Home Blog Page 268

इन राशियों को आज जीवान में मिलेंगे नय अवसर,होगी धन वर्षा

आज का राशिफल एवं पंचांग:-5 दिसंबर 2020, शनिवार
🏵️💐🎉🌺🌸🍀🍁🐚🔥
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष-कृष्ण
ऋतु- हेमंत
संवत्सर नाम-प्रमादी
वार-शनिवार
🔥🐚🍁🍀🌸🌺🎉💐🏵️
तिथि (सूर्योदयकालीन)-पंचमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पुष्य
योग (सूर्योदयकालीन)-ब्रह्म
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृश्चिक
🏵️💐🎉🌺🌸🍀🐚🐚🔥
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
🔥🐚🍀🌸🌺🎉💐🏵️🍁
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-दक्षिण
चंद्र स्थिति-कर्क
🍁🏵️💐🎉🌺🌸🍀🐚🔥मुहूर्त-मूल प्रारंभ

यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।

आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-शनि मंदिर में तिल की मिठाई चढ़ाएं।

वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🏵️💐🎉🌺🌸🍀🍁🐚🔥
आज का राशिफल
🔥🐚🍁🍀🌸

मेष:-

नए कारोबारी संबंध बनाने के पहले सोच विचार कर लें। ऑफिस में दिक्कतें आ सकती हैं। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लेन-देन में सतर्कता जरूरी है। व्यवसाय में लाभ होगा। आमदनी बनी रहेगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।
🔥🐚🍁🍀🌸🌺🎉💐🏵️

वृष:-

सामाजिक कार्यों से यात्रा कर सकते हैं। रोजगार के प्रयास सफल रहेंगे। शुभ सूचना मिेलेगी। व्यवसाय में आमदनी होगी। परिवार का साथ रहेगा। बीमा, बैंक आदि में निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों से मदद मिलेगी। आज दिनभर सकारात्मक वातावरण रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। विवादों से दूर रहें।
💐🎉🌺🌸🍀🍁🐚🐚🔥

मिथुन:-

आर्थिक समस्या सामने आ सकती है। बेवजह के कामों में समय नष्ट होगा। समय पर धन की व्यवस्था नहीं हो पाने से तनाव के भाव रहेंगे। जरूरी काम पूरे नहीं होने से समस्या बढ़ सकती है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आम ठीक रहेगी। किसी विवाद का हिस्सा न बने ।
🔥🐚🏵️🍁🍀🌸🌺🎉💐

कर्क:-

धार्मिक यात्रा से मानसिक शांति मिलेगी। कर्ज की रकम प्राप्त हो सकती है। आय के नए द्वार खुलेंगे। ऑफिस में प्रभाव बढ़ेगा। मित्रों का साथ लाभदायक रहेगा। किसी संबंधी की तबियत को लेकर चिंता रहेगी। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। थकान व कमजोरी हो सकती है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
💐🎉🌺🌸🍀🍁🏵️🐚🔥

सिंह:-

आप अपनी कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। नई योजना शुरू होगी लेकिन तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। मित्रों व रिश्तेदारों की मदद कर पाएंगे। सामाजिक रूप से पूछ-परख रहेगी। अपने शत्रुओं से सावधान रहें। वित्तीय योजनाओं में निवेश से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
🔥🐚🏵️🍁🍀🌸🌺🎉💐

कन्या:-

अध्यात्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति आपके अनुकूल हो सकती है। कारोबारियों को लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। काम अधिक होने से स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। किसी संत-महात्मा के दर्शन कर सकते हैं।
💐🎉🌺🌸🍀🍁🏵️🐚🔥

तुला:-

स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। यात्रा को टालने का प्रयास करें। चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती। दूसरों के काम में हस्तक्षेप करने से बचें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। आपके काम आगे बढ़ेंगे। नए मौके मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा ऑफिस में किसीसे विवाद हो सकता है।
🐚🏵️🍁🍀🌸🌺🌺🎉💐

वृश्चिक:-

विवाहित आज काफी खुश रहेंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। किसी के दूसरे के विवाद में न पड़ें। अच्छी खबर मिल सकती है। निवेश फायदेमंद रहेगा। छात्रों को कामयाबी मिलेगी।
💐🎉🌺🔥🌸🍀🍁🏵️🐚

धनु:-

संपत्ति, भूमि व भवन से जुड़े कार्य पूरे होंगे। कारोबारी सौदा लाभदायक रहेगा। आप बेहद खुश रहेंगे। युवाओं को परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। ऑफिस में अफसर प्रसन्न रहेंगे। जोखिम उठाने व जल्दबाजी करने से बचें। परिवार के लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें।
🏵️🍁🍀🌸🌸🔥🌺🎉💐

मकर:-

युवा वर्ग सफलता हासिल करेगा। शैक्षणिक व शोध कार्य मनोनुकूल रहेंगे। परिवार के साथ समय बिताने से विशेष आनंद प्राप्त होगा। किसी बुद्धिजीवी के मार्गदर्शन से मार्गदर्शन मिलेगा। जल्दबाजी में कोई काम न करें। ऑफिसर में नई जिम्मेदारी मिलेगी। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। कामकाज अच्छा चलेगा।
💐🎉🌺🔥🌸🐚🍀🍁🏵️

कुंभ:-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। संपत्ति विवाद का हल निकलेगा। आर्थिक दिक्कत दूर होगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। धन लाभ होगा। नए व्यक्तियों से मुलाकात होगी। सेहत को लेकर दिक्कत हो सकती है । बाहरी खानपान से दूर रहें। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। दाम्पत्य सुख बना रहेगा।
🏵️🍁🍀🐚🌸🔥🌺🎉💐

मीन:-

आपके कौशल की सराहना होगी। छात्रों को परिश्रम का फल मिलेगा। कार्य पूरे होने से प्रसन्नता रहेगी। साझेदारों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों व संबंधियों की सहायता कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग खुश रहेगा। मित्रों के साथ मधुरता बढ़ेगी।
🎉🌺🔥🌸🐚🍀🍁🏵️🏵️

सुर्खियों में रहने वाला झिलमिली थाना देश के उत्कृष्ट थानों में शामिल भारत सरकार के रैंकिंग में चौथे स्थान पर है जिले का झिलमिली थाना

कौशलेंद्र यादव
सूरजपुर
/आए दिन किसी न किसी मामलों में सुर्खियों में रहने वाला झिलमिली थाने को देश के उत्कृष्ट पुलिस थानों में स्थान मिला है।देश के 10 शीर्ष थानों में सूरजपुर जिले का झिलमिली थानें को चैथा स्थान हासिल हुआ है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के द्वारा उत्कृष्ट थाना को लेकर पूरे भारतवर्ष में सर्वे कराया था और इनमें से 10 शीर्ष पुलिस थानों की रैंकिंग की गई है। इसके लिए पहले थानों में डाटा विश्लेषण, सीधी परख और मिले फीडबैक के आधार पर रैंकिंग प्रक्रिया के तहत सर्वश्रेष्ठ कार्य प्रदर्शन करने वाले थानों की संक्षिप्त सूची तैयार की गई। जिसमें थाना की साफ-सफाई, रंग-रोगन, कैम्प सुरक्षा प्रबंध, पब्लिक बिहेवियर, क्वीक रिस्पांस, रिकार्ड संधारण, सीसीटीएनएस व अपराधों के समाधान के आधार पर बनाई गई। इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक डी.एम.अवस्थी ने आईजी सरगुजा रतनलाल डांगी व पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी है। गौरतलब है कि यह वही झिलमिली पुलिस थाना है जहा पर पुलिस कस्टडी में मारपीट की घटना में रेलवे के इंजीनियर की मौत होने के आरोप विभाग पर लगे हैं। वहीं एक अन्य मामले में पटवारी की आत्महत्या में भी पुलिस प्रताड़ना का आरोप परिजनों ने लगाया है। इसके बाद भी आज तक एक भी मामले की न तो जांच पूरी हो सकी है और न ही आरोपियों को सजा मिली है।
7 साल पहले झिलमिली थाने में पिटाई से इंजीनियर की हुई थी मौत…..

प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के गृहग्राम चेन्द्रा के पकनी निवासी नरनारायण सिंह रेलवे मे इंजीनियर के पद पर गुजरात में तैनात थे। वह छुट्टी लेकर अपनी बेटी के अन्नप्राशन के लिए गांव पहुंचे थे। 11 नवंबर 2013 को चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें भी रोका तो वह नहीं रुके। इस पर पुलिस के दो आरक्षकों ने पीछा कर उनको पकड़ लिया और थाने ले जाकर जमकर पीटा। इलाज के दौरान उनकी रायपुर में 21 नवंबर को उनकी मौत हो गई। विरोध के बाद तत्कालीन एसपी एसएस सोरी ने दोनों आरक्षकों को निलंबित कर तत्कालीन कलेक्टर डाॅ. एस. भारती दासन ने प्रतापपुर एसडीएम के नेतृत्व में की गई जांच में पुलिस थाने के दोनों आरक्षकों को दोषी पाया गया। इसके बाद दोषी पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए फिर से मजिस्ट्रियल जांच शुरू की गई। जांच कमेटी में अपर कलेक्टर एमएल धुतलहरे को शामिल किया गया, जिन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निर्दोष करार दिया। परिवार ने न्यायालय की शरण ली है।
सुसाइड नोट में लिखी पुलिस प्रताड़ना की कहानी, नहीं हुई कार्रवाई…..
24 मार्च 2018 को पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर पटवारी रामनारायण दुबे ने जहर खाकर आत्महत्या कर दी। मृतक के सुसाइड नोट में झिलमिली थाने में तैनात एक महिला एएसआई पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। मृतक पटवारी से बरामद सुसाइड नोट में उन्होंने महिला एएसआई पर 6 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया। इसमें अपनी मौत का जिम्मेदार महिला एएसआई, तत्कालीन पटवारी व सूरजपुर के एक व्यवसायी को बताया था। बहरहाल जिले मे झिलमिली पुलिस थाने के चयन होने पर पुलिस अधीक्षक श्री कुकरेजा ने कहा कि यह गौरव का क्षण है कि छत्तीसगढ़ पुलिस के सूरजपुर जिले के थाना झिलमिली को देशभर के सर्वश्रेष्ठ थानों में चैथा स्थान हासिल हुआ है। तो वही दुसरी ओर अधिवक्ता और समाजिक कार्यकर्ता एन एन पाण्डेय ने बताया कि जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली किसी से छिपी नही है किस तरह उत्कृष्ट कार्य पुलिस कर रही है वह इसी झिलमिली पुलिस थाने में प्रर्याप्त सबुत है कि किस तरह एक रेलवे का इंजीनियर की पुलिस जांच के नाम पर थाने ले जाकर चंद पैसे के लिये बेदम पिटाई करती है और उसकी ईलाज के दौरान मौत हो जाती है तो वही पुलिस प्रताडना के वजह से एक पटवारी मौत को गले लगा लेता है। पुलिस थानो से शराब का जखीरा गायब करके कम शराब का प्रकरण तैयार किया जाता रहा यह किसी से छिपी हुई नही है।

खाद्य मंत्री ने किया दरिमा, करजी एवं कर्रा उपार्जन केंद्र का निरीक्षण निर्धारित चेक पॉइंट के अनुसार व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने दिए निर्देश…

अम्बिकापुर :- छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत ने आज धान उपार्जन केंद्र दरिमा,करजी एवं कर्रा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शासन द्वारा धान खरीदी केंद्रों के लिए निर्धारित 34 चेक पॉइंट का मिलान किसानों के सामने कराया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्धारित बिंदुओं के अनुसार व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसानों को धान बेचने में कोई असुविधा नही होनी चाहिए।
मंत्री श्री भगत ने समिति प्रबंधकों से धान समिति में पंजीकृत किसानों की संख्या, कुल रकबा, नमी मापक यंत्र, कम्प्यूटर सिस्टम की उपलब्धता सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने धान बेचने आये किसानों से बातचीत की और उनकी समस्या से अवगत हुए। किसानों ने धान बेचने में किसी प्रकार की समस्या नही होना बताया। मंत्री श्री भगत ने समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया कि उपार्जन केंद्र में शेड या चबूतरा निर्माण की आवश्यकता हो तो तत्काल मांग पत्र प्रेषित करें। धान की समुचित सुरक्षा एवं देखभाल करें।
मंत्री श्री भगत ने किसानों से खरीदे गए धान के थप्पी का भी निरीक्षण किया और शुरू से ही व्यवस्थित तरीके से चबूतरे में रखने तथा बारदानों की स्टैकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीडीएस दुकानों से बारदाने का संग्रहण तेजी से करें। श्री भगत ने कहा कि नए बारदाने की कमी की समस्या जल्द दूर होगी। उन्होंने समिति प्रबंधकों से कहा कि समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ निर्धारित मात्रा में ही किसानों से धान लेना सुनिश्चित करें। खरीदी केंद्र में हमाल रखने की व्यवस्था करें तथा हमाल न होने की स्थिति में किसान को हमाली का पैसा दें। श्री भगत ने कोरोना महामारी से बचाव के मद्देनजर सेनेटाईजर, मास्क तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, अपर कलेक्टर श्री ए.एल. ध्रुव, तहसीलदार श्री भूषण मण्डावी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

आज किसका कैसा बीतेगा दिन …किन पर होगी धनवर्षा …जाने अपने राशिफल में ।।

आज का राशिफल एवं पंचांग:+4 दिसंबर 2020, शुक्रवार
🍁🍀🐚🏵️🌸💐🔥🌺🎉
आचार्य डा.अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- हेमंत
वार-शुक्रवार
🎉🌺🔥💐🌸🏵️🐚🍀🍁
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्थी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पुनर्वसु
योग (सूर्योदयकालीन)-शुक्ल
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- वृश्चिक
🍁🍀🐚🏵️🌸🔥🌺🌺🎉
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
🎉🌺🔥🌸🏵️🐚🍀🍁💐
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-नैऋत्य
चंद्र स्थिति-कर्क
💐🍁🍀🐚🌸🌸🔥🌺🎉
मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/वाहन क्रय मुहूर्त
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।

आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-लक्ष्मी मंदिर में श्रंगार सामग्री अर्पित करें।

वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🎉🌺🔥💐🍁🍀🐚🏵️🌸
आज का राशिफल
🌸🏵️🐚🍀🍁

मेष:-

आज आपको कामयाबी मिलने की उम्मीद है। जो कार्य काफी दिनों से लंबित थे, उनके पूरे होने की उम्मीद है। आपका कार्य अच्छा चलेगा। परिवार के लोगों के साथ समय बिता पाएंगे। धन लाभ होने की संभावना है। विरोधी आपको नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा।
🌸🏵️🐚🍀🍁💐🔥🌺🎉

वृष:-

आज अपनी सामाजिक जिम्मेदारी पूरी करेंगे। आपके व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे। आपकी सराहना होगी। आपको निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। आज खर्च कुछ ज्यादा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ पास की जगह घूमने जा सकते हैं। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ऑफिस का माहौल ठीक रहेगा।
🎉🌺🔥💐🍁🍀🐚🏵️🌸

मिथुन:-

दफ्तर में कार्य ज्यादा होने से आपको कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। परिवार के बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। आपका किसी से विवाद होने की आशंका है। अचल संपत्ति को लेकर चली आ रही समस्या दूर हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।
🌸🏵️🐚🍀🍁💐🔥🌺🎉

कर्क:-

आज आपको लाभ होने की संभावना है। सगे-संबंधियों की ओर से शुभ सूचना मिलेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। फील्ड में काम करने वालों को कुछ दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है। आमदनी बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे। छात्रों का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस का काम समय पर पूरा कर पाएंगे। बचत करने की ओर ध्यान दें।
🌺🔥💐🍁🍀🐚🏵️🏵️🌸

सिंह:-

आज आपके सभी कार्य समय पूरे होंगे। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। किसी मित्र के साथ पार्टी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अपने व्यवहार को कुछ सुधारने का प्रयास करें। ज्यादा गुस्सा करना सेहत के लिए ठीक नहीं है। परिवार के लोगों की जरूरतें पूरी कर सकते हैं। रिश्तेदारों की ओर से खुशखबरी मिल सकती है।
🌸🏵️🎉🐚🍀🍁💐🔥🌺

कन्या:-

आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। दफ्तर में किसी से विवाद की आशंका है। तनावग्रस्त हो सकते हैं। प्रभु की आराधना में मन लगाने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा।
🌺🔥💐🍁🍀🐚🎉🏵️🌸

तुला:-

छात्रों को आज कामयाबी मिलेगी। आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। आपके काम में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। नया काम आपको लाभ देगा। मित्रों से मुलाकात होगी। धार्मिक कार्यों खर्च सकते हैं। जुआ-लाटरी जैसे बुरे कामों से दूर रहें। जमीन आदि खरीदने का प्लान बना सकते हैं। काम का दबाव ज्यादा रहेगा।
🌸🏵️🎉🐚🍀🍁💐🔥🌺

वृश्चिक:-

आज से आप दिनचर्या में परिवर्तन लाने का प्रयास कर सकते हैं। आपको दफ्तर में आज कुछ ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी। अफसर आपकी सराहना करेंगे। कर्ज की रकम वापस मिलने में फिलहाल संदेह है। किसी अपरिचित के साथ मेलजोल न बढ़ाएं। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। परिवार के बुजुर्गों का ख्याल रखें। शुभ सूचना मिलेगी।
🔥💐🍁🍀🐚🎉🏵️🏵️🌸

धनु:-

आज अपने परिवार के साथ किसी सामाजिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। दिन अच्छा बीतेगा। आपको कामयाबी मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आमदनी बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। शासकीय कार्य पूरे होंगे। नया काम शुरू करने का प्लान बना सकते हैं।
🌺🎉🐚🐚🍀🍁💐💐🔥

मकर:-

आज आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों की मदद से आपके काम पूरे होंगे। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। काम को लेकर यात्रा पर जा सकते है। बिना वजह खर्च न करें। किसी को उधार देना पड़ सकता है।
🔥💐🌸🍁🍀🐚🏵️🎉🌺

कुंभ:-

आज आप अगर किसी समस्या से पीड़ित हैं तो अपने बुजुर्गों से सलाह माने, जिससे आपकी दिक्कत सुलझ सकती है। आप आज काफी शांत रहेंगे। आपके व्यवहार में सकारात्मकता रहेगी। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। युवाओं का काफी मेहनत करनी होगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। काम का दबाव कुछ कम रहेगा ।
🎉🏵️🐚🍀🍁🌸💐💐🔥

मीन:-

आज आपको दिखावे की प्रवृत्ति से बचना होगा। किसी की बात से आपको ठेस लग सकती है। आपके व्यवहार मेें चिड़चिड़ापन झलकेगा। आप शारीरिक दर्द से पीड़ित हो सकते हैं। खर्च अधिक होगा। छात्रों की समस्या का हल निकलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। काम का दबाव ज्यादा रहेगा।
🔥💐🌺🌸🍁🍀🐚🏵️🎉

बस और टैक्सी की भिड़ंत में 6 की मौत,, पांच घायल…

बांदा :- यूपी के बांदा में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है। जिसमे 6 लोगों की मौत हो गयी और 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। हादसा यूपी के बांदा की है। तेज रफ्तार बस ने एक ऑटो को टक्कर मारी दी। मृतकों में ज्यादातर ऑटो सवार थे। मृतकों में कई महिलाएं भी शामिल हैं। घटना में तीन लोगों की स्थिति गंभीर है, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कानपुर से बांदा आ रही तेज रफ्तार रोडवेज कि बस टैक्सी को देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर पेट्रोलपंप के पास टक्कर मार दी। जानकारी पर पहुंचे अफसरों ने घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक घायल आशा को कानपुर रेफर कर दिया गया है। पूर्व विधायक विश्वंभर सिंह ने जिला अस्पताल में मृतकों की शिनाख्त की। हादसे में जान गंवाने वाले लालबहादुर की तीन वर्षीय पुत्री सानवी को चिकित्सकीय टीम ने गंभीर हालत में रात 9:15 पर कानपुर रेफर कर दिया।
देर शाम करीब 7:45 बजे कानपुर से बांदा की ओर तेज रफ्तार बस जा रही थी जबकि ऑटो पपरेंदा की ओर जा रहा था, अचानक बस लहराते हुए सीधे ऑटो से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो कई राउंड पलट गई। घटना में छह लोगों ने मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन साल की बच्ची समेत पांच लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उन्हेंं निकालना शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। देहात कोतवाली पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया था। घायलों मे तीन की हालत गंभीर बनी हुई है जिनको कानपुर रेफर कर दिया गया है।

मानपुर एवं झिरमिट्टी के पीडीएस संचालक को किया गया निलंबित…

अम्बिकापुर :- कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार जिले के पीडीएस दुकानों से बारदाने संग्रहण के कार्य मे तेजी लाने एसडीएम एवं तहसीलदारों द्वारा कर्रवाही की जा रही है। इसी क्रम में उदयपुर एसडीएम श्री प्रदीप कुमार साहू ने मानपुर एवं झिरमिट्टी के पीडीएस दुकान संचालकों के द्वारा कारण बताओ सूचना का जवाब नही देने तथा बारदाने जमा नही करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
श्री साहू ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार माह अप्रैल 2020 से माह नवंबर 2020 तक उचित मूल्य दुकानों को प्रदाय किए गए खाली बारदानों का शत प्रतिशत उठाव किया जाना है इस निर्देश के बाद भी उचित मूल्य दुकान संचालक मानपुर एवं झिरमिट्टी के द्वारा खाली बारदाने उपलब्ध नहीं कराए गए इस कारण इन दोनों दुकान संचालकों को कारण बताओ सूचना जारी किया गया। लेकिन संचालकों के द्वारा न तो बारदाने उपलब्ध कराए गए और ना ही जवाब प्रस्तुत किया गया ऐसी स्थिति में उक्त दोनों उचित मूल्य दुकान का संचालन प्राधिकार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उदयपुर के द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है और समझाईश दी गई है कि यदि शत-प्रतिशत बारदाना उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं तो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 में निहित प्रावधानों के तहत एफ आई आर दर्ज कराने की कार्यवाही की जाएगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित निरीक्षण दल ने प्रतापपुर में किया मतदान केंद्रों एवं बीएलओ कार्यालय का निरीक्षण…

सूरजपुर :- बीते दिवस 2 दिसंबर 2020 को विधानसभा क्षेत्र प्रतापपुर में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वहीदुर्रहमान के नेतृत्व में निरीक्षण दल द्वारा मतदान केंद्रों एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया गया। जहाँ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निरीक्षण किया। साथ ही बीएलओ कार्यालय का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
ज्ञात हो कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 16 नवम्बर से 15 दिसम्बर 2020 तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें निर्वाचन नामावली में नाम जोड़ने, काटने एवं संशोधन के आवेदन निर्धारित प्रारूप में संबंधित मतदान केन्द्र में जमा किया जा सकेगा।
इस संबंध में जिला उपनिर्वाचन अधिकारी श्री वहीर्दुरहमान ने बताया कि जिले में 710 मतदान केन्द्र हैं, सभी मतदान केन्द्रों में बीएलओ नियुक्त किये गयें हैं जिनके द्वारा उचित सत्यापन करके आवेदन लिये जायेगें। उन्होनें बताया कि जिले में फोटो युक्त निर्वाचन नामावलियों हेतु विषेष षिविर का भी आयोजन किया जायेगा। जो 12 दिसम्बर एवं 13 दिसम्बर 2020 को प्रत्येक मतदान केन्द्र में आयोजित किये जायेगें। 15 जनवरी 2021 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा।

बंदी की मृत्यु की एसडीएम करेंगे मजिस्ट्रियल जांच..

अम्बिकापुर :- कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के द्वारा केंद्रीय जेल अम्बिकापुर में परिरूद्ध दण्डित बंदी इमाम हुसैन की मृत्यु की मजिस्टीरियल जांच हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी अम्बिकापुर श्री अजय त्रिपाठी को नियुक्त किया गया है। दण्डाधिकारी द्वारा जांच पूर्ण कर सुसंगत अभिलेखों सहित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु 1 माह का समय-सीमा निर्धारित की गई है। केन्द्रीय जेल परिरूद्ध दण्डित बंदी इमाम हुसैन आत्मज अलीजान उम्र 27 वर्ष, जाति मुसलमान जिला सूजरपुर के ग्राम बरबसपुर, दवगढ़ी थान प्रतापपुर निवासी आजीवन कारावास का सजा भुगत रहा था। उक्त बंदी को केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर के जेल चिकित्सक के परामर्श पर 24 नवम्बर 2020 को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर भेजा गया था जहां जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में उपस्थित चिकित्सक द्वारा परीक्षण उपरांत 1 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे बजे उक्त बंदी को मृत घोषित किया गया। दण्डाधिकारी जांच में जेल प्रवेश के समय बंदी के स्वास्थ्य की क्या स्थिति थी, बंदी कब बीमार हुआ था तथा उसे ईलाज हेतु जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर कब भेजा गया, क्या बंदी अचानक बीमार हुआ और उसकी मृत्य हो गई या पूर्व से उसका ईलाज किया जा रहा था, बंदी का ईलाज कब-कब और किसके द्वारा किया गया तथा उसे कौन-कौन सी औषधियां दी गई, बंदी किस बीमारी से ग्रस्त था, क्या बंदी को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई, क्या बंदी को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में कोई लापरवाही बरती गई, यदि ऐसा हो तो विलंम या लापरवाही के लिए दोषी अधिकारी एवं कर्मचारी कौन-कौन हैं। क्या बंदी को शारीरिक या मानसिक यातना दी गई यदि ऐसा है तो इसके लिए दोषी अधिकारी या कर्मचारी कौन-कौन हैं। इन सभी बिन्दुओ शामिल किया गया है।

अपराधिक तत्वों पर नहीं रहा पुलिस का खौफ जिले में पुलिस कस्टडी में अब तक चार की हो चुकी है मौत! मृतकों के शरीर पर मिले चोट निशान है सबूत, जांच ऐसे अफसरों को दी जिन पर केस चल रहा

सूरजपुर कौशलेंद्र यादव । जिले में पुलिस प्रताड़ना का आलम यह है कि अपराधिक तत्वों के लोगों पर पुलिस का कोई खौफ नहीं है आम आदमी से मित्रवत व्यवहार बनाना तो दूर पुलिस उनसे सीधे मुंह बात नहीं करती, जिले में पुलिस का रवैया कुछ ऐसा है जो किसी से छिपा नहीं है अपराधी बेखौफ हैं तो आम आदमी पुलिस से भय खाता है। जिले में पुलिस बेलगाम है जिसका नतीजा यह है कि शिकायत लेकर जाने वालों को पुलिस के कोप भाजन का शिकार होना पड़ता है।दूसरी ओर अब तक पुलिस कस्टडी में 4 मौतें हो चुकी हैं और एक भी मामले की जांच पूरी नहीं हुई जिससे मृतकों के परिजनों को सबूत लेकर न्याय का इंतजार करना पड़ रहा है हाल ही में विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर की मौत ने पुलिसिया प्रताड़ना की पोल खोल के रख दी है। पुलिस कस्टडी में मौत के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। पिछले सात सालों के दौरान चार मामलों में पुलिस कस्टडी में मौत होने के आरोप विभाग पर लगे हैं। सभी घटनाओं में पीड़ितों के शरीर पर मौजूद चोट के निशान पुलिसिया जुल्म की कहानी बयां कर रहे हैं। इसके बाद भी आज तक एक भी मामले की न तो जांच पूरी हो सकी है और न ही आरोपियों को सजा मिली है।

केस एक

7 साल पहले थाने में पिटाई से इंजीनियर की हुई थी मौत

प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के गृहग्राम चेन्द्रा के पकनी निवासी नरनारायण सिंह रेलवे मे इंजीनियर के पद पर गुजरात में तैनात थे। वह छुट्टी लेकर अपनी बेटी के अन्नप्राशन के लिए गांव पहुंचे थे। 11 नवंबर 2013 को चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें भी रोका तो वह नहीं रुके। इस पर पुलिस के दो आरक्षकों ने पीछा कर उनको पकड़ लिया और थाने ले जाकर जमकर पीटा। इलाज के दौरान उनकी रापुर में 21 नवंबर को उनकी मौत हो गई। विरोध के बाद तत्कालीन एसपी एसएस सोरी ने दोनों आरक्षकों को निलंबित कर तत्कालीन कलेक्टर डाॅ. एस. भारती दासन ने प्रतापपुर एसडीएम के नेतृत्व में की गई जांच में पुलिस थाने के दोनों आरक्षकों को दोषी पाया गया। इसके बाद दोषी पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए फिर से मजिस्ट्रियल जांच शुरू की गई। जांच कमेटी में अपर कलेक्टर एमएल धुतलहरे को शामिल किया गया, जिन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निर्दोष करार दिया। परिवार ने न्यायालय की शरण ली है।

केस दो सुसाइड नोट में लिखी पुलिस प्रताड़ना की कहानी, नहीं हुई कार्रवाई

24 मार्च 2018 को पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर पटवारी रामनारायण दुबे ने जहर खाकर आत्महत्या कर दी। मृतक के सुसाइड नोट में झिलमिली थाने में तैनात एक महिला एएसआई पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। मृतक पटवारी से बरामद सुसाइड नोट में उन्होंने महिला एएसआई पर 6 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया। इसमें अपनी मौत का जिम्मेदार महिला एएसआई, तत्कालीन पटवारी व सूरजपुर के एक व्यवसायी को बताया। इस मामले में भी किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

केस तीन
लॉकअप के अंदर फंदे पर लटका मिला था शव, कोई कार्रवाई नहीं

इसी तरह 27 जून 2019 को चंदौरा थाने के लॉकअप में कृष्णा सारथी का शव फांसी पर लटका मिला था। युवक ने कंबल काटकर फांसी का फंदा बनाया था। इसके बाद तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की लापरवाही मानते हुए थाने के पूरे 12 स्टाफ में से थाना प्रभारी सहित 10 को तत्काल निलंबित कर दिया था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। इस मामले में भी मजिस्ट्रियल जांच शुरू की गई, लेकिन आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई। निलंबित स्टाफ भी बहाल होकर थानों में ड्यूटी कर रहा है।

केस चार
हत्या के आरोपी जेई की अस्पताल में मौत, पुलिस पर मारपीट का आरोप

हाल ही में सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी अंतर्गत करवां विद्युत सब स्टेशन में तैनात जेई की संदेहास्पद मौत ने पुलिसिया बर्बरता की चर्चा गर्म कर दी है। इस मामले में पुलिस पर मारपीट का आरोप है। परिजनों ने पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी नहीं कराए जाने समेत शरीर पर मौजूद चोटों के संबंध में पुलिस पर आरोप लगाते हुए शव रोड पर रखकर प्रदर्शन किया गया था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने न्यायिक जांच की सिफारिश की है।

केस पांच
पंकज बेक की मौत के मामले में परिजन को अब नहीं मिला न्याय

पुलिस की हिरासत में मौत का सबसे चर्चित मामला जिले के अधिना निवासी पंकज बेक का रहा। पंकज को चोरी के आरोप में 21 जुलाई 2019 को सरगुजा जिले के कोतवाली थाने में बुलाया गया था। इसके दूसरे दिन उसका शव अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल की खिड़की से लटका हुआ मिला था। मृतक की पत्नी रानु बेग ने इस पूरे मामले की शिकायत प्रदेश सहित केन्द्र की सभी संवैधानिक संस्थाओं से की थी। इतने लंबे अंतराल के बाद भी मृतक के परिजनों को न्याय नहीं मिल सका है।

थर्ड डिग्री देकर शार्टकट से खुलासा करती है पुलिस

अपराध अन्वेषण के जानकार व शोधार्थी अकील अहमद ने बताया कि पुलिस किसी भी अपराध के खुलासे में शॉर्टकट रास्ता अपनाती है। इसमें सबसे पहला होता है थर्ड डिग्री टॉर्चर। जबकि साइंटफिक मेथड का उपयोग किया जाना चाहिए। पुलिस चूंकि उसी काम को हर रोज अंजाम देती है तो अपनी बर्बरता को छिपाने के लिए परिस्थितिजन्य साक्ष्य बना लेती है और एक नई कहानी गढ़ देती है। वहीं पुलिस और प्रशासन एक ही सिक्के के दो पहलू होने के कारण मजिस्ट्रियल जांच के बाद भी दोषी ठहराया जाए, ऐसी बहुत कम ही संभावना होती है। न्यायिक जांच काफी हद तक मददगार हो सकती है, लेकिन उसमें भी पुलिस ही पूरी विवेचना करती है तो सजा दिला पाना संभव नहीं हो पाता है। यदि किसी जांच में अवैध कबूलनामे के लिए, अवैध गिरफ्तारी के लिए, हत्या, पद का दुरुपयोग, प्रताणित करने का दोषी मानते हुए पुलिसकर्मियों को उम्रकैद की भी सजा हो सकती है।

देश की दिग्गज मसाला कंपनी MDH के मालिक महाशय धर्मपाल जी का आज हुआ निधन

कानपुर
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

देश की दिग्गज मसाला कंपनी महाशिया दी हट्टी के मालिक महाशय धर्मपाल जी का निधन हो गया है। सुबह 5.38 पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 98 साल के थे। कोरोना से ठीक होने के बाद हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ। व्यापार और उद्योग में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए पिछले साल उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मभूषण से नवाजा था।

इस एक दुकान से मसाले का कारोबार धीरे-धीरे इतना फैलता गया कि आज उनकी भारत और दुबई में मसाले की 18 फैक्ट्रियां हैं। इन फैक्ट्रियों में तैयार एमडीएच मसाले दुनियाभर में पहुंचते हैं। एमडीएच के 62 प्रॉडक्ट्स हैं। कंपनी उत्तरी भारत के 80 प्रतिशत बाजार पर कब्जे का दावा करती है। धरमपाल गुलाटी अपने उत्पादों का ऐड खुद ही करते थे। अक्सर आपने उन्हें टीवी पर अपने मसालों के बारे में बताते देखा होगा। उन्हें दुनिया का सबसे उम्रदराज ऐड स्टार माना जाता था।

धरमपाल गुलाटी कक्षा पांचवीं तक पढ़े थे। आगे की पढ़ाई के लिए वह स्कूल नहीं गए। उन्होंने भले ही किताबी शिक्षा अधिक ना ली हो, लेकिन कारोबार में बड़े-बड़े दिग्गज उनका लोहा मानते थे। यूरोमॉनिटर के मुताबिक, धरमपाल गुलाटी एफएमसीजी सेक्टर के सबसे ज्यादा कमाई वाले सीईओ थे। सूत्रों ने बताया कि 2018 में 25 करोड़ रुपये इन-हैंड सैलरी मिली थी। गुलाटी अपनी सैलरी का करीब 90 फीसदी हिस्सा दान कर देते थे। वह 20 स्कूल और 1 हॉस्पिटल भी चला रहे थे।

क्या कहती हैं आज आपकी ग्रह दशाएं, जानिए अपने राशिफल में

आज का राशिफल एवं पंचांग:-3 दिसंबर 2020, गुरुवार
💐🎉🌺🌸🍁🍀🔥🐚🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास-मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- हेमंत
वार-गुरुवार
🏵️🐚🔥🍀🍁🌸🌺💐💐
तिथि (सूर्योदयकालीन)-तृतीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-आर्द्रा
योग (सूर्योदयकालीन)-शुभ
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृश्चिक
💐🌺🌸🍁🍀🐚🏵️🏵️🎉
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-आग्नेय
चंद्र स्थिति-मिथुन
🎉🏵️🐚🍀🍁🌸🌺💐🔥
व्रत-श्रीगणेश संकष्टी चतुर्थी (चंद्रोदय रात्रि 8:05)

यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।

आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-गणेश जी को लड्डू व दूर्वांकुर अर्पित करें।

वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🐚🔥🔥🎉🌺🌸🍁🍀💐
आज का राशिफल
🍁🌸🌺🎉💐

मेष:-

आज के दिन आपको स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी रखने की जरूरत है । शरीर में कमजोरी और आलस्य महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति कुछ बिगड़ सकती है। अनजान लोगों से सतर्क रहें। इस समय में आपके साथ किसी प्रकार की अनहोनी घटना हो सकती हैं । आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप लग सकता है।
💐🍀🍁🌸🌺🎉🔥🏵️🐚

वृष:-

आज के दिन अपनी समझदारी के चलते आप अपने कार्य को आसानी से पूरा करेंगे । आपको आर्थिक दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है । आपका किसी से अकारण मनमुटाव हो सकता है। आपको अपने सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। बुजुर्गों की सलाह मानें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।
🐚🏵️🔥🎉🌺🌸🍁🍀💐

मिथुन:-

इस समय में आपको नए कार्यों की शुरूआत करने की योजना फलित होगी । आज के दिन युवाओं को किस्मत का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । छात्रों का ज्यादा मेहनत करनी होगी।। आज के दिन आपके परिवार में तनाव देखने को मिलेगा। काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। पुरानी बीमारी उभर सकती है।
🍀🍁🌸🌺🎉🔥🏵️🐚🐚

कर्क:-

आज के दिन क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज के दिन आपके मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं । आज के दिन स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। बेवजह खर्च न करें। नई योजना या फैसला लेते समय पहले बुजुर्गों की राय जरूर लें। दफ्तर में कार्य ज्यादा रहेगा।
🐚🏵️💐🔥🎉🌺🌸🍁🍀

सिंह:-

आज के दिन आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन दिखेगा। किसी परिचित व्यक्ति से लंबे समय के बाद मुलाकात हो सकती है। आज के दिन आपको किसी रिश्तेदार या मित्रों से लाभ प्राप्त हो सकता है। अचानक नए खर्च से आपके घर का बजट बिगड़ने की आशंका है। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा।
🍁🌸🌺🎉🔥💐💐🏵️🐚

कन्या:-

आज के दिन लाभ के योग हैं। आज के दिन प्रभु की आराधना करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज के दिन आपको घर में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बड़ों का आशीर्वाद लें। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। छात्रों को कामयाबी मिलेगी।
🏵️💐🍀🔥🎉🌺🌸🍁🍁

तुला:-

आज आपको किसी से मनमुटाव का सामना करना पड़ सकता है । युवाओं में सफलता मिलने से जोश और उत्साह देखने को मिलेगा । अब दूसरों की मदद करने के लिए आगे आएंगे। अचल संपत्ति संबंधी कार्य पूरे होंगे। सेहत में उतार चढ़ाव रहेगा। आपके परिवार के सदस्यों का कारोबार में सहयोग रहेगा।
🐚🌸🌺🎉🔥🍀💐💐🏵️

वृश्चिक:-

आज आप वाहन चलाते समय सावधान रहें। किसी प्रकार की अप्रिय घटना का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक नुकसान हो सकता है । इस समय में आपके ऊपर किसी तरह का आरोप लग सकता है । बातचीत करते समय सावधान रहें। बिना कारण के यात्रा ना करें। अपने खर्चों को कम करें। सेहत का ख्याल रखें।
💐🍁🍀🔥🎉🌺🌺🌸🐚

धनु:-

आज आपको खुशखबरी मिलेगी। दफ्तर में जिम्मेदारी अधिक रहेगी। आप थकान महसूस करेंगे। छात्रों का पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लग पाएगा इस समय में आपके तथा परिवार के किसी सदस्य के सेहत में दिक्कत देखने को मिल सकते हैं। किसी मित्र से मुलाकात होगी। धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं।
🐚🌸🌺🏵️🎉🔥🍀🍁💐

मकर:-

मन में सकारात्मक भाव आने से आपकाे मानसिक शांति मिलेगी। नशापान, जुआ, लाटरी जैसे व्यसनों से दूर रहें। आज के दिन अपने बुजुर्गों का कहना मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी । स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा बना रहेगा। आज के दिन निवेश करने में सावधानी बरतें। ऑफिस में आपको सहयोगियों से मदद मिलेगी।
💐🍁🍀🔥🎉🏵️🌺🌸🐚

कुंभ:-

आज के दिन आपके ज्यादातर काम पूरे होंगे । आज के दिन आपको सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। शरीर में आलस्य की प्रवृत्ति पड़ेगी। पति-पत्नी घूमने जा सकते हैं। आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार एवं बड़े बुजुर्गों का प्यार मिलेगा। बच्चों के साथ दिन का कुछ वक्त बिताएं। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है।
🌸🌺🏵️🎉🔥🍀🍁💐💐

मीन:-

आज आपको लाभ होने की संभावना है। आपको कार्यों में सफलता आसानी से प्राप्त होगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं । खर्च ज्यादा होगा। किसी मित्र से मुलाकात होगी। युवाओं को काफी मेहनत करनी होगी। योजनाएं बनाने के लिए आज अच्छा दिन नहीं है। वाणी पर संयम रखें।
🍁🐚🍀🍀🔥🎉🏵️🌺🌸

क्या विशेष है आज आपके जीवन में जानिए अपने राशिफल में

आज का राशिफल एवं पंचांग:-2 दिसंबर 2020, बुधवार
🔥🐚🌸🍁💐🎉🏵️🏵️🌺
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- हेमंत
वार-बुधवार
🌺🏵️🎉💐🍁🐚🐚🔥🍀
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वितीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मृगशिरा
योग (सूर्योदयकालीन)-साध्य
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- वृश्चिक
🍀🔥🐚🍁🎉🎉🏵️🌺🌸
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक

दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-उत्तर
चंद्र स्थिति-मिथुन
🌸🌺🏵️🎉🍁🐚🔥🍀💐
मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/भद्रा

यात्रा शकुन-हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।

आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-किन्नरों को हरी चूड़ियां दान दें।

वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🐚🌸🌺🍁💐🍀🍀🎉🏵️
आज का राशिफल
🏵️🎉🍀💐🍁🌸🌸🐚🔥

मेष:-

आज व्यवसाय में लाभ होगा। पुराने निवेश से ज्यादा फायदा होगा। आपके पुराने छूटे कार्य आगे बढ़ेंगे। आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। परिवार में नयी खुशियां आयेंगी
🍀🍁🔥🌸🎉🐚🌺🏵️💐

वृष:-

आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नए काम से लाभ होने की संभावना है। आपकाे आज कानूनी मामलों में खर्च करना पड़ सकता है। दिन ठीक रहेगा।वाहन संभल कर चलायें ।दुष्मन सक्रिय रहेंगे ।लेकिन नुकसान नही कर पायेंगे ।
💐🏵️🌺🐚🌸🔥🔥🍀🎉

मिथुन:-

धन संबंधी परेशानी दूर होगी। कर्ज की रकम वापस कर पाएंगे। लेनदेन करते समय सतर्क रहें। निवेश का जोखिम न उठाएं। परिवार में उल्लास रहेगा ।
🎉🍀🔥🌸🐚🌺🏵️💐🍁

कर्क:-

आपका कारोबार अच्छा चलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है। पार्टी का आयोजन कर सकते है। परिवार पर आंशिक खर्च होगा । नौकरी में प्रमोशन होने की संभावना है ।🍁💐🏵️🐚🐚🔥🔥🍀🎉

सिंह:-

आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी। दफ्तर में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। वित्तीय संस्थाओं से जुड़े कार्य पूरे होंगे। आपका कारोबार अच्छा चलेगा। व्यापार में लाभ होगा ।
🎉🍀🔥🐚💐🍁🌺🌺🌸

कन्या:-

आज आपका ज्यादा खर्च हो सकता है। जुआ, लाटरी या दूसरे व्यसनों से दूर रहें। आपको किसी काम में नुकसान हो सकता है। नया काम ठीक चलेगा। नया निवेश लाभकारी रहेगा।
🌸🌺🍁💐🐚🔥🍀🎉🏵️

तुला:-

अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रख पाएंगे। आपकी आर्थिक हालत अच्छी रहेगी। काम आगे बढ़ेगा। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। जीवनसाथी की तबियत अनबन रहेगी । व्यवसाय में लाभ होगा ।
🏵️🎉🍀🔥🐚💐🍁🌺🌸

वृश्चिक:-

पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में खर्च होगा। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। आपका काम अच्छा चलेगा। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में लाभ होगा । नौकरी में काम का दबाव ज्यादा रहेगा ।
🌸🌺🍁💐🔥🍀🍀🎉🏵️

धनु:-

पुरानी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। व्यवसाय में लाभ होगा। साझेदारों के साथ सामंजस्य बना रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें । जमानत आदि में न पड़ें नुकशान होने की संभावना है ।
🏵️🎉🍀🔥💐🍁🌺🌸🐚

मकर:-

आज आप कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते है। आज खर्च की अधिकता रहेगी। आपका बजट प्रभावित हो सकता है। व्यापारिक कार्य आगे बढ़ेगा। व्यवसाय में आंशिक लाभ होगा ।
🐚🌸🌺🍁💐🔥🍀🎉🏵️

कुंभ:-

व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभ होने की संभावना है। संतान पक्ष की जरूरतें पूरी कर पाएंगे। लेनदेन के दौरान पूरी सावधानी रखें। इलाज में खर्च हो सकता है।
🏵️🎉🍀🔥💐🍁🌺🌸🐚

मीन:-

आज जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। अचानक नया खर्च सामने आने से आपका बजट प्रभावित होने की संभावना है। आपकाे खुशखबरी मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा ।

बारात में चली दनादन गोलियां…. आरोपी ने सीधे बाराती के सीने में मारी गोली…

गरियाबंद :- बारात में उस वक्त सनसनी मच गयी जब ढ़ोल- बाजे की जगह शादी समारोह में दनादन गोलियां चलने लगी। मामला गरियाबंद के पांडुका का है। जहां यूपी बिहार की तर्ज पर शादी में न सिर्फ तमंचे लहराए गये,बल्कि सीधे एक व्यक्ति के सीने में गोलियां दाग दी गयी। घटना में एक युवक गंभीर है और कुछ लोगों को गोलियों के छर्रे भी लगे है। गंभीर रूप से घायल युवक को रायपुर लाया गया है, जहां पर उसका इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक घटना पाण्डुका थाना के ग्राम अतरमरा की है। गांव के अशीष चतुर्वेदी के बेटे की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। सोमवार की सुबह 11 से 12 बजे के बीच चतुर्वेदी के यहां बारात जाने की तैयारी चल रही थी। नागेश तिवारी जो पाण्डुका का है, वो बरातियों को बस और कार में बैठा रहा था, तभी पीछे से उसके भांजे सन्नी शर्मा की बचाओं-बचाओं की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब नागेश अपने भांजे के पास पहुंचा तो उस पर एक युवक दनादन अपने बंदूक से गोलिया चला रहा था। फायरिंग में सन्नी के सीने में एक गोली लगी है, जिसके बाद मामा नागेश ने उसे गंभीर हालत में गरियाबंद से रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद पीड़ित के मामा ने पाण्डुका थाने में शिकायत दर्ज करायी है। दर्ज शिकायत में बताया गया है कि सन्नी का और चतुर्वेदी परिवार से चार साल पहले विवाद हुआ था। जिसका बदला लेने के लिए सन्नी पर गोलियां चलाई गयी है। फिलहाल शिकायत के बाद गोली चलाने वाले आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह व जिला पंचायत सदस्य सरला सिंह (सभापति) के गरिमामय उपस्थिति में नया धान खरीदी केंद्र का किया गया शुभारम्भ …..831 किसानों का हुआ पंजीयन… प्रदेश सचिव ने पंचायत मंत्री टी एस सिंह देव का जताया आभार….

लखनपुर :- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के नवीन धान खरीदी केंद्र अमलभट्टी का किया गया शुभारम्भ। अमलभट्टी केंद्र के अन्तर्गत इरगांवा बेलखरिखा तुरना जयपुर पर्री मुकुंदपुर मलगाँवा के किसानों की नवीन धान खरीदी केंद्र की मांग बहुत समय पहले से की जा रही थी। जिसको प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा स्वास्थ्य एंव पंचायत मंत्री टी एस सिंह देव जी व सहकारिता मंत्री प्रेम साय टेकाम को अवगत कराया गया था। वर्षों पुरानी इस मांग को पूरा करते हुए क्षेत्र वाशियों को सौगात देते हुए उनकी मांग पूरी की गई।
आज अमलभट्टी में नवीन धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन किया गया जिसमे 831 किसानों ने अपना पंजीयन कराया। जिससे ग्रामीणों के बहुत सारी समस्याओं का निदान हुआ है इस अवसर पर प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह जिला पंचायत सदस्य सरला सिंह ,वरिष्ठ कांग्रेसी भाग्वेंद्र प्रताप सिंह जी ,अमलभट्टी सरपंच रविन्द्र सिंह बेलखरिखा सरपंच जितेंद्र सिंह जयपुर सरपंच बनवारी, शिव गुप्ता, राम राजवाड़े, भरत लाल देवकुमार आशिक खान देवलाल व
चांदो समिति के प्रभारी रुदन अमलभटी के प्रभारी संजय सहकारिता विभाग के केंद्र प्रभारी डी पी गुप्ता व काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा खुशियों से ओतप्रोत सूआ व करमा नृत्य करके खुशी जाहिर किया गया।


प्रदेश सचिव ने पंचायत मंत्री टी एस सिंह देव जी का आभार जताया और क्षेत्रवाशियों को बधाई दी।

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई ,,,एक की मौत, 4 घायल ।।

महासमुन्द :- सरायपाली से बालसी जाते हुये एक कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। इससे कार में सवार 5 लोगों में से एक की मौत हो गई वहीं चार लोग बुरी तरह घायल हो गए।

सरायपाली पुलिस के अनुसार कार में सवार सभी व्यक्तियों ने शराब पी रखी थी। सरायपाली से बालसी की ओर जाते हुए कार अचानक पेड़ से टकरा गई। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
टक्कर इतनी भयानक थी कि मृतक और घायलों को कार से बाहर निकालने के लिए पुलिस को गैस कटर का सहायता लेना पड़ा।
घायलों को उपचार हेतु रायपुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है तथा मृतक टीकालाल पिता एवन दीवान 28 साल के शव को पोस्टमार्टम करा पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया गया है तथा घायल घनश्याम पिता शिव लाल पटेल 20 साल, विशाल पिता दुकालू चौहान 19 साल, सत्यवान पिता नेपाल सिंदार 19 साल, बादल पिता हरिचरण सिंदार 39 साल सभी कोटेन्दरहा निवासी का इलाज जारी है।

दिल दहलाने वाली घटना… शख्स ने पत्नी और 5 बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा….4 बच्चो की मौके पर ही हुई मौत……

बिहार :- बिहार के सिवान में आज सवेरे एक शख्स ने अपने ही हाथो अपने परिवार को तबाह कर दिया। शख्स ने धारदार हथियार से अपने परिवार पर ही हमला कर दिया हमले में शख्स ने अपने 4 बच्चों की हत्या कर दी जबकि घटना में गंभीर रूप से घायल शख्स की पत्नी और एक बच्ची को इलाज के लिए पटना भेजा गया है।
घटना सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव का हैं जहा अवधेश चौधरी ने अपनी बेटी ज्योति कुमारी, बेटा अभिषेक कुमार, मुकेश कुमार और भोला कुमार की हत्या कर दी, जबकि उसकी एक बेटी अंजलि कुमारी और पत्नी रीता देवी को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है।
घटना के संबंध में आरोपी ने बताया कि वो कहीं बाहर से घूम कर आया था और अचानक उसने कुल्हाड़ी उठा ली। कुल्हाड़ी उठाने के बाद उसने अपने घर परिवार के लोगों को निशाना बनाया और उनपर हमला करने लगा। इस हमले में उसने अपने चार बच्चों की हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने यह भी बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद उसने सीवान के वरिष्ठ अधिकारियों को फोन लगाया था लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया था इसके बाद पुलिस का गश्ती दल अचानक उसके घर आती है और उसे गिरफ्तार कर लेती हैं।
फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि उसने ऐसा क्यों किया। ऐसी क्या वजह थी जिसकी वजह से उसने अपने ही परिवार को अपने ही हाथों नष्ट कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग:- 1 दिसंबर 2020, मंगलवार
🌺🍀🐚🎉🏵️💐🌸🔥🍁
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- हेमंत
वार-मंगलवार
🍁🔥🌸💐🏵️🎉🐚🍀🌺

तिथि (सूर्योदयकालीन)-प्रतिपदा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रोहिणी
योग (सूर्योदयकालीन)-सिद्ध
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- वृश्चिक
🌺🍀🐚🎉💐🌸🔥🔥🍁

शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक

राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
🍁🔥🌸💐🎉🐚🌺🌺🏵️

दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-पूर्व
चंद्र स्थिति-मिथुन
🏵️🌺🐚🎉🌸🔥🔥🍁🍀

व्रत-मुहूर्त-द्विपुष्कर योग/सूतिका स्नान/पुंसवन संस्कार मुहूर्त

यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।

आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।

आज का उपाय- हनुमान मंदिर में पंचमुखा दीपक प्रज्जवलित करें।

वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🌺🍀🏵️🎉🍁🌸💐🐚🔥
आज का राशिफल
💐🌸🎉🎉🏵️

मेष:-

आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं। आज आप किसी को बिना मांगे सलाह न दें। ऑफिस में विवाद से बचें। अपने सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। कारोबारी स्थिति सामान्य रहेगी।
🏵️🎉🌸💐🔥🐚🍀🌺🌺

वृष:-

घरेलू जीवन में थोड़ी समस्या होगी। आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार के क्षेत्र में आपका प्रभाव रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुंवारों के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। जरूरी सूचना मिलेगीी। जिससे आप बेहद खुश रहेंगे।
🌺🍀🐚🔥💐🌸🎉🌸🔥

मिथुन:-

युवाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके दिनचर्या में बदलाव आएगा। कारोबार में मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। परिजनों से विचार करने के बाद ही कोई बड़ा निर्णय करें। सेहत सामान्य रहेगी। बेवजह के विवाद में नहीं पड़ना चाहिए। लंबित मामलों में कुछ सुधार होने की संभावना है।
🔥🌸🍁🏵️💐💐🍀🌺🌺

कर्क:-

आज वाहन सतर्कता से चलाएं। आर्थिक स्थितियां सुधरेंगी। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आज का दिन सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। आपके लिए कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। खर्चे बने रहेंगे।
🌺🍀💐🏵️🍁🔥🎉🎉🐚

सिंह:-

आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज किस्मत आपको कुछ अच्छे मौके देगा। पारिवारिक मामलों को लेकर निर्णय लें सकते हैं। जीवन में खुशियाँ बरकरार रहेगी। माता-पिता के साथ रिश्ते अच्छे होगें। संतान पक्ष से संबंध खुशियों से भरा रहेगा। अपने खानपान का ध्यान रखें। बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेगा।
🐚🎉🔥🍁🏵️💐🌺🌺🌸

कन्या:-

सार्वजनिक कामों को करने में मित्रों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपनी सेहत का भी खास ख्याल रखें। आज समय अच्छा गुजरेगा, दिन आपके अनुकूल है। कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। कुछ पुराने काम भी बनेंगे। नए लोगों से मुलाकात और चर्चा आपके लिए फायदेमंद होगी।
🌸🌺💐🏵️🍁🔥🎉🐚🍀

तुला:-

छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अपनी भावनाओं को खुल कर व्यक्त करने का समय है। आपका दिन मिला-जुला रहेगा। सबकी मदद करके चलना चाहिए। छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत खराब रहेगी।
🍀🐚🎉🔥🍁🏵️💐🌺🌸

वृश्चिक:-

आपकी सकारात्मक सोच आपको नई दिशा देगी। अधिकतर कामों के पूरा हो जाने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में दिन काफी अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। परिजनों से आपसी तालमेल बेहतर बनेगा।
🌸🌺💐🏵️🍁🎉🐚🐚🍀

धनु:-

बिना वजह के कामों में आप समय नष्ट कर सकते हैं ।बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। लेनदेन के मामलों में सावधान रहें। आज कार्यों में विलंब होगा। हर काम को सफल बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। बच्चों के साथ घूमने जाएं। बुजुर्गों का ख्याल रखें। आत्मविश्वास में कमी न होने दें।
🍀🐚🎉🍁🏵️💐🌸🌸🔥

मकर:-

आर्थिक लाभ की उम्मीद है। निवेश करने का प्लान बना सकते हैं। परिवार के साथ मनमुटाव हो सकता है। आप नए लोगों से मिल सकते हैं। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वह पूरा होगा। नए काम की शुरुआत या नई योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है।
🔥🌸💐🏵️🍁🎉🐚🍀🌺

कुंभ:-

किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। दफ्तर का वातावरण आपके मनोनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छी बनी रहेगी। आज का दिन शानदार रहेगा। आपको किसी काम को लेकर सराहना मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कुछ लोगों को फील्ड से जुड़े कार्य में लाभ होगा।
🌺🍀🐚🎉🍁🏵️💐🌸🔥

मीन:-

आज का दिन आपके लिए काफी शानदार होगा। आगामी कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। अचल संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। आप काफी बचत कर पाएंगे। कुछ मामलों में विवाद भी हो सकते हैं। थोड़ा सोच-समझकर ही बोलें। परिवार के किसी सदस्य को कामयाबी मिलने के योग बन रहे हैं।
🔥🌸💐🏵️🎉🐚🍀🌺🌺

अपने बेटे की शादी का कार्ड बांटने जा रहे हैं पिता की सड़क हादसे में मौत…

सूरजपुर :- रेड़ नदी कुरुवा मोड़ के पास आज दोपहर 12 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से अपने बेटे की शादी का कार्ड बांटने जा रहे एक पिता की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बीरबल राजवाड़े उम्र 42 वर्ष पिता राम जतन राजवाड़े निवासी रामनगर सोमवार की सुबह 12:00 बजे अपने बेटे की शादी का कार्ड बांटने के लिए अपनी बाइक से केशव नगर से कुरवा जा रहा था इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही विश्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम करवाया गया पीएम के पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया गया है अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर खोजबीन शुरू कर दी गई है।
अपने बेटे की शादी का न्यौता अपने परिवार व रिश्तेदारो को देने निकला था मृतक। हादसे की खबर सुनते ही परिवार में शादी कि खुशियां मातम में बदल गई है।

जाने आज का राशिफल एवं पंचांग

आज का राशिफल एवं पंचांग:-30 नवंबर 2020, सोमवार
🌸🍁🎉🔥🐚🏵️🍀🍀🌺
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास-कार्तिक
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- हेमंत
वार-सोमवार
🌺🍀🏵️🐚🔥🎉🍁🌸💐
तिथि (सूर्योदयकालीन)-पूर्णिमा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रोहिणी
योग (सूर्योदयकालीन)-शिव
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृश्चिक
💐🌸🍁🎉🔥🏵️🍀🍀🌺
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00
से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक

राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक

दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-वायव्य
चंद्र स्थिति-वृषभ
🌺🍀🏵️🔥🎉🍁🌸💐🐚

मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/गुरुनानक जयंती/कार्तिक स्नान पूर्ण
💐🌸🍁🍁🎉🏵️🍀🌺🌺

यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।

आज का उपाय-किसी पवित्र नदी में स्नान कर मंदिर में गुड़ दान करें।

वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🍀💐🏵️🌸🍁🎉🔥🐚🐚
आज का राशिफल
🐚🔥🎉🍁🌸

मेष:-

राजमान व यश प्राप्ति की संभावना है। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक हानि की आशंका है। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। क्रोध तथा उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।
🐚🔥🎉🍁🌸🌺🏵️💐🍀

वृष:-

बोलचाल में संतुलन रखें। परिवार के छोटे सदस्यों के स्वास्थ्‍य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई बड़ा कार्य प्रारंभ करने तथा लंबे प्रवास का मन बनेगा। लाभ होगा।
🍀💐🏵️🌺🌸🍁🎉🔥🐚

मिथुन:-

किसी अनहोनी की आशंका रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि मनोनुकूल लाभ देंगे। थकान महसूस होगी।
🐚🔥🎉🍁🌸🌺🏵️💐🍀

कर्क:-

वाणी पर नियंत्रण रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। पूजा-पाठ पर व्यय होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद न करें।
🏵️🌺🌸🍁🎉🔥🔥🐚🐚

सिंह:-

किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नेत्र पीड़ा की आशंका है। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय इत्यादि मनोनुकूल रहेंगे। शेयर मार्केट तथा म्युचुअल फंड लाभदायक रहेंगे। जोखिम न लें।
🐚🍀🔥💐🎉🍁🌸🌺🏵️

कन्या:-

कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। भागदौड़ रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें।
🌺🌸🍁🎉💐🔥🍀🍀🐚

तुला:-

मानसिक उलझनें रहेंगी। शारीरिक कष्ट से बाधा होगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। धैर्य रखें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। नए संबंध बनाने से पहले व्यक्ति को परख लें। धोखा खा सकते हैं। आय होगी।
🍀🏵️🔥💐🎉🍁🍁🌸🌺

वृश्चिक:-

पहले की गई मेहनत का फल अब मिलेगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। निवेश शुभ रहेगा। थकान महसूस होगी।
🌺🌸🍁🎉🐚💐🔥🏵️🍀

धनु:-

जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। शत्रुभय रहेगा। सुख के साधन जुटेंगे। आय में सुगमता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। शेयर मार्केट तथा म्युचुअल फंड मनोनुकूल रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे।
🍀🏵️🔥💐🐚🎉🍁🌸🌺

मकर:-

प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। विवाद बढ़ने की आशंका है। क्लेश होगा। भूमि व भवन संबंधी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। कोई बड़ा कारोबारी सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।
🍁🎉🐚🐚💐🔥🔥🏵️🍀

कुंभ:-

लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता हासिल करेगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। किसी मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। आराम तथा मनोरंजन का समय प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
🍀🏵️🔥🌺💐🐚🌸🎉🍁

मीन:-

कोई पुराना रोग उभर सकता है। किसी व्यक्ति विशेष से अकारण विवाद हो सकता है। संयम बरतें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भावनाओं को वश में रखें। मन की बात किसी को न बतलाएं। दूसरों के कार्य में दखल न लें।
🍁🎉🌸🐚💐🌺🔥🏵️🍀

सुकमा में आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आकर 1 जवान शहीद , 9 घायल….

सुकमा छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने कोबरा 206 बटालियन के जवानों पर आईईडी से हमला कर दिया। इस हमले में असिस्टेंट कमांडेंट नितिन शहीद हो गए हैं, जबकि 9 सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) जवानों के घायल हो गए हैं। ये सभी जवान रात दस बजे के करीब ऑपरेशन से लौट रहे थे, तभी ताड़मेटला इलाके के बुर्कापाल से छह किलोमीटर दूर नक्सलियों ने उन्हें निशाना बना लिया।

घायल सभी जवान कोबरा 206 बटालियन के हैं। सुकमा एसपी केएल ध्रुव ने इस हमले की पुष्टि की उन्होंने बताया कि सभी घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर ले जाया गया है। जबकि असिस्टेंट कमांडेंट नितिन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया है।

वहीं बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने घटना की पुष्टि करते कहा कि इस मामले में ज्यादा जानकारी जंगल से जवानों के लौटने के बाद ही मिल पाएगी। जवान ब्लास्ट में घायल हुए हैं या स्पाइक होल से इसकी भी जानकारी ली जा रही है।
दरअसल शनिवार को सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी ताड़मेटला इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सर्चिंग ऑपरेशन पर निकली थी इसी दौरान देर रात नक्सलियों द्वारा लगाए गए स्पाइक होल में फंसकर कुछ जवान घायल हो गए। वहीं कुछ के आईईडी की चपेट में आने की सूचना है।

error: Content is protected !!