भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने किया जिला स्वच्छता अभियान संयोजकों की घोषणा….

0

अंबिकापुर :- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय एवं प्रदेश स्वच्छता अभियान प्रभारी शंभू गुप्ता की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह द्वारा जिला स्वच्छता अभियान संयोजकों की घोषणा की गई।
उक्त पदों पर नियुक्ति की जानकारी देते हुए जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि अजय सिंह को जिला संयोजक एवं शैलेश सिंह और संदीप कुमार सोनी को जिला सहसंयोजक बनाया गया है।
इसी तारतम्य में शरद सिन्हा को आईटी सेल अंतर्गत जिले का सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है।
समाज के अंतिम व्यक्ति तक भाजपा द्वारा किए जा रहे कार्य एवं नीतियों को पहुंचाने में इनकी अहम भूमिका रहेगी। नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here