Home Blog Page 221

दिया तले अंधेरा,थाने के सामने है चोर लेकिन पुलिस का ध्यान नहीं इस ओर।।पुलिस से बेखौफ गांजा विक्रेता कैमरे में बता रहा अपनी दिनभर की कमाई

अंबिकापुर जिले में नशे के खिलाफ कार्यवाही के बड़े बड़े दावों के बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही हैं जो पुलिस द्वारा चलाए जा रहे,इस अभियान की पोल खोल के रख देगा।
मामला अंबिकापुर के सबसे बड़े थाने कोतवाली का है जहां कोतवाली से महज कुछ दूरी पर मेन रोड पर दिन दहाड़े खुलेआम गांजे की बिक्री की जा रही है।
इस मामले में सबसे बड़ी बात ये है की कोतवाली थाना के इतने करीब गांजा बिक रहा है और पुलिस को इसकी भानक तक नही है की थाने के बगल में क्या हो रहा है।
पुलिस जब अपने सामने हो रही अपराधों पर लगाम नहीं लगा पा रही है तो बाहर क्या कार्यवाही चल रही होगी ये किसी को बताने की आवश्यकता नहीं है।

दिया तले अंधेरा,थाने के सामने है चोर लेकिन पुलिस का ध्यान नहीं इस ओर
बड़ी हैरानी की बात है की अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है की खुलेआम थाने के सामने गांजा बेच रहे हैं लेकिन उन्हें पुलिस का खौफ तक नही है,और ना ही कानून का उन्हें डर है।

गांजा बेचने वाला पुलिस से बेखौफ कैमरे में बता रहा अपनी काली कमाई
गांजा तस्कर अजय प्रसाद गुप्ता को पुलिस और कानून का रत्तीभर भी खौफ नहीं है और वह कैमरे के सामने सीना ठोक के अपनी काली कमाई का विवरण कर रहा है। रोजाना 1500 से 2000 तक का गांजा बेचने वाले पर पुलिस की नजर कैसे नही पड़ रही है सोचने वाली बात है। वीडियो में साफ तौर पे देख सकते हैं की कैसे गांजा विक्रेता अपनी कमाई का विवरण दे रहा है।

पुलिस की कार्यवाही पर उठे सवालिया निशान
पुलिस दिन रात नशे के कारोबारियों पर कार्यवाही के दावे करती है लेकिन हैरानी की बात है कि थाने से महज कुछ दूरी पर खुलेआम मेन रोड पर दिनदहाड़े गांजा बिक रहा है और इस बात की भनक पुलिस वालों को भी नहीं है।
पुलिस का खुफिया तंत्र इतना कमजोर है की थाने के सामने ही गांजा बिक रहा है और इस बात की सूचना पुलिस को नहीं है लेकिन उसे खरीदने वाले लोगों को इस बात की जानकारी है की कोतवाली थाना के समीप गांजा मिलता है। इस तरह से कोतवाली के सामने ही गांजा बिकना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान है।

कलयुगी पिता और बड़े पिता ने 12 वर्षीय बेटी को बनाया हवस का शिकार…अपनी ही बेटी के लिए बने हैवान…

प्रशान्त कुमार पाण्डेय
अम्बिकापुर :– शहर से लगे गंगापुर मोहल्ले में 8 माह पूर्व बड़े पिता तथा 2 दिन पूर्व पिता के द्वारा 12 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अपराध पंजीबद्ध कर पिता व बड़े पिता को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। गंगापुर निवासी 12 वर्षीय किशोरी घटना दिवस नवंबर 2020 को घर में अकेली थी मां पिता रिश्तेदारी में गए हुए थे, जब मौका पाकर किशोरी के बड़े पापा ने उसके साथ अनाचार किया। जब उसके माता-पिता घर पहुंचे तो किशोरी ने अपनी आपबीती अपनी मां को बताई लेकिन उसके घर वालों ने अपराधी के खिलाफ लोक लाज के डर से कोई कार्यवाही नहीं करवाई।


वही 18 जुलाई की शाम को मोटर पंप रूम में चालू पंप को बंद करने के लिए किशोरी के पिता द्वारा किशोरी को कमरे में भेजा गया और खुद भी पीछे से कमरे में आकर अपनी ही पुत्री के साथ अनाचार किया और अनाचार की बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घर आकर किशोरी ने अपने साथ हुए अनाचार की बात अपनी मां को बताई जिसके बाद किशोरी के पिता द्वारा पुनः उसकी मां को मारने पीटने की धमकी दी। जिसके बाद किशोरी ने अपने नाना नानी मामा को बुलाकर पूरा मामला बताया और प्रातः गांधीनगर पहुंची जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ धारा 342, 376 (2च), 376सी व पास्को एक्ट वही आरोपी बड़े पिता के खिलाफ 202 376 एबी 506 व पास्को एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है।

क्या कहती हैं आज आपकी ग्रह दशाएं,जाने अपने राशिफल में

आज का राशिफल एवं पंचांग:-21 जुलाई 2021, बुधवार
🎉🌹🍁🌺🌷🌸🎯💐🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायन
मास-आषाढ़
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-ज्येष्ठा
योग (सूर्योदयकालीन)-ब्रह्म
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कर्क
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-नैऋत्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-धनु
व्रत/मुहूर्त-प्रदोष व्रत
यात्रा शकुन-हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-शिवजी का दुग्धाभिषेक करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🏵️💐🎯🌸🌷🌺🍁🌹🎉
आज का राशिफल
🎉🌹🍁🌺🍁

मेष:-

आराम मनोरंजन के साथ समय व्यतीत होगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है।काम करते समय लापरवाही न करें। चोट लग सकती है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
🍁🌺🌹🎉🌷🌸🎯💐🏵️

वृष:-

आज यात्रा की योजना बनेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। बिगड़े काम बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
🏵️💐🎯🌸🌷🎉🌹🌺🍁

मिथुन:-

अनावश्यक जोखिम न लें। पुराना रोग उभर सकता है। सेहत को प्रा‍थमिकता दें। लेन-देन में जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय नहीं है। व्यापार मनोनुकूल चलेगा।
🍁🌺🌹🎉🌷🌸🎯💐🏵️

कर्क:-

आज भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यावसायिक साझेदार पूर्ण सहयोग करेंगे। कोई नया उपक्रम प्रारंभ करने का मन बनेगा।नए मित्र बनेंगे। आय बनी रहेगी। हर कार्य बेहतर होगा।
🏵️🎯🎯🌷🌷🎉🌹🌺🍁

सिंह:-

उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी।कोई नया बड़ा काम करने की योजना बनेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। भ्रम की स्थिति बन सकती है। लाभ में वृद्धि होगी। समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा।
🍁🌹🎉🎉🌷🎯🏵️💐🌸

कन्या:-

सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। दूसरों की सहायता कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा।सुख-शांति रहेगी। झंझटों में न पड़ें।
🌸💐🏵️🎯🌷🎉🌹🍁🌺

तुला:-

बुरी सूचना मिल सकती है। मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। आय में कमी रहेगी। जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। अनावश्यक परेशानी खड़ी हो सकती है।
🌺🍁🌹🎉🌷🎯🏵️💐🌸

वृश्चिक:-

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पारिवारिक सदस्यों तथा मित्रों के साथ आनंदायक समय व्यतीत होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।प्रसन्नता रहेगी।
🌸💐🏵️🎯🌷🎉🌹🍁🌺

धनु:-

आज आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्रोध रहेगा। भूमि व भवन संबंधी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी।
🌺🍁🌹🎉🌷🎯🏵️💐🌸

मकर:-

आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।बाहर जाने का मन बनेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। संतान पक्ष से खुशियां प्राप्त होंगी।
🌸💐🏵️🎯🌷🎉🌹🍁🌺

कुंभ:-

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। कार्य करते समय लापरवाही न करें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। आय बनी रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा।
🌺🍁🌹🎉🌷🎯🏵️💐🌸

मीन:-

किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। तीर्थदर्शन हो सकते हैं। लाभ होगा। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जल्दबाजी से हानि होगी।
🌸💐🏵️🎯🌷🎉🌹🍁🌺

छत्तीसगढ़ में 2 अगस्त से लगेगी। 10 वीं 12 वीं की कक्षा, प्राइमरी के लिए भी आदेश जारी

छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को खत्म हो गई। इसमें 2 अगस्त से स्कूल खोलने का फैसला लिया गया है। दो साल से बंद स्कूल खोले जाएंगे। बैठक के बाद जानकारी देते हुए मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि तकनीकी शिक्षा, नर्सिंग जैसे संस्थान 2 अगस्त के बाद से खुल सकेंगे। कॉलेज में फाइनल ईयर की क्लास पहले लगेगी। 20 दिन के बाद यानी की 20 अगस्त के बाद सेकेंड और फर्स्ट ईयर की कक्षाएं शुरू होंगी। कॉलेज में स्टूडेंट्स का जाना जरूरी नहीं होगा। स्कूल में 50 प्रतिशत स्टूडेंट को बुलाया जाएगा। यानी एक दिन के गैप में स्टूडेंट स्कूल पहुंचेंगे।

क्या है स्कूल खोलने का नियम
स्कूल को लेकर कहा गया है कि शहरों में 10वीं और 12वीं की कक्षाएं खुलेंगी। ऐसी ग्राम पंचायतें जहां कोविड के जीरो केस हैं वहां ग्राम पंचायत और पालक समिति आपस में तय करने के बाद प्राइमरी स्कूल खोल सकती हैं। शहरी इलाकों में पार्षद और स्कूल प्रबंधन के अलावा अभिभावकों की समिति ये तय करेगी। ये स्थानीय स्तर पर तय किया जाएगा, लेकिन कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

मां बेटे की कुएं में मिली लाश,, शरीर में मिले चोट के निशान,,,हत्या की आशंका..

सूरजपुर :– सुरजपुर जिले के ग्राम चंद्रमेढा में मां बेटे की लाश कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई हैं। मां बेटे के शरीर पर चोट के निशान हैं। महिला के नाक से खून निकल रहा था और बेटे को भी चोट लगी है, जिससे खून निकल रहा था। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
बताया गया है कि चंद्रमेढा निवासी 55 वर्षीय लक्ष्मन नया उसका बेटा 35 वर्षीय मटूकधारी रविवार शाम को घर से सामान लेने दुकान जाने के लिए निकले थे इसके बाद नहीं लौटे। देर शाम तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की तो महिला की लाश कुएं में मिली, लेकिन उसके बेटे का पता नहीं चला। रात भर परिजन उसे खोजते रहे। इसके बाद लोगों ने कुआं में झगर डालकर देखा तो उसके बेटे की भी लाश वहीं मिली। इसके बाद सुबह उसका शव बाहर निकाला गया। महिला के शरीर पर साड़ी नहीं थी और पेटीकोट व ब्लाउज भर था, जबकि बेटा नग्न था। बताया जा रहा है कि दोनों अक्सर शराब के नशे रहते थे। यह भी आशंका जताई जा रही है कि नशे में होने के कारण कुआं में दोनों गिरे होंगे, लेकिन युवक के स्पेशल पार्ट से ब्लड आना, हत्या की आशंका को बढ़ाता है। आपको बता दें कि गांव के ही एक दूसरे कुआं में महिला के छोटे बेटे की लाश तीन साल पहले मिली थी जिसकी जांच के बाद पुलिस किसी निष्कर्ष में नहीं पहुंची हैं जबकि उसके सिर में गंभीर चोट लगे थे।

3 साल की पोती को शाम काे नहलाया, इस बात से नाराज नशेड़ी बेटे ने केरोसीन डालकर मां को जिंदा जलाया….

भिलाई :– भिलाई में युवक ने सोमवार शाम को अपनी बुजुर्ग मां को जिंदा जला दिया। करीब 90 फीसदी तक झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने FIR दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, ननकट्‌टी क्षेत्र निवासी मधु वर्मा (55) पत्नी कृष्णा वर्मा ने सोमवार शाम करीब 4 बजे अपनी 3 साल की पोती को नहलाया था। इसी दौरान उनका बेटा सूर्यकांत वर्मा नशे की हालत में घर पहुंचा। उसे पता चला कि बेटी को शाम को नहलाया गया है। इस पर वह अपनी मां से झगड़ा करने लगा। विवाद बढ़ा तो सूर्यकांत ने मां को धक्का मारकर गिरा दिया और केरोसीन डालकर आग लगा दी। इसके बाद वहां से भाग निकला।

पड़ोसी ने बुझाई आग

घटना के समय सूर्यकांत की 19 साल की बहन और बेटी वहीं मौजूद थे। मां से विवाद होने पर आरोपी ने दोनों को कमरे में बंद कर दिया था। शोर सुनकर पड़ोस की महिला पहुंची और उसने पानी डालकर आग बुझाई। इसके बाद मधु वर्मा को अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि वारदात में वह करीब 90 फीसदी झुलस चुकी थीं। संभावना है कि महिला का अंतिम संस्कार परिजन सूर्यकांत से ही करवाएं। इसके चलते अभी आगे कार्रवाई नहीं की जा रही।
ड्रग्स के नशे में था आरोपी, पुलिस पता नहीं लगवा पा रही
वारदात के दौरान आरोपी गांजा और प्रतिबंधित नाइट्रावेट के नशे में था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक यह पता नहीं लगा सकी है कि सूर्यकांत ने नशे की गोलियां कहां से खरीदी थीं। यह भी पता नहीं चल पा रहा है कि उसे गांजा कहां से मिला।

चिरमिरी तहसीलदार विभोर यादव ने पैदल मार्च कर तीसरी लहर को लेकर चिरमिरी वासियों को दी समझाइश..

दीपेन्द्र शर्मा
कोरिया/चिरिमिरी :- चिरमिरी को तीसरे लहर से बचाने के लिए हल्दीबाड़ी मार्केट में पैदल मार्च कर चिरमिरी तहसीलदार विभोर यादव के द्वारा लोगों को समझाइश दी गई।बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगो को रोककर मास्क लेने कहा गया।पहली बार समझाइश देके छोड़ा गया है। अगली बार से चालानी कार्यवाही की जाएगी।
चिरिमिरी तहसीलदार विभोर यादव ने बताया कि पहली लहर व दुसरी लहर पुरे भारत देश को हिला कर रख दिया अब लोग पुरी तरह से अभी से संभल नहीं पाए हैं लोगों को स्वयं के लिए सुरक्षा करनी होगी और किसी प्रकार की सुरक्षा में लापरवाही न बरतें तथा तहसीलदार विभोर यादव ने चिरिमिरी की जनता से ही नहीं बल्कि पुरे भारत वासियों से निवेदन किया कि आप अपनी सुरक्षा मे किसी भी प्रकार का लापरवाही ना करे नियमित रूप से मास्क का प्रयोग करें तथा पहले की भांति ही साबुन से हाथ धो कर सेनीटाइजर करते रहे!!

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-20 जुलाई 2021, मंगलवार
🏵️💐🎯🌸🌷🌺🍁🌹🎉
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन-दक्षिणायन
मास-आषाढ़
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु- वर्षा
वार-मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-एकादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-अनुराधा
योग (सूर्योदयकालीन)-शुक्ल
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कर्क
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-आग्नेय
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृश्चिक
व्रत/मुहूर्त-देवशयनी एकादशी व्रत (सर्वे.)/ चातुर्मास प्रारंभ
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-विष्णु मंदिर में हलवे का भोग लगाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌺🍁🌷🌹🌸💐🏵️🎉🎯
आज का राशिफल
🎯🎉🏵️💐🏵️

मेष:-

यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कारोबारी सौदे बड़े हो सकते हैं।
🎉🏵️💐💐🌸🌹🌷🍁🌺

वृष:-

फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय होगी। संतुष्टि नहीं होगी।
🏵️🍁🍁🌷🌹🌸💐🎉🎯

मिथुन:-

यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
🎯🎉💐🌸🌹🌷🍁🏵️🌺

कर्क:-

उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। झंझटों से दूर रहें। कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा।
🌺🏵️🌷🌷🌸💐💐🎉🎯

सिंह:-
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा।
🎯🎉💐🌸🌷🌺🌺🍁🌹

कन्या:-

दूर से बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। फालतू बातों पर ध्यान न दें। मेहनत अधिक व लाभ कम होगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। शत्रुओं की पराजय होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
🌹🍁🌺🌷🌸💐🎉🎯🏵️

तुला:-

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अपने काम पर ध्यान दें। लाभ होगा।
🏵️🎯🎉🌸🌷🌷🌺🍁🌹

वृश्चिक:-

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न तथा संतुष्ट रहेंगे। निवेश शुभ फल देगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
🌹🍁🌺🌷🌸🎯🎯🏵️💐

धनु:-

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। शत्रु पस्त होंगे। अपेक्षाकृत कार्य समय पर होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।
💐🏵️🎯🌸🌷🌺🍁🌹🎉

मकर:-

परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। शत्रुभय रहेगा।
🎉🌹🍁🌺🌷🌸🎯🏵️💐

कुंभ:-

व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। थकान रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
💐🎯🎯🌸🌷🌺🍁🌹🎉

मीन:-

पुराना रोग उभर सकता है। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
🎉🌹🍁🌺🌷🌸🎯💐🏵️

शक्की पति ने की अपनी पत्नी की बेदम पिटाई,,,मामला दर्ज कर भेजा गया जेल…

दीपेन्द्र शर्मा
कोरिया / पोडी :-
लेवर ब्लाक पोड़ी निवासी
बिमला पति श्याम कुमार उम्र 31 वर्ष ने पोड़ी थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाया कि उसके साथ उसके पति श्याम कुमार मणी ने किसी दूसरे व्यक्ति से बात करते देखकर अवैध संबंध के शक पर आये दिन गाली गलौज कर मारपीट कर प्रताड़ित करते आ रहा था उसे घर के लोग भी काफी समझाये परन्तु मारपीट करना बंद नहीं किया। रात में श्याम कुमार उर्फ मणी बुरी बुरी गाली देकर डण्डा व लोहे के पाईप से मारपीट करने लगा मारपीट से चेहरा, दोनों हाथ,दोनों पैर, पीठ में चोट लगी बायें पैर जांघ में चोटे आई। महिला छोड़ दो कहकर चिल्लाती रहीं परन्तु उसका शक्की पति नही माना और रूक रूक कर मारता रहा। सुबह डरकर बिमला घर के बाथरूम में धुसकर बैठी ही श्याम इसे जान से मारकर खत्म करने की धमकी दे रहा था, तब ननद तुलसी आई तब इसे बाथरूम से निकाली तथा थाना पोड़ी लेकर आई। थाना प्रभारी पोड़ी सुनील सिंह को पीडिता ने बताया कि उसका पति श्याम कुमार करीब 5-6 साल से लगातार अवैध संबध का शंका कर मारपीट कर प्रताड़ित करते आ रहा है। उसे ऐसा लगता है जैसे आत्महत्या कर लू। जिसके बाद मामले की जानकारी तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी पी.पी.सिंह को दी गई जिनके दिशा निर्देश में पीड़िता के रिपोर्ट पर धारा 294,323,498(ए),506 भा0द0वि0 का अपराध कायम कर पीड़िता को चोट का मुलाहिजा हेतु तत्काल शासकीय
अस्पताल चिरमिरी भेजा गया। थाना प्रभारी के मार्ग दर्शन मे सहायक उपनिरीक्षक विनय तिवारी ने प्रकरण मे तत्परता से जांच करते हुये आरोपी श्याम कुमार उर्फ मणी पिता नरेश भगवती उम्र 35 वर्ष निवासी लेवर ब़लाक पोड़ी कार्ड नम्बर 03 थाना पोड़ी जिला कोरिया को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया ।
मुलायजा करने वाली डॉक्टर बुशरा बानो ने बताया कि पीड़िता महिला के साथ बहुत ही बुरी तरीके से मारपीट किया गया है तथा शरीर के पूरे हिस्से पर मार के निशान पाए गए हैं। साथ ही साथ कान और मुंह से खुन भी निकाल रहा था और शरीर के मार के वजह से शरीर नीला पड़ गया हैं।

सड़क के बीचों बीच धसी कार,काफी मशक्कत के बाद निकाला गया कार

दिल्ली में 19 जुलाई को हुई भारी बारिश के चलते द्वारका के सेक्टर-18 में सड़क के धंसने से एक कार फंस गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि घटना से किसी को चोट नहीं आई है और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाल लिया गया है
सड़क की खस्ताहालहोने की वजह से सड़क ऐसे अंदर धस गई थी। बता दें कि आखिरकार मंगलवार, 13 जुलाई की सुबह मानसून दिल्ली पहुंचा, जिसके कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। राष्ट्रीय राजधानी में, भारी बारिश से दिल्ली के कई हिस्सों जैसे प्रह्लादपुर क्षेत्र, एम्स फ्लाईओवर, धौला कुआ और कई अन्य हिस्सों में जलभराव और ट्रैफिक हो रहा है। इससे पहले, IMD ने दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की थी। IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने यह भी कहा था कि भविष्यवाणियां 100 प्रतिशत सटीक नहीं हैं, और मौसम विभाग स्थितियों की निगरानी कर रहा है।

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में किया गया गिरफ्तार..

मुंबई : मशूहर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में आज गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि अश्लील फिल्म बनाने के साथ ही वह कुछ एप्स पर प्रसारित भी करते थे। क्राइम ब्रांच मुंबई ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा को गिरफ्तार करते हुए बताया कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने मुंबई में अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का मामला दर्ज किया था।
क्राइम ब्रांच ने आगे बताया कि इस मामले में सोमवार को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह इसके मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं। इसको लेकर हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं और इस मामले में अभी जांच जारी है।
सोमवार को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के संपत्ति प्रकोष्ठ के समक्ष पेश हुए। जहां उन्हें ‘अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स के माध्यम से प्रकाशित करने’ से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया गया।

इसके पहले भी विवादों में रह चुके हैं राज कुंद्रा

बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा इसके पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। इससे पहले मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे ने उन पर और उनके सहयोगी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज की थी। पूनम ने आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा की कंपनी ने उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया है। हालांकि राज कुंद्रा ने इस मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि जिस कंपनी पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है, वह उन्होंने छोड़ दी है।

एलईडी टीवी की चोरी कर फ़रार आरोपी को चरचा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

दीपेन्द्र शर्मा
कोरिया : दिनाँक 18.07.2021 को पुलिस अधीक्षक कोरिया श्संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में थाना चरचा के अप.क्र.68/21 धारा 457,380 भादवि0 के प्रार्थी मुंशी केंवट पिता रामअधीन केंवट उम्र 50 वर्ष निवासी महाराणा प्रताप कालोनी चरचा द्वारा दिनांक 03.06.2021 को रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। प्रकरण में कायमी पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में लगातार माल मुल्जिम की पतासाजी की जा रही थी जो आज दिनांक 18.07.21 को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि चरचा में एक व्यक्ति सनसुई कंपनी का LED TV बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है, जो मुखबीर की सूचना पर हमराह स्टाफ के तत्काल रवाना होकर मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर उसी हुलिया के व्यक्ति को चरचा टाउन से घेराबंदी कर पकड़ा गया ,
जो संदेही से पूछताछ करने पर अपना नाम राहुल सिंह पिता स्व. चंद्रबली सिंह उम्र 22 वर्ष हा.मु. बनखेता बांधपारा में रहना बताया जो संदेही आरोपी से हिकमत अमली से पूछताछ करने पर विवेकानन्द कालोनी से के रात्रि ताला तोडकर LED TV चोरी करना बताया। जो आरोपी के मेमोरण्डम कथनानुसार एक नग सनसुई LED TV कीमती करीब 16,000 रूपये का बरामद किया गया।
आरोपी को गिर0 कर न्यायालय बैकुन्ठपुर में पेश किया गया जो न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वांरट बनने पर आरोपी को जिला जेल बैकुन्ठपुर दाखिल कराया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी0 अनिल कुमार साहू, सउनि.सत्येन्द्र सिंह, प्र.आर. बिपिन कुमार मिंज, आर. शंभु यादव, आर.अमित त्रिपाठी, आर. सागर लाल केंवट,आर. भगत सिंह, सैनिक सतीष सिंह, सै. विकास सिंह, सै. जुपेन्द्र का महत्वूपर्ण योगदान रहा।

LED बल्ब बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग,, करोड़ों का हुआ नुकसान..

पानीपत: हरियाणा के पानपीत जिले के इंडस्ट्रियल एरिया में एलईडी लाइट (LED Lights) बनाने वाली एक फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई. आग इतनी ज्यादा विकराल थी कि फैक्ट्री के पीछे की तरफ दीवार और छत के लेंटर के भी परखच्चे उड़ गए. आग लगने के कारणों (causes of fire) का पता नहीं लग पाया है, लेकिन संभावना है कि बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगी होगी. आगजनी की यह घटना बीती देर रात लगभग 2 बजे के करीब हुई.
आग लगने के बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई जिस पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास किया. फैक्ट्री मालिक गौरी शंकर सहगल ने बताया कि देर रात चौकीदार फोन कर उन्हें फैक्ट्री में आग लगने की सूचना दी जिसके बाद में मौके पर पहुंचे हैं. उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में लगी आग से लगभग 6 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.
वहीं, अग्निशमन विभाग के अधिकारी यादवेंद्र शर्मा ने बताया कि रात लगभग 2 बजे उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही वो तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए. उन्होंने बताया कि हुड्डा और समालखा सहित अन्य शब्द स्टेशनों से गाड़ियां मंगवाई गई. आगजनी की घटना से काफी ज्यादा नुकसान हुआ है.

करीब 6 करोड़ रुपये का नुकसान

फैक्टरी मालिक ने बताया कि एलईडी बनाने की सभी मशीनें विदेश से मंगाई थीं. वहीं उनका कुछ माल बनकर तैयार था. आग लगने से उनका सब माल और मशीनें जलकर खाक हो गई. फैक्टरी की इमारतें भी गिर चुकी है. अभी तक कुल नुकसान का एस्टीमेट नहीं बनाया है लेकिन आशंका है कि करीब 5 से 6 करोड़ रुपये का उनका नुकसान हुआ है.

क्या कहती हैं आपकी भाग्य रेखाएं,,कैसा रहेगा आपका आज का दिन..

आज का राशिफल एवं पंचांग:-19 जुलाई 2021, सोमवार
🍁🌺🌷🌹🌸💐🎯🎯🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

विक्रम संवत् 2078, शक संवत 1943, आषाढ़ शुक्ल पक्ष, दशमी
19 जुलाई , दिन सोमवार

सूर्योदय : सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर
सूर्यास्त : शाम 7 बजकर 19 मिनट पर
तिथि दशमी – रात 09.59 पीएम तक तत्पश्चात एकादशी
नक्षत्र विशाखा – रात 10.27 पीएम तक तत्पश्चात अनुराधा
योग शुभ- रात 10.52 पीएम तक तत्पश्चात शुक्ल
वार सोमवार
पक्ष आषाढ़, शुक्ल
करण तैतिल-पूर्वान्ह 11.16 एएम, गर-रात 09.59 पीएम तक तत्पश्चात वणिज
सूर्य राशि कर्क राशि पर
चंद्र राशि दोपहर 4.54 पीएम तक तुला राशि पर तत्पश्चात वृश्चिक राशि पर
अभिजित मुहूर्त
मध्याह्न 12:00 पीएम से 12:55 पीएम तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02.45 पीएम से 03.40 पीएम तक
निशिथ काल रात 12.07 एएम से 12.48 एएम तक (20 जुलाई)
गोधूलि मुहूर्त संध्या 07.06 पीएम से 07.30 पीएम तक
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.13 एएम से 04.54 एएम तक (20 जुलाई)
अमृत काल
दोपहर 02:16 पीएम से 03:46 पीएम तक
रवि योग
सुबह 05:35 एएम से 10:27 पीएम तक तत्पश्चात सुबह 05:00 एएम से 05:36 एएम तक (20 जुलाई)
सर्वार्थसिद्धि योग
रात 10:27 पीएम से 05:36 एएम तक (20 जुलाई)
राहुकाल सुबह 07:18 एएम से 09:01 एएम तक
यमगण्ड सुबह 10:44 एएम से 12:27 पीएम तक
गुलिक काल दोपहर 02:10 पीएम से 03:53 पीएम तक
दुर्मुहूर्त काल
दोपहर 12:55 पीएम से 01:50 पीएम तक तत्पश्चात दोपहर 03:40 पीएम से 04:35 पीएम तक
वर्ज्य
रात 02:08 एएम से 03:37 एएम तक (20 जुलाई)
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-जगन्नाथ मंदिर में खीर अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌺🍁🌷🌹🌸💐🎯🏵️🎉
🎉🏵️🎯💐🌸🌹🌷🌺🍁
आज का राशिफल
🌺🌺🌺🌺🌺

मेष:-

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। खुश रहेंगे। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। आपकी वजह से कई लोगों के काम पूरे करेंगे। सम्मान मिलेगा। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। वित्तीय लेनदेन में सावधान रहें। जीवनसाथी का ध्यान रखें।
🌺🍁🌷🌹🌸💐🎯🏵️🎉

वृष:-

आज का दिन ठीक रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आध्यात्मिकता की ओर रूझान होगा। कैरियर से जुड़ी जानकारी मिलेगी। आपका सम्मान होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। धन लाभ होने की संभावना है।
🎉🏵️🎯💐🌸🌹🌷🍁🌺

मिथुन:-

आज कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। धार्मिक आयोजन हो सकता है। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। आमदनी बढ़ेगी। नया निवेश कर सकते हैं।
🌺🍁🌷🌹🌸💐🎯🏵️🎉

कर्क:-

आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। आर्थिक नुकसान की आशंका है। आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। यात्रा पर जा सकते हैं।कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है।
🎉🏵️🎯💐🌸🌹🌷🍁🌺

सिंह:-

आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आर्थिक सहयोग करेंगे। धन लाभ होने की संभावना है। किस्मत का साथ मिलेगा। व्यवसायियों को लाभ होगा। यात्रा पर जा सकते हैं। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त हो सकती हैं। कैरियर से जुड़े काम बनेंगे।
🌺🍁🌷🌹🌸💐🎯🏵️🎉

कन्या:-

आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी कार्य को पूरा करने में विलंब हो सकता है। ऋण की रकम वसूल कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन लाभ होगा। अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने का प्रयास करें। किसी काम को न टालें। धार्मिक कार्य में हिस्सा ले सकते है।
🎉🏵️🎯💐🌸🌹🌷🍁🌺

तुला:-

आज आपका दिन ठीक रहेगा। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। कार्यशैली में बदलाव कर सकते हैं। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। समाज में आपकी सराहना होगी। सामाजिक पक्ष मजबूत रहेगा। संपत्ति को लेकर कुछ अनबन हो सकती है। नए साधन जुटाएंगे।
🌺🍁🌷🌹🌸💐🎯🏵️🎉

वृश्चिक:-

आज का दिन शांतिपूर्वक बीतेगा। घरेलू कार्यों में रुचि रहेगी।व्यवसायिक यात्रा से लाभ होगा। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी।आमदनी बढ़ाने के अवसर आएंगे। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
🎉🏵️🎯💐🌸🌹🌷🍁🌺

धनु:-

आज नए प्रोजेक्ट को लेकर प्लान बना सकते हैं। आज का दिन काफी व्यस्तता में बीतेगा। नए काम को लेकर आतुरता न दिखाएं। धन संंबंधी नुकसान की आशंका बनी हुई है। खर्च ज्यादा होगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
🌺🍁🌷🌹🌸💐🎯🏵️🎉

मकर:-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। मित्रों से अच्छी खबर मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी।वाहन सावधानी से चलाएं। आज किसी को उधार न दें। पुरानी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। सेहत की दिक्कत दूूर होगी। व्यवसायियों को सावधान रहने की जरूरत है।
🎉🏵️🎯💐🌸🌹🌷🍁🌺

कुंभ:-

आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। अचानक धन लाभ होगा। लेनदेन सावधानी से करें। आय के नए साधन मिलेंगे। आपकी आमदनी बढ़ेगी। कर्ज की रकम वापस मिलने की पूरी संभावना है।कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।
🌺🍁🌷🌹🌸💐🎯🏵️🎉

मीन:-

आपका दिन ठीक रहेगा। अनावश्यक खर्च करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएं। यात्रा को टालें। कार्यस्थल पर नए मौके मिलेंगे। परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार ठीक चलेगा। लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा। छात्रों की दिक्कत दूर होगी। शासकीय कार्य पूरे होंगे।
🎉🏵️🎯💐🌸🌹🌷🍁🌺

महिला को मारने-पीटने का आरोपी दारोगा लाइन हाजिर, SP ने कहा जैसा दिख रहा वैसा कुछ भी नहीं हुआ..

कानपुर नगर : कानपुर देहात जिले में एक महिला को जमीन पर गिराने के बाद उसके ऊपर बैठकर उससे मारपीट करने के आरोपी दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है. इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं. हालांकि पुलिस अधिकारियों ने दारोगा महेंद्र पटेल पर लगाए गए आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उसके खिलाफ कार्रवाई इसलिए की गई है ताकि स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से जांच हो सके.
पुलिस अधीक्षक (कानपुर देहात) केशव कुमार चौधरी ने बताया कि शनिवार को सोशल मीडिया पर दारोगा महेंद्र पटेल की एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें वह दुर्गादासपुर गांव में एक महिला से कथित रूप से मारपीट कर रहे हैं. आरोप है कि दारोगा ने महिला को जमीन पर गिरा दिया और उसके ऊपर बैठकर उसे मारा पीटा. दारोगा पर लगे आरोपों को गलत बताते हुए उन्होंने कहा कि दरअसल उस महिला ने महेंद्र पटेल का कॉलर पकड़ लिया था.
आपाधापी में वह नीचे गिर गई और दरोगा भी संतुलन खो बैठा, इसी दौरान किसी ने उसकी तस्वीर खींच ली. दूसरी ओर, आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि उसके पति शिवम यादव को छोड़ने की एवज में रिश्वत नहीं चुकाए जाने से नाराज होकर दारोगा ने उसके साथ मारपीट की. अकबरपुर के सीओ अरुण कुमार सिंह से मामले की जांच करने को कहा गया है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शिवम यादव अपने कुछ दोस्तों के साथ जुआ खेल रहा था और पुलिस ने उसे पकड़ लिया था. उसकी मां और पत्नी ने उसे जबरन छुड़ाने की कोशिश की और इसी आपाधापी और खींचतान में वह घटना हुई. उन्होंने बताया कि यादव की पत्नी आरती संतुलन खोने की वजह से जमीन पर गिर गई लेकिन उसने जानबूझकर ये दावा किया कि उसे मारा पीटा गया. महिला ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि रिश्वत नहीं देने से नाराज दारोगा महेंद्र पटेल ने उसे थप्पड़ मारा

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर पलटी,,,1 युवक की मौत, 2 घायल…

सूरजपुर : रिंग रोड पर आरटीओ कार्यालय के समीप शनिवार को एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर खेत में पलट गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
घटना के आधे घंटे तक मौके पर ही घायल तड़पते रहे लेकिन न तो पुलिस पहुंची और न ही एंबुलेंस। बाद में युवा पत्रकार ने कलेक्टर व एसपी को घटना की जानकारी दी, सूचना मिलते ही घायलों को लेने 108 पहुंची और पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंच कर घायलों की मदद की।
मिली जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार क्रमांक सीजी 07 एम-2017 में सवार होकर 4 युवक सूरजपुर के ग्राम महगवां की ओर से विश्रामपुर जा रहे थे। रास्ते में रिंग रोड पर आरटीओ कार्यालय के समीप अचानक कार चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और कार बरगद के पेड़ से टकरा गई। हादसे में खडग़वां निवासी 30 वर्षीय शंभू सिंह पिता बसंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विश्रामपुर निवासी 25 वर्षीय देवेंद्र सिंह पिता संबल सिंह व 22 वर्षीय अभिषेक सिंह घायल हो गए। घटना के बाद एक अन्य युवक मौके से फरार हो गया।

आरटीआई जानकारी देने मे आनाकानी करने वाले के ऊपर लगा 25000 का जुर्माना

दीपेंद्र शर्मा/ कोरिया राज्य सूचना आयोग ने आरटीआई के जानकारी देने मे आनाकानी करने वाले बैकुंठपुर नगर पालिका सब इंजीनियर शुभेंदु श्रीवास्तव पर लगाया 25000 का जुर्माना



आपको बताना चाहेंगे आरटीआई कार्यकर्ता राजकुमार मिश्रा ने 4 सितंबर 2017 को आरटीआई के द्वारा एक जानकारी मांगी थी जिसमें नगरपालिका सब इंजीनियर शुभेंदु श्रीवास्तव में जानकारी देने में आनाकानी की इस पर राज्य सूचना आयुक्त एके अग्रवाल ने शुभेंदु श्रीवास्तव के ऊपर 25000 का जुर्माना लगाया।

चिरमिरी के सड़को की हालत खराब,,विधायक मनेंद्रगढ़ तक आवेदन के बाद भी नही सुधरी स्थिति…

दीपेन्द्र शर्मा कोरिया नगर पालिक निगम चिरमिरी के वार्ड नंबर 36 व 37 की सड़कों की स्थिति बहुत ही ज्यादा खराब है प्रतिदिन इस सड़क पर दुर्घटना होती रहती है

स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत विधायक , महापौर ,नगर पालिक निगम के आयुक्त व अपने-अपने पार्षदों से भी किया परंतु किसी ने भी कोई ध्यान नहीं दिया

लगता है शासन और प्रशासन इस सड़क मे किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं तब यह सड़क निर्माण करेंगे जब किसी की जान इस सड़क पर चली जाए

मुंबई में भारी बारिश से तबाही,, चेंबूर और विक्रोली में दीवार ढहने से 19 लोगों की मौत…

मुंबई : मॉनसून की बारिश महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के लिए एक बार फिर आफत साबित हो रही है, मायानगरी में एक बार फिर से भारी बारिश का कहर देखने को मिला है, जहां दीवार ढहने से संबंधित दो अलग-अलग दर्दनाक हादसों में 19 लोगों की मौत हुई है।
पहली घटना में जहां, भारी बारिश से बेहाल मुंबई के चेम्बूर भरत नगर इलाके में लैंडस्लाइड की वजह से कुछ झोपड़ियों पर दीवार गिर गई, जिसमें 14 लोगों की जानें चली गईं। वहीं, दूसरी घटना में विक्रोली इलाके में आवासी मकान गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई।
फिलहाल दोनों जगह रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

फिर शर्मशार हुई खाकी,, पुलिस का अमानवीय चेहरा आया सामने,,चौकी प्रभारी ने महिला की बेदम पिटाई…

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर देहात:- कानपुर देहात मे दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां खाकी ने महिलाओ की मर्यादा की सारी सीमायें तार तार कर दी हैं। मामला कानपुर देहात के भोगनीपुर थाने के गांव दुर्गदास पुर का है जहां सम्बन्धित चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक महेन्द पटेल और उनके चार सिपाहियों ने एक परिवार पर कहर ढा दिया है। बिना महिला सिपाही के पीडित के घर दविस देने पहुचे चौकी इंचार्ज ने पूरे परिवार की महिलाओं को शिवम की मां श्यामा देवी पत्नी इंदजीत को पटक पटक कर मारा व पीडिता के सीने पर चढ़ गये, जब अपनी सास को बचाने बहू आरती आई तो उसको भी चौकी इंचार्ज ने नही छोड़ा और उसको गिरा कर सीने पर चढ गये। शिवम को भी गिरा गिरा कर पूरे गांव के सामने मारते हुये दारोगा जी थाने ले गये जबकि पीडित पक्ष के विरूद्ध कोई एनसीआर तक नहीं है सम्बन्धित मामले को लेकर पीडित परिवार बिल्हौर से विधायक श्री भगवती प्रसाद सागर जी से दिनांक 16/07/21 को मिला और परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होने का अंदेशा बताया जिस पर तुरन्त संज्ञान लेते हुए विधायक जी ने आई जी कानपुर जोन को सम्बन्धित घटना से अवगत करा दिया था किन्तु आई जी व विधायक जी के आदेश को ना मानते हुये चौकी इंचार्ज ने अमानवीय कृत को अंजाम दिया अव देखना है कि महिलाओं के सम्मान में हमेशा आवाज बुलंद करने वाले प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी इसमें कब तक न्याय करते हैं|

error: Content is protected !!