Home Blog Page 291

इन राशियों के लोग रहे सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी हानि!!

राशिफल ( 12 सितंबर 2020)
🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष:-

जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य गति पकड़ेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। अतिमुखरता हानि देगी। राजभय रहेगा।

🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻

वृष:-

वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें, विशेषकर गृहिणियां सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।

🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻

मिथुन:-

भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। विवाद में विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। जोखिम न लें। व्यापार अच्छा चलेगा।

🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻

कर्क:-

घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में मातहतों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे।

🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻

सिंह:-

प्रयास सफल रहेंगे। समाजसेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। खोई हुई वस्तु प्राप्त हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। जोखिम न लें।

🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻

कन्या:-

शारीरिक कष्ट के योग हैं। स्वास्थ्य के संबंध में लापरवाही न करें। कोई बुरी खबर मिल सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। दुष्टजनों से सावधान रहें। हानि पहुंचा सकते हैं। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। लाभ होगा l

🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻

तुला:-

कोई बड़ा खर्च सामने आएगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी होने की आशंका है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धैर्य रखें।

🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻

वृश्चिक:-

कोई पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। संतान पक्ष से अध्ययन तथा स्वास्थ्‍य संबंधी चिंता का वातावरण बन सकता है। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻

धनु:-

किसी विशेष वस्तु से भय रहेगा। शारीरिक कष्ट की आशंका है। आर्थिक उन्नति के लिए योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों तथा रिश्तेदारों में सुधार होगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी।

🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻

मकर:-

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग पठन-पाठन व लेखन इत्यादि में लगन व उत्साह से कार्य कर पाएगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। धन प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नए-नए विचार मन में आएंगे।

🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻

कुंभ:-

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में लंबित कार्य अनुकूल होंगे। व्यस्तता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा।

🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻

मीन:-

घर-दुकान व शोरूम इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। कारोबारी बड़ा लाभ होने के योग हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कोई धनहानि हो सकती है, सावधानी रखें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास भरपूर करें। सफलता प्राप्त होगी। जल्दबाजी न करें।

🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻

जिले में लगातार कोरोना का कहर जारी राजस्व विभाग समेत जनपद का कर्मचारी और एसबीआई में भी हड़कम……

बनमाली यादव

जशपुर। जशपुर जिले में लगातार कोरोना के चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं और अब जिला मुख्यालय के साथ और नगर पंचायतों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना के नए मामले मिल रहे हैं आज यहां कोतबा में नए 3 मामले सामने आए हैं वही पत्थलगांव कांसाबेल बगीचा कुनकुरी विकासखंड में भी कोरोना के नए मामले सामने आए हैं अभी अभी मिली जानकारी के मुताबिक शाम में 24 नए मामले सामने आए हैं।
गौरतलब है कि इन 24 मरीजो में से जिले के कांसाबेल के 5 पटवारी ,एसबीआई का एक कर्मचारी और एक कुनकुरी
जनपद का एक और कर्मचारी भी शामिल है । आज जिले के दोकड़ा के दो जवानों में भी कोरोना पॉजिटिव पाये जाने की खबर है जबकि कुनकुरी सामदायिक अस्पताल का एक ऑपरेटर भी आज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
आपको बता दें कि जिले में लगातार कोरोना के मरीज मिल रहे है ।पत्थल गाँव जिले का हॉटस्पॉट बना हुआ है तो कई कस्बे में लॉक डाउन जारी है । ऐसा कोई भी इलाका नहीं बचा जहां कोरोना के मरीज न हो, korona के इस विषम परिस्थितियों में ख़ुद को ही अपनी आत्म सुरक्षा करनी होगी। और सरकार के गाइडलाइन का पालन करना होगा।

नक्सलियों ने की रेंजर की हत्या… मजदूरी भुगतान के लिए निकले थे…

बीजापुर- बीजापुर में फॉरेस्ट रेंजर की हत्या नक्सलियों द्वारा कर दी गई है, नक्सलियों ने पहले रेंजर को घेरा मारपीट की और धारदार हथियार से गला काट दिया। हालांकि इस घटना से जुड़ी और जानकारी पुलिस की टीम जुटा रही है। रेंजर का नाम रथराम पटेल था वे भैरमगढ़ अभयारण्य में पदस्थ थे। घटना जांगला थाना इलाके के कोंडराजी के पास हुई है। यह इलाका जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर है। इस घटना से नक्सली लोगों में अपना डर कायम करना चाहते हैं।
जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले ही नक्सलियों ने ग्रामीण इलाकों में काम करने वाले पटवारी, रेंजर और नाकेदार जैसे पदों पर काम कर रहे कर्मचारियों का मारने की धमकी दी थी। इस घटना के वक्त रेंजर ग्रामीणों की मजदूरी का भुगतान करने गए थे, इसी दौरान नक्सलियों ने उन्हें घेर लिया। बीजापुर जिले में पिछले 15 दिनों में नक्सलियों ने 7 लोगो की हत्या की है।

जनजाति गौरव समाज द्वारा जनजातीय संगोष्ठी सम्पन्न

जनजाति समाज सनातन हिन्दु है – डॉ नंद कुमार साय

स्वामी विवेकानंद जी द्वारा 11 सितम्बर 1893 को शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में दिए गए ऐतिहासिक उदबोधन के वर्षगांठ के अवसर पर जनजाति गौरव समाज, सरगुजा संभाग द्वारा “जनजाति परम्परा, सनातन संस्कृति के संवाहक” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन अम्बिकापुर के विवेकानन्द वनवासी छात्रावास, नमनाकला में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ नंद कुमार साय जी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद व्यक्ति निर्माण पर जोर देते थे, उन्होनें अमेरिका में जाकर वहाँ के नागरिकों के साथ भी आत्मीयता पूर्ण संबोधन करते हुए, उन्हें बहनों एवं भाइयों शब्द से पुकारा, उनके उदबोधन से ही हमारे भारत की महान संस्कृति झलकती है। उन्होनें आगे कहा कि जनजाति समाज स्वभावतः बहुत सीधा और निश्छल होता है, अपनी आदि परंपराओं को मानते हुए प्रकृति की पूजा करता है जो सनातन संस्कृति का अभिन्न अंग है। कुछ अराष्ट्रीय तत्वों के द्वारा समाज में भ्रान्ति फैलाई जा रही है कि आदिवासी हिन्दु नहीं है और हमें अलग धर्म कोड दिया जाए। यह समाज को तोड़ने की एक साजिश है, यह माँग अनुचित है। आदिवासी शब्द संवैधानिक नहीं है, भारत सरकार द्वारा जनजाति कल्याण हेतु 1999 में जनजाति कार्य मंत्रालय का गठन किया गया था। जनजाति समाज की सबसे बड़ी बुराई नशा खोरी है, इसके चलते समाज आर्थिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक दृष्टि से पिछड़ते जा रहा है। आज अच्छे नेतृत्व की कमी है। हमें युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करनी चाहिए, यही स्वामी विवेकानंद जी का भी स्वप्न था।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मोहन सिंह टेकाम ने कहा कि इस प्रदेश में पूर्व में गोंड़ राजा हुए, जिन्होनें अनेक मंदिरों का निर्माण किया और हिन्दु देवी देवताओं को ही पूजते थे, ऐसे में आदिवासी हिन्दु नहीं है, यह कहना बेमानी है।

कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे परमेश्वर सिंह ने अध्यक्षीय भाषण देते हुए कहा कि जनजाति गौरव समाज, जनजातियों की शैक्षणिक, सामाजिक स्तर को उन्नत करने के लिए विभिन्न रचनात्मक कार्य कर रहा है, साथ ही जनजाति गौरव विभूतियों के संदेश को समाज में फैलाने का कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम एकल गीत विशेश्वर सिंह ने प्रस्तुत किया एवं आभार प्रदर्शन जनजाति गौरव समाज, सरगुजा के जिला अध्यक्ष बिहारीलाल तिर्की ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुराग सिंहदेव, रामलखन सिंह पैंकरा, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, विनोद हर्ष, संतोष दास, नीलेश सिंह, श्रीमती सुजाता मुण्डा, कुँवर साय, रघुवर सिंह, रूपचन्द, देवनाथ सिंह पैंकरा, संजीव कुमार भगत, राजू सिंह उईके, संतोष सिंह, मुंशीराम, शंतोला सिंह, तेजबल नागेश, बीरबल शाह, बिहारी सिंह, आनन्द भगत, धनराम नागेश, अंकित कुमार तिर्की, रविराज भगत, सोनिया मुण्डा, सरस्वती एक्का, क्रांति खलखो, सुमित, दुर्गा शंकर, गोपाल राम आदि जनजाति गौरव समाज के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

क्या है आज आपके लिए खास,जानिए अपने राशिफल में

राशिफल ( 11सितंबर 2020 )
🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष:–
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। कारोबार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। थकान रह सकती है। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होगी।

🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉

वृष:-

आते-जाते कार्य करते समय सावधान रहें। शारीरिक हानि की आशंका है। विवाद न करें। बात बिगड़ सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। कारोबार अच्‍छा चलेगा। आय होगी।

🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉

मिथुन:-

🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉

जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। प्रभाव बढ़ेगा।

🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉

कर्क:-

योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। बिगड़े काम बनेंगे। व्यापारिक नए अनुबंध हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार अच्‍छा चलेगा ।

🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉

सिंह:-

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। कोई बड़ा काम मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार के छोटे सदस्यों के बारे में चिंता का वातावरण बनेगा।

🎉🔴🎉🎉🎉🎉🎉🎉

कन्या:-

भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। समय की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।

🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉

तुला:-

किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। फालतू खर्च होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। व्यापार ठीक चलेगा।

🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉

वृश्चिक:-

आत्मसम्मान बना रहेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए संपर्क बनेंगे। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। किसी बनते कार्य में बाधा संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। जल्दबाजी न करें।

🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉

धनु:-

मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। किसी विशेष व्यक्ति से हानि संभव है। ध्यान रखें।

🎉🎉🔴🎉🎉🎉🎉🎉

मकर:-

दौड़धूप अधिक होगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। नकारात्मकता रहेगी। बेबात चिड़चिड़ापन रहेगा। भावना में न बहें।

🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉

कुंभ:-

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। संगीत में रुचि रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में नए कार्य कर पाएंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रमाद न करें।

🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉

मीन:-

स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कार्य के दस्तावेज ध्यान से पढ़ें। रुके कार्य बनेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट की आशंका है। विवाद से बचें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।

🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉

आखिरकार ऐसे पकड़ में आया शातिर चोर, कितने के घरों से गायब कर ले जाता था…. अब जाकर मिली राहत….

0

बनमाली यादव

जशपुर/बगीचा। इन दिनों चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है, इसी बीच जशपुर जिले के बगीचा थाना अंतर्गत कुछ दिनों से घरों और खेतों में उपयोग होने वाले पम्प की चोरी की घटनाएं हो रही थी। कुछ शिकायत तो पुलिस के पास पहुंच जाती हैं, पर कुछ पहुंचते ही नहीं थे।
जिसको लेकर बगीचा पुलिस भी सतर्क होकर लगातार काम कर रही थी, ऐसा ही एक चोर आज बगीचा पुलिस की गिरफ्त में आया है, जिसको लेकर पुलिस आशंका जता रही है कि, इस संबन्ध में और खुलासे हो सकते हैं। आरोपी आदतन चोर है, जिसके ऊपर पहले भी चोरी के प्रकरण दर्ज हैं। वहीं मामलों में गिरफ्तारियां भी हुई है। और तत्काल पुलिस मामले की जांच कर रही है। लिहाज़ा उललेखनीय है कि
पुलिस को पिछले दिनों एक ऐसी ही सूचना मिली थी कि ग्राम रेंगले बलियातोली के प्रमोद कुमार लकड़ा के विगत 7 अगस्त की दरम्यान रात को घर की बाड़ी के कुआ से टुल्लू पम्प चोरी हो गया है, जिस पर बगीचा थाने में अपराध पंजीबध कर चोर की

पुलिस के बिछाए जाल में फसा चोर
तलाश के लिए बगीचा पुलिस ने अपना जाल बिछाया और पतासाजी विवेचना के बाद, टुल्लू पंम्प ग्राम रेंगले के ही बसंत टोप्पो और मनबोध द्वारा चोरी करना पाया गया। वहीं चोरी किये गए टुल्लू पम्प को बसंत टोप्पो के निशानदेही के बाद बरामद भी कर लिया गया है। परंतु दूसरा आरोपी मनबोध अभी भी फरार है । वहीं पुलिस ने यह भी बताया है आरोपी बसंत टोप्पो काफी समय से चोरी की घटनाओं को अंज़ाम देता आ रहा था, और अभी आरोपी बसन्त टोप्पो को हिरासत में लेकर आज न्यायायिक रिमांड के लिए न्यायालय पेश करने की तैयारी में है।

बलरामपुर जिले में 50 उचित मूल्य दुकान सह गोदाम भवन निर्माण की स्वीकृति

0

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हरीश एस. ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना एवं 15वां वित्त से अभिसरण के माध्यम से समस्त विकासखण्डों के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 50 उचित मूल्य दुकान सह गोदाम भवन निर्माण के लिए 5 करोड़ 18 लाख 50 हजार की राशि की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। गोदामों का निर्माण कार्य मनरेगा के माध्यम से होने से मजदूरों को रोजगार भी मिलेगा।

इन क्षेत्रों को मिली है सौगात
स्वीकृत गोदान भवनों में जनपद पंचायत वाड्रफनगर के ग्राम केसारी, बैकुण्ठपुर, गोंदला, जौवराही, शिवरी, इंजानी, नवगई, सरना, बेतों, गुरमुटी, जनपद पंचायत बलरामपुर के रामनगरकलां, सागरपुर, धनवार, डुमरखोरका, गोविन्दपुर, खटवाबरदर, पिण्ड्रा, सरगवां, जनपद पंचायत शंकरगढ के बेलकोना, नवाडीह, आसनपानी, चांगरो, जामपानी, जरहाडीह, कोटालु, लडुवा, जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर के कमलपुर, कृष्णनगर(केरवाशीला), सेमरवा, डुंगरू, नेहरूनगर, रामचन्द्रपुर, भवरमाल, देवगई, जनपद पंयायत कुसमी के ग्राम धन्जी, गौतमपुर, राजेन्द्रपुर, इदरीपाट, दात्रम, लक्ष्मणपुर, कंजीया, मगाजी तथा जनपद पंचायत राजपुर के बैढ़ी, बुढ़ाबगीचा, डीगनगर, चन्द्रगढ़, धंधापरु, खुखरी, आरा, भेण्डरी में उचित मूल्य दुकान सह गोदाम भवन निर्माण के लिए सभी ग्राम पंचायतों हेतु 10 लाख 37 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त कार्य के लिए ग्राम पंचायत को निर्माण एजेन्सी बनाया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने समस्त निर्माण एजेन्सीयों को शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कार्यो का संपादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।

जशपुरनगर ,पशुहानि होने पर प्रभावितों हेतु 4 लाख 60 हजार की राशि स्वीकृत तथा ग्राम कण्डोर में विभिन्न कार्य हेतु गौण खनिज मद अंतर्गत 14 लाख 35 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति

0

जशपुर कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने विकासखंड कुनकुरी के ग्राम कण्डोर के गौण खनिज मद अंतर्गत जामटोली में सामुदायिक भवन निर्माण, करमटोली में चबुतरा निर्माण, टेंगराटुकू से करमटोली मार्ग में सीसीरोड़ निर्माण, अटल चैक से प्रभा के घर तक सीसीरोड़ निर्माण आदि कार्यों के लिए 14 लाख 35 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

पशुहानि होने पर प्रभावितों हेतु 4 लाख 60 हजार की राशि स्वीकृत

कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने प्रभावित परिवारों को पशुहानि के लिए 4 लाख 60 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।

अम्बिकापुर, बच्चो के प्रतिभा को निखारकर योग्य बनाएं-डॉ शुक्ला : स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला ने जिले में पढ़ाई तुंहर द्वार कार्यक्रम का लिया जायजा

अम्बिकापुर स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला राज्य शासन के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम पढाई तुंहर द्वार का प्रदेश में क्रियान्वयन का जायजा लेने जिलो के दौरे पर है। इसी कड़ी में आज सरगुजा जिले में पढ़ाई तुंहर द्वार एवं पढ़ाई तुंहर पारा के विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने पढ़ाई तुंहर पारा के अंतर्गत संचालित मोहल्ला क्लास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों से प्रश्न पूछ कर उनके ज्ञान को परखा और शिक्षको से शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी ली। डॉ शुक्ला ने बच्चों के प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि यहां के बच्चे प्रतिभाशाली है। इनके प्रतिभा को निखारें और योग्य बनाये।

प्रमुख सचिव ने बच्चों से पुस्तक वाचन भी कराया
प्रमुख सचिव ने सबसे पहले बतौली विकासखंड के प्राथमिक शाला बिलासपुर के बच्चों के लिए केनापारा में चलाए जा रहे मोहल्ला क्लास में नीतिक्षण किया। उन्होंने बच्चों के द्वारा बनाये गए हस्तकला के संबंध में पूछ-ताछ की। इसके बाद छात्रा दिव्या कुजूर से पुस्तक वाचन करने कहा। दिव्या कुजूर ने चीटी और मेंढक की कहानी पढकर सुनाई। छात्र निशांत गुप्ता ने जल-चक्र को चित्र के माध्यम से बहुत ही सहजता से बताया वही छात्रा अनामिका प्रजापति ने गणित मशीन की सहायता से गुणा करके बताया। डॉ शुक्ला ने छात्रों के प्रतिभा को देखकर शाबाशी दी। इसके पशचात सीतापुर विकासखण्ड के मंगारी प्राथमिक शाला के मोहल्ला क्लास, पूर्व माध्यमिक शाला ढेलसरा के मोहल्ला क्लास तथा मैनपाट विकास खंड के जामझरिया प्राथमिक शाला मोहल्ला क्लास का निरीक्षण किया। जामझरिया मोहल्ला क्लास में शिक्षकों द्वारा शैक्षिक गतिविधियों के साथ ही ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। यहां जल संरक्षण हेतु वाटर पंप के मॉडल के साथ ही जापानी शिक्षण पद्धति कमिशिबाई को भी प्रदर्शित की गई थी। प्रमुख सचिव ने जामझरिया प्राथमिक शाला के निरीक्षण के दौरान स्कूल के साज-सज्जा तथा सुव्यवस्थित शैक्षिक गतिविधियों की सराहना की। सीतापुर के अग्रसेन भवन में संचालित पूर्व माध्यमिक शाला ढेलसरा के मोहल्ला क्लास के बच्चों से वहां बनाये गए शैक्षिक मॉडलों के बारे में पूछ-ताछ की। कई बच्चों से अंग्रेजी में प्रश्न पूछ कर अंग्रेजी भाषा के ज्ञान को टटोला। उन्होंने शिक्षको से मिस कॉल गुरुजी के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि बच्चों के मिस कॉल करते है तो उनके समस्या का समाधान करें।

प्रमुख सचिव ने कहा कि शैक्षिक गतिविधि के अंतर्गत बच्चे कुछ बनाते है तो उसके बारे में पूरी जानकारी दें। पुस्तक वाचन के पश्चात बच्चों से चर्चा करें और पाठ सामग्री को अपने शब्दों में फिर से दोहराने कहें ताकि उनका समझ विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि व्यवस्थित शैक्षिक गतिविधि के साथ बच्चों के समझ को भी बढ़ाएं।

इस दौरान कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, जिला पंचायत के सीईओ श्री कुलदीप शर्मा, सहायक कलेक्टर श्री विश्वदीप, एसडीएम सुश्री दीपिका नेताम, स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक श्री के कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आईपी गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ में 24,414 मरीजों ने दी कोरोना को मात : कोविड अस्पतालों और आइसोलेशन सेंटर्स से पिछले एक सप्ताह में 5718 मरीज डिस्चार्ज

शुभम शुक्ला रायपुर

9 सितम्बर को डिस्चार्ज हुए सर्वाधिक 1146 मरीज, 476 मरीजों का होम आइसोलेशन पूरा

छ्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न कोविड अस्पतालों और आइसोलेशन सेंटर्स (कोविड केयर सेंटर्स) से पिछले एक सप्ताह में 5718 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। 9 सितम्बर को सर्वाधिक 1146 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं होम आइसोलेशन में रहकर उपचार ले रहे 476 मरीज भी अपनी होम आइसोलेशन की अवधि पूरी कर चुके हैं।

प्रदेश में अबतक 24 हजार 414 मरीजों ने कोरोना को दी है मात
प्रदेश में अब तक कुल 24 हजार 414 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। इनमें से 7316 मरीज रायपुर जिले के हैं। पिछले एक हफ्ते में रायपुर जिले के 1715, दुर्ग के 429, रायगढ़ के 422, राजनांदगांव से 333, बिलासपुर से 195, कोरबा के 183 और जांजगीर-चांपा के 156 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। वहीं इस दौरान घर पर रहकर इलाज ले रहे इन जिलों के 225 मरीजों ने अपने होम आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली है। अस्पताल से घर लौटने वाले मरीजों को सावधानीपूर्वक दस दिनों के होम आइसोलेशन में रहने कहा गया है।

कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए सभी जिलों में सैंपल जांच की संख्या लगातार बढ़ाई गई है
राज्य शासन द्वारा कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए लगातार जांच और इलाज की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। सरकार द्वारा तत्परता से उठाए जा रहे कदमों की वजह से रोज बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं। कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए सभी जिलों में सैंपल जांच की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। राज्य में अब तक स्वस्थ हो चुके 24 हजार 414 मरीजों में से 7316 रायपुर जिले के, 1878 दुर्ग के, 1851 राजनांदगांव के, 1470 रायगढ़ के, 1415 बिलासपुर के, 965 जांजगीर-चांपा के, 834 बलौदाबाजार-भाटापारा के, 756 कोरबा के, 684 सरगुजा के, 629 बस्तर के, 531 नारायणपुर के और 518 कांकेर के हैं।

कोविड अस्पतालों, कोविड केयर सेंटर्स और होम आइसोलेशन में इलाज के बाद सुकमा के 487, बीजापुर के 477, जशपुर के 438, महासमुंद के 431, बेमेतरा के 410, बालोद के 381, गरियाबंद के 376, कोरिया के 354, धमतरी के 343, कबीरधाम के 317, सूरजपुर के 309, बलरामपुर-रामानुजगंज के 307, मुंगेली के 303, कोंडागांव के 279, दंतेवाड़ा के 270 और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के 38 मरीज पूर्णतः स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में वर्तमान में कोविड-19 की मृत्यु दर 0.90 प्रतिशत है, जबकि इसका राष्ट्रीय औसत 1.68 प्रतिशत है

गरियाबंद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती पर दावा-आपत्ति आमंत्रित

गरियाबंद एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद अंतर्गत 2 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 3 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा 07 आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था, जिसका अंनतिम योग्यता सूची जारी कर दिया गया है। अनंतिम योग्यता सूची संबंधित ग्राम पंचायत एवं आंगनबाड़ी केन्द्र के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। इस संबंध में यदि कोई दावा आपत्ति करना चाहते है, तो वे 17 सितम्बर शाम 5.30 बजे तक परियोजना अधिकारी कार्यालय गरियाबंद में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय के पश्चात दावा-आपत्ति मान्य नहीं होगा।

कानपुर -चमनगंज में दो शातिर जेबकतरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो मोबाइल, ई-रिक्शा,4300रुपये नकद और भारी मात्रा में चरस की बरामद

आचार्य डॉ अजय दिक्षित कानपुर

चमनगंज पुलिस ने दो शातिर जेबकतरों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है । गिरफ्तार शातिर जेब कतरे रायपुरवा निवासी गोपाल और किदवाई नगर निवासी कमल कंजड के पास से दो मोबाइल,एक ई-रिक्शा
तथा 4300रुपये और 440ग्राम चरस बरामद हुई है । पुलिसिया पूछ-ताछ के दौरान शातिर जेब कतरों ने बताया है कि कल्यानपुर,काकादेव, अनवरगंज क्षेत्र में कम किराये का लालच देकर सवारियों को ई-रिक्शा पे बिठाते थे और आगे बढ़ने पर इनके अन्य साथी ई-रिक्शा पर बैठे जाते थे और जेब काट के फरार हो जाते थे । एस ओ राजबहादुर सिंह ने बताया शातिर जेब कतरा रवी कंजड के पास अपाचे गाडी है अंजाम देने के बाद इसके अन्य साथी अपाचे गाडी से फरार हो जाते थे । फिलहाल दोनों जेबकतरों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है और अन्य साथियों की तलाश जारी है ।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के भर्ती के लिए आवेदन 22 सितम्बर तक

कोरबा विकासखण्ड करतला में पुराने रिक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल छह रिक्त पदो में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एकीकृत बाल विकास परियोजना करतला के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों के आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के चार पद, और सहायिका के दो पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया नौ सितंबर से शुरू हो गई है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 सितम्बर 2020 रखी गई हैं। आवेदिकाओं की उम्र 18 से 44 वर्ष के बीच होना आवश्यक हैं। इच्छुक आवेदिकाओं को उसी ग्राम की निवासी होना अनिवार्य रहेगा।

ऐसे करना होगा आवेदन
जिस ग्राम के आंगनबाड़ी के लिए आवेदन किया जा रहा हैं। आवेदिकाओं को आवेदन पत्र पर पद एवं केन्द्र केे नाम का स्पष्ट उल्लेख करना आवश्यक होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिये शैक्षणिक योग्यता 12 वीं पास एवं सहायिका के पद के लिये शैक्षणिक योग्यता 8 वीं पास रखा गया है।
परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना करतला ने बताया कि इच्छुक आवेदिकाएं निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन सीधे अथवा पंजीकृत डाक से परियोजना कार्यालय में सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक कार्यालयीन दिवसो में जमा कर सकते हैं। उन्होने बताया कि आवेदन की शर्तें तथा प्रारूप परियोजना कार्यालय करतला एवं जनपद पंचायत के सूचना पटल एवं सभी संबंधित ग्रामों के आंगनबाड़ी केन्द्रों के सूचना पटल पर उपलब्ध है एवं ग्राम पंचायत के सूचना पटल में भी उपलब्ध हैं। नियुक्ति के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती हैं।

गोबर बेच आगे बढ़ा रहा है दूध का व्यवसाय, गोबर बेच पेश किया ग्रामीण उद्यमशीलता का शानदार उदाहरण

शुभम शुक्ला रायपुर गोधन न्याय योजना ग्रामीण अंचलों में रोजगार के साधन मुहैया करा रहा है। इसका एक उदाहरण रायगढ़ जिले में देखने को मिला। जिले के हिर्री गांव के श्री ललित कुमार ने योजना के तहत गोबर बेचकर मिले पैसे से एक और गाय खरीदी। खेती किसानी से जुड़े लोग इस उद्यम में लगे रहते हैं। लेकिन ललित का गाय खरीदना काफी खास है। उसने गायों के गोबर से एक और गाय खरीदने की राशि एकत्रित की है। यह मुमकिन हुआ है छत्तीसगढ़ शासन की गोधन न्याय योजना से, जिसमें गोबर बेच कर ललित ने 8 हजार रुपए कमाए और किश्तों में 55 हजार रुपये की होलेस्टिन फ्रिसियन नस्ल की गाय खरीदी है। यह नस्ल दूध उत्पादन क्षमता के लिए जानी जाती है।

गोबर बेच कर खरीदी इक नई गाय
ललित ने पांच साल पहले पहले दूध का व्यवसाय चालू करने पहली गाय खरीदी। धीरे-धीरे उसने अपना व्यवसाय आगे बढ़ाया। पांच सालों में 5 से 6 गाय भी खरीद कर काम आगे बढ़ाया। लेकिन पिछले कुछ माह में ही उसने गोबर से इतनी राशि इकत्रित कर ली की किश्तों में एक नयी गाय खरीद ली। ललित बताते हैं इतनी जल्दी पूँजी इकठ्ठा होना मेरे लिए काफी बड़ी बात है।

योजना से मिल रहा है लाभ
श्री ललित बताते है कि वह एक डेयरी के लिए काफी समय से प्रयासरत भी है। इस योजना से उन्हें यह विश्वास मिल रहा है कि शीघ्र ही वह अपने सपने को साकार कर पायेंगे। इसके लिए वह मुख्यमंत्री श्री बघेल व छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद देते हुये कहते है कि स्थानीय संसाधनों से ही बिना किसी अतिरिक्त निवेश के ग्रामीणों के लिये पंूजी इकट्ठा करने की यह एक बेहतर योजना है। इससे पशुपालकों को सीधा लाभ हो रहा है। यह योजना निश्चय ही ग्रामीण क्षेत्रों में समृद्धि की नई इबारत लिखेगी।

जल जीवन मिशन के कार्यों के इंपैनलमेंट के लिए जिलेवार प्राप्त आवेदन,राज्य में 1561 आवेदन प्राप्त

शुभम शुक्ला रायपुर राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित जल जीवन मिशन के कार्यों के संपादन के लिए अब तक कुल 1561 आवेदन इंपैनलमेंट के लिए प्राप्त हुए है। जिसमें से 436 आवेदन व्यक्तिगत तथा 1226 आवेदन ज्वाइंटवेंचर के है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरु रूद्रकुमार की पहल
यहां यह उल्लेखनीय है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार की पहल पर छत्तीसगढ़ राज्य में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के निर्माण एवं संधारण कार्यों के लिए नवीन यू.एस.ओ.आर. दरें लागू की गयी है। नवीन दरों पर स्वीकृत जल जीवन मिशन के कार्यों को पूरा कराने के लिए इंपैनलमेंट हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए।

जिलेवार प्राप्त आवेदन
विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी अनुसार वेंडर इंपैनलमेंट के समूह लिए 435 व्यक्तिगत और 1126 समूह इंपैनलमेंट के कुल 1561 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसके अंतर्गत अन्य राज्यों से व्यक्तिगत के 41 और समूह इंपैनलमेंट के लिए 11 सहित कुल 52 आवेदन प्राप्त हुए है। इसी प्रकार बस्तर जिले से 17 व्यक्तिगत और समूह इंपैनलमेट के 32, बिलासपुर से 38 और 99, दंतेवाड़ा से 3 और 7, धमतरी से 18 और 49, दुर्ग से 35 और 99, जांजगीर से 24 और 75, जशपुर से 11 और 31, कांकेर से 8 और 22, कवर्धा से 5 और 17, कोरबा से 34 और 82, कोरिया से 10 और 17, महासमुंद से 9 और 8, रायगढ़ से 13 और 36, रायपुर से 95 और 236, राजनांदगांव से 13 और 57, सरगुजा से 25 और 97, बीजापुर से 2 और 3, नारायणपुर से 1 और 7, सुकमा से 5 और 16, कोण्डागांव से 4 और 20, बलौदाबाजर से 3 और 15, गरियाबंद से 2 और 10, बालोद से 2 और 11, सूरजपुर से 6 और 32, बलरामपुर से 4 और 21, बेमेतरा से 2 और 6, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले 5-5 व्यक्तिगत और समूह इंपैनलमेंट के लिए तथा मुंगेली जिले से 5 समूह इंपैनलमेंट के लिए आवेदन प्राप्त हुए है।

किन राशियों को होगा लाभ,किन राशियों को रखनी होगी सावधानी

राशिफल ( 10सितंबर 2020)
🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष:-

मानसिक शांति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। प्रसन्नता रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा।

🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴

वृष:-

वाहन व मशीनरी इत्यादि के प्रयोग में लापरवाही न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा।

🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴

मिथुन:-

कार्यक्षेत्र के लिए नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। बिगड़े काम बन सकते हैं। समाजसेवा करने का मन बनेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यस्तता रहेगी। आराम का समय नहीं मिलेगा। थकान रहेगी।

🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴

कर्क:-

व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।

🌷🔴🌷🌷🌷🌷🌷🌷

सिंह:-

समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। खोई हुई वस्तु मिलने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

कन्या:-

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। किसी आनंदोत्सव में भाग ले सकते हैं। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी।

🔴🌷🔴🔴🔴🔴🔴🌷

तुला:-

किसी तरह से बड़ा लाभ होने की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। किसी तरह के विवाद में विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में नया कार्य मिल सकता है।

🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴

वृश्चिक:-

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। थकान व कमजोरी रह सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। दूसरों से अधिक अपेक्षा न करें। बेवजह चिड़चिड़ापन रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में मन नहीं लगेगा।

🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴

धनु:-

भावना में बहकर महत्वपूर्ण निर्णय न लें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। लाभ होगा। स्वास्थ्य के संबंध में लापरवाही न करें। स्वास्थ्‍य पर व्यय होगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से हानि होगी।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

मकर:-

मनपसंद व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य उत्साह व लगन से कर पाएगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। धन प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। प्रमाद न करें।

🔴🔴🔴🔴🔴🌷🔴🌷

कुंभ:-

घर, दुकान, फैक्टरी व शोरूम इत्यादि के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। कारोबार में बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। रुके काम बनेंगे। घर-बाहर उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे।

🔴🔴🔴🔴🔴🔴🌷🔴

मीन:-

प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में मातहत साथ देंगे।

🔴🔴🔴🔴🌷🌷🔴🔴

जमीनी रंजिश को लेकर दो भाइयों के बीच हुआ खूनी संघर्ष एक ने दूसरे पर हथियार से किया जोरदार हमला……

बनमाली यादव

जशपुर/बगीचा जशपुर जिले के बगीचा से खबर आ रही है कि बगीचा के टटकेला ग्राम में आज दो भाईयों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। इस खूनी संघर्ष में एक भाई ने दूसरे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। और गंभीर हालत में घटना को अंजाम दिया। आपको बता दें कि इनके बीच विवाद का अहम कारण पुश्तैनी जमीन को लेकर विवादास्पद हुआ है। जिसकी हिस्सेदारी को लेकर दोपहर में दोनो भाईयों के बीच पहले कहा सुनी हुई फिर दोनो आपस मे भीड़ गए इसी बीच एक भाई ने दूसरे भाई पर हथियार से ताबड़ तोड़ हमला कर दिया। बगीचा पुलिस मौके पर पहुँच गयी है।
घायल का नाम खिरोधर यादव जिसको अस्पताल में ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया है।
जबकि आरोपी का नाम गणेश यादव (खिरोधर का भाई है) और कुबेर (गणेश का बेटा) बताया जा रहा है। दरअसल यह घटना तक़रीबन 12:00 बजे दोपहर का बताया जा रहा है।
बगीचा पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

मरवाही अरण्य फल प्रसंस्करण से खुला आय का अवसर , चालू वर्ष में 60 टन सीताफल पल्प के निर्माण से 61 लाख रूपए की आय अनुमानित

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देशन में राज्य में वन विभाग द्वारा वनवासियों को वनोपजों के संग्रहण के साथ-साथ प्रसंस्कण और विपणन से भी जोड़कर उन्हें अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए हर संभव पहल की जा रही है। इस तारतम्य में प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि राज्य के मरवाही वनमण्डल के अंतर्गत सीताफल के संग्रहण, प्रसंस्करण तथा विपणन के लिए एक सहकारी समिति ’मरवाही अरण्य फल प्रसंस्करण उद्योग’ का गठन किया गया है। इससे क्षेत्र के 3 हजार 250 वनवासी परिवारों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। यहां चालू वर्ष में लगभग 60 टन सीताफल पल्प के निर्माण से 61 लाख रूपए की आय अनुमानित है। इस तरह ’मरवाही अरण्य फल प्रसंस्करण उद्योग’ से वनवासियों के लिए अधिक से अधिक आय अर्जित करने का अवसर खुल गया है।

सीताफल साथ साथ आइसक्रीम कैंडी बर्फी जैसे उत्पादों का भी किया जाएगा निर्माण
मरवाही अरण्य फल प्रसंस्करण में सीताफल के साथ-साथ वनों में पाए जाने वाले फलों जैसे – तेंदू, चार, भेलवा, महुआ, तथा जामुन आदि का मूल्य संवर्धन, पल्प निर्माण, आईस्क्रीम, कैंडी, बर्फी लड्डू जैसे उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। इसकी स्थापना में लगभग 60 लाख रूपए का व्यय अनुमानित है। चालू वर्ष के दौरान लगभग 240 टन सीताफल क्रय का लक्ष्य रखा गया है। इसका संचालन दानीकुण्डा वन प्रबंधन समिति द्वारा किया जाएगा।

समिति द्वारा निर्धारित दरों पर बेचे जाएंगे सभी उत्पाद
समिति द्वारा क्षेत्र में सीताफल का न्यूनतम मूल्य 10 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित कर क्रय किया जाएगा। इससे संग्राहकों को एक लाख 44 हजार रूपए का प्रत्यक्ष लाभ होगा। विगत वर्षों में क्षेत्र में व्यापारियों द्वारा 4 से 5 रूपए प्रति किलोग्राम में क्रय कर बड़े शहरों में इसे 40 से 50 रूपए प्रति किलोग्राम विक्रय किया जाता रहा है। अब क्षेत्र के वनवासियों को समिति से अधिक लाभ मिलेगा। इसी तरह चालू वर्ष में ही 60 टन सीताफल पल्प निर्माण का भी लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा सह उत्पाद के रूप में 36 टन बीज प्राप्त होगा। जिसे आर्गेनिक कीटनाशक उत्पादकों को विक्रय किया जाएगा। मरवाही अरण्य फल प्रसंस्करण द्वारा पल्प के निर्माण में 78 प्रति किलोग्राम का व्यय अनुमानित है। जिसका वर्तमान बाजार मूल्य 150 रूपए प्रति किलोग्राम है। इस तरह 60 टन सीताफल पल्प के निर्माण से 61 लाख 20 हजार रूपए की राशि का लाभ अनुमानित है। भविष्य में इसी समिति द्वारा सीताफल के साथ-साथ तेंदू, चार, भेलवा, महुआ, तथा जामुन से पल्प निर्माण, आईस्क्रीम, कैंडी, बर्फी लड्डू का निर्माण किया जाएगा और इसे रेलवे स्टेशनों, मॉलों तथा संजीवनी केन्द्रों में भी विक्रय किया जाएगा।

महानदी-इन्द्रावती भवन में कोरोना संक्रमण रोकने प्रभावी उपाए किए जाएं : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश

शुभम शुक्ला
रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महानदी भवन मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालय इन्द्रावती भवन में शासकीय काम-काज सुचारू रूप से संचालित होते रहे, इसके लिए उन्होंने कोरोना संक्रमण के रोकथाम के सुरक्षा उपायों को दोनों भवनों में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश मुख्य सचिव श्री आर.पी. मंडल को दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने रोकथाम के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के चलते अधिकारियों-कर्मचारियों को अपने दायित्वों के निर्वहन में किसी भी तरह की परेशानी न हो इसका उपाए किया जाए। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में मुख्य सचिव को सभी कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों से कार्यालयों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उपायों के बारे में चर्चा कर सुरक्षा उपायों को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए हैं

कैसा होगा आपका दिन,कहां रखनी होगी सावधानी,जानिए अपने राशिफल में

राशिफल (9 सितंबर 2020)
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष:-

आने-जाने तथा कार्य करते समय लापरवाही न करें। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी से कहासुनी हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

वृष:-

अध्यात्म में रुझान रहेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्‍थिति बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

मिथुन:-

कार्यस्थल पर कुछ परिवर्तन की संभावना है। योजना फलीभूत होगी। मित्रों व रिश्तेदारों का सहयोग कर पाने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगा ।
❤️
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷❤️

कर्क:-

डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। थकान रह सकती है। 🔥जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। विवाद न करें।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

सिंह:-

किसी भी तरह के विवाद व बहस में हिस्सा न लें। बात बिगड़ सकती है। कुसंगति से हानि होगी। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। बाहर जाने का मन बनेगा। मित्रों के सहयोग से बाधा दूर होगी।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

कन्या:-

लोगों की मदद कर पाएंगे। परिवार में अतिथियों का आगमन होगा। व्ययवृद्धि होगी। प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। किसी से बहस न करें। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

तुला:-

स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। आराम व मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। किसी बड़ा काम करने की इच्‍छा जागृत होगी।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

वृश्चिक:-

कोई बुरी सूचना मिल सकती है। मन खट्टा होगा। उत्साह में कमी रहेगी। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। भागदौड़ रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। धैर्य रखें।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

धनु:-

पार्टी व पिकनिक का आनंददायक कार्यक्रम बन सकता है। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। मित्रों का साथ मिलेगा। नए संपर्क बन सकते हैं।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

मकर:-

स्थायी संपत्ति के रुके कार्य पूर्ण होकर बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग पर प्रशस्त होंगे। घर-बाहर सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। आराम का समय प्राप्त होगा।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

कुंभ:-

भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सुदृढ़ रहेगा। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। यात्रा लंबी व मनोरंजक हो सकती है।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

मीन:-

विवाद वाले स्थान से दूर हट जाएं। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। कारोबार अच्‍छा चलेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मनोरंजन के आनंददायक अवसर प्राप्त होंगे। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

error: Content is protected !!