Home Blog Page 222

आज चमकेगी किस्मत या हाथ लगेगी मात ,,जाने सब अपने आज के राशिफल में..

आज का राशिफल एवं पंचांग:-18 जुलाई 2021, रविवार
🌷🌺🌹🌸💐🍁🎯🏵️🎉
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायन
मास-आषाढ़
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-नवमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-स्वाति
योग (सूर्योदयकालीन)-साध्य
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कर्क
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास- पूर्व
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-तुला
व्रत/मुहूर्त-भड़ली नवमी/रवियोग
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में गुड़ से बनी मिठाई चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎉🏵️🎯🍁💐🌸🌹🌺🌷
आज का राशिफल
🌺🌺🌺🌺🌺

मेष:-

आज का दिन अच्छा बीतेगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। पुराने काम पूरे होंगे। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद होगी।व्यवसाय में घर के सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
🌺🌷🌹🌸💐🍁🎯🏵️🎉

वृष:-

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय शुरू करने से पहले अच्छी तरह से योजना बना लें। धन लाभ होगा। निवेश कर सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है।
🎉🏵️🎯🍁💐🌸🌹🌷🌺

मिथुन:-

आज का दिन उलझन से भरा रहेगा। आपके लिए कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। दाम्पत्य जीवन में स्थितियां सुधरेंगी।स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें।
🌺🌷🌹🌸💐🍁🎯🏵️🎉

कर्क:-

आज का दिन शुभ रहेगा। आपकी जीवनशैली में बदलाव आएगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। रिश्तेदारों से खुशखबरी मिलेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। दिन अच्छा बीतेगा। कारोबार में लाभ होगा।
🎉🏵️🎯🍁💐🌸🌹🌷🌺

सिंह:-

आज जोखिम वाले कार्य न करें। आज आर्थिक लाभ हो सकता है। उधार देने से बचें। दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। सामाजिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कारोबार के सिलसिले में आप यात्रा कर सकते हैं। अविवाहितों के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। युवाओं को कामयाबी मिलेगी।
🌺🌷🌹🌸💐🍁🎯🏵️🎉

कन्या:-

आपकी सलाह से किसी मित्र के काम पूरे होंगे। आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए बेहतर दिन है। आपको कुछ नई जानकारी हासिल हो सकती हैं। कारोबार के सिलसिले में किसी बड़े व्यवसायी से भेंट हो कती है। पैतृक मामले सुलझेंगे। ज्यादा तनाव न लें।
🎉🏵️🎯🍁💐🌸🌹🌷🌺

तुला:-

आज का दिन अच्छा गुजरेगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। धन लाभ होने की संभावना है। व्यवसाय में फायदा होगा। निवेश के प्रस्ताव पर विचार कर सकते हैं।आप अपनी जिम्मेदारी पूरी करेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है।
🌺🌷🌹🌸💐🍁🎯🏵️🎉

वृश्चिक:-

आज आपको शत्रुओं से सावधान रहना होगा। नये कारोबार की शुरूआत कर सकते हैं। पारिवारिक कार्य के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा।आपको सुखद सूचना मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। यात्रा करने से बचें। निवेश को टाले।
🎉🏵️🎯🍁💐🌸🌹🌷🌺

धनु:-

आज सोच विचारकर किसी मुद्दे पर बात करें। आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके लिए समय काफी अच्छा रह सकता है। नई योजनाओं पर कार्य प्रारंभ हो सकता है। नया मकान खरीद सकते हैं। गैरजरूरी खर्च करने से बचें। कर्ज की रकम वापस मिलेगी।
🌺🌷🌹🌸💐🍁🎯🏵️🎉

मकर:-

आज गैरजरूरी कार्यों में समय नष्ट कर सकते हैं। किसी से विवाद होने की आशंका है। लेनदेन को लेकर सतर्क रहें। जिम्मेदारी को पूरा करने में विलंब होगा। आर्थिक लाभ में कमी रहेगी। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन भर व्यस्तता रहेगी।सावधान रहना होगा।
🎉🏵️🎯🍁💐🌸🌹🌷🌺

कुंभ:-

आज किसी की तबियत खराब होने से परेशान रहेंगे। कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा है। अपनी किसी योजना का खुलासा कर सकते हैं।आज आप भौतिक सुख के संसाधन जुटा सकते हैं। किसी मित्र से मुलाकात होगी। लोगों से लेनदेन न करें।
🌺🌷🌹🌸💐🎯🎯🏵️🎉

मीन:-

आज धर्मकर्म में मन लगेगा। आज किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन को नई दिशा देगी। व्यवसायियों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, नई योजनाएं बनेंगी।सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।
🎉🏵️🎯💐🌸🌹🌷🌺🍁

स्वास्थय संगठन की महिलाओं ने किया ग्राम पंचायत पोडी के नाईपारा मोहल्ले में खुलने वाली शराब दुकान का विरोध,, पोडी पंचायत भवन से पोडी बाजारपारा तक निकाली रैली…

दीपेन्द्र शर्मा
कोरिया / बचरा पोडी :-
शराब दुकान नहीं खोलने का ध्यानकषर्ण कराया गया जो बात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसको लेकर मनेंद्रगढ़ विधायक के खास समर्थक चिरमिरी निवासी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए लिखा है कि शराब दुकान खुलने के पहले पोडी बचरा सोनाकाक्षी था ऐसा पोस्ट करने वाले राजा मुखर्जी के खिलाफ पोडी क्षेत्र सहित आसपास की महिलाओं सहित ग्रामीण पुलिस सहायता केंद्र पहुंच कर राजा मुखर्जी के ऊपर अपराध के करते हुए कठोर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा राजा मुखर्जी ने हमारे गांव के प्रति क्या देखा और सुना है जिसकी तुलना सोनागाछी से किया है अगर उसको हमारे गांव में कुछ आपत्तिजनक कार्य होता था तो उसको पुलिस में शिकायत करना था लेकिन उसने ऐसा नहीं करते हुए सभ्य समाज के लोगों की तुलना सोनागाछी से कर दिया गामीणो का कहना है उक्त व्यक्ति के ऊपर अगर दो दिन के भीतर कारवाई कर अपराध पंजीबद्ध नहीं होता है तो पोडी में उग्र आन्दोलन के साथ चक्काचाम होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी

आखिर क्या है सोनागाछी ?

क्यु राजा मुखर्जी ने दिया बचरा पोडी को सोनागाछी से तुलना किया ?
दुनिया में बहुत सारे देशों में देह व्यापार को कानूनी मान्यता मिली हुई है।
वहीं कई देश इसे गैर-कानूनी मानते हैं। भारत में भी वेश्यावृति को अवैध माना जाता है लेकिन इसके बावजूद देश के कई इलाकों में यह काम जोरों-शोरों पर हो रहा है। पहले के समय में इन जगहों पर केवल नाच-गाना ही हुआ करता था। जिसे कला की दृष्टि से देखा जाता था पर समय बीता और कला की जगह इस अभिशाप ने ली।
देश के कई हिस्सों में आज भी कई लड़कियां इस अभिशाप को भुगतने के लिए मजबूर हैं।
सर्वे के अनुसार एशिया का सबसे बड़ा रेडलाइट एरिया भी भारत में है और वह है देश की सांस्कृतिक राजधानी पश्चिम बंगाल में। जी हां कोलकाता का सोनागाछी एशिया का सबसे बड़ा रेडलाइट एरिया। यह जगह जितनी बड़ी है, वहीं यहां रहने वाली औरतों का गम भी उतना ही बड़ा है।
आश्चर्यचकित बात तो यह है कि मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक डॉ विनय जायसवाल द्वारा यूरोपीय to राजा मुखर्जी के खिलाफ आखिर क्यों नहीं किया अभी तक कार्यवाही।
आखिर क्या सोचकर राजा मुखर्जी के द्वारा सोनागाछी जैसे शहर को बचरा पौड़ी ग्राम से तुलना की गई।
अब देखना यह है कि राजा मुखर्जी के ऊपर क्या कार्रवाई होती है या फिर ऐसे ही जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक श्रेय पाकर अपने जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर इस केस को दबाने का प्रयास करेंगे।
राजनीतिक का सहारा पाकर किसी भी स्थान को हुआ सोनागाछी से तुलना करते रहेंगे

भीषण सड़क हादसे में नायब तहसीलदार सहित 3 लोगों की मौत…

कवर्धा :- कवर्धा में शनिवार सुबह NH-30 पर सड़क हादसे में नायब तहसीदार सतीश कृषान (35) सहित 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि आबकारी विभाग का गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। तहसीलदार अपने दोस्तों और गार्ड के साथ धवाईपानी में ढाबे पर चाय पीकर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सामने से आए ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे के बाद करीब 4 घंटे से जाम लगा हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं जाम खुलवाने का प्रयास जारी है।
जानकारी के मुताबिक, बोड़ला तहसील में नायब तहसीलदार सतीश कृषान के दो दोस्त बाहर से मिलने के लिए पहुंचे थे। उनके साथ सरकारी गाड़ी में सतीश शनिवार सुबह 6 बजे चाय पीने के लिए चिल्फी से धवईपानी के लिए निकले थे। इस दौरान रास्ते में रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर आबकारी विभाग में गार्ड सुरेंद्र झारिया उर्फ चंदन मिल गया। पहचान का होने के चलते उसे भी गाड़ी में बिठा लिया। फिर सभी ढाबे पर पहुंचे और वहां से चाय पीने के बाद लौट रहे थे। गाड़ी सतीश ही ड्राइव कर रहे थे।

बगई पहाड़ के पास मोड़ पर सामने से ट्रक ने मारी टक्कर

चाय पीकर लौटते समय गाड़ी में सभी आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी अचानक से तेज रफ्तार ट्रक सामने से आ गया और दोनों गाड़ियों में टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि सरकारी गाड़ी आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा भिड़ा। हादसे में तहसीलदार सतीश कृषान सहित उनके दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने देखा तो डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

कोविड के दौरान हुई थी पोस्टिंग, इकलौते बेटे थे

बताया जा रहा है कि नायब तहसीलदार की हाल ही में कोविड संक्रमण के दौरान पोस्टिंग हुई थी। कुछ समय पहले ही उनकी सगाई हुई थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण शादी नहीं हो सकी। वह अपने घर के इकलौते बेटे थे। उनकी एक बहन भी है। हादसे में मारे गए उनके दोनों दोस्तों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी भी जानकारी जुटा रही है। वहीं तहसीलदार के परिवार से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। टक्कर लगने के बाद ट्रक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। चालक उसे छोड़कर भाग निकला।

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-17 जुलाई 2021, शनिवार
🌷🏵️🌺🌹🎉🌸💐🍁
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायन
मास-आषाढ़
पक्ष-शुक्ल
ऋतु-वर्षा
संवत्सर नाम-आनन्द
वार-शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अष्टमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-चित्रा
योग (सूर्योदयकालीन)-शिव
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कर्क
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:00, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-ईशान
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-तुला
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/भद्रा
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-शनि मंदिर में उड़द दाल दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🍁💐🌸🎉🌹🌺🏵️🌷❤️
आज का राशिफल

मेष:-

आप आज कारोबार संबंधित बड़ा फैसला ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। आज आपको धनलाभ होने की संभावना है।नये संसाधन जुटा सकते हैं। पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी मिल सकती है। शासकीय कार्य पूरे होंगे। यात्रा को टालने का प्रयास करें।
🌷🏵️🌺🌹🎉🌸💐🍁🎯

वृष:-

आज आप नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। आपकी सराहना होगी। नई जिम्मेदारी मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको बड़ी कामयाबी मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
🎯🍁💐🌸🎉🌹🌺🏵️🌷

मिथुन:-

आज पारिवारिक आयोजन में हिस्सा लेंगे। आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। शत्रुओं से सतर्क रहे। आपकी मदद से किसी के काम बनेंगे। आपकी सराहना होगी। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। नई योजना न बनाए। सेहत संबंधी दिक्कत हो सकती है। तनाव दूर होगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।
🌷🏵️🌺🌹🎉🌸💐🍁🎯

कर्क:-

आज दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। रिश्ता तय होने की संभावना है। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा।अफसरों का मार्गदर्शन मिलेगा। व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है।आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। आज सेहत संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं। दंपत्तियों में मधुरता रहेगी। विवाद की स्थिति से दूर रहें।
🎯🍁💐🌸🎉🌹🌺🏵️🌷

सिंह:-

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। एक ओर जहां धन लाभ होने की संभावना है, वहीं किसी से विवाद हो सकता है। कर्ज को टालें। व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। पैतृक संपत्ति को लेकर चले रहे विवाद को लेकर आप कुछ चिंतित हो सकते हैं। आप आज नई योजनाओं को शुरू कर सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। छात्रों की समस्या का हल निकलेगा।
🌷🏵️🌺🌹🎉🌸💐🍁🎯

कन्या:-

कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। व्यवसाय संबंधी कार्य पूरे होंगे। सरकारी कार्य आगे बढ़ेगा। शत्रुओं से आपको आज बेहद सतर्क रहना होगा। यात्रा करने से बचें। युवाओं को कैरियर से जुड़ी जानकारी मिलेगी। कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते है।
🎯🍁💐🌸🎉🌹🌺🏵️🌷

तुला:-

आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। संतान पक्ष को कामयाबी मिलेगी। आज आपको समाजसेवा से जुड़े कार्य कर सकते हैं। जोखिम लेने से बचना चाहिए। युवाओं को नौकरी मिल सकती है।व्यापार में प्रगति होगी।
🌷🏵️🌺🌹🎉🌸💐🍁🎯

वृश्चिक:-

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। रिश्तेदारों की ओर से खुशखबरी मिलेगी। दिनभर सकारात्मक रहेंगे।वाहन सावधानी से चलाएं।कर्ज देने से बचें। निवेश से लाभ होगा। आपको अच्छी खबर मिल सकती है। नए कार्य के लिए प्रोजेक्ट तैयार करेंगे। आर्थिक स्थिति व सेहत ठीक रहेगी।
🎯🍁💐🌸🎉🌹🌺🌷🌷

धनु:-

अपने व्यवसाय से आप सभी को प्रभावित करेंगे। आज का दिन कुछ खास रहेगा। आपके कौशल से कई लोगों के कार्य पूरे होंगे। आपकी सराहना होगी। संतान की दिक्कतों को दूर करने की कोशिश करें।
🌷🌺🌹🎉🌸💐🍁🎯🏵️

मकर:-

आज लेनदेन सावधानी से करें। साझेदारों के व्यवहार से परेशानी होगी। सेहत की दृष्टि से आज आपको सचेत रहना होगा।जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें, चोट लगने की आशंका है। यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरीपेशा वालों के लिए पूरा दिन व्यस्तता का रहेगा।
🏵️🎯🍁💐🌸🌹🌺🌺🌷

कुंभ:-

आज कारोबार के साझेदारों पर नजर रखें। कुछ घटना हो सकती है। कर्ज की रकम वापस मिलने में परेशानी होगी। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। जोखिम न लें। किसी काम में घाटे की आशंका है। निवेश न करें तो बेहतर होगा। आज पदोन्नति से जुड़ी खबर मिल सकती है। छात्रों को लाभ होगा।
🌷🌺🌹🌸💐🍁🎯🏵️🎉

मीन:-

आज दिन की शुरूआत से आपको खुशखबरी मिल सकती है। विरोधियों पर हावी रहेंगे।किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। पुरानी बीमारी उभर सकती है। कारोबार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं।समय पर आपके कार्य पूरे होंगे।
🎉🏵️🎯🍁💐🌸🌹🌺🌷

नशीली सिरप और टैबलेट बेचने के फिराक में था युवक,पुलिस ने किया गिरफ्तार।

गांधीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की लक्ष्मी कन्या आश्रम के पास एक व्यक्ति नशीली कफ सिरप बेचने की फिराक में है।
पुलिस ने घेराबंदी करते हुए अपराधी को पकड़ लिए,जिसके पास से पोएयरेक्स कफ सिरफ 100एमएल वाली 6 नग,अल्टोरेक्स सीडी कफ सिरप 100 एमएल वाली 32 नग,
स्पास्मो 385 एमजी 5 पत्ता कुल 120 नग टैबलेट,तथा बैकलैम 0.5एमजी 675 नग प्राप्त हुआ।
जिसकी कीमत 7250 रुपए है।
अपराधी ऋषि मिश्रा झारखंड के गढ़वा जिले से माल लेकर आता था तथा उसे अंबिकापुर के आसपास के क्षेत्र में लोगों तक पहुंचाता था।

पुलिस के इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अनूप एक्का और उनके टीम का सराहनीय योगदान रहा।

इस बार भी घर में ही मनाई जाएगी ईद-उल-जुहा कुर्बानी और ईद-उल- जुहा की नमाज भी घर मे ही की जाएगी अदा…

अम्बिकापुर :- कोरोना संक्रमण के खतरे को दृष्टिगत रखते हुए इस बार भी जिले में ईद-उल-जुहा त्यौहार कोविड गाईड लाइंस का अनुपालन करते हुए घरों में ही मनाया जाएगा। कुर्बानी और ईद-उल-अजहा की नमाज भी घरों मे ही अदा की जाएगी। यह निर्णय शुक्रवार को कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित शांति समिति की बैठक मे सर्व सम्मति से लिया गया।
बैठक में 21 जुलाई 2021 को ईद-उल-जुहा त्यौहार मनाने के लिए कोविड से जन सुरक्षा को ध्यान में रख सभी सदस्यों ने एक मत से यह बात स्वीकारी की कोविड के संक्रमण से बचना भी है और त्योहार भी मानना है। दोनो में सामंजस्य इस तरह से रखें कि हवा चलती रहे और दिया भी जलती रहे। इसके लिए ईद-उल-जुहा में मेल मिलाप के कार्यक्रम नही रखा जाएगा। घर मे ही सभी कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा। 21 जून को प्रातः 8 बजे नमाज अदा की जाएगी।
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने कहा कि सरगुजा में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की परंपरा है। त्यौहार खुशियो का संदेश लाती है लेकिन वर्तमान कोविड महामारी के दौर में नियमो का पालन करना भी बहुत जरूरी है नही तो त्यौहार खुशी के बदले परेशानी का सबब बन सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना का संकट अभी टला नही है बल्कि तीसरी लहर आने का भी प्रबल संभावना है। इस स्थित को देखते हुए कोरोना गाईड लाइंस का पालन करना जरूरी है। त्योहार में पानी, बिजली, साफ सफाई तथा सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्था की जाएगी। नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम कांबले ने कहा कि मिल-जुल कर खुशी मनाने का नाम ही त्यौहार है। इसलिए त्यौहार में ऐसी कोई कार्य या कार्यक्रम न करें जिससे भाई-चारा में कमी आये। कोरोना ऐसी बीमारी है जो हमेशा स्वरूप बदलकर और ज्यादा खतरनाक बन रहा है। इस बीमारी से परिवार, समाज और देश को बचाना है तो कोविड के नियमो का सख्ती से पालन करना जरूरी है। त्यौहार में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती तो रहेगी ही समाज प्रमुख भी पुलिस का सहयोग करें।
बैठक में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष श्री प्रबोध मिंज, पार्षद श्री दीपक मिश्रा, विश्वविजय सिंह तोमर, श्रीमती मंजूषा भगत, अपर कलेक्टर श्रीमती तनूजा सलाम, एसडीएम श्री प्रदीप साहू, सीएसपी श्री एस.एस.पैकरा, तहसीलदार श्री भूषण मण्डावी हस्तशिल्प विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री अनिल सिंह मेजर, कर्ताराम गुप्ता, श्री जे.पी. श्रीवास्तव, श्री कैलाश मिश्रा, श्री ईरफान सिद्धीकी सहित समिति के अन्य सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित थे।

पुलिस चौकी के सामने अधिवक्ताओ की स्टाफ बस पर हमला, पुलिस प्रशासन बनी मूक दर्शक..

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर देहात:-
माती न्यायालय जा रही अधिवक्ता एवं न्यायिक कर्मचारियों से भरी बस को कुछ अराजक तत्वों ने रानियाँ पुलिस चौकी के सामने रोक कर अधिवक्ताओ के साथ मार पीट की, जिसमे बस चालक सहित कई अधिवक्ता घायल हो गए, प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह बस अधिवक्ताओ व न्यायिक कर्मचारियों को ले कर माती न्यायालय जा रही थी, भौती के पास एक कार चालक ने बस को बाई तरफ से ओवरटेक करते हुए निकली जिससे कार मे रगड़ लग गई, कार चालक ने बस को रोक कर अभद्रता की, वकीलों के विरोध करने पर कार चालक और उग्र हो गया उसने आगे निपटा देने की धमकी दी, जिसे नकारते हुए बस आगे बढ़ गई, जैसे ही बस रानियाँ पुलिस चौकी के सामने पहुंची तो वहा पर कई अराजक तत्वों ने बस को रोक कर हमला कर दिया, इस हमले से बस पर सवार अधिवकताओ को चोटें आई शैलेन्द्र राजावत व प्रशांत मिश्र एड को गंभीर चोटे आईं, अधिवक्ता श्री मुलायम सिंह यादव. शिव मोहन द्विवेदी.अनिल कटियार. प्रेमा शर्मा आदि ने इस घटना की घोर निंदा कर रोष प्रकट किया, थाना प्रभारी अकबरपुर से बात करने पर उनके द्वारा ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार करते हुए कहा कि अगर कोई तहरीर आती है तो दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की जायगी । समाचार लिखते समय तक जानकारी के अनुसार अधिवक्ताओ की ओर से एफ आई आर दर्ज करा दी गई है।

कुएं में गिरी भीड़ मामला,,अबतक 4 की मौत,19 लोगो को सुरक्षित निकाला गया,, बचाव कार्य जारी..

विदिशा :- मध्य प्रदेश में विदिशा जिले के गंजबासौदा में गुरूवार रात को कुएं में फिसलकर गिरी एक बच्ची को बचाने के लिए इसकी मेड़ पर खड़े कई लोग अचानक मिट्टी धंसने से कुएं में गिर गये और मलबे में दब गये। यहां अब तक चार की मौत हो गई। इनमें से 19 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और बचाव कार्य मध्यरात्रि के बाद भी जारी है। घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने के निर्देश दिए गये हैं। हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि कुल कितने लोग इस मलबे में दबे हैं। यह कुआं करीब 50 फुट गहरा है और इसमें करीब 20 फुट तक पानी बताया गया है।

खड़े होकर देख रहे 25-30 लोग कुएं में गिरे

वहीं, इस हादसे में कुएं में गिरने के बाद बचाये गये दो लोगों ने मीडिया से कहा कि कुएं में गिरी एक बच्ची को बचाते समय यह हादसा हुआ। उसे बचाने के लिए कुछ लोग इस कुएं में उतर गये, जबकि करीब 40-50 लोग उनकी सहायता करने एवं देखने के लिए कुएं की मेड़ और छत पर खड़े हो गये। उन्होंने कहा कि इसी बीच, कुएं की छत ढह गई, जिससे करीब 25-30 लोग कुएं में गिर गये। उन्होंने कहा कि उन दोनों सहित करीब 12 लोगों को वहां मौजूद ग्रामीणों ने कुएं से रस्सियों की मदद से बाहर निकाला और बचा लिए। दोनों को मामूली चोट आई है। उन्होंने कहा कि कुएं की छत पर जो लोहे की रॉड लगी थी, वह सड़कर गल चुकी थी। इसलिए वह टूट गई और यह हादसा हुआ।

कुएं में जा गिरा बचाव में जुटा ट्रैक्टर भी

वहां मौजूग लोगों के अनुसार रात करीब 11 बजे बचाव कार्य में लगा एक ट्रैक्टर भी इस कुएं में गिर गया, जिससे चार पुलिसकर्मियों सहित कुछ लोग भी इस कुएं में गिर गये। इनमें से तीन पुलिसकर्मियों एवं कुछ अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।इससे पहले, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिये। चौहान ने घटनास्थल पर मौजूद कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से बात कर घटना के संबंध में जानकारी ली और बचाव अभियान को तीव्र गति से चलाने के निर्देश दिये।

SDRF और NDRF की टीम मौके पर
उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य के लिये भोपाल से राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम एवं आवश्यक उपकरण पहुंचाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री घटनास्थल पर चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की स्वयं निगरानी कर रहे हैं। चौहान ने घटना की उच्च स्तरीय जांच और पीड़ितों को हर संभव चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी बीच, मौके पर पहुंचे विदिशा जिले के पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा को बताया, ”मैं अभी यही कह सकता हूं कि बचाव अभियान चल रहा है। उन्होंने इससे ज्यादा बात नहीं की।

आज का राशिफल एवं पंचांग..

आज का राशिफल एवं पंचांग:-16 जुलाई 2021, शुक्रवार
🌷🏵️🍁🎯🌺🌹🎉💐🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-आषाढ़
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-शुक्रवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-षष्ठी/सप्तमी (क्षय)
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-हस्त
योग (सूर्योदयकालीन)-परिघ
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मिथुन
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कन्या
व्रत/मुहूर्त-अन्नप्राशन/कर्क संक्रांति
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-लक्ष्मी मंदिर में बताशे चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌸🎉🎉🌹🌺🎯🏵️🏵️🌷
🪁🌸🌺🍁🎉🌷💐💐🏵️
आज का राशिफल
💐💐💐💐💐

मेष:-

युवाओं को जरूरी सूचना मिल सकती है। व्यवसायी आज अपने व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है।
💐🏵️🌷🎉🍁🌺🪁🌹🎉

वृष:-

पैतृक संपत्ति संबंधित कार्य पूरे होंगे। सामाजिक काम आगे बढ़ेंगे। आपको आज शुभ सूचना मिल सकती है। कारोबार में प्रगति होगी। लाभ होने की संभावना है। कर्ज की रकम वापसम मिल सकती है।
🎉🌹🌺🍁🌷🏵️🌸🌸🎉

मिथुन:-

आज विद्यार्थियों को कामयाबी मिलेगी। किसी काम को लेकर दूसरे शहर जा सकते हैं। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कैरियर संबंधी दिक्कत दूर होगी। निवेश प्रस्ताव मिलने पर जानकारों की सलाह जरूर लें।
🎉🎯🌸🌷🍁🍁🌺🌹💐

कर्क:-

आज परिवार और दफ्तर की जिम्मेदारियों को निभाने के चलते तबियत पर असर हो सकता है।आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यवसाय का आगे बढ़ाने के लिए कर्ज ले सकते हैं।
💐🌹🌺🍁🌷🌸🎉🏵️

सिंह:-

युवा वर्ग को आज कामयाबी मिलेगी। कैरियर आगे बढ़ेगा। आज का दिन अच्छा रहेगा। जमीन या सोने में निवेश का प्लान बना सकते हैं। व्यवसाय अच्छा चलेगा। धन लाभ होगा ।
🏵️🎉🌸🍁🌺🌺🌹💐🎯

कन्या:-

धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कारोबार में कुछ नुकसान होने की आशंका है। शत्रुओं पर नजर रखें। किसी काम के पूरा नहीं होने से तनाव हो सकता है। किसी से मतभेद की स्थिति बन सकती है। कर्ज की रकम वसूली नहीं हो पाएगी। व्यवसाय की स्थिति सामान्य रहेगी।
🎯💐🌹🌺🌸🌸🎉🏵️🎉

तुला:-

आज आपकी परेशानी दूर होगी। किसी मित्र के मदद से काम पूरा कर पाएंगे। नौकरी करने वाले आज खुश रहेंगे। कार्यस्थल पर सहयोगियों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।
🎉🌷🏵️🌸🌹💐💐🎯🍁

वृश्चिक:–

आज आप की वजह से कई लोगों के कार्य सिद्ध होंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सराहना होगी। निवेश के लिए फिलहाल समय ठीक नहीं है। किसी से तनाव के चलते आपका काम प्रभावित होगा। कारोबार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को कामयाबी मिलेगी।
🍁🎯💐🌹🌸🏵️🌷🎉🌺

धनु:-

आज समाज से जुड़े कार्यों को पूरा करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नया कार्य आगे बढ़ेगा। युवाओं के लिए आज का दिन सफलतादायक रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपके शत्रु परास्त होंगे ।
🌺🎉🌷🌸🌸🌹💐🍁🍁

मकर:-

किसी से आज आपको नुकसान हो सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। काफी मेहनत करने के बाद भी काम पूरा नहीं होने से तनाव में आ सकते हैं। धन लाभ होगा। उधार की रकम वापस मिलेगी। किसी संबंधी से विवाद हो सकता है। किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है।
🍁💐🌹🌸🎉🌺🌺🏵️🎯

कुंभ:-

आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। धन नुकसान की आशंका है। शत्रु शांत रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। छात्रों को सफलता मिलेगी।
🎯🏵️🌺🎉🌸🌹💐🍁🌷

मीन:-

आज पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। घरेलू समस्याओं को सुलझा पाएंगे। जरूरी काम के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना है।
🌷🍁💐🌹🌸🎉🏵️🏵️🎯

भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने किया जिला स्वच्छता अभियान संयोजकों की घोषणा….

अंबिकापुर :- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय एवं प्रदेश स्वच्छता अभियान प्रभारी शंभू गुप्ता की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह द्वारा जिला स्वच्छता अभियान संयोजकों की घोषणा की गई।
उक्त पदों पर नियुक्ति की जानकारी देते हुए जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि अजय सिंह को जिला संयोजक एवं शैलेश सिंह और संदीप कुमार सोनी को जिला सहसंयोजक बनाया गया है।
इसी तारतम्य में शरद सिन्हा को आईटी सेल अंतर्गत जिले का सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है।
समाज के अंतिम व्यक्ति तक भाजपा द्वारा किए जा रहे कार्य एवं नीतियों को पहुंचाने में इनकी अहम भूमिका रहेगी। नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

एक कुएं में गिरे 15 लोग,,, बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीमें हुईं रवाना..

विदिशा :- मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के गंजबासौदा इलाके में एक कुएं में 15 लोगो के गिर जाने की सूचना है। 15 लोगों के कुएं में गिर जाने पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भोपाल से घटना स्थल के लिए रवाना हो गई हैं। जिला कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं।
गुरूवार की रात को पानी भरने के लिए गया एक बच्चा कुएं में गिर गया था। ग्रामीणों को जब इसकी सूचना मिली तो कई लोग उसे निकालने के लिए कुएं पर जा पहुंचे। इस कुएं में सिर्फ बीच का हिस्सा खुला रहता था, बाकि हिस्सा बंद रहता था। बच्चे को खोजने पहुंचे लोग कुएं की इस छत पर चढ़ गए। भीड़ के दबाव के कारण दोनों तरफ की छत कुएं में गिर गई। इसके चलते छत पर खड़े लोग भी कुएं के पानी में जा गिरे। सरपंच के मुताबिक यह कुआं करीब 30 फीट गहरा है। जिसमें करीब 20 फीट तक पानी भरा हुआ था।

सट्टा पट्टी के साथ चिरमिरी पुलिस ने किया एक आरोपी को गिरफ़्तार..

दीपेन्द्र शर्मा
चिरिमिरी :-
कोरिया पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के कड़े निर्देश का पालन करते हुए तथा नगर पुलिस अधीक्षक पी पी सिंह के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी अश्वनी सिंह के द्वारा चलाए गए अवैध कारोबार तथा सट्टा जुआ पर लगातार चिरमिरी पुलिस के द्वारा लगाम लगाया जा रहा है।ठीक इसी कड़ी में दिनांक 14.07.2021 को कपूर सिंह दफाई छोटी बजार चिरिमिरी में मुखबिर की सूचना पर अरविंद तिवारी पिता चंद्रभान तिवारी उम्र 50 वर्ष निवासी चिरिमिरी को सट्टा पट्टी काटते पकड़ा गया तथा आरोपी के कब्जे से 1420 रुपए नगद एक कागज का लिखा हुआ सट्टा पट्टी जप्त कर किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 205/21 धारा 4 क जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। इस संपूर्ण कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक जे. डी कुशवाहा, आरक्षक अभिषेक द्विवेदी, आरक्षक अशोक मलिक, आरक्षक भानु प्रताप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

रामानुजगंज स्वास्थ्य केंद्र में आपातकालीन डॉक्टर गायब कर्मचारी शराब के नशे में धुत्त,, मरीज हलाकन,, अस्पताल में ही शराब पीते है यहां के स्टाफ …

रामानुजगंज – रामानुजगंज स्वास्थ्य केंद्र में आपातकालीन डॉक्टर अक्सर नदारद रहते हैं। मामला ऐसा हो जाता है कि अस्पताल में मरीज की सुध लेने वाला कोई भी नहीं रहता रात में अस्पताल डॉक्टर विहीन हो जाता है। मिली जानकारी के अनुसार रामानुजगंज स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर जिनकी ड्यूटी इमरजेंसी सेवा के लिए लगाई जाती है वह अस्पताल से गायब हो चैन की नींद सोते रहते हैं और मरीज अस्पताल के चक्कर लगाते हुए एक एक कमरे में डॉक्टर को खोजने का प्रयास करता है लेकिन डॉक्टर साहब तो अस्पताल से नदारद रहते हैं और डॉक्टर के अलावा जिस स्टाफ की ड्यूटी अस्पताल में मरीजों की देखरेख के लिए लगाई जाती है वह स्टॉप अपने ड्यूटी से मुंह फेरते हुए अपने अस्पताल के अंदर ही शराब पीकर मदमस्त हो जाता है और इस कदर सो जाता है कि उसे दिन दुनिया से कोई मतलब ही नहीं रह जाती। ऐसा ही एक मामला रामानुजगंज स्वास्थ्य केंद्र में सुबह लगभग 3:30 बजे से 4:00 बजे के बीच देखने को मिला जहां पर अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज डॉक्टर को खोजने के लिए अस्पताल के लगभग हर कमरे का चक्कर लगा लिया लेकिन डॉक्टर साहब अस्पताल में दिखे ही नहीं उसके बाद में मरीज उस रूम में जा पहुंचा जहां पर ड्यूटी के दौरान अस्पताल का स्टाफ शराब के नशे में कुंभकरण की नींद में सोता दिखा मिली जानकारी के अनुसार इसके द्वारा अक्सर अस्पताल में शराब पीकर ड्यूटी करने का मामला सामने आता है लेकिन विचारणीय बात यह है की इस तरह से मामले में किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने में बीएमओ सफल नहीं हो पाए हैं बता दें कि स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं का आलम यह है की यहां पर डॉक्टर के साथ-साथ स्टाफ भी अपनी मनमानी करते दिखते हैं इन्हें अस्पताल से किसी भी प्रकार से कोई लेना देना नहीं है अधिकांश डॉक्टर सरकारी अस्पताल में ड्यूटी देने से ज्यादा अपने प्राइवेट क्लीनिक में समय देना ज्यादा फायदेमंद समझते हैं।
रात के समय अस्पताल में डॉक्टर का ड्यूटी में होने के बावजूद डाक्टर का अस्पताल में नहीं रहना मरीजों के जान के साथ खिलवाड़ है। ऐसे ही डॉक्टर है जो डॉक्टर शब्द को ही कलंकित करते हैं कहने को तो आम जनता डॉक्टर को भगवान मानती है लेकिन इस अस्पताल में डॉक्टर ड्यूटी करने से ज्यादा अपने घर में सोना पसंद करते हैं इस तरह के ढुलमुल रवैया से आम जनता इस अस्पताल में भरोसा करना ही छोड़ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर से रामानुजगंज अपने घर आए हुए युवक के सिर में अचानक अत्यंत तेज दर्द उत्पन्न हो गया जिसके इलाज कराने के लिए उक्त युवक के द्वारा रामानुजगंज स्वास्थ्य केंद्र भोर में लगभग साढ़े 3:04 बजे पहुंचा लेकिन उस अस्पताल में डाक्टर मौजूद नहीं थे सिर दर्द से परेशान युवक अस्पताल का लगभग हर कमरे में जाकर डॉक्टर को खोजने का प्रयास किया लेकिन डॉक्टर साहब नहीं मिले अगर कोई मिला तो शराब के नशे में चूर अस्पताल का स्टाफ जिसे मरीज के द्वारा काफी मशक्कत करने के बाद भी उठाने में असफलता ही प्राप्त हुई उसके बाद बड़ी मुश्किल से ड्यूटी में तैनात नर्स के द्वारा उक्त युवक को दर्द का इंजेक्शन लगाया गया उसके बाद युवक जोकि सिर दर्द से परेशान था आगे के इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट हो गया लेकिन सुबह नौ साढ़े नौ बजे तक भी डॉक्टर अस्पताल में उपस्थित नहीं हुए बड़ी मशक्कत के बाद युवक के द्वारा बीएमओ डॉ कैलाश कैवर्त को फोन किया गया लगभग 5 बार लगातार फोन करने के बाद डाक्टर साहब से बात हो पाई फिर डाक्टर साहब अस्पताल में पहुंचे लेकिन आपातकाल में ड्यूटी के समय अस्पताल से नदारत रह कर सोने वाले डाक्टर का अता पता नही चला।
बीएमओ से बात कराने बाद उन्होंने बताया की शराब के नशे में धुत हो कर सोने वाला स्टाफ दीप चंद राजवाड़े है एवम रात में आपातकाल के लिए जिनकी ड्यूटी लगाई गई थी वह डाक्टर हरेंद्र प्रजापति है।
जिस तरह से इस कोरोना काल में रामानुजगंज स्वास्थ केंद्र में लापरवाही का आलम हैं उससे यह समझा जा सकता है की इन सभी के ऐसे हरकतों पर लगाम लगाने एवं कार्यवाही करने में असमर्थ नजर आ रहे है या फिर यह कहा जा सकता है की बीएमओ की भी मौन स्वीकृति इन सबके ऊपर है । अब देखना यह है की जिले के नए नवेले कलेक्टर इस मामले को कितना गंभीरता से लेते है और मरीजों के स्वास्थ्य एवम जान से खिलवाड़ करने वाले इन बेपरवाह डाक्टर शराबी स्टाफ एवं लाचार बीएमओ पर क्या कार्यवाही करते है।

पुलिस की नौकरी नहीं बल्कि अपराधियो की दलाली करते है सरफराज फ़िरदौसी और प्रमोद पाण्डेय..!!

प्रशान्त पाण्डेय
अम्बिकापुर
2 जुलाई को शादी संपन्न कर बारातियों के साथ वापस आ रहे लमगांव निवासी प्रियेश तिवारी एवं उनके परिजनों पर खरसिया नाका चौक में घात लगाकर बैठे पर्राडांड निवासी जीशान और मजीद के द्वारा प्रियेश तिवारी की गाड़ी रुकवा कर बंदूक एवं धारदार हथियार से हमला किया गया था। इस हमले में गोली ना चलने की स्थिति में प्रियेश तिवारी के सिर पर बंदूक की बट से हमला किया गया था तथा बीच-बचाव करने आए उनकी बहनों के साथ मारपीट व छेड़छाड़ की गई थी। जिसके संबंध में कोतवाली पुलिस में अपराध पंजीबद्ध भी कराया गया था परंतु इतने दिनों के बीत जाने के बाद भी बीच शहर में दिनदहाड़े कट्टा निकालने वालों तक आज तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है।

लचर है कानून व्यवस्था सुबह 7:00 बजे एफआईआर कराने पहुंचे परिजनों का 2:00 बजे दर्ज हुआ एफ आई आर
घटना के तुरंत बाद परिजन कोतवाली थाने में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराने की कोशिश करते रहे लेकिन लचर कानून व्यवस्था के कारण परिजनों का एफ आई आर 2:00 बजे दर्ज हो पाया।
सोचने वाली बात यह है कि पुलिस की प्राथमिकता किसी भी फरियादी की फरियाद को सुनते हुए जल्द से जल्द उसे न्याय दिलाने की होती है लेकिन पुलिस इतनी सुस्त और आलसी तरीके से काम कर रही थी कि सुबह 7:00 बजे अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर थाने पहुंचे प्रियेश तिवारी का एफ आई आर काफी मशक्कत के बाद दोपहर 2:00 बजे दर्ज हो पाया।

दलाली करते नजर आए कोतवाली थाना के एसआई सरफराज फिरदौसी और प्रमोद पाण्डेय
परिजनों का आरोप है कि जब परिजन अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे तब कोतवाली थाना में पदस्थ उप निरीक्षक सरफराज फिरदौसी ने परिजनों से कंप्रोमाइज करने तथा अपराध पंजीबद्ध करवाने की स्थिति में अपने आवेदन से कट्टे( बंदूक) शब्द को हटाने के लिए काफी ज्यादा दबाव बनाया गया था।
परिजनों का आरोप है कि सरफराज फिरदौसी द्वारा एफ आई आर ना करने और पैसे लेकर मामले को खत्म करने की बात कही गई थी।


गौरतलब है कि किसी भी पुलिस अधिकारी का काम अपनी जात धर्म आदि से परे हटकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करने का होता है। लेकिन पीड़ित के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप काफी संगीन है और पुलिस के कार्यों पर सवालिया निशान उठा रहे हैं।
आपको बता दें कि यह वही सरफराज फिरदौसी है जिनके खिलाफ पूर्व में अवैध शराब छोड़ने के ऐवज में 2 लाख रुपए की घुस लेने का आरोप भी लग चुका है।
साथ ही पुलिस वालों द्वारा ऐसा किया जाना एक सवालिया निशान उठता है की ये पुलिस वाले हैं या दलाल..?

कब मिलेगा पीड़ित को न्याय..?
अपराध दर्ज होने के काफी दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। आखिर इतने दिनों के बाद भी कोतवाली पुलिस आरोपियों को कैसे नही पकड़ पाई है जबकि अपराधी कहीं बाहर के नही बल्कि अम्बिकापुर के ही है।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा से लगाई गुहार
अपने आवेदन में किसी भी प्रकार की कार्रवाई ना होते देख परिजन द्वारा जिले के कप्तान नए पदस्थ एसपी अमित तुकाराम कांबले से शिकायत की जिसपर पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

क्राइम ब्रांच के एसआई व सिपाही बन अवैध वसूली करने वाले दो आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार…

रामानुजगंज :- खुद को क्राइम ब्रांच का एसआई व सिपाही बताकर पुलिस की वर्दी पहने 2 युवक अवैध वसूली कर रहे थे। पीडित ने जब इसकी शिकायत पुलिस से की तो वे भी सन्न रह गए। एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामवंतपुर निवासी अजय पासवान पिता लक्ष्मण पासवान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 जुलाई की दोपहर करीब 2 बजे पुलिस की वर्दी में 2 युवक उसकी दुकान में पहुंचे। उन्होंने दुकान का लाइसेंस दिखाने कहा, फिर उन्होंने कहा कि अवैध तरीके से दुकान चला रहे हो। एक युवक ने खुद को क्राइम ब्रांच का एसआई अविनाश तिवारी तथा दूसरे ने खुद को सोनी सिपाही बताया। इसकी शिकायत दुकानदार अजय पासवान ने रामानुजगंज थाने में की।
रिपोर्ट पर पुलिस ने जामवंतपुर में दबिश दी तथा नकली पुलिस बनकर वसूली करने वाले आरोपी विजयनगर निवासी 30 वर्षीय अब्दुल सत्तार अंसारी पिता मो. रमजान अंसारी व वार्ड क्रमांक 13 रामानुजगंज निवासी 22 वर्षीय सूरज प्रसाद सोनी पिता सुनील प्रसाद सोनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ धारा 170, 171 व 31 के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

धर्म परिवर्तन कराने में शामिल चौकी इंचार्ज! आखिर क्यों नहीं हो रही है मामले की जांच…

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर नगर:-
थाना नौबस्ता क्षेत्र के अन्तर्गत चौकी आवास-बिकास का मामला सामने आया है। राजीव बिहार निवासी,पीड़ित विश्वनाथ गुप्ता ने बताया कि वहां के रहने वाले मुसलमान उन्हें हिंदू धर्म बदल कर मुसलमान धर्म अपनाने के लिए मजबूर कर रहे हैं,प्रति दिन परेशान करते हैं जिसकी शिकायत करने पीडित चौकी आवास-बिकास पहुंचा तो चौकी प्रभारी मंशूरअहमद ने पीडित को उल्टे जेल भेजने की धमकी दी और भद्दी-भद्दी गालियां दी प्राप्त सूचना के अनुसार दरोगा मंशूरअहमद की मिली भगत से मुसलमान पीडित विश्वनाथ गुप्ता को धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर करते हैं ।आप को बताते चलें की दरोगा मंशूर अहमद पर समाज वादी पार्टी का भूत सवार है ये अपनी गाडी पर सपा का झंडा लगाकर चलता है ।पीडित ने दरोगा मंसूर अहमद पर गम्भीरआरोप लगाये हैं। पीड़ित ने धर्म परिवर्तन व पलायन के मामले में दरोगा के आरोपियों से मिले होने की बात कही है। पीड़ित विश्वनाथ गुप्ता के अनुसार मंसूर अहमद उल्टा उन्ही को जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं।


पीड़ित विश्वनाथ गुप्ता चौकी इंचार्ज पर पहले भी कई बार गम्भीर आरोप लगा चुके हैं। पुलिस आयुक्त इस मामले की जांच क्यों नहीं करते हैं। धर्म परिवर्तन व पलायन के मामले में मंसूर अहमद की भूमिका की जांच होनी चाहिये। पीड़ित विश्वनाथ गुप्ता ने कमिश्नर से मिलकर विवेचना ट्रांसफर कर निष्पक्ष जांच करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।

आज का राशिफल एवं पंचांग..

आज का राशिफल एवं पंचांग:-15 जुलाई 2021, गुरुवार
🏵️🌺🌸🌹🎉🌷🌷💐🎯
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-आषाढ़
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-गुरुवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-पंचमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-उत्तराफाल्गुनी
योग (सूर्योदयकालीन)-वरियान
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मिथुन
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-दक्षिण
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कन्या
व्रत/मुहूर्त-जातकर्म/नामकरण
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-विप्र को सवाकिलो चना दाल भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎯💐🌷🎉🌹🌸🏵️🏵️🍁
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️

मेष:-

आज आपको बेहद सतर्क रहना होगा। यदि आवश्यक न हो तो यात्रा को टालें। जोखिम वाले काम करते समय सावधान रहें, चोट लगने की आशंका है। धन लाभ होने की संभावना है। लंबित कार्य पूरे होंगे। आपके विरोधी शांत रहेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। मन प्रसन्न रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
🏵️🍁🌸🌹🎉🌷💐🎯🌺

वृष:-

आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप यात्रा पर जा सकते हैं।मकान या जमीन खरीदने के लिए अपने परिवार से चर्चा कर सकते हैं।कैरियर से जुड़ी कोशिश कामयाब रहेगी। छात्रों को कामयाबी मिलेगी।
🌺🎯💐🌷🎉🌸🍁🍁🏵️

मिथुन:-

आज दिन अच्छा रहेगा। आपके ज्यादातर काम पूरे होंगे। आपके स्वभाव से सभी प्रभावित होंगे। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी सराहना होगी।ऋण से मुक्ति मिलेगी। आय के नए स्रोत मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। आपका व्यवसाय आगे बढ़ेगा।
🏵️🍁🌸🎉🌷💐🎯🌺🌹

कर्क:-

आज आपको कामयाबी मिलेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। आपका काम आगे बढ़ेगा। आफिस में किसी से विवाद होने की आशंका है। आपकी सेहत बिगड़ी सकती है।कैरियर से जुड़े कार्य पूरे कर पाएंगे। युवाओं को कामयाबी मिलेगी। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। आय में बढ़ोतरी होगी।
🌹🌺🎯💐🌷🎉🌸🍁🏵️

सिंह:-

आज का दिन काफी व्यस्तता में बीतेगा। आज रिश्तेदारों की ओर से दुखद सूचना मिल सकती है।आज सामाजिक जिम्मेदारी पूरा करने में विलंब हो सकता है। किसी से विवाद होने की आशंका है। कर्ज की रकम वापस मिलने में दिक्कत होगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।कारोबार में प्रगति होगी। कानूनी मामले लंबित रहेंगे।
🏵️🍁🌸🎉🌷💐🎯🌺🌹

कन्या:-

आज का दिन आपके मनमाफिक रहेगा। निवेश से आपका अच्छा-खासा लाभ होगा। आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे। छात्रों की दिक्कत दूर होगी। कैरियर से जुड़ी बाधा दूर होने की संभावना है। यात्रा पर जा सकते हैं। शुभ सूचना मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।
🌹🌺🎯💐🌷🌸🌸🍁🏵️

तुला:-

आज आपको सतर्क रहना होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। व्यवसाय अच्छा चलेगा। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू करेंगे। धन लाभ होेने की संभावना है। कर्ज की रकम फिलहाल वापस नहीं मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। युवाओं को सफलता मिल सकती है। नौकरी मिलने की संभावना है।
🏵️🍁🌸🌷💐🎯🌺🌹🎉

वृश्चिक:-

आज आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। आपकी परेशानी का हल निकलेगा। कैरियर आगे बढ़ाने के प्रयास सफल रहेंगे। लेनदेन करते समय सावधान रहें।जमीन-जायदाद से जुड़े मामले को लेकर कलह हो सकती है। खुशखबरी मिलेगी। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
🎉🌹🌺🎯🌷🌷🌸🍁🏵️

धनु:-

आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आपके कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे। धन लाभ होगा। किसी की बातों में न आएं। शत्रु सक्रिय रहेंगे। दफ्तर का माहौल ठीक रहेगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
🏵️🍁🌸🎯🎯🌺🌹🎉💐

मकर:-

आज का दिन चिंता व परेशानी में बीतेगा। सेहत बिगड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।कारोबार को आगे बढ़ाने का प्लान बना सकते है। कर्ज की रकम वापस नहीं मिलेगी। दफ्तर का माहौल ठीक रहेगा। खर्च ज्यादा होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
💐🎉🌹🌺🎯🍁🏵️🏵️🌷

कुंभ:-

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अपनी बड़ी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। शासकीय कार्य पूरे होंगे । सेहत ठीक रहेगी। धर्म कर्म में मन लगेगा। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा पर जाएंगे। बचत योजना में निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। खुशखबरी मिलेगी।
🌷🏵️🍁🎯🌺🌹🎉💐🌸

मीन:-

आज कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। कारोबार में लाभ के अवसर आएंगे। आज आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आज किस्मत का साथ मिलेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। नौकरी में तरक्की हो सकती है। कारोबार को आगे बढ़ाने का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
🌸💐🎉🌹🌺🎯🍁🏵️🌷

सीएम बघेल के बिगड़े बोल बोले – एयर इंडिया और सिंधिया दोनों बिकाऊ…

रायपुर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही अपने मंत्रिमंडल में विस्तार करते हुए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई नए चेहरे शामिल किए हैं। सिंधिया को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमला बोला। सीएम बघेल ने कहा कि एयर इंडिया का लोगो महाराजा है और मोदी सरकार ने इसे बेचने की जिम्मेदारी सिंधिया को सौंपी है। बघेल ने कहा कि एयर इंडिया और सिंधिया दोनों बिकाऊ हैं।
महंगाई को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में बघेल ने कहा कि महंगाई केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ रही है। पहले नोटबंदी किया गया, फिर जीएसटी लाया गया और गलत तरीके से लॉकडाउन लगाया गया। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के कीमतों में बढ़ोतरी महंगाई बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है। जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव गिर गए हैं तब भी पेट्रोल और डीजल के बीच प्रतियोगिता हो रही है कि कौन आगे निकलता है। जब पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत बढ़ती है तब अन्य सामानों के दाम भी बढ़ते हैं।
बघेल ने इस दौरान रासायनिक खाद को लेकर केंद्र सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि खाद की किल्लत राष्ट्रीय समस्या है। पूरे देश में रासायनिक खाद की किल्लत है। भारत सरकार पूर्ति नहीं कर पा रही है। केंद्र को मांग भेजा गया लेकिन भेदभाव किया जा रहा है। केंद्र की सरकार दुर्भावना से काम कर रही है। केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ अन्याय कर रही है।
सिंधिया के मंत्री बनने पर कांग्रेस नेता ने मध्यप्रदेश के एक मंत्री को भेजा था बरनॉल सिंधिया को मंत्री बनाए जाने पर मध्यप्रदेश में भी भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था जो लोग पूर्व कांग्रेसी सिंधिया के नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने से जलन महसूस कर रहे हैं उन्हें बरोनोल (एक क्रीम जिसका उपयोग जलने वाली चोटों पर उपचार के लिए किया जाता है।) दी जानी चाहिए।

बढ़ते हुए महंगाई को लेकर संसदीय सचिव व उनके कार्यकर्ता ने किया साइकिल चलाकर धरना प्रदर्शन

दीपेन्द्र शर्मा/कोरिया बढ़ते हुए महंगाई को लेकर बैकुंठपुर मुख्यालय में संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव तथा समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाल कर धरना प्रदर्शन

संसदीय सचिव अंबिका सिंह जी ने बताया कि जिस तरह से लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है इससे लोगों पर बुरा असर पड़ रहा है महंगाई छोटा या बड़ा किसी को नहीं देखती आज यह धरना हम सब ने मोदी सरकार के खिलाफ रखी है और आगे भी निरंतर या जारी रहेगी।

पोड़ी पुलिस ने 19 पुड़िया मादक पदार्थ के साथ युवक को किया गिरफ्तार

दीपेंद्र शर्मा कोरिया / पोडी :- कोरिया पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के कड़े निर्देश का पालन करते हुए इन दिनों अवैध कारोबार पर लगाई गई लगाम

दिनांक 13 .07.21 की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि दो लड़के गांधीनगर अंबिकापुर के स्कूटी क्रमांक सीजी 15 डी ए-548 में अवैध रूप से मादक पदार्थ ब्राउन शुगर लेकर बिक्री हेतु मनेंद्रगढ़ की ओर से नागपुर की ओर आ रहे हैं , सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी पोड़ी उप निरीक्षक सुनील सिंह द्वारा जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी पी .पी सिंह को अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन में तत्काल चौकी प्रभारी नागपुर ओम प्रकाश दुबे के नेतृत्व में थाना एवं चौकी के स्टाफ का एक विशेष टीम बनाकर मनेंद्रगढ़ से नागपुर आने वाली रोड पर ग्राम लाई मे उन्हें पकड़ने हेतु लगाया गया पुलिस टीम द्वारा काफी देर रात तक इंतजार करने के बाद स्कूटी वाहन में दो लड़कों को आते देखा , जो पुलिस को सड़क पर देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया

जिनसे पूछताछ करने पर स्कूटी चालक ने अपना नाम रसल एकका एवं पीछे बैठा व्यक्ति नाम अबित मिंज निवासी गांधीनगर अंबिकापुर का होना बताएं,
जिन्हें मुखबिर सूचना से अवगत कराकर नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधान के अंतर्गत उनकी तलाशी ली गई तो अबित मिंज के पैंट के जेब मे रखा कुल 19 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुआ
पुलिस टीम द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अबित मिंज पिता स्तानिस लाल मिंज उम्र 23 वर्ष निवासी गंगापुर अंबिकापुर एवं रसल एकका पिता निर्मल एकका उम्र 23 वर्ष निवासी नमना कला अंबिकापुर थाना गांधीनगर जिला सरगुजा के कब्जे से 19 पुड़िया ब्राउन शुगर कुल वजन 3 ग्राम 320 मिलीग्राम कीमती ₹30000 का एवं परिवहन में उपयोग किया स्कूटी वाहन क्रमांक सीजी 15 डी ए- 0548 कीमती ₹40000 का धारा 21 (क) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत जप्त किया गया आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी पोडी उप निरीक्षक सुनील सिंह पुलिस सहायता केंद्र नागपुर प्रभारी ओम प्रकाश दुबे प्रधान आरक्षक राम रूप सिंह आरक्षक निर्भय नारायण सिंह शाहबाज. नंदलाल. तुष्यंत पाटले सैनिक ईजय सिंह अजय दुबे आदि की सराहनीय भूमिका रही

error: Content is protected !!