सूरजपुर :- दो दिन पूर्व लटोरी पुलिस के हिरासत में लिए गए विद्युत विभाग के जेई पूनम सिंह कतलम की अस्पताल में हुई मौत मामले में चौकी प्रभारी समेत चौकी में पदस्थ नौ पुलिस कर्मियों को लाईन अटैच कर दिया गया है।
लटोरी चौकी स्थित करवां सब स्टेशन में 22 नवंबर की रात शराब पीने के बाद हुए मारपीट के बाद हरिश्चंद्र राजवाडे नामक युवक की मौत हो गई थी जिसका शव सब स्टेशन के बाहर ही पड़ा मिला था। जांच में जेई पूनम कतलम सहित चार की पहचान हत्यारोपी के रुप में हुई थी।
आरोपियों में से एक पूनम कतलम को शाम क़रीब चार बजे अस्पताल पहुँचाया गया जहां उसकी मौत हो गई थी। पुलिस का दावा है कि आरोपी पूनम कतलम को चौकी नहीं लाया गया था और पूछताछ के दौरान ही उसकी तबियत बिगड़ गई थी। जबकि प्रत्यक्षदर्शियों और कतलाम के परिजनो का कहना है कि पुलिस की मारपीट से उसकी मौत हुई है। मृतक के भाई ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने हिरासत में उसके भाई के साथ मारपीट की।
हालांकि मृतक पूनम कतलाम की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है। वहीं चौकी में पदस्थ चौकी प्रभारी एएसआई सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक गूड्डू कुशवाहा, मनोज पोर्ते,और आरक्षक सुनील एक्का, शोभनाथ कुशवाहा, विकास मिश्रा, देवदत्त दुबे, चंद्रसाय राजवाडे एवं मनेश्वर सिंह को लाईन अटैच कर दिया गया है।
पुलिस हिरासत में JE के मौत मामले में एएसआई समेत 9 पुलिसकर्मी लाइन अटैच…
आज का राशिफल एवं पंचांग
आज का राशिफल एवं पंचांग:- 26 नवंबर 2020, गुरुवार
🐚🔥🌺🎉🍁🌸🌸🍀🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- कार्तिक
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-हेमंत
वार-गुरुवार
🏵️🍀🌸🍁🎉🌺🔥🐚💐
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रेवती
योग (सूर्योदयकालीन)-सिद्ध
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृश्चिक
💐🐚🔥🌺🎉🍁🌸🍀🏵️
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
🏵️🍀🌸🍁🎉🌺🔥🐚💐
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-नैऋत्य
चंद्र स्थिति-मेष
मुहूर्त-पंचक समाप्त/सर्वार्थसिद्धि योग
💐🐚🔥🌺🎉🍁🌸🍀🏵️
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-मंदिर में बेसन का हलवा चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🏵️🍀🌸🍁🎉🌺🔥🐚💐
आज का राशिफल
💐🔥🌺🎉🍁
मेष:-
आज युवाओं को कामयाबी मिलेगी। आर्थिक समस्या दूर होने की संभावना है। काम की गति तेज होगी। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। विवाद सुलझ सकते हैं। बोलचाल के दौरान खुद पर नियंत्रण रखें। अनर्गल शब्दों का प्रयोग करने से बचें। आज का दिन ठीक रहेगा। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
🏵️🍀🌸💐🍁🎉🌺🔥🐚
वृष:-
नए काम से लाभ होगा। परिवार के लोगों के साथ धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे। आज ज्यादा खर्च हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है। आपका कारोबार जोर पकड़ेगा। जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। ज्यादा काम से थकान महसूस करेंगे। दिनचर्या में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। मित्रों से मुलाकात होगी।
🐚🔥🌺🎉🍁💐🌸🍀🏵️
मिथुन:-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी। छात्रों को ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। सगे संबंधियों से मतभेद दूर हो सकते है। काम अच्छा चलेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। विरोधी शांत रहेंगे। ऑफिस का माहौल ठीक रहेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आपका व्यवहार दूसरे लोगों को प्रभावित करेगा।
🍀🌸🌸💐🍁🎉🌺🔥🐚
कर्क:-
आज आपको किसी की बात से ठेस पहुंच सकती है। ज्यादा तनाव लेने से बचना होगा। कर्ज की रकम वसूली करने में परेशानी होगी। जरूरत के मुताबिक ही खर्च करें। आज युवाओं को सावधान रहना होगा। किसी से विवाद की आशंका है। कैरियर संबंधी जानकारी मिल सकती है। पुरानी बीमारी उभर सकती है। संभलकर बोलें।
🔥🌺🎉🍁💐🌸🏵️🏵️🍀
सिंह:-
युवाओं को खुशखबरी मिलेगी। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। दफ्तर का माहौल आपके पक्ष में नहीं रहेगा। आपको विरोधियों से सावधान रहना होगा। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। अचल संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद दूर होगा। आपके सम्मान में बढ़ोतरी होगी। पुरानी बीमारी उभर सकती है।
🍀🏵️🐚🌸💐🍁🎉🌺🔥
कन्या:-
आज आपकी दिक्कतें दूर होंगे। नई जानकारी मिलेगी। कामकाज अच्छा चलेगा। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी। यात्रा को टाल दें। लेनदेन के दौरान सतर्क रहना होगा। बुजुर्गों का ख्याल रखें। विवाहित लोग खुश रहेंगे। कैरियर आगे बढ़ेगा। आज तनावमुक्त महसूस करेंगे।
🔥🌺🎉🍁💐🌸🐚🏵️🍀
तुला:-
देर रात तक काम करने से बचें। सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। आपका काम आगे बढ़ेगा। सगे संबंधियों से चर्चा हो सकती है। बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं। विशेषज्ञों से मुलाकात से नई जानकारी हासिल होगी। कारोबारी खुश रहेंगे। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। बिना वजह खर्च न करें।
🍀🏵️🐚🌸💐🍁🎉🌺🔥
वृश्चिक:-
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। किसी से चर्चा के दौरान विवाद की स्थिति बन सकती है। तनाव बढ़ेगा। कर्ज की रकम की वसूली फिलहाल नहीं हो पाएगी। व्यापार अच्छा चलेगा। संभलकर बातचीत करें। जोड़ों का दर्द उभर सकता है। परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। आज आपका ज्यादा खर्च होगा। बजट प्रभावित हो सकता है।
🔥🌺🎉🍁💐🌸🐚🏵️🍀
धनु:-
किसी काम में नुकसान होने के चलते आपको कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। आपके व्यवहार में आज चिड़चिड़ापन झलक सकता है। किसी विवाद से दूर रहने का प्रयास करें। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। नया काम शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। दिनचर्या में बदलाव लाएं। आज मंदिर दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। विवाहित जीवन सुखी रहेगा।
🍀🏵️🐚🌸💐🍁🎉🌺🔥
मकर:-
आज के दिन आपके काम आपकी सोच पर ही निर्भर रहेंगे। दूसरों से मधुर संबंध बनाकर चलें और परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारने का प्रयास करे। बेवजह की बातों से दूरी बनाएं रखें। इस समय आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को थोड़ा ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी हो सकती है।
🔥🌺🎉🍁💐🌸🐚🏵️🍀
कुंभ:-
आज के दिन आपका भाग्य प्रबल रहेगा। आप को ज्यादातर कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आज के दिन अपनों से बड़ों का कहना मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज आपको दूसरों पर विश्वास करना होगा। पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी। वाणी पर संयम रखें।
🍀🏵️🐚🌸💐🍁🎉🌺🔥
मीन:-
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आप कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं। अपने सभी कार्य खत्म करने की कोशिश करे। आपको आज यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी भी क्रय या विक्रय में सावधानी बरते अन्यथा आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते है । मित्रों से मुलाकात होगी। दफ्तर का माहौल आपके पक्ष में होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
🔥🌺🎉🍁💐🌸🐚🏵️🍀
बलरामपुर के आरा में भव्य शिव मंदिर का हुआ भूमिपूजन
बलरामपुर जिले के ग्राम आरा में भव्य शिव मंदिर का भूमि पूजन किया गया। इस शिव मंदिर का भूमि पूजन प्रबल प्रताप सिंह द्वारा किया गया है,यह भूमि पूजन इस लिए भी खाश है क्योंकि यह जमीन पूर्व आदिवासियों की गुड़ी थी और कुछ लोग इसमें मस्जिद बनवाना चाहते थे। इस अवसर पर राजपुर जनपद के उपाध्यक्ष शिवनाथ और शंकरगढ़ के जनपद अध्यक्ष व आस पास के लोग भी उपस्थित रहें
पुलिस कस्टडी में पुलिस द्वारा मारपीट से हुई है पूनम कटलाम की मौत:-भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुप सिन्हा
प्रशान्त पाण्डेय
लटोरी में हुए पुलिस हिरासत में मौत को लेकर बीजेपी ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया है कि इंजीनियर पूनम कटलाम की मौत कोई हादसा नहीं बल्कि पुलिस की मारपीट से हुई हत्या है, सूरजपुर के भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुप सिन्हा ने आरोप लगाया कि करवा सब स्टेशन में लोगों द्वारा देखा गया था एवं सुना गया था की पुलिस द्वारा विद्युत विभाग के इंजीनियर एवं उनके सहकर्मी को पूछताछ के नाम पर काफी देर तक मारा पीटा गया था तथा उन्हें पुलिस चौकी में भी लाया गया था जहां उनसे मारपीट की गई थी।
मंडल अध्यक्ष बीजेपी युवा मोर्चा रविंद्र भारती ने बताया कि इस कारण की घटना काफी निंदनीय है और पुलिस का असली चेहरा ऐसे ही घटनाओं में सामने आता है श्री भारती ने बताया कि बहुत सारे प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है की पुलिस टीम द्वारा विद्युत विभाग के इंजीनियर को बहुत बुरी तरह पीटा गया था और उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
गौरतलब है कि पुलिस का काम समाज की सुरक्षा करना होता है और लोगों को एक सुरक्षित परिवेश देना होता है पर यहां पर तो मामला उल्टा है अब अगर पुलिस इस प्रकार की घटनाओं में लोगों को जान से मारती रहेगी तो फिर न्यायालय की क्या जरूरत है या फिर हमारे देश में न्याय विधान की क्या जरूरत है जब पुलिस ही सब फैसला खुद कर रही है।
समाज में जब समाज के रक्षक ही भक्षक बनने लगे हैं तो लोगों को ऐसे पुलिस पर न्याय की उम्मीद कैसे रहेगी। पुलिस के पास यह अधिकार कतई नहीं होता कि वह किसी भी व्यक्ति को जान से मार दे लेकिन पूरा मामला उल्टा है।
सोचने वाली बात तो यह है कि जब पुलिस यह कह रही है कि 4 लोगों ने मिलकर हरिचंद राजवाड़े को मारा तो फिर हरचंद राजवाड़े ने 4 लोगों का सामना करते हुए सिर्फ एक ही आदमी को इतनी चोट कैसे पहुंचाई कि उसकी मौत हो गई ऐसे बहुत सारे सवाल है जिनके जवाब सामने आने पर बहुत से पुलिस वालों पर गाज गिरेगी देखने वाली बात है कि क्या इस केस में इंसाफ मिलेगा या फिर पंकज बैक की तरह यह मामला भी पुलिस की गलती छुपाने बलि चढ़ जाएगा।
वाह रे! कलियुग_बच्ची को जन्म देके_फेंक दिया कूड़े के ढ़ेर में
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
मेरठ:- एक निर्दयी मां ने बच्ची को जन्म दिया और जन्म देते ही बच्ची को प्लास्टिक के बैग में भर कर कूडे के ढेर में फेंक दिया। शिशु की रोने की आवाज सुनकर अज्ञात व्यक्ति ने मेरठ पी आर वी को फोन कर के घटना की जानकारी दी। तत्काल पी आर वी टीम शताब्दी नगर कैलाश डेरी के पास पहुंच कर कूडे के ढेर से नवजात शिशु को निकाल कर इंसानियत का फर्ज और अपनी ड्यूटी निभाते हुए बिना किसी बिलम्ब के नवजात शिशु को अपनी संरक्षा में लेकर प्यारे लाल अस्पताल के जच्चा बच्चा केन्द्र में भरती कराया जहां डाक्टरों द्वारा बच्ची का इलाज किया जा रहा है । आस पास नवजात शिशु के बारे मैं पूंछ ताछ की गई लेकिन कुछ भी पता नही चला । थाना परतापुर को पी आर वी टीम ने अवगत कराया । आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
क्या कहती हैं आज आप की ग्रह दशाएं, जानिए अपने राशिफल में
आज का राशिफल एवं पंचांग:-25 नवंबर 2020, बुधवार
🌸🌺🍁🛶🏵️🍀🔥💐🎉
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- कार्तिक
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-हेमंत
वार-बुधवार
🎉💐🔥🍀🏵️🛶🌺🌺🌸
तिथि (सूर्योदयकालीन)-एकादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-उत्तराभाद्रपद
योग (सूर्योदयकालीन)-सिद्ध
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- वृश्चिक
🌸🛶🛶🏵️🍀🔥💐🎉🍁
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
🎉💐🔥🔥🍀🛶🛶🌸🌺
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-आग्नेय
चंद्र स्थिति-मीन
💐🌸🌸🌺🎉🛶🍁🏵️🔥
व्रत-देवप्रबोधिनी एकादशी/तुलसी विवाह
🔥🏵️🍁🎉🌺🌸💐🍀🐚
यात्रा शकुन-हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
🌺🌸🛶🍀🔥💐🍁🍁🏵️
आज का उपाय-मंदिर में गन्ना चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष
में जल चढ़ाएं।
🏵️🍁💐🍀🛶🌸🌸🌺🎉
आज का राशिफल
🎉🌺🌸🍀💐
मेष
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। ज्यादातर जिम्मेदारियां पूरी होने से आप आज बेहद फ्री महसूस करेंगे। व्यवसायिक अड़चनें दूर होंगी। रिश्तेदारों से चला आ रहा पुराना मतभेद दूर हो सकता है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। विद्यार्थियों को काफी मेहनत करनी होगी। जोड़ों के दर्द से पीड़ित हो सकते हैं।
🏵️🐚🌸💐💐🍁🎉🌺🔥
वृष:-
आज अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दफ्तर में कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों का तल्ख रवैया आपको परेशान कर सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। जरूरतमंदों की मदद करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। युवाओं को खुशखबरी मिल सकती है। दिनचर्या में परिवर्तन कर सकते हैं। विवाद से दूर रहें।
🎉🍁💐💐🌸🐚🍀🏵️🏵️
मिथुन:-
आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तेदार के यहां धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। छात्रों को सफलता मिलेगी। कामकाज आगे बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। युवाओं को ज्यादा मेहनत करनी होगी। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। किसी कार्य न टालें। आलस्य करने से बचें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
🍀🐚🔥🌸💐🌺🌺🍁🎉
कर्क:-
आज विवाहित लोग कहीं घूमने जा सकते हैं। किसी पार्टी में शामिल होंगे। आज का दिन अच्छा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात का फायदा मिलेगा। मकान आदि से जुड़े कार्य पूरे होंगे। किसी काम से यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ सामंजस्य बना रहेगा। कारोबार काे लेकर नया प्लान बना सकते हैं। शुभ सूचना मिलेगी।
🎉🍁🌺💐🌸🔥🐚🏵️🍀
सिंह:-
आज किसी से झगड़ा हो सकता है। सावधान रहें। विरोधी सक्रिय रहें। कानून मामले में फंस सकते हैं। तनाव बढ़ सकता है। किसी रिश्तेदार से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। दफ्तर में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। छात्रों को आज लाभ होगा। पुरानी रूकी हुई रकम वसूल कर सकते हैं। निवेश के प्रस्ताव को फिलहाल टाल दें।
🍀🏵️🐚🔥🌸💐🌺🍁🎉
कन्या:-
सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। दफ्तर में किसी से विवाद की आशंका है। अपने व्यवहार को नियंत्रित रखें। ज्यादा क्रोध करने से बचें। सेहत बिगड़ सकती है। परिवार की मदद से आपकी समस्या दूर होगी। कानूनी मामले लंबित रहेंगे। धन संबंधी समस्या का समाधान हो सकता है। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। बुजुर्गों के अनुभव का लाभ लें ।
🌺💐🌸🌸🔥🔥🐚🏵️🍀
तुला:-
आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। सगे संंबंधियों से मुलाकात के दौरान शुभ सूचना मिलेगी। दफ्तर में काम का दबाव कम रहेगा। आपको खानपान का ध्यान रखना होगा। बाहरी सामान खाने से बचें। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। महिला वर्ग से लाभ होगा। संतानपक्ष की जरूरतें पूरी करेंगे।
🐚🔥🎉🌸🌸🍁🍁💐🌺
वृश्चिक:-
विरोधियों की हरकतों पर नजर रखें। किसी प्रकार का नुकसान पहुंचा सकते हैं। आपकी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत दूर होगी। आज खर्च ज्यादा हो सकता है। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। खुशखबरी मिलेग। उधार देने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। दिन अच्छा बीतेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।
💐🍁🍀🌸🌸🎉🔥🏵️🐚
धनु:-
आज आपके सभी कार्य पूरे होने की संभावना है। दिनभर भागदौड़ रहेगी। व्यस्तता के कारण परिवार के लोगों को समय नहीं दे पाएंगे। आफिस में जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मंदिर दर्शन करने के लिए जाएंगे। किसी कुछ मतभेद हो सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। नशापान सहित दूसरे व्यसनों से दूर रहें ।
🐚🏵️🔥🎉🌸🍀🌺🍁💐
मकर:-
आज व्यापार के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात होगी। दफ्तर का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। अफसर आपकी सराहना करेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। आर्थिक समस्या दूर होगी। नया काम आपको लाभ देगा। देर रात तक जागने से बचें। सेहत बिगड़ सकती है। आज खर्च की अधिकता रहेगी। किसी रिश्तेदार से अप्रिय सूचना मिल सकती है।
🍁🌺🍀🌸🌸🎉🔥🏵️🐚
कुंभ:-
वाहन चलाते समय सावधान रहें। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। अपरिचितों के सामने निजी चर्चा करने से बचें। अचानक धन लाभ की स्थिति बन सकती है। आप अपने कौशल से जिम्मेदारी पूरी करेंगे। रिश्तेदारों से आत्मीय चर्चा हो सकती है। आज का दिन खुशनुमा रहेगा। बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगी। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।
🔥🎉🌸🌸💐🍀🍀🌺
मीन:-
आपको आज धन संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। जरूरी कार्य से दूसरे शहर जा सकते हैं। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। पुराने मि्रों से भेंट होगी। चर्चा के दौरान जरूरी जानकारी मिलेगी। छात्रों को लाभ होगा। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। अधिक काम से थकान देगा। बोलचाल के दौरान सावधानी रखें।
🐚💐💐🌸🎉🎉🏵️🔥🔥
हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचा कर ईसाई मिशनरियों द्वारा खेला जा रहा है धर्म परिवर्तन का खेल
बलरामपुर आज रामानुजगंज के पुरण्डी क्षेत्र के कोरहतिपारा में कुछ ईसाई धर्म के लोगो द्वारा चरकु कोडाकू को हिन्दू धर्म छोड़ ईसाई धर्म अपनाने हेतु अनेको प्रलोभन दिया जा रहा था , सूचना प्राप्त होते ही बजरंग दल , अखिल भारतीय विद्यार्थी परिसद एवं हिन्दू समाज के लोग मौके पर पहुच कर कार्यवाही करते हुए एक भोले भाले अनपढ़ परिवार को धर्म परिवर्तन करने से बचाया गया। वीडियो में दिख रही लड़की द्वारा स्पष्ट तौर पर यह बोला जा रहा है कि हिंदू देवी देवताओं की पूजा करने से घर में अशांति आएगा इस प्रकार हिंदू धर्म के प्रति भड़काऊ शब्दों का प्रयोग करें एवं हिंदू धर्म की धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचा कर भोले भाले लोगों को धर्म परिवर्तन के जाल में फंसाया जाता है।
गौरतलब है कि ईसाई मिशनरियों द्वारा इस प्रकार भोले भाले लोगों को लालच देकर तथा हिंदू धर्म के बारे में दुष्प्रचार करके उन्हें जबरन गलत तरीके से धर्म परिवर्तन करने का व्यापार चलाया जा रहा है।
ईसाई मिशनरियों द्वारा हिंदू धर्म के लोगों को धन का लालच तथा बाइबल के बारे में बढ़ा चढ़ा कर धर्म परिवर्तन का लालच दिया जाता है, आदिवासी बहुल क्षेत्रों में इस प्रकार की कुकृत्य घटना आए दिन देखने को मिलती है जिसमें ईसाइयों द्वारा लोगों को बरगला कर अपने धर्म को स्वीकार करने के लिए कहा जाता है, यह काफी निंदनीय घटना है और इस प्रकार की घटना को रोकने के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए।
पुलिस प्रताड़ना से जे ई की मौत का आरोप लगाते हुए परिजनों ने शव को बीच सड़क रख सरकार से मांगा न्याय….
सूरजपुर:-फिर दोहराई पुलिस ने पंकज बैक के साथ घटी घटना! पुलिस हिरासत में विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर पूनम कटलाम की हुई मौत!! परिजनों ने शव को बीच सड़क पर रख सरकार से लगाई न्याय की गुहार।
मामला सोमवार की सुबह का हैं जब पावर हाउस करवा के बाहर नग्न अवस्था में एक लाश पाई जाती है जिसकी सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सुनील सिंह अपनी टीम के साथ पावर हाउस पहुंचते हैं और मामले की तफ्तीश में जुट जाते हैं। मृतक की पहचान हरिशचंद राजवाड़े के रूप में होती हैं। पुलिस को पता चलता है कि रविवार की रात को JE कतलाम और तीन अन्य लोगो के साथ उसने शराब पिया था। जिसके बाद पुलिस ने पावर हाउस में मौजूद JE पूनम कतलाम और विजय विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाकी दो आरोपी वहा से फरार हो गए थे। पूछताछ के दौरान पूनम कतलाम की हालत बिगड़ गई जिसे शाम को 4 बजे स्वास्थ्य केंद्र लटोरी में भर्ती करवाया गया जहा सुबह 4.30 में उसकी मौत हो गई।
मृतक के भाई दीपक कटलाम ने पुलिस कस्टडी में पिटाई से भाई की मौत हो जाने का आरोप लगाया है साथ ही उसने बताया कि उसके भाई के पीठ, पुट्ठे और आंख में नीले काले दाग पड़ गए थे और चेहरा भी सूझा हुआ था।
पिटाई से उसकी तबीयत बिगड़ जाने के बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था और मामले को दबाने के लिए हिरासत में ना लेने की मनगढ़ंत कहानी सुना रहे हैं।
विद्युत विभाग के कर्मियों और परिजनों ने देर शाम मृतक जूनियर इंजीनियर के शव को विश्रामपुर बस स्टैंड के पास नेशनल हाईवे में रखकर विरोध प्रदर्शन कर दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का अपराध दर्ज करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की हैं।
आपको बता दें कि पुलिस कस्टडी में मौत के मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने प्रत्येक चौकी एवं थानों में सीसीटीवी कैमरा 24 घंटे चालू रखने की निर्देश दिए थे लेकिन लटोरी पुलिस चौकी का सीसीटीवी कैमरा बंद था।
लटोरी चौकी प्रभारी सुनील सिंह का कहना है कि पूर्व प्रभारी द्वारा अपने खर्चे पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे जिसे बाद में ट्रांसफर के समय पूर्व प्रभारी द्वारा निकाल कर ले जाया गया।
पुलिस हिरासत में हुई JE की हत्या या आकस्मिक मौत..?? पुलिस को सवालों के घेरे में लाता परिजनो का आरोप..!!!
लटोरी :- आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें हत्या के संदेह में पूछताछ किए जा रहे जूनियर इंजीनियर की मौत हो जाती है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से उसकी मौत हुई है जबकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपी नशे की हालत में था और पूछताछ के दौरान ही उसकी हालत खराब थी जिसे देखते हुए पुलिस द्वारा उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लटोरी में भर्ती कराया गया था जहां पेशाब को जाते समय सुबह 4 बजे हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिशचंद राजवाड़े की लाश सोमवार सुबह पावर हाउस करवा के बाहर मिली थी जिसकी हत्या के संदेह में JE पूनम कतलाम और विजय विश्वकर्मा नामक व्यक्ति से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही थी। जिसके बाद सोमवार की शाम को JE की हालत खराब हो जाती हैं और मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो जाती है। और परिजनो का आरोप हैं कि पुलिस की मारपीट से उसकी मौत हुई है।
वही चौकी प्रभारी सुनील सिंह का कहना है कि जूनियर इंजीनियर पूनम सिंह कतलाम को उन्होंने अपनी हिरासत में नहीं लिया था। बल्कि उससे पूछताछ पावर हाउस में ही किया गया था जहां उसने और विजय विश्वकर्मा द्वारा हत्या की बात कबूल कर लिया था।
वहीं एक अन्य आरोपी विजय के परिजनों का कहना है कि पुलिस द्वारा सोमवार को उन्हें बुलाया गया था और उनका बयान भी लिया गया था परिजनो द्वारा JE से मुलाकात करने की बात बोली गई तो पुलिस द्वारा बताया गया कि उन्होंने पूनम सिंह कतलाम की पीटाई की है और उसकी हालत खराब होने के कारण उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। मंगलवार की सुबह जब विजय के परिजनो द्वारा पुलिस से कतलाम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उसकी हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गई है और पुलिस द्वारा कतलाम से मार पीट किए जाने की बात को सिरे से नकार दिया गया है।
जूनियर इंजीनियर के शरीर में चोट के निशान भी मिले हैं जिसके कारण पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने की बात को साफ तौर पर नकारा भी नहीं जा सकता है। उनके शरीर पर लगी चोट के निशान पुलिस को सवालों के घेरे में लाती है क्योंकि हरिशचंद राजवाड़े की हत्या के आरोप में अन्य 3 आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है लेकिन उनके शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट के निशान नहीं है जबकि मृतक पूनम सिंह कतलाम के शरीर में चोट खरोच के निशान मिले हैं। उनके आंखों में भी चोट के निशान थे इसके बारे में जब हमारे संवाददाता द्वारा चौकी प्रभारी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रमुख से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पूनम कतलाम की आंखों में कोई कीड़ा घुस गया था जिसके कारण काले घेरे बन गए हैं जबकि जब चोट के बारे पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मर्डर के वक्त आपसी मारपीट में उनके चेहरे पर चोट लग गई थी।
पुलिस अधीक्षक व चौकी प्रभारी दोनों के बयानों में अंतर मामले को दूसरे नजरिए से देखने को मजबूर करता है। खैर मामला जो भी हो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि पुरन कतलाम की हत्या हुई है या आकस्मिक मौत???आज इन राशियों को होगा धन लाभ,जानिए कौन कौन सी हैं वो राशियां
आज का राशिफल एवं पंचांग- 24 नवंबर 2020 : दिन- मंगलवार,
🔥🍀🏵️🛶🍁🎉🌸💐🌺
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
विक्रम संवत् 2077, शक संवत 1942, कार्तिक शुक्ल पक्ष, दशमी।
🌺💐🌸🎉🍁🛶🏵️🍀🔥
सूर्योदय : सुबह 06 बजकर 51 मिनट पर
सूर्यास्त : शाम 05 बजकर 25 मिनट पर
तिथि – दशमी– रात 02.42 एएम तक (25 नवंबर), तत्पश्चात एकादशी
🔥🍀🏵️🛶🍁🎉🌸💐🌺
नक्षत्र – पूर्व भाद्रपद-दोपहर 03.32 पीएम तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद
वार – मंगलवार
पक्ष – शुक्ल
सूर्य राशि – वृश्चिक राशि पर
चंद्र राशि – कुंभ राशि पर
🔥🍀🏵️🛶🍁🌸🌸🌺🌺
रवि योग – पूरे दिन
राहुकाल– दोपहर 02:46 पीएम से 04:05 पीएम तक
पंचक – पूरा दिन
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय- हनुमान मंदिर में बेसन की मिठाई अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
💐🌸🎉🍁🛶🛶🏵️🍀🔥
आज का राशिफल
🌺🍁🎉🌸💐
मेष –
आज के दिन धन लाभ होगा। पूर्व में किए गए निवेश की रकम प्राप्त मिलेगी। ज्यादा खर्च होने से आप चिंतित हो सकते हैं। जरूरत के मुताबिक ही खर्च करें।
🔥🍀🏵️💐🛶🌸🎉🍁🌺
वृष –
आज आपको अच्छा खासा धन लाभ होगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। नया कार्य शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। समस्याओं को हल कर लेंगे।।
🍁🎉🌸🛶💐🏵️🍀🍀🔥
मिथुन –
आपको बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। जरूरत के अनुसार की खर्च करना सही होगा।
🔥🍀🏵️💐🌺🛶🌸🎉🍁
कर्क –
आज आपका काफी खर्च हो सकता है। बजट प्रभावित होगा। किसी काम में लगाया गया धन फिलहाल लंबित रहेगा। उधार लेना पड़ सकता है।
🍁🎉🌸🛶🌺💐🏵️🍀🔥
सिंह –
आज आप किसी जरूरी खर्च को लेकर फैसला लेंगे। धन संबंधी परेशानी दूर होगी। कर्ज लेने से बचें। जमीन खरीदने का प्लान बना सकते हैं।
🏵️💐🌺🛶🛶🌸🎉🎉🍁
कन्या –
आज लोन संबंधी कार्य पूरे होंगे। आपको धन लाभ होगा। मित्रों का सहयोग रहेगा। निवेश से लाभ हो सकता है। आपका काम आगे बढ़ेगा।
🎉🌸🔥🛶🍀🌺💐💐🏵️
तुला – आपको अकस्मात आर्थिक लाभ होगा। आज आप अपने खर्च पर नियंत्रण कर पाएंगे। पुराने निवेश पर आपको लाभ हो सकता है। उधार न दें।
🌺🍀🛶🛶🔥🔥🌸🎉🎉
वृश्चिक–
आज आपकी कारोबार स्थिति ठीक रहेगी। रूकी हुई रकम वापस मिलने की संभावना है। संपत्ति खरीदने के पहल परिवार के लोगों से चर्चा कर लें।
🌸🏵️🔥💐🛶🍁🍀🍀🌺
धनु –
आज बैंक, शासकीय संस्थाओं से जुड़े कार्य पूरे होंगे। किसी मित्र को उधार देना पड़ सकता है। सामाजिक कार्यों के लिए आप भी आर्थिक योगदान देंगे।
🍁🎉🛶💐💐🔥🔥🏵️🌸
मकर –
आज आपको धन संबंधी दिक्कत से निजात मिल सकती है। मित्रों का कर्ज वापस कर पाएंगे। बीमारी आदि में खर्च हो सकता है। किसी की बातों में आकर निवेश न करें।
🏵️🔥🌺💐🍀🛶🎉🍁🍁
कुंभ –
आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार की जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। नए काम में लाभ होने की संभावना है। जरूरत के सामान खरीद सकते हैं।
🌸🍀💐💐🌺🌺🔥🏵️🏵️
मीन –
उधार की रकम वापस मिलेगी। बचत योजनाओं में निवेश करने का प्लान बना सकते हैं। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
🏵️🔥🍁🌺🎉💐🛶🍀🌸
चक्रवाती तूफान ‘निवार’ के इन राज्यों में पहुंचने के आसार, 120 KM/HR की रफ्तार से चलेगी हवाएं…
नई दिल्ली :- बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। अनुमान है कि ये तूफान के 25 नवम्बर को तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों को पार करेगा। इस तूफान का नाम ‘निवार’ रखा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। ऐसे में तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। उन मछुआरों को भी सलाह दी गई है जो मछली पकड़ने के लिए पहले ही बाहर निकल चुके हैं।
दो तूफानों का खतरा
बता दें कि भारत पर दो चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा था। अरब सागर में उठा गति नाम का तूफान अफ्रीकी देश सोमालिया में टकराने के बाद शांत हो गया है। ऐसे में अब भारत पर इसका प्रभाव न के बराबर है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में उठा निवार नाम का तूफान तेजी से आगे बढ़ रहा है।
फिलहाल यहां है ये तूफान
बंगाल की खाड़ी उठा ये तूफान लगातार आगे की तरफ बढ़ रहा है। फिलहाल पुडुचेरी से ये तूफान 600 किलोमीटर दक्षिण में है। जबकि चेन्नई से दक्षिण पूर्व में 630 किलोमीटर दूर है।
इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 23 नवम्बर से बारिश की गतिविधि बढ़ने का अनुमान है और तमिलनाडु, पुडुचेरी तथा कराईकल क्षेत्रों में 24 और 26 नवम्बर के बीच गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में भी 25 से 26 नवंबर तक बारिश होने का अनुमान है।
असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 86 वर्ष की आयु में हुआ निधन….
असम :- असम में पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 86 वर्ष की आयु में सोमवार शाम निधन हो गया। गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में शाम 5:34 बजे गोगोई का निधन हुआ। 86 वर्ष के वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोगोई की देखभाल नौ डॉक्टरों की एक टीम कर रही थी। उनकी हालत काफी नाजुक थी और वह वेंटिलेटर पर थे। गोगोई के अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया था, हालांकि उनके दिमाग को कुछ संकेत मिल रहे थे। आंखें चल रही थीं और पेसमेकर लगाए जाने के बाद उनका दिल काम कर रहा था। इसके अलावा गोगोई के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। गोगोई का रविवार को छह घंटे तक डायलिसिस हुआ था और उनका शरीर दोबारा विषाक्त चीजों से भर गया उनकी हालत ऐसी नहीं थी कि डायलिसिस दोबारा किया जा सके।
असम के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके 84 साल के गोगोई को दो नवंबर को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शनिवार को वेंटिलेटर पर रखा गया था। गोगोई के निधन पर पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने शोक जताया है।
फाइलेरिया के उन्मूलन हेतु एमडीए का सेवन अवश्य करें – श्री सिंहदेव
अम्बिकापुर
स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने किया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारंभ
प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सरगुजा जिले के सभी विकासखण्डों में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन एवं कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया। मेडिकल कालेज के सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री शफी अहमद, मेयर डॉ अजय तिर्की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी.एस. सिसोदिया सहित चिकित्सक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए पहले से दवा के सेवन जरूरी है। यह एक गंभीर बीमारी है जिसका लक्षण पता चलने पर काफी देर हो चुका होता है। इस बीमारी के उन्मूलन के लिए अभियान को टीकाकरण जैसे घर घर तक पहुंचना होगा। उन्होंने मैदानी सामुदायिक दवा सेवन के लिए ड्यूटी लगाए कर्मचारियों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में आप लोगो की भूमिका अहम है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के द्वारा वर्ष 2021 तक पूरे देश के सभी प्रदेशों को फाईलेरिया मुक्त किए जाने हेतु लक्ष्य रखा गया है। फाईलेरिया उन्मूलन गतिविधियों में से सामूहिक दवा सेवन मुख्य गतिविधि है।
सरगुजा एवं सूरजपुर जिले के तीन विकासखण्ड सूरजपुर, रामानुजनगर एवं प्रेमनगर में फाईलेरिया उन्मूलन गतिविधि के अंतर्गत 6 से 7 साल के बच्चों में मानक से अधिक फाईलेरिया पाया गया है। उन्होंने यह भी बताया सामूहिक दवा सेवन के दौरान नियमित रूप से दवा का सेवन नहीं किया जाता है। सामूहिक दवा सेवन गतिविधि के दौरान सभी योग्य व्यक्तियों को चिकित्सक के समक्ष ही दवा सेवन कराया जाना है। इस गतिविधि के क्रियान्वयन हेतु दवा सेवन कराने वाले द्वारा दी जाने वाले दवाईयां घर-घर जाकर उनके समक्ष खिलाई जानी है ताकि विपरीत प्रक्रिया आने पर अतिशीघ्र निराकरण किया जा सके। किसी भी स्थिति में दवा को खाली पेट नहीं दिया जाना है।
एसएसबी पेट्रोलिंग पार्टी पर नक्सली हमला,,, 3 नक्सली ढेर, एक जवान घायल
कांकेर :- कांकेर जिले में एसएसबी पेट्रोलिंग पार्टी पर सोमवार सुबह नक्सलियों ने हमला कर दिया। अचानक हुई फायरिंग के बाद एसएसबी जवानों ने क्रॉस फायरिंग की जिसमें तीन नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों में एक महिला माओवादी भी शामिल है। वहीं सशस्त्र सीमा बल 33 वीं बटालियन का एक हेड कांस्टेबल भी नक्सली हमले में घायल हो गया है। जवान के पैर में गोली लगी है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीमा सुरक्षा बल के 33 वीं बटालियन के जवान कोसरोंडा बीओपी से सोमवार सुबह पेट्रोलिंग पर निकले थे, तभी सुबह लगभग 8.30 बजे आधुनिक हथियारों से लैस नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया। तबाड़तोड़ गोलियों के बीच जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। सर्चिंग के दौरान तीन माओवादियों का शव बरामद किया। शव के साथ ही हथियार और विस्फोटक भी बरामद किया गया है।
कोसरोंडा बीओपी से महज तीन किमी दूर हुए इस हमले में मारे गए नक्सली रॉकेट लांचर और एसएलआर बंदूक जैसे अधुनिक हथियारों से लैस थे। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। नक्सली हमले की सूचना मिलते ही एसएसबी के डीआईजी भिलाई से घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
आज इन राशियों को मिलेगी कामयाबी,जानिए अपने राशिफल में
आज का राशिफल एवं पंचांग :-23 नवंबर 2020, सोमवार
🎉🏵️🍀🌺🌸🍁🛶🔥💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास-कार्तिक
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-हेमंत
वार-सोमवार
💐🔥🛶🍁🌸🌺🍀🏵️🎉
तिथि (सूर्योदयकालीन)-नवमीं
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-शतभिषा
योग (सूर्योदयकालीन)-हस्त
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृश्चिक
🎉🏵️🍀🌺🌸🍁🛶🔥💐
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
💐🔥🛶🍁🌸🌺🍀🏵️🎉
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-पूर्व
चंद्र स्थिति-कुंभ
🎉🏵️🍀🌺🌸🍁
व्रत-अक्षय आंवला नवमीं
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में आंवले चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🍁🌸🌺🍀🏵️🎉🛶🔥💐
आज का राशिफल
💐🎉🏵️🌺🍁
मेष:-
आज का दिन युवाओं के लिए शानदार रहेगा। कैरियर की गति आगे बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारी बढ़ेगी। आपका कामकाज अच्छा चलेगा। सगे संबंधियों से चर्चा होगी। संपत्ति विवाद का हल निकल सकता है। आज आप सकारात्मक रहेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी।
🌸🍀🛶💐🎉🌺🍁🔥🏵️
वृष:-
आज परिवार के लोगों के साथ किसी रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अधिक काम की वजह से थकान महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन सखी रहेगा। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें। बुजुर्गों की सलाह से आपके कुछ काम पूरे होंगे। मित्रों से मुलाकात होगी।
🏵️🔥🍁🌺🎉💐🛶🍀🌸
मिथुन:-
छात्रों को आज कामयाबी मिलेगी। धन संबंधी दिक्कत दूर होगी । आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी वजह से कई लोगों के काम पूरे होंगे। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। आपका काम आगे बढ़ेगा। कारोबार को लेकर नया प्लान बना सकते हैं। मित्रों से मदद मिलेगी। रिश्तेदारों के साथ मुलाकात हो सकती है। बातचीत करने के दौरान सतर्क रहें।
🌸🍀🛶💐🎉🌺🍁🔥🏵️
कर्क:-
अनजान लोगों से सावधान रहें। अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अच्छी तरह सुनिश्चित करें। किसी काम को पूरा करने में आलस्य न करें। नई जिम्मेदारी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आपको खुशखबरी मिल सकती है।
🔥🍁🌺🎉💐💐🛶🍀🌸
सिंह:-
आज आपके व्यवहार में क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी से विवाद होने की आशंका है। विरोधियों से सतर्क रहें। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। दिनभर व्यस्तता में बीतेगा। परिवार के किसी सदस्य की बात से ठेस पहुंच सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को आफिस में सावधान रहना होगा। कोई आपको नुकसान पहुंचा सकता है। बातचीत के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल न करें। सेहत खराब हो सकती है।
🌸🍀🛶💐🎉🌺🍁🏵️🔥
कन्या:-
आज का दिन खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर सकेंगे। काराेबारियों का किसी से विवाद हो सकता है। बोलचाल के दौरान सतर्कता रखें। बाहर के खानपान से बचें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। अपरिचित व्यक्ति के सामने निजी चर्चा न करें। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में दिक्कत हो सकती है।
🔥🏵️🍁🌺🎉💐🛶🍀🌸
तुला:-
आज युवाओं को खुशखबरी मिल सकती है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। दफ्तर में सहयोगियों का साथ सामंजस्य बना रहेगा। आपका काम आगे बढ़ेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। किसी जरूरी कार्य से अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नए काम से आपको लाभ होगा। कर्ज की रकम वापस मिलने में दिक्कत होगी। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। तनाव लेने से बचें।
🌸🍀🛶💐🎉🌺🍁🏵️🔥
वृश्चिक:-
आज सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। कारोबार में उन्नति होगी। पारिवारिक परेशानी दूर करने बुजुर्गों की सलाह ले सकते हैं। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी की अधिकता रहेगी। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक समस्या दूर होगी। अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर चलें। पुरानी बीमारी उभर सकती है। छात्रों की समस्या दूर होगी।
🏵️🍁🌺🎉💐🛶🛶🍀🌸
धनु:-
आज आपका व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। स्वभाव में सहजता और सरलता परिलक्षित होगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। आपका कामकाज आगे बढ़ेगा। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। खानपान का ध्यान रखें। बाहर की चीजें खाने से बचें। सेहत बिगड़ सकती है। आज परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें। आज मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है।
🌸🍀🛶🔥💐🎉🌺🍁🏵️
मकर:-
आपका आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। आपको लगभग सभी कामों में कामयबी मिलेगी। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। संपत्ति विवाद का हल निकलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। यात्रा को टालने का प्रयास करें। जरूरत होने पर ही खर्च करें। बचत योजनाओं में निवेश करने का प्लान बना सकते हैं। बुजुर्गों की पुरानी बीमारी उभर सकती है। देर रात तक जागने से सेहत बुरा असर हो सकता है।
🍁🌺🎉🎉💐🔥🛶🍀🌸
कुंभ:-
आज का दिन आपके लिए काफी फायदेमंद होगा।आज कारोबार में उन्नति के साथ नए साधनों में बढ़ोतरी होगी। सहयोगियों से सहायता मिलेगी। सही समय पर आपकी मदद से परिवार की किसी समस्या का समाधान होगा। नए कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें। नया काम शुरू करने से पहले बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। अपनी सेहत को संतुलित रखने का प्रयास करें। जीवनसाथी को पूरा समय दें।
🌸🍀🛶🔥💐🎉🏵️🌺🍁
मीन:-
व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज नई योजनाएं बनेंगी। छात्रों को आज ज्यादा पढ़ाई करना चाहिए। ताकि आने वाले समय में वे बेहतर परिणाम हासिल कर सकें। आप अपने आर्थिक उन्नति के लिए नया प्लान बनायेंगे। दफ्तर में आपकी सराहना होगी। प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा है। घर के बुजुर्ग की सेहत में सुधार दिखेगा। कारोबार में उन्नति और तरक्की के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिलेंगे। काम के नहीं होने पर निराश न हों।
🍁🌺🏵️🎉💐🔥🛶🍀🌸
चरचा कॉलरी में रूपफॉल होने से हुई एक श्रमिक की मौत…
बैकुंठपुर :- चरचा कॉलरी में शनिवार को हुई खदान दुर्घटना में एक श्रमिक की मौत हो गई। मृतक हल्दीबाड़ी चिरमिरी का निवासी था। चरचा वेस्ट खदान मे शनिवार को प्रथम पाली में यह दुर्घटना हुई जिसमे कोल श्रमिक विफल पिता जगजीत प्रातः 11:00 बजे पैनल नंबर 101 में ड्रेसिंग का कार्य कर रहा था इसी दौरान रूप हॉल हुआ और खदान के छत का एक बड़ा हिस्सा उसके ऊपर आकर गिर गया जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई दुर्घटना की जानकारी मिलने पर प्रबंधन द्वारा उसे तत्काल खदान से बाहर निकाला गया तथा रीजनल हॉस्पिटल चरचा की मेडिकल टीम को एंबुलेंस सहित बुलवाया। जांच के उपरांत डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ज्वेलरी कारोबारी के बेटे का अपहरण,,,अपहरनकर्ताओं द्वारा फिरौती में 1 करोड़ रुपए की मांग…..
बेगूसराय :- बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने आज सुबह एक स्वर्ण व्यवसायी के बेटे का अपहरण कर लिया और उसकी रिहाई के लिए एक करोड़ फिरौती की मांग की है। घटना जिले के गरहारा थाना क्षेत्र के बारो बाजार की है। इधर, घटना के विरोध में स्थानीय व्यवसायियों ने बाजार बंद कर दिया है और पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे हैं। स्थानीय व्यवसायियों ने अपराधियों पर बीती रात गोलीबारी कर दहशत फैलाने का भी लगाया आरोप।
क्रिकेट खेलने जा रहे स्वर्ण व्यवसायी के बेटे का अपहरण कर परिजनों से फिरौती के रूप में एक करोड़ रुपये की मांग की है। घटना को लेकर व्यवसायियों में जबरदस्त आक्रोश है। व्यवसायियों ने बाजार बंद कर घटना का विरोध जताया है। मिली जानकारी के अनुसार बारो बाजार स्थित ज्वेलरी दुकानदार मुकेश ठाकुर के 16 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार सुबह घर से क्रिकेट की प्रैक्टिस करने निकला लेकिन वह वापस घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन की काफी खोजबीन के बाद मोहित के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि अपहृत मोहित के मोबाइल से ही बदमाशों ने परिजनो को फोन कर एक करोड़ की फिरौती मांगी है। एसपी अवकाश कुमार ने भी फिरौती के रूप में एक करोड़ रुपये बदमाशों की ओर से मांगे जाने की पुष्टि की है।
आज इस के लोग रहे अपने विरोधियों से सावधान,,,हो सकती है हानि…
आज का राशिफल एवं पंचांग:-22नवम्बर 2020रविवार
🍀💐🌺🌸🎉🍁🍁🛶🔥
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास-कार्तिक
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-प्रमादी
ऋतु-हेमंत
वार-रविवार
🔥🛶🍁🎉🌸🌺💐🍀🏵️
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अष्टमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-धनिष्ठा
योग (सूर्योदयकालीन)-व्याघात
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृश्चिक
🏵️🍀💐🌺🌸🍁🍁🛶🔥
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास-ईशान
चंद्र स्थिति-कुंभ
व्रत/-गोपाष्टमी
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
🔥🛶🍁🌸🌺🍀🏵️🎉🎉
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय- मंदिर में खीर चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🏵️🎉🌺🍀🍀🔥🔥🌸💐
आज का राशिफल
💐🛶🔥🍀🌺
मेष:-
आज आपको खुशखबरी मिलेगी। किसी मित्र के साथ काफी दिनों से चल रहा मतभेद दूर हो सकता है। आप आज अपने जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। व्यवसाय को लेकर नया प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके व्यवहार में सहजता रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
🎉🌺🍀🔥🛶💐🌸🏵️🍁
वृषभ:-
आज युवाओं को कामयाबी मिलेगी। कैरियर संबंधी प्रयास सफल होंगे। यात्रा करने के दौरान किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर काबू रखें। अनर्गल शब्दों का इस्तेमाल न करें। आपका काम अच्छा चलेगा। छात्रों को खुशखबरी मिलेगी। बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है।
🍁🏵️🌸💐🛶🍀🌺🎉
मिथुन:-
आज विरोधियों से सावधान रहें। किसी रिश्तेदार से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। अचल संपत्ति को लेकर तनाव बना रहेगा। आपका काम अच्छा चलेगा। व्यवसाय का आगे बढ़ा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। रूकी हुई रकम वापस मिल सकती है।
🎉🌺🍀💐💐🏵️🏵️🍁🔥
कर्क:-
धन संबंधी दिक्कत दूर होगी। कारोबार में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। आज बाहर जाते समय सतर्क रहें। काम का तनाव दूर होगा। मित्रों से मदद मिलेगी। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। सगे-संबंधियों से मुलाकात होगी। बिना वजह खर्च करने से बचें।
🔥🍁🏵️🍀🌺🌺🎉🛶🌸
सिंह:-
आपके व्यवहार से सभी प्रभावित रहेंगे। सामाजिक जिम्मेदारी मिल सकती है। आवश्यक काम से दूसरे शहर जा सकते हैं। व्यवसाय को लेकर हो रही परेशानी दूर होगी। भौतिक संसाधन जुटा सकते हैं। अचल संपत्ति खरीदने का विचार फिलहाल त्याग दें। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।
🌸🛶🎉🍀🏵️🍁🍁🔥💐
कन्या:-
आज छात्रों को ज्यादा परिश्रम करना होगा। आपका कामकाज अच्छा चलेगा। सगे संबंधियों के यहां किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आज का दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना है। विवाद को टालें। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं।
💐🔥🍁🏵️🍀🎉🌸🌸🌺
तुला:-
आज ज्यादा व्यस्तता रहेगी। आपको कई तरह की जिम्मेदारी पूरी करनी पड़ सकती है। आपका काम आपको लाभ देगा। आपका दिन अच्छा गुजरेगा। व्यवहार में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिता पाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी। दिनचर्या में परिवर्तन ला सकते हैं।
🌺🌸🎉🍀🏵️🍁🔥💐🛶
वृश्चिक:-
आज आप अपनी ज्यादातर जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आर्थिक तंगी दूर होगी। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। कारोबार की स्थिति बेहतर होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रभु की आराधना करेंगे। मानसिक शांति मिलेगी। युवाओं का लाभ होगा।
🛶💐🔥🍁🏵️🍀🎉🌸🌺
धनु:-
आज आपकाे विरोधियों की हरकत से सावधान रहना होगा। यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। व्यस्त रहेंगे। सेहत बिगड़ सकती है। आज ज्यादा खर्च होगा। नशापान से दूर रहें। अपने व्यवहार की कठोरता को दूर करने का प्रयास करें। दिन सामान्य रहेगा।
🌺🌸🎉🏵️🍁🔥🔥🛶🛶
मकर:-
आज स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा खर्च होगा। घरेलू जिम्मेदारी पूरा कर पाएंगे। छात्रों को लगन से पढ़ाई करनी होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। रिश्तेदारों से भेंट हो सकती है। मित्रों की मदद से कुछ जरूरी कार्य पूरे कर पाएंगे।
🛶🔥🍁🏵️🎉🌸🌺🍀💐
कुंभ:-
आज का दिन कुछ उलझनों में बीतेगा। दिनभर चिड़चिड़ापन बना रहेगा। किसी कार्य के नहीं होने से आपको तनाव हो सकता है। सेहत पर असर पड़ेगा। एकांत में समय बिताने का प्रयास करें। जरूरी फैसले सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकता है।
💐🌺🌺🌸🎉🏵️🍁🔥🛶
मीन :-
बोलचाल के दौरान सावधानी रखें। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। किसी से अनावश्यक विवाद हो सकता है। शत्रु पक्ष नुकसान पहुंचा सकता है। आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाने में कुछ असमर्थता व्यक्त करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई में मन लगेगा।
🛶🍁🍁🏵️🎉🌸🌺💐🍀
उत्तर प्रदेश में अब लव जिहाद नहीं होगा आसान लव जिहाद पर पांच, सामूहिक धर्म परिवर्तन पर 10 साल की होगी सजा, नहीं मिलेगी जमानत…
उत्तर प्रदेश :- योगी आदित्यनाथ सरकार ने लव जिहाद और सामूहिक धर्म परिवर्तन कानून को लेकर सख्त कदम उठाया है और इस के साथ ही मामले के आरोपितों को कड़ा दंड देने का मसौदा तैयार कर लिया है। अब राज्य में इस कानून के तहत लव जिहाद के मामले में पांच वर्ष तक की तथा सामूहिक धर्मांतरण कराने के मामले में 10 वर्ष तक की सजा का प्रावधान करने की तैयारी है। यह अपराध गैरजमानती होगा। उत्तरप्रदेश में जबरन धर्मांतरण के मामलों में सरकार जल्द उप्र विधि विरुद्ध धर्मांतरण प्रतिषेध अध्यादेश-2020 लाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपराधिक मानसिकता से जबरन धर्मांतरण के मामलों को लेकर कड़ा कानून बनाने की घोषणा की थी, जिसके बाद गृह विभाग ने लव-जिहाद को लेकर अध्यादेश का मसौदा तैयार किया है, जिसे न्याय विभाग के पास भेजा गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मसौदे को मंजूरी दे दी है और उसे जल्द कैबिनेट में पेश किया जाएगा।
होंगे ये खास प्रावधान
– यदि किसी लड़की का धर्म परिवर्तन एक मात्र प्रयोजन विवाह के लिए किया गया तो विवाह शून्य घोषित किया जा सकेगा। धर्म परिवर्तन पर रोक संबंधी कानून बनाने के लिए राज्य विधि आयोग ने उप्र फ्रीडम आफ रीजनल बिल उपलब्ध कराया है।
– उप्र फ्रीडम आफ रीजनल बिल से संबंधित कानून बनाने के लिए अध्यादेश का हिंदी व अंग्रेजी भाषा में ड्राफ्ट तैयार कराया गया है। यह अपराध संज्ञेय अपराध की श्रेणी में होगा और गैर जमानती होगा, अभियोग का विचारण प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में होगा।
– जबरन अथवा विवाह के लिए धर्म परिवर्तन के मामले में पांच वर्ष तक की सजा व कम से कम 15 हजार रुपये तक जुर्माना होगा।
– नाबालिग लड़की, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की महिला का जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने के मामले में कम से कम दो वर्ष तक की तथा अधिकतम सात वर्ष तक की सजा और कम से कम 25 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान होगा।
– सामूहिक धर्म परिवर्तन के मामलों में कम से कम दो वर्ष तथा अधिकतम 10 साल की सजा और कम से कम 50 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान होगा।
– अध्यादेश में धर्म परिवर्तन के इच्छुक होने पर तय प्रारूप पर जिला मजिस्ट्रेट को एक माह पूर्व सूचना देना अनिवार्य होगा। इसका उल्लघंन करने पर छह माह से तीन वर्ष तक की सजा व कम से कम 10 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान होगा।
– अध्यादेश के उल्लंघन की दोषी किसी संस्था अथवा संगठन के विरुद्ध भी सजा का प्रावधान होगा। अध्यादेश का उल्लंघन करने वाली संस्था अथवा संगठन को सरकार की ओर से कोई अनुदान अथवा वित्तीय सहायता भी नहीं दी जाएगी।
पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का हुआ शुभारम्भ ,,, 4 दिसंबर तक चलेगा पखवाड़ा….
अम्बिकापुर :- अम्बिकापुर /छत्तीसगढ़ राज्य परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत लैंगिक समानता को ध्यान में रखते हुए जिले में पुरूष नसबंदी पखवाड़ा का आज शुभारम्भ किया गया। पखवाड़ा 4 दिसंबर तक चलेगी। पखवाड़ा मेडिकल कालेज अस्पताल अम्बिकापुर सहित सभी विकासखंडों में आयोजित की जाएगी ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीएस सिसोदिया ने कहा कि परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पखवाड़ा का प्रथम चरण 21 से 27 नवम्बर तक परिवार नियोजन मोबिलाइजेशन फेस तथा 28 से 4 दिसंबर तक सर्विस डिलेवरी फेस का आयोजन किया जाएगा। पखवाड़ा में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहरी स्वास्थ्य केंद्र तथा मेडिकल कालेज अम्बिकापुर में मनाया जाएगा। पखवाड़ा के माध्यम से जिले में परिवार नियोजन नसबंदी हेतु काऊन्सिलिंग की जा रही है। नसबंदी कराने वालों को शासन के माध्यम से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। परिवार नियोजन के जिला नोडल अधिकारी डॉ सुशील एक्का ने अधिक से अधिक ईच्छुक लोगों को पुरुष नसबंदी हेतु जागरूक करने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ से अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के समस्त लक्षित दंपत्तियों के पुरुषों से संपर्क कर व्यक्तिगत रूप से नसबंदी के फायदे बताएं एवं समुदाय में सामान्यतः फैले हुए पुरुष नसबंदी संबंधी मिथक को दूर करने उन्हें परामर्श दें।
इस अवसर पर जिला कुष्ट अधिकारी डॉ डीपी साण्डिल्य, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ पुष्पेंद्र राम, डॉ प्रीति मोनिक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।