधक, 4 सहायक लेखापाल, 8 पर्यवेक्षक, 6 लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर और 10 समिति प्रबंधक शामिल हैं। दरअसल सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर में कर्मचारियों की भर्ती की गई थी, लेकिन इसमें कई अनियमितताएं बरती गई थी। जांच में इन सभी की नियुक्ति फर्जी पाई गई और उन्हें नौकरी से बाहर कर दिया गया।

बर्खास्त कर्मचारियों के नाम और पद

मिली जानकारी के अनुसार इन कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में बर्खास्तगी रोकने याचिका दायर की थी। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने बैंक को विभागीय कार्रवाई करते हुए मामले की जांच पूरी करने का आदेश दिया था। जिसके बाद  सीईओ ने इस मामले में 4 वरिष्ठ शाखा प्रबंधकों की जांच टीम बनाई, जिसने समय सीमा के भीतर रिपोर्ट सौंपी। जांच के दौरान कर्मचारियों की व्यक्तिगत सुनवाई भी की गई। रिपोर्ट के आधार पर स्टाफ कमेटी ने सर्वसम्मति से 29 कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने का निर्णय लिया। कर्मचारियों ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में भी चुनौती दी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी।

छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल आरक्षक भर्ती हेतु 27 अगस्त तक कर सकते हैं ऑनलाईन आवेदन…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन हेतु संभावित परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण में दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नाप जोक, शारीरिक दक्षता परीक्षा उपरांत लिखित परीक्षा हेतु पात्र अभ्यार्थियों की सूची 25 जुलाई को जारी की गई। लिखित परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों का व्यापम द्वारा परीक्षा आयोजित की जा रही है।
लिखित परीक्षा हेतु आवेदन पत्र व्यापम के वेबसाइट में जाकर पंजीयन कराना व लिखित परीक्षा हेतु केंद्र का चयन करना अनिवार्य होगा। साथ ही आवेदन को सफलतापूर्वक सबमिट करना अनिवार्य होगा। उसके पश्चात् ही अभ्यर्थी लिखित परीक्षा हेतु ऑनलाईन से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे। जिस अभ्यर्थी द्वारा व्यापम के वेबसाइट में पंजीयन नहीं किया जाएगा वे अभ्यर्थी लिखित परीक्षा से वंचित होगें। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी 05 अगस्त से 27 अगस्त 2025 तक व्यापम के पोर्टल में पंजीयन उपरांत सबमिट कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 14 सितंबर 2025 को दोपहर 02 बजे से संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए 08 सितंबर को प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए व्यापम की वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है। व्यापम की वेबसाइट की लिंक में पंजीयन करने, ऑनलाईन फार्म भरने तथा अन्य किसी प्रकार की समस्या होने पर समाधान हेतु व्यापम के हेल्पलाइन नम्बर 07712972780 पर संपर्क किया जा सकता है।

निलंबित तहसीलदार संजय राठौर पर लगे 5 लाख रिश्वत लेने के आरोप…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : भैयाथान विकासखंड के विवादित निलंबित तहसीलदार संजय राठौर द्वारा अपने भैयाथान पदस्थापना के दौरान बहुत सारे कारनामे किए गए हैं जिनकी पोल कड़ी दर कड़ी खुलती जा रही हैं। उनके ऐसे ही एक कारनामे की पोल पीड़ित महिला और उनके परिजनों ने खोला हैं। दरअसल यह पूरा मामला भैयाथान विकासखंड का हैं, जहां एक व्यक्ति की 2 एकड़ जमीन उसके भाई के द्वारा फर्जी तरीके से अपने नाम करवा ली गई हैं। इस मामले में पीड़िता का आरोप हैं कि तहसीलदार द्वारा 5 लाख रुपए की रिश्वत लेकर उसके पिता की जमीन उसके चाचा के नाम पर की गई हैं। तहसीलदार पर कई संगीन आरोप लगाते हुए पीड़िता ने बताया कि तहसीलदार द्वारा उनसे रिश्वत की मांग की गई थी और कहां गया था कि पीड़िता के चाचा द्वारा उन्हें 5 लाख रुपए दिए गए हैं, इसके बाद उसके पिता की जमीन को उसके चाचा के नाम पर किया गया है, अगर वह इससे ज्यादा पैसे देगी तो उसकी जमीन उसे वापस कर दी जाएगी। इस जमीन के फर्जीवाड़े के लिए तहसीलदार द्वारा उसके पिता के जाली हस्ताक्षर का इस्तेमाल किया गया, साथ ही नामांतरण का कार्य भी नियम विरुद्ध जाकर बैक डेट पर किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि तहसीलदार और उसके चाचा और उनके कुछ सहयोगियों के कारण उसके पिता की मृत्यु हुई क्योंकि उनके पिता अपने साथ हुए इस धोखाधड़ी को वे झेल नहीं पाए और उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।

पीड़िता ने बताया कि उन्होंने न्याय के लिए कलेक्टर, कमिश्नर यहां तक की मुख्यमंत्री तक को आवेदन दिया है लेकिन उसे अब तक न्याय नहीं मिल पाया है। पीड़िता और उसके पूरे परिवार का कहना है कि अगर शासन प्रशासन द्वारा उनको न्याय नहीं दिलाया जाता है और उनकी जमीन उन्हें वापस नहीं दिलाई जाती है तो वे सभी सामूहिक रूप से आत्महत्या कर लेंगे।

भैयाथान की एसडीएम बनी चांदनी कंवर…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : भैयाथान के अनुविभागीय अधिकारी सागर सिंह के संयुक्त कलेक्टर कबीरधाम के पद पर पदस्थ किए जाने के कारण आज उन्होंने भैयाथान के एसडीएम पद का प्रभार चांदनी कंवर डिप्टी कलेक्टर सूरजपुर को शौप दिया है। अब सागर सिंह के स्थान पर चांदनी कंवर भैयाथान विकासखंड की नई एसडीएम होगी।

देखें आदेश :

पुलिस के लिए जनता के मन में सम्मान और अपराधियों में भय होना चाहिए-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज सरगुजा कोर्डिनेशन सेंटर में सरगुजा रेंज अंतर्गत सभी पुलिस अधीक्षकों की उच्चस्तरीय बैठक ली। बैठक में उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की और पुलिस तंत्र को अधिक प्रभावी, संवेदनशील और जवाबदेह बनाने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में शर्मा ने स्पष्ट कहा कि कानून का राज स्थापित करना और अपराधियों के मन में भय पैदा करना पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। गंभीर अपराधों के मामलों में दोष सिद्धि की दर बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने सभी जिलों में मामलों की नियमित और वैज्ञानिक मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पुलिस अधीक्षक न केवल अपने कार्यालय में आने वाले लोगों से समय पर मिलें, बल्कि अधीनस्थ पुलिसकर्मियों से भी संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझें। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों से कहा कि जिले के कॉलेज और स्कूलों का महीने में एक बार भ्रमण अवश्य करें और थानों में अनुशासन के लिए एसपी-एसएसपी और डीएसपी प्रत्येक सप्ताह परेड भी कराए। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह श्री मनोज पिंगुवा, आईजी पीएचक्यू अजय यादव, आईजी सरगुजा दीपक झा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अलावा सरगुजा रेंज के बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, और सरगुजा जिले के पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने बैठक में मानव तस्करी, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध, अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर अपराधों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई पर जोर दिया गया। एनडीपीएस एक्ट के मामलों में एंड-टू-एंड इन्वेस्टिगेशन सुनिश्चित करने और दोषियों को कठोर सजा दिलाने की बात कही गई। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने, चिटफंड कंपनियों के मामलों की गंभीरता से जांच करने और निवेशकों को धनवापसी की कार्यवाही तेज करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट की पहचान कर सुधारात्मक कदम उठाने, यातायात प्रबंधन को मजबूत बनाने और ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यातायात व्यवस्था में सुधार केवल पुलिस का नहीं बल्कि प्रशासन और समाज का साझा दायित्व है। उन्होंने सभी स्कूलों और कॉलेजों में ड्रग-फ्री कैंपस अभियान चलाने, छात्रों में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने और सामुदायिक पुलिसिंग के जरिए जनता और पुलिस के बीच भरोसे का रिश्ता मजबूत करने की आवश्यकता बताई।
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए विशेष प्रशिक्षण, बीट प्रणाली की नियमित समीक्षा और ‘लेखकन ऐप’ के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि ग्राम सभाओं और जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को पुलिस से जोड़ा जाए, ताकि लोग पुलिस को अपना मित्र और संरक्षक मानें।
बैठक के अंत में उपमुख्यमंत्री शर्मा ने दो टूक कहा कि पुलिस की कार्यवाही ऐसी होनी चाहिए कि अपराधी कानून से डरें और आम जनता को भरोसा हो कि कानून-व्यवस्था उनकी सुरक्षा के लिए है। उन्होंने कहा जनता के मन में सम्मान और अपराधियों के मन में भय होना चाहिए, यही हमारी पुलिस व्यवस्था की असली सफलता है।

22 अगस्त तक शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : समस्त आमजन, सहकारी समितियों, वृहदाकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्वयं सहायता समूह, ग्राम पंचायत अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति तथा स्थानीय नगरीय निकाय को सूचित किया जाता है कि, शा.उ.मूल्य दुकान ग्राम पंचायत तेजपुर एवं चंदरपुर विकासखंड रामानुजनगर का नवीन आबंटन किया जाना है। अतः शा.उ. मूल्य दुकान संचालन करने के इच्छुक संस्था अपना आवेदन 22 अगस्त तक कार्यालयीन समय सायं 5.30 बजे तक खाद्य विभाग कार्यालय में उपस्थित होकर निर्धारित प्रारूप में संस्था के प्रस्ताव सहित अन्य दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत कर सकते है। नियत तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

मनेंद्रगढ़ में अवैध शराब बिक्री पर नहीं लग रहा लगाम, आबकारी विभाग पर उठे सवाल…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : मनेंद्रगढ़ में अवैध शराब की बिक्री लगातार बढ़ती जा रही है और आबकारी विभाग इस पर अंकुश लगाने में नाकाम नजर आ रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार बाईपास से कठौतिया तिराहे तक खुलेआम मध्य प्रदेश की अवैध शराब की सप्लाई हो रही है। गली-मोहल्लों से लेकर होटलों और ढाबों तक यह कारोबार बेखौफ जारी है।
शहरवासियों का आरोप है कि आबकारी विभाग के अधिकारी शायद किसी के संरक्षण में काम कर रहे हैं, क्योंकि वे कभी भी खुली कार्रवाई करते नहीं दिखते। कई बार तो अधिकारी छुपकर औपचारिक जांच कर निकल जाते हैं, जिससे शराब माफिया को पहले से सूचना मिल जाती है और वे बच निकलते हैं
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि विभाग ईमानदारी से अभियान चलाए तो इस अवैध कारोबार पर रोक लगाई जा सकती है। फिलहाल विभाग की लचर कार्यप्रणाली से शराब माफिया के हौसले बुलंद हैं और कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

शराब के नशे में चड्ढा पहनकर स्कूल पहुंचा हेडमास्टर, कहा डॉक्टर ने रोज पीने बोला हैं शराब…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के आदिम जाति कल्याण प्राथमिक शाला रूपपुर के हेड मास्टर मनमोहन सिंह शराब के नशे में चड्ढा पहन कर स्कूल पहुंच गए। शराब के नशे में प्रधान पाठक द्वारा टेबल पर रखी किताबों पर पैर रखकर बैठा गया। इसी बीच उन्होंने शराब के नशे में बच्चों को लड़खड़ाती आवाज में पढ़ाया भी जिसका वीडियो अब  सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है इस घटना के बाद बच्चों के परिजनों ने इसका जमकर विरोध किया है और शराबी हेड मास्टर मनमोहन सिंह पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

आपको बता दे की स्कूल में प्रधान पाठक शराब के नशे में पहुंचे थे और वह बोल बम लिखे हुए चड्डे में ही स्कूल आए थे इस दौरान उन्होंने कई आपत्तिजनक हरकतें की और किताबों पर ही पैर रखकर बैठ गए। इस दौरान शराब के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले एक्सीडेंट में उनके पैर पर चोट लग गई थी और डॉक्टर ने उन्हें रोज 100– 200 शराब पीने को कहा है।

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच की गई हैं और शराबी शिक्षक पर कार्रवाई के लिए कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से अनुशंसा की है।

पटवारी और पूर्व बीडीसी का खेला निजी जमीन पर बना डाला वन अधिकार पट्टा.. लटोरी में लगातार जारी वन अधिकार पट्टों के निर्माण में मिलीभगत का खेल…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले के लटोरी तहसील में फर्जी तरीके से बन रहे वन अधिकार पट्टे का मामला निकलकर सामने आ रहा हैं, जहां फर्जी तरीके से नियम विरुद्ध जाकर कहीं निजी जमीन पर वन अधिकार पट्टा जारी कर दिया गया है तो कहीं दूसरे जिले और अपात्र लोगों को भी पट्टा जारी कर दिया गया हैं। यह पट्टा कैसे जारी किया गया और इसमें किसकी मिलीभगत है यह तो आने वाले समय में जांच के बाद ही पता चल पाएगा। बहरहाल आज हम एक ऐसे वन अधिकार पट्टे मामले का खुलासा करने जा रहे हैं जहां राजस्व अधिकारियों द्वारा मिलीभगत कर एक व्यक्ति के निजी जमीन पर किसी दूसरे व्यक्ति को वन अधिकार पट्टा जारी कर दिया गया। इस मामले में सवाल यह उठता है कि जब रिकॉर्ड पर यह जमीन किसी और के निजी खाते में दर्ज थी तो किसकी मिलीभगत से इस जमीन पर वन अधिकार पट्टा किसी और को जारी किया गया?

दरअसल मामला लटोरी तहसील के लटोरी ग्राम का है जहां खसरा नंबर 421/2 रकबा 0.04 हे. कृष्ण कुमार तिवारी के नाम पर दर्ज है। जिस जमीन पर हरिलाल को वर्ष 2012-13 में वन अधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया है, जबकि उस वर्ष उक्त भूमि कृष्ण कुमार तिवारी के नाम पर दर्ज थी और यह उनकी निजी स्वामित्व की जमीन है। तात्कालिक पटवारी राजाराम भगत द्वारा बिना सक्षम अधिकारी के अनुमति या आदेश के बिना ही निजी भूमि और गोठान एवं अन्य मद की भूमियों का बड़े झाड़ जंगल में दर्ज करके फर्जी वन अधिकार पट्टे बनवाया गया हैं। आपको बता दे की पटवारी राजाराम भगत और हरिलाल द्वारा आपस में सांठगांठ कर यह वन अधिकार पट्टा बनवाया गया है। आपको बता दें कि हरीलाल पूर्व बीडीसी रह चुके हैं और राजनीतिक पार्टियों के साथ इनके अच्छे संबंध होने के कारण वे इसका फायदा उठा रहे हैं। इस मामले में हरिलाल द्वारा त्रुटि सुधार और नक्शा दुरुस्ती के लिए सूरजपुर कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया और सूरजपुर कलेक्टर द्वारा तहसीलदार लटोरी को मामले की जांच कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया लेकिन आज पूरे डेढ़ वर्ष बीत जाने के बावजूद तहसीलदार सुरेंद्र पैंकरा द्वारा मामले की जांच रिपोर्ट कलेक्टर को नहीं सौंपी गई हैं। ऐसे में तहसीलदार की यह कार्य प्रणाली काफी सवाल खड़े करती है और इस क्षेत्र में जारी हुए अन्य वन अधिकार पट्टों की वैधता पर भी सवाल खड़े करती है। आपको बता दे की सूत्र बताते हैं कि इस हल्का नंबर में पदस्थ पटवारी राजाराम भगत द्वारा कई अन्य जिलों के लोगों के भी फर्जी तरीके से वन अधिकार पट्टे जारी करवाए गए है और इनका काम पैसे के लेनदेन कर फर्जी वन अधिकार पट्टा बनवाना ही है। आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार केवल 12 लोगों को वन अधिकार पत्र जारी किया गया है लेकिन भुइयां पोर्टल पर 14 से 15 लोगों के नाम दिखाई देते हैं।

राजस्व की जमीन पर बन गया वन अधिकार पट्टा, पट्टा निरस्त पर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही कब…??

हिंद स्वराष्ट्र मनेंद्रगढ़ : MCB जिले के केल्हारी विकासखंड में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जहां राजस्व की जमीन पर कुछ राजस्व के कर्मचारियों/अधिकारियों के साथ मिली भगत कर एक शासकीय कर्मचारी दंपत्ति ने वन अधिकार पट्टा बना लिया गया। यह वन अधिकार पट्टा दंपत्ति द्वारा महिला के नाम पर बनवाया गया। आश्चर्य की बात यह रही की उक्त जमीन पर ना तो उस महिला का कभी कब्जा था और ना ही आज भी उस जमीन पर उस महिला का कब्जा है, लेकिन बावजूद इसके राजस्व की जमीन पर महिला के नाम पर वन अधिकार पट्टा जारी हो गया। जमीन पर पिछले 40–50 वर्षों से काबिज व्यक्तियों को महिला और उसके पति द्वारा धमका कर खेती से रोका जा रहा हैं और प्रताड़ित किया जा रहा हैं। आपको बता दे की वन अधिकार पट्टा बनने के लिए ग्राम पंचायत से प्रस्ताव पारित करवाना पड़ता है लेकिन बिना प्रस्ताव के ही पटवारी से मिली भगत कर वन अधिकार पट्टा जारी हो गया।

दरअसल मामला एम०सी०बी० जिले के तहसील केल्हारी अंतर्गत ग्राम पंचायत बडकाबहरा का हैं, जिसपर राधा देवी पिता रामचन्द्र द्वारा वन अधिकार पट्टा बनवाया गया जबकि राधा देवी शासकीय कर्मचारी है। उसके द्वारा पटवारी सूरज किस्पोट्टा से मिलीभगत करके कूटरचित कर उक्त भूमि का पट्टा बनवा लिया गया। जिसमें ग्राम पंचायत बड़काबहरा द्वारा आपत्ति दर्ज करते हुए कलेक्टर और अनुविभागीय अधिकारी को आवेदन प्रस्तुत किया गया हैं। आपको बता दें कि उक्त भूमि में ललन सिंह पिता रामसाय पण्ड़ो, जोगेन्द्र रजक पिता स्व जयकरन रजक एवं इन्द्रबती पति स्व संतलाल घसिया तीनों निवासी ग्राम बड़काबहरा तहसील केल्हारी जिला एम०सी०बी० (छ०ग०) के पूर्वजों का कई पीढ़ियों से काबिज होकर अपना जीवनयापन व उक्त भूमि में कृषि कार्य करके भरण पोषण करते आ रहे थे, लेकिन इस जमीन पर फर्जी तरीके से राधा देवी के नाम पर पट्टा जारी किया गया।

इस मामले की शिकायत सरपंच और ग्राम वासियों द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में की गई कलेक्टर द्वारा इस मामले में जांच की आदेश दिए गए इसके बाद राजस्व निरीक्षक और पटवारी द्वारा मौका जांच किया गया और मौका जांच में भी आवेदन में लिखी गई बात सही मालूम पड़ी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पट्टा निरस्त कर दिया गया है और जमीन को शासकीय भूमि के तौर पर पुनः शामिल कर दिया गया है लेकिन इस मामले में सवाल यह उठता है कि जब शासकीय जमीन के साथ पटवारी और सरकारी कर्मचारियों द्वारा इस तरह से गड़बड़ की गई और फर्जीवाड़ा करते हुए वन अधिकार पट्टा बनवाया गया है, तो अब तक इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई है और उनके विरुद्ध आपराधिक धाराओं के साथ FIR क्यों नहीं दर्ज करवाया गया है।

13 अगस्त को रोजगार प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 13 अगस्त 2025 को जनपद पंचायत बलरामपुर के सभाकक्ष में प्रातः 11 से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। 10वीं कक्षा उत्तीर्ण इच्छुक आवेदक-आवेदिका निर्धारित स्थल पर अपनी शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति एक सेट छाया प्रति एवं पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो तो) सहित उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते है।
आयोजित प्लेसमेंट कैंप में महामाया ट्रेक्टर शो रूम बलरामपुर, आकाश एग्रो इण्डस्ट्रीज बलरामपुर, श्रीराम ऑटोमोबाइल (होंडा शो रूम) बलरामपुर, जे.आर. ग्रुप(मैन पावर एवं सिक्योरिटी सर्विस) रामानुजगंज उपस्थित होंगे।
प्लेसमेंट कैंप में सेल्समैन के 30, वेल्डर के 02, मैकेनिक के 01, सुरक्षाकर्मी के 50, सुरक्षा सुपरवाईजर के 15, फील्ड ऑफिसर के 10, टेलीकॉलर के 07, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 05 एवं सिक्योरिटी मैनेजर के 03 पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बलरामपुर में सम्पर्क नंबर 78312-99158, 75877-20774 पर संपर्क कर सकते हैं।

बसदई चौकी पुलिस की कार्यवाही पर उठ रहे सवाल,, एसपी कार्यालय में आवेदन सौंप पीड़ितों ने की न्याय दिलाने की मांग…

हिंद स्वराष्ट्र भैयाथान मुकेश गुप्ता : सूरजपुर जिले के बसदई चौकी पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठ रहे हैं, जहां एक और बीते मंगलवार 5 अगस्त को पुलिस द्वारा जुआ खेलने मामले में नौ आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी वहीं दूसरी ओर इन कथित आरोपियों ने एसपी कार्यालय में बसदई पुलिस चौकी में पदस्थ पुलिस कर्मियों के खिलाफ ही आवेदन सौंपा है और न्याय  दिलाने की मांग की है।

पीड़ितों द्वारा बसदेई पुलिस पर कई संज्ञीन आरोप लगाए है पीड़ितों का कहना हैं कि बसदेई पुलिस द्वारा ग्रामीणों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। जिन लोगों को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था वे लोग समूह से पैसा लिए हुए हैं, और समूह के किस्त का पैसा जमा करने गए हुए थे जिसे जबरन छीन कर जुआ खेलने का आरोप लगा कर उन्हें पूरे दिन चौकी में बैठाया गया एवं उनके साथ अश्लील गाली–गलौज और मार–पीट किया गया। पुलिस द्वारा पीड़ितों का मोबाइल फोन जप्त कर लिया गया है जो कि आज पर्यंत उन्हें नहीं लौटाया गया हैं। पीड़ित ग्रामीणों का कहना हैं कि गांव गली मे किसी भी कार्य को लेकर अगर वे घर से बाहर निकलते है तो उनको बेवजह परेशान किया जा रहा है एवं गाली गलौज एवं धमकी दी जा रही हैं। पीड़ितों का आरोप हैं कि पुलिस द्वारा उन्हें कहां जा रहा है कि “आज के बाद तुम लोग रोड मे दिखे तो सीधे जेल भेज दूंगा” इस वजह से पब्लिक डरे हुए हैं।

तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, राष्ट्रभक्ति, एकता और संगठन की प्रतीक है – रामकिसुन सिंह

हिंद स्वराष्ट्र कोरिया राजन पाण्डेय : देश व्यापी तिरंगा यात्रा को संदर्भ में भाजपा जिला कार्यालय छिंदडांड़ बैकुण्ठपुर में जिला कार्यशाला में हर घर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। बैठक में मुख्य रूप मे प्रभारी रामकिसुन सिंह, विधायक भईयालाल राजवाड़े, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, संयोजक कृष्णबिहारी जायसवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, बसंत राय, राजेश सिंह, अनिल साहू, रविशंकर राजवाड़े, चुन्नी पैकरा, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, जनपद अध्यक्ष आशादेवी सोनपाकर, नपाध्यक्ष अरूण जायसवाल, जिला मंत्री शिव कुमारी सोनपाकर, ईश्वर राजवाड़े, शारदा गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष रामकृष्ण शर्मा उपस्थित रहें।
प्रभारी रामकिसुन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दृढ़ इच्छा शक्ति एवं निर्णायक नेतृत्व सेना का शौर्य एवं पराक्रम तथा देशवासियों की एकजुटता के संकल्प से ऑपरेशन सिंदूर पूर्णतः सफल रहा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नया समृद्धशाली, शक्तिशाली एवं आत्मनिर्भर भारत बना है, सभी को इस पर गर्व है, पूरे देश भर में हर्षोल्लास के हर घर तिरंगा-घर-घर तिरंगा अभियान को देश भक्ति के साथ मनाएगें।
विधायक भईयालाल राजवाड़े ने कहा कि, तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि यह देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व भारत आत्मनिर्भर बन रहा है।
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, जिला स्तरीय कार्यशाला में प्रमुख रूप से मंडल योजना बैठक 8 अगस्त को निर्धारित किया गया है एवं जिला स्तर 13 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। 13 से 14 अगस्त को अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ता निभाएंगे।
संयोजक कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा अभियान को जिला, मंडल व बूथ स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। जिला और मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने मंडल प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक-सदस्यों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य शिव कुमारी सोनपाकर, गीता राजवाड़े,  जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हितेश सिंह, सह प्रभारी गणेश यादव, वर्षा साहू, सोशल मीडिया प्रभारी जगनारायण साहू, राकेश गुप्ता, भानू पाल, सुरेन्द्र चक्रधारी, सुभाष साहू, लक्ष्मण राजवाड़े, नरेश्वर रजक, जनपद सदस्य रंजीत मंडल, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, महामंत्री रमन गुप्ता, रवि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष रामखलन यादव, महामंत्री सचिदानंद द्विवेदी, सत्यम साहू, मंडल अध्यक्ष दीपा विश्वकर्मा, महामंत्री मुन्ना चक्रधारी, सचिन मलिक, मंडल अध्यक्ष संजय चिकनजूरी महामंत्री सुशीला यादव, भरत यादव, मंडल अध्यक्ष किशोर सिरदार, महामंत्री दिनेश साहू, सुरेश सिरदार, मंडल अध्यक्ष मैनेजर राजवाड़े, महामंत्री रिता यादव, मनोज साहू, संगीता गुप्ता, सतेन्द्र राजवाड़े, प्रखर गुप्ता,रमेश तिवारी,सुनील सिंह, ज्योति देवांगन, रेखा वर्मा सहित पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

मनेंद्रगढ़ में डेयरी फार्मों में दूध की कालाबाजारी जोरों पर, 50% तक मिलावट की आशंका…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : रक्षाबंधन जैसे प्रमुख त्यौहार के नजदीक आते ही मनेंद्रगढ़ शहर के कई डेयरी फार्मों में दूध की मांग अचानक बढ़ गई है, लेकिन इसके साथ ही दूध की कालाबाजारी और मिलावट की गंभीर शिकायतें सामने आ रही हैं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, कई स्थानों पर 50 प्रतिशत तक पानी मिलाकर दूध बेचा जा रहा है, जिससे आम जनता की सेहत के साथ खुला खिलवाड़ हो रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि त्योहारों के समय दूध की आपूर्ति जानबूझकर घटा दी जाती है, ताकि कीमतें बढ़ाई जा सकें और घटिया क्वालिटी का मिलावटी दूध ऊंचे दामों पर बेचा जा सके। इससे न केवल ग्राहकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी बढ़ रहे हैं।
एक ओर जहाँ खाद्य सुरक्षा विभाग के निरीक्षक शहर के होटलों और मिठाई दुकानों में नियमित जांच अभियान चला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर डेयरी सेक्टर में चल रही गड़बड़ियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं दिखाई दे रही है।
स्थानीय लोगों की मांग है कि जिला प्रशासन तत्काल डेयरी फार्मों की जांच कराए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आने वाले त्योहारों में जनता को शुद्ध और सुरक्षित दूध उपलब्ध हो सके।

गिट्टी ट्रेसर में दिनभर चल रही अवैध गिट्टी सप्लाई, खनिज विभाग बना मूकदर्शक…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के अंतर्गत गिट्टी ट्रेसर क्षेत्र में खुलेआम अवैध गिट्टी परिवहन का खेल जारी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रोजाना 14 से 15 ट्रैक्टरों के माध्यम से गिट्टी की अवैध सप्लाई की जा रही है, लेकिन खनिज विभाग पूरी तरह से निष्क्रिय बना हुआ है।
ग्रामीणों का आरोप है कि खनिज विभाग के अधिकारी हाथ पर हाथ रखकर बैठे हैं, जबकि गिट्टी माफिया बेधड़क अवैध उत्खनन और परिवहन में लगे हुए हैं। क्षेत्र में ना तो कोई चेकिंग हो रही है, ना ही किसी प्रकार की रोकथाम की जा रही है, जिससे अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं।
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि खनिज संपदा की इस लूट को रोका जा सके और राजस्व नुकसान से बचा जा सके। वहीं, प्रशासन और खनिज विभाग की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
यदि यही हालात रहे, तो आने वाले समय में इस क्षेत्र की प्राकृतिक संपदा और कानून-व्यवस्था दोनों को भारी नुकसान हो सकता है।

मनेंद्रगढ़ बाईपास से कठौतिया तक होटल और ढाबा मैं धड़ल्ले से बिक रही एमपी की अवैध शराब, आबकारी विभाग मौन…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : मनेंद्रगढ़ शहर के बाईपास से लेकर कठौतिया तक इन दिनों मध्य प्रदेश की अवैध शराब की खुलेआम बिक्री हो रही है। हैरानी की बात यह है कि यह सब आबकारी विभाग की आंखों के सामने हो रहा है, लेकिन विभागीय अमला पूरी तरह से मौन धारण किए बैठा है।
सूत्रों के अनुसार, ग्रीन पार्क, स्थानीय होटल और ढाबों में रात 9 बजे के बाद से ही अवैध शराब की बिक्री ज़ोर पकड़ लेती है। इन स्थलों पर 50 से 60 वाहनों की भीड़ आम बात हो गई है। मौके पर आबकारी विभाग के सिपाही भी लाचारी में कहते हैं,  हमारा नाम मत बताइएगा “उच्च अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे, हम क्या कर सकते हैं?”
शासन को हो रहा आर्थिक नुकसान
छत्तीसगढ़ सरकार जहां सरकारी शराब दुकानों के माध्यम से 20% रियायती दर पर शराब बेच रही है, वहीं मध्यप्रदेश की तस्करी कर लाई गई शराब की बिक्री न सिर्फ नियमों की धज्जियां उड़ा रही है, बल्कि शासन को राजस्व का भी बड़ा नुकसान हो रहा है।
विभागीय लापरवाही या मिलीभगत?
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आबकारी विभाग के अधिकारी इस धंधे से पूरी तरह वाकिफ होने के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे? क्या यह विभागीय लापरवाही है या फिर कहीं न कहीं मिलीभगत का मामला भी हो सकता है?
स्थानीय प्रशासन और शासन से अपील
जनता की ओर से शासन और जिला प्रशासन से यह मांग की जा रही है कि: मध्यप्रदेश की अवैध शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए। ग्रीन पार्क, होटल व ढाबों पर विशेष निगरानी रखी जाए।
जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
अगर समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह न सिर्फ शासन के राजस्व को प्रभावित करेगा, बल्कि नशे के बढ़ते प्रचलन से सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी सामने आएंगी।

DFO ने महिला नगर पालिका अध्यक्ष समेत जनप्रतिनिधियों से किया अभद्र व्यवहार, धरने पर बैठ कार्यवाही की हो रही मांग….

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह :  आज सुबह मनेंद्रगढ़ डीएफओ ऑफिस में नगर पालिका अध्यक्ष अपने कुछ जनप्रतिनिधियों के साथ ज्ञापन सौंपने पहुंची थी इसी दौरान डीएफओ और नगर पालिका अध्यक्ष के बीच किसी बात को लेकर कहां सुनी हो गई और मामला इतना बढ़ गया कि डीएफओ द्वारा महिला नगर पालिका अध्यक्ष समेत जनप्रतिनिधियों को बाहर निकालने की बात कह दी गई इसके बाद मामले ने काफी तूल पकड़ लिया और नगर पालिका अध्यक्ष अब जनप्रतिनिधियों के साथ डीएफओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गई है और डीएफओ को हटाने की मांग को लेकर वहां जमकर नारेबाजी चल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका मनेंद्रगढ़ वार्ड में पिछले कुछ दिनों से लगातार एक भालू के घूमने की खबरों से नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय जनता की सुरक्षा और शीघ्र वन विभाग की कार्रवाई की मांग को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा यादव, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव और पार्षदगण आज वन मंडल अधिकारी मनेंद्रगढ़ के कार्यालय पहुँचे थे। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि वे DFO अमित कश्यप को एक ज्ञापन सौंपने गए थे, ताकि भालू को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की कार्रवाई जल्द शुरू की जाए। लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष का आरोप है कि वनमण्डलाधिकारी अमित कश्यप ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और प्रतिनिधियों को कार्यालय से बाहर निकालने की बात कह दी।
इस घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने मनीष कश्यप के व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र का अपमान बताया। प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से मामले में संज्ञान लेने और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं और विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव ने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से तत्काल बात करते हुए वनमण्डलाधिकारी मनीष कश्यप को तत्काल हटाने की मांग की हैं।

NTPC प्लांट में बड़ा हादसा, प्री एयर हीटर प्लेटफॉर्म गिरने से तीन मजदूरों की मौत, 15 घायल…

हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : जिले के सीपत स्थित एनटीपीसी प्लांट में बुधवार दोपहर एक गंभीर हादसा हो गया। बॉयलर यूनिट नंबर 5 में मेंटेनेंस के दौरान प्री एयर हीटर प्लेटफॉर्म का भारी लोहे का हिस्सा अचानक टूटकर गिर गया। हादसे में अब तक तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 10 से 15 मजदूर घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या को लेकर स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे यूनिट नंबर 5 में शटडाउन के दौरान मेंटेनेंस का काम चल रहा था। इस दौरान भारी-भरकम प्री एयर हीटर प्लेटफॉर्म को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था। तभी तकनीकी गड़बड़ी के चलते चैन टूट गई और लोहे का विशालकाय हिस्सा नीचे गिर पड़ा। उस समय यूनिट के अंदर लगभग 15 मजदूर काम कर रहे थे, जो इसकी चपेट में आ गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से तीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अधिकांश मजदूर पोड़ी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एनटीपीसी प्रबंधन ने अब तक केवल एक मौत की आधिकारिक पुष्टि की है।
घटना की सूचना मिलते ही सीपत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सीपत टीआई गोपाल सतपथी ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है और मृतकों की संख्या की पुष्टि रेस्क्यू पूरा होने के बाद ही की जा सकेगी। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन मौके पर पहुंच गए और भारी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आक्रोश में आकर सीपत-बलौदा मार्ग को जाम कर दिया। परिजन मृतकों की संख्या और दुर्घटना के कारणों को लेकर प्रबंधन से जवाब मांग रहे हैं। स्थानीय लोगों और मजदूर संगठनों ने इस गंभीर लापरवाही की जांच की मांग की है। हादसे के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और एनटीपीसी प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं।

2 जगहों पर जुआ खेल रहे 9 जुआड़ियों को चौकी बसदेई पुलिस ने किया गिरफ्तार, नगदी रकम किया जप्त…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले की पुलिस अवैध कार्यो के विरूद्ध बड़ी तत्परतापूर्वक लगातार कार्यवाही करने में लगी हुई है। इसी बीच दिनांक 05.08.2025 को चौकी बसदेई पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सिरसी में कुछ जुआड़ी हार-जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना पर चौकी बसदेई पुलिस मौके पर पहुंची जहां घेराबंदी कर मोहम्मद जफर उम्र 34 वर्ष, जनेश्वर गुप्ता उम्र 57 वर्ष, उमाशंकर पाल उम्र 20 वर्ष, गौरीशंकर सारथी उम्र 21 वर्ष, दादी राम राजवाड़े उम्र 31 वर्ष एवं संजय कुमार सुरेंद्र उम्र 27 वर्ष सभी निवासी ग्राम सिरसी जुआ खेलते रंगे हाथों धर दबोचा, जुआड़ियों के पास व जुआ फड़ से 2800 रूपये जप्त किया गया।
वहीं दूसरे मामले में ग्राम सिरसी में ही घेराबंदी कर जुआ खेल रहे राजेश कुमार उम्र 24 वर्ष, रामेश्वर प्रसाद उम्र 23 वर्ष, सच्चिदानंद राजवाड़े उम्र 23 वर्ष सभी निवासी सिरसी को जुआ खेलते रंगे हाथों धर दबोचा, जुआड़ियों के पास व जुआ फड़ से 420 रूपये जप्त किया गया। दोनों ही मामलों में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई योगेंद्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह, शिवकुमार सारथी, आरक्षक देवदत्त दुबे, निलेश जायसवाल, दिलीप, रामकुमार, अशोक केवट, राकेश व आदित्य सक्रिय रहे।

आरटीई के पैसे हड़पने नोडल प्राचार्य की आईडी और पासवर्ड हैक कर सत्यापन, चार स्कूलों का कारण बताओ नोटिस जारी…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है जहां निजी स्कूल संचालकों ने आरटीई की प्रतिपूर्ति राशि हड़पने के लिए नोडल प्राचार्य की आईडी और पासवर्ड को ही हैक कर लिया हैं, इस आईडी और पासवर्ड के जरिए उन्होंने खुद ही दावा सत्यापन कर दिया। इस खुलासे के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने चार स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार नोडल प्राचार्य की जानकारी के बिना 31 जुलाई को दावा सत्यापन का काम इन विद्यालय द्वारा किया गया हैं। विभाग ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता और धोखाधड़ी माना है। जिन स्कूलों को नोटिस भेजा है, उनमें इंडियन पब्लिक स्कूल हिंदी व अंग्रेजी माध्यम मानी, गुरुकुल पब्लिक स्कूल हिंदी व अंग्रेजी माध्यम कुरुवां, ओमकार पब्लिक अंग्रेजी माध्यम स्कूल कोरेया और ज्ञानगंगा पब्लिक अंग्रेजी माध्यम स्कूल कुरुवां शामिल हैं। शासन निर्धन विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए निजी स्कूलों को छात्रवृत्ति और अन्य अनुदान की प्रतिपूर्ति देता है। इसके लिए स्कूलों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। सत्यापन नोडल प्राचार्य के माध्यम से होता है। इस प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने किसी और की लॉगिन आईडी और पासवर्ड से छेड़छाड़ करना साइबर अपराध माना जाता है। डीईओ सूरजपुर ने नोटिस में लिखा है कि यदि संबंधित प्राचार्य कार्यालय में उपस्थित होकर जवाब नहीं देते तो उनकी प्रतिपूर्ति राशि की फाइलें उच्च कार्यालय को नहीं भेजी जाएंगी। इससे लाखों रुपए की सहायता राशि अटक सकती है।

उल्लेखनीय हैं कि यदि नोडल प्राचार्य के लॉगिन डिटेल्स का दुरुपयोग हुआ है तो यह केवल आर्थिक गड़बड़ी नहीं, बल्कि साइबर अपराध भी है। ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

खस्ताहाल सड़कों के विरोध में यूथ इंटक का प्रदर्शन और चक्काजाम कल…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अम्बिकापुर शहर एवं शहर को बाहरी क्षेत्रों से जोड़ने वाले निगम, पीडब्ल्यूडी एवं राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के द्वारा संचालित मार्गो की जर्जर स्थिति और संबंधित विभागों की उदासीनता से नागरिकों को हो रही परेशानी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर यूथ इंटक के द्वारा दिनांक 5 अगस्त 2025 को सुबह 11:30 बजे भारत माता चौक (खरसिया नाका) पर प्रदर्शन और चक्काजाम किया जाएगा। इस दौरान यूथ इंटक के पदाधिकारी द्वारा आम जनता को गड्ढों से भरी सड़कों में ड्राइविंग का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने साधा निशाना – कहा, “हाफ बिजली बिल योजना से छेड़छाड़ कर भाजपा ने जनता को ठगा”…

हिंद स्वराष्ट्र कोरिया राजन पाण्डेय : छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा हाफ बिजली बिल योजना में किए गए संशोधन को लेकर पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को गरीबों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे “जन विरोधी और धोखा देने वाला कदम” कहा।
गुलाब कमरों ने कहा कि, कांग्रेस सरकार के समय लागू की गई 400 यूनिट तक हाफ बिजली बिल योजना गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए राहत का माध्यम बनी थी, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे 100 यूनिट तक सीमित कर गरीबों झटका  दिया है।”
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लगातार जनहितैषी योजनाओं को या तो बंद कर रही है या उनका स्वरूप इस कदर बदल रही है कि वे सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएं।
कमरों ने कहा कि अब जिन उपभोक्ताओं की खपत 100 यूनिट से थोड़ी भी ज्यादा हो जाती है, उन्हें पूरी बिजली की दरों पर भुगतान करना होगा, जिससे हर महीने हजारों उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
सरकार वादा खिलाफी कर रही है। चुनाव से पहले बिजली बिल हाफ रखने की बात की और अब उसे इस तरह संशोधित कर रही है कि असल में कोई लाभ ही नहीं मिल पाए। यह सीधा-सीधा जनता के साथ धोखा है,” उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा।
उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल संशोधन को रद्द कर पुरानी 400 यूनिट तक की हाफ बिल योजना को बहाल करे, अन्यथा यह जनाक्रोश को न्यौता देने वाला फैसला साबित होगा।

क्या है संशोधन
ऊर्जा विभाग की ओर से जारी नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक अब हाफ बिजली बिल योजना का लाभ केवल 100 यूनिट तक की खपत पर ही मिलेगा। यदि उपभोक्ता की खपत 100 यूनिट से अधिक होती है, तो उस माह उसे योजना का लाभ नहीं मिलेगा। साथ ही, 6 माह से अधिक बकाया बिल होने पर भी उपभोक्ता योजना से बाहर हो जाएगा।
वहीं एकल बत्ती योजना के पात्र उपभोक्ताओं को 30 यूनिट तक मुफ्त बिजली और 30 से 100 यूनिट तक 50% की छूट पहले की तरह जारी रहेगी।

सोनहत में विधायक रेणुका सिंह एवं कटगोड़ी में सनातन गौरव मंच ने निकाली कांवर यात्रा…

हिंद स्वराष्ट्र कोरिया राजन पाण्डेय : सावन के आखिरी सोमवार पर जलाभिषेक का विशेष महत्व, मिलता है मोक्ष की प्राप्ति, भी होती है सावन के आखिरी सोमवार पर सोनहत के हसदेव नदी के उद्गम स्थल पर स्थित मेण्ड्रा मंदिर में अच्छी खासी भीड़ रही, विधायक रेणुका सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ कांवर में जल उठा कर कांवर यात्रा निकाली जिसे सोनहत के महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. भक्त बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर किये इसी दौरान भंडारा और प्रसाद का वितरण किया गया साथ ही भक्ति मय भजन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि यह कंवर यात्रा सोनहत क्षेत्र के लोक कल्याण के लिए निकली है विधायक ने क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि और क्षेत्र के विकास कामना भोलेनाथ से किया । कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि राम प्रताप मरावी, संदीप साहू, सहित कई भाजपाई पूर्व से ही तैयारी में लगे रहे वही कार्यक्रम में भी इनका योगदान रहा वही विधायक प्रतिनिधि राम प्रताप ने कहा कि हमारी कोशिस रहेगी कि हर साल यह कांवर यात्रा निकाली जाए।

सनातन गौरव मंच ने निकाली कावंर यात्रा कटगोड़ी क्षेत्र में गूंजा बोल बम

सावन के आखरी सोमवार पर कटगोड़ी क्षेत्र में भी चारो तरफ हर हर महादेव की गूंज देखी गई , कटगोड़ी के मंदिर में सनातन गौरव मंच के सदस्यों सहित भारी मात्रा में ग्रामीण कांवर यात्रा में शामिल हुए और भोलेनाथ का अभिषेक कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की । कटगोड़ी के कार्यक्रम में सनातन गौरव मंच के संयोजक मानोज साहू की अहम भूमिका देखी गई वही क्षेत्र के लोगो ने मिल कर जल चढ़ाया भोग भंडारे का वितरण भी किया गया। इसी दौरान पुजा करा रहे महाराज ने बताया कि सावन का आखिरी सोमवार बेहद खास होता है. क्योंकि पहला सोमवार धर्म के लिए, दूसरा सोमवार धन के लिए, तीसरा सोमवार कर्म और मोह के लिए और आखिरी सोमवार मोक्ष के लिए होता है. आज के आखिरी सोमवार की पूजा करने से भक्तों के जीवन के सभी दुख कष्ट नष्ट हो जाते हैं. आज भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों पर अपार कृपा बरसाते हैं, जिससे भक्तों के जीवन के सभी रुके हुए काम भी पूरे होते हैं. आम लोगों के लिए यह आखिरी सोमवार है,

कटगोड़ी चौक रहा घण्टे भर जाम

कांवर यात्रा के दौरान भीड़ इतनी ज्यादा उमड़ गई कि कटगोड़ी चौक लगभग घण्टे भर जाम रहा सड़क के दोनों साइड वाहनों की लंबी कतारें लग गई , कटगोड़ी चौक के पास ही शिव तांडव की प्रस्तुति दी गई जिसमें पूरे कटगोड़ी ग्राम के लोग झूम उठे, और पूरे कार्यक्रम को खूब सराहा, क्षेत्र में पहली बार किसी कार्यक्रम में इतनी भीड़ उमड़ी थी कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में लगातार चर्चा होती रही, कार्यक्रम में सनातन गौरव मंच के मनोज साहू, रुद्र साहू राजू साहू, दीपक जयसवाल, भीम राजवाड़े मण्डल अध्यक्ष राजा राम राजवाड़े रमेश तिवारी सुरेश राजवाड़े जय प्रकाश राजवाड़े, समय लाल कमलवंशी, दिलीप राजवाड़े,राजेश साहू मानस परिवार समिति से नीलेश साहू, प्रदीप साहू सहित मानस परिवार के लोग शामिल रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष भी हुए शामिल
कटगोड़ी कांवर यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला पंचायत सदस्य शिव कुमारी जनपद अध्यक्ष आशा सोनपाकर जनपद सदस्य कमलकांत, अलेश्वरी गौतम ,सोनिया राजवाड़े, सहित कई जनपद सदस्य शामिल रहे

पुलिस बल रहा तैनात
सोनहत एवं कटगोड़ी में कांवर यात्रा के आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात देखा गया

9 अगस्त को समापन होगा सावन मास
4 अगस्त को सावन का अंतिम और चौथा सोमवार रहा. इसी के साथ सावन का पावन महीना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. 9 अगस्त को रक्षाबंधन के साथ ही श्रावण मास का समापन होगा और भाद्रपद मास का आरंभ हो जाएगा.
चौथा व अंतिम सावन सोमवार 4 अगस्त 2025 पूजा का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 20 मिनट से 5 बजकर 20 मिनट तक रहा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, ब्रह्म योग और इंद्र योग का संयोग रहा जो इसे अत्यंत शुभ बनाता है. इन सभी योगों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।

पंडितों ने बताए था जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग अनुसार शिवलिंग पर जल चढ़ाने का शुभ समय ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 04:20 से 05:02 रहा वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 12:54 तक रहा। राहुकाल में भी शिव जी की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन अमृत काल शाम 05:47 मिनट से लेकर शाम 07:34 मिनट तक रहा

कटगोड़ी सोनहत में भव्य शिव तांडव की प्रस्तुति
कटगोड़ी क्षेत्र का आयोजन काफी भव्य रहा यहां पर शिव तांडव सहित कई मनमोहक प्रस्तुतियां भी सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से दी गई, कार्यक्रम में कटगोड़ी सहित आसपास के क्षेत्र के लोग उमड़ पड़े वही सोनहत में भी शिव तांडव की प्रस्तुति दी गई।

सिद्धेश्वर महादेव में प्रतिवर्ष निकलेगी कांवर यात्रा-मानोज

सनातन गौरव मंच के संयोजक मानोज साहू ने कहा कि अब प्रतिवर्ष सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में कांवर यात्रा निकाली जाएगी लोक कल्याण के उद्देश्य से भगवान से सभी के सुखमय जीवन की कामना की जाएगी, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में सुनील मनिकपुरी की शानदार भक्ति गीतों की प्रस्तुति भी दी गई।

दोनों जगह धार्मिक कार्यक्रम लेकिन कार्यकर्ताओ असमंजसता रही चर्चा का विषय

सोनहत एवं कटगोड़ी दोनों जगह धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए लेकिन कई ग्रामो में कार्यकर्ताओं के बीच असमंजसता चर्चा का विषय बनी रही कि किस कार्यक्रम में जाएं, हालांकि सनातन गौरव मंच के कार्यक्रम में अच्छी खासी भीड़ उमड़ी लेकिन दोनों स्थानों पर कार्यकर्ता थोड़े असहज देखे गए।


नील कंठ महादेव में मध्यप्रदेश से पहुचे लोग
सोनहत एवं राज्य के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम दसेर स्थित नील कंठ महादेव में मध्यप्रदेश प्रदेश से भी लोग पहुचे और पहाड़ चढ़ के भोले बाबा का दर्शन कर जल चढ़ाया, उल्लेखनीय है कि नील कंठ धाम क्षेत्र के सबसे ऊँचाई पर स्थित है यहां पहुचना आसान नही है बावजूद इसके शिव भक्तों ने नीलकंठ महादेव का अभिषेक किया

जटा शंकर धाम में भी रही भीड़
विधानसभा भरतपुर सोनहत के जटाशंकर धाम में भी भक्तों की भीड़ देखी गई लोगो ने भारी संख्या में पहुच कर भोले बाबा का अभिषेक किया।

आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम में लखनपुर ब्लॉक को मिला रजत पदक…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्पूर्णता सम्मान समारोह में सरगुजा जिले के आकांक्षी ब्लॉक लखनपुर को रजत पदक (सिल्वर मेडल) से पुरस्कृत किया गया।
इस सम्मान समारोह में सरगुजा जिला कलेक्टर विलास भोसकर के प्रतिनिधि के रूप में लखनपुर जनपद की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. स्वेच्छा सिंह ने प्राप्त किया।
लखनपुर विकासखंड की टीम द्वारा विभिन्न विभागों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिले की आकांक्षी विकासखंड टीम के जमीनी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले कर्मियों में शामिल स्वास्थ्य विभाग से  ANM धनेश्वरी मानिकपुरी, स्वास्थ्य विभाग से BPM  साधना लकड़ा, महिला एवं बाल विकास विभाग से ICDS सुपरवाइजर रत्ना सरकार, कृषि विभाग से REO प्रेमा बेक, NRLM विभाग से एरिया कोऑर्डिनेटर रूही परवीन कार्यक्रम में ABF शुभिता शुक्ला भी उपस्थित रहीं।
गौरतलब है कि वर्ष 2024 में जुलाई से सितम्बर तक आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान संचालित किया गया था, जिसमें छह विभागीय सूचकों को शत-प्रतिशत प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया था। लखनपुर विकासखंड ने इनमें से पाँच सूचकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि दर्ज करते हुए राज्य स्तर पर रजत पुरस्कार प्राप्त किया। यह पुरस्कार लखनपुर विकासखंड की टीम भावना, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट कार्य का परिणाम है, जिससे न केवल लखनपुर, बल्कि समूचे सरगुजा जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है।
कलेक्टर भोसकर ने आकांक्षी विकासखंड लखनपुर को मिले रजत पदक के लिए सभी टीम को बधाई देते हुए, शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का जमीनी स्तर पर नियमित बेहतर क्रियान्वयन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

120 नग नारकोटिक्स युक्त इंजेक्शन की तस्करी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे सभी थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा प्रतिबंधित नशीले पदार्थो की खरीद बिक्री मे शामिल आरोपियों पर सख़्ती से कार्यवाही किया जा रहा है, साथ ही अवैध नशीले पदार्थो की तस्करी मे शामिल संदेहियो पर पैनी नजर रखी जा रही थी, इसी क्रम मे दिनांक आज 3/08/25 कों थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा दौरान पेट्रोलिंग एफसीआई गोदाम के सामने बनारस रोड पास पहुंचने पर बजाज सीटी हंड्रेड सवार तीन युवक पुलिस को देखकर और अधिक तेजी से गाड़ी को चलाने लगे जिन्हे पेट्रोलिंग वाहन से पीछा कर रोका गया। जो मोटरसायकल चला रहा युवक गाड़ी के हैण्डल में एक झोला लटका रखा था तथा उसके पीछे बैठे दोनों लड़के अपने हाथ में झोला में कोई समान रखे थे। जिनसे नाम पता पुछने पर अपना नाम वाहन चला रहे युवक द्वारा अपना नाम (1) अनिल कुमार बंजारे आत्मज चिंतामणी उम्र 30 वर्ष, बीच में बैठे युवक के द्वारा अपना नाम (2) मुजाहिद हुसैन आत्मज साकिर हुसैन उम्र 30 वर्ष, एवं पीछे बैठे युवक के द्वारा अपना नाम (3) गंगाराम नायक आ० हीरालाल नायक उम्र 25 तीनों निवासी ग्राम सिरसी थाना बसदेई जिला सूरजपुर का होना बताये। जिनसे भागने का कारण कब्जे में रखे झोला में भरे समान के विषय में पुछने पर कोई समाधान कारक जवाब नहीं देकर संदिग्धता प्रदर्शित किये। पुलिस टीम द्वारा गवाहों की उपस्थिति मे संदेही अनिल कुमार बंजारे के कब्जे मे रखे झोला की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से Rexogesic buprenorphine injection ip 02 ml का कुल 20 नग कुल मात्रा 40 एमएल, Avil pheniramine maleate injection ip 10 ml का कुल 20 नग मात्रा 200 एमएल एवं संदेही मुजाहिद हुसैन के कब्जे मे रखे झोला की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से Rexogesic buprenorphine injection ip 02 ml का कुल 20 नग कुल मात्रा 40 एमएल, Avil pheniramine maleate injection ip 10 ml का कुल 20 नग मात्रा 200 एमएल एवं संदेही गंगाराम नायक के कब्जे मे रखे झोला की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से Rexogesic buprenorphine injection ip 02 ml का कुल 20 नग कुल मात्रा 40 एमएल, Avil pheniramine maleate injection ip 10 ml का कुल 20 नग मात्रा 200 एमएल, कुल 120 नग इंजेक्शन कुल कीमती लगभग 01 लाख 20 हजार रुपये रखा पाये जाने से आरोपियों से उक्त नशीले पदार्थो के सम्बन्ध मे वैध दस्तावेज की मांग की गई, जो आरोपियों द्वारा कोई दस्तावेज नही होना बताया गया, आरोपियों के द्वारा वाणिज्यक मात्रा में नार्कोटिक्स युक्त इंजेक्शन रख कर परिवहन करना पाया जाने पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 445/25 धारा 22(सी) एन. डी. पी. एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है, आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त बजाज मोटरसायकल जप्त किया गया है। आरोपियों से उक्त नारकोटिक्स युक्त इंजेक्शन लाने के सम्बन्ध मे अग्रिम पूछताछ की जा रही है, मामले मे जांच विवेचना जारी है।

इस सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, आरक्षक विकास सिंह, अरविंद उपाध्याय, घनश्याम देवांगन गीता प्रसाद संजय राजवाड़े, धीरज सिंह सक्रिय रहे।

ट्रांसफर के डेढ़ महीने बाद भी SSP के आदेश को ठेंगा दिखा थाने में पैर जमाएं बैठी है SI रश्मि सिंह राज…गांधीनगर थाने से इतने लगाव की आखिर क्या हैं वजह…???

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : पिछले चार-पांच सालों से गांधीनगर थाने में पदस्थ उप निरीक्षक रश्मि सिंह राज का ट्रांसफर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल द्वारा 16 जून 2025 को कर दिया गया है, लेकिन बावजूद इसके एसपी के आदेश को ठेंगा दिखाकर वह अब तक गांधीनगर थाने में ही पदस्थ हैं। नवीन पदस्थापना वाले अम्बिकापुर कोतवाली थाने में ज्वाइनिंग नहीं दी हैं। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि तत्काल प्रभाव से हुए इस तबादले के बावजूद पिछले लगभग चार-पांच वर्षों से वह एक ही थाने में पदस्थ है और ट्रांसफर के बावजूद भी यहां से जाने का नाम नहीं ले रही है। आखिर उनको इस थाने से इतना लगाव क्यों है..? और ऐसा क्या कारण है कि उच्च अधिकारी भी इस मामले में कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं और उन्हें कोतवाली थाने नहीं भेज रहे हैं..?? आपको बता दे की गांधीनगर थाने में कई ऐसे अधिकारी/ कर्मचारी हैं जिनके तबादले हो चुके हैं, लेकिन वे अब भी अंगद की पांव की तरह इसी थाने में पैर जमाएं बैठे हैं और यहां से रवानगी नहीं ले रहे हैं।

देखें रश्मि सिंह राज का ट्रांसफर आदेश :

बिना कलेक्टर परमिशन के हो रही शासन से प्राप्त जमीन की खरीद– बिक्री…बिना रजिस्ट्री हो गया नामांतरण!!! लटोरी तहसीलदार कारनामा part 3

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : लटोरी तहसीलदार सुरेंद्र पैंकरा द्वारा किस प्रकार से अपने पद का दुरुपयोग करते हुए नियम विरुद्ध तरीके से कई जमीन के दलालों और तहसीलदार के कुछ खास और चहेते लोगों की रजिस्ट्री और नामांतरण का कार्य किया गया हैं। इसका खुलासा हमारे द्वारा एक-एक कर लगातार किया जा रहा है। इससे पहले हमारे द्वारा लटोरी तहसीलदार की मेहरबानी से पटवारी टीकन कुमार राजवाड़े की पत्नी सरिता राजवाड़े और त्रयंबक प्रसाद गुप्ता आत्मज उदयचंद गुप्ता की रजिस्ट्री के मामले को उजागर किया गया था। इन दोनों रजिस्ट्री में आश्चर्य की बात यह रही कि इनकी रजिस्ट्री बिना कलेक्टर के परमिशन के और बिना पटवारी प्रतिवेदन के ही कर दी गई थी।

एक ओर जहां तहसीलदार अपने एक चहेते पटवारी की मदद करते हुए नजर आए है वही एक ऐसा मामला भी सामने आया  हैं जहां तहसीलदार द्वारा एक पटवारी की जमीन का ही नामांतरण बिना पटवारी के जानकारी के ही किसी और के नाम पर कर दिया गया है। दरअसल कथित विक्रेता नरुल हसन जो की एक पटवारी है उनका आरोप है कि तहसीलदार सुरेंद्र पैंकरा द्वारा न केवल शासन से प्राप्त जमीन का बिना कलेक्टर के परमिशन के ही नामांतरण कर दिया गया, बल्कि इसकी जानकारी उसे तक को नहीं लगने दी। आपको बता दे कि इस मामले में भूमि स्वामी/विक्रेता नूरुल हसन द्वारा तहसीलदार पर कई संज्ञीन आरोप लगाए गए हैं और उनका आरोप है कि तहसीलदार द्वारा बिना उनको जानकारी दिए क्रेता से साथ गांठ कर नामांतरण का कार्य कर दिया गया है। नूरुल हसन का कहना है कि उनके द्वारा क्रेता सविता कुंडू पति शंभू कुंडू को पावर ऑफ अटॉर्नी दी गई थी उनके द्वारा जमीन की रजिस्ट्री नहीं की गई है, लेकिन तहसीलदार द्वारा नामांतरण का कार्य भी कर दिया गया है। यह कार्य कैसे हुआ इसके बारे में पटवारी नूरुल हसन को कोई जानकारी नहीं है और उनका कहना है कि वे इस मामले में तहसीलदार के विरुद्ध आवेदन देंगे और इस मामले की जांच करवाएंगे की किस तरह से यह नामांतरण का कार्य हुआ हैं।

हमारे पास लटोरी तहसीलदार सुरेंद्र पैंकरा के ऐसे कई कारनामों के पूरे साक्ष्य मौजूद है जहां उनके द्वारा बिना कलेक्टर परमिशन के ही कई जमीनों की रजिस्ट्री और नामांतरण कर दिए गए हैं। साथ ही तहसीलदार साहब कैसे हाई कोर्ट से ऊपर उठकर अपने आप को सुप्रीम कोर्ट मानते हुए किस तरह से हाई कोर्ट की अवमानना करते हैं इसका भी खुलासा हमारे अगले अंक में किया जाएगा।

 

3 अगस्त को प्रयोगशाला परिचारक की लिखित भर्ती परीक्षा का होगा आयोजन, जिले के 4 परीक्षा केंद्रों में 1500 अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल…

हिंद स्वराष्ट्र कोरिया राजन पाण्डेय : जिले में आगामी 3 अगस्त, रविवार को आयोजित होने वाली छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की प्रयोगशाला परिचारक की लिखित भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा की आज समीक्षा की गई हैं।
कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने परीक्षा से जुड़े सभी पर्यवेक्षकों और उड़नदस्ता दल के अधिकारियों को व्यापमं के दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जिले में 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 1592 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा, निगरानी और व्यवस्था सुनिश्चित करें
नोडल अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर उमेश पटेल ने जानकारी दी है कि चार शिक्षण संस्थानों शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय आदर्श रामानुज उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय आदर्श कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

आज आएगी पीएम किसान की 20वीं किस्त, जिले के 32 हजार 646 किसानों को मिलेगा 6.79 करोड़ रुपये का लाभ….

हिंद स्वराष्ट्र कोरिया राजन पाण्डेय : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी की जा रही है।
कृषि विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार जिले के 32 हजार 646 पात्र किसानों के खातों में कुल 6.79 करोड़ रुपये की राशि सीधे जमा की जाएगी। बता दें 19वीं क़िस्त मार्च 2025 में 34 हजार 269 किसानों के खाते में 7.45 करोड़ रुपए जमा किया गया था।

क्या है पीएम किसान योजना?
पीएम किसान योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार देशभर के किसानों को वर्ष में 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देती है। यह राशि तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपए की दर से सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। यह राशि विशेष रूप से बीज, खाद, सिंचाई और बुवाई जैसे खर्चों में किसानों के लिए सहायक सिद्ध होती है।

कैसे चेक करें अपनी किस्त का स्टेटस?
किसान अपनी किस्त की स्थिति पीएम किसान वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर खुद जांच सकते हैं। किस्त के लिए सरकार ने ई-केवायसी और आधार से बैंक खाता लिंकिंग को अनिवार्य कर दिया है। अगर किसानों को किस्त न मिले तो अपने नजदीकी कृषि कार्यालय या सीएससी केंद्र पर संपर्क करें। सुनिश्चित करें कि लैंड रिकॉर्ड्स, आधार और बैंक डिटेल्स सही और अद्यतन हों।

पीएम किसान योजना खास क्यों?
बिना किसी बिचौलिए के सीधे खातों में भुगतान। ब्याज-मुक्त आर्थिक मदद। बुवाई और कृषि कार्यों में त्वरित सहायता। पूरी पारदर्शिता और ऑनलाइन ट्रैकिंग की सुविधा। यह योजना किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि कार्यों में समय पर आर्थिक मदद पहुंचाने की दिशा में उपयोगी साबित हो रहा है।

लटोरी तहसीलदार कारनामा पार्ट 2 :  अपने चहेतों को कैसे पहुंचाया फायदा,,, देखें प्रमाण…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : लटोरी तहसीलदार द्वारा किस प्रकार से अपने पद का दुरुपयोग करते हुए नियम विरुद्ध तरीके से कई जमीन के दलालों और तहसीलदार के कुछ खास और चहेते लोगों की रजिस्ट्री और नामांतरण का कार्य किया गया हैं। इसका खुलासा हमारे द्वारा एक-एक कर लगातार किया जा रहा है। कल हमारे द्वारा लटोरी तहसीलदार की मेहरबानी से पटवारी टीकन कुमार राजवाड़े की पत्नी सरिता राजवाड़े की जमीन रजिस्ट्री का मामला उजागर किया गया था। आज हम एक दूसरे मामले का खुलासा करने जा रहे हैं जा रहे हैं जहां तहसीलदार द्वारा बिना पटवारी प्रतिवेदन और कलेक्टर के परमिशन के ही नियम विरुद्ध जाकर रजिस्ट्री का कार्य किया गया है। दरअसल तहसीलदार सुरेंद्र पैंकरा द्वारा गीता सिंह पति राघवेंद्र सिंह की लटोरी ग्राम की खसरा नंबर 114 की जमीन त्रयंबक प्रसाद गुप्ता आत्मज उदयचंद गुप्ता के नाम रजिस्ट्री कर दी गई। आश्चर्य की बात यह रही की इस रजिस्ट्री के पेपर में न तो पटवारी द्वारा हस्ताक्षर किए गए और न ही इस रजिस्ट्री के पेपर में जमीन खरीदी करने वाले त्र्यंबक प्रसाद गुप्ता के पहचान पत्र मौजूद थे। आपको जबकि त्रयंबक प्रसाद गुप्ता के स्थान पर उनके पिता उदय चंद गुप्ता का आधार कार्ड लगाया गया है और इस कागज की जांच किए बगैर ही तहसीलदार लटोरी सुरेंद्र पैंकरा द्वारा रजिस्ट्री कर दिया गया है। सूत्र बताते हैं कि त्र्यंबक प्रसाद गुप्ता के कुछ रिश्तेदार लटोरी क्षेत्र में ही जमीन दलाली के मामले में काफी सक्रिय है और उनकी पहुंच तहसीलदार सुरेंद्र पैंकरा तक है। यह वही लोग हैं जो की सुरेंद्र पैंकरा की जी हजूरी करते हैं और उनके लिए सुरेंद्र पैंकरा के विरुद्ध जाने वालों के ऊपर दबाव डालते हैं और सुरेंद्र पैंकरा के साथ मध्यस्थता और समझौता कराने का प्रयास करते है। रजिस्ट्री के पेपर पर गवाहों के तौर पर भी जमीन दलालों द्वारा ही हस्ताक्षर किए गए हैं जो तहसीलदार सुरेंद्र के काफी करीबी है और स्वयं को भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों का काफी करीबी बताते हैं।

हमारे पास लटोरी तहसीलदार सुरेंद्र पैंकरा के ऐसे कई कारनामों के पूरे साक्ष्य मौजूद है जहां उनके द्वारा बिना कलेक्टर परमिशन के ही कई जमीनों की रजिस्ट्री और नामांतरण कर दिए गए हैं। लटोरी तहसीलदार द्वारा टीकन राजवाड़े के अलावा एक अन्य पटवारी के जमीन का नामांतरण किया गया हैं जिस जमीन की बिक्री में कलेक्टर का परमिशन तक नहीं लिया गया है। कलेक्टर से ऊपर उठकर तहसीलदार कैसे अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रजिस्ट्री और नामांतरण का कार्य कर रहे थे इसका खुलासा हमारे अगले अंक में किया जाएगा।

वन विभाग में बड़ी संख्या में तबादले 67 रेंजर और 41 फॉरेस्ट एसडीओ के तबादले,, देख आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : वन विभाग में बड़ी संख्या में तबादले किए गए हैं। वन विभाग द्वारा 67 रेंजरों और 41 फॉरेस्ट एसडीओ के तबादले किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही वन विभाग द्वारा डिप्टी रेंजरो और वन विभाग के अधिकारी/कर्मचारी और वन रक्षकों के तबादले किए गए थे। आज विभाग द्वारा आदेश जारी कर रेंजरों और एसडीओ के तबादले किए हैं।

देखें आदेश :

खबर का असर : लटोरी तहसीलदार के विरुद्ध जांच के लिए जांच टीम गठित… तहसीलदार द्वारा नियम विरुद्ध कैसे की गई पटवारी की पत्नी के नाम रजिस्ट्री, देखें प्रमाण…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : हिंद स्वराष्ट्र की खबर का असर एक बार फिर देखने को मिल रहा हैं। हिंद स्वराष्ट्र की खबर को संज्ञान में लेकर कार्यवाही का सिलसिला लगातार जारी हैं। कल हमारे द्वारा लटोरी तहसीलदार सुरेंद्र पैंकरा के विरुद्ध फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कर अपने चहेतो को फायदा पहुंचाने की खबर प्रकाशित की गई थी। जिसके बाद कलेक्टर सूरजपुर एस. जयवर्धन द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए इस मामले में जांच टीम गठित कर दी हैं। जांच टीम द्वारा इस मामले की जांच की जा रही हैं और जल्द ही दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

तहसीलदार द्वारा नियम विरुद्ध कैसे की गई रजिस्ट्री, किसे पहुंचाया फायदा

लटोरी तहसीलदार सुरेंद्र पैंकरा द्वारा अपने चहेते ग्राम बोझा के पटवारी टीकन राजवाड़े को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों को तांक पर रखकर बिना पटवारी प्रतिवेदन के ही टीकन राजवाड़े की पत्नी सरिता राजवाड़े के नाम पर जमीन रजिस्ट्री कर दी गई। आपको बता दे की लटोरी तहसील के स्थित खसरा नंबर 421/2 जो कि कृष्ण कुमार तिवारी आत्मज बद्री विशाल तिवारी के नाम पर थी उसकी खरीदी सरिता राजवाड़े आत्मज अरविंद राम के नाम पर की गई और इस जमीन की रजिस्ट्री बिना पटवारी प्रतिवेदन के ही तहसीलदार सुरेंद्र पैंकरा द्वारा कर दिया गया। जब बिना पटवारी प्रतिवेदन के रजिस्ट्री का मामला हमारी संज्ञान में आया तब हमारे द्वारा रजिस्ट्री के कागज की जांच की गई और इस सवाल का जवाब हमें मिल गया दरअसल रजिस्ट्री के कागज की जांच में हमें महिला के आधार कार्ड लगे हुए मिले जिस पर सरिता राजवाड़े के पति के नाम पर पटवारी टीकन राजवाड़े का नाम दर्ज मिला। इसके बाद मामला दूध का दूध और पानी का पानी हो गया और सारा माजरा सामने आ गया आखिरकार क्यों तहसीलदार द्वारा इतनी दरिया दिली दिखाकर इतनी तत्परता के साथ हस्ताक्षर किए गए।  

देखें रजिस्ट्री के पेपर जिसपर पटवारी के नहीं किए हस्ताक्षर

हमारे पास लटोरी तहसीलदार के कारनामों की और फर्जी तरीके से रजिस्ट्री के कई ऐसे मामले हैं जिनकी जांच कर सभी मामलों का खुलासा जल्द किया जाएगा।

अंतर्राज्यीय फॉरेस्ट समन्वय बैठक संपन्न,वन्यजीव संरक्षण और मानव-हाथी द्वंद्व पर बनी संयुक्त कार्ययोजना…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : जिले के विकासखण्ड वाड्रफनगर फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में महत्वपूर्ण अंतर्राज्यीय फॉरेस्ट समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य सीमावर्ती जंगलों में बढ़ती वन्यजीव गतिविधियों, वन अपराधों और मानव-हाथी द्वंद्व जैसी समस्याओं के समाधान हेतु आपसी समन्वय स्थापित करना था। जिसमें छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और झारखंड के वन विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। समन्वय बैठक में बलरामपुर वनमंडलाधिकारी आलोक बाजपेयी ने अध्यक्षता की। जिसमें झारखण्ड राज्य के गढ़वा जिले के वनमंडलाधिकारी अंशुमन राजहंस, वनमंडलाधिकारी एविन अब्राहम, मध्यप्रदेश के सिंगरौली से आरएफओ हर्षिती मिश्रा, उत्तरप्रदेशके सोनभद्र से आरएफओ उषा देवी, उपवनमंडल अधिकारी अनिल सिंह पैकरा, संतोष पांडेय, निखिल सक्सेना सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और वनकर्मी उपस्थित रहे।
संवेदनशील विषयों पर की गई विस्तृत चर्चा
बैठक में हाथियों के बढ़ते विचरण, उनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में की जा रही क्षति, मानव-हाथी संघर्ष और इसके दुष्परिणामों पर अपने-अपने क्षेत्रों के अनुभव साझा किए। साथ ही सीमावर्ती इलाकों में बढ़ती अवैध लकड़ी तस्करी और अन्य वन अपराधों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में राज्य सीमाओं के आर-पार होने वाली वन्य जीव गतिविधियों और अपराधों पर नियंत्रण के लिए एक मजबूत और संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया गया।
साझा रणनीति और सूचना तंत्र पर दिया गया जोर
बैठक में आपसी सहमति से निर्णय लिया गया कि चारों राज्यों के वन विभागों के बीच आपसी सूचना का आदान-प्रदान तेज किया जाएगा। एकीकृत सूचना नेटवर्क की स्थापना, रैपिड रिस्पांस टीमों की तैनाती और सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त पेट्रोलिंग जैसे उपायों को अपनाया जाएगा। साथ ही हाथी-मानव द्वंद्व को कम करने के लिए स्थानीय समुदायों को जागरूक किया जाएगा और उन्हें संरक्षित रखने हेतु तकनीकी सहयोग और मुआवजे की प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा। बैठक के अंत में सभी अधिकारियों ने इस कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की समन्वय बैठक समय-समय पर आयोजित की जानी चाहिए ताकि वन प्रबंधन को क्षेत्रीय स्तर पर अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाया जा सके। उन्होंने वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ-साथ ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए साझा प्रयासों पर बल दिया। वाड्रफनगर में संपन्न बैठक चार राज्यों के वन विभागों के बीच सहयोग को मजबूती प्रदान करेगी साथ ही जंगलों में वन्यजीवों की सुरक्षा, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सकेगा। भविष्य में ऐसे प्रयासों से जंगल और मानव बस्तियों के बीच संतुलन बनाकर एक समावेशी और स्थायी पर्यावरणीय दृष्टिकोण को बढ़ावा मिलेगा।

पीएम आवास ग्रामीण के कार्य में लापरवाही करने पर 4 आवास मित्रों की सेवा समाप्त…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत हितग्राहियों से समन्वय कर आवास निर्माण में कार्य प्रगति लाने, तकनीकी मार्गदर्शन एवं सामग्री उपलब्धता में सहायता के लिए विकासखण्ड भैयाथान के ग्राम पंचायत जुर में खुशबू साहू, ग्राम पंचायत बंजा में मंजू पैकरा, ग्राम पंचायत अनरोखा व पोड़ी में अवधेश राजवाड़े, ग्राम पंचायत सावारावां व गोविंदगढ़ में राहुल चौबे का चयन आवास मित्र के पद पर किया गया था, किन्तु इन चारों आवास मित्रों के द्वारा साप्ताहिक जनपद पंचायत के समीक्षा बैठक में लगातार अनुपस्थित रहने के साथ-साथ ग्राम पंचायत जुर, सावारावां, गोविंदगढ़, अनरोखा, पोड़ी, बंजा के किसी भी आवासों में प्रगति नही देना कार्य करने में कोई रूचि नहीं लेना, आवास पूर्णता की प्रगति कम करना साथ ही नोटिस का जवाब समय पर नहीं देने के कारण जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमती कमलेश नंदनी साहू के मार्गदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भैयाथान विनय कुमार गुप्ता के द्वारा आदेश जारी कर आवास मित्र पद से पृथक किया गया है।

बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: राज्य प्रशासनिक सेवा के 75 अधिकारियों के एक साथ तबादले, देखें आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के 75 अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार सूरजपुर जिले की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कमलेश नंदिनी साहू का तबादला कर दिया गया है, उनके स्थान पर विजेंद्र सिंह पाटले को सीईओ जिला पंचायत बनाया गया है।

देखें आदेश :

error: Content is protected !!