Home Blog Page 305

नई शिक्षा नीति: 10 वीं बोर्ड खत्म, MPhil होगा बंद, कॉलेज की डिग्री 4 साल की

शुभम दुबे
नई शिक्षा नीति: पहले की तरह होंगे बोर्ड एग्‍जाम, MPhil होगा बंद, कॉलेज की डिग्री 4 साल की

कैबिनेट ने नई शिक्षा नीति को हरी झंडी दे दी है. 34 साल बाद शिक्षा नीति में बदलाव किया गया है.

खास बातें
34 साल बाद शिक्षा नीति में बदलाव
10वीं बोर्ड खत्‍म, MPhil भी होगा बंद

मानव संसाधन मंत्रालय अब होगा शिक्षा मंत्रालय
MHRD मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि ये नीति एक महत्वपूर्ण रास्ता प्रशस्‍त करेगी. ये नए भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी. इस नीति पर देश के कोने कोने से राय ली गई है और इसमें सभी वर्गों के लोगों की राय को शामिल किया गया है. देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि इतने बडे़ स्तर पर सबकी राय ली गई है

अहम बदलाव

– नई शिक्षा नीति के तहत अब 5वीं तक के छात्रों को मातृ भाषा, स्थानीय भाषा और राष्ट्र भाषा में ही पढ़ाया जाएगा.

– बाकी विषय चाहे वो अंग्रेजी ही क्यों न हो, एक सब्जेक्ट के तौर पर पढ़ाया जाएगा

– 9वींं से 12वींं क्लास तक सेमेस्टर में परीक्षा होगी. स्कूली शिक्षा को 5+3+3+4 फॉर्मूले के तहत पढ़ाया जाएगा

-वहीं कॉलेज की डिग्री 3 और 4 साल की होगी. यानि कि ग्रेजुएशन के पहले साल पर सर्टिफिकेट, दूसरे साल पर डिप्‍लोमा, तीसरे साल में डिग्री मिलेगी.

– 3 साल की डिग्री उन छात्रों के लिए है जिन्हें हायर एजुकेशन नहीं लेना है. वहीं हायर एजुकेशन करने वाले छात्रों को 4 साल की डिग्री करनी होगी. 4 साल की डिग्री करने वाले स्‍टूडेंट्स एक साल में MA कर सकेंगे.

– अब स्‍टूडेंट्स को MPhil नहीं करना होगा. बल्कि MA के छात्र अब सीधे PHD कर सकेंगे.

इतने बड़े पैमाने पर जुटाई गई थी राय

इस शिक्षा नीति के लिए कितने बड़े स्तर पर रायशुमारी की गई थी, इसका अंदाजा इन आंकड़ों से सहज ही लगाया जा सकता है. इसके लिए 2.5 लाख ग्राम पंचायतों, 6,600 ब्लॉक्स, 676 जिलों से सलाह ली गई थी.

स्‍टूडेंट्स बीच में कर सकेंगे दूसरे कोर्स

हायर एजुकेशन में 2035 तक ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो 50 फीसदी हो जाएगा. वहीं नई शिक्षा नीति के तहत कोई छात्र एक कोर्स के बीच में अगर कोई दूसरा कोर्स करना चाहे तो पहले कोर्स से सीमित समय के लिए ब्रेक लेकर वो दूसरा कोर्स कर सकता है.

हायर एजुकेशन में भी कई सुधार किए गए हैं. सुधारों में ग्रेडेड अकेडमिक, ऐडमिनिस्ट्रेटिव और फाइनेंशियल ऑटोनॉमी आदि शामिल हैं. इसके अलावा क्षेत्रीय भाषाओं में ई-कोर्स शुरू किए जाएंगे. वर्चुअल लैब्स विकसित किए जाएंगे. एक नैशनल एजुकेशनल साइंटफिक फोरम (NETF) शुरू किया जाएगा. बता दें कि देश में 45 हजार कॉलेज हैं.

मोदी सरकार ने घोषित की 21वीं सदी की नई शिक्षा नीति, MHRD का बदला नाम

सरकारी, निजी, डीम्‍ड सभी संस्‍थानों के लिए होंगे समान नियम
हायर एजुकेशन सेक्रटरी अमित खरे ने बताया, ‘ नए सुधारों में टेक्नॉलॉजी और ऑनलाइन एजुकेशन पर जोर दिया गया है. अभी हमारे यहां डीम्ड यूनविर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज और स्टैंडअलोन इंस्टिट्यूशंस के लिए अलग-अलग नियम हैं. नई एजुकेशन पॉलिसी के तहत सभी के लिए नियम समान होंगे

चोरी का दूसरा आरोपी पकड़ाया, चोरी का माल भी हुआ बरामद

पप्पू बैगा
जनकपूर वनांचल क्षेत्र विकासखंड भरतपुर के थाना कोटाडोल पुलिस ने चोरी के दूसरे आरोपी को पकड़ने में सफलता मिला है, सांथ में नगदी के साथ लगभग 23294 रुपए कीमत का सामान बरामद किया।

कोटाडोल थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम खमरौध निवासी सुनील राय का पूरा परिवार 2 जुलाई से 6 जुलाई तक जनकपुर के कोरोंटाइन सेंटर मे थे। इस दौरान सुनील राय का सूना दुकान व मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर दो लाख नगदी व सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए थे। इस केस को सुलझाने के लिए पुलिस को कड़ी मस्सकत करना पड़ा था, बाद में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद रोशनलाल नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश कर रिमांड मे जेल भेज दिया था, वहीं दूसरा आरोपी देवीदीन फरार चल रहा था। जिसको आज दूसरे फरार आरोपी को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिला, साथ ही उसके पास से 9 नग साड़ी, पेटीकोट 1 नग ट्राली बैग जिसकी कीमत बीस हजार रूपए, एक नग चांदी का सिक्का जिसकी कीमत पांच सौ चौतिस रुपए,500 के सिक्के नगदी के साथ लगभग 23294 की कीमत का माल बरामद किया गया।

टी आई तेज नाथ सिंह

गणेश उत्सव के संबंध में जारी किए गए जरूरी आदेश देखिए क्या है आदेश में

रायपुर देशभर में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ रहा है। खास तौर पर रायपुर में इसका असर देखने को मिल रहा है। यही वजह है इस बार कोरोना का असर गणेशोत्सव पर दिखाई दे रहा है। कोरोना के चलते रायपुर अपर कलेक्टर ने निर्देश जारी किये है जिसमें लोगों की सक्रियता से लेकर मूर्ति स्थापना तथा पूजन से संबंधी आदेश जारी किए गए हैं।

पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के परिजन आये कोरोना की चपेट में, बंगले में कुल 5 संक्रमित

घनश्याम प्रजापति
छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के बंगले में पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सिविल लाइन स्थित मोहन मरकाम का बंगला सेनिटाइज किया जा रहा है। बता दें मोहन मरकाम के छोटे भाई की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। भाई के परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव है। एक PSO और प्यून भी संक्रमित हो गए हैं, इसके चलते पूरे बंगले को सेनीटाइज करके सील कर दिया गया है।
मोहन मरकाम और उनके परिवार वालों के संपर्क में आने वालों की भी टेस्ट की जा सकती है,जिससे और भी लोगो की रिपोर्ट पोजिटिव आने की संभावना है।

प्रदेश के किसी भी ईदगाह में ईद की नमाज की अनुमति नहीं, घर पर देंगे कुर्बानी, बेवजह घूमने वालों पर होगी कार्रवाई

बनमाली यादव

रायपुर प्रदेश में दिन प्रतिदिन बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने ईद ए अजहा मनाने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। वक्फ बोर्ड की ओर से जारी इस निर्देश में कहा गया है कि प्रदेश में ईदगाहों में नमाज अदा नही की जाएगी। फजर के तुरंत बाद ईद ए अजहा कर ली जाएगी। इसके साथ ही ईद मिलन के कोई कार्यक्रम प्रदेश में नहीं होंगे। आप को बता दें कि लॉक डाउन में बाहर निकलने पर प्रतिबंध है इसलिए घर पर ही कुर्बानी होगी। अध्यक्ष सलाम रिजवी ने अपील की है कि त्यौहार के दौरान किसी भी कीमत पर लॉक डाउन का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। यह दिशा निर्देश छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड की ओर से प्रदेश के समस्त मस्जिदों, ईदगाह, मदरसों के लिए जारी किए गए हैं।

दुर्गम रास्ता और घनघोर अंधेरा, महिला को खाट में ढोकर मशाल की रोशनी के सहारे पहुंचे अस्पताल

देवशरण चौहान
जशपुर छत्तीसगढ के जशपुर जिले में एक बार फिर विकास के बड़े-बड़े दावे फेल होते नजर आए। लाचार सिस्टम की लचर व्यवस्था उजागर हुई जहां एक गंभीर रूप से बीमार महिला को खाट में ढोकर मशाल की रोशनी के सहारे लगभग 4 किलोमीटर चल निजी वाहन तक लाया गया। यहां से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, तब जाकर उसकी जान बची।

घटना जिले के बगीचा विकासखंड के ग्राम जबला, तांबा कछार है जहां एक गंभीर बीमार महिला को खाट में ढोकर मशाल की रोशनी के सहारे लगभग 4 किलोमीटर का सफर पैदल मुख्य मार्ग तक लाया गया। जिसके बाद निजी वाहन से उसे इलाज के लिए बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जब परिजन बगीचा अस्पताल पंहुचे तो यहां भी बीमार महिला का इलाज नहीं हुआ।

यहां डाक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखने के बाद भी उसकी प्राथमिक चिकित्सा भी नहीं की और उसे बाहर जाने की सलाह दी। परिजन तड़के उसे लेकर होलीक्रॉस अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज शुरु किया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम तांबा कछार निवासी यह महिला कई दिनों से मासिक धर्म से जुड़ी बीमारी से पीड़ित है।

कक्षा पहली से 11वीं में प्रवेश 1 अगस्त से होगी, इस तरह अपनाई जाएगी भर्ती प्रक्रिया…

बनमाली यादव

रायपुर विध्यार्थियों की शिक्षा स्तर को सुदृढ़ एवं ध्यान में रखते हुए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के सहयोग से आयोजित वेबीनार में नए शिक्षा सत्र में प्रवेश से लेकर पढ़ाई तक के कई विकल्पों, सुझाव पर चर्चा की गई. संचालक लोक शिक्षण जितेन्द्र शुक्ला ने कहा कि स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया एक अगस्त से 20 अगस्त तक की जानी है. कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलाने की जिम्मेदारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों की होगी. कक्षा पहली में प्रवेश के लिए गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र में दर्ज बच्चों की सूची प्राप्त की जाए. इसके अतिरिक्त गांव में सर्वे कर नवप्रवेशित बच्चों की जानकारी एकत्र करने के भी निर्देश दिए गए. प्रायमरी के बाद कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए प्रायमरी स्कूल के प्रधान पाठक छात्रों की सूची एवं आवश्यक दस्तावेज मिडिल स्कूल में प्रवेश के लिए उपलब्ध कराएंगे.
इसी प्रकार कक्षा 9वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए कक्षा 8वीं पास बच्चों के आवश्यक दस्तावेज भी प्रवेश के लिए उपलब्ध कराना होगा. शेष सभी अगली कक्षा में प्रवेश पिछली कक्षा के आधार पर दिया जाना है. स्कूलों में प्रवेश के दौरान कोविड-19 की गाईडलाईन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति के लिए नवप्रवेशित विद्यार्थियों के बैंक खाते और उनकी जानकारी अपडेट की जाए. पात्र विद्यार्थियों को सायकल का वितरण भी किया जाना है. इसी प्रकार पाठ्य पुस्तक और गणवेश का वितरण घर पहुंचाकर करने के निर्देश दिए गए हैं.
अब शिक्षक स्कूल नहीं, गांव-गांव, मोहल्ले में जाकर विभिन्न माध्यमों से शिक्षा देंगे. शिक्षक दिवस पर नवाचार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, संकुल समन्वयक और शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा.
प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला ने राज्य से संकुल स्तर तक के अधिकारी और शिक्षकों से कहा कि स्थानीय सुविधा के अनुसार बच्चों की पढ़ाई कराई जाए. स्कूल नहीं खुलने की स्थिति में बच्चों को नवाचार से शिक्षा दी जाए. कोरोना काल में शिक्षा का प्रवाह नहीं रूकेगा, निरंतर जारी रहेगा, लेकिन पढ़ाई का तरीका बदला जा सकता है| जो कि बहरहाल इस स्थिति को देखते हुये सार्थक साबित हो |

दो साल से टूटा है मुख्य मार्ग का पुल,किसी अनहोनी के बाद ही खुलेगी विभाग की नींद

प्रशान्त पाण्डेय
जिला सूरजपुर के जयनगर थाना अंतर्गत ग्राम हरिपुर में गल्फूली नदी पे बने पुल को टूटे पूरे दो साल हो चुके हैं,जिससे लोग अपनी जान में खेलकर नदी पर करते हैं।
पुल के टूट जाने के पूरे दो साल बाद भी दूसरा पुल निर्माण नहीं कराया गया है जिससे लोगों को मजबूरन अपनी जान को जोखिम में डालकर अपने दोपहिया और चार पहिए वाहनों को पर करना पड़ता है।


यदि किसी दिन आधे अधूरे पुल का पूरा हिस्सा टूट कर नदी में समा जाएगा तो बड़ी घटना घट सकती है इससे कई लोगों की जान भी जा सकती है।


यह मार्ग ग्राम हरिपुर से ग्राम बृजनगर के माध्यम से लटोरी आदि जगह को जोड़ती है,मुख्य मार्ग होने के कारण प्रति दिन काफी लोग इस पुल से आना जाना करते हैं जिससे किसी बड़ी घटना कि संभावनाएं बनी रहती हैं।
बरसात के दिनों में जल स्तर बढ़ने से लोगों को आने जाने और दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तथा लोगों को 5 से 6 किलोमीटर घूम के जाना पड़ता है।
इस पूरे मामले में PWD सूरजपुर द्वारा दो सालों के बाद भी कोई निमार्ण ना कारना और अपनी जिम्मेदारियों से भागना गैर जिम्मेदाराना मामला है।
इस पूरे मामले में दो साल बाद भी Pwd कि नींद अभी तक नहीं खुली है जिससे साफ पता चलता है कि विभाग किसी अनहोनी के बाद ही कुछ करेगा।

प्रशासन का लाडला तहसीलदार

प्रशान्त पाण्डेय
सैंया भए कोतवाल अब डर काहे का
मामला बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत मदनेश्वरपुर का है जहां एक नाबालिक की शादी 19 जून को संपन्न हुई थी।
नाबालिक व उसके परिजनों ने तहसीलदार सुरेश राय को पहले ही अवगत कराया था तथा नाबालिक द्वारा दिए गए दस्तावेजों में स्पष्ट रूप से उम्र काम दिख रही है,लेकिन इस संबंध में हमारे द्वारा प्रकाश डालने के बावजूद भी प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया है तथा प्रशासन द्वारा अपने लाडले तहसीलदार को बचाया जा रहा है।
मामला नाबालिक से जुड़ा है तो इसकी सूचना महिला एवं बाल विकास विभाग बलरामपुर को भी दी गई थी परन्तु बाल विकास विभाग द्वारा केवल लीपा पोती किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने नाबालिक के घर आकर उन्हें किसी से नाबालिक होने के बात कहने से भी माना किया था बताने पे जेल जाने की धमकी तक दे डाली।
महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारि जे आर प्रधान ने बताया कि हमारे द्वारा सूरजपुर में इसकी दी गई है लेकिन नाबालिक बलरामपुर जिले का निवासी है।
खैर तहसीलदार ने पहले भी जांच के नाम पर इस बात को टाला था और आज तक महीना बीत जाने के बाद भी तहसीलदार साहब की जांच जो की खुद पर हो रही है पूरी नहीं हो पाई है।
मामले में अपने अधिकारी को देखते हुए प्रशासन भी खामोश है, इस पूरे प्रकरण में ऐसा प्रतीत होता है कि पूरा प्रशासन भी तहसीलदार के साथ मिला हुआ है और अपने लाडले तहसीलदार को बचाने में लगा हुआ है।

कोविड सेंटरों को ठेके में चलाएगी सरकार,,निविदा आमंत्रित

रायपुर
समरेश प्रजापति
छत्तीसगढ़ में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण के चलते छत्तीसगढ़ सरकार ने कोविड़ सेंटरों का निजीकरण करने का फैसला लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार अब सभी कोवीड सेंटरों को ठेके में दिया जाएगा जिसके लिए निविदा आमंत्रित किए जा चुके हैं,इस प्रक्रिया में कम्पनियों के निविदा 31 तारीख तक ही लिए जाएंगे।
CHMO के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कोवीड-19 के मरीजों का उपचार पूर्व की भांति ही किया जाएगा तथा साथ ही मरीजों के उपचार हेतु सरकार कम्पनियों को प्रति व्यक्ति के अनुसार पैसा देगी।

जानिए आज के कि खास बातें,आज के राशिफल में..

राशिफल (29 जुलाई,2020)
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
आचार्य ड.अजय दीक्षित

मेष राशि:-

तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें और नियमित व्यायाम करते रहें। यूं तो आज आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा लेकिन इसके साथ ही आपको यह ध्यान भी रखना होगा कि आप अपने पैसे को व्यर्थ में खर्च न करें। शाम के वक़्त अचानक मिली कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार की ख़ुशी और उत्साह की वजह साबित होगी। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतन्त्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुँच में होगी। आज आपके करीबी लोग आपके करीब आने की कोशिश करेंगे लेकिन अपने मन को शांत बनाए रखने के लिए आप एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे। जीवनसाथी से अच्छी बातचीत हो सकती है; आप महसूस करेंगे ।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

वृष राशि :-

कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। आज किसी करीबी से आपका झगड़ा हो सकता है और बात कोर्ट कचहरी तक जा सकती है। जिसकी वजह से आपका अच्छा खास धन खर्च हो सकता है। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी। यात्रा के चलते रुमानी संबंध को बढ़ावा मिलेगा। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। इस राशि के जातक खाली वक्त में आज किसी समस्या का समाधान निकालने की कोशिश कर सकते हैं।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

मिथुन राशि:-

आप जो शारीरिक बदलाव आज करेंगे, वे निश्चित तौर पर आपके रूप-रंग को आकर्षक बनाएगा। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। आपका प्रिय आज कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है, जो आपके दिमाग़ पर दबाव और बढ़ा देगा। नए ग्राहकों से बात करने के लिए बेहतरीन दिन है। दूसरों को राज़ी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफ़ी फ़ायदा पहुँचाएगी। असजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में ख़ुद को फँसा हुआ अनुभव कर सकते हैं। आपको ज़रूरत है तो जीवनसाथी के साथ आत्मीय बातचीत की।

🌞🌞💅🌞💅🌞💅🍁

कर्क राशि –

नफ़रत की भावना महंगी पड़ सकती है। यह न केवल आपकी सहन-शक्ति घटाती है, बल्कि आपके विवेक को भी ज़ंग लगा देती है और रिश्तों में हमेशा के लिए दरार डाल देती है। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। अपनी बातों पर क़ाबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े-बुज़ुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। याद रखें कि समझदार कामों के ज़रिए ही हम जीवन को अर्थ देते हैं। उन्हें महसूस करने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। अगर अपने लव पार्टनर को अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं तो उनसे आज बात कर सकते हैं। हालांकि बात करने से पहले आपको उनके मनोभावों को जान लेना चाहिए। आज कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आपके काम को देखते हुए आज आपकी तरक्की भी संभव है। कारोबारी आज अनुभवी लोगों से करोबार को आगे बढ़ाने की सलाह ले सकते हैं। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। किसी बच्चे या बूढ़े के स्वास्थ को लेकर हुई परेशानी अप्रत्यक्ष रूप से आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकती है।

🍁🍁🍁🔥🍁🍁🍁🍁

सिंह राशि :-

खेलों और आउटडोर गतिविधियों में भागीदारी आपकी खोयी ऊर्जा को फिर से इकट्ठा करने में आपकी मदद करेगी। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। आपके महसूस करेंगे कि फ़िज़ाओं में प्यार घुला हुआ है। नज़रें उठाकर तो देखिए, आपको सब-कुछ प्रेम के रंग में रंगा दिखाई देगा। आपका जीवनसाथी सहयोगी और मददगार रहेगा। आपके पास समय तो होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे जो आपको संतुष्टि दे। आँखें दिल की बातें बयान कर देती हैं। यह दिन अपने जीवनसाथी के साथ इसी भाषा में बात करने के लिए है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कन्या राशि :-

मानसिक तौर पर आप स्थिर महसूस नहीं करेंगे- इसलिए इस बात का ख़याल रखें कि दूसरों के सामने आप कैसे बर्ताव करते😎 और बोलते हैं। घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। बच्चे और परिवार दिन का केंद्र-बिंदु रहेंगे। प्रेमी को आज आपकी कोई बात चुभ सकती है। वो आपसे रुठें इससे ही पहले ही अपनी गलती का अहसास कर लें और उन्हें मना लें। आज फ़ायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएँ। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। आप और आपका हमदम एक-दूसरे से आज एक-दूसरे की ख़ूबसूरत भावनाओं का इज़हार कर सकेंगे।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

तुला राशि :-

आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। कुछ ख़रीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। ऐसे दोस्तों के पास जाएँ, जिन्हें आपकी ज़रूरत है। प्रेम भगवान की पूजा की ही तरह पवित्र है। यह आपको सच्चे अर्थों में धर्म व आध्यात्मिकता की ओर भी ले जा सकता है। सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इज़ाफ़ा करेगा। खाली वक्त का सही इस्तेमाल करना आपको सीखना ही होगा नहीं तो जीवन में आप कई लोगों से पीछे रह जाएंगे। वैवाहिक जीवन में गर्मजोशी और गर्म खाने की बहुत एहमियत है; आप आज दोनों का ही लुत्फ़ उठा सकते हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृश्चिक राशि :-

किसी झगड़ालू इंसान से वाद-विवाद आपका मूड ख़राब कर सकता है। समझदारी से काम लें और अगर संभव हो तो इससे बचें, क्योंकि किसी भी तरह का विवाद आपके लिए मददगार नहीं रहेगा। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। अगर आप परिवार के सदस्यों के साथ समय नहीं बिताएंगे, तो आप घर पर समस्याओं की उम्मीद कर सकते हैं। जिनकी सगाई हो चुकी है, वे अपने मंगेतर से बहुत-सी ख़ुशियाँ पाएंगे। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करिअर में नए दरवाज़े खोल सकते हैं। अपने क्षेत्रे में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। खाली समय का पुरा आनंद उठाने के लिए आपको लोगों से दूर होकर अपने पसंदीदा काम करने चाहिए। ऐसा करके आपमें सकारात्मक बदलाव भी आएंगे। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ ख़ास देखने को मिल सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

धनु राशि :-

प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं. कोई ऐसा जिसके साथ आप रहते हैं, आपके लापरवाह और अनिश्चित बर्ताव की वजह से चिढ़ सकता है। हर बात पर प्यार का दिखावा करना ठीक नहीं है इससे आपका रिश्ता सुधरने की जगह बिगड़ सकता है। संयम और साहस का दामन थामे रखें। ख़ास तौर पर तब जब दूसरे आपका विरोध करें, जिसकी कामकाज के दौरान संभावना है। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। रोज़मर्रा की शादीशुदा ज़िन्दगी में आज का दिन लज़ीज़ मिठाई जैसा है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मकर राशि :-

बाहरी गतिविधियाँ आपके लिए फ़ायदेमंद रहेंगी। क़िलेबंदी वाली जीवन-शैली में बंधे रहना और हमेशा अपनी सुरक्षा की चिंता करना आपके शारीरिक और मानसिक विकास को रोक देंगे। यह आदत आपको चिड़चिड़ा और बेचैन इंसान बना सकती है। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। घर बदलने के लिए बढ़िया दिन है। मुमकिन है कि आज आपकी आँखें किसी से चार हो जाएँ- अगर आप अपने सामाजिक दायरे में उठेंगे-बैठेंगे तो। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आज के दिन आपके कुछ दोस्त आपके घर में आ सकते हैं और उनके साथ आप समय बिता सकते हैं हालांकि इस दौरान शराब, सिगरेट जैसे पदार्थों का सेवन करना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कुम्भ राशि :-

धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। आज के दिन घर के किसी इलेक्ट्रोनिक सामान के खराब हो जाने की वजह से आपका धन खर्च हो सकता है। दोस्तों के साथ शाम बेहद मज़ेदार और हँसी-ख़ुशी से भरपूर रहेगी आज अपने प्रिय को माफ़ करना न भूलें। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके ज़ेहन में आएँ। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। शादी सिर्फ़ एक छत के नीचे रहने का नाम नहीं है; एक-दूसरे के साथ कुछ समय बिताना भी ज़रूरी है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मीन राशि :-

आपकी ओर से समर्पित दिल और बहादुरी का जज़्बा आपके जीवन-साथी को ख़ुशी दे सकता है। इस राशि के कुछ लोगों को आज जमीन से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को ज़रूरत से ज़्यादा गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा। आज आपकी मुस्कान बेमानी है, हँसी में वो खनक नहीं है, दिल धड़कने में आनाकानी कर रहा है; क्योंकि आप किसी ख़ास के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। दिन में जीवनसाथी के साथ बहस के बाद एक बेहतरीन शाम गुज़रेगी।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

अम्बिकापुर में बढ़ी लॉक डॉउन की अवधि , 29 और 30 जुलाई को त्यौहारो के कारण इन शर्तों के साथ खुलेंगी कुछ दुकानों,देखें क्या है आदेश में

समरेश प्रजापति
अम्बिकापुर-लगातार थम नहीं रहे कोरोना संक्रमण के कारण जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर संजीव झा जी ने लॉक डॉउन की अवधि को बढ़ाते हुए
06/08/2020तक लॉकडाउन की घोषणा की है। मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर में लगातार मरीजों की संख्या में वृद्धि होने के कारण एक बार फिर से लॉक डाउन की घोषणा की गई है।
इस अवधि को बढ़ाने के लिए व्यापारी संघ ने भी अपनी हामी भरी थी इसके बाद लॉक डाउन को बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
इस अवधि में भी सभी नियम एवं शर्तें पूर्व की भांति ही रहेंगी तथा
रक्षाबंधन और ईद त्यौहारो के मद्देनजर रखते हुए अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र में 29 और 30 जुलाई को सुबह 6 बजे से 10बजे तक किराना दुकान एवं अन्य व्यवसायिक गतिविधियों के लिए छूट प्रदान की है। देखिए आदेश

भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल का आरोप कहा वन और श्रम विभाग के बीच पिस रहे हैं तेंदूपत्ता संग्राहक

बनमाली यादव

रायपुर
भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार पर प्रदेश के भोले-भाले आदिवासियों के साथ छल, कपट एवं अन्याय करने का आरोप लगाया है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों के बीमा में भाजपा सरकार में जहां उन्हें सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रुपए और दुर्घटना मृत्यु पर 4 लाख रुपए देने का प्रावधान था। उसमें कटौती कर वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार की श्रम विभाग की प्रस्तावित योजना अर्थात असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना में मृत्यु होने पर 1 लाख व दिव्यांग होने पर 50 हजार देने का प्रावधान है। यह सीधे-सीधे गरीब आदिवासियों के आर्थिक कमर तोड़ने वाला काम है। अग्रवाल ने राज्य सरकार द्वारा तेंदूपत्ता श्रमिकों के लिए श्रम विभाग द्वारा प्रस्तावित  किए जा रहे योजना को नाकाफी बताते हुए कहा कि श्रम विभाग की योजना असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना सहायता योजना है जबकि पूर्व शासन में जो बीमा होता था वह बीमा-सुरक्षा योजना है। सहायता योजना शासन के परिस्थितियों पर निर्भर है जबकि बीमा योजना विधि अधिनियम अनुसार संचालित है जिसमें बीमित को संवैधानिक संरक्षण है। उन्होंने प्रश्न खड़ा करते हुए कहा कि नवीनीकरण के चलते बीमा नहीं होने के कारण अभी तक घटित घटनाओं पर पीड़ित संग्राहकों का क्या होगा ? सरकार जवाब क्यों नहीं देती।
अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार बार-बार श्रम विभाग की असंठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना को लागू करने की बात कर रही है वह योजना पूर्व में भी वन विभाग की बीमा योजना के साथ ही साथ लागू था, और प्रदेश के तेंदूपत्ता संग्राहक जिन्होंने श्रम विभाग में भी पंजीयन कराया था, उसे इस योजना का वन विभाग की योजना के साथ ही लाभ मिल रहा था। अब अधिकारी वन विभाग, आदिवासियों तथा जनता के दबाव में अपने बचाव के लिए जो यह प्रस्तावित  योजना जो बता रहे है, उसमें जिन आदिवासी तेंदूपत्ता संग्रहणकर्ता की मौत होगी उसे एक लाख रुपए देने का प्रावधान रखा गया है, दिव्यांग होने पर 50 हजार रुपए देने का प्रावधान रखा गया है। पहले भाजपा सरकार में तेंदूपत्ता संग्राहकों का जो बीमा था, उसमें आदिवासी तेंदूपत्ता संग्राहक की सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रुपए और दुर्घटना मृत्यु होने पर 4 लाख रुपए देने का प्रावधान था, श्रम विभाग के माध्यम से जो आदिवासी तेंदूपत्ता संग्रहणकर्ताओं को योजना के लिए सूची देने का निर्णय लिया गया है, उसमें एक षड्यंत्र के तहत साईकिल देने का भी प्रावधान रखा गया है।
अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के अधिकारी सरकार को गुमराह कर रहे हैं। बहुत जल्द 13 लाख तेंदूपत्ता संग्रहणकर्ताओं को उनके बीमा कराने के लिए श्रम विभाग के माध्यम से प्रक्रिया प्रारंभ करने की बात कह रहे हैं, जबकि श्रम विभाग के पास पहले ही अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले असंगठित मजदूर लोगों का 12 लाख लोगों का बीमा करने की प्रक्रिया चालू है, और उसमें भी 1000 असंगठित मजदूरों की मृत्यु हो चुकी है, अभी हाल ही में श्रम विभाग की हुई एक बैठक में उन मृतक श्रमिकों का जो भुगतान शेष है, वह नहीं होने के कारण बैठक में नाराजगी व्यक्त की गई थी। 12 लाख असंगठित मजदूरों के बीमा के लिए विभिन्न कंपनियों से प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है। जो विचाराधीन है। श्रम विभाग तो अपना ही मूल कार्य नहीं कर पा रहा है। फिर इन आदिवासी तेंदूपत्ता संग्राहकों का क्या होगा?

शहर में 6 अगस्त तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, लेकिन खुली रहेंगी ये दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश

बनमाली यादव

कोरबा कोविड -19 कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ के कई शहरों में अब टोटल लॉकडाउन किया गया है। वहीं, कल सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद अधिक संक्रमण वाले इलाकों में 6 अगस्त तक टोटल लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इसी कड़ी में कोरबा जिला प्रशासन ने भी 6 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है।
लॉकडाउन बढ़ाने के संबंध में जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा निर्देश के अनुसार जिले में अब 6 अगस्त तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान राखी की दुकानों को अनुमति नहीं है, लेकिन किराना दुकानों में रखी बेचने की छूट दी गई है। वहीं, अत्यावश्यक दुकानों के लिए सुबह 6 से 10 बजे तक का समय तय किया गया है।
आपको बता दें कि प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 8005 हो गई है। इनमें से 5172 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 2788 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। जबकि प्रदेश में 45 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।

छत्तीसगढ़ में बढ़ते हुए कोरोना ग्राफ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 5000 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती का लिया फैसला

घनश्याम प्रजापति

रायपुर छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 5 हजार से अधिक पदों पर भर्ती करने का फैसला लिया है। इस संबंध में जानकारी खुद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दी है।

टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर जानाकरी देते हुए लिखा है कि कोविड-19 के दौरान प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हों व युवाओं को रोजगार के अवसर मिलें इसलिए प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के 2100 पदों पर नियमित व 3449 पदों पर संविदा भर्ती का निर्णय लिया है। सभी युवा साथियों के साथ मिलकर आगे भी हम कोरोना से जंग जारी रखे हुए हैं।
प्रदेश अब तक सामने आए कुल 7863 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 5172 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 45 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 2646 मरीजों का उपचार जारी है।

कोविड-19 के दौरान प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हों व युवाओं को रोजगार के अवसर मिलें इसलिए प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के 2100 पदों पर नियमित व 3449 पदों पर संविदा भर्ती का निर्णय लिया है।

अंबिकापुर में बढ़ाई जा सकती है लॉकडाउन की अवधि

घनश्याम प्रजापति
अंबिकापुर में 29 अगस्त के बाद लॉकडाउन आगे बढ़ाया जा सकता है। व्यापारी संघ ने लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में सहमति जताई है। प्रशासन आज देर शाम तक इसके आदेश जारी कर सकता है। प्रशासन ने लॉकडाउन को लेकर व्यापारियों के साथ बैठक की थी। वर्तमान में 29 तारीख तक लॉकडाउन के आदेश है।

व्यापारी संघ ने लॉकडाउन बढ़ाने में सहमति जताई

बैठक में व्यापारी संघ ने लॉकडाउन बढ़ाने की सहमति तो दी है लेकिन त्योहारी सीजन को देखते हुए 3 दिन सीमित समय के लिए सभी दुकानों को खोलने की मांग भी की है। इधर प्रशासन ने भी संभावना जताई है कि अंबिकापुर में लॉकडाउन आगे बढ़ाया जा सकता है इस बीच दुकानें खुलने और त्योहारी सीजन को देखते हुए छूट को लेकर विचार विमर्श कर आदेश जारी किया जा सकता है।

दरसअल लॉक डाउन अवधि को बढ़ाने को लेकर शासन ने कलेक्टर्स को जिम्मा सौंपा है और ज्यादा प्रभावित जिलों में लॉकडाउन बढ़ाने की बात कही गई है ऐसे में सरगुजा जिले का अम्बिकापुर शहर कोरोना से ज्यादा प्रभावित होने के कारण यहां 22 तारीख की रात से 29 तारीख की रात तक लॉकडाउन है और इसे आगे बढ़ाए जाने पर विचार भी किया जा रहा है।
यही कारण है कि प्रशासन ने व्यपारी वर्ग के साथ बैठक कर लॉकडाउन बढ़ाने की रणनीति बना रहा है। ईद और रक्षाबंधन का त्योहार होने के कारण व्यापारियों ने छूट देने की मांग की है।
व्यापारी वर्ग लॉकडाउन अवधि को बढ़ाने के पक्ष में तो है मगर उनका कहना है कि व्यपारी वर्ग त्योहारी सीजन को देखते हुए काफी इन्वेस्टमेंट कर चुका है ऐसे में अगर तीन दिनों के लिए सीमित समय के लिए दुकानों को खोलने की अनुमति मिल जाती है तो इससे लॉक डाउन का पालन भी हो सकेगा और हर वर्ग को राहत भी मिल सकेगी।

नेशनल हाइवे 130 पर पहुंचा 33 हाथियों का दल, सड़क के दोनों ओर लगा जाम,लोगों में डर का माहौल

देवशरण चौहान

कोरबा छत्तीसगढ में जंगली हाथियों के स्वच्छंद विचरण की समस्या लंबे समय से चली आ रही है। विशेषकर उत्तर छत्तीसगढ में यह समस्या ज्यादा व्यापक है। कोरबा, सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर के क्षेत्र में ऐसे कई बडे हाथी दल हैं जो स्वच्छंद विचरण करते रहते हैं और आबादी इलाकों तक भी घुस आते हैं। गांवों के नजदीक खेतों में पहुंचकर यह फसलों को चौपट करते हैं, कच्चे मकानों को धराशायी करते हैं और अक्सर लोगों की जान भी ले लेते हैं। ऐसा ही एक बडा हाथी दल पिछली रात कोरबा से अम्बिकापुर की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 पर आकर डट गया। 33 हाथियों का यह झुंड राजमार्ग के ठीक बीचों-बीच डेरा जमाए बैठ गया, जिससे रास्ते से गुजर रहे लोग दहशत में का माहौल है और सडक के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।

गोस्वामी तुलसीदास जयंती विशेष..

आचार्य डॉ. अजय दीक्षित

राम बोलने वाले रामबोला जिनका नाम है।
उन हुलसी के तुलसी के चरणों में प्रणाम है।।

*जन मानस को सौंप गए*
*श्री राम चरित मानस,*

*साधना और सिद्धि जिनके*
*साक्षात श्री राम हैं।*

*गोस्वामी तुलसीदास जी अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं……*

💅💅💅💅💅💅💅💅

आप सभी को संत प्रवर श्री_गोस्वामी_तुलसीदास_जी_के_जन्ममहोत्सव_की_हार्दिक_शुभकामनाएँ!

💅🙏💅💅💅💅💅💅

पँदरह सै चउवन बिषै, कालिंदी के तीर।
सावन सुकला सप्तमी, तुलसी धरेउ सरीर।।

💅💅💅💅💅💅💅🙏

मन ऊपर सर जानिये, सर पर दीन्हें एक।

तुलसी प्रगटे रामवत, राम जनम की टेक।।

सुने गुरू से बीच सर , संत बीच मन गान।

प्रगटे सतहत्तर परे, ताते कहे चिरान।।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

अर्थात् १५५४ संवत् में श्रीगोस्वामी जी का जन्म हुआ और ५ वर्ष की अवस्था में अपने गुरु से श्रीरामकथा सुनी। पुनः दुबारा ४० वर्ष की अवस्था में वही कथा संत-मुख से सुनी। फिर उस कथा को ७७ वर्ष की अवस्था में भगवान् शिव की कृपा से संवत् १६३१ में प्रकट कर श्रीरामचरितमानस की रचना प्रारम्भ की।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

इसी से उसे भगवान् के यशरूपी जल का चिराना कहा जाता है। इसप्रकार १५५४ में ७७ जोड़ने पर संवत् १६३१ प्राप्त होता हैः

सादर सिवहि नाइ अब माथा।
बरनउँ बिसद राम गुन गाथा।।
संबत सोरह सै एकतीसा।
करउँ कथा हरि पद धरि सीसा।।
नौमी भौम बार मधुमासा।
अवधपुरीं यह चरित प्रकासा।।

-मानस १/३४/२-३

उस साल संवत् १६३१ के श्रीरामनवमी के दिन वैसा ही योग था जैसा त्रेतायुग में श्रीरामजन्म के दिन था। उस दिन प्रातःकाल गोस्वामी जी ने श्रीरामचरितमानस की रचना प्रारम्भ कर दी और २ वर्ष ७ माह २६ दिन में संवत् १६३३ के मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष पंचमी(श्रीसीताराम विवाह-तिथि) के दिन ग्रंथ के सातों काण्डों की पूर्ति कर दी।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

श्रीनाभादास जी ने 🍁 भक्तमाल में इन्हें साक्षात् आदिकवि वाल्मीकि का अवतार कहा है-

कलि_कुटिल_जीव_निस्तार_हित_बालमीकि_तुलसी_भयो।’-

भक्तमाल छप्पय १२९

कविता करके तुलसी न लसे।
कविता लसी पा तुलसी की कला।।

-अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’

“सचमुच वह कविता, वह रचना धन्य है जो स्वान्तःसुखाय बाबा तुलसी के हाथों रचकर सर्वजनहिताय-सर्वजनसुखाय बन गयी।”

बाबा तुलसी ने प्रभु श्रीसीताराम जी से जो माँगा, आज उनके जन्मोत्सव पर हम सब भी भगवान् से यही मंगलकामना करेंः–

मो_सम दीन न दीन हित तुम्ह समान रघुबीर।

अस बिचारि रघुबंस मनि हरहु बिषम भव भीर।।

कामिहि नारि पिआरि जिमि लोभिहि प्रिय जिमि दाम।

तिमि रघुनाथ निरंतर प्रिय लागहु मोहि राम।।
-श्रीरामचरितमानस ७/१३०(क)-१३०(ख)

“हे श्री रघुवीर! मेरे समान कोई दीन नहीं है और आपके समान कोई दीनों का हित करने वाला नहीं है। ऐसा विचार कर हे रघुवंशमणि! मेरे जन्म-मरण के भयानक दुःख का हरण कर लीजिए। जैसे कामी को स्त्री प्रिय लगती है और लोभी को जैसे धन प्यारा लगता है, वैसे ही हे रघुनाथजी। हे श्रीराम जी! आप भी मुझे निरंतर प्रिय लगिये।”

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

रामभक्त सब मिलि करैं श्रीरघुवर अरदास।
जय जय सीताराम प्रभु जय श्री तुलसीदास।।

🌹आप सभी को सादर जय सियाराम जय जय हनुमान 🍁

आप सभी काः :-
आचार्य डा.अजय दीक्षित “अजय”

इस पुलिस वाले ने की नीचता की सारी हदें पार…

विश्वनाथ प्रताप सिंह मरकाम

बर्दाश्त के काबिल नहीं- सीएम
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि यह सरासर अनुचित और शर्मनाक कृत्य है, जो बर्दाश्त के काबिल नहीं है. सीएम ने डीजीपी एमवी राव को मामले की जाँच निर्देश दिए है. साथ ही दोषी थाना प्रभारी के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई कर सूचित करने को कहा.

ये है पूरा मामला

यह पूरा मामला 22 जुलाई का है. युवती बरहेट की रहने वाली है और रामू नाम के युवक से प्यार करती है. दोनों ने शादी कर ली. इसकी शिकायत राखी की मां ने थाना में की थी. बरहेट थाना प्रभारी अपने वर्दी का रौब दिखाते हुए युवती को थाने बुलाया और उसके साथ मारपीट करने लगे. इस मारपीट में युवती घायल भी हुई और अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ा. दूसरे दिन पीड़िता ने पुलिस कप्तान से लिखित शिकायत की थी. जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में युवती की पिटाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो झारखंड का है. युवती को वीडियो में पीटते दिख रहे शख्स साहिबगंज जिला के बरहेट थाना के थाना प्रभारी है. घटना की लोगों ने निंदा की. जिसके बाद एसपी ने टीआई को सस्पेंड कर दिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने थानेदार की हरकत को सरासर गलत और शर्मनाक कृत्य बताया है।

गौर करने वाली बात तो यह है कि पुलिस का चेहरा आम जनता के लिए ऐसे नकारात्मकता के साथ बार-बार सामने आ रहा है इससे लोगों का पुलिस पर किसी प्रकार का भरोसा नहीं होगा, इस पूरे मामले में यदि यह लड़की पुलिस वाली की बहन होती है तो क्या फिर भी वह पुलिस वाला इतनी गंदी गालियों और दुर्व्यवहार के साथ उस लड़की से पेश आता।
देश में जान देने वाले पुलिस वालों की संख्या कम नहीं है लेकिन ऐसे कुकृत्य करने वाली पुलिस वालों की संख्या भी कम नहीं है जो समाज के लिए काफी बुरा उदाहरण है

विश्वनाथ प्रताप सिंह मरकाम

मोदी सरकार की नई योजना,रिटायर होने वाले कर्मचारियों कि सबसे बड़ी परेशानी को किया दूर

नई दिल्ली
सरकारी कर्मचारियों की सबसे बड़ी चिंता रिटायरमेंट के बाद पेंशन पाने की होती है. पेंशन शुरू करवाने के लिए इन कर्मचारियों को कई बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटना होता. मोदी सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान रिटायर हो रहे कर्मचारियों के लिए एक शानदार पहल की है. अब केंद्रीय कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद बिना किसी भागदौड़ किए पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी.

केंद्र सरकार ने शुरू की अस्थाई पेंशन योजना
केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान रिटायर होने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों को नियमित पेंशन भुगतान आदेश (PPO) जारी होने और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने तक अस्थाई पेंशन राशि मिलेगी. उन्होंने कहा कि महामारी और ‘लॉकडाउन’ को देखते हुए यह निर्णय किया गया. सरकारी कर्मचारियों को मुख्य कार्यालय में पेंशन फार्म जमा करने में कठिनाई हो सकती है या हो सकता वे ‘सर्विस बुक’ के साथ दावा फार्म भौतिक रूप से संबंधित वेतन और लेखा कार्यालय में जमा करवा पाने की स्थिति न हो. खासकर दोनों कार्यालय अगर अलग-अलग शहरों में स्थित हैं, तो यह समस्या और बढ़ जाती है।
कार्मिक, जन शिकायत और पेंशन मामलों के मंत्री सिंह ने कहा, यह केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के लिये उपयुक्त है जो निरंतर एक शहर से दूसरे जगह जाते हैं और जिनके मुख्य कार्यालय, वेतन और लेखा कार्यालय वाले स्थान से दूसरे शहरों में होते हैं. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से पेंशन और पेंशननभोगी कल्याण विभाग को नया रूप दिया गया है. उसे उस रूप से तैयार किया गया है जिससे वह संबंधित कर्मचारी को बिना किसी विलम्ब के रियाटरमेंट के दिन से ही पीपीओ दे सके।

error: Content is protected !!