Home Blog Page 252

आज इन राशियों के जातकों की सारी परेशानियों का होगा समाधान…देखे आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-12 मार्च 2021 शुक्रवार
🌷🌷🍁🎉🌸🌸🪁🏵️🪁
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-फाल्गुन
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-प्रमादी
ऋतु-वसंत
वार-शुक्रवार
🏵️🪁🖋️🌸🎉🍁💐🌷🌺
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्दशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-शतभिषा
योग (सूर्योदयकालीन)-सिद्ध
करण (सूर्योदयकालीन)-शकुनि
लग्न (सूर्योदयकालीन)- कुंभ
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-कुंभ
व्रत/मुहूर्त-देवदर्शन/तीर्थस्नान
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-किसी विप्र को खीर खिलाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌺🌷💐🍁🎉🏵️🌸🖋️🪁
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️

मेष:-

आज आपका दिन व्यस्तता में बीत सकता है। घर के प्रति आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है। कुछ खास काम आपके अटक सकते हैं। लेकिन चिंता बिल्कुल ना करें समय रहते सब पूरे भी हो जाएंगे। आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी। धन लाभ होगा ।
🏵️🌸🎉🍁🌷🌺💐💐🍁

वृष:-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। कुछ लोगों की मदद से आपके काम पूरे हो सकते हैं। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। रिश्तों के मामलों में आज नयापन आ सकता है। ऑफिस के काम को लेकर कुछ नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है।
🎉🍁💐🌺🌷🏵️🌸🌺💐

मिथुन:-

आज का दिन सुनहरे पल लेकर आयेगा। नए कार्यों में आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपको जीवन में अपने से बड़े लोगों का सहयोग मिलेगा, जिससे कैरियर में आपको सफलता मिलेगी ।
💐🌺🌸🏵️🌷🍁🎉🪁🖋️

कर्क:-

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज किसी नये काम की शुरुआत के भी नए मौके आपको मिल सकते हैं। मिल कर किये गए कामों से आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग है। ईमानदारी की भावना से किये गए आपके सभी काम सफल होंगे।
🪁🎉🍁🌷🏵️🌸🌺💐🌺

सिंह:-

रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं । इसके अलावा आज आपको कई नये काम करने के मौके मिलेंगे, जिनमें आप सफल भी होंगे। परिवार में लाभ की स्थिति बनेगी। रचनात्मक काम से आपको फायदा मिलेगा। रूका हुआ धन वापस मिलेगा।
🌺💐🏵️🌷🍁🎉🪁🖋️🔥

कन्या:-

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है। निवेश के मामलें में आपको कोई नई सलाह मिल सकती है। कुछ लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज भी बन सकती है। पिता के सहयोग से समस्याओं का हल निकलेगा।
🔥🎉🍁🌷🏵️💐🌺🏵️

तुला:-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन समान्य रहेग। नौकरीपैशा लोगो को आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अचानक धन लाभ होगा । वाहन चलाते समय सावधानी बरतें ।
🏵️🌺💐🌷🍁🎉🔥🪁🔥

वृश्चिक:-

आज आपकी बनाई हुई कई योजनाएं समय से पूरी हो जायेंगी। कारोबार में सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। लम्बे समय से रूके हुए सभी काम पूरें होंगे। धन लाभ होगा ।
🔥🪁🎉🍁💐💐🌺🏵️🖋️

धनु:-

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज संतान के साथ कुछ विवाद होने की संभावना बन रही है । आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। धन लाभ होगा । व्यवसाय अच्छा चलेगा । कारोबार में वृद्धि होगी । रुकी हुई रकम वापस मिलेगी ।
🌸🏵️🌺💐🍁🎉🔥🌹🔥

मकर:-

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। सभी काम आपके मन- मुताबिक पूरे हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा एकाग्रता के कारण आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। एक तरफा सोच आपको परेशानी में डाल सकती है। फालतू विवाद भी सामने आ सकते हैं।
🔥🌹🎉🍁💐🌺🏵️🌸🎯

कुंभ:-

आज इस राशि के कारोबारियों को थोडी मेहनत से लाभ हो सकता है। ऑफिस के काम आज आसानी से पूरे हो जायेंगे । संतान की तरक्की सुनिश्चित होगी। दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेग। बेरोजगारो को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे।
🎯🌸🏵️🌺💐🎉🎉🌹🔥

मीन:-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा।आज आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। दूसरे लोग आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किस्मत के सहयोग से जो भी होगा आपके पक्ष में होगा। आपके धन में वृद्धि होगी।
🔥🌹💐🌺🏵️🌸🍁🍁

सड़क दुर्घटना में एक मासूम सहित महिला की मौत.. 6 माह का बच्चा और उसके पिता की हालत गंभीर…

सूरजपुर:- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। एक मिनी ट्रक ने स्कूटी को ठोकर मार दी। इस हादसे की चपेट में एक परिवार आ गया है। सड़क दुर्घटना में एक मासूम सहित महिला की मौत हो गई है वहीं 6 माह का बच्चा और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसने भी इस घटना को देखा उसकी रूह कांप उठी।
घटना सूरजपुर के माता कर्मा चौक की है, कुछ देर पहले शहर के रिंग रोड के माता कर्मा चौक के पास स्कूटी में सवार दंपत्ति बस स्टैण्ड की जा रहा था। तभी पीछे से आ रही मिनी ट्रक ने उन्हें ठोकर मारते हुये कुचल दिया। दंपत्ति पर ट्रक के पहिये चढ़ने के कारण एक बच्चे और माँ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं करीब 6 महीने का मासूम और पिता मौत से जंग लड़ रहे हैं। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस दुर्घटना करने वाली ट्रक की पतासाजी में जुट गई है।
घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है, जिन्हें इलाज के लिए अम्बिकापुर मेडिकल कालेज भेजने की तैयारी चल रही है।

प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह व सभापति महिला बाल विकास श्रीमती सरला सिंह ने महाशिवरात्रि के अवसर पर महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में वर वधू को आशिर्वाद प्रदान किया….

अम्बिकापुर :- उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम महेशपुर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 11 मार्च को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमे कांग्रेस प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह व सभापति महिला बाल विकास श्रीमती सरला सिंह
ने महाशिवरात्री पर उदयपुर के ग्राम मोहनपुर पहुंचकर महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित 46 जोड़ों के सामूहिक विवाह में वर बधू को आशिर्वाद प्रदान किया। सामूहिक विवाह में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में 46 जोडे़ परिणय सूत्र में आबद्व होकर एक दूजे के हुए । इसमें 37 जोड़ो ने हिन्दू रीति-रिवाज से तथा 9 जोड़ों ने मसीही परम्परा के अनुसार वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया। जनप्रतिनिधियों ने नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद तथा सफल वैवाहिक जीवन की बधाई दी। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा निम्न आय वर्ग के युुवक-युवतियों के विवाह हेतु मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना प्रारंभ किया गया है । इस योजना से एक ओर निम्न आय वर्ग के युवक-युवतियों के माता-पिता को आर्थिक सहयोग मिल रही है तो दूसरी ओर सामूहिक विवाह के आयोजन से फिजूलखर्ची को रोकने समाज भी जागरूक हो रहा है । मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत नव दम्पतियों को सामग्री सहित 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है।
इस अवसर पर राजनाथ सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।

एक वर्षीय बच्चे के गले मे फंसे चने को ऑपरेशन से निकाला गया बाहर..

अम्बिकापुर :- मेडिकल अम्बिकापुर के चिकित्सको ने एक वर्षीय बच्चे के गले मे फंसे चना को ऑपरेशन के द्वारा बाहर निकाल बच्चे को नया जीवन दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार लुण्ड्रा विकासखण्ड के ग्राम उदारी के एक वर्षीय बालक आयुष के गले मे चना फंस गया था जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई थी। आयुष को 6 मार्च को मेडिकल कालेज अस्पताल के शिशु रोग विभाग में भर्ती कराया गया था चिकित्सको ने उसकी स्थिति को देखते हुए उच्च संस्थान में ईलाज के लिए रेफर किया। बच्चे के अभिभावक उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल ले गए लेकिन वहां ईलाज नही होने पर 10 मार्च को शाम 5 बजे पुनः बच्चे को मेडिकल कालेज अस्पताल ले आये। मेडिकल कालेज अस्पताल के इएनटी विभाग के डॉ उषा अमरो, डॉ हरवंश एवं डॉ आयुष गुप्ता के द्वारा 10 मार्च को ही रात्रि में ब्रोंकोस्कोपी एवं ट्रेकियोस्टॉमी करके ( गले मे छेद कर) गले मे फसे चने को बाहर निकाला गया। बच्चे की हालत स्थिर है और वह शिशुवार्ड में चिकित्सकों की देख-रेख में भर्ती है।

कोरोना टीका लगवाने के बाद भी कलेक्टर हुए कोरोना संक्रमित

जांजगीर कोरोना महामारी एक बार फिर से अपना पैर पसारने में लगा हुआ है,जिसने लोगो को एक बार फिर से परेशानियों में डाल दिया है।
कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए तैयार किए गए देशी वैक्सीन से लोगों की उम्मीदें काफी हद तक जगी हैं लेकिन जांजगीर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने वैक्सीन की विश्वसनीयता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं मामला जांजगीर जिले के कलेक्टर यशवंत कुमार से संबंधित हैं।
कलेक्टर यशवंत कुमार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दो डोज पहले ही लगवा लिया है, ऐसे में सोचने वाली बात है की कलेक्टर यशवंत कुमार कोरोना संक्रमित कैसे हुए जबकि उन्होंने टीका पहले ही लगवा लिया था।

आज का दिन लेकर आया है आपके लिए क्या खास..जाने अपने राशिफल में…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-11 मार्च 2021, गुरुवार
🌷🖋️💐🌸🍁🎉🪁🌺🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-फाल्गुन
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-वसंत
वार-गुरुवार
🌺🪁🎉🍁🌸💐🖋️🌷🌷
तिथि (सूर्योदयकालीन)-त्रयोदशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-धनिष्ठा
योग (सूर्योदयकालीन)-शिव
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कुंभ
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-दक्षिण
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-कुंभ
व्रत/मुहूर्त-मास शिवरात्रि/भद्रा/पंचक प्रारंभ
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌷🖋️💐🏵️🌸🌺🍁🎉🪁
आज का राशिफल
🌺🌺🌺🌺🌺

मेष:-

आज किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं । आज अचानक से कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यवसाय में तरक्की के योग हैं ।धन लाभ के प्रबल योग हैं ।
🏵️🌺🪁🎉🍁🌸💐🖋️🌷

वृष:-

आज आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ जायेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिल सकती है। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं।
🌷🖋️🌸🍁🎉🪁🌺🏵️💐

मिथुन:-

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आपके सामने कोई भी चुनौती टिक नहीं पायेगी। लोग आपके व्यवहार से काफी प्रभावित होंगे।परिवार में सबके साथ किसी खास मामले पर बातचीत हो सकती है।
💐🏵️🌺🪁🎉🍁🌸🖋️🌷

कर्क:-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह आपको फायदा दिला सकती है। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है।
🌷🖋️🌸🍁🎉🪁🌺🏵️💐

सिंह:-

आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी । आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहें खोल देगा।
💐🏵️🌺🪁🎉🍁🌸🌷🌸

कन्या:-

आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। घर में माहौल थोड़ा गंभीर रह सकता है । आज कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं लेकिन समझदारी से काम करने पर आपकी सभी परेशानियां दूर होगी। धन लाभ होगा । व्यापार अच्छा चलेगा ।
🌸🌷🍁🎉🪁🌺🏵️💐🖋️

तुला:-

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा हो जायेगा| आप किसी नये काम को शुरू करने के लिये योजना बना सकते हैं। संतान की ओर से आपको सुख मिलता रहेगा।
💐🏵️🌺🪁🎉🍁🌷🌸🏵️

वृश्चिक:-

आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे।
🏵️🌸🌷🎉🪁🌺💐🪁

धनु:-

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए।आज आपके कैरियर की दिशा बदलेगी । आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
💐🌺🌷🌸🏵️🍁🏵️🌸

मकर:-

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज प्रॉपर्टी से जुड़े कुछ कागजों का थोडा ज्यादा ख्याल रखें। आज परिवार में आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है । आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आज कई लोगों को आपकी बात समझने में परेशानी हो सकती है।
🌸🏵️🍁🌷🌺💐🪁🖋️

कुंभ:-

आज आपका दिन उत्तम रहेगा।आपको घर के किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कारोबार में किया हुआ निवेश आपको फायदा दिला सकता है। धन के मामले में स्थिति ठीक रहेगी।
💐🌺🌷🍁🌸🌸🎉🌸🏵️

मीन:-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके सारे काम मन- मुताबिक पूरे होंगे। जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।आपको नये प्रोजेक्ट भी मिल सकते है, सबकुछ आपके अनुरूप रहेगा।
🏵️🎉🍁🌷🌺💐🌺🌷

मंत्री श्री अमरजीत भगत के प्रयासों से 63 कार्यो के लिए 5 करोड़ रूपए स्वीकृत…

अम्बिकापुर :- खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत के विशेष प्रयासों से जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में 63 सड़कों के लिए मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत 5 करोड़ रूपए की स्वीकृति मिली है।
मंत्री श्री अमरजीत भगत ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सीतापुर के विकासखण्ड सीतापुर लोक निर्माण विभाग उपसंभाग सीतापुर के पहुंच मार्ग के लिए 2 लाख 77 हजार रूपए, की स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार सीतापुर के मजिस्ट्रेट बंगला के पहंुच मार्ग के लिए 1 लाख 98 रूपए, गुतुरमा में हाई स्कूल पहंुच मार्ग के लिए 8 लाख 30 हजार रूपए, प्रतापगढ़ में हाई स्कूल पहंुच मार्ग के लिए भी 8 लाख 30 हजार रूपए, प्रतापगढ़ में मॉडल स्कूल के पहंुच मार्ग के लिए 11 लाख 85 हजार रूपए, सीतापुर के कन्या छात्रावास के पहंुच मार्ग के लिए 9 लाख 88 हजार रूपए, भुसू में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए 7 करोड़ 90 लाख रूपए, उलकिया में हाई स्कूल पहंुच मार्ग के लिए 19 लाख 75 हजार रूपए, तेलाईघर में हाई स्कूल पहंुच मार्ग के लिए 4 लाख 75 हजार रूपए, कोदा में हाई स्कूल पहंुच मार्ग के लिए 18 लाख 24 हजार रूपए, बटाईकेला में हाई स्कूल पहंुच मार्ग के लिए 9 लाख 88 हजार रूपए और महेशपुर में हाई स्कूल पहंुच मार्ग के लिए 10 लाख 27 हजार रूपए, कतकालों हाई स्कूल पहंुच मार्ग के लिए 9 लाख 88 हजार रूपए तथा हाई स्कूल पेटला पहंुच मार्ग के लिए 11 लाख 85 हजार रूपए, की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
बतौली विकासखण्ड के जनपद पंचायत भवन पहंुच मार्ग के लिए 11 लाख 85 हजार रूपए, हाई स्कूल सरमना पहंुच मार्ग के लिए 19 लाख 99 हजार रूपए, हाई स्कूल बिलकोटा हाई स्कूल पहंुच मार्ग के लिए 9 लाख 88 हजार रूपए, मॉडल स्कूल भटको हाई स्कूल पहंुच मार्ग के लिए 5 लाख 93 हजार रूपए, हाई स्कूल पेटला पहंुच मार्ग के लिए 11 लाख 85 हजार रूपए, आयुर्वेदिक अस्पताल दरिमा हाई स्कूल पहंुच मार्ग के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, मैनपाट में आईटीआई छात्रावास पहंुच मार्ग के लिए 8 लाख 90 हजार रूपए, उप स्वास्थ्य केन्द्र सोनातराई पहुंच मार्ग के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए, उप स्वास्थ्य केन्द्र हरदीसांड पहंुच मार्ग के लिए 7 लाख 50 हजार रूपए, उप स्वास्थ्य केन्द्र आरा पहंुच मार्ग के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए, ढोढ़ांगाव में पीएमजीएसवाय रोड से सोसायटी एवं डॉ. आवास पहंुच मार्ग के लिए 5 लाख, शिवनाथपुर पंचायत हरिजन पारा में प्राथमिक शाला पहंुच मार्ग के लिए 5 लाख, कुमनसिया के सेवाडाढ़ आंगनबाड़ी पहंुच मार्ग के लिए 5 लाख, उप स्वास्थ्य केन्द्र भवराडांड पहंुच मार्ग के लिए 7 लाख 50 हजार रूपए, कन्या छात्रावास केरजू पहंुच मार्ग के लिए 5 लाख, कुनमेरा हाई स्कूल पहंुच मार्ग के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए, बंदना हाई स्कूल पहंुच मार्ग के लिए 5 लाख, देवगढ़ हाई स्कूल पहंुच मार्ग के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए, भूसू हाई स्कूल पहंुच मार्ग के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए, गिरहुलडीह पहंुच मार्ग के लिए 5 लाख, राजापुर हाई स्कूल पहंुच मार्ग के लिए 3 लाख 50 हजार रूपए, खडगांव हाई स्कूल पहंुच मार्ग के लिए 3 लाख 50 हजार रूपए, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रतापगढ़ पहंुच मार्ग के लिए 5 लाख स्वीकृत किए गए।
ग्राम राधापुर हाई स्कूल पहंुच मार्ग एवं पंचायत भवन पहंुच मार्ग के लिए 5 लाख रूपए, गिरहुलडीह पंचायत के टुकुपारा आंगनबाड़ी पहंुच मार्ग के लिए 15 लाख, एरण्ड पंचायत के आंगनबाड़ी एवं प्राथमिक शाला पहंुच मार्ग के लिए 12 लाख 50 हजार रूपए, रजौटी से आंगनबाड़ी भवन बरपारा मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य के लिए 5 लाख, पेटला अटल चैक चट्टानपारा आंगनबाड़ी प्राथमिक शाला सीतापुर पहुंच मार्ग में सड़क निर्माण के लिए 5 लाख रूपए, सोनतराई भूसु मार्ग से प्राथमिक शाला सिंकरियापारा तक सड़क निर्माण के लिए 5 लाख रूपए, भवराडांड पंचायत भवन से मंगरैलगढ़ सामुदायिक भवन तक सड़क एवं पुलिया निर्माण 10 लाख रूपए, बेनईपारा उरांवपारा खालपारा में आंगनबाड़ी भवन तक सड़क निर्माण के लिए 15 लाख रूपए, मंगारी उप स्वास्थ्य केन्द्र पहंुच मार्ग के लिए 3 लाख 50 हजार रूपए, कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल बतौली पहंुच मार्ग के लिए 11 लाख रूपए, बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल बतौली पहंुच मार्ग के लिए 17 लाख 50 हजार रूपए, कन्या छात्रावास बतौली पहंुच मार्ग के लिए 7 लाख 50 हजार रूपए, कस्तुरबा गांधी छात्रावास बतौली पहुंच मार्ग भटको के लिए 3 लाख 50 हजार रूपए, बांसाझाल हाई स्कूल पहंुच मार्ग के लिए 3 लाख 50 हजार रूपए, तहसील भवन बतौली पहंुच मार्ग के लिए 4 लाख रूपए, थाना भवन बतौली पहुंच मार्ग के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए, हाई स्कूल मंगारी पहंुच मार्ग के लिए 5 लाख, प्राथमिक शाला बासेन एवं पंचायत भवन पहंुच मार्ग के लिए 7 लाख 50 हजार रूपए, हाई स्कूल सेदम पहंुच मार्ग के लिए 5 लाख, प्राथमिक शाला लोटा पहंुच मार्ग के लिए 7 लाख 50 हजार रूपए, धान खरीदी केन्द्र महेशपुर पहंुच मार्ग के लिए 5 लाख रूपए, आंगनबाड़ी चंवारपानी पहंुच मार्ग के लिए 7 लाख 50 हजार रूपए, नकना से आंगनबाड़ी पहंुच मार्ग के लिए 15 लाख, आमबांव से ढोढागांव आंगनबाड़ी पहुंच मार्ग के लिए 20 लाख, पंचायत भवन से ठुठीपानी पहंुच मार्ग के लिए 12 लाख 50 हजार रूपए, की स्वीकृति प्रदान की गई है।

तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, शाम चार बजे शपथ ग्रहण समारोह…

देहरादून :- उत्तराखंड में भाजपा सरकार के नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है। तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) को प्रदेश का अलग मुख्यमंत्री चुना गया था। देहरादून में हुई विधायक दल की बैठक में तीरथ सिंह रावत के नाम का एक लाइन का प्रस्ताव रखा गया है जिसका समर्थन सभी विधायकों ने किया। तीरथ सिंह रावत अभी गड़वाल से भाजपा सांसद हैं। वे विधायक रह चुके हैं। 2013-15 तक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहे हैं। अभी वे पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हैं। अब वे राज्यपाल से मिल रहे हैं और शाम 4 बजे शपथ लेंगे। माना जा रहा है कि उनके साथ तीन से पांच मंत्री शपथ ले सकते हं। बता दें, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद जो नाम दौड़ में बताए जा रहे थे, वे थे धन सिंह रावत, अनिल बलूनी, अजय भट्ट और सतपाल महाराज, लेकिन पार्टी आलाकमान ने तीरथ सिंह रावत पर भरोसा जताया। विधायक दल की बैठक के लिए भाजपा के दो पर्यवेक्षक, डॉ. रमन सिंह और दुष्यंत कुमार गौतम देहरादून पहुंच चुके थे और दोनों ने इसका औपचारिक ऐलान किया। भाजपा के लिए नए मुख्यमंत्री का चयन इसलिए भी बड़ा अहम है क्योंकि अगले साल ही यहां विधानसभा चुनाव होने हैं।

नौसेना को मिली दुनिया की सबसे आधुनिक करंज पनडुब्बी, जानिए कैसे पड़ा यह नाम, क्यों कहा जा रहा साइलेंट किलर…

मुंबई :- देश की सुरक्षा के लिहाज से बुधवार का दिन बहुत अहम होने जा रहा है। आज स्कोर्पिन क्लास सबमरीन आईएनएस करंज (INS Karanj) नौसेने के बेड़े में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम मुंबई में होगा। इससे देश की समुद्री ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। INS Karanj को साइलेंट किलर कहा जा रहा है। यह बिना किसी आहट के दुश्मन खेमे में पहुंचकर ताबह करने की क्षमता रखती है। INS Karanj करीब 70 मीटर लंबी, 12 मीटर ऊंची और 1565 टन वजनी है। INS Karanj मिसाइल और टॉरपीडो से लैस है और समुद्र में माइन्स बिछाने में सक्षम है। करीब 350 मीटर गहरे समुद्र में INS Karanj को तैनात किया जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है रडार की पकड़ में नहीं आत हुए जमीन पर हमला करना। इसमें ऑक्सीजन बनाने की क्षमता है, जिससे यह लंबे समय तक पानी में रह सकती है।

जानिए कैसे पड़ा नाम INS Karanj

INS Karanj के नामकरण की कहानी दिलचस्प है। दरअसल इसके हर अक्षर का एक मतलब है। मसलन – K से किलर इन्सटिंक्ट, A से आत्मनिर्भर भारत, R से रेडी, A से एग्रेसिव, N से निम्बल और J से जोश। बता दें इससे पहले स्कोर्पिन क्लास की पहली दो पनडुब्बीयां, आईएनएस कलवरी और आईएनएस खंडेरी नौसेना के जंगी बेड़े में शामिल हो चुकी हैं। अब चौथी पनडुब्बी वेला का समुद्री ट्रायल शुरू किया जा रहा है। पांचवी पनडुब्बी वागिर को लांच किया जा चुका है। स्कोर्पिन क्लास की छठी सबमरीन वगशीर का मझगांव डॉकयार्ड पर का शुरू हो चुका है।

चीन और पाकिस्तान के लिए खतरा

INS Karanj चीन और पाकिस्तान के खिलाफ हिंद महासागर में भारत के मोर्चे को मजबूत करेंगे। बता दें, चीन लगातार अपनी समुद्री ताकत बढ़ा रहा है। वहीं पाकिस्तान भी चीन की मदद से अपनी समुद्री ताकत बढ़ा रहा है।

नौसेना का 11 एसीटीसीएम जहाजों के लिए सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स के साथ करार

इस बीच, एक अन्य खबर के अनुसार, नौसेना ने 11 हथियार-सह-टोरपीडो-सह-मिसाइल (एसीटीसीएम) जहाजों के निर्माण के लिए सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स के साथ समझौता किया है। नौसेना ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि ठाणे की एमएसएमई सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ पांच मार्च को समझौता हुआ। बयान के अनुसार जहाजों की आपूर्तिं 22 मई से शुरू होनी है। बयान में कहा गया है कि यह परियोजना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और मील का पत्थर है।

आज इन राशियों के जातकों के सम्पूर्ण समस्यायों का होने वाला है अंत,,, जाने आपके राशिफल मे क्या है आपके लिए खास…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-10 मार्च 2021, बुधवार
🏵️🍁🌷🖋️🎉🌸🌺🌺💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-फाल्गुन
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-वसंत
वार-बुधवार
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-श्रवण
योग (सूर्योदयकालीन)-परिघ
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कुंभ
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-नैऋत्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-मकर
व्रत/मुहूर्त-प्रदोष व्रत
यात्रा शकुन-हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-शिवजी का दुग्धाभिषेक करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

💐🌺🌸🪁🎉🖋️🍁🏵️🌷
आज का राशिफल
🍁🍁🍁🍁🍁

मेष :-

आज किसी नये काम के लिए नई योजना को बनाने में आप सफल हो सकते हैं। इसमे आपको अपने से बड़ों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी खास काम को पूरा करने में आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा । परिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा।
💐🌺🌸🖋️🌷🍁🏵️🪁🪁

वृष:-

आज आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में कोई अच्छा काम होने के योग बन रहे हैं। पहले से उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर रूझान बढ़ेगा। जल्द ही सफलता आपके कदम चूमेगी।
🪁🏵️🍁🌷🖋️🌺💐💐

मिथुन :-

आज आपके कुछ कामों में थोड़ी रूकावटें आ सकती हैं, जिससे आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। ईमानदारी की भावना आज अपने दिल में बनाए रखें। आपके सभी कष्टों का जल्द ही निवारण होगा। धन लाभ होने के आंशिक योग हैं ।
🎉💐🌺🖋️🌷🏵️🪁🌸🌸

कर्क :-

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। रुके कामों को पूरा करने में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आपकी परेशानी कम होंगी। धन लाभ होगा । आर्थिक परेशानी दूर होगी।
🌸🪁🏵️🌷🖋️💐🎉🍁🍁

सिंह :-

आज आप बहुत उत्साह में रहेंगे। घऱ में खुशी का वातावरण रहेगा। आप अपना हर काम पूरी लग्न से करेंगे। सोचे हुए काम समय से पूरे हो जायेंगें। रचनात्मक काम में लगे लोगों को फायदा हो सकता है। मान सम्मान बढेगा। कारोबार में बरकत होगी।
🍁🎉💐🌷🏵️🏵️🪁🌸🌺

कन्या:-

आज आपका दिन नई सौगात लेकर आया है। कारोबार में अचानक आपको फायदा दिलाएगा। सहकर्मी आज आपकी मदद के लिये तैयार रहेंगे। पैसे कमाने के नए विचार आपके मन में आयेंगे।रुके हुए काम बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे। आपको लाभ होगा। वकीलों को किसी पुराने मुद्दे पर जीत हासिल होगी।
🌺🌸🪁🏵️🌷💐🎉🖋️🖋️

तुला :-

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। मेहनत के बल पर आपको धन लाभ होगा। आपके ऊपर कुछ पारीवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कैरियर में सफलता मिलेगी।
🖋️🎉💐🌷🏵️🌸🌸🌺🍁

वृश्चिक:-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर में किसी खुशी का आगमन होगा । आज आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है।आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं । भविष्य में आपको सफलता जरूरमिलेगी। आपके रूके हुए काम पूरे होंगे ।
🍁🌺🌸🏵️🌷💐🎉🖋️🪁

धनु:-

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके सभी काम समय से बनते नज़र आयेंगे।किसी भी काम को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी तरह का पुरुस्कार आपको मिलेगा। परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेंगी।
🪁🖋️🎉💐🏵️🌸🌺🌺🍁

मकर:-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। कारोबार को बढ़ाने में थोडी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको सफलता भी जरूर मिलेगी।
🍁🌺🌸🏵️💐🖋️🪁🌷

कुंभ:-

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज परिवारवालों के साथ मिलकर किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा ।
🌷🪁🖋️💐🏵️🌸🌺🍁🎉

मीन:-

आज आप बहुत उत्साह में रह सकते हैं। घऱ में खुशी का वातावरण रहेगा। आप हर काम लग्न से करेंगें आपकी मेहनत और लगन देखकर लोग आपकी तारिफ भी करेंगें। रचनात्मक काम में लगे लोगों को फायदा हो सकता है। व्यवसाय में आज कोई बड़ा मुनाफा हो सकता है।
🎉🍁🌺🌸🏵️💐🖋️🌷🌷

मुख्यमंत्री ने नन्हें-मुन्नों का अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर दिया सुपोषण का संदेश

रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगायी गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में विभाग की योजनाओं से लाभान्वित महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामग्रियों, आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र के प्रतिरूप और पोषण वाटिका के स्टॉल लगाए गए थे। आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र के स्टॉल में मुख्यमंत्री ने नन्हें बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर सुपोषण का संदेश दिया। इस अवसर पर बच्चों ने खेल-खेल में नाच-गाकर सीखने की गतिविधियां की जिसे देखकर मुख्यमंत्री ने खुश होकर बच्चों को चॉकलेट बांटा। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में आए दिव्यांग महिला समूह की भी सराहना की। प्रदर्शनी में महिला समूहों द्वारा स्व-निर्मित बैग, साबुन, वाशिंग पाउडर, मसाले, सेनेटाइजर, मास्क, सजावटी समान, छत्तीसगढ़ी व्यंजन, सौन्दर्य प्रसाधनों सहित विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए गए थे।

आज किसके सितारे होंगे गर्दिश में,,,किसको होना पड़ेगा मायुश…जाने सब आज के अपने राशिफल में….

आज का राशिफल एवं पंचांग:- 9 मार्च 2021, मंगलवार
🍁🖋️🖋️🎉🪁💐💐🌸🌺
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-फाल्गुन
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- वसंत
वार-मंगलवार
💐💐💐💐💐💐💐💐💐
तिथि (सूर्योदयकालीन)-एकादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-उत्तराषाढ़ा
योग (सूर्योदयकालीन)-वरियान
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कुंभ
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-आग्नेय
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-मकर
व्रत/मुहूर्त-विजया एकादशी व्रत/त्रिपुष्कर योग
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-हनुमान मंदिर में बेसन के लड्डू चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🍁🌷🪁🏵️🖋️🌺💐🎉🌸
आज का राशिफल
🌺🌺🌺🌺🌺

मेष :-

आज का दिन अच्छा रहेगा । किसी प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं । घर के मामलों में आप कोई जरूरी प्लानिंग भी करेंगे । किसी नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं। अचानक लाभ होगा । लंबित कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी ।
🌺🌸🎉💐🖋️🏵️🪁🌷🍁

वृष :-

आज का दिन अतिउत्तम रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा । मेहनत के परिणाम जल्द ही आपको मिलेंगे। आज खुशखबरी मिलने वाली है। कैरियर को बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे।
🍁🌷🪁🏵️🖋️💐🎉🌸🌺

मिथुन:-

आज किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से बचना चाहिए ।नहीं तो नुकसान होने की संभावना है । व्यापार में आपको उम्मीद से कम ही लाभ होगा। मित्रों से होने वाली मुलाकात आपके लिए फायदेमंद होगी ।
🌺🌸💐🖋️🏵️🪁🌷🍁

कर्क :-

आज अगर आप नौकरीपेशा वाले हैं, तो आपके रुके हुए काम में सहयोगी से मदद मिलेगी। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है । आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पुराना निवेशा आपके काम आएगा।
🍁🌷🪁🏵️🖋️🌸🌺🎉🎉

सिंह :-

सामाजिक स्तर पर आपका रूतबा बढ़ेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है। आपको कुछ नयी जिमेदारी भी मिल सकती है। स्वास्थ के मामले में आप पेट से परेशान रह सकते हैं।
🎉🌺🌸🖋️🏵️🪁🌷🍁💐

कन्या :-

कई दिनों के पेंडिंग काम को पूरा करके आप राहत की सांस लेंगे।आपको सक्सेस के लिए प्लानिंग करनी चाहिए । आपको सफलता मिलेगी। कारोबार में भी बढ़ोतरी होगी। आर्थिक लाभ होगा । खुशखबरी मिलेगी ।
💐🍁🌷🪁🖋️🖋️🌺🌺🎉

तुला:-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। लोगों को प्रभावित करेंगे । आपके आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, दिया हुआ पैसा रुक सकता है। अपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाए रखें , पुरानी सारी गलतफहमियां दूर होंगी। आपको सतर्क बने रहने की जरूरत है, और लोगों की बात को ध्यान से सुनने की भी जरूरत है।
🎉🌺🖋️🪁🍁🍁💐🌸🌸

वृश्चिक:-

आज किसी जरूरी काम को पूरा करने में आप सफल होंगे । बिजनेसमैन के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। कोई दोस्त आपके करोबार को बढ़ाने में आपकी मदद करेगा । रोजगार आगे बढ़ेगा । आपके दाम्पत्य रिश्तों में मधुरता आयेगी।
🌸💐🍁🪁🖋️🌺🎉🌷🏵️

धनु :-

आज आपका ध्यान आध्यात्म की ओर रहेगा। छात्रों को कैरियर मे आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए दिन शुभ है। आपको अचानक धन लाभ होगा। घर के बड़ों के स्वास्थ का ख्याल रखें।
🏵️🌷🎉🌺🪁🍁💐🌸🌸

मकर:-

आज किसी जरूरी काम को आप जल्दी पूरा करने की कोशिश करेंगे। साथ ही उसमें आपको सफलता भी मिलेगी। आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसे आप अच्छे से पूरा कर लेंगे। इस राशि के छोटे उद्योग के व्यापारियों को फायदा होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।
🌸💐🍁🪁🎉🎉🌷🏵️🖋️

कुंभ:-

आज का दिन अच्छा रहेगा। लाभ के नये अवसर भी आपको मिलेंगे। समाज में आपका नाम ऊंचा होगा। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई काम पूरा हो जायेगा।
🏵️🖋️🌷🎉🪁💐🌸🌸🌺

मीन:-

आज कुछ घरेलू कामों में वयस्त रह सकते हैं। कारोबारी अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की भी सोच सकते हैं। इसमें आपके पिता भी आपका साथ देंगे। स्वास्थ के मामले में आप ठीक ही रहेंगे। धन लाभ होने की प्रबल संभावना है ।
🌺🌸💐🪁🎉🌷🖋️🏵️🍁

सीबीएसई ने10 वीं 12 वीं के परीक्षा तारीखों में किया बदलाव, नए तारीखों का किया ऐलान

रायपुर कक्षा 10वीं की अर्थशास्त्र की परीक्षा जो पहले 13 मई को होनी थी,अब वह चार मई को आयोजित की जाएगी।15 मई को होने वाली आर्ट पेपर 2 की परीक्षा अब 22 मई को होगी।आर्ट पेपर 3 और आर्ट पेपर 4 परीक्षा क्रमश: 29 और पांच जून को होगा।

16 जून तक होंगी परीक्षाएं
आईएससी की संशोधित समयसारणी के अनुसार, 13 और 15 मई और 12 जून को कोई परीक्षा नहीं होगी. सीआईसीएसई के मुख्य कार्यपालक और सचिव गेरी अराथून ने कहा कि ‘इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सकेंडरी एजुकेशन के तहत कक्षा 10वीं की परीक्षा पांच मई से सात जून के बीच होंगी, इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन के तहत 12 वीं कक्षा की परीक्षा 8 अप्रैल से 16 जून तक होंगी।
परीक्षा परिणाम सभी स्कूलों के प्रमुखों के माध्यम से जुलाई तक जारी कर दिए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरोना संक्रमति…..

रायपुर :- स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव और राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालाँकि प्रारंभिक सूचना के अनुसार दोनों ही मंत्रियों को बेहद कम संक्रमण प्रतिशत हैं।
स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव कल अंबिकापुर से देर रात रायपुर लौटे, उन्हें खांसी और हरारत की शिकायत थी तो उन्होंने एंटीजन टेस्ट कराया जिसमें पॉजीटिव पाए गए हैं। वहीं राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल भी कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं।
मंत्री जय सिंह अग्रवाल को भी कोरोना के बेहद कम प्रतिशत संक्रमण हैं। सीटी स्कैन रिपोर्ट के आधार पर घर पर ही उनका उपचार किया जा रहा है।

फिर हुई आरक्षक पर हमले की शर्मनाक घटना,,, युवक ने पुलिसकर्मी से झूमाझटकी कर फाड़ी वर्दी,,,,पुलिस वाहन से कूदकर भी हुआ फरार…

अंबिकापुर:- पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अंबिकापुर में पिछले 10 दिन के भीतर 3 पुलिकर्मियों की पिटाई हो चुकी है। ताजा मामला रविवार की रात घटित हुआ जब डायल 112 में पदस्थ एक आरक्षक से शराब दुकान के पास एक युवक भीड़ गया और झूमाझटकी करते हुए वर्दी फाड़ डाली।
घटना के बाद थाने लाते वक्त वह कूदकर फरार भी हो गया। जिसे बाद में कोतवाली टीआई भारद्वाज सिंह ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर हिरासत में लिया।
आपको बता दें कि शहर के गाड़ाघाट स्थित शराब दुकान के कर्मचारी से किसी बात को लेकर रविवार रात केनाबांध निवासी अभिषेक तिवारी विवाद कर रहा था। कर्मचारी की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। डायल 112 में पदस्थ आरक्षक जगसाय ने अभिषेक तिवारी को विवाद न करने की समझाइश देते हुए घर जाने की सलाह दी।
जिसके बाद युवक आरक्षक से विवाद करने लगा और इसी बीच युवक तैश में आ गया और आरक्षक से भिड़ गया। उसने आरक्षक से विवाद करते हुए उसका कॉलर फाड़ दिया। जिसके बाद युवक वहां से भागने की कोशिश करने लगा तो पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर वाहन में बैठाया और कोतवाली लाने लगे। कोतवाली पहुंचने से 300 मीटर पहले ही युवक वाहन से कूदकर फरार हो गया।
युवक के फरार होने की सूचना मिलने के बाद कोतवाली टीआई भारद्वाज सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने रात में ही युवक की खोजबीन शुरू की और उसे हिरासत में ले लिया। आरक्षक की शिकायत पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

कर्ज से परेशान व्यक्ति ने रची खुद के अपहरण की झूठी साजिश…

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
खीरी:-
थाना गोला पर रविन्द्र सिंह पुत्र जोगिन्दर सिंह निवासी कन्धईपुर थाना मैलानी जनपद खीरी ने सूचना दी कि उनके जीजा जसपाल सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी रामपुर गोकुल थाना गोला जनपद खीरी अपने घर से मोटरसाइकिल से गोला गए थे जो वापस घर नही लौटे। शाम को उनके पुत्र रंजीत के मोबाइल पर गुमशुदा पिता जसपाल द्वारा स्वयं कॉल कर बताया गया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनका अपहरण कर लिया गया है तथा 25 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई है। त्वरित कार्यवाही करते हुए गोला पुलिस टीम ने जांच शुरु की और जसपाल को शकुशल बरामद किया । पुलिस ने कड़ाई के साथ जसपाल से पूछ ताछ शुरु की तो जसपाल ने बताया कि उन पर 22 लाख रुपये का कर्जा है । जिसको चुकाने के लिए इनके द्वारा खुद ही अपने अपहरण की झूठी सूचना पुलिस को दी गयी और फिरौती के रुप में 25 लाख रुपये इकट्ठा करने को कहा गया । इनका प्लान था का कि परिवारजनों और रिश्तेदारों से फिरौती की धनराशि प्राप्त कर कर्जा एकमुश्त चुका दिया जायेगा और बाद में धीरे-धीरे सबके पैसे वापस कर देंगे । झूठी सूचना देने और जालसाजी करके पैसे इकट्ठा करने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया । पुलिस अधीक्षक खीरी ने पुलिस टीम को झूठे अपहरण का भंडाफोड़ करने के लिए 5000 रुपये पुरुस्कार देने की घोषणा की ।

आज इन राशियों के जातकों को रखनी होंगी सावधानी, टल सकती हैं हानि….

आज का राशिफल एवं पंचांग:-8 मार्च 2021, सोमवार
🍁🌷🏵️🌺💐🎉🌸🖋️🖋️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-फाल्गुन
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-वसंत
वार-सोमवार
🖋️🌸🎉💐🌺🌷🍁🍁🪁

तिथि (सूर्योदयकालीन)-दशमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाषाढ़ा
योग (सूर्योदयकालीन)-व्यतिपात
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कुंभ
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-उत्तर
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-मकर
व्रत/मुहूर्त-भद्रा
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में मखाने चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🪁🍁🌷🌺🎉🌸🖋️🏵️🏵️
आज का राशिफल
🌸🌸🌸🌸🌸

मेष:-

आज किसी जरूरी कार्य के पूरा नहीं होने से तनावग्रस्त हो सकते हैं। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद सुलझने की उम्मीद है। शत्रु सक्रिय रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। कर्ज की रकम वापस मिलेगी।
🌸🏵️🖋️🎉🌺🌷🍁🪁💐

वृष:-

आज रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। आज किसी दिक्कत के चलते तनाव हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। चोट लग सकती है। अचानक धन लाभ होने की प्रबल संभावना है । पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।
💐🪁🍁🌷🌺🖋️🏵️🏵️🌸

मिथुन:-

आज धन लाभ के मौके मिलेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी किसी समस्या का हल निकलेगा। रूकी हुई रकम की वसूली कर पाएंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे।
🌸🏵️🖋️🌺🌷🍁🪁💐🎉

कर्क:-

विद्यार्थियों को कामयाबी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। आपके विरोधी शांत रहेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी। आज आपके साथ कुछ नया हो सकता है। आज आप किसी सामाजिक आयोजन में शामिल होंगे। दिन ठीक रहेगा।
🎉💐🪁🍁🌷🌺🖋️🏵️🌸

सिंह:-

आज यात्रा पर जा सकते हैं। अदालती मामले सुलझने की उम्मीद है। आय में वृद्धि होगी। तनाव से दूर रहेंगे। धन लाभ होगा। आज आपका दिन सामान्य रूप से बीतेगा। शारीरिक पीड़ा से परेशान रहेंगे। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। दिन ठीक रहेगा ।
🌸🏵️🖋️🌺🌷🍁💐💐🎉

कन्या:-

व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्लान बनाएंगे। रूके हुए काम पूरे होंगे। यात्रा पर जाएंगे। मान सम्मान बढ़ेगा।। आज आपको बेहद सावधान रहना होगा। किसी वित्तीय योजना में निवेश कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार के साथ पूर्व के मतभेद हो सकते हैं।
🎉💐🍁🌷🌺🖋️🏵️🌸🪁

तुला:-

आज आपको खुशखबरी मिलेगी। किसी की बातों को लेकर परेशान हो सकते हैं। व्यवसाय ठीक रहेगा। यात्रा कर सकते हैं। रूकी हुई रकम मिलेगी। धन लाभ की संभावना है। सोच समझकर जरूरी फैसला लें।
🪁🌸🏵️🖋️🌺🍁💐💐🎉

वृश्चिक:-

आज संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। यात्रा पर जाएंगे। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। किसी सार्वजनिक काम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। आज जोखिम से जुड़े कार्य न करें। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है।
🎉💐🍁🌺🖋️🏵️🌸🪁🌷

धनु:-

आज विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। सतर्क रहें। समाज में आपके व्यवहार की सराहना होगी। व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। आपको ज्यादातर कामों में सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलेगी।
🌷🪁🌸🏵️🖋️🌺🍁💐🎉

मकर:-

आज काराेबार को लेकर आशाजनक स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। यात्रा को टालने का प्रयास करें। आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य रहेगी।
🎉💐🍁🌺🖋️🏵️🌸🪁🌷

कुंभ:-

आमदनी में बढ़ोतरी होगी। युवाओं को कैरियर के नए स्रोतों की जानकारी मिलेगी। किस्मत का साथ मिलेगा । आपकी बड़ी दिक्कत दूर होगी। आपके सभी लंबित काम पूरे हो जाएंगे।
🌷🪁🌸🏵️🖋️🌺💐🎉🎉

मीन:-

आज मित्रों के सहयोग से आपके काम आसानी से हो जाएंगे। आपकी कारोबारी यात्रा बेहद सफल रहेगी। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। दिक्कतें दूर होने की संभावना है।
🎉💐🌺🖋️🏵️🪁🪁🌷🍁

छात्रा से दुर्व्यवहार करने वाला प्राचार्य हुआ निलंबित, कुछ दिनों पहले छात्राओं ने की थी पिटाई

जशपुर :-बीते शनिवार प्रयास आवासीय विद्यालय के प्राचार्य को हॉस्टल के छात्रों द्वारा दौड़ा दौड़ा कर पीटने का मामला सामने आया था। आरोप था कि प्राचार्य द्वारा एक छात्रा से छेड़खानी की कोशिश की जा रही थी। मामले में अब प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया है। जिला कलेक्टर ने निलंबन के आदेश जारी किए हैं।

मानवता को शर्मसार करती बिहार पुलिस,,, पिता को शव लेकर आने को बोल हुई मौके से फरार,,,बोरी में शव लेकर 3 KM पैदल चलकर थाने पहुंचा पिता..

बिहारबिहार के कटिहार जिले में प्रशासन की संवेदनहीनता की बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। सुशासन के दावों के बीच मदद न मिलने से लाचार पिता को अपने 13 साल के बेटे के शव को बोरी में बंद कर तीन किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा।
यह शर्मनाक घटना भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना पुलिस और कटिहार जिला के कुर्सेला पुलिस थाना की संवेदनहीनता और लापरवाही के कारण हुआ अगर पुलिस या अस्पताल प्रशासन ने थोड़ी सी भी गंभीरता दिखाई होती तो ऐसा नजारा देखने को नहीं मिलता। प्रशासन द्वारा मदद के लिए एंबुलेंस या गाड़ी की सुविधा भी प्रदान नहीं की गई थी।
पिता नीरू यादव ने बताया कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा गांव में नदी पार करने के दौरान उसका 13 वर्षीय बेटा हरिओम यादव नाव से गिर गया था। इसके बाद वह लापता हो गया था, इस बाबत गोपालपुर थाना में भी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था. नीरू ने बच्चे की खोजबीन शुरू की तो पता चला कि बेटे का शव कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के खेरिया नदी के तट पर तैर रहा है. इस सूचना पर पिता नीरू यादव जब घाट पर पहुंचे तो उनके बेटे का शव बुरी हालत में मिला. मासूम की लाश के साथ सड़ी-गली हालत में थी. उसे जानवरों ने नोच डाला था. बच्चे के कपड़े और शारीरिक अंगों के आधार पर उसकी पहचान तो हो गई, लेकिन इसके बाद भी गिरी हुई मानसिकता के पुलिस वाले द्वारा शव को लाने के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। जिसके बाद नीरू यादव अपने बेटे के शव को लेकर 3 km पैदल चलकर ही थाने पहुंचे जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

जाने कैसे होगा आज आपका दिन,जाने अपने राशिफल में

आज का राशिफल एवं पंचांग:-7 मार्च 2021, रविवार
🏵️🌺🌷🍁🍁🌸🖋️🎉🪁

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-फाल्गुन
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-प्रमादी
ऋतु-वसंत
वार-रविवार
🪁🎉🖋️🌸🍁💐🌷🌺🏵️
तिथि (सूर्योदयकालीन)-नवमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मूल
योग (सूर्योदयकालीन)-सिद्ध
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कुंभ
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास-पूर्व
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-धनु
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/समर्थ रामदास नवमी/मूल समाप्त
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय-सूर्य को कुंकुंम मिश्रित जल से अर्घ्य दें

🌷💐🍁🌸🖋️🪁🎉🎉🌺
आज का राशिफल
🌸🌸🌸🌸🌸

मेष:-

व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को कामयाबी मिलेगी। शुभ सूचना मिल सकती है। आज आपको किसी काम को लेकर सावधान रहना होगा। आपको कार्यस्थल पर नई जानकारी मिलेगी।
🌸🌺🎉🪁🖋️🍁💐🌷🏵️

वृष:-

आर्थिक लाभ होगा। किसी मित्र से सहायता मिल सकती है। शिक्षण क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। सामाजिक जीवन में आपकी सराहना होगी। मान सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
🏵️🌷💐🍁🪁🪁🌺🌺🌸

मिथुन:-

बचत योजना में निवेश के लिए उठाए गए कदम सफल रहेंगे। आय में बढ़ोतरी होगी। व्यवसायी आज यात्रा कर सकते हैं। धनलाभ होगा। पैतृक संपत्ति को लेकर सुलह हो सकती है।
🖋️🌸🌺🪁🍁💐🌷🏵️🎉

कर्क:-

किसी नए काम की शुरूआत होगी।यात्रा को टाल सकते हैं। किसी से मतभेद की आशंका है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपको शुभ समाचार मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए अवसर प्राप्त होंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य आसानी से होंगे।
🎉🏵️🌷💐🍁🌺🌸🌸🖋️

सिंह:-

आज लोगों से आपकी निकटता बढ़ेगी।किसी जगह की यात्रा कर सकते हैं। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। उधार की रकम मिलेगी। कैरियर बेहतर होगा।निवेश के कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। कारोबारी यात्रा कर सकते हैं।
🖋️🌸🌺🍁💐🌷🏵️🎉🪁

कन्या:-

आज किसी को उधार देने से बचें। आर्थिक नुकसान की आशंका है। परिवार में खुशी रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। आपके रिश्तों में नयापन रहेगा।रहेगी। बोलचाल पर संयम रखें।
🪁🎉🏵️🌷💐🍁🌺🌸

तुला:-

आज फायदा हो सकता है। अपने रिश्तों को लेकर सावधान रहें। यात्रा करने से बचें। कुछ दिनों से चल रही परेशानियों का अंत होगा। परिवार के लोग खुश रहेंगे। कैरियर को लेकर युवाओं को जरूरी जानकारी मिल सकती है।
🖋️🌸🌺🍁💐🌷🏵️🎉🪁

वृश्चिक:-

आज नए काम संपादित हो सकते हैं। जमीन में निवेश की योजना पूरी होगी। कारोबारी क्षेत्र में उन्नति के मौके मिलेंगे। आपको सफलता मिलेगी। युवाओं को कैरियर के मामले में कोई बड़ी कामयाबी मिल सकती है। धन लाभ होगा।
🪁🎉🏵️🌷💐🍁🌺🏵️🎉

धनु:-

आज रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। विद्यार्थियों को कामयाबी मिलेगी। आपको धन लाभ होगा। आपकी पुरानी दिक्कतें दूर होंगी। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। आपकी सकारात्मक सोच से सभी प्रभावित होंगे।
🪁🎉🏵️🖋️🌸🌺🍁💐🌷

मकर:-

संपत्ति से जुड़े विवाद काे लेकर सुलह हो सकता है। किसी काम के नहीं होने से युवाओं को तनाव हो सकता है। यात्रा करते समय सावधान रहें। आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप नई योजनाओं को लागू कर पाएंगे।
🌷💐🍁🌸🖋️🖋️🏵️🎉🪁

कुंभ:-

आज आपको लेनदेन करने में सावधानी रखनी पड़ेगी। आज आप नई योजना बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको आपके कौशल का पूरा फायदा मिलेगा। आज आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। समय पर आपके कार्य पूरे होंगे ।
🪁🎉🏵️🖋️🌸🍁💐🌷🌺

मीन:-

आज नए कार्य को शुरू करने पर विचार कर सकते हैं। आपके जीवन को नई दिशा मिलेगी। आज काम के सिलसिले में की गई यात्रा के आशा जनक नतीजे मिलेंगे।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड सकता है।
🌺🌷💐🍁🌸🖋️🎉🎉🪁

error: Content is protected !!