दीपेन्द्र शर्मा
कोरिया / बिहारपुर :- जिला के वन मंडल बिहारपुर क्षेत्र के डी.एफ.ओ. विवेकानंद झा. के दिशा निर्देश पर वन क्षेत्राधिकारी रामलोचन द्विवेदी के द्वारा उत्कृष्ट कार्य देखने को मिला जहाँ क्षेत्र में मुख्यतः भूस्खलन एवं जल स्तर को बढ़ाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।
बिहारपुर क्षेत्र के अंतर्गत जमती ठीहायी नाला मे परपूलेशन टैंक का निर्माण कार्य कराया गया है जिससे ग्रामीणों को उपयोग के लिए पानी जंगली जानवरों के लिए पीने का पानी सिंचाई के लिए पानी एवं अन्य उपयोग के लिए इस वाटर टैंक का निर्माण वन मंडल बिहारपुर क्षेत्र के डी.एफ.ओ. विवेकानंद झा. के दिशा निर्देश पर कराया गया है।
बिहारपुर रेंजर श्री राम लोचन द्विवेदी ने बताया डीएफओ विवेकानंद झा एवं शासन की ओर से ग्रामीणों को जल स्रोत की व्यवस्था कराई गई है जिसकी लागत 14 लाख रुपए है एवं इस परपुलेसन टैंक से जल स्तर बढ़ेगा श्री राम लोचन द्विवेदी ने यह भी कहा कि तालाब में मछली पालन का भी कार्य किया जा सकता है मछली पालन स्वयं सहायता समूह को दिया जाएगा ताकि समूह के लोगों को आय का स्रोत भी होगा एवं उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी, एवं रोजगार भी मिल सकेगा।
श्री राम लोचन द्विवेदी ने यह भी बताया के जलस्तर को बढ़ाने के लिए 300 एकड़ जमीन में कंटुल टैंक खुदवाये गए हैं जिससे भूमि का कटाव नहीं होगा एवं पानी ठहरेगा जिससे जलस्तर में बढ़ोतरी होगी। बिहारपुर क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य कराया जा रहा हैं जिससे ग्रामीणों को लाभ मिल सके एवं जंगली जीव जंतु का जीवन भी सुरक्षित रहें। बिहारपुर क्षेत्र के कार्य को सभी क्षेत्रों में सराहा जा रहा है।
बिहारपुर वनक्षेत्राधिकारी रामलोचन द्विवेदी के द्वारा कराये गये उत्कृष्ट कार्य की हो रही हर ओर प्रशंसा…
आबकारी विभाग के नियमों की उड़ाई गई धज्जियां,,,चिरमिरी शहर के मेन रोड में खोली गई अंग्रेजी शराब दुकान,, विधायक के घर से मात्र 500 मीटर की दूरी….
दीपेन्द्र शर्मा
कोरिया:- कोरिया जिले के अंतर्गत आने वाला नगर पालिक निगम चिरमिरी के गोदरीपारा में मेन रोड पर शराब दुकान का शुभारंभ किया जा रहा है। जिसमे आबकारी विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए इस अंग्रेजी शराब दुकान का धड़ल्ले से संचालन किया जा रहा है।
आबकारी विभाग के नियमों के तहत किसी भी मोहल्ले, मेन रोड, मंदिर मस्जिद गुरुद्वारा चर्च किसी भी धार्मिक स्थल के पास से 50 मीटर की दूरी पर होनी चाहिए। परंतु विदेशी शराब दुकान के एक और बगल में शनि मंदिर तो दूसरी और बगल में शिव मंदिर है और बीच पर विदेशी शराब दुकान का संचालन किया जा रहा है।
आश्चर्यचकित बात तो यह है कि मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक डॉ विनय जायसवाल व नगर पालिक निगम चिरमिरी के महापौर कंचन जयसवाल का घर इस शराब दुकान से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है।
विदेशी शराब दुकान से लगे हुए रोड के उस पार अनुसूचित जनजाति का मोहल्ला है तथा उस मोहल्ले के बच्चों व महिलाओं पर क्या असर पड़ेगा जब शराब पीकर नशे की हालत पर रोड पर गाली गलौज इत्यादि करेंगे।
साथ ही साथ इस शराब दुकान से मात्र डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्कूल है उन बच्चों पर क्या असर पड़ेगा जो इसी मार्ग से होकर अपने अपने घर को जाएंगे। एक ओर राज्य सरकार ने गंगाजल हाथ में उठा कर के अपने घोषणा पत्र में कहा था कि हम शराब पर पूर्णता प्रतिबंध लगाएंगे परंतु ऐसा कुछ भी नहीं हुआ बल्कि लगातार और भी नए शराब दुकानों का शुभारंभ किया जा रहा है।
रीता आईच जोकि एक समाजसेवी के साथ-साथ एक महिला भी है उन्होंने इस पर कड़ निंदा करते हुए कहा कि जल्द से जल्द इस शराब दुकान को मुख्य मार्ग से हटाकर किसी अन्य जगह पर करना होगा धार्मिक स्थल से लगे हुए इस शराब दुकान को क्यों संचालन किया गया यह सब जानते हुए भी आखिर क्यों नहीं बंद किया गया।
डॉ रश्मि सोनकर स्त्री प्रबल फाउंडेशन
प्रबल स्त्री फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ रश्मि सोनकर कहां की वादा अखिलाफी का शानदार उदाहरण है चिरमिरी के गोदरीपारा के मेन रोड मे खुला शराब का दुकान, एक तो मेन रोड दुसरी बात शराब लेने को आये लोग आदतन शराबी ही होंगे, ऐसे मे वहाँ का माहौल बेहद भययूक्त होगा आम जनता के लिए, खासकर महिलाओं और बच्चियों के लिए, आज हमारे कोरिया जिले मे भी लगातार बलात्कार, छेड़छाड़ और हत्या की घटना बढ़ रही है, जिसका मुख्य कारण शराब ही है, मै इसका पुरजोर विरोध करती हुं, शासन से एक सवाल क्या महिलाओं और बच्चियों के सुरक्षा के लिए स्थानीय शासन प्रसाशन मुक दर्शक बना रहेगा क्या??? या फिर सुरक्षा की जिम्मेदारी आपकी नही?????

सोनू दुबे स्थानीय निवासी एवं समाज सेवक

सोनू दुबे ने कहा कि मुख्य मार्ग पर शराब दुकान नहीं खुला चाहिए क्योंकि या मेन रोड है और यहां पर सभी महिलाएं एवम बच्चियां आती जाती है साथ-साथ कोचिंग क्लास के लिए इसी मेन रोड से बच्चियां कोचिंग स्कूल के लिए जाती है। भविष्य मैं इन बच्चियों के साथ छेड़खानी होने संभावना बढ़ सकती है अतः इस शराब दुकान को जल्द से जल्द यहां से हटाया जाए।
यदि अगर नहीं हटाया गया तो आने वाले समय पर आंदोलन किया जाएगा।
अब सवाल यह खड़ा होता है कि
आखिर क्यों मनेंद्रगढ़ विधायक विधायक व चिरमिरी नगर पालिक निगम महापौर मेन रोड पर क्यों खुलने दिए शराब दुकान???
आखिर आबकारी विभाग के क्यों कर रही है इतनी बड़ी लापरवाही???
आखिर क्यों आबकारी विभाग अपनी ही नियमों की उड़ा रही है धज्जियां???
सभी कुछ जानकारी होते हुए भी महापौर व विधायक ने नहीं लिया अभी तक एक्शन???
अब देखना यह है कि विधायक व महापौर इस पर क्या संज्ञान लेते हैं।
आज का राशिफल एवं पंचांग…
आज का राशिफल एवं पंचांग:-11 जुलाई 2021, रविवार
🏵️🌷💐🍁🌺🌹🎉🎯🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-आषाढ़
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-प्रतिपदा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पुष्य
योग (सूर्योदयकालीन)-हर्षण
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मिथुन
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास- पूर्व
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कर्क
व्रत/मुहूर्त-गुप्त नवरात्रि प्रारंभ/मूल प्रारंभ/सर्वार्थसिद्धि योग/रविपुष्य संयोग
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय-देवी मंदिर में लाल चुनरी चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎯🎉🌹🌺🍁💐🌷🏵️🏵️
आज का राशिफल
मेष:-
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। पुराने साथियों से मुलाकात होगी। आज पार्टी में शामिल हो सकते है।समय पर कार्य पूरे कर पाएंगे।नया काम शुरू कर सकते हैं। लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। सेहत ठीक रहेगी। विरोधियों से सावधान रहना होगा।
🌹🌺🏵️🍁🌸💐🎉🎯🌷
वृष:-
आज युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी मिल सकती है। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे। चुनौतियों का बखूबी मुकाबला कर पाएंगे। आपके शासकीय कार्य पूरे होंगे।धन संबंधी दिक्कतें दूर होंगी। निवेश को फिलहाल टाल दें। पदोन्नति और तबादला हो सकता है।
🌷🎯🎉💐🌸🍁🏵️🌺🌹
मिथुन:-
आज जोखिम न लें। शत्रुओं से सावधान रहें। कोई आपके सरल स्वभाव का फायदा उठा सकता है। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश कर सकते हैं। अपने काम के प्रति जिम्मेदार रहें।
🌹🌺🏵️🍁🌸💐🎯🎯🌷
कर्क:-
आज आपका दिन शानदार रहेगा। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। आपको मित्रों से लाभ होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। पुरानी रूकी हुई रकम मिलेगी। आपकी आर्थिक समस्या का हल होगा। सेहत ठीक रहेगी। निवेश के मौके मिल सकते हैं।
🌷🎯💐🌸🍁🌺🌹🌹🎉
सिंह:-
आज आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। कर्ज की रकम वापस मिलने में दिक्कत हो सकती है। व्यवसायिक गतिविधियों में तेजी रहेगी। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव हो सकती है। आज जीवनसाथी भरपूर सहयोग मिलेगा। नया काम शुरू कर सकते है। छात्रों को सफलता मिलेगी।सरकारी कार्य आगे बढ़ेंगे। पैतृक मामले लंबित रहेंगे।
🎉🌹🌺🍁🌸💐🎯🌷🏵️
कन्या:-
अनजान लोगों की वजह से आपको हानि हो सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपको सतर्क रहना होगा। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। आज आपको आवश्यक काम में परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में लाभ होगा। दंपत्ति धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
🏵️🌷🎯💐🌸🍁🌺🌹🎉
तुला:-
आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको खुशखबरी मिलेगी। आपका कार्य आसानी से पूरा होगा। सामाजिक जिम्मेदारियों को आज पूरा कर पाएंगे।निवेश कर सकते हैं। व्यवसायियों के लिए आज का दिन अच्छा है। संतान पक्ष की सफलता से आपको खुशी मिलेगी। धन लाभ होगा।
🎉🌹🌺🍁🌸💐🎯🌷🏵️
वृश्चिक:-
आज का दिन परेशानियों में बीत सकता है। जोखिम वाले कार्य करते समय लापरवाही न करें। चोट लगने की आशंका है। नौकरीपेशा लोगों को काम का तनाव रहेगा। धन लाभ होगा। युवाओं को कामयाबी मिलेगी। वाहन सावधानी से चलाएं।
🏵️🌷🎯💐🌸🍁🌺🌹🎉
धनु:-
आज शुभ सूचना मिलेगी। किसी के बहकावे में आकर अपने परिवार के लोगों पर संदेह न करें। जुआ, सट्टा, लाटरी जैसे व्यसनों से दूर रहें। नुकसान की आशंका है। अविवाहितों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। कैरियर संबंधी दिक्कत दूर होगी। कर्ज को टालें।
🎉🌹🌺🍁🌸💐🎯🌷🏵️
मकर:-lo
परिवार का सहयोग मिलेगा।नए लोगों से मुलाकात होगी। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। कारोबार ठीक चलेगा। सेहत ठीक रहेगी। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपकी योजना फलीभूत होने की संभावना है। व्यवसाय में आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
🏵️🌷🎯💐🌸🍁🌺🌹🎉
कुंभ:-
परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ने से आप चिंतित रहेंगे। मासिक बजट बिगड़ सकता है। तनाव दूर करने के लिए ईश्वर की आराधना करें। कठिन परिस्थिति निर्मित हो सकती है। किसी मित्र की मदद से आपका राहत मिल सकती है। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। लेनदेन से जुड़े कार्य सावधानी से करें।
🎉🌹🌺🍁🌸💐🌷🌷🏵️
मीन:-
किसी के साथ तनाव हो सकता है। अपरिचित लोग आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर है। कारोबारियों को आर्थिक लाभ होगा। युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना है।
🏵️🌷💐🌸🍁🌺🌹🎉🎯
चरचा पुलिस ने कसी लगाम अवैध कारोबार पर हो रही है तेजी से कार्यवाही …
दीपेन्द्र शर्मा
कोरिया /चरचा :- कोरिया पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में चरचा पुलिस स्टाफ विभिन्न क्षेत्रों में आबकारी एक्ट की कार्यवाही हेतु रवाना हुये थे,जो की मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम फूलपुर जाबरपारा का इंद्रकुमार सिंह अवैध हांथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब का परिवहन एवं बिक्री करता है। मुखबिर सूचना पर ग्राम फूलपुर जाबरपारा से इंन्द्रकुमार को पकडा जाकर हाथ भट्ठी का बना महुआ शराब 03 लीटर कीमती करीब 300 रूपये को जप्त किया गया, इसी प्रकार जरिये मुखबिर सूचना मिला की ग्राम बिशुनपुर रेडी भावना का मार्टिन तिग्गा अवैध हांथ भटठी से निर्मित महुआ शराब का परिवहन एवं बिक्री करता है।
जिसे घेराबंदी कर पकडा गया जो मार्टिन तिग्गा के कब्जे से 03 लीटर अवैध हांथ भटठी से बना महुआ शराब कीमती करीब 300 रूपये का मिला। जिसे जप्त किया जाकर आरोपीयों के द्वारा धारा 34(1)क आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है।
आबकारी अधिनियम की कार्यवाही में थाना प्रभारी अनिल कुमार साहू, उप निरी0 संजीव कुमार कायता, प्र.आर. 391 बिपिन कुमार मिंज, प्र.आर. 57 बाबुलाल सिंह, आर.632 शंभू यादव, आर.241 भगत सिंह, आर.365 अखिलेश जायसवाल, आर0 354 अमित त्रिपाठी, आर. 624 मधुप्रसाद राजवाडे, आर. 564 सुरेश कुमार एक्का, सै.23 सतीश सिंह एवं सै.70 जुपेन्द्र कुशवाहा का विशेष योगदान रहा है।
अनुदेशकों व शिक्षार्थियों के शत प्रतिशत फोटो अपलोड दो दिन के अंदर करे पूर्ण करने जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए निर्देश…
दीपेन्द्र शर्मा
कोरिया – पढ़ना लिखना अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुप्ता व विकासखंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा संचालित योजनाओं का शत प्रतिशत अनुदेशकों व शिक्षार्थियों को साक्षरता के कौशल सीख ले इस हेतु मोहल्ला साक्षरता कक्षाओं का प्रत्येक ग्राम प्रभारी नियमित संचालित कर अनुदेशकों को सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया साँथ ही सतत व नियमित मानिटरिंग के द्वारा साक्षरता कक्षाओ मे नियमित उपस्थित व ज्ञान कौशल क्षमताओं को विकास करने मे सहयोग करने को कहा । अनुदेशकों व शिक्षार्थियों के शत प्रतिशत फोटो अपलोड करने हेतु दो दिन के अंदर पूर्ण करना होगा सभी ग्राम प्रभारी द्वारा केंद्र का नियमित मानिटरिंग करते हुए समय पर प्रतिवेदन भेजेंगे ।
बैठक मे सभी संकुल समन्वयक व ग्राम प्रभारी शिक्षक उपस्थित रहे।
विकास खंड मे पढ़ना लिखना अभियान साक्षरता मे किये जा रहे कार्य का प्रतिवेदन सोनहत विकासखण्ड परियोजना अधिकारी के.के.गुप्ता के द्वारा प्रस्तुत कर जानकारी दिया गया।
मैनपाट (BJYM) भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यसमिति की हुई घोषणा। बालेश्वर यादव को बनाया गया मैनपाट युवा मोर्चा मण्डल मंत्री
मैनपाट भारतीय जनता पार्टी मैनपाट मण्डल रजनीश पाण्डेय जी के सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल मैनपाट अध्यक्ष आशीष सोनी ने अपनी कार्यसमिति की घोषणा की है।
1.उपाअध्यक्ष-सुभाष यादव,कालेश्वर यादव, सुखदेव यादव,रूपेश यादव, धनंजय सिंह, धर्मेश यादव,नंदकुमार नायक।
2. मंत्री- बालेश्वर यादव, सुरेश यादव,संतलाल, सुशील दास, नीरज यादव।
3.महामंत्री-अविनाश महंत,पानेश्वर यादव।
4. कोषाध्यक्ष-सूरज यादव, सह कोषा अध्यक्ष-विक्की दुबे।
5. मिडिया प्रभारी-सचिन यादव, सह मिडिया प्रभारी-पप्पू यादव सहित…
सोशल मिडिया प्रभारी, प्रचार प्रसार प्रमुख,कन्या सक्ति सयोंजीका, विशेष आमंत्रित सदस्य, कार्य समिति सदस्य सहित पूरी कार्यसमिति की घोषणा की गई।
उक्त घोषणा से मैनपाट मण्डल के समस्त युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं मे खुशी का माहौल है।
सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी अंतरराज्यकीय गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 3 लाख का गांजा भी जप्त…
सीतापुर थाना की कार्यवाही में अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह को पकड़ा गया है,जिनसे 3 लाख रुपए मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ है। सीतापुर थाना प्रभारी रूपेश नारंग को मुखबिर से सूचना मिली थी की अंतराजकीय तस्कर उड़ीसा के लुडेगा तमता से सीतापुर मार्ग के जरिए गांजा की तस्करी करते हुए अंबिकापुर की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी श्री नारंग ने अपनी टीम के साथ अपराधियों की धर–पकड़ शुरू कर दी, इस दौरान सूचना के अनुसार हुंडई कार जिसका वाहन क्रमांक OR 03 E 7231 की तलाशी ली गई जिसमे 3 लाख कीमत का 10 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
इस अभियान में थाना प्रभारी श्री नारंग और उनकी टीम का अहम योगदान रहा।
जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने किया मथुरा स्कूल का निरीक्षण , पाठ्य पुस्तक का शीघ्र वितरण करने के दिए निर्देश।
सुरजपुर जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने आज शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय बतरा का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति पंजी, निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक, स्कूल में प्रवेशित छात्रों की संख्या की जानकारी लेकर फीस संबंधी व्यवस्थाओं से अवगत हुए। उन्होंने शासन द्वारा प्रदत निःशुल्क पाठ्य सामग्री को शीघ्र वितरण करने के निर्देश दिए।
सीईओ ने मोहल्ला क्लास, शौचालय, टेबल-कुर्सी को साफ-सफाई रखकर व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने सभी शिक्षकों को प्रेरित किया तथा संबंधित शिक्षकों से पुस्तकों के प्रकाशन से अवगत हुए शिक्षकों ने एनसीआरटी की पुस्तकों से पढ़ाने की बात कही। जिला पंचायत सीईओ ने स्कूल परिसर में बन रहे अधूरे निर्माणाधीन भवन को शीघ्र पूरा करने पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को निर्देशित किया तथा प्राचार्य को दीवार में जिले के कलेक्टर, एसपी एवं अन्य अधिकारियों का नाम लिखने निर्देशित किया ।
जिला पंचायत सीईओ राहुल देव ने ग्राम सारसताल,सोनगरा स्थित गौठान का किया निरीक्षण, 2 साल से बायो गैस को ईंधन के रुप में उपयोग कर रहे टिगुलराम की सराहना।
सूरजपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने प्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम सरसताल सोनगरा में गौठान का निरीक्षण किया। सीईओ ने गौठान के नोडल से गौठान के बारे में विस्तृत जानकारी ली। कितने किलो गोबर की खरीदी की, कितना उर्वरक बनाया तथा कितने किलो उर्वरक की बिक्री से कितना लाभ हुआ आदि की जानकारी लेते हुए गौठान में उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गौठान में पानी की व्यवस्था, चारा की व्यवस्था तथा वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। उन्होने गौठान में कार्य कर रहे महिलाओ के लिए लाभ हो जिसके लिए खाली पडे़ जमीन पर बाड़ी विकास जैसे- मशरुम की खेती, फलदार वृक्ष, पपीता, केला, लीची, करौंदा, अरहर, मक्का, नेनूआ लगाने कहा। जिससे महिलाओ की आय मे वृद्धि हो सके और अन्य महिलाएं भी इस सहायता समूह से जुड़ कर अपना आय सुनिश्चित कर सके। उन्होंने चरवाहे को गांव की जानवरों को लाने कहा व चरवाहे के शेष बचे राशि को समय मे भुगतान करने निर्देश दिए।
जिपं सीईओ श्री राहुल देव ने बाड़ी की सुरक्षा के लिए बाड़ी को घेराव करने के निर्देश दिए। उन्होने बकरी शेड, मुर्गी शेड बनाकर लाभान्वित करने के निर्देश दिए एवं महिलाओ को अच्छा काम करने के कहा। स्व सहायता समूह की महिलाओ को रोजगार के आय को बढ़ाने व प्रत्येक महिला को 5-6 हजार प्रतिमाह कमाने की बात कही। वहीं बृजलाल, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता द्वारा 5 एकड़ भूमि में धान के बदले मुख्यमंत्री वृक्षारोपण किया गया है। जिससे दोनों हितग्राहियों की सराहना की। उन्होंने हितग्राहियों को हरी मूंग की बीज वितरण किया जिससे हितग्राहियों ने खुशी जाहिर की।
कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने बसदई मत्स्य बीज प्रक्षेत्र को दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित करने दिए निर्देश
सूरजपुर/ कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने आज मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बसदेई का निरीक्षण किया। उन्होंने वृहद क्षेत्र में मत्स्य पालन एवं बीज प्रसंस्करण का अवलोकन किया। कलेक्टर ने जिले के अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ दिलाने हेतु व्यापक कार्य योजना बनाकर निःशुल्क मत्स्य बीज वितरण करने मत्स्य विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का भ्रमण कर सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली तथा सुविधाओं की उपलब्धता बढ़ाने कहा जिससे आने वाले समय में इसे एक दर्शनीय स्थल के रूप में सूचित किया जा सके। उन्होंने वहां फूल एवं वृक्षारोपण करने को भी निर्देशित किया है। मत्स्य विभाग के अधिकारी श्री एमएस सोनवानी ने जानकारी देकर अवगत कराया कि अभी तक विभागीय लक्ष्य 250 लाख के विपक्ष में स्पॉन उत्पादन 75 लाख हुआ है एवं प्रक्षेत्र में संवर्धन किया का चुका है। प्रक्षेत्र में स्पाॅन उत्पादन कार्य प्रगति पर है, 25 जुलाई 2021 से जिले के मत्स्य कृषकों को मत्स्य बीज फ्राई एवं फिंगरलिंग 50 प्रतिशत अनुदान पर वितरण किया जाएगा।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग, पशु विभाग, वन विभाग, जिला सहकारी पंजीयक संस्थाएं, मनरेगा, एनआरएलएम सहित अन्य विभाग को बसदई ग्राम को आदर्श गांव के रूप में वास्तविकता में बनाने के लिए सभी विभाग को समुचित व्यवस्था हेतु कार्य योजना बनाने निर्देशित किया। उन्होंने गोबरी नदी का भी निरीक्षण किया तथा क्षेत्र के समुचित विकास के लिए राजीव गांधी न्याय योजना एवं मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना अंतर्गत सभी विभाग को समन्वय कर शासन की हर योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने पार्वती महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात की तथा हालचाल जाना एवं सीआईएफ के शेष राशि को शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग से सौर सुजला योजना के आये प्रकरणों की जानकारी ली तथा अधिक से अधिक सौर सुजला योजना का लाभ दिलाने निर्देशित किया।
कलेक्टर ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाकर चारागाह बनाने के दिए निर्देश
सूरजपुर/ कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ ने बसदेई स्थित गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान पहुंच कर चारागाह की व्यवस्था की जानकारी ली तथा पटवारी से अतिक्रमण किए गए सरकारी भूमि पे कब्जा धारी को हटाकर चारागाह एवं बॉडी विकास करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गौठान के नोडल से गौठान के बारे में विस्तृत जानकारी ली तथा सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महिला स्व सहायता समूह की सभी महिलाओं की आयुष्मान कॉर्ड व श्रम पंजीयन करने के निर्देश दिए। कितने किलो गोबर की खरीदी की, कितना उर्वरक बनाया तथा कितने किलो उर्वरक की बिक्री से कितना लाभ हुआ आदि की जानकारी लेते हुए गौठान में उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही गौठान में पानी की व्यवस्था, चारा की व्यवस्था को दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होने गौठान में कार्य कर रहे महिलाओ के लिए लाभ हो लिए खाली पड़े जमीन पर बाड़ी विकास जैसे- मशरुम की खेती, फलदार वृक्ष, पपीता, केला, लीची, करौंदा, मक्का, नेनूआ, अरहर लगाने कहा जिससे महिलाओ की आय मे वृद्धि हो सके और अन्य महिलाएं भी इस सहायता समूह से जुड़ कर अपना आय सुनिश्चित कर सके।
कलेक्टर ने बाड़ी की सुरक्षा के लिए बाड़ी को घेराव करने के निर्देश देते हुए बकरी शेड, मुर्गी शेड, बटेर शेड बनाकर लाभान्वित करने के निर्देश दिए एवं महिलाओ को अच्छा काम करने कहा। उन्होने स्व सहायता समूह की महिलाओ को अपने रोजगार में फूलों की खेती व उससे पाउडर बना के हर्बल गुलाल बनाने के साथ शामिल कर रोजगार के आय को बढ़ाने व प्रत्येक महिला को 5 से 6 हजार प्रतिमाह कमाने की बात कही व साथ ही स्व सहायता समूह की महिलाओं से रूबरू होकर उनकी काम की गतिविधियों की जानकारी ली साथ ही उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव व सम्बंधित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
जिला चिकित्सालय में 07 मरीजों का हुआ निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण
सूरजपुर कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन पर राष्ट्रीय दृष्टिहीनता और दृष्टिदोष नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय सूरजपुर में मोतियाबिंद का ऑपरेशन शुरू हो गया है। कोविड-19 के प्रोटोकाॅल का कड़ाई से पालन करते हुए मरीजों का ऑपरेशन किया गया है। साथ ही ऑपरेशन से पूर्व मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का कोरोना एंटीजन टेस्ट भी कराया जा रहा है। जिला चिकित्सालय में पंजीकृत 07 रोगियों का ऑपरेशन सीएमएचओ डाॅ. आर.एस. सिंह के मार्गदर्शन में नेत्र सर्जन डाॅ. तेरस कंवर, डाॅ. प्रवदा चतुर्वेदी के नेतृत्व और नेत्र सहायक अधिकारी मुकेश राजवाड़े, मारूति नंदन चक्रधारी एवं ओटी सिस्टर रामेश्वरी, अंजीता खलखो के सहयोग से संपन्न हुआ। जिला अंधत्व नियंत्रण समिति सूरजपुर के नोडल डाॅ. तेरस कंवर ने बताया जिला चिकित्सालय में 7 हितग्राहियों का ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किया गया है। निःशुल्क पंजीयन करा चुके हितग्राहियों को डाॅ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना का लाभ मिल रहा है। ऑपरेशन के बाद मरीजों का रहने, खाने एवं दवाई का खर्च डाॅ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत निःशुल्क किया जा रहा है। मरीजों को सिर्फ अपने साथ राशन कार्ड व आधार कार्ड लाना आवश्यक है।
सीएमएचओ डाॅ. आर एस सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चिकित्सालय में सुविधाजनक ओटी खुलने के बाद से निर्धारित समयावधि में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए ऑपरेशन किये जा रहे हैं। मरीजों को डाॅ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना से निःशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है। इस योजना के तहत अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को 5 लाख रूपये तक का निःशुल्क कैशलेस उपचार की व्यवस्था की गई है।
सरगुजा जिले के 60 हजार से अधिक घरों में लगेंगे घरेलू नल कनेक्शन
अम्बिकापुर जल जीवन मिशन के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में घर-घर नल-जल पहुँचना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में लखनपुर जनपद के ग्राम पंचायत लहपटरा के घुटरीपारा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सोलर आधारित नल-जल के 35 घरेलू कनेक्शन पूर्ण कर घरों तक नल जल पहुंचा दिया गया है। घरों में नल जल की सुविधा मिलने से पेयजल सहित अन्य घरेलु उपयोग में सहूलियत हो रही है और समय एवं श्रम की भी बचत हो रही है । सबसे ज्यादा सहूलियत महिलाओं को हुई है जिससे वे बहुत खुश हैं।
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जल जीवयन मिशन के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रो के 60 हजार 452 घरों में घरेलू नल कनेक्शन लगाए जाएंगे। इसके लिए जिला जल एवं स्वच्छता मिशन द्वारा 142 करोड़ 92 लाख रुपये की राशि का अनुमोदन किया गया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन अभियंता श्री प्रदीप खलखो ने बताया कि सोलर आधारित 324, रेट्रोफिटिंग 59 एवं एकल 54 सहित कुल 437 नलजल योजना स्वीकृत की गई है। इसमे सोलर पंप से 7 हजार 814 कनेक्शन, रेट्रोफिटिंग से 28 हजार 894 कनेक्शन एवं एकल से 23 हजार 744 घरेलु कनेक्शन लगाए जाएंगे।
भारत में पत्रकारिता की दशा खराब,न्यूज के नाम पर दो लाइन भी नही लिख पाने वाला भी है पत्रकार…
प्रशान्त कुमार पाण्डेय
अंबिकापुर
आज हमारे पूरे देश में पत्रकारिता की दशा काफी खराब हो गई है, देश में चौथे स्तंभ माने जाने वाले और घोर अंधेरों से सच उजागर करने वाले पत्रकार अब कहीं कहीं ही देखने को मिलते हैं। आज कोई भी अनपढ़ या बदमाश उठ कर काम न मिलने की स्थिति में किसी माध्यम से प्रेस की आईडी कार्ड प्राप्त कर खुद को पत्रकार साबित करने में तुला है। उसे बस अपना काम निकलने से मतलब है बाकी कुछ आए न आए उसे कोई फर्क नहीं पड़ता।
नही होता कोई भी ज्ञान अपनी धाक जमाने के लिए करते हैं पत्रकारिता
आज कोई व्यक्ति जिसको कोई काम नही मिल रहा है या जिसको पावर, रुतबा बनाना होता है वो पत्रकार बनके घूमने लगता है। जिस व्यक्ति को किसी विषय में दो लाइन लिखने का ज्ञान नहीं होता वे भी खुद को पत्रकार कहते है।
फर्जी कमाई का है जरिया
आज हमारा देश काफी हद तक भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है आज आप किसी भी ऑफिस में चले जाएं आपको अपना काम करवाने के लिए सामने वाले अधिकारी,कर्मचारी या फिर वहां के चपरासी को पैसे देने ही होंगे। किसी भी काम के लिए रिश्वत फैशन बन चुका बिना पैसा लिए बड़े से बड़े अधिकारियों के हाथ पैर ही नहीं हिलते और इतना दम भी नहीं लगता कि वह अपना कलम उठा कर बिना पैसे लिए किसी दस्तावेज में साइन कर सकें और हमारी इसी लचर व्यवस्था के कारण तथाकथित लोग जो खुद को पत्रकार बताते है ऐसे ही लोगों की तलाश में ऑफिस ऑफिस भटकते रहते हैं और कोई न कोई ऐसा अधिकारी या कर्मचारी उन्हें ऐसा मिल जाता है जिससे वे अवैध वसूली कर सके। तथाकथित भ्रष्ट लोग जो खुद को पत्रकार बता कर पत्रकारिता की मर्यादा को भंग करते हैं उन्हें एक न्यूज़ तक लिखना भी नहीं आता और वे खुद को पत्रकार बताते हैं।
दो लाइन लिखना नहीं आता और खुद को पत्रकार बताते हैं
ऐसे लोग जिनको सही से पेन पकड़ना भी नहीं आता जिनको दो लाइन न्यूज़ लिखना भी नहीं आता जिनको किसी घटना की स्क्रिप्ट तैयार करना भी नहीं आता जिनको पत्रकारिता का प… भी नहीं आता ऐसे लोग सच्चे पत्रकारों की गरिमा और मान मर्यादा का अपमान करते हैं साथ ही भारत के चौथे स्तंभ अपनी जान की बाजी खेल कर सच्चाई उजागर करने वाले सच्चे पत्रकारों की मान मर्यादा से खिलवाड़ करते हैं।
ऐसे भ्रष्ट अधिकारी और भ्रष्ट तथाकथित पत्रकारों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि ऐसे लोगों की बुरी नियत वाले कार्यों से देश के सभी सच्चे पत्रकारों की छवि धूमिल हो रही है।
पीएम रिपोर्ट बनाने के एवज में परिजनों से 50 हजार की रिश्वत लेने वाला डॉक्टर बर्खास्त…
अम्बिकापुर :- कुछ दिनों पहले पीएम रिपोर्ट बनाने के एवज में परिजनों से 50 हजार की रिश्वत लेने के मामले ने काफी तूल पकड़ा था। जिसके बाद मामले की जांच के लिए तीन डॉक्टरों की टीम गठित की गई थी। जांच कमेटी ने अपने जांच में घुस लिए जाने के मामले को सही पाया है। जिसके बाद अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ रमणेश मूर्ति ने सहायक अध्यापक फॉरेंसिक मेडिसिन डॉ श्रीनारायण गोले की संविदा सेवा समाप्त कर दी हैं।
देखे आदेश



मणिपुर चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों के तबादले… एसपी सरगुजा ने जारी किए आदेश…
अम्बिकापुर :- सरगुजा एसपी अमित तुकाराम कांबले द्वारा दो अलग-अलग स्थानांतरण आदेश जारी कर 4 पुलिसकर्मियों को नई जगह पदस्थापना की गई है। जारी आदेश में इंस्पेक्टर भारद्वाज सिंह को रीडर पुलिस अधीक्षक से पुलिस लाइन पदस्थ किया गया है। वहीं सीतापुर में पदस्थ एएसआई अलंगो दास को रीडर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
जारी किए गए दूसरे आदेश मे मणिपुर पुलिस चौकी प्रभारी ओमप्रकाश यादव को साइबर सेल की जिम्मेदारी दी गई है। इनकी जगह महिला थाना में पदस्थ एसआई अनिता आयाम को मणिपुर चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
आज का राशिफल एवं पंचांग…
आज का राशिफल एवं पंचांग:-10 जुलाई 2021, शनिवार
🏵️🍁🌸💐🌺🎉🌹🎯🎯
आचार्य डा अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-आषाढ़
पक्ष-कृष्ण
ऋतु-वर्षा
संवत्सर नाम-आनन्द
वार-शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अमावस्या 6:45 तक ततपश्चात प्रतिपदा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पुनर्वसु
योग (सूर्योदयकालीन)-व्याघात
करण (सूर्योदयकालीन)-नागव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मिथुन
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-ईशान
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कर्क
व्रत/मुहूर्त-देवकार्य अमावस्या/पवित्र नदी स्नान-दान मुहूर्त
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-पवित्र नदी में स्नान कर विप्र को इमरती दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎯🌹🎉🌺💐🌸🍁🏵️🌷
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️
मेष:-
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।
🏵️🌷🍁🌸💐🌺🎉🌹🎯
वृष:-
जल्दबाजी से चोट लग सकती है। दूर से शोक समाचार मिल सकता है। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नौकरी में कार्यभार रहेगा। भागदौड़ रहेगी। आय होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
🎯🌹🎉🌺💐🌸🍁🌷🏵️
मिथुन:-
यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी।
🏵️🌷🍁🌸💐🎉🎉🌹🎯
कर्क:-
जल्दबाजी न करें। कोई समस्या खड़ी हो सकती है। शरीर शिथिल हो सकता है। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद फरोख्त की योजना बनेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे।
🎯🌹🎉💐🌸🍁🌷🏵️🌺
सिंह:-
कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे।
🌺🏵️🌷🍁🌸💐🎉🌹🎯
कन्या:-
पुराना रोग उभर सकता है। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। किसी व्यक्ति विशेष की नाराजी झेलना पड़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
🎯🌹🎉💐🌸🍁🌷🏵️🌺
तुला:-
पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे।
🌺🏵️🌷🍁🌸💐🎉🌹🎯
वृश्चिक:-
शत्रु पस्त होंगे। धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा।
🎯🌹🎉💐🌸🍁🏵️🏵️🌺
धनु:-
धनहानि संभव है, सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से बचें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा।
🌺🏵️🍁🌸💐🎉🌹🎯🌷
मकर:-
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति की बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा।
🌷🎯🌹🎉💐🌸🍁🏵️🌺
कुंभ:-
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
🌺🏵️🍁🌸💐🎉🎯🎯🌷
मीन:-
घर में अतिथियों का आगमन होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार की चिंता रहेगी।
🌷🎯🎉💐🌸🍁🏵️🌺🌹
जिला शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में नदारद मिले शिक्षक, प्राचार्य सहित 15 शिक्षक एवं कर्मचारियों को नोटिस जारी
अम्बिकापुर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. संजय गुहे ने शुक्रवार को अम्बिकापुर जनपद के विभिन्न विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 14 शिक्षक एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित शिक्षक एवं कर्मचारी सहित एक प्राचार्य को भी कर्तव्य में लापरवाही के कारण कारण बताओ सूचना जारी किया गया ।
जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय करजी में दोपहर 12 बजे तक व्याख्यता एलबी श्री ए.एच.मंसूरी, श्री विकास दुबे, श्रीमती दिव्या दुबे, श्रीमती सुजाता कुशवाहा, श्रीमती रूही कश्यप, श्रीमती पूजा शर्मा, श्री संतोष सिंह, सहायक शिक्षक एलबी श्री विरेन्द्र कुशवाहा, सहायक ग्रेड-02 श्री हेमनारायण सिंह, श्रीमती सरोज तिर्की तथा स्वीपर श्रीमती निर्मला नायक अनुपस्थित थे जिन्हें कारण बताओ सूचना जारी किया गया। विद्यालय पर प्रशासनिक नियंत्रण नहीं होने तथा शिक्षकों को मनमाने रवैया के लिए प्रथम दृष्टया प्राचार्य को जिम्मेदार मानते हुए संस्था के प्राचार्य श्री आर.एल.कश्यप को भी कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है। शासकीय प्राथमिक शाला करजी के निरीक्षण के दौरान सहायक शिक्षक श्रीमती प्रतिभा सिंह अनुपस्थित पाई गयी। इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करजी में भृत्य श्री ज्वाला मुण्डा, श्रीमती अनिता भगत तथा श्रीमती बुढ़गी बाई बिना किसी सूचना के विद्यालय से लगातार अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित शिक्षक एवं कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना जारी किया गया।
14 साल की नाबालिक ने दिया बेटे को जन्म,,7 दिन के मासूम बच्चे को नानी ने 70 हजार में बेंचा…
अंबिकापुर :- मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है जहां 7 दिन के दुधमुहे बच्चे को 70 हजार रुपए के लिए उसकी नानी ने ही बेच दिया। हैरानी की बात यह है कि जिस बच्चे को बेचा गया उसकी मां भी 14 साल की नाबालिग है। खरीदने वाले आरोपी ने भी बच्चे को इसलिए खरीदा था क्योंकि उसका कोई बेटा नहीं था और उसकी 5 बेटियां थीं। बच्चे को बेचने के मामले में मणिपुर पुलिस ने नानी संतोषी बाई और खरीददार रोशन राजवाड़े को गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ में पता चला है कि पीड़िता के घर एक साल पहले झारखंड से एक युवक आया था। जिसके बाद पीड़िता को उसकी मां ने युवक के साथ घूमने के लिए उसके घर भेज दिया था। जहां युवक प्यार का झांसा देकर पीड़िता से संबंध बनाने लगा। 5 माह बाद पीड़िता की मां पीड़िता को जबरन घर ले आई थी जब उसकी मां उसे झारखंड से घर ले आई वह गर्भवती थी। जिसके बाद पीड़िता युवक के साथ अंबिकापुर मे किराए के कमरे में रहने लगी। प्रसव से एक माह पूर्व युवक अपने घर झारखंड वापस चला गया था। जिसके बाद पीड़िता ने 30 जून को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में बच्चे को जन्म दिया था। इस दौरान उसकी मां संतोषी बाई भी उसके साथ अस्पताल मे ही थी। नाबालिग की डिलीवरी मेजर ऑपरेशन से हुई थी इसलिए नाबालिग का इलाज अस्पताल में ही चल रहा था। इसी बीच अस्पताल में ही रोशन की पत्नी की भी डिलीवरी हुई और उसकी पत्नी ने लगातार 5वीं बार बच्ची को जन्म दिया था। इसके बाद रोशन और संतोषी बाई की किसी तरह से आपस में बातचीत हुई और संतोषी ने 70 हजार में बच्चे को रोशन को बेच दिया।
उधर जब नाबालिक की तबीयत में सुधार हुआ तो अस्पताल से उसे छुट्टी दे दी गई। जब छुट्टी के बाद नाबालिक ने अपनी मां से अपने बच्चे के बारे में पूछा तो उसकी मा ने उसे बच्चे को बेच देने की बात कही। जिसके बाद नाबालिक ने थाने में जाकर अपनी मां और रोशन राजवाड़े के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
इधर गांधीनगर पुलिस ने भी नाबालिग से संबंध बनाने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिसकी तलाश गांधीनगर पुलिस द्वारा की जा रही हैं।
जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने भैयाथान ब्लाॅक के विभिन्न ग्रामो में संचालित योजनाओं का किया निरीक्षण
सूरजपुर कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन पर जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने भैयाथान ब्लाॅक के विभिन्न ग्रामो में संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया। भैयाथान ब्लॉक के ग्राम बंजा के गौठान के समीप रिक्त शासकीय जमीन पर मनरेगा योजना से स्वीकृति 1277 पौधो का वृक्षारोपण किया जा रहा है, जिसमंे सुपर कम्पोस्ट का उपयोग कर वृक्षारोपण किये जाने का निर्देश दिये। जिला पंचायत सीईओ ने कार्यस्थल पर रोजगार सहायक द्वारा मस्टररोल रखने तथा शेष रिक्त शासकीय भूमि पर फल वाले पौधा लगाने हेतु निर्देश दिए। गौठान में पूर्व मे किये गये वृक्षारोपण के क्षतिग्रस्त ट्री गार्ड का सत्यापन करने का निर्देश दिए। निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय मसिरा मंे फिनिसिंग कार्य अच्छे से किये जाने का निर्देश एस.डी.ओ. आरईएस को दिया गया। उन्होंने ग्राम पंचायत जूर में तुलेश्वर साहू एवं अन्यव किसानो
एल द्वारा ड्रीप विधि से उद्यान विभाग से मिर्ची की खेती का अवलोकन कर उनके आय में वृद्वि हेतु प्रोत्साहित किये साथ ही जिले के गौठानों को मिर्ची की खेती महिला स्वंय सहायता समूहों के माध्यम से किए जाने का निर्देश दिये। दुर्गा महिला स्वंय सहायता समूह के बहनों द्वारा स्कूल एवं आंगनबाड़ी के छात्र-छात्राओं व कार्यकर्ताओं हेतु ड्रेस सिलाई से अर्जित आय के बारे में जानकारी लेकर आय वृद्वि किये जाने हेतु अन्य गतिविधि बढ़ाने का निर्देश दिया गया। ग्रामीणों के द्वारा किये गये शिकायत पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत स्वीकृत ग्राम पंचायत जूर के अपात्र हितागाहियों का सत्यापन करने निर्देश दिए तथा ग्राम पंचायत जूर के स्कूल मैदान के अतिक्रमण हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भैयाथान को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया। जूर में गौठान निर्माण हेतु जमीन उपलब्ध कराने एवं जूर के ग्राम पंचायत भवन को मरम्मत कराने का भी निर्देश दिया गया। किराना दुकान संचालन करने वाले श्रृष्टि महिला स्व सहायत समूह का निरीक्षण कर आय वृद्वि करने हेतु अन्य गतिविधि करने का कहा। ग्राम पंचायत जूर के चिटकाहीपारा मे बकरी, भैंस पालन करने वाली जागृति महिला स्वयं सहायता समूह की महिला को बकरी शेड बनाने हेतु निर्देश दिया गया है। हितग्राही आगम के अपूर्ण कुआं को पूर्ण कराने का निर्देश रोजगार सहायक को दिया गया।
आंगनबाड़ी सहायक नियुक्ति हेतु मांग करने व प्रधानमंत्री आवास, शौचालय का सत्यापन घर-घर जा कर करने का निर्देश रोजगार सहायक, सचिव को दिया गया। लंबित चरवाहा मानदेय का भुगतान किये जाने हेतु सचिव को निर्देश दिया गया। गौठानों में गोबर खरीदने, वर्मी कम्पोस्ट बनाने, विक्रय करने एवं गौठानों में पशु होने का निर्देश सचिव को दिया गया। ग्राम पंचायत केवरा मे बंगाली मछली बीज केन्द्र के संचालक राघवेन्द्र द्वारा मछली पालन विभाग के सहयोग से मछली पालन कर आय वृद्वि करने के तैयारी का अवलोकन किया गया साथ ही जाल, आईसबाक्स मछली विभाग से प्रदाय किये जाने का निर्देश दिया गया। बंगाली मछली पालन केन्द्र के संचालक द्वारा 3 माह में 7 लाख का मछली बेचकर आय प्राप्त होना बताया गया। मछली पालन कर आय वृद्वि किये जाने का कार्य देखकर जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने सराहना व्यक्त किया गया तथा सम्मानित किये जाने का भरोशा दिलाया गया।
सहकारी समिति बंजा के निरीक्षण दौरान उपस्थित किसानो द्वारा रासायनिक उर्वरक की कमी होने के समस्या से अवगत कराया गया जिस पर जिला पंचायत सीईओ द्वारा तत्काल संबंधित अधिकारी को बंजा समिति में खाद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही किसानों को गौठान मेें निर्मित सुपर कम्पोस्ट का उपयोग खेती में करने का सुझाव दिया गया। समिति में योजनाओं का दर सूची अंकित कराने, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना, वर्मी कम्पोस्ट का फैलक्स लगाने हेतु निर्देश दिया गया। जिन किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बना है, उनका किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर उपलब्ध कराने का निर्देश शाखा प्रबंधक को दिया गया। उर्वरक उपलब्ध होने पर किसानों को नियमानुसार कूपन उपलब्ध कराकर बांटने का निर्देश दिया गया।
जिला पंचायत सीईओ ने किया जनपद पंचायत भैयाथान का निरीक्षण- जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव द्वारा जनपद पंचायत भैयाथान के कार्यालय में एन.आर.एल.एम. कक्ष, प्रधानमंत्री आवास कक्ष, स्टोर कक्ष, स्वान कक्ष, स्थापना, निर्माण कक्ष का अवलोकन किया गया। अवलोकन में निर्माण कक्ष मे प्राधिकरण मद, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना, शिक्षा मद अन्तर्गत स्वीकृत कार्यो के नस्ती संधारण नियमानुसार नहीं पाया गया तथा प्रकरण में माप पुस्तिका की कांपी नहीं पाया जाने एवं दिनांक अंकित नहीं होने के कारण प्राधिकरण के शाखा प्रभारी को नोटशीट में क्रमवार तिथि अंकित करने, माप पुस्तिका की प्रति संलग्न करने, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने का सख्त निर्देश दिया गया। उन्होने पंचायत शाखा, मनरेगा शाखा का अवलोकन कर व्यवस्थित रूप से नस्ती संधारण करने, देयक में विवरण स्पष्ट लिखने एवं प्रमाणित कर तिथि अंकित करने निर्देशित किया।