सीएम बघेल के बिगड़े बोल बोले – एयर इंडिया और सिंधिया दोनों बिकाऊ…

0

रायपुर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही अपने मंत्रिमंडल में विस्तार करते हुए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई नए चेहरे शामिल किए हैं। सिंधिया को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमला बोला। सीएम बघेल ने कहा कि एयर इंडिया का लोगो महाराजा है और मोदी सरकार ने इसे बेचने की जिम्मेदारी सिंधिया को सौंपी है। बघेल ने कहा कि एयर इंडिया और सिंधिया दोनों बिकाऊ हैं।
महंगाई को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में बघेल ने कहा कि महंगाई केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ रही है। पहले नोटबंदी किया गया, फिर जीएसटी लाया गया और गलत तरीके से लॉकडाउन लगाया गया। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के कीमतों में बढ़ोतरी महंगाई बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है। जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव गिर गए हैं तब भी पेट्रोल और डीजल के बीच प्रतियोगिता हो रही है कि कौन आगे निकलता है। जब पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत बढ़ती है तब अन्य सामानों के दाम भी बढ़ते हैं।
बघेल ने इस दौरान रासायनिक खाद को लेकर केंद्र सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि खाद की किल्लत राष्ट्रीय समस्या है। पूरे देश में रासायनिक खाद की किल्लत है। भारत सरकार पूर्ति नहीं कर पा रही है। केंद्र को मांग भेजा गया लेकिन भेदभाव किया जा रहा है। केंद्र की सरकार दुर्भावना से काम कर रही है। केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ अन्याय कर रही है।
सिंधिया के मंत्री बनने पर कांग्रेस नेता ने मध्यप्रदेश के एक मंत्री को भेजा था बरनॉल सिंधिया को मंत्री बनाए जाने पर मध्यप्रदेश में भी भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था जो लोग पूर्व कांग्रेसी सिंधिया के नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने से जलन महसूस कर रहे हैं उन्हें बरोनोल (एक क्रीम जिसका उपयोग जलने वाली चोटों पर उपचार के लिए किया जाता है।) दी जानी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here