Home Blog Page 304

जनकपुर राजस्व और वन विभाग के भूमि पर चल रहा है धड़ल्ले से अवैध कब्जा, प्रशासन खामोश

पप्पू बैगा

जनकपुर कोरिया जिले के दूरस्थ विकासखंड भरतपुर स्थित जनकपुर में राजस्व और वन विभाग के भूमि पर अवैध प्लाटिंग कर कब्जे का बड़ा कारोबार लंबे समय से चल रहा है। बाहर से यहां आकर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर मकान बनाने का काम धड़ल्ले से चल रहा है। इस पर प्रशासन के साथ स्थानीय नेताओं की भी मौन स्वीकृति है। 


जनकपुर से कोटाडोल मार्ग पर समरसता भवन के पास राजस्व एवं वन भुमि पर कुछ लोगों के द्वारा जबरन झुग्गी झोपडी बना कर कब्जा किया जा रहा है, वही मनेन्दगढ तिराहे के पास भी वन विभाग का मुनारा को तोड़ कर तीव्र गति से कब्जा किया जा रहा है संबंधित विभाग मूकदर्शक बनी हुई है कार्यवाही न होने से दिनों दिन कब्जा बढता जा रहा है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनकपुर के आवास पारा में कुछ लोगों के द्वारा शासकीय भुमि को कब्जा कर बाद में पैसा ले कर अन्य को ब्रिकी किया गया
जनकपुर में बड़ी मात्रा में शासकीय जमीन स्थित है  शासकीय कर्मचारियों के द्वारा भी शासकीय भुमि पर कब्जा  किया गया एवं शासकीय आवास पर भी कब्जा किया गया वह भी तहसील कार्यालय के पास इसे कहते हैं दिया तले अँधेरा  नजूल एवं राजस्व विभाग की भूमि के अलावे वन विभाग के छोटे झाड़ की भूमि भी है। छोटे झाड़ के जंगल की भूमि पर किसी भी स्थिति में अतिक्रमण नहीं हो सकता और मकान नहीं बनाए जा सकते किन्तु वन भूमि पर भी बखौफ कब्जा किया जा रहा है। वहीं विभाग की मिली भगत से वनों का भी पट्टा दे दिया जाता । अन्य क्षेत्रों से आकर  लोग बेधड़क शासकीय जमीनों को कब्जा कर निवासरत हो चुके हैं। कई जगह पर तो शासकीय और वन भूमि पर शासकीय कर्मचारियों ने अवैध कब्जा कर लिया है। राजस्व विभाग ने बेदखली का आदेश भी दे दिया था परन्तु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अवैध पट्टा बनाने का कारोबार जोरों पर

सरकारी जमीन के रकबा को बी-वन और खसरा में दर्ज भी लेन-देन कर किया जा रहा है। इसमें अधिकारी-

ब्रेकिंग न्यूज़:- 31 अगस्त तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, देखें आदेश!!!

प्रशान्त पाण्डेय
रायपुर
भारत सरकार के निर्देशानुसार बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए 31 अगस्त तक लॉक डाउन की घोषणा की गई है।
सरकार द्वारा यह घोषणा थम नहीं रहे कोरोना संक्रमण के कारण लिया गया है।

अगर रक्षक ही भक्षक बनने लगे तो आम लोगों का क्या होगा

विश्वनाथ प्रताप सिंह

सुकमा जिले की एक उम्र 20 साल की आदिवासी महिला गाय चराने गयी थी ,इस दौरान आरोपी सीआरपीएफ जवान के द्वारा आदिवासी युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है । इस विषय को लेकर आदिवासी समाज ने थाने पहुंच कर आरोपी जवान को गिरफ्तार की मांग की। आदिवासी समाज सुकमा के द्वारा शिकायत के बाद पुलिस द्वारा आरोपी जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक दोरनापाल दुब्बा टोटा स्थिति सीआरपीएफ कैंप के जवान पर क्वॉरेंटाइन सेंटर की महिलाओं से बलात्कार व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया पीड़ित युवती व परिजनों दोरनापाल थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई जिसमें बाद पुलिस ने जवान को हिरासत में लिया और जेल भेज दिया।

आदिवासी समाज सुकमा ने ऐसे मामलों पर घोर निंदा करते हुए इस प्रकार कूकृत्य करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। आदिवासी समाज ने कहा कि सीआरपीएफ दुब्बा टोटा कैंप के जवानों ने महिलाओं के साथ घिनौना कार्य किया है ,जो गलत है उस जवान के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए ,बल्कि उस कैंपों में इंचार्ज के ऊपर भी कार्रवाई की जाए क्योंकि जवानों को अनुशासन में रखना इंचार्ज का काम है। यह सिर्फ दुब्बा टोटा में घटना नहीं हैं बल्कि अंदरूनी क्षेत्र के केम्पों का भी हाल है लेकिन शिकायत दर्ज कराने का हिम्मत कोई नहीं दिखाता । इस घटना महासभा कड़ी निंदा करता है ऐसी घटनाओं को व्यापक रूप से बस्तर के जनहित के लिए लड़ा जाना है ।

कानपुर नगर जूही थाने के परमपुरवा इलाके में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

आचार्य डॉ अजय दिक्षित

कानपुर नगर जूही थाना क्षेत्र के परमपुरवा इलाके में प्रिया नाम की 18 वर्षीय युवती ने आज संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही घर में फांसी लगा ली । फांसी के फंदे पर बेटी को झूलता हुआ जैसे ही परिजनों ने देखा पूरे घर में चीख पुकार मच गई , इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है ।
मृतका प्रिया की 3 मई को इंगेजमेंट हुई थी,जिसके बाद उसकी बहुत जल्द शादी होने वाली थी। मौत की असली वजह अभी तक स्पष्ट नही हो पाई है । मृतका के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया है ।

राफेल के नाम से पाकिस्तान के छूटे पसीने,पाकिस्तान में राफेल के नाम कि मची हाहाकार

दिल्ली

पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा कि उसने वो खबरें देखी हैं कि भारत ने फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमान खरीदे हैं, जिनमें सुधार कर उन्हें परमाणु हथियार से लैस किया जा सकता है.

फ्रांस की कंपनी द साल्ट एविएशन के साथ 36 राफेल विमानों का सौदा करने के करीब चार साल बाद भारत को पांच राफेल विमानों की पहली खेप बुधवार को प्राप्त हुई. भारतीय वायुसेना को करीब 23 साल पूर्व 1997 में रूस से खरीदे गए सुखोई-30 केएस मिले थे.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा था कि राफेल विमानों के साथ से भारतीय वायुसेना भारत के समक्ष आने वाली किसी भी सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए और मजबूत हो गई है, साथ ही जो लोग देश की सम्प्रभुता को नुकसान पहुंचाने की मंशा रखते हैं उनमें इस नयी ताकत से भय व्याप्त होना चाहिए.

पाकिस्तान के विदेश विभाग की प्रवक्ता आयशा फारुकी ने अपने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘भारतीय वायुसेना द्वारा हाल ही में प्राप्त किए गए राफेल विमानों से जुड़ी खबरें हमने देखी हैं।

उसने कहा, ‘यह परेशानी का सबब है कि भारत अपनी सुरक्षा जरूरतों से ज्यादा सैन्य क्षमता जुटाना जारी रखे हुए है।

उसने कहा, ‘अत्याधुनिक प्रणाली का हस्तांतरण, जहां स्पष्ट मंशा उसे परमाणु हथियार ले जाने लायक बनाने की है, यह परमाणु हथियार जमा नहीं करने के अंतरराष्ट्रीय आपूर्तिकर्ताओं से किए गए वादे पर सवाल खड़े करता है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘दक्षिण एशिया में हथियारों की दौड़ के खिलाफ अपने रूख पर कायम रहते हुए भी पाकिस्तान, इन घटनाक्रमों के प्रति बेखबर बना नहीं रह सकता है, और वह गलत मंशा के साथ आक्रमकता के किसी भी कदम को नाकाम करने की अपनी क्षमता के प्रति आश्वस्त है।

क्या कहती हैं आपकी ग्रह दशाएं,जाने कहां से होगा लाभ!!!

राशिफल (31 जुलाई, 2020)
🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि:-

आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। किसी करीबी रिश्तेदार की मदद से आज आप अपने करोबार में अच्छा कर सकते हैं जिससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। आपसी संवाद और सहयोग आपके और आपके जीवनसाथी के बीच रिश्ते को मज़बूत बनाएगा। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ आपके पक्ष में लगती हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि यारी-दोस्ती के चक्कर में इन कीमती पलों को खराब न करें। यार दोस्त आने वाले वक्त में भी मिल सकते हैं लेकिन पढ़ाई के लिए यही समय सबसे सही है। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत ख़ूबसूरत है।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶

वृष राशि :-

भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें, क्योंकि क़िस्मत ख़ुद बहुत आलसी होती है। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे- लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आम परिचितों से व्यक्तिगत बातों को बांटने से बचें। अपनी दीवानगी को क़ाबू में रखें, नहीं तो यह आपके प्रेम-संबंध को मुश्किल में डाल सकती है। आज कार्यक्षेत्र में अचानक आपके काम की छानबीन हो सकती है। ऐसे में अगर आपने कोई गलती की होगी तो आपको इसका भुगतान करना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारी आज अपने कारोबार को नई दिशा देने के बारे में विचार कर सकते हैं। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। अगर आप और आपका जीवनसाथी खाने-पीने पर ज़्यादा ध्यान देंगे, तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶

मिथुन राशि :-

आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। यूं तो आज आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा लेकिन इसके साथ ही आपको यह ध्यान भी रखना होगा कि आप अपने पैसे को व्यर्थ में खर्च न करें। लोगों और उनके इरादों के बारे में जल्दबाज़ी में फ़ैसला न लें। हो सकता है कि वे दबाव में हों और उन्हें आपकी सहानुभूति व विश्वास की ज़रूरत हो। आपके ज़हन में काम का दबाव होने के बावजूद आपका प्रिय आपके लिए ख़ुशी के पलों को लाएगा। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके ज़ेहन में आएँ। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फ़ायदेमंद होगी। घरेलू मोर्चे पर बढ़िया खाने और गहरी नीन्द का पूरा लुत्फ़ आप ले पाएंगे।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶

कर्क राशि:-

अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए व्यक्तिगत संबंधों का इस्तेमाल करना आपके जीवनसाथी को नाराज़ कर सकता है। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। समय, कामकाज, पैसा, यार-दोस्त, नाते-रिश्ते सब एक ओर और आपका प्यार एक तरफ़, दोनों आपस में खोए हुए – कुछ ऐसा मिज़ाज रहेगा आपका आज। कार्यक्षेत्र की बात करें तो आपकी टीम का सबसे ज़्यादा खीझने वाला व्यक्ति काफ़ी समझदारी की बातें करता नज़र आ सकता है। वक्त पर चलने के साथ-साथ अपनों को वक्त देना भी आवश्यक है। यह बात आज आप समझेंगे लेकिन इसके बावजूद भी आप अपने घरवालों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। आज चाहे दुनिया इधर-की-उधर ही क्यों न हो जाए, आप अपने जीवनसाथी की बाहों से दूर नहीं हो सकेंगे।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶

सिंह राशि :-

चूँकि यात्रा के लिहाज़ से आप अभी कुछ कमज़ोर हैं, इसलिए लंबी यात्राओं से बचने की कोशिश कीजिए। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे ज़्यादा मददगार साबित होगा। रोमांस आनन्ददायी और काफ़ी रोमांचक रहेगा। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफ़ा हो सकता है। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से ज़िन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶

कन्या राशि :-

रक्तचाप के मरीज़ों को ख़ास ख़याल रखने और दवा-दारू करने की ज़रूरत है। साथ ही उन्हें कॉलेस्ट्रोल को क़ाबू में रखने की कोशिश भी करनी चाहिए। ऐसा करना आगे काफ़ी लाभदायक सिद्ध होगा। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड ख़राब कर सकता है। लेकिन अपना आपा न खोएँ, इससे सिर्फ़ आग और भड़केगी। अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतन्त्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🌈🛶

तुला राशि:-

अध्यात्म की सहायता लेने का सही समय है, क्योंकि मानसिक तनाव को मार भगाने के लिए यह सबसे बेहतरीन विकल्प है। ध्यान और योग आपकी मानसिक मज़बूती को बढ़ाने में कारगर रहेंगे। बाकी दिनों के मुकाबले आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा और आपको पर्याप्त धन की प्राप्ति होगी। बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ़ खींचेंगे- आपके सामने चुनने के लिए कई चीज़ें होंगी और आपके सामने समस्या यह होगी कि किसे पहले चुना जाए। काम के दबाव के चलते मानसिक उथल-पुथल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन के उत्तरार्ध में ज़्यादा तनाव न लें और आराम करें। लगता है कि आपके विरष्ठ आज देवदूतों जैसा व्यवहार करने वाले हैं। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशान्ति का सामना करना पड़ सकता है।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶

वृश्चिक राशि :-

काम का बोझ आज कुछ तनाव और खीज की वजह बन सकता है। विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है जिससे आपको मुनाफा होगा। कोई आपको नुक़सान पहुँचाने की कोशिश कर सकता है। कई मज़बूत ताक़तें आपके ख़िलाफ़ काम कर रही हैं। आपको ऐसे क़दम उठाने से बचना चाहिए, जिसके चलते उनका और आपका आमना-सामना हो। अगर आप हिसाब बराबर करना चाहें, तो ऐसा सलीके से ही किया जाना चाहिए। इकतरफ़ा प्यार आपके लिए काफ़ी ख़तरनाक साबित होगा। अगर आप ख़ुद को पेशेवराना अन्दाज़ में औरों के सामने रखेंगे, तो कैरियर में बदलाव के नज़रिये से यह लाभदायक साबित हो सकता है। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं। जीवनसाथी द्वारा परिवार और मित्रों के बीच नकारात्मक तरीक़े से आपके वैवाहिक जीवन की निजी बातें उजागर हो सकती हैं।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶

धनु राशि:-

रक्तचाप के मरीज़ों को ख़ास ख़याल रखने और दवा-दारू करने की ज़रूरत है। साथ ही उन्हें कॉलेस्ट्रोल को क़ाबू में रखने की कोशिश भी करनी चाहिए। ऐसा करना आगे काफ़ी लाभदायक सिद्ध होगा। बिन बुलाया कोई मेहमान आज घर में आ सकता है लेकिन इस मेहमान की किस्मत की वजह से आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएँ और अनचाहे तनाव से बचें। याद रखें कि प्यार ही प्यार को पैदा करता है। विवाह-प्रस्ताव के लिए सही समय है, क्योंकि आपका प्यार जीवन भर के साथ में बदल सकता है। आज आराम के लिए बहुत कम समय है- क्योंकि पहले के टाले हुए काम आपको व्यस्त रखेंगे। दूसरों की राय को ग़ौर से सुनें- अगर आप आज वाक़ई फ़ायदा चाहते हैं तो। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा ।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶

मकर राशि :-

तनाव को नज़रअंदाज़ न करें। यह तम्बाकू और शराब की ही तरह ख़तरनाक महामारी है, जो तेज़ी से पाँव पसार रही है। मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें। घरेलू ज़िन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको ख़ुद अपनी ज़िन्दगी से ज़्यादा चाहता होगा। कार्यालय में कोई आपको कुछ बढ़िया चीज़ या ख़बर दे सकता है। इस राशि के लोगोंं को आज शराब सिगरेट से दूर रहने की जरुरत है क्योंकि इससे आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶

कुम्भ राशि :-

आप जल्द ही लम्बे समय से चली आ रही बीमारी से उबरकर पूरी तरह सेहतमंद हो सकते हैं। लेकिन ऐसे ख़ुदगर्ज़ और ग़ुस्सैल इंसान से बचें, जो आपको तनाव दे सकता है और आपकी परेशानियों में इज़ाफ़ा कर सकता है। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। अपने जीवन-साथी की उपलब्धियों की सराहना करें और उसकी सफलता और ख़ुशक़िस्मती का जश्न मनाएँ। उदार बनें और ईमानदारी से तारीफ़ करें। आपका प्रिय आज कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है, जो आपके दिमाग़ पर दबाव और बढ़ा देगा। दिवास्वप्नों में समय खपाना नुक़सानदेह रहेगा, इस मुग़ालते में न रहें कि दूसरे आपका काम करेंगे। आपके पास समय तो होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे जो आपको संतुष्टि दे। अगर आप और आपका जीवनसाथी खाने-पीने पर ज़्यादा ध्यान देंगे, तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶

मीन राशि :-

हर इंसान को ग़ौर से सुनें, हो सकता है आपको अपनी समस्या का समाधान मिल जाए। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। अपने प्रिय की ग़ैरमौजूदगी में आप ख़ुद को बिल्कुल खाली महसूस करेंगे। कुछ लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिलेगा। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशान्ति का सामना करना पड़ सकता है ।

त्योहारों के चलते 31 जुलाई और 1 अगस्त को सुबह 6 से 10 तक खुलेंगे ये दुकानें

समरेश प्रजापति
रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज एक अहम घोषणा की जिसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करके दी है।
बता दें कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए लॉक डाउन की घोषणा की गई थी जिसके चलते सभी दुकानों को बंद करने के आदेश दिया गया था,लेकिन आगामी त्यौहारों के चलते चलते 31 जुलाई और 1 अगस्त को कितने की दुकान खोलने का आदेश दिया गया है।

यह आदेश उन सभी जगहों पे लागू होगा जहां पर जिला कलेक्टरों द्वारा 6 अगस्त तक लॉक डाउन की घोषणा की गई है,इस दौरान सभी लोगों को मास्क लगाना और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करना होगा।

एक मिस्ड कॉल से होगी बच्चों कि पढ़ाई, मिस्ड कॉल गुरुजी

समरेश प्रजापति
सूरजपुर स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा मंगलवार को छत्तीसगढ़ में बच्चों को सीखने सिखाने की प्रक्रिया को जारी रखते हेतु नए-नए पहल शिक्षकों द्वारा अपनाएँ जा रहे कुछ नवाचारी माडल पर चर्चा हेतु मुमकिन है। शीर्षक से ऑनलाइन वेबिनार आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के कई शिक्षक, शिक्षाविद् और अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने जिले में कोरोना जैसे संकटकाल में बच्चों की पढ़ाई को जारी रखने के लिए किए गए अपने -अपने अनुभव साझा किए ,जिसमें से 8 जिले के सुझाव छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला जी के समक्ष रक्खे गए। इन 8 जिलों में सूरजपुर जिला भी शामिल रहा। सूरजपुर जिले से गौतम शर्मा ने अपने विद्यालय शासकीय प्राथमिक शाला झारपारा में वैकल्पिक शिक्षा व्यवस्था बनाने के लिए किए गये नवाचारी पहल मिस्ड कॉल गुरूजी के बारे में विस्तृत जानकारी प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला और विभाग के आला अधिकारियों के समस्त प्रस्तुत किया । गौतम शर्मा ने वैकल्पिक शिक्षा व्यवस्था के लिए किए अपने नवाचार मिस्ड कॉल गुरूजी के बारे में बताया कि आमतौर पर हमारे यहां अधिकांश बच्चों के पास साधारण मोबाइल होते हैं। और सभी मोबाइल में इंटरनेट की सुविधा नहीं होती है, जिसके कारण ये बच्चे शासन द्वारा चलाए जा रहे ऑनलाइन क्लास से नहीं जुड़ पा रहे है । ऐसे बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने के लिए सूरजपुर जिले के शासकीय प्राथमिक शाला झारपारा के शिक्षकों ने अभिनव पहल करते हुए मिस्ड कॉल गुरूजी के नाम से एक वैकल्पिक शिक्षा व्यवस्था प्रारंभ किया है। इस नवाचार का लाभ सीधे उन सभी बच्चों को मिल रहा है ,जिनके पास स्मार्टफोन की सुविधा नहीं है, इस सुविधा के अन्तर्गत पालकों के ऊपर किसी भी प्रकार का वित्तीय भार नहीं आ आएगा और बच्चे सीधे अपने साधारण मोबाइल से सिर्फ एक मिस्ड कॉल करके मिस कॉल गुरुजी से जुड़कर अपनी कक्षानुसार पढ़ाई जारी रखे हुए हैं । इस वैकल्पिक शिक्षा व्यवस्था के माध्यम से बच्चे कोरोना वायरस के संक्रमण से घर पर पूर्णत: सुरक्षित रहते हुए अपनी पढ़ाई नियमित जारी रख पा रहे हैं । इस कार्य में शिक्षक के साथ सिखाने में रूचि रखने वाले व्यक्ति भी जुड रहे हैं। इनके इस नवाचार मॉडल मिस्ड कॉल गुरूजी को राज्य स्तर पर सराहना मिली ।

प्रेम नगर में पकड़ाया लाखों की कीमत का राजश्री गुटखा…

प्रेमनगर
प्रेम दास मानिकपुरी

आज सूरजपुर जिला के प्रेमनगर में भारी मात्रा में लाखों का गुटका लेकर जा रहे एक ट्रक को पुलिस ने पकड़ा है जिसमें भारी मात्रा में गुटखा बरामद हुआ है।
पूरा मामला
आज दोपहर 1 बजे एक ट्रक क्रमांक UP71 0926 जिसके वाहन मालिक का नाम राजकुमार है,वाहन चालक के अनुसार बिलासपुर से माल लोड कर उदयपुर खपाने की तैयारी में था लेकिन तारा रोड पे पुलिस कि नका बंदी में पकड़ा गया।

पुलिस से बचने के लिए ट्रक ड्राइवर ने दूसरा रास्ता लिया लेकिन प्रेम नगर बाजार के पास पुलिस नाका को देखते हुए 1 घंटे तक ट्रक खड़ा करके वहां से बचने का उपाय करने की कोशिश में था लेकिन पुलिस को ट्रक पर संदेह हुआ और पूछ ताछ में ड्राइवर ने सारी बाते बता दी।

ड्राइवर के मुताबिक यह राजश्री गुटका घनश्याम दास अग्रवाल का था, ड्राइवर ने बताया कि राजश्री की 275 पेटियां थी जिसकी कीमत लाखों में है।

व्हाट्सएप में मिलेगा प्रश्न पत्र, घर से ही लिख कर जमा करना होगा उत्तर पुस्तिका, कोविड:-19 महामारी संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शिक्षा सत्र 2019- 20 में क्या है UGC की नई गाइडलाइन देखिए पूरी खबर

समरेश प्रजापति
रायपुर
कोविड-19 महामारी संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शिक्षा सत्र 2019-20 के अंतिम वर्ष/अंतिम सेमेस्टर की सभी विषयों की परीक्षाएं यूजीसी द्वारा जारी किए गए निर्देश में एवं सभी तथ्यों को रखा गया है।

UGC ने जारी किए निर्देश
1

2

3

जशपुर कलेक्टर ने गोधन विक्रेताओं का नवीन खाता खुलवाने हेतु अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

बनमाली यादव

जशपुर कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने गोधन न्याय योजना के तहत् गोबर विक्रेताओं के खाते में राषि जमा कराने तथा अपेक्स बैंक की शाखा जशपुर एवं पत्थलगांव में हितग्राहियों का नवीन खाता खुलवाने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसके अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जषपुर श्री के. एस. मण्डावी को विकासखंड बगीचा के गोबर विक्रेता हितग्राहियों का खाता खुलवाने का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार वनमण्डलाधिकारी जशपुर श्री कृष्ण जाधव को फरसाबहार, अपर कलेक्टर जशपुर श्री आई. एल. ठाकुर को मनोरा, डिप्टी कलेक्टर श्री आर.एन.पाण्डेय को दुलदुला, डिप्टी कलेक्टर सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी को कुनकुरी, अनुविभागीय अधिकारी बगीचा श्री रोहित व्यास को कांसाबेल, अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगांव को पत्थलगांव, एवं अनुविभागीय अधिकारी जशपुर श्री योगेन्द्र श्रीवास को विकासखंड जषपुर का प्रभार सौंपा गया है।
कलेक्टर श्री कावरे ने बताया कि जिन गोबर विक्रेताओं के संबंधित बैंक में पूर्व से खाते होंगे उनका केवल पंजीयन करना है तथा नवीन गोबर विक्रेताओं का पंजीयन के पष्चात् खाते खोले जाने है। उन्होंने बताया कि हितग्राहियों का पंजीयन एवं खाता प्रारंभ करने हेतु गोधन न्याय योजना शुभांरभ के प्रथम सप्ताह 20 जुलाई से 26 जुलाई तक गोबर विक्रेताओं का 30 जुलाई एवं द्वितीय सप्ताह 27 जुलाई से 1 अगस्त तक गोबर विक्रेय करने वालों का 1 अगस्त 2020 तक खाता खुलवाने का कार्य पूर्ण कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देष दिए है।

बहुप्रतीक्षित नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का हार्दिक स्वागत : अभाविप…….


बनमाली यादव

रायपुर  ABVP अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छत्तीसगढ़ प्रान्त ने देश की आकांक्षाओं के अनुरूप बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय शिक्षा नीति को केन्द्रीय मंत्रिमण्डल द्वारा स्वीकृति प्रदान किये जाने के निर्णय का हार्दिक स्वागत किया है और विश्वास जताया है कि यह नीति भारत को सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनाने में महत्त्वपूर्ण कारक सिद्ध होगी। प्रदेश मंत्री शुभम जायसवाल ने कहा है कि लम्बे समय से भारत में एक ऐसी शिक्षा प्रणाली की आवश्यकता अनुभव की जा रही थी जो ज्ञान व अनुभव आधारित रोजगारोन्मुखी शिक्षा के साथ-साथ ऐसी शिक्षा भी मुहैया करा सके जो विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में भी सहायक सिद्ध हो। तकनीकी रूप से समृद्ध, सर्वव्यापी एवं सर्वसमावेशी शिक्षा के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा प्रणाली में जिन बदलावों की अपेक्षा की जा रही थी सरकार ने उन पर ध्यान दिया और नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति को मूर्त रूप प्रदान किया है जो एक अभिनन्दनीय कदम है।
परिषद् इस बात को लेकर आशान्वित है कि यह नीति देश के करोड़ों विद्यार्थियों और आने वाली पीढ़ी के भविष्य को उत्तम दिशा दिखाने वाली एवं प्रत्येक विद्यार्थी में निहित प्रतिभा का राष्ट्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप उपयोग सुनिश्चित करने में सफल होगी। किन्तु इसके लिये सरकार को इस नीति का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना होगा। परिषद् नीति को मूर्तरूप प्रदान करने के लिए डॉ. के. कस्तुरीरंगन की अध्यक्षता में अहर्निश कार्य करने वाली प्रारूप समिति, सुब्रह्मण्यम समिति के साथ ही साथ भारत सरकार को धन्यवाद देती है और उनका अभिनन्दन करती है।

राम मंदिर भूमिपूजन PM मोदी के अयोध्या दौरे पर आतंकी साया, तीन दिन पहले SPG संभालेगी मोर्चा

घनश्याम प्रजापति
अयोध्या में राम मंदिर के लिए पांच अगस्त को भूमि पूजन होना है। भूमि पूजन के कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेने वाले हैं। ऐसे में भूमि पूजन कार्यक्रम की सुरक्षा के इंतजाम चुस्त किए जा रहे हैं। साथ ही इस कार्यक्रम में आतंकी साजिश का इनपुट है। लिहाजा, एसपीजी की टीम 1 अगस्त को यहां आकर मोर्चा संभाल लेगी। एसपीजी की टीम सारी तैयारियों और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेगी। पीएम की सुरक्षा के लिए 3 लेयर सिक्योरिटी तैयार की गई है। मोदी इसी सुरक्षा के बीच रहेंगे। इसके अलावा अयोध्या में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल के जवान तैनात भी रहेंगे

आतंकी हमले का अलर्ट

बता दें कि खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद प्रदेश के सभी जिलों में हाई अलर्ट कर दिया गया है। 5 अगस्त को होने वाले राम मंदिर शिलान्यास के कार्यक्रम को लेकर आतंकी साजिश का इनपुट है। पीएम मोदी के अयोध्या दौरे को देखते हुए प्रदेश में सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है

आसपास के जिलों में भी अफसरों की तैनाती

संवेदनशीलता को देखते हुए अयोध्या के आसपास के जिलों में भी बड़े अफसरों की तैनाती की जा रही है। इनमें एडीजी प्रॉसीक्यूशन आशुतोष पांडे को अमेठी, एडीजी ट्रैफिक को गोंडा, एडीजीपी पीएसी रामकुमार को बहराइच, आईजी फायर सर्विस विजय प्रकाश को सुल्तानपुर, आईजी पीयूष मोरडिया को अंबेडकरनगर, आईजी एके राय को बस्ती, डीआईजी भर्ती बोर्ड विजय भूषण को बाराबंकी, डीआईजी आरके भारद्वाज को सिद्धार्थनगर तैनात किया गया है। ये सभी अफसर सोमवार शाम को अपने नोडल जिले में पहुंचेंगे और वहां 6 अगस्त तक कैंप करेंगे

सुरक्षा और बचाव के नियमों का पालन नहीं करेंगे तो लॉक डाउन की स्थिति से नहीं बचा जा सकता :-भूपेश बघेल

बनमाली यादव

रायपुर कोविड -19 वैश्विक महामारी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमें कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये शहरों में लॉक डाउन का निर्णय लेना पड़ा है। आप सभी इस लॉक डाउन को गंभीरता से लें। लॉक डाउन से लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर लोग सुरक्षा और बचाव के लिये नियमों का पालन नहीं करेंगे तो लॉक डाउन की स्थिति से बचा नहीं जा सकता है। यह समय मेरे लिये, आपके लिये चिंतित होने, बीमारी से सावधान रहने और बचाव के उपायों को गंभीरता से लेने का समय है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज प्रदेश की जनता को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मैं अपने प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को लेकर आपके समक्ष आया हूँ। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण अन्य राज्यों के मुकाबले नियंत्रण में जरूर है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में क्रमशः बढ़ोत्तरी हो रही है। यह सब अनलॉक के दौरान सावधानी और बचाव के उपाय नहीं अपनाने के कारण हुआ है। छत्तीसगढ़ में कोरोना पीड़ितों की रिकवरी दर बेहतर है और मृत्यु दर काफी कम है। भूपेश बघेल ने कहा कि हम देश के अनेक राज्यों से बेहतर कर रहे हैं।
आपके सहयोग से कोरोना संक्रमण से बचाव की दिशा में और बेहतर करेंगे। फिलहाल राज्य में रोजाना पांच हजार से अधिक सैंपलों की जांच हो रही है। शीघ्र ही इसे बढ़ाकर दस हजार तक करने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य में चिकित्सक पूरे समर्पण से कोरोना मरीजों का ईलाज कर रहे हैं। इलाज के बाद अब तक बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके है। राज्य के आठ क्षेत्रीय और 22 जिला स्तरीय अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों के इलाज की व्यवस्था की गई है। सभी कोविड अस्पतालों में मास्क, पीपीई किट, ट्रिपल लेयर मास्क, वीटीएम और जरूरी दवाईयों के पर्याप्त संख्या में इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। मैंने अधिकारियों को आक्सीमीटर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के बारे में भी निर्देशित किया है। मेरा आप सब से आग्रह है कि सभी अनिवार्य रूप से मास्क पहने, बार बार हाथ धोते रहे, लोगों से दूरी बनाये रखे, भीड़भाड़ करने से बचे। अगर हम यह सब करेंगे तो कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने में सफल होंगे। राज्य शासन, हमारे सारे विभाग, चिकित्सक, सफाईकर्मी, पुलिस आदि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने और उपचार में लगे है।
लेकिन अगर आप सावधानी नहीं रखेंगे, बचाव के उपायों का पालन नहीं करेंगे तो फिर कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम मुश्किल होगी। भूपेश बघेल ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि कुछ स्थानों पर लोग सैम्पल लेने जा रहे स्वास्थ्य कर्मियों के दल का विरोध कर रहे हैं, उन्हें जाँच करने से रोक रहे हैं। मेरा आपसे निवेदन है कि आप स्थिति की गंभीरता को समझे। ये सब आपके और आपके परिवार के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए है। हमें स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद और रक्षाबंधन के पर्व समीप आ रहे हैं। आप सबको इन पर्व की शुभकामनाएं। पर्व को मनाते समय यह ध्यान रखे की हम केवल अपने घर, परिवार के लोगों के साथ ही यह पर्व मनाये। कोरोना से बचाव के लिये ऐसा करना जरूरी है। हमें अपने सामाजिक दायित्व का पालन करते हुए भीड़भाड़ करने से बचना होगा। मुझे पूरा विश्वास है कि हम सब स्थिति की गंभीरता को समझेंगे और कोरोना संक्रमण को रोकने में सहयोग देंगे| इन सभी बातों को अमल करना होगा |

डॉक्टर सुबैया पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं – अभाविप विभाग सयोंजक उपेन्द्र यादव

समरेश प्रजापति
एनएसयूआई ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एस सुबैया पर लगाए गए सारे आरोप को बेबुनियाद और झूठा बताया है एक सामान्य से पारिवारिक विवाद को बढ़ा चढ़ाकर के लगातार ही डॉक्टर एस. सुबैया के चरित्र हरण का प्रयास किया जा रहा है स्थानीय थाना में शिकायतकर्ता बालाजी विजयराघवन ने शिकायत वापस ले लिया है और दोनों परिवारों के बीच की भ्रांति भी दूर हो गई है एनएसयूआई वामपंथी एवं कांग्रेस के अन्य संगठनों ने आपसी मिलीभगत से डॉक्टर सुबैया तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाने का षड्यंत्र रचा था उनकी यह झूठी मुहिम से डॉक्टर एस. सुबैया के परिवार और सम्मान को ठेस पहुंचा है पार्किंग के विषय को लेकर के विवाद था। चेन्नई के इस कॉलोनी में रहे दोनों परिवार ने आपसी सहयोग से एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किया है जो दोनों के ही अनुरूप है मुझे आशा है कि एनएसयूआई ऐसे निम्न स्तरीय राजनीति को बंद करेगी एनएसयूआई के विभिन्न प्रमुख एवं वरिष्ठ पदाधिकारि कालांतर में कई आरोपी में संदीप रहे हैं वस्तुतः एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को उन्हीं के अपने संगठन के पदाधिकारी पर कार्यवाही की मांग करनी चाहिए लॉकडाउन की ऐसी परिस्थितियों में ऐसे झूठे आरोप को लेकर सत्ता के नशे में चूर एनएसवाई प्रदर्शन करती है तब भी प्रशासन की चुप्पी भी विचारणीय है

गैस सिलेंडर फटने से चार घायल एक कि दर्दनाक मौत…

शुभम दुबे

रेणुकूट स्थित हिंडाल्को परियोजना में एक सिलेंडर फटने से चार लोग घायल हो गए। सूत्रों की माने तो इसमें एक लोग की मौत हो गई और तीन लोगों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। हादसा ट्रक से आक्सीजन सिलेंडर उतारे जाने के दौरान हुआ। विभागीय सूत्रों ने बताया कि बुधवार की सुबह हिंडाल्को कारखाना के राडिंग रुम के लिए गैस से भरा सिलेंडर उतारने का काम चल रहा था। इस दौरान मौके पर संविदा श्रमिक कार्य कर रहे थे। उनमें से तीन श्रमिक सिलेंडर को जैसे उठा कर प्लांंट में लेकर चले थेे कि इसी दौरान लीकेज होने के बाद सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। जिसमें मौकेे पर मौजूद चार श्रमिक घायल हो गए।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ट्रक से सिलेंडर उतारने का काम हो रहा था। ट्रक पर कुछ संविदा श्रमिक मौजूद थे जबकि नीचे खड़े श्रमिक हादसे की चपेट में आ गए और जख्मी हो गए जिसमें एक की हालत काफी गंभीर बताई गई है। अंदरखाने की माने तो इसमें एक मजदूर की मौत हो गई तीन लोगों को वाराणसी रेफर कर दिया गया लेकिन अब तक इसकी किसी ने पुष्टि नहीं की है। हादसे के बारे में पीआरओ और पुलिस ने किसी प्रकार की घटना की जानकारी से इनकार किया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार ट्रक में आक्सीजन का सिलेंडर था।
न. प. अध्यक्ष निशा बबलू सिंह ने हिंडाल्को हॉस्पिटल मे घायल मजदूर लालबहादुर से मुलाकात की। पूछने पर पता चला की चार लोग घायल हुये थे जिसमे संजय राम की हालतगंभीर थी।

बलौदाबाजार में दो नाबालिग बहनों से हुई गैंगरेप कि घटना

घनश्याम प्रजापति

बलौदाबाजा से दो नाबालिग बहनों से गैंगरेप का मामला सामने आया है। 11 लोगों ने इस गैंगरेप को अंजाम दिया है। आरोपियों ने इस घटना का वीडियो बनाकर दो बहनों को ब्लैकमेल भी कर रहे थे।
केसला गांव में ये घटना डेढ़ माह पहले की बताई जा रही है। दोनों बहनें अपने पुरुष मित्र से मिलने गई थी। तभी आरोपियों ने दोनों बहनों से इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। आरोपियों ने इस गैंगरेप का वीडियो भी बनाया था। लगाातार धमकी मिलने के बाद दोनों नाबालिग बहनों ने अपने परिजनों को आपबीती बताई। सभी आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं।

किन राशियों पे बन रहा है धन योग,कैसे चमकाएं अपनी किस्मत….

राशिफल (30 जुलाई2020)
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि:-

ख़ुद अपना इलाज करने से बचें, क्योंकि दवाई पर आपकी निर्भरता बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएँ और अनचाहे तनाव से बचें। याद रखें कि प्यार ही प्यार को पैदा करता है। आपके प्रिय के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं- साथ ही अपने साथी को अपना नज़रिया समझाने में भी तकलीफ़ महसूस होगी। नए ग्राहकों से बात करने के लिए बेहतरीन दिन है। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक़ कर सकता है। लेकिन दिन के अन्त तक वह आपकी बात समझेगा और आपको गले लगाएगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृष राशि:-

आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। शाम को साथियों का साथ मज़ेदार रहेगा। आज आप अपने किसी वादे को पूरा नहीं कर पाएंगे जिसकी वजह से आपका प्रेमी आपसे नाराज हो जाएगा। अगर आप कार्यक्षेत्र में बेहतर करना चाहते हैं तो अपने काम में आधुनिकता लाने की कोशिश करें। इसके साथ ही नई तकनीक से अपडेटेड रहें। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। अगर आपके जीवनसाथी की सेहत कर चलते किसी से मिलने की योजना रद्द हो जाए तो चिंता न करें, आप साथ में अधिक समय व्यतीत कर सकेंगे।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मिथुन राशि :-

ख़ुशनुमा दिन के लिए मानसिक तनाव और झंझटों से बचें। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। नवजात शिशु की ख़राब तबियत परेशानी का सबब बन सकती है। इस ओर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। डॉक्टर से भली-भांति सलाह लें, क्योंकि ज़रा-सी लापरवाही बीमारी को बद से बदतर बना सकती है। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको ग़लत साबित करने की पुरज़ोर कोशिश करेगा। अपने मन पर काबू रखना सीखें क्योंकि कई बार आप मन की मानकर अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं। आज भी आप ऐसा कुछ कर सकते हैं। जो यह समझते हैं कि शादी सिर्फ़ सेक्स के लिए होती है, वे ग़लत हैं। क्योंकि आज आपको सच्चे प्यार का एहसास होगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कर्क राशि :-

आपको जल्द-से-जल्द अपने जज़्बात को क़ाबू में करने और डर से आज़ादी पाने की ज़रूरत है, क्योंकि ये आपकी सेहत पर ख़राब असर डाल सकते हैं और अच्छी सेहत का मज़ा लेने से आपको वंचित कर सकते हैं। आज आपके ऑफिस का कोई सहकर्मी आपकी कीमती वस्तु चुरा सकता है इसलिए आज आपको अपना सामान ध्यान से रखने की जरुरत है। घरेलू मामलों और काफ़ी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद क़ीमती है। आज आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में ज़रूर रंग दिखाएगी। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से ज़िन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

सिंह राशि :-

बिना वजह अपनी आलोचना करते रहना आत्मविश्वास को कम कर सकता है। आज आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है इसलिए जितना हो सके इनका ध्यान रखें। पारिवारिक तनावों को अपना ध्यान भंग न करने दें। ख़राब दौर हमें बहुत-कुछ देता है। आज आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको ख़ुद अपनी ज़िन्दगी से ज़्यादा चाहता होगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वन्द्वियों को अपने ग़लत कामों का फल मिलेगा। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कन्या राशि :-

आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी, क्योंकि आप अपनी कोशिशों में क़ामयाबी पा सकते हैं। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की ज़रूरत है। किसी से आँखें चार होनी की काफ़ी संभावना है। कुछ के लिए पार्ट-टाइम नौकरी अच्छा विकल्प है। यात्रा के मौक़ों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। आपको ख़ुशी से भरी शादीशुदा ज़िन्दगी की एहमियत का एहसास होगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

तुला राशि:-

आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। आप और आपका महबूब आज प्यार के समुन्दर में गोते लगाएंगे और प्यार की मदहोशी को महसूस करेंगे। ट्रेड शो और सेमिनार आदि में भागीदारी आपके व्यावसायिक सम्पर्कों में सुधार लाएगी। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। आज आपको ऐसा अनुभव होगा कि आपके जीवनसाथी के द्वारा आपको नीचा दिखाया जा रहा है। जहां तक सम्भव हो इसे नजरअंदाज करें।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृश्चिक राशि :-

अपने मनमौजी और ज़िद्दी स्वभाव को क़ाबू में रखें, ख़ास तौर पर किसी जलसे या पार्टी में। क्योंकि ऐसा न करने पर वहाँ का माहौल तनावग्रस्त हो सकता है। जीवनसाथी से पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर आज बहस होने की आशंका है। आज आपकी फिजुलखर्ची पर आपका साथी आपको लेक्चर दे सकता है। परिवार के लिए किसी अच्छे और ऊँचे लक्ष्य को हासिल करने के नज़रिए से समझ-बूझकर थोड़ा ख़तरा उठाया जा सकता है। चूके मौक़ों की वजह से डरें नहीं। कोई आपको प्यार से दूर नहीं कर सकता है। हालाँकि वरिष्ठों से कुछ विरोध के स्वर सुनाई देंगे- लेकिन फिर भी आपको दिमाग़ ठण्डा रखने की ज़रूरत है। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

धनु राशि :-

आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। भाई बहनों की मदद से आज आपको आर्थिक लाभ मिल पाएगा। अपने भाई बहनों की सलाह लें। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। थोड़ी कोशिश और करें। आज भाग्य आपका साथ ज़रूर देगा, क्योंकि यह आपका दिन है। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। आज आप फुर्सत के क्षणों में कोई नया काम करने का सोचेंगे लेकिन इस काम में आप इतना उलझ सकते हैं कि आपके जरुरी काम भी छूट जाएंगे । अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मकर राशि :-

स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन है। आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। आपका प्रिय आपसे वादे की मांग करेगा, लेकिन ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर सकें। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। आपका खाली वक्त आज किसी गैरजरुरी काम में खराब हो सकता है। आज के दिन कुछ भी करने के लिए अपने साथी पर दबाव न डाले, अन्यथा आपके दिलों में दूरियां आ सकती हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कुम्भ राशि :-

अपनी ख़ुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। लेकिन ख़याल रखें कि इसे नज़रअंदाज़ करना बाद में भारी पड़ सकता है। आज मुमकिन है कि आपको धन से जुड़ी कोई समस्या हो लेकिन अपनी सूझबूझ से आप हानि को भी मुनाफे में बदल सकते हैं। पिता का तल्ख़ बर्ताव आपको नाराज़ कर सकता है। लेकिन हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फ़ायदा होगा। अचानक हुई रोमांटिक मुलाक़ात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख़यालों के प्रति उत्साही होंगे। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। आपका जीवनसाथी किसी फ़रिश्ते की तरह आपका बहुत ध्यान रखेगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मीन राशि:-

किसी संत पुरुष का आशीर्वाद मानसिक शान्ति प्रदान करेगा। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएँ, जो सकारात्मक और मददगार स्वभाव के हैं। क्या आपने कभी गुलाब और केवड़े की महक को एक साथ महसूस किया है? आज आपकी ज़िन्दगी प्यार-मोहब्बत के नज़रिए से ऐसे ही महकने को है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। जीवनसाथी से निकटता आज आपको ख़ुशी देगी।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

डॉक्टर ने इलाज के बहाने विवाहिता से किया बलात्कार,मामला दर्ज

घनश्याम प्रजापति
रायपुर: इलाज़ कराने गई विवाहिता महिला को डॉक्टर ने नशीली दवाई खिला बेहोश कर बनाया शारीरिक संबंध, अश्लील वीडियो बना करता रहा ब्लैकमेल, पुलिस ने डॉक्टर पर दर्ज की FIR
राजधानी रायपुर में इलाज कराने गई 28 वर्षीय विवाहिता महिला से डॉक्टर ने नशीली गोली खिला बेहोश कर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है।
पूरा मामला
आपको बता दें कि मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत साहूपारा के डॉक्टर अविनाश कुर्रे के क्लीनिक का है जहां सितंबर से दिसंबर 2019 के बीच 28 वर्षीय विवाहिता महिला की तबीयत खराब होने पर अपना इलाज कराने पहुंची थी ,इस दौरान डॉक्टर ने नशीली गोली खिलाकर महिला को बेहोश किया और शारीरिक संबंध बनाया और लगातार विवाहिता को ब्लैकमेल करते हुए कि तुम्हारा अश्लील वीडियो बना कर रखा हूं जिसे तुम्हारे पति को दिखा दूंगा कहकर धमकाते हुए शारीरिक संबंध बनाता रहा

गुढ़ियारी थाना प्रभारी रवि तिवारी ने बताया कि डॉ अविनाश कुर्रे के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है

1 अगस्त से लागू होगा अनलॉक:-3,जानिए कौन – कौन सी दुकानों खुलेंगे और कौन – कौन से रहेंगी बंद

शुभम दुबे
दिल्ली
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक 3 की गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. इस गाइडलाइंस के मुताबिक बाहरी गतिविधियियों को काफी हद तक खोला जाएगा. साथ ही कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी हिस्सों में नाइट कर्फ्यू भी हटाया जाएगा. स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 अगस्त तक बंद रहेंगे.

रात के दौरान आने- जाने पर प्रतिबंध हटा दिया गया है. योग संस्थानों और जिम को 5 अगस्त से खोलने की अनुमति दी जाएगी. इन जगहों पर मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लोग जा सकेंगे. स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में भी लोग सामाजिक दूरी का पालन करते हुए शामिल हो सकेंगे।
वंदे भारत मिशन के तहत सीमित तरीके से यात्रियों की अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा की अनुमति दी गई है. निम्नलिखित गतिविधियों को छोड़कर बाकी सभी गतिविधियों के लिए बाहर निकलने की अनुमति रहेगी.
– मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल और इसी तरह के स्थान सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्य और अन्य बड़ी मंडलियां इन सबको खोलने के लिए हालात के आधार पर फैसला लिया जाएगा.
– कंटेनमेंट जोन में 31 अगस्त तक लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जाना जारी रहेगा. निर्माण गतिविधियां चलेंगी लेकिन सामाजिक दूरी और मास्क का पालन करना होगा.
– यह गाइडलाइंस सभी जिला कलक्टरों और राज्य सरकारों की वेबसाइटों पर जारी की जाएगी.
– देश के सभी कंटेनमेंट जोन की निगरानी केंद्र सरकार करेगी. राज्य सरकारों को कंटेनमेंट जोन के बाहर की गतिविधियों पर फैसला लेना है. राज्य और संघ राज्य क्षेत्र कंटेनमेंट जोन के बाहर की कुछ गतिविधियों को प्रतिबंधित कर सकते हैं।
किसी राज्य के अंदर और एक राज्य से दूसरे राज्य में लोगों व वस्तुओं के आने-जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा. इसके लिए अलग से अनुमति या ई-परमिट लेने की भी जरूरत नहीं होगी. अनलॉक 3 में कोविड-19 पर केंद्र सरकार की ओर से जारी सभी प्रोटोकॉल पूरी तरह लागू रहेंगे.
– सभी दुकानें खुली रहेंगी. लेकिन दुकानदारों को ग्राहकों के बीच पर्याप्त सामाजिक दूरी का ध्यान रखना होगा. लोगों को आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल करना होगा.
– बीमार व्यक्तियों, बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को जहां तक हो सके. अपने घरों पर रहना होगा.

error: Content is protected !!