Home Blog Page 290

आज का राशिफल

राशिफल-15सितंबर-2020-मंगलवार
🌺🍀🌳🐚💐🌸🍁🍀🌳
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष:-

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपना कार्य उत्साह व लगन से कर पाएंगे। संगीत में रुचि जागृत हो सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

🌺🍀🌸🌳🐚💐🍁🌸🍁

वृष:-

भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। विवाद से बचें। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। प्रतिद्वंद्वी अपना रास्ता छोड़ेंगे।

💐🌺🍀🐚🐚🌳🌸🍀🌺

मिथुन:-

जीवनसाथी के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। वाणी में हल्के शब्दों प्रयोग से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

🌸🌳🌺💐🐚🍀🍁🌺💐

कर्क:-

चोट व दुर्घटना से हानि की आशंका है। कार्य करते हुए कोई लापरवाही न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। स्वास्थ्‍य पर व्यय होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। धनार्जन होगा।

🌸🌳🌺💐🐚🍀🍀🍀🍁

सिंह:-

धर्म-कर्म व पूजा-पाठ में रुचि बनी रहेगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जवाबदारी में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। अपेक्षाकृत सभी कार्य समय पर होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा।

🍀🌸🍁🐚💐🌳🌺🌳🌸

कन्या:-

आर्थिक नीति में सुधार होगा। नई कार्यप्रणाली पर कार्य होगा। भविष्य में लाभ होगा। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नए काम मिलेंगे। कोई व्यापारिक समस्या उठ सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी।

🌺🌳💐🌸🍀🐚🍁🌸🍀

तुला:-

अपना काम प्रसन्नता व उत्साह से कर पाएंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक चिंता में वृद्धि संभव है।

💐💐💐🌳🌳🌳🌺🌺🌺

वृश्चिक:-

कुसंगति से हानि होगी, बचें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है।

🌳🌳🌳🍀🍀🍀🌸🌸🌺

धनु:-

अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। विवाद से दूर रहें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। भाग्य का साथ बना रहेगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🐚🐚🐚🐚

मकर:-

भूले-बिसरे साथियों व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। समय की अनुकूलता बनी रहेगी।

🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳

कुंभ:-

स्वास्थ्‍य अच्छा रहेगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। शत्रु पस्त होंगे। सामाजिक प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रमाद से बचें।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

मीन:–

दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है, धैर्य रखें। किसी व्यक्ति से विवाद की आशंका है। पुराना रोग उभर सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ रहेगी। अपेक्षित कार्यों में विलंब से तनाव रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। जोखिम न लें।

🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸

विधायक श्री यू डी मिंज जी के प्रयास के फस्वरूप ग्राम पंचायत कुरकुंगा व जोकबहला क्षेत्र के प्रभावितों को मिली सहायता राशि….

बनमाली यादव

जशपुर/कुनकुरी। माननीय विधायक एवम संसदीय सचिव श्री यू डी मिंज जी एवम प्रशासन के प्रयासो के द्वारा ग्राम पंचायत कुरकुंगा एवम जोगबहला में आंधी और तूफान में प्रभावित हुवे हितग्राहियों को आज सहायता राशि प्रदान की गई, चुकीं वर्तमान समय में आकस्मिक आपदा से इतनी जल्दी लोगो को सहायता राशि मिलना संसदीय सचिव महोदय के द्वारा अपने क्षेत्र के लोगो के प्रति कर्तव्यनिष्ठता भाव और आत्मीयता को दर्शाता है।
आपको बता दें कि जब से वहां के लोगो के साथ ये प्रकितिक रूप से घटित घटना हुई है, तब से ही संसदीय सचिव महोदय एवम वहाँ के जनप्रतिनिधियो द्वारा लोगो को सहायता राशि मिले इसके लिए वो निरंतर प्रयास में लगे हुए थे,सहायता प्राप्त करने में असादी बाई,वंदना बाई,चक्रधर,संतोष,प्रकाश मिंज,रिलिप मिंज ख़रीस्टोफर,पीयूष,कमरुद्दीन अली जी एवम बहुत सारे हितग्राहियों को 1 लाख 77 हजार रुपये की राशि चेक के द्वारा प्रदान की गई,सहायता राशि प्रदान करते समय उपास्थित कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्री एस इलियास जी,उपाध्यक्ष श्री रोबर्ट एक्का जी,sdm महोदय श्री रवि राही जी,तहसीलदार अविनाश चौहान जी,जनपद सदस्य श्रीमती मेरी कृपा ,कुरकुंगा सरपंच ललित मिंज,उपसरपंच भुवनेश्वर यादव,जोगबहला सरपंच चन्दर साय सिदार,राजू प्रजापति,नंदू चौहान,चंदन ठाकुर जी,सोशल मीडिया प्रभारी नीरज पारीक,सरवर अली,अफरोज अली,निरोज तिर्की,बालमुकुंद चौहान,अनिल कुजूर,प्रदीप एक्का,शोभनाथ चौहान,गौरीशंकर,रंजन तिग्गा एवम समस्त कार्यकर्ता उपास्थित रहे।

किसानों के साथ हो रहे भ्रष्टाचार पर भड़के प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह, कलेक्टर से कि भ्रष्ट अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग

जिला पंचायत क्षेत्र लखनपुर के अंतर्गत चांदो समिति द्वारा यूरिया खाद निर्धारित रेट से अधिक कीमत पर बेचने की सूचना मिलने पर जिला पंचायत सदस्य सभापति सरला सिंह व प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह भड़क उठे तुरन्त नाराजगी जाहिर करते हुए ग्रामीणों के साथ कलेक्टर के पास पहुंचे और इसके खिलाफ प्रशासन से तत्काल कार्यवाही की मांग की।
ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर तत्काल कार्यवाही कराने की बात कही।


1500 से अधिक किसानों के साथ ऐसा किया गया है चांदो समिति हमेशा से विवादित रहा है इसके खिलाफ संतोषजनक कार्यवाही नहीं करने पर माननीय पंचायत मंत्री टी एस सिंह देव जी के संज्ञान में बात रखने की बात कही गयी हैं।
इस कोरोना काल में जनप्रतिनिधि को अपने बीच पाकर ग्रामीण भावुक हो गए और उनके मन मे न्याय मिलने की आशा जगी है अपने जनप्रतिनिधि का ऐसा सेवाभाव देखकर ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।

कानपुर:-कर्नलगंज में वाहन चोरों का साथी देशी तमंचे और तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार, 5 गाड़ियों की कटी चेंचिस और 10 नंबर प्लेट भी बरामद

आचार्य डॉ अजय दिक्षित
कानपुर :
थाना कर्नलगंज एस ओ देवेन्द्र विक्रम सिंह और एस एस आई विवेक सिंह की अगुवाई में पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर शातिर अपराधी कोतवाली के गुलाब बाबू हाता निवासी मो.समीर को देशी तमंचे और 3 ज़िंदा कारतूस के साथ जी आई सी के पास से गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर परेड चौराहे के पास से 5 मोटरसायकिलों की कटी हुई चेंचिस और 10 नंबर प्लेट बरामद हुई हैं । एस ओ देवेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि अभियुक्त से पूछ तांछ की जा रही है इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा ।

हिंदी दिवस पर हमने ठाना है, लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है, हम सब का अभिमान है हिंदी, भारत देश की शान है हिंदी ।।

हिन्दी दिवस – हिन्दी के ऐतिहासिक अवसर को याद करने के लिये हर साल 14 सितंबर को पूरे देश में हिन्दी दिवस मनाया जाता है। इसको हिन्दी दिवस के रुप में मनाना शुरु हुआ था क्योंकि वर्ष 1949 में 14 सितंबर को संवैधानिक सभा के द्वारा आधिकारिक भाषा के रुप में देवनागरी लिपी में लिखी हिन्दी को स्वीकृत किया गया था।

हिन्दी दिवस

ऑक्सफोर्ड के 2019 के संस्करण में हिंदी के शब्द ‘चड्डी’ को जोड़ा है। ठीक इसी प्रकार वर्ष 2017 में करीब 50 हिंदी के शब्दों को अंग्रेजी कि क्षेणी में जोड़ा था। यह दर्शाता है कि हिंदी बोलने वालों कि तादात में वृद्धि हुई है।

प्रशांत महासागर क्षेत्र में स्थित एक फिजी नाम के देश कि आधिकारिक भाषा हिंदी को घोषित किया गया है।

राजभाषा सप्ताह क्या है? (Hindi Diwas Week)

राजभाषा सप्ताह 14 सिंतबर (हिंदी दिवस) से 20 सितम्बर तक मानाया जाता है। इसका उद्देश्य हिंदी का प्रचार-प्रसार करना और आम लोगो के मध्य हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देना है। राजभाषा सप्ताह के दौरान विद्यालयों और सरकारी कार्यलयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। एक प्रकार से देखा जाये तो यह हिंदी की महत्ता को समझने-समझाने का समय होता है।

हिन्दी दिवस क्यों मनाया जाता है ?

देश में हिन्दी भाषा की महत्ता को प्रदर्शित करने के लिये पूरे भारत में हिन्दी दिवस मनाया जाता है। भारत में हिन्दी भाषा का बड़ा इतिहास है जो इंडों-यूरोपियन भाषा परिवार के इंडों-आर्यन शाखा से संबद्ध रखता है। भारत की सरकार ने देश की आजादी के बाद मातृभाषा को आर्दश के अनुरुप बनाने के लिये एक लक्ष्य बनाया अर्थात हिन्दी भाषा को व्याकरण और वर्तनीयुक्त करने का लक्ष्य। इसे भारत के अलावा मॉरीशस, पाकिस्तान, सुरीनाम, त्रिनिदाद और कुछ दूसरे देशों में भी बोली जाता है। इसे 258 मिलीयन लोगों द्वारा मातृभाषा के रुप में बोली जाती है और ये दुनिया की 5वीं लंबी भाषा है।

14 सितंबर प्रत्येक वर्ष एक कार्यक्रम के रूप में मनाया जाता है,क्योंकि भारत की संविधान सभा द्वारा 14 सितंबर 1949 को हिंदी भाषा (देवनागरी लिपि में लिखित) भारत गणराज्य की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाई गई थी। हिंदी भाषा को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में उपयोग करने का निर्णय भारत के संविधान द्वारा (जो 1950 में 26 जनवरी को प्रभाव में आया है) वैध किया गया था। भारतीय संविधान के अनुसार, देवनागरी लिपि में लिखित हिन्दी भाषा को पहले भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अनुच्छेद 343 के तहत अपनाया गया था।

जाने क्या है पितृपक्ष….पितृपक्ष में दान का महत्व…

आचार्य डॉ अजय दिक्षित

पितृ पक्ष अपने कुल, परंपरा और पूर्वजों को याद करने और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेने का समय है। इसमें व्यक्ति का पितरों के प्रति श्रद्धा के साथ अर्पित किया गया तर्पण यानी जलदान और पिंडदान यानी भोजन का दान श्राद्ध कहलाता है। पूर्वजों की पूजा और उनकी तृप्ति के लिए किए गए शुभ कार्य जिस विशेष समय में किए जाते हैं उसे ही पितृपक्ष कहा गया है ।

💐💐💐💐💐💐💐💐💐

इस वर्ष 01 सितम्बर 2020 मंगलवार से श्राद्ध आरम्भ हो रहे है। श्राद्ध पक्ष 01 सिंतबर 2020 से शुरू होकर 17 सितंबर 2020 को समाप्त होंगे ।

1 सिंतबर को पूर्णिमा का श्राद्ध है। 4 सितम्बर को कोई श्राद्ध नहीं है।
और सर्वपितृ अमावस्या 17 सितंबर को है।

इस बार तिथियों की घट-बढ़ के बावजूद पितरों की पूजा के लिए 16 दिन मिल रहे हैं। इन दिनों में पितरों की तृप्ति के लिए श्राद्ध किया जाएगा।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

आइये जानते है किस दिन है कौन सा श्राद्ध –

पूर्णिमा का श्राद्ध 1 सितंबर
प्रतिपदा अर्थात परेवा का श्राद्ध 2 सितंबर
द्वितीया अर्थात दुइज का श्राद्ध 3 सितंबर
तृतीया अर्थात तीज का श्राद्ध 4 सितंबर
चतुर्थी का श्राद्ध 6 सितंबर
पंचमी का श्राद्ध 7 सितंबर
छठवाँ अर्थात छठ का श्राद्ध 8 सितंबर
सातवाँ अर्थात सप्तमी का श्राद्ध 9 सितंबर
आठवाँ अर्थात अष्टमी का श्राद्ध 10 सितंबर
नौवाँ अर्थात नवमी का श्राद्ध 11 सितंबर
दसवाँ अर्थात दशमी का श्राद्ध 12 सितंबर
ग्यारहवाँ अर्थात एकादशी का श्राद्ध 13 सितंबर
बारहवाँ अर्थात द्वादशी का श्राद्ध 14 सितंबर
त्रयोदशी अर्थात प्रदोष का श्राद्ध 15 सितंबर
चतुर्दशी अर्थात चौदस का श्राद्ध 16 सितंबर
पंद्रहवाँ अर्थात अमावस्या का श्राद्ध 17 सितंबर, (सर्वपितृ अमावस्या) को रहेगा।

🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

श्राद्ध में क्या वस्तु दान करने से उसका क्या फल प्राप्त होता है-
🐚🐚🐚🐚🐚🐚🐚🐚🐚

1. गाय का दान- धार्मिक दृष्टि से गाय का दान सभी दानों में श्रेष्ठ माना जाता है, लेकिन श्राद्ध पक्ष में किया गया गाय का दान हर सुख और धन-संपत्ति देने वाला माना गया है।
2. तिल का दान- श्राद्ध के हर कर्म में तिल का महत्व है। इसी तरह श्राद्ध में दान की दृष्टि से काले तिलों का दान संकट, विपदाओं से रक्षा करता है।

3. घी का दान- श्राद्ध में गाय का घी एक पात्र (बर्तन) में रखकर दान करना परिवार के लिए शुभ और मंगलकारी माना जाता है।
4. अनाज का दान- अन्नदान में गेहूं, चावल का दान करना चाहिए। इनके अभाव में कोई दूसरा अनाज भी दान किया जा सकता है। यह दान संकल्प सहित करने पर मनोवांछित फल देता है।

5. भूमि दान- अगर आप आर्थिक रूप से संपन्न हैं तो श्राद्ध पक्ष में किसी कमजोर या गरीब व्यक्ति को भूमि का दान आपको संपत्ति और संतान लाभ देता है। किंतु अगर यह संभव न हो तो भूमि के स्थान पर मिट्टी के कुछ ढेले दान करने के लिए थाली में रखकर किसी ब्राह्मण को दान कर सकते हैं।
6. वस्त्रों का दान- इस दान में धोती और दुपट्टा सहित दो वस्त्रों के दान का महत्व है। यह वस्त्र नए और स्वच्छ होना चाहिए।

7. सोने का दान- सोने का दान कलह का नाश करता है। किंतु अगर सोने का दान संभव न हो तो सोने के दान के निमित्त यथाशक्ति धन दान भी कर सकते हैं।
8. चांदी का दान- पितरों के आशीर्वाद और संतुष्टि के लिए चांदी का दान बहुत प्रभावकारी माना गया है।

9. गुड़ का दान- गुड़ का दान पूर्वजों के आशीर्वाद से कलह और दरिद्रता का नाश कर धन और सुख देने वाला माना गया है।
10. नमक का दान- पितरों की प्रसन्नता के लिए नमक का दान बहुत महत्व रखता है।

ब्राह्मणों को दान देते समय यह मंत्र बोलना चाहिए-
यस्य स्मृत्या च नामोक्त्या तपोयज्ञक्रियादिषु।
न्यूनं सम्पूर्णतां याति सद्यो वन्दे तमच्युतम्।।

दान करते समय यह श्लोक बोलकर भगवान विष्णु से श्राद्धकर्म की शुभ फल की प्रार्थना करना चाहिए।

🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

क्या कहती हैं आपकी ग्रह दशा जाने अपना राशिफल….

राशिफल-14-सितंबर-2020-सोमवार
💐🐚🌺🍁💐🐚🌺🍁💐
आचार्य डा.अजय दीक्षित


मेष:-

जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। भाग्य की अनुकूलता का लाभ लें। रुके कार्य पूर्ण होने के योग हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी का साथ मिलेगा। जल्दबाजी न करें।

💐💐💐💐💐💐💐💐💐

वृष:-

किसी कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। बड़ा लाभ होने की संभावना है। धनार्जन होगा ।

🐚🐚🐚🐚🐚🐚🐚🐚🐚

मिथुन:-

प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। किसी विवाद से तनाव रहेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।

💐💐💐💐💐💐💐💐💐

कर्क:-

किसी पुराने रोग के उभरने की आशंका है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। किसी विशेष व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।

🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

सिंह:-

शत्रुओं का पराभव होगा। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। समाजसेवा की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है। विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। रुके कार्यों में अनुकूलता रहेगी।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कन्या:-

डूबी हुई रकम प्राप्त होने के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा लंबी हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए अनुबंध हो सकते हैं। शत्रु नतमस्तक होंगे। विवाद पर नियंत्रण रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। थकान व कमजोरी रह सकती है। प्रमाद से बचें।

🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

तुला:-

कोई बड़ा खर्च होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से तनाव रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आय बनी रहेगी।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृश्चिक:-

किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है। छोटी-मोटी समस्या बनी रह सकती है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा।

💐💐💐💐💐💐💐💐💐

धनु:-

पारिवारिक संबंधियों का आगमन हो सकता है। देखरेख में व्यय होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। हल्की हंसी-मजाक से बचें। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा।

💐💐💐💐💐💐💐💐💐

मकर:-

थोड़े प्रयास से ही कार्य बनने लगेंगे। मित्रों व रिश्तेदारों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। लापरवाही न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

🐚🐚🐚🐚🐚🐚🐚🐚🐚

कुंभ:-

किसी अपने ही व्यक्ति से संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। भागदौड़ रहेगी। शारीरिक कष्ट की आशंका है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अपेक्षाएं बढ़ेंगी।

🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

मीन:-

विद्यार्थी वर्ग लगन व उत्साह से अपना कार्य कर पाएंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर-बाहर सभी तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। धनार्जन होगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मुख्यमंत्री ने जशपुर के सारूडीह चाय बागान की मधु तिर्की को चाय की खेती के लिए किया प्रोत्साहित,’समावेशी विकास-आपकी आस’ विषय पर मुख्यमंत्री ने साझा किए अपने विचार विमर्श

0

बनमाली यादव

जशपुर नगर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रसारित अपनी रेडियो वार्ता लोकवाणी की दसवीं कड़ी में ‘समावेशी विकास-आपकी आस’ विषय पर श्रोताओं के साथ अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, सरदार पटेल, डॉ. अम्बेडकर, शास्त्री, आजाद, मौलाना जैसे हमारे नेता जिस न्याय की बात करते थे, उसी साझी विरासत से हमें विकास का छत्तीसगढ़ी मॉडल मिला है। समावेश का सरल अर्थ होता है-समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना, सभी की भागीदारी, सबके विकास की व्यवस्था। उन्होंने कहा कि किसान को जब हम अर्थव्यवस्था की धुरी मान लेंगे तो समझ लीजिए कि समावेशी विकास की धुरी तक पहुंच गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को अर्थव्यवस्था के केन्द्र में रखा है। इसके साथ ही अर्थव्यवस्था में किसान, ग्रामीण, अनुसूचित जाति- अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के गंभीर प्रयास करते हुए राज्य सरकार सबसे विकास की व्यवस्था कर रही है।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से सारूडीह के चाय बागान में स्व-सहायता समूह की महिला मधु तिर्की ने प्रश्न किया था , कि चाय बागान में कार्य करने वाली महिलाओं और उनको बढ़ावा देने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही मधु तिर्की ने बताया था कि 20 एकड़ की चाय-बागान में 18 महिलाएं कार्य करती है और बागान का देख रेख करके चायपत्ती की खेती से आत्मनिर्भर बन रही है। जिस पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि दुरस्थ वनांचल की महिलाओं को चाय, काॅफी, काजू की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही उन्हें आत्म निर्भर बनाने के लिए सामुहिक खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। जो कि एक गौरव की बात है। जशपुर जिले से कोविड- 19 अस्पताल में भर्ती मरीजों ने भी लोकवाणी का श्रवण किया। इस अवसर पर मुख्यचिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी श्री पी.सुथार एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी ने भी लोकवाणी को सुना और अनुसरण किए।

सीएम के पिता नंदकुमार बघेल पाए गए कोरोना पॉजिटिव

शुभम शुक्ला रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस समय एक बहुत ही बड़ी खबर निकलकर सामने आई है।
छत्तीसग के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं,उनकी रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप सा मच गया है। नंदकुमार बघेल को इलाज के लिए बालाजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
अभी कुछ देर पहले सीएम भूपेश बघेल अपने पिता का हाल चाल जानने अस्पताल पहुंचे थे,सीएम के पिता का इलाज रायपुर के बालाजी अस्पताल में किया जा रहा है।

मानसून सत्र से पहले सांसद गोमती साय के संसदीय कार्य मे शामिल होने के पूर्व किये गए कोरोना टेस्ट का….रिपोर्ट आया निगेटिव

0

फरसाबहार, जशपुर बानमली यादव कोविड 19 कोरोना रूपी वैश्विक महामारी के बढ़ते चरणों के मद्देनजर देखते हुए 15 सितंबर से आरंभ हो रहे मानसून सत्र का संसदीय कार्य प्रारंभ होने से पूर्व देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पहल पर सभी सांसदों का कोविंड 19 टेस्ट कराया जा रहा है इसी दिशा निर्देश का पालन करते हुए रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय ने आज दिल्ली में अपना कोविड 19 कोरोना टेस्ट कराया जिसमे उनका कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आया। आपको बता दें कि पिछले सप्ताह अपने लोकसभा क्षेत्र के रायगढ़ और खरसिया विधानसभा क्षेत्र में सांसद जी ने 30 अगस्त को बाढ़ प्रभवित क्षेत्रो का दौरा भी किया। जंहा उनके साथ दौरा कर रहे रायगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल दूसरे दिन आये कोविड 19 टेस्ट में पॉजिटिव आ गए थे जिसके कारण वहां से आने के पश्चात भी उन्होंने अपना कोविंड टेस्ट कराया था वह रिपोर्ट भी उनकी निगेटिव आयी थी। चुकीं स्थिति अभी गंभीर है लिहाज़ा हमें विशेष तौर पर सख़्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

रैपिड एंटिजेन टेस्ट पॉजिटिव आने पर दोबारा आर टी पी सी आर या टू नाट टेस्ट की जरूरत नहीे -डॉ सुंदरानी

रायपुर शुभम शुक्ला 19 बीमारी चूंकि नई बीमारी है इसलिए इसके बारे में आम जनता में अनेक भ्रांतियां भी हैं। डॉ भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल के चिकित्सक डॉ सुंदरानी का कहना है कि कोरोना का पता लगाने के लिए किए जाने वाला टेस्ट रैपिड एंटिजेन टेस्ट यदि पॉजिटिव आता है तो मरीजों को दोबारा आर टी पी सी आर या टू नाट टेस्ट नही कराना चाहिए। उस टेस्ट का रिजल्ट आने का इंतजार करने में समय नहीं गंवाना चाहिए बल्कि कोरोना का इलाज तत्काल चिकित्सक की देखरेख में शुरू करना चाहिए। इससे मरीज के स्वस्थ होने की संभावना भी बढ़ेगी और अनावश्यक संसाधन भी खर्च नही होगा। उसके स्थान पर किसी गंभीर मरीज का टेस्ट हो जाएगा। उनकाा कहना है कि जब रैपिड टेस्ट का रिजल्ट निगेटिव आता है और फिर भी यदि मरीज में कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं तो ही आर टी पी सी आर कराना चाहिए। यह भी अत्यंत आवश्यक है कि टेस्ट कराने के बाद से रिजल्ट आते तक लोगों को घर पर ही रहना चाहिए। दूसरों से और घर के अन्य सदस्यों से भी मेल-जोल नही रखना चाहिए। तभी हम सब इस बीमारी के संक्रमण से बचे रहेंगे।

जिला बनने के 6 माह के अंदर जिले में करीब 100 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की मिली स्वीकृति

शुभम शुक्ला रायपुर श्री भूपेश बघेल ने आज मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी में ‘समावेशी विकास, आपकी आस’ विषय पर चर्चा करते हुए प्रदेश के नवगठित जिले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पर्यटन अधोसंरचनाओं के विकास हेतु 7 करोड रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की।

मुख्यमन्त्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी मे आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से श्री अखिलेश नामदेव ने मुख्यमंत्री को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला बनाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि नवगठित आदिवासी बहुल जिले में हम सबकी आस है कि शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में समग्र तथा समावेशी विकास हो सके। छत्तीसगढ़ सरकार इस दिशा में क्या कदम उठाने जा रही है, इस संबंध में हम सब जानने के इच्छुक हैं। यह क्षेत्र पर्यटन से समृद्ध है। पर्यटन के संदर्भ में यहां कार्य किया जाए तो पर्यटन यहां बड़ा उद्योग का रूप लेगा। आपसे अनुरोध है कि यहां पर्यटन विकास से संबंधित कार्य किए जाएं।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ’कोरोना विजय रथ को ध्वज दिखा कर रवाना किया

शुभम शुक्ला रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे यहां अपने निवास परिसर से कोरोना संक्रमण के प्रभावी रोकथाम के लिए रायपुर शहर व ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम के तहत ’कोरोना विजय रथ’ को ध्वज दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर आम जनता से कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव की गाइड लाइन का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि फिजिकल डिस्टेंस का पालन करें, मास्क लगाएं, सेनेटाइजर साबुन से हाथ धोएं, भीड़ में जाने से बचें। राज्य सरकार पूरी ताकत से इस लड़ाई में जुटी है, सामाजिक और औद्योगिक संगठनों के जुड़ने से हमारी ताकत बढ़ गई है। सभी के सहयोग से हम कोरोना के खिलाफ यह जंग अवश्य जीतेंगे।
रोटरी व जेसीस क्लब जैसी महत्वपूर्ण सामाजिक संस्थाएं इस जागरूकता कार्यक्रम का संचालन कर रही हैैं। इसके अंतर्गत रायपुर के विभिन्न वार्डों और आवासीय बस्तियों, मोहल्लों में 6 कोरोना विजय रथ का संचालन इन संस्थाओं के सहयोग से किया जाएगा।
इस रथ के माध्यम से आम लोगों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने, भीड़-भाड़ से बचने, व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के संदेश के साथ सर्दी, खांसी, बुखार, फ्लू, स्वाद व गंध का पता न लगना जैसे लक्षणों पर चिकित्सकों से परामर्श व दवा के संबंध में अवगत कराया जाएगा।

कबीरधाम जिले के 6 प्रतिभावान युवाओं के सपने को मिली नई उड़ान

शुभम शुक्ला छत्तीसगढ़ कबीरधाम जिले के 6 प्रतिभाशाली युवाओं के सपने को निःशुल्क कोचिंग “पहल“ के माध्यम से नई उड़ान मिली है। जिले के 6 युवाओ ने जे ई ई मेन्स की परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। अब उनका चयन जे ई ई एडवांस के लिए हुआ है। यह कबीरधाम जिले के लिए बड़ी कामयाबी है। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने सभी प्रतिभाशाली युवाओं को बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर तबके के प्रतिभाशाली युवाओं को उनके सपने पूरे करने के लिए खनिज न्यास निधि मद से नई नीति बनाई गई है। इस नीति के तहत जिले में खनिज निधि से मिलने वाली आय के जिले के युवाओं को राष्ट्रीय अथवा राज्य स्तर और आयोजित होने वाले प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने लिए निःशुल्क की व्यवस्था की गई। कबीरधाम जिले में इस निधि से निःशुल्क “पहल“ आवासीय कोचिंग की शुरुआत की गई। प्रदेश के वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला न्यास मद कवर्धा द्वारा शासकीय नवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय कचहरी पारा में संचालित पहल निःशुल्क कोचिंग शुभारंभ किया था। इस सत्र में जे ई ई मेन्स परीक्षा में 15 विद्यार्थी सम्मलित हुए, जिनमे से 06 विद्द्यार्थी जे ई ई एडवांस के लिए चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में श्री दीपक यादव ओबीसी 88.57(केटेगरी रैंक 37208), श्री राजकुमार ओबीसी 78.74(78323), श्री शाहील डहरिया एससी 87.29 (6213), श्री कुलदीप साहू ओबीसी 95.15(14106),श्री डेरहू प्रसाद एससी 56.15(36566),श्री रामेश्वर साहू ओबीसी 74.12(97086) शामिल है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जे ई ई मेन्स परीक्षा में जिले के 15 विद्यार्थी सम्मलित हुए थे, जिनमे से 6 विद्यार्थी जे ई ई एडवांस के लिए चयन हुआ है। अब सभी सफल परीक्षार्थी आगामी 27 सितंबर को होने वाली परीक्षा में सम्मलित होंगे। युवाओं द्वारा जे ई ई मेन्स परीक्षा में सफलता का परचम लहराने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय दयाराम के,अपर कलेक्टर श्री जे के ध्रुव,आदिम जाति विकास सहायक आयुक्त श्री आरएस टण्डन, एसडीएम श्री विपुल गुप्ता जिला शिक्षा अधिकारी श्री के एल महिलांगे,सहायक संचालक श्री एम के गुप्ता , प्राचार्य श्री प्रमोद शुक्ला ने बधाई देते हुए जे ई ई एडवांस में सलेक्शन की कामना की है।

कैसा रहेगा आपका दिन जानें अपने राशिफल में….साथ ही दरिद्रता दूर करने पढ़े काल भैरव कवच ….…

राशिफल:-13 सितंबर – 2020-रविवार
💐💐💐🌺🌺🌺🐚🐚🐚
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष:–

स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। समय पर सभी काम होने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें।

🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

वृष:–

समय अनुकूल है। सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रेम-प्रसंग में भेंट व उपहार देना पड़ सकते हैं। मनोरंजन का समय प्राप्त होगा। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।

🌺💐💐💐💐💐💐💐💐

मिथुन:–

चोट, दुर्घटना व विवाद आदि से हानि संभव है। कार्यक्षेत्र में लापरवाही न करें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। किसी बड़ी समस्या से परेशानी हो सकती है। विवेक का प्रयोग करें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

🐚🐚🐚🐚🐚🐚🐚🐚🐚

कर्क:–

अध्यात्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। आय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। बिगड़े काम बनेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। जोखिम न लें।

🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

सिंह:–

कार्यस्थल पर व कार्यप्रणाली में सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। मित्रों व रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु पस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। कार्य बनेंगे।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कन्या:–

लाभदायक यात्रा होगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। नए काम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रतिद्वंद्वी रास्ते से हट जाएंगे। रुके कार्य पूर्ण होंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य प्रभावित हो सकता है। आलस्य रहेगा। प्रमाद न करें।

🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

तुला:–

फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग समस्या पैदा कर सकता है। कार्य की गति धीमी रह सकती है। नौकरी में सहकर्मी साथ नहीं देंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।

💐💐💐💐💐💐💐💐💐

वृश्चिक:–

भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। मान बढ़ेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। उत्साह बना रहेगा। जल्दबाजी न करें।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

धनु:–

आत्मसम्मान बना रहे, ऐसे कार्य करते रहें। दूसरे के कामों में हस्तक्षेप न करें। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए संपर्क बनेंगे। विवाद में न पड़ें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। प्रमाद न करें।

🐚🐚🐚🐚🐚🐚🐚🐚🐚

मकर:–

सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। मेहनत का फल प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। लाभ होगा।

💐💐💐💐💐💐💐💐💐

कुंभ:–

दूर से कोई बुरी सूचना मिल सकती है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। दौड़धूप अधिक होगी। कारोबार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

मीन:–

पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में नया कार्य कर पाएंगे। थकान रह सकती है। मन में नए विचार आएंगे जिनको मूर्तरूप देने के लिए प्रयास कर पाएंगे। व्यवसाय अच्‍छा चलेगा।

🌺🌺🌺🌺🌺🌺🍁🌺🍁

।। काल भैरव कवच ।।
🐚🐚🐚🐚🐚
काल भैरव कवच का नित्य पाठ करने से दरिद्रता का नाश होता है । यदि कुंडली में दारिद्र योग बन रहा है तो नित्य 21 पाठ करने से दरिद्रता का नाश होगा ।

🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
।। काल भैरव कवच ।।
🐚🐚🐚🐚🐚

ऊँ सहस्त्रारे महाचक्रे कर्पूरधवले गुरुः |
पातु मां बटुको देवो भैरवः सर्वकर्मसु ||
पूर्वस्यामसितांगो मां दिशि रक्षतु सर्वदा ।
संहार भैरवः पायादीशान्यां च महेश्वरः ||
💐💐💐💐💐💐💐💐💐

ऊर्ध्वं पातु विधाता च पाताले नन्दको विभुः |
सद्योजातस्तु मां पायात् सर्वतो देवसेवितः ||

🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

रामदेवो वनान्ते च वने घोरस्तथावतु |
जले तत्पुरुषः पातु स्थले ईशान एव च ||
डाकिनी पुत्रकः पातु पुत्रान् में सर्वतः प्रभुः |
हाकिनी पुत्रकः पातु दारास्तु लाकिनी सुतः ||
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

पातु शाकिनिका पुत्रः सैन्यं वै कालभैरवः |
मालिनी पुत्रकः पातु पशूनश्वान् गंजास्तथा ||

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

महाकालोऽवतु क्षेत्रं श्रियं मे सर्वतो गिरा |
वाद्यम् वाद्यप्रियः पातु भैरवो नित्यसम्पदा ||

🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
।। इति ।।

बलरामपुर में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न : सड़क सुरक्षा उपायों को अपनाने के लिए लोगों को करें जागरूक, श्रीमती रेणुका सिंह

बलरामपुर
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक केन्द्रीय राज्य मंत्री, जनजातीय कार्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह के अध्यक्षता में न्यू सर्किट हाउस बलरामपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक में सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए जिले में विशिष्ट लक्ष्यों के साथ सड़क सुरक्षा कार्ययोजना की समीक्षा की गई।

केन्द्रीय मंत्री ने सड़क दुर्घटना में बचाव के लिए नय तरीको कि जरूरत बताई
केन्द्रीय मंत्री ने ब्लैक स्पाॅटों की पहचान कर सुधार से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि चिन्हित ब्लैक स्पाॅट में सड़क दुर्घटना में निगरानी रखी जाए तथा सड़क इंजीनियरिंग के उपायों को अपनाएं ताकि दुर्घटना में कमी आये। श्रीमती रेणुका सिंह ने हेलमेट न पहनने के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए जन जागरूकता बढ़ाने तथा हेलमेट न पहनने वालों पर कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि पशु सड़क में न घूमें, यह सुनिश्चित किया जाये ताकि पशुधन एवं जनहानि न हो। गति सीमा और यातायात को सुचारू बनाने के लिए प्रमुख मार्गों पर रोड लेन मार्किंग, राज्यमार्गाे एवं सहायक मार्गों के जक्शन में रंबल स्ट्रिप का निर्माण, नेशनल हाईवे में टी-जंक्शन, वाय-जंक्शन तथा सांकेतिक बोर्ड लगाया जाए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के लिए जन जागरूकता के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर स्कूलों एवं काॅलेजों में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी जाए।
इस अवसर पर विधायक श्री बृहस्पत सिंह, कलेक्टर श्री श्याम धावड़े, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिला स्तरीय अधिकारी सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

जेईई मेंस 2020 परीक्षा परिणाम घोषित इन राज्यों के छात्रों ने किया 100% अंक हासिल

इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा कोरोना महामारी के चलते दो बार टली और आखिरकार सितंबर में यह परीक्षा संपन्न हो सकी।

तेलंगाना के छात्रों का रहा दबदबा
इस साल तेलंगाना छात्रों का दबदबा देखने को मिला,जिसमे तेलंगाना के आठ छात्रों को 100% अंक मिले हैं।
वहीं दिल्ली में पांच, राजस्थान में चार, आंध्र प्रदेश में तीन, हरियाणा दो और गुजरात तथा महाराष्ट्र में से एक-एक छात्र को 100%अंक मिले हैं।

इस प्रवेश परीक्षा में कुल 8.58 लाख छात्रों ने अपना अपना पंजीयन कराया था।
जिनमे 74 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा दी ।जेईई की परीक्षा एक और दो के परिणाम के आधार पर 2.45 लाख छात्र जेईई-एडवांस परीक्षा में बैठ सकेंगे। जेईई एडवांस की परीक्षा 27 सितंबर को होनी है और इसमें पास होने वाले छात्र आईआईटी में प्रवेश ले सकेंगे

मंत्री जी के जनसंपर्क अधिकारी से मांगी गई एक करोड़ की रंगदारी

शुभम दुबे उत्तरप्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री के जनसंपर्क अधिकारी को फोन कर फिरौती की मांग की गई है।
गोंडा में अपराधियों ने फोन पर अधिकारी से 1 करोड़ रुपये देने पहुंचाने की मांग की तथा ना देने पर पूरे परिवार को जान से मार देने की बात भी कही है। गोंडा के पुलिस अधीक्षक ने इस हाईप्रोफाइल केस को साल्व करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए दोनों आरोपी
एसपी का कहना है कि पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने रंगदारी मांगने की बात कबूल की है. पकड़ा गया एक आरोपी लवकुश यादव नवाबगंज का ही रहने वाला है, जबकि दूसरा आरोपी मनीष मौर्या अयोध्या जिले का है और मोबाइल सिम बेचने की दुकान चलाता है. कॉल करने के लिए जिस सिम कार्ड का उपयोग किया गया था, वह मनीष मौर्या की दुकान से ही खरीदा गया था. एसपी ने बताया कि दोनों ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिए यह साजिश रची थी.

कोरबा जिले में अब होम आईसोलेटेड कोविड मरीज ले सकेंगे अपनी पसंद के निजी डाॅक्टर की सेवायें

कोरबा जिले मे होम आईसोलेशन मे रहकर कोविड का इलाज कराने वाले मरीज अपने घर पर ही रहकर अपनी पसंद के निजी चिकित्सको की सेवायें ले सकेंगे। मरीज स्वयं के व्यय पर किसी निजी अस्पताल मे भी इलाज करा सकेंगे। परंतु इसके लिए कोरोना संक्रमित होम आईसोलेटेड मरीजो को पहले से ही संबंधित अस्पताल या निजी चिकित्सक की सहमति लेकर जिला कंट्रोल रूम को सूचित करना होगा।

ए-सिम्प्टोमेटिक और कम लक्षण वाले संक्रमितो को अपने घरो मे रहकर ही इलाज की सुविधा दी है
कोविड संक्रमितो की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने राज्य शासन के निर्देश पर ए-सिम्प्टोमेटिक और कम लक्षण वाले संक्रमितो को अपने घरो मे रहकर ही इलाज की सुविधा दी है। इस बारे मे जिला प्रशासन द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किये गये हैं। घर मे हवादार कमरा और अलग शौचालय होने की शर्त पर ही कोरोना संक्रमित मरीज को होम आईसोलेशन मे रहकर इलाज कराने की अनुमति दी जायेगी। गंभीर रूप से बीमार, हृदय रोगी, कैंसर और किडनी के रोग से पीड़ित संक्रमितो को होम आईसोलेशन की अनुमति नहीं होगी। अकेले रह रहे संक्रमित मरीजो को भी होम आईसोलेशन की पात्रता नही रहेगी।

स्वयं के व्यय पर परिचित किसी निजी चिकित्सक की ले सकेंगे सेवा
कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने होम आईसोलेशन से संबंधित संशोधित दिशा-निर्देश जारी किये हैं। होम आईसोलेटेड मरीज अपनी देखभाल के लिए स्वयं के व्यय पर परिचित किसी निजी चिकित्सक की सेवा भी ले सकते हैं। चिकित्सक को मरीज की प्रतिदिन स्वास्थ्य स्थिति का आंकलन करते हुए निर्धारित प्रपत्र में जानकारी भरना होगा। कोरोना मरीजों को होम आईसोलेशन की सुविधा जिला स्तरीय निरीक्षण समिति की अनुशंसा पर ही मिल सकेगी। लक्षण रहित कोरोना मरीजों को उनके घर मे ही 17 दिन तक रखकर कोरोना का इलाज किया जाएगा। होम आईसोलेशन की सुविधा लेने वाले मरीजों को कोविड-19 प्रोटोकाॅल तथा होम आईसोलेशन दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

काउंसिलिंग के पर निर्भर होगा होम आईसोलेशन
ब्लाॅक स्तरीय निगरानी समिति द्वारा घरो के निरीक्षण के बाद दी जायेगी होम आईसोलेशन की अनुमति

दिशा-निर्देश के अनुसार ए-सिम्प्टोमेटिक कोरोना पाॅजिटिव पाए गए मरीजों को होम आईसोलेशन की अनुमति देने के पूर्व कोविड-19 के संक्रमण के प्रबंधन के लिए नियुक्त स्वास्थ्य अधिकारी संक्रमित मरीज को हाॅस्पिटल लाकर उनका काउंसिलिंग करेंगे तथा यह निर्धारित करेंगे कि मरीज लक्षण रहित व होम आईसोलेशन में रखने के लिए उपयुक्त है या नहीं। होम आईसोलेशन किए जाने के लिए उपयुक्त पाए जाने पर ब्लाॅक स्तरीय स्वास्थ्य टीम द्वारा मरीज के घर का निरीक्षण किया जाएगा। टीम द्वारा संक्रमित मरीज के स्वास्थ्य की स्थिति और होम आईसोलेशन के लिए उनके घर की स्थिति की जांच की जाएगी। निरीक्षण टीम द्वारा मरीज से संबंधित होम आईसोलेशन की अनुशंसा रिपोर्ट जिला स्तरीय टीम को प्रस्तुत किया जाएगा। प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर लक्षण रहित संक्रमित मरीज को होम आईसोलेशन के लिए अनुमति जिला स्तरीय टीम द्वारा प्रदान की जाएगी।

होम आईसोलेशन में फोन या वीडियो काॅलिंग के माध्यम से कि जाएगी निगरानी
होम आईसोलेशन की अनुमति मिलने पर मरीज को दिशा-निर्देशो की जानकारी फोन या वीडियो काॅलिंग के माध्यम से दी जाएगी। होम आईसोलेटेड मरीज को होम आईसोलेशन के दौरान इलाज के लिए दवाईयों का एक किट दिया जाएगा। मरीज की देखभाल करने वाले अटेंडेंट तथा परिवार के सदस्यों को चिकित्सीय सलाह के अनुसार हाइड्राॅक्सीक्लोरोक्वीन की प्रोफाइलेक्टिक डोज प्रोटोकाॅल के अनुसार दिया जाएगा। होम आईसोलेटेड मरीजों के स्वास्थ्य की अगले 17 दिनों तक विशेष रूप से नियुक्त स्वास्थ्यकर्मी द्वारा फोन के माध्यम से निगरानी की जाएगी। होम आईसोलेशन के 17 दिनों में अगर मरीज को आखिरी 10 दिनों मे बुखार या अन्य लक्षण नहीं रहेगा तो, उसकी जानकारी स्वास्थ्य दल द्वारा चिकित्सक को दिया जाएगा। इसके पश्चात चिकित्सक द्वारा होम आईसोलेशन खत्म करने या नहीं करने के संबंध मे निर्णय लिया जाएगा। होम आईसोलेटेड मरीजों के घर से निकलने वाले घरेलू अपशिष्टों का नियमानुसार संग्रहण एवं प्रबंधन नगरीय क्षेत्र में नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद पंचायत के द्वारा किया जाएगा। होम आईसोलेशन में रह रहे मरीज के परिजन भी घर से बाहर नहीं जा सकेंगे तथा दैनिक वस्तुओं की उपलब्धता के लिए परिवार मोबाइल के माध्यम से दुकानों से सुविधा ले सकेंगे। दुकानदार या पड़ोस का कोई भी व्यक्ति इस संबंध में उन्हें सहयोग प्रदान कर सकेंगे। पीड़ित परिवार को वस्तुओं की खरीदी की गई राशि का भुगतान दुकानदारों को डिजिटल माध्यम से करना होगा।

जल जीवन मिशन के अन्तर्गत रायपुर परिक्षेत्र को मिली सौगात 34.93 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत

शुभम शुक्ला रायपुर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार की पहल पर जल जीवन मिशन अंतर्गत रायपुर परिक्षेत्र के लिए लगभग 34.93 करोड़ रुपए की सौगात मिली है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल व्यवस्था के लिए कार्यों में तेजी लाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इन जिलों को मिली इतनी राशि
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रमुख अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर रायपुर परिक्षेत्र के अधीनस्थ खंड कार्यालयों के लिए कुल 34 करोड़ 93 लाख 70 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके तहत बालोद जिले को 10 करोड़ 23 लाख, कबीरधाम को 5 करोड़ 56 लाख 60 हजार, राजनांदगांव को 4 करोड़ 32 लाख, बलौदाबाजार को 3 करोड़ 2 लाख 90 हजार, धमतरी को 2 करोड़ 50 लाख, गरियाबंद को 2 करोड़ 46 लाख, रायपुर को 2 करोड़ 34 लाख, बेमेतरा को 1 करोड़ 67 लाख, दुर्ग को 1 करोड़ 50 लाख 20 हजार और महासमुंद जिले को 1 करोड़ 32 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।

error: Content is protected !!