Home Blog Page 289

आज के राशिफल में देखे कैसा रहेगा आपके आज का दिन

राशिफल-20-सितंबर-2020-रविवार
🐚🥀💐🌸🏵️🍁🍀🌳🌺
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

मेष:-

उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सहकर्मी साथ देंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी। मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है।

🌺🌳🍀🍁🏵️🌸💐🥀🐚

वृष:-

मेहनत अधिक होगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। शोक समाचार की प्राप्ति की संभावना है, धैर्य रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। यात्रा में अनावश्यक जोखिम न लें। आय बनी रहेगी।

🐚🥀💐🌸🏵️🍁🍀🌳🌺

मिथुन:-

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक व स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। संगीत व चित्रकारी आदि में रुचि जागृत होगी। जीवनसाथी के सहयोग से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में नया कार्य कर पाएंगे।

🌺🌳🍀🍁🏵️🌸💐🥀🐚

कर्क:-

भूमि व भवन आदि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। कारोबार से बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग से काम बनते चले जाएंगे। जीवन सुखमय गुजरेगा। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। विवाद की स्थिति को टालें।

🐚🥀💐🌸🏵️🍁🍀🌳🌺

सिंह:-

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। काफी समय से लंबित कार्य पूर्ण होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। भाग्य का साथ रहेगा। प्रेम-प्रसंग सुदृढ़ होंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आशंका का निवारण होगा।

🌺🌳🍀🍁🏵️🌸💐🥀🐚

कन्या:-

चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि हो सकती है। लापरवाही से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय नेष्ट है। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार की गति धीमी रह सकती है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। विवाद न करें।

🐚🥀💐🌸🏵️🍁🍀🌳🌺

तुला:-

तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। किसी विशेष व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी। नए कार्य मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग मिलता रहेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि चिंता देगी।

🌺🌳🍀🍁🏵️🌸💐🥀🐚

वृश्चिक:-

आर्थिक नीति में सुधार होगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन की संभावना है। कारोबार अच्छा चलेगा। रिश्तेदारों तथा मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। जोखिम न उठाएं।

🐚🥀💐🌸🏵️🍁🍀🌳🌺

धनु:-

मानसिक ऊहापोह बनी रहेगी। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। कारोबार ठीक चलेगा। नौकरी में अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवेक से कार्य करें। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें।

🌺🌳🍀🍁🏵️🌸💐🥀🐚

मकर:-

नए काम हाथ में आएंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नए लोगों से संपर्क लाभदायी रहेगा। जोखिम न उठाएं। लंबी दूरी की यात्रा सफल रहेगी।

🌳🌺🍀🍁🏵️🌸🐚💐🥀

कुंभ:-

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद न कर प्रयास भरपूर करें। यात्रा लाभदायक रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय हो सकता है। कोई बड़ा लाभ होने के योग हैं। जोखिम न लें। घर-बाहर वातावरण सुखद रहेगा।

🌺🍀🍁🏵️🌸🐚💐💐🥀

मीन:-

उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

🥀💐🌳🐚🌸🏵️🍁🍀🌺

अंबिकापुर को किया जाएगा कंटेनमेंट जोन घोषित… 7 दिन के लिए लगेगा संपूर्ण लॉक डाउन….

अम्बिकापुर- अम्बिकापुर में तेजी से बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरगुजा जिला प्रशासन द्वारा अंबिकापुर नगरीय निकाय क्षेत्र को कनटेंटमेंट जोन घोषित किया गया है।
21.09.20 से 28.09.20 तक अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र में लॉक डाउन लगाया जाएगा। इस अवधि में सभी सीमाओं को शील कर दिया जाएगा।
लॉक डाउन की अवधि में मेडिकल स्टोर को छोड़ कर सभी प्रकार की सेवाये पूर्णत प्रतिबंधित होंगी।

कोरोना काल में कोरोना का कहर जारी,दूसरी ओर हड़ताल पर गए स्वास्थ्यकर्मी ! कहा-जान जोखिम में डालकर कर रहे हैं कार्य……

बनमाली यादव

जशपुर। आज से एनएचएम कर्मचारी छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के आवाहन पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हड़ताल से जशपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग के कार्य में खासा प्रभाव पड़ते देखा नजर आ रहा है कोरोना आपदा के इस विषम परिस्थिति में इस हड़ताल को भी एक आपदा के रूप में समझना होगा छत्तीसगढ़ एन एच एम जिला इकाई के द्वारा अपनी 1 सूत्रीय मांग नियमितीकरण हेतु हड़ताल की शुरुआत की गई पहले दिन निस्वार्थ भाव से कोरोना की ड्यूटी करते करते शहीद हुए स्वास्थ्य विभाग के कोरोनावरियर्स को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई आज उनसे हड़ताल पर जाने से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के साथ-साथ समस्त विकासखंड में भी कार्य पूरी तरह बंद रहा है जिससे ना सिर्फ कोरोना जांच और रिपोर्टिंग प्रभावित हुई अपितु राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित समस्त कार्य पूर्ण तरह से बाधित रहा। आपको बता दें कि कांग्रेस की सरकार न जनघोषणा पत्र में की गई घोषणाओं में उनकी वायदा पूरा करने का फरमान भी किए थे, और 10-12 साल से लगातार दी जा रही उनकी सांविदा स्वास्थ्य सेवाओ के फस्वरूप नियमतिकरण के रूप में सामने आएगा ।
मगर ऐसा कुछ भी नहीं होता नज़र आ रहा है, संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का यह संघ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन बग़ीचा के कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ के पदाधिकारियों ने यह भी बताया कि जनघोषणा पत्र में तो इस सरकार ने यह भी उल्लेखित कर रखा था कि सरकार बनते ही 10 दिन के अंदर संविदा कर्मचारियों को नियमित कर दिया जाएगा। मगर 2 साल सरकार बने हो गए, हुआ कुछ नहीं ! तो रास्ता भी हमारे पास नही बचता है, यही वजह है कि सरकार की नीतियों के कारण हम आम जनता को अपनी सेवाएं नहीं दे पा रहे, जिसके लिए आम जनता से भी क्षमा प्रार्थी हैं।
कोरोना काल मे हम स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी जान की बाजी लगाकर लगातार सेवाएं दे रहे हैं। पर सरकार को इसकी भी सुध ही नही। इसलिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सभी कर्मचारी मजबूरीवश 19 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं।
अपनी मांगों का समर्थन करते राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के इन संविदाकर्मियों ने दिन को ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में ही कैंडल जलाकर अपने उन साथियों को श्रद्धांजलि देते हुए कैंडल की रोशनी भी दिखाई, जिन्होंने कोरोना काल मे कोरोना वारियर के रूप में सेवाएं दी। यह भी कि सरकार उनकी सुध ले और अपने वादे को पूरा करे। संघ के द्वारा यह भी कहा गया कि सेवाओं में हम उस दिन ही लौट आएंगे जिस दिन सरकार हमारी मांगो को पूर्ण रूप से पूरा करेगी जो कि जायज़ होगा।

इन राशियों के लिए आज हैं विशेष दिन….देखे आज का राशिफल….

राशिफल-19सितंबर-2020-शनिवार
🌸🏵️🌺🥀🐚🌳🍀💐🍁
आचार्य डॉ अजय दिक्षित

मेष:-

जल्दबाजी न करें। चोट लगने की आशंका है। थोड़े प्रयास से ही काम पूरे होंगे। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में नए प्रयोग करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। प्रमाद न करें।

🍁💐🍀🌳🐚🥀🌺🏵️🌸

वृष:-

विद्यार्थी वर्ग अपना कार्य कुशलता से कर पाएंगे। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। मन में नए विचार आएंगे। स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। धनार्जन होगा। विवाह के उम्मीदवारों को वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है।

🏵️🌺🥀🐚🐚🌳🍀💐🍁

मिथुन:-

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नए काम मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। स्थायी संपत्ति के सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। सम्मान में कमी हो सकती है।

🍁💐🍀🌳🐚🌸🥀🌺🏵️

कर्क:-

दौड़धूप अधिक होने से थकान व कमजोरी रह सकती है। अतिउत्साह में कोई गलत निर्णय न लें। बुरी खबर मिल सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। यथासंभव यात्रा टालें। जोखिम न लें। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

🏵️🌺🥀🌸🐚🌳🍀💐🍁

सिंह:-

राजकीय कार्यों में विशेष सफलता के योग हैं। किसी बड़े विवाद का हल प्राप्त होगा। विजय प्राप्त होगी। विवाह के उम्मीदवारों को वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। जल्दबाजी न करें। व्यस्तता के चलते थकान रह सकती है।

🍁💐🍀🌳🐚🌸🥀🌺🏵️

कन्या:-

वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में अतिरिक्त सावधानी रखें, विशेषकर गृहिणियां घर में कार्य करने वक्त लापरवाही न करें। शारीरिक हानि की आशंका है। दूसरों के बहकावे में न आकर स्वयं निर्णय लें। कारोबार अच्‍छा चलेगा। लाभ होगा।

🏵️🌺🥀🌸🐚🌳🍀💐🍁

तुला:-

राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। रुके काम अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। किसी विवाद में अपना पक्ष मजबूती से रख पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न आएं। सावधान रहें।

🍁💐🍀🌳🐚🌸🥀🌺🏵️

वृश्चिक:-

आर्थिक उन्नति के लिए किए गए निर्णयों का लाभ मिलना शुरू हो सकता है। मित्रों व रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक लाभ में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम न लें। शारीरिक कष्ट संभव है। प्रसन्नता बनी रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।

🏵️🌺🥀🌸🐚🌳🍀💐🍁

धनु:-

व्यावसायिक यात्रा लंबी व सफल रहेगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। नए काम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग व प्रसन्नता प्राप्त होगी। शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें। जोखिम व जमनत के कार्य टालें। लाभ होगा।

🍁💐🍀🌳🐚🌸🥀🌺🏵️

मकर:-

महत्वपूर्ण निर्णय लेने की स्थिति में जल्दबाजी न करें। भावना में न बहें। कार्यकुशलता में कमी होगी। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। विवेक का प्रयोग करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। आय बनी रहेगी। जोखिम न उठाएं।

🌺🥀🌸🐚🌳🍀💐💐🍁

कुंभ:-

अच्छी खबर प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। हल्की हंसी-मजाक से बचें। शत्रु प्रताड़ित कर सकते हैं। आत्मसम्मान बना रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलता रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। बड़े फैसले ले पाएंगे। लाभ होगा।

🍁💐🏵️🍀🌳🐚🌸🥀🌺

मीन:-

कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यापार की दृष्टि से की गई यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में सम्मान मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न लें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि लाभदायक रहेंगे। शुभ समय का लाभ लें।

🌺🥀🌸🐚🌳🍀🏵️💐🍁

ब्रेकिंग : गुगल प्ले स्टोर ने हटाया पेटीएम एप….

नयी दिल्ली। पेटीएम ऐप गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। गूगल ने पॉलिसी वायलेशन का हवाला देते हुए इसे प्ले स्टोर से हटा दिया है। Paytm बिज़नेस अभी भी प्ले स्टोर में मौजूद है। भारत में Paytm के 50 मिलियन मंथली ऐक्टिव यूज़र्स हैं। गूगल ने कहा है कि प्ले स्टोर ऑनलाइन कसीनो और दूसरे गैंबलिंग ऐप को भारत में पॉलिसी वायलेशन की वजह से इजाज़त नहीं देता है।
पेटीएम की तरफ से एक ट्वीट कर बताया गया है कि प्लेस्टोर पर फिलहाल यह ऐप कुछ वक्त के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा। पेटीएम का Paytm First Games ऐप भी प्लेस्टोर से हटा दिया गया है। पेटीएम ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर लिखा,‘डियर पेटीएमर्स, पेटीएम एंड्रॉयड ऐप नए डाउनलोड और अपडेट्स के लिए उपलब्ध नहीं है। हम जल्द ही वापस आएंगे। आपका पूरा पैसा सुरक्षित है और आप पेटीएम सामान्य तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगे।’

दरअसल, पेटीएम की ओर से हाल ही में फैंटेसी क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू किया था, जिसके बाद यह दोनों ही ऐप हटा दिए गए । पेटीएम ऐप को एंड्रॉयड के लिए प्ले स्टोर से हटाया गया है, लेकिन यह iOS यूज़र्स के लिए Apple के App Store पर उपलब्ध रहेगा। जिनके फोन में पहले से पेटीएम है,वे अपना ऐप और मोबाइल वॉलेट पहले की तरह इस्तेमाल कर पाएंगे।

इसी बीच गूगल ने अपनी गैंबलिंग पॉलिसी को लेकर एक बयान जारी किया जिसमे कंपनी ने कहा है कि ‘हम ऑनलाइन कसीनो या फिर किसी भी तरह के अनियमित गैंबलिंग ऐप जो स्पोर्ट्स में सट्टा लगाने की सुविधा देते हैं, को प्लेटफॉर्म पर रहने की अनुमति नहीं देते हैं। इसमें ऐसे ऐप्स भी शामिल हैं, जो उपभोक्ताओं को ऐसी बाहरी वेबसाइटों पर ले जाते हैं, जो उन्हें किसी पेड टूर्नामेंट में नकद पैसे या फिर कैश प्राइज़ जीतने के लिए भाग लेने को कहती हैं यह हमारी पॉलिसीज़ का उल्लंघन है।’

कानपुर नगर:- पीठासीन अधिकारी (न्ययिक) ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता का किया घोर अपमान

आचार्य डॉ अजय दिक्षित

कानपुर नगर – सिविल कोर्ट कानपुर नगर के एक पीठासीन अधिकारी ने वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मनमोहन लाल दीक्षित को अपने चैम्बर से कोर्ट मोहरिर्र द्वारा धक्के देकर बाहर निकलवाया तथा कन्टेम्ट आफ कोर्ट करने की धमकी दी ।
वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मनमोहन लाल दीक्षित ने बताया कि दिनांक 17-09-2020 को लगभग दोपहर 2:30 बजे वे माननीय ए.सी.जे.प्रथम (जू.डि.) के कार्यालय मुकदमें की पैरवी करने गए तो लिपिक ने उन्हें बताया कि मैं बार-बार पीठासीन अधिकारी के पास जा चुका हूं किन्तु वह पैरवी जारी करने का आदेश नहीं कर रहे हैं। तब उन्होंने कलर्क से अनुरोध किया कि आप मुझे साहब के सामने पेश करा दो इस पर कलर्क उन्हें लेकर साहब के चैम्बर गया। वे चैम्बर के बाहर गेट पर ही खड़े रहे और कलर्क चैम्बर के अन्दर गया थोडी देर में चैम्बर से बाहर आके कलर्क ने उनसे बोला कि साहब चैम्बर में नही सुनेंगे तब मैंने चैम्बर के गेट पर से ही कहा कि कृपया डैस पर मुझे सुनलें इतने में ही माननीय पीठासीन अधिकारी ने दुर-दुर दुर-दुर दुर-दुर कहकर उन्हें अपमानित किया । अपमान सहने के बावजूद फिर उन्होंने कहा साहब आप मुझे सुनलें तब पीठासीन अधिकारी ने कहा यहां से चले जाइये मैं नही सुनूंगा और कोर्ट मोहरिर्र को बुलाकर उन्हें धक्के देकर चैम्बर से बाहर निकलवा दिया और उनके विरुद्ध कार्यवाही करने की धमकी दी।
पीठासीन अधिकारी के द्वारा किये गये इस व्यवहार से वे बहुत क्षुब्ध हैं। उन्होंने बताया कि मेरा 24 साल का अधिवक्ता व्यवसाय जीवन पूर्ण निष्कलंक है । मैं आज काफी आहत हूं इस दुर्व्यवहार से इसकी जानकारी लिखित प्रार्थना पत्र द्वारा माननीय जनपद न्यायाधीश कानपुर नगर व माननीय अध्यक्ष/महामंत्री वार एसोसिएशन कानपुर नगर वा माननीय अध्यक्ष/महामंत्री लायर्स एसोसिएशन को दी है।

उन्होंने आगे कहा कि मुझे न्याय चाहिए ।

आइये वीडियो में सुनते हैं अधिवक्ता श्री मन मोहन लाल दीक्षित की आप बीती

आज का राशिफल…

राशिफल-18सितंबर-2020 शुक्रवार
🐚🌸🍁🥀💐🌺🌳🍀🏵️
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष:-

पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। लाभ में कमी हो सकती है। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। कोई बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। लापरवाही न करें।

🐚🌸🍁🥀💐🌺🌳🍀🏵️

वृष:-

किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में अधीनस्थों का सहयोग प्राप्त होगा। उत्साह व प्रसन्नता बने रहेंगे।

🐚🌸🍁🥀💐🌺🌳🍀🏵️

मिथुन:-

कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। विवाद हो सकता है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा ।

🏵️🍀🌳🌺💐🥀🍁🌸🐚

कर्क:–

रचनात्मक कार्यों में रुचि जागृत होगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। घर-बाहर जीवन सुखमय व्यतीत होगा। किसी मनोरंजक आनंददायी यात्रा की योजना बनेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

🐚🌸🍁🥀💐🌺🌳🍀🏵️

सिंह:-

कोई पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी इत्यादि के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक हानि की आशंका प्रबल है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। विवाद की आशंका है। शत्रु सामना नहीं कर पाएंगे। लाभ होगा। नौकरी में तनाव रहेगा।

🏵️🍀🌳🌺💐🥀🍁🌸🐚

कन्या:-

लेन-देन में जल्दबाजी तथा कार्य करते समय लापरवाही न करें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।

🌸🍁🐚🥀💐🌺🌳🍀🏵️

तुला:-

किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में काम अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दुष्टजनों को पहचानना आवश्यक है। उनसे दूर रहने के प्रयास करें।

🌸🍁🐚🥀💐🌺🌳🍀🏵️

वृश्चिक:-

शारीरिक कष्ट से कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से हानि होगी। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार ठीक चलेगा।

🏵️🍀🌳🌺💐🥀🐚🍁🌸

धनु:-

फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। चिंता रहेगी। घर में मेहमानों का आवागमन रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

🌸🍁🐚🥀💐🌳🌺🍀🏵️

मकर:-

सुख के साधन जुटेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। पारिवारिक चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। सावधान रहें।

🌸🍁🐚🥀💐🌳🌺🍀🏵️

कुंभ:-

लाभ में वृद्धि होगी। नए कार्यकारी अनुबंध हो सकते हैं। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम न लें।

🌺🌳💐🥀🏵️🌸🐚🍁🌸

मीन:-L

लाभ के अवसर अचानक बनेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। पुराने किए गए प्रयासों का लाभ अब मिल सकता है। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। यश बढ़ेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। चोट व रोग की तरफ से सावधानी रखें। भय रहेगा।

🍁🐚🏵️🥀🍀💐💐🌳🌺

अब से निजी अस्पतालों और लैब में कोरोना मरीजों की जांच की पात्रता के संबंध में नए निर्देश जारी……

बनमाली यादव

रायपुर। कोविड-19 वैश्विक महामारी के इस बढ़ते चरणों में अगर kovid के मरीज़ की जांच समय पर हो जाने से मरीज के स्वस्थ होने की संभावना बढ़ जाती है। राज्य शासन ने इसे ध्यान में रखकर निजी चिकित्सालयों और निजी लैब में आरटीपीसीआर/टूनाट/एंटीजन जांच की पात्रता के संबंध में नए निर्देश निर्धारित किए हैं। इसके अनुसार एंटीजन जांच सभी निजी चिकित्सालय और सभी निजी लैब, जो नेशनल एक्रेटिशेन बोर्ड ऑफ हॉस्पिटल एंड हेल्थ केयर एनएबीएल से मान्यता प्राप्त हों, कर सकते हैं। इसके अलावा ऐसे नर्सिंग होम एक्ट छत्तीसगढ़ के तहत रजिस्टर्ड संस्थाएं भी यह टेस्ट करने के लिए पात्र हैं।
वहीं आपको बता दें कि
टूनाट टेस्ट के लिए एनएबीएल मान्यता और नर्सिंग होम एक्ट छत्तीसगढ़ के तहत मान्यता होनी चाहिए। आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए आईसीएमआर की ओर से मान्यता, एनएबीएल से रीयल टाइम आरटीपीसीआर के लिए मान्यता और नर्सिंग होम एक्ट छत्तीसगढ़ के तहत मान्यता प्राप्त संस्थाएं इसके लिए पात्र हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में 16 सितंबर को निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक उपरोक्त योग्यता होने पर इच्छुक निजी चिकित्सालय/लैब, जांच की अनुमति के लिए संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवेदन कर सकते हैं। जो कि कोरोना काल में इस संक्रमण की स्थिति में एक अच्छा विकल्प होगा।

लावारिस शवों को दफनाने में हो रही परेशानियों को लेकर गौ सेवकों ने कि कलेक्टर से मुलाकात….

कोरिया – दिनांक 16 9 2020 को गौ सेवकों के द्वारा बैकुंठपुर कोरिया जिले के कलेक्टर श्री सत्य प्रकाश राठोर जी से मुलाकात करके लावारिस लाशों को दफनाने में होने वाली दिक्कतों से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि अज्ञात मृत्य हुए व्यक्तियों के जो शव मिलते है उन अज्ञात लावारिस शव को दफन करवाने में गौ सेवकों और सामाजिक संगठन के लोगों को बहुत ही दिक्कत का सामना करना पड़ता है क्योंकि जहां भी लावारिस शव का नदी के किनारे अंतिम संस्कार करने जाते हैं, वहां कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों के द्वारा उन्हें रोका जाता है कि यहां लावारिस शव को ना दफनाया जाए, यह उनकी जमीन है। लावारिस शवों के अंतिम संस्कार करवाने में गौ सेवकों के अलावा पुलिस प्रशासन और नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को भी विरोध का सामना करना पड़ता है। इसी परेशानी को लेकर गौ सेवकों के द्वारा कोरिया जिले के कलेक्टर साहब से मुलाकात की गई। कलेक्टर शाहब के द्वारा तत्काल निराकरण करने का आश्वासन दिया गया है साथ ही जल्द ही लावारिस शव को दफनाने के लिए जमीन उपलब्ध करवाने की बात कही गई है ।

पितृ विसर्जन अमावस्या पर करें यह उपाय, शांत होंगे ग्रह, होगा भाग्योदय

आचार्य डॉ अजय दीक्षित

पितृ विसर्जन अमावस्या का जितना महत्व पितरों के निमित्त पिंडदान और तर्पण से है, उससे भी कहीं अधिक इस अमावस्या का महत्व बुरे ग्रहों की शांति के लिए है। अधिकांश लोग सर्वपितृ अमावस्या को केवल पितरों की मुक्ति का दिवस ही मानते आए हैं, लेकिन वास्तव में यह अमावस्या आपके बुरे ग्रहों को शांत करके शुभ ग्रहों का प्रभाव बढ़ाने वाली भी कही गई है। यदि आपकी जन्मकुंडली में कोई ग्रह अशुभ प्रभाव दे रहा हो और उसके कारण आपका पूरा जीवन अस्त-व्यस्त हो गया हो तो सिर्फ एक उपाय करके आप ग्रहदोषों से मुक्ति पा सकते हैं।

इस उपाय को करने से न केवल ग्रह शांत होते हैं बल्कि शुभ ग्रहों के प्रभाव में वृद्धि होती है जिससे व्यक्ति का भाग्योदय भी होता है।

विशेष उपाय:–

दीपदान करने का सबसे बड़ा महत्व
शास्त्रों में अमावस्या तिथि के दिन दीपदान करने का सबसे बड़ा महत्व बताया गया है। पवित्र नदियों या सरोवर में दीपदान करने से दूषित ग्रह शांत होते हैं। अशुभ ग्रहों का प्रभाव शांत होता है और उनका शुभ प्रभाव बढ़ता है। दीपदान अमावस्या के दिन सायंकाल में किया जाता है। इसके लिए आटे के पांच दीयों में सरसो का तेल भरकर इन्हें किसी गत्ते के डिब्बे या पत्ते के दोने में किसी पवित्र नदी या सरोवर में प्रवाहित करें।

💐🌺🍁🍀🌳🌸🐚

दीपदान के बाद गरीबों को अन्न् दान करें

आप चाहें तो एक साथ या अलग-अलग भी इन दीयों को प्रवाहित कर सकते हैं। प्रवाहित करने से पहले पंचदेवों श्रीगणेश, दुर्गा, शिव, विष्णु और सूर्य को साक्षी मानकर और उनसे अपनी समस्याओं के समाधान करने की प्रार्थना कर दीपों को प्रवाहित करें।

आवश्यक नहीं कि आप पांच दीपदान ही करें, ज्यादा भी कर सकते हैं। दीपदान के बाद गरीबों को अन्न् दान करें।

दीपदान के लाभ :–

जन्मकुंडली के बुरे ग्रहों का प्रभाव कम हो जाता है। शुभ ग्रहों के प्रभाव में वृद्धि होती है।
कार्यों में आने वाली रूकावटें दूर होती हैं। तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

व्यक्ति का भाग्योदय होता है, जिससे जीवन की समस्त इच्छाएं स्वत: ही पूर्ण होने लगती है।
दीपदान से पितृ भी प्रसन्न् होते हैं, इससे धन, मान, सुख, वैभव प्राप्त होता है।
जो व्यक्ति दीपदान करता है उसे रोगों से मुक्ति मिलती है।
पितृदोष, कालसर्प दोष, शनि की साढ़ेसाती का बुरा प्रभाव दूर होता है।

राहु-केतु पीड़ा नहीं देते। आर्थिक प्रगति के रास्ते खुलते हैं।
भूमि, भवन, संपत्ति संबंधी कार्यों की बाधा दूर होती है। भौतिक सुख प्राप्त होते हैं।

🌳💐🌺🍀🍁🐚🌸🥀🏵️

जाने क्या हैं आज आपके लिए खास आज के राशिफल में….

राशिफल-17सितंबर-2020 गुरुवार
🏵️🥀🌸🐚🍁🍀🌺💐🌳
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

मेष:-

भूमि व भवन संबंधी सभी रुके कार्यों में गति आएगी। पार्टनरों से सहयोग प्राप्त होगा। प्रतिद्वंद्वी मैदान छोड़ेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। उन्नति होगी।

🌳💐🌺🍀🍁🐚🌸🥀🏵️

वृष:-

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कारोबार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। विवाद से बचें। समय सुखमय व्यतीत होगा। आय में वृद्धि होगी। अपेक्षाकृत सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। प्रमाद न करें।

🏵️🥀🌸🐚🍁🍀🌺💐🌳

मिथुन:-

लेखन-पठन-पाठन आदि के काम उत्साह व लगन से कर पाएंगे। पार्टी व पिकनिक आदि की योजना बनेगी। मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। जल्दबाजी न करें। समय की अनुकूलता का लाभ लें।

🌳💐🌺🍀🍁🐚🌸🥀🏵️

कर्क:-

नौकरी में उच्चाधिकारियों की अपेक्षा बढ़ेगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आय में निश्चितता रहेगी। कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है, धैर्य रखें। मेहनत अधिक होगी। समय पर काम न होने से खिन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

🏵️🥀🌸🐚🍁🍀🌺💐🌳

सिंह:-

रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। किसी से कहासुनी हो सकती है। परिवार की चिंता रहेगी। प्रमाद न करें।

🌳💐🌺🍀🍁🐚🌸🥀🏵️

कन्या:-

किसी धर्मस्थल के दर्शन इत्यादि का कार्यक्रम बन सकता है। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। विवाद को टालें। कारोबार से लाभ होगा।

🏵️🥀🌸🐚🍁🍀🌺💐🌳

तुला:-

आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यय होगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। भूले-बिसरे संबंधी साथी मिलेंगे। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी।

🌳💐🌺🍀🍁🐚🌸🥀🏵️

वृश्चिक:-

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। शत्रु पस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि हो सकती है। कार्य करते समय लापरवाही न करें।

🏵️🥀🌸🐚🍁🍀🌺💐🌳

धनु:-

फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। किसी के उकसाने में आकर या भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। लेन-देन में जल्दबाजी से बचें। पुराना रोग उभर सकता है।

🌳💐🌺🍀🍁🐚🌸🥀🏵️

मकर:-

भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा से लाभ होगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। आलस्य न कर भरपूर प्रयास करें। भाग्य का साथ बना है। समय का लाभ लें। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने की प्रबल इच्छा होगी। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।

🏵️🥀🌸🐚🍁🍀🌺💐🌳

कुंभ:-

नए काम मिलने के योग हैं। कोई नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। नौकरी में चैन रहेगा। कारोबार अच्‍छा चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

🌳💐🌺🍀🍁🐚🌸🥀🏵️

मीन:-

सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। स्वास्‍थ्य को नजरअंदाज न करें। जल्दबाजी से बचें। कठिन कार्य सहज ही सफल होंगे। चिंता रहेगी। पहले की गई मेहनत का फल मिलेगा। मित्रों व रिश्तेदारों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा।

🏵️🥀🌸🐚🍁🍀🌺💐🌳

14580 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा वित्त विभाग के सहमति के बाद 14 हजार 580 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के संबंध में आदेश जारी किया है। शिक्षकों की नियुक्ति आदेश राज्य शासन द्वारा स्कूल खुलने के आदेश जारी होने के उपरांत ही जारी की जायेंगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और इस संबंध में एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।

स्कूल शिक्षा विभाग को वित्त विभाग द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति की अनुमति शर्तो के साथ प्रदान की है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी नियुक्ति आदेश में स्पष्ट रूप से उल्लेख ह कि ’नियुक्ति किसी न्यायालय में लंबित अथवा भविष्य में दायर किसी भी प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अध्याधीन होगी’। नियुक्ति आदेश प्रत्येक चयनित अभ्यर्थी के लिए पृथक-पृथक जारी किए जाएंगे। नियुक्ति आदेश में शिक्षकों की वरिष्ठता व्यापम द्वारा जारी प्रावीण्य सूची के क्रमानुसार रहेगी। शिक्षकों की परीक्षा अवधि तीन वर्ष की होगी। राज्य शासन द्वारा परिवीक्षा अवधि के दौरान देय वेतन और अन्य लाभों के संबंध में जारी नियम लागू होंगे।

SBI ATM- क्या आप भी करते हैं एसबीआई एटीएम का इस्तेमाल तो ये खबर पढ़ना हैं आपके लिए जरूरी….

नई दिल्लीः भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) अपने मौजूदा एटीएम नेटवर्क (ATM Network) पर आगामी 18 सितंबर से कैश विड्रॉल (Cash Withdrawal) के नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. बैंक ने कहा है इससे उसके एटीएम का प्रयोग करने वाले ग्राहकों के लिए कैश विड्रॉल करना और सुरक्षित होगा.

यह नियम होगा लागू

बैंक ने कहा है कि अब 18 सितंबर से उसके सभी एटीएम पर किसी भी समय 10 हजार रुपये से अधिक की निकासी ओटीपी (One Time Password) के जरिए होगी, जो ग्राहक के एटीएम कार्ड से जुड़े रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा. बैंक ने इसी साल जनवरी में रात 8 बजे से सुबह 8 बजे के दौरान ग्राहकों को यह सुविधा दी थी. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कहा था कि अनधिकृत लेनदेन की संख्या को कम करने के लिए ओटीपी-वेरिफाइड एटीएम ट्रांजेक्शन की शुरुआत की गई थी.

इस घर में भूत है,इस घर को लॉक कर रहे है -ईसाई पास्टर

ग्राम – बेलकोटा थाना बतौली, जिला सरगुजा में एक अंधविश्वास का मामला सामने आया है, जिसमे ईसाई समाज द्वारा चंगाई करने एवं 4 दिन में ठीक करने का विश्वास दिलाकर कृष्णा कुमार भगत की पत्नी को मौत के मुंह में धकेल दिया गया। इस मौत का जिम्मेदार आखिर कौन हैं? ईसाई पादरी/ पास्टर खुले आम, जनजाति बहुल सरगुजा एवं आसपास के इलाकों में अंधविश्वास फैलाकर धर्मांतरण कराने कि कोशिश कर रहे हैं अंधविश्वास के कारण कितने लोगो की जान जा रही है। आपको बता दे की मौत के बाद भी अंधविश्वास खत्म नहीं हुआ है, 4 दिनों के बाद जब कृष्णा कुमार की पत्नी का देहांत हो गया तब ईसाई पादरी द्वारा घर में भूत है बोलकर कृष्णा कुमार के घर को ताला लगा दिया गया तथा घर के किसी भी सदस्य को अंदर जाने या ताला खोलने की अनुमति नहीं है, जिससे घरवालों को अंत्येष्टि की क्रिया करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मृतका के पति कृष्णा कुमार जी अपने घर का ताला खुलवाने के लिए मिन्नते कर रहे हैं ताकि उनकी पत्नी की अंतेष्ठी कि जा सके


आज हम आधुनिक दुनिया में जी रहे हैं जहां अंधविश्वास के लिए कोई स्थान नहीं है लेकिन ईसाई समाज के द्वारा अंधविश्वास फैलाकर एक महिला को मौत के मुंह में धकेल दिया गया।
हम जिस दुनिया में जी रहे हैं जहां इस प्रकार के ढोंग और पाखंड के लिए कोई स्थान नहीं है परंतु ईसाई पास्टरो द्वारा भोले भाले लोगों की जिंदगियों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

इन राशियों के लोग आज रहे सावधान नहीं तो हो सकती है बड़ी हानि……

राशिफल 16 सितम्बर 2020 बुधवार
🌸💐🐚🍀🌳🍁🌺💐🐚
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

मेष:-

प्रेम-प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेंगे। घर से बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। किसी बड़े व वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से रुके काम बनेंगे। आय में वृद्धि होगी। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। विवाद से बचें।

🍁🌳🍀🌸🐚🐚💐🌸

वृष:-

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यर्थ समय व्यतीत होगा। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। बेवजह विवाद से बचें। किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आय बनी रहेगी। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।

🌺🐚💐🌸🍁🍀🌳🍁

मिथुन:-

जल्दबाजी से हानि की संभावना है। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। कोई बड़ी समस्या हो सकती है। पार्टी व पिकनिक का आनंद मनपसंद भोजन के साथ प्राप्त होगा। बौद्धिक तथा रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद न करें।

🌺🌳🐚🍀🍁🌸💐🐚🌺

कर्क:-

किसी स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे से बड़ा लाभ होने के योग हैं। प्रयास भरपूर करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक सहयोग से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

💐🌺🌸🌳🍁🍀🐚🌳🌺

सिंह:-

परिवार के सदस्यों के बारे में चिंता हो सकती है। नौकरी में चैन रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी तीर्थदर्शन का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

🐚🍀💐🍁🌳🌺🌸🌺💐

कन्या:-

परिवार के सदस्यों तथा पार्टनरों के साथ किसी कार्य के बारे में योजना बनेगी। किसी प्रबुद्ध व प्रभावशाली व्यक्ति से सहायता तथा मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। आय बनी रहेगी। आराम का अवसर प्राप्त होगा। विवाद न करें।

🌸🌺🍀🌳🍁🐚💐🍀🐚

तुला:–

किसी पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। तनाव रहेगा। कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है।

💐🐚🌺🍁🌸🌳🍀🌺🌸

वृश्चिक:-

दूर से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। परिवार तथा मित्रों के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी।

🍀🌳💐🌸🐚🍁🌺🐚💐

धनु:-

शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थता महसूस करेंगे। व्यावसायिक तथा सामाजिक क्षेत्र में यश प्राप्त होने की संभावना है। प्रतिस्पर्धी पर विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। बाहर घूमने-फिरने जाने का कार्यक्रम बन सकता है। प्रसन्नता बनी रहेगी।

🍀🌳🌺💐🌸🍁🐚🍁🌺

मकर:-

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य साधारणतया अच्छा रहेगा। किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार के साथ जीवन सुखमय व्यतीत होगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।

🐚🍁🌸🌸💐🌺🌺🌳🍀

कुंभ:-

नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। समय मनोरंजक व्यतीत होगा। घर से बाहर यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि हो सकती है। हल्के हंसी-मजाक से बचें। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी।

🌺🍀🍁💐🐚🌸🌳🍁🐚

मीन:–

बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न हो सकती है। रोजमर्रा के कामों में रुकावट हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। धनार्जन होगा। बेवजह झगड़े की संभावना है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।

🌺🌳🍀🍁🌸💐🐚🌸🌳

आस्ता में गौ तस्करी को लेकर ग्रामीण हुए लालबंद, जमकर हुए आक्रोशित, गौ रक्षकों ने दिखाएं तेवर, दर्जनों गांव के लोग शामिल होकर खमली गांव की ओर करने लगे कूच..

0

बनमाली यादव

जशपुर/आस्ता। जशपुर जिला के आस्ता थाना क्षेत्र में गौ तस्करी को लेकर दो समुदाय के बीच जमकर तनाव की स्थिति यहां निर्मित हो गई है जहां सोमवार की शाम से ही दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति निर्मित हो गयी है।दो पक्षो में तनाव का कारण मवेशी तस्करी बताया जा रहा है।मवेशी तस्करी को लेकर कल शाम को आस्ता थाना से लगे अंमगाँव के पास पिकअप में गाय और बछड़ा ले जाते ग्रामीणों ने धर दबोच लिया और ड्राइवर के साथ हाथापाई की घटना को अंज़ाम होने लगा ।थोड़ी देर में ड्राइवरअपने गाँव खमली चला गया और गाँव वालों को मार पीट की घटना बताई।ड्राइवर की बात सुनते ही खमली गाँव के युवक बौखला गए और ड्राइवर के साथ जहां मार पीट हुई थी उस बस्ती में पहुंचकर उनके साथ भीड़ गए जिन्होंने ड्राइवर को मारा था।कहा जाता है कि दोनो पक्ष में जमकर भिड़ंत हई लेकिन सुबह होते होते इस मामले से साम्प्रदायिक रंग ले लिया और सुबह से ही आस्ता थाने में भीड़ जमा होने लगी ।पूर्व आजाक मंत्री गणेश राम भगत 3-4गाँव के ग्रामीणों का प्रतिनिधत्व करते हुए थाने में डटे है और दूसरे समुदाय के युवको को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।


इधर इस मामले में जशपुर एसडीओपी राजेन्द्र परिहार ने बताया कि खमली गाँव के युवको के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गयी है और बहुत जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो जाएगीं।माहौल को शांत करने की कोशिश की जा रही है।
वहीं घटना को बारीकी से लेते हुए पूर्व आजाक.मंत्री गौ रक्षा के लिए कार्य कर रहे गणेश राम भगत की आस्था थाना क्षेत्र के आसपास मौजूद हैं जिनके द्वारा घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है ओर जानकारी के मुताबिक समुदाय विशेष के लोगों के द्वारा आरोपी गौ तस्करों को उनके सामने लाने की मांग की गई स्थिति को देखकर पुलिस ने गौ तस्करों को सामने नहीं लाया जिसके बाद ग्रामीण ग्राम कमली की ओर कूच करने लगे हैं।

कोरोना का कहर जारी सीईओ, पीओ, एसडीओ, इंजीनीयर समेत कई कर्मचारी आये कोरोना की चपेट में , जनपद बना हॉटस्पॉट……

बनमाली यादव

जशपुर/कुनकुरी – कोविड-19 कोरोना वायरस ने इन दिनों ऐसा तबाही मचा रखा है, जैसे कि त्रासदी से सभी जूझ रहे हैं, ऐसा ही एक बार फिर से चौकाने वाला मामला सामने जशपुर जिले के कुनकुरी जनपद जहां कोरोना का बन चुका है।
आपको बता दें कि आज केवल इस जनपद से 7 कोरोना मरीजो की पुष्टि हुई है।इन सातों में से जनपद के सीईओ,पी ओ ,एसडीओ सहित कुछ इंजीनीयर व अन्य कर्मचारी शामिल है।सबसे पहले यहॉं से एक तकनीकी सहायक और एक चपरासी की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी इसके बाद जनपद के सभी कर्मचारियो ने कोरोना टेस्ट करवाया था । एंटीजन टेस्ट में इन सबकी रिपोर्ट निगेटिव आयी थी बाद में इनका rtpcr लिया गया था जिसकी आज रिपोर्ट आई है।
लिहाज़ा स्थिति के मद्देनजर देखा जाय तो अभी कोरोना ने अपना विकराल रूप धारण कर रखा है, एक के बाद एक kovid 19 के मरीज़ देखने को मिल रहे हैं। जो कि आश्चर्य होने से कम नहीं है, इस लिए अपेक्षा रखते हैं कि अपना ध्यान और सावधानी बरतने की सख़्त ज़रूरत है।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह हुई कोरोना संक्रमित…..

सरगुजा – सरगुजा से लोकसभा सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह कोरोना संक्रमित हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने खुद इसकी जानकारी ट्वीटर और फ़ेसबुक पर दी है।
केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने ट्वीट किया है
“संसद सत्र की कार्यवाही में सम्मिलित होने से पहलें कोविड टेस्ट की अनिवार्यता पर मैंने कोविड टेस्ट करवाया. जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है, मेरी तबीयत बिल्कुल ठीक है, मैं छत्तीसगढ़ भवन में निवासरत थी. डॉक्टर्स कि सलाह से अब एम्स में उपचार हेतु जा रही हूँ.विगत दिनों मेरे संपर्क में आए सभी व्यक्तियों से आग्रह है कि अपने आपको क्वॉरंटीन कर लें और कोविड जांच अवश्य कराएं.”

शंख बजाकर , कीचड़ में लेटकर कोरोना को भगाने का दावा करने वाले सांसद को हुआ कोरोना….

राजस्थान, टोंक – शंख बजाकर, आग में शरीर तपाकर, कीचड़ में लेटकर कोरोना को भगाने का दावा करने वाले टोंक-सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं. इसके बाद टोंक जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, भाजाइयों और आमजन में हड़कंप मच गया है.

राजस्थान में कोराना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और लगातार आमजन के साथ वीआईपी को भी अपनी चपेट में ले रहा है. प्रदेश के कई नेता अब तक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. वहीं, टोंक-सवाई माधोपुर से सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं.

आखिर ! सबसे पहले किसने किया था श्राद्ध, कैसे शुरू हुई ये परंपरा?

आचार्य डॉ अजय दिक्षित

श्राद्ध के बारे में महाभारत के अनुशासन पर्व में भीष्म पितामह ने युधिष्ठिर को श्राद्ध के संबंध में कई ऐसी बातें Qबताई हैं, जो वर्तमान समय में बहुत कम लोग जानते हैं। महाभारत में ये भी बताया गया है कि श्राद्ध की परंपरा कैसे शुरू हुई और फिर कैसे ये धीरे-धीरे जनमानस तक पहुंची। आज हम आपको श्राद्ध से संबंधित कुछ ऐसी ही रोचक बातें बता रहे हैं-

🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

निमि ने शुरू की श्राद्ध की परंपरा
महाभारत के अनुसार, सबसे पहले श्राद्ध का उपदेश महर्षि निमि को महातपस्वी अत्रि मुनि ने दिया था। इस प्रकार पहले निमि ने श्राद्ध का आरंभ किया, उसके बाद अन्य महर्षि भी श्राद्ध करने लगे। धीरे-धीरे चारों वर्णों के लोग श्राद्ध में पितरों को अन्न देने लगे। लगातार श्राद्ध का भोजन करते-करते देवता और पितर पूर्ण तृप्त हो गए।

पितरों को अजीर्ण (भोजन न पचना) रोग हो गया और इससे उन्हें कष्ट होने लगा। तब वे ब्रह्माजी के पास गए और उनसे कहा कि- श्राद्ध का अन्न खाते-खाते हमें अजीर्ण रोग हो गया है, इससे हमें कष्ट हो रहा है, आप हमारा कल्याण कीजिए।

देवताओं की बात सुनकर ब्रह्माजी बोले- मेरे निकट ये अग्निदेव बैठे हैं, ये ही आपका कल्याण करेंगे। अग्निदेव बोले- देवताओं और पितरों। अब से श्राद्ध में हम लोग साथ ही भोजन किया करेंगे। मेरे साथ रहने से आप लोगों का अजीर्ण दूर हो जाएगा। यह सुनकर देवता व पितर प्रसन्न हुए। इसलिए श्राद्ध में सबसे पहले अग्नि का भाग दिया जाता है।

महाभारत के अनुसार, अग्नि में हवन करने के बाद जो पितरों के निमित्त पिंडदान दिया जाता है, उसे ब्रह्मराक्षस भी दूषित नहीं करते। श्राद्ध में अग्निदेव को उपस्थित देखकर राक्षस वहां से भाग जाते हैं। सबसे पहले पिता को, उनके बाद दादा को उसके बाद परदादा को पिंड देना चाहिए। यही श्राद्ध की विधि है। प्रत्येक पिंड देते समय एकाग्रचित्त होकर गायत्री मंत्र का जाप तथा सोमाय पितृमते स्वाहा का उच्चारण करना चाहिए।

error: Content is protected !!