हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : राज्य शासन द्वारा बड़े पैमाने पर औषधि निरीक्षकों और सहायक औषधि नियंत्रकों के तबादले किए हैं।
देखें आदेश :



हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : राज्य शासन द्वारा बड़े पैमाने पर औषधि निरीक्षकों और सहायक औषधि नियंत्रकों के तबादले किए हैं।
देखें आदेश :



हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : राज्य शासन द्वारा सिविल सर्जन दीपक जायसवाल समेत 7 चिकित्सकों के तबादले किए हैं। आपकों बता दें कि दीपक जायसवाल का लंबे समय से उन्हीं के स्टॉफ द्वारा विरोध किया जा रहा था जिसके बाद यह तबादला आदेश जारी किया गया हैं।
देखें आदेश :

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 07 मई 2025 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन जनपद पंचायत बलरामपुर के सभाकक्ष में प्रातः 11 से 03 बजे तक किया जाएगा। आयोजित प्लेसमेंट कैंप में बॉम्बे सिक्योरिटी गार्ड तथा एसके सेफ्टी विंग्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी उपस्थित होंगे। प्लेसमेंट कैंप में सिक्योरिटी गार्ड के 50, सुरक्षा गार्ड के 50, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 10 पद एवं पैकर्स के 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। उक्त प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक दस्तावेज के साथ निर्धारित तिथि व समय में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : राज्य शासन द्वारा 35 आईएफएस (भारतीय वन सेवा) अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी सूची में कई जिलों के डीएफओ के भी नाम शामिल है। 2017 बैच के आईएफएस अभिषेक जोगावत को अंबिकापुर का नया डीएफओ बनाया गया है।
देखें आदेश :



हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : नशे के खिलाफ गांधीनगर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में गांधीनगर पुलिस द्वारा नशे के दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों के पास से 38 नग और 40 नग प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन जप्त किए गए हैं।
पहले मामले में इंडस्ट्रीयल एरिया से एक तस्कर तरुण सरदार आत्मज किशोर सरदार उम्र 21 वर्ष निवासी डिगमा को 17 नग Telgesic buprenorphine injection एवं 21 नग Avil pheniramine maleate injection कुल 38 नग इंजेक्शन कुल कीमती लगभग 38000/- रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। वही दूसरे मामले में टाउन पेट्रोलिंग के दौरान गोधनपुर वर्मा बाड़ी रोड़ के पास पहुंचने पर रोड़ के किनारे चल रहे युवक सतीश दास आत्मज महेश दास उम्र 19 वर्ष निवासी थाना गांधीनगर जिला सरगुजा को 15 नग Rexogesic buprenorphine injection एवं 25 नग Avil pheniramine maleate injection कुल 40 नग इंजेक्शन कुल कीमती लगभग 40000 के साथ गिरफ्तार किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक गौरव कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक नवल दुबे, सहायक उप निरीक्षक राकेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक बीरेंद्र कुजूर, आरक्षक दीनदयाल सिंह, जितेंद्र मिश्रा, बृजेश राय, अतुल सिंह, अरविन्द उपाध्याय, ऋषभ सिंह, केवल साहू सक्रिय रहे।
आपको बता दे कि सुभाषनगर, गांधीनगर, डिगमा और चठीरमा क्षेत्र में नशे के तस्कर काफी सक्रिय हैं और इन तस्करों के कारण कम उम्र के लड़के नशे की चपेट में आ रहे हैं। नशे के तस्करों ने नवयुवकों का भविष्य बर्बाद कर रखा हुआ है।
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : टोला कापूटिकरा ग्राम बेन्द्रोखोरा ग्राम पंचायत सकरिया तह० लखनपुर जिला- सरगुजा छ०ग० के अन्तर्गत आता है जहां आजादी के इतने वर्ष बाद भी वहां के ग्रामीण अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर है। जिसे लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह ने आज मुख्य अधीक्षक अभियंता तपेश मेश्राम, आर के मिश्रा को ज्ञापन सौंपा हैं और 15 दिवस के भीतर विद्युत व्यवस्था पहुंचाने की मांग की है। विद्युत व्यवस्था न पहुंचने की स्थिति में कांग्रेस पार्टी द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई हैं।
आपको बता दें कि कापूटिकरा में 27 घर है और 27 घर में 106 लोग निवासरत है। यह ग्राम हाथी विचरण क्षेत्र के अन्तर्गत आता है, जहां कई प्रकार के जंगली जानवरों का भय बना रहता है। इलाके में साप बिच्छु का भी भय निरंतर बना रहता है। विद्युत न होने कारण 2 लोगों को साप काटने से मृत्यु हो चुका है, और 5 लोगों को साप काटा जिनकी समय से ईलाज मिल जाने के कारण जान बच गई। विद्युत सुविधा नही होने के कारण विद्यार्थियों का जीवन अंधरे में है। यहाँ कापूटिकरा के लोग 70 वर्षों से निवासरत है। ग्रामवासी विभिन्न विभागों में अपने समस्या को बताए एवं आवेदन भी दिए लेकिन इनकी समस्याओं का सामाधान कोई नही किया गया है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान आलोक सिंह , निखिल विश्वकर्मा , मनीष केसरी , अंशु गुप्ता ,शुभम गुप्ता , धर्मजीत किंडो ,बुधनाथ,करमसाय,घूरसाय,सनियारो,गांगी किंडों ,अलबीना सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद थे।
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अवैध नशीले इंजेक्शन की तस्करी मामले में गांधीनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं, युवक के पास से 35 नग अवैध इंजेक्शन भी बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना गांधीनगर पुलिस टीम दिनांक 27/04/25 कों टाउन पेट्रोलिंग पर रवाना हुई थीं, दौरान पेट्रोलिंग भगवानपुर से वापस आते समय बनारस रोड़ की तरफ से एक युवक अपने हाथ मे एक झोला रखा हुआ आता दिखाई दिया, जो पुलिस पेट्रोलिंग वाहन कों देखकर भागने लगा जिसे पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम अमित राय उर्फ़ गोलू आत्मज समीर राय उम्र 21 वर्ष साकिन फुंडुरडिहारी थाना गांधीनगर का होना बताया, आरोपी से पुलिस टीम द्वारा भागने का कारण पूछताछ किये जाने पर संतोषप्रद जवाब नही दिया गया। पुलिस टीम द्वारा युवक की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर संदिग्ध युवक के कब्जे मे रखे झोला की तलाशी लेने पर झोला से 15 नग Rexogesic buprenorphine injection एवं 20 नग Avil pheniramine maleate injection कुल 35 नग इंजेक्शन कुल कीमती लगभग 35000/- रुपये बरामद किया गया, बरामद इंजेक्शन मे नारकोटिक तत्व होना पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक गौरव कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक नवल दुबे, सहायक उप निरीक्षक राकेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक बीरेंद्र कुजूर, आरक्षक दीनदयाल सिंह, जितेंद्र मिश्रा, बृजेश राय, अतुल सिंह, अरविन्द उपाध्याय, ऋषभ सिंह, केवल साहू सक्रिय रहे।
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर जिले के बृजनगर जंगल में युवक और युवती की एक ही फंदे पर लटकती हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक की पहचान बृजनगर के ही छोटू सिंह नामक युवक के रूप में हुई है, युवती की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा नजदीकी थाना, चौकियों में युवती की फोटो भेज कर युवती की पहचान की कोशिश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बृजनगर के पास स्थित घाघीकोन्हा जंगल में युवक युवती की शव मिला दोनों का शव एक ही चुनरी में बंधा हुआ था। ग्रामीणों द्वारा शव को देखा गया और उसकी जानकारी लटोरी चौकी को दी। जानकारी पर लॉटरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे पर लेकर पीएम के लिए भेजा। घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला हैं। पुलिस द्वारा युवती की पहचान की कोशिश की जा रही है।
हिंद स्वराष्ट्र वाड्रफनगर : बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में एक युवती के आत्महत्या मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया हैं। दरअसल युवती की शादी किसी अन्य युवक से तय होने के कारण प्रेमी गुस्से में था और उसने शादी तोड़ने के नीयत से युवती के साथ अपनी तस्वीर युवती के मंगेतर को भेज दी थी। जिससे मंगेतर ने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया था और शादी टूटने से डिप्रेशन में आकर युवती ने कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली थी। मिली जानकारी के अनुसार वाड्रफनगर के ग्राम पनसरा की संगीता कन्नौजिया की शादी चलगली गांव के रहने वाले एक युवक से तय हुई थी। उनकी शादी 19 अप्रैल को होनी थी। वही संगीता का पहले बसंतपुर के आशीष कुशवाहा के साथ अफेयर था। दोनों कॉलेज में साथ पढ़ाई कर रहे थे। इसी बीच लड़की की शादी कहीं और तय हो गई। संगीता के शादी तय होने से आशीष खुश नहीं था और उसने संगीता के साथ ली गई एक तस्वीर को वॉट्सऐप के जरिए उसके मंगेतर को भेज दिया। तस्वीर देखते ही मंगेतर ने संगीता से शादी करने से इनकार कर दिया। शादी टूटने की कगार पर पहुंची और समाज में बदनामी के डर से संगीता डिप्रेशन में आ गई। शादी से इनकार करने की बात संगीता के पिता आनंद और उसके नाना को पता चली तो उन्होंने संगीता को फटकार लगाई। इस पर संगीता गुस्से में घर से बाहर चली गई। संगीता के पीछे उसकी नानी भी उसे वापस लाने के लिए गई। इसी बीच वह गांव के ही एक खेत में बने कुएं तक पहुंची और उसमें छलांग लगा दी। नानी के शोर मचाने पर गांव के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और संगीता को बाहर निकाला। जब तक उसे बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। संगीता के मौत के बाद पुलिस ने संगीता के परिजनों और मंगेतर का बयान दर्ज किया। सभी के बयान से युवती के मौत का कारण आशीष द्वारा जानबूझकर भेजी गई तस्वीर थी, जिससे संगीता तनाव में आ गई और उसने आत्महत्या कर ली। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी आशीष के खिलाफ धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया। वाड्रफनगर चौकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर लोक गायिका आबंडेकर नगर निवासी नेहा सिंह राठौर पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट पोस्ट करने का आरोप लगा है। इस मामले में रविवार को गुडंबा वुडलैंड पैराडाइज निवासी कवि अभय प्रताप सिंह उर्फ अभय सिंह निर्भीक ने नेहा के खिलाफ हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि शिकायतकर्ता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि नेहा सिंह ने आपत्तिजनक पोस्ट कर राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने, धर्म जाति के आधार पर एक दूसरे समुदाय के विरुद्ध अपराधकारित करने के लिए उकसाने का काम किया है। इतना नहीं नहीं सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए नेहा ने इस आतंकी हमले में मारे गए निर्देशों पर सवाल उठाए और दो समुदाय के विरुद्ध आपसी सौहार्द बिगाड़ने और शांति व्यवस्था को भंग करने के लिए देशविरोधी बातें कर रही हैं।
नेहा सिंह राठौर के भारत विरोधी बयान लगातार पाकिस्तान में खूब वायरल हो रहे हैं और पाकिस्तान में नेहा सिंह राठौर की प्रशंसा हो रही है। नेहा सिंह राठौर के सभी देश विरोधी बयान पाकिस्तान की मीडिया में भारत के खिलाफ प्रयोग किए जा रहे हैं और दुश्मन देश भारत पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है। संकट की ऐसी स्थिति में नेहा सिंह राठौर के लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी के कारण देश के कवि समाज के साथ-साथ पूरे भारत देश के मान और सम्मान का हनन हो रहा है। एसीपी ने बताया कि इस मामले में आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है और जल्द नेहा सिंह राठौर को नोटिस देकर पूछताछ की जाएगी।
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शहरी स्वास्थ्य केंद्र नवापारा अंबिकापुर में दवा खरीदी के नाम पर गबन की गई करोड़ों रुपए शासकीय राशि की वसूली एवं संबंधितों के विरुद्ध विधि सम्यक समग्र कार्यवाही हेतु संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आदेश जारी किया गया है। संयुक्त संचालक द्वारा इस मामले की बिंदुवार जांच कर जांच प्रतिवेदन तत्काल कार्यालय में जमा करने का आदेश दिया गया है। आपको बता दे की इस मामले की शिकायत संभागीय संयुक्त संचालक से समाजसेवी ए एन पाण्डेय द्वारा की गई थी और हिंद स्वराष्ट्र द्वारा भी इस मामले की खबर का प्रकाशन प्रमुखता से किया गया था। संभागीय संयुक्त संचालक द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच प्रतिवेदन आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा और संबंधित आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हो पाएगी।
हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : जिले के बगीचा में हुए एक कार हादसे ने एक बड़ी गांजा तस्करी का राज खोल दिया है। दरअसल गांजा से लदी कार असंतुलित होकर पलट गई, जिससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बाद में पुलिस सर्च टीम द्वारा जंगल से गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया गया हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार से 1 क्विंटल 83 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है। 200 से अधिक अलग-अलग पैकेटों में गांजा को रखा गया था। बताया जा रहा है कि जब्त गांजा की कीमत करीब 80 लाख रुपए है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राशिद अहमद ओडिशा से गांजा लेकर बगीचा के रास्ते अंबिकापुर आ रहा था, लेकिन बगीचा के कुल्हापानी के पास कार बेकाबू होकर पलट गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई, बताया जा रहा हैं कि पुलिस के आने से पहले आरोपी ने गांजा को झाड़ियों में छुपाने की कोशिश भी की, लेकिन गंभीर चोट के कारण वो उसे छिपा नहीं सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया हैं और आगे की कार्यवाही कर रही है। गुरुवार की रात्रि में थाना बगीचा पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि ग्राम कुल्हापानी मेन रोड में एक मारुति अर्टिगा वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर पड़ा हुआ है, जिसमें की भारी मात्रा में पीली रंग की टेप से लिपटा हुआ सामान रखा हुआ हैं और चालक जंगल की तरफ भाग गया हैं।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार की तलाशी ली गई जिसमें 183 पैकेट गांजा मिला वही वाहन चालक गाड़ी में नहीं था, लेकिन गाड़ी में खून के धब्बे दिखे जिससे ज्ञात हुआ कि गाड़ी के चालक या परिचालक को जरूर गंभीर चोट लगी होगी, वह ज्यादा दूर नहीं गया होगा। पुलिस ने जब इस संबंध में मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से पूछताछ की, तो ग्रामीणों ने बताया कि अर्टिगा कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के तुरंत बाद गाड़ी से निकल कर एक व्यक्ति जंगल की तरफ भागा है।
इस मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन टीम गठित की गई, जिसमें से एक टीम जंगल में संदेही घायल वाहन चालक की खोजने के लिए सर्च अभियान चला रही थी, दूसरी टीम मौके पर गांजे से भरी दुर्घटनाग्रस्त अर्टिगा गाड़ी की सुरक्षा कर रही थी व तीसरी टीम तस्करी में प्रयुक्त अर्टिगा गाड़ी के नंबर प्लेट में दर्ज वाहन क्रमांक के आधार पर वाहन मालिक की पतासाजी के लिए बलरामपुर रवाना हुई थी। जिला बलरामपुर पुलिस की मदद से, उक्त नंबर प्लेट के आधार पर वाहन मालिक का एक बराती गाड़ी में होना पता चलने पर , पुलिस के द्वारा गाड़ी को रुकवा कर वाहन मालिक से पूछताछ किया गया, तब वाहन मालिक के द्वारा तस्करी में प्रयुक्त अर्टिगा गाड़ी को अपना मानने से इंकार किया गया और उसने बताया कि सीजी-12 बीक्यू 1606 वाहन क्रमांक की उसकी मारुति अर्टिगा गाड़ी उसके घर कोरबा में खड़ी है, जिसके सम्बन्ध में पुलिस ने मोबाइल के द्वारा वीडियो कॉल से तस्दीक करने पर पाया कि उक्त नंबर की गाड़ी कोरबा में, वाहन मालिक के घर में ही खड़ी है। इसी दौरान घटना स्थल में स्थित पुलिस की सर्च टीम के द्वारा दुर्घटनाग्रस्त अर्टिगा कार की तलाशी ली गई, तो उसमें छुपाकर रखा गया एक और नंबर प्लेट मिला, जिसमें कि वाहन संबंध में आरटीओ से जानकारी लेने पर वाहन मालिक, संबलपुर (ओडिशा) का होना पता चला है, जिसके संबंध में पुलिस की जांच जा रही है।
तस्करों के द्वारा तस्करी में प्रयुक्त अर्टिगा वाहन में पुलिस को गुमराह करने के लिए किसी दूसरे वाहन का नंबर प्लेट उपयोग किया जा रहा था। घटना स्थल के पास के जंगल में पुलिस की टीम के द्वारा जब सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था, तभी रात्रि करीबन 3.00 बजे के लगभग जंगल की झाड़ियों में किसी की कराहने की आवाज आ रही थी, पुलिस ने जब आवाज की दिशा में जाकर झाड़ियों में देखा तो पाया कि एक व्यक्ति घायल अवस्था में में छुपा बैठा है, जिसे पुलिस के द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम राशिद अहमद व राउरकेला (उड़ीसा) का निवासी होना बताया गया। पूछताछ पर आरोपी तस्कर ने बताया कि वह अवैध मादक पदार्थ गांजा को उड़ीसा से बिक्री हेतु अंबिकापुर की ओर ले जा रहा था, इसी दौरान नारायणपुर के पास मेन रोड में पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को देखकर, भयवश अपनी अर्टिगा कार को अत्यधिक तेजी से भागते हुए ले जा रहा था, कि इसी दौरान आगे जाकर उसकी गाड़ी का अनियंत्रित होकर एक्सीडेंट हो गया था। पुलिस के द्वारा वाहन चालक आरोपी तस्कर रशीद अहमद निवासी राउरकेला (उड़ीसा) के विरुद्ध थाना बगीचा में 20 बी, एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया हैं। आरोपी तस्कर रशीद अहमद के घायल होने के कारण पुलिस द्वारा उसे शासकीय अस्पताल बगीचा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं।
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक यूडी मिंज का एक शर्मनाक फेसबुक पोस्ट सामने आया हैं जिसमें उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होने की स्थिति में भारत की हार सुनिश्चित होने की बात लिखी है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट में कल एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने लिखा है कि :
जो आज पाकिस्तान के विरुध्द निर्णायक युद्ध की बात कर रहे हैं, वे जान लें कि इस बार पाकिस्तान के साथ साथ भारत को चीन से भी लड़ना होगा और ऐसी स्थिति में भारत की हार सुनिश्चित है।
पी ओ के के महत्वपूर्ण हिस्से में चीन ने अंधाधुंध निवेश किया है। पुराने सिल्क रोड को खोल दिया गया है।
यही हाल बलूचिस्तान का भी है। ग्वादर पोर्ट को चीन ने डेवलप किया है और उसकी सेना सुरक्षा कर्मियों के नाम पर वहाँ पर तैनात है। बलूच विद्रोहियों की औकात नहीं है कि वे चीनी सैनिकों का मुक़ाबला कर सके।
यही दोनों जगह हैं जहां से पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी ऑपरेट करते हैं। एटबबाबाद भी इन्हीं जगहों में है, जहाँ से लश्कर ए तैयबा का नेटवर्क काम करता है।
अब अगर भारत इन स्थानों पर सीधे हमला करे तो चीन स्वतः इस युद्ध में पाकिस्तान के साथ खड़ा हो जाएगा। नतीजा सोच लीजिए।
इसलिए पुलवामा पार्ट २ के बाद बालाकोट कौवा मार स्ट्राइक पार्ट २ के लिए तैयार रहिए।
जहां तक बात इकोनॉमी की है तो भारत अगर पूरी तरह से युद्ध में जाता है तो देश की अस्सी करोड़ आबादी को राशन देने के पैसे छः महीने में ही ख़त्म हो जाएँगे। मुद्रास्फीति दर वैसे ही डबल डिजिट में है, कहाँ तक जाएगी ये पता नहीं है।
डॉलर के अलावे भी अन्य वैश्विक मुद्राओं के मुक़ाबले रुपया २.५% कमजोर हुआ है।
अमरीकी टैरिफ़ के चलते निर्यात न्यूनतम स्तर पर पहुँच गया है
देश में बेरोज़गारी पिछले पैंतालिस साल में सबसे ज़्यादा है। महंगाई बेलगाम हो गई है।
ऐसी स्थिति में कोई भी युद्ध आत्मघाती होगा और दोनों देशों की मेहनतकश जनता पर असहनीय बोझ पड़ेगा ।
यह समय भारत, पाकिस्तान और चीन के लीडरशिप को साथ बैठ कर आतंकवाद की समस्या का निदान ढूँढने का है, किसी भी प्रकार का political expediency में जाने का नहीं ।
वैसे जो भारतीय युद्ध के समर्थन में हैं, उन सबको अग्नीवीर बना कर बॉर्डर पर भेज देना चाहिए।


हालांकि विवाद के बाद उन्होंने एक दूसरा फेसबुक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अपना फेसबुक अकाउंट हैक हो जाने की बात लिखी है।

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र से एक मानवता को शर्मसार करने वाली खबर निकलकर सामने आई है, जहां महुआ बिनने घर से निकली एक 14 वर्षीय नाबालिक छात्रा की लाश आज जंगल में नग्नावस्था में मिली है। छात्र कल से लापता बताई जा रही थी और परिजन उसकी तलाश में लगे हुए थे। इसी बीच आज ग्रामीणों ने उसका शव जंगल में देखा इसके बाद मामले की सूचना रामानुजनगर थाना में दी गई। मिली जानकारी के अनुसार छात्रा के शरीर पर धारदार हथियार के निशान भी मिले है और आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर उसकी लाश को जंगल में फेंक दिया गया है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है और ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पुलिस प्रशासन से की है।
रामानुजनगर पुलिस द्वारा शव को पीएम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच में लग गई है। पीएम के बाद ही छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं इसकी पुष्टि हो पाएगी।
हिंद स्वराष्ट्र राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है जहां डोंगरगढ़ माँ बम्लेश्वरी मंदिर की रोपवे ट्राली गिर गई हैं। इस हादसे में 6 भाजपा नेता घायल हो गए हैं। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त ट्राली में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री राम सेवक पैकरा, भरत वर्मा, दया सिंह और मनोज अग्रवाल सवार थे। हादसे में भरत वर्मा के हाथ और पैर में गंभीर चोट आई है, उन्हें इलाज के लिए राजनांदगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार राम सेवक पैंकरा, भरत वर्मा, दया सिंह और मनोज अग्रवाल समेत कुछ भाजपा नेता डोंगरगढ़ मां बमलेश्वरी मंदिर दर्शन करने गए हुए थे दर्शन करने के बाद वे नीचे उतरने के लिए रोपवे पर बैठे थे जैसे ही रोपवे स्टार्ट हुई ट्रॉली एक साइड से गिर गई जिससे ट्रॉली में सवार सभी 6 लोग नीचे गिर गए और उन्हें चोटें आई हैं। गनीमत यह रहेगी यह हादसा रोपवे के स्टार्ट होते ही हुई अगर ज्यादा ऊंचाई से यह हादसा हुआ होता तो हादसा और विकराल हो सकता था। बताया जा रहा है कि रोपवे का कार्य एक निजी कंपनी द्वारा किया जा रहा है और मेंटेनेंस के अभाव में यह दुर्घटना हुई है।
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शहरी प्राथमिक / सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा अम्बिकापुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं कुछ कर्मचारी एवं कई मेडिकल एजेंसियों ने मिलकर लाखों रुपए का गबन किया हैं। यह गबन दवा खरीदी और मरीज के लिए आवश्यक वस्तुओं की खरीदी के नाम पर की गई है। दवा खरीदी के नाम पर जीवनदीप समिति के लाखों रुपए का आपस में बंदरबांट किया गया है। घोटाले की नीयत से किए गए इस खरीदी में नियमों को तांक पर रखकर खरीदी की गई है। जबकि नियमानुसार सरकारी अस्पतालों में दवाएँ खरीदने के लिए संचालक स्वास्थ्य सेवाएं एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को ही पात्रता है अन्य किसी को खरीदी का अधिकार नही हैं।




बता दें कि सरकारी अस्पतालों में दवा आपूर्ति के लिए छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा बनाए गए नियमानुसार टेंडर जारी करने का है। टेंडर में दवाओं एवं मरीजों के उपचार से संबंधित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए टेंडर जारी करने का नियम है, जिसमें दर अनुरोध भी शामिल है। जिसमें 1. टेंडर प्रक्रिया 2. ई निविदा 3. आवश्यक शर्ते 4. CGMSC से NOC प्राप्ति पश्चात ही खरीददारी की जा सकती है। साथ ही अपने छत्तीसगढ़ राज्य में सिर्फ डॉ. भीमराव अम्बेडकर मेमोरियल अस्पताल ( मेकाहारा ) रायपुर को ही स्थानीय खरीदी के लिए टेंडर जारी करने की अधिकारिता है, अन्य किसी को नहीं ? जबकि नवापारा अम्बिकापुर स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा दवाओं की खरीदी के लिए इन नियमों का पालन नहीं किया गया है।नवापारा स्वास्थ्य केंद्र में वर्ष 2022-2023-2024 में लगभग 30 लाख रुपए की दवा खरीदी किए जाने का चेक क्रमांक, दिनांक, राशि, फर्मों के नाम की सूची भी बतौर उदाहरण देखा जा सकता है। उपरोक्त दवाओं की खरीदी नियमों के अनुरूप नहीं की गई हैं। संबंधित अधिकारियों- कर्मचारियों एवं फर्मों द्वारा लाखों रुपए की शासकीय राशि गबन किया गया है जो भारतीय दंड विधान / भारतीय न्याय संहिता तथा मध्य प्रदेश विनिर्दिष्ट भ्रष्ट आचरण निवारण अधिनियम 1982 की समुचित धाराओं के अंतर्गत संज्ञेय आपराधिक कृत्य है।
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : एक दिवसीय प्रवास पर राज्यपाल रमेन डेका ने अम्बिकापुर के मेंड्राकला ग्राम पंचायत में पहुँचकर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही राजकुमार यादव के पक्के मकान का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने यादव परिवार से संवाद करते हुए उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के पांच अन्य हितग्राहियों प्रेमसाय, रामलोचन, शंकर, शनि और उदयदास को प्रतीकात्मक चाभी और उपहार भेंट कर बधाई दी।
इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित कृषक तेजन राम, बोधन राम, बडहाराम, दिगम्बर, कृष्ण प्रसाद, सुभाष राजवाड़े, शिवमंगल, अजय, महेश और अर्जुन से चर्चा कर योजना की जानकारी प्राप्त की।
इसके साथ ही राज्यपाल डेका ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत पांच टीबी मरीजों को अतरिक्त पोषण आहार किट प्रदाय कर दवाईयों का नियमित सेवन करने को कहा।
राज्यपाल डेका ने स्व सहायता समूहों, (बिहान) की महिलाओं से भी मुलाकात की और उनके आजीविका साधनों के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने ’जय मां शक्ति’ और ’वन देवी’ आजीविका स्व सहायता समूह को तीन-तीन लाख रुपए, ’रोशनी’ और ’समृद्धि’ स्व सहायता महिला समूह को बारह-बारह लाख रुपए तथा ’सबेरे’ महिला स्व सहायता समूह को छह लाख रुपए की आर्थिक सहायता राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चेक प्रदान की। साथ ही बिहान की लखपति दीदियों से संवाद कर उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। समारोह के दौरान स्व सहायता समूह की महिलाओं ने राज्यपाल रमेन डेका को हैंडलूम से बने खादी के गमछा और भित्तिचित्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संभाग आयुक्त नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा,कलेक्टर विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल, डीएफओ तेजस शेखर, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने ज़मीन की खरीद-फरोख्त के बाद नामांतरण की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर तहसीलदारों से नामांतरण का अधिकार छीन लिया है और यह अधिकार अब रजिस्ट्रार और सब-रजिस्ट्रार को सौंप दिया गया है। बता दें कि राज्य सरकार ने गजट नोटिफिकेशन कर जमीन की खरीदी बिक्री के बाद नामांतरण की प्रक्रिया को बेहद सरल कर दिया है। अब रजिस्ट्री होते ही आटोमेटिक भूमि व संपत्तियों का नामांतरण भी हो जाएगा। राज्य सरकार ने तहसीलदारों से नामांतरण का अधिकार छीन लिया है।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत के हस्ताक्षर से जारी गजट नोटिफिकेशन के अनुसार छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 (क्र. 20 सन् 1959) की धारा 24 की उप-धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, ने खरीद तथा बिक्री से प्राप्त भूमि अंतरण के सरलीकरण हेतु किसी भूमि स्वामी के द्वारा धारित भूमि या भूमि का भाग (खसरा/भू-खण्ड), जिनका पंजीकृत विक्रय के आधार पर अंतरण किया जाता है, ऐसे भूमि के नामांतरण हेतु प्राप्त प्रकरणों पर, उक्त संहिता की धारा 110 के अधीन तहसीलदार को प्राप्त नामांतरण की शक्तियां, जिले में पदस्थ रजिस्ट्रार/सब रजिस्ट्रार जो अपने क्षेत्राधिकार में पंजीकृत विक्रय पत्र के निष्पादन हेतु अधिकृत है, को प्रदान करती है।
राज्य सरकार के इस आदेश और नामांतरण की सीधे प्रक्रिया से भूमि स्वामियों को राहत मिलेगी। अब तक होता यह था कि जमीन की खरीदी बिक्री के बाद तहसीलदार के समक्ष नामांतरण के लिए आवेदन पेश करना पड़ता था। तहसीलदार के कोर्ट से आगे की प्रक्रिया पूरी की जाती थी। इससे जमीन के फर्जीवाड़ा की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा नामांतरण की प्रक्रिया लंबे समय से लंबित रहने के कारण भूमि स्वामियों खासकर किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक
छत्तीसगढ़ में सरकारी और निजी जमीनों को हड़पने और राजस्व दस्तावेजों में फर्जीवाड़े की लगातार शिकायतें मिल रही थी। फर्जी रजिस्ट्री के बाद राजस्व अमलों से मिलीभगत कर नामांतरण भी करा लिया जाता था। नामांतरण में फर्जीवाड़ा का यह खेला लंबे समय से चले आ रहा है। राज्य सरकार के नए नियमों से वास्तविक भूमि स्वामियों को राहत मिलेगी। इससे फर्जीवाड़े पर काफी हद तक रोक लग सकेगी।
हिंद स्वराष्ट्र कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों का जमकर गुस्सा फूटा है। दरअसल, अवैध शराब निर्माण और बिक्री की सूचना पर पुलिस की टीम बेचुल भाटा गांव पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। ग्रामीणों का आरोप है कि उरगा पुलिस टीम शराब मिलने पर मात्रा बढ़ाकर जप्त करने की धमकी देती है और कार्रवाई से बचाने के नाम पर बड़ी रकम वसूलती है। पुलिस की टीम ने जैसे ही गांव में छापेमारी शुरू की, ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने काफी मशक्कत बाद विवाद को शांत करवाया।
बताया जा रहा है की गांव के लोगों का आरोप है कि आबकारी अथवा पुलिस विभाग के लोग आते हैं और थोड़ी सी भी शराब मिलने पर उसकी मात्रा बढ़ाकर जप्त करने की धमकी देते हैं और फिर कार्रवाई न करने के नाम पर मोटी रकम की मांग करते हैं। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस की टीम गांव में महुआ शराब पकड़ने एक ग्रामीण के घर गई हुई थी जहां उसके घर से लगभग साढे चार लीटर महुआ शराब जब्त किया गया है इसके खिलाफ कार्यवाही करते समय गांव में विवाद की स्थिति निर्मित हुई मामला शांत हो गया है आगे की कार्यवाही की जा रही है।
रायपुर : छत्तीसगढ़ के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के संपत्ति का ब्योरा सामने आया है. रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ के सबसे अमीर कलेक्टर के पास 2.68 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है. तो सबसे अमीर आईपीएस अधिकारी के पास 5.38 करोड़ और आईएफएस के पास 3.60 करोड़ की संपत्ति है. केंद्र को दी गई संपत्ति की जानकारी में दिलचस्प बात यह है कि 19 कलेक्टरों ने दावा किया कि उनके पास खुद का घर नहीं है, जबकि 10 आईपीएस अधिकारियों ने भी घर नहीं होने की जानकारी दी है. यू तो नियम के मुताबिक प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी प्रॉपर्टी का ब्योरा हर साल देना होता है, लेकिन छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई के बीच इनकी संपत्ति की जानकारी इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के मामले में लगातार बढ़े प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई हो रही है. हालही में सीबीआई के छापे में भी कई आईएएस-आईपीएस के घर कार्रवाई की गई. जिन प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई हो रही है वो कोल, महादेव सट्टा, शराब घोटाला जैसे मामले में फंस रहे हैं. इस वजह से भी छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों की संपत्ति का ब्योरा चर्चा में है.
बता दें कि बीजेपी सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में कई भ्रष्टाचार मामले में जिन प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई हो रही है वो घोटाले में शामिल रहे और पूर्व सरकार में ऐसे अधिकारियों पर सरकारी पद और संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप लगा. इसलिए भी प्रशासनिक अधिकारियों के संपत्ति की जानकारी इन दिनों छत्तीसगढ़ में चर्चित विषय बना हुआ है.
छत्तीसगढ़ के सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी अधिकारियों पर एक नजर
इन कलेक्टरों के पास है सबसे अधिक संपत्ति
1. संजय अग्रवाल, बिलासपुर – 2.68 करोड़
2. राजेन्द्र कुमार कटारा, बलरामपुर – 1.95 करोड़
3. जनमेजय महोबे, जाजंगीर – 1.93 करोड़
4. अभिजीत सिंह, दुर्ग – 1.61 करोड़
5. दिव्या उमेश मिश्रा, बालोद – 1.52 करोड़
छत्तीसगढ़ के टॉप-5 करोड़पति आईपीएस
1. राजेश कुकरेजा – 5.38 करोड़ की संपत्ति
2. तिलकराम कोसिमा – 4.92 करोड़ की संपत्ति
3. दीपांशु काबरा – 4.01 करोड़ की संपत्ति
4. ओपी पॉल – 3.80 करोड़ की संपत्ति
5. पवनदेव गौतम – 3.73 करोड़ की संपत्ति
19 आईपीएस ने अपनी संपत्ति की कोई जानकारी नहीं दी
छत्तीसगढ़ के टॉप फाइव करोड़पति डीएफओ (IFS)
1. रमेश कुमार जांगड़े-कोंडागांव-3.60 करोड़
2. आलोक कुमारी तिवारी-खैरागढ़-3.45 करोड़
3. विवेक कुमार झा-बलरामपुर-2.21 करोड़
4. आयुष जैन-राजनांजगांव-1.56 करोड़
5. आलोक कुमार बाजपेयी-कांकेर-1.11 करोड़
15 डीएफओ ने अपनी संपत्ति की जानकारी नहीं दी