एक कुएं में गिरे 15 लोग,,, बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीमें हुईं रवाना..

0

विदिशा :- मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के गंजबासौदा इलाके में एक कुएं में 15 लोगो के गिर जाने की सूचना है। 15 लोगों के कुएं में गिर जाने पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भोपाल से घटना स्थल के लिए रवाना हो गई हैं। जिला कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं।
गुरूवार की रात को पानी भरने के लिए गया एक बच्चा कुएं में गिर गया था। ग्रामीणों को जब इसकी सूचना मिली तो कई लोग उसे निकालने के लिए कुएं पर जा पहुंचे। इस कुएं में सिर्फ बीच का हिस्सा खुला रहता था, बाकि हिस्सा बंद रहता था। बच्चे को खोजने पहुंचे लोग कुएं की इस छत पर चढ़ गए। भीड़ के दबाव के कारण दोनों तरफ की छत कुएं में गिर गई। इसके चलते छत पर खड़े लोग भी कुएं के पानी में जा गिरे। सरपंच के मुताबिक यह कुआं करीब 30 फीट गहरा है। जिसमें करीब 20 फीट तक पानी भरा हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here