सीतापुर पेट्रोलिंग के लिए निकली पुलिस टीम को सोनतराई चौक के पास बिना नंबर प्लेट की हीरो सीडी डीलक्स गाड़ी आते दिखी, जिसपर अपराधी द्वारा पुलिस टीम को देखकर हड़बड़ी में गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास किया जाने लगा परंतु पुलिस के जवान द्वारा आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया गया।
पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर बाइक चालक डकनाझरिया थाना लैलूंगा निवासी जगदुमनी पिता सदाई प्रसाद के वाहन की तलाशी ली जिसमे गाड़ी के डिग्गी से 15 हजार कीमत का 2 किलो गांजा प्राप्त हुआ।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रूपेश नारंग और उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।
सीतापुर पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर,15000 हजार की कीमत का 2 किलो गांजा हुआ बरामद।
राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंह देव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में रोपे गए पौधे…
अम्बिकापुर :- राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय गंगापुर परिसर में मंगलवार को आयोजित राजमाता स्व. देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव के जयंती कार्यक्रम में उनके छायाचित्र पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर सादर नमन किया। इस अवसर मेडिकल कॉलेज परिसर में शोभादार तथा छायादार वृक्षों का रोपण किया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य वनौषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के जीवन को स्मरण करते हुए उनकी जीवनी पर विस्तार से प्रकाश से डाला।
इस अवसर पर बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला पंचायत सदस्य श्री राकेश गुप्ता, पार्षद श्री द्वितेन्द्र मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ रमणेश मूर्ति, तहसीलदार श्री भूषण मंडावी तथा बड़ी संख्या में चिकित्सा महाविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
प्रतापपुर के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित..
सूरजपुर :- जिला पंचायत सीईओ ने 23 जून 2021 को श्री अनिल चतुर्वेदी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखण्ड प्रतापपुर को अपने शासकीय कार्य दायित्वों के प्रति लगातार लापरवाही किये जाने एवं मुख्यालय से अनुपस्थित रहने से शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं में प्रगति प्रभावित होने के कारण श्री चतुर्वेदी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित किये जाने के फलस्वरूप सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील ) नियम 1966 के नियम 9 के तहत् श्री अनिल चतुर्वेदी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखण्ड-प्रतापपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में श्री चतुर्वेदी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी का मुख्यालय, कार्यालय उपसंचालक कृषि में निर्धारित किया जाता है। निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
महामाया पहाड़ पर अतिक्रमण के विरोध में भाजयुमो ने किया वन विभाग के सीसीएफ कार्यालय का घेराव,,, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी…
अम्बिकापुर :- महामाया पहाड़ पर अतिक्रमण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने वन विभाग के सीसीएफ कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। काफी देर तक चले विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो ने सीसीएफ कार्यालय के मुख्य गेट को तोड़कर परिसर के अंदर घुस गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों को कार्यालय के चेनगेट को बंद करना पड़ा।
इसके बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर बैठकर नारेबाजी की। काफी हंगामे के बाद भाजयुमो नगर अध्यक्ष निशांत सिंह (सोलू) के नेतृत्व में सीसीएफ को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में भाजयुमो ने बताया है कि महामाया पहाड़ एवं वहां की वन भूमि सरगुजा की सांस्कृतिक विरासत की दृष्टि से अंबिकापुर के लिए महत्वपूर्ण है। इस विरासत स्थल को षडयंत्र पूर्वक जिसमें प्रमुख क्षेत्र नवागढ़, तकिया, सोनपुर, मंगरढोढ़ा की वन भूमि को कब्जा करने की होड़ मची है। इन क्षेत्रों में बढ़ता अतिक्रमण इस बात का प्रमाण है कि वन विभाग से संबधित अधिकारी-कर्मचारी निष्ठा पूर्वक अपने कार्यों का निर्वहन करने में असफल हो रहे हैं। अतिक्रमण हटाने के कार्य में न केवल विलंब व पक्षपात भी किया जा रहा है बल्कि अतिक्रमणकारियों को उनका संरक्षण भी प्राप्त है।
उन्होंने महामाया पहाड़ एवं वन भूमि को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस दौरान भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
आज का दिन लेकर आया है आपके लिए क्या खास,,, जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन…
आज का राशिफल एवं पंचांग:-14 जुलाई 2021, बुधवार
🌺🌸🏵️🎯🌹🎉🍁🌷💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-आषाढ़
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-वर्षा
वार-बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्थी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाफाल्गुनी
योग (सूर्योदयकालीन)-व्यतिपात
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मिथुन
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-नैऋत्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-सिंह
व्रत/मुहूर्त-भद्रा/ रवियोग
यात्रा शकुन-हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-गणेशजी को दूर्वा की माला चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
💐🌷🍁🎉🌹🎯🏵️🌸🌺
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️
मेष:-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नई योजना शुरू करने पर विचार कर सकते हैं। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है, जो आपको नई दिशा देगा। रूकी हुई रकम की वसूली होगी। कारोबार में लाभ होगा। धार्मिक त्रा सफल रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।धन लाभ के अवसर आएंगे।
🏵️🌺🌸🎯🌹🎉🍁🌷💐
वृष:-
आज खुशखबरी मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर है। रिश्तों में सुधार आयेगा। मित्रों का किसी कार्य में सहयोग प्राप्त होगा।आर्थिक लाभ हो सकता है। शासकीय कार्यालयों में लंबित मामले में तेजी आने की संभावना है। वाहन सावधानी से चलायें चोट लग सकती है।
💐🌷🍁🎉🌹🎯🌸🌺🏵️
मिथुन:-
आज किसी से विवाद हो सकता है। बेवजह यात्रा न करें। निवेश का विचार फिलहाल त्याग दें। शारीरिक कष्ट हो सकता है। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। कीमती सामान गुम सकती है। संपत्ति संबंधी विवाद सुलझने की उम्मीद है।
🏵️🌺🌸🎯🌹🎉🍁🌷💐
कर्क:-
आज आपको काफी सावधान रहना होगा। विरोधी आपके काम में बाधा डाल सकते हैं। सामाजिक कार्यों से जुड़ने के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथमधुरता रहेगी। पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।आपकी यात्रा बेहद सफल रहेगी। निवेश से लाभ होगा। कैरियर से जुड़ी दिक्कतें दूर होने की संभावना है।
💐🌷🍁🎉🌹🌸🌺🏵️🏵️
सिंह:-
आज का दिन ठीक रहेगा। आर्थिक लाभ होने के योग हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी। आपके लंबित कार्य पूरे होंगे। सामाजिक लोगों से मुलाकात होगी। आपकी बड़ी दिक्कत दूर होगी। रिश्ते की बात चल सकती है। आपके सभी लंबित काम पूरे हो जाएंगे। आमदनी बढ़ेगी। कैरियर से जुड़े कार्य पूरे होंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
🏵️🌺🌸🌹🎉🍁🌷💐🎯
कन्या:-
आज आपकाे बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है।आज का दिन अनुकूल नहीं है। यात्रा को टालें। किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। निराशाजनक स्थिति निर्मित हो सकती है।
🎯💐🌷🍁🎉🌹🌸🌺🏵️
तुला:-
आज सफलता मिलेगी। मित्र वर्ग का भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ के अवसर सामने आएंगे। तरक्की मिल सकती है।कारोबार में बढ़ोतरी होगी। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। धन लाभ होगा। अविवाहितों का रिश्ता तय होगा।प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। व्यवसायिक यात्रा हो सकती है ।
🏵️🌺🌸🌹🎉🍁🌷💐🎯
वृश्चिक:-
कर्ज की रकम वापस मिलेगी। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। आज शुभ समाचार मिलेगा। जमीन-जायदाद में हिस्सा मिल सकता है।आमदनी के अवसर आएंगे। आपके व्यवहार से सभी प्रभावित रहेंगे।
🎯💐🌷🍁🎉🌹🌸🌺🏵️
धनु:-
आज बीमारी से राहत मिलेगी। आज का दिन कुछ दिक्कतों वाला हो सकता है। नई योजना को शुरू न करें।काफी दिनों से रूकी हुई रकम मिलेगी। व्यवसाय ठीक रहेगा। आमदनी सामान्य रहेगी। पूजा पाठ में मन लगेगा।
🏵️🌺🌸🌹🎉🍁🌷💐🎯
मकर:-
आज का दिन शानदार तरीके से गुजरेगा। समाज में प्रभाव बढ़ेगा। छात्रों के लिए अच्छा दिन है। आपको बेहद सावधान रहना होगा।विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। बचत योजना में निवेश कर सकते हैं। नई कारोबारी योजना बनेगी।लंबित कार्य पूरे हो जाएंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।वाहन सावधानी से चलायें।
🎯💐🌷🍁🎉🌹🌸🌺🏵️
कुंभ:-
आज कर्ज देते समय सतर्क रहें। साझेदारों पर नजर रखना होगा। पारिवारिक चिंता रहेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कोर्ट के मामले सुलझने की उम्मीद है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आज आपको धन लाभ हो सकता है। जोखिम वाले कार्य न करें। समाज में आपके कार्यों की सराहना होगी। शत्रु पक्ष से सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।।
🏵️🌺🌸🌹🎉🍁🌷💐🎯
मीन:-
आज ज्यादातर कार्यों को पूरा कर सकेंगे। नई योजना बनेगी। कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।नए लोगों से मुलाकात होगी। रिश्ते की बात चल सकती है।लेनदेन सावधानी से करें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
🎯💐🌷🍁🎉🌹🌸🌺🏵️
प्रदेश सचिव श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने किया कुन्नी समिति का औचक निरीक्षण, कोई गरीब भूखा ना सोए मेरी पहली प्राथमिकता:– प्रदेश सचिव श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह
लखनपुर प्रदेश सचिव श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह जी के द्वारा आज लखनपुर के कुन्नी समिति का निरीक्षण किया गया,इस दौरान प्रदेश सचिव श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कुन्नी समिति द्वारा संचालित कार्य का निरीक्षण किया तथा लोगों को सुविधाजनक, सुव्यवस्थित ढंग से राशन वितरण करने की बात कही।
प्रदेश सचिव श्री सिंह ने बताया की इस महामारी काल में उनकी पहली प्राथमिकता यही है की गरीब और किसान वर्ग के लोगों को राशन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो।
प्रदेश सचिव श्री सिंह ने इस दौरान वहां के लोगों को यह आश्वस्त कराया की उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए वे प्रतिबद्ध हैं,साथ की इस ओर प्रयासरत भी हैं।
इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्या सुनी और उनका बाकी समस्याओं की तरह जल्द निराकरण का आश्वन भी दिया
आज का राशिफल एवं पंचांग….
आज का राशिफल एवं पंचांग:-13 जुलाई 2021, मंगलवार
🌷🍁🎉🌹🎯🎯🏵️🌸🌺
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-आषाढ़
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु- वर्षा
वार-मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-तृतीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मघा
योग (सूर्योदयकालीन)-सिद्ध
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मिथुन
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-आग्नेय
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-सिंह
व्रत/मुहूर्त-मूल समाप्त/विनायकी चतुर्थी
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में बूंदी के लड्डू अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌸🏵️🎯💐🌷🍁🌹🎉🎉
आज का राशिफल
🍁🍁🍁🍁🌷
मेष:-
आज आपको सेहत से परेशानी हो सकती है। किसी कार्य के परिणाम सुखद नहीं होंगे।आपके परिवार वालों के लिए थोडी दिक्कत बढ़ सकती है। काफी खर्च हो सकता है।कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना है। आपके व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे।कामकाजी लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
🏵️🎯🎉💐🌸🌷🍁🌺🌹
वृष:-
आज कारोबार में किसी तरह का नुकसान उठाना पड सकता है। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलने की उम्मीद है।वित्तीय निवेश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नए काम की शुरूआत न करें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।
🌹🌺🍁🌷🌸💐🎉🎯🏵️
मिथुन:-
आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आज आपके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है । कार्य क्षेत्र में बाधा आ सकती है। सगे संबंधियों के साथ विवाद हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा हो सकता है। किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। छात्रों को कामयाबी मिलेगी।
🏵️🎯🎉💐🌸🌷🍁🌺🌹
कर्क:-
आज आपको कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी जिम्मेदारी को पूरा करने में जल्दबाजी न करें। कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरी परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं। प्रसन्न रहेंगे। तनाव दूर होगा। कारोबार में लाभ होने की संभावना है।
🌹🌺🍁🌷🌸💐🎉🎯🏵️
सिंह:-
आज आप काफी खुश रहेंगे।आज आपकी किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। धन लाभ होने की संभावना है।आफिस का माहौल अच्छा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू करें। रिश्ता तय हो सकता है।
🏵️🎯🎉💐🌸🌷🍁🌺🌹
कन्या:-
आज आपका दिन सामान्य रूप से गुजरेगा। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कमी का सामना करना पडेगा।कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है।खुशखबरी मिल सकती है। नए काम को लेकर धैर्य रखें। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज किसी को उधार न दें।किसी से विवाद होने की आशंका है।
🌹🍁🌷🌷🌸💐🎉🎯🏵️
तुला:-
आज आपको अपनी क्षमता के अनुसार सफलता प्राप्त होगी। आप आज अपने सभी कार्य जोश के साथ करेंगे। कामकाजी लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। पदोन्नति और तबादले की सूचना मिलेगी। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। लाभ मिलेगा।
🏵️🎯🎉💐🌸🌷🍁🌹🌺
वृश्चिक:-
कारोबार में निराशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा सहयोग प्राप्त नही मिल पायेगा। कार्य क्षेत्र मे भी किसी तरह से नुकसान उठाना पड सकता है।पुराने मामले सुलझ सकते हैं। जमीन जायदाद को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित होने की आशंका है।अनजान लोगों से सावधान रहें।
🌺🌹🍁🌷🌸💐🎉🎯🏵️
धनु:-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय के नए साधन मिलेंगे। मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है। नया काम शुरू करेंगे।पास की जगह यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों का किसी से विवाद हो सकता है।
🏵️🎯💐💐🌸🌷🍁🌹🌺
मकर:-
आज का दिन उलझन में बीतेगा। शासकीय कार्य लंबित रहेंगे। रूकी हुई रकम वापस मिल सकती है।वाहन सावधानी से चलाएं। चोट लग सकती है।आप पर कोई आरोप लग सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। दफ्तर का माहौल अनुकूल रहेगा।
🌺🌹🍁🌷🌸💐🎯🏵️🎉
कुंभ:-
आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। धन संबंधी स्थिति अच्छी रहेगी। कारोबार में लाभ होगा। यात्रा पर जा सकते हैं।मान सम्मान बढ़ेगा। आपको पूर्व के निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा । युवाओं को सफलता मिलेगी। पुराने मामलों का समाधान होगा।
🎉🏵️🎯💐🌷🍁🌹🌹🌺
मीन:-
आज का दिन आपका परेशानियों भरा रहेगा। आपको किस्मत का साथ नहीं मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य की परेशानी के चलते उलझन में रहेंगे। अपनी जिम्मेदारी पूरा करने का प्रयास करें। पदोन्नति मिल सकती है। किसी से विवाद होने की आशंका है।
🌺🌹🍁🌷💐🎯🏵️🌸🌸
दो मंदिरों के बीच खुली शराब दुकान के विरोध में हिन्दू सेना ने कलेक्टर कोरिया को सौंपा ज्ञापन,कहा”दुकान नही हटाई गई तो करेंगे उग्र आंदोलन
दीपेंद्र शर्मा कोरिया / चिरिमिरी :- नगर पालिक निगम चिरमिरी क्षेत्र अंतर्गत गोदरीपारा में शनि मंदिर और शिव मंदिर के बीच मे खुली शराब दुकान विवादों में घिरता जा रहा है,
आपको बता दें कि चिरमिरी हिन्दू सेना ने इस दुकान का विरोध किया है हिन्दू सेना जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि मंदिरों के बीच शराब की दुकान खोलने में नियमो की अनदेखी की गई है साथ ही दो मंदिरों के बीच शराब दुकान खोलकर श्रद्धालुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है
आपको बता दे कि चिरमिरी में सड़कों के किनारे और भी शराब की दुकाने संचालित हैं
लेकिन इस तरह के स्थान पर एक भी नही है इस स्थान पर बस स्टैंड भी है जहां से बच्चे बच्चियां स्कूल जाने के लिए बस पकड़ती है अब अगर ऐसे में कल को शराबियों द्वारा कोई अभद्र व्यवहार या कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
भविष्य को ध्यान में रखते हुए आज ही इस समस्या का समाधान ढूंढ़ना होगा और इस दुकान को यहां से हटा लेना ही एक अच्छा समाधान होगा,
हिन्दू सेना जिला अध्यक्ष ने कहा कि अगर जल्द ही इस शराब दूकान को यहां से हटा कर कहीं दूसरे स्थान पर नही ले जाया गया तो हिन्दू सेना उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी।
धूम धाम से निकाला गया भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा।
दीपेन्द्र शर्मा कोरिया जिले के चिरिमिरी शहर में आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़े धूमधाम से निकाली गई इस रथयात्रा में बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित होकर भगवान जगन्नाथ के रथ को धक्का देकर यात्रा प्रारंभ किया
आपको बता दें कि चिरिमिरी सनातन युवा संगठन के द्वारा आज इस जगन्नाथ रथ यात्रा में इनके द्वारा फल तथा मिठाई का वितरण किया गया साथ ही साथ भगवान जगन्नाथ रथ आगमन होते ही भगवान पर फूलों की वर्षा की गई साथ ही साथ छोटे छोटे बच्चों ने बड़ी ही रुचि के साथ भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल हुये।
मैनपाट भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकारिणी का हुआ गठन, सुभाष यादव को मिली युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
मैनपाट भारतीय जनता पार्टी मैनपाट मण्डल अध्यक्ष रजनीश पाण्डेय के सहमति से,भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल मैनपाट अध्यक्ष आशीष सोनी ने अपनी कार्यसमिति की घोषणा की है। जिसमे सुभाष यादव को भाजयुमो मैनपाट का उपाध्यक्ष बनाया गया।

पूर्व में सुभाष यादव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(ABVP) में नगरमंत्री मैनपाठ, जिला SFD प्रमुख के दायित्वो व ABVP प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छत्तीसगढ़ जैसे दायित्वो का निर्वहन कर चुके है। सुभाष यादव को युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष बनाने से सुभाष यादव सहित मैनपाट मण्डल के समस्त युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं मे खुशी का माहौल है।
पत्नि से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक की पीटाई,,,कोतवाली थाने में मामला हुआ दर्ज…
अम्बिकापुर :- खेत की ओर जा रही एक महिला का रास्ता रोककर उसी गांव के ही 2 युवक छेड़छाड़ करने लगे। यह देख महिला का पति जब बीच-बचाव करने लगा तो दोनों युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में पति घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम कोरिमा निवासी 28 वर्षीय एक महिला शनिवार की शाम को 5 बजे घर के पास ही खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही चंद्रिका यादव व कोचई लोहार ने महिला का रास्ता रोक लिया और हाथ पकड़कर उससे छेड़छाड़ करने लगे।
दोनों युवकों को जब महिला के पति ने देखा तो वह पत्नी को बचाने पहुंच गया। उसने दोनों युवकों को मना किया तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में महिला के पति को चोटें आई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक वहां से फरार हो गए।
कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट
छेड़छाड़ व पति से मारपीट के मामले में पीड़ित महिला ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी चंद्रिका यादव व कोचई के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 354, 506 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक ही परिवार के छह लोगों को मौत,,,एक को बचाने के चक्कर में गई पांच और जाने…
छतरपुर :- जिले में एक दिल दहला देनेवाला हादसा हुआ है। इस बेहद दुखद घटना में एक ही परिवार के छ: लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया तथा गांव में मातम पसर गया. परिजन, रिश्तेदार और परिचित इस घटना के बाद स्तब्ध और दुखी हो उठे हैं। हैरत और दुख की बात तो यह है कि एक सदस्य को बचाने के लिए अन्य 5 लोग भी जान दे बैठे।
जिले के बिजावर क्षेत्र के महुआझाला गांव में यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार घर का टैंक खोलने के लिए एक सदस्य टैंक में उतरा। वहां करंट पसरा था जिसकी चपेट में वह आ गया। उसकी चीख सुनकर बचाने के लिए घर का दूसरा सदस्य भी टेंक में उतर गया और वह भी वहां पसरे करंट की चपेट में आ गया। इस तरह एक एक कर घर के अन्य 4 लोग भी टेंक में उतरे और उन सभी की भी मौत हो गई। टैंक में पानी निकालने के लिए बिजली की ब्यवस्था की गई थी।
मरने वालों में लक्ष्मण अहिरवार पुत्र रमुआ उम्र 55 वर्ष , शंकर अहिरवार पिता हल्ली अहिरवार, उम्र 35,वर्ष, मिलन अहिरवार पिता हल्लू उम्र 25 वर्ष, नरेंद्र पिता जगन अहिरवार उम्र 20 वर्ष, रामप्रसाद पिता हल्ली अहिरवार, उम्र 30, विजय पिता जगन अहिरवार उम्र 20 वर्ष है। घटना सुबह 8 बजे की है। घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डायल 100 की मदद से लोगों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। डॉक्टर के अनुसार सभी 6 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में मरनेवालों में परिवार के तीन भाई, दो भतीजे और चाचा की मौत हुई है। ग्राम महुआझाला बिजावर नगर से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. गांव के जगन अहिरवार के घर के टेंक की शटरिंग खोली जा रही थी। टैंक के अंदर का पानी खाली करने और टैंक के अंदर रोशनी के लिए बिजली का तार डाला गया था।
तार में कट होने से करंट फैल गया और नरेंद्र अहिरवार उसकी चपेट में आ गया। उन्हें करंट लगता देख छोटा भाई विजय बचाने पहुंचा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। इसके बाद एक-एक कर चार लोग और बचाने पहुंचते गए और करंट की चपेट में आते गए। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ लोगों ने जैसे—तैसे बिजली का तार हटाया और मामले की सूचना पुलिस को दी।
बेटी की शादी में गया था परिवार, इधर चोरों ने किया घर पर धावा,,,चोरी के समान के साथ दो चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
दीपेन्द्र शर्मा
कोरिया :- मनेन्द्रगढ़ थाना क्षेत्र के बदन सिंह मोहल्ला निवासी राजेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा थाना में आकर लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी की दिनांक 1 जुलाई को प्रार्थी की लड़की की शादी हसदेव इन होटल में थी जिसमे पूरे परिवार व रिस्तेदार हसदेव इन होटल में थे इसी दौरान रात्रि लगभग 2 बजे से 8 बजे के बीच कोई अज्ञात चोर दरवाजा का ताला तोड़कर घर के अंदर में रखी अलमारी का लॉकअप तोड़कर अलमारी में रखा 8 जोड़ी चांदी की पायल, बिछियां , सोने का सेट ,शर्ट पेंट 8 जोड़ी खराब पड़ा दो नग मोबाइल ,जेवरात के कागज ,एटीएम ,पेन कार्ड सहित शादी में मिले एक लाख 25 हजार रुपये कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गये ।
रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना को गई व उच्च अधिकारियों के निर्देश पर टीम बना कर जांच शुरू की गई जिसमें संदेही सलभ तिवारी उर्फ मोंटू ,शनि दुबे उर्फ सीत कुमार को बिलासपुर से लाकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का माल भी बरामद कर लिया है।
वही दो अन्य आरोपियों की पुलिस द्वारा खोजबीन की जा रही है। पकड़ाये आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
आज के दिन आपके लिए क्या हैं ख़ास,,,जाने अपने राशिफल में..
आज का राशिफल एवं पंचांग:- 12 जुलाई 2021 दिन सोमवार
🎯🏵️🎉💐🌹🌸🌷🍁🌺
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
विक्रम संवत् 2078, शक संवत 1943, आषाढ़ शुक्ल पक्ष, द्वितीया
सूर्योदय : सुबह 5 बजकर 32 मिनट पर
सूर्यास्त : शाम 7 बजकर 22 मिनट पर
तिथि द्वितीया- सुबह 8.19 एएम तक तत्पश्चात तृतीया
नक्षत्र अश्लेषा – रात 03.15 एएम तक (13 जुलाई) तत्पश्चात मघा
योग वज्र- दोपहर 3.51 पीएम तक तत्पश्चात सिद्धि
वार-रविवार
पक्ष- आषाढ़, शुक्ल
करण कौलव-सुबह 08.19 पीएम, तैतिल-रात 08.25 पीएम तत्पश्चात गर
सूर्य राशि मिथुन राशि पर
चंद्र राशि रात 3.15 एएम तक (13 जुलाई) कर्क राशि पर तत्पश्चात सिंह राशि पर
अभिजित मुहूर्त
पूर्वान्ह 11:59 एएम से 12:54 पीएम तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02.45 पीएम से 03.40 पीएम तक
निशिथ काल रात 12.07 एएम से 12.47 एएम तक (13 जुलाई)
गोधूलि मुहूर्त संध्या 07.09 पीएम से 07.33 पीएम तक
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.09 एएम से 04.50 एएम तक (13 जुलाई)
अमृत काल
रात 01:35 एएम से 03:15 एएम तक (13 जुलाई)
रवि योग
रात 03:15 एएम से 05:32 एएम तक (13 जुलाई)
सर्वार्थसिद्धि योग
त्योहार/व्रत/दिवस/जयंती भगवान जगन्नाथ रथयात्रा
राहुकाल सुबह 07:15 एएम से 08:59 एएम तक
यमगण्ड सुबह 10:43 एएम से 12:27 पीएम तक
गुलिक काल दोपहर 02:10 पीएम से 03:54 पीएम तक
दुर्मुहूर्त काल
दोपहर 12:54 पीएम से 01:50 पीएम तक तत्पश्चात दोपहर 03:40 पीएम से 04:36 पीएम तक
वर्ज्य
दोपहर 03:38 पीएम से 05:18 पीएम तक
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-किसी विप्र को चांदी भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌺🍁🌷🌸💐🎉🎉🏵️🎯
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️
मेष:-
आज सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं।जिम्मेदारी अधिक रहेगी। निराशाजनक स्थिति बन सकती है। छात्रों को सफलता मिलेगी। कैरियर से जुड़े प्रयास सफल होंगे। कारोबार में लाभ की संभावना है।
🌸🎯🎉🌹🌺🍁💐🌷🏵️
वृष:-
आज का दिन परेशानियों वाला हो सकता है। ऑफिस में निराशाजनक स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। आपके लिए कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। आय भी बढ़ेगी।वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।
🏵️🌷💐🌺🌹🎉🎯🎯🌸
मिथुन:-
आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। आज आपको खुशखबरी मिलेगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। व्यस्तता बढ़ेगी। नए अवसर मिलेंगे।लाभ के अवसर को हाथ से न जाने दें।व्यवसाय शुरू करने से पहले अच्छी तरह से योजना बना लें।
🌸🎯🎉🌹🌺💐🌷🏵️🍁
कर्क:-
आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। यात्रा फायदेमंद रहेगी। कार्यक्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी मित्रों से सहायता मिलेगी। नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक कामों को करने में घर के सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
🍁🏵️🌷💐🌺🌹🎉🎯🌸
सिंह:-
आज यात्रा में दिक्कत हो सकती है। खर्च करते समय सतर्क रहें। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। छात्रों को परिश्रम करना पड़ेगा। जोखिम लेने से बचें। वित्तीय योजनाओं की जानकारी मिलेगी।ऑफिस का माहौल काफी अनुकूल रहेगा। आर्थिक लाभ होगा।
🌸🎯🎉🌹🌺💐🌷🏵️🎉
कन्या:-
आज जो भी काम करेंगे उसमें कामयाबी मिलेगी। परिवार के लोगों से सहयोग मिलेगा। विरोधी पक्ष शांत रहेगा। वाहन चलाते समय लापरवाही न करें। व्यवसायियों के लिए आज का दिन अच्छा है छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भौतिक सुख के संसाधन खरीद सकते हैं।
🌺🎉🍁🌷🌷💐🌹🎯🌸
तुला:-
आज कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी। किसी जिम्मेदारी के दौरान बाधा आ सकती है। आज भाग्य का साथ मिलेगा।लेनदेन को लेकर सतर्क रहें। पैतृक मामले आगे बढ़ेंगे। शासकीय कार्य पूरे होंगे।
🌸🎯🌹💐🌷🍁🎉🌺🏵️
वृश्चिक:-
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपके कारोबार में विस्तार होगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। व्यवसायिक यात्रा सुखद रहेगी। खुशखबरी मिलेगी। विरोधियों से सावधान रहना होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आगामी योजनाओं पर कार्य प्रारंभ हो सकता है। बचत योजनाओं में निवेश कर सकते।
🏵️🌺🎉🍁🌷💐🌹🎯🌸
धनु:-
आज आपको बेहद सतर्क रहना होगा। किसी प्रकार का जोखिम न लें।छात्र वर्ग को कामयाबी मिलेगी। कैरियर आगे बढ़ेंगे। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। नए व्यवसाय की शुरूआत कर सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह जरूर लें। सुखद सूचना मिल सकती है। पदोन्नति या तबादले की सूचना मिलेगी।
🌸🎯🌹💐🍁🎉🌺🏵️🏵️
मकर:-
आज नए मौके मिलेंगे। कारोबार में उन्नति होगी। आमदनी के नए अवसर मिलेगें। आज आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है। शत्रुपक्ष निर्बल रहेगा लंबित कामों को आज पूरा कर सकते हैं। धन लाभ होगा।
🏵️🌺🎉🍁💐🌹🌸🌷🌷
कुंभ:-
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। धार्मिक यात्रा होगी। विरोधी साजिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए बेहतर दिन है। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है।
🌷🌸🌹💐🎉🎉🏵️🎯🎯
मीन:-
आज आपके सभी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। किसी रिश्तेदार के सहयोग से नए अवसर हासिल होंगे। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। कारोबार में लाभ होगा। निवेश करने के दौरान सावधान रहें। सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कारोबार संबंधी यात्रा कर सकते हैं।
महामाया पहाड़ी में बसे हैं रोहिंग्या मुसलमान,,,स्वास्थ्य मंत्री ने कलेक्टर को पत्र लिख दिए जांच के निर्देश…
अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में रोहिंग्या मुसलमानो के बसने की खबर मिलने के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने इस मामले को अपने संज्ञान में ले लिया है,उन्होंने पत्र लिखकर सरगुजा कलेक्टर को इस मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
श्री सिंह देव ने अपने पत्र में लिखा है की रोहिंग्या मुसलमानो का सरगुजा में आकर बसना एक गंभीर विषय है,तथा भारत सरकार द्वारा रोहिंग्या मुसलमानो के भारत प्रवेश पे रोक भी लगाया गया है। ऐसी स्थिति में रोहिंग्या मुसलमानो का सरगुजा की धरती में बसना काफी गंभीर मामला है, जिन्होंने भी रोहिंग्या मुसलमानो को सरगुजा मे बसने में सहायता की या उनकी जानकारी छुपाई है यह देश की नीतियों के खिलाफ कार्य को दर्शाता है। ऐसे लोगों की जांच कर उन पर उचित कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
यूपी पुलिस और एटीएस को मिली बड़ी कामयाबी,, पकड़े गए अलकायदा के दो आतंकी…
लखनऊ :- उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दुबग्गा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस और एटीएस की टीमों ने एक घर को घेर किया। बताया जा रहा है कि यहां एक घर में पुलिस और एटीएस को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। पूछताछ के बाद अलकायदा के दो संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया गया है।
दुबग्गा के पास काकोरी में ATS का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। यहां पर फरीदी नगर में कुछ संदिग्ध लोगों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस और एटीएस की टीमें पहुंची। बताया जा रहा है कि कि जिन दो लोगों को हिरासत में लिया गया है वे अलकायदा के आतंकी हैं। इनका हैंडलर पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा से बताया जा रहा है।
चारों तरफ से की गई घेराबंदी
जिस घर में संदिग्ध छिपे होने की सूचना है। उन्हें घर के अंदर नजरबंद कर दिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। घर के चारों तरफ भारी पुलिस फोर्स मौजूद है। घर के चारों तरफ से घेराबंदी की गई है। घर के आसपास की सड़कें बंद कर दी गईं हैं ताकि इलाके से कोई बाहर न आ सके और न ही बाहर का कोई शख्स अंदर जा सके।
खाली कराया गया इलाका
किसी बड़ी अनहोनी से बचने के लिए पुलिस और एटीएस की टीमों ने मकान के आसपास के इलाके को पहले ही खाली करा लिया है। लोगों को यहां आने-जाने से रोका जा रहा है। आसपास मकानों के लोगों को बाहर निकाल लिया गया है।
बताया जा रहा है कि मौके पर एटीएस के कमांडो भी हैं। इसके साथ बम निरोधक दस्ता भी मौजूद है। आशंका है कि संदिग्धों के पास विस्फोटक सामग्री हो सकती है इसलिए एटीएस बम निरोधक दस्ता अपने साथ ले गई। मौके से कुछ विदेशी असलहे भी बरामद हुए हैं।
मलिहाबाद में रहता है मकान मालिक
बताया जा रहा है कि पुलिस और एटीएस ने जिस मकान को घेरा है, वह मकान मलिहाबाद के शाहिद नाम के युवक का है। कहा जा रहा है कि उसने यह मकान पंद्रह साल पहले खरीदा था। बीते दिनों यहां वसीम नाम का एक संदिग्ध युवक नजर आ रहा था।
मुख्य मार्ग पर खुली शराब दुकान को लेकर हिंदू सेना कोरिया कलेक्टर को सौंपेगी ज्ञापन,,शराब दुकान ना हटने पर हिंदू सेना करेगा उग्र आंदोलन…
दीपेन्द्र शर्मा
कोरिया / चिरिमिरी :- चिरमिरी नगर पालिक निगम के गोदरीपारा मुख्य मार्ग पर खुली शराब दुकान को लेकर हिंदू सेना द्वारा एक अहम बैठक की गई जिसमें कोरिया कलेक्टर को ज्ञापन देने तथा शराब दुकान ना हटने पर उग्र आंदोलन किए जाने को लेकर निर्णय लिया गया।
आपको बता दें कि कोरिया जिला के चिरमिरी गोदरी पारा में खुली शराब दुकान को लेकर जहां क्षेत्रवासियों में एक तरफ रोष व्याप्त है वहीं दूसरी ओर शराब दुकान हटाने के लिए हिंदू सेना की अहम बैठक हुई जिसमें कोरिया कलेक्टर को ज्ञापन देने के साथ इस दुकान को हटाने के लिए आवेदन किया जाएगा। यदि शराब दुकान शासन प्रशासन नहीं हटाता है तो हिंदू सेना शराब दुकान हटाने को लेकर भविष्य में उग्र आंदोलन करने के लिए बिवस रहेगा जिसका पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
राजेश यादव जिला अध्यक्ष कोरिया ने बताया कि रोड पर शराब दुकान जिस प्रकार से खोली गई है वह सरासर गलत है इसको लेकर के समस्त हिंदू सेना के कार्यकर्ता कोरिया कलेक्टर को कल ज्ञापन देने जाएंगे और यदि इस ज्ञापन से कुछ नहीं हुआ तो हम उग्र आंदोलन करेंगे जिसके पूरी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।
भारती सिंह प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़ ने अपने कड़े शब्दों में कहा कि यदि प्रशासन हमारी ज्ञापन को अनदेखा करेगी तो हम उग्र आंदोलन करेंगे।
सुरजपुर जिला पंचायत परिसर में कलेक्टर के मार्गदर्शन में किया गया श्रमदान
सुरजपुर कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में आज श्रमदान दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एवं अधिकारी कर्मचारियों द्वारा जिला पंचायत परिसर में श्रमदान किया गया। 
अनुविभागीय दंडाधिकारी चिरमिरी के आदेश की उड़ रही धज्जियां,,रविवार संपूर्ण लॉकडाउन होने के बावजूद खुली है दुकानें…
दीपेन्द्र शर्मा
कोरिया कोरिया जिले के चिरमिरी शहर में अनुविभागीय दंडाधिकारी के द्वारा रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है परंतु अनुविभागीय दंडाधिकारी के आदेशों का चिरमिरी शहर में लोग उल्लंघन करते हुए पाए गए है।
आपको बता दें कि चिरमिरी दारु भट्टी दुकान के पास रविवार लाक डाउन में भी चखना की दुकान खुली हुई पाई गई और इस जगह में काफी भीड़ थी दिखाई दे रही है।

आप फोटो के माध्यम से देख सकते हैं कि किस प्रकार से लोग भीड़ एकत्रित कर एक स्थान पर बैठे हुए हैं।
शासन द्वारा थोड़ी सी छूट क्या दे दी गई लोग सब कुछ भुला कर पहले जैसे फिर से हो गए जबकि अभी तक कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है और लोग फिर से अपनी मनमानी करने पर आ गए हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस दारु भट्टी के दुकान से चिरमिरी थाने की दूरी मात्र 200 मीटर है फिर भी पुलिस प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
देखने की बात होगी कि ऐसे ही अधिकारियों के बनाए गए नियमों की धज्जियां उड़ेगी या फिर इस पर कुछ कार्यवाही भी की जाएगी।
छत्तीसगढ़ की उच्च स्तरीय छानबीन समिति ने खारिज किया ऋचा जोगी का पुरखों के “गोंड’ होने का दावा, जाति प्रमाणपत्र किया गया निरस्त…
मुंगेली :- आदिवासी विकास विभाग के सचिव डीडी सिंह की अध्यक्षता में बनी उच्च स्तरीय छानबीन समिति ने ऋचा जोगी के उस दावे को खारिज कर दिया जिसके मुताबिक उन्होंने अपने पूर्वजों को गोंड जनजाति का बताया था। समिति ने 16 पृष्ठ के फैसले में छानबीन समिति ने ऋचा जोगी का दावा खारिज करने के लिए विजिलेंस सेल की रिपोर्ट, ऋचा जोगी की ओर से दिए गए भूमि और शैक्षणिक दस्तावेज और उनके पुरखों के गांव के लोगों के बयानों को आधार बनाया है। छानबीन समिति का निष्कर्ष है, ऋचा जोगी अपने पुरखों के गाेंड जनजाति का होने का दावा प्रमाणित नहीं कर पाईं।
ऐसे में 27 जुलाई 2020 को मुंगेली से जारी उनका जाति प्रमाणपत्र निरस्त किया जाता है। छानबीन समिति के उप पुलिस अधीक्षक को उनका जाति प्रमाणपत्र जब्त करने को भी अधिकृत किया गया है। उच्च स्तरीय जाति प्रमाणपत्र छानबीन समिति इससे पहले ऋचा जोगी के ससुर और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का भी प्रमाणपत्र खारिज कर चुकी है।
छानबीन समिति ने अपने फैसले में जिन तथ्यों का उल्लेख किया है, उसमें ऋचा जोगी के पुरखों की जाति की पूरी कहानी धर्मांतरण की परतों में उलझ कर रह गई दिखती है। जाति प्रमाणपत्र के समर्थन में ऋचा जोगी ने अपने पुरखों को मुंगेली जिले के पेण्ड्रीडीह गांव का निवासी बताया था। जांच में सामने आया कि उनके पूर्वज वर्णवासी साधू, निवासी विश्रामपुर जिला बलौदा बाजार ने यहां 1940 में जमीन खरीदी थी।
बलौदा बाजार के इंगलिश मिडिल स्कूल में उनके पूर्वज का नाम दर्ज है, लेकिन जाति में क्रिश्चियन लिखा हुआ है। खुद ऋचा जोगी के स्कूली दस्तावेजों में जाति कॉलम में क्रिश्चियन दर्ज है। भूमि क्रय-विक्रय के 12 दस्तावेजों में खुद ऋचा जोगी और उनके पूर्वजों ने खुद को ईसाई (जन्म से गैर आदिवासी) बताया है।