Home Blog Page 39

खत्म हुआ आतंकी मसूद अजहर का पूरा परिवार, पत्नी और बेटे समेत 14 लोगों को सेना ने एयर स्ट्राइक में मार गिराया…

नई दिल्ली : भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का बदला ले लिया है. अब खबर मसूद अजहर को लेकर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार आतंकी मसूद का पूरा परिवार मारा गया है. भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने एयरस्ट्राइक की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया. पहलगाम में मासूम मारे गए थे. भारत ने 1 बजकर पांच मिनट से लेकर 1 बजकर 30 मिनट तक कार्रवाई की. पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देता है. खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई.

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ब्रीफिंग में बताया कि पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया गया. इसमें पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद स्थित लश्कर के ट्रेनिंग सेंटर, बरनाला कैंप और सियालकोट के महमूना कैंप को निशाना बनाकर नष्ट किया गया. इन ठिकानों पर हमला कर आतंकियों की रीढ़ तोड़ने की रणनीति अपनाई गई, क्योंकि यहीं से उन्हें प्रशिक्षण दिया जाता था.

प्रेस ब्रीफिंग की शुरुआत में भारत पर 2001 में हुए संसद हमले से लेकर 2008 के मुंबई आतंकी हमले, उरी, पुलवामा से लेकर पहलगाम हमले से जुड़ी क्लीपिंग दिखाई गई. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पहलगाम पर हुआ हमला कायराना था. जम्मू-कश्मीर की शांति भंग करने के लिए यह हमला किया गया. हमलावरों की जानकारी जुटाई गई.

कौन है आतंकी मसूद अजहर?
मसूद अजहर पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का प्रमुख है. वह 2001 में भारतीय संसद पर हुए हमले, पठानकोट एयरबेस हमला, और कई अन्य बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता है. मसूद अजहर को 1999 में इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC-814 के हाइजैक के बाद छोड़ा गया था, जब भारत को अपने तीन आतंकवादियों को रिहा करना पड़ा था. उसी के बाद उसने जैश-ए-मोहम्मद की स्थापना की और भारत के खिलाफ आतंक फैलाने की साजिशों को अंजाम देने लगा. संयुक्त राष्ट्र ने भी उसे एक ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया है.

ऑपरेशन सिंदूर-भारत ने पहलगाम हमले का बदला लिया:पाकिस्तान पर 24 मिसाइल दागीं, 100 से ज्यादा आतंकी ढेर; जैश-लश्कर के हेडक्वार्टर तबाह….

पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। ये हमले मंगलवार रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में किए गए।
ये वही ठिकाने हैं, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था। पाकिस्तान की स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहावलपुर में एयर स्ट्राइक के बाद 100 से ज्यादा आतंकियों की मौत हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद के 4, लश्कर-ए-तैयबा के 3 और हिजबुल मुजाहिदीन के 2 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।
पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डॉयरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, भारत ने 24 मिसाइलें दागी हैं। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर को पूरी रात मॉनिटर करते रहे।

भारत ने कहा- पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया इंडियन आर्मी ने कहा कि पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया। आतंकी ठिकाने को निशाना बनाया गया है। उधर, न्यूज एजेंसी एएनआई को सूत्रों ने बताया कि यह एक संयुक्त सैन्य अभियान था, जिसमें भारतीय सेना और वायु सेना ने मिलकर सटीक हमला करने वाले हथियारों का इस्तेमाल किया।

न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के लिए जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के ठिकानों को निशाना बनाने के इरादे से टारगेट सेलेक्ट किए थे।

हमले पर पाकिस्तानी मीडिया और पाकिस्तानी सरकार के 3 अलग-अलग बयान

पहला: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जियो टीवी से बातचीत में कहा कि भारत ने अपनी ही हवाई सीमा से पाकिस्तान पर मिसाइल हमले किए हैं, जो सीधे रिहायशी इलाकों पर गिरे।
दूसरा: पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है कि हमले के दौरान पाकिस्तानी सेना ने 6 भारतीय फाइटर जेट को गिरा दिया है। इनमें 3 राफेल, 2 मिग-29 और एक सुखोई शामिल हैं। भारतीय सेना की 12वीं इन्फैंट्री ब्रिगेड के मुख्यालय को नष्ट कर दिया है, जो 15वीं कोर की 9वीं डिवीजन के तहत काम करती है।
तीसरा: पाकिस्तान ने भारत के हवाई हमलों के बाद लोकेशन और मरने वालों की संख्या को लेकर सुबह 5 बजे तक अलग-अलग दावे किए। पहले यानी रात 2 बजे बताया कि हमले 5 ठिकानों पर हुए। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। इसके 3 घंटे बाद सुबह 5 बजे इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के डारयेक्टर अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, ‘भारत के हवाई हमलों में अब तक 8 नागरिक मारे गए हैं और 35 घायल हुए हैं। इसके अलावा 2 लोग लापता भी हैं। उन्होंने बताया कि भारत ने 6 अलग-अलग इलाकों में कुल 24 मिसाइलें दागीं। पीओके और पाकिस्तान में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया है।
अमेरिका ने कहा- यह शर्मनाक है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘यह शर्मनाक है। मुझे लगता है कि लोगों को पता था कि कुछ होने वाला है। वे लंबे समय से लड़ रहे हैं। अगर आप इसके बारे में सोचें तो वे कई दशकों और सदियों से लड़ रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि यह जल्द ही खत्म हो जाएगा।’

कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था। इसमें 26 पर्यटक मारे गए थे। इसमें एक नेपाल का टूरिस्ट भी शामिल था। आतंकियों ने पर्यटकों का धर्म पूछकर गोली मारी थी। पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी पहले द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी, हालांकि बाद में इससे मुकर गया था।

निरीक्षक तथा उप निरीक्षकों के तबादले, देखें आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज द्वारा एक निरीक्षक और चार उप निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश में निरीक्षक देवेंद्र कुमार ठाकुर को थाना प्रभारी त्रिकुंडा, उप निरीक्षक सुभाष कुजूर को चौकी प्रभारी बलंगी, उप निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह को चौकी प्रभारी बरियों, उप निरीक्षक रामनगीना यादव को चौकी प्रभारी तातापानी और उप निरीक्षक हिम्मत सिंह शेखावत को साइबर सेल प्रभारी बलरामपुर का प्रभार सौंपा गया है।

देखें आदेश :

IG ने TI का डिमोशन कर बनाया SI, अच्छे काम से पहले बने थे SI से TI अब एक गलती ने बना दिया फिर से SI…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : साइबर थाने अंबिकापुर में पदस्थ निरीक्षक कलीम खान को बिलासपुर रेंज आईजी संजीव शुक्ला के द्वारा डिमोशन कर एक साल के लिए एसआई बना दिया गया है। दरअसल चार साल पुरानी धोखाधड़ी की शिकायत के जांच के बाद यह कार्यवाही की गई हैं। कलीम खान द्वारा धोखाधड़ी के एक आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने और केस कमजोर करने के एवज में पैसे मांगने और उसकी पत्नी से यौन शोषण के आरोप में उनका डिमोशन किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला वर्ष 2020 का है। मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलवाने के नाम से तीन आरोपियों ने मिलकर 82 लाख रुपए की ठगी की गई थी, जिसके आरोपियों की गिरफ्तारी के सात माह बाद वर्ष 2021 में एक आरोपी की पत्नी ने टीआई कलीम खान के द्वारा पैसे मांगने और शारीरिक शोषण की शिकायत की थी। चार साल बाद अब विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित होने पर आईजी संजीव शुक्ला ने निरीक्षक कलीम खान का डिमोशन कर एक वर्ष के लिए उप निरीक्षक बना दिया है।

7 मई को सभी राज्यों में होगा सुरक्षा मॉक ड्रिल’, पाकिस्तान से तनाव के बीच सरकार का बड़ा आदेश…

एएनआई, नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम हमले के बाद काफी तनाव है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई एक्शन लिए हैं। भारत के कड़े एक्शन से पाकिस्तान बिलबिला उठा है। इस बीच गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों के एक अहम निर्देश दिया है।
दरअसल, समाचार एजेंसी ने भारत सरकार के सूत्रों के हवाले से बताया कि गृह मंत्रालय ने कई राज्यों से 7 मई को प्रभावी नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल करने को कहा है।
जानिए गृह मंत्रालय का निर्देश
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 7 मई को देश के सभी राज्यों को एयर रेड सायरन संबंधित मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए हैं। राज्यों को हवाई हमले पर अलर्ट करने वाले सायरन लगाने के निर्देश भी दिए गए। सिविल डिफेंस, छात्रों और नागरिकों को एयर रेड सायरन की स्थिति में बचाव संबंधित ट्रेनिंग देने के निर्देश दिए गए हैं। किसी तरह के हवाई हमले की स्थित में ये सायरन बजने लगते हैं ताकि लोग आस पास किसी सुरक्षित जगहों पर छुप सकें।

मॉक ड्रिल के दौरान निम्नलिखित उपाय किए जाएंगे

1. हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का संचालन
2. शत्रुतापूर्ण हमले की स्थिति में खुद को बचाने के लिए नागरिक सुरक्षा पहलुओं पर नागरिकों, छात्रों आदि को प्रशिक्षण।
3. क्रैश ब्लैक आउट उपायों का प्रावधान
4. महत्वपूर्ण संयंत्रों/स्थापनाओं को समय से पहले छिपाने का प्रावधान
5. निकासी योजना का अद्यतनीकरण और उसका पूर्वाभ्यास


जानिए मॉक ड्रिल क्या होता है?
बता दें कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति की तैयारी योजना की समीक्षा करना। इसके अलावा किसी भी स्थान पर मानक संचालन प्रोटोकॉल का मूल्यांकन करना। मॉक ड्रिल के दौरान सभी लोगों को किसी भी इमरजेंसी स्थिति के दौरान एक्शन के लिए तैयार किया जाता है। मॉक ड्रिल के दौरान उस आपात स्थिति के बारे में लोगों को बताया भी जाता है।
मॉक ड्रिल एक प्रकार का ऐसा प्रोसेस है जो आपदा के आने पर कैसी प्रतिक्रिया देनी चाहिए यह बताता है।
इस दौरान संभावति गलतियों ओर जोखिमों की पहचान भी की जाती है।
विभिन्न आपदा नियंत्रण विभागों के बीच समन्वय में सुधार भी होता है।
इस दौरान दिखाया जाता है कि कैसे किसी आपात स्थिति में किसी ऊंची इमारत में फंसे लोगों को निकाला जा सकता है।
यह आपदाओं का तुरंत जवाब देने की क्षमता को भी बढ़ाता है।

Breaking: फर्जी तरीके से भूमि की क्रय बिक्री में संलिप्तता तहसीलदार निलंबित…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : बलरामपुर जिले के विकासखण्ड राजपुर के ग्राम भेस्की में फर्जी तरीके से भूमि बिक्री एवं पहाड़ी कोरवा के मृत्यु के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर के द्वारा की जांच रिपोर्ट के आधार पर सरगुजा संभागायुक्त के द्वारा तत्कालीन तहसीलदार एवं प्रभारी उप पंजीयक राजपुर यशवंत कुमार को निलंबित किया गया है। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि तत्कालीन तहसीलदार एवं प्रभारी उप पंजीयक राजपुर यशवंत कुमार के द्वारा ग्राम भेस्की निवासी जुबारो की जमीन को क्रेता शिवाराम के मध्य पंजीकृत बिक्रयनामा निष्पादित किया गया। जबकि सह खातेदार की भूमि होने के कारण पंजीयक द्वारा संपत्ति अंतरण अधिनियम पर विचार-विमर्श किये बिना पंजीयन नहीं किया जा सकता है। चूंकि बिक्रेता पहाड़ी कोरवा विशेष जनजाति समुदाय का व्यक्ति है और कलेक्टर सरगुजा  के आदेश के द्वारा पहाड़ी कोरवा/पण्डो/मझवार तथा मांझी जनजाति की भूमि सक्षम अधिकारी के पूर्व अनुमति प्राप्त किये बिना खरीदी-बिक्री नहीं की जा सकती। इस प्रकार जुबारो की जमीन को क्रेता एवं अन्य के साथ मिलकर संयुक्त खाते की भूमि को छलपूर्वक एवं धोखाधड़ी कर संगठित अपराध किया गया है। तत्कालिन प्रभारी उप पंजीयक यशवंत कुमार के द्वारा उक्त आदेश का स्पस्ट उल्लंघन किया गया है, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विरूद्ध है। इस संबंध में सरगुजा संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा के द्वार तत्कालीन तहसीलदार एवं प्रभारी उप पंजीयक को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील)  नियम 1966 के नियम 9 (1)(क)(ख) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा उनका मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर सूरजपुर, जिला सूरजपूर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में कुमार को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध ईंट भट्ठों और कोयला भंडारण पर की कार्यवाही…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खनिज राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले में अवैध कोयला परिवहन, ईंट भट्ठा संचालन और खनिज भंडारण पर रोकथाम हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कई महत्वपूर्ण कार्यवाहियाँ की गई हैं।
धुनेंठी नदी किनारे से अवैध भट्ठा
घुटरा क्षेत्र के धुनेंठी नदी किनारे पिपरटोला निवासी राजेश साहू द्वारा शासकीय भूमि पर संचालित अवैध ईंट भट्ठे से 50 बोरी कोयला एवं 50000 नग ईंट जप्त किए गए। संबंधित पर खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 एवं छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत कार्यवाही की गई
दर्रीटोला में 160000 ईंट और 10 टन कोयला जप्त
नागपुर तहसील के ग्राम दर्रीटोला में अंकित राय द्वारा अलग-अलग भूस्वामियों की तीन एकड़ भूमि में अवैध रूप से ईंट निर्माण किया जा रहा था। मौके से 160000 नग ईंट और 10 टन कोयला जप्त कर नागपुर चौकी में सुरक्षित रखा गया। आरोपी के विरुद्ध विधिसंगत कार्रवाई की जा रही है।
अमृतधारा के जंगल से रात्रिकालीन गस्त में कोयला बरामद
दिनांक 4 मई की रात्रि में अमृतधारा जंगल क्षेत्र में पुलिस गस्त के दौरान 10 टन कोयला बरामद किया गया है। मौके पर कोई व्यक्ति उपस्थित नहीं मिला। कोयला को नागपुर पुलिस चौकी में सुरक्षार्थ रखा गया है।
रेत खदानों का भी निरीक्षण, पारदर्शिता पर जोर
भरतपुर तहसील के ग्राम हरचोका एवं केलहारी तहसील के बिछियाटोला पंचायत की स्वीकृत रेत खदानों का निरीक्षण किया गया। हरचोका में खनन कार्य बंद मिला जबकि बिछियाटोला में ट्रेक्टरों से रेत लोडिंग एवं परिवहन पास बुक के साथ कार्य किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान सभी गतिविधियाँ नियमों के अनुरूप पाई गईं। पूर्व में बिना पास कार्य करने वाले 11 वाहनों से 55000 रुपये अर्थदंड वसूला गया था।
प्रशासन का सख्त संदेश
खनिज विभाग ने ग्रामीणों को समझाइश दी कि रेत खनन से पंचायतों को राजस्व लाभ होगा और नियमानुसार कार्य से पर्यावरण को कोई हानि नहीं पहुँचेगी। प्रशासन ने अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई जारी रखने का संकेत दिया है।

3 निरीक्षक, 3 उपनिरीक्षक समेत 8 पुलिस अधिकारियों के तबादले…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से सरगुजा पुलिस मे पदस्थ 3 निरीक्षक, 3 उप निरीक्षक और 2 सहायक उप निरीक्षकों समेत 8 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश मे (1) निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा को थाना प्रभारी दरिमा से थाना प्रभारी लखनपुर, (02) निरीक्षक भरतलाल साहू को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से थाना प्रभारी दरिमा, (03)निरीक्षक मनोज प्रजापति को थाना प्रभारी लुन्ड्रा से रक्षित केंद्र अंबिकापुर सम्बद्ध प्रभारी साइबर सेल, (04) उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह को प्रभारी साइबर सेल अंबिकापुर से थाना प्रभारी लुन्ड्रा, (05) उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे को थाना गांधीनगर से थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर, (06)उप निरीक्षक प्रेम सागर खुटिया को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से थाना गांधीनगर, (07) सहायक उप निरीक्षक चंद्रप्रताप सिंह को चौकी रघुनाथपुर से यातायात शाखा अंबिकापुर, (08) सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय को रक्षित केंद्र अंबिकापुर सम्बद्ध पुलिस अधीक्षक कार्यालय से थाना अंबिकापुर मे नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया गया है।

नौसीखिए ड्राइवर ने 50 यात्रियों की जान डाल दी जोखिम में, कंडक्टर की होशियारी से सब सुरक्षित…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर :  आज एक नौसीखिए ड्राइवर ने लगभग 50 यात्रियों की जान को खतरे में डाल दिया लेकिन कंडक्टर की होशियारी ने सब की जान बचा ली। हादसे के बाद जब यात्री बस से उतरे तो उन्होंने चैन की सांस ली।

दरअसल मैनपाट से सीतापुर चलने वाली बेदी बस आज सीतापुर मुख्यमार्ग में माटी घाट के पास खाई में गिरते–गिरते बच गई जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि नए आए बस चालक के द्वारा माटी घाट टर्निंग में बस को टर्न करते वक्त अपना नियंत्रण खो दिया गया जिसकी वजह से बस खाई में जाने लगी लेकिन समझदार कंडक्टर की होशियारी ने सबकी जान बचा ली। दरअसल जब बस खाई में गिरने लगी तो कंडक्टर ने बस से कूदकर बस के चक्के में पत्थर लगा दिया जिससे बस खाई में जाने से रुक गई और बस में सवार लगभग 50 यात्रियों की जान बच गईं।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एसीबी की टीम का छापा, रिश्वतखोर बाबू को किया गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आज ACB की टीम ने छापेमार कर यहां पदस्थ सहायक ग्रेड-2 मोहम्मद फरीद फारुकी को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार एसीबी की टीम को शिकायत मिली थी कि सहायक ग्रेड 2 मोहम्मद फरीद फारुकी द्वारा विभागीय कार्य करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है और उसके द्वारा पीड़ित से 5,000 रुपये ले लिए गए हैं और 10,000 रुपये के लिए दबाव बनाया जा रहा है। शिकायत मिलने पर ACB की टीम ने आज योजनाबद्ध तरीके से आरोपी फारुकी को घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। ACB की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं और उससे पूछताछ कर रही है।

कल से शुरू होगी सुशासन तिहार का अंतिम चरण : नगरीय क्षेत्र में 25 व ग्रामीण क्षेत्रों में 32 समाधान शिविर होंगे आयोजित…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कलेक्टर विलास भोसकर ने रविवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रेस वार्ता लेकर “सुशासन तिहार-2025“ के तीसरे चरण की शुरुआत की जानकारी दी।  इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद थे। कलेक्टर भोसकर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा राज्य में सुशासन की स्थापना को लेकर लगातार प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। आमजनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान, शासकीय योजनाओं की समीक्षा और निगरानी, विकास कार्यों में तेजी लाना, और जनता, जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में “सुशासन तिहार“ का आयोजन किया जा रहा है। शासन-प्रशासन के हर स्तर पर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि शासकीय कार्यों में पारदर्शिता आए, योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन हो, इनका लाभ उन जरूरतमंद वर्गों तक समयबद्ध ढंग से हो, जिनके लिए योजनाएं बनाई गई।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल ने मीडिया के प्रतिनिधियों को सुशासन तिहार के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए  बताया कि  जिले में सुशासन तिहार का पहला चरण 08 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आयोजित किया गया था। जिसमें आम जनता से उनकी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए हैं। ये आवेदन समाधान पेटी, शिविर और ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से लिए गए।
आवेदन प्राप्त करने के लिए समाधान पेटी की  व्यवस्था ग्राम पंचायतों के साथ-साथ जिला और विकासखंड मुख्यालय स्तर पर भी की गई थी। जिले के 39 हाट बाजारों में  भी आवेदनों का संग्रह किया गया। सरगुजा जिले में 3 मई 2025 की स्थिति में कुल 163803 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें कुल मांग 161016 एवं कुल शिकायत 2787 के आवेदन प्राप्त हुए हैं। अभी तक 136847 मांग एवं 1511 शिकायत निराकृत हुये हैं, इस प्रकार कुल 138358 आवेदन निराकृत हुए हैं।
वहीं दूसरे चरण दिनांक 12 अप्रैल से आज दिनांक 04 मई 2025 तक में इन प्राप्त आवेदनों को स्कैन कर सॉफ्टवेयर में अपलोड कर सम्बन्धित विभाग, जनपद और नगरीय निकाय के अधिकारियों को ऑनलाइन व भौतिक रूप से भेजकर उनके गुणत्तापूर्ण निराकरण की कार्यवाही की गई। मांग से संबंधित आवेदनों को बजट की उपलब्धता के आधार पर निराकृत किया गया है। आवेदनों के निराकरण की गुणवत्ता की समीक्षा जिला और राज्य स्तर पर भी की जा रही है।

5 मई से होगी तीसरे और अंतिम चरण की शुरुआत
उन्होंने बताया कि तीसरे एवं अंतिम चरण की शुरुआत 05 मई से हो रही है, जो 31 मई तक चलेगा। इस दौरान जिले के 08 से 15 ग्राम पंचायतों के बीच एक समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। नगरीय निकायों में भी शिविर लगाए जाएंगे।जिले में कुल 57 समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में 32, नगर निगम अम्बिकापुर में 23, तथा नगर पंचायत सीतापुर में 01 एवं नगर पंचायत लखनपुर में 01 शिविर आयोजित किये जाएंगे। इन शिविरों में आवेदकों को उनके आवेदनों पर की गई कार्यवाही की जानकारी दी जाएगी।शिविरों में नए आवेदन भी लिए जाएंगे और जिन मामलों का समाधान वहीं संभव होगा, उनका मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। शिविरों में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। विभागीय अधिकारी समाधान शिविरों में विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे, हितग्राही मूलक योजनाओं के आवेदन पत्र – प्रपत्र भी उपलब्ध कराएंगे। समाधान शिविरों में विकासखंड एवं अनुभाग स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जिला स्तर से भी कुछ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसी तरह की व्यवस्था नगरीय निकायों के शिविरों में भी रहेगी। इस हेतु जिला स्तर पर 3 दल गठित किये गए हैं, जो शिविरों में गुणवत्तापूर्ण निराकरण एवं प्राप्त हुए आवेदनों के त्वरित निराकरण की जानकारी लेंगे।

विभागवार प्राप्त आवेदन की जानकारी
3 मई की स्थिति में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा आम नागरिकों के मांग और शिकायतों का प्रभावी निराकरण हुआ है, इसमें प्राप्त आवेदनों का विभागवार जानकारी कुछ इस प्रकार है। सबसे अधिक आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्राप्त हुए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को सर्वाधिक 99,039 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 85,730 का त्वरित निराकरण किया गया। जिसमें स्वच्छता, प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा जैसे जनहितकारी योजनाएं शामिल है।राजस्व विभाग को 12,955 आवेदन मिले, जिनमें से 8,921 का निराकरण हुआ। वहीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में अपेक्षाकृत कम 7,697 आवेदन प्राप्त हुए लेकिन उसमें 7,641 मामलों का निराकरण हुआ। शिक्षा विभाग ने 6,863 में से 6,538 आवेदनों का निराकरण किया। खाद्य विभाग में 6,591 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 5,843 मामलों का निराकरण हुआ,वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग को 6,341 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 5,290 का समाधान किया गया। नगरीय क्षेत्र में 6369 में से 5,234 मामलों का निपटारा किया गया। पशु चिकित्सा विभाग में 2,428 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 2,415 मामलों का निराकरण हुआ, ऊर्जा विभाग को 5,317 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 2200 प्रकरण का निराकरण हुआ। डेयरी विकास परियोजना में 1,975 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 1,935 समाधान किया गया। श्रम विभाग में 1,627 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 1,412 आवेदन का निराकरण हुआ। कृषि विभाग में 1,227 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 982 प्रकरण का समाधान हुआ। वन विभाग को 2,125 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 980 का निराकरण हुए। सिंचाई विभाग में 385 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 371 का निराकरण हुआ। मत्स्य पालन विभाग को 316 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 242 आवेदन का निराकरण हुआ। उद्यानिकी विभाग में 274 आवेदन प्राप्त हुए, इसमें 223 मामलों का त्वरित निराकरण हुआ। आदिवासी विकास विभाग में 203 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 190 मामलों का निराकरण हुआ। स्वास्थ्य विभाग को 388 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 178 प्रकरण का निराकरण हुआ। और लोक निर्माण विभाग को 292 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 153 मामलों का त्वरित निराकरण किया गया।

मां काली पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाला प्रोफेसर पहुंचा जेल…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : मां काली पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध 298 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। उल्लेखनीय है कि पीजी कॉलेज अंबिकापुर के प्रोफेसर एचडी महर द्वारा मां काली पर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए उन्हें सबसे बड़ा शैतान कहा गया था, जिसके बाद हिंदू संगठनो और एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा इसका कड़ा विरोध किया गया था और हिंदू संगठनों के द्वारा थाना गांधीनगर में आरोपी प्रोफेसर के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कराया गया था। इसके बाद पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर उसे जेल दाखिल कराया गया है।

अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस,, 20 यात्रियों के घायल होने की खबर…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : जिले के रनहत पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले मकरो नाला के पास एक यात्री बस के पलट जाने से लगभग 20 यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद बताया जा रहा है कि कई यात्री बस के नीचे दब गए थे जिन्हें जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला गया।

मिली जानकारी के अनुसार यात्री बस आनंद यात्रियों को लेकर राजपुर से वाड्रफनगर जा रही थी,  इसी दौरान मकरो नाला के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में लगभग 30 यात्री सवार थे हादसे के बाद कई यात्री बस के नीचे ही दब गए जिन्हें जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया हैं।

पीजी कॉलेज के प्रोफेसर द्वारा हिन्दू देवी-देवताओं के अपमान के विरोध में एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन… हनुमान चालीसा का पाठ कर जताया विरोध…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के अंबिकापुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कॉलेज परिसर में लगातार बढ़ रही असामाजिक गतिविधियों, लव जिहाद के मामलों और हिन्दू देवी-देवताओं के अपमान जैसी घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान ABVP कार्यकर्ता राजीव गांधी पीजी कॉलेज के प्राचार्य कक्ष पहुंचे और वहां हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध दर्ज कराया। इसके साथ ही प्राचार्य महोदया को एक ज्ञापन सौंपा गया।



प्रोफेसर द्वारा देवी काली के अपमान का किया विरोध

प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी ने राजीव गांधी पीजी कॉलेज, अंबिकापुर के प्रोफेसर एच. डी. महर द्वारा हिंदू धर्म की पूजनीय देवी काली मां के संबंध में की गई अत्यंत आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी का कड़ा विरोध किया। प्रोफेसर द्वारा देवी काली को “सबसे बड़ा शैतान” कहा गया था। एबीवीपी का कहना है कि प्रोफेसर की टिप्पणी करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला है और एक शिक्षक की गरिमा के सर्वथा विपरीत है।

प्रोफेसर द्वारा ग्रुप में भेजा गया मैसेज



ज्ञापन में ये प्रमुख मांगे रखी गईं :

1. संबंधित प्रोफेसर के विरुद्ध तत्काल जांच कर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
2. कॉलेज परिसरों में बिना वैध पहचान पत्र के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगे।
3. शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर के दायरे में शराब और नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगे।
4. छात्रावासों में औचक निरीक्षण कर नशीले पदार्थों पर नियंत्रण किया जाए।
5. लव जिहाद और धर्मांतरण जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन हो।
6. सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को धार्मिक सहिष्णुता और संवाद की मर्यादा पर दिशा-निर्देश दिए जाएं।
7. महाविद्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं।
8. महिला कॉलेजों के पास स्थित शराब दुकानों को हटाया जाए।

सरगुजा जिला संयोजक पलाश पाण्डेय ने इस संबंध में कहा हैं कि शिक्षा के मंदिर में ऐसा कृत्य निंदनीय है विद्यार्थी परिषद प्रशासन को चेताना चाहती है कि ऐसे प्रोफेसर पर त्वरित कार्यवाही की जाए उन्हें तत्काल सेवा से निलंबित की जाए।

वहीं नगर मंत्री रॉनी मिश्रा ने कहा कि “कॉलेज शिक्षा के मंदिर हैं। यहां किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों, लव जिहाद, धर्मांतरण या हिन्दू देवी-देवताओं के अपमान की कोई जगह नहीं है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।”

इस आंदोलन में प्रमुख रूप अभाविप प्रदेश सह मंत्री व जिला विद्यार्थी विस्तारक अनंत सोनी, नगर सह मंत्री आयुष तिवारी , आस्तिक सिंह, अमित महंत, तुलेश्वर पैंकरा मयंक शुक्ला, अनीश, राहुल, हार्दिक, श्रेयांश, अनूप व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, दंपत्ति समेत 3 माह के मासूम की दर्दनाक मौत…

हिंद स्वराष्ट्र सीतापुर : आज सुबह अंबिकापुर–रायगढ़ मार्ग में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक दंपति समेत उनके तीन माह के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कार चालक और एक अन्य कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिशुनपुर के समीप आज सुबह तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार ग्राम दमगड़ा निवासी सुनील लकड़ा, उनकी पत्नी अस्मतिया और उनके 3 माह के बेटे की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही इस हादसे में कार चालक और कार में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर में भर्ती करवाया गया हैं। बताया जा रहा हैं कि बाइक सवार दंपत्ति इलाज के लिए अम्बिकापुर आ रहे थे।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

प्राचार्य प्रमोशन पर 24 घंटे के भीतर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, सरकार को अवमानना नोटिस जारी…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : राज्य शासन द्वारा प्राचार्य प्रमोशन की सूची जारी करने के 24 घंटे के भीतर ही हाई कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है साथ ही सरकार को अवमानना नोटिस भी जारी किया हैं। आज गुरुवार को मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ताओं ने कोर्ट को बताया कि बीते सुनवाई के दौरान राज्य शासन की ओर से अंडरटेकिंग दिया गया था। राज्य शासन ने अपने ही अंडरटेकिंग का उल्लंघन कर दिया है। कल ही राज्य शासन ने प्राचार्यों की पदोन्नति सूची जारी की थी। इसमें ई संवर्ग के 1524 एवं टी संवर्ग के 1401 शिक्षकों कुल 2925 शिक्षकों की सूची जारी की गई थी। हाई कोर्ट की नाराजगी इस बात को लेकर सामने आई थी कि बीते सुनवाई के दौरान राज्य शासन की ओर से अंडरटेकिंग दिया गया था। इसके बाद भी सूची जारी कर दी गई है। नाराज हाई कोर्ट ने अवमानना नोटिस जारी कर जवाब पेश करने का निर्देश दिया है।

ACB की बड़ी कार्यवाही, एक साथ तीन रिश्वतखोरों को पहुंचाया जेल…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : एसीबी अंबिकापुर द्वारा सरगुजा और सूरजपुर में एक साथ दो कार्रवाई करते हुए तीन रिश्वतखोरों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला सरगुजा जिले के उदयपुर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का हैं जहां पदस्थ लेखापाल व बाबू को अम्बिकापुर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों में एक लेखापाल नंद राम पैंकरा व दूसरा संगठक पद पर पदस्थ बाबू कौशलेन्द्र पाण्डेय हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनों द्वारा अस्पताल के कर्मचारियों से उनका टीए बिल पास करने के एवज में बतौर रिश्वत पैसों की मांग की गई थी जिसकी शिकायत एसीबी के पास की गई। प्राप्त शिकायत के बाद एसीबी की टीम द्वारा मामले में कार्यवाही करते हुए दोनों रिश्वतखोरों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया है।
वहीं दूसरा मामला सूरजपुर जिले के पटवारी भानु प्रताप सोनी जो की हल्का नम्बर 05 डुमरिया का हैं। आरोपी पटवारी के द्वारा ग्रामीण से 20 हजार रूपये की रिश्वत चौहद्दी बनाने के नाम पर मांगी गई थी, ग्रामीण द्वारा इसकी शिकायत एसीबी अम्बिकापुर से की गई। एसीबी की टीम ने पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

4 आईएएस अधिकारियों के प्रभार में तबादले, यशवंत कुमार बने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी… देखें आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों के प्रभार में तबादले किए गए हैं। जारी आदेश में रीना बाबा साहेब कांगले को सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के पद पर पदस्थ किया गया है। IAS एस प्रकाश को सचिव संसदीय कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। IAS यशवंत कुमार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ बनाया गया है, वही श्यामलाल धावडे को संचालक ग्रामोद्योग प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ मर्यादित, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ बेवरेजेस कॉरपोरेशन, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

देखें आदेश :

2813 व्याख्याता पदोन्नति कर बनाए गए प्राचार्य,, राज्य शासन ने जारी किया आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राज्य सरकार द्वारा कैबिनेट मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। एक और जहां बीएड धारी बर्खास्त शिक्षकों को पुनः नौकरी में रखने का निर्णय लिया गया है वहीं दूसरी ओर ई एवं टी संवर्ग के 2813 व्याख्याता पदोन्नति के बाद अब प्राचार्य बन गए हैं। हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में प्राचार्य के रिक्त पदों पर पदोन्नत प्राचार्यों की पदस्थापना काउंसलिंग के माध्यम से की जाएगी। प्राचार्य बनने के लिए व्याख्याताओं को लंबा इंतजार करना पड़ा, लेकिन अब उनके इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गई है और स्कूल शिक्षा विभाग ने ई एवं टी संवर्ग के व्याख्याताओं को प्राचार्य के पद पर पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया हैं।

जारी आदेश के अनुसार ई संवर्ग के 1478 व्याख्याता और टी संवर्ग में 1335 व्याख्याता पदोन्नत कर प्राचार्य बनाए गए हैं। पदोन्नत प्राचार्यों के पदस्थापना आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। उक्त पदोन्नति हाईकोर्ट में दायर याचिकाओं में पारित अंतिम आदेश के अध्यादिन होगी। हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में प्राचार्य के रिक्त पदों पर पदोन्नत प्राचार्यों की पदस्थापना काउंसलिंग के माध्यम से की जाएगी। शासन ने पदस्थापना हेतु काउंसलिंग के लिए संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को अधिकृत किया गया है।

होली क्रॉस चौकी पुलिस द्वारा 2 महिलाओं के साथ बर्बरतापूर्वक पिटाई, महिलाओं ने की SP से कार्यवाही की मांग…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सड़क हादसे में घायल पति का इलाज कराने अस्पताल पहुंची महिला और उसकी सास के साथ चौकी प्रभारी और दो महिला आरक्षकों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला निकलकर सामने आया है। पीड़ित महिलाओं ने मामले की शिकायत एसपी से करते हुए होलीक्रॉस अस्पताल के चौकी प्रभारी व 2 महिला आरक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित महिला का कहना है कि वह सडक़ हादसे में घायल पति का इलाज कराने आई थी। इसी बीच अन्य मरीज के परिजन ने हमपर रुपए चोरी के आरोप लगाए। शिकायत के बाद पुलिस ने हमें चौकी ले जाकर मारा। वहीं दबाव बनाकर रुपए चोरी करने की बात कबूल कराई।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कमलपुर निवासी मनियारो 24 अप्रैल को अपने पति राजपाल का इलाज कराने होलीक्रॉस अस्पताल आई थी। 25 अप्रैल को बगल के बेड पर रहे अन्य मरीज के परिजनों ने उसपर व उसकी सास फुलमेत पर रुपए चोरी करने के आरोप लगाए। विवाद बढ़ने पर अस्पताल चौकी में शिकायत की। इस पर चौकी प्रभारी द्वारा उन्हें वहां ले जाया गया। इसके बाद रुपए चोरी करने का आरोप लगाकर उन्हें बेरहमी से पीटा गया। पिटाई से कमर के निचले हिस्से में निशान पड़ गए हैं। पीडि़त महिला मनियारो का कहना है कि चौकी प्रभारी व 2 महिला आरक्षकों ने उनके साथ हाथ-मुक्के व डंडे से मारपीट की गई है। उन पर गुनाह कबूल करने का दबाव बनाया जा रहा था। इस पर पिटाई के डर से उसकी सास ने रुपए चोरी करने की बात स्वीकार की। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पास पीएम आवास योजना के तहत मिली राशि के रुपए थे। उसे देखकर ही बगल के मरीज के परिजन ने रुपए चोरी करने का आरोप लगाया। पुलिस के कहने पर मेरी भतीजी ने बैंक से स्टेटमेंट निकालकर दिखाया, तब पुलिस ने उन्हें छोड़ा। महिला ने एसपी से मारपीट करने वाले अस्पताल चौकी प्रभारी व 2 महिला आरक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

error: Content is protected !!