Home Blog Page 269

जानिए क्या कहती हैं आज आपकी ग्रह दशाएं

आज का राशिफल एवं पंचांग:-29 नवंबर 2020, रविवार
🔥🐚💐🏵️🍁🍀🎉🌸🌺
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2020
अयन- दक्षिणायण
मास- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- हेमंत
वार- रविवार
🌺🌸🎉🍀🍁🏵️💐🐚🔥
तिथि (सूर्योदयकालीन)- चतुर्दशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- कृत्तिका
योग (सूर्योदयकालीन)- परिध
करण (सूर्योदयकालीन)- वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- वृश्चिक
🔥🐚💐🏵️🍁🍀🎉🌸🌺
शुभ समय- 9.11 से 12.21, 1.56 से 3.32
राहुकाल- सायं 4.30 से 6.00 बजे तक
🌺🌸🎉🍀🏵️🏵️💐🐚🔥
दिशाशूल- पश्चिम
योगिनी वास- पश्चिम
चंद्र स्थिति- वृषभ
मुहूर्त- भद्रा
🔥🐚💐🏵️🍀🎉🌸🌺🍁
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र- ॐ घृणि: सूर्याय नम:।

आज का उपाय- मंदिर में खीर चढ़ाएं।

वनस्पति तंत्र उपाय- बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🍁🌺🌸🎉🍀🏵️💐🐚🔥
आज का राशिफल
🔥💐🏵️🌸🎉

मेष:-

किसी तीर्थस्थान के दर्शन तथा पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। व्यय होगा। राजकीय सहयोग से स्थिति अनुकूल होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आलस्य न कर भरपूर कोशिश करें। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। जल्दबाजी न करें।
🏵️🔥🐚🎉🍀💐💐🍁🌺

वृष:-

लेन-देन में सावधानी रखें। बाजार में इज्जत बढ़ेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि मनोनुकूल रहेंगे। इसके बाद भी चिंता बनी रहेगी। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। किसी भी तरह के विवाद में भाग न लें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है।
🍁💐🌸🍀🎉🐚🔥🏵️🏵️

मिथुन:-

राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। अटके काम पूरे होंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। लाभ में वृद्धि होगी। निवेश इत्यादि लाभप्रद रहेंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। उत्साह से कार्य कर पाएंगे। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। प्रमाद न करें।
🏵️🔥🌺🐚🎉🍀🌸💐🍁

कर्क:-

स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। कारोबारी बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा मुनाफा हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें थकान रहेगी।
🍁💐🌸🍀🎉🐚🌺🔥🏵️

सिंह:-

अध्ययन तथा शोध इत्यादि कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह से कार्य कर पाएंगे। हित शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है।
🏵️🔥🌺🐚🎉🍀🌸💐🍁

कन्या:-

प्रयास थोड़े तथा लाभ अधिक होगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि लाभदायक रहेंगे। किसी बड़े कार्य को करने का मन बनेगा। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे।
💐🌸🍀🎉🐚🌺🔥🔥🏵️

तुला:-

वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। हताशा का अनुभव होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। धैर्य रखें।
🏵️🔥🍁🌺🐚🎉🍀🌸💐

वृश्चिक:-

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। किसी यात्रा की योजना बन सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप न करें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।
🌸🍀🎉🐚🌺🍁🍁🔥🏵️

धनु:-

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी में चोट लग सकती है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। अज्ञात भय सताएगा। कमजोरी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार अच्‍छा चलेगा।
🍁🌺🐚💐💐🎉🍀🍀🌸

मकर:-

फालतू खर्च होगा। आर्थिक परेशानी हो सकती है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी हो सकती है। गलतफहमी के कारण विवाद हो सकता है। नए संबंध बनाने के पहले विचार करें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। लाभ होगा।
🍀🎉🏵️💐🔥🐚🐚🌺🍁

कुंभ:-

योजना फलीभूत होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। प्रसन्नता तथा उत्साह से काम कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी से बचें। व्यस्तता के कारण थकान रहेगी।
🍁🌺🐚🔥💐🏵️🌸🎉🍀
मीन:-

डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं, भरपूर प्रयास करें। यात्रा लाभदायक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग मनोनुकूल रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता तथा उत्साह का वातावरण रहेगा। प्रमाद न करें।
🎉🌸🏵️💐🔥🐚🌺🌺🍁

कमिश्नर ने किया निर्माणाधीन पंचायत भवन, धान खरीदी केंद्र एवं गोठान का निरीक्षण…. आर.ई.एस. के एस.डी.ओ. को कारण बताओ सूचना जारी….

अम्बिकापुर :- कमिश्नर सुश्री जिनेविवा किंडो ने आज मैनपाट एवं सीतापुर विकासखण्ड के निर्माणाधीन पंचायत भवन तथा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मैनपाट विकासखंड के ग्राम पंचायत पथराई में निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान आर.ई.एस. (ग्रामीण यांत्रिकी सेवा) के एस.डी.ओ. के उपस्थित नहीं रहने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ सूचना जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस एजेंसी द्वारा निर्माण का निगरानी किया जा रहा है उसके प्रतिनिधि को उपस्थित रहना चाहिए ताकि निर्माण से संबंधित जानकारी दे सके। उन्होंने एस.डी.एम. को दौरा कार्यक्रम के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को पहले से जानकारी देने कहा।
कमिश्नर ने पंचायत के निर्माण एजेंसी तथा लागत के सम्बंध में पूछताछ की ओर जनपद सी.ई.ओ. को गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती कुंजलता भोई से पंचायत में चल रहे निर्माण कार्यों, पेंशन राशि का भुगतान तथा राशन वितरण के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए सतत निगरानी करने कहा।
उपार्जन केंद्र का निरीक्षण- कमिश्नर ने मैनपाट विकासखण्ड के कमलेश्वरपुर स्थित सहकारी समिति तथा धान उपार्जन केंद्र और सीतापुर के पेटला उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थित रूप से धान खरीदी के निर्देश दिये। उन्होंने धान खरीदी के लिए कम्प्यूटर ऑपरेटर, कम्प्यूटर सिस्टम, बारदाने की उपलब्धता, हमालों की संख्या, किसानों का पंजीयन आदि के संबंध में पूछताछ की। दोनों ही धान खरीदी केंद्र में निर्माणाधीन चबूतरे को समय पर पूर्ण करने कहा। इसके साथ ही बारिश होने पर धान को भीगने से बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में तिरपाल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि टोकन जारी करते समय किसानों की संख्या को ध्यान में रखें। अग्रिम रूप से ज्यादा किसानों को टोकन जारी न करें। धान खरीदी में उपार्जन केंद्रों में किसानों को कोई दिक्कत नहीं होनी चहिए।
गोठान का निरीक्षण- कमिश्नर ने मैनपाट के आदर्श गोठान कुनिया तथा सीतापुर विकासखण्ड के पेटला गोठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गोठान में मशरूम उत्पादन, बटेर पालन जैसे गतिविधियों सहित उद्यानिकी तथा फूलों की खेती को बढ़ावा देने कहा। गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी एवं वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के संबंध में स्व सहायता समूह की महिलाओं से अब तक तैयार एवं बेचे गए खाद के मात्रा की जानकारी ली। इसके साथ ही कमिश्नर सुश्री किंडो ने मैनपाट स्थित आलू अनुसंधान केंद का भी निरीक्षण कर विभिन्न उद्यानिकी एवं कृषि फसलों के बीज उत्पादन गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को उन्नत किस्म के बीज किसानों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण- कमिश्नर ने भ्रमण के दौरान सीतापुर विकासखंड के प्रतापगढ़ स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राचार्य से शिक्षको की भर्ती, विद्यार्थियों की संख्या तथा ऑनलाईन क्लास की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट अँग्रेजी माध्यम विद्यालय खोलने के उद्देश्य को पूरा करते हुए विद्यार्थियों को स्पोकन इंग्लिश का अधिकाधिक अभ्यास कराएं। स्कूल का माहौल भी उसी तरह का हो आपस मे बातचीत के दौरान भी इसका ध्यान रखें ताकि बोलने में प्रवाह रहे।
निरीक्षण के दौरान एस.डी.एम. सीतापुर सुश्री दीपिका नेताम सहित तहसीलदार,जनपद सी.ई.ओ. एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

धान खरीदी प्रारंभ होने से पूर्व तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण

सूरजपुर :- आज कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के द्वारा जिले के दूरस्थ क्षेत्र विकासखंड प्रतापपुर के चंदौरा, रेवती, टुकुडांड के धान खरीदी केंद्र का खरीदी पूर्व तैयारी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया गया। जहां कलेक्टर के द्वारा प्रत्येक धान खरीदी केंद्र के अंतर्गत आने वाले गांव की संख्या, पंजीकृत किसानों की संख्या एवं रकबे की जानकारी ली गई तथा धान खरीदी केंद्र में कंप्यूटर की व्यवस्था, इंटरनेट, बिजली एवं पीने के लिए पानी की व्यवस्था, हमाल व्यवस्था, नापतोल के लिए कांटा की व्यवस्था, बारदाना की व्यवस्था, टोकन काटने की प्रक्रिया, ड्रेनेज की अच्छी व्यवस्था एवं पर्याप्त जगह की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था सहित धान खरीदी केंद्र में आवश्यकता एवं जरूरत पड़ने वाली तमाम व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। कलेक्टर श्री शर्मा के द्वारा शासन की मंशा अनुरूप किसान के धान का एक दाना भी नुकसान न हो पाए, इसके लिए समिति प्रबंधकों, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देषित किया है। उन्होनें निर्देषित करते हुए कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, पंजीकृत किसानों को अधिक से अधिक लाभान्वित करें साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने समिति के प्रबंधकों एवं संबंधित नोडल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री शिव कुमार बनर्जी, एसडीएम प्रतापपुर श्री सीएस पैकरा, खाद्य अधिकारी श्री संदीप भगत, सहकारी और पंजीयन अधिकारी श्री गौरी शंकर शर्मा, जनपद पंचायत सीईओ मोहम्मद निजाम, खाद्य निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

विकासखण्ड भैयाथान एवं ओड़गी के शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु 11 दिसम्बर तक आवेदन किये गये आमंत्रित

सूरजपुर :- अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भैयाथान से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड भैयाथान में शासकीय उचित मूल्य दुकान चैनपुर, खैरी, पहाड़अअमोरनी, नरकालो, केवटाली, राजकिषोरनगर, रजबहर, बरौल, घोसा, दनौलीखुर्द बसकर, गोविंदगढ़ एवं रगदा का नवीन आबंटन किया जाना हैं। इसके साथ ही ओड़गी तहसील अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान बभना, आनन्दपुर, गिरजापुर, टोटको, कान्तीपुर, खालबहरा, रसौकी, बड़वार, छतौली बीजो, रैसरी हेतु संचालन एजेंसी नियुक्त किया जाना है। जिसके लिए आमजनों, सहकारी समितियाॅ, वृहद आदिम जाति बहुउद्देषीय सहकारी समिति (लेम्पस, प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्वयं सहायता समूह, ग्राम पंचायत, अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति तथा स्थानीय स्वषासीय निकाय के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। जिसमें इच्छुक संस्था 11 दिसम्बर 2020 तक कार्यालयीन समय शाम 5ः30 बजे तक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय भैयाथान में उपस्थित होकर निर्धारित प्रारूप अनुसार आवेदन जमा कर सकते हैं।

अवैध नशे का कारोबार करते पुलिस के हत्थे चढ़े 6 आरोपी….

कोरिया:-पोड़ी चिरमिरी में नशीली दवाइयों और ब्राउन शुगर का कारोबार तेजी से चल रहा है इसी क्रम में आज मुखबीर की सूचना पर पोड़ी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 6 बदमाशों को धर दबोचा।आपको बता दें कि पोड़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नशे के अवैध कारोबारियों द्वारा नशीली दवाईयां, ब्राउन सूगर, इत्यादी विकी हेतु लाया जा रहा है, जो उक्त अवैध मादक पदार्थों को जमाल अहमद, अनिल यादव, इबारत अली, समीर अहमद, अफताब मोहम्मद निवासी पोड़ी एवं उत्तमगिरी निवासी हल्दीबाडी चिरमिरी को बेचने के फिराक में हैं। सूचना पर उप पु०अ0(प्रशिक्षु) श्री गिरिजा शंकर साव थाना प्रभारी पोड़ी एवं उप निरीक्षक अनिल साहू के नेतृत्व में दो पृथक पृथक पुलिस टीम एक टीम पोडी टाउन तथा दुसरी टीम दीनदयाल चौक के तरफ रवाना हुई, मुखबीर की सूचना के अनुसार दीनदयाल चौक पर घेराबन्दी कर मोटर सायकल से मनेन्द्रगढ की ओर से आ रहे जमाल अहमद, अनिल यादव, इबारत अली को रोककर पूछताछ और तलाशी में उनके कब्जे से 1 एवील 10 एमएल, वियाल इन्जेक्सन 5 नग भरा हुआ, रेक्सोजेसिक एमप्युल 2 एमएल 5 नग भरा, डिस्पोसीरिज 1 नग नीडिल एक नग बरामद किया वरामद नशीली दवाई एवं आरोपियो का मोटर सायकल व मोबाईल जिनकी कीमत 70256 रूपये जप्त किया गया। दुसरी पुलिस टीम को मस्जिद ग्राउण्ड पोडी के पास घेराबन्दी में समीर अहमद, अफताब मोहम्मद निवासी पोडी एवं उत्तमगिरी निवासी हल्दीबाड़ी चिरमिरी को मोटर सायकल से रोककर पूछताछ किया गया और तलाशी मे आरोपियो के पास से 1-5 नग रेक्सोजसिक 2 एमएल, 2 एवील 10 एम.एल 6 नग 4 भरा 2 खाली, 1 नग डिस्पोसिरीज, 4-2 नग नीडिल, 504 पुड़िया ब्राउन सूगर वजन 410 एमजी बरामद हुआ आरोपियो से उक्त नशीली दवाई एंव उनके कब्जे का मोटर सायकल एंव मोबाईल कुल कीमत 60627 रूपये जप्त किया गया, आरोपियो के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध क्र0 147 / 20 धारा 22बी एनडीपीए एक्ट व अपराध क्र0 148 /202 धारा 21क, 22बी एनडीपीए एक्ट कायम कर गिरफ्तार किया गया है।

जाने आज का राशिफल एवं पंचांग

आज का राशिफल एवं पंचांग:-28 नवंबर 2020, शनिवार
💐🌸🌺🏵️🍁🔥🍀🍀🎉
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2020
अयन- दक्षिणायण
मास- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
ऋतु- हेमंत
संवत्सर नाम- प्रमादी
वार- शनिवार
🎉🍀🔥🍁🏵️🌺💐💐🐚
तिथि (सूर्योदयकालीन)- त्रयोदशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- भरणी
योग (सूर्योदयकालीन)- वरियान
करण (सूर्योदयकालीन)- तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)- वृश्चिक
🐚💐🌺🏵️🍁🍀🎉🎉🌸
शुभ समय- प्रात: 7.35 से 9.11, 1.57 से 5.08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9.00 से 10.30 तक
दिशाशूल- पूर्व
योगिनी वास- दक्षिण
🌸🎉🍀🍁🏵️💐🐚🐚🔥
चंद्र स्थिति- मेष
व्रत- बैकुण्ठ चतुर्दशी/ बुध गोचर

यात्रा शकुन- शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।

आज का मंत्र- ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।

आज का उपाय- शनि मंदिर में इमरती दान करें।

वनस्पति तंत्र उपाय- शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎉🌸🍀🌺🏵️🐚🍁🍁🔥
आज का राशिफल
🍁🏵️🌺🌸💐

मेष:-

किसी यात्रा का अचानक कार्यक्रम बन सकता है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। कोई नया कार्य मिलने के योग हैं। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। ऐश्वर्य के साधन मिलेंगे।
🔥🍁🐚🏵️🌺💐🍀🌸🎉

वृष:-

राजभय रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। शरीर में दर्द रह सकता है। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। किसी नए कार्य को प्रारंभ करने की रूपरेखा बनेगी। उत्साह से कार्य कर पाएंगे ।
🎉🌸🍀💐🌺🏵️🐚🍁🔥

मिथुन:-

प्रेम-प्रसंग में भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। यात्रा पर व्यय होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। किसी अपने का व्यवहार समझ में नहीं आएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
🔥🍁🐚🏵️🌺💐🍀🌸🎉

कर्क:-

निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा। पारिवारिक चिंता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। जल्दबाजी न करें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी।
🌸🍀💐🌺🏵️🐚🍁🔥🔥

सिंह:-

घर में अतिथियों का आगमन होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। भाइयों का साथ रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शत्रु पस्त होंगे। लाभ होगा।
🔥🍁🐚🎉🏵️🌺💐🍀🌸

कन्या:-

गुरु का सान्निध्य प्राप्त हो सकता है। नौकरी में अधिकार प्राप्त हो सकते हैं। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोर्ट-कचहरी तथा सरकारी कार्यालय में रुके काम पूरे होंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। वस्तुएं संभालकर रखें। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी।
🌸🍀💐🌺🏵️🎉🐚🍁🔥

तुला:-

व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। कोई शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। असमंजस की स्थिति बन सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। लाभ होगा।
🔥🍁🐚🎉🏵️🌺💐🍀🌸

वृश्चिक:-

मेहनत का फल प्राप्त होगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेशादि शुभ फल देंगे। पारिवारिक चिंता रहेगी। विवाद न करें। जोखिम से बचें।
💐🌺🏵️🏵️🎉🎉🐚🍁🔥

धनु:-

चोट-दुर्घटना, दु:ख-बीमारी से शारीरिक तथा आर्थिक हानि संभव है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। फालतू बातों पर ध्यान न देकर अपने काम पर ध्यान दें। विवाद से बचें। व्यापार-व्यवसाय की गति बनी रहेगी।
🔥🍁🐚🎉🌸🏵️🍀🌺💐

मकर:-

दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद से बचकर ध्यान दें। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश इत्यादि मनोनुकूल रहेंगे। यात्रा की योजना बनेगी।
💐🌺🍀🏵️🌸🎉🐚🍁🔥

कुंभ:-

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग का मन पठन-पाठन आदि में लगेगा। आय बनी रहेगी। प्रसन्नता रहेगी ।
🔥🍁🐚🎉🌸🏵️🍀🌺💐

मीन:-

प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। कारोबारी बड़े फैसले ले पाएंगे। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी पुरानी शत्रुता की चिंता रहेगी।
💐🌺🍀🏵️🌸🎉🐚🍁🔥

दर्दनाक हादसा:बॉक्साइट से भरे ट्रक ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर,, दोनों की मौके पर ही मौत ,,हादसा इतना भयानक था कि एक युवक के सर के हो गए दो टुकड़े..

बलरामपुर :- बलरामपुर में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से अपने काम पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बॉक्साइट से भरे ट्रक ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े और ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। हादसा इतना भयानक था कि एक युवक के सिर के टुकड़े हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम करसी निवासी सुदर्शन जायसवाल (30) पिता संतोषी जायसवाल गोपालपुर सहकारी समिति में कंप्यूटर ऑपरेटर था। वह अपने गांव के ही एक अन्य साथी दीपक पैकरा (23) पुत्र उग्रसेन पैकरा के साथ बाइक पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे ड्यूटी पर जा रहा था। तभी राजपुर क्षेत्र के पतरातू गांव में डीएवी स्कूल के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक उन्हें कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। युवकों की मौत से परिवार में मातम पसर गया है।
बताया जा रहा है कि ट्रक में बलरामपुर-रामानुजगंज के सामरी स्थित खदान से बाक्साइट लोड किया। इसके बाद उसे मेराल जाना था। खदान से चालक ट्रक लेकर उसके मालिक के गांव बगाड़ी की ओर निकला, लेकिन रास्ता भटक कर रामानुजगंज मार्ग स्थित ग्राम झिंगो से गोपालपुरा के रास्ते पहुंच गया। अचानक सामने से बाइक सवारों को आता देख चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका और दुर्घटना हो गई।

स्वास्थ्य मंत्री ने किया निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का निरीक्षण,,, निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश..

अम्बिकापुर :- प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने आज गंगापुर में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के विभिन्न भवनों का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों तथा ठेका कंपनी के प्रतिनिधियों से निर्माणाधीन सभी भवनों के बारे में विस्तार से जानकारी ली और महिला छात्रवास सहित 1 बीएचके आवासों को दिसम्बर तक पूरा करने के निर्देश दिए। मेडिकल कालेज में पानी एवं विद्युत की व्यवस्था के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए। पानी की व्यवस्था के लिए नगर निगम को अमृत मिशन के तहत घुनघुट्टा डेम से आने वाले पानी से व्यवस्थित करने कहा। नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि घुनघुट्टा डेम से आने वाले पाइप लाइन के पानी को महामाया पहाड़ के पास 5 लाख 60 हजार क्षमता के अंडर ग्राउंड टैंक मेडिकल कालेज में सप्लाई के लिए बनाया गया है। वहां से शीघ्र कनेक्शन कर मेडिकल कॉलेज के लिए पानी की व्यवस्था किया जाएगा।

मंत्री श्री सिंहदेव ने परिसर में कांक्रीट सड़क निर्माण की मोटाई को कम से कम 10 इंच करने के निर्देश दिए। उन्होंने ठेका कंपनी के प्रतिनिधियों को लेबर की संख्या में कमी न करने तथा लगातार कार्य जारी रखने कहा। बताया गया कि मेडिकल कालेज निर्माण में करीब 750 लेबर लगे हुए है। अभी त्यौहार के कारण कुछ लोग घर गए है इसलिए संख्या कुछ कम है। श्री सिंहदेव ने मेडिकल कालेज के सामने करीब 7 एकड़ शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए आवश्यक पहल करते हुए पुराने कब्जाधारियों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था करने कहा। उन्होंने इस जमीन पर निर्मित पटवारी प्रशिक्षण शाला को भी मेडिकल कालेज के सुपुर्द करने के निर्देश दिए।

श्री सिंहदेव ने इसके पश्चात वर्तमान में संचालित मेडिकल कालेज में छात्र छात्रों की व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने पुस्तकालय, संग्रहालय, मेस, लेक्चर हाल का निरीक्षण किया। पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तको तथा पत्रिकाओं की जानकारी ली। बताया गया कि पुस्तकालय में करीब 7 हजार 384 पुस्तक और पत्रिकाएं उपलब्ध है। इस वर्ष मेडिकल कॉलेज में 78 छात्र छात्राओं ने प्रवेश लिया है जिनमे 1 आल इंडिया कोटे से तथा बाकी स्टेट कोटे से है।

गुरूनानक जयंती पर्व हेतु निर्देष जारी….नगर कीर्तन, रैली, शोभायात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की नहीं होगी अनुमति….

सूरजपुर :- कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के द्वारा शासन के आदेशानुसार कंटेनमेंट जोन के बाहर के क्षेत्र में धार्मिक एवं अन्य कार्यक्रम आयोजन हेतु जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एस.ओ.पी.) की कड़ाई से पालन करने की शर्त पर नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए 30 नवम्बर 2020 को गुरूनानक जयंती पर्व के लिए निर्देश जारी किया गया हैं। जिसका कड़ाई से अनुपालन किया जाना अतिआवश्यक हैं।
गुरूनानक जयंती (गुरू पर्व) पर्व 30 नवम्बर के कार्यक्रम गुरूद्वारे के भीतर ही सम्पन्न किया जाये। गुरूनानक जयंती पर्व हेतु नगर कीर्तन, रैली, शोभायात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया के माध्यम से इसका प्रचार सुनिश्चित किया जाये। गुरूद्वारे हॉल के भीतर निर्धारित क्षमता के केवल 50 प्रतिशत व्यक्ति ही एक समय में प्रवेश करेंगे। इस हेतु प्रबंधन समिति सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगी। गुरू लंगर का प्रसाद गुरुद्वारे के भीतर ही पैकेट के माध्यम से वितरित किया जायेगा। सभी कार्यक्रम के दौरान शारीरिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। इस हेतु गुरूद्वारा प्रबंधन समिति के द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये। कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के गुरूद्वारे के भीतर प्रवेश नहीं करेंगे। गुरूद्वारा के भीतर प्रवेश द्वार के समक्ष प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्तियों का सेनेटाईजर से सेनेटाईज किया जावे, प्रबंधन समिति गुरूद्वारे के भीतर समय-समय पर सेनेटाईजर का छिड़काव किया जाना सुनिश्चित करेंगी। गुरूद्वारा के भीतर किसी भी स्थान पर भीड़ न हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये।
जारी आदेषानुसार गुरूनानक जयंती पर्व में ग्रीन पटाखा फोड़ने की अनुमति होगी, पटाखे फोड़ने की अवधि केवल 02 घण्टे (रात्रि 08.00 बजे से 10.00 बजे तक) की होगी। सभी कार्यक्रम रात्रि 10.00 बजे तक पूर्ण कर लिया जावे। गुरू पर्व के आयोजन स्थलों में छोटे बच्चे एवं बुजुर्ग, वृद्ध को जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रबंधन समिति इस हेतु आवश्यक व्यवस्था कोरोना संक्रमण को देखते हुए सुनिश्चित करेंगे। गुरूनानक जयंती पर्व स्थलों में किसी प्रकार के बाजार , मेला, दुकान इत्यादि लगाने की अनुमति नहीं होगी एवं गुरूनानक जयंती पर्व स्थलों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। आयोजक, आयोजनकर्ता कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए भारत सरकार एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग , छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समय-समय पर कोरोना महामारी से सुरक्षा हेतु दिये जा रहे निर्देशों का कड़ाई से पालन अनिवार्य रूप से करेंगे।
निर्देशों का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 सहपठित एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1987 यथा संशोधित 2020 एवं भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188 के अंतर्गत विधि अनुकूल कड़ी कार्यवाही की जावेगी।

हाईटेंशन तार की चपेट में आकर बस में लगी आग,,, तीन की मौत, दर्जनभर घायल…..

जयपुर: हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक वोल्वो बस भीषण आग लग गई जिससे तीन लोगो की जलकर मौत हो गई जबकि एक दर्जन लोग बुरी तरह झुलस गये। झुलसे लोगों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में आग लगने की यह दर्दनाक घटना आज सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में दिल्ली रोड में हुई।
इस अग्निकांड में बस में सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। बस में सवार एक दर्जन से भी ज्यादा लोगो को दिल्ली रोड स्थित निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में झुलसे कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक यह बस दिल्ली से जयपुर आ रही थी तभी अचरोल क्षेत्र के नजदीक यह हादसा हुआ। बस सड़क किनारे एक बिजली के पोल से जा टकराई पोल से टकराते ही बस के उपर ग्यारह हजार केवी का तार टूटकर गिर गया और देखते ही देखते बस में आग लग गई। पुलिस और विद्युत विभाग की टीम जब तक पहुंच पाती तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।

खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने किया लघु वनोपज गोदाम, डे-शेल्टर तथा बैम्बू सेटम का लोकार्पण… नेशनल टूरिज्म सर्किट से मैनपाट के शीघ्र जुड़ने की कहीं बात ..

अम्बिकापुर:- छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने आज मैनपाट विकासखंड के कमलेश्वरपुर में वन धन योजना के तहत लघु वनोपज गोदाम तथा जलजली में डे-शेल्टर, इको कुकिंग सेंटर, चेनलिंक फेंसिंग, टेंट प्लेटफार्म, बैठक व्यवस्था एवं बैम्बू सेटम का लोकार्पण किया। इस दौरान जलजली में एक आयताकार चबूतरा निर्माण हेतु वन विभाग को तथा मैनपाट के सभी पिकनिक स्पॉट जलजली, टाइगर पॉइंट, फिश पॉइंट तथा परपटिया में हैंडपम्प, ओवरहेड टैंक, शेड तथा हाई मास्क लाइट लगाने के निर्देश जनपद सीईओ को दिए। इसके साथ ही जलजली पर्यटक स्थल में कार्य करने वाले लगभग 32 व्यक्तियों को जिसमे निजी स्टॉल तथा घुड़सवार शामिल हैं आई कार्ड वितरित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री भगत ने कहा कि हमारा सबसे बड़ा कोशिश होनी चाहिए कि मैनपाट हरा-भरा रहे, जंगल बचा रहे ताकि पर्यटक यहां के हरियाली से आकर्षित होकर घूमने आए। मैनपाट को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देने की कवायद शुरू हो गई है। नेशनल टूरिज्म सर्किट में शामिल करने हेतु प्रस्तव प्रेषित किया जा चुका है। शीघ्र ही मैनपाट नेशनल टूरिज्म सर्किट से जुड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि नेशनल टूरिस्म सर्किट के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय टूरिज्म सर्किट से जोड़ने के लिए भी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है ताकि यहां बुद्धिज्म सर्किट बने तो अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक श्रीलंका, भूटान, जापान आदि देशों से यहां आएं और यहां के सुंदरता और संस्कृति को देखकर आकर्षित हो। उन्होंने कहा कि मैनपाट में पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखकर हवाई पट्टी का भी निर्माण कराया जाएगा। यहां हवाई पट्टी बनने से पर्यटक जहाज से सीधे मैनपाट में लैंड करेंगे और यहां से सीधे गंतव्य के लिए रवाना हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि सीतापुर के सभी सड़को डामरीकरण का नया लेयर के लिए लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। इससे सभी सड़क सुगम हो जाएगा।

आदिवासी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों से चर्चा-

इसके पूर्व मंत्री श्री भगत ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय आदिवासी विश्वविद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री एके शुक्ला के सहित अन्य सदस्यों से फारेस्ट रेस्ट हाउस में चर्चा कर मैनपाट में शोध केंद्र खोलने में तेजी लाने की पहल की। उन्होंने कहा कि मैनपाट शैक्षणिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए अनुकूल है। विश्वविद्यालय हेतु ग्राम पंचायत परपटिया में 100 से 150 एकड़ भूमि का चिन्हांकन भी कर लिया गया है। उन्होंने समिति के सदस्यों को चिन्हांकित भूमि का अवलोकन कर आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने कहा।

जलजली में की घुड़सवारी-

मंत्री श्री भगत ने जलजली भ्रमण के दौरान स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ घुड़सवारी का लुत्फ उठाया। उन्होंने कहा कि जलजली की प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही यहां घुड़सवारी का आनंद अलग एहसास देता है। इससे पर्यटको का मनोरंजन तो होता ही है साथ ही रोजगार का साधन भी बन गया है।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला खेस, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री अटल बिहारी यादव, मुख्य वन संरक्षक श्री ए बी मिंज, डीएफओ श्री पंकज कमल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलरामपुर के द्वारा 26/11 के शहीदो को दी गयी श्रद्धांजली…

बलरामपुर :- भारतीय विद्यार्थी परिषद बलरामपुर के द्वारा 26/11/2008 को मुंबई आतंकी हमले में शहीद सभी नागरिकों एवं माँ भारती के वीर सपूतों को स्थानीय चांदो चौक में अभाविप कार्यकर्ताओं के द्वारा भावपूर्ण नमन एवं श्रद्धांजलि दी गई एवं कैंडल मार्च जो चाँदो से मिशन चौक एवं अंत मे वापस चाँदो चौक मे आकर समाप्त हुई इस कार्यकर्म में मुख्य रूप से सभी अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में उपस्थित नगर उपाध्यक्ष दीपक यादव, नगर मंत्री मंगलम पांडेय, सह-मंत्री शोएब सिद्दीकी महाविद्यालय प्रमुख साकिब सिद्दीकी सोनू पाल एवं अन्य अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जानिए आज का राशिफल एवं पंचांग,आज इन राशियों पर होगी विशेष कृपा

आज का राशिफल एवं पंचांग:-27 नवंबर 2020, शुक्रवार
🏵️🔥🍁🌺🎉💐🍀🐚🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- कार्तिक
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-हेमंत
वार-शुक्रवार
🌸🐚🍀💐🎉🌺🍁🔥🏵️
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-अश्विनी
योग (सूर्योदयकालीन)-व्यतिपात
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- वृश्चिक

शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-नैऋत्य
🏵️🔥🍁🌺🎉💐🍀🐚🌸
चंद्र स्थिति-मेष
प्रदोष व्रत/सर्वार्थसिद्धि योग

यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।

आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-शिवालय में शिवजी का आंवले के रस से अभिषेक करें।

वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌸🍀💐🎉🌺🌺🍁🔥🏵️
आज का राशिफल
🏵️🔥🍁🌺🎉

मेष:-

पुराने संगी-साथी तथा रिश्तेदारों से मुलाका‍त होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि तथा समस्या में कमी करेगा। व्यापार ठीक चलेगा।
🐚🎉🎉🌸🏵️🍀🌺🌺💐
वृष:-

प्रयास सफल रहेंगे। काफी समय से लंबित कार्य पूर्ण होने के योग हैं। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा किसी वरिष्ठ व्यक्ति से प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ फल देगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
🌺🍀🏵️🌸🔥🎉🍁🐚
मिथुन:-

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ फल देगा। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। प्रमाद से बचें।
🐚🍁💐🎉🔥🌸🏵️🍀🌺
कर्क:-

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेवजह तनाव व चिंता रहेंगे। मामूली बात पर विवाद हो सकता है। कारोबार में लाभ होगा। मन में संवेदनशीलता बनी रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। विवाद से दूर रहें। पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बन सकती है।
🏵️🌸🔥🔥🎉💐💐🍁🐚
सिंह:-

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग अपने क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
🐚🍁💐🎉🌺🔥🍀🌸🏵️
कन्या:-

भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। कारोबारी बड़ा लाभ हो सकता है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता प्राप्त होगी। प्रशंसा मिलेगी। जल्दबाजी व अति उत्साह में कोई कार्य न करें। धनार्जन होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
🌸🍀🔥🌺🎉🎉💐🍁🐚
तुला:-

कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में रुके कामों में अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दांपत्य जीवन में आनंद बना रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में गति बनी रहेगी। प्रमाद न करें।
🐚🍁💐🎉🌺🏵️🔥🍀🌸
वृश्चिक:-

पुराना रोग परेशानी का कारण रहेगा। सेहत पर विशेष ध्यान दें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। समय नेष्ट है। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। आय बनी रहेगी। निवेश में जल्दबाजी न करें।
🌸🍀🔥🏵️🌺🎉💐🍁🐚
धनु:-

धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। आर्थिक उन्नति व कार्यप्रणाली सुधारने के लिए नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। सामाजिक सेवाकार्य करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सु्गम होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं, सावधान रहें।
🐚🍁💐🎉🌺🏵️🔥🍀🌸
मकर:-

तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में गति आएगी। व्यापारी वर्ग लाभ की वृद्धि का आनंद ले सकता है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। सावधानी आवश्यक है। धन प्राप्ति सुगम होगी।
🍀🔥🏵️🌺🌺🎉💐🍁🐚
कुंभ:-

नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें। प्रमाद न करें। बकाया वसूली समय पर होगी।
🐚🍁💐🎉🌺🏵️🌸🔥🍀
मीन:-

आशा व निराशा के बीच समय गुजरेगा। आर्थिक परेशानी रहेगी। फालतू खर्च होगा। बजट बिगड़ेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। समय पर काम नहीं होने से तनाव रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग न करें।
🍀🔥🌸🏵️🌺🎉💐🍁🐚

अभाविप रामानुजगंज कार्यकर्ताओं द्वारा 26/11 शहीदों को किया गया नमन और दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि….

रामानुजगंज :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामानुजगंज के द्वारा 26/11/2008 को मुंबई आतंकी हमले में शहीद सभी नागरिकों एवं माँ भारती के वीर सपूतों को स्थानीय लारंग शाय चौक में अभाविप कार्यकर्ताओं के द्वारा भावपूर्ण नमन एवं श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभाविप विभाग संयोजक उपेन्द्र यादव, नगर मंत्री आकाश तिवारी, सह मंत्री मनोज प्रजापति, उमेश कुशवाहा,जनजाति प्रमुख सत्या सिंह, कार्यकारणी सदस्य अभिषेक गुप्ता, अनुज भगत, अमलेश मेहता, मिथलेश यादव, अमन गुप्ता, लकी गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, अजित कश्यप, फैजान तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आज हुए आतंकी हमले में 2 जवान शहीद,,,भीड़ का फायदा उठाकर आतंकी हुए फरार…

जम्मू कश्मीर :- जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आज आतंकियों ने सुरक्षाबलों की टीम पर हमला कर दिया। श्रीनगर के एचएमटी इलाके में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की, आतंकियों के द्वारा की गई फायरिंग में दो जवान शहीद हो गए। इस फायरिंग में जवानों के घायल होने की भी खबर है। आतंकी हमले में घायल जवानों को इलाज के लिए आर्मी स्थित अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है।
कश्मीर के आईजी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि तीन आतंकियों ने हमारे जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस फायरिंग में दो जवान गंभीर रुप से घायल हो गए थे जो बाद में शहीद हो गए। जैश का मूमेट यहां एक्टिव है। हम शाम तक समूह की पहचान कर लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि आतंकवादी एक कार में भाग गए वे हथियारों से लैस थे। इन तीनों में 2 शायद पाकिस्तानी और एक स्थानीय आतंकी शामिल है। भारतीय सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सुरक्षाबलों के द्वारा भागे गए आतंकवादियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

प्रभारी कलेक्टर ने किया खैरबार एवं सरगवां उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण …

अम्बिकापुर :- अम्बिकापुर 26 नवम्बर 2020/ प्रभारी कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज अम्बिकापुर जनपद के खैरबार एवं सरगवां उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण कर धान खरीदी की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने खरीदी केन्द्र में शासन द्वारा निर्धारित 34 चेक प्वांईट के आधार पर सभी तैयारियां 30 नवम्बर से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने समिति प्रबंधकों को नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रानिक वजन मशीन आदि का अद्यतन करने तथा खरीदी केन्द्रों में किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी न हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड 19 के संक्रमण से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए खरीदी केन्द्र में गोल मार्किंग कराने कहा।

ज्ञातव्य है कि इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 दिसम्बर 2020 से शुरू होगा। सरगुजा जिले में 39 समितियों के अंतर्गत 43 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की जाएगी। इन उपार्जन केन्द्रों शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी हेतु आवश्यक तैयारियां की जा रही है।
इस दौरान एसडीएम अजय त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

समितियों में अवैध तरीके से धान खपाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई,,, एसीएस ने ली धान खरीदी की तैयारी बैठक…

अम्बिकापुर :- अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त सचिव श्री सुब्रत सह, प्रमुख सचिव श्री गौरव द्विवेदी, खाद्य विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। एसीएस श्री जैन ने कहा कि अन्य राज्यो से धान के आवक को रोकने के लिए सीमाओं पर स्थित चेक पोस्ट पर निगरानी दल गठित कर 24 घंटे डयूटी लगाएं। सीमा से लगे हुए समितियों में धान खपाने में मदद करने वाले स्थानीय अधिकारी, कर्मचारियों या कोई भी हो उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। निगरानी दल जब्त किए गए वाहन पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा कलेक्टर और खाद्य सचिव को इसकी जानकारी तत्काल दें।
अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा कि अन्य राज्यो से धान केवल मुख्य मार्गो से ही नहीं बल्कि साईड रोड या जंगल के रास्ते से भी आ सकते है। ऐसे में इन रास्तों में भी सख्त निगरानी रखने की आवश्यकता है। चार पहिया वाहनों के साथ ही मोटर सायकिल से भी धान का परिवहन हो सकता है इसलिये मोटर सायकिल में बोरी लादकर लाने वालों पर भी नजर रखें। सीमावर्ती क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाये। उन्होंने कहा कि केवल अन्य राज्यो से धान के आवक पर ही निगरानी रखे। अंतर जिला धान के परिवहन पर बंदिश नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। छोटे किसानों को भी समर्थन मूल्य में धान बेचने का फायदा मिले। टोकन केवल एक सप्ताह का जारी करें।
बैठक में धान उपार्जन केंद्रों में तैयारी संबंधी 34 पॉइंट के चेक लिस्ट के आधार पर सभी तैयारी अगले 3 दिन में सुनिश्चित करने कहा गया। इसके साथ ही नए स्वीकृत उपार्जन केंद्रों में चबूतरा निर्माण धान खरीदी अर्थात 1 दिसम्बर से पहले पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बारदाने संग्रहण की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि पीडीएस दुकानो से शत प्रतिशत बारदानों का संग्रहण सुनिश्चित किया जाए और ऑन लाईन प्रविष्टि भौतिक सत्यापन के बाद ही कराया जाए।
प्रभारी कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने बताया कि जिले में धान खरीदी की तैयारी तेजी से चल रही है। इस वर्ष जिले के 39 समितियों के अंतर्गत 43 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी होगी। कुछ दिन पूर्व स्वीकृत उपार्जन केंद्रों को छोड़कर बाकी उपार्जन केन्द्रों चबूतरा निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में पुलिस महानिरीक्षक श्री रतन लाल डांगी, पुलिस अधीक्षक श्री टीआर कोशिमा, डीएमओ श्री आरपी पांडेय, जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी श्री पीएस परिहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बिग ब्रेकिंग – AIIMS रायपुर में कोरोना मरीज ने तीसरे मंजिल से लगाई छलांग… मचा हड़कंप…

रायपुर :- आज एम्स में भर्ती एक कोरोना संक्रमित मरीज ने तीसरे मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे उसे गंभीर चोटें आई मरीज को तुरंत ICU में भर्ती किया गया, लेकिन कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक मरीज जांजगीर-चांपा जिले का रहने वाला था। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उसे एम्स रायपुर में 22 नवंबर को भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक उसकी सेहत में सुधार हो रहा था। उसे आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जाना था, लेकिन आज मरीज का ऑक्सीजन लेवल डाउन था।
फिलहाल अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि मरीज ने खुदकुशी क्यों की है।
आपको बता दें इससे पहले भी एक कोरोना के मरीज ने अस्पताल से कूदकर अपनी जान दे दी थी। 12 अगस्त को एक कोरोना पीड़ित ने तीसरे मंजिल से कूदकर ही अपनी जान दे दी थी।

पुलिस मुठभेड़ में बलात्कार के आरोपी के पैर में लगी गोली …

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
बरेली:-
थाना भुता पुलिस टीम ने लड़की का अपहरण कर बलात्कर करने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है । थाना भुता क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम अंगद पुर खुमरिया की एक 10 वर्ष की नाबालिग लड़की शाम को अपने घर के पास लकड़ी लेने गई थी। जहां नाबालिग लड़की को प्रमोद कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी ग्राम खमरिया ने जबरन पकड़कर गन्ने के खेत में खींच ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। इस बात की सूचना लड़की के पिता ने थाने में दी मामले को संज्ञान में लेते हुए मुकदमा दर्ज कर पूंछ ताछ की गई। जिसमें घटना सही पाई गई। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार किया और अपराधी को पुलिसकर्मी जितेंद्र कुमार मोटरसाइकिल पर बिठाकर थाने ला रहा था रास्ते में अपराधी ने मोटरसाइकिल को डिसबैलेंस करके गिरा दी और का0 जितेन्द्र कुमार से सरकारी पिस्टल छीन कर भाग गया । पुलिस टीम ने काम्बिंग करके अपराधी को घेर लिया अपराधी ने पुलिस पर फायर कर दिया। थाना अध्यक्ष ने आत्म रक्षा हेतू अपराधी पर फायर किया अपराधी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गया। अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया।

अपने भाई के साथ मिलकर अपने ही अपहरण की झूठी घटना रचने वाला व्यक्ति हुआ गिरफ्तार

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
इटावा:-
थाना फ्रेण्ड्स कालोनी की संयुक्त पुलिस टीम ने अपहरण की घटना का खुलासा करते हुए अपने ही अपहरण की झूठी घटना रचने वाले मास्टरमाइंड अपराधी ईसा कुरैशी पुत्र नन्हे कुरैशी ग्राम राहतगढ जनपद सागर मध्य प्रदेश,को गिरफ्तार किया गया। हम आप को बताते चलें कि यूपी 112 के माध्यम से इटावा पुलिस को मुस्तफा कुरैशी ने सूचना दी कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने मेरे भाई ईसा कुरैशी का अपहरण कर लिया है, तथा फोन काॅल के माध्यम से उसे छुड़ाने के लिये 2 लाख रूपये की फिरौती की मांग की जा रही है। सूचना के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर ने क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एसओजी इटावा व थाना फ्रेण्ड्स कालोनी से 02 टीमों का गठन किया। गठित टीमों द्वारा उक्त घटना के सम्बन्ध में तत्काल कार्यवाही प्रारम्भ की गयी जिसमें पुलिस टीम द्वारा जमीनी स्तर से साक्ष्य संकलित किये गये तथा इलैक्ट्राॅनिक व मैनुअल साक्ष्यों को संकलित कर अपहृत को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित तकिया ट्राॅस्पोर्ट से सकुशल बरामद कर लिया गया। उससे उसके अपहरण के सम्बन्ध में पूछताछ करने के उपरान्त अपहृत द्वारा बताया गया कि उसके भाई मुस्तफा का इटावा के ट्रांसपोर्ट व्यापारी बशीर अहमद से पेसों के लेन देन का मामला था। जिस कारण उसे फर्जी रूप से अपहरण के केस में फसाकर उसे जेल भेजने की योजना बनाई थी जिससे मुस्तफा को उसके पैसें वापस न देने पडें। पुलिस टीम द्वारा की कार्यवाही तथा अपहृत से की गयी पूछताछ के आधार पर कार्यवाही करते हुई मुस्तफा तथा उसके भाई ईसा द्वारा योजना बनाकर फर्जी घटना रचकर पुलिस को गुमराह करने तथा पुलिस को अपहरण जैसे संगीन अपराध की फर्जी सूचना देने के अपराध में अभियुक्त ईसा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उसके भाई मुस्तफा कुरैशी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किये जा रहे है।

error: Content is protected !!