सूरजपुर :- भारतीय थल सेना भर्ती रैली दुर्ग का आयोजन 3 मार्च से 12 मार्च तक पं. रविषंकर स्टेडियम, दुर्ग में किया जा रहा है। इस भर्ती रैली में सूरजपुर जिले के अभ्यार्थीयों के लिए 6, 7, 10 मार्च को निर्धारित की गई है। इस भर्ती रैली में वही आवेदक सम्मिलित हो सकते हैं जिनका पंजीयन 15 मई 2020 तक पूर्ण कर लिया गया हैं। थल सेना भर्ती रैली में अधिक से अधिक आवेदक शामिल हो सके, इसके लिए उपस्थित जरूरतमंद अभ्यार्थियों हेतु आवास, भोजन, पेयजल आदि की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
जिसमें रैन बसेरा बस स्टैंण्ड दुर्ग के प्रभारी अधिकारी श्री गोपाल साहू, मोबाईल नंबर 9165444717 हैं। रैन बसेरा शा. जिला अस्पताल के पास दुर्ग के श्री तेजप्रकाष देषलहरे मोबाईल नंबर 8982451869, खलसा पब्लिक स्कूल मालवीय नगर चैक दुर्ग के श्री तोप सिंह सोनवानी मो.नं. 7869892780, नेषनल स्कूल पं. रविषंकर शुक्ल स्टेडियम के पास दुर्ग के श्री इन्द कुमार मो.नं. 9039785663, शासकीय जे.आर.डी. विद्यालय गांधी चैक दुर्ग के श्री द्वारिका प्रसाद साहू मो.नं. 9752613702, श्री सरस्वती षिषु मंदिर कसारीडीह दुर्ग के श्री चुनेराम यादव मो.नं. 9098992001, श्री विद्यापीठ विद्यालय पाॅलिटेक्निक काॅलेज के पास दुर्ग के श्री महेष कुमार साहू मो.नं. 9098992001, शासकीय आदर्ष कन्या उ.मा.वि.दुर्ग के श्री हरिष देवांगन मो.नं. 7000358950, शासकीय उ.मा.वि. दीपक नगर दुर्ग के निजामुद्दीन मो.नं. 9828477658, विष्वदीप हा.से. स्कूल दुर्ग के श्री असीम तिवारी मो.नं. 7000079691, महात्मा गांधी उ.मा.वि. दुर्ग के श्री रमेष कुमार मढरिया मो.नं. 9752320582 हैं।
सेना भर्ती रैली से संबंधित सभी जानकारी के लिए नोडल अधिकारी श्री बीरेंद्र बहादुर पचभाई, अपर कलेक्टर मो.नं. 9425562041, सहायक नोडल अधिकारी श्री आर. के. कुर्रे, उपसंचालक रोजगार अधिकारी मो. 9407610778, कंट्रोल रुम नंबर 07882320001, रोजगार अधिकारी सूरजपुर से सम्पर्क कर सकते है।
भारतीय थल सेना भर्ती रैली दुर्ग में आयोजन 3 से 12 मार्च तक,,,जिले के अभ्यर्थियों के लिए ये तारीखे निर्धारित…
ओपन बोर्ड के परीक्षार्थियों को अनिवार्य रूप से करना होगा दो असाईमेंट जमा…
सूरजपुर :- छत्तीसगढ़ राज्य स्कूल की संपर्क कक्षाएं 28 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं। गवर्नमेंट स्कूल के सेंटर में सुबह 11 बजे से सपंर्क कक्षाएं लगेंगी। इसमें ओपन बोर्ड के 10 व 12 वीं बोर्ड के छात्रों को सभी विषयों पर मार्गदर्षन के अलावा असाइमेंट का वितरण भी किया जाएगा। साथ ही उसकों जमा करने की तारिख और प्रयोगिक परीक्षा के संबंधों में जानकारी दी जाएगी। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्री लेफसिंह एवं प्रभारी श्री सुनील दत्त तिवारी के द्वारा बताया गया कि इस वर्ष ओपन बोर्ड द्वारा 3 असाइमेंट जारी किया जाएगा। इसमें से न्यूनतम दो आइमेंट जमा करना अनिवार्य हैं। छात्रों के अनुपस्थित रहने एवं असाइमेंट जमा नहीं करने पर पूरी जिम्मेदारी स्वयं की होगी।
आज का दिन इन राशियों के लिए होगा बहुत ही शुभ दिन…
आज का राशिफल एवं पंचांग:- 2 मार्च 2021, मंगलवार
🍁🌹🎉🏵️🌷🎯💐💐🌺
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-फाल्गुन
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- वसंत
वार-मंगलवार
🌺💐🎯🌷🌸🏵️🎉🌹🍁
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्थी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-चित्रा
योग (सूर्योदयकालीन)-गण्ड
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कुंभ
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-नैऋत्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-तुला
व्रत/मुहूर्त-श्रीगणेश संकष्टी चतुर्थी (चंद्रोदय रात्रि 9:57 मि.)
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-गणेश मंदिर में लड्डू दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌸🎉🌺🌺🎯🏵️🍁🍁🌹
आज का राशिफल
🍁🍁🍁🍁🍁
मेष:-
आज शुभ सूचना मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य को कामयाबी मिलेगी। लेनदेन करते समय सतर्क रहें। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। अपने सभी जरूरी कामों को पूरा कर लें। मित्रों के साथ कुछ मतभेद होने की आशंका है।
🍁🌹🏵️🎯🌺🎉🌸💐🌷
वृष:-
आज दिक्कतों का हल निकलेगा। कारोबार की स्थिति बेहतर होगी। आज सगे संबंधियों की ओर से खुशखबरी मिलेगी। संतानपक्ष को कामयाबी मिलेगी। किसी कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। धन लाभ होने की संभावना है।
🌷💐🌸🎉🌺🎯🏵️🌹🍁
मिथुन:-
युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। आप अपनी अधिकतर जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। अधूरे कार्य पूरे होंगे। ऋण की रकम चुका सकेंगे। किसी संबंधी से मतभेद उभर सकते हैं। विद्यार्थियों की समस्याएं दूर होंगी।
🍁🏵️🏵️🎯🌺🎉🌸💐🌷
कर्क:-
आपको व्यवसाय से जुड़ी किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपकाे साथियों से सहयोग मिलेगा। किसी की बात से ठेस पहुंच सकती है। शत्रु पक्ष नुकसान पहुंचा सकते है। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। दिन मिलाजुला रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।
🌷💐🌸🌺🎯🏵️🏵️🍁🌹
सिंह:-
आज लोन संबंधी कार्य पूरे होंगे। काराेबार को आगे बढ़ाने पर विचार करेंगे। सामाजिक जिम्मेदारी मिलेगी। किसी विवाद का हिस्सा न बनें। खुशखबरी मिल सकती । कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे।
🌹🍁🏵️🎯🌺💐💐🌷🎉
कन्या:-
आपके कार्य सरलता से पूरे होगें। वैवाहिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज का दिन अच्छा गुजरेगा। सकारात्मक रहेंगे। किसी विवाद में न पड़ें। उधार देने से बचें। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
🎉🌷💐🌺🎯🏵️🌹🌹🌸
तुला:-
घर-परिवार के लोगों का सहयोग रहेगा। विद्यार्थियों की समस्या दूर होगी। जमीन संबंधी विवाद सुलझ सकते हैं। अपने कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जाएंगे। रूके हुए मामले आगे बढ़ेंगे। धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। दिन अच्छा रहेगा।
🌸🌹🏵️🎯🌺💐🎉🎉🍁
वृश्चिक:-
आपको धन लाभ हो सकता है। विरोधी पक्ष आज शांत रहेगा।बड़ी समस्या के सुलझने से आपको शांति मिलेगी। पुराने मित्रों से काफी दिनों बाद मुलाकात हो सकती है। आपकी मदद से किसी की धन संबंधी समस्या दूर होगी। शुभ सूचना मिलेगी।
🍁💐💐🎯🏵️🌹🌹🌸🌷
धनु:-
कारोबार की स्थिति बेहतर होगी। लेनदेन करते समय पूरी जानकारी हासिल करें। सेहत ठीक रहेगी। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरी मिल सकती है। वाहन चलाते समय सावधान रहें । शासकीय कार्य पूरे होंगे।
🌷🌸🌹🏵️💐💐🎉🌺🌺
मकर:-
धन संबंधी समस्या दूर होगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। नौकरीपेशा को तरक्की की सूचना मिल सकती है। आज ससुराल पक्ष से बड़ी खुशखबरी मिलेगी। युवाओं को सफलता मिलेगी। आप नया काम शुरू कर सकते हैं।
🌺🎉💐🏵️🌸🌷🌷🎯🍁
कुंभ:-
आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। बेकार के विवादों को टालें। आज आपके लगभग सभी काम पूरे होंगे। किसी से विवाद या मतभेद दूर हो सकता है। बोलचाल में अनर्गल शब्दों का इस्तेमाल न करें। दान-पुण्य के कार्य करेंगे।
🍁🎯🌷🌸🏵️🎉🎉🌹🌹
मीन:-
सामाजिक जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपके व्यवहार की सराहना करेगें। विरोधियों से सतर्क रहें। निवेश से जुड़े निर्णय को टाल दें। यात्रा करते समय सावधान रहें । धन लाभ होने की संभावना है।
🌹🎉🏵️🌸🌷🎯💐💐🌺
प्रदेश के 100 केंद्रों में आज से कोविड 2.0 की होगी शुरुआत 30 लाख लाभार्थियों को लगाई जाएगी कोविड का टीका चिन्हांकित 40 निजी अस्पतालों में भी सशुल्क लगवा सकेंगे टीका
स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने प्रेस को किया संबोधित
अम्बिकापुर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने आज यहाँ अम्बिकापुर स्थित अपने निवास कार्यालय तपस्या में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 1 मार्च 2021 से प्रदेश व्यपी कोविड टीकाकरण की द्वितीय चरण 2.0 की शुरुआत 100 केंद्रों में होगी। इस चरण में वरिष्ठ नागरिकों (60 से अधिक वर्ष के व्यक्तियों) व चिन्हांकित 20 बिमारियो या स्थितियों से ग्रसित 45 से 59 वर्ष के मध्य को-मार्बिड व्यक्तियों का कोविड- 19 टीका लगाया जाएगा। इन लाभार्थियों को शासकीय स्वास्थ्य संस्थायें (मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिविल अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ एण्ड वेलनेस केन्द्र तथा उपस्वास्थ्य केन्द्र) अथवा पी.एम.जे.ए.वाय,सी.जी.एच.एस. इम्पैनल्ड निजी अस्पतालों में कोविड- 19 टीकाकरण सेवा प्रदाय किया जाएगा। इस चरण में प्रदेश की आबादी के 10 प्रतिशत अर्थात करीब 30 लाख हितग्राही कोविड टीकाकरण से लाभन्वित होंगे।उन्होंने बताया कि प्रारंभिक स्तर पर 100 टीकाकारण केंद्र बनाये गए है जिनमे 60 शासकीय तथा 40 निजी क्षेत्र के है। टिकाकरण केंद्रों की संख्या में क्रमशः वृद्धि होगी। श्री सिंहदेव ने बताया कि रायपुर,दुर्ग, एवं बिलासपुर जिले में 5- 5, रायगढ़, राजनांदगांव एव धमतरी जिले में 3-3 तथा 16 जिलों में एक- एक निजी अस्पतालों को टीकाकारण केंद्र के रूप में चिन्हांकित किया गया है। इसके अतिरिक्त बीजापुर, सुकमा, सूरजपुर, दंतेवाड़ा सहित 6 जिले के एक भी निजी अस्पताल टीकाकरण केंद्र में रूप में चिन्हांकित नही की गई है। इन जिलों में निजी अस्पतालों को टीकाकरण केंद्र के रूप में चिन्हाकित रने हेतु संबंधित जिला प्रशासन स्वयं आवश्यक पहल और व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।शासकीय अस्पतालों में कोविड-19 टीकाकरण निःशुल्क किया जाएगा परन्तु निजी अस्पतालों में अधिकतम 100 रुपुए सर्विस शुल्क तथा 150 रुपये वैक्सीन हेतु भुगतान करना होगा। इस प्रकार कुल 250 रुपये प्रति लाभार्थी प्रति डोज लिया जाएगा । यह शुल्क लाभार्थी द्वारा देय होगा। निजी अस्पतालों को राशि रूपये 150/- प्रति व्यक्ति प्रति वैक्सीन डोज राष्ट्रीय स्तर पर संस्थित नेशनल हेल्थ ऑथोरिटी कोविड वैक्सीनेशन के खाते में प्रदाय करना होगा जिसके पश्चात् ही निजी अस्पतालों को वैक्सीन प्रदाय किया जाएगा। इस संबंध मे खाता संबधी विस्तृत जानकारी एवं दिशानिर्देश जिलों को पृथक से जारी किए गए है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ऐसे निजी स्वास्थ्य संस्थायें जो कोविड-19 टीकाकरण सेंटर के रूप में कार्य करेंगे, उन्हें कोविड-19 टीकाकरण के समस्त दिशा.निर्देशों का पालन करना होगा तथा टीकाकरण के दौरान गुणवत्ता व सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। साथ ही भारत सरकार द्वारा संचालित कोविड-19 टेक्नोलॉजी प्लेटफार्म का उपयोग करते हुये ही कोविड-19 टीकाकरण किया जाना होगा। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों को टीकाकरण सत्र स्थल पर आधार कार्ड, ईलेक्ट्रॉल फोटो आईडेंटिटी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राईविंग लाईसेंस, पेन कार्ड, एनपीआर कार्ड, पेंशन दस्तावेज (फोटो सहित) तथा 45 से 59 वर्ष के मध्य वाले को-मार्बिड लाभार्थीयों को निधारित प्रारूप (भारत शासन द्वारा जारी में संलग्न) में जारी प्रमाण पत्र को कोविन 2.0 में अद्यतन करना होगा अथवा प्रमाण पत्र की हार्ड कॉपी टीकाकरण सत्र स्थल पर उपलब्ध कराएंगे।
तीन प्रकार से होगा पंजीयन- श्री सहदेव ने बताया कि स्व पंजीकरण हेतु लाभार्थियों द्वारा 1मार्च से कोविन 2.0 अथवा आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से कोविड- 19 टीकाकरण हेतु स्व पंजीकरण कराया जा सकता है। पोर्टल या ऐप में सरकारी तथा निजी अस्पताल जो कोविड वैक्सिनेशन सेंटर है, प्रदर्शित होगें साथ ही टीकाकरण हेतु उपलब्ध स्लॉट भी प्रदर्शित होगें। सत्र स्थल पर पंजीकरण हेतु लाभार्थी कोविड टीकाकरण सत्र स्थल पर जाकर वॉक-इन रजिस्ट्रेशन कर कोविड -19 टीकाकरण करा सकते है तथा फैसेलिटेटेड कोहॉर्ट पंजीकरण हेतु जिलों द्वारा लक्षित लाभार्थियों को मितानिन, ए.एन.एम., नगरीय निकाय, पंचायती राज विभाग के प्रतिनिधि व महिला स्व सहायता समूह द्वारा सत्र स्थल पर मोबिलाईज़ किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता एवं पार्षद द्वितेंद्र मिश्रा भी उपस्थित थे।
वन अधिकार पत्र की जिला स्तरीय सुनवाई आज से प्रारंभ
सूरजपुर अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम 2006 एवं नियम 2007 के संशोधित नियम 2012 के क्रियान्वयन के संबंध में निरस्त दावों का परीक्षण ग्राम स्तर, उपखण्ड स्तरीय समिति स्तर पर पुनर्विचार पष्चात जिला स्तरीय समिति द्वारा प्राप्त दावों का नियमानुसार परीक्षण कार्य की सुनवाई जिले के विकासखण्डवार अलग-अलग तारीख अनुसार कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय के पास मंगल भवन में 1 मार्च 2021 से प्रारंभ हो रही है। रामानुजनगर विकासखंड अंतर्गत आने ग्राम पंचायतो का 1 से 2 मार्च को सुनवाई होगी । जिसमें 1 मार्च को ग्राम पंचायत बरबसपुर, परमेष्वरपुर, जगतपुर, गणेषपुर, मकरबंधा, पवनपुर, अर्जुनपुर, रामतीर्थ, हनुमानगढ़, गोकुलपुर, रामेष्वरम, दवना, केष्वपुर, अक्षयपुर, पंचवटी, राजापुर, कौषलपुर, पम्पापुर, नारायणपुर, सुमेरपुर, सेन्दुरी, गोपीपुर, परषुरामपुर, रामपुर, पस्ता, बद्रीकाश्रम, चंद्रिकापुर,तेलसरा, चन्दरपुर, त्रिपुरेष्वरपुर, सोनपुर, उमापुर रामानुजनगर, नकना, द्वारिकापुर, मदनेष्वरपुर एवं 2 मार्च को ग्राम पंचायत देवनगर, गोविन्दपुर, पटना, कल्याणपुर, कमलपुर, कृष्णपुर, अग्रस्तपुर, कोट, कैण्लाषपुर, तेलाईमुडा, मोहनपुर, पम्पापुर, षिवपुर, सूरता, सागरपुर, लेडुवा, सरईपारा, पण्डरी, मदनपुर, आमगांव, लब्जी,बकना, जगरनाथपुर, पिवरी, भरूहामड़ा, बरौल, साल्ही, मकरंदीपुर की ग्राम पंचायत की सुनवाई होगी।
3 से 4 मार्च को प्रेमनगर विकासखंड के ग्राम पंचायतों की सुनवाई होगी जिसमें 3 मार्च को गौरीपुर, कनकपुर, खुजरी, कंचनपुर, नावापाराकलां, ब्रम्हपुर,टांकर, फुलकोना, भगवानपुर, अन्नपूर्णा, अनंतपुर, बकालो, श्यामपुर, तारकेष्वरपुर, मंहगई, कालीपुर, नावापाराखुर्द, उमेश्वरपुर, पार्वर्तीपुर, सरस्वतीपुर, कोतल, जयपुर, वृन्दावन, लक्ष्मीपुर, दुर्गापुर एवं 4 मार्च को सलका, षिवनगर,जनार्दनपुर, चंदननगर नमना, रघुनाथपुर, अभयपुर, कांटारोली, मेन्ड्रा, तारा, केदारपुर, लक्ष्मणपुर, बकिरमा, कोटेया, महोरा, विंध्यांचल, सारसताल, बल्देवनगर, महेशपुर, हरिहरपुर, रामेश्वरनगर, ग्राम पंचायत की सुनवाई होगी।
5 से 6 मार्च को सूरजपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायतों की सुनवाई होगी। जिसमें 5 मार्च बेलटिकरी, भरतपुर, लांची, ऊॅचडीह, पीढ़ा, गोरखनाथपुर, डेडरी, लांछा, केशवनगर, कुरुंवा, केतका, नवगई, नेवरा, डुमरिया, पचिरा, मानी, गिरवरगंज, सलका, रुनियाडिह, नगदगिरी, पोड़ी, सरस्वतीपुर (रामपुर), जोबगा, पसला, पर्री, चम्पकनगर, नयनपुर, तिलसिवाॅ, सोहागपुर, हरिपुर, जुड़वानी, कल्याणपुर, करतमा, महेषपुर, रामेश्वरपुर, सम्बलपुर, सतपता, शिवनंदनपुर, कसलगिरी, शिवसागरपुर, पाठकपुर, ब्रिजनगर, परसापारा एवं 6 मार्च को कौलाषपुर, अमगांव, दतिमा, गंगापुर, करवां, खरसुरा, कुम्दा, मदनपुर, वीरपुर, सिलफिली, सोनवाही, पहाड़गांव, छत्तरपुर, तुलसी, जयनगर, करमपुर, हर्राटिकरा, जगतपुर, मोहनपुर, सपकरा, पेन्डरखी, कोरेया, रतनपुर, अजबनगर, कमलपुर, महावीरपुर, द्वारिकानगर, गोपालपुर, राजापुर, गजाधरपुर, बिहारपुर, कन्दरई, जगदई, पार्वतीपुर, गणेशपुर, अखोराकला, मंजीरा, अनुनगर, लटोरी, गंगीकोट, कसकेला, कुंजनगर, कनकपुर के ग्राम पंचायतों की सुनवाई होगी।
8 मार्च को भैयाथान, विकासखण्ड के ग्राम पंचायतों की सुनवाई होगी। जिसमें 8 मार्च को कुसमुसी, सुदामानगर, परिसिया, मसीरा, सोनपुर शु, बतरा, अधिनापुर, केवटाली, केंवरा, नवापारा, सोनपुर सी, बरौंधी, डुमरिया, चन्द्रमेढ़ा, चोपन, तरका, चुनगढ़ी, कसकेला, पोड़ी, खोपा, केनापारा, सुन्दरपुर, चन्दरपुर, जमड़ी, घोसा, बड़सरा, बस्कर, बैजनाथपुर ब, सत्यनगर, कोटया, सलका, पटियाडांड, राई, लक्ष्मीपुर, सावारावां, झिलमिली, धरतीपारा, बांसपारा, मौली, चैनपुर, करकोटी, अनरोखा, मलगा, धरमपुर, करौंदामुड़ा, खैरी, बैजनाथपुर ल, खांड़ापारा, करसु, शिवप्रसादनगर, सिरसी, बंजा, समौली, बरपारा, बुंदिया, कुटिंदा, करकोली नया, कुर्रीडिह, पलमा, भैयाथान के ग्राम पंचायतों की सुनवाई होगी।
9 एवं 10 मार्च को ओड़़गी विकासखण्ड के ग्राम पंचायतों की सुनवाई होगी। जिसमें 9 मार्च को बांक, खोड़, केसर, छौतौलीबिजो, टमकी, इंजानी, करवां, मसनकी, बेदमी, चिकनी, मयूरधक्की, लांजीत, कुप्पा, दवनसरा, दौना, करौटी ब, पकनी, खर्रा, ओड़गी, कालामांजन, गिरजापुर, पालदनौली, इन्दरपुर, धुर, बभना, कुदरगढ़, चब्दा, रामपुर, भंवरखोह, आनंदपुर, कर्री, कुप्पी, धरसेड़़ी, छतरंग, घुईडिह, पालकेवरा, बड़वार एवं 10 मार्च को नवाटोला, सपहा, नवगई, कुबेरपुर, खालबहरा, अवंतीकापुर, बिहारपुर, सेमरा, कांतीपुर, विषालपुर, देवढ़ी, पासल, पेंडारी, रैसरी, जाज, टोमो, टोटको, रैसरा, खड़ौली, चेंद्रा, डांडअमोरनी, खैरा, करौटी ए, कचिया, बेगारीडांड, ठांड़पाथर, खोहिर, रामगढ़ उमझर, रसौकी, महुली, कोल्हुआ, मोहरसोक, कैलाषनगर, भांड़ी, भकुरां, मांडर के ग्राम पंचायतों की सुनवाई होगी।
11 एवं 12 मार्च को प्रतापपुर विकाखण्ड के ग्राम पंचायतों की सुनवाई होगी। जिसमें 11 मार्च को रमकोला, भेलकच्छ, अरचोका, पेण्डारी, धुरिया, घुई, दुलदुली, बरपटियां, बड़वार, बरगीडीह, गोविन्दपुर, बांेगा, नरोला, धोन्धा, बटई, सोनडीहा, गोवर्धनपुर, चांचीडाॅड़, रामपुर, रेवटी, डांडकरवां, धुमाडांड, भेड़िया, पहाड़करवां, नवाधक्की, घाटपेंडारी,देवरी, पकनी, अंजनी, गोरगी, जजावल, गिरीया, हरिहरपुर, दवनकरा, परमेश्वरपुर, सिंगरी, गोंदा, सत्तीपारा, मटीगढ़ा, दुरती, मरहट्टा, सेंधोपारा, केवरा, पार्वतीपुर, सिंघरा, पलढा, भरदा, सरहरी, पोड़ी, सेमराखुर्त, चंदौरा, दरहोरा, सेमई, मायापुर 1, डोमहत, पहिया, लोलकी, खुन्सी एवं 12 मार्च को मझगवा, खजुरी, रामपुर, षिवपुर, मानी, रमगवां, प्रतापपुर, अमनदोन, खोरमा, करंजवार, डुमरखोली, बरउल, सौतार, बैकोना, सेमराकला, सिलौटा, खैराडीह, टुकुडांड, चाचीडांड, सोनपुर, मसगा, चन्द्रेली, पडीपा, मकनपुर, नवाडीह, पेंडारी, करसी, बरबसपुर, बुढाडाॅड, गोटगवां, गणेशपुर, कनकनगर, सिलफिली, जगन्नाथपुर, मदननगर, केरता, पम्पापुर, मानपुर, माॅडीडाड, धरमपुर, देवेन्द्रनगर, कोटेया, गौरा, बगड़ा, बंषीपुर, कोरंधा, सोनगरा, शंकरपुर, झिंगादोहर, मायापुर 2, पंडरीडांड, श्यामनगर, सकलपुर, बोझा, चन्दरपुर, सुखदेवपुर, खड़गवांकला, जरही के ग्राम पंचातयों की सुनवाई होगी।
आज से आम जनता के लिए शुरू हुआ वैक्सीनेशन, पहले चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को लगेगा टीका
सूरजपुर शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार कोविड -19 के रोकथाम एवं बचाव के लिए आम नागरिकों को टीकाकरण किया जायेगा। इसके अंतर्गत 45 से 59 आयु वर्ग के को-माॅर्बीड (पहले से किसी बीमारी से ग्रसित) एवं 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले नागरीकों को टीकाकरण कार्य का शुभारंभ 1 मार्च से किया जा रहा है। इस टीकाकरण सत्र का आयोजन जिला सुरजपुर में जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विश्रामपुर में प्रारंभ किया जा रहा है। इस संबंध में जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आर.एस. सिंह ने बताया कि शुरूआती समय में जिले के पेंशनधारियों को प्राथमिकता के आधार पर पहले टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण स्थल पर आवष्यक दस्तावेज लाने होंगे जिसमें प्रमुखतः आधार कार्ड, वोटर आईडी, को-माॅर्बीड आयु प्रमाण पत्र जो मेडिकल बोर्ड द्वारा प्रमाणित हो, रोजगार कार्यालय का परिचय पत्र जिसमें फोटो एवं आयु संबंधी जानकारी हो । इसमें से कोई एक परिचय पत्र लाना अनिवार्य होगा। डाॅ. सिंह ने कहा कि इलाज के दौरान कोविड-19 के लिए मास्क, सेनेटाइजर सहित अन्य कोविड के प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य होगा।
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने कहा कि अभी कोविड खत्म नहीं हुआ है, कोविड-19 का टीका अधिक से अधिक जरूर लगाएं, अपने पड़ोसी, रिष्तेदारों को भी कोविड टीका लगाने प्रेरित करें, डर एवं भय खाने की आवश्यकता नहीं है टीकाकरण पुरी तरह सुरक्षित है तथा कोविड टीकाकरण जरूर लगाएं एवं कोविड सेे विजय पाएं।
क्या कहती हैं आज आपकी ग्रह दशाएं जानिए अपने राशिफल में
आज का राशिफल एवं पंचांग:-1मार्च 2021, सोमवार
🌹🍁🏵️🌷🎯🌺💐🎉🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-फाल्गुन
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-वसंत
वार-सोमवार
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वितीया/तृतीया(क्षय)
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-उत्तराफाल्गुनी
योग (सूर्योदयकालीन)-शूल
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कुंभ
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-उत्तर
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-कन्या
व्रत/मुहूर्त-अन्नप्राशन/नामकरण /भद्रा
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-किसी विप्र को खीर खिलाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌸🎯🌺🏵️🎉🌷🍁🍁💐
आज का राशिफल
🍁🍁🍁🍁🍁
मेष:-
आज शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा। अच्छी व सुखद स्थितियाँ निर्मित होंगी। विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। व्यावसायिक सफलता से मनोबल बढ़ेगा।
💐🍁🌷🎉🏵️🌺🎯🌸🌹
वृष:-
शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। भागदौड़ रहेगी। घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। काम में मन लगेगा। स्वयं की सोच अनुकूल रहेगी।
🌹🌸🎯🌺🏵️🎉🌷🍁💐
मिथुन:-
प्रयास सफल रहेंगे। प्रशंसा प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। लाभ होगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा। लगन, मेहनत का उचित फल मिल सकेगा। विवाद सुलझेंगे।
💐🍁🎉🎉🏵️🎯🌸🌸🌹
कर्क:-
भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। सोचे कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। व्यापारिक निर्णय समय पर लेना होंगे। पुरानी बीमारी उभर सकती है।
🌹🌸🎯🏵️🍁💐🌷🌺🌺
सिंह:-
विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए कार्यों, योजनाओं की चर्चा होगी। लाभदायी समाचार आएँगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। साहस, पराक्रम बढ़ेगा।
🌺🌷💐🍁🎯🌸🌹🌹🎉
कन्या:-
यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कानूनी बाधा दूर होकर लाभ होगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। पहले किए गए कार्यों का लाभदायी फल आज मिल सकेगा। संतान के कामों से खुशी होगी। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की होगी।
🎉🌹🌸🎯🍁💐🌷🌺🏵️
तुला:-
आज दु:खद समाचार मिल सकता है। धैर्य रखें। अस्वस्थता बनी रहेगी। खुद के प्रयत्नों से ही जनप्रियता एवं सम्मान मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में संभावनाएँ बढ़ेंगी। स्थायी संपत्ति संबंधी खटपट हो सकती है।
🏵️🌺🌷💐🍁🎯🌹🌹🎉
वृश्चिक:-
चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। आज जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। कर्मचारियों पर निगाह रखें। परिवार की समस्या का उचित समाधान होगा।
🎉🎯🎯🍁💐🌷🏵️🏵️🌸
धनु:-
घर-बाहर तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। सरकारी, कानूनी विवाद सुलझेंगे। नया काम, व्यवसाय आदि की बात बनेगी।
🌸🏵️🌷💐🍁🎯🎉🌹🌺
मकर:-
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। आपसी मतभेद, मनमुटाव बढ़ेगा। किसी से मदद की उम्मीद नहीं रहेगी। आर्थिक समस्या बनी रहेगी। व्यापार, रोजगार मध्यम रहेगा। विवाद से क्लेश होगा।
🌺🌹🎉🎯🍁🌷🌷🏵️🌸
कुंभ:-
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें। नौकरी करने वालों को ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति मिलने की संभावना है।
🌸🏵️🌷🍁🎯🎉🌺🌺💐
मीन:-
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा। आमदनी बढ़ेगी। रुका धन मिलने से निवेश में वृद्धि होने के योग हैं।
💐🌺🎯🎯🍁🌷🏵️🌹🌹
सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी की 1करोड़ 8 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क
बलरामपुर आचार्य डॉ अजय:-दिनांक 27 फरवरी 2021 को समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रहे आरिफ अनवर हाशमी के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्तीकरण की कार्यवाही की गई। आरिफ अनवर हाशमी के खिलाफ कुल 26 आपराधिक मुक़दमें दर्ज है। जिसमें अवैध रूप से सरकारी एवं अन्य व्यक्तियों की जमीनों पर कब्जा किये हुए था । जिलाधिकारी महोदया बलरामपुर ने अवैध रूप से अर्जित की गई भूमि एवं संपत्तियों का जब्तीकरण करने का आदेश दिया था ।
पुलिस अधीक्षक श्री हेमंत कुटियाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द मिश्र के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री राधारमण सिंह व उपजिलाधिकारी श्री नागेंद्र नाथ यादव के नेतृत्व में आज दिनांक 27 फरवरी 2021 को सादुल्लानगर मुख्य बाजार में गाटा संख्या 1680 भूमि जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग रुपए 01 करोड़ 08 लाख है, को कुर्क किया गया ।स्टॉफ नर्स की मेरिट सूची वेबसाईड पर अपलोड़
अम्बिकापुर संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. पीएस सिसोदिया ने बताया है कि सरगुजा संभाग के अंतर्गत स्टॉफ नर्स के रिक्त पदों की भर्ती के लिए कार्यवाही की जा रही है। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद आवेदकों के दस्तावेज का सत्यापन किया गया। संशोधित पात्र अभिथियों की मेरिट सूची तैयार की गई है। इस सूची को जिले के वेबसाईड डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्य.सरगुजा.जीओव्ही. इन एवं विभागीय डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू.सीजीहेल्थ.इनआईसी.इन पर अपलोड कर दिया गया है साथ ही इसे स्थानीय कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा कर दिया गया है।
बीएन गोल्ड रियल स्टेट एलाईट लिमिटेड के डायरेक्टरों को 4 मार्च को होना होगा न्यायालय में उपस्थित
अम्बिकापुर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सरगुजा द्वारा छत्तीसगढ़ के निक्षेपकों के हितो के संरक्षण अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत बीएन गोल्ड रियल स्टेट एलाईट लिमिटेड के डायरेक्टरों को अचल सम्पत्ति की कुर्की के लिए कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। उपरोक्त प्रकरणों में सभी को 4 मार्च 2021 को दोपहर 12 बजे न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने कहा गया है।
कुर्की के लिए कंपनी के नाम स्थित भूमि एवं बैंक में जमा राशि 58 लाख 38 हजार 517 को कुर्की हेतु अत्यांतिक आदेश की कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन पेश किया गया है। कल्याणपुर अकलतरा निवासी डायरेक्टर आनन्द निर्मलकर, पंजाब के जालंधर निवासी डायरेक्टर गुरविन्दर सिंह सन्धु, मध्यप्रदेश शहडोल निवासी डायरेक्टर आशीष कुमार गुप्ता, छिन्दवाड़ा निवासी डायरेक्टर मुनेन्दर लिखरे, बिलासपुर निवासी डायरेक्टर सचिन दामोर, मध्यप्रदेश निवासी डायरेक्ट हीरालाल वैष्णव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
हथकरघा कपड़ा बुनाई करते हुए खुशियाँ समेट रहीं है रामानुजनगर स्वयं सहायता समूह की महिलाएँ
अपनी पसंद के साडियां, चादर, गमछा व अन्य कपड़े होंगे उपलब्ध
सूरजपुर कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देशन व जिला पंचयात सीईओ श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत लेडुआ जनपद पंचायत रामानुजनगर की महिला स्वंय सहायता समूहो द्वारा आजीविका गतिविधि की ओर कदम बढ़ाते हुए हथकरघा से कपड़ा बुनाई करते हुए खुशियां समेत रही है। ग्राम पंचायत के 4 समूहो के 20 सदस्यों द्वारा एकता बुनकर सहकारी मर्यादित समिति बनाकर कपड़ा बुनाई का कार्य किया जा रहा है। अब जिले में स्वदेशी अपनी पसंद के साड़ियों, चादरों एंव गमछों तथा अन्य कपड़ों की मनमोहक डिजाइन उपलब्ध हो सकेगी । इस कार्य हेतु हथकरधा विभाग द्वारा प्रथम चरण का प्रशिक्षण सपन्न करा लिया गया है। यह कार्य गरीब महिलाओं के आय में वृद्धि तो करेगा ही साथ में समाज की मुख्य धारा से जोड़कर इनका जीवन स्तर भी उच्च करेगा।
विकासखण्ड रामानुजनगर में स्वंय सहायता समूहों के सदस्यों के आय में वृद्धि के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में विकासखण्ड के परियोजना प्रबंधक श्रीमती माधुरी पाण्डेय ने बताया कि विकासखण्ड प्रबंधक इकाई रामानुजनगर द्वारा महिला स्वंय सहायता समूहों के आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ।
1 मार्च से 2 केन्द्रों में शुरू होगा 45 एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण
अम्बिकापुर कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा की अध्यक्षा में आज कलेक्टर कक्ष में जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम अम्बिकापुर अंतर्गत 45 एवं 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोरोना से बचाव हेतु कोविड शील्ड का टीका आगामी 1 मार्च से शहर के दो केन्द्रों में शुरू करने का निर्णय लिया गया। टीकाकरण के लिए शासकीय स्तर पर पुलिस लाईन स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा निजी स्तर पर एकता अस्पताल को केन्द्र बनाया गया है। प्रतिदिन प्रति केन्द्र में 100-100 लोगों को टीका लगाया जाएगा। टीका लगाने केन्द्र में आने वालो को अपना आधार कार्ड साथ लाना होगा।
कलेक्टर ने कहा कि टीकाकरण की वृहद मॉनिटरिंग के लिए पूर्व में बनाए गए व्हाट्सप ग्रुप को सक्रिय करें तथा उसमें वार्ड पार्षदों को भी जोड़े। इसके साथ ही वार्ड पार्षदों, जागरूक नागरिकों से भी मॉनिटरिंग में सहयोग लें ताकि टीका लगाने वालों को किसी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल सूचना मिल सके। कलेक्टर ने कहा कि 1 अप्रैल से अम्बिकापुर शहर को नो टोबैको जोन बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा जिसमें तम्बाकू एवं सिगरेट सहित गुटखा पाउच के प्रयोग की निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग के अमले भी सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान को पूरी गम्भीरता के साथ चलाएं तथा इसकी निरंतरता बनाए रखें ताकि इसके दूरगामी परिणाम हासिल हो सके।
बैठक में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, पार्षद श्री द्वितेन्द्र मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर नीलम टोप्पो, सीएमएचओ डॉ0 पीएस सिसोदिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
आज इन राशियों के लोग रखें विशेष सावधानी , करनी पड़ सकती है इन परेशानियों का सामना
आज का राशिफल एवं पंचांग:- 28 फऱवरी 2021,रविवार
🎯🌸🎉🌷🌺🍁🏵️🌹🌹
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-फाल्गुन
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-प्रमादी
ऋतु-वसंत
वार-रविवार
🌹🏵️🍁🌺🎉🎉🎯💐💐
तिथि (सूर्योदयकालीन)-प्रतिपदा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाफाल्गुनी
योग (सूर्योदयकालीन)-धृति
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कुंभ
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास-पूर्व
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-कन्या
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/त्रिपुष्कर योग
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय-बहते जल में आठ बादाम प्रवाहित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎉💐🌸🏵️🎯🌷🌷🔥🍁
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️
मेष:-
आज किसी से मतभेद की आशंका है। जमीन-जायदाद से जुड़ी समस्या फिलहाल बनी रहेगी। संतान पक्ष की समस्या दूर हो सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। धन की स्थिति सामान्य बनी रहेगी।
🏵️🍁🔥🌷🎯🌸💐🎉🌺
वृष:-
आज आप काफी खुश रहेंगे। आप सार्वजनिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपको ऋण की रकम वापस मिल सकती है। किसी काम को लेकर आज आप यात्रा पर जा सकते हैं।
🌺🎉💐🌸🎯🔥🔥🍁🏵️
मिथुन:-
विद्यार्थियों को कामयाबी मिलेगी। विरोधियों पर नजर रखें। आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। अचल संपत्ति से जुड़े मामलों में सुलह हो सकती है। आपको अनजान लोगों से सावधान रहना होगा। अचानक लाभ होगा।
🏵️🍁🎯🌸💐💐🎉🌺🌷
कर्क:-
आज विरोधियों की वजह से आपको नुकसान हो सकता है । काम का दबाव ज्यादा रहेगा। आपको संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। किसी से विवाद की आशंका है।आंशिक लाभ होगा ।
🌷🌺💐💐🎯🍁🏵️🏵️🔥
सिंह:-
युवाओं की कैरियर से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है। व्यस्तता ज्यादा रहेगी। आज जोखिम से जु़ड़े कार्य करने वालों को सावधान रहना होगा। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। विरोधियों से सतर्क रहें। वाहन सावधानी से चलाएं। नए काम से आपको लाभ होगा। पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी ।
🔥🏵️🍁🎯💐🌺🌷🎉🌸
कन्या:-
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। कुछ बड़ी जिम्मेदारी पूरी करने पर तनाव कम होगा। किसी रिश्तेदार से विवाद के चलते मानसिक रूप से आप विचलित रहेंगे। निवेश कर सकते हैं। छात्रों को लाभ होगा।
🌸🎉🌷🌺💐🎯🍁🏵️🔥
तुला:-
आपको सगे संबंधियों की ओर से शुभ सूचना मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज किसी कार्य में अधिक खर्च हो सकता है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। पुनिवेश के प्रस्ताव को फिलहाल टाल दें।
🔥🏵️🍁🎯💐🌺🌷🎉🌸
वृश्चिक:-
परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। आपकी सराहना होगी। जमीन या सोने में निवेश का प्लान बना सकते हैं। रूकी हुई रकम वापस मिलने की संभावना है। किसी विवाद की स्थिति से दूर रहें।
🌸🎉🌷🌺💐🍁🍁🏵️🔥
धनु:-
आवश्यक कार्य के लिए दूसरे शहर जा सकते हैं। आपका कार्य आगे बढ़ेगा। नया काम शुरू करने पर विचार कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जिम्मेदारी की अधिकता रहेगी। लेनदेन सावधानी से करें।
🔥🏵️🍁💐🌺🌷🎉🌸🎯
मकर:-
कर्ज की रकम वसूल करने में दिक्कत होगी। आज आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। पैतृक मामलों में उलझ सकते हैं। विवाद के चलते तनाव बना रहेगा। कारोबारी पार्टनरों के व्यवहार पर नजर रखें। वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा।
🎯🌸🎉🌷🌺💐🍁🏵️🌹
कुंभ:-
पारिवारिक दिक्कतों का हल निकलेगा। संपत्ति के मामले सुलझ सकते है। नए काम से आपको फायदा होने की संभावना है। आज आपका दिन शानदार रहेगा। शुभ सूचना मिल सकती है।युवाओं को नौकरी मिल सकती है।
🌹🏵️🍁💐🌺🌷🎉🌸🎯
मीन:-
धन लाभ होने की संभावना है। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। कारोबार आपके अनुकूल रहेगा। आज धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। किसी बड़ी जिम्मेदारी को पूरा कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा ।
🍁🔥🌷🎯🌺🏵️🌸💐🎉
अगर आपने नहीं बनवाया है अपना आयुष्मान कार्ड तो ध्यान दें 31 मार्च है आखिरी तारीख
अम्बिकापुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीएस सिसोदिया ने बताया है कि केन्द्र सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा आयुष्मान अभियान के दौरान शासन द्वारा च्वॉइस सेंटरों के माध्यम से योजना का निःषुल्क प्लास्टिक आयुष्मान कार्ड प्रदान करने हेतु व्यवस्था की गई है। केन्द्र सरकार के निर्देषानुसार राज्य के योजनांतर्गत पात्र समस्त हितग्राहियों को 31 मार्च 2021 तक आयुष्मान कार्ड बना कर दिया जाना है।
राज्य में आयुष्मान भारत -प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत एसईसीसी सूची एवं उपलब्ध राषन कार्ड प्रकार के आधार पर पात्रतानुसार हितग्राहियों को वर्ष में रू0 50 हजार एंव रू0 5 लाख रूपये तक के निःषुल्क चिकित्सा हेतु सहायता प्रदान की जा रही है। योजना के संपूर्ण क्रियावन हेतु आवष्यक है कि सभी पात्र हितग्राहियों को योजना का आयुष्मान प्रदान किया जाना है।
च्वॉइस सेंटरों पर सर्वप्रथम हितग्राहियों को निःषुल्क कागजी आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जाएगा, कुछ दिनों उपरांत सीएससी के केंन्द्रीय कार्यालय से इन हितग्राहियों के प्लास्टिक कार्ड संबंधित सीएससी को प्रेषित किए जाएगे। सीएससी द्वारा प्लास्टिक कार्ड प्राप्त होने की सूचना हितग्राहियों को प्रेषित की जाएगी। हितग्राही सीएससी द्वारा प्लास्टिक कार्ड प्राप्त होने की सूचना हितग्राहियों को प्रेषित की जाएगी। हितग्राही सीएससी से ही पुनः बॉयोमैट्रिक सत्यापन उपरांत पीवीसी आयुष्मान कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। पात्र परिवारों की सूची सचिव संरपंच ,ए.एन.एम, बहुउददेषीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता मितानिनों, वार्ड के पार्षद आदि के पास उपलब्ध कराया जाएगा।
मंगल भवन में हुआ मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन , कलेक्टर, एसपी ने दिया नवदम्पति को आशीर्वाद
सुरजपुर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सूरजपुर जिले में 50 जोडो का विवाह पारम्परिक रीति रिवाज अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा मंगल भवन में कराया गया। इस अवसर पर , श्री रितेश गुप्ता उपाध्यक्ष नगर पालिका सूरजपुर, अजय सोनी पार्षद, मंत्री प्रतिनिधि कुमार सिंहदेव, बाबूलाल अग्रवाल जिला अध्यक्ष भाजपा, छत्तरलाल सांवरे जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल, दिप्ती सवाई महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष, किरण पटेल उपाध्यक्ष नगर पंचायत विश्रामपुर, विणा शर्मा उपाध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस, रंजू चैबे, श्रीमति दुर्गा सारथी श्री संतोष सारथी एवं कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा, पुलिस अधिक्षक राजेश कुकरेजा, अपर कलेक्टर श्री एस.एन.मोटवानी, सयुक्त कलेक्टर श्री शिवकुमार बनर्जी, तहसीलदार कमरचन्द जाटवर, महिला बाल एवं विकास विभाग अधिकारी चन्द्रवेश सिसोदिया सहित महिला बाल विकास के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर रणबीर शर्मा,पुलिस अधिक्षक श्री राजेश कुकरेजा ने 50 नव दम्पतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाए दी।इसी कडी में कलेक्टर श्री शर्मा ने अपने आशीर्वाद देते हुए कहा कि जब मुझे पता चला कि आज मुझे मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन में जाना है तो सोचने लगा कि जब मेरी शादी हुई तब मेरी शादी में न तो संसदीय सचिव थे न कलेक्टर था न पुलिस अधिक्षक था। आज आप सभी सौभाग्यशाली है कि आपकी शादी में ये सभी उपस्थित है और आप सबको आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। उन्होंने विभाग को कहा कि आज जितने जोडों की विवाह हो रही है उनका विवाह पंजीयन कराये जिससे इनको भी राज्य शासन की अन्य योजनओं का लाभ मिल सके। पुलिल अधिक्षक श्री कुकरेजा ने कहा कि आज बड़ी खुषी की बात है। हम सब एक भव्य समारोह में परिवार की तरह शामिल हुए हैं। उन्होंने पूरे पुलिस विभाग की तरफ से सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए देता दी। आज के कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया द्वारा नव विवाहित दाम्पत्य को ऑनलाईन के माध्यम से आशीर्वाद प्रदान किया ।
तहसीलदार के औचक निरीक्षण में ग्राम तुलसी और जगतपुर स्थित गुड़ और खंडसारी फैक्ट्री को किया सील
सुरजपुर कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देष पर आज अवैध रूप से संचालित गुड़ एवं खंडसारी उद्योग पर रोक लगाने तहसीलदार श्री नन्दजी पाण्डेय की संयुक्त टीम ने ग्राम तुलसी एवं जगतपुर स्थित गुड और खंडसारी़ फैक्ट्री का औचक निरीक्षण कर कार्यवाही की गई। जहां पहंच कर संयुक्त टीम ने मौके पर गुड़ निर्माता द्वारा गुड़ उद्योग के संचालन हेतु श्रमिक लायसेंस, भूमि डायवर्सन, बिजली विभाग एवं पर्यावरण विभाग की अनुमती संबंधित दस्तावेज का जांच किया लेकिन संबंधित के द्वारा दस्तावेज नहीं दिखाया गया। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में 18 पुरूष, 8 महिला श्रमिक कार्य करते पाये गए। श्रमिकों के लायसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया तथा गुड़ के लिए गन्ना पेराई हेतु गन्ना कहा से खरीदा जाता है की जानकारी ली गई इस संबधं में भी कोई जानकारी एवं दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया।
औचक निरीक्षण में 124 बोरा गुड़, 2 ट्रेक्टर गुड़ का ढ़ेर तथा फैक्ट्री में लगभग 350 टीना गुड़ राब पैक पाया गया एवं गुड़ पैक करने हेतु टाटा मार्का कार्टून भी पाया गया हैं। उपलब्ध गुड़ राब एवं कार्टून को जब्त कर गुड़ उद्योग के संचालकों को सुर्पूद कर दिया गया एवं नियम विरूद्ध फैक्ट्री संचालित करने पर ग्राम तुलसी एवं जगतपुर की गुड़ फैक्ट्री सील कर दिया गया हैं।
निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार श्री अमित केरकेट्टा, श्रीमती अमृता सिंह, खाद्य निरीक्षक, पटवारी सहित राजस्व अमला मौजूद था
संयुक्त संचालक ने निरीक्षण में प्राचार्यों को लगाई फटकार, कई शिक्षक रहे अनुपस्थित
सुरजपुर लोक शिक्षण सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक श्री के कुमार के द्वारा 26 फरवरी को सूरजपुर जिले के प्रेमनगर विकासखण्ड के विभिन्न विद्यालयों का आकास्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों के प्राचार्योें के लचर कार्य प्रणाली से विद्यालय में अव्यवस्था फैली हुई थी मातहत कर्मचारियों पर प्राचार्य का नियंत्रण नहीं पाया गया इसको देखते हुए संयुक्त संचालक ने प्राचार्यों को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं पर सुधार किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही राज्य शासन के द्वारा समय-समय पर जारी कोविड-19 के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए विद्यालय का संचालन करने हेतु निर्देश दिए गए। कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षा हेतु पृथक से अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान का कक्षा संचालन करने तथा संका समाधान कराए जाने के निर्देश भी दिए गए । निरीक्षण के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवनगर के व्याख्यता एलबी विजेन्द्र कुमार सिंह, विजय कुर्रे, कुसनाथ पन्ना, शासकीय माध्यमिक शाला भुवनेश्वरपुर के शिक्षक जे.के. जोल्हे, बिहारी लाल साहू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रेमनगर के सहायक शिक्षक पिताम्बर सिंह पैकरा अनुपस्थित पाए गए वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर के सहायक ग्रेड-03 मोहन सिंह पोर्ते की उपस्थिति पंजी में सूरजपुर में शासकीय कार्य दर्शाया गया है।
बिना मास्क के घूमने वालों से वसूला गया 5800 रुपये का अर्थदंड
अम्बिकापुर कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण के प्रसार पर।नियंत्रण के लिए बिना मास्क लगाए घूमने वालों पर जुर्माना वसूलने की कार्यवाही हेतु नगर निगम तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम सक्रिय हो गई है। गुरुवार को नगर निगम अंतर्गत विभिन्न चैक. चैराहों तथा दुकानों में तीन टीम द्वारा बिना मास्क के घूमने वाले 58 लोगो से 5800 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान टीम के द्वारा लोगो को समझाईश दी गई कि कोरोना का संक्रमण अभी थमा नही है। बिना मास्क पहने बाहर न निकलें दो गज की दूरी बनाए रखें।
उल्लेखनीय है कि फिर से कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा मास्क लगाने पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं ।
किन राशियों के किए बन रहा है धन योग जाने अपने राशिफल में
आज का राशिफल एवं पंचांग:- 27 फरवरी 2021,शनिवार
💐🌸🏵️🌺🎯🌷🌷🔥🍁
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-माघ
पक्ष-शुक्ल
ऋतु- वसंत
संवत्सर नाम-प्रमादी
वार-शनिवार
🌷🎯🌺🎉🎉🏵️🏵️🌸💐
तिथि (सूर्योदयकालीन)-पूर्णिमा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मघा
योग (सूर्योदयकालीन)-सुकर्मा
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कुंभ
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-वायव्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-अस्त
चंद्र स्थिति-सिंह
व्रत/मुहूर्त-माघी पूर्णिमा/ललिता जयंती
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-शनि मंदिर में सौंफ चढ़ाएं।
🏵️🌷🎉🎯🌸🌸💐🔥🌺
आज का राशिफल
🌸🌸🌸🌸🌸
मेष:-
आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। युवाओं को कैरियर में नए मौके मिलेंगे। ऋण संबंधी मामलों में प्रगति होगी। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
🌸🌺🔥💐🎯🎉🌷🏵️🍁
वृष:-
पारिवारिक स्थिति ठीक रहेगी। सामाजिक जीवन में कामयाबी मिलेगी। पास की जगह यात्रा कर सकते हैं। आज ज्यादा जोखिम न लें। आज का दिन आनंददायक रहेगा। कार्य के सिलसिले में बेहतर परिणाम मिलेंगे।
🍁🏵️🌷🎉🎯💐🔥🌺🌸
मिथुन:-
आज तनाव से खुद को मुक्त रखने का प्रयास करें। काफी व्यस्तता रहेगी। बचत योजना में निवेश लाभदायक रहेगा। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी।संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।
🌸🌺🔥💐🎯🎉🌷🏵️🍁
कर्क:-
आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। सहयोगियों के साथ तनाव हो सकता है। आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। छात्रों को कामयाबी मिलेगी।
🍁🏵️🌷🎉🎯🔥🔥🌺🌸
सिंह:-
कारोबार में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी कार्य में अच्छे परिणाम न मिलने से निराशा रहेगी। आज यात्रा को टालने का प्रयास करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आज आपको शुभ सूचना मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा।
🌸🌺🔥🎯🎉🏵️🏵️💐💐
कन्या:-
आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। आपका काम अच्छा चलेगा। नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। व्यवसाय से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी।विद्यार्थियों का दिन अच्छा रहेगा। रूके हुए कार्य पूरे कर सकते हैं।
💐🏵️🎉🎯🌺🌺🌸🌷🍁
तुला:-
आज कोई खुशखबरी मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय के सिलसिले में कुछ बड़े सौदे हो सकते है।
🔥💐🏵️🎉🎯🌸🌷🌷🍁
वृश्चिक:-
कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नए सौदे हो सकते हैं। धन लाभ होगा। किसी विवाद का हिस्सा न बनें। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। सरकारी कार्य आगे बढ़ेंगे। मित्रों का साथ मिलेगा।
🍁🌷🌸🎯🎉💐🔥🌺🌺
धनु:-
अनजान लोगों से आपको आज सतर्क रहना होगा। शत्रु कुछ नुकसान पहुंचा सकते हैं। विद्यार्थियों को कामयाबी मिलेगी। आज बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जरूरी काम के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। निवेश का जोखिम न लें।
🌺🔥💐🎉🌸🌷🌷🍁🏵️
मकर:-
आज धन लाभ होने की संभावना है। आज आपको किसी परेशानी से मुक्ति मिलेगी। संतान पक्ष की दिक्कत दूर कर सकेंगे। विरोधियों से सावधान रहें। जमीन-जायदाद को लेकर अनबन हो सकती है।
🏵️🍁🌷🎉🎉💐🔥🌺🎯
कुंभ:-
सेहत संबंधी दिक्कत का सामना कर सकते हैं। कानूनी मामलों में परेशान हो सकते हैं। सामाजिक कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन चलाते समय आपको सतर्क रहना होगा। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। सहयोगियों की मदद मिलेगी।
🎯🌺🔥💐🎉🍁🍁🏵️🌸
मीन:-
व्यवसाय से जुड़ा विवाद उभर सकता है। कर्ज वापसी को लेकर दिक्कतें हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। संतान पक्ष से लाभ होगा। आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।
🌸🏵️🍁🎉🔥🌺🌺🎯🌷
प्रेमी युगल की हत्या, खेत में पैरा से ढकी मिली लड़की व लड़के की निर्वस्त्र लाश
बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम सुवारपारा में दोहरा हत्याकांड का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। युवक और किशोरी का निर्वस्त्र शव एक खेत के पुआल में ढका हुआ था
बदबू आने पर जब पुआल को हटाया गया तो शव बरामद हुआ है। दोनों शवों के सीर पर गंभीर चोट के निशान हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक मैनपाट क्षेत्र का निवासी है जो कि सुआरपारा में ही रहता था, जबकि किशोरी सुआरपारा क्षेत्र की ही बताई गई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को इलाक़े में कोई समारोह था जहां युवक और किशोरी अंतिम बार देखे गए थे।
पुलिस टीम मौक़े पर है, इस दोहरे हत्या कांड के पीछे करणों और कातिल की तलाश के लिए एफएसएल टीम और पुलिस डॉग को मौक़े पर बुलाया गया है।