Home Blog Page 312

रायगढ़ में रविवार को 1 दिन के लॉक डाउन का पालन करने निगम आयुक्त ने की अपील!!

घनश्याम प्रजापति

रायगढ़ नगर निगम आयुक्त ने जिला कलेक्टर के आदेशानुसार कोविड 19 के लाकडाउन के तहत 1 दिन रविवार को पूर्ववत आदेशों का पालन करते हुए समस्त व्यवसायिक संस्थान बन्द रखने हेतु अपील की है।
ज्ञात हो कि कोविड 19 कोरोना काल में समय समय पर शासन के दिशा निर्देश आते रहते है जिसके तहत वर्तमान में हर रविवार समस्त व्यवसायिक संस्थानो को बन्द रखने कहा गया है। निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने अपील की है कि पूर्ववत आदेशों का पालन करते हुए अपने संस्थान दुकान रविवार को बंद रखे , खुली पाई जाने पर शासन के दिशानिर्देशानुसार कार्यवाही की जाएगी।

जनकपुर कोरिया,,बेरोजगार युवकों ने जनुवा ग्राम के सरपंच सचिव पर आपरेटर की भर्ती पर मनमानी के लगाये आरोप।

पप्पू बैगा
जनकपुर

मुख्य कार्यपालन अधिकारी भरतपुर को पत्र लिखकर अंश कालीन आपरेटर की भर्ती पर सरपंच एवं सचिव पर अनियमितता एवं मनमानी तरीके से भर्ती करने का आरोप लगाया है।

कोरिया जिला के भरतपुर जनपद क्षेत्र ग्राम पंचायत जनुवा के आधा दर्जन बेरोजगारों ने अंश कालीन आपरेटर की भर्ती पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी भरतपुर को पत्र लिखकर सरपंच एवं सचिव पर अनियमितता एवं मनमानी तरीके से भर्ती करने का आरोप लगाया है।
बेरोजगारों ने पत्र के माध्यम से कहा कि कम्प्यूटर डिप्लोमा एवं कम्प्यूटर दक्षता मे अव्वल दक्षता वाले बेरोजगार की भर्ती की जाये। सरपंच सचिव ने बिना उपसरपंच एवं पंचों की गैर उपस्थित मे अपने आपसी का चयन किया गया है, जो नियम विरुद्ध और पारदर्शिता के खिलाफ है। अतः इस प्रकार की नियुक्ति को निरस्त किया जाए और न्यायोचित तरीके से योग्य व्यक्ति की भर्ती की जाये।

इस सम्बन्ध में जब मे जब सरपंच से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि हम सही भर्ती की है। यह तो जांच मे पता चलेगा कि सच्चाई क्या है।
आपको बता दें भरतपुर जनपद क्षेत्र हमेशा से ही अनियमितता के मामले में सुर्ख़ियों में रहता आया है अब इन शिक्षित बेरोजगारों को न्याय मिल पाता है या नहीं पर उम्मीद की जानी चाहिए कि जिम्मेदार अधिकारी संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही करेंगे।

MP में कांग्रेस को एक और झटका, विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी भाजपा में शामिल

देवशरण चौहान

पाल। मध्य प्रदेश के बड़ा मलहरा से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया। विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने विधायक लोधी का इस्तीफा स्वीकर कर लिया। सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली, इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद थे। विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद लोधी ने कहा कि मैं बुंदेलखंड के विकास के लिए भाजपा में आया हूं। भाजपा ने क्षेत्र के विकास का जो रोडमैप तैयार किया है उससे बुंदेलखंडवासियों को कई सुविधाएं मिलेंगी। भाजपा कार्यालय में उन्हें औपचारिक रूप से सभी के सामने सदस्यता दिलाई गई।

उपचुनाव से पहले कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है। इसके पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक विधायकों ने इस्तीफा देकर कांग्रेस की सरकार गिरा दी थी। यह बात सामने आ रही है कि पिछले कुछ दिनों से प्रद्युम्न सिंह लोधी उमा भारती और अन्य भाजपा नेताओं के संपर्क में थे। पिछले दिनों वे सीएम शिवराज सिंह चौहान से भी मिलने पहुंचे थे। गौरतलब है कि बड़ा मलहरा से कभी उमा भारती विधायक बनकर मध्य प्रदेश की सीएम बनीं थीं। टीकमगढ़ के इलाके में उमा भारती का वर्चस्व माना जाता है। लोधी भी उनके ही समाज से आते हैं, ऐसे में वे अपने इलाके के कांग्रेस विधायक को भाजपा में ले आईं।

सरगुजा के किसानों की बढ़ी आमदनी, नई वनोपज ‘फूल झाडू’ असम को दे रही टक्कर

देवशरण चौहान

टेक्नोलॉजी ने क्लीनिंग इंडस्ट्रीज को एक से बढ़कर एक उपकरण दिए हैं लेकिन घरों के बाद ऑफिस, होटल, मॉल या बड़े व्यावसायिक संस्थान में फूल झाड़ू का भी होना जरूरी है। ऐसे में यदि इसकी खेती करने वालों से इसकी भी खरीदी सरकार समर्थन मूल्य पर कर रही है तो यह प्रोत्साहन आगे चलकर पूरे प्रदेश में एक नई तरह की फसल के रूप में पहुंच सकती है। राज्य लघु वनोपज संघ ने वनोपज की सूची में जिन वनोपज को पहली बार शामिल किया है उसमें नया नाम फूल झाड़ू का भी है। समर्थन मूल्य की सूची में शामिल होते ही मरवाही की झाड़ू असम से मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है।

वर्ष 2018 तक समर्थन मूल्य पर खरीदी जाने वाली वनोपज की सूची में केवल सात नाम थे। इसमें एक नाम ने सभी को हैरत में डाला है वह है फूल झाड़ू। इसकी खरीदी 40 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर की है। प्रदेश में इसकी आपूर्ति असम से हो रही है। अब प्रदेश में मरवाही के अलावा सरगुजा के कुछ हिस्सों में प्राकृतिक तौर पर इसकी उपज हो रही है।

मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज खोलने की पुरानी मांग के संबंध में प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा गया

समरेश प्रजापति
मनेंद्रगढ़। :-

कोरिया जिले का खूबसूरत शहर मनेंद्रगढ़ जो कि जिले का मुख्य व्यापारिक शहर है। लेकिन एक लंबे समय से राजनीतिक उपेक्षा का शिकार है। पिछले कुछ सालों से हमारे ग्रुप के द्वारा एक दसक से घोषित मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज की स्थापना किए जाने के संबंध में आवाज उठाई जा रही है । विगत कुछ दिनों पूर्व वरिष्ठ केंद्रीय एवं राज्य के मंत्री से लेकर सभी जनप्रतिनिधियों को पत्र व्यवहार किया गया और लगातार सभी सक्रिय मेंबर्स के द्वारा समय-समय पर क्षेत्रीय विधायक , सांसद से मिलकर एवं दूरभाष से लगातार संपर्क में है ताकि पूर्व घोषित मांग पूरी की जा सके । हमारे ग्रुप के पत्रचार के बाद माननीय संसद श्रीमती ज्योत्सना महंत जी के द्वारा एवं केंद्रीय मंत्री माननीय रेणुका सिंह जी के द्वारा
मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज खोलने की पुरानी मांग के संबंध में प्रधानमंत्री जी को एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जी को पत्र लिखा गया । जिससे क्षेत्र की जनता को काफी उम्मीदें थी कि जल्द ही मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज का कार्य शुरू होगा । परंतु मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज की राज्य सरकार विस्तृत परियोजना रिपोर्ट न भेजते हुए और उसके विपरीत मरवाही-पेंड्रा-गौरेला में मेडिकल कॉलेज की घोषणा से कोरिया जिले के लोग में मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज के प्रति संशय की स्तिथि उत्पन हो गई है । सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार पर आम जनता का गुस्सा फूट रहा है । और मरवाही-गौरेला-पेंड्रा के नेताओ की जमकर तारीफ की जा रही है। जिन्होंने जिला भी बनवा लिया और मेडिकल कॉलेज के लिए भी कार्यवाही शुरू हो गयी है जबकि 37 वर्ष पूर्व से मनेन्द्रगढ़ जिले के लिए और 10 वर्षो से घोषित मेडिकल कॉलेज के लिए तरस रहा है दोनों ही मांग बहुत पुरानी है मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी के अस्तित्व के लिए इसे ध्यान देना अति आवश्यक है । मरवाही गौरेला पेंड्रा मैं मेडिकल कॉलेज बने इसका हम समर्थन करते हैं लेकिन जो 10 वर्षों पूर्व से घोषित है । मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज उससे पहले बनना चाहिए और राज्य सरकार को शीघ्र विस्तृत परियोजना रिपोर्ट मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज के संबंध में केंद्र सरकार को भेजना चाहिए । माननीय मुख्यमंत्री जी ने मरवाही में मेडिकल कॉलेज की जमीन देखने के लिए आदेशित किया है लेकिन मैं बताना चाहूंगा कि मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज की जमीन का निरीक्षण तत्कालीन केंद्रीय मंत्री डॉ चरणदास महंत जी के द्वारा 2011 में ही किया जा चुका है। आज भी मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज कागजी कार्यवाही में बहुत आगे बढ़ चुका है व फंड के मामले में भी कोई दिक्कत नहीं है एवं मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज पूरे कोरबा लोकसभा एवं सरगुजा लोकसभा मैं सबसे पुराना स्वीकृत मेडिकल कॉलेज है जिसे अब बिना विलंब किए इस का कार्य शुरू करना चाहिए।

इस संबंध में फ्रेंड्स ग्रुप मनेंद्रगढ के सचिव आशीष मजूमदार जी का कहना है कि ऐसा मनेंद्रगढ़ से क्या गलती हो गई जोकि मनेंद्रगढ़ को हमेशा हाशिए पर रखा जाता है । चाहे वह जिले की मांग हो या मेडिकल कॉलेज यह दोनों पुरानी मांग फाइलों में फंसी हुई है लेकिन मनेंद्रगढ की भावनाओं का ध्यान नहीं दिया जा रहा है । इस संबंध में मनेंद्रगढ फ्रेंड्स ग्रुप माननीय मुख्यमंत्री जी को भी मेडिकल कॉलेज से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को भेजने निवेदन पत्र भेजा है। मुख्यमंत्री जी से निवेदन है इस पुरानी मांग पर अवश्य ध्यान दें मरवाही-पेंड्रा-गौरेला अभी नया जिला बना है । मनेंद्रगढ बहुत समय से मेडिकल कॉलेज बनने इंतजार कर रहा है ताकि मनेंद्रगढ का व्यापार ,व्यवसाय, रोजगार बढ़ सके अन्यथा मनेंद्रगढ के अस्तित्व का संकट ना आ जाए इस पर ध्यान दिया जाना अत्यंत आवश्यक है और इस विषय पर सभी दलों सभी मनेंद्रगढ वासियों, जनप्रतिनिधियों के आपसी तालमेल की आवश्यकता है ताकि यह विषय पूर्ण हो सके और इसका लाभ मनेंद्रगढ के आसपास पूरे कोरिया जिले अनूपपुर जिले सभी को फायदा मिल सके।

ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव….

नई दिल्ली:
कल रात बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट कराया गया था. रात को कोरोना टेस्ट में एश्वर्या राय बच्चन, उनकी बेटी आराध्या बच्चन और जया बच्चन की रिपोर्ट निगेटिव आई थी. इस बीच मिली खबर के अनुसार एश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन दूसरे टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं.

प्रवासी मजदूर बोले, दो रोटी कम खाएंगें, लेकिन वापस नहीं जाएंगे

देवशरण चौहान

जशपुरनगर
साहब, हम वापस दूसरे राज्य में नहीं जाना चाहते। कम वेतन में अपने जिले में, परिवार के पास रह कर कमाना चाहते हैं। कोरोना संकट और लाॅकडाउन के दौरान तमाम प्रकार की कठिनाइयों का सामना करते हुए वापस लौटे प्रवासी मजदूरों का दर्द बुधवार को रोजगार शिविर में कुछ इस तरह से फूटा। जिले के कुनकुरी और कांसाबेल तहसील में जिला प्रशासन ने प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए इसका आयोजन किया था। शिविर में मजदूरों को स्थानीय उद्यमियों और दुकान संचालकों की मदद से रोजगार उपलब्ध कराया गया।

नहीं कटेगा राशनकार्ड से किसी का नाम, सभी परिवारों को पात्रतानुसार मिलता रहेगा राशन

बनमाली यादव

रायपुर

छत्तीसगढ़ में राशनकार्ड निरस्त की खबरें आपने देखें होगें जो कि ऐसा कुछ भी नहीं है बेबुनियाद है, तमाम जानकारी अनुसार आपको अवगत करा दें कि भूमिहीन श्रमिक और छोटे सीमांत किसान छत्तीसगढ़ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकता श्रेणी के राशनकार्ड हेतु जो पात्र हैं। उन्हें राशन कार्ड से निरस्त से संबंधित कोई प्रस्ताव नहीं है।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया है कि यदि इस संबंध में कोई भ्रमित समाचार प्रसारित हो रहा है तो उस पर ध्यान न दिया जाए। छत्तीसगढ़ में यूनिवर्सल पीडीएस अंतर्गत सभी परिवारों को पात्रतानुसार खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध करायी जा रही है।गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन की अन्य योजनाओं से भूमिहीन कृषक मजदूरों को लाभान्वित करने के लिए उनका सर्वे किया जा रहा है। राजस्व अभिलेख से मिलान कर भूमिहीन कृषक मजदूरों की सूची तैयार की जाएगी। इस कार्य से किसी भी राशनकार्डधारी परिवार का राशनकार्ड निरस्त नही किया जाएगा और न ही वेबसाईट से राशनकार्ड धारी हितग्राहीका नाम विलोपित किया जाएगा। राशनकार्डधारी परिवारों को पहले की तरह ही पात्रतानुसार खाद्यान्न मुहैया मिलता ही रहेगा।

देवताओं की पूजा में फूलों का महत्व….

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
आचार्य डा.अजय दीक्षित
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

पूजन में मालती-पुष्प उत्तम हैं |
तमाल-पुष्प भोग और मोक्ष प्रदान करनेवाला है | मल्लिका (मोतिया) समस्त पापों का नाश करती है तथा यूथिका (जूही) विष्णुलोक प्रदान करनेवाली है |

अतिमुक्तक (मोगरा) और लोध्रपुष्प विष्णुलोक की प्राप्ति करानेवाले हैं | करवीर-कुसुमों से पूजन करनेवाला वैकुण्ठ को प्राप्त होता है तथा जपा-पुष्पों से मनुष्य पुण्य उपलब्ध करता है | पावंती, कुब्जक और तगर-पुष्पों से पूजन करनेवाला विष्णुलोक का अधिकारी होता है |

कर्णिकार (कनेर)- द्वारा पूजन करने से वैकुण्ठ की प्राप्ति होती है एवं कुरुंट (पीली कटसरैया) के पुष्पों से किया हुआ पूजन पापों का नाश करनेवाला होता है | कमल, कुंद एवं केतकी के पुष्पों से परमगति की प्राप्ति होती है |

बाणपुष्प, बर्बर-पुष्प और कृष्ण तुलसी के पत्तों से पूजन करनेवाला श्रीहरि के लोक में जाता हैं | अशोक, तिलक तथा आटरुष (अडूसे) के फूलों का पूजन में उपयोग करनेसे मनुष्य मोक्ष का भागी होता है | बिल्वपत्रों एवं शमिपत्रों से परमगति सुलभ होती है | तमालदल तथा भृंगराज-कुसुमों से पूजन करनेवाला विष्णुलोक में निवास करता है | कृष्ण तुलसी, शुक्ल तुलसी, कल्हार, उत्पल, पद्म एवं कोकनद – ये पुष्प पुण्यप्रद माने गये हैं ||१-७||

भगवान श्रीहरि सौ कमलों की माला समर्पण करने से परम प्रसन्न होते है | नीप, अर्जुन, कदम्ब, सुगन्धित बकुल (मौलसिरी), किंशुक (पलाश), मुनि (अगस्त्यपुष्प), गोकर्ण, नागकर्ण (रक्त एरण्ड), संध्यापुष्पी (चमेली), बिल्बातक, रजनी एवं केतकी तथा कुष्माण्ड, ग्रामकर्कटी, कुश, कास, सरपत, विभीतक, मरुआ तथा अन्य सुंगधित पत्रोंद्वारा भक्तिपूर्वक पूजन करनेसे भगवान् श्रीहरि प्रसन्न हो जाते हैं |

इनसे पूजन करनेवाले के पाप नाश होकर उसको भोग-मोक्ष की प्राप्ति होती हैं | लक्ष स्वर्णभार से पुष्प उत्तम है, पुष्पमाला उससे भी करोड़गुनी श्रेष्ठ है, अपने तथा दूसरों के उद्यान के पुष्पों की अपेक्षा वन्य पुष्पों का तिगुना फल माना गया है।

झड़कर गिरे, अधिकांग एवं मसले हुए पुष्पों से श्रीहरि का पूजन न करे | इसीप्रकार कचनार, धत्तूर, गिरिकर्णिका (सफेद किणही), कुटज, शाल्मलि (सेमर) एवं शिरीष (सिरस) वृक्ष के पुष्पों से भी श्रीविष्णु की अर्चना न करे | इससेपूजा करने वाले का नरक आदि में पतन होता है |

विष्णु भगवान का सुगन्धित रक्तकमल तथा नीलकमल-कुसुमों से पूजन होता है | भगवान शिवका आक, मदार, धत्तूर-पुष्पों से पूजन किया जाता है;

किन्तु कुटज, कर्कटी एवं केतकी (केवड़े) के फुल शिवजी के ऊपर नहीं चढाने चाहिये | कुष्माण्ड एवं निम्ब के पुष्प तथा अन्य गंधहीन पुष्प ‘पैशाच’ माने गये हैं ||१२-१५||
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

रोडवेज बस ने मारी युवक को टक्कर, मौके पर हुई मौत

कानपुर नगर
आचार्य डॉ. अजय दीक्षित,
कोका कोला चौराहे पर सड़क पार कर रहे युवक को रोड़वेज बस ने मारी टक्कर हादसे में युवक की हुई मौत

थाना नजीराबाद अन्तर्गत आज सुबह लगभग सात बजे रोड़वेज बस ने एक युवक को सड़क पार करते समय टक्कर मार दी वहीं राहगीरों द्वारा जब रोड़वेज बस को रुकवाया गया तो ड्राइवर बस लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों द्वारा रोड़वेज बस का नंबर-U P 77 A N 2449 बताया गया है ।

क्या है आज आपके लिए खास,कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
आचार्य डा.अजय दीक्षित
कानपुर उत्तरप्रदेश

मेष राशि :–

सेहत बढ़िया रहेगी। यूं तो आज आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा लेकिन इसके साथ ही आपको यह ध्यान भी रखना होगा कि आप अपने पैसे को व्यर्थ में खर्च न करें। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज़ मूक दर्शक न बने रहे आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत ख़ास करने वाला है। समय को व्यर्थ गँवाने की बजाय आज किसी विदेशी भाषा को सीखना आपके वार्तालाप के तरीक़ों में वृद्धि कर सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृष राशि:-

आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएँ और अनचाहे तनाव से बचें। याद रखें कि प्यार ही प्यार को पैदा करता है। बहुत ख़ूबसूरत और प्यारे इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से ज़िन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं। स्वयंसेवी कार्य या किसी की मदद करना आपकी मानसिक शांति के लिए अच्छा रहेगा ।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मिथुन राशि :-

ध्यान से सुकून मिलेगा। इस राशि के कुछ लोगों को आज जमीन से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। क़रीबी दोस्त और साझीदार नाराज़ होकर आपकी ज़िंदगी मुश्किल बना सकते हैं। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे। आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका जीवनसाथी ख़ुद को दरकिनार महसूस कर सकता है, जिसका इज़हार शाम को होना मुमकिन है। छोटेे कारोबारी अपने कर्मचारियों को खुश करने के लिए आज उन्हें पार्टी दे सकते हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
कर्क राशि :-

उन भावनाओं को पहचानें, जो आपको प्रेरित करती हैं। डर, शंका और लालच जैसी नकारात्मक भावनाओं को छोड़ें, क्योंकि ये विचार उन चीज़ों को आकर्षित करते हैं, जो आप नहीं चाहते हैं। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। अगर आप खुले दिल से अपनी बात रखें, तो आपकी मोहब्बत आज आपके सामने प्यार के फ़रिश्ते के रूप में आएगी। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज़ जान पाएंगे। जब आप अपने जीवनसाथी से भावनात्मक तौर पर जुड़ते हैं, तो नज़दीकी अपने आप महसूस की जा सकती है। बिना किसी का साथ पाये भी आजके दिन का आप भरपूर आनंद उठा पाएंगे।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

सिंह राशि :-

किसी ऊँचे और ख़ास इंसान से मिलते समय घबराएँ नहीं और आत्मविश्वास बनाए रखें। यह सेहत के लिए उतना ही ज़रूरी है, जितना काम-धंधे के लिए पैसा। घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता दें। इस बारे में बिना देर किए बातचीत करें, क्योंकि एक बार इस समस्या के हल हो जाने पर घर में जीवन बहुत आसान हो जाएगा और परिवार के लोगों को प्रभावित करने में आपको कोई कठिनाई नहीं आएगी। दिन को ख़ास बनाने के लिए स्नेह और उदारता के छोटे-छोटे तोहफ़े लोगों को दें। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ़ फिर से आकर्षित होगा ।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कन्या राशि :-

आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। अपने बच्चों के लिए कुछ ख़ास योजना बनाएँ। सुनिश्चित करें कि आपकी योजनाएँ यथार्थवादी हैं और उन्हें अमली जामा पहनाना मुमकिन है। आने वाले पीढ़ी इस तोहफ़े के लिए आपको हमेशा याद रखेगी। बाहरी चीज़ों का अब कोई ख़ास मायने आपके लिए नहीं बचा है, क्योंकि आप ख़ुद को हमेशा प्यार की ख़ुमारी में महसूस करते हैं। वक्त की नाजाकत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। जो बात सच्ची होती हैं उन्हें कहने में आपके शब्द भी कम जाया होते हैं। इसलिए आज आपके लिए यही सलाह है कि आपने काम और बातों में सच्चाई रखें।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

तुला राशि :-

कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। जिन लोगों ने जमीन खरीदी थी और अब उसे बेचना चाहते हैं उन्हें आज कोई अच्छा खरीदार मिल सकता है और जमीन बेचकर उन्हें अच्छा धन लाभ हो सकता है। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। अपने दिल की बात ज़ाहिर करके आप ख़ुद को काफ़ी हल्का और रोमांचित महसूस करेंगे। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। ऐसा लगता है कि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत ख़र्चा कर सकते हैं। बावजूद इसके, आप इस वक़्त का पूरा लुत्फ़ उठा पाएंगे। आज के दिन रिश्तेदारों से मुलाक़ात करके आप सामाजिक दायित्वों की पूर्ति कर सकते हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृश्चिक राशि :-

किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस बंधाएंगी। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। घर में तालमेल बनाए रखने के लिए साथ में मिलकर काम करें। जो अपने प्रिय के साथ छुट्टियाँ बिता रहे हैं, ये उनकी ज़िन्दगी के सबसे यादगार लम्हों में से होंगे। आज आप ख़ुद को लोगों के ध्यान के केंद्र में पाएंगे, जब कोई आपके सहयोग की वजह से पुरस्कृत होगा या सराहा जाएगा। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राइज़ मिल सकता है। वक्त कैसे गुजर जाता है इस बात का अहसास आज आपको अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर हो सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

धनु राशि :-

आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। आपमें से कुछ गहने या घरेलू सामान ख़रीद सकते हैं। आपका काम दरकिनार हो सकता है- क्योंकि आप अपने प्रिय की बांहों में ख़ुशी, आराम और उल्लास महसूस करेंगे। इस राशि वालों को आज खुद के लिए काफी समय मिलेगा। इस समय का उपयोग आप अपने शोकों को पूरा करने में कर सकते हैं । काफ़ी वक़्त बाद आप और आपका जीवनसाथी एक शान्त दिन साथ बिता सकते हैं, जब कोई लड़ाई-झगड़ा न हो – सिर्फ़ प्यार हो। भविष्य की चिंता से अधिक चिंतन की आवश्यकता होती है, इसलिए बेवजह चिंता करने की बजाय आप कोई रचनात्मक योजना बना सकते हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मकर राशि :-

आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। माता-पिता की तबियत में सुधार होगा और वे अपना प्यार आपके ऊपर बरसाएंगे। कोई पौधा लगाएँ। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। अपने जीवनसाथी के किसी काम की वजह से आप कुछ शर्मिन्दगी महसूस कर सकते हैं। लेकिन बाद में आपको महसूस होगा कि जो हुआ, अच्छे के लिए ही हुआ। बाग़बानी करना आपके लिए सुकून भरा हो सकता है – इससे पर्यावरण को भी लाभ पहुँचेगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कुम्भ राशि :-

अपनी क्षमताओं को पहचानें, क्योंकि आपके अन्दर ताक़त की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। परिवार के लिए किसी अच्छे और ऊँचे लक्ष्य को हासिल करने के नज़रिए से समझ-बूझकर थोड़ा ख़तरा उठाया जा सकता है। चूके मौक़ों की वजह से डरें नहीं। आपकी आँखें इतनी चमकीली हैं कि वे आपके प्रिय की अंधेरी रात को भी रोशन कर सकती हैं। आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत उम्दा रहने वाला है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाख़ुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं। अगर आज कुछ अधिक करने को नहीं है तो अपने घर के सामानों को दुरुस्त करके आप अपने को व्यस्त रख सकते हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मीन राशि :-

आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। कोई पुराना मित्र आज आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है और यदि आप उसकी आर्थिक मदद करते हैं तो आपके आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। घर में कुछ बदलाव आपको काफ़ी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएँ उनके सामने ज़ाहिर करने में क़ामयाब रहेंगे जो आपके लिए ख़ास हैं। काम के दबाव के चलते मानसिक उथल-पुथल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन के उत्तरार्ध में ज़्यादा तनाव न लें और आराम करें। आज आप अपना कीमती समय दोस्तों के चक्कर में बर्बाद कर सकते हैं। आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका जीवनसाथी ख़ुद को दरकिनार महसूस कर सकता है, जिसका इज़हार शाम को होना मुमकिन है। मीडिया फिल्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

अमिताभ बच्चन के बाद अभिषेक भी कोरोना पॉजिटिव परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव….

नई दिल्ली:
कोरोना पॉजिटिव अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की सेहत अभी ठीक है. नानावती अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए कहा है कि अमिताभ और अभिषेक बच्चन की सेहत अभी स्थिर है और दोनों को अस्पताल की आइसोलेशन यूनिट में रखा गया है।

दोबारा हो सकता है कोरोना टेस्ट
अमिताभ और अभिषेक की एंटीजेन टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद एक बार फिर से उन दोनों का टेस्ट किया जा सकता है.

अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा
वहीं, नानावती सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि अमिताभ बच्चन की हालात कोरोना की हल्के लक्षणों के साथ स्थिर है और उन्हें अस्पताल की आइसोलेशन यूनिट में रखा गया है.

बिग ब्रेकिंग: अमिताभ बच्चन हुए कोरोना संक्रमित, मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती

मुंबई: अभिनेता अमिताभ बच्‍चन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. शनिवार शाम को उनको नानावती अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. उन्‍होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि उनका कोरोना टेस्‍ट पॉजिटिव आया है. अस्‍पताल अथॉरिटीज को जानकारी दे रहा है. परिजनों और स्‍टाफ का भी टेस्‍ट कराया गया है. उनकी रिपोर्ट आना बाकी है. इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि पिछले 10 दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे गुजारिश है कि वे भी अपना कोरोना टेस्‍ट करा लें।

इस खबर के फैलते ही बॉलीवुड से लेकर देश-विदेश से उनके प्रशंसक बिग बी के जल्‍द से जल्‍द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

हिंदुओं की आस्था और धर्म पर खिलवाड़ कतई बर्दास्त नही हिंदुओ को कमजोर न समझे :- युद्धवीर सिंह जूदेव

बनमाली यादव
जशपुर
जशपुर:-
हालही में पिछले दो दिन पहले कुनकुरी मयाली के मधेश्वर पहाड पर स्थित शिवालय एवं वहा विराजीत देवी देवताओं की मूर्ति को अज्ञात लोगों ने तोड़ फोड़ किया हुआ इस निन्दनीय घटनाओं से अब आक्रोश हुए हिन्दू कुल तिलक युवा दिलों की धड़कन चंदरपुर के पूर्व विधायक एवं जशपुर कुमार युद्धवीर सिंह जूदेव जी ने कमान संभाल ली है। आज उन्होने इस संबंध में मीडिया से चर्चा की। उनका कहना था शिवालयों के सम्मान से समझौता नही किया जायेगा। उनका कहना था कि हिंदुओं की आस्था उनके जीवन के पदचिन्ह है,जिसके साथ खिलवाड़ करने वालों को उन्ही की भाषा में सबक सिखाया जायेगा। दरअसल दो दिन पहले मयाली पर्यटन स्थल के पास स्थित जोकारी गांव के लोगों ने सिद्ध मधेश्वर पहाड़ पर स्थित मंदिर एवं शिवलिंग को अज्ञात लोगो द्वारा तोड़े जाने की शिकायत कुनकुरी थाने मे दर्ज करायी थी। दो दिन बीतने के बाद भी इस मामले पर अब तक किसी प्रकार की कार्यवाही ना होता देखकर जशपुर कुमार युद्धवीर सिंह को एक बार फिर धर्म से जुडे इस मामले की कमान संभालनी पडी। आज उन्होने मीडिया से चर्चा करते हुये बताया कि जशपुर हमेंशा से हिंदुओ के लिए एक मिल का पत्थर साबित हुआ है,पूर्व समय मे उनके स्व.पिता कुमार दिलीप सिंह जूदेव ने पूरे उम्र भर हिंदुत्व की रक्षा करते हुये अपने प्राणो को न्यौछावर किये थे,उनके रहते किसी भी बाहरी शक्ति या धर्म ने जशपुर की सीमा की ओर आंख उठाकर नही देखा,परंतु सत्ता परिवर्तन के बाद अब असमाजिक लोगों के अलावा बाहरी धर्म के लोगों ने यहा अपने पांव पसारने शुरू कर दिये है। कुमार युद्धवीर सिंह जूदेव ने मिशनरियों को इस घटना का जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना था कि बाहरी शक्ति बिल्कुल ये ना समझे की अब यहां जूदेव परिवार का बोलबाला खत्म हो चुका है,उन्होंने पुराने जशपुर को वापस लाने की बात कहते हुये हिंदुओं की आस्था पर चोट पहुंचाने वालों को सबक सिखाने की बात कही। प्रशासनिक कार्यवाही पर उठाये सवाल-जशपुर कुमार युद्धवीर सिंह जूदेव ने प्रशासनिक कार्यवाही पर सवाल उठाये है। उन्होने मीडिया से चर्चा करते हुये बताया कि हिंदुओ की आस्था के सम्मान पर चोट पहुंचाने वाले लोगो के लिए प्रशासन का दरवाजा नही खटखटाया जायेगा। उन्होने जिले के हिंदुओ से इस मामले मे एक जुट होकर सामने आने की बात कही।
उनका कहना था कि जिले में शासन-प्रशासन बाहरी लोगो के दायरे तक सिमटकर दम तोड रहा है। ऐसे मे ये इस मामले की कार्यवाही कराने के लिए शासन-प्रशासन के अलावा किसी अन्य के पास दरख्वाश नही लगायेंगे,उन्होंने एक स्वर में एक बैनर के तले इस मामले का विरोध करने की ललकार लगायी है।।
फारेंसिक एक्सपर्ट कर रहे जांच-मयाली के मधेश्वर पहाड़ पर स्थित शिवालय एवं शिवलिंग को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों ंके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कर ली गयी है। आज इस मामले की गंभीरता को देखते हुये रायगढ़ एवं अंबिकापुर से फारेंसिक एक्सपर्ट की एक टीम मधेश्वर पहाड़ पर मंदिर तोड़े जाने की घटना का बारिकी से निरीक्षण कर रही है। कुनकुरी के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनीष कुंवर ने इस मामले की गंभीरता से जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही करने की बात कही है। उनका कहना था कि फारेंसिक एक्सपर्ट की रिपोर्ट आने के पश्चात दोष सिद्ध होने वाले लोगो पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगी |

हिन्दू एकता निर्माण संघ के प्रदेश प्रचारक (उत्तर प्रदेश) बने आचार्य डा.अजय दीक्षित

कानपुर,उत्तर प्रदेश
हिन्दू एकता निर्माण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री राजेश सिंह पंवार जी ने आचार्य डा.अजय दीक्षित जी को प्रदेश प्रचारक (उत्तर प्रदेश) के पद पर नियुक्त किया है । इस खबर को सुनते ही आचार्य डा.अजय दीक्षित जी के चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ पडी और बधाई देने के लिए फोन काल आने शुरू हो गये । आचार्य डा.अजय दीक्षित जी ने मित्रों को बहुत-बहुत आभार प्रकट किया ।
आचार्य डा.अजय दीक्षित और उनकी टीम हमेशा हिन्दू धर्म की सेवा के लिए आगे रहते हैं ।
एडवोकेट श्री मनमोहन लाल दीक्षित, एडवोकेट श्री मती प्रेमा शर्मा जी तथा कानपुर नगर और कानपुर देहात के अधिवक्ता गणों ने बहुत-बहुत बधाई दी ।

विकास दुबे एनकाउंटर मामले की जांच करने जांच अधिकारी नियुक्त

आचार्य प. अजय दीक्षित
कानपुर

कानपुर। विगत 2 दिनों से विकास दुबे के एनकाउंटर पर उठ रहे सवालों के मद्देनजर गोविंद नगर थाना प्रभारी श्री अनुराग मिश्रा को जांच अधिकारी बनाया गया है।
विकाश दुबे एनकाउंटर के पीछे उठते हुए सवालों को देखते हुए ये जांच कराई जा रही है। कानपुर पुलिस कप्तान श्री दिनेश कुमार जी ने गोविंद नगर थाना प्रभारी श्री अनुराग मिश्रा जी को जांच की अहम् जिम्मेदारी सौंपी है।
श्री अनुराग मिश्रा जी एक ईमानदार व तेज तर्रार तथा सत्यमेव जयते के पथ पर चलने वाले थाना प्रभारी है ।

अब राशनकार्डधारी को राशन की दुकानों से खाद्यान उठाने की सूचना एसमसएस से मिलेगी,विशेष अभियान 10 से 31 जुलाई तक

छत्तीसगढ़
बनमाली यादव

रायपुर। हमारे प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने गुरुवार को मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित खाद्य अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी राशनकार्डधारी परिवार के सदस्यों का आधार लिंकिग के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। मंत्री भगत ने कहा कि आगामी अगस्त माह से वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू की जाएगी। इसके लिए सभी लोगों का आधार लिंकिग जरूरी है। उन्होंने 10 से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाकर आधार लिंकिग का कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मंत्री भगत ने कहा कि खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता जरूरी है। उन्होंने राज्य के प्रत्येक राशनकार्डधारी हितग्राहियों को संबंधित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से खाद्यान्न उठाने की सूचना उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों पर एसएमएस के माध्यम से देने के निर्देश दिए हैं। इस नई सुविधा से अब राशनकार्डधारियों को प्रत्येक माह राशन खरीदी के बाद उनके रजिस्टर्ड नंबर पर एसएमएस से खाद्यान्न लेने की सूचना दी जाएगी।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सभी पहुंचविहीन क्षेत्रों में आगामी चार माह के लिए खाद्यान्न का भंडारण कर लिया गया है। नियंत्रक विधिक माप विज्ञान ने बताया कि राशन दुकानों के इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन का सत्यापन किया जा रहा है। अब तक 7377 दुकानों में जांच हो चुकी है। इनमें से 14 उचित मूल्य की दुकानों में अनियमितता पाए जाने पर प्रकरण बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ के सभी राशन दुकानों में जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की बात कही गई है। शहरी क्षेत्रों में अब तक 276 दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाये जा चुके हैं। सीसीटीवी कैमरे की सहायता से डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया जा रहा है, जिस पर हितग्राही मोबाइल एप व वेबसाइट के जरिये दुकान की स्थिति जान सकेंगे। बैठक में खाद्य विभाग के सचिव डॉ.कमलप्रीत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ में टोटल लॉकडाउन? जानिए क्या है इस वायरल मैसेज का सच, मंत्री सिंहदेव ने कही ये बड़ी बात

बनमाली यादव
11th July 2020

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से दर्जनों नए मामले सामने आ रहे हैं। आज भी राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में 140 नए मामले सामने आए हैं। वहीं लगातार बढ़ते आंकड़ों के बीच प्रदेश में टोटल लॉकडाउन किए जाने का मैसेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लेकिन स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने इस वायरल मैसेज को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि सरकार ने ऐसा कोई भी आदेश जारी ​नहीं किया है।
इस संबंध में मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सोशल मीडिया पर फर्जी खबर चलाई जा रही है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना अब ट्रांसमिशन स्टेज पर है और लाकडाउन की स्तिथि है। कोरोना के मामले में छत्तीसगढ़ भारत में अभी तक सबसे सुरक्षित राज्यों में से एक है और यह झूठी ख़बरें उन लोगों द्वारा चलाई जा रही हैं जो निन्दनीय है, जो इस बात से बहुत दुखी हैं।
ऐसी झूठी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख़्त कार्यवाही होगा। मैं सभी छत्तीगढ़वासियों से कहना चाहता हूं कि केवल स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई जानकारी पर ही विश्वास करें। आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि हम मिल कर, एक साथ, कोरोना को हराएंगे। और हमें मिलकर चुनौतियों का सामना करना होगा |

जशपुरनगर : शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल हेतु विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्ति एवं संविदा हेतु आवेदन 18 जुलाई तक आमंत्रित

बनमाली यादव
जशपुर

जशपुरनगर / जिला जशपुर अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट नवीन आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए स्वीकृत व्याख्यता उच्च वर्ग शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक,  ग्रंथपाल एवं अन्य पदों में अस्थाई रूप से शिक्षकों की संविदा एवं प्रतिनियुक्ति हेतु योग्यताधारी आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक व्यक्ति आगामी 18 जुलाई 2020 तक कार्यालयीन समय प्रातः10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर 496331 के पते पर स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक से  अथवा सीधे भेज सकते हैं। विज्ञापन की विस्तृत जानकारी जशपुर जिले के वेबसाईट  भी अपलोड किया गया है। निर्धारित तिथि के पश्चात् किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएगें।

आदर्श विद्यालय में प्रवेश  हेतु आवेदन 31 जुलाई तक एवं परीक्षा की 03 अगस्त को

सीबीएसई पाठ्यक्रम हिंदी माध्यम से  अध्यापन कराने वाले जिला मुख्यालय शासकीय आवासीय स्कूल आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुरनगर में प्रवेश परीक्षा और प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गयी है।
शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए  विद्यालय  में कक्षा 6वीं में  35, 8 वीं में  3, 9 वीं में 1, 11 वीं में 12 रिक्त सीटों पर छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए इच्छुक छात्रों से 10 जुलाई तक आवेदन मंगाए गए थे और चयन परीक्षा 15 जुलाई को होनी थी। परन्तु कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के कारण प्रवेश परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा दी गई है।  
विद्यालय की प्राचार्य सुश्री कमला केरकेट्टा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि  विद्यालय में  कक्षा 6वीं, 8 वीं, 9 वीं और 11 वीं की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र या अभिभावक अब 31 जुलाई तक विद्यालय में आकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्रवेश हेतु आवेदन पत्र जिले के सभी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों में भी उपलब्ध हैं। छात्र या अभिभावक जिले के विकासखंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में भी 31 जुलाई तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
सुश्री केरकेट्टा ने यह भी बताया कि डोड़काचैरा स्थित शाला भवन, विद्यालय प्रबंधन को मिल गया है, इसलिए प्रवेश के लिए चयन  परीक्षा 3 अगस्त को  प्रातः 11 बजे से दोपहर  1 बजे तक शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डोड़काचैरा जशपुरनगर में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में छात्रों के प्राप्तांको के आधार पर  मेरिट सूची तैयार कर प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।  सुश्री केरकेट्टा ने यह भी बताया कि जिन छात्रों ने पूर्व में प्रवेश आवेदन पत्र जमा कर दिया है उन्हें दुबारा आवेदन पत्र जमा करने की आवश्यकता नहीं है।  ऐसे सभी छात्रों को उनके द्वारा आवेदन पत्र में दिए मोबाइल नम्बर पर फोन करके भी सूचना दी जाएगी। प्रवेश की जानकारी विद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से भी उपलब्ध कराई जा रही है।

अरुणाचल प्रदेश में सेना का बड़ा ऑपरेशन, 6 आतंकी मारे गए, चीनी हथियार बरामद

तिरप: अरुणाचल प्रदेश के खोंसा इलाके में शनिवार की सुबह सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया है. यहां तिरप जिले में सेना ने 6 आतंकी मार गिराए हैं. ये सारे आतंकवादी नगा उग्रवादी संगठन (NSCN-IM) के सदस्य थे. मारे गए इन आतंकियों के पास से चीन में बने हथियार भी बरामद किए गए हैं.

अरुणाचल प्रदेश के डीजीपी आर. पी. उपाध्याय ने बताया कि पुलिस और असम राइफल्स की ज्वाइंट टीम ने शनिवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया, जिसमें नगा उग्रवादी संगठन के 6 आतंकवादी मारे गए हैं.

error: Content is protected !!