Home Blog Page 306

क्या है कुछ खास आज आपकी जिंदगी में जानिए आज के अपने राशिफल में

राशिफल (28 जुलाई, 2020)
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
आचार्य डा.आजय दीक्षित

मेष राशि:-

आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। आज यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो पैसा सोच समझकर खर्च करें। धन हानि हो सकती है। व्यक्तिगत मामलों को सुलझाते समय उदारता दिखाएँ, लेकिन अपनी ज़ुबान पर क़ाबू रखें ताकि उन्हें चोट न पहुँचे जो आपसे प्यार करते हैं और आपकी परवाह करते हैं। बहुत ख़ूबसूरत और प्यारे इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। मुश्किल मामलों से बचने के लिए आपको अपने संपर्क उपयोग करने की ज़रूरत है। आज अपने प्रेमी के साथ वक्त बिता पाएंगे और उनके सामने अपने जज्बातों को रख पाएंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुज़ार सकेंगे।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

वृष राशि:-

सेहत बढ़िया रहेगी। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। एक बार आप अपने हमक़दम को हासिल कर लें, तो ज़िन्दगी में किसी और की ज़रूरत नहीं होती। इस बात को आज आप गहराई से महसूस करेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रहा है और तरक़्की साफ़ नज़र आ रही है। खाली समय का पुरा आनंद उठाने के लिए आपको लोगों से दूर होकर अपने पसंदीदा काम करने चाहिए। ऐसा करके आपमें सकारात्मक बदलाव भी आएंगे। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज़्यादा ख़्याल रखेगा।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

मिथुन राशि :-

सेहत पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में आ सकती है। कोई आपको नुक़सान पहुँचाने की कोशिश कर सकता है। कई मज़बूत ताक़तें आपके ख़िलाफ़ काम कर रही हैं। आपको ऐसे क़दम उठाने से बचना चाहिए, जिसके चलते उनका और आपका आमना-सामना हो। अगर आप हिसाब बराबर करना चाहें, तो ऐसा सलीके से ही किया जाना चाहिए। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा- क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी ख़ुशी की वजह साबित होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रहा है और तरक़्की साफ़ नज़र आ रही है। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

कर्क राशि :-

शारीरिक व्यायाम और वज़न घटाने की कोशिशें आपके रूप-रंग को निखारने में फ़ायदेमंद साबित होंगी। आज आप अपने घर केे सदस्यों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं और आपका काफी धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ ख़रीदारी मज़ेदार रहेगी। इससे आप दोनों के बीच की समझ में भी इज़ाफ़ा होगा। प्रेम जीवन की डोर को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो किसी तीसरे की बातों को सुनकर अपने प्रेमी के बारे में कोई भी राय न बनाएं। लोग आपको अपने बढ़िया काम के लिए कार्यक्षेत्र में पहचानेंगे। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। वैवाहिक जीवन में कठिन दौर से गुज़रने के बाद आपको अब कुछ राहत का एहसास होगा।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

सिंह राशि :-

दूसरों की आलोचना करने की आपकी आदत के कारण आपको भी आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है। अपना ‘सेंस ऑफ़ ह्यूमर’ दुरुस्त रखें और पलटकर तल्ख़ जवाब देने से बचें। ऐसा करने पर आप आसानी से दूसरों की कड़ी टिप्पणियों से निजात पा लेंगे। आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में आ सकती है। जिसपर आप यक़ीन करते हैं, मुमकिन है वह आपको पूरा सच न बता रहा हो। आपकी दूसरों को राज़ी करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी। आप महसूस करेंगे कि प्यार में बहुत गहराई है और आपका प्रिय आपको सदा बहुत प्यार करेगा। काम में धीमी प्रगति हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है। आपके पास समय तो होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे जो आपको संतुष्टि दे। आज चाहे दुनिया इधर-की-उधर ही क्यों न हो जाए, आप अपने जीवनसाथी की बाहों से दूर नहीं हो सकेंगे।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

कन्या राशि :-

जीवन-साथी ख़ुशी की वजह साबित होगा। अपने पैसे को संचय करने के लिए आज अपने घर के लोगों से आपको बात करने की जरुरत है। उनकी सलाह आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार होगी। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। ज़्यादा चिंता न करें, हर चीज़ समय के साथ बदलती है और इसलिए आपकी रोमांटिक ज़िंदगी में भी बदलाव आएगा। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। रात को ऑफिस से घर आते वक्त आज आपको सावधानी से वाहन चलाना चाहिए, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है और कई दिनों के लिए आप बीमार पड़ सकते हैं। आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक़ कर सकता है। लेकिन दिन के अन्त तक वह आपकी बात समझेगा और आपको गले लगाएगा।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

तुला राशि :-

अपनी सेहत को ध्यान में रखकर चीखने-चिल्लाने से बचें। जिन लोगों ने लोन लिया था आज उन्हें उस लोन की राशि को चुकाने में दिक्कतें आ सकती हैं। भावनात्मक तौर पर ख़तरा उठाना आपके पक्ष में जाएगा। अपने प्रिय की ग़ैर-ज़रूरी भावनात्मक मांगों के सामने घुटने न टेकें। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। आपका संंगी आपसे सिर्फ कुछ समय चाहता है लेकिन आप उनको समय नहीं दे पाते जिससे वो खिन्न हो जाते हैं। आज उनकी यह खिन्नता स्पष्टता के साथ सामने आ सकती है। आज अपने जीवनसाथी का वह रुख़ देखने को मिलेगा, जो उतना अच्छा नहीं है।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

वृश्चिक राशि :-

सिर्फ़ आप जानते हैं कि आपके लिए क्या बेहतर है, इसलिए मज़बूत और स्पष्टवादी बनें तथा फ़ैसले तुरन्त लें और उनके परिणामों का सामना करने के लिए तैयार रहें। आज धन लाभ होने की संभावना तो बन रही है लेकिन ऐसा हो सकता है कि अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आप पैसा कमाने में सक्षम न हो पाएं। रिश्तेदारों से अचानक तोहफ़ा मिल सकता है, लेकिन पूरी संभावना है कि वे इसके बदले में आपसे कुछ चाहते हों। प्यार के नज़रिए से देखें तो आज आप जीवन के रस का भरपूर आनन्द लेने में सफल रहेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। समय का अच्छा इस्तेमाल करने के लिए आज आप पार्क में घूमने का प्लान बना सकते हैं लेकिन वहां किसी अनजान शख्स से आपकी बहस होने की अशंका है जिससे आपका मूड खराब हो जाएगा। आपके जीवनसाथी का आन्तरिक सौन्दर्य बाहर भी पूरी तरह महसूस होगा।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

धनु राशि :-

नफ़रत को दूर करने के लिए संवेदना का स्वभाव अपनाएँ, क्योंकि नफ़रत की आग बहुत ज़्यादा ताक़तवर है और मन के साथ शरीर पर भी बुरा असर डालती है। याद रखें कि बुराई अच्छाई से ज़्यादा आकर्षक ज़रूर दिखाई देती है, लेकिन उसका असर ख़राब ही होता है। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। बच्चे कोई दिल ख़ुश करने वाली ख़बर ला सकते हैं। किसीकी दख़लअंदाज़ी के चलते आपके और आपके प्रिय के रिश्ते में दूरियाँ आ सकती हैं। पेशेवर तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करें। दूसरों को यह बताने के लिए ज़्यादा उतावले न हों कि आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं। आपको अपने जीवनसाथी का सख़्त और रुखा पहलू देखने को मिल सकता है, जिसके चलते आप असहज महसूस करेंगे।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

मकर राशि :-

किसी संत पुरुष का आशीर्वाद मानसिक शान्ति प्रदान करेगा। आपके माता पिता आपकी फिजूलखर्ची को देखकर आज चिंतित हो सकते हैं और इसलिए आपको उनके गुस्से का शिकार भी होना पड़ सकता है। जब आप समूह में हों तो ध्यान रखें कि आप क्या कह रहे हैं, बिना ज़्यादा समझे-बूझे अचानक कहे गए शब्दों के चलते आप कड़ी आलोचना के शिकार हो सकते हैं। अपने प्रिय की ग़ैर-ज़रूरी भावनात्मक मांगों के सामने घुटने न टेकें। यह उन उम्दा दिनों में से एक दिन है जब कार्यक्षेत्र में आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपका बॉस भी आपके काम से खुश होगा। कारोबारी भी आज कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। खाली समय में आप कोई खेल आज के दिन खेल सकते हैं लेकिन इस दौरान किसी तरह की दूर्घटना होने की भी संभावना है इसलिए संभलकर रहें। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की काफ़ी संभावना है।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

कुम्भ राशि :-

आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं जिसके लिए आपका कोई करीबी आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे। कारोबारी जितना हो अपने कारोबार से जुड़ी बातों को किसी से शेयर न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। अगर आपके पास हालात से उबरने के लिए दृढ़ इच्छा-शक्ति है, तो कुछ भी असंभव नहीं है। आपको ख़ुशी से भरी शादीशुदा ज़िन्दगी की एहमियत का एहसास होगा।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

मीन राशि :-

जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। आज आप घर से बाहर तो बहुत सकारात्मकता के साथ निकलेंगे लेकिन किसी कीमती वस्तु के चोरी होने की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा दिन है। आज के दिन आप किसी क़ुदरती ख़ूबसूरती से ख़ुद को सराबोर महसूस करेंगे। कार्यालय में सबकुछ आपके पक्ष में जाता नज़र आ रहा है। आज जीवन के कई अहम मुद्दों पर आप घरवालों के साथ बैठकर बात कर सकते हैं। आपकी बातें घरवालों को परेशान कर सकती हैं लेकिन इन बातों का हल अवश्य निकलेगा। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

रायपुर में लॉक डॉउन अवधि को 6 अगस्त तक बढ़ाया गया…

बनमाली यादव
कैम्पेन में चली बैठक के बाद आखिरकार लॉकडाउन 15 दिनों तक बढ़ाए जाने का फैसला भूपेश सरकार ने लिया है,इस आदेश अनुसार जहाँ पर कोरोना ने तेजी से दस्तक दे रहा है उन सभी जिलों पर लॉकडाउन 6 अगस्त तक जारी रहेगा |समीक्षा बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि आज कैबिनेट की बैठक में कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की संख्या की समीक्षा हुई है।
मंत्री चौबे ने कहा कि इसके लिए जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए गए हैं। जिन जिलों में संक्रमण ज्यादा है वहां 6 अगस्त तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा।
बता दें कि आज मुख्यमंत्री के सभी केबिनेट मंत्रियों ने समीक्षा बैठक की है, ​बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया गया है। मंत्री चौबे ने कहा कि संक्रमण रोकना सरकार की प्राथमिकता है, ​त्योहार के लिए दुकान खोलना उचित नहीं है। 

जनकपुर (कोरिया) ,,मिथुन पर हुआ डंडे से हमला,आरोपी आरोपी निलेश कुमार बैगा उर्फ पप्पू बैगा को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा।

पप्पू बैगा
कोरिया विकासखंड भरतपुर के अंतर्गत जनकपुर थाना अन्तर्गत ग्राम घटई निवासी युवक मिथुन सिंह बाहर ईंटा गारा का काम कर विगत दिनो अपने गांव वापस लौटा था। काफी दिनो बाद गांव आया मिथुन सिंह ने अपने परिचितों व अन्य साथियों से हांथ जोड़कर राम राम कर रहा था प्रार्थी अदीप सिंह सा. घटई ने दिनांक 20-7-2020 को थाना उपस्थित आकर अपराध पंजीबद्ध कराया कि दिनांक 20-7-2020 के करीब 6:00 बजे शाम को मेरा बड़ा भाई मिथुन सिंह गोंड पिता राम मुंह सिंह गौड़ उम्र 27 वर्ष सा. घटई का छोटी सीधी में ईटा गार का काम करके वापस घटई अपने घर आ रहा था कि मिन्नू यादव अपने घर के पास रोड में मिला तो उससे आहत में राम राम भाई बोलो उसी समय पप्पू बैगा भी अपने घर के पास खड़ा था उससे भी राम-राम भाई बोलो तब उसी समय पप्पू बैगा ने मिथुन सिंह से बोला कि मेरा दिमाग खराब मत करो तब मिथुन सिंह आहत में बोला कि दादा भाई आपका क्या दिमाग खराब किया हूं इतने में काफी गुस्सा में पप्पू बैगा आकर हाथ में पकड़ा डंडा से प्राणघातक हमला कर दिया मिथुन सिंह के सिर पर गंभीर चोट पहुंचाया बेहोश होकर जमीन पर गिर गया सिर से काफी खून निकल रहा था इसी दौरान गांव के पप्पू बैगा को भी हांथ जोड़कर राम राम किया तो पप्पू बैगा भड़ककर अपने हांथ मे रखे बांस के डंडा से अचानक जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर जनकपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 99/20 दर्ज कर धारा 307 ता.हि. के तहत मामला कायम कर लिया।
पर आरोपी पप्पू बैगा घटना कारित के बाद फरार हो गया था।
उसे जनकपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर रेफर कर दिया गया,3 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा, जिस पर अपराध क्र 99/20 धारा 307 आई पी सी कायम कर रिमाण्ड में भेजा गया,इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी विवेक ख़लखो,अजय बघेल,लष्मीचन्द कश्यप,महेश साहू,चितभोर यादव व हिरतराम साहू का योगदान रहा जिसे जनकपुर पुलिस ने आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड पर जेल भेज दिया। वहीं जानलेवा हमला से घायल मिथुन सिंह की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

उप निरीक्षक विवेक खलखो

रावण कृत शिव तांडव स्तोत्र का सरल हिंदी भाषा में आचार्य डा.अजय दीक्षित “अजय” द्वारा पद्य रूपान्तर

आचार्य,डा.अजय दीक्षित

। अथ शिव तांडव स्तोत्र प्रारम्भ |
☸️☸️☸️☸️☸️

दोहा:-
शिव प्रेरित मम आत्मा परमेश्वर शिव जानि ।
शिवताण्डव दशवदनकृत भाषा कियो बखानि ।।
कवितामध्य बसि शारदा “अजय” शरण त्रिपुरारि।
बिगरे भूले वरन को दीजो सुबुध सुधारि ।।

🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️

(१)
जटा अरण्य रूप ते प्रवाह गंग को बहै।
गले लसै भुजंग माल तासु शोभा को कहै ।।
बजाय हस्त डामरू जो उग्र नृत्य को करै ।
सोई महेश अजय के क्लेश को सदा हरै ।।

(२)
जटान के समूह में जो देवि गंग राजहीं ।
सो तासु तोय की तरंग तुंग शुभ्र भ्राजहीं ।।
कोटि चन्द्र अग्नि ज्वाल जासु भाल में लसै ।
सोई महेश शोभा आनि चित्त अजय के बसै ।।

(३)
भवानि के अनूप नैन सैन हाव भाव में ।
सदा निमग्न ही रहै सो जासु चित्त चाव में ।।
कृपा कटाक्ष हेरिकै समस्त आपदा हरै ।
सोई महेश मो मनै प्रमोद आनि विस्तरैं ।।

(४)
जटान में फणीन की मणिप्रभा उदोत है ।
विलेप सो दिशा बधून के मुखाग्र होत है ।।
गयंद चर्म वस्त्र चारू जासु अंग में लसै ।
सोई महेश को स्वरूप अजय चित्त में बसै ।।

(५)
लिलार मध्य जासु के प्रचंड अग्नि झार है ।
भयो जहाँ मनोज सो बलिष्ठ मार छार है ।।
नवें जिन्हें सुरेन्द्र शीश गंग चन्द्र रेख है ।
सोई महेश देनहार सम्पदा अशेष हैं ।।

(६)
सहस्त्र लोचनादि दै जिसे समस्त देव हैं ।
सदैव पाद पद्म जासु धाय धाय के गहैं ।।
जटान जूट मध्य जासु वासुकी विहार है ।
सोई महेश श्री चिरायु भक्ती देनहार है ।।

(७)
महाकराल भाल माहि जासु के कृशान हैं ।
भयो जहाँ मनोज सो बलिष्ठ ऩाशमान हैं ।।
जो गौरि के कुचाग्र को विचित्र चित्रकार हैं ।
सोई महेश को स्वरूप प्राण को अधार हैं।।

(८)
पियो जो कालकूट कंठ कालिमा रली भली ।
कूहू निशार्थ की मनौ विचित्र मेघ मंडली ।।
कुरंग चर्म कांखि शीश गंग चन्द्र भाल है ।
सोई महेश अजय पै सदैव ही दयाल है ।।

(९)
अनूप ग्रीव मध्य कालकूट कालिमा लसै ।
प्रफुल्ल नीलकंज की प्रभा विलोकि कै त्रसै ।।
हनी पुरारि नैन सैन मैन अंत कै गजै ।
सोई महेश को स्वरूप सदाही अजय भजै ।।

(१०)
अनूप रूप मंगला कला निधान वृक्ष हैं।
दिव्य मंजरीन ते रस प्रवाह स्वक्ष हैं ।।
सो चाखि तासु माधुरी जो भौंर लौं सदा भ्रमैं ।
सोई महेश के चरित्र माहि है अजय रमैं ।।

(११)
प्रकाशमान जासु के प्रचंड अग्नि भाल है ।
जटान मध्य फुंकरै महाकराल व्याल है ।।
मृदंग जासु नृत्यु में धिमिं धिमिं धिमिं बजै ।
सोई महेश गौरीनाथ की सदैव होय जय ।।
।। ऊँ पूर्ण शिवं धीमहि ।।

(१२)
पखान सेज पुष्प की समान जानिहौं कबै ।
अमूल्य रत्न लोह एक से प्रमानिहौं कबै ।।
जहांन के समस्त राग द्वेष भानिहौं कबै ।
महेश के पदारविंद चित्त आनिहौं कबै ।।

(१३)
सुबास स्वक्ष गंग नीर तीर ठानिहौं कबै ।
विरक्त ह्वै जहांन की दुरास भानिहौं कबै ।।
शिवेति मंत्र गौरियुक्त को बखानिहौं कबै ।
महेश के पदारविंद चित्त आनिहौं कबै ।।

(१४)
विभूति स्वैद के समेत अंग शोभा है रली ।
परागयुक्त मल्लिका प्रसून की प्रभा दली ।।
अनूप मंगल स्वरूप तेज बेसुमार है ।
सोई महेश श्री विनोद भक्ती देनहार है ।।

(१५ )
विवाह मध्य शैल की सुता जब बनी बनी ।
समस्त सिद्धिदा भई अनूप मंगल ध्वनी ।
सप्रेम कामिनीनि कीन्ह जासु को उचार है ।
सोई महेश मंत्र जै अखण्ड देनहार है ं ।।

(१६)
उमा महेश को गुणानवाद गान जो करै ।
सप्रेम गंगनीर तीर ध्यान चित्त में धरै ।।
समस्त रिद्धि सिद्धि सो भँडार तासु को भरै ।
अजय सो बिना प्रयास भव सिन्धु को तरै ।।

(१७)
पूजा बसान समये दशवक्त्र गीतं
य: शम्भू पूजन मिदं पठति प्रदोषे।।
तस्य स्थिरां रथ गजेन्द्र तुरंग युक्तां
लक्ष्मीं सदैव सुमुखीं प्रददाति शम्भु: ।।
।। ऊँ नम: शिवाय ।।

इति श्री हिंदी पद्यानुवाद सहितं शिव ताण्डव स्तोत्रं सम्पूर्णम् ।।

प्रयोग:—-प्रति दिन शिवताण्डव स्तोत्र का पाँच बार पाठ करके पाँच बेलपत्र तथा पाँच श्वेतार्क पुष्प शिव जी को अर्पित करें । अपनी मनोकामना शिव जी से कहैं ।

☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️जय सियाराम जय जय हनुमान

महादेव की कृपा से मृत्यु पाते ही मिलती है यहां मोक्ष….

शुभम दुबे
उत्तरप्रदेश

काशी विश्वनाथ मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से सांतवा ज्योतिर्लिंग हैं। यह मंदिर पिछले कई हजारों वर्षों से वाराणसी में स्थित है। काशी विश्‍वनाथ ज्योतिर्लिंग का हिंदू धर्म में एक विशिष्‍ट स्‍थान है।माना जाता है कि सैकड़ों जन्मों के पुण्य के ही फल से विश्वनाथजी के दर्शन का अवसर मिलता है। मान्यता है कि शिव के त्रिशूल की नोंक पर वाराणसी शहर बसा है।

मोक्ष की प्राप्ति
ऐसा माना जाता है कि एक बार इस मंदिर के दर्शन करने और पवित्र गंगा में स्‍नान कर लेने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आदि शंकराचार्य, सन्त एकनाथ रामकृष्ण परमहंस, स्‍वामी विवेकानंद, महर्षि दयानंद, गोस्‍वामी तुलसीदास सभी का आगमन हुआ हैं। यहि पर सन्त एकनाथजीने वारकरी सम्प्रदाय का महान ग्रन्थ श्रीएकनाथी भागवत लिखकर पुरा किया और काशिनरेश तथा विद्वतजनोद्वारा उस ग्रन्थ कि हाथी पर से शोभायात्रा खूब धुमधामसे निकाली गयी।महाशिवरात्रि की मध्य रात्रि में प्रमुख मंदिरों से भव्य शोभा यात्रा ढोल नगाड़े इत्यादि के साथ बाबा विश्वनाथ जी के मंदिर तक जाती है।

काशी विश्वनाथ का इतिहास
उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में स्थित भगवान शिव का यह मंदिर हिंदूओं के प्राचीन मंदिरों में से एक है, जोकि गंगा नदी के पश्चिमी तट पर स्थित है। कहा जाता है कि यह मंदिर भगवान शिव और माता पार्वती का आदि स्थान है। जिसका जीर्णोद्धार 11 वीं सदी में राजा हरीशचन्द्र ने करवाया था और वर्ष 1194 में मुहम्मद गौरी ने ही इसे तुड़वा दिया था। जिसे एक बार फिर बनाया गया लेकिन वर्ष 1447 में पुनं इसे जौनपुर के सुल्तान महमूद शाह ने तुड़वा दिया।

फिर साल 1585 में राजा टोडरमल की सहायता से पंडित नारायण भट्ट ने इसे बनाया गया था लेकिन वर्ष 1632 में शाहजंहा ने इसे तुड़वाने के लिए सेना की एक टुकड़ी भेज दी। लेकिन हिंदूओं के प्रतिरोध के कारण सेना अपने मकसद में कामयाब न हो पाई। इतना ही नहीं 18 अप्रैल 1669 में औरंगजेब ने इस मंदिर को ध्वस्त कराने के आदेश दिए थे। साथ ही ब्राह्मणों को मुसलमान बनाने का आदेश पारित किया था। आने वाले समय में काशी मंदिर पर ईस्ट इंडिया का राज हो गया, जिस कारण मंदिर का निर्माण रोक दिया गया। फिर साल 1809 में काशी के हिंदूओं द्वारा मंदिर तोड़कर बनाई गई ज्ञानवापी मस्जिद पर कब्जा कर लिया गया।

इस प्रकार इतिहास के अनुसार काशी मंदिर के निर्माण और विध्वंस की घटनाएं 11वीं सदी से लेकर 15वीं सदी तक चलती रही। हालांकि 30 दिसंबर 1810 को बनारस के तत्कालीन जिला दंडाधिकारी मि. वाटसन ने ‘वाइस प्रेसीडेंट इन काउंसिल’ को एक पत्र लिखकर ज्ञानवापी परिसर हिन्दुओं को हमेशा के लिए सौंपने के लिए कहा था, लेकिन यह कभी संभव ही नहीं हो पाया। तब से ही यह विवाद चल रहा है।

हिन्दू धर्म में कहते हैं कि प्रलयकाल में भी इसका लोप नहीं होता। उस समय भगवान शंकर इसे अपने त्रिशूल पर धारण कर लेते हैं और सृष्टि काल आने पर इसे नीचे उतार देते हैं। यही नहीं, आदि सृष्टि स्थली भी यहीं भूमि बतलायी जाती है। इसी स्थान पर भगवान विष्णु ने सृष्टि उत्पन्न करने की कामना से तपस्या करके आशुतोष को प्रसन्न किया था और फिर उनके शयन करने पर उनके नाभि-कमल से ब्रह्मा उत्पन्न हुए, जिन्होने सारे संसार की रचना की। अगस्त्य मुनि ने भी विश्वेश्वर की बड़ी आराधना की थी और इन्हीं की अर्चना से श्रीवशिष्ठजी तीनों लोकों में पुजित हुए तथा राजर्षि विश्वामित्र ब्रह्मर्षि कहलाये।

सर्वतीर्थमयी एवं सर्वसंतापहारिणी मोक्षदायिनी काशी की महिमा ऐसी है कि यहां प्राणत्याग करने से ही मुक्ति मिल जाती है। भगवान भोलानाथ मरते हुए प्राणी के कान में तारक-मंत्र का उपदेश करते हैं, जिससे वह आवगमन से छुट जाता है, चाहे मृत-प्राणी कोई भी क्यों न हो। मतस्यपुराण का मत है कि जप, ध्यान और ज्ञान से रहित एवंम दुखों परिपीड़ित जनों के लिये काशीपुरी ही एकमात्र गति है।

श्रुति स्मृति इतिहास तथा पुराणादि के अनुसार
काशी सकल ब्रह्मांड के देवताओं की निवास स्थली है, जो शिव को अत्यंत प्रिय है। काशी में शिव के अनेकानेक रूप विग्रह, लिंग आदि की पूजा-अर्चना की जाती है।
शिवपुराण के अनुसार
काशी में देवाधिदेव विश्वनाथजी का पूजन-अर्चन सर्व पापनाशक, अनंत अभ्युदयकारक, संसाररूपी दावाग्नि से दग्ध जीवरूपी वृक्ष के लिए अमृत तथा भवसागर में पड़े प्राणियों के लिए मोक्षदायक माना जाता है।
ऐसी मान्यता है कि वाराणसी में मनुष्य के देहावसान पर स्वयं महादेव उसे मुक्तिदायक तारक मंत्र का उपदेश करते हैं। पौराणिक मान्यता है कि काशी में लगभग 511 शिवालय प्रतिष्ठित थे। इनमें से 12 स्वयंभू शिवलिंग, 46 देवताओं द्वारा, 47 ऋषियों द्वारा, 7 ग्रहों द्वारा, 40 गणों द्वारा तथा 294 अन्य‍ श्रेष्ठ शिवभक्तों द्वारा स्थापित किए गए हैं।
काशी या वाराणसी भगवान शिव की राजधानी मानी जाती है इसलिए अत्यंत महिमामयी भी है। अविमुक्त क्षेत्र, गौरीमुख, त्रिकंटक विराजित, महाश्मशान तथा आनंद वन प्रभृति नामों से मंडित होकर गूढ़ आध्यात्मिक रहस्यों वाली है।

शराब बिक्री को लेकर सरकार का बड़ा फैसला…

उत्तरप्रदेश
शुभम दुबे

उत्तरप्रदेश सरकार ने शराब की बिक्री को लेकर बड़ा फैसला किया है उत्तरप्रदेश के शॉपिंग मॉल में आज से महंगी शराब की बिक्री होगी. उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को इसका आदेश जारी किया है. शराब की बिक्री सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक होगी.शॉपिंग मॉल्स में 700 रुपये से ऊपर की प्रीमियम एवं इंपोर्टेड ब्रांड्स की बिक्री होगी. इसके अलावा 160 रुपये से ऊपर की प्रीमियम एवं इंपोर्टेड ब्रांड्स की बीयर भी मिलेगी।
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पिछले कुछ वर्षों में शॉपिंग मॉल्स से खरीदारी का प्रचलन तेजी से बढ़ा है, जिसको देखते हुए शॉपिंग मॉल्स में महंगी विदेशी शराब बेचने की अनुमति दी गई है।

टिक टोक, यूसी के अब PUBG कि बारी, हो रही है तैयारी

दिल्ली
लद्दाख की गलवान घाटी में चीन-भारत के जवानों की हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के बीच तनाव जारी है. भारत ने कुछ दिन पहले ही चीन के 59 एप बैन किए थे. अब केंद्र सरकार ने चीन के अन्य 275 एप की लिस्ट बना ली है. इनमें गेमिंग एप PUBG और रेसो भी शामिल है.
रेसो पर भी खतरा
भारत में चीन की इंटरनेट कंपनियों के करीब 30 करोड़ यूनीक यूजर हैं. केंद्र सरकार यह चेक कर रही है कि पबजी और रेसो जैसे एप राष्ट्रीय सुरक्षा या लोगों की निजता के लिए खतरा तो नहीं बन रहे हैं. अगर इन एप के मामले में भी कोई अनियमितता सामने आती है तो हो सकता है कि चीन के बैन एप में बहुत से नाम और शामिल हो जायें.
चीन के खिलाफ गुस्सा
लद्दाख की गलवान घाटी में भारत-चीन के जवानों के बीच हिंसक झड़प के बाद से ही भारत के लोगों में चीन को लेकर गुस्सा है. देश में चीन के विरोध की मुहिम तेज हो रही है और इसी कड़ी में अब चीन के एप पर गाज गिर रही है.
जांच के बाद तय होगा
केंद्र सरकार ने चीन के एप की जो नई लिस्ट बनाई है, उसमें टेंसेंट का गेमिंग एप पबजी भी शामिल है. इसके साथ ही इस लिस्ट में शिओमी का जिली, ई-कॉमर्स अलीबाबा का अली एक्सप्रेस और टिकटॉक के मालिकाना हक वाली कंपनी बाइटडांस के रेसो और यूलाइक एप भी शामिल हैं. इस मामले से जुड़े एक व्यक्ति ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि सरकार इन सभी 275 एप को या इनमें से कुछ पर बैन लगा सकती है. हालांकि अगर कोई अनियमितता नहीं पाई जाती है तो कोई भी एप बैन नहीं किया जायेगा.

भारत सरकार ने इस बारे में अभी हालांकि आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है, लेकिन चीन के एप की लगातार समीक्षा की जा रही है. यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन एप को फंडिंग कहां से हो रही है. अधिकारी के अनुसार कुछ चीनी एप से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पाया गया है तो कुछ एप डेटा शेयरिंग और निजता के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं.

भारत सरकार अब देश में कामकाज करने वाली कंपनियों के लिए नियम बना रही है, जिन पर खरा नहीं उतरने वाले एप को तुरंत बैन किया जा सकेगा. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार सायबर सिक्योरिटी को मजबूत बनाने और भारतीय नागरिकों के डेटा को सुरक्षा देने के लिए यह प्रयास कर रही है. इन नियमों और गाइडलाइंस के हिसाब से किसी एप को ही काम करने की इजाजत दी जाएगी.

कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज के राशिफल में

राशिफल ( 27 जुलाई 2020 )
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि:-

रचनात्मक शौक़ आज आपको सुक़ून का एहसास कराएंगे। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। परिवार के सदस्यों की अच्छी सलाह आज आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। फूल देकर अपने प्यार का इज़हार करें। अगर आपका साथी अपना वादा न निभाए तो बुरा महसूस न करें- आपको बैठकर बातचीत के ज़रिए मामला सुलझाने की ज़रूरत है। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

वृष राशि :-

नर्वस ब्रेकडाउन आपकी सोचने की ताक़त और शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को कमज़ोर बना सकता है। सकारात्मक सोच के ज़रिए इस समस्या से निजात पाएँ। आर्थिक जीवन की स्थिति आज अच्छी नहीं कही जा सकती आज आपको आपको बचत करने में मुूश्किलें आ सकती हैं। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। जो अपने प्रिय के साथ छुट्टियाँ बिता रहे हैं, ये उनकी ज़िन्दगी के सबसे यादगार लम्हों में से होंगे। आज फ़ायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएँ। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। यह दिन शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक रहेगा।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

मिथुन राशि :-

अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाक़ई पसंद करते हैं। लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। पारिवारिक मोर्चे पर समस्याएँ मुँह बाए खड़ी हैं। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों की अनदेखी आपको सबकी नाराज़गी की केंद्र बना सकती है। आपका प्यार न सिर्फ़ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊँचाइयों को भी छूएगा। दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में ढलेगी। नयी साझीदारी आज के दिन फलदायी रहेगी। जो चीजें आपके लिए आवश्यक नहीं हैं उनपर आज अपना अधिकतर समय आप जाया कर सकते हैं। आज आपका जीवनसाथी आपको प्यार और सुख के लोक की सैर करा सकता है।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

कर्क राशि:-

अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। वैसे तो अपना पैसा दूसरे को देना किसी को पसंद नहीं आता लेकिन आज आप किसी जरुरतमंद को पैसा देकर सुकून का अनुभव करेंगे। हालात को क़ाबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। विवाद को ज़्यादा तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीक़े से हल करने की कोशिश करें। अगर आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय न दें, तो वह नाराज़ हो सकता/सकती है। दफ़्तर में आपके दुश्मन भी आज आपके दोस्त बन जाएंगे – आपके सिर्फ़ एक छोटे-से अच्छे काम की बदौलत। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। ग़लतफ़हमी के लम्बे दौर के बाद इस शाम आपको जीवनसाथी के प्यार का तोहफ़ा नसीब होगा।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

सिंह राशि :-

ऐसी गतिविधियों में संलग्न रहें, जो आपको सुकून दें। जो उधारी के लिए आपके पास आएँ, उन्हें नज़रअन्दाज़ करना ही बेहतर रहेगा। मुमकिन है कि परिवार वाले आपकी उम्मीदों को पूरा न कर सकें। इस बात कि इच्छा न करें कि वे आपके मुताबिक़ काम करेंगे, बल्कि अपने काम करने का तरीक़ा बदलकर पहल करें। सारी दुनिया की मदहोशी उन ख़ुशनसीबों के बीच सिमट जाती है, जो प्यार में हों। जी हाँ, आप वही ख़ुशनसीब हैं। कुछ लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिलेगा। इस राशि के छात्र-छात्राएं आज अपने कीमती समय का दुरुपयोग कर सकते हैं। आप मोबाइल या टीवी पर आवश्यकता से अधिक समय जाया कर सकते हैं। लंबे वक़्त के बाद आप अपने जीवनसाथी के साथ नज़दीकी महसूस कर पाएंगे।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

कन्या राशि :-

हाल की घटनाओं से आपका मन बेचैन हो सकता है। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग फ़ायदेमंद साबित होंगे। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा- लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होगी। जीवनसाथी और बच्चों से अतिरिक्त स्नेह और सहयोग मिलेगा। ख़ुशमिज़ाज रहें और प्यार की राह में बाधाओं का सामना करने के लिए तैयार रहें। दफ़्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। ठीक कम्यूनिकेशन न होने के चलते परेशानी खड़ी हो सकती है, लेकिन मिल-बैठकर बात करने से चीज़ें सुजझाई जा सकती हैं।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

तुला राशि :-

जीत का जश्न आपके दिल को ख़ुशी से भर देगा। इस उत्साह को दोगुना करने के लिए आप अपनी ख़ुशी में दोस्तों को भागीदार बना सकते हैं। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था उसका फायदा आज आपको फायदा मिल सकता है। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद ख़त्म कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। आप के दिल की धड़कनें आपके प्रिय के साथ कुछ ऐसे चलेंगी कि आज जीवन में प्यार का संगीत बज उठेगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ आपके पक्ष में लगती हैं। दिन को कैसे अच्छा बनाया जाए इसके लिए आपको अपने लिए भी समय निकालना सीखना होगा। बढ़िया खाना, रोमानी पल और जीवनसाथी का साथ – यही ख़ास है आज।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

वृश्चिक राशि:-

आपकी व्यक्तिगत समस्याएँ मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़ें। बिन बुलाया कोई मेहमान आज घर में आ सकता है लेकिन इस मेहमान की किस्मत की वजह से आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। किसी की प्यार में क़ामयाबी मिलने की कल्पना को सच कराने में मदद करें। कारोबारी जितना हो अपने कारोबार से जुड़ी बातों को किसी से शेयर न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। आज जितना हो सके लोगों से दूर रहें। लोगों को वक्त देने से बेहतर है अपने आपको वक्त दें। सेहत के नज़रिे से गले लगने के अपने फ़ायदे हैं और आपको यह एहसास आज अपने जीवनसाथी से मिल सकता है।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

धनु राशि :-

अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए गम्भीर तौर पर प्रयास करें। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। परिवार में किसी बुज़ुर्ग की ख़राब तबियत परेशानी का कारण बन सकती है। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। आईटी से जुड़े लोगों को अपना जौहर दिखाने का मौक़ा मिल सकता है। आपको क़ामयाबी पाने के लिए केवल काम पर एकाग्र होकर जी-तोड़ मेहनत करने की ज़रूरत है। खाली समय का पुरा आनंद उठाने के लिए आपको लोगों से दूर होकर अपने पसंदीदा काम करने चाहिए। ऐसा करके आपमें सकारात्मक बदलाव भी आएंगे। मुमकिन है कि आपके माता-पिता आपके जीवनसाथी को कुछ शानदार आशीर्वाद दें, जिसके चलते आपके वैवाहिक जीवन में और निखार आएगा।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

मकर राशि :-

बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। ग्रह नक्षत्रों की चाल आपके लिए आज अच्छी नहीं है, आज के दिन आपको अपने धन को बहुत सुरक्षित रखना चाहिए। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। आप रोमांटिक ख़यालों और सपनों की दुनिया में खोए रहेंगे। अगर आप व्यवसाय में किसी नये भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो यह ज़रूरी होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य अच्छी तरह जाँच लें। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। क्या आपको पता है कि आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्ता है। उनपर ग़ौर करें, यह बात आपको ख़ुद-ब-ख़ुद दिख जाएगी।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

कुम्भ राशि :-

मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. घर में और आस-पास छोटे-मोटे बदलाव घर की सजावट में चार चांद लगा देंगे। रोमांस आपके दिल-दिमाग़ पर छाया रहेगा, क्योंकि आज आपकी मुलाक़ात अपने प्रिय से होगी। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राइज़ मिल सकता है।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

मीन राशि :-

बच्चे आपकी शाम को ख़ुशी की चमक लाएंगे। थकाऊ और उबाऊ दिन को अलविदा कहने के लिए एक बढ़िया डिनर की योजना बनाएँ। उनका साथ आपके शरीर में फिर से ऊर्जा भर देगा। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद ख़त्म कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। आज के इस ख़बसूरत दिन प्रेम-संबंध में आपकी सभी शिकायतें ग़ायब हो जाएंगी। काम के बाद आपके सहकर्मी आपको किसी छोटे घरेलू उत्सव पर आमंत्रित कर सकते हैं। जीवन की आपाधापी के बीच आज आप अपने बच्चों के लिए वक्त निकालेंगे। उनके साथ वक्त गुजार के आपको महसूस हो सकता है कि आपने जीवन के कई जरुरी पल गवां दिए हैं। आपका जीवनसाथी किसी ख़ूबसूरत सरप्राइज़ से आपका दिन बना सकता है।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

जनकपुर (कोरिया )स्पंदन कार्यक्रम के तहत पुलिस अधीक्षक कोरिया चन्द्रमोहन सिंह के द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय भरतपुर के सभाकक्ष मे बैठक का आयोजन किया गया।

पप्पू बैगा
जनकपुर

बैठक मे थाना प्रभारी जनकपुर उप निरीक्षक विवेक कुमार खलको, सहयक उप निरीक्षक चित्रबहोर यादव, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी कश्यप, सहायक उप निरीक्षक अजय बघेल एवं थाना प्रभारी कोटाडोल निरीक्षक तेजनाथ सिंह सहित जनकपुर व कोटाडोल थाना के उपस्थित समस्त स्टाप के अधिकारी, कर्मचारियों से उनके व्यक्तिगत, पारिवारिक समस्याओं एवं कार्यस्थल मे आने वाली समस्याओं पर चर्चा किए। कर्मचारियों के आवास, बिजली, पानी, यात्रा भत्ता, अवकाश से सम्बन्धित समस्याओं को सुनकर त्वरित निराकरण किया गया। तथा अधिकारियों, कर्मचारियों से अपना एवं अपने परिवार का शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य ठीक रखने की समझाइस दिए।

छत्तीसगढ़ कोरोना ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है देखिए आज का हाल

घनश्याम प्रजापति

रायपुर छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 305 नए मामले सामने आए हैं और 261 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं तीन संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं, आज 4 संक्रमितों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज रायपुर से 161, दुर्ग से 80, बिलासपुर से 18, बलौदाबाजार से 16, राजनांदगांव से 13, कांकेर से 5, मुंगेली से 2, सूरजपुर से 2, कवर्धा से 2, बालोद से 1, बेमेतरा से 1, महासमुंद से 1, सरगुजा से 1, कोरिया से 1 और दंतेवाड़ा से 1 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।
बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 7489 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 4944 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 33 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 2502 मरीजों का उपचार जारी है।

जनकपुर कोरिया विकासखंड जनकपुर के ग्राम उदकी में सड़क दुर्घटना से एक नौ वर्षीय मासूम बुरी तरह घायल हो गया।

पप्पू बैगा
प्राप्त जानकारी जनकपुर क्षेत्र के ग्राम उदकी निवासी स्वामी दीन अपने घर के सदस्यों के साथ खेत में धान का रोपाई करने गया था, उसका नौ वर्षीय मासूम आशीष जो कि स्कूल बंद होने के कारण परिजनों के साथ सांथ जाकर खेत में ही खेलता था। इसी दौरान वह घर तरफ चल दिया सड़क में पहुंचते ही अचानक सईड ले रहे ट्रेक्टर और कार की चपेट में आ गया जिसके चलते कार की जोरदार टक्कर से मासूम बुरी तरह घायल हो गया और खून से लथपथ जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया और घंटो तक सड़क में ही पड़ा रहा , वही सड़क पर गुजर रहे कुछ राहगीरों की नजर पड़ी तो मासूम को पहचान गए और उसी हालत में उसे घर छोड़ आए, शाम को जब परिजन रोपा लगाकर घर आए तो लहूलुहान देख कर ईलाज कराने उपस्वास्थ्य केंद्र माड़ीसरई ले गए। लेकिन मासूम की हालत गंभीर होने की वजह से वहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर रिफर कर दिया। जहां मासूम का ईलाज जारी है और अवस्था गंभीर बनी हुई है।

सूरजपुर जिले में भी लॉक डाउन की घोषणा 28/07/2020 से सूरजपुर में लॉकडाउन

माननीय कलेक्टर सूरजपुर के द्वारा जिला सूरजपुर में बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए लॉक डाउन की घोषणा की गई है।
28/07/2020 से 3/07/2020 तक सूरजपुर में लॉक डॉउन रहेगा इस अवधि में सभी शासकीय एवं गैर शासकीय संस्थानों को बंद हो रखा जाएगा तथा सभी सरकारी कर्मचारियों को अपने-अपने घरों से ही अपने कार्यों का निष्पादन करने को कहा गया है।
इस अवधि के दौरान सभी परिवहन सेवाएं,फैक्ट्रियां, होटल चौपाटी आदि बंद रहेंगे, इस दौरान केवल आपातकालीन सेवाओं तथा खाद्य आपूर्ति की वाहनों को बाधित नहीं किया जाएगा।
सूरजपुर नगरी निकाय के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों को पूर्णता बंद किया जाएगा इन क्षेत्रों में लगने वाले साप्ताहिक बाजार, गोदाम, औद्योगिक स्थान, मिष्ठान आदि सम्मिलित है।

इन सभी चीजों पर समय अवधि में मिलेगी छूट
फल दूध अंडा चिकन मछली बकरा राशन आदि विक्रय भंडारण परिवहन आदि गतिविधियों के लिए सुबह 7:00 से 12:00 बजे तक की समय अवधि में छूट दी जाएगी इस अवधि के अलावा समय पर पूर्णतः पाबंदी होगी

घर-घर जाकर दूध एवं न्यूज़ पेपर बांटने वालों के लिए नगरी निकाय क्षेत्र में सुबह 6:00 बजे से 9:30 बजे तक का समय होगा।
वे सभी लोग जो दिए गए समय अवधि में खरीदी एवं बिक्री के लिए बाहर जाएंगे उन्हें मास्क लगाकर एवं सैनिटाइजर लेकर चलना होगा।

किसी भी प्रकार के उल्लंघन करने की स्थिति में लोगों पर उचित कार्रवाई करने के भी निर्देश है।

जयंती थी आजाद की और भगत सिंह की फोटो लगाकर कांग्रेस ने मना डाला कार्यक्रम

समरेश प्रजापति
जिला कांग्रेस जांजगीर ने भगत सिंह और बाल गंगाधर तिलक जी कि फोटो को पोस्टर में लगा कर चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती मना डाली और इतना ही नहीं अपने ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट में भी पोस्ट किया।
इस बात पे लोगों तथा अन्य पार्टियों ने शहीदों का अपमान बताया है जिससे कांग्रेस पार्टी कि काफी किरकिरी हो रही है।
गौरतलब है कि जिला कांग्रेस हर वर्ष चंद्रशेखर,आजाद बाल गंगाधर तिलक की जयंती तथा बिसाहू दस महंत कि पुण्यतिथि मानती है लेकिन जोश जोश में सभी कार्यकर्ता एवं जिला अध्यक्ष आदि किसी ने भी पोस्टर में लगे अमर शहीद भगत सिंह की फोटो को नहीं पहचाना तथा चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह की फोटो में पहचान में भी नहीं कर पाय

महिला ने नौकरी के नाम पर 15 करोड़ की ठगी

बलौदबाजार
घनश्याम यादव
जिले में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला ने नौकरी लगाने के नाम पर 15 करोड़ की ठगी की है। जिस महिला पर यह आरोप लगा है वह महिला एवं बाल विकास विभाग की पूर्व कर्मचारी बताई जा रही है। महिला ने नौकरी लगाने के नाम पर 17 लोगों से 15 करोड़ रूपए ऐंठ लिए। वहीं अपने खिलाफ शिकायत की भनक लगते ही उसके फरार होने की खबर है

ली जानकारी के मुताबिक मामला बलौदाबाजार के कोतवाली थाने का है। सभी 17 पीड़ितों ने थाने में महिला के खिलाफ लिखित शिकायत की है पीड़ितों ने पैसे के लेन देन का ऑडियो और वीडियो भी पुलिस को सौंपा है। जिस महिला पर ठगी का आरोप लगा है उसका नाम अनीला चोपड़ा है वह पहले महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के पद पर पदस्थ थी

खबर है कि महिला ने ऐसे ही 200 बेरोजगारों से भी नौकरी के नाम पर ठगी की है मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़ितों ने ठगी की लिखित शिकायत की है। उनसे दस्तावेज लिए गए है, जिसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद मामले में दोषियों पर उचित कार्यवाही की जाएगी

घर में सो रहे बुजुर्ग को हाथियों ने कुचला, 10 साल में 109 लोगों की गई जान

देवशरण चौहान
जशपुरनगर
छत्तीसगढ़ में एक ओर जहां हाथियों की अप्राकृतिक मौतों का सिलसिला चल रहा है, वहीं दूसरी ओर हाथियों के हमले से इंसानों की मौत का क्रम भी जारी है। जशपुरनगर जिले में पिछले सात महीने में हाथियों के हमले में 20 लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा मामला जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। रात को घर में सो रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को हाथी ने सूंड़ से लपेटकर बाहर खींचा और पैरों से कुचल दिया। वृद्घ की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्राम पंचायत लुड़ेग के पंडरीबहला गांव के निवासी साधु टोप्पो (75) घर में पत्नी के साथ सो रहे थे। शुक्रवार रात को तकरीबन दस बजे गांव में 13 हाथियों का दल घुस आया। हाथियों ने बस्ती के किनारे में स्थित साधु टोप्पो के घर को उजाड़ना शुरू कर दिया। नींद में होने और श्रवण शक्ति कमजोर होने की वजह से वृद्घ दंपती को हाथियों के हमले की आहट नहीं मिली। दीवार को ध्वस्त करने के बाद एक हाथी ने वृद्घ को सूंड में लपेटकर बाहर खींच लिया और उसके सिर को बुरी तरह से कुचल दिया। बारिश की वजह से घटनास्थल की मिट्टी गिली थी।

क्या हवन के माध्यम से बीमारियों की रोकथाम की जा सकती है ? जानिए हवन के महत्व

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
आचार्य डा.अजय दीक्षित

हाँ ! हवन में विशेष प्रकार के पदार्थों की आहुति देने से कई प्रकार के रोग नष्ट होते हैं, इसे आधुनिक विज्ञान की भाषा में यज्ञ चिकित्सा कहते हैं। विश्व के कई देशों में रोगों को दूर करने के लिए यज्ञ चिकित्सा का प्रचलन बढ़ रहा है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

👉🏻कुछ रोगों के सन्दर्भ में नीचे दिए उपायों को पढ़ें –

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

टाइफाईड – नीम, चिरायता, पितपापडा, त्रिफला सम्भाग शुद्ध गौ घृत मिश्रित आहुति दें

ज्वरनाशक – अजवाइन की आहुति हवन में दें

नजला, जुकाम, सिरदर्द – मुनक्का की आहुति हवन में दें ।

नेत्रज्योति वर्धक – शहद की आहुति हवन में दें ।

मस्तिष्क बलवर्धक – शहद व सफ़ेद चन्दन की आहुति दें ।

वातरोग नाशक – पिप्पली की आहुति दें ।

मनोविकार नाशक – गुग्गल और अपामार्ग की आहुति दें ।

मानसिक उन्माद नाशक – सीताफल के बीज एवं जटामासी चूर्ण की आहुति दें ।

पीलिया नाशक – देवदारु, चिरायत, नागरमोथा, कुटकी और वायविडग्ग की आहुति दें।

मधुमेह नाशक – गुग्गल, लोभान, जामुन के वृक्ष की छाल और करेला के डंठल संभाग की आहुति दें

चित्त भ्रम नाशक– कचूर, खस, नागरमोथा महुआ, सफ़ेद चन्दन, गुग्गल, अगर, बड़ी इलायची, नरवी और शहद की आहुति दें ।

क्षय नाशक(टी.बी) – गुग्गल, सफ़ेद चन्दन, गिलोय बांसा का चूर्ण और कपूर की आहुति दें।

मलेरिया नाशक – गुग्गल, लोभान, कपूर, कचूर, हल्दी, दारुहल्दी, अगर, वायविडग्ग, जटामासी, वच, देवदारु, कठु, अजवाइन, नीम पत्ते, समभागचूर्ण, की आहुति दें ।

सर्वरोग नाशिनी – गुग्गल, वच, गंध, नीम पत्ते, आक पत्ते, अगर, राल, देवदारु, छिलका सहित मसूर की आहुति दें ।

जोड़ों का दर्द – निर्गुन्डी के पत्ते, गुग्गल, सफ़ेद सरसों, नीम पत्ते और राल संभाग चूर्ण की आहुति दें ।

निमोनिया नाशक – पोहकर मूल, वच, लोभान, गुग्गल और अडूसा संभाग चूर्ण की आहुति दें।

जुकाम नाशक – खुरासानी अजवाइन, जटामासी, पशमीना कागज, लाल बूरा और संभाग चूर्ण की आहुति दें ।

पीनस – बरगद पत्ते, तुलसी पत्ते, नीम पत्ते, वायविडग्ग, सहजने की छाल संभाग चूर्ण में धूप का चूरा मिलाकर आहुति दें।

कफ नाशक – बरगद पत्ते, तुलसी पत्ते, वच, पोहकर मूल, अडूसा पत्र सम्भाग चूर्ण की आहुति दें ।

सिर दर्द नाशक – काले तिल और वायविडग्ग चूर्ण की आहुति दें ।

चेचक, खसरा नाशक – गुग्गल, लोभान, नीम पत्ते, गंधक, कपूर, काले तिल और वायविडग्ग चूर्ण की आहुति दें ।

जिव्हा तालू रोग नाशक – मुलहटी, देवदारु, गंधाविरोजा, राल, गुग्गल, पीपल, कुलंजन, कपूर और लोभान की आहुति दें ।

कैंसर नाशक – गूलर फूल, अशोक छाल, अर्जन छाल, लोध्र, माजूफल, दारुहल्दी, हल्दी, खोपरा, तिल, जौ चिकनी सुपारी, शतावर, काकजंघा, मोचरस, खस, मंजीष्ठ, अनारदाना, सफ़ेद चन्दन, लाल चन्दन, गंधा, विरोजा, नरवी, जामुन पत्ते, धाय के पत्ते सम्भाग चूर्ण में दस गुना शक्कर और एक गुना केसर से दिन में तीन बार हवन करें।।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कैसा आज आपका दिन, राशिफल

राशिफल (26 जुलाई, 2020)
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि:-

आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। आज आपके माता-पिता में से कोई आपको धन की बचत करने को लेकर लेक्चर दे सकता है, आपको उनकी बातोें को बहुत गौर से सुनने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में परेशानी आपको ही उठानी पड़ेगी। अपने जीवन-साथी की उपलब्धियों की सराहना करें और उसकी सफलता और ख़ुशक़िस्मती का जश्न मनाएँ। उदार बनें और ईमानदारी से तारीफ़ करें। अगर आप हुक़्म चलाने की कोशिश करेंगे, तो आपके और आपके प्रिय के बीच काफ़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे। हँसी-मजा़क के बीच आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, जो फिर वाद-विवाद का रूप भी ले सकता है। स्वयं के लिए अच्छा समय निकालना बढ़िया रहेगा। आपको इसकी सख़्त ज़रूरत भी है। यदि आप अपने मित्रों को इसमें सहभागी बनाएँ, तो आनन्द दोगुना हो जाएगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृष राशि :-

हर इंसान को ग़ौर से सुनें, हो सकता है आपको अपनी समस्या का समाधान मिल जाए। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताज़ा कर देगा। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा। ग्रह इशारा कर रहे हैं कि धार्मिक क्रियाकलापों की अधिकता हो सकती है, मसलन आप मंदिर जा सकते हैं, दान-दक्षिणा भी संभव है और ध्यान-धारणा का अभ्यास भी किया जा सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मिथुन राशि :-

इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फँसा सकती है। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। आपको चिंतामुक्त होकर अपने क़रीबी दोस्तों और परिवार के बीच ख़ुशी के लम्हे तलाशने की ज़रूरत है। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानीभरा हो सकता है। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की ज़रूरत महसूस करेंगे। सफलता-प्राप्ति के लिए स्वप्न देखना बुरा नहीं है, परन्तु हमेशा दिवास्वप्न में खोये रहना आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कर्क राशि:-

खाने-पीने की ऐसी चीज़ों से बचने की कोशिश करें, जिनमें कॉलेस्ट्रॉल की ज़्यादा मात्रा है। आज कोई लेनदार आपके दरवाजे पर आ सकता है और आपसे पैसे उधार मांग सकता है। उन्हें पैसे लौटाकर आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि उधार लेने से बचें। घरेलू मामलों और काफ़ी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। आज आपका दुःख बर्फ़ की तरह पिघल जाएगा। ऐसे बदलाव लाएँ जो आपके रूप-रंग में निखार ला सके और संभावित साथियों को आपकी ओर आकर्षित करे। रोमानी नज़रिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है। आज के दिन कुछ न करें, सिर्फ़ अस्तित्व का आनन्द लें और अहोभाव से ख़ुद को सराबोर होने दें। स्वयं को भाग-दौड़ के लिए बाध्य न करें।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

सिंह राशि :-

बिना वजह अपनी आलोचना करते रहना आत्मविश्वास को कम कर सकता है। अनचाहा कोई महमान आज आपके घर आ सकता है जिसके आने से आपको घर के उन समानों पर भी खर्चा करना पड़ सकता है जिनको आपने अगले महीने पर टाला हुआ था। रिश्तेदारों के साथ बिताया गया वक़्त आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा। आपके प्रिय का प्यारा बर्ताव आपको ख़ास होने का अनुभव कराएगा; इन लम्हों का पूरा लुत्फ़ उठाएँ। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। रिश्ते ऊपर स्वर्ग में बनते हैं और आपका जीवनसाथी आज यह साबित कर सकता है। आपकी ऊर्जा आज बेवजह के कामों में जाया हो सकती है। जीवन को सही से जीना चाहते हैं तो टाइम टेबल के हिसाब से चलना सीखें।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कन्या राशि :-

बेकार की बात पर बहस करके अपकी ऊर्जा ज़ाया न करें। याद रखें कि वाद-विवाद से कुछ भी हासिल नहीं होता, लेकिन खोता ज़रूर है। आज के दिन भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें और यदि देना जरुरी हो तो देने वाले से लिखित में लें कि वो पैसा वापस कब करेगा। आपकी परेशानी आपके लिए ख़ासी बड़ी हो सकती है, लेकिन आस-पास के लोग आपके दर्द को नहीं समझेंगे। शायद उन्हें लगता हो कि इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। ऑफिस से जल्दी घर जाने का प्लान आज आप ऑफिस पहुंचकर ही कर सकते हैं। घर पहुंचकर आप मूवी देखने या किसी पार्क में परिवार के लोगों के साथ जाने का प्लान बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। अपने जीवनसाथी को बताएँ कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। इंटरनेट सर्फ़िंग करना आपकी अंगुलियों की अच्छी वर्जिश करने के साथ-साथ आपके ज्ञान को भी बढ़ा सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

तुला राशि :-

आप मानसिक और शारीरिक तौर पर थकान महसूस कर सकते हैं, थोड़ा-सा आराम और पौष्टिक आहार आपके ऊर्जा-स्तर को उठाए रखने में अहम साबित होगा। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। दोस्त और क़रीबी लोग मदद के लिए आपकी ओर हाथ बढ़ाएंगे। आपके ईमानदार और ज़िंदादिल प्यार में जादू करने की ताक़त है। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पूराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है। दोस्तों के साथ फ़ोन पर गपशप से बढ़िया और क्या हो सकता है, इससे आपकी ऊब भी दूर होगी।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृश्चिक राशि;-

आपका तनाव काफ़ी हद तक ख़त्म हो सकता है। आज आप अपने घर केे सदस्यों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं और आपका काफी धन खर्च हो सकता है। अगर आज आप किसी को सलाह देते हैं, तो ख़ुद लेने के लिए भी तैयार रहें। ज़िन्दगी की हक़ीक़त का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ वक़्त के लिए भूलना पड़ेगा। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे- तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी। पड़ोसियों का दख़ल शादीशुदा ज़िन्दगी में दिक़्क़त पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप व आपके जीवनसाथी के बीच का बंधन बहुत मज़बूत है और इसे तोड़ना आसान नहीं है। आज आपको अपनी किसी पुरानी गलती का अहसास हो सकता है और आपका मन उदास हो सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

धनु राशि :-

आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। बच्चे की पढ़ाई के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। इस समय जो समस्याएँ आपको झेलनी पड़ रही हैं, वे क्षणिक हैं और समय के साथ वे ख़ुद-ब-ख़ुद ख़त्म हो जाएंगी। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। आज काफ़ी दिगाग़ी कसरत मुमकिन है। आपमें से कुछ शतरंज खेल सकते हैं, वर्ग-पहेली हल कर सकते हैं, कोई कविता-कहानी लिख सकते हैं या भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोच सकते हैं। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है। आपकी खूबियां आज लोगों को बीच आपको प्रशंसा का पात्र बनाएंगी।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मकर राशि :-

बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। ग्रह नक्षत्रों की चाल आपके लिए आज अच्छी नहीं है, आज के दिन आपको अपने धन को बहुत सुरक्षित रखना चाहिए। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। आप रोमांटिक ख़यालों और सपनों की दुनिया में खोए रहेंगे। अगर आप व्यवसाय में किसी नये भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो यह ज़रूरी होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य अच्छी तरह जाँच लें। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। क्या आपको पता है कि आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्ता है। उनपर ग़ौर करें, यह बात आपको ख़ुद-ब-ख़ुद दिख जाएगी।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कुम्भ राशि :-

मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. घर में और आस-पास छोटे-मोटे बदलाव घर की सजावट में चार चांद लगा देंगे। रोमांस आपके दिल-दिमाग़ पर छाया रहेगा, क्योंकि आज आपकी मुलाक़ात अपने प्रिय से होगी। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राइज़ मिल सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मीन राशि :-

बच्चे आपकी शाम को ख़ुशी की चमक लाएंगे। थकाऊ और उबाऊ दिन को अलविदा कहने के लिए एक बढ़िया डिनर की योजना बनाएँ। उनका साथ आपके शरीर में फिर से ऊर्जा भर देगा। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद ख़त्म कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। आज के इस ख़बसूरत दिन प्रेम-संबंध में आपकी सभी शिकायतें ग़ायब हो जाएंगी। काम के बाद आपके सहकर्मी आपको किसी छोटे घरेलू उत्सव पर आमंत्रित कर सकते हैं। जीवन की आपाधापी के बीच आज आप अपने बच्चों के लिए वक्त निकालेंगे। उनके साथ वक्त गुजार के आपको महसूस हो सकता है कि आपने जीवन के कई जरुरी पल गवां दिए हैं। आपका जीवनसाथी किसी ख़ूबसूरत सरप्राइज़ से आपका दिन बना सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कोरोना संक्रमण की रोकथाम तथा नियमों का पालन करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश वासियों से कि अपील

घनश्याम प्रजापति

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर सहित प्रदेश वासियों से कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के उपायों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना का अभी इलाज नहीं है, न ही वैक्सीन आ पाया है। इससे बचाव में ही सुरक्षा है। गाईडलाईन के अनुसार मास्क, सेनेटाईजर और फिजिकल डिस्टेंसिंग का लगातार कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। भूपेश बघेल आज यहां सोनाखान भवन में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

भूपेश बघेल ने कहा कि राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले चिन्ता का विषय है। रायपुर के लोग जागरूक हैं। बचाव के उपायों का पालन कर संक्रमण को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संक्रमण से बचाव के सभी ऐहतियाती उपायों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। मरीजों के लिए अस्पतालों में पर्याप्त बेड उपलब्ध हैं। मरीजों का इलाज किया जा रहा है। बड़ी संख्या में मरीज ठीक हो रहे हैं। अभी छत्तीसगढ़ में दिल्ली, मुंबई जैसी स्थिति नही है

A Promise to take Jet Airways back to the Skies….

TAHA Group joins the consortium of Imperial Capital Investments LLC, Flight Simulation Technique Centre Pvt. Ltd. and Big Charter Pvt. Ltd. and promises to take Jet Airways back to the skies and revive its position to the No. 1 private airlines in India.

With a strong global Leadership Team having aviation experience, TAHA Group adds further strength to the consortium to restart Jet Airways operations immediately with domestic flights in the best possible manner during this crisis period and we are confident that we will very soon expand our foray into overseas route.

We are trying to dedicate a huge sum of immediately realisable assets into one basket and that basket of money will be utilised for payment of employee dues in addition to stock options and phased induction of employees in the revived company.

राजधानी रायपुर में आज 105 नए मामले आए सामने, 6 संक्रमितों की मौत

बनमाली यादव

रायपुर छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के साथ-साथ अब मृतकों के आंकड़े में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। जो किसी खतरे से कम नहीं है ,एकाएक यह त्रासदी से जूझ रहे हैं |इसी बीच खबर आ रही है कि राजधानी रायपुर में आज 105 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। बता दें कि इससे पहले भिलाई से 25 और कोंडागांव से 4 नए मामले सामने आए थे। इसके बाद अब प्रदेश में आज कुल 134 नए मामले सामने आए हैं और 6 संक्रमितों की मौत हुई है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में अब तक 6953 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें से 4567 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं और 2350 मरीजों का उपचार अभी जारी है। वहीं, प्रदेश में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है।

error: Content is protected !!