Home Blog Page 253

पुलिस चयन प्रक्रिया से संबंधित फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल

अंबिकापुर सोशल मीडिया पर पुलिस मुख्यालय का कथित पत्र पुमु/डीजीपी/पीए/20/जी/2021 दिनांक 20/02/2021 शेयर किया जा रहा है, जिसमें पुलिस की चयन प्रक्रिया को 15 मई तक स्थगित करने की बात की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर को इस फ़र्ज़ी पत्र की जांच करने और इसे जारी करने वाले के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
पुलिस मुख्यालय ने यह स्पष्ट किया है की यह एक फर्जी पत्र है जिसका पुलिस मुख्यालय का किसी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट कहा है कि उनके द्वारा इस प्रकार का कोई भी पत्र नहीं जारी किया गया है।

गौरतलब है की यह कोई पहला मामला नहीं है जब ऐसा फर्जी पत्र सोशल मीडिया में आया हो इससे पहले भी अन्य विभागों के नाम का फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर जारी हो चुका है। ऐसे समय में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है और किसी भी प्रकार के भ्रम फैलाने वाले पत्रों से दूर रहने की आवश्यकता है।

अस्पताल की संवेदनहीनता के आगे हार गया एक पिता , अस्पताल ने बच्ची को ऑपरेशन टेबल से बिना टांका लगाए फटे पेट के साथ ही किया बाहर , इलाज के आभाव में बच्ची ने तोड़ा दम…

प्रयागराज :- उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से दिल को झंझोर देने वाला मामला सामने आया है। शनिवार को यहां प्राइवेट हॉस्पिटल युनाइटेड मेडिसिटी का एक अमानवीयता बर्ताव देखने को मिला है। एक पिता इलाज के लिए पूरी रकम दे पाने में असमर्थ रहा तो उसके 3 साल की बच्ची को ऑपरेशन टेबल से बिना पेट सिले ही बाहर कर दिया गया। पैसों के बिना इलाज के अभाव में बच्ची की हालत बिगड़ती चली गई और आखिरकार बच्ची की मौत हो गई। मामला सामने आने के जिले में हड़कंप मच गया। जिसके बाद डीएम ने भानु चंद्र गोस्वामी ने मामले की जांच के आदेश दिए है। एडीएम सिटी और प्रयागराज सीएमओ की संयुक्त टीम पूरे घटनाक्रम का जांच करेंगे। साथ ही डीएम ने यह भी कहा है इस पूरे घटनाक्रम के हर पहलुओं की सही से जांच करने के बाद अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसे खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। बच्ची के पिता ने बताया कि इस ऑपरेशन का डेढ़ लाख रुपए ले लेने के बाद भी हॉस्पिटल प्रशासन ने पांच लाख की डिमांड की। जब रुपए नहीं दे पाए तो बच्चे सहित हॉस्पिटल प्रशासन ने परिवार को बाहर भेज दिया और कहा अब इसका इलाज यहां नहीं हो पाएगा।
जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज के करेली इलाके के रहने वाले ब्रह्मदीन मिश्रा की 3 साल की बेटी को पेट में बीमारी थी। मां-बाप ने इलाज के लिए प्रयागराज के धूमनगंज के रावतपुर एक बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। कुछ दिन बाद बच्ची के पेट का ऑपरेशन किया गया। लेकिन बाद में पैसे न होने के कारण पिता समेत बीमार बच्ची को बाहर निकाल दिया जिसके बाद बच्ची की मौत हो गई। जिसके बाद निराश पिता ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बेटी को न्याय दिलाने कि गुहार लोगों से लगाई। वीडियो में पिता न्याय की गुहार लगाते हुए अपने बच्चे की सीजर का खुला हुआ पेट भी दिखा रहा है। वीडियो के पोस्ट होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर लोग जिला प्रशासन के साथ मुख्यमंत्री और पीएम से हॉस्पिटल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील कर रहे हैं।

प्राचार्य द्वारा छात्रा के साथ की गई छेड़खानी ,,, नाराज छात्रों ने प्राचार्य को दौरा दौरा कर पीटा …

जशपुर :- डोड़कचौरा स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय से प्राचार्य द्वारा छात्रा के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है, जिससे गुस्साए छात्रों द्वारा देर रात प्राचार्य की पिटाई भी कर दी गई।बताया जा रहा है कि प्राचार्य मनोज सोनी निरीक्षण के लिए हॉस्टल पहुंचे थे।
छात्रा का आरोप है कि प्राचार्य मनोज सोनी द्वारा उसके साथ छेड़खानी की गई और उसे जबरजस्ती अपने साथ अपने केबिन में ले जाने की कोशिश की जिसके बाद छात्रा द्वारा शोर मचाए जाने के बाद वहां छात्र छात्राएं इकट्ठे हो गए और उन्होंने प्राचार्य की पिटाई शुरू कर दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्राचार्य दीवार फांद कर भागने की कोशिश करने लगे लेकिन छात्रों द्वारा उन्हें पकड़ कर पीटा गया।उसके बाद प्राचार्य मनोज सोनी किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से मुख्य सड़क की ओर भागे पर छात्रों द्वारा उनका पीछा करते हुए उन्हें रंगोली ढाबे के पास पकड़ लिया गया और वहां भी उनकी जमकर पिटाई कर दी।
वहां उपस्थित लोगों द्वारा किसी तरह प्राचार्य को छात्रों से बचाया गया और कोतवाली थाने में सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने और समझाइश देने पर छात्र किसी तरह शांत हुए।
घटना के बाद प्राचार्य मनोज सोनी का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप झूठे हैं। ऑनलाइन क्लास के बाद मोबाइल जब्ती को लेकर विवाद हुआ और छात्रों द्वारा पहले चपरासी पर हमला किया गया।फिर छात्रा के साथ छेड़खानी का झूठा आरोप लगा मुझसे मारपीट की गई। मुझे झूठे आरोप में फसाया जा रहा है।

लापता युवती की लुण्ड्रा जंगल में मिली लाश,पुलिस जांच में जुटी

लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम जामडीह के जंगल में एक 19 वर्षीय युवती की लाश मिली है। बताया जा रहा है की युवती 2 मार्च से गायब थी। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने युवती की गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज कराया था। लाश की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड के साथ जांच में जुटी है।

मृतिका की पहचान 19 वर्षीय शाहिना फिरदोसी पिता मोहम्मद जाकिर हुसैन युवती के रूप पर की गई है जो की ग्राम जामडीह निवासी 2 मार्च मार्च से लापता थी. परिजनों ने युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं कराई थी. युवती के गले में दुपट्टा का निशान पाया गया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है अभी मृत्यु के करने का पता नही चल पाया है खैर पुलिस भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह पाएगी।

इन राशियों के लिए आज का दिन होगा बेहद शानदार…जाने कौन सी राशि में क्या है खास…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-6 मार्च 2021, शनिवार
🌹💐🌸🎉🏵️🍁🌺🌷🌷
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-फाल्गुन
पक्ष-कृष्ण
ऋतु- वसंत
संवत्सर नाम-प्रमादी
वार-शनिवार
🌷🎯🌺🍁🏵️🎉🌸💐🌹
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अष्टमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-ज्येष्ठा
योग (सूर्योदयकालीन)-वज्र
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कुंभ
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-ईशान
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-धनु
व्रत/मुहूर्त-भद्रा/जानकी जयंती
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-शनि मंदिर में इमरती चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌸💐🎉🌹🍁🎯🌷🏵️🌺
आज का राशिफल
🌺🏵️🌷🎯🍁🌹🎉💐🌸

मेष:-

आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आपका कारोबार आगे बढ़ेगा। आज दिन बेहद शानदार रहेगा। आपके अधिकांश कार्य पूरे होंगे। आपके व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। ऋण से मुक्ति मिलेगी।
🌸💐🎉🌹🍁🌷🏵️🏵️🌺

वृष:-

छात्रों को कामयाबी मिलेगी। जोखिम से जुड़े कार्य कर सकते हैं। उधार की रकम वापस मिलेगी। आय में बढ़ोतरी होगी। आज आपको कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। कारोबार में लाभ होगा। आपकाे निवेश के अवसर मिलेंगे।
🌺🏵️🌷🍁🌹🎉💐🌸🎯

मिथुन:-

शासकीय कार्य लंबित रहेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। आज आपकी आमदनी स्थिर रहेगी। आज रिश्तेदारों की ओर से अप्रिय सूचना मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य के साथ विवाद हो सकता है।
🎯🌸💐🎉🌹🍁🌷🌺🌺

कर्क:-

कैरियर से जुड़ी समस्या दूर होने की संभावना है। आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। नई जानकारी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। आज का दिन अच्छा गुजरेगा। पूर्व में किए गए निवेश से आपका अच्छा-खासा लाभ होगा।
🌺🌷🍁🌹🎉🌹🍁🌷🌺

सिंह:-

आज आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। आज का माहौल आपके खिलाफ रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है। कारोबार अच्छा चलेगा। कर्ज की रकम फिलहाल वापस नहीं मिलेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
🌺🌷🍁🌹🏵️🌸💐🎉🎉

कन्या:-

आज आपको शुभ सूचना मिलेगी। व्यवसाय की स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। जोखिम वाले कार्यों से दूर रहें। युवाओं की परेशानी का हल निकलेगा। कैरियर संबंधी प्रयास सफल रहेंगे।
🎉💐🌸🏵️🌹🍁🌷🌺🎯

तुला:-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी की बातों में आकर अपनों पर शक न करें। शत्रु शांत रहेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे। परिवार की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। अचानक धन लाभ होगा।
🎯🌺🌷🍁🌹🏵️🌸💐🎉

वृश्चिक:-

कर्ज की रकम फिलहाल वापस नहीं मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। जोखिम वाले कार्य न करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। खर्च ज्यादा होगा। कारोबार को आगे बढ़ाने का प्लान बना सकते है।
🎉💐🏵️🏵️🌹🍁🌷🌺🎯

धनु:-

किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के दौरान अच्छी तरह विचार कर लें। आज का दिन फायदेमंद रहेगा। पूर्व में दी गई कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। कारोबार को लेकर यात्रा कर पाएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। जमीन या बचत योजना में निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे।
🎯🌺🌷🍁🌹🏵️💐🎉🌸

मकर:-

नौकरी में तरक्की हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद दूर होंगे। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बना सकते हैं। शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। व्यवसाय में लाभ के अवसर आएंगे। आज भाग्य का साथ मिल सकता है।
🌸🎉💐🏵️🌹🍁🌷🌺🎯

कुंभ:-

आज आपके विरोधी शांत रहेंगे। अनावश्यक विवाद से दूर रहें। आमदनी में वृद्धि होगी। प्रसन्न रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी। रिश्तेदारों की ओर से अच्छी खबर मिल सकती । काम करते समय सावधान रहें, चोट लगने की आशंका है। आज आर्थिक लाभ होगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे ।
🎯🌺🍁🍁🌹🏵️💐🎉🌸

मीन:-

किसी संबंधी से विवाद होने की आशंका है। मानसिक तनाव बना रहेगा। युवाओं की कैरियर से जुड़ी कोशिश कामयाब रहेगी। सफलता मिलेगी। आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। अचल संपत्ति खरीदने के लिए अपने परिवार से चर्चा कर सकते हैं। आपको खुशखबरी मिलेगी।
🌸🎉🏵️🏵️🍁🌺🌺🎯🌷

आई.टी.आई. सूरजपुर पर्री में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 12 मार्च को…

सूरजपुर :- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्षन केन्द्र सूरपुजर के द्वारा 12 मार्च को शासकीय औद्योगिक प्रषिक्षण संस्था सूरजपुर पर्री में समय प्रातः 11.30 बजे से 4.00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया गया हैं। शिविर में निजी क्षेत्र के नियोजक स्कोप वार्ड क्रमांक 04, सूरजपुर के द्वारा शिक्षक प्रायोगिक (मेक्नीकल), शिक्षक प्रायोगिक (इलेट्रीशियन), सेक्यूरिटी गार्ड, भृत्य हेतु इच्छुक ऐसे आवेदक जो उपरोक्त पद के लिए आई.टी.आई, डिप्लोमा इंजीनियर, 10वीं, 12वीं व 8वीं पास योगयता रखते हैं वे अपने साथ शैक्षिणिक योग्यता की अंक सूची निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड आदि की मूल प्रति एवं पासपोर्ट साईज की दो फोटो के साथ निर्धारित तिथि व समय को शिविर में उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठा सकते है।

अम्बिकापुर में फिर हुई पुलिस आरक्षक से मारपीट की शर्मनाक घटना…पुलिस प्रशासन आम नागरिकों की रक्षा कैसे करेगी जब वह खुद अपनी रक्षा अपराधियों से नहीं कर पा रही है..??

अम्बिकापुर:- अम्बिकापुर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे बिना किसी डर भय के पुलिस वालों से तक मारपीट करने लगे हैं। हाल ही में कुछ दिन पहले हुए आरक्षक से मारपीट का मामला अभी ठंडा भी नहीं हो पाया था कि फिर एक आरक्षक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि पुलिस प्रशासन आम नागरिकों की रक्षा कैसे करेगी जब वह खुद अपनी रक्षा अपराधियों से नहीं कर पा रही है..??
मारपीट की यह घटना कोतवाली थाने में ही पदस्थ आरक्षक सम्मी साकेत तिवारी के साथ हुई। आरक्षक गांधीनगर थाना क्षेत्र के गोधनपुर का है.आज सुबह आरक्षक ने युवक राजू सिंह को अपने घर के सामने कुत्ते को शौच कराने से मना किया, तो कुत्ते के मालिक राजू सिंह को यह बात इतनी बुरी लगी की राजू सिंह ने प्रिंस सिंह और अन्य परिचितों को बुलाकर आरक्षक शम्मी साकेत तिवारी के घर के भीतर चले गए और जमकर मारपीट की जिससे उसके सिर और शरीर के कई स्थानों में गंभीर चोट आई है.
मामले की शिकायत आरक्षक ने गांधीनगर थाना में दर्ज कराया है. आरक्षक की रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने 452, 294, 506, 323, 34 के तहत राजू सिंह, प्रिंस सिंह सहित अन्य युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

5 राईस मिलर्स ब्लैक लिस्टेड घोषित ..

अम्बिकापुर :- कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के द्वारा नोटिस का जवाब नहीं देने तथा कस्टम मिलिंग का कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले जिले के पांच राईस मिलों को दो वर्ष की कालावधि के लिए काली सूची (ब्लैक लिस्टेड) में दर्ज कर दिया गया है।
जारी आदेश में कहा कि गया है राज्य शासन के आदेश के तहत कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन हेतु समस्त राईस मिलों का कस्टम मिलिंग हेतु पंजीयन कराकर मिलिंग का कार्य किया जाना अनिवार्य है। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में उपार्जित एफसीआई अरवा कस्टम मिलिंग हेतु अब तक मे0 अम्बे राईस मिल कोटया दरिमा, मे0 बिमल राईस खड़धोवा थाना रोड बतौली, मे0 महादेवी राईस मिल सकालो अम्बिकापुर, मे0 महादेवी राईस मिल यूनिट – 3 सकालो अम्बिकापुर तथा मे0 विक्की राईस मिल-2 प्रतापगढ़ सीतापुर के द्वारा निर्देश उपरांत भी कस्टम मिलिंग कार्य प्रारंभ नहीं करने के कारण स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु पत्र प्रेषित किया गया था। किन्तु निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया न ही कस्टम मिलिंग का कार्य प्रारंभ किया गया जिससे छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 की कण्डिका 3 (1) (3) 4 (3) तथा आदेश के अंतर्गत दिए गए निर्देश के उल्लंघन के कारण उक्त राईस मिल को दो वर्ष की कालावधि के लिए काली सूची में दर्ज की गई है।

प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका ने BEO पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप,,, शिक्षक संघ ने BEO को हटाने SDM के नाम सौंपा तहसीलदार को ज्ञापन…

उदयपुर:- विकासखंड उदयपुर के प्राथमिक शाला की एक शिक्षिका ने विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है । शिक्षक संघ द्वारा BEO को हटाने बुधवार को उदयपुर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया है।
विकास खंड शिक्षा अधिकारी उदयपुर D.N. मिश्रा के द्वारा लगातार कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने की सूचना मिल रही थी जिसकी शिकायत प्राथमिक शाला की एक शिक्षिका के द्वारा लिखित शिकायत शिक्षक संघ को प्राप्त हुई । जिस पर संघ के पदाधिकारियों ने 3 दिनों तक कई दौर के बैठक उपरांत यह निर्णय लिया कि विकास खंड शिक्षा अधिकारी DN मिश्रा को उदयपुर विकास खंड से हटाने के लिये ज्ञापन सौंपना है। इसी तारतम्य में अनुविभागीय अधिकारी के नाम ज्ञापन तहसीलदार महोदय उदयपुर सुभाष शुक्ला को सौंप कर कार्यवाही के लिये गुहार की गई ।
ज्ञापन में बताया गया कि Beo द्वारा कर्मचारियों के कार्यों को टालना और मनमानी करना , कोरोना कॉल में भी कर्मचारियों का वेतन रोकना व काटना ये सब विभाग में आम बात है। इस विषय पर अन्य कर्मचारियों से बात करने पर यह मालूम हुआ कि छोटी से छोटी कार्य के लिये दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर होते हैं।
कर्मचारियों के अंदर इतना दहशत है कि इनके खिलाफ बात करने से लोग कतराते नजर आये। अंततः इस बात से नाराज कर्मचारियों ने आखिरकार बुधवार 03-03-2021 को दर्जनों शिक्षकों ने मिलकर शिक्षा अधिकारी के खिलाफ ज्ञापन देकर कार्यवाही नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है ।

एसईसीएल की खदान में बड़ा हादसा… ​​​​​​​20 फीट ऊपर से केबलमैन पर गिरा बोल्डर… दर्दनाक मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित SECL की खदान में गुरुवार को शावेल के बूम में फंसा बोल्डर गिरने से केबलमैन की मौत हो गई। हादसा पिट बनाने के दौरान बोल्डर को उठाकर बकेट में रखते समय हुआ। साथी कर्मचारी उन्हें विभागीय अस्पताल NCH लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।
जानकरी के मुताबिक, दीपका स्थित खदान के 42 क्यूबिक (P&H) शावेल 229 में पिट बनाने का काम चल हरा था। वहां केबलमैन गजपाल सिंह की ड्यूटी लगी थी। बताया जा रहा है कि आपॅरेटर नरेश चंद्र ढीमर की ड्यूटी भी शावेल में लगी थी। वह शावेल के बकेट को पीछे घुमाकर रख रहा था। इसी दौरान उसमें फंसा बोल्डर करीब 20 फीट की ऊंचाई से अचानक नीचे खड़े गजपाल सिंह पर आ गिरा और उनका सिर फट गया।
डोजर से पिट बनवाने का चल रहा था काम
हादसे के बाद सहकर्मी साथियों ने उन्हें गेवरा स्थित विभागीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। ड्यूटी के दौरान मोके पर सीनियर ओवरमैन सरोज साहू डोजर से पिट बनाने का काम करवा रहे थे। उन्होंने उच्च अधिकारियों के घटना की सूचना दिया जहां दीपका महाप्रबंधक खनन शशांक कुमार देवांगन, दीपका एरिया महाप्रबंधक रंजन प्रसाद साह, सुरक्षा अधिकारी अनूप मधोरिया के साथ घटनास्थल पहुंचे।

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग:- 5 मार्च 2021, शुक्रवार
🌺🏵️🌷🎯🍁🌹🎉💐🌸
आचार्य डॉ अजय। दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-फाल्गुन
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-वसंत
वार-शुक्रवार
🌸💐🎉🌹🍁🎯🌷🏵️🌺
तिथि (सूर्योदयकालीन)-सप्तमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-अनुराधा
योग (सूर्योदयकालीन)-हर्षल
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)- कुंभ
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-वायव्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-वृश्चिक
व्रत/मुहूर्त-भाद्र/मूल प्रारंभ
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-लक्ष्मी मंदिर में इत्र चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🌹🍁🌺🌺🌷💐🎉🎉🌸
आज का राशिफल
🌸🌸🌸🌸🌸

मेष:-

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। शत्रु षड्यंत्र रचेंगे। सावधान रहने की आवश्यकता है। पराक्रम दिखलाने का अवसर है। लाभ होगा।
🌸🎉💐🌷🌺🍁🏵️🏵️🎯

वृष:-

चिंता तथा तनाव रहेंगे। फालतू खर्च होगा। विवाद न करें। आवश्यकताएं बढ़ेंगी। आर्थिक तंगी हो सकती है। कर्ज से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शत्रु परेशान करेंगे। हानि नहीं पहुंचा पाएंगे।
🎯🏵️🍁🌺🌷💐🌸🌸🌹

मिथुन:-

कार्यप्रणाली में सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा के योग बनेंगे। लाभ होगा। स्त्री को कष्ट। जायदाद वृद्धि के योग बनेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे।
🌹🌸💐🌷🍁🏵️🎯🎯🎉

कर्क:-

चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। धनागम के अवसर बनेंगे। व्यापारी सोच-समझकर निर्णय लें।
🎉🎯🏵️🍁💐🌸🌹🌺🌺

सिंह:-

राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बढ़ेगी। हानि-लाभ का वातावरण बनेगा। पराक्रम बढ़ेगा। विजय मिलेगी, गर्व न करें। स्त्री सुख, यात्रा में हानि, दुख। विरोधी कष्ट देंगे।
🌺🌹🌸💐🍁🎯🎯🌷🌷

कन्या:-

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। कुछ लाभ। यात्रा के योग टलेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे।
🌷🎯🍁💐🌸🌹🌺🏵️🎉

तुला:-

उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत होंगे। कष्ट-भय की संभावना, धनागम होगा। शत्रु शांत रहेंगे। लाभ-हानि बराबर रहेंगे।
🎉🏵️🌺🌹🌸🍁🎯🌷🌷

वृश्चिक:-

धन प्राप्ति सुगम होगी। हानि, भय, कष्ट का वातावरण बनेगा। कुछ लाभ के आसार दिखेंगे। दुखद समाचार मिलने की संभावना है। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे।
🌷🎯🍁🌸🌹🌺🏵️🎉💐

धनु:-

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शत्रु शांत होंगे। अपमान, कष्ट, कलह से बचना होगा। राज्य से लाभ के अवसर बढ़ेंगे। लाभ होगा। शत्रु परेशान करेंगे। कुछ नुकसान होगा।
💐🎉🏵️🌺🌹🍁🎯🌷🌷

मकर:-

दौड़-धूप अधिक होगी। बुरी सूचना मिल सकती है। विवाद न करें। धनलाभ के अवसर होंगे। शत्रु शांत होंगे। वाहन देखकर चलाएं। परिस्‍थितियां अनुकूल होंगी। कुछ विरोध होगा।
🌷🎯🍁🌹🌺🎉💐💐🌸

कुंभ:-

मेहनत‍ का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। दुर्घटना की संभावना। धन मिलने की परिस्‍थिति निर्मित होगी। अंतरप्रेरणा से कार्य करें। धनागम के अवसर बढ़ेंगे। प्रमाद का त्याग करना होगा।
🌸💐🎉🌺🌹🍁🎯🌷🏵️

मीन:-

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। कष्टों में वृद्धि के योग हैं। कुछ नए कार्य की संभावना सिद्ध होगी। कलह से बचना होगा। अधिकार के लिए प्रयत्न करना होगा।
🏵️🌷🎯🍁🌹🎉💐🌸🌸

सरकारी अस्पतालों में बांट दी गई रोगाणु मारने की घटिया दवा,,, मानवाधिकार आयोग ने लिया मामले का संज्ञान….


रायपुर :-
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन (सीजीएमएससी) में भ्रष्टाचार का बड़ा कारनामा सामने आया है। सीजीएमएससी द्वारा राज्य के सरकारी अस्पतालों में आपूर्ति की गई पोविडोन आयोडीन एंटीसेप्टिक साल्यूशन (घोल) जांच में घटिया पाया गया है। मामला खुलने के बाद शासन ने आनन-फानन में सभी अस्पतालों से दवा को वापस मंगाना शुरू कर दिया है। विधानसभा सत्र के दौरान फजीहत के डर से विभागीय अधिकारी भी मामले को दबाने में जुट गए हैं। इस बीच राज्य मानवाधिकार आयोग ने भी मामले को संज्ञान में ले लिया है।
राजधानी के अम्बेडकर अस्पताल समेत प्रदेश के कई सरकारी अस्पतालों से लंबे समय से इस दवा के बेअसर होने की शिकायतें मिल रही थीं। अम्बेडकर अस्पताल की शिकायत पर 26 फरवरी को औषधि विभाग ने जांच की तो दवा अमानक (गुणवत्ताहीन) पाई गई। इसके बाद दवा वापस मंगाई जा रही है। इस दवा की आपूर्ति हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ स्थित एल्विस हेल्थ के यर कंपनी ने की है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
औषधि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 100 मिलीलीटर पोविडोन आयोडीन में 500 मिलीग्राम आयोडीन की मात्रा होनी चाहिए। लैब में हुई जांच में इसमें आयोडीन की मात्रा शून्य पाई गई है, जो इसे गुणवत्ताहीन बनाती है। इस तरह यह एक पदार्थ के अलावा कुछ भी नहीं है।

दवा का उपयोग

एंटीसेप्टिक लोशन पोविडोन आयोडीन का उपयोग आपरेशन और जख्मों के बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाव के लिए किया जाता है। घाव को साफ करने में भी इसका उपयोग होता है। इस अमानक दवा से मरीजों में संक्रमण बढ़ने और जान जोखिम में पड़ने का खतरा बढ़ गया है।

टी.एस सिंहदेव, स्वास्थ्य मंत्री

दवाएं मरीजों के लिए संजीवनी है। अस्पतालों में घटिया सप्लाई का मामला गंभीर है। इसकी पूरी जानकारी लेता हूं। जांच के बाद निश्चित तौर पर दोषियों पर कार्रवाई होगी। दवाओं की सप्लाई के लिए गाइडलाइन तय की गई है। उसके अनुरूप ही सरकार दवा की खरीदी करती है।

अम्बेडकर अस्पताल में हर माह हजार लीटर की खपत

जानकारी के अनुसार, आंबेडकर अस्पताल में महीने के करीब 1,000 लीटर, जिला अस्पताल रायपुर में 200 लीटर और डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में करीब 500 लीटर पोविडोन आयोडीन साल्यूशन की खपत हर महीने होती है। वहीं राज्य के शासकीय अस्पतालों में हर महीने करीब 50 हजार लीटर पोविडोन आयोडीन साल्यूशन की खपत है। बाजार मूल्य के अनुसार शासकीय अस्पतालों में दो करोड़ रुपये से अधिक की इस दवा की आपूर्ति होती है।

दवा सब स्टैंडर्ड होने की जानकारी कंपनी को नहीं

नालागढ़ स्थित एल्विस हेल्थ केयर कंपनी के प्रोडक्शन मैनेजर रामपाल ने कहा कि उनकी दवाएं कई राज्यों में जाती हैं। उन्हें अभी तक दवा सब स्टैंडर्ड होने का कोई नोटिस नहीं मिला है। दवा को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन ने लिया था। राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मारवाह ने कहा कि अगर इस तरह का कोई मामला है तो संबंधित दवा निरीक्षक को जांच के लिए भेजा जाएगा।

बेटी के अफेयर से गुस्साए पिता ने बेटी का सिर धड़ से किया अलग ,,, सिर को हाथ में लेकर थाने पहुंचा बाप…

उत्तर प्रदेश :- उत्तर प्रदेश के हरदोई से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। यहां एक पिता को जब पता चला कि उसकी बेटी का किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है तो वह इतना बौखला गया कि उसने बेटी का सिर धड़ से अलग कर दिया और सिर हाथ में लेकर पैदल थाने गया। यह दृश्य जिसने देखा सिहर गया। कुछ लोगों ने यह तस्वीर अपने मोबाइल में कैद की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबुल कर लिया है। पिता का कहना है कि उसने गुस्से में आकर यह कदम उठाया है। आरोपी का यह भी कहना है कि उसने बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। आरोपी सब्जी बेचने का काम करता है।
घटनाक्रम पेंडतारा गांव का है। पिता ने धारदार हथियार से बेटा का सिर कलम कर दिया। इसके बाद जैसे ही उसने कटा हुआ सिर लेकर सड़क पर चलना शुरू किया, पूरे गांव में हड़कंप मच गया। दो किमी का पैदल सफर तय करने के बाद आरोपी मझिला थाने पहुंचा। यह थाना लखनऊ से 143 किमी दूर है। थानेदार अनुराग वत्स के मुताबिक, पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी जांच कर रहे हैं। मृतका के अंतिम संस्कार की तैयार की जा रही है। आरोपी को जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी के परिजन के बयान लिए जा रहे हैं।

प्राचार्य और शिक्षिकाओं के बीच हुई जमकर मारपीट…गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…

उत्तर प्रदेश :- गोपालगंज शहर के इस्लामिया मुहल्ले में स्थित प्राथमिक उर्दू विद्यालय में मंगलवार को आपसी विवाद को लेकर स्कूल की प्राचार्य व शिक्षिकाओं के बीच बहस हो गई और प्राचार्य व शिक्षिकाओं के बीच मारपीट शुरू हो गई और वे एक दूसरे का बाल खींचने लगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चों की संख्या कम होने के कारण शिक्षिका ने सभी बच्चों को एकत्र कर एक कमरे में पढ़ाने का फैसला लिया इस बात पर प्राचार्य नाराज हो गई और देखते ही देखते दोनों मारपीट पर उतर आई जिसमें प्राचार्य व शिक्षिकाओं को गंभीर चोटें आई हैं। अन्य शिक्षकों द्वारा घायल प्राचार्य तथा शिक्षकों को अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस इस मामले की पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि प्राचार्य व शिक्षिकाओं के बीच यह मामला काफी पुराना है शिक्षक संघ के नेताओं ने कई बार विवाद सुलझाने की कोशिश भी की है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंद्र भूषण शर्मा ने मामले की जांच के लिए कहा है और दोषी शिक्षिका पर कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं।

रेलवे ट्रैक पर गिरी महिला को बचाने में आरपीएफ जवान की मौत…

कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक महिला की जान बचाने के चक्कर में ड्यूटी पर तैनात रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के जवान की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. हादसे में महिला के पैर में चोट लगी है और जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. भरवारी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात प्लेटफार्म से नीचे एक महिला चक्कर खाकर गिर गई। वहां मौजूद आरपीएफ जवान ने महिला को उठाकर प्लेटफार्म पर फेंका, लेकिन वह प्रयागराज-मथुरा एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर गिरने से महिला के दोनों पैर जख्मी हो गए। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवान की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा है।
देवरिया के खुखंदू निवासी ज्ञानचंद्र (43) पुत्र लालजी आरपीएफ में सिपाही के पद पर तैनात था। ज्ञानचंद्र की तैनाती भरवारी रेलवे स्टेशन पर थी। मंगलवार रात करीब 11 बजे ज्ञानचंद्र प्लेटफार्म पर ड्यूटी में था। मिर्जापुर की निर्मला देवी प्लेटफार्म पर टहल रही थी। अचानक निर्मला चक्कर खाकर प्लेटफार्म से नीचे गिर गई। इसी दौरान प्रयागराज से मथुरा जाने वाली प्रयागराज-मथुरा स्पेशल एक्सप्रेस आ गई। आरपीएफ सिपाही प्लेटफार्म से नीचे कूदा और निर्मला को उठाकर बाहर फेंका, लेकिन वह अपनी जान नहीं बचा सका। ट्रेन उसके चीथड़े उड़ाते हुए निकल गई। वहां मौजूद रेलवेकर्मी हीरालाल ने इसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक अरविंद कुमार को दी तो वह मौके पर पहुंचे। नीचे गिरने से निर्मला के दोनों पैर जख्मी हो गए। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी होने पर आरपीएफ के आईजी देर रात भरवारी रेलवे स्टेशन पहुंचे। आरपीएफ सिपाही के शव को एसआरएन अस्पताल (प्रयागराज) पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

आज का दिन लेकर आया है आपके लिए क्या खास …जाने अपने राशिफल में…

आज का राशिफल एवं पंचांग:- 4 मार्च 2021, गुरुवार
🎉💐🌷🎯🌺🌺🏵️🍁🌹
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-फाल्गुन
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-वसंत
वार-गुरुवार
🌹🍁🏵️🌺🎯🌸🌷💐🎉
तिथि (सूर्योदयकालीन)-षष्ठी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-विशाखा
योग (सूर्योदयकालीन)-व्याघात
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कुंभ
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-वृश्चिक
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/भद्रा
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-बहते जल में हल्दी की गांठ प्रवाहित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
💐🎯🌹🌷🎉🌺🌸🍁🏵️
आज का राशिफल
🍁🍁🍁🍁🍁

मेष:-

आज आपको धन लाभ होने की संभावना है। यात्रा करते समय सावधान रहें। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आज पारिवारिक कार्यों में ज्यादा खर्च हो सकता है। किसी आयोजन में शामिल हो सकते हैं। छात्रों को सफलता मिलेगी ।
🍁🏵️🌸🌺🎉🌷🌹🎯💐

वृष:-

आज किसी से मतभेद होने की आशंका है। आपकी जिम्मेदारी समय पर पूरी होगी । आपकी किसी समस्या का समाधान होगा। अचानक लाभ होगा। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। कारोबार अच्छा चलेगा। मकान परिवर्तन कर सकते हैं।
💐🎯🌹🌷🎉🌺🌸🏵️🍁

मिथुन:-

आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। सेहत सुधारने के लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें। सत्संग में मन लगेगा। युवाओं को ज्यादा परिश्रम करना होगा। कारोबार में उन्नति होगी।
🍁🏵️🌸🌺🎉🌷🌹🎯💐

कर्क:-

आज किसी अनजान भय से आप परेशान हो सकते हैं। आपको धन लाभ होगा। आय के नए मौके मिलेंगे। कर्ज की रकम वापस मिलेगी । आज कुछ अप्रिय सूचना मिल सकती है।
💐🎯🌹🌷🎉🌺🌸🏵️🍁

सिंह:-

आजआपका दिन मिला जुला रहेगा। रिश्तेदारों की ओर से अशुभ सूचना मिल सकती है। पारिवारिक संपत्ति को लेकर कुछ विवाद होने की आशंका है। फील्ड में काम करने वालों को नया अवसर मिल सकता है। कार्यस्थल पर सहयोगियों की मदद मिलेगी।
🍁🏵️🌸🌺🎉🌷🌹🎯💐

कन्या:-

आज का दिन अच्छा रहेगा। जमीन या मकान खरीद सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। लेनदेन करते समय सावधान रहें। आर्थिक नुकसान हो सकता है। यात्रा को टालने का प्रयास करें।
💐🎯🌹🌷🎉🌺🏵️🏵️🍁

तुला:-

जरूरी कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। युवाओं को कामयाबी मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकते हैं।आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। शुभ सूचना मिल सकती है । मित्रों से लाभ होगा। रूके हुए कार्य पूरे होंगे।
🍁🏵️🌺🎉🌷🌹🎯💐🌸

वृश्चिक:-

आज शत्रु पक्ष शांत रहेगा। फील्ड में काम करने वालों सहयोगियों से मदद मिलेगी। आपकी किसी दिक्कत का समाधान होगा। आज का दिन अच्छा रहेगा। खुश रहेंगे। पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
🌸💐🎯🌹🎉🌺🏵️🏵️🍁

धनु:-

आज विरोधी हावी हो सकते हैं। आज किसी कार्य में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आपका सहयोगियों के साथ कुछ समस्या हो सकती है। आपकी सेहत में सुधार होगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
🍁🏵️🌺🎉🎯💐🌸🌸🌷

मकर:-

विद्यार्थियों को आज कामयाबी मिल सकती है। आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। आज शत्रु पक्ष से सावधान रहना होगा। स्थानांतण की सूचना मिल सकती है। कुछ विवाद दूर होंगे।
🌷🌸💐🎯🎉🌺🏵️🍁🌹

कुंभ:-

नए कार्य में कामयाबी मिलेगी। आपको उधार की रकम वापस मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। अपनों का साथ मिलेगा। कारोबार में उन्नति होगी। शासकीय कार्य पूरे होंगे। किसी योजना में निवेश कर सकते हैं।
🌹🍁🏵️🌺🎉🎯💐🌸🌷

मीन:-

आज आप अपनी जिम्मेदारी आसानी से पूरी कर पाएंगे। अपरिचितों से दूरी बनाकर रखें। आज सगे संबंधियों या मित्रों से मुलाकात हो सकती है। दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।
🌷🌸🎯🎯🌺🏵️🏵️🍁🌹

लखनपुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह में नव विवाहित दम्पतियों को आशिर्वाद देने पहुंचे प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह व महिला बाल विकास सभापति सरला सिंह

लखनपुर महिला बाल विकास विभाग द्वारा लखनपुर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के दौरान प्रदेश सचिव श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह एवं महिला बाल विक सभापति श्रीमती सरला सिंह पहुंचे जहां सभी नव वर वधु को अपना आशीर्वाद प्रदान किया और इनके सफल जीवन की कामना भी की।
इस कार्यक्रम में कुल 46 नए जोड़ी ने एक दूसरे के साथ सात फेरे लेकर एक दूसरे को अपना जीवन साथी चुना।
प्रदेश सचिव श्री एवं शैलेन्द्र प्रताप सिंह एवं महिला बाल विक सभापति श्रीमती सरला सिंह सदेव ही आम जनता की सभी परिस्थियों में उनके सहभागी रहे हैं।

नितिन गडकरी के मंत्रालय ने सिर्फ 18 घंटे में बनाई 25 कि.मी. लम्बी सड़क, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज होगी उपलब्धि…

नई दिल्ली: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के तहत काम करने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कार्य को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्डस में जगह मिलेगी. वजह यह है कि एनएचएआई ने 25. 54 किलोमीटर के सिंगल लेन डांबरीकरण कार्य को सिर्फ 18 घंटे में पूरा करने की उपलब्धि हासिल की है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसके लिए सभी 500 कर्मचारियों और ठेकेदार सहित एनएचएआई की सराहना की है. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने हाल ही में सोलापुर-विजापुर राजमार्ग पर 4-लेनिंग कार्य के अंतर्गत 25.54 किलोमीटर के सिंगल लेन डांबरीकरण कार्य को 18 घंटे में पूरा किया है, जिसे ‘लिम्का बुक ऑफ रेकॉर्डस’ में दर्ज किया जाएगा.
गडकरी ने कहा, ठेकेदार कंपनी के 500 कर्मचारियों ने इसके लिए मेहनत की है. मैं उन कर्मचारियों सहित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक, अधिकारी, ठेकेदार कंपनी के प्रतिनिधि और परियोजना अधिकारियों का अभिनंदन करता हूं.
नितिन गडकरी ने बताया कि वर्तमान में सोलापुर-विजापुर राजमार्ग के 110 किमी का कार्य प्रगति पर है जो अक्टूबर 2021 तक पूरा हो जाएगा. गडकरी ने उत्तराखंड के लिए दिल्ली-देहरादून के नये इकोनॉमिक कॉरिडॉर की घोषणा की. 210 किमी कुल लंबाई के 6-लेन के इस परियोजना की कुल लागत 12,300 करोड़ है. अगस्त 2021 तक यह परियोजना अवार्ड हो जाएगा और 2023 तक पूर्ण होगा.

इसरो ने एक बार फिर रचा इतिहास, अंतरिक्ष में 19 सेटैलाइट को लेकर रवाना हुआ पीएसएलवी-सी51…

पीएसएलवी-सी51: भारत के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान द्वारा रविवार को सुबह 19 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजे गए. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने बताया कि शनिवार सुबह 8.54 बजे से इसके लॉन्च होने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी थी.
भारतीय रॉकेट पीएसएलवी-सी51 को रविवार सुबह 10.24 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर (एसडीएससी) से एक लॉन्च पैड के सहारे रवाना किया. इस रॉकेट में 637 किलो के ब्राजीलियाई उपग्रह अमेजोनिया-1 सहित 18 अन्य सैटेलाइट्स भी अंतरिक्ष में भेजे गए. इनमें से 13 अमेरिका से हैं.
इसरो ने एक बयान में बताया कि पीएसएलवी-सी51 पीएसएलवी का 53वां मिशन है.637 किलोग्राम वजनी अमेजोनिया-1 ब्राजील का पहला उपग्रह है जिसे भारत से प्रक्षेपित किया जाएगा. यह राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (आईएनपीआई) का ऑप्टिकल पृथ्वी अवलोकन उपग्रह है.
अमेजोनिया-1 के बारे में इसरो ने बयान में बताया कि यह उपग्रह अमेज़न क्षेत्र में वनों की कटाई की निगरानी और ब्राजील के क्षेत्र में विविध कृषि के विश्लेषण के लिए उपयोगकर्ताओं को दूरस्थ संवेदी आंकड़े मुहैया कराएगा तथा मौजूदा ढांचे को और मजबूत बनाएगा.

जाने कैसा होगा आज आपका दिन,जाने अपने राशिफल में

आज का राशिफल एवं पंचांग:-3 मार्च 2021, बुधवार
🏵️🍁🌸🌺🎉🌷🌹🎯💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-फाल्गुन
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-वसंत
वार-बुधवार
💐🎯🌹🌷🎉🌺🌸🍁🏵️
तिथि (सूर्योदयकालीन)-पंचमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-स्वाति
योग (सूर्योदयकालीन)-ध्रुव
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कुंभ
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-दक्षिण
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-तुला
व्रत/मुहूर्त-अन्नप्राशन/जातकर्म
यात्रा शकुन-हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-किसी बटुक को कांस्य पात्र दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🌺💐🎯🌷🏵️🎉🌹🍁🌸
आज का राशिफल
🌸🍁🍁🍁🍁

मेष:-

पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। वाहन चलाते समय सावधान रहें। नई योजना को फिलहाल टालने का प्रयास करें। आज का दिन दिक्कतों वाला हो सकता है। आपके शत्रु सक्रिय होंगे। युवाओं को अल्प प्रयास में ही सफलता मिल सकती है। आज यात्रा को टालें।
🍁🌸🌹🎉🏵️🌷🎯💐🌺

वृष:-

निवेश में अधीरता न दिखाएं। आपकी परेशानी दूर करने में मित्रों की मदद मिलेगी। कानूनी मामले लंबित रहेंगे। कुछ कार्यों में विलंब होगा। किसी से विवाद हो सकता है। अशुभ समाचार मिल सकता है। कारोबार ठीक चलेगा।
🌺💐🎯🌷🏵️🎉🌹🌸🍁

मिथुन:-

आज खुशखबरी मिल सकती है। मित्रों का सहयोग रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बचत में निवेश करने से लाभ होगा। किसी नए कार्य को प्रारंभ न करें। किसी कार्य के पूरा नहीं होने से तनाव हो सकता है।
🍁🌸🌹🎉🏵️🌷🎯💐🌺

कर्क:-

अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। आय के नए स्रोत मिलेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपके कैरियर को नई दिशा मिलेगी। कारोबारी यात्रा कर सकते हैं। सेहत संबंधी दिक्कत दूर होगी।
🌺💐🎯🌷🏵️🌹🌸🌸🍁

सिंह:-

घर-परिवार में खुशियाें का वातावरण रहेगा। दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। किसी काम को न टालें। शुभ सूचना मिलेगी। आमदनी ठीक रहेगी। निवेश के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कानूनी अड़चन दूर होने की संभावना है। लाभ के अवसर आएंगे।
🍁🌸🌹🏵️🌷🎯💐🌺🎉

कन्या:-

आज का दिन ठीक रहेगा। किसी जिम्मेदारो को पूरा करने में अधिक प्रयास करना पड़ेगा। बेकार के विवाद का हिस्सा न बनें। किसी से मतभेद हो सकते हैं।आमदनी में वृद्धि होगी। कारोबारी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार की दिक्कत दूर होगी।
🍁🌸🎯🎯💐🌺🎉🌷🌹

तुला:-

पैतृक मामलों को लेकर विवाद हो सकता है। कानूनी दिक्कतें रहेंगी। व्यवसायियों के लिए आज का दिन बेहतर है। आर्थिक लाभ होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। आज आपको नई सूचना मिलेगी। किसी बड़ी समस्या से आपके कार्य प्रभावित होंगे। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी।
🌹🌷🎉🌺💐🌸🍁🏵️🏵️

वृश्चिक:-

आज नए सौदे हो सकते हैं। सगे संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ में कार्य करने वालों से कुछ दिक्कत हो सकती है। आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बना सकते हैं। उधार की रकम वापस मिलेगी। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें।
🏵️🍁🌸💐🌺🎉🌷🌹🎯

धनु:-

आज भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार के लोगों से मतभेद दूर होंगे। मित्रों से खुशखबरी मिलेगी। आपके काम आसानी से पूरे होंगे। रूकी हुई रकम आसानी से वसूल होगी। नया प्रोजेक्ट शुरू करने का प्लान बना सकते हैं।
🎯🌹🌷🎉🌺🌸🍁🍁🏵️

मकर:-

परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति प्रभावित रहेगी। अचानक लाभ होगा। किसी की बात में आकर बड़ा फैसला न लें। गुस्से से अपना बचाव करें। किसी से मतभेद होने की आशंका है। व्यवसाय ठीक चलेगा।
🏵️🍁🌸🌺🎉🌷🌹🎯💐

कुंभ:-

चिंता व तनाव दूर होंगे। जिम्मेदारी पूरा करना में आलस्य न करें। आज का दिन शानदार रहेगा। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सफल रहेगी। कैरियर से जुड़े प्रयास सफल रहेंगे। नौकरीपेशा को तरक्की की सूचना मिल सकती है। निवेश से लाभ होगा। विरोधियों से सावधान रहें।
💐🎯🌹🌷🎉🌺🌸🍁🏵️

मीन:-

शुभ समाचार मिलेंगे। किसी काम के पूरा नहीं होने से चिंतित हो सकते हैं। आपकी वजह से कई लोगों के काम बनेंगे। विरोधी शांत रहेंगे। धन लाभ होगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश को टालने का प्रयास करें। धार्मिक यात्रा पर जाएंगे।
🏵️🍁🌸🌺🎉🌷🌹🎯💐

error: Content is protected !!