सट्टा पट्टी के साथ चिरमिरी पुलिस ने किया एक आरोपी को गिरफ़्तार..

0

दीपेन्द्र शर्मा
चिरिमिरी :-
कोरिया पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के कड़े निर्देश का पालन करते हुए तथा नगर पुलिस अधीक्षक पी पी सिंह के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी अश्वनी सिंह के द्वारा चलाए गए अवैध कारोबार तथा सट्टा जुआ पर लगातार चिरमिरी पुलिस के द्वारा लगाम लगाया जा रहा है।ठीक इसी कड़ी में दिनांक 14.07.2021 को कपूर सिंह दफाई छोटी बजार चिरिमिरी में मुखबिर की सूचना पर अरविंद तिवारी पिता चंद्रभान तिवारी उम्र 50 वर्ष निवासी चिरिमिरी को सट्टा पट्टी काटते पकड़ा गया तथा आरोपी के कब्जे से 1420 रुपए नगद एक कागज का लिखा हुआ सट्टा पट्टी जप्त कर किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 205/21 धारा 4 क जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। इस संपूर्ण कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक जे. डी कुशवाहा, आरक्षक अभिषेक द्विवेदी, आरक्षक अशोक मलिक, आरक्षक भानु प्रताप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here